Day 8 of Navah Parayan Reading program Day 8 / 9
सो अबहीं बरु जाउ पराई। संजुग बिमुख भएँ न भलाई॥
निज भुज बल मैं बयरु बढ़ावा। देहउँ उतरु जो रिपु चढ़ि आवा॥3॥
…let him withdraw now rather than later, for it is shameful to turn one’s back after entering the field of war. It is by the strength of my own arms that I began this enmity, and now that the enemy has come against us, I shall give a befitting reply.”
अच्छा है वह अभी भाग जाए। युद्ध में जाकर विमुख होने (भागने) में भलाई नहीं है। मैंने अपनी भुजाओं के बल पर बैर बढ़ाया है। जो शत्रु चढ़ आया है, उसको मैं (अपने ही) उत्तर दे लूँगा॥3॥
अस कहि मरुत बेग रथ साजा। बाजे सकल जुझाऊ बाजा॥
चले बीर सब अतुलित बली। जनु कज्जल कै आँधी चली॥4॥
Saying this, he readied his chariot, swift as the wind, and the war drums and instruments resounded; the demon warriors, each unmatched in strength, surged forth like a sweeping hurricane of kohl.
ऐसा कहकर उसने पवन के समान तेज चलने वाला रथ सजाया। सारे जुझाऊ (लड़ाई के) बाजे बजने लगे। सब अतुलनीय बलवान् वीर ऐसे चले मानो काजल की आँधी चली हो॥4॥
*असगुन अमित होहिं तेहि काला। गनइ न भुज बल गर्ब बिसाला॥5॥
At that very moment, countless inauspicious omens appeared, but Ravan, blinded by pride in his own strength, paid no attention to them.
उस समय असंख्य अपशकुन होने लगे। पर अपनी भुजाओं के बल का बड़ा गर्व होने से रावण उन्हें गिनता नहीं है॥5॥
छंद :
* अति गर्ब गनइ न सगुन असगुन स्रवहिं आयुध हाथ ते।
भट गिरत रथ ते बाजि गज चिक्करत भाजहिं साथ ते॥
गोमाय गीध कराल खर रव स्वान बोलहिं अति घने।
जनु कालदूत उलूक बोलहिं बचन परम भयावने॥
Blinded by excessive pride, Ravan ignored every omen, whether good or bad. Weapons slipped from his hands, his warriors tumbled from their chariots, and elephants and horses broke formation, shrieking as they ran. Fearsome jackals, vultures, and donkeys cried out sharply, while dogs howled in great numbers, and owls, like messengers of death, uttered their most terrifying calls.
अत्यंत गर्व के कारण वह शकुन-अपशकुन का विचार नहीं करता। हथियार हाथों से गिर रहे हैं। योद्धा रथ से गिर पड़ते हैं। घोड़े, हाथी साथ छोड़कर चिग्घाड़ते हुए भाग जाते हैं। स्यार, गीध, कौए और गदहे शब्द कर रहे हैं। बहुत अधिक कुत्ते बोल रहे हैं। उल्लू ऐसे अत्यंत भयानक शब्द कर रहे हैं, मानो काल के दूत हों। (मृत्यु का संदेसा सुना रहे हों)।
* ताहि कि संपति सगुन सुभ सपनेहुँ मन बिश्राम।
भूत द्रोह रत मोहबस राम बिमुख रति काम॥78॥
Can a person who harms living beings, harbours hostility toward Shri Ram, and remains absorbed in material and sensory attachments ever hope to experience prosperity, auspiciousness, or peace of mind, even in their dreams?
जो जीवों के द्रोह में रत है, मोह के बस हो रहा है, रामविमुख है और कामासक्त है, उसको क्या कभी स्वप्न में भी सम्पत्ति, शुभ शकुन और चित्त की शांति हो सकती है?॥78॥
* चलेउ निसाचर कटकु अपारा। चतुरंगिनी अनी बहु धारा॥
बिबिधि भाँति बाहन रथ जाना। बिपुल बरन पताक ध्वज नाना॥1॥
Meanwhile, the vast demon host advanced with countless troops. Their fourfold army moved in powerful regiments of horses, elephants, chariots, and infantry. They rode in many kinds of conveyances, from chariots to aerial vehicles, and carried an array of banners and flags in striking, diverse colours.
राक्षसों की अपार सेना चली। चतुरंगिणी सेना की बहुत सी टुकडि़याँ हैं। अनेकों प्रकार के वाहन, रथ और सवारियाँ हैं तथा बहुत से रंगों की अनेकों पताकाएँ और ध्वजाएँ हैं॥1॥
चले मत्त गज जूथ घनेरे। प्राबिट जलद मरुत जनु प्रेरे॥
बरन बरन बिरदैत निकाया। समर सूर जानहिं बहु माया॥2॥
Many battalions of elephants advanced in an intoxicated walk, resembling Monsoon clouds driven by fierce winds. Countless demon soldiers marched in uniforms of varied colours, each a valiant warrior, skilled in combat and with many fearsome illusory powers.
मतवाले हाथियों के बहुत से झुंड चले। मानो पवन से प्रेरित हुए वर्षा ऋतु के बादल हों। रंग-बिरंगे बाना धारण करने वाले वीरों के समूह हैं, जो युद्ध में बड़े शूरवीर हैं और बहुत प्रकार की माया जानते हैं॥2॥
अति बिचित्र बाहिनी बिराजी। बीर बसंत सेन जनु साजी॥
चलत कटक दिगसिंधुर डगहीं। छुभित पयोधि कुधर डगमगहीं॥3॥
The army looked magnificent from every side, as if the mighty deity of Spring had adorned it himself. As it marched forward, the elephants holding up the ten directions seemed to tremble, the oceans churned, and even the mountains shook.
अत्यंत विचित्र फौज शोभित है। मानो वीर वसंत ने सेना सजाई हो। सेना के चलने से दिशाओं के हाथी डिगने लगे, समुद्र क्षुभित हो गए और पर्वत डगमगाने लगे॥3॥
उठी रेनु रबि गयउ छपाई। मरुत थकित बसुधा अकुलाई॥
पनव निसान घोर रव बाजहिं। प्रलय समय के घन जनु गाजहिं॥4॥
The Sun hid behind the clouds of dust raised by the marching army. The air fell silent, and the Earth grew uneasy. The booming clash of drums and kettledrums echoed like the thunderous roar of clouds at the time of universal destruction.
इतनी धूल उड़ी कि सूर्य छिप गए। (फिर सहसा) पवन रुक गया और पृथ्वी अकुला उठी। ढोल और नगाड़े भीषण ध्वनि से बज रहे हैं, जैसे प्रलयकाल के बादल गरज रहे हों॥4॥
भेरि नफीरि बाज सहनाई। मारू राग सुभट सुखदाई॥
केहरि नाद बीर सब करहीं। निज निज बल पौरुष उच्चरहीं॥5॥
Kettledrums, bugles, and clarinets played fierce martial music that stirred the warrior spirit and gladdened the hearts of the brave soldiers. The valiant fighters roared like lions, boasting of their strength and valour.
भेरी, नफीरी (तुरही) और शहनाई में योद्धाओं को सुख देने वाला मारू राग बज रहा है। सब वीर सिंहनाद करते हैं और अपने-अपने बल पौरुष का बखान कर रहे हैं॥5॥
कहइ दसानन सुनहू सुभट्टा। मर्दहु भालु कपिन्ह के ठट्टा॥
हौं मारिहउँ भूप द्वौ भाई। अस कहि सन्मुख फौज रेंगाई॥6॥
The ten-headed Ravan said, “Listen, my brave warriors, go and crush the bear and monkey troops, while I shall personally kill the two Prince brothers.” Saying this, he sent his demon army marching forward.
रावण ने कहा- हे उत्तम योद्धाओं! सुनो तुम रीछ-वानरों के ठट्ट को मसल डालो और मैं दोनों राजकुमार भाइयों को मारूँगा। ऐसा कहकर उसने अपनी सेना सामने चलाई॥6॥
छंद :
* धाए बिसाल कराल मर्कट भालु काल समान ते।
मानहुँ सपच्छ उड़ाहिं भूधर बृंद नाना बान ते॥
नख दसन सैल महाद्रुमायुध सबल संक न मानहीं।
जय राम रावन मत्त गज मृगराज सुजसु बखानहीं॥
Massive and fearsome monkeys and bears charged forward like embodiments of Death, appearing like flying mountain ranges in many colours. Using claws, teeth, mountains, and huge trees as weapons, they displayed unmatched strength and fearlessness. Amid their fierce cries, they praised Shri Ram, shouting, “Victory to Shri Ram, the lion who stands against the intoxicated wild elephant in the form of Ravan.”
वे विशाल और काल के समान कराल वानर-भालू दौड़े। मानो पंख वाले पर्वतों के समूह उड़ रहे हों। वे अनेक वर्णों के हैं। नख, दाँत, पर्वत और बड़े-बड़े वृक्ष ही उनके हथियार हैं। वे बड़े बलवान् हैं और किसी का भी डर नहीं मानते। रावण रूपी मतवाले हाथी के लिए सिंह रूप श्री रामजी का जय-जयकार करके वे उनके सुंदर यश का बखान करते हैं।
* दुहु दिसि जय जयकार करि निज जोरी जानि।
भिरे बीर इत रामहि उत रावनहि बखानि॥79॥
Victory chants rose from both sides as each brave fighter met his equal. The warriors collided with fierce force. On this side the monkeys sang the glory of Lord Ram, while on the other, the demons praised Ravan.
