Satyugi OM
Episode Mode

रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons

Font Size:
📙 LankaKand 📖 Episode: रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons ✨ Type: Chhand 🔢 Doha: 81 📿 Navah Day 8 📅 Maas Day 26
Chhand 1
छंद :
* क्रुद्धे कृतांत समान कपि तन स्रवत सोनित राजहीं।
मर्दहिं निसाचर कटक भट बलवंत घन जिमि गाजहीं॥
मारहिं चपेटन्हि डाटि दातन्ह काटि लातन्ह मीजहीं।
चिक्करहिं मर्कट भालु छल बल करहिं जेहिं खल छीजहीं॥1॥
Hindi Meaning
"क्रोधित हुए काल के समान वे वानर खून बहते हुए शरीरों से शोभित हो रहे हैं। वे बलवान्‌ वीर राक्षसों की सेना के योद्धाओं को मसलते और मेघ की तरह गरजते हैं। डाँटकर चपेटों से मारते, दाँतों से काटकर लातों से पीस डालते हैं। वानर-भालू चिग्घाड़ते और ऐसा छल-बल करते हैं, जिससे दुष्ट राक्षस नष्ट हो जाएँ॥1॥"
English Meaning
"With blood flowing from their bodies, each mighty monkey warrior looked like the God of Death in rage, crushing the demon fighters and roaring like thunderclouds as they slapped, bit, scolded, and trampled them underfoot, while the monkeys and bears let out piercing cries and used every means, whether cunning or sheer strength, to destroy the vile demons."

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!