Day 2 of Navah Parayan Reading program Day 2 / 9
* कौसल्यादि नारि प्रिय सब आचरन पुनीत।
पति अनुकूल प्रेम दृढ़ हरि पद कमल बिनीत॥188॥
Kaushalya ji, along with the King’s other beloved Queens (Sumitra ji, Kaikeyi ji and others), was devoted to pure conduct. They were humble, deeply devoted to the King, and unwavering in their love for the lotus feet of Shri Hari.
उनकी कौसल्या आदि प्रिय रानियाँ सभी पवित्र आचरण वाली थीं। वे (बड़ी) विनीत और पति के अनुकूल (चलने वाली) थीं और श्री हरि के चरणकमलों में उनका दृढ़ प्रेम था॥188॥
* एक बार भूपति मन माहीं। भै गलानि मोरें सुत नाहीं॥
गुर गृह गयउ तुरत महिपाला। चरन लागि करि बिनय बिसाला॥1॥
One day, King Dashrath felt deep sorrow in his heart over not having a son. The protector of the Earth immediately went to the home of his guru, Sage Vashishth. With great humility, he bowed at the sage’s feet and earnestly pleaded.
एक बार राजा के मन में बड़ी ग्लानि हुई कि मेरे पुत्र नहीं है। राजा तुरंत ही गुरु के घर गए और चरणों में प्रणाम कर बहुत विनय की॥1॥
निज दुख सुख सब गुरहि सुनायउ। कहि बसिष्ठ बहुबिधि समुझायउ॥
धरहु धीर होइहहिं सुत चारी। त्रिभुवन बिदित भगत भय हारी॥2॥
He shared all his joys and sorrows with the Guru. Sage Vashishth consoled him in many ways and said, “Have patience, O’ King. You will be blessed with four sons, whose glory will shine across the three worlds (Earth, Heaven, and the Sub-terranean region). They will bring solace to devotees and dispel their fears.”
राजा ने अपना सारा सुख-दुःख गुरु को सुनाया। गुरु वशिष्ठजी ने उन्हें बहुत प्रकार से समझाया (और कहा-) धीरज धरो, तुम्हारे चार पुत्र होंगे, जो तीनों लोकों में प्रसिद्ध और भक्तों के भय को हरने वाले होंगे॥2॥
सृंगी रिषिहि बसिष्ठ बोलावा। पुत्रकाम सुभ जग्य करावा॥
भगति सहित मुनि आहुति दीन्हें। प्रगटे अगिनि चरू कर लीन्हें॥3॥
Sage Vashishth then summoned Rishi Shringi and arranged for a sacred yajna to be performed to fulfill the King’s desire for a son. With utmost devotion, the sage offered oblations into the holy fire. From the sacrificial flames, the Fire God emerged, holding a divine rice pudding in his hands.
वशिष्ठजी ने श्रृंगी ऋषि को बुलवाया और उनसे शुभ पुत्रकामेष्टि यज्ञ कराया। मुनि के भक्ति सहित आहुतियाँ देने पर अग्निदेव हाथ में चरु (हविष्यान्न खीर) लिए प्रकट हुए॥3॥
*जो बसिष्ठ कछु हृदयँ बिचारा। सकल काजु भा सिद्ध तुम्हारा॥
यह हबि बाँटि देहु नृप जाई। जथा जोग जेहि भाग बनाई॥4॥
The Fire God said to King Dashrath, “O’ King, all that Sage Vashishth has envisioned in his heart shall come to pass. Now, take this divine rice pudding and distribute it among your wives. Divide it appropriately, ensuring each receives their rightful share.”
(और दशरथ से बोले-) वशिष्ठ ने हृदय में जो कुछ विचारा था, तुम्हारा वह सब काम सिद्ध हो गया। हे राजन्! (अब) तुम जाकर इस हविष्यान्न (पायस) को, जिसको जैसा उचित हो, वैसा भाग बनाकर बाँट दो॥4॥
* तब अदृस्य भए पावक सकल सभहि समुझाइ।
परमानंद मगन नृप हरष न हृदयँ समाइ॥189॥
After delivering his message to the entire gathering, the Fire God vanished. The King, overwhelmed with ecstasy, felt his heart overflow with joy.
तदनन्तर अग्निदेव सारी सभा को समझाकर अन्तर्धान हो गए। राजा परमानंद में मग्न हो गए, उनके हृदय में हर्ष समाता न था॥189॥
* तबहिं रायँ प्रिय नारि बोलाईं। कौसल्यादि तहाँ चलि आईं॥
अर्ध भाग कौसल्यहि दीन्हा। उभय भाग आधे कर कीन्हा॥1॥
The King then summoned his beloved wives. Kaushalya ji, along with Sumitra ji and Kaikeyi ji, arrived. He gave half of the rice pudding to Kaushalya ji and divided the remaining half into two equal portions.
उसी समय राजा ने अपनी प्यारी पत्नियों को बुलाया। कौसल्या आदि सब (रानियाँ) वहाँ चली आईं। राजा ने (पायस का) आधा भाग कौसल्या को दिया, (और शेष) आधे के दो भाग किए॥1॥
कैकेई कहँ नृप सो दयऊ। रह्यो सो उभय भाग पुनि भयऊ॥
कौसल्या कैकेई हाथ धरि। दीन्ह सुमित्रहि मन प्रसन्न करि॥2॥
King Dashrath then gave one portion of the remaining half to Kaikeyi ji. He further divided the leftover pudding into two equal parts and placed them in the hands of Kaushalya ji and Kaikeyi ji, as if seeking their approval. With a joyful heart, he then offered both portions to Saumitra ji.
वह (उनमें से एक भाग) राजा ने कैकेयी को दिया। शेष जो बच रहा उसके फिर दो भाग हुए और राजा ने उनको कौसल्या और कैकेयी के हाथ पर रखकर (अर्थात् उनकी अनुमति लेकर) और इस प्रकार उनका मन प्रसन्न करके सुमित्रा को दिया॥2॥
एहि बिधि गर्भसहित सब नारी। भईं हृदयँ हरषित सुख भारी॥
जा दिन तें हरि गर्भहिं आए। सकल लोक सुख संपति छाए॥3॥
In this way, all the Queens conceived. They were very delighted in their hearts. They experienced great joy. From the day Lord Hari (through His divine play) entered the womb, happiness and prosperity spread throughout all the worlds.
इस प्रकार सब स्त्रियाँ गर्भवती हुईं। वे हृदय में बहुत हर्षित हुईं। उन्हें बड़ा सुख मिला। जिस दिन से श्री हरि (लीला से ही) गर्भ में आए, सब लोकों में सुख और सम्पत्ति छा गई॥3॥
मंदिर महँ सब राजहिं रानीं। सोभा सील तेज की खानीं॥
सुख जुत कछुक काल चलि गयऊ। जेहिं प्रभु प्रगट सो अवसर भयऊ॥4॥
The Queens, embodying beauty, grace, and glory, adorned the palace with their presence. Time passed joyfully, and then the divine moment arrived for the Lord’s manifestation.
शोभा, शील और तेज की खान (बनी हुई) सब रानियाँ महल में सुशोभित हुईं। इस प्रकार कुछ समय सुखपूर्वक बीता और वह अवसर आ गया, जिसमें प्रभु को प्रकट होना था॥4॥
* जोग लगन ग्रह बार तिथि सकल भए अनुकूल।
चर अरु अचर हर्षजुत राम जनम सुखमूल॥190॥
The alignment of planets, time, zodiac, day, and date turned auspicious. Both the animate and inanimate world brimmed with joy, for the birth of Lord Ram is the source of all happiness.
योग, लग्न, ग्रह, वार और तिथि सभी अनुकूल हो गए। जड़ और चेतन सब हर्ष से भर गए। (क्योंकि) श्री राम का जन्म सुख का मूल है॥190॥
* नौमी तिथि मधु मास पुनीता। सुकल पच्छ अभिजित हरिप्रीता॥
मध्यदिवस अति सीत न घामा। पावन काल लोक बिश्रामा॥1॥
On the ninth day of the sacred Spring month, under the waxing Moon and the Sun at its zenith (Abhijit Muhurat), a planetary alignment beloved by Lord Hari, midday arrived with a perfect balance. Neither too cold nor too hot, this divine moment brought peace and rest to all the worlds.
पवित्र चैत्र का महीना था, नवमी तिथि थी। शुक्ल पक्ष और भगवान का प्रिय अभिजित् मुहूर्त था। दोपहर का समय था। न बहुत सर्दी थी, न धूप (गरमी) थी। वह पवित्र समय सब लोकों को शांति देने वाला था॥1॥
सीतल मंद सुरभि बह बाऊ। हरषित सुर संतन मन चाऊ॥
बन कुसुमित गिरिगन मनिआरा। स्रवहिं सकल सरिताऽमृतधारा॥2॥
A cool, gentle, and fragrant breeze drifted through the air. The Demigods rejoiced, and the hearts of the saints swelled with excitement. The forests bloomed in abundance, the mountains sparkled with precious gems, and the rivers flowed like streams of nectar.
शीतल, मंद और सुगंधित पवन बह रहा था। देवता हर्षित थे और संतों के मन में (बड़ा) चाव था। वन फूले हुए थे, पर्वतों के समूह मणियों से जगमगा रहे थे और सारी नदियाँ अमृत की धारा बहा रही थीं॥2॥
सो अवसर बिरंचि जब जाना। चले सकल सुर साजि बिमाना॥
गगन बिमल संकुल सुर जूथा। गावहिं गुन गंधर्ब बरुथा॥3॥
Upon learning of this divine moment, Lord Brahma, along with all the Demigods, adorned their celestial planes and set forth in joyous anticipation. The sacred sky became radiant with their presence, while clusters of Gandharvas (Demigods known for their enchanting music), sang in praise of the Lord’s virtues.
जब ब्रह्माजी ने वह (भगवान के प्रकट होने का) अवसर जाना तब (उनके समेत) सारे देवता विमान सजा-सजाकर चले। निर्मल आकाश देवताओं के समूहों से भर गया। गंधर्वों के दल गुणों का गान करने लगे॥3॥
बरषहिं सुमन सुअंजुलि साजी। गहगहि गगन दुंदुभी बाजी॥
अस्तुति करहिं नाग मुनि देवा। बहुबिधि लावहिं निज निज सेवा॥4॥
They gathered flowers in their beautiful palms and showered them upon the Earth in divine celebration. The sky echoed with the rhythmic beat of kettledrums, while serpents, sages, and Demigods offered exaltations. Each brought sacred offerings and rendered their services in countless ways, rejoicing in the Lord’s imminent arrival.
और सुंदर अंजलियों में सजा-सजाकर पुष्प बरसाने लगे। आकाश में घमाघम नगाड़े बजने लगे। नाग, मुनि और देवता स्तुति करने लगे और बहुत प्रकार से अपनी-अपनी सेवा (उपहार) भेंट करने लगे॥4॥
* सुर समूह बिनती करि पहुँचे निज निज धाम।
जगनिवास प्रभु प्रगटे अखिल लोक बिश्राम॥191
After offering their humble prayers, the groups of Demigods returned to their celestial abodes. Then, the Supreme Lord, within whom the entire cosmos resides, who is the essence of all that exists, and the giver of peace and harmony to the world, manifested Himself.
देवताओं के समूह विनती करके अपने-अपने लोक में जा पहुँचे। समस्त लोकों को शांति देने वाले, जगदाधार प्रभु प्रकट हुए॥191॥
छन्द :
* भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥
लोचन अभिरामा तनु घनस्यामा निज आयुध भुजचारी।
भूषन बनमाला नयन बिसाला सोभासिंधु खरारी॥1॥
The merciful Lord, ever gracious to the humble, and the benefactor of Mother Kaushalya, appeared. The mere thought of His divine form, which captivates the hearts of sages, filled her with boundless joy. His radiant body, dark as rain-laden clouds, shone blissfully. With four arms, He held His divine weapons – the Conch (shankh), Discus (Sudarshan Chakra), Mace (Gada), and Bow (Sharang) and arrow. He wore celestial ornaments and a garland woven from Tulsi, Jasmine, Mandar, Parijaat, and Lotus flowers and had large, beautiful eyes. In this way, the ocean of beauty, and the Lord who killed the demon Khar, manifested Himself.
दीनों पर दया करने वाले, कौसल्याजी के हितकारी कृपालु प्रभु प्रकट हुए। मुनियों के मन को हरने वाले उनके अद्भुत रूप का विचार करके माता हर्ष से भर गई। नेत्रों को आनंद देने वाला मेघ के समान श्याम शरीर था, चारों भुजाओं में अपने (खास) आयुध (धारण किए हुए) थे, (दिव्य) आभूषण और वनमाला पहने थे, बड़े-बड़े नेत्र थे। इस प्रकार शोभा के समुद्र तथा खर राक्षस को मारने वाले भगवान प्रकट हुए॥1॥
कह दुइ कर जोरी अस्तुति तोरी केहि बिधि करौं अनंता।
माया गुन ग्यानातीत अमाना बेद पुरान भनंता॥
करुना सुख सागर सब गुन आगर जेहि गावहिं श्रुति संता।
सो मम हित लागी जन अनुरागी भयउ प्रगट श्रीकंता॥2॥
Mother Kaushalya folded her palms in devotion and said, “O’ Limitless Lord, how can I ever praise You? The Vedas and Puranas describe You as beyond all pride, beyond material nature, and beyond the three modes of nature (Goodness, Passion, and Ignorance). You transcend all knowledge, and the sages and Scriptures sing of You as an ocean of mercy and bliss, the abode of all virtues. That very Lord of Lakshmi ji, the beloved of His devotees, has now revealed Himself for my welfare…
दोनों हाथ जोड़कर माता कहने लगी- हे अनंत! मैं किस प्रकार तुम्हारी स्तुति करूँ। वेद और पुराण तुम को माया, गुण और ज्ञान से परे और परिमाण रहित बतलाते हैं। श्रुतियाँ और संतजन दया और सुख का समुद्र, सब गुणों का धाम कहकर जिनका गान करते हैं, वही भक्तों पर प्रेम करने वाले लक्ष्मीपति भगवान मेरे कल्याण के लिए प्रकट हुए हैं॥2॥
ब्रह्मांड निकाया निर्मित माया रोम रोम प्रति बेद कहै।
मम उर सो बासी यह उपहासी सुनत धीर मति थिर न रहै॥
उपजा जब ग्याना प्रभु मुसुकाना चरित बहुत बिधि कीन्ह चहै।
कहि कथा सुहाई मातु बुझाई जेहि प्रकार सुत प्रेम लहै॥3॥
…The Vedas declare that countless Universes reside within every pore of Your divine form, created by Your Maya (illusory energy). Yet, that same Supreme Lord has dwelled in my womb, it seems almost like a divine play! Even the most steadfast minds would waver upon hearing this.” As Mother Kaushalya attained this realization, the Lord smiled, eager to perform His divine exploits. To nurture her maternal love, He lovingly recounted the beautiful tale of her past birth and reassured her in many ways.
वेद कहते हैं कि तुम्हारे प्रत्येक रोम में माया के रचे हुए अनेकों ब्रह्माण्डों के समूह (भरे) हैं। वे तुम मेरे गर्भ में रहे- इस हँसी की बात के सुनने पर धीर (विवेकी) पुरुषों की बुद्धि भी स्थिर नहीं रहती (विचलित हो जाती है)। जब माता को ज्ञान उत्पन्न हुआ, तब प्रभु मुस्कुराए। वे बहुत प्रकार के चरित्र करना चाहते हैं। अतः उन्होंने (पूर्व जन्म की) सुंदर कथा कहकर माता को समझाया, जिससे उन्हें पुत्र का (वात्सल्य) प्रेम प्राप्त हो (भगवान के प्रति पुत्र भाव हो जाए)॥3॥
माता पुनि बोली सो मति डोली तजहु तात यह रूपा।
कीजै सिसुलीला अति प्रियसीला यह सुख परम अनूपा॥
सुनि बचन सुजाना रोदन ठाना होइ बालक सुरभूपा।
यह चरित जे गावहिं हरिपद पावहिं ते न परहिं भवकूपा॥4॥
Then, Mother Kaushalya’s heart was filled with maternal affection, and she spoke again, “O’ My dearest, set aside this divine form and reveal Yourself as a playful child. Your innocent pastimes are most delightful, bringing unparalleled joy.” Hearing her plea, the all-knowing Lord, the Master of the Demigods, took the form of an infant and began to cry. Tulsidas ji proclaims, “Those who sing of these divine exploits will attain the feet of Lord Hari, securing liberation, and will never fall into the endless cycle of birth and death.”
माता की वह बुद्धि बदल गई, तब वह फिर बोली- हे तात! यह रूप छोड़कर अत्यन्त प्रिय बाललीला करो, (मेरे लिए) यह सुख परम अनुपम होगा। (माता का) यह वचन सुनकर देवताओं के स्वामी सुजान भगवान ने बालक (रूप) होकर रोना शुरू कर दिया। (तुलसीदासजी कहते हैं-) जो इस चरित्र का गान करते हैं, वे श्री हरि का पद पाते हैं और (फिर) संसार रूपी कूप में नहीं गिरते॥4॥
* बिप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार।
निज इच्छा निर्मित तनु माया गुन गो पार॥192॥
The Lord took on a human form for the welfare of Brahmins, cows, Demigods, and sages. His divine body is self-manifested, beyond maya (illusory energy), the three modes of nature (goodness, passion and ignorance), and the limitations of the senses.
ब्राह्मण, गो, देवता और संतों के लिए भगवान ने मनुष्य का अवतार लिया। वे (अज्ञानमयी, मलिना) माया और उसके गुण (सत्, रज, तम) और (बाहरी तथा भीतरी) इन्द्रियों से परे हैं। उनका (दिव्य) शरीर अपनी इच्छा से ही बना है (किसी कर्म बंधन से परवश होकर त्रिगुणात्मक भौतिक पदार्थों के द्वारा नहीं)॥192॥
* सुनि सिसु रुदन परम प्रिय बानी। संभ्रम चलि आईं सब रानी॥
हरषित जहँ तहँ धाईं दासी। आनँद मगन सकल पुरबासी॥1॥
Hearing the sweet and endearing cries of the infant, the Queens rushed there in excitement. The maidservants ran about joyfully, while the city dwellers were immersed in blissful love.
बच्चे के रोने की बहुत ही प्यारी ध्वनि सुनकर सब रानियाँ उतावली होकर दौड़ी चली आईं। दासियाँ हर्षित होकर जहाँ-तहाँ दौड़ीं। सारे पुरवासी आनंद में मग्न हो गए॥1॥
दसरथ पुत्रजन्म सुनि काना। मानहु ब्रह्मानंद समाना॥
परम प्रेम मन पुलक सरीरा। चाहत उठन करत मति धीरा॥2॥
When King Dashrath heard the news of his son’s birth, he was immersed in divine bliss. His mind was absorbed in deep love, his body thrilled with joy, and he sought to compose himself before rising.
राजा दशरथजी पुत्र का जन्म कानों से सुनकर मानो ब्रह्मानंद में समा गए। मन में अतिशय प्रेम है, शरीर पुलकित हो गया। (आनंद में अधीर हुई) बुद्धि को धीरज देकर (और प्रेम में शिथिल हुए शरीर को संभालकर) वे उठना चाहते हैं॥2॥
जाकर नाम सुनत सुभ होई। मोरें गृह आवा प्रभु सोई॥
परमानंद पूरि मन राजा। कहा बोलाइ बजावहु बाजा॥3॥
The Lord, hearing whose name itself brings welfare, the same Lord has come to my home. With a heart overflowing with joy, he summoned the musicians and instructed them to begin playing their instruments.
जिनका नाम सुनने से ही कल्याण होता है, वही प्रभु मेरे घर आए हैं। (यह सोचकर) राजा का मन परम आनंद से पूर्ण हो गया। उन्होंने बाजे वालों को बुलाकर कहा कि बाजा बजाओ॥3॥
गुर बसिष्ठ कहँ गयउ हँकारा। आए द्विजन सहित नृपद्वारा॥
अनुपम बालक देखेन्हि जाई। रूप रासि गुन कहि न सिराई॥4॥
Guru Vashishth was then respectfully invited. Accompanied by Brahmins, he arrived at the King’s doorstep, and together they went to behold the divine child, an embodiment of beauty, whose virtues are boundless and beyond description.
गुरु वशिष्ठजी के पास बुलावा गया। वे ब्राह्मणों को साथ लिए राजद्वार पर आए। उन्होंने जाकर अनुपम बालक को देखा, जो रूप की राशि है और जिसके गुण कहने से समाप्त नहीं होते॥4॥
* नंदीमुख सराध करि जातकरम सब कीन्ह।
हाटक धेनु बसन मनि नृप बिप्रन्ह कहँ दीन्ह॥193॥
After performing the Nandimukh Shraadh (a ritual to honour the ancestors), the King completed all the Jaatkarm rites (ceremonies performed at the birth of a Hindu child) and generously offered gold, cows, clothes, and jewels to the Brahmins.
फिर राजा ने नांदीमुख श्राद्ध करके सब जातकर्म-संस्कार आदि किए और ब्राह्मणों को सोना, गो, वस्त्र और मणियों का दान दिया॥193॥
* ध्वज पताक तोरन पुर छावा। कहि न जाइ जेहि भाँति बनावा॥
सुमनबृष्टि अकास तें होई। ब्रह्मानंद मगन सब लोई॥1॥
Flags, banners, and decorative door hangings adorned every corner of the city. Its splendour was beyond words. Flowers rained down from the sky, and the people were immersed in the ecstasy of divine joy.
ध्वजा, पताका और तोरणों से नगर छा गया। जिस प्रकार से वह सजाया गया, उसका तो वर्णन ही नहीं हो सकता। आकाश से फूलों की वर्षा हो रही है, सब लोग ब्रह्मानंद में मग्न हैं॥1॥
बृंद बृंद मिलि चलीं लोगाईं। सहज सिंगार किएँ उठि धाईं॥
कनक कलस मंगल भरि थारा। गावत पैठहिं भूप दुआरा॥2॥
Groups of women, filled with excitement, hurriedly rose and rushed forward with natural adornment. Holding golden urns and trays filled with auspicious items, they entered the palace, singing joyous songs to celebrate the birth.
स्त्रियाँ झुंड की झुंड मिलकर चलीं। स्वाभाविक श्रृंगार किए ही वे उठ दौड़ीं। सोने का कलश लेकर और थालों में मंगल द्रव्य भरकर गाती हुईं राजद्वार में प्रवेश करती हैं॥2॥
करि आरति नेवछावरि करहीं। बार बार सिसु चरनन्हि परहीं॥
मागध सूत बंदिगन गायक। पावन गुन गावहिं रघुनायक॥3॥
They performed Aarti and offered gifts, money, and presents to ward off the evil eye. Again and again, they bowed at the feet of baby Ram ji. Special singers who recite the glories of the lineage, storytellers, choirs, and many other musicians sang of the divine deeds of the Lord of the Raghu dynasty.
वे आरती करके निछावर करती हैं और बार-बार बच्चे के चरणों पर गिरती हैं। मागध, सूत, वन्दीजन और गवैये रघुकुल के स्वामी के पवित्र गुणों का गान करते हैं॥3॥
सर्बस दान दीन्ह सब काहू। जेहिं पावा राखा नहिं ताहू॥
मृगमद चंदन कुंकुम कीचा। मची सकल बीथिन्ह बिच बीचा॥4॥
The King gave generously to all, and those who received his gifts did not keep them for themselves, but passed them on to others. The streets of the city were drenched in a fragrant mixture of deer musk, sandalwood, and saffron.
राजा ने सब किसी को भरपूर दान दिया। जिसने पाया उसने भी नहीं रखा (लुटा दिया)। (नगर की) सभी गलियों के बीच-बीच में कस्तूरी, चंदन और केसर की कीच मच गई॥4॥
* गृह गृह बाज बधाव सुभ प्रगटे सुषमा कंद।
हरषवंत सब जहँ तहँ नगर नारि नर बृंद॥194॥
Joyous celebrations and the sounds of musical instruments fill every home, as the Lord, the very source of all beauty and auspiciousness, has appeared. Everywhere, groups of men and women rejoice in boundless delight.
घर-घर मंगलमय बधावा बजने लगा, क्योंकि शोभा के मूल भगवान प्रकट हुए हैं। नगर के स्त्री-पुरुषों के झुंड के झुंड जहाँ-तहाँ आनंदमग्न हो रहे हैं॥194॥
* कैकयसुता सुमित्रा दोऊ। सुंदर सुत जनमत भैं ओऊ॥
वह सुख संपति समय समाजा। कहि न सकइ सारद अहिराजा॥1॥
Kaikeyi ji (the daughter of King Kaikey), and Saumitra ji each gave birth to radiant sons. The joy, prosperity, and grandeur of that moment in society were so profound that even Goddess Saraswati and the mighty Serpent King Shesha, could not fully describe it.
कैकेयी और सुमित्रा- इन दोनों ने भी सुंदर पुत्रों को जन्म दिया। उस सुख, सम्पत्ति, समय और समाज का वर्णन सरस्वती और सर्पों के राजा शेषजी भी नहीं कर सकते॥1॥
अवधपुरी सोहइ एहि भाँती। प्रभुहि मिलन आई जनु राती॥
देखि भानु जनु मन सकुचानी। तदपि बनी संध्या अनुमानी॥2॥
The city of Ayodhya glowed as if the Night had come to meet the Lord. Upon seeing the Sun, her divine consort, she seemed to blush with shyness and, after contemplating in her heart, transformed herself into a gentle twilight.
अवधपुरी इस प्रकार सुशोभित हो रही है, मानो रात्रि प्रभु से मिलने आई हो और सूर्य को देखकर मानो मन में सकुचा गई हो, परन्तु फिर भी मन में विचार कर वह मानो संध्या बन (कर रह) गई हो॥2॥
अगर धूप बहु जनु अँधिआरी। उड़इ अबीर मनहुँ अरुनारी॥
मंदिर मनि समूह जनु तारा। नृप गृह कलस सो इंदु उदारा॥3॥
Thick smoke from burning aloe wood incense creates the illusion of dusk, while the red-coloured powder floating in the air resembles the hues of twilight. The clusters of embedded jewels on the palace walls sparkle like stars, and the grand, round pinnacle atop the King’s palace shines like the sacred Moon.
अगर की धूप का बहुत सा धुआँ मानो (संध्या का) अंधकार है और जो अबीर उड़ रहा है, वह उसकी ललाई है। महलों में जो मणियों के समूह हैं, वे मानो तारागण हैं। राज महल का जो कलश है, वही मानो श्रेष्ठ चन्द्रमा है॥3॥
भवन बेदधुनि अति मृदु बानी। जनु खग मुखर समयँ जनु सानी॥
कौतुक देखि पतंग भुलाना। एक मास तेइँ जात न जाना॥4॥
Vedic mantras resonated through the palace in soft, melodious tones, like birds gently chirping in harmony with the sacred moment. Witnessing these divine festivities, even the Sun forgot his natural course, unable to turn away. Lost in the splendour, what was meant to be a single night of celebration stretched into an entire month before he realized it.
राजभवन में जो अति कोमल वाणी से वेदध्वनि हो रही है, वही मानो समय से (समयानुकूल) सनी हुई पक्षियों की चहचहाहट है। यह कौतुक देखकर सूर्य भी (अपनी चाल) भूल गए। एक महीना उन्होंने जाता हुआ न जाना (अर्थात उन्हें एक महीना वहीं बीत गया)॥4॥
* मास दिवस कर दिवस भा मरम न जानइ कोइ।
रथ समेत रबि थाकेउ निसा कवन बिधि होइ॥195॥
One day stretched into a month, yet no one uncovered the secret. The Sun remained motionless with his chariot, leaving no room for night to fall.
महीने भर का दिन हो गया। इस रहस्य को कोई नहीं जानता। सूर्य अपने रथ सहित वहीं रुक गए, फिर रात किस तरह होती॥195॥
* यह रहस्य काहूँ नहिं जाना। दिनमनि चले करत गुनगाना॥
देखि महोत्सव सुर मुनि नागा। चले भवन बरनत निज भागा॥1॥
No one discovered this mystery, and Lord Surya, the jewel of the daytime, departed while singing the glories of Lord Ram. After witnessing the grand celebrations, the Demigods, sages, and serpents returned to their abodes, rejoicing in their good fortune.
यह रहस्य किसी ने नहीं जाना। सूर्यदेव (भगवान श्री रामजी का) गुणगान करते हुए चले। यह महोत्सव देखकर देवता, मुनि और नाग अपने भाग्य की सराहना करते हुए अपने-अपने घर चले॥1॥
औरउ एक कहउँ निज चोरी। सुनु गिरिजा अति दृढ़ मति तोरी॥
काकभुसुंडि संग हम दोऊ। मनुजरूप जानइ नहिं कोऊ॥2॥
Lord Shiv said, “Listen, O’ Girija, I will share a secret with you. Your devotion to the feet of Lord Ram is unwavering. Both Kak Bhushundi and I were present as well, but no one recognized us, for we had taken human forms…
हे पार्वती! तुम्हारी बुद्धि (श्री रामजी के चरणों में) बहुत दृढ़ है, इसलिए मैं और भी अपनी एक चोरी (छिपाव) की बात कहता हूँ, सुनो। काकभुशुण्डि और मैं दोनों वहाँ साथ-साथ थे, परन्तु मनुष्य रूप में होने के कारण हमें कोई जान न सका॥2॥
परमानंद प्रेम सुख फूले। बीथिन्ह फिरहिं मगन मन भूले॥
यह सुभ चरित जान पै सोई। कृपा राम कै जापर होई॥3॥
…Immersed in divine bliss and radiant with joy born of our love, we wandered through the alleys, lost in deep ecstasy. But this sacred experience can only be known to those upon whom Lord Ram bestows His grace.”
परम आनंद और प्रेम के सुख में फूले हुए हम दोनों मगन मन से (मस्त हुए) गलियों में (तन-मन की सुधि) भूले हुए फिरते थे, परन्तु यह शुभ चरित्र वही जान सकता है, जिस पर श्री रामजी की कृपा हो॥3॥
तेहि अवसर जो जेहि बिधि आवा। दीन्ह भूप जो जेहि मन भावा॥
गज रथ तुरग हेम गो हीरा। दीन्हे नृप नानाबिधि चीरा॥4॥
On that occasion, whoever came and wished for anything, King Dashrath fulfilled their desires. He generously bestowed elephants, chariots, horses, gold, cows, jewels, and a variety of fine clothing.
उस अवसर पर जो जिस प्रकार आया और जिसके मन को जो अच्छा लगा, राजा ने उसे वही दिया। हाथी, रथ, घोड़े, सोना, गायें, हीरे और भाँति-भाँति के वस्त्र राजा ने दिए॥4॥
* मन संतोषे सबन्हि के जहँ तहँ देहिं असीस।
सकल तनय चिर जीवहुँ तुलसिदास के ईस॥196॥
The King fulfilled everyone’s hearts’ desires, and blessings echoed all around: “May all the four sons of King Dashrath be blessed with long lives. They are the Lords of Tulsidas.”
राजा ने सबके मन को संतुष्ट किया। (इसी से) सब लोग जहाँ-तहाँ आशीर्वाद दे रहे थे कि तुलसीदास के स्वामी सब पुत्र (चारों राजकुमार) चिरजीवी (दीर्घायु) हों॥196॥
* कछुक दिवस बीते एहि भाँती। जात न जानिअ दिन अरु राती॥
नामकरन कर अवसरु जानी। भूप बोलि पठए मुनि ग्यानी॥1॥
Thus, several days passed, yet no one noticed how quickly time slipped away. When the moment for the naming ceremony of the four Brothers arrived, the King reverently summoned the wise Sage Vashishth.
इस प्रकार कुछ दिन बीत गए। दिन और रात जाते हुए जान नहीं पड़ते। तब नामकरण संस्कार का समय जानकर राजा ने ज्ञानी मुनि श्री वशिष्ठजी को बुला भेजा॥1॥
करि पूजा भूपति अस भाषा। धरिअ नाम जो मुनि गुनि राखा॥
इन्ह के नाम अनेक अनूपा। मैं नृप कहब स्वमति अनुरुपा॥2॥
After offering his respects to Guru Vashishth, the King said, “O’ Muni, please bestow upon my sons the names you have chosen in your heart.” The sage replied, “O’ King, they have countless divine names, yet I shall reveal the most fitting ones according to my wisdom…
मुनि की पूजा करके राजा ने कहा- हे मुनि! आपने मन में जो विचार रखे हों, वे नाम रखिए। (मुनि ने कहा-) हे राजन्! इनके अनुपम नाम हैं, फिर भी मैं अपनी बुद्धि के अनुसार कहूँगा॥2॥
जो आनंद सिंधु सुखरासी। सीकर तें त्रैलोक सुपासी॥
सो सुखधाम राम अस नामा। अखिल लोक दायक बिश्रामा॥3॥
…The One who is an ocean of bliss and joy, from which even a hundredth part of a single drop fills all three worlds with happiness, that divine source of delight, your eldest son, shall be named “Ram”. He is the giver of peace to the entire Universe…
ये जो आनंद के समुद्र और सुख की राशि हैं, जिस (आनंदसिंधु) के एक कण से तीनों लोक सुखी होते हैं, उन (आपके सबसे बड़े पुत्र) का नाम ‘राम’ है, जो सुख का भवन और सम्पूर्ण लोकों को शांति देने वाला है॥3॥
बिस्व भरन पोषन कर जोई। ताकर नाम भरत अस होई॥
जाके सुमिरन तें रिपु नासा। नाम सत्रुहन बेद प्रकासा॥4॥
…The one who nurtures and sustains the entire Universe shall be named “Bharat”. The one whose mere remembrance vanquishes enemies shall be called “Shatrughan”, whose glory is praised in the Vedas.”
जो संसार का भरण-पोषण करते हैं, उन (आपके दूसरे पुत्र) का नाम ‘भरत’ होगा, जिनके स्मरण मात्र से शत्रु का नाश होता है, उनका वेदों में प्रसिद्ध ‘शत्रुघ्न’ नाम है॥4॥
* लच्छन धाम राम प्रिय सकल जगत आधार।
गुरु बसिष्ठ तेहि राखा लछिमन नाम उदार॥197॥
He who embodies all noble virtues, is the beloved of Lord Ram, and serves as the foundation of the entire Universe, Guru Vashishth named him “Lakshman”, the compassionate one.
जो शुभ लक्षणों के धाम, श्री रामजी के प्यारे और सारे जगत के आधार हैं, गुरु वशिष्ठजी ने उनका ‘लक्ष्मण’ ऐसा श्रेष्ठ नाम रखा है॥197॥
* धरे नाम गुर हृदयँ बिचारी। बेद तत्व नृप तव सुत चारी॥
मुनि धन जन सरबस सिव प्राना। बाल केलि रस तेहिं सुख माना॥1॥
The Guru bestowed these names after deep contemplation and then said, “O’ King, all four of your sons are the very essence of the Vedas, the Divine Brahm itself. They are the treasure of sages, the ultimate refuge of devotees, and the life force of Lord Shiv. At this moment, they find joy in the playful innocence of childhood.”
गुरुजी ने हृदय में विचार कर ये नाम रखे (और कहा-) हे राजन्! तुम्हारे चारों पुत्र वेद के तत्त्व (साक्षात् परात्पर भगवान) हैं। जो मुनियों के धन, भक्तों के सर्वस्व और शिवजी के प्राण हैं, उन्होंने (इस समय तुम लोगों के प्रेमवश) बाल लीला के रस में सुख माना है॥1॥
बारेहि ते निज हित पति जानी। लछिमन राम चरन रति मानी॥
भरत सत्रुहन दूनउ भाई। प्रभु सेवक जसि प्रीति बड़ाई॥2॥
From his very childhood, Lakshman ji developed deep love for the feet of Lord Ram, considering Him his supreme benefactor and master. The bond praised between a master and a devoted servant was mirrored in the relationship between Bharat ji and Shatrughan ji, with Shatrughan ji regarding Bharat ji as his master.
बचपन से ही श्री रामचन्द्रजी को अपना परम हितैषी स्वामी जानकर लक्ष्मणजी ने उनके चरणों में प्रीति जोड़ ली। भरत और शत्रुघ्न दोनों भाइयों में स्वामी और सेवक की जिस प्रीति की प्रशंसा है, वैसी प्रीति हो गई॥2॥
स्याम गौर सुंदर दोउ जोरी। निरखहिं छबि जननीं तृन तोरी॥
चारिउ सील रूप गुन धामा। तदपि अधिक सुखसागर रामा॥3॥
Seeing the divine grace of the two pairs of brothers—Lord Ram and Bharat ji, dark-hued, and Lakshman ji and Shatrughan ji, fair-complexioned, the mothers lovingly performed the ritual of breaking a blade of grass to ward off the evil eye. All four were the embodiment of humility, exceedingly handsome, and adorned with noble virtues. Yet, Shri Ram, the ocean of bliss, possessed these qualