Episode Mode
रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons
Font Size:
📙 LankaKand
📖 Episode: रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons
✨ Type: Chhand
🔢 Doha: 79
📿 Navah Day 8
📅 Maas Day 26
Chhand 1
छंद :
* धाए बिसाल कराल मर्कट भालु काल समान ते।
मानहुँ सपच्छ उड़ाहिं भूधर बृंद नाना बान ते॥
नख दसन सैल महाद्रुमायुध सबल संक न मानहीं।
जय राम रावन मत्त गज मृगराज सुजसु बखानहीं॥
* धाए बिसाल कराल मर्कट भालु काल समान ते।
मानहुँ सपच्छ उड़ाहिं भूधर बृंद नाना बान ते॥
नख दसन सैल महाद्रुमायुध सबल संक न मानहीं।
जय राम रावन मत्त गज मृगराज सुजसु बखानहीं॥
Hindi Meaning
"वे विशाल और काल के समान कराल वानर-भालू दौड़े। मानो पंख वाले पर्वतों के समूह उड़ रहे हों। वे अनेक वर्णों के हैं। नख, दाँत, पर्वत और बड़े-बड़े वृक्ष ही उनके हथियार हैं। वे बड़े बलवान् हैं और किसी का भी डर नहीं मानते। रावण रूपी मतवाले हाथी के लिए सिंह रूप श्री रामजी का जय-जयकार करके वे उनके सुंदर यश का बखान करते हैं।"
English Meaning
"Massive and fearsome monkeys and bears charged forward like embodiments of Death, appearing like flying mountain ranges in many colours. Using claws, teeth, mountains, and huge trees as weapons, they displayed unmatched strength and fearlessness. Amid their fierce cries, they praised Shri Ram, shouting, “Victory to Shri Ram, the lion who stands against the intoxicated wild elephant in the form of Ravan.”"
Discussion
No discussions yet. Be the first to share your thoughts!