Day 8 of Navah Parayan Reading program Day 8 / 9
रन ते निलज भाजि गृह आवा। इहाँ आइ बक ध्यान लगावा।
अस कहि अंगद मारा लाता। चितव न सठ स्वारथ मन राता॥4॥
They said, “O’ Shameless one, you fled the battlefield and now sit at home, pretending to meditate like a stork waiting to catch fish,” and saying this, Angad struck him with a kick, yet the fool did not even glance at them, his heart being completely absorbed in the selfish resolve to complete the sacrifice.
(उन्होंने कहा-) अरे ओ निर्लज्ज! रणभूमि से घर भाग आया और यहाँ आकर बगुले का सा ध्यान लगाकर बैठा है? ऐसा कहकर अंगद ने लात मारी। पर उसने इनकी ओर देखा भी नहीं, उस दुष्ट का मन स्वार्थ में अनुरक्त था॥4॥
छंद :
* नहिं चितव जब करि कोप कपि गहि दसन लातन्ह मारहीं।
धरि केस नारि निकारि बाहेर तेऽतिदीन पुकारहीं॥
तब उठेउ क्रुद्ध कृतांत सम गहि चरन बानर डारई।
एहि बीच कपिन्ह बिधंस कृत मख देखि मन महुँ हारई॥
When Ravan ignored them, the enraged monkey warriors kicked and bit him, dragging the palace women out by their hair as they cried in anguish. At last, Ravan rose in furious rage like the God of Death, seizing the monkeys by their feet and hurling them away, but by then his sacrifice had already been destroyed, and seeing this, Ravan felt shattered and defeated in his heart.
जब उसने नहीं देखा, तब वानर क्रोध करके उसे दाँतों से पकड़कर (काटने और) लातों से मारने लगे। स्त्रियों को बाल पकड़कर घर से बाहर घसीट लाए, वे अत्यंत ही दीन होकर पुकारने लगीं। तब रावण काल के समान क्रोधित होकर उठा और वानरों को पैर पकड़कर पटकने लगा। इसी बीच में वानरों ने यज्ञ विध्वंस कर डाला, यह देखकर वह मन में हारने लगा। (निराश होने लगा)।
* जग्य बिधंसि कुसल कपि आए रघुपति पास।
चलेउ निसाचर क्रुद्ध होइ त्यागि जिवन कै आस॥85॥
After destroying Ravan’s sacrifice, the monkey warriors returned to Shri Raghupati. Enraged and burning with frustration, Ravan cast aside all concern for his life and rushed back to the battlefield to fight.
यज्ञ विध्वंस करके सब चतुर वानर रघुनाथजी के पास आ गए। तब रावण जीने की आश छोड़कर क्रोधित होकर चला॥85॥
* चलत होहिं अति असुभ भयंकर। बैठहिं गीध उड़ाइ सिरन्ह पर॥
भयउ कालबस काहु न माना। कहेसि बजावहु जुद्ध निसाना॥1॥
Many dreadful omens appeared along the way, as vultures flew in and perched upon Ravan’s many heads, yet under the grip of approaching death he paid no heed to these signs and, blinded by rage, commanded his army to beat the drums of war.
चलते समय अत्यंत भयंकर अमंगल (अपशकुन) होने लगे। गीध उड़-उड़कर उसके सिरों पर बैठने लगे, किन्तु वह काल के वश था, इससे किसी भी अपशकुन को नहीं मानता था। उसने कहा- युद्ध का डंका बजाओ॥1॥
चली तमीचर अनी अपारा। बहु गज रथ पदाति असवारा॥
प्रभु सन्मुख धाए खल कैसें। सलभ समूह अनल कहँ जैसें॥2॥
A vast demon army advanced with countless elephants, chariots, infantry, and cavalry. Like moths rushing toward a blazing fire, the vile demons charged straight at Lord Ram.
निशाचरों की अपार सेना चली। उसमें बहुत से हाथी, रथ, घुड़सवार और पैदल हैं। वे दुष्ट प्रभु के सामने कैसे दौड़े, जैसे पतंगों के समूह अग्नि की ओर (जलने के लिए) दौड़ते हैं॥2॥
इहाँ देवतन्ह अस्तुति कीन्ही। दारुन बिपति हमहि एहिं दीन्ही॥
अब जनि राम खेलावहु एही। अतिसय दुखित होति बैदेही॥3॥
On this side, the Demigods prayed to Lord Ram, saying, “Ravan has caused us immense suffering. O’ Shri Ram, delay no longer in playful sport and now vanquish him, for Sita ji too is enduring unbearable anguish.”
इधर देवताओं ने स्तुति की कि हे श्री रामजी! इसने हमको दारुण दुःख दिए हैं। अब आप इसे (अधिक) न खेलाइए। जानकीजी बहुत ही दुःखी हो रही हैं॥3॥
* देव बचन सुनि प्रभु मुसुकाना। उठि रघुबीर सुधारे बाना॥
जटा जूट दृढ़ बाँधें माथे। सोहहिं सुमन बीच बिच गाथे॥4॥
Hearing the humble supplication of the Demigods, the Lord smiled, then Shri Raghuvir rose and set His arrows in readiness; the matted locks on His head were firmly bound into a topknot, and woven here and there with flowers, they appeared exceedingly beautiful.
देवताओं के वचन सुनकर प्रभु मुस्कुराए। फिर श्री रघुवीर ने उठकर बाण सुधारे। मस्तक पर जटाओं के जूड़े को कसकर बाँधे हुए हैं, उसके बीच-बीच में पुष्प गूँथे हुए शोभित हो रहे हैं॥4॥
अरुन नयन बारिद तनु स्यामा। अखिल लोक लोचनाभिरामा॥
कटितट परिकर कस्यो निषंगा। कर कोदंड कठिन सारंगा॥5॥
Lord Ram’s eyes were tinged with red like the rising Sun, and His complexion was dark like rain-laden clouds, delighting the eyes of the entire Universe. He tightened the cloth at His waist, secured the quiver, and took the firm and formidable Sharang bow in His hand.
लाल नेत्र और मेघ के समान श्याम शरीर वाले और संपूर्ण लोकों के नेत्रों को आनंद देने वाले हैं। प्रभु ने कमर में फेंटा तथा तरकस कस लिया और हाथ में कठोर शार्गं धनुष ले लिया॥5॥
छंद :
* सारंग कर सुंदर निषंग सिलीमुखाकर कटि कस्यो।
भुजदंड पीन मनोहरायत उर धरासुर पद लस्यो॥
कह दास तुलसी जबहिं प्रभु सर चाप कर फेरन लगे।
ब्रह्मांड दिग्गज कमठ अहि महि सिंधु भूधर डगमगे॥
The Lord held the beautiful Sharang bow in His hand and fastened at His waist a graceful quiver with an inexhaustible source of arrows. His powerful arms were firm and well formed, and upon His broad, radiant chest shone the sacred mark of the Brahmin sage Bhrigu’s foot. Tulsidas says that as soon as the Lord began to move His bow and arrows, the entire cosmos trembled, the elephants of the directions, the divine Tortoise, Sheshnag, the Earth, the oceans, and the mountains all began to quake.
प्रभु ने हाथ में शार्गं धनुष लेकर कमर में बाणों की खान (अक्षय) सुंदर तरकस कस लिया। उनके भुजदण्ड पुष्ट हैं और मनोहर चौड़ी छाती पर ब्राह्मण (भृगुजी) के चरण का चिह्न शोभित है। तुलसीदासजी कहते हैं, ज्यों ही प्रभु धनुष-बाण हाथ में लेकर फिराने लगे, त्यों ही ब्रह्माण्ड, दिशाओं के हाथी, कच्छप, शेषजी, पृथ्वी, समुद्र और पर्वत सभी डगमगा उठे।
* सोभा देखि हरषि सुर बरषहिं सुमन अपार।
जय जय जय करुनानिधि छबि बल गुन आगार॥86॥
Seeing the Lord’s divine beauty, the Demigods rejoiced and showered countless flowers from the Heavens, exclaiming, “Glory, glory, glory to the ocean of mercy and the inexhaustible mine of beauty, strength, and virtues.”
(भगवान् की) शोभा देखकर देवता हर्षित होकर फूलों की अपार वर्षा करने लगे और शोभा, शक्ति और गुणों के धाम करुणानिधान प्रभु की जय हो, जय हो, जय हो (ऐसा पुकारने लगे)॥86॥
* एहीं बीच निसाचर अनी। कसमसात आई अति घनी॥
देखि चले सन्मुख कपि भट्टा। प्रलयकाल के जनु घन घट्टा॥1॥
Meanwhile, the greatly agitated demon army advanced in vast numbers, and on seeing them, the brave monkey warriors surged forward to meet them head-on, appearing like a mass of dark clouds at the time of universal dissolution.
इसी बीच में निशाचरों की अत्यंत घनी सेना कसमसाती हुई (आपस में टकराती हुई) आई। उसे देखकर वानर योद्धा इस प्रकार (उसके) सामने चले जैसे प्रलयकाल के बादलों के समूह हों॥1॥
बहु कृपान तरवारि चमंकहिं। जनु दहँ दिसि दामिनीं दमंकहिं॥
गज रथ तुरग चिकार कठोरा। गर्जहिं मनहुँ बलाहक घोरा॥2॥
Scimitars and swords flashed like lightning across all ten directions, while the piercing cries of elephants and horses and the rumble of chariots echoed like the dreadful thunder of storm clouds.
बहुत से कृपाल और तलवारें चमक रही हैं। मानो दसों दिशाओं में बिजलियाँ चमक रही हों। हाथी, रथ और घोड़ों का कठोर चिंग्घाड़ ऐसा लगता है मानो बादल भयंकर गर्जन कर रहे हों॥2॥
कपि लंगूर बिपुल नभ छाए। मनहुँ इंद्रधनु उए सुहाए॥
उठइ धूरि मानहुँ जलधारा। बान बुंद भै बृष्टि अपारा॥3॥
So many monkeys leapt into the sky that their curling tails formed arcs like countless radiant rainbows, while thick columns of dust rose upward like streams of water suspended in the air, and arrows poured down in an unbroken shower, falling like relentless raindrops upon the battlefield.