दोनों ओर के योद्धा जय-जयकार करके अपनी-अपनी जोड़ी जान (चुन) कर इधर श्री रघुनाथजी का और उधर रावण का बखान करके परस्पर भिड़ गए॥79॥
* रावनु रथी बिरथ रघुबीरा। देखि बिभीषन भयउ अधीरा॥
अधिक प्रीति मन भा संदेहा। बंदि चरन कह सहित सनेहा॥1॥
Seeing Ravan seated on his chariot while Shri Ram stood without one, Vibhishan grew anxious. His heart, filled with deep affection, became restless, and he approached Shri Ram. Bowing at His feet, Vibhishan spoke with gentle concern,…
रावण को रथ पर और श्री रघुवीर को बिना रथ के देखकर विभीषण अधीर हो गए। प्रेम अधिक होने से उनके मन में सन्देह हो गया (कि वे बिना रथ के रावण को कैसे जीत सकेंगे)। श्री रामजी के चरणों की वंदना करके वे स्नेह पूर्वक कहने लगे॥1॥
नाथ न रथ नहि तन पद त्राना। केहि बिधि जितब बीर बलवाना॥
सुनहु सखा कह कृपानिधाना। जेहिं जय होइ सो स्यंदन आना॥2॥
…“Lord, You have no chariot, no armour, not even sandals on Your feet. How, then, will that brave and mighty Ravan be overcome?” The ocean of mercy, Shri Ram, replied, “Listen, my friend, the chariot that leads to true victory is of an entirely different kind…
हे नाथ! आपके न रथ है, न तन की रक्षा करने वाला कवच है और न जूते ही हैं। वह बलवान् वीर रावण किस प्रकार जीता जाएगा? कृपानिधान श्री रामजी ने कहा- हे सखे! सुनो, जिससे जय होती है, वह रथ दूसरा ही है॥2॥
सौरज धीरज तेहि रथ चाका। सत्य सील दृढ़ ध्वजा पताका॥
बल बिबेक दम परहित घोरे। छमा कृपा समता रजु जोरे॥3॥
…Valour and patience are its two wheels, while truth and amiability serve as its steady flag and ensign, and strength, modesty, self-control, and benevolence are its four horses, held together by the reins of forgiveness, compassion, and an even, balanced mind…
शौर्य और धैर्य उस रथ के पहिए हैं। सत्य और शील (सदाचार) उसकी मजबूत ध्वजा और पताका हैं। बल, विवेक, दम (इंद्रियों का वश में होना) और परोपकार- ये चार उसके घोड़े हैं, जो क्षमा, दया और समता रूपी डोरी से रथ में जोड़े हुए हैं॥3॥
ईस भजनु सारथी सुजाना। बिरति चर्म संतोष कृपाना॥
दान परसु बुधि सक्ति प्रचंडा। बर बिग्यान कठिन कोदंडा॥4॥
…Devotion to God is the skilled charioteer, detachment is the shield, and contentment is the sword. Charity is the axe, intellect is the sharp Shakti spear, and the highest wisdom is the firm, unfailing bow…
ईश्वर का भजन ही (उस रथ को चलाने वाला) चतुर सारथी है। वैराग्य ढाल है और संतोष तलवार है। दान फरसा है, बुद्धि प्रचण्ड शक्ति है, श्रेष्ठ विज्ञान कठिन धनुष है॥4॥
अमल अचल मन त्रोन समाना। सम जम नियम सिलीमुख नाना॥
कवच अभेद बिप्र गुर पूजा। एहि सम बिजय उपाय न दूजा॥5॥
…A pure and steady heart is the quiver, and self-control along with virtues such as truth, non-stealing, non-violence, purity, celibacy, discipline in Scriptural conduct, and austerity are its many arrows. Reverence for Brahmins and one’s teacher is the impenetrable armour. There is no other equipment for victory as powerful as this…
निर्मल (पापरहित) और अचल (स्थिर) मन तरकस के समान है। शम (मन का वश में होना), (अहिंसादि) यम और (शौचादि) नियम- ये बहुत से बाण हैं। ब्राह्मणों और गुरु का पूजन अभेद्य कवच है। इसके समान विजय का दूसरा उपाय नहीं है॥5॥
सखा धर्ममय अस रथ जाकें। जीतन कहँ न कतहुँ रिपु ताकें॥6॥
…O’ Friend, whoever holds this chariot of righteousness has no enemy left to conquer anywhere…
हे सखे! ऐसा धर्ममय रथ जिसके हो उसके लिए जीतने को कहीं शत्रु ही नहीं है॥6॥
* महा अजय संसार रिपु जीति सकइ सो बीर।
जाकें अस रथ होइ दृढ़ सुनहु सखा मतिधीर॥80 क॥
…Listen, O’ Calm-minded friend, one who possesses such a powerful chariot can even conquer the greatest and most unyielding enemy, which is the endless cycle of birth and death.”
हे धीरबुद्धि वाले सखा! सुनो, जिसके पास ऐसा दृढ़ रथ हो, वह वीर संसार (जन्म-मृत्यु) रूपी महान् दुर्जय शत्रु को भी जीत सकता है (रावण की तो बात ही क्या है)॥80 क॥
सुनि प्रभु बचन बिभीषन हरषि गहे पद कंज।
एहि मिस मोहि उपदेसेहु राम कृपा सुख पुंज॥80 ख॥
Hearing the Lord’s words, Vibhishan rejoiced. He bowed at Shri Ram’s lotus feet and said, “In answer to my question, O’ Lord, O’ Embodiment of mercy and bliss, You have given me profound knowledge.”
