Satyugi OM

Day 2 of Navah Parayan Reading program Day 2 / 9

Soratha 120 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* सुनु सुभ कथा भवानि रामचरितमानस बिमल।
कहा भुसुंडि बखानि सुना बिहग नायक गरुड़॥120 ख॥

English Meaning

…”O’ Bhawani, listen to the sacred and auspicious Shri Ramcharitmanas, which was narrated in detail by Kak Bhushundi ji and heard by Garud ji, the King of Birds…

Hindi Meaning

हे पार्वती! निर्मल रामचरितमानस की वह मंगलमयी कथा सुनो जिसे काकभुशुण्डि ने विस्तार से कहा और पक्षियों के राजा गरुड़जी ने सुना था॥120 (ख)॥

Soratha 120 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

सो संबाद उदार जेहि बिधि भा आगें कहब।
सुनहु राम अवतार चरति परम सुंदर अनघ॥120 ग॥

English Meaning

…In the same manner that this excellent conversation took place, I will narrate it to You later. But first, listen to the divine and pure exploits of Lord Ram’s incarnation…

Hindi Meaning

वह श्रेष्ठ संवाद जिस प्रकार हुआ, वह मैं आगे कहूँगा। अभी तुम श्री रामचन्द्रजी के अवतार का परम सुंदर और पवित्र (पापनाशक) चरित्र सुनो॥120(ग)॥

Soratha 120 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

हरि गुन नाम अपार कथा रूप अगनित अमित।
मैं निज मति अनुसार कहउँ उमा सादर सुनहु॥120 घ॥

English Meaning

…Lord Hari’s virtues and names are countless, His tales are infinite, and His forms are boundless. I will narrate them to you according to my understanding, O’ Uma, listen with devotion and reverence…

Hindi Meaning

श्री हरि के गुण, मान, कथा और रूप सभी अपार, अगणित और असीम हैं। फिर भी हे पार्वती! मैं अपनी बुद्धि के अनुसार कहता हूँ, तुम आदरपूर्वक सुनो॥120 (घ)॥

Chaupai 1 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* सुनु गिरिजा हरिचरित सुहाए। बिपुल बिसद निगमागम गाए॥
हरि अवतार हेतु जेहि होई। इदमित्थं कहि जाइ न सोई॥1॥

English Meaning

…Listen, O’ Girija, the Vedas and Scriptures have sung of Lord Hari’s many divine and pure exploits. The reasons for His incarnation are numerous, and no single cause can be said to be the only one…

Hindi Meaning

हे पार्वती! सुनो, वेद-शास्त्रों ने श्री हरि के सुंदर, विस्तृत और निर्मल चरित्रों का गान किया है। हरि का अवतार जिस कारण से होता है, वह कारण ‘बस यही है’ ऐसा नहीं कहा जा सकता (अनेकों कारण हो सकते हैं और ऐसे भी हो सकते हैं, जिन्हें कोई जान ही नहीं सकता)॥1॥

Chaupai 2 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

राम अतर्क्य बुद्धि मन बानी। मत हमार अस सुनहि सयानी॥
तदपि संत मुनि बेद पुराना। जस कछु कहहिं स्वमति अनुमाना॥2॥

English Meaning

…O’ Intelligent Parvati, listen, in my view, Lord Ram cannot be fully comprehended through reasoning, intellect, heart, or speech. Yet, as the sages, saints, Vedas, and Puranas have described according to their wisdom…

Hindi Meaning

हे सयानी! सुनो, हमारा मत तो यह है कि बुद्धि, मन और वाणी से श्री रामचन्द्रजी की तर्कना नहीं की जा सकती। तथापि संत, मुनि, वेद और पुराण अपनी-अपनी बुद्धि के अनुसार जैसा कुछ कहते हैं॥2॥

Chaupai 3 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

तस मैं सुमुखि सुनावउँ तोही। समुझि परइ जस कारन मोही॥
जब जब होई धरम कै हानी। बाढ़हिं असुर अधम अभिमानी॥3॥

English Meaning

…And the way I understand those reasons, O’ Beautiful-faced Parvati, I will share them with You. Whenever righteousness declines and the sinful, arrogant demons grow in number…

Hindi Meaning

और जैसा कुछ मेरी समझ में आता है, हे सुमुखि! वही कारण मैं तुमको सुनाता हूँ। जब-जब धर्म का ह्रास होता है और नीच अभिमानी राक्षस बढ़ जाते हैं॥3॥

Chaupai 4 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* करहिं अनीति जाइ नहिं बरनी। सीदहिं बिप्र धेनु सुर धरनी॥
तब तब प्रभु धरि बिबिध सरीरा। हरहिं कृपानिधि सज्जन पीरा॥4॥

English Meaning

…And when they commit unspeakable injustices, tormenting Brahmins, Cows, Demigods, and the Earth, then, at such times, the ever-merciful Lord takes various incarnations to remove the suffering of the righteous…

Hindi Meaning

और वे ऐसा अन्याय करते हैं कि जिसका वर्णन नहीं हो सकता तथा ब्राह्मण, गो, देवता और पृथ्वी कष्ट पाते हैं, तब-तब वे कृपानिधान प्रभु भाँति-भाँति के (दिव्य) शरीर धारण कर सज्जनों की पीड़ा हरते हैं॥4॥

Doha 121 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

* असुर मारि थापहिं सुरन्ह राखहिं निज श्रुति सेतु।
जग बिस्तारहिं बिसद जस राम जन्म कर हेतु॥121॥

English Meaning

…He vanquishes demons, establishes the Demigods, upholds the sanctity of the Vedas, and spreads His divine glory across the world. These are the purposes of Lord Ram’s incarnation…

Hindi Meaning

वे असुरों को मारकर देवताओं को स्थापित करते हैं, अपने (श्वास रूप) वेदों की मर्यादा की रक्षा करते हैं और जगत में अपना निर्मल यश फैलाते हैं। श्री रामचन्द्रजी के अवतार का यह कारण है॥121॥

Chaupai 1 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

* सोइ जस गाइ भगत भव तरहीं। कृपासिंधु जन हित तनु धरहीं॥
राम जनम के हेतु अनेका। परम बिचित्र एक तें एका॥1॥

English Meaning

…By singing His glories, devotees cross the ocean of worldly existence and attain liberation. The boundless ocean of mercy takes a divine form for the well-being of His devotees. Lord Ram’s birth has many reasons, each uniquely distinct from the other…

Hindi Meaning

उसी यश को गा-गाकर भक्तजन भवसागर से तर जाते हैं। कृपासागर भगवान भक्तों के हित के लिए शरीर धारण करते हैं। श्री रामचन्द्रजी के जन्म लेने के अनेक कारण हैं, जो एक से एक बढ़कर विचित्र हैं॥1॥

Chaupai 2 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

जनम एक दुइ कहउँ बखानी। सावधान सुनु सुमति भवानी॥
द्वारपाल हरि के प्रिय दोऊ। जय अरु बिजय जान सब कोऊ॥2॥

English Meaning

…O’ Bhawani, blessed with a beautiful intellect, I will recount a few tales of Lord Ram’s incarnation, please listen attentively. Lord Hari has two beloved gatekeepers, Jay and Vijay, the well-known brothers.

Hindi Meaning

हे सुंदर बुद्धि वाली भवानी! मैं उनके दो-एक जन्मों का विस्तार से वर्णन करता हूँ, तुम सावधान होकर सुनो। श्री हरि के जय और विजय दो प्यारे द्वारपाल हैं, जिनको सब कोई जानते हैं॥2॥

Chaupai 3 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

बिप्र श्राप तें दूनउ भाई। तामस असुर देह तिन्ह पाई॥
कनककसिपु अरु हाटकलोचन। जगत बिदित सुरपति मद मोचन॥3॥

English Meaning

Due to the curse of the Brahmin Sages (Sanak, Sanandan, Sanatan, and Sanatkumar) both brothers, Jay and Vijay, were reborn as demons, assuming taamsik bodies (filled with anger and darkness). They became known as Hiranyakashyapu and Hiranyaksh (or Hataklochan, meaning one with golden eyes) and were renowned across the world. In battle, they shattered the false pride of Indra, the King of the Demigods, by defeating him.

Hindi Meaning

उन दोनों भाइयों ने ब्राह्मण (सनकादि) के शाप से असुरों का तामसी शरीर पाया। एक का नाम था हिरण्यकशिपु और दूसरे का हिरण्याक्ष। ये देवराज इन्द्र के गर्व को छुड़ाने वाले सारे जगत में प्रसिद्ध हुए॥3॥

Chaupai 4 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

बिजई समर बीर बिख्याता। धरि बराह बपु एक निपाता॥
होइ नरहरि दूसर पुनि मारा। जन प्रहलाद सुजस बिस्तारा॥4॥

English Meaning

They were renowned for their victories on the battlefield. To vanquish them, Lord Hari assumed the form of a Boar (Varah Avatar) and slew Hiranyaksh, while He took the form of Narsimha, a being half-lion and half-man, to destroy Hiranyakashyapu. Through this, the Lord glorified His devoted follower, Prahlad (the son of Hiranyakashyapu).

Hindi Meaning

वे युद्ध में विजय पाने वाले विख्यात वीर थे। इनमें से एक (हिरण्याक्ष) को भगवान ने वराह (सूअर) का शरीर धारण करके मारा, फिर दूसरे (हिरण्यकशिपु) का नरसिंह रूप धारण करके वध किया और अपने भक्त प्रह्लाद का सुंदर यश फैलाया॥4॥

Doha 122 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

* भए निसाचर जाइ तेइ महाबीर बलवान।
कुंभकरन रावन सुभट सुर बिजई जग जान॥122॥

English Meaning

In their next life, they were reborn as the mighty and powerful demons Kumbhkaran and Ravan. As valiant warriors, they became renowned across the world for conquering all the Demigods.

Hindi Meaning

वे ही (दोनों) जाकर देवताओं को जीतने वाले तथा बड़े योद्धा, रावण और कुम्भकर्ण नामक बड़े बलवान और महावीर राक्षस हुए, जिन्हें सारा जगत जानता है॥122॥

Chaupai 1 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

* मुकुत न भए हते भगवाना। तीनि जनम द्विज बचन प्रवाना॥
एक बार तिन्ह के हित लागी। धरेउ सरीर भगत अनुरागी॥1॥

English Meaning

Even after being slain by the Lord, they did not attain liberation, as the Brahmins’ curse destined them to take three births before being freed. For the well-being of these two demon brothers, the compassionate Lord once again incarnated.

Hindi Meaning

भगवान के द्वारा मारे जाने पर भी वे (हिरण्याक्ष और हिरण्यकशिपु) इसीलिए मुक्त नहीं हुए कि ब्राह्मण के वचन (शाप) का प्रमाण तीन जन्म के लिए था। अतः एक बार उनके कल्याण के लिए भक्तप्रेमी भगवान ने फिर अवतार लिया॥1॥

Chaupai 2 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

कस्यप अदिति तहाँ पितु माता। दसरथ कौसल्या बिख्याता॥
एक कलप एहि बिधि अवतारा। चरित पवित्र किए संसारा॥2॥

English Meaning

There, Rishi Kashyap and his wife Aditi became the divine parents of the Lord, later reborn as the renowned King Dashrath and his wife, Kaushalya. In one kalpa, the Lord incarnated in this manner and performed righteous deeds in the world.

Hindi Meaning

वहाँ (उस अवतार में) कश्यप और अदिति उनके माता-पिता हुए, जो दशरथ और कौसल्या के नाम से प्रसिद्ध थे। एक कल्प में इस प्रकार अवतार लेकर उन्होंने संसार में पवित्र लीलाएँ कीं॥2॥

Chaupai 3 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

एक कलप सुर देखि दुखारे। समर जलंधर सन सब हारे॥
संभु कीन्ह संग्राम अपारा। दनुज महाबल मरइ न मारा॥3॥

English Meaning

In another kalpa, when the Demigods were in distress after being defeated in battle by the demon Jalandhar, I (Lord Shambhu) engaged in a fierce fight with him. However, despite immense effort, the valiant demon remained undefeated.

Hindi Meaning

एक कल्प में सब देवताओं को जलन्धर दैत्य से युद्ध में हार जाने के कारण दुःखी देखकर शिवजी ने उसके साथ बड़ा घोर युद्ध किया, पर वह महाबली दैत्य मारे नहीं मरता था॥3॥

Chaupai 4 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

परम सती असुराधिप नारी। तेहिं बल ताहि न जितहिं पुरारी॥4॥

English Meaning

The wife of the demon lord Jalandhar, Vrinda, was an exceptionally pious woman. Due to the power of her chastity, even the slayer Tripur (Lord Shiv) was unable to defeat Jalandhar in battle.

Hindi Meaning

उस दैत्यराज की स्त्री परम सती (बड़ी ही पतिव्रता) थी। उसी के प्रताप से त्रिपुरासुर (जैसे अजेय शत्रु) का विनाश करने वाले शिवजी भी उस दैत्य को नहीं जीत सके॥4॥

Doha 123 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

* छल करि टारेउ तासु ब्रत प्रभु सुर कारज कीन्ह।
जब तेहिं जानेउ मरम तब श्राप कोप करि दीन्ह॥123॥

English Meaning

The Lord, through divine deception, broke her vow of chastity and fulfilled the mission of the Demigods. When Vrinda realized the truth, she was overcome with rage and cursed the Lord.

Hindi Meaning

प्रभु ने छल से उस स्त्री का व्रत भंग कर देवताओं का काम किया। जब उस स्त्री ने यह भेद जाना, तब उसने क्रोध करके भगवान को शाप दिया॥123॥

Chaupai 1 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

* तासु श्राप हरि दीन्ह प्रमाना। कौतुकनिधि कृपाल भगवाना॥
तहाँ जलंधर रावन भयऊ। रन हति राम परम पद दयऊ॥1॥

English Meaning

The merciful Lord Hari, the source of divine pastimes, graciously accepted her curse. In that kalpa, the same Jalandhar was reborn as Ravan, who met his end on the battlefield, finally attaining liberation through Lord Ram.

Hindi Meaning

लीलाओं के भंडार कृपालु हरि ने उस स्त्री के शाप को प्रामाण्य दिया (स्वीकार किया)। वही जलन्धर उस कल्प में रावण हुआ, जिसे श्री रामचन्द्रजी ने युद्ध में मारकर परमपद दिया॥1॥

Chaupai 2 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

एक जनम कर कारन एहा। जेहि लगि राम धरी नरदेहा॥
प्रति अवतार कथा प्रभु केरी। सुनु मुनि बरनी कबिन्ह घनेरी॥2॥

English Meaning

Rishi Yagyavalkya reveals yet another reason for Lord Ram’s incarnation to Sage Bhardwaj. “O’ Sage, the stories of the Lord’s divine descent have been sung by poets in countless ways.

Hindi Meaning

एक जन्म का कारण यह था, जिससे श्री रामचन्द्रजी ने मनुष्य देह धारण किया। हे भरद्वाज मुनि! सुनो, प्रभु के प्रत्येक अवतार की कथा का कवियों ने नाना प्रकार से वर्णन किया है॥2॥

Chaupai 3 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

नारद श्राप दीन्ह एक बारा। कलप एक तेहि लगि अवतारा॥
गिरिजा चकित भईं सुनि बानी। नारद बिष्नुभगत पुनि ग्यानी॥3॥

English Meaning

On one occasion, Sage Narad cursed Lord Hari, and for that reason, He took an incarnation in one kalpa.” Goddess Girija was astonished to hear this and said, “Narad ji is a devoted follower of Lord Vishnu and a great sage of immense wisdom…

Hindi Meaning

एक बार नारदजी ने शाप दिया, अतः एक कल्प में उसके लिए अवतार हुआ। यह बात सुनकर पार्वतीजी बड़ी चकित हुईं (और बोलीं कि) नारदजी तो विष्णु भक्त और ज्ञानी हैं॥3॥

Chaupai 4 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

कारन कवन श्राप मुनि दीन्हा। का अपराध रमापति कीन्हा॥
यह प्रसंग मोहि कहहु पुरारी। मुनि मन मोह आचरज भारी॥4॥

English Meaning

…For what reason did Sage Narad curse the Lord? What offense did the master of Goddess Rama (Lakshmi ji) commit? O’ Tripurari, please tell me about this incident. It is astonishing that the heart of the wise Sage Narad was swayed by delusion.”

Hindi Meaning

मुनि ने भगवान को शाप किस कारण से दिया। लक्ष्मीपति भगवान ने उनका क्या अपराध किया था? हे पुरारि (शंकरजी)! यह कथा मुझसे कहिए। मुनि नारद के मन में मोह होना बड़े आश्चर्य की बात है॥4॥

Doha 124 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

कहउँ राम गुन गाथ भरद्वाज सादर सुनहु।
भव भंजन रघुनाथ भजु तुलसी तजि मान मद॥124 ख॥

English Meaning

Sage Yagyavalkya said, “O’ Sage Bhardwaj, I will narrate the divine virtues of Lord Ram. Listen with reverence.” Tulsidas ji adds, “Casting aside ego and false pride, one should worship Lord Raghunath, who liberates souls from the endless cycle of birth and death.”

Hindi Meaning

(याज्ञवल्क्यजी कहते हैं-) हे भरद्वाज! मैं श्री रामचन्द्रजी के गुणों की कथा कहता हूँ, तुम आदर से सुनो। तुलसीदासजी कहते हैं- मान और मद को छोड़कर आवागमन का नाश करने वाले रघुनाथजी को भजो॥124 (ख)॥

Chaupai 1 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

*हिमगिरि गुहा एक अति पावनि। बह समीप सुरसरी सुहावनि॥
आश्रम परम पुनीत सुहावा। देखि देवरिषि मन अति भावा॥1॥

English Meaning

Amidst the majestic Himalayas lay a sacred cave, with the heavenly river Ganga flowing gracefully nearby. Upon witnessing this divine and serene hermitage, the celestial Sage Narad’s heart filled with immense joy.

Hindi Meaning

हिमालय पर्वत में एक बड़ी पवित्र गुफा थी। उसके समीप ही सुंदर गंगाजी बहती थीं। वह परम पवित्र सुंदर आश्रम देखने पर नारदजी के मन को बहुत ही सुहावना लगा॥1॥

Chaupai 2 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

निरखि सैल सरि बिपिन बिभागा। भयउ रमापति पद अनुरागा॥
सुमिरत हरिहि श्राप गति बाधी। सहज बिमल मन लागि समाधी॥2॥

English Meaning

As Narad ji beheld the majestic mountain, the flowing river, the dense forest, and the serene surroundings, deep devotion for the feet of Shri Hari (the Lord of Goddess Lakshmi), arose in his heart. The mere thought of Lord Hari shattered the effects of Daksh Prajapati’s curse, which had bound him to constant wandering. With his naturally pure heart, Narad Muni entered a profound state of trance (samadhi).

Hindi Meaning

पर्वत, नदी और वन के (सुंदर) विभागों को देखकर नादरजी का लक्ष्मीकांत भगवान के चरणों में प्रेम हो गया। भगवान का स्मरण करते ही उन (नारद मुनि) के शाप की (जो शाप उन्हें दक्ष प्रजापति ने दिया था और जिसके कारण वे एक स्थान पर नहीं ठहर सकते थे) गति रुक गई और मन के स्वाभाविक ही निर्मल होने से उनकी समाधि लग गई॥2॥

Chaupai 3 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

मुनि गति देखि सुरेस डेराना। कामहि बोलि कीन्ह सनमाना॥
सहित सहाय जाहु मम हेतू। चलेउ हरषि हियँ जलचरकेतू॥3॥

English Meaning

Seeing Narad Muni’s deep state of samadhi, Indra, the Lord of the Demigods, became fearful (worrying that he might lose his throne in Heaven to the great sage). Seeking to disrupt Sage Narad’s meditation, Indra summoned Kaamdev and honoured him with great respect. He instructed Kaamdev to go with his attendants and break Narad ji’s trance for his sake. Delighted at the task, Kaamdev, whose flag bore the emblem of a fish, set out toward Narad ji.

Hindi Meaning

नारद मुनि की (यह तपोमयी) स्थिति देखकर देवराज इंद्र डर गया। उसने कामदेव को बुलाकर उसका आदर-सत्कार किया (और कहा कि) मेरे (हित के) लिए तुम अपने सहायकों सहित (नारद की समाधि भंग करने को) जाओ। (यह सुनकर) मीनध्वज कामदेव मन में प्रसन्न होकर चला॥3॥

Chaupai 4 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

सुनासीर मन महुँ असि त्रासा। चहत देवरिषि मम पुर बासा॥
जे कामी लोलुप जग माहीं। कुटिल काक इव सबहि डेराहीं॥4॥

English Meaning

Indra, the leader of all the Demigods, harboured the fear that the celestial Sage Narad sought to claim his heavenly abode, the divine city of Amravati. In this world, those consumed by lust and greed are like cunning crows, always fearful, ever wary of losing what they cling to.

Hindi Meaning

इन्द्र के मन में यह डर हुआ कि देवर्षि नारद मेरी पुरी (अमरावती) का निवास (राज्य) चाहते हैं। जगत में जो कामी और लोभी होते हैं, वे कुटिल कौए की तरह सबसे डरते हैं॥4॥

Doha 125 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

* सूख हाड़ लै भाग सठ स्वान निरखि मृगराज।
छीनि लेइ जनि जान जड़ तिमि सुरपतिहि न लाज॥125॥

English Meaning

Just as a cunning dog flees with a meatless bone upon seeing the mighty lion, foolishly fearing that the lion will take it away, Indra, the King of the Demigods, harboured the same unfounded fear. Consumed by his insecurity, he felt no shame in his thoughts.

Hindi Meaning

जैसे मूर्ख कुत्ता सिंह को देखकर सूखी हड्डी लेकर भागे और वह मूर्ख यह समझे कि कहीं उस हड्डी को सिंह छीन न ले, वैसे ही इन्द्र को (नारदजी मेरा राज्य छीन लेंगे, ऐसा सोचते) लाज नहीं आई॥125॥

Chaupai 1 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

* तेहि आश्रमहिं मदन जब गयऊ। निज मायाँ बसंत निरमयऊ॥
कुसुमित बिबिध बिटप बहुरंगा। कूजहिं कोकिल गुंजहिं भृंगा॥1॥

English Meaning

When Madan (Kaamdev) arrived at the hermitage, he used his illusionary powers to summon the beauty of Spring season. Trees of various kinds burst into bloom, adorned with vibrant flowers. Amidst their branches, cuckoo birds sang melodious tunes, and bumblebees buzzed sweetly, filling the air with enchanting sounds.

Hindi Meaning

जब कामदेव उस आश्रम में गया, तब उसने अपनी माया से वहाँ वसन्त ऋतु को उत्पन्न किया। तरह-तरह के वृक्षों पर रंग-बिरंगे फूल खिल गए, उन पर कोयलें कूकने लगीं और भौंरे गुंजार करने लगे॥1॥

Chaupai 2 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

चली सुहावनि त्रिबिध बयारी। काम कृसानु बढ़ावनिहारी॥
रंभादिक सुर नारि नबीना। सकल असमसर कला प्रबीना॥2॥

English Meaning

Three kinds of gentle breezes (cool, soothing, and fragrant) began to flow, intensifying the fire of passion. Meanwhile, Rambha and other celestial damsels, blessed with eternal youth and unmatched grace, arrived, adept in the art of kindling desire.

Hindi Meaning

कामाग्नि को भड़काने वाली तीन प्रकार की (शीतल, मंद और सुगंध) सुहावनी हवा चलने लगी। रम्भा आदि नवयुवती देवांगनाएँ, जो सब की सब कामकला में निपुण थीं,॥2॥

Chaupai 3 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

करहिं गान बहु तान तरंगा। बहुबिधि क्रीड़हिं पानि पतंगा॥
देखि सहाय मदन हरषाना। कीन्हेसि पुनि प्रपंच बिधि नाना॥3॥

English Meaning

They sang and danced gracefully to the rhythm of enchanting music. They played in various ways, tossing and catching a ball in their hands, their movements full of charm and allure. Seeing his companions in action, Kaamdev grew delighted and began showcasing his many illusory tricks to further his scheme.

Hindi Meaning

वे बहुत प्रकार की तानों की तरंग के साथ गाने लगीं और हाथ में गेंद लेकर नाना प्रकार के खेल खेलने लगीं। कामदेव अपने इन सहायकों को देखकर बहुत प्रसन्न हुआ और फिर उसने नाना प्रकार के मायाजाल किए॥3॥

Chaupai 4 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

काम कला कछु मुनिहि न ब्यापी। निज भयँ डरेउ मनोभव पापी॥
सीम कि चाँपि सकइ कोउ तासू। बड़ रखवार रमापति जासू॥4॥

English Meaning

All of Kaamdev’s efforts had no effect on Sage Narad. Frustrated and powerless, the sinful Kaamdev grew fearful of his own impending doom (dreading the wrath of the great sage). After all, can anyone shake the resolve of one who is protected by the Lord of Goddess Lakshmi?

Hindi Meaning

परन्तु कामदेव की कोई भी कला मुनि पर असर न कर सकी। तब तो पापी कामदेव अपने ही (नाश के) भय से डर गया। लक्ष्मीपति भगवान जिसके बड़े रक्षक हों, भला, उसकी सीमा (मर्यादा) को कोई दबा सकता है?॥4॥

Doha 126 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

* सहित सहाय सभीत अति मानि हारि मन मैन।
गहेसि जाइ मुनि चरन तब कहि सुठि आरत बैन॥126॥

English Meaning

Then, overwhelmed with fear, Kaamdev and his companions accepted their defeat. With a humbled heart, he fell at Narad Muni’s feet and pleaded with sweet, remorseful words, seeking forgiveness.

Hindi Meaning

तब अपने सहायकों समेत कामदेव ने बहुत डरकर और अपने मन में हार मानकर बहुत ही आर्त (दीन) वचन कहते हुए मुनि के चरणों को जा पकड़ा॥126॥

Chaupai 1 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

* भयउ न नारद मन कछु रोषा। कहि प्रिय बचन काम परितोषा॥
नाइ चरन सिरु आयसु पाई। गयउ मदन तब सहित सहाई॥1॥

English Meaning

Narad ji felt no anger in his heart. Instead, he spoke gently and reassured Kaamdev with kind words. Bowing at the Sage’s feet and seeking his permission, Kaamdev departed along with his companions.

Hindi Meaning

नारदजी के मन में कुछ भी क्रोध न आया। उन्होंने प्रिय वचन कहकर कामदेव का समाधान किया। तब मुनि के चरणों में सिर नवाकर और उनकी आज्ञा पाकर कामदेव अपने सहायकों सहित लौट गया॥1॥

Chaupai 2 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

* मुनि सुसीलता आपनि करनी। सुरपति सभाँ जाइ सब बरनी॥
सुनि सब कें मन अचरजु आवा। मुनिहि प्रसंसि हरिहि सिरु नावा॥2॥

English Meaning

Kaamdev returned to the court of Indra, the King of the Demigods, and recounted all that had transpired, his attempts, his defeat, and the noble demeanour of Sage Narad. Hearing this, everyone’s heart was filled with astonishment. They praised Narad Muni’s unwavering virtue and bowed their heads in reverence to Lord Hari.

Hindi Meaning

देवराज इन्द्र की सभा में जाकर उसने मुनि की सुशीलता और अपनी करतूत सब कही, जिसे सुनकर सबके मन में आश्चर्य हुआ और उन्होंने मुनि की बड़ाई करके श्री हरि को सिर नवाया॥2॥

Chaupai 3 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

तब नारद गवने सिव पाहीं। जिता काम अहमिति मन माहीं॥
मार चरति संकरहि सुनाए। अतिप्रिय जानि महेस सिखाए॥3॥

English Meaning

Then, filled with false pride over his victory against Kaamdev, Narad Muni went to Lord Shiv and recounted the entire incident. Seeing Sage Narad as dear to Him, Lord Mahesh gently advised Sage Narad with wise counsel…

Hindi Meaning

तब नारदजी शिवजी के पास गए। उनके मन में इस बात का अहंकार हो गया कि हमने कामदेव को जीत लिया। उन्होंने कामदेव के चरित्र शिवजी को सुनाए और महादेवजी ने उन (नारदजी) को अत्यन्त प्रिय जानकर (इस प्रकार) शिक्षा दी-॥3॥

Chaupai 4 श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent

बार बार बिनवउँ मुनि तोही। जिमि यह कथा सुनायहु मोही॥
तिमि जनि हरिहि सुनावहु कबहूँ। चलेहुँ प्रसंग दुराएहु तबहूँ॥4॥

English Meaning

“I earnestly urge you, O’ Muni, never to share this episode with Lord Hari as you have told it to me. If this topic ever comes up, it would be wise to keep this story to yourself.”

Hindi Meaning

हे मुनि! मैं तुमसे बार-बार विनती करता हूँ कि जिस तरह यह कथा तुमने मुझे सुनाई है, उस तरह भगवान श्री हरि को कभी मत सुनाना। चर्चा भी चले तब भी इसको छिपा जाना॥4॥

Doha 127 नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव – Narad ji’s ego and Lord’s Maya

* संभु दीन्ह उपदेस हित नहिं नारदहि सोहान॥
भरद्वाज कौतुक सुनहु हरि इच्छा बलवान॥127॥

English Meaning

Yagyavalkya ji says, “Lord Shambhu offered advice for Narad’s well-being, but Narad did not find it agreeable. O’ Bhardwaj, now listen to this divine play. The will of Lord Hari is immensely powerful.”

Hindi Meaning

यद्यपि शिवजी ने यह हित की शिक्षा दी, पर नारदजी को वह अच्छी न लगी। हे भरद्वाज! अब कौतुक (तमाशा) सुनो। हरि की इच्छा बड़ी बलवान है॥127॥

Chaupai 1 नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव – Narad ji’s ego and Lord’s Maya

* राम कीन्ह चाहहिं सोइ होई। करै अन्यथा अस नहिं कोई॥
संभु बचन मुनि मन नहिं भाए। तब बिरंचि के लोक सिधाए॥1॥

English Meaning

Whatever Shri Ram desires alone comes to pass; no one can change it. Unpleased with Lord Shambhu’s words, Sage Narad then went to the abode of Brahma ji.

Hindi Meaning

श्री रामचन्द्रजी जो करना चाहते हैं, वही होता है, ऐसा कोई नहीं जो उसके विरुद्ध कर सके। श्री शिवजी के वचन नारदजी के मन को अच्छे नहीं लगे, तब वे वहाँ से ब्रह्मलोक को चल दिए॥1॥

Chaupai 2 नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव – Narad ji’s ego and Lord’s Maya

एक बार करतल बर बीना। गावत हरि गुन गान प्रबीना॥
छीरसिंधु गवने मुनिनाथा। जहँ बस श्रीनिवास श्रुतिमाथा॥2॥

English Meaning

Once, Sage Narad, the foremost among sages and a master of divine music, traveled to the Milky Ocean, the celestial abode of Shri Lakshmi and Lord Narayan, while singing the glories of Lord Hari and playing his exquisite veena. Lord Narayan is the embodiment of supreme knowledge, personified as the head of the Vedas.

Hindi Meaning

एक बार गानविद्या में निपुण मुनिनाथ नारदजी हाथ में सुंदर वीणा लिए, हरिगुण गाते हुए क्षीरसागर को गए, जहाँ वेदों के मस्तकस्वरूप (मूर्तिमान वेदांतत्व) लक्ष्मी निवास भगवान नारायण रहते हैं॥2॥

Chaupai 3 नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव – Narad ji’s ego and Lord’s Maya

हरषि मिले उठि रमानिकेता। बैठे आसन रिषिहि समेता॥
बोले बिहसि चराचर राया। बहुते दिनन कीन्हि मुनि दाया॥3॥

English Meaning

Lord Narayan, the divine abode of Goddess Lakshmi, gladly rose to welcome Narad ji and offered him a seat beside Him. Laughing heartily, the supreme master of all movable and immovable beings said, “O’ Sage, it is only out of your great mercy that you have graced me with your presence after such a long time.”

Hindi Meaning

रमानिवास भगवान उठकर बड़े आनंद से उनसे मिले और ऋषि (नारदजी) के साथ आसन पर बैठ गए। चराचर के स्वामी भगवान हँसकर बोले- हे मुनि! आज आपने बहुत दिनों पर दया की॥3॥

Chaupai 4 नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव – Narad ji’s ego and Lord’s Maya

काम चरित नारद सब भाषे। जद्यपि प्रथम बरजि सिवँ राखे॥
अति प्रचंड रघुपति कै माया। जेहि न मोह अस को जग जाया॥4॥

English Meaning

Narad ji recounted to Lord Hari the entire episode of Kaamdev, despite Lord Shiv having strictly forbidden him from speaking on the matter from the very beginning. Such is the unfathomable power of Raghupati’s illusory energy (Maya). After all, who in this world has ever been beyond its delusion?

Hindi Meaning

यद्यपि श्री शिवजी ने उन्हें पहले से ही बरज रखा था, तो भी नारदजी ने कामदेव का सारा चरित्र भगवान को कह सुनाया। श्री रघुनाथजी की माया बड़ी ही प्रबल है। जगत में ऐसा कौन जन्मा है, जिसे वे मोहित न कर दें॥4॥

Doha 128 नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव – Narad ji’s ego and Lord’s Maya

*रूख बदन करि बचन मृदु बोले श्रीभगवान।
तुम्हरे सुमिरन तें मिटहिं मोह मार मद मान॥128॥

English Meaning

With an indifferent expression on His face, the Lord of Lakshmi spoke in sweet words, “O’ Narad, merely by your thought, all attachments, desires, false pride, and ego are dispelled…

Hindi Meaning

भगवान रूखा मुँह करके कोमल वचन बोले- हे मुनिराज! आपका स्मरण करने से दूसरों के मोह, काम, मद और अभिमान मिट जाते हैं (फिर आपके लिए तो कहना ही क्या है!)॥128॥

Chaupai 1 नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव – Narad ji’s ego and Lord’s Maya

* सुनु मुनि मोह होइ मन ताकें। ग्यान बिराग हृदय नहिं जाकें॥
ब्रह्मचरज ब्रत रत मतिधीरा। तुम्हहि कि करइ मनोभव पीरा॥1॥

English Meaning

…Listen, O Muni, ignorance clouds the minds of those who lack wisdom and detachment in their hearts. But you have taken a vow of celibacy and possess a calm, unwavering mind. How, then, can Kaamdev cause you any distress?”

Hindi Meaning

हे मुनि! सुनिए, मोह तो उसके मन में होता है, जिसके हृदय में ज्ञान-वैराग्य नहीं है। आप तो ब्रह्मचर्यव्रत में तत्पर और बड़े धीर बुद्धि हैं। भला, कहीं आपको भी कामदेव सता सकता है?॥1॥

Chaupai 2 नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव – Narad ji’s ego and Lord’s Maya

नारद कहेउ सहित अभिमाना। कृपा तुम्हारि सकल भगवाना॥
करुनानिधि मन दीख बिचारी। उर अंकुरेउ गरब तरु भारी॥2॥

English Meaning

Narad ji, with a sense of pride, replied, “O’ Lord, it is all due to Your grace.” Seeing this, the ever-merciful Lord Hari thought to Himself, “The seed of a great tree of pride had begun to sprout in Narad’s heart…

Hindi Meaning

नारदजी ने अभिमान के साथ कहा- भगवन! यह सब आपकी कृपा है। करुणानिधान भगवान ने मन में विचारकर देखा कि इनके मन में गर्व के भारी वृक्ष का अंकुर पैदा हो गया है॥2॥

Chaupai 3 नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव – Narad ji’s ego and Lord’s Maya

बेगि सो मैं डारिहउँ उखारी। पन हमार सेवक हितकारी॥
मुनि कर हित मम कौतुक होई। अवसि उपाय करबि मैं सोई॥3॥

English Meaning

…I shall quickly uproot this tree, for it is my vow to be compassionate toward my devotees. I will certainly devise a plan for the well-being of the Muni, one that will also serve as a delightful play of my divine leela (divine exploits).”

Hindi Meaning

मैं उसे तुरंत ही उखाड़ फेंकूँगा, क्योंकि सेवकों का हित करना हमारा प्रण है। मैं अवश्य ही वह उपाय करूँगा, जिससे मुनि का कल्याण और मेरा खेल हो॥3॥

Chaupai 4 नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव – Narad ji’s ego and Lord’s Maya

तब नारद हरि पद सिर नाई। चले हृदयँ अहमिति अधिकाई॥
श्रीपति निज माया तब प्रेरी। सुनहु कठिन करनी तेहि केरी॥4॥

English Meaning

Bowing his head at the feet of Lord Hari, Narad ji departed, his heart filled with pride. Seeing this, the Lord of Lakshmi invoked His divine illusory energy (Maya). Now, listen to the relentless play of this illusion.

Hindi Meaning

तब नारदजी भगवान के चरणों में सिर नवाकर चले। उनके हृदय में अभिमान और भी बढ़ गया। तब लक्ष्मीपति भगवान ने अपनी माया को प्रेरित किया। अब उसकी कठिन करनी सुनो॥4॥

Doha 129 नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव – Narad ji’s ego and Lord’s Maya

* बिरचेउ मग महुँ नगर तेहिं सत जोजन बिस्तार।
श्रीनिवासपुर तें अधिक रचना बिबिध प्रकार॥129॥

English Meaning

The Lord’s illusory energy (Maya) manifested a grand city spanning 1,200 square kilometers along Narad ji’s path. This magnificent city was adorned with countless splendid structures, surpassing even those in Vaikunth, the divine abode of Lord Vishnu.

Hindi Meaning

उस (हरिमाया) ने रास्ते में सौ योजन (चार सौ कोस) का एक नगर रचा। उस नगर की भाँति-भाँति की रचनाएँ लक्ष्मीनिवास भगवान विष्णु के नगर (वैकुण्ठ) से भी अधिक सुंदर थीं॥129॥

Chaupai 1 नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव – Narad ji’s ego and Lord’s Maya

* बसहिं नगर सुंदर नर नारी। जनु बहु मनसिज रति तनुधारी॥
तेहिं पुर बसइ सीलनिधि राजा। अगनित हय गय सेन समाजा॥1॥

English Meaning

The city was inhabited by countless graceful men and women, their beauty resembling that of Kaamdev and his wife Rati in human form. A noble king named Sheelnidhi ruled over this splendid city, possessing an abundance of horses, elephants, and vast armies of soldiers.

Hindi Meaning

उस नगर में ऐसे सुंदर नर-नारी बसते थे, मानो बहुत से कामदेव और (उसकी स्त्री) रति ही मनुष्य शरीर धारण किए हुए हों। उस नगर में शीलनिधि नाम का राजा रहता था, जिसके यहाँ असंख्य घोड़े, हाथी और सेना के समूह (टुकड़ियाँ) थे॥1॥

Chaupai 2 नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव – Narad ji’s ego and Lord’s Maya

सत सुरेस सम बिभव बिलासा। रूप तेज बल नीति निवासा॥
बिस्वमोहनी तासु कुमारी। श्री बिमोह जिसु रूपु निहारी॥2॥

English Meaning

His grandeur and luxuries surpassed those of a hundred Indras, the King of the Demigods. He was the very embodiment of beauty, splendour, power, and righteousness. His daughter, Vishwamohini, possessed such unparalleled beauty that even Goddess Lakshmi Herself could be captivated upon beholding her.

Hindi Meaning

उसका वैभव और विलास सौ इन्द्रों के समान था। वह रूप, तेज, बल और नीति का घर था। उसके विश्वमोहिनी नाम की एक (ऐसी रूपवती) कन्या थी, जिसके रूप को देखकर लक्ष्मीजी भी मोहित हो जाएँ॥ 2॥