Satyugi OM

Day 1 of Navah Parayan Reading program Day 1 / 9

Chaupai 2 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

जस कछु बुधि बिबेक बल मेरें। तस कहिहउँ हियँ हरि के प्रेरें॥
निज संदेह मोह भ्रम हरनी। करउँ कथा भव सरिता तरनी॥2॥

English Meaning

With the strength of my mind and intellect, and the inspiration of Lord Hari in my heart, I shall now narrate the divine story of Lord Ram. This composition will dispel my doubts, ignorance, and delusions, becoming a sacred vessel to help navigate the vast river of worldly existence.

Hindi Meaning

जैसा कुछ मुझमें बुद्धि और विवेक का बल है, मैं हृदय में हरि की प्रेरणा से उसी के अनुसार कहूँगा। मैं अपने संदेह, अज्ञान और भ्रम को हरने वाली कथा रचता हूँ, जो संसार रूपी नदी के पार करने के लिए नाव है॥2॥

Chaupai 3 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

बुध बिश्राम सकल जन रंजनि। रामकथा कलि कलुष बिभंजनि॥
रामकथा कलि पंनग भरनी। पुनि बिबेक पावक कहुँ अरनी॥3॥

English Meaning

The story of Lord Ram will bring comfort to the wise and immense joy to all devotees, while eradicating the sins of Kaliyug. For the serpent-like Kaliyug, the tale of Lord Ram is akin to a peacock that subdues snakes. Just as fire is kindled by churning arni wood, Ram Katha ignites the flame of wisdom in the hearts of its listeners.

Hindi Meaning

रामकथा पण्डितों को विश्राम देने वाली, सब मनुष्यों को प्रसन्न करने वाली और कलियुग के पापों का नाश करने वाली है। रामकथा कलियुग रूपी साँप के लिए मोरनी है और विवेक रूपी अग्नि के प्रकट करने के लिए अरणि (मंथन की जाने वाली लकड़ी) है, (अर्थात इस कथा से ज्ञान की प्राप्ति होती है)॥3॥

Chaupai 4 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

रामकथा कलि कामद गाई। सुजन सजीवनि मूरि सुहाई॥
सोइ बसुधातल सुधा तरंगिनि। भय भंजनि भ्रम भेक भुअंगिनि॥4॥

English Meaning

The story of Lord Ram is like the divine Cow Kamdhenu, fulfilling all desires of people in Kaliyug. For the saintly, it serves as the precious, life-giving Sanjivini herb. For the Earth, it is a river of nectar, washing away the fear of life and death. To the deluded minds, in the form of frogs, it is a serpent that devours them, thereby eradicating ignorance.

Hindi Meaning

रामकथा कलियुग में सब मनोरथों को पूर्ण करने वाली कामधेनु गौ है और सज्जनों के लिए सुंदर संजीवनी जड़ी है। पृथ्वी पर यही अमृत की नदी है, जन्म-मरण रूपी भय का नाश करने वाली और भ्रम रूपी मेंढकों को खाने के लिए सर्पिणी है॥4॥

Chaupai 5 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

असुर सेन सम नरक निकंदिनि। साधु बिबुध कुल हित गिरिनंदिनि॥
संत समाज पयोधि रमा सी। बिस्व भार भर अचल छमा सी॥5॥

English Meaning

Ram Katha is the destroyer of all Hells, much like an army annihilating demons. For the saintly groups of Demigods, it is as beneficial as Goddess Parvati, the daughter of the Himalayas, or Maa Durga. To the society of saints, akin to the Milky Ocean, Ram Katha is like Goddess Lakshmi. It is also like Mother Earth, bearing the weight of the entire world with grace and compassion.

Hindi Meaning

यह रामकथा असुरों की सेना के समान नरकों का नाश करने वाली और साधु रूप देवताओं के कुल का हित करने वाली पार्वती (दुर्गा) है। यह संत-समाज रूपी क्षीर समुद्र के लिए लक्ष्मीजी के समान है और सम्पूर्ण विश्व का भार उठाने में अचल पृथ्वी के समान है॥5॥

Chaupai 6 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

जम गन मुहँ मसि जग जमुना सी। जीवन मुकुति हेतु जनु कासी॥
रामहि प्रिय पावनि तुलसी सी। तुलसिदास हित हियँ हुलसी सी॥6॥

English Meaning

Ram Katha is like the sacred river Yamuna, smearing black ink on the faces of the attendants of the Lord of Death, scaring them away. It is akin to the holy city of Kashi, where liberation is guaranteed to all who pass away there. To Lord Ram (Shri Hari), it is as beloved as the pious Tulsi plant, and to Tulsidas ji, it is as dear to his heart as his mother Hulsi, with his well-being embedded in her heart.

Hindi Meaning

यमदूतों के मुख पर कालिख लगाने के लिए यह जगत में यमुनाजी के समान है और जीवों को मुक्ति देने के लिए मानो काशी ही है। यह श्री रामजी को पवित्र तुलसी के समान प्रिय है और तुलसीदास के लिए हुलसी (तुलसीदासजी की माता) के समान हृदय से हित करने वाली है॥6॥

Chaupai 7 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

सिवप्रिय मेकल सैल सुता सी। सकल सिद्धि सुख संपति रासी॥
सदगुन सुरगन अंब अदिति सी। रघुबर भगति प्रेम परमिति सी॥7॥

English Meaning

Ram Katha is like the daughter of the Mekal mountain, the sacred river Narmada, beloved of Lord Shiv. The Narmada is a treasure trove of happiness, wealth, and all attainments. Similarly, Ram Katha is like Aditi, the mother of Demigods, embodying all noble qualities. It is the ultimate destination of love and devotion for the noblest of the Raghus, Lord Ram.

Hindi Meaning

यह रामकथा शिवजी को नर्मदाजी के समान प्यारी है, यह सब सिद्धियों की तथा सुख-सम्पत्ति की राशि है। सद्गुण रूपी देवताओं के उत्पन्न और पालन-पोषण करने के लिए माता अदिति के समान है। श्री रघुनाथजी की भक्ति और प्रेम की परम सीमा सी है॥7॥

Doha 31 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

* रामकथा मंदाकिनी चित्रकूट चित चारु।
तुलसी सुभग सनेह बन सिय रघुबीर बिहारु॥31॥

English Meaning

Tulsidas ji compares Ram Katha to the sacred river Mandakini, flowing through the revered land of Chitrakoot, where Lord Ram and Sita ji spent many years of their exile. The heart, he says, is Chitrakoot, and unconditional, pure love is the forest where Sita ji roams alongside Shri Raghuveer.

Hindi Meaning

तुलसीदासजी कहते हैं कि रामकथा मंदाकिनी नदी है, सुंदर (निर्मल) चित्त चित्रकूट है और सुंदर स्नेह ही वन है, जिसमें श्री सीतारामजी विहार करते हैं॥31॥

Chaupai 1 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

* रामचरित चिंतामनि चारू। संत सुमति तिय सुभग सिंगारू॥
जग मंगल गुनग्राम राम के। दानि मुकुति धन धरम धाम के॥1॥

English Meaning

The character of Lord Ram is like the magnificent wish-granting gem, Chintamani, while the graceful adornment of a woman is akin to the profound wisdom of saints. The virtues of Lord Ram bring all auspiciousness to the world, offering liberation, a treasury of wealth, and the very foundation of righteousness.

Hindi Meaning

श्री रामचन्द्रजी का चरित्र सुंदर चिन्तामणि है और संतों की सुबुद्धि रूपी स्त्री का सुंदर श्रंगार है। श्री रामचन्द्रजी के गुण-समूह जगत्‌ का कल्याण करने वाले और मुक्ति, धन, धर्म और परमधाम के देने वाले हैं॥1॥

Chaupai 2 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

सदगुर ग्यान बिराग जोग के। बिबुध बैद भव भीम रोग के॥
जननि जनक सिय राम प्रेम के। बीज सकल ब्रत धरम नेम के॥2॥

English Meaning

To attain supreme knowledge, detachment, and penance, the qualities of Lord Ram are like Sadhguru, an enlightened guide who leads devotees on the path of righteousness. These qualities are akin to the divine physicians, Ashwinikumars, who heal the fearsome ailments of the material world. They serve as the nurturing mother and father of devotion to Shri Sita Ram ji and are the very seed of all penance, righteousness, and discipline.

Hindi Meaning

ज्ञान, वैराग्य और योग के लिए सद्गुरु हैं और संसार रूपी भयंकर रोग का नाश करने के लिए देवताओं के वैद्य (अश्विनीकुमार) के समान हैं। ये श्री सीतारामजी के प्रेम के उत्पन्न करने के लिए माता-पिता हैं और सम्पूर्ण व्रत, धर्म और नियमों के बीज हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

समन पाप संताप सोक के। प्रिय पालक परलोक लोक के॥
सचिव सुभट भूपति बिचार के। कुंभज लोभ उदधि अपार के॥3॥

English Meaning

The attributes of Lord Ram are the destroyers of all sins, agony, and pain, and they serve as the loving protectors of both this world and the next. If ideas or opinions are likened to a king, the qualities of Lord Ram act as wise and powerful ministers, guiding him on the righteous path. For the unfathomable ocean of greed, the qualities of Lord Ram are akin to Sage Agastya, who once drank up the entire ocean, rendering it powerless.

Hindi Meaning

पाप, संताप और शोक का नाश करने वाले तथा इस लोक और परलोक के प्रिय पालन करने वाले हैं। विचार (ज्ञान) रूपी राजा के शूरवीर मंत्री और लोभ रूपी अपार समुद्र के सोखने के लिए अगस्त्य मुनि हैं॥3॥

Chaupai 4 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

काम कोह कलिमल करिगन के। केहरि सावक जन मन बन के॥
अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के। कामद घन दारिद दवारि के॥4॥

English Meaning

The qualities of Lord Ram are like lion cubs, poised to vanquish the material desires, anger, and sins of Kaliyug, which roam like herds of elephants in the forest of a devotee’s heart. These divine qualities are revered by Lord Shiv, the slayer of the demon Tripura, and are his cherished guests. They are akin to wish-fulfilling clouds, extinguishing the raging wildfire of extreme poverty.

Hindi Meaning

भक्तों के मन रूपी वन में बसने वाले काम, क्रोध और कलियुग के पाप रूपी हाथियों को मारने के लिए सिंह के बच्चे हैं। शिवजी के पूज्य और प्रियतम अतिथि हैं और दरिद्रता रूपी दावानल के बुझाने के लिए कामना पूर्ण करने वाले मेघ हैं॥4॥

Chaupai 5 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

मंत्र महामनि बिषय ब्याल के। मेटत कठिन कुअंक भाल के॥
हरन मोह तम दिनकर कर से। सेवक सालि पाल जलधर से॥5॥

English Meaning

The qualities of Lord Ram are like a potent spell or mystical gem, neutralizing the venom of material desires. They erase the unfavourable lines of destiny etched on a person’s forehead. These qualities are like the Sun’s rays, dispelling the darkness of ignorance, and like rain-filled clouds, nurturing devotees as crops are nourished by water.

Hindi Meaning

विषय रूपी साँप का जहर उतारने के लिए मन्त्र और महामणि हैं। ये ललाट पर लिखे हुए कठिनता से मिटने वाले बुरे लेखों (मंद प्रारब्ध) को मिटा देने वाले हैं। अज्ञान रूपी अन्धकार को हरण करने के लिए सूर्य किरणों के समान और सेवक रूपी धान के पालन करने में मेघ के समान हैं॥5॥

Chaupai 6 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

अभिमत दानि देवतरु बर से। सेवत सुलभ सुखद हरि हर से॥
सुकबि सरद नभ मन उडगन से। रामभगत जन जीवन धन से॥6॥

English Meaning

The qualities of Lord Ram are like the supreme divine Kalpvriksh Tree, fulfilling the desires of devotees. They are as approachable and gracious as Lord Vishnu and Lord Shiv, bringing joy to those who seek them. These qualities shine like stars in the clear autumn sky of a poet’s heart, and they are the priceless treasures of the devotees of Lord Ram.

Hindi Meaning

मनोवांछित वस्तु देने में श्रेष्ठ कल्पवृक्ष के समान हैं और सेवा करने में हरि-हर के समान सुलभ और सुख देने वाले हैं। सुकवि रूपी शरद् ऋतु के मन रूपी आकाश को सुशोभित करने के लिए तारागण के समान और श्री रामजी के भक्तों के तो जीवन धन ही हैं॥6॥

Chaupai 7 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

सकल सुकृत फल भूरि भोग से। जग हित निरुपधि साधु लोग से॥
सेवक मन मानस मराल से। पावन गंग तरंग माल से॥7॥

English Meaning

The qualities of Lord Ram are like the delightful fruits of all virtuous deeds. They resemble saints, free from treachery and deceit, who dedicate themselves to the welfare of the entire world. These qualities are like swans gliding gracefully in the sacred Lake Mansarovar, the minds of devotees. They are also like the purifying waves of the holy river Ganga, sanctifying all who embrace them.

Hindi Meaning

सम्पूर्ण पुण्यों के फल महान भोगों के समान हैं। जगत का छलरहित (यथार्थ) हित करने में साधु-संतों के समान हैं। सेवकों के मन रूपी मानसरोवर के लिए हंस के समान और पवित्र करने में गंगाजी की तरंगमालाओं के समान हैं॥7॥

Doha 32 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

* कुपथ कुतरक कुचालि कलि कपट दंभ पाषंड।
दहन राम गुन ग्राम जिमि इंधन अनल प्रचंड॥32 क॥

English Meaning

The qualities of Lord Ram are like a blazing fire, consuming the dry wood of evil ways, doubts, deceitful practices, cunningness, ego, and hypocrisy that prevail in Kaliyug.

Hindi Meaning

श्री रामजी के गुणों के समूह कुमार्ग, कुतर्क, कुचाल और कलियुग के कपट, दम्भ और पाखण्ड को जलाने के लिए वैसे ही हैं, जैसे ईंधन के लिए प्रचण्ड अग्नि॥32 (क)॥

Doha 32 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

रामचरित राकेस कर सरिस सुखद सब काहु।
सज्जन कुमुद चकोर चित हित बिसेषि बड़ लाहु॥32 ख॥

English Meaning

The qualities of Lord Ram are akin to the soothing rays of the full Moon, bringing happiness to all. For the minds of saintly people, compared to white water-lilies and partridges, these qualities are especially beneficial. Just as the white water-lily blossoms in moonlight and the partridge, enchanted by the Moon, is said to feed on its beams, so do the saintly flourish and find joy in the virtues of Lord Ram.

Hindi Meaning

रामचरित्र पूर्णिमा के चन्द्रमा की किरणों के समान सभी को सुख देने वाले हैं, परन्तु सज्जन रूपी कुमुदिनी और चकोर के चित्त के लिए तो विशेष हितकारी और महान लाभदायक हैं॥32 (ख)॥

Chaupai 1 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

* कीन्हि प्रस्न जेहि भाँति भवानी। जेहि बिधि संकर कहा बखानी॥
सो सब हेतु कहब मैं गाई। कथा प्रबंध बिचित्र बनाई॥1॥

English Meaning

Just as Goddess Parvati earnestly questioned Lord Shiv (about the reasons for the formless Brahm manifesting on Earth as Lord Ram, and sought to hear the complete story of His divine pastimes), and just as Lord Shankar praised Her devotion, answered Her questions with great reverence, and narrated the sacred Ram Katha, I too shall now share those reasons with you and sing the tale of Lord Ram through my unique composition.

Hindi Meaning

जिस प्रकार श्री पार्वतीजी ने श्री शिवजी से प्रश्न किया और जिस प्रकार से श्री शिवजी ने विस्तार से उसका उत्तर कहा, वह सब कारण मैं विचित्र कथा की रचना करके गाकर कहूँगा॥1॥

Chaupai 2 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

जेहिं यह कथा सुनी नहिं होई। जनि आचरजु करै सुनि सोई॥
कथा अलौकिक सुनहिं जे ग्यानी। नहिं आचरजु करहिं अस जानी॥2॥
रामकथा कै मिति जग नाहीं। असि प्रतीति तिन्ह के मन माहीं॥
नाना भाँति राम अवतारा। रामायन सत कोटि अपारा॥3॥

English Meaning

Those who have not heard this tale before should not be surprised upon hearing it. The Ram Katha is divine, and saintly individuals who hear it are not astonished, as they firmly understand that the story of Lord Ram is infinite across all worlds. They hold an unwavering belief in this truth. The reasons for His incarnations, as well as the avatars of Lord Ram are infinite, and there are over a billion Ramayanas in existence.