प्रभु के वचन सुनकर विभीषणजी ने हर्षित होकर उनके चरण कमल पकड़ लिए (और कहा-) हे कृपा और सुख के समूह श्री रामजी! आपने इसी बहाने मुझे (महान्) उपदेश दिया॥80 ख॥
उत पचार दसकंधर इत अंगद हनुमान।
लरत निसाचर भालु कपि करि निज निज प्रभु आन॥80 ग॥
On the other side, the ten-headed Ravan issued his challenge, and on this side, Angad and Hanuman ji called him to battle, while the demons clashed with the bears and monkeys, each side swearing by its Lord’s name.
उधर से रावण ललकार रहा है और इधर से अंगद और हनुमान्। राक्षस और रीछ-वानर अपने-अपने स्वामी की दुहाई देकर लड़ रहे हैं॥80 ग॥
* सुर ब्रह्मादि सिद्ध मुनि नाना। देखत रन नभ चढ़े बिमाना॥
हमहू उमा रहे तेहिं संगा। देखत राम चरित रन रंगा॥1॥
Lord Brahma, the other Demigods, and many realized Saints and Sages mounted their aerial vehicles to watch the battle from the sky. Lord Shiv says to Goddess Parvati, “Uma, I was present in that divine assembly and witnessed the glorious deeds of Shri Ram as He stood fully absorbed in battle.”
ब्रह्मा आदि देवता और अनेकों सिद्ध तथा मुनि विमानों पर चढ़े हुए आकाश से युद्ध देख रहे हैं। (शिवजी कहते हैं-) हे उमा! मैं भी उस समाज में था और श्री रामजी के रण-रंग (रणोत्साह) की लीला देख रहा था॥1॥
सुभट समर रस दुहु दिसि माते। कपि जयसील राम बल ताते॥
एक एक सन भिरहिं पचारहिं। एकन्ह एक मर्दि महि पारहिं॥2॥
The brave fighters on both sides were intoxicated with the passion for war, but the monkeys led the battle with the strength of Shri Ram, fiercely challenging their opponents and crushing them by hurling them to the ground.
दोनों ओर के योद्धा रण रस में मतवाले हो रहे हैं। वानरों को श्री रामजी का बल है, इससे वे जयशील हैं (जीत रहे हैं)। एक-दूसरे से भिड़ते और ललकारते हैं और एक-दूसरे को मसल-मसलकर पृथ्वी पर डाल देते हैं॥2॥
मारहिं काटहिं धरहिं पछारहिं। सीस तोरि सीसन्ह सन मारहिं॥
उदर बिदारहिं भुजा उपारहिं। गहि पद अवनि पटकि भट डारहिं॥3॥
They struck, bit, wrestled, and hurled the demons to the ground. They tore off their opponents’ heads and smashed the severed heads together, ripped open their chests and pulled out their arms, and, seizing the fighters by their feet, flung them hard upon the Earth.
वे मारते, काटते, पकड़ते और पछाड़ देते हैं और सिर तोड़कर उन्हीं सिरों से दूसरों को मारते हैं। पेट फाड़ते हैं, भुजाएँ उखाड़ते हैं और योद्धाओं को पैर पकड़कर पृथ्वी पर पटक देते हैं॥3॥
निसिचर भट महि गाड़हिं भालू। ऊपर ढारि देहिं बहु बालू॥
बीर बलीमुख जुद्ध बिरुद्धे। देखिअत बिपुल काल जनु क्रुद्धे॥4॥
The bears buried the demon fighters in the ground and heaped large mounds of sand over them. The brave monkeys battling the demons looked like countless furious embodiments of Death itself.
राक्षस योद्धाओं को भालू पृथ्वी में गाड़ देते हैं और ऊपर से बहुत सी बालू डाल देते हैं। युद्ध में शत्रुओं से विरुद्ध हुए वीर वानर ऐसे दिखाई पड़ते हैं मानो बहुत से क्रोधित काल हों॥4॥
छंद :
* क्रुद्धे कृतांत समान कपि तन स्रवत सोनित राजहीं।
मर्दहिं निसाचर कटक भट बलवंत घन जिमि गाजहीं॥
मारहिं चपेटन्हि डाटि दातन्ह काटि लातन्ह मीजहीं।
चिक्करहिं मर्कट भालु छल बल करहिं जेहिं खल छीजहीं॥1॥
With blood flowing from their bodies, each mighty monkey warrior looked like the God of Death in rage, crushing the demon fighters and roaring like thunderclouds as they slapped, bit, scolded, and trampled them underfoot, while the monkeys and bears let out piercing cries and used every means, whether cunning or sheer strength, to destroy the vile demons.
क्रोधित हुए काल के समान वे वानर खून बहते हुए शरीरों से शोभित हो रहे हैं। वे बलवान् वीर राक्षसों की सेना के योद्धाओं को मसलते और मेघ की तरह गरजते हैं। डाँटकर चपेटों से मारते, दाँतों से काटकर लातों से पीस डालते हैं। वानर-भालू चिग्घाड़ते और ऐसा छल-बल करते हैं, जिससे दुष्ट राक्षस नष्ट हो जाएँ॥1॥
धरि गाल फारहिं उर बिदारहिं गल अँतावरि मेलहीं।
प्रह्लादपति जनु बिबिध तनु धरि समर अंगन खेलहीं॥
धरु मारु काटु पछारु घोर गिरा गगन महि भरि रही।
जय राम जो तृन ते कुलिस कर कुलिस ते कर तृन सही॥2॥
They seized their foes and tore open their cheeks, ripped their bellies, and hung the entrails around their necks, as though Lord Narsimha, the protector of Prahlad ji, had taken countless forms and was sporting on the field of death. The ground and sky rang with cries of “Seize, kill, cut to pieces, knock them down.” Glory to Shri Ram, who can turn a blade of grass into a mighty thunderbolt and a thunderbolt into a mere blade of grass.
वे राक्षसों के गाल पकड़कर फाड़ डालते हैं, छाती चीर डालते हैं और उनकी अँतड़ियाँ निकालकर गले में डाल लेते हैं। वे वानर ऐसे दिख पड़ते हैं मानो प्रह्लाद के स्वामी श्री नृसिंह भगवान् अनेकों शरीर धारण करके युद्ध के मैदान में क्रीड़ा कर रहे हों। पकड़ो, मारो, काटो, पछाड़ो आदि घोर शब्द आकाश और पृथ्वी में भर (छा) गए हैं। श्री रामचंद्रजी की जय हो, जो सचमुच तृण से वज्र और वज्र से तृण कर देते हैं (निर्बल को सबल और सबल को निर्बल कर देते हैं)॥2॥
* निज दल बिचलत देखेसि बीस भुजाँ दस चाप।
रथ चढ़ि चलेउ दसानन फिरहु फिरहु करि दाप॥81॥
Seeing his army in distress, the ten-headed Ravan, burning with fury and pride, mounted his chariot with ten bows in his twenty arms and charged forward, shouting, “Come back, come back.”
अपनी सेना को विचलित होते हुए देखा, तब बीस भुजाओं में दस धनुष लेकर रावण रथ पर चढ़कर गर्व करके ‘लौटो, लौटो’ कहता हुआ चला॥81॥
* धायउ परम क्रुद्ध दसकंधर। सन्मुख चले हूह दै बंदर॥
गहि कर पादप उपल पहारा। डारेन्हि ता पर एकहिं बारा॥1॥
The ten-headed Ravan, consumed by fierce wrath, rushed forward, while the monkeys ran toward him shouting “Ho, ho,” holding trees, rocks, and mountains in their hands, and all at once they hurled everything at Ravan.
रावण अत्यंत क्रोधित होकर दौड़ा। वानर हुँकार करते हुए (लड़ने के लिए) उसके सामने चले। उन्होंने हाथों में वृक्ष, पत्थर और पहाड़ लेकर रावण पर एक ही साथ डाले॥1॥
लागहिं सैल बज्र तन तासू। खंड खंड होइ फूटहिं आसू॥
चला न अचल रहा रथ रोपी। रन दुर्मद रावन अति कोपी॥2॥
The mountains shattered the moment they struck Ravan’s thunderbolt-like strong body, and, intoxicated by the passion of war and burning with fierce rage, he planted his chariot on the battlefield and stood there as unshakably as a rock.
पर्वत उसके वज्रतुल्य शरीर में लगते ही तुरंत टुकड़े-टुकड़े होकर फूट जाते हैं। अत्यंत क्रोधी रणोन्मत्त रावण रथ रोककर अचल खड़ा रहा, (अपने स्थान से) जरा भी नहीं हिला॥2॥
इत उत झपटि दपटि कपि जोधा। मर्दै लाग भयउ अति क्रोधा॥
चले पराइ भालु कपि नाना। त्राहि त्राहि अंगद हनुमाना॥3॥
Filled with fierce wrath, he began shouting at the monkey warriors, seizing them from every side on the battlefield and crushing them. Many monkey and bear fighters fled, crying, “Protect us, Angad! Protect us, Hanuman!…
उसे बहुत ही क्रोध हुआ। वह इधर-उधर झपटकर और डपटकर वानर योद्धाओं को मसलने लगा। अनेकों वानर-भालू ‘हे अंगद! हे हनुमान्! रक्षा करो, रक्षा करो’ (पुकारते हुए) भाग चले॥3॥
पाहि पाहि रघुबीर गोसाईं। यह खल खाइ काल की नाईं॥
तेहिं देखे कपि सकल पराने। दसहुँ चाप सायक संधाने॥4॥
…Save us, save us, O’ Raghuveer, O’ Lord of the Senses! This vile demon is consuming us like Death itself.” When Ravan saw the monkeys fleeing, he set an arrow to each of his ten bows.
हे रघुवीर! हे गोसाईं! रक्षा कीजिए, रक्षा कीजिए। यह दुष्ट काल की भाँति हमें खा रहा है। उसने देखा कि सब वानर भाग छूटे, तब (रावण ने) दसों धनुषों पर बाण संधान किए॥4॥
छंद :
* संधानि धनु सर निकर छाड़ेसि उरग जिमि उड़ि लागहीं।
रहे पूरि सर धरनी गगन दिसि बिदिसि कहँ कपि भागहीं॥
भयो अति कोलाहल बिकल कपि दल भालु बोलहिं आतुरे।
रघुबीर करुना सिंधु आरत बंधु जन रच्छक हरे॥
Fitting arrows to the ten bows in his twenty arms, he released a fierce barrage of arrows that flew like winged serpents and struck the monkeys, filling the ground, the sky, and all ten directions with arrows, leaving the monkeys and bears with nowhere to escape, and a wild uproar arose as they cried out in distress, “O’ Raghuveer, O’ Ocean of mercy, O’ Friend of the suppliant, O’ Saviour of Your devotees, O’ Hari, remover of the suffering of Your servants.”
उसने धनुष पर सन्धान करके बाणों के समूह छोड़े। वे बाण सर्प की तरह उड़कर जा लगते थे। पृथ्वी-आकाश और दिशा-विदिशा सर्वत्र बाण भर रहे हैं। वानर भागें तो कहाँ? अत्यंत कोलाहल मच गया। वानर-भालुओं की सेना व्याकुल होकर आर्त्त पुकार करने लगी- हे रघुवीर! हे करुणासागर! हे पीड़ितों के बन्धु! हे सेवकों की रक्षा करके उनके दुःख हरने वाले हरि!
* निज दल बिकल देखि कटि कसि निषंग धनु हाथ।
लछिमन चले क्रुद्ध होइ नाइ राम पद माथ॥82॥
Seeing the army in distress, Lakshman ji fastened his quiver at his waist, took his bow in hand, bowed at Shri Ram’s feet, and sallied forth, blazing with rage.
अपनी सेना को व्याकुल देखकर कमर में तरकस कसकर और हाथ में धनुष लेकर श्री रघुनाथजी के चरणों पर मस्तक नवाकर लक्ष्मणजी क्रोधित होकर चले॥82॥
* रे खल का मारसि कपि भालू। मोहि बिलोकु तोर मैं कालू॥
खोजत रहेउँ तोहि सुतघाती। आजु निपाति जुड़ावउँ छाती॥1॥
Lakshman ji said, “O’ Vile one, you are killing monkeys and bears. Look at me, I am your Death personified.” Ravan replied, “I have been searching for you only, the slayer of my son. Today, I will kill you and soothe my heart.”
(लक्ष्मणजी ने पास जाकर कहा-) अरे दुष्ट! वानर भालुओं को क्या मार रहा है? मुझे देख, मैं तेरा काल हूँ। (रावण ने कहा-) अरे मेरे पुत्र के घातक! मैं तुझी को ढूँढ रहा था। आज तुझे मारकर (अपनी) छाती ठंडी करूँगा॥1॥
अस कहि छाड़ेसि बान प्रचंडा। लछिमन किए सकल सत खंडा॥
कोटिन्ह आयुध रावन डारे। तिल प्रवान करि काटि निवारे॥2॥
With these words, Ravan released fierce arrows at Lakshman ji, but Shri Lakshman shattered them into hundreds of fragments. Ravan then hurled millions of weapons toward him, yet Lakshman ji neutralized them all, reducing them to particles as fine as sesame seeds.
ऐसा कहकर उसने प्रचण्ड बाण छोड़े। लक्ष्मणजी ने सबके सैकड़ों टुकड़े कर डाले। रावण ने करोड़ों अस्त्र-शस्त्र चलाए। लक्ष्मणजी ने उनको तिल के बराबर करके काटकर हटा दिया॥2॥
पुनि निज बानन्ह कीन्ह प्रहारा। स्यंदनु भंजि सारथी मारा॥
सत सत सर मारे दस भाला। गिरि सृंगन्ह जनु प्रबिसहिं ब्याला॥3॥
Lakshman ji then struck Ravan again with his arrows, shattering his chariot and killing his charioteer. He pierced each of Ravan’s ten heads with a hundred arrows, as though serpents were drilling their way deep into mountain peaks.
फिर अपने बाणों से (उस पर) प्रहार किया और (उसके) रथ को तोड़कर सारथी को मार डाला। (रावण के) दसों मस्तकों में सौ-सौ बाण मारे। वे सिरों में ऐसे पैठ गए मानो पहाड़ के शिखरों में सर्प प्रवेश कर रहे हों॥3॥
पुनि सत सर मारा उर माहीं। परेउ धरनि तल सुधि कछु नाहीं॥
उठा प्रबल पुनि मुरुछा जागी। छाड़िसि ब्रह्म दीन्हि जो साँगी॥4॥
Lakshman ji struck Ravan once more, planting a hundred arrows in his chest and knocking him unconscious to the ground. When the mighty Ravan regained his senses, he hurled the terrible spear at Lakshman ji, the weapon granted to him by Lord Brahma.
फिर सौ बाण उसकी छाती में मारे। वह पृथ्वी पर गिर पड़ा, उसे कुछ भी होश न रहा। फिर मूर्च्छा छूटने पर वह प्रबल रावण उठा और उसने वह शक्ति चलाई जो ब्रह्माजी ने उसे दी थी॥4॥
छंद :
* सो ब्रह्म दत्त प्रचंड सक्ति अनंत उर लागी सही।
पर्यो बीर बिकल उठाव दसमुख अतुल बल महिमा रही॥
ब्रह्मांड भवन बिराज जाकें एक सिर जिमि रज कनी।
तेहि चह उठावन मूढ़ रावन जान नहिं त्रिभुअन धनी॥
The fierce Shakti spear bestowed by Brahma struck Lord Anant (Lakshman ji), straight in the chest, and he fell to the ground in agony. The ten-headed Ravan attempted to lift Lakshman ji and carry him away, but the pride of his unmatched strength failed before the one upon whose head the entire Cosmos, with its fourteen spheres, rests like a grain of sand. The deluded Ravan could not recognize Shri Lakshman as the Master of the three spheres (Earth, Heaven, and the subterranean region).
वह ब्रह्मा की दी हुई प्रचण्ड शक्ति लक्ष्मणजी की ठीक छाती में लगी। वीर लक्ष्मणजी व्याकुल होकर गिर पड़े। तब रावण उन्हें उठाने लगा, पर उसके अतुलित बल की महिमा यों ही रह गई, (व्यर्थ हो गई, वह उन्हें उठा न सका)। जिनके एक ही सिर पर ब्रह्मांड रूपी भवन धूल के एक कण के समान विराजता है, उन्हें मूर्ख रावण उठाना चाहता है! वह तीनों भुवनों के स्वामी लक्ष्मणजी को नहीं जानता।
* देखि पवनसुत धायउ बोलत बचन कठोर।
आवत कपिहि हन्यो तेहिं मुष्टि प्रहार प्रघोर॥83॥
Seeing this, Hanuman ji, the son of the Wind God, rushed forward, hurling fierce words, and as he drew near, Ravan struck him with a crushing blow of his fist.
यह देखकर पवनपुत्र हनुमान्जी कठोर वचन बोलते हुए दौड़े। हनुमान्जी के आते ही रावण ने उन पर अत्यंत भयंकर घूँसे का प्रहार किया॥83॥
* जानु टेकि कपि भूमि न गिरा। उठा सँभारि बहुत रिस भरा॥
मुठिका एक ताहि कपि मारा। परेउ सैल जनु बज्र प्रहारा॥1॥
Hanuman ji sank to one knee but did not fall. Regaining himself at once, he rose in full fury and struck Ravan with a powerful punch, sending him crashing to the ground as though lightning had struck a mountain.
हनुमान्जी घुटने टेककर रह गए, पृथ्वी पर गिरे नहीं और फिर क्रोध से भरे हुए संभलकर उठे। हनुमान्जी ने रावण को एक घूँसा मारा। वह ऐसा गिर पड़ा जैसे वज्र की मार से पर्वत गिरा हो॥1॥
मुरुछा गै बहोरि सो जागा। कपि बल बिपुल सराहन लागा॥
धिग धिग मम पौरुष धिग मोही। जौं तैं जिअत रहेसि सुरद्रोही॥2॥
On regaining consciousness, Ravan began praising Hanuman ji’s immense strength. Hanuman ji said, “Shame on me, shame on my valour, that you still live, O’ Enemy of the Demigods.”
मूर्च्छा भंग होने पर फिर वह जागा और हनुमान्जी के बड़े भारी बल को सराहने लगा। (हनुमान्जी ने कहा-) मेरे पौरुष को धिक्कार है, धिक्कार है और मुझे भी धिक्कार है, जो हे देवद्रोही! तू अब भी जीता रह गया॥2॥
अस कहि लछिमन कहुँ कपि ल्यायो। देखि दसानन बिसमय पायो॥
कह रघुबीर समुझु जियँ भ्राता। तुम्ह कृतांत भच्छक सुर त्राता॥3॥
Saying this, Hanuman ji lifted Lakshman ji and carried him to Shri Raghunath, and the ten-headed Ravan stood astonished on seeing Hanuman ji bear Shri Lakshman with such ease, whereupon Shri Raghuveer said to Lakshman ji, “O’ Brother, know firmly in your heart that you can even devour Death itself, and that you are the protector of the Demigods.”
