Satyugi OM
Episode Mode

रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons

Font Size:
📙 LankaKand 📖 Episode: रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons ✨ Type: Chhand 🔢 Doha: 81 📿 Navah Day 8 📅 Maas Day 26
Chhand 2
धरि गाल फारहिं उर बिदारहिं गल अँतावरि मेलहीं।
प्रह्लादपति जनु बिबिध तनु धरि समर अंगन खेलहीं॥
धरु मारु काटु पछारु घोर गिरा गगन महि भरि रही।
जय राम जो तृन ते कुलिस कर कुलिस ते कर तृन सही॥2॥
Hindi Meaning
"वे राक्षसों के गाल पकड़कर फाड़ डालते हैं, छाती चीर डालते हैं और उनकी अँतड़ियाँ निकालकर गले में डाल लेते हैं। वे वानर ऐसे दिख पड़ते हैं मानो प्रह्लाद के स्वामी श्री नृसिंह भगवान्‌ अनेकों शरीर धारण करके युद्ध के मैदान में क्रीड़ा कर रहे हों। पकड़ो, मारो, काटो, पछाड़ो आदि घोर शब्द आकाश और पृथ्वी में भर (छा) गए हैं। श्री रामचंद्रजी की जय हो, जो सचमुच तृण से वज्र और वज्र से तृण कर देते हैं (निर्बल को सबल और सबल को निर्बल कर देते हैं)॥2॥"
English Meaning
"They seized their foes and tore open their cheeks, ripped their bellies, and hung the entrails around their necks, as though Lord Narsimha, the protector of Prahlad ji, had taken countless forms and was sporting on the field of death. The ground and sky rang with cries of “Seize, kill, cut to pieces, knock them down.” Glory to Shri Ram, who can turn a blade of grass into a mighty thunderbolt and a thunderbolt into a mere blade of grass."

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!