Hindi Meaning

जिसने यह कथा पहले न सुनी हो, वह इसे सुनकर आश्चर्य न करे। जो ज्ञानी इस विचित्र कथा को सुनते हैं, वे यह जानकर आश्चर्य नहीं करते कि संसार में रामकथा की कोई सीमा नहीं है (रामकथा अनंत है)। उनके मन में ऐसा विश्वास रहता है। नाना प्रकार से श्री रामचन्द्रजी के अवतार हुए हैं और सौ करोड़ तथा अपार रामायण हैं॥2-3॥

Chaupai 3 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

कलपभेद हरिचरित सुहाए। भाँति अनेक मुनीसन्ह गाए॥
करिअ न संसय अस उर आनी। सुनिअ कथा सादर रति मानी॥4॥

English Meaning

Many saints have sung about the divine exploits of Lord Ram in various ways, influenced by Kalpbhed (differences arising from the acts of the Lord performed in different yugas across the kalpas, the vast spans of cosmic time). Understanding this truth in one’s heart, one should harbour no doubt and listen to the sacred story with respect and love in their heart.

Hindi Meaning

कल्पभेद के अनुसार श्री हरि के सुंदर चरित्रों को मुनीश्वरों ने अनेकों प्रकार से गया है। हृदय में ऐसा विचार कर संदेह न कीजिए और आदर सहित प्रेम से इस कथा को सुनिए॥4॥

Doha 33 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

* राम अनंत अनंत गुन अमित कथा बिस्तार।
सुनि आचरजु न मानिहहिं जिन्ह कें बिमल बिचार॥33॥

English Meaning

Lord Ram is boundless, with countless divine qualities, and His tales are infinite. Those with deeply pious and virtuous minds will not be astonished upon hearing the sacred story of Lord Ram.

Hindi Meaning

श्री रामचन्द्रजी अनन्त हैं, उनके गुण भी अनन्त हैं और उनकी कथाओं का विस्तार भी असीम है। अतएव जिनके विचार निर्मल हैं, वे इस कथा को सुनकर आश्चर्य नहीं मानेंगे॥3॥

Chaupai 1 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

* एहि बिधि सब संसय करि दूरी। सिर धरि गुर पद पंकज धूरी॥
पुनि सबही बिनवउँ कर जोरी। करत कथा जेहिं लाग न खोरी॥1॥

English Meaning

With this approach, having removed all doubts and adorning the dust of my guru’s lotus feet upon my head, I humbly bow to everyone with joined palms, seeking your mercy, so that no fault may be attributed to the telling of this sacred story.

Hindi Meaning

इस प्रकार सब संदेहों को दूर करके और श्री गुरुजी के चरणकमलों की रज को सिर पर धारण करके मैं पुनः हाथ जोड़कर सबकी विनती करता हूँ, जिससे कथा की रचना में कोई दोष स्पर्श न करने पावे॥1॥

Chaupai 2 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

सादर सिवहि नाइ अब माथा। बरनउँ बिसद राम गुन गाथा॥
संबत सोरह सै एकतीसा। करउँ कथा हरि पद धरि सीसा॥2॥

English Meaning

Now, with utmost respect, I bow my head to Lord Shiv and prepare to recite the sacred tale of the divine qualities of Lord Ram. Bowing at the feet of Lord Hari, I commence the composition of the Ramcharitmanas in the year 1574 A.D., corresponding to 1631 Vikram Sambat (calculated as A.D. + 57 years = Vikram Sambat).

Hindi Meaning

अब मैं आदरपूर्वक श्री शिवजी को सिर नवाकर श्री रामचन्द्रजी के गुणों की निर्मल कथा कहता हूँ। श्री हरि के चरणों पर सिर रखकर संवत्‌ १६३१ (विक्रम सम्बत = ईस्वी सन + ५७) यानि १५७४ ईस्वी सन् में इस कथा का आरंभ करता हूँ॥2॥

Chaupai 3 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

नौमी भौम बार मधुमासा। अवधपुरी यह चरित प्रकासा॥
जेहि दिन राम जनम श्रुति गावहिं। तीरथ सकल जहाँ चलि आवहिं॥3॥

English Meaning

On Tuesday, the 9th day of Chaitra month in the Hindu calendar (Spring), in the sacred Ayodhya city, the divine story of Lord Ram illuminated the world. The Vedas proclaim that on the auspicious day of Lord Ram’s birth, the presiding deities of all holy places gathered in Ayodhya to honour the divine event.

Hindi Meaning

चैत्र मास की नवमी तिथि मंगलवार को श्री अयोध्याजी में यह चरित्र प्रकाशित हुआ। जिस दिन श्री रामजी का जन्म होता है, वेद कहते हैं कि उस दिन सारे तीर्थ वहाँ (श्री अयोध्याजी में) चले आते हैं॥3॥

Chaupai 4 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

असुर नाग खग नर मुनि देवा। आइ करहिं रघुनायक सेवा॥
जन्म महोत्सव रचहिं सुजाना। करहिं राम कल कीरति गाना॥4॥

English Meaning

Demons, snakes, birds, humans, sages, and Demigods all came to Ayodhya to pay homage to and serve Lord Raghunayak. The wise and enlightened beings celebrate His divine birth, singing the beautiful glories of Lord Ram with reverence and joy.

Hindi Meaning

असुर-नाग, पक्षी, मनुष्य, मुनि और देवता सब अयोध्याजी में आकर श्री रघुनाथजी की सेवा करते हैं। बुद्धिमान लोग जन्म का महोत्सव मनाते हैं और श्री रामजी की सुंदर कीर्ति का गान करते हैं॥4॥

Doha 34 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

* मज्जहिं सज्जन बृंद बहु पावन सरजू नीर।
जपहिं राम धरि ध्यान उर सुंदर स्याम सरीर॥34॥

English Meaning

Groups of saintly people immerse themselves in the sacred waters of the Sarayu River. With hearts filled with devotion, they chant the holy name of Lord Ram, holding His beautiful, swarthy form firmly in their minds.

Hindi Meaning

सज्जनों के बहुत से समूह उस दिन श्री सरयूजी के पवित्र जल में स्नान करते हैं और हृदय में सुंदर श्याम शरीर श्री रघुनाथजी का ध्यान करके उनके नाम का जप करते हैं॥34॥

Chaupai 1 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

* दरस परस मज्जन अरु पाना। हरइ पाप कह बेद पुराना॥
नदी पुनीत अमित महिमा अति। कहि न सकइ सारदा बिमल मति॥1॥

English Meaning

The Vedas and Puranas proclaim that merely seeing, touching, bathing in, or drinking the water of the Sarayu River absolves one of all sins. This sacred river is renowned for its unparalleled sanctity and limitless fame. Even the pure and eloquent mind of Goddess Saraswati cannot adequately express the infinite glory of this divine river.

Hindi Meaning

वेद-पुराण कहते हैं कि श्री सरयूजी का दर्शन, स्पर्श, स्नान और जलपान पापों को हरता है। यह नदी बड़ी ही पवित्र है, इसकी महिमा अनन्त है, जिसे विमल बुद्धि वाली सरस्वतीजी भी नहीं कह सकतीं॥1॥

Chaupai 2 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

राम धामदा पुरी सुहावनि। लोक समस्त बिदित अति पावनि॥
चारि खानि जग जीव अपारा। अवध तजें तनु नहिं संसारा॥2॥

English Meaning

The city of Ayodhya, the sacred abode of Lord Ram, is unparalleled in beauty, revered across all realms, and profoundly holy. Among the 8.4 million species of lifeforms, divided into four types (those born from eggs, sweat, womb, and Earth), any being fortunate enough to be born in Ayodhya attains liberation upon death, breaking free from the cycle of birth and death, never to return to the material world.

Hindi Meaning

यह शोभायमान अयोध्यापुरी श्री रामचन्द्रजी के परमधाम की देने वाली है, सब लोकों में प्रसिद्ध है और अत्यन्त पवित्र है। जगत में (अण्डज, स्वेदज, उद्भिज्ज और जरायुज) चार खानि (प्रकार) के अनन्त जीव हैं, इनमें से जो कोई भी अयोध्याजी में शरीर छोड़ते हैं, वे फिर संसार में नहीं आते (जन्म-मृत्यु के चक्कर से छूटकर भगवान के परमधाम में निवास करते हैं)॥2॥

Chaupai 3 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

सब बिधि पुरी मनोहर जानी। सकल सिद्धिप्रद मंगल खानी॥
बिमल कथा कर कीन्ह अरंभा। सुनत नसाहिं काम मद दंभा॥3॥

English Meaning

The city of Ayodhya is delightful in every aspect, offering joy to the heart, bestowing success and power, and serving as a treasure trove of all auspiciousness. I shall now begin the exceedingly sacred tale of Lord Ram. Merely by listening to this, all material desires, false pride, and hypocrisy are eradicated.

Hindi Meaning

इस अयोध्यापुरी को सब प्रकार से मनोहर, सब सिद्धियों की देने वाली और कल्याण की खान समझकर मैंने इस निर्मल कथा का आरंभ किया, जिसके सुनने से काम, मद और दम्भ नष्ट हो जाते हैं॥3॥

Chaupai 4 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

रामचरितमानस एहि नामा। सुनत श्रवन पाइअ बिश्रामा॥
मन करि बिषय अनल बन जरई। होई सुखी जौं एहिं सर परई॥4॥

English Meaning

The name of my composition is Shri Ramcharitmanas. By listening to it, one attains eternal peace. The heart, compared to an elephant, is scorched by the flames of sensual desires. As soon as this elephant-like heart immerses itself in the sacred lake of Lord Ram’s divine deeds, it experiences profound happiness and bliss.

Hindi Meaning

इसका नाम रामचरित मानस है, जिसके कानों से सुनते ही शांति मिलती है। मन रूपी हाथी विषय रूपी दावानल में जल रहा है, वह यदि इस रामचरित मानस रूपी सरोवर में आ पड़े तो सुखी हो जाए॥4॥

Chaupai 5 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

रामचरितमानस मुनि भावन। बिरचेउ संभु सुहावन पावन॥
त्रिबिध दोष दुख दारिद दावन। कलि कुचालि कुलि कलुष नसावन॥5॥

English Meaning

Shri Ramcharitmanas is immensely cherished by the sages. It eradicates all defects of thoughts, words and deeds, and removes every kind of sorrow (Adhyatamik, arising from one’s body like birth, death, and old age; Adhidevik, caused by Demigods or natural forces; and Adhibhotik, resulting from one’s karma). Shri Ramcharitmanas alleviates miseries, dispels the evils of Kaliyug, and annihilates all forms of sin.

Hindi Meaning

यह रामचरित मानस मुनियों का प्रिय है, इस सुहावने और पवित्र मानस की शिवजी ने रचना की। यह तीनों प्रकार के दोषों, दुःखों और दरिद्रता को तथा कलियुग की कुचालों और सब पापों का नाश करने वाला है॥5॥

Chaupai 6 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

रचि महेस निज मानस राखा। पाइ सुसमउ सिवा सन भाषा॥
तातें रामचरितमानस बर। धरेउ नाम हियँ हेरि हरषि हर॥6॥

English Meaning

Lord Shiv was the first to conceive Shri Ramcharitmanas in His heart. (The word manas means heart. Lord Shiv gave this story the title Shri Ramcharitmanas for two reasons: it contains the divine life account of Lord Ram, which resembles a sacred lake, and because Lord Shiv first treasured it in His heart) When the right moment came, Lord Shiv narrated it to Parvati ji. Seeing this sacred story within His heart filled Lord Shiv with immense delight, and in His joy, He named this beautiful composition Shri Ramcharitmanas.

Hindi Meaning

श्री महादेवजी ने इसको रचकर अपने मन में रखा था और सुअवसर पाकर पार्वतीजी से कहा। इसी से शिवजी ने इसको अपने हृदय में देखकर और प्रसन्न होकर इसका सुंदर ‘रामचरित मानस’ नाम रखा॥6॥

Chaupai 7 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

कहउँ कथा सोइ सुखद सुहाई। सादर सुनहु सुजन मन लाई॥7॥

English Meaning

I shall now recite this beautiful and delightful story. Let all noble devotees listen to it respectfully and with full attention.

Hindi Meaning

मैं उसी सुख देने वाली सुहावनी रामकथा को कहता हूँ, हे सज्जनों! आदरपूर्वक मन लगाकर इसे सुनिए॥7॥

Doha 35 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

* जस मानस जेहि बिधि भयउ जग प्रचार जेहि हेतु।
अब सोइ कहउँ प्रसंग सब सुमिरि उमा बृषकेतु॥35॥

English Meaning

Invoking Goddess Parvati and Lord Shiv, who bears the symbol of a bull (representing dharma) on His flag, I now begin to narrate the various aspects of Shri Ramcharitmanas, its essence, how it came into being, and the reasons for its widespread reverence and popularity in the world.

Hindi Meaning

यह रामचरित मानस जैसा है, जिस प्रकार बना है और जिस हेतु से जगत में इसका प्रचार हुआ, अब वही सब कथा मैं श्री उमा-महेश्वर का स्मरण करके कहता हूँ॥35॥

Chaupai 1 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

* संभु प्रसाद सुमति हियँ हुलसी। रामचरितमानस कबि तुलसी॥
करइ मनोहर मति अनुहारी। सुजन सुचित सुनि लेहु सुधारी॥1॥

English Meaning

By the grace of Lord Shambhu, a beautiful and divine intellect overflowed in Tulsidas ji’s heart, inspiring him to compose Shri Ramcharitmanas. While Tulsidas ji, as a poet, endeavours to make it pleasing to everyone’s heart according to his own understanding, he humbly requests noble persons to listen to it with their pure and discerning minds and refine it further if needed.

Hindi Meaning

श्री शिवजी की कृपा से उसके हृदय में सुंदर बुद्धि का विकास हुआ, जिससे यह तुलसीदास श्री रामचरित मानस का कवि हुआ। अपनी बुद्धि के अनुसार तो वह इसे मनोहर ही बनाता है, किन्तु फिर भी हे सज्जनो! सुंदर चित्त से सुनकर इसे आप सुधार लीजिए॥1॥

Chaupai 2 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

सुमति भूमि थल हृदय अगाधू। बेद पुरान उदधि घन साधू॥
बरषहिं राम सुजस बर बारी। मधुर मनोहर मंगलकारी॥2॥

English Meaning

If a pious mind is likened to the Earth, the heart to a deep cavity within it, the Vedas and Scriptures to a vast ocean, and saintly people to clouds, then these saintly individuals shower pure water in the form of the sweet glories of Lord Ram. These glories are beautiful, pleasing to the heart, and entirely auspicious.

Hindi Meaning

सुंदर (सात्त्वकी) बुद्धि भूमि है, हृदय ही उसमें गहरा स्थान है, वेद-पुराण समुद्र हैं और साधु-संत मेघ हैं। वे (साधु रूपी मेघ) श्री रामजी के सुयश रूपी सुंदर, मधुर, मनोहर और मंगलकारी जल की वर्षा करते हैं॥2॥

Chaupai 3 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

लीला सगुन जो कहहिं बखानी। सोइ स्वच्छता करइ मल हानी॥
प्रेम भगति जो बरनि न जाई। सोइ मधुरता सुसीतलताई॥3॥

English Meaning

The glorious deeds performed by Lord Ram in His manifested human form are compared to the purity of the rainwater mentioned above, which washes away all sins. The inexpressible love and devotion for Lord Ram are the sweetness and the cool, soothing effect of this divine water.

Hindi Meaning

सगुण लीला का जो विस्तार से वर्णन करते हैं, वही राम सुयश रूपी जल की निर्मलता है, जो मल का नाश करती है और जिस प्रेमाभक्ति का वर्णन नहीं किया जा सकता, वही इस जल की मधुरता और सुंदर शीतलता है॥3॥

Chaupai 4 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

सो जल सुकृत सालि हित होई। राम भगत जन जीवन सोई॥
मेधा महि गत सो जल पावन। सकिलि श्रवन मग चलेउ सुहावन॥4॥
भरेउ सुमानस सुथल थिराना। सुखद सीत रुचि चारु चिराना॥5॥

English Meaning

With this water (the beautiful glories of Lord Ram), the auspicious acts, likened to crops of grain, flourish, and this water serves as the very lifeline for Lord Ram’s devotees. When this pure water falls upon the mind, just as rain falls on the Earth, it accumulates and flows down through the passage of the ears, gathering in the serene and sacred spot of the heart. There, it becomes steady, and over time, it transforms into a clear, delightful, cool, and refreshing lake.

Hindi Meaning

वह (राम सुयश रूपी) जल सत्कर्म रूपी धान के लिए हितकर है और श्री रामजी के भक्तों का तो जीवन ही है। वह पवित्र जल बुद्धि रूपी पृथ्वी पर गिरा और सिमटकर सुहावने कान रूपी मार्ग से चला और मानस (हृदय) रूपी श्रेष्ठ स्थान में भरकर वहीं स्थिर हो गया। वही पुराना होकर सुंदर, रुचिकर, शीतल और सुखदाई हो गया॥4-5॥

Doha 36 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

सुठि सुंदर संबाद बर बिरचे बुद्धि बिचारि।
तेइ एहि पावन सुभग सर घाट मनोहर चारि॥36॥

English Meaning

The four most beautiful and excellent dialogues (between Bhushundi ji and Garud ji, Lord Shiv and Goddess Parvati, Yajyavalkya ji and Bhardwaj ji, and Tulsidas ji and other saints), narrated after deep deliberation of the intellect, serve as the four lovely piers of the sacred and enchanting lake of Shri Ramcharitmanas.

Hindi Meaning

इस कथा में बुद्धि से विचारकर जो चार अत्यन्त सुंदर और उत्तम संवाद (भुशुण्डि-गरुड़, शिव-पार्वती, याज्ञवल्क्य-भरद्वाज और तुलसीदास और संत) रचे हैं, वही इस पवित्र और सुंदर सरोवर के चार मनोहर घाट हैं॥36॥

Chaupai 1 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

* सप्त प्रबंध सुभग सोपाना। ग्यान नयन निरखत मन माना॥
रघुपति महिमा अगुन अबाधा। बरनब सोइ बर बारि अगाधा॥1॥

English Meaning

The seven Kaands (chapters) of Shri Ramcharitmanas are like the seven graceful steps leading to the serene lake of Shri Ram’s divine exploits. Viewed through the eyes of knowledge, they fill the mind with bliss. The boundless and transcendent glories of Shri Ram, described within, represent the unfathomable depths of this lake’s pristine waters (Shri Ramcharitmanas).

Hindi Meaning

सात काण्ड ही इस मानस सरोवर की सुंदर सात सीढ़ियाँ हैं, जिनको ज्ञान रूपी नेत्रों से देखते ही मन प्रसन्न हो जाता है। श्री रघुनाथजी की निर्गुण (प्राकृतिक गुणों से अतीत) और निर्बाध (एकरस) महिमा का जो वर्णन किया जाएगा, वही इस सुंदर जल की अथाह गहराई है॥1॥

Chaupai 2 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

राम सीय जस सलिल सुधासम। उपमा बीचि बिलास मनोरम॥
पुरइनि सघन चारु । जुगुति मंजु मनि सीप सुहाई॥2॥

English Meaning

The glories of Lord Ram and Sita ji are like nectar-filled waters, soothing and divine. The metaphors woven into this poetry resemble playful waves that delight the heart. The beautiful Chaupais (verses) in Shri Ramcharitmanas are akin to a lush cluster of lotus plants. The poetic techniques employed in this masterpiece are like exquisite shells that yield radiant pearls.

Hindi Meaning

श्री रामचन्द्रजी और सीताजी का यश अमृत के समान जल है। इसमें जो उपमाएँ दी गई हैं, वही तरंगों का मनोहर विलास है। सुंदर चौपाइयाँ ही इसमें घनी फैली हुई पुरइन (कमलिनी) हैं और कविता की युक्तियाँ सुंदर मणि (मोती) उत्पन्न करने वाली सुहावनी सीपियाँ हैं॥2॥

Chaupai 3 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

छंद सुंदर । सोइ बहुरंग कमल कुल सोहा॥
अरथ अनूप सुभाव सुभासा। सोइ पराग मकरंद सुबासा॥3॥

English Meaning

The exquisite metres, verses, and couplets (chands, sortas, and dohas) in Shri Ramcharitmanas are like vibrant clusters of lotuses adorning this divine lake. The unparalleled meanings, expressions, and elegant language of this poetry are like the pollen, nectar, and sweet fragrance of these blossoms.

Hindi Meaning

जो सुंदर छन्द, सोरठे और दोहे हैं, वही इसमें बहुरंगे कमलों के समूह सुशोभित हैं। अनुपम अर्थ, ऊँचे भाव और सुंदर भाषा ही पराग (पुष्परज), मकरंद (पुष्परस) और सुगंध हैं॥3॥

Chaupai 4 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

सुकृत पुंज मंजुल अलि माला। ग्यान बिराग बिचार मराला॥
धुनि अवरेब कबित गुन जाती। मीन मनोहर ते बहुभाँती॥4॥

English Meaning

The abundance of auspicious deeds depicted in Shri Ramcharitmanas resembles the enchanting swarms of bumblebees. The elements of knowledge, detachment, and reasoning are symbolized by graceful swans. The sound, rhythm, metres, and structure of this poetry are like diverse schools of fish, delighting the heart with their beauty.

Hindi Meaning

सत्कर्मों (पुण्यों) के पुंज भौंरों की सुंदर पंक्तियाँ हैं, ज्ञान, वैराग्य और विचार हंस हैं। कविता की ध्वनि वक्रोक्ति, गुण और जाति ही अनेकों प्रकार की मनोहर मछलियाँ हैं॥4॥

Chaupai 5 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

अरथ धरम कामादिक चारी। कहब ग्यान बिग्यान बिचारी॥
नव रस जप तप जोग बिरागा। ते सब जलचर चारु तड़ागा॥5॥

English Meaning

The four objectives of human life (wealth, righteousness, desires, and liberation), the wisdom and reasoning of the Nirgun (formless) and Sagun (manifested) aspects of the Almighty, the nine sentiments of poetry (love, laughter, compassion, anger, heroism, fear, disgust, wonder, and tranquility), along with chanting, penance, meditation on the supreme, and detachment, are like the vibrant aquatic creatures inhabiting this lake of Shri Ram’s divine exploits.

Hindi Meaning

अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष- ये चारों, ज्ञान-विज्ञान का विचार के कहना, काव्य के नौ रस, जप, तप, योग और वैराग्य के प्रसंग- ये सब इस सरोवर के सुंदर जलचर जीव हैं॥5॥

Chaupai 6 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

सुकृती साधु नाम गुन गाना। ते बिचित्र जलबिहग समाना॥
संतसभा चहुँ दिसि अवँराई। श्रद्धा रितु बसंत सम गाई॥6॥

English Meaning

The virtuous deeds of saintly people and the glories of Lord Ram’s name are like unique aquatic birds gracing the lake. The assembly of saints resembles the lush mango groves encircling the lake on all sides, while faithful devotion is celebrated as the enchanting Spring season.

Hindi Meaning

सुकृती (पुण्यात्मा) जनों के, साधुओं के और श्री रामनाम के गुणों का गान ही विचित्र जल पक्षियों के समान है। संतों की सभा ही इस सरोवर के चारों ओर की अमराई (आम की बगीचियाँ) हैं और श्रद्धा वसन्त ऋतु के समान कही गई है॥6॥

Chaupai 7 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

भगति निरूपन बिबिध बिधाना। छमा दया दम लता बिताना॥
सम जम नियम फूल फल ग्याना। हरि पद रति रस बेद बखाना॥7॥

English Meaning

According to the Vedas, devotion expressed in various forms, along with acts of forgiveness, kindness, and self-control, is like a canopy of creepers. The virtues of mind control, non-violence, truth, non-stealing, purity, and celibacy are its blossoms. Knowledge is the fruit, and devotion to the feet of the Lord is the sweet nectar within this fruit.

Hindi Meaning

नाना प्रकार से भक्ति का निरूपण और क्षमा, दया तथा दम (इन्द्रिय निग्रह) लताओं के मण्डप हैं। मन का निग्रह, यम (अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह), नियम (शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्रणिधान) ही उनके फूल हैं, ज्ञान फल है और श्री हरि के चरणों में प्रेम ही इस ज्ञान रूपी फल का रस है। ऐसा वेदों ने कहा है॥7॥

Chaupai 8 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

औरउ कथा अनेक प्रसंगा। तेइ सुक पिक बहुबरन बिहंगा॥8॥

English Meaning

The various episodes in Shri Ramcharitmanas are like a multitude of colourful birds, such as parrots and cuckoos, adding vibrancy and charm to its composition.

Hindi Meaning

इस (रामचरित मानस) में और भी जो अनेक प्रसंगों की कथाएँ हैं, वे ही इसमें तोते, कोयल आदि रंग-बिरंगे पक्षी हैं॥8॥

Doha 37 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

* पुलक बाटिका बाग बन सुख सुबिहंग बिहारु।
माली सुमन सनेह जल सींचत लोचन चारु॥37॥

English Meaning

The thrill and joy derived from listening to Shri Ramcharitmanas are akin to vibrant flower gardens, lush orchards, and serene woods, while the resulting happiness resembles the graceful flight of colourful birds. A pure heart, acting as the gardener, nurtures these blossoms with love, watering them through the gentle tears of devotion from beautiful eyes.

Hindi Meaning

कथा में जो रोमांच होता है, वही वाटिका, बाग और वन है और जो सुख होता है, वही सुंदर पक्षियों का विहार है। निर्मल मन ही माली है, जो प्रेमरूपी जल से सुंदर नेत्रों द्वारा उनको सींचता है॥37॥

Chaupai 1 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

* जे गावहिं यह चरित सँभारे। तेइ एहि ताल चतुर रखवारे॥
सदा सुनहिं सादर नर नारी। तेइ सुरबर मानस अधिकारी॥1॥

English Meaning

Those who diligently recite Shri Ramcharitmanas are likened to the skilled caretakers of this divine lake. Men and women who respectfully listen to it with devotion are akin to exalted Demigods and worthy recipients of the grace and wisdom of Shri Ramcharitmanas.

Hindi Meaning

जो लोग इस चरित्र को सावधानी से गाते हैं, वे ही इस तालाब के चतुर रखवाले हैं और जो स्त्री-पुरुष सदा आदरपूर्वक इसे सुनते हैं, वे ही इस सुंदर मानस के अधिकारी उत्तम देवता हैं॥1॥

Chaupai 2 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

अति खल जे बिषई बग कागा। एहि सर निकट न जाहिं अभागा॥
संबुक भेक सेवार समाना। इहाँ न बिषय कथा रस नाना॥2॥

English Meaning

The wicked and those immersed in sensual pleasures are like unfortunate storks and crows, who avoid approaching this divine lake (Shri Ramcharitmanas). This is because the lake lacks snails, frogs, and the tall grass often found along the banks, which symbolize stories that cater to materialistic desires.

Hindi Meaning

जो अति दुष्ट और विषयी हैं, वे अभागे बगुले और कौए हैं, जो इस सरोवर के समीप नहीं जाते, क्योंकि यहाँ (इस मानस सरोवर में) घोंघे, मेंढक और सेवार के समान विषय रस की नाना कथाएँ नहीं हैं॥2॥

Chaupai 3 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

तेहि कारन आवत हियँ हारे। कामी काक बलाक बिचारे॥
आवत ऐहिं सर अति कठिनाई। राम कृपा बिनु आइ न जाई॥3॥

English Meaning

For this reason, crows and herons, symbolizing lustful men and women, abandon their desire to approach this divine lake. It is exceedingly difficult to draw near, and without the grace of Lord Ram, no one can access its sanctity.

Hindi Meaning

इसी कारण बेचारे कौवे और बगुले रूपी विषयी लोग यहाँ आते हुए हृदय में हार मान जाते हैं, क्योंकि इस सरोवर तक आने में कठिनाइयाँ बहुत हैं। श्री रामजी की कृपा बिना यहाँ नहीं आया जाता॥3॥