Day 8 of Navah Parayan Reading program Day 8 / 9
छंद :
* जनु राहु केतु अनेक नभ पथ स्रवत सोनित धावहीं।
रघुबीर तीर प्रचंड लागहिं भूमि गिरत न पावहीं॥
एक एक सर सिर निकर छेदे नभ उड़त इमि सोहहीं।
जनु कोपि दिनकर कर निकर जहँ तहँ बिधुंतुद पोहहीं॥
It seemed as though countless Rahus and Ketus were racing through the sky, streaming with blood. Struck by the formidable arrows of Shri Raghuveer, they did not fall to the ground. Ravan’s many heads, pierced and lifted aloft by swarms of the Lord’s arrows, blazed in the air, appearing like fierce rays of the Sun threading together innumerable Rahus.
मानो अनेकों राहु और केतु रुधिर बहाते हुए आकाश मार्ग से दौड़ रहे हों। श्री रघुवीर के प्रचण्ड बाणों के (बार-बार) लगने से वे पृथ्वी पर गिरने नहीं पाते। एक-एक बाण से समूह के समूह सिर छिदे हुए आकाश में उड़ते ऐसे शोभा दे रहे हैं मानो सूर्य की किरणें क्रोध करके जहाँ-तहाँ राहुओं को पिरो रही हों।
* जिमि जिमि प्रभु हर तासु सिर तिमि होहिं अपार।
सेवत बिषय बिबर्ध जिमि नित नित नूतन मार॥92॥
The moment the Lord cut down Ravan’s heads, they sprang forth again in countless numbers, just as desires multiply endlessly when one keeps indulging in the pleasures of the senses.
जैसे-जैसे प्रभु उसके सिरों को काटते हैं, वैसे ही वैसे वे अपार होते जाते हैं। जैसे विषयों का सेवन करने से काम (उन्हें भोगने की इच्छा) दिन-प्रतिदिन नया-नया बढ़ता जाता है॥92॥
* दसमुख देखि सिरन्ह कै बाढ़ी। बिसरा मरन भई रिस गाढ़ी॥
गर्जेउ मूढ़ महा अभिमानी। धायउ दसहु सरासन तानी॥1॥
Seeing his heads multiply, the ten-headed Ravan forgot his approaching death, and his fury grew even more intense. Blinded by pride, the fool roared loudly and charged forward, drawing all ten of his bows at once.
सिरों की बाढ़ देखकर रावण को अपना मरण भूल गया और बड़ा गहरा क्रोध हुआ। वह महान् अभिमानी मूर्ख गरजा और दसों धनुषों को तानकर दौड़ा॥1॥
समर भूमि दसकंधर कोप्यो। बरषि बान रघुपति रथ तोप्यो॥
दंड एक रथ देखि न परेउ। जनु निहार महुँ दिनकर दुरेऊ॥2॥
The ten-headed Ravan erupted in furious rage on the battlefield, showering Shri Raghupati’s chariot with arrows until it was completely concealed, and for twenty-four minutes the chariot remained invisible, as though the Sun itself had been veiled by dense fog.
रणभूमि में रावण ने क्रोध किया और बाण बरसाकर श्री रघुनाथजी के रथ को ढँक दिया। एक दण्ड (घड़ी) तक रथ दिखलाई न पड़ा, मानो कुहरे में सूर्य छिप गया हो॥2॥
हाहाकार सुरन्ह जब कीन्हा। तब प्रभु कोपि कारमुक लीन्हा॥
सर निवारि रिपु के सिर काटे। ते दिसि बिदिसि गगन महि पाटे॥3॥
When the Demigods cried out in anguish, the Lord, filled with righteous anger, took up His bow and rendered all of Ravan’s arrows powerless. He then severed Ravan’s heads, which flew forth and spread across all ten directions, filling the midpoints, the sky, and the Earth alike.
जब देवताओं ने हाहाकार किया, तब प्रभु ने क्रोध करके धनुष उठाया और शत्रु के बाणों को हटाकर उन्होंने शत्रु के सिर काटे और उनसे दिशा, विदिशा, आकाश और पृथ्वी सबको पाट दिया॥3॥
काटे सिर नभ मारग धावहिं। जय जय धुनि करि भय उपजावहिं॥
कहँ लछिमन सुग्रीव कपीसा। कहँ रघुबीर कोसलाधीसा॥4॥
The severed heads flew through the sky, striking terror in the hearts of the monkeys as they cried out, “Victory, victory! Where is Lakshman? Where is Sugriv, the King of Monkeys? Where is Raghuveer, the King of the Koshal Kingdom?”
काटे हुए सिर आकाश मार्ग से दौड़ते हैं और जय-जय की ध्वनि करके भय उत्पन्न करते हैं। ‘लक्ष्मण और वानरराज सुग्रीव कहाँ हैं? कोसलपति रघुवीर कहाँ हैं?’॥4॥
छंद :
* कहँ रामु कहि सिर निकर धाए देखि मर्कट भजि चले।
संधानि धनु रघुबंसमनि हँसि सरन्हि सिर बेधे भले॥
सिर मालिका कर कालिका गहि बृंद बृंदन्हि बहु मिलीं।
करि रुधिर सरि मज्जनु मनहुँ संग्राम बट पूजन चलीं॥
Multitudes of heads rushed through the air, crying, “Where is Ram?” and seeing this, the monkeys fled in fear. The crown jewel of the Raghu clan, Shri Ram, laughed and skillfully pierced every head with His arrows. Meanwhile, groups of fierce female attendants of Goddess Kali gathered in many bands, holding garlands of skulls in their hands. It appeared as though they were moving together in clusters, having bathed in the flowing river of blood, proceeding to offer worship beneath the banyan tree of the battlefield.
‘राम कहाँ हैं?’ यह कहकर सिरों के समूह दौड़े, उन्हें देखकर वानर भाग चले। तब धनुष सन्धान करके रघुकुलमणि श्री रामजी ने हँसकर बाणों से उन सिरों को भलीभाँति बेध डाला। हाथों में मुण्डों की मालाएँ लेकर बहुत सी कालिकाएँ झुंड की झुंड मिलकर इकट्ठी हुईं और वे रुधिर की नदी में स्नान करके चलीं। मानो संग्राम रूपी वटवृक्ष की पूजा करने जा रही हों।
* पुनि दसकंठ क्रुद्ध होइ छाँड़ी सक्ति प्रचंड।
चली बिभीषन सन्मुख मनहुँ काल कर दंड॥93॥
Then, blazing with fury, the ten-headed Ravan hurled a dreadful spear toward Vibhishan, which sped straight at him like the fearsome rod of the God of Death.
फिर रावण ने क्रोधित होकर प्रचण्ड शक्ति छोड़ी। वह विभीषण के सामने ऐसी चली जैसे काल (यमराज) का दण्ड हो॥93॥
* आवत देखि सक्ति अति घोरा। प्रनतारति भंजन पन मोरा॥
तुरत बिभीषन पाछें मेला। सन्मुख राम सहेउ सोइ सेला॥1॥
Seeing the deadly Shakti weapon rushing toward him, Lord Ram remembered His vow to protect and relieve the distress of those who seek refuge. Instantly moving Vibhishan behind Him, the Lord stepped forward Himself to receive the blow of the spear.
अत्यंत भयानक शक्ति को आती देख और यह विचार कर कि मेरा प्रण शरणागत के दुःख का नाश करना है, श्री रामजी ने तुरंत ही विभीषण को पीछे कर लिया और सामने होकर वह शक्ति स्वयं सह ली॥1॥
लागि सक्ति मुरुछा कछु भई। प्रभु कृत खेल सुरन्ह बिकलई॥
देखि बिभीषन प्रभु श्रम पायो। गहि कर गदा क्रुद्ध होइ धायो॥2॥
When the Shakti weapon struck Lord Ram, He fell unconscious for a moment. Though this was nothing more than a divine sport on His part, the Demigods were filled with anguish. Seeing the Lord appear weary from the blow, Vibhishan grasped his mace and, burning with rage, rushed forward to confront Ravan.
शक्ति लगने से उन्हें कुछ मूर्छा हो गई। प्रभु ने तो यह लीला की, पर देवताओं को व्याकुलता हुई। प्रभु को श्रम (शारीरिक कष्ट) प्राप्त हुआ देखकर विभीषण क्रोधित हो हाथ में गदा लेकर दौड़े॥2॥
रे कुभाग्य सठ मंद कुबुद्धे। तैं सुर नर मुनि नाग बिरुद्धे॥
सादर सिव कहुँ सीस चढ़ाए। एक एक के कोटिन्ह पाए॥3॥
Vibhishan cried out, “O’ Wretched fool, dull-minded and corrupt at heart, you have ever remained hostile to Demigods, humans, Sages, and serpents alike. You once offered your heads in devotion to Lord Shiv and, in return, received millions of heads for each one you sacrificed…
(और बोले-) अरे अभागे! मूर्ख, नीच दुर्बुद्धि! तूने देवता, मनुष्य, मुनि, नाग सभी से विरोध किया। तूने आदर सहित शिवजी को सिर चढ़ाए। इसी से एक-एक के बदले में करोड़ों पाए॥3॥
तेहि कारन खल अब लगि बाँच्यो। अब तव कालु सीस पर नाच्यो॥
राम बिमुख सठ चहसि संपदा। अस कहि हनेसि माझ उर गदा॥4॥
…That alone has preserved your life until now, O’ Fool. But now death itself dances upon your head. Tell me, deluded one, do you truly seek prosperity through enmity with Lord Ram?” Saying this, Vibhishan hurled his mace straight into the centre of Ravan’s chest.
उसी कारण से अरे दुष्ट! तू अब तक बचा है, (किन्तु) अब काल तेरे सिर पर नाच रहा है। अरे मूर्ख! तू राम विमुख होकर सम्पत्ति (सुख) चाहता है? ऐसा कहकर विभीषण ने रावण की छाती के बीचों-बीच गदा मारी॥4॥
छंद :
* उर माझ गदा प्रहार घोर कठोर लागत महि पर्यो।
दस बदन सोनित स्रवत पुनि संभारि धायो रिस भर्यो॥
द्वौ भिरे अतिबल मल्लजुद्ध बिरुद्ध एकु एकहि हनै।
रघुबीर बल दर्पित बिभीषनु घालि नहिं ता कहुँ गनै॥
Struck by the mace right in the centre of his chest, Ravan crashed to the ground, blood gushing from all his ten mouths. Regaining his senses, he sprang up in raging fury, and the two mighty warriors wrestled fiercely, mauling one another. Sustained by the power of Lord Ram, Vibhishan no longer regarded his opponent as invincible.
बीच छाती में कठोर गदा की घोर और कठिन चोट लगते ही वह पृथ्वी पर गिर पड़ा। उसके दसों मुखों से रुधिर बहने लगा, वह अपने को फिर संभालकर क्रोध में भरा हुआ दौड़ा। दोनों अत्यंत बलवान् योद्धा भिड़ गए और मल्लयुद्ध में एक-दूसरे के विरुद्ध होकर मारने लगे। श्री रघुवीर के बल से गर्वित विभीषण उसको (रावण जैसे जगद्विजयी योद्धा को) पासंग के बराबर भी नहीं समझते।
* उमा बिभीषनु रावनहि सन्मुख चितव कि काउ।
सो अब भिरत काल ज्यों श्री रघुबीर प्रभाउ॥94॥
Lord Shiv says to Parvati ji, “Uma, could Vibhishan ever have stood against Ravan in battle? Yet now he fights him as though he were Death itself. Such is the power and influence of Shri Raghuveer.”
(शिवजी कहते हैं-) हे उमा! विभीषण क्या कभी रावण के सामने आँख उठाकर भी देख सकता था? परन्तु अब वही काल के समान उससे भिड़ रहा है। यह श्री रघुवीर का ही प्रभाव है॥94॥
* देखा श्रमित बिभीषनु भारी। धायउ हनूमान गिरि धारी॥
रथ तुरंग सारथी निपाता। हृदय माझ तेहि मारेसि लाता॥1॥
Seeing Vibhishan utterly exhausted, Hanuman ji rushed forward with a mountain in his hand and crushed Ravan’s chariot, horses, and charioteer in a single blow. He then struck the demon King with a mighty kick to the centre of his chest.
विभीषण को बहुत ही थका हुआ देखकर हनुमान्जी पर्वत धारण किए हुए दौड़े। उन्होंने उस पर्वत से रावण के रथ, घोड़े और सारथी का संहार कर डाला और उसके सीने पर लात मारी॥1॥
ठाढ़ रहा अति कंपित गाता। गयउ बिभीषनु जहँ जनत्राता॥
पुनि रावन कपि हतेउ पचारी। चलेउ गगन कपि पूँछ पसारी॥2॥
Ravan still remained on his feet, though his entire body shook violently. Vibhishan then withdrew and went to Shri Ram, the protector of devotees. Ravan challenged Hanuman ji and struck him, but Hanuman ji leapt into the sky, spreading his tail wide.
रावण खड़ा रहा, पर उसका शरीर अत्यंत काँपने लगा। विभीषण वहाँ गए, जहाँ सेवकों के रक्षक श्री रामजी थे। फिर रावण ने ललकारकर हनुमान्जी को मारा। वे पूँछ फैलाकर आकाश में चले गए॥2॥
गहिसि पूँछ कपि सहित उड़ाना। पुनि फिरि भिरेउ प्रबल हनुमाना॥
लरत अकास जुगल सम जोधा। एकहि एकु हनत करि क्रोधा॥3॥
Ravan seized Hanuman ji’s tail, but Hanuman ji carried him aloft, flying through the sky. Turning back at once, the mighty Hanuman ji engaged Ravan, and the two evenly matched warriors battled fiercely in the air, striking each other in burning fury.
रावण ने पूँछ पकड़ ली, हनुमान्जी उसको साथ लिए ऊपर उड़े। फिर लौटकर महाबलवान् हनुमान्जी उससे भिड़ गए। दोनों समान योद्धा आकाश में लड़ते हुए एक-दूसरे को क्रोध करके मारने लगे॥3॥
सोहहिं नभ छल बल बहु करहीं। कज्जलगिरि सुमेरु जनु लरहीं॥
बुधि बल निसिचर परइ न पारयो। तब मारुतसुत प्रभु संभार्यो॥4॥
They shone magnificently in the sky, each exerting his full strength and skill, battling in midair as though a dark mountain of kohl and the golden Mount Sumeru were locked in combat. When Hanuman ji found that neither strength nor strategy could overthrow the demon, the son of the Wind God inwardly invoked the Lord.
दोनों बहुत से छल-बल करते हुए आकाश में ऐसे शोभित हो रहे हैं मानो कज्जलगिरि और सुमेरु पर्वत लड़ रहे हों। जब बुद्धि और बल से राक्षस गिराए न गिरा तब मारुति श्री हनुमान्जी ने प्रभु को स्मरण किया॥4॥
छंद :
* संभारि श्रीरघुबीर धीर पचारि कपि रावनु हन्यो।
महि परत पुनि उठि लरत देवन्ह जुगल कहुँ जय जय भन्यो॥
हनुमंत संकट देखि मर्कट भालु क्रोधातुर चले।
रन मत्त रावन सकल सुभट प्रचण्ड भुज बल दलमले॥
After meditating upon Lord Raghuveer, the calm and resolute Hanuman ji challenged Ravan and struck him. Both fell to the ground, then rose again and resumed their fierce combat. Watching their valour, the Demigods cried out, “Glory, glory to both.” Seeing Hanuman ji in a troublesome situation, the monkeys and bears rushed forward in great fury, but Ravan, maddened by the passion of war, crushed all the brave fighters with the sheer strength of his mighty arms.
श्री रघुवीर का स्मरण करके धीर हनुमान्जी ने ललकारकर रावण को मारा। वे दोनों पृथ्वी पर गिरते और फिर उठकर लड़ते हैं, देवताओं ने दोनों की ‘जय-जय’ पुकारी। हनुमान्जी पर संकट देखकर वानर-भालू क्रोधातुर होकर दौड़े, किन्तु रण-मद-माते रावण ने सब योद्धाओं को अपनी प्रचण्ड भुजाओं के बल से कुचल और मसल डाला।
* तब रघुबीर पचारे धाए कीस प्रचंड।
कपि बल प्रबल देखि तेहिं कीन्ह प्रगट पाषंड॥95॥
Roused by Shri Raghuveer, all the mighty monkey warriors surged forward to confront Ravan, and seeing this powerful troop advancing upon him, Ravan again took refuge in his illusory powers.
तब श्री रघुवीर के ललकारने पर प्रचण्ड वीर वानर दौड़े। वानरों के प्रबल दल को देखकर रावण ने माया प्रकट की॥95॥
* अंतरधान भयउ छन एका। पुनि प्रगटे खल रूप अनेका॥
रघुपति कटक भालु कपि जेते। जहँ तहँ प्रगट दसानन तेते॥1॥
In an instant, the wretch vanished from sight and reappeared in countless phantom forms. The ten-headed Ravan multiplied himself to match the very number of monkeys and bears in Lord Raghupati’s army.
क्षणभर के लिए वह अदृश्य हो गया। फिर उस दुष्ट ने अनेकों रूप प्रकट किए। श्री रघुनाथजी की सेना में जितने रीछ-वानर थे, उतने ही रावण जहाँ-तहाँ (चारों ओर) प्रकट हो गए॥1॥
देखे कपिन्ह अमित दससीसा। जहँ तहँ भजे भालु अरु कीसा॥
भागे बानर धरहिं न धीरा। त्राहि त्राहि लछिमन रघुबीरा॥2॥
When the monkeys saw countless Ravans everywhere, they fled in panic along with the bears. Overcome with fear and unable to steady themselves, they cried out, “Protect us, Shri Lakshman! Save us, Shri Raghuveer!”
वानरों ने अपरिमित रावण देखे। भालू और वानर सब जहाँ-तहाँ (इधर-उधर) भाग चले। वानर धीरज नहीं धरते। हे लक्ष्मणजी! हे रघुवीर! बचाइए, बचाइए, यों पुकारते हुए वे भागे जा रहे हैं॥2॥
दहँ दिसि धावहिं कोटिन्ह रावन। गर्जहिं घोर कठोर भयावन॥
डरे सकल सुर चले पराई। जय कै आस तजहु अब भाई॥3॥
Millions of Ravans ran in every direction, roaring in loud, dreadful, and terrifying voices. Seeing this, the Demigods watching from the sky fled in panic, crying, “O’ Brothers, abandon all hope of victory,…
दसों दिशाओं में करोड़ों रावण दौड़ते हैं और घोर, कठोर भयानक गर्जन कर रहे हैं। सब देवता डर गए और ऐसा कहते हुए भाग चले कि हे भाई! अब जय की आशा छोड़ दो!॥3॥
सब सुर जिते एक दसकंधर। अब बहु भए तकहु गिरि कंदर॥
रहे बिरंचि संभु मुनि ग्यानी। जिन्ह जिन्ह प्रभु महिमा कछु जानी॥4॥
….only one ten-headed Ravan had once defeated all the Demigods, and now there are countless such forms, let us hide in some mountain cave.” Only Lord Brahma, Lord Shiv, the wise Sages, and those who truly understood the Lord’s glory remained steadfast at the scene.
एक ही रावण ने सब देवताओं को जीत लिया था, अब तो बहुत से रावण हो गए हैं। इससे अब पहाड़ की गुफाओं का आश्रय लो (अर्थात् उनमें छिप रहो)। वहाँ ब्रह्मा, शम्भु और ज्ञानी मुनि ही डटे रहे, जिन्होंने प्रभु की कुछ महिमा जानी थी॥4॥
छंद :
* जाना प्रताप ते रहे निर्भय कपिन्ह रिपु माने फुरे।
चले बिचलि मर्कट भालु सकल कृपाल पाहि भयातुरे॥
हनुमंत अंगद नील नल अतिबल लरत रन बाँकुरे।
मर्दहिं दसानन कोटि कोटिन्ह कपट भू भट अंकुरे॥
Those who knew the Lord’s glory remained fearless, but the monkeys took the enemy’s phantoms to be real. Stricken with fear and distress, the monkeys and bears rushed to Shri Ram, crying, “Save us, O’ Merciful Lord.” Meanwhile, the most formidable warriors, Hanuman ji, Angad, Nal, and Neel, fought on valiantly and crushed many of Ravan’s phantoms that had arisen from the ground of deception.
जो प्रभु का प्रताप जानते थे, वे निर्भय डटे रहे। वानरों ने शत्रुओं (बहुत से रावणों) को सच्चा ही मान लिया। (इससे) सब वानर-भालू विचलित होकर ‘हे कृपालु! रक्षा कीजिए’ (यों पुकारते हुए) भय से व्याकुल होकर भाग चले। अत्यंत बलवान् रणबाँकुरे हनुमान्जी, अंगद, नील और नल लड़ते हैं और कपट रूपी भूमि से अंकुर की भाँति उपजे हुए कोटि-कोटि योद्धा रावणों को मसलते हैं।
* सुर बानर देखे बिकल हँस्यो कोसलाधीस।
सजि सारंग एक सर हते सकल दससीस॥96॥
Seeing the Demigods and monkeys in distress, the Lord of the Koshal Kingdom smiled, fitted an arrow to His Sharang bow, and in an instant wiped out the entire host of Ravan’s illusory phantoms.
देवताओं और वानरों को विकल देखकर कोसलपति श्री रामजी हँसे और शार्गं धनुष पर एक बाण चढ़ाकर (माया के बने हुए) सब रावणों को मार डाला॥96॥
* प्रभु छन महुँ माया सब काटी। जिमि रबि उएँ जाहिं तम फाटी॥
रावनु एकु देखि सुर हरषे। फिरे सुमन बहु प्रभु पर बरषे॥1॥
In an instant, the Lord destroyed the entire illusion, just as the rising Sun dispels darkness. Seeing only one Ravan remaining, the Demigods rejoiced, returned at once, and showered flowers upon Shri Ram.
प्रभु ने क्षणभर में सब माया काट डाली। जैसे सूर्य के उदय होते ही अंधकार की राशि फट जाती है (नष्ट हो जाती है)। अब एक ही रावण को देखकर देवता हर्षित हुए और उन्होंने लौटकर प्रभु पर बहुत से पुष्प बरसाए॥1॥
भुज उठाइ रघुपति कपि फेरे। फिरे एक एकन्ह तब टेरे॥
प्रभु बलु पाइ भालु कपि धाए। तरल तमकि संजुग महि आए॥2॥
Raising His arm, Lord Raghupati rallied the monkeys, who regrouped, calling out to one another, and inspired by the Lord’s might, the monkeys and bears surged forward again, leaping swiftly onto the battlefield.
श्री रघुनाथजी ने भुजा उठाकर सब वानरों को लौटाया। तब वे एक-दूसरे को पुकार-पुकार कर लौट आए। प्रभु का बल पाकर रीछ-वानर दौड़ पड़े। जल्दी से कूदकर वे रणभूमि में आ गए॥2॥
अस्तुति करत देवतन्हि देखें। भयउँ एक मैं इन्ह के लेखें॥
सठहु सदा तुम्ह मोर मरायल। अस कहि कोपि गगन पर धायल॥3॥
When Ravan saw the Demigods praying to Shri Ram, he realized that he had been reduced to a single form. He cried out, “Fools, you have always been beaten by me,” and with these words, he rushed up into the sky to attack the Demigods.
देवताओं को श्री रामजी की स्तुति करते देख कर रावण ने सोचा, मैं इनकी समझ में एक हो गया, (परन्तु इन्हें यह पता नहीं कि इनके लिए मैं एक ही बहुत हूँ) और कहा- अरे मूर्खों! तुम तो सदा के ही मेरे मरैल (मेरी मार खाने वाले) हो। ऐसा कहकर वह क्रोध करके आकाश पर (देवताओं की ओर) दौड़ा॥3॥
* हाहाकार करत सुर भागे। खलहु जाहु कहँ मोरें आगे॥
देखि बिकल सुर अंगद धायो। कूदि चरन गहि भूमि गिरायो॥4॥
The Demigods fled with loud cries, and Ravan shouted, “Fools, where will you run from me?” Seeing them in distress, Angad rushed forward, leapt high, seized Ravan by the foot, and dragged him down to the ground.
देवता हाहाकार करते हुए भागे। (रावण ने कहा-) दुष्टों! मेरे आगे से कहाँ जा सकोगे? देवताओं को व्याकुल देखकर अंगद दौड़े और उछलकर रावण का पैर पकड़कर (उन्होंने) उसको पृथ्वी पर गिरा दिया॥4॥
छंद :
* गहि भूमि पार्यो लात मार्यो बालिसुत प्रभु पहिं गयो।
संभारि उठि दसकंठ घोर कठोर रव गर्जत भयो॥
करि दाप चाप चढ़ाइ दस संधानि सर बहु बरषई।
किए सकल भट घायल भयाकुल देखि निज बल हरषई॥
After seizing Ravan and hurling him to the ground, Angad, the son of Bali, struck him with a kick and then returned to Shri Ram. Recovering himself, the ten-headed Ravan rose again and roared fiercely in a shrill voice. Blinded by false pride, he drew all ten bows and unleashed countless arrows, wounding the brave monkey warriors and spreading fear and anxiety through their ranks. Beholding his own might, Ravan felt a surge of delight in his heart.
उसे पकड़कर पृथ्वी पर गिराकर लात मारकर बालिपुत्र अंगद प्रभु के पास चले गए। रावण संभलकर उठा और बड़े भंयकर कठोर शब्द से गरजने लगा। वह दर्प करके दसों धनुष चढ़ाकर उन पर बहुत से बाण संधान करके बरसाने लगा। उसने सब योद्धाओं को घायल और भय से व्याकुल कर दिया और अपना बल देखकर वह हर्षित होने लगा।
* तब रघुपति रावन के सीस भुजा सर चाप।
काटे बहुत बढ़े पुनि जिमि तीरथ कर पाप॥97॥
Shri Raghupati then severed Ravan’s heads, arms, bows, and arrows again and again, yet each time they multiplied instantly manyfold, just as sins multiply when committed in a sacred place.
तब श्री रघुनाथजी ने रावण के सिर, भुजाएँ, बाण और धनुष काट डाले। पर वे फिर बहुत बढ़ गए, जैसे तीर्थ में किए हुए पाप बढ़ जाते हैं (कई गुना अधिक भयानक फल उत्पन्न करते हैं)!॥97॥
* सिर भुज बाढ़ि देखि रिपु केरी। भालु कपिन्ह रिस भई घनेरी॥
मरत न मूढ़ कटेहुँ भुज सीसा। धाए कोपि भालु भट कीसा॥1॥
Seeing the enemy’s heads and arms multiply, the monkeys and bears were filled with fierce rage. Crying out, “This fool does not die even when his heads and arms are severed,” the monkey and bear warriors rushed upon him in overwhelming fury.
शत्रु के सिर और भुजाओं की बढ़ती देखकर रीछ-वानरों को बहुत ही क्रोध हुआ। यह मूर्ख भुजाओं के और सिरों के कटने पर भी नहीं मरता, (ऐसा कहते हुए) भालू और वानर योद्धा क्रोध करके दौड़े॥1॥
बालितनय मारुति नल नीला। बानरराज दुबिद बलसीला॥
बिटप महीधर करहिं प्रहारा। सोइ गिरि तरु गहि कपिन्ह सो मारा॥2॥
A repository of immense strength, Angad, the son of Bali, Hanuman ji, the son of the Wind God, along with Nal, Neel, the king of monkeys Sugriv, and Dvivid, hurled trees and massive mountains at Ravan, but Ravan caught them all and flung them back at the monkeys.
बालिपुत्र अंगद, मारुति हनुमान्जी, नल, नील, वानरराज सुग्रीव और द्विविद आदि बलवान् उस पर वृक्ष और पर्वतों का प्रहार करते हैं। वह उन्हीं पर्वतों और वृक्षों को पकड़कर वानरों को मारता है॥2॥
एक नखन्हि रिपु बपुष बिदारी। भागि चलहिं एक लातन्ह मारी।
तब नल नील सिरन्हि चढ़ि गयऊ। नखन्हि लिलार बिदारत भयऊ॥3॥
One monkey ripped off Ravan’s skin with his claws, while another struck him with a kick and fled. At the same time, Nal and Neel climbed onto Ravan’s heads and, digging in with their claws, began tearing at his foreheads.
कोई एक वानर नखों से शत्रु के शरीर को फाड़कर भाग जाते हैं, तो कोई उसे लातों से मारकर। तब नल और नील रावण के सिरों पर चढ़ गए और नखों से उसके ललाट को फाड़ने लगे॥3॥
रुधिर देखि बिषाद उर भारी। तिन्हहि धरन कहुँ भुजा पसारी॥
गहे न जाहिं करन्हि पर फिरहीं। जनु जुग मधुप कमल बन चरहीं॥4॥
Seeing blood gushing from his body, Ravan was deeply distressed at heart and spread out his arms to seize them, but Nal and Neel slipped away each time, leaping from one arm to another like a pair of bees darting lightly over a forest of blooming lotuses.
खून देखकर उसे हृदय में बड़ा दुःख हुआ। उसने उनको पकड़ने के लिए हाथ फैलाए, पर वे पकड़ में नहीं आते, हाथों के ऊपर-ऊपर ही फिरते हैं मानो दो भौंरे कमलों के वन में विचरण कर रहे हों॥4॥
कोपि कूदि द्वौ धरेसि बहोरी। महि पटकत भजे भुजा मरोरी॥
पुनि सकोप दस धनु कर लीन्हे। सरन्हि मारि घायल कपि कीन्हे॥5॥
In a final burst of fury, Ravan leapt and seized them both, but just as he was about to hurl them to the ground, they twisted his arm aside and escaped. Enraged once again, Ravan took up his bows and struck the monkeys with his arrows, wounding them on the battlefield.