ऐसा कहकर और लक्ष्मणजी को उठाकर हनुमान्जी श्री रघुनाथजी के पास ले आए। यह देखकर रावण को आश्चर्य हुआ। श्री रघुवीर ने (लक्ष्मणजी से) कहा- हे भाई! हृदय में समझो, तुम काल के भी भक्षक और देवताओं के रक्षक हो॥3॥
सुनत बचन उठि बैठ कृपाला। गई गगन सो सकति कराला॥
पुनि कोदंड बान गहि धाए। रिपु सन्मुख अति आतुर आए॥4॥
The moment Lord Ram spoke these words, the gracious Lakshman ji rose and sat upright, and the deadly Shakti spear that had pierced his chest vanished into the sky. Taking up his bow and arrow once more, he rushed forward again to confront the enemy.
ये वचन सुनते ही कृपालु लक्ष्मणजी उठ बैठे। वह कराल शक्ति आकाश को चली गई। लक्ष्मणजी फिर धनुष-बाण लेकर दौड़े और बड़ी शीघ्रता से शत्रु के सामने आ पहुँचे॥4॥
छंद :
* आतुर बहोरि बिभंजि स्यंदन सूत हति ब्याकुल कियो।
गिर्यो धरनि दसकंधर बिकलतर बान सत बेध्यो हियो॥
सारथी दूसर घालि रथ तेहि तुरत लंका लै गयो।
रघुबीर बंधु प्रताप पुंज बहोरि प्रभु चरनन्हि नयो॥
On reaching the battlefield, Lakshman ji swiftly shattered Ravan’s chariot and struck down his charioteer, leaving Ravan restless and stricken with grief. He drove a hundred arrows into Ravan’s chest, causing him to collapse to the ground in great distress. Another charioteer then arrived and quickly carried Ravan back to Lanka. The mine of glory, Lakshman ji, the brother of Shri Raghuveer, returned and once again bowed at the Lord’s sacred feet.
फिर उन्होंने बड़ी ही शीघ्रता से रावण के रथ को चूर-चूर कर और सारथी को मारकर उसे (रावण को) व्याकुल कर दिया। सौ बाणों से उसका हृदय बेध दिया, जिससे रावण अत्यंत व्याकुल होकर पृथ्वी पर गिर पड़ा। तब दूसरा सारथी उसे रथ में डालकर तुरंत ही लंका को ले गया। प्रताप के समूह श्री रघुवीर के भाई लक्ष्मणजी ने फिर आकर प्रभु के चरणों में प्रणाम किया।
* उहाँ दसानन जागि करि करै लाग कछु जग्य।
राम बिरोध बिजय चह सठ हठ बस अति अग्य॥84॥
Meanwhile in Lanka, when Ravan regained consciousness, he began a sacrificial ritual. The deluded one, blinded by false pride, still hoped for victory even while standing in opposition to Shri Ram.
वहाँ (लंका में) रावण मूर्छा से जागकर कुछ यज्ञ करने लगा। वह मूर्ख और अत्यंत अज्ञानी हठवश श्री रघुनाथजी से विरोध करके विजय चाहता है॥84॥
* इहाँ बिभीषन सब सुधि पाई। सपदि जाइ रघुपतिहि सुनाई॥
नाथ करइ रावन एक जागा। सिद्ध भएँ नहिं मरिहि अभागा॥1॥
At this side, Vibhishan learned of Ravan’s plan and at once went to Shri Raghupati, saying, “O’ Lord, Ravan intends to perform a sacrifice, and if he completes it, the wretch will become invincible and will not die easily…
यहाँ विभीषणजी ने सब खबर पाई और तुरंत जाकर श्री रघुनाथजी को कह सुनाई कि हे नाथ! रावण एक यज्ञ कर रहा है। उसके सिद्ध होने पर वह अभागा सहज ही नहीं मरेगा॥1॥
पठवहु नाथ बेगि भट बंदर। करहिं बिधंस आव दसकंधर॥
प्रात होत प्रभु सुभट पठाए। हनुमदादि अंगद सब धाए॥2॥
…Therefore, O’ Lord, immediately send the monkey warriors to destroy his sacrifice, for this alone will force the ten-headed Ravan to return and fight on the battlefield.” As soon as dawn broke, Lord Ram sent forth the monkey warriors. Hanuman ji, Angad, and all the others rushed ahead at once.
हे नाथ! तुरंत वानर योद्धाओं को भेजिए, जो यज्ञ का विध्वंस करें, जिससे रावण युद्ध में आवे। प्रातःकाल होते ही प्रभु ने वीर योद्धाओं को भेजा। हनुमान् और अंगद आदि सब (प्रधान वीर) दौड़े॥2॥
कौतुक कूदि चढ़े कपि लंका। पैठे रावन भवन असंका॥
जग्य करत जबहीं सो देखा। सकल कपिन्ह भा क्रोध बिसेषा॥3॥
As a mere play, the monkeys leaped over the fort of Lanka and boldly entered Ravan’s palace, and the moment they saw Ravan engaged in the sacrificial rite, they were all seized with uncontrollable fury.
वानर खेल से ही कूदकर लंका पर जा चढ़े और निर्भय होकर रावण के महल में जा घुसे। ज्यों ही उसको यज्ञ करते देखा, त्यों ही सब वानरों को बहुत क्रोध हुआ॥3॥