Day 8 of Navah Parayan Reading program Day 8 / 9
कह रघुबीर देखु रन सीता। लछिमन इहाँ हत्यो इँद्रजीता॥
हनूमान अंगद के मारे। रन महि परे निसाचर भारे॥5॥
As the plane soared through the air, Lord Raghuveer gently pointed out many significant places to Sita ji. He said, “Sita, behold the battleground below, it was here that Lakshman slew Meghnad, and over there lie the mighty demon warriors struck down by Hanuman and Angad…
श्री रघुवीरजी ने कहा- हे सीते! रणभूमि देखो। लक्ष्मण ने यहाँ इंद्र को जीतने वाले मेघनाद को मारा था। हनुमान् और अंगद के मारे हुए ये भारी-भारी निशाचर रणभूमि में पड़े हैं॥5॥
कुंभकरन रावन द्वौ भाई। इहाँ हते सुर मुनि दुखदाई॥6॥
…On this very ground, the tormentors of the Demigods and Sages, the two brothers Kumbhkaran and Ravan, were slain on this very spot…
देवताओं और मुनियों को दुःख देने वाले कुंभकर्ण और रावण दोनों भाई यहाँ मारे गए॥6॥
* इहाँ सेतु बाँध्यों अरु थापेउँ सिव सुख धाम।
सीता सहित कृपानिधि संभुहि कीन्ह प्रनाम॥119 क॥
…It was also here that I had the bridge built and established the Shri Rameshwar Shivling of the blissful Lord Shiv.” Saying this, the ocean of mercy, Shri Ram, together with Sita ji, bowed in deep reverence to Lord Shambhu.
मैंने यहाँ पुल बाँधा (बँधवाया) और सुखधाम श्री शिवजी की स्थापना की। तदनन्तर कृपानिधान श्री रामजी ने सीताजी सहित श्री रामेश्वर महादेव को प्रणाम किया॥119 क॥
जहँ जहँ कृपासिंधु बन कीन्ह बास बिश्राम।
सकल देखाए जानकिहि कहे सबन्हि के नाम॥119 ख॥
Wherever the ocean of compassion, Shri Ram, had made His dwelling and taken rest in the forest, He showed all those sacred places to Janaki ji and lovingly told her the names of each one, gently recounting the memories of His wanderings through the woods.
वन में जहाँ-तहाँ करुणा सागर श्री रामचंद्रजी ने निवास और विश्राम किया था, वे सब स्थान प्रभु ने जानकीजी को दिखलाए और सबके नाम बतलाए॥119 ख॥
तुरत बिमान तहाँ चलि आवा। दंडक बन जहँ परम सुहावा॥
कुंभजादि मुनिनायक नाना। गए रामु सब कें अस्थाना॥1॥
In no time, the Pushpak plane swiftly reached the serene and enchanting Dandak forest, arriving at the sacred abode of the chief of sages, Agastya ji, along with many other revered sages. Shri Ram then visited the hermitages of all the sages one by one.
विमान शीघ्र ही वहाँ चला आया, जहाँ परम सुंदर दण्डकवन था और अगस्त्य आदि बहुत से मुनिराज रहते थे। श्री रामजी इन सबके स्थानों में गए॥1॥
सकल रिषिन्ह सन पाइ असीसा। चित्रकूट आए जगदीसा॥
तहँ करि मुनिन्ह केर संतोषा। चला बिमानु तहाँ ते चोखा॥2॥
After receiving blessings from all the Sages, the Lord of the Universe arrived at Chitrakoot. There, after reverently honouring and satisfying the Sages, the plane once again sped forward at full pace.
संपूर्ण ऋषियों से आशीर्वाद पाकर जगदीश्वर श्री रामजी चित्रकूट आए। वहाँ मुनियों को संतुष्ट किया। (फिर) विमान वहाँ से आगे तेजी के साथ चला॥2॥
बहुरि राम जानकिहि देखाई। जमुना कलि मल हरनि सुहाई॥
पुनि देखी सुरसरी पुनीता। राम कहा प्रनाम करु सीता॥3॥
Lord Ram then showed Janaki ji the beautiful Yamuna River, which cleanses all sins of the Kaliyug era, and thereafter pointed out the sacred celestial River Ganga. The Lord asked Sita ji to offer Her reverent obeisance to the holy rivers.
फिर श्री रामजी ने जानकीजी को कलियुग के पापों का हरण करने वाली सुहावनी यमुनाजी के दर्शन कराए। फिर पवित्र गंगाजी के दर्शन किए। श्री रामजी ने कहा- हे सीते! इन्हें प्रणाम करो॥3॥
तीरथपति पुनि देखु प्रयागा। निरखत जन्म कोटि अघ भागा॥
देखु परम पावनि पुनि बेनी। हरनि सोक हरि लोक निसेनी॥4॥
पुनि देखु अवधपुरि अति पावनि। त्रिबिध ताप भव रोग नसावनि॥5॥
Shri Ram said, “Now behold Prayagraj, the King of all sacred places, whose mere sight cleanses the sins of countless lifetimes. Next, look upon the holiest Triveni, the sacred confluence of the Ganga, Yamuna, and Saraswati rivers, which dispels suffering and serves as a ladder to the abode of Lord Hari. Finally, behold the most sacred city of Ayodhya, which removes the three kinds of sorrows and brings an end to the cycle of repeated births and deaths.”
भावार्थ:-फिर तीर्थराज प्रयाग को देखो, जिसके दर्शन से ही करोड़ों जन्मों के पाप भाग जाते हैं। फिर परम पवित्र त्रिवेणीजी के दर्शन करो, जो शोकों को हरने वाली और श्री हरि के परम धाम (पहुँचने) के लिए सीढ़ी के समान है। फिर अत्यंत पवित्र अयोध्यापुरी के दर्शन करो, जो तीनों प्रकार के तापों और भव (आवागमन रूपी) रोग का नाश करने वाली है॥4-5॥
सीता सहित अवध कहुँ कीन्ह कृपाल प्रनाम।
सजल नयन तन पुलकित पुनि पुनि हरषित राम॥120 क॥
The compassionate Shri Ram, with Sita ji by His side, paid obeisance to the city of Ayodhya. His eyes filled with tears, His body thrilled with emotion, and again and again He experienced a profound inner delight.
यों कहकर कृपालु श्री रामजी ने सीताजी सहित अवधपुरी को प्रणाम किया। सजल नेत्र और पुलकित शरीर होकर श्री रामजी बार-बार हर्षित हो रहे हैं॥120 क॥
पुनि प्रभु आइ त्रिबेनीं हरषित मज्जनु कीन्ह।
कपिन्ह सहित बिप्रन्ह कहुँ दान बिबिध बिधि दीन्ह॥120 ख॥
Then the Lord joyfully arrived at the Triveni and bathed at the sacred confluence of the three holy rivers. Along with the monkeys, Shri Ram bestowed many kinds of generous gifts upon the Brahmins who were present there.
फिर त्रिवेणी में आकर प्रभु ने हर्षित होकर स्नान किया और वानरों सहित ब्राह्मणों को अनेकों प्रकार के दान दिए॥120 ख॥
* प्रभु हनुमंतहि कहा बुझाई। धरि बटु रूप अवधपुर जाई॥
भरतहि कुसल हमारि सुनाएहु। समाचार लै तुम्ह चलि आएहु॥1॥
Lord Ram then instructed Hanuman ji, “Go to the city of Ayodhya, disguised as a young Brahmin student. Inform Bharat of our well-being, and then return with news of him.”
तदनन्तर प्रभु ने हनुमान्जी को समझाकर कहा- तुम ब्रह्मचारी का रूप धरकर अवधपुरी को जाओ। भरत को हमारी कुशल सुनाना और उनका समाचार लेकर चले आना॥1॥
तुरत पवनसुत गवनत भयऊ। तब प्रभु भरद्वाज पहिं गयऊ॥
नाना बिधि मुनि पूजा कीन्ही। अस्तुति करि पुनि आसिष दीन्ही॥2॥
Hanuman ji swiftly departed for the city of Ayodhya, after which the Lord visited Sage Bhardwaj. The Sage worshipped Shri Ram in many reverent ways, and after completing his prayers, he once again bestowed his blessings upon the Lord.
पवनपुत्र हनुमान्जी तुरंत ही चल दिए। तब प्रभु भरद्वाजजी के पास गए। मुनि ने (इष्ट बुद्धि से) उनकी अनेकों प्रकार से पूजा की और स्तुति की और फिर (लीला की दृष्टि से) आशीर्वाद दिया॥2॥
मुनि पद बंदि जुगल कर जोरी। चढ़ि बिमान प्रभु चले बहोरी॥
इहाँ निषाद सुना प्रभु आए। नाव नाव कहँ लोग बोलाए॥3॥
After worshipping the Sage’s feet and offering obeisance with joined palms, Shri Ram mounted the Pushpak plane and continued His journey. Meanwhile here, Guh, the Chief of the Nishads, heard of the arrival of Lord Ram, and overcome with excitement, he called out to his people, “Where is the boat? Bring the boat!”
दोनों हाथ जोड़कर तथा मुनि के चरणों की वंदना करके प्रभु विमान पर चढ़कर फिर (आगे) चले। यहाँ जब निषादराज ने सुना कि प्रभु आ गए, तब उसने ‘नाव कहाँ है? नाव कहाँ है?’ पुकारते हुए लोगों को बुलाया॥3॥
सुरसरि नाघि जान तब आयो। उतरेउ तट प्रभु आयसु पायो॥
तब सीताँ पूजी सुरसरी। बहु प्रकार पुनि चरनन्हि परी॥4॥
Meanwhile, following the Lord’s command, the plane crossed over the celestial river Ganga and landed on the opposite bank. There, Sita ji worshipped the holy river in many reverent ways and then humbly bowed at the feet of Goddess Ganga.
इतने में ही विमान गंगाजी को लाँघकर (इस पार) आ गया और प्रभु की आज्ञा पाकर वह किनारे पर उतरा। तब सीताजी बहुत प्रकार से गंगाजी की पूजा करके फिर उनके चरणों पर गिरीं॥4॥
दीन्हि असीस हरषि मन गंगा। सुंदरि तव अहिवात अभंगा॥
सुनत गुहा धायउ प्रेमाकुल। आयउ निकट परम सुख संकुल॥5॥
Goddess Ganga rejoiced in her heart and bestowed her blessing upon Sita ji, saying, “O’ Beautiful lady, may Your marriage remain eternally blessed.” Upon hearing that the Lord’s plane had landed, overwhelmed with love, Guh approached Shri Ram, his heart filled with ecstatic joy.
गंगाजी ने मन में हर्षित होकर आशीर्वाद दिया- हे सुंदरी! तुम्हारा सुहाग अखंड हो। भगवान् के तट पर उतरने की बात सुनते ही निषादराज गुह प्रेम में विह्वल होकर दौड़ा। परम सुख से परिपूर्ण होकर वह प्रभु के समीप आया,॥5॥
प्रभुहि सहित बिलोकि बैदेही। परेउ अवनि तन सुधि नहिं तेही॥
प्रीति परम बिलोकि रघुराई। हरषि उठाइ लियो उर लाई॥6॥
Seeing Shri Ram accompanied by Sita ji, Guh prostrated himself before the Lord, losing all awareness of his body. Delighted by his deep and heartfelt love, Shri Ram lifted him up and embraced him warmly.
और श्री जानकीजी सहित प्रभु को देखकर वह (आनंद-समाधि में मग्न होकर) पृथ्वी पर गिर पड़ा, उसे शरीर की सुधि न रही। श्री रघुनाथजी ने उसका परम प्रेम देखकर उसे उठाकर हर्ष के साथ हृदय से लगा लिया॥6॥
छंद- :
* लियो हृदयँ लाइ कृपा निधान सुजान रायँ रमापति।
बैठारि परम समीप बूझी कुसल सो कर बीनती॥
अब कुसल पद पंकज बिलोकि बिरंचि संकर सेब्य जे।
सुख धाम पूरनकाम राम नमामि राम नमामि ते॥1॥
The all-merciful Shri Ram, the wisest of the wise and the beloved of Goddess Rama (Lakshmi ji), embraced Guh close to His chest, then offered him a seat beside Himself and inquired about his well-being. Guh replied, “Now that I have seen Your lotus feet, revered by Lord Brahma and Lord Shiv, all is well. O’ Abode of bliss, You who fulfil all desires, I bow to You, Shri Ram, I bow to You.”
सुजानों के राजा (शिरोमणि), लक्ष्मीकांत, कृपानिधान भगवान् ने उसको हृदय से लगा लिया और अत्यंत निकट बैठकर कुशल पूछी। वह विनती करने लगा- आपके जो चरणकमल ब्रह्माजी और शंकरजी से सेवित हैं, उनके दर्शन करके मैं अब सकुशल हूँ। हे सुखधाम! हे पूर्णकाम श्री रामजी! मैं आपको नमस्कार करता हूँ, नमस्कार करता हूँ॥1॥
सब भाँति अधम निषाद सो हरि भरत ज्यों उर लाइयो।
मतिमंद तुलसीदास सो प्रभु मोह बस बिसराइयो॥
यह रावनारि चरित्र पावन राम पद रतिप्रद सदा।
कामादिहर बिग्यानकर सुर सिद्ध मुनि गावहिं मुदा॥2॥
The Chief of the Nishads, Guh, though considered lowly in every outward respect, was embraced by Lord Hari as tenderly as His own brother, Shri Bharat. Tulsidas ji says, “On the other hand, I, the dull-witted one, have forgotten the Lord in every way because of my attachments.” The virtuous deeds of Shri Ram, the foe of Ravan, awaken eternal love and devotion at His feet, dispel worldly desires and other vices, impart spiritual wisdom, and are joyfully sung by the Demigods, realized Saints, and Sages.
सब प्रकार से नीच उस निषाद को भगवान् ने भरतजी की भाँति हृदय से लगा लिया। तुलसीदासजी कहते हैं- इस मंदबुद्धि ने (मैंने) मोहवश उस प्रभु को भुला दिया। रावण के शत्रु का यह पवित्र करने वाला चरित्र सदा ही श्री रामजी के चरणों में प्रीति उत्पन्न करने वाला है। यह कामादि विकारों को हरने वाला और (भगवान् के स्वरूप का) विशेष ज्ञान उत्पन्न करने वाला है। देवता, सिद्ध और मुनि आनंदित होकर इसे गाते हैं॥2॥
समर बिजय रघुबीर के चरित जे सुनहिं सुजान।
बिजय बिबेक बिभूति नित तिन्हहि देहिं भगवान॥121 क॥
All wise individuals who listen to the accounts of Shri Ram’s victories in battle are blessed by the Lord with lasting success, wisdom, and renown.
जो सुजान लोग श्री रघुवीर की समर विजय संबंधी लीला को सुनते हैं, उनको भगवान् नित्य विजय, विवेक और विभूति (ऐश्वर्य) देते हैं॥।121 क॥
यह कलिकाल मलायतन मन करि देखु बिचार।
श्री रघुनाथ नाम तजि नाहिन आन अधार॥121 ख॥
O’ Heart, this age of Kali is filled with sinful impurities. Therefore, reflect deeply and see for yourself that there is nothing to rely on in this age except the name of Shri Raghunath.
अरे मन! विचार करके देख! यह कलिकाल पापों का घर है। इसमें श्री रघुनाथजी के नाम को छोड़कर (पापों से बचने के लिए) दूसरा कोई आधार नहीं है॥121 ख॥
* केकीकण्ठाभनीलं सुरवरविलसद्विप्रपादाब्जचिह्नं
शोभाढ्यं पीतवस्त्रं सरसिजनयनं सर्वदा सुप्रसन्नम्।
पाणौ नाराचचापं कपिनिकरयुतं बन्धुना सेव्यमानं।
नौमीड्यं जानकीशं रघुवरमनिशं पुष्पकारूढरामम्॥1।
I constantly extol Shri Ramchandra, the praiseworthy Lord of Janaki ji, whose greenish-blue complexion resembles a peacock’s neck. He is the greatest of all Gods, adorned with the mark of the divine feet of Sage Brighu upon His chest, radiant and clad in yellow garments, with lotus-shaped eyes and an ever-cheerful countenance, the crest jewel of Raghu dynasty, holding a bow and arrow in His hands, surrounded by a host of monkeys, served by His younger brother Shri Lakshman, and seated upon the Pushpak plane.
भावार्थ:-मोर के कण्ठ की आभा के समान (हरिताभ) नीलवर्ण, देवताओं में श्रेष्ठ, ब्राह्मण (भृगुजी) के चरणकमल के चिह्न से सुशोभित, शोभा से पूर्ण, पीताम्बरधारी, कमल नेत्र, सदा परम प्रसन्न, हाथों में बाण और धनुष धारण किए हुए, वानर समूह से युक्त भाई लक्ष्मणजी से सेवित, स्तुति किए जाने योग्य, श्री जानकीजी के पति, रघुकुल श्रेष्ठ, पुष्पक विमान पर सवार श्री रामचंद्रजी को मैं निरंतर नमस्कार करता हूँ॥1॥
* कोसलेन्द्रपदकन्जमंजुलौ कोमलावजमहेशवन्दितौ।
जानकीकरसरोजलालितौ चिन्तकस्य मनभृंगसंगिनौ॥2॥
The charming and delicate feet of Shri Ramchandra, the Lord of Ayodhya, are adored by Lord Brahma and the great Lord Mahesh (Shiv ji). They are gently caressed by the lotus-like hands of Sita ji and remain the constant object of meditation for the bee-like minds of His devotees.
भावार्थ:-कोसलपुरी के स्वामी श्री रामचंद्रजी के सुंदर और कोमल दोनों चरणकमल ब्रह्माजी और शिवजी द्वारा वन्दित हैं, श्री जानकीजी के करकमलों से दुलराए हुए हैं और चिन्तन करने वाले के मन रूपी भौंरे के नित्य संगी हैं अर्थात् चिन्तन करने वालों का मन रूपी भ्रमर सदा उन चरणकमलों में बसा रहता है॥2॥
* कुन्दइन्दुदरगौरसुन्दरं अम्बिकापतिमभीष्टसिद्धिदम्।
कारुणीककलकन्जलोचनं नौमि शंकरमनंगमोचनम्॥3॥
I bow to the all-merciful Lord Shankar (Shiv ji), whose very fair complexion resembles jasmine flowers, the Moon, and the conch. He is the beloved of Goddess Ambika (Parvati ji), the Mother of the Universe, and the bestower of desired boons . With beautiful lotus-like eyes, He liberates us from the clutches of Kaamdev (the Demigod of material and sensual desires).
भावार्थ:-कुन्द के फूल, चंद्रमा और शंख के समान सुंदर गौरवर्ण, जगज्जननी श्री पार्वतीजी के पति, वान्छित फल के देने वाले, (दुखियों पर सदा), दया करने वाले, सुंदर कमल के समान नेत्र वाले, कामदेव से छुड़ाने वाले (कल्याणकारी) श्री शंकरजी को मैं नमस्कार करता हूँ॥3॥
* रहा एक दिन अवधि कर अति आरत पुर लोग।
जहँ तहँ सोचहिं नारि नर कृस तन राम बियोग॥
Only one day remained of the fixed term of exile, and the entire city was overcome with deep anguish and impatience. Men and women alike, their bodies grown thin and frail through the pain of separation from Shri Ram, wandered here and there, absorbed in anxious reflection, (wondering why Shri Ram had not yet returned).
भावार्थ:-श्री रामजी के लौटने की अवधि का एक ही दिन बाकी रह गया, अतएव नगर के लोग बहुत आतुर (अधीर) हो रहे हैं। राम के वियोग में दुबले हुए स्त्री-पुरुष जहाँ-तहाँ सोच (विचार) कर रहे हैं (कि क्या बात है श्री रामजी क्यों नहीं आए)।
* सगुन होहिं सुंदर सकल मन प्रसन्न सब केर।
प्रभु आगवन जनाव जनु नगर रम्य चहुँ फेर॥
Meanwhile, auspicious omens began to appear, filling everyone’s hearts with joy. The city of Ayodhya itself seemed to glow, as if proclaiming the Lord’s imminent arrival.
भावार्थ:-इतने में सब सुंदर शकुन होने लगे और सबके मन प्रसन्न हो गए। नगर भी चारों ओर से रमणीक हो गया। मानो ये सब के सब चिह्न प्रभु के (शुभ) आगमन को जना रहे हैं।
* कौसल्यादि मातु सब मन अनंद अस होइ।
आयउ प्रभु श्री अनुज जुत कहन चहत अब कोइ॥
Mother Kaushalya and the other mothers were filled with joy, their hearts brimming with the hope that someone might soon announce the arrival of the Lord, along with Sita ji and His younger brother Lakshman ji.
भावार्थ:-कौसल्या आदि सब माताओं के मन में ऐसा आनंद हो रहा है जैसे अभी कोई कहना ही चाहता है कि सीताजी और लक्ष्मणजी सहित प्रभु श्री रामचंद्रजी आ गए।
* भरत नयन भुज दच्छिन फरकत बारहिं बार।
जानि सगुन मन हरष अति लागे करन बिचार॥
Bharat ji’s right eye and arm throbbed repeatedly, and recognizing this as an auspicious omen, he was filled with immense joy. Yet the very next moment, he began to ponder that…
भावार्थ:-भरतजी की दाहिनी आँख और दाहिनी भुजा बार-बार फड़क रही है। इसे शुभ शकुन जानकर उनके मन में अत्यंत हर्ष हुआ और वे विचार करने लगे-
* रहेउ एक दिन अवधि अधारा। समुझत मन दुख भयउ अपारा॥
कारन कवन नाथ नहिं आयउ। जानि कुटिल किधौं मोहि बिसरायउ॥1॥
…Only one day remained of Shri Ram’s exile in the form of life-sustaining term for Shri Bharat. As Bharat ji understood this, his mind was filled with immeasurable sorrow. He wondered what cause there could be that his Lord had not come, and feared that the Lord, knowing him to be deceitful, might have forgotten him.
भावार्थ:-प्राणों की आधार रूप अवधि का एक ही दिन शेष रह गया। यह सोचते ही भरतजी के मन में अपार दुःख हुआ। क्या कारण हुआ कि नाथ नहीं आए? प्रभु ने कुटिल जानकर मुझे कहीं भुला तो नहीं दिया?॥1॥
* अहह धन्य लछिमन बड़भागी। राम पदारबिंदु अनुरागी॥
कपटी कुटिल मोहि प्रभु चीन्हा। ताते नाथ संग नहिं लीन्हा॥2॥
He wondered, “How is it that the Lord has not yet returned? Has He forgotten me, thinking me deceitful? Ah, blessed is Lakshman, he is truly fortunate and ever devoted to the lotus feet of Shri Ram. The Lord must have known me to be cunning and deceitful, and that is why He did not take me with Him,…
भावार्थ:-अहा हा! लक्ष्मण बड़े धन्य एवं बड़भागी हैं, जो श्री रामचंद्रजी के चरणारविन्द के प्रेमी हैं (अर्थात् उनसे अलग नहीं हुए)। मुझे तो प्रभु ने कपटी और कुटिल पहचान लिया, इसी से नाथ ने मुझे साथ नहीं लिया॥2॥
* जौं करनी समुझै प्रभु मोरी। नहिं निस्तार कलप सत कोरी॥
जन अवगुन प्रभु मान न काऊ। दीन बंधु अति मृदुल सुभाऊ॥3॥
…and why would it not be so? If the Lord were to recall my actions, there would be no redemption for me even after countless lifetimes. Yet the Lord never holds the faults of His devotees against them, He is a friend of the poor and possesses an exceedingly gentle nature…
भावार्थ:-(बात भी ठीक ही है, क्योंकि) यदि प्रभु मेरी करनी पर ध्यान दें तो सौ करोड़ (असंख्य) कल्पों तक भी मेरा निस्तार (छुटकारा) नहीं हो सकता (परंतु आशा इतनी ही है कि), प्रभु सेवक का अवगुण कभी नहीं मानते। वे दीनबंधु हैं और अत्यंत ही कोमल स्वभाव के हैं॥3॥
* मोरे जियँ भरोस दृढ़ सोई। मिलिहहिं राम सगुन सुभ होई॥
बीतें अवधि रहहिं जौं प्राना। अधम कवन जग मोहि समाना॥4॥
…I hold a firm conviction in my heart that Shri Ram will surely meet me soon, for the omens are so auspicious. But if I were to remain alive even after the end of the Lord’s exile, who could be more wretched than I?”
भावार्थ:-अतएव मेरे हृदय में ऐसा पक्का भरोसा है कि श्री रामजी अवश्य मिलेंगे, (क्योंकि) मुझे शकुन बड़े शुभ हो रहे हैं, किंतु अवधि बीत जाने पर यदि मेरे प्राण रह गए तो जगत् में मेरे समान नीच कौन होगा? ॥4॥
* राम बिरह सागर महँ भरत मगन मन होत।
बिप्र रूप धरि पवनसुत आइ गयउ जनु पोत॥1क॥
Bharat ji’s heart was drowning in an ocean of grief due to his separation from Lord Ram, when Hanuman ji, disguised as a young Brahmin student, arrived like a rescuing boat to save him.
श्री रामजी के विरह समुद्र में भरतजी का मन डूब रहा था, उसी समय पवनपुत्र हनुमान्जी ब्राह्मण का रूप धरकर इस प्रकार आ गए, मानो (उन्हें डूबने से बचाने के लिए) नाव आ गई हो॥1क॥
बैठे देखि कुसासन जटा मुकुट कृस गात॥
राम राम रघुपति जपत स्रवत नयन जलजात॥1ख॥
Hanuman ji saw Bharat ji seated upon a mat of kusa grass, his hair coiled into a bun atop his head. His body was frail, and as he softly chanted “Shri Ram, Shri Ram, Shri Raghupati…,” tears flowed continuously from his lotus-like eyes.
हनुमान्जी ने दुर्बल शरीर भरतजी को जटाओं का मुकुट बनाए, राम! राम! रघुपति! जपते और कमल के समान नेत्रों से (प्रेमाश्रुओं) का जल बहाते कुश के आसन पर बैठे देखा॥1ख॥
* देखत हनूमान अति हरषेउ। पुलक गात लोचन जल बरषेउ॥
मन महँ बहुत भाँति सुख मानी। बोलेउ श्रवन सुधा सम बानी॥1॥
Hanuman ji was overwhelmed with delight upon seeing Shri Bharat, his body thrilling with emotion as tears of affection flowed from his eyes. His heart was filled with deep gratification, and he spoke to Bharat ji in words that were like nectar to his ears,…
उन्हें देखते ही हनुमान्जी अत्यंत हर्षित हुए। उनका शरीर पुलकित हो गया, नेत्रों से (प्रेमाश्रुओं का) जल बरसने लगा। मन में बहुत प्रकार से सुख मानकर वे कानों के लिए अमृत के समान वाणी बोले-॥1॥
जासु बिरहँ सोचहु दिन राती। रटहु निरंतर गुन गन पाँती॥
रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता॥2॥
…”The One whose absence you grieve day and night, whose name and virtues you ceaselessly recount, that all-wise glory of the Raghu clan, who brings joy to the saintly and protects the Demigods and Sages, has returned safely…
जिनके विरह में आप दिन-रात सोच करते (घुलते) रहते हैं और जिनके गुण समूहों की पंक्तियों को आप निरंतर रटते रहते हैं, वे ही रघुकुल के तिलक, सज्जनों को सुख देने वाले और देवताओं तथा मुनियों के रक्षक श्री रामजी सकुशल आ गए॥2॥
रिपु रन जीति सुजस सुर गावत। सीता सहित अनुज प्रभु आवत॥
सुनत बचन बिसरे सब दूखा। तृषावंत जिमि पाइ पियूषा॥3॥
…after defeating the enemy in battle. With the Demigods extolling His glorious deeds, Shri Ram is on His way, accompanied by Sita ji and His younger brother Lakshman ji.” Hearing the words of Hanuman ji, Bharat ji forgot all his sorrow, just as a parched traveller forgets his distress upon finding nectar to drink.
शत्रु को रण में जीतकर सीताजी और लक्ष्मणजी सहित प्रभु आ रहे हैं, देवता उनका सुंदर यश गा रहे हैं। ये वचन सुनते ही (भरतजी को) सारे दुःख भूल गए। जैसे प्यासा आदमी अमृत पाकर प्यास के दुःख को भूल जाए॥3॥
को तुम्ह तात कहाँ ते आए। मोहि परम प्रिय बचन सुनाए॥
मारुत सुत मैं कपि हनुमाना। नामु मोर सुनु कृपानिधाना॥4॥
Bharat ji replied, “Who are you, brother, and from where have you come with this most pleasing news?” Hanuman ji said, “O’ Ocean of mercy, listen, I am the son of the Wind God, I belong to the monkey clan, Hanuman is my name,…
(भरतजी ने पूछा-) हे तात! तुम कौन हो? और कहाँ से आए हो? (जो) तुमने मुझको (ये) परम प्रिय (अत्यंत आनंद देने वाले) वचन सुनाए। (हनुमान्जी ने कहा) हे कृपानिधान! सुनिए, मैं पवन का पुत्र और जाति का वानर हूँ, मेरा नाम हनुमान् है॥4॥
दीनबंधु रघुपति कर किंकर। सुनत भरत भेंटेउ उठि सादर॥
मिलत प्रेम नहिं हृदयँ समाता। नयन स्रवत जल पुलकित गाता॥5॥
…and I am a humble servant of the friend of the piteous, Shri Raghupati.” Hearing the words of Hanuman ji, Bharat ji rose at once and embraced him with deep affection. The warmth of that embrace was overwhelming, his heart unable to contain its joy, tears streamed from his eyes, and his entire body was covered with goosebumps.
मैं दीनों के बंधु श्री रघुनाथजी का दास हूँ। यह सुनते ही भरतजी उठकर आदरपूर्वक हनुमान्जी से गले लगकर मिले। मिलते समय प्रेम हृदय में नहीं समाता। नेत्रों से (आनंद और प्रेम के आँसुओं का) जल बहने लगा और शरीर पुलकित हो गया॥5॥
कपि तव दरस सकल दुख बीते। मिले आजु मोहि राम पिरीते॥
बार बार बूझी कुसलाता। तो कहुँ देउँ काह सुन भ्राता॥6॥
Bharat ji said, “All my sorrows have vanished at the sight of you, O’ Hanuman. In embracing you today, I feel as though I have embraced my beloved Shri Ram Himself.” He repeatedly asked about Shri Ram’s well-being and then said, “Listen, brother, what can I offer you for bringing me such joyous news?…
(भरतजी ने कहा-) हे हनुमान्- तुम्हारे दर्शन से मेरे समस्त दुःख समाप्त हो गए (दुःखों का अंत हो गया)। (तुम्हारे रूप में) आज मुझे प्यारे रामजी ही मिल गए। भरतजी ने बार-बार कुशल पूछी (और कहा-) हे भाई! सुनो, (इस शुभ संवाद के बदले में) तुम्हें क्या दूँ?॥6॥
एहि संदेस सरिस जग माहीं। करि बिचार देखेउँ कछु नाहीं॥
नाहिन तात उरिन मैं तोही। अब प्रभु चरित सुनावहु मोही॥7॥
…I have reflected deeply and realised that there is nothing in the entire world more precious than what you have brought. O’ Brother, I can never repay your debt. Now please tell me of the Lord’s well-being and His divine exploits.”
इस संदेश के समान (इसके बदले में देने लायक पदार्थ) जगत् में कुछ भी नहीं है, मैंने यह विचार कर देख लिया है। (इसलिए) हे तात! मैं तुमसे किसी प्रकार भी उऋण नहीं हो सकता। अब मुझे प्रभु का चरित्र (हाल) सुनाओ॥7॥
तब हनुमंत नाइ पद माथा। कहे सकल रघुपति गुन गाथा॥
कहु कपि कबहुँ कृपाल गोसाईं। सुमिरहिं मोहि दास की नाईं॥8॥
Then Hanuman ji bowed his head at the feet of Shri Bharat and narrated the entire sequence of the meritorious deeds of Shri Raghupati. Bharat ji then asked, “Tell me, Hanuman, does the merciful Lord of the senses ever remember me as one of His servants?”
तब हनुमान्जी ने भरतजी के चरणों में मस्तक नवाकर श्री रघुनाथजी की सारी गुणगाथा कही। (भरतजी ने पूछा-) हे हनुमान्! कहो, कृपालु स्वामी श्री रामचंद्रजी कभी मुझे अपने दास की तरह याद भी करते हैं?॥8॥
छंद :
* निज दास ज्यों रघुबंसभूषन कबहुँ मम सुमिरन कर्यो।
सुनि भरत बचन बिनीत अति कपि पुलकि तन चरनन्हि पर्यो॥
रघुबीर निज मुख जासु गुन गन कहत अग जग नाथ जो।
काहे न होइ बिनीत परम पुनीत सदगुन सिंधु सो॥
…“Did the jewel of Raghu’s clan ever remember me as His servant?” Hearing this humble question of Bharat ji, Hanuman ji’s body thrilled with joy, and he fell reverently at Bharat ji’s feet. Hanuman ji reflected within his heart, “When the Lord of all animate and inanimate creation, Shri Raghuveer, Himself speaks of someone’s virtues with His own sacred lips, how could that person not be humble, deeply devoted, and an ocean of noble qualities?”
रघुवंश के भूषण श्री रामजी क्या कभी अपने दास की भाँति मेरा स्मरण करते रहे हैं? भरतजी के अत्यंत नम्र वचन सुनकर हनुमान्जी पुलकित शरीर होकर उनके चरणों पर गिर पड़े (और मन में विचारने लगे कि) जो चराचर के स्वामी हैं, वे श्री रघुवीर अपने श्रीमुख से जिनके गुणसमूहों का वर्णन करते हैं, वे भरतजी ऐसे विनम्र, परम पवित्र और सद्गुणों के समुद्र क्यों न हों?
* राम प्रान प्रिय नाथ तुम्ह सत्य बचन मम तात।
पुनि पुनि मिलत भरत सुनि हरष न हृदयँ समात॥2क॥
Hanuman ji replied, “Lord, you are as dear to Shri Ram as His very life, take my words as true, dear brother.” Hearing these words, Bharat ji embraced Hanuman ji again and again, his heart overflowing with love.
(हनुमान्जी ने कहा-) हे नाथ! आप श्री रामजी को प्राणों के समान प्रिय हैं, हे तात! मेरा वचन सत्य है। यह सुनकर भरतजी बार-बार मिलते हैं, हृदय में हर्ष समाता नहीं है॥2क॥
* भरत चरन सिरु नाइ तुरित गयउ कपि राम पहिं।
कही कुसल सब जाइ हरषि चलेउ प्रभु जान चढ़ि॥2ख॥
After bowing his head at the feet of Shri Bharat, Hanuman ji departed to meet Shri Ram. Hanuman ji conveyed Bharat ji’s well-being to the Lord, and Shri Ram, filled with joy, then mounted the Pushpak plane and proceeded toward Ayodhya.
फिर भरतजी के चरणों में सिर नवाकर हनुमान्जी तुरंत ही श्री रामजी के पास (लौट) गए और जाकर उन्होंने सब कुशल कही। तब प्रभु हर्षित होकर विमान पर चढ़कर चले॥2ख॥
* हरषि भरत कोसलपुर आए। समाचार सब गुरहि सुनाए॥
पुनि मंदिर महँ बात जनाई। आवत नगर कुसल रघुराई॥1॥
Meanwhile, Shri Bharat joyfully reached Ayodhya from his hermitage and shared all the news with his Guru, Vashishth ji. He then went to the palace and informed everyone that Shri Raghunath would soon arrive safely in Ayodhya.
इधर भरतजी भी हर्षित होकर अयोध्यापुरी में आए और उन्होंने गुरुजी को सब समाचार सुनाया! फिर राजमहल में खबर जनाई कि श्री रघुनाथजी कुशलपूर्वक नगर को आ रहे हैं॥1॥
सुनत सकल जननीं उठि धाईं। कहि प्रभु कुसल भरत समुझाईं॥
समाचार पुरबासिन्ह पाए। नर अरु नारि हरषि सब धाए॥2॥
Hearing this news, all the mothers rose at once and began to run in excitement, but Bharat ji calmed their anxious hearts by personally assuring them of the Lord’s well-being. When the citizens learned of this joyful news, men and women alike rushed out with great delight to meet Shri Ram.
खबर सुनते ही सब माताएँ उठ दौड़ीं। भरतजी ने प्रभु की कुशल कहकर सबको समझाया। नगर निवासियों ने यह समाचार पाया, तो स्त्री-पुरुष सभी हर्षित होकर दौड़े॥2॥
दधि दुर्बा रोचन फल फूला। नव तुलसी दल मंगल मूला॥
भरि भरि हेम थार भामिनी। गावत चलिं सिंधुरगामिनी॥3॥
Adorning golden plates with offerings such as curd, durva grass, gorochan (a yellow fragrant substance), fruits, flowers, and tender leaves of the sacred Tulsi plant, the root of all blessings, married women advanced with an elegant, elephant-like gait, singing joyfully as they went.
(श्री रामजी के स्वागत के लिए) दही, दूब, गोरोचन, फल, फूल और मंगल के मूल नवीन तुलसीदल आदि वस्तुएँ सोने की थाली में भर-भरकर हथिनी की सी चाल वाली सौभाग्यवती स्त्रियाँ (उन्हें लेकर) गाती हुई चलीं॥3॥
जे जैसेहिं तैसेहिं उठि धावहिं। बाल बृद्ध कहँ संग न लावहिं॥
एक एकन्ह कहँ बूझहिं भाई। तुम्ह देखे दयाल रघुराई॥4॥
In their excitement, everyone hurried ahead just as they were, leaving the children and the elderly behind. They asked one another, “Brother, have you seen the merciful Shri Raghuveer?”
जो जैसे हैं (जहाँ जिस दशा में हैं) वे वैसे ही (वहीं से उसी दशा में) उठ दौड़ते हैं। (देर हो जाने के डर से) बालकों और बूढ़ों को कोई साथ नहीं लाते। एक-दूसरे से पूछते हैं- भाई! तुमने दयालु श्री रघुनाथजी को देखा है?॥4॥
अवधपुरी प्रभु आवत जानी। भई सकल सोभा कै खानी॥
बहइ सुहावन त्रिबिध समीरा। भइ सरजू अति निर्मल नीरा॥5॥
Even the city of Ayodhya seemed to transform into a treasure of radiant beauty, aware that Lord Ram was about to arrive. A delightful breeze blew, cool, calm, and fragrant, and the waters of the Saryu River grew tranquil and crystal clear.
प्रभु को आते जानकर अवधपुरी संपूर्ण शोभाओं की खान हो गई। तीनों प्रकार की सुंदर वायु बहने लगी। सरयूजी अति निर्मल जल वाली हो गईं। (अर्थात् सरयूजी का जल अत्यंत निर्मल हो गया)॥5॥
* हरषित गुर परिजन अनुज भूसुर बृंद समेत।
चले भरत मन प्रेम अति सन्मुख कृपानिकेत॥3क॥
With his heart overflowing with love, Bharat ji joyfully set out with his Guru, Vashishth, his younger brother Shatrughan ji, family members, and a great assembly of Brahmins to welcome the abode of mercy, Shri Ram.
गुरु वशिष्ठजी, कुटुम्बी, छोटे भाई शत्रुघ्न तथा ब्राह्मणों के समूह के साथ हर्षित होकर भरतजी अत्यंत प्रेमपूर्ण मन से कृपाधाम श्री रामजी के सामने अर्थात् उनकी अगवानी के लिए चले॥3क॥