तब उसने क्रोध करके उछलकर दोनों को पकड़ लिया। पृथ्वी पर पटकते समय वे उसकी भुजाओं को मरोड़कर भाग छूटे। फिर उसने क्रोध करके हाथों में दसों धनुष लिए और वानरों को बाणों से मारकर घायल कर दिया॥5॥
हनुमदादि मुरुछित करि बंदर। पाइ प्रदोष हरष दसकंधर॥
मुरुछित देखि सकल कपि बीरा। जामवंत धायउ रनधीरा॥6॥
Seeing Hanuman ji and the other monkeys rendered unconscious as dusk set in, Ravan rejoiced, but at that moment the stalwart warrior Jambvant rushed forward to the battlefield.
हनुमान्जी आदि सब वानरों को मूर्च्छित करके और संध्या का समय पाकर रावण हर्षित हुआ। समस्त वानर-वीरों को मूर्च्छित देखकर रणधीर जाम्बवत् दौड़े॥6॥
संग भालु भूधर तरु धारी। मारन लगे पचारि पचारी॥
भयउ क्रुद्ध रावन बलवाना। गहि पद महि पटकइ भट नाना॥7॥
The bears who came with Jambvant grasped mountains and trees in their hands and repeatedly hurled them at Ravan, boldly challenging him to battle. Enraged, the mighty Ravan seized many valiant fighters by their legs and slammed them forcefully to the ground.
जाम्बवान् के साथ जो भालू थे, वे पर्वत और वृक्ष धारण किए रावण को ललकार-ललकार कर मारने लगे। बलवान् रावण क्रोधित हुआ और पैर पकड़-पकड़कर वह अनेकों योद्धाओं को पृथ्वी पर पटकने लगा॥7॥
देखि भालुपति निज दल घाता। कोपि माझ उर मारेसि लाता॥8॥
When the King of the Bears saw his battalion being destroyed, he was seized with fury and delivered a mighty kick to the centre of Ravan’s chest.
जाम्बवान् ने अपने दल का विध्वंस देखकर क्रोध करके रावण की छाती में लात मारी॥8॥
छंद :
* उर लात घात प्रचंड लागत बिकल रथ ते महि परा।
गहि भालु बीसहुँ कर मनहुँ कमलन्हि बसे निसि मधुकरा॥
मुरुछित बिलोकि बहोरि पद हति भालुपति प्रभु पहिं गयो॥
निसि जानि स्यंदन घालि तेहि तब सूत जतनु करय भयो॥
The force of the kick knocked Ravan unconscious, and he fell from his chariot to the ground, still clutching a bear in each of his twenty hands, like bees trapped among lotus petals at night. Seeing him senseless, the King of the Bears, Jambvant, struck him once more and then went to Lord Ram. As night had fallen, Ravan’s charioteer lifted him back onto the chariot and tried various means to restore him to consciousness.
छाती में लात का प्रचण्ड आघात लगते ही रावण व्याकुल होकर रथ से पृथ्वी पर गिर पड़ा। उसने बीसों हाथों में भालुओं को पकड़ रखा था। (ऐसा जान पड़ता था) मानो रात्रि के समय भौंरे कमलों में बसे हुए हों। उसे मूर्च्छित देखकर, फिर लात मारकर ऋक्षराज जाम्बवान् प्रभु के पास चले। रात्रि जानकर सारथी रावण को रथ में डालकर उसे होश में लाने का उपाय करने लगा॥
* मुरुछा बिगत भालु कपि सब आए प्रभु पास।
निसिचर सकल रावनहि घेरि रहे अति त्रास॥98॥
On regaining consciousness, the bears and monkeys gathered around Shri Ram, while the demons, gripped with terror, closed ranks around Ravan.
मूर्च्छा दूर होने पर सब रीछ-वानर प्रभु के पास आए। उधर सब राक्षसों ने बहुत ही भयभीत होकर रावण को घेर लिया॥98॥
* तेही निसि सीता पहिं जाई। त्रिजटा कहि सब कथा सुनाई॥
सिर भुज बाढ़ि सुनत रिपु केरी। सीता उर भइ त्रास घनेरी॥1॥
That night, the demoness Trijita went to Sita ji in the Ashok garden and recounted all that had taken place, and on hearing how the enemy’s heads and arms kept renewing themselves, Sita ji became deeply troubled at heart.
उसी रात त्रिजटा ने सीताजी के पास जाकर उन्हें सब कथा कह सुनाई। शत्रु के सिर और भुजाओं की बढ़ती का संवाद सुनकर सीताजी के हृदय में बड़ा भय हुआ॥1॥
मुख मलीन उपजी मन चिंता। त्रिजटा सन बोली तब सीता॥
होइहि कहा कहसि किन माता। केहि बिधि मरिहि बिस्व दुखदाता॥2॥
With her face turning pale and her heart weighed down with deep anxiety, Sita ji spoke to Trijita, “What will happen now, mother, why do you not tell me? How will this one who brings suffering to the world meet his end?…
(उनका) मुख उदास हो गया, मन में चिंता उत्पन्न हो गई। तब सीताजी त्रिजटा से बोलीं- हे माता! बताती क्यों नहीं? क्या होगा? संपूर्ण विश्व को दुःख देने वाला यह किस प्रकार मरेगा?॥2॥
रघुपति सर सिर कटेहुँ न मरई। बिधि बिपरीत चरित सब करई॥
मोर अभाग्य जिआवत ओही। जेहिं हौं हरि पद कमल बिछोही॥3॥
…He does not die even when Raghupati’s arrows sever his heads. Destiny seems hostile in every way. Perhaps it is my own ill fortune that keeps him alive, the same misfortune that separated me away from the lotus feet of Lord Hari (Shri Ram)…
श्री रघुनाथजी के बाणों से सिर कटने पर भी नहीं मरता। विधाता सारे चरित्र विपरीत (उलटे) ही कर रहा है। (सच बात तो यह है कि) मेरा दुर्भाग्य ही उसे जिला रहा है, जिसने मुझे भगवान् के चरणकमलों से अलग कर दिया है॥3॥
जेहिं कृत कपट कनक मृग झूठा। अजहुँ सो दैव मोहि पर रूठा॥
जेहिं बिधि मोहि दुख दुसह सहाए। लछिमन कहुँ कटु बचन कहाए॥4॥
…It was fate that created the deceitful golden deer. Even today, it feels as though the Gods are displeased with me. That same Providence made me endure this unbearable sorrow and drove me to speak harsh words to Lakshman…
जिसने कपट का झूठा स्वर्ण मृग बनाया था, वही दैव अब भी मुझ पर रूठा हुआ है, जिस विधाता ने मुझसे दुःसह दुःख सहन कराए और लक्ष्मण को कड़ुवे वचन कहलाए,॥4॥
रघुपति बिरह सबिष सर भारी। तकि तकि मार बार बहु मारी॥
ऐसेहुँ दुख जो राख मम प्राना। सोइ बिधि ताहि जिआव न आना॥5॥
…It is that very Providence which pierces my heart again and again with the cruel, poisonous arrows of separation from Shri Raghunath, yet keeps me alive amid such suffering. It is this same fate that continues to preserve Ravan’s life.”
जो श्री रघुनाथजी के विरह रूपी बड़े विषैले बाणों से तक-तककर मुझे बहुत बार मारकर, अब भी मार रहा है और ऐसे दुःख में भी जो मेरे प्राणों को रख रहा है, वही विधाता उस (रावण) को जिला रहा है, दूसरा कोई नहीं॥5॥
बहु बिधि कर बिलाप जानकी। करि करि सुरति कृपानिधान की॥
कह त्रिजटा सुनु राजकुमारी। उर सर लागत मरइ सुरारी॥6॥
In this way, remembering the ocean of mercy, Shri Ram, Janaki ji lamented in many ways. Trijita then said, “Listen, O’ Princess, the enemy of the Demigods will certainly die the moment an arrow pierces his heart…
कृपानिधान श्री रामजी की याद कर-करके जानकीजी बहुत प्रकार से विलाप कर रही हैं। त्रिजटा ने कहा- हे राजकुमारी! सुनो, देवताओं का शत्रु रावण हृदय में बाण लगते ही मर जाएगा॥6॥
प्रभु ताते उर हतइ न तेही। एहि के हृदयँ बसति बैदेही॥7॥
…But the Lord does not strike his heart, because He knows that Videhi, you yourself, dwell there…
परन्तु प्रभु उसके हृदय में बाण इसलिए नहीं मारते कि इसके हृदय में जानकीजी (आप) बसती हैं॥7॥
छंद :
* एहि के हृदयँ बस जानकी जानकी उर मम बास है।
मम उदर भुअन अनेक लागत बान सब कर नास है॥
सुनि बचन हरष बिषाद मन अति देखि पुनि त्रिजटाँ कहा।
अब मरिहि रिपु एहि बिधि सुनहि सुंदरि तजहि संसय महा॥
…Lord Ram understands that Janaki ji abides in Ravan’s heart, and within Janaki’s heart is His own abode. And within His heart reside countless Universes, which would all be destroyed if His arrow were to pierce Ravan’s heart.” Hearing Trijita’s words, Sita ji’s heart was filled at once with profound joy and deep sorrow. Sensing her state, Trijita spoke again, “O’ Beautiful one, cast aside all your heavy doubts and listen to how the enemy will meet his end…
(वे यही सोचकर रह जाते हैं कि) इसके हृदय में जानकी का निवास है, जानकी के हृदय में मेरा निवास है और मेरे उदर में अनेकों भुवन हैं। अतः रावण के हृदय में बाण लगते ही सब भुवनों का नाश हो जाएगा। यह वचन सुनकर सीताजी के मन में अत्यंत हर्ष और विषाद हुआ देखकर त्रिजटा ने फिर कहा- हे सुंदरी! महान् संदेह का त्याग कर दो, अब सुनो, शत्रु इस प्रकार मरेगा-