वानरों की बहुत सी पूँछें आकाश में छाई हुई हैं। (वे ऐसी शोभा दे रही हैं) मानो सुंदर इंद्रधनुष उदय हुए हों। धूल ऐसी उठ रही है मानो जल की धारा हो। बाण रूपी बूँदों की अपार वृष्टि हुई॥3॥
दुहुँ दिसि पर्बत करहिं प्रहारा। बज्रपात जनु बारहिं बारा॥
रघुपति कोपि बान झरि लाई। घायल भै निसिचर समुदाई॥4॥
The warriors on both sides hurled mountains at one another as though thunder and lightning were striking without pause, while Shri Raghupati, blazing with righteous fury, released an endless torrent of arrows that struck down multitudes of demons.
दोनों ओर से योद्धा पर्वतों का प्रहार करते हैं। मानो बारंबार वज्रपात हो रहा हो। श्री रघुनाथजी ने क्रोध करके बाणों की झड़ी लगा दी, (जिससे) राक्षसों की सेना घायल हो गई॥4॥
लागत बान बीर चिक्करहीं। घुर्मि घुर्मि जहँ तहँ महि परहीं॥
स्रवहिं सैल जनु निर्झर भारी। सोनित सरि कादर भयकारी॥5॥
The brave soldiers cried out in agony as the arrows struck them, spinning them around before they fell to the ground. Covered in streams of blood, the wounded demons looked like mountains with great waterfalls, their blood flowing like rivers and striking terror into the hearts of the fearful.
बाण लगते ही वीर चीत्कार कर उठते हैं और चक्कर खा-खाकर जहाँ-तहाँ पृथ्वी पर गिर पड़ते हैं। उनके शरीर से ऐसे खून बह रहा है मानो पर्वत के भारी झरनों से जल बह रहा हो। इस प्रकार डरपोकों को भय उत्पन्न करने वाली रुधिर की नदी बह चली॥5॥
छंद :
* कादर भयंकर रुधिर सरिता चली परम अपावनी।
दोउ कूल दल रथ रेत चक्र अबर्त बहति भयावनी॥
जलजंतु गज पदचर तुरग खर बिबिध बाहन को गने।
सर सक्ति तोमर सर्प चाप तरंग चर्म कमठ घने॥
A most inauspicious and terrifying river of blood began to flow, striking fear into the faint-hearted. The two opposing armies formed its banks, chariots became its sands, and their wheels turned into fearful whirlpools. Elephants, foot soldiers, horses, donkeys, and countless vehicles appeared as aquatic creatures, while arrows, spears, and lances were like serpents, bows like rolling waves, and shields like numerous tortoises in that dreadful river of war.
डरपोकों को भय उपजाने वाली अत्यंत अपवित्र रक्त की नदी बह चली। दोनों दल उसके दोनों किनारे हैं। रथ रेत है और पहिए भँवर हैं। वह नदी बहुत भयावनी बह रही है। हाथी, पैदल, घोड़े, गदहे तथा अनेकों सवारियाँ ही, जिनकी गिनती कौन करे, नदी के जल जन्तु हैं। बाण, शक्ति और तोमर सर्प हैं, धनुष तरंगें हैं और ढाल बहुत से कछुवे हैं।
* बीर परहिं जनु तीर तरु मज्जा बहु बह फेन।
कादर देखि डरहिं तहँ सुभटन्ह के मन चेन॥87॥
The brave warriors fell here and there like uprooted trees, their shattered bones and marrow appearing like foam upon a raging river, a sight that made the cowards tremble in terror while filling the hearts of the valiant with fierce joy and exhilaration.
वीर पृथ्वी पर इस तरह गिर रहे हैं, मानो नदी-किनारे के वृक्ष ढह रहे हों। बहुत सी मज्जा बह रही है, वही फेन है। डरपोक जहाँ इसे देखकर डरते हैं, वहाँ उत्तम योद्धाओं के मन में सुख होता है॥87॥
* मज्जहिं भूत पिसाच बेताला। प्रमथ महा झोटिंग कराला॥
काक कंक लै भुजा उड़ाहीं। एक ते छीनि एक लै खाहीं॥1॥
In that river of blood, ghosts, demons, goblins, and the fearsome, long-haired, massive attendants of Lord Shiv plunged and roamed at will, while crows and eagles circled overhead, clutching the severed arms of fallen warriors in their beaks, snatching, tearing, and feeding in fierce rivalry.
भूत, पिशाच और बेताल, बड़े-बड़े झोंटों वाले महान् भयंकर झोटिंग और प्रमथ (शिवगण) उस नदी में स्नान करते हैं। कौए और चील भुजाएँ लेकर उड़ते हैं और एक-दूसरे से छीनकर खा जाते हैं॥1॥
एक कहहिं ऐसिउ सौंघाई। सठहु तुम्हार दरिद्र न जाई॥
कहँरत भट घायल तट गिरे। जहँ तहँ मनहुँ अर्धजल परे॥2॥
Some lamented, “Alas, how foolish that you still suffer from want even amid such abundance,” while wounded warriors lay spread along the banks, groaning like the dying, their bodies lying everywhere, half submerged in the blood-filled stream and half upon the shore.
एक (कोई) कहते हैं, अरे मूर्खों! ऐसी सस्ती (बहुतायत) है, फिर भी तुम्हारी दरिद्रता नहीं जाती? घायल योद्धा तट पर पड़े कराह रहे हैं, मानो जहाँ-तहाँ अर्धजल (वे व्यक्ति जो मरने के समय आधे जल में रखे जाते हैं) पड़े हों॥2॥
खैचहिं गीध आँत तट भए। जनु बंसी खेलत चित दए॥
बहु भट बहहिं चढ़े खग जाहीं। जनु नावरि खेलहिं सरि माहीं॥3॥
The vultures pulled out the intestines of the dead, looking like fishermen carefully holding their fishing rods, while many lifeless warriors floated in the river of blood with birds perched upon them, as though they were amusing themselves by rowing boats upon the dreadful stream.
गीध आँतें खींच रहे हैं, मानो मछली मार नदी तट पर से चित्त लगाए हुए (ध्यानस्थ होकर) बंसी खेल रहे हों (बंसी से मछली पकड़ रहे हों)। बहुत से योद्धा बहे जा रहे हैं और पक्षी उन पर चढ़े चले जा रहे हैं। मानो वे नदी में नावरि (नौका क्रीड़ा) खेल रहे हों॥3॥
जोगिनि भरि भरि खप्पर संचहिं। भूति पिसाच बधू नभ नंचहिं॥
भट कपाल करताल बजावहिं। चामुंडा नाना बिधि गावहिं॥4॥
The yoginis (the female attendants of Goddess Durga endowed with yogic powers) filled and stored skulls with blood, while witches and demonesses danced through the sky, and the Chamundas (also fierce attendants of the Goddess) clashed the skulls of fallen warriors like pairs of cymbals and sang in many haunting tones.
योगिनियाँ खप्परों में भर-भरकर खून जमा कर रही हैं। भूत-पिशाचों की स्त्रियाँ आकाश में नाच रही हैं। चामुण्डाएँ योद्धाओं की खोपड़ियों का करताल बजा रही हैं और नाना प्रकार से गा रही हैं॥4॥
जंबुक निकर कटक्कट कट्टहिं। खाहिं हुआहिं अघाहिं दपट्टहिं॥
कोटिन्ह रुंड मुंड बिनु डोल्लहिं। सीस परे महि जय जय बोल्लहिं॥5॥
Herds of jackals, gnashing their teeth, tore into the corpses and feasted on them, their cries echoing across the field, and once satisfied, they growled contentedly. Millions of headless bodies moved about the battlefield, while the severed heads lying on the ground cried out, “Victory, victory.”
गीदड़ों के समूह कट-कट शब्द करते हुए मुरदों को काटते, खाते, हुआँ-हुआँ करते और पेट भर जाने पर एक-दूसरे को डाँटते हैं। करोड़ों धड़ बिना सिर के घूम रहे हैं और सिर पृथ्वी पर पड़े जय-जय बोल रहे है॥5॥
छंद :
* बोल्लहिं जो जय जय मुंड रुंड प्रचंड सिर बिनु धावहीं।
खप्परिन्ह खग्ग अलुज्झि जुज्झहिं सुभट भटन्ह ढहावहीं॥
बानर निसाचर निकर मर्दहिं राम बल दर्पित भए।
संग्राम अंगन सुभट सोवहिं राम सर निकरन्हि हए॥
The heads cried out, “Victory, victory,” while the terrified headless bodies ran wildly across the battlefield, and birds became entangled in the scattered skulls as they fought among themselves, while brave warriors overpowered their rivals, and the monkeys, boasting of the might of Lord Ram, crushed great hosts of demon troops, leaving countless warriors struck by the volleys of Shri Ram’s arrows lying lifeless upon the field.
मुण्ड (कटे सिर) जय-जय बोल बोलते हैं और प्रचण्ड रुण्ड (धड़) बिना सिर के दौड़ते हैं। पक्षी खोपड़ियों में उलझ-उलझकर परस्पर लड़े मरते हैं, उत्तम योद्धा दूसरे योद्धाओं को ढहा रहे हैं। श्री रामचंद्रजी बल से दर्पित हुए वानर राक्षसों के झुंडों को मसले डालते हैं। श्री रामजी के बाण समूहों से मरे हुए योद्धा लड़ाई के मैदान में सो रहे हैं।
* रावन हृदयँ बिचारा भा निसिचर संघार।
मैं अकेल कपि भालु बहु माया करौं अपार॥88॥
Ravan reflected, “My demon hosts have been destroyed, and I stand alone, while the monkeys and bears still remain in vast numbers. Let me now resort to limitless illusory powers.”
रावण ने हृदय में विचारा कि राक्षसों का नाश हो गया है। मैं अकेला हूँ और वानर-भालू बहुत हैं, इसलिए मैं अब अपार माया रचूँ॥88॥
* देवन्ह प्रभुहि पयादें देखा। उपजा उर अति छोभ बिसेषा॥
सुरपति निज रथ तुरत पठावा। हरष सहित मातलि लै आवा॥1॥
When the Demigods saw the Lord standing barefoot, their hearts were filled with concern. Indra, the King of the Demigods, immediately sent his own chariot, which his charioteer Matali joyfully brought before Shri Ram.
देवताओं ने प्रभु को पैदल (बिना सवारी के युद्ध करते) देखा, तो उनके हृदय में बड़ा भारी क्षोभ (दुःख) उत्पन्न हुआ। (फिर क्या था) इंद्र ने तुरंत अपना रथ भेज दिया। (उसका सारथी) मातलि हर्ष के साथ उसे ले आया॥1॥
तेज पुंज रथ दिब्य अनूपा। हरषि चढ़े कोसलपुर भूपा॥
चंचल तुरग मनोहर चारी। अजर अमर मन सम गतिकारी॥2॥
The divine chariot was extraordinary, a true repository of splendour, and the King of Koshal, Shri Ram, joyfully mounted it. It was drawn by four swift horses, playful and graceful, invincible and immortal, moving with the speed of thought itself.
उस दिव्य अनुपम और तेज के पुंज (तेजोमय) रथ पर कोसलपुरी के राजा श्री रामचंद्रजी हर्षित होकर चढ़े। उसमें चार चंचल, मनोहर, अजर, अमर और मन की गति के समान शीघ्र चलने वाले (देवलोक के) घोड़े जुते थे॥2॥
रथारूढ़ रघुनाथहि देखी। धाए कपि बलु पाइ बिसेषी॥
सही न जाइ कपिन्ह कै मारी। तब रावन माया बिस्तारी॥3॥
Seeing Shri Raghunath seated upon the chariot, the monkeys surged ahead with renewed vigour, and unable to endure the fierce assault of the monkey warriors, Ravan began to expand and unleash his illusory powers.
श्री रघुनाथजी को रथ पर चढ़े देखकर वानर विशेष बल पाकर दौड़े। वानरों की मार सही नहीं जाती। तब रावण ने माया फैलाई॥3॥
सो माया रघुबीरहि बाँची। लछिमन कपिन्ह सो मानी साँची॥
देखी कपिन्ह निसाचर अनी। अनुज सहित बहु कोसलधनी॥4॥
But that illusory power had no effect on Shri Raghuveer, though Shri Lakshman and the entire monkey army took it to be real, for the monkeys saw countless forms of Shri Ram, the Lord of the Koshal Kingdom, along with His younger brother Shri Lakshman, appearing everywhere amid the demon army.
एक श्री रघुवीर के ही वह माया नहीं लगी। सब वानरों ने और लक्ष्मणजी ने भी उस माया को सच मान लिया। वानरों ने राक्षसी सेना में भाई लक्ष्मणजी सहित बहुत से रामों को देखा॥4॥
छंद :
* बहु राम लछिमन देखि मर्कट भालु मन अति अपडरे।
जनु चित्र लिखित समेत लछिमन जहँ सो तहँ चितवहिं खरे॥
निज सेन चकित बिलोकि हँसि सर चाप सजि कोसलधनी।
माया हरी हरि निमिष महुँ हरषी सकल मर्कट अनी॥
When the monkeys and bears saw countless forms of Shri Ram and Shri Lakshman among the demon army, fear seized their hearts, and they stood motionless like figures in a painting, frozen where they were. Seeing His army bewildered, Shri Ram smiled, then the Lord of Koshal set an arrow upon His bow, and in a mere instant, Lord Hari shattered the illusion, filling the entire monkey army with joy and relief.
बहुत से राम-लक्ष्मण देखकर वानर-भालू मन में मिथ्या डर से बहुत ही डर गए। लक्ष्मणजी सहित वे मानो चित्र लिखे से जहाँ के तहाँ खड़े देखने लगे। अपनी सेना को आश्चर्यचकित देखकर कोसलपति भगवान् हरि (दुःखों के हरने वाले श्री रामजी) ने हँसकर धनुष पर बाण चढ़ाकर, पल भर में सारी माया हर ली। वानरों की सारी सेना हर्षित हो गई।
* बहुरि राम सब तन चितइ बोले बचन गँभीर।
द्वंदजुद्ध देखहु सकल श्रमित भए अति बीर॥89॥
Then Shri Ram, after glancing at everyone, spoke in a firm and solemn tone, “O’ Brave soldiers, you are all greatly fatigued. Now watch as I fight Ravan one on one.”
फिर श्री रामजी सबकी ओर देखकर गंभीर वचन बोले- हे वीरों! तुम सब बहुत ही थक गए हो, इसलिए अब (मेरा और रावण का) द्वंद्व युद्ध देखो॥89॥
* अस कहि रथ रघुनाथ चलावा। बिप्र चरन पंकज सिरु नावा॥
तब लंकेस क्रोध उर छावा। गर्जत तर्जत सम्मुख धावा॥1॥
Saying these words, Lord Ram bowed inwardly in reverence to the Brahmins and moved forward in His chariot. The King of Lanka, Ravan, burning with fury, rushed straight toward Shri Ram, roaring loudly and daring Him to battle face to face.
ऐसा कहकर श्री रघुनाथजी ने ब्राह्मणों के चरणकमलों में सिर नवाया और फिर रथ चलाया। तब रावण के हृदय में क्रोध छा गया और वह गरजता तथा ललकारता हुआ सामने दौड़ा॥1॥
जीतेहु जे भट संजुग माहीं। सुनु तापस मैं तिन्ह सम नाहीं॥
रावन नाम जगत जस जाना। लोकप जाकें बंदीखाना॥2॥
Ravan said, “Listen, O’ Hermit, I am not like the warriors you have defeated so far. I am Ravan, whose glory is known throughout the world, and whose prison even holds the Guardians of the regions of the Universe…
(उसने कहा-) अरे तपस्वी! सुनो, तुमने युद्ध में जिन योद्धाओं को जीता है, मैं उनके समान नहीं हूँ। मेरा नाम रावण है, मेरा यश सारा जगत् जानता है, लोकपाल तक जिसके कैद खाने में पड़े हैं॥2॥
खर दूषन बिराध तुम्ह मारा। बधेहु ब्याध इव बालि बिचारा॥
निसिचर निकर सुभट संघारेहु। कुंभकरन घननादहि मारेहु॥3॥
…You slew Khar, Dushan, and Viradh, and like a hunter you killed poor Bali. You have destroyed hosts of mighty demons, and also Kumbhkaran and Meghnad…
तुमने खर, दूषण और विराध को मारा! बेचारे बालि का व्याध की तरह वध किया। बड़े-बड़े राक्षस योद्धाओं के समूह का संहार किया और कुंभकर्ण तथा मेघनाद को भी मारा॥3॥
आजु बयरु सबु लेउँ निबाही। जौं रन भूप भाजि नहिं जाही॥
आजु करउँ खलु काल हवाले। परेहु कठिन रावन के पाले॥4॥
…O’ Prince, today I shall avenge them all, unless you flee the battlefield. O’ Fool, today I will surely deliver you to the God of Death, for you now stand before the formidable Ravan.”
अरे राजा! यदि तुम रण से भाग न गए तो आज मैं (वह) सारा वैर निकाल लूँगा। आज मैं तुम्हें निश्चय ही काल के हवाले कर दूँगा। तुम कठिन रावण के पाले पड़े हो॥4॥
सुनि दुर्बचन कालबस जाना। बिहँसि बचन कह कृपानिधाना॥
सत्य सत्य सब तव प्रभुताई। जल्पसि जनि देखाउ मनुसाई॥5॥
Hearing Ravan’s vile words, and knowing he was driven by the nearness of his death, the ocean of mercy, Shri Ram, smiled and said, “True indeed are your words about your own glory. Now cease your empty talk and show me your valour…
रावण के दुर्वचन सुनकर और उसे कालवश जान कृपानिधान श्री रामजी ने हँसकर यह वचन कहा- तुम्हारी सारी प्रभुता, जैसा तुम कहते हो, बिल्कुल सच है। पर अब व्यर्थ बकवाद न करो, अपना पुरुषार्थ दिखलाओ॥5॥
छंद :
* जनि जल्पना करि सुजसु नासहि नीति सुनहि करहि छमा।
संसार महँ पूरुष त्रिबिध पाटल रसाल पनस समा॥
एक सुमनप्रद एक सुमन फल एक फलइ केवल लागहीं।
एक कहहिं कहहिं करहिं अपर एक करहिं कहत न बागहीं॥
…Do not destroy your noble reputation through idle chatter. Forgive me and listen as I speak a principle of right conduct. In this world there are three kinds of men, like the rose, the mango, and the jackfruit. The rose bears only flowers, the mango bears both flowers and fruit, and the jackfruit bears fruit alone. In the same way, some men only speak but do not act, some both speak and act, and others act silently, never announcing their deeds through words.”
व्यर्थ बकवाद करके अपने सुंदर यश का नाश न करो। क्षमा करना, तुम्हें नीति सुनाता हूँ, सुनो! संसार में तीन प्रकार के पुरुष होते हैं- पाटल (गुलाब), आम और कटहल के समान। एक (पाटल) फूल देते हैं, एक (आम) फूल और फल दोनों देते हैं एक (कटहल) में केवल फल ही लगते हैं। इसी प्रकार (पुरुषों में) एक कहते हैं (करते नहीं), दूसरे कहते और करते भी हैं और एक (तीसरे) केवल करते हैं, पर वाणी से कहते नहीं॥
* राम बचन सुनि बिहँसा मोहि सिखावत ग्यान।
बयरु करत नहिं तब डरे अब लागे प्रिय प्रान॥90॥
On hearing Shri Ram’s words, Ravan burst into loud laughter and said, “You presume to teach me wisdom. You felt no fear when you began enmity with me, yet now you cling so dearly to your life.”
श्री रामजी के वचन सुनकर वह खूब हँसा (और बोला-) मुझे ज्ञान सिखाते हो? उस समय वैर करते तो नहीं डरे, अब प्राण प्यारे लग रहे हैं॥90॥
*कहि दुर्बचन क्रुद्ध दसकंधर। कुलिस समान लाग छाँड़ै सर॥॥
नानाकार सिलीमुख धाए। दिसि अरु बिदिसि गगन महि छाए॥1॥
After hurling harsh, taunting words, Ravan, burning with fury, began releasing arrows like thunderbolts. Fierce shafts of many kinds flew in all ten directions, including the mid-space, completely covering both the sky and the ground.
दुर्वचन कहकर रावण क्रुद्ध होकर वज्र के समान बाण छोड़ने लगा। अनेकों आकार के बाण दौड़े और दिशा, विदिशा तथा आकाश और पृथ्वी में, सब जगह छा गए॥1॥
पावक सर छाँड़ेउ रघुबीरा। छन महुँ जरे निसाचर तीरा॥
छाड़िसि तीब्र सक्ति खिसिआई। बान संग प्रभु फेरि चलाई॥2॥
Shri Raghuveer replied with arrows empowered by the fire deity, and within moments, all the arrows of the demon King were destroyed. Enraged and frustrated, Ravan then hurled the Shakti spear at the Lord, but Shri Ram’s swift arrow struck it and sent it flying back toward Ravan.
श्री रघुवीर ने अग्निबाण छोड़ा, (जिससे) रावण के सब बाण क्षणभर में भस्म हो गए। तब उसने खिसियाकर तीक्ष्ण शक्ति छोड़ी, (किन्तु) श्री रामचंद्रजी ने उसको बाण के साथ वापस भेज दिया॥2॥
कोटिन्ह चक्र त्रिसूल पबारै। बिनु प्रयास प्रभु काटि निवारै॥
निफल होहिं रावन सर कैसें। खल के सकल मनोरथ जैसें॥3॥
Ravan hurled countless discs and tridents, but Shri Ram effortlessly cut them down, stopping them in their course. Thus Ravan’s arrows proved useless, just as the desires of a sinful heart ultimately come to nothing.
वह करोड़ों चक्र और त्रिशूल चलाता है, परन्तु प्रभु उन्हें बिना ही परिश्रम काटकर हटा देते हैं। रावण के बाण किस प्रकार निष्फल होते हैं, जैसे दुष्ट मनुष्य के सब मनोरथ!॥3॥
तब सत बान सारथी मारेसि। परेउ भूमि जय राम पुकारेसि॥
राम कृपा करि सूत उठावा। तब प्रभु परम क्रोध कहुँ पावा॥4॥
Ravan then struck Lord Ram’s charioteer, Matali, with a hundred arrows, and the charioteer fell to the ground crying, “Victory to Shri Ram.” Moved by compassion, Lord Ram lifted him up, and at that very moment, the Lord was filled with intense fury.
तब उसने श्री रामजी के सारथी को सौ बाण मारे। वह श्री रामजी की जय पुकारकर पृथ्वी पर गिर पड़ा। श्री रामजी ने कृपा करके सारथी को उठाया। तब प्रभु अत्यंत क्रोध को प्राप्त हुए॥4॥
छंद :
* भए क्रुद्ध जुद्ध बिरुद्ध रघुपति त्रोन सायक कसमसे।
कोदंड धुनि अति चंड सुनि मनुजाद सब मारुत ग्रसे॥
मंदोदरी उर कंप कंपति कमठ भू भूधर त्रसे।
चिक्करहिं दिग्गज दसन गहि महि देखि कौतुक सुर हँसे॥
When Lord Ram’s righteous anger arose against His enemy on the battlefield, the arrows in His quiver stirred with restless excitement, eager to be released. As Shri Ram twanged His bow, the dreadful sound struck terror into the man-eating demons, leaving them stunned and breathless. Mandodari’s heart shook with fear, as did the mighty Tortoise on whose back the Cosmos rests, along with the ocean, the Earth, and the mountains. The elephants supporting the ten directions trumpeted loudly, gripping the Earth with their tusks, while the Demigods watching from the skies laughed.
युद्ध में शत्रु के विरुद्ध श्री रघुनाथजी क्रोधित हुए, तब तरकस में बाण कसमसाने लगे (बाहर निकलने को आतुर होने लगे)। उनके धनुष का अत्यंत प्रचण्ड शब्द (टंकार) सुनकर मनुष्यभक्षी सब राक्षस वातग्रस्त हो गए (अत्यंत भयभीत हो गए)। मंदोदरी का हृदय काँप उठा, समुद्र, कच्छप, पृथ्वी और पर्वत डर गए। दिशाओं के हाथी पृथ्वी को दाँतों से पकड़कर चिग्घाड़ने लगे। यह कौतुक देखकर देवता हँसे।
* तानेउ चाप श्रवन लगि छाँड़े बिसिख कराल।
राम मारगन गन चले लहलहात जनु ब्याल॥91॥
Shri Ram drew His bowstring back to His ear and released a fearful volley of arrows that sped across the sky, twisting and gliding like serpents in motion.
धनुष को कान तक तानकर श्री रामचंद्रजी ने भयानक बाण छोड़े। श्री रामजी के बाण समूह ऐसे चले मानो सर्प लहलहाते (लहराते) हुए जा रहे हों॥91॥
* चले बान सपच्छ जनु उरगा। प्रथमहिं हतेउ सारथी तुरगा॥
रथ बिभंजि हति केतु पताका। गर्जा अति अंतर बल थाका॥1॥
The arrows surged forth like winged serpents, first striking down Ravan’s charioteer and horses, then smashing his chariot to pieces and tearing away its ensign and banners, and though Ravan roared aloud with great fury, inwardly his strength was already exhausted.
बाण ऐसे चले मानो पंख वाले सर्प उड़ रहे हों। उन्होंने पहले सारथी और घोड़ों को मार डाला। फिर रथ को चूर-चूर करके ध्वजा और पताकाओं को गिरा दिया। तब रावण बड़े जोर से गरजा, पर भीतर से उसका बल थक गया था॥1॥
तुरत आन रथ चढ़ि खिसिआना। अस्त्र सस्त्र छाँड़ेसि बिधि नाना॥
बिफल होहिं सब उद्यम ताके। जिमि परद्रोह निरत मनसा के॥2॥
Frustrated, Ravan at once mounted another chariot and hurled deadly weapons and missiles of many kinds at Shri Ram, yet all his efforts proved futile, just like those of a man who is forever intent on harming others and never attains success.
तुरंत दूसरे रथ पर चढ़कर खिसियाकर उसने नाना प्रकार के अस्त्र-शस्त्र छोड़े। उसके सब उद्योग वैसे ही निष्फल हो गए, जैसे परद्रोह में लगे हुए चित्त वाले मनुष्य के होते हैं॥2॥
तब रावन दस सूल चलावा। बाजि चारि महि मारि गिरावा॥
तुरग उठाइ कोपि रघुनायक। खैंचि सरासन छाँड़े सायक॥3॥
Then Ravan hurled ten tridents, striking the four horses of Shri Ram’s chariot and knocking them to the ground. Shri Raghunath immediately restored the horses, and, filled with great anger, drew His bow-string and released a shower of arrows.
तब रावण ने दस त्रिशूल चलाए और श्री रामजी के चारों घोड़ों को मारकर पृथ्वी पर गिरा दिया। घोड़ों को उठाकर श्री रघुनाथजी ने क्रोध करके धनुष खींचकर बाण छोड़े॥3॥
रावन सिर सरोज बनचारी। चलि रघुबीर सिलीमुख धारी॥
दस दस बान भाल दस मारे। निसरि गए चले रुधिर पनारे॥4॥
The volleys of arrows released by Shri Raghuveer surged forth like swarms of bees roaming through the forest of Ravan’s ten lotus-like heads. Shri Ram planted ten arrows in each of those ten heads, piercing them through, and torrents of blood burst forth.
रावण के सिर रूपी कमल वन में विचरण करने वाले श्री रघुवीर के बाण रूपी भ्रमरों की पंक्ति चली। श्री रामचंद्रजी ने उसके दसों सिरों में दस-दस बाण मारे, जो आर-पार हो गए और सिरों से रक्त के पनाले बह चले॥4॥
स्रवत रुधिर धायउ बलवाना। प्रभु पुनि कृत धनु सर संधाना॥
तीस तीर रघुबीर पबारे। भुजन्हि समेत सीस महि पारे॥5॥
Though grievously wounded and bleeding heavily, Ravan still charged forward in fury. The Lord then calmly took aim and released thirty arrows, severing his heads and arms and sending them crashing to the ground.
रुधिर बहते हुए ही बलवान् रावण दौड़ा। प्रभु ने फिर धनुष पर बाण संधान किया। श्री रघुवीर ने तीस बाण मारे और बीसों भुजाओं समेत दसों सिर काटकर पृथ्वी पर गिरा दिए॥5॥
काटतहीं पुनि भए नबीने। राम बहोरि भुजा सिर छीने॥
प्रभु बहु बार बाहु सिर हए। कटत झटिति पुनि नूतन भए॥6॥
But the severed hands and heads were restored the very moment they were cut off. Undeterred, Shri Ram struck them down again, and time after time the Lord severed Ravan’s arms and heads, yet each time they were renewed as soon as they fell.
(सिर और हाथ) काटते ही फिर नए हो गए। श्री रामजी ने फिर भुजाओं और सिरों को काट गिराया। इस तरह प्रभु ने बहुत बार भुजाएँ और सिर काटे, परन्तु काटते ही वे तुरंत फिर नए हो गए॥6॥
पुनि पुनि प्रभु काटत भुज सीसा। अति कौतुकी कोसलाधीसा॥
रहे छाइ नभ सिर अरु बाहू। मानहुँ अमित केतु अरु राहू॥7॥
The playful Lord of the Koshal Kingdom, Shri Ram, continued to sever Ravan’s heads and arms again and again, and the sky became crowded with them, appearing like an endless swarm of Rahus and Ketus filling the Heavens.
प्रभु बार-बार उसकी भुजा और सिरों को काट रहे हैं, क्योंकि कोसलपति श्री रामजी बड़े कौतुकी हैं। आकाश में सिर और बाहु ऐसे छा गए हैं, मानो असंख्य केतु और राहु हों॥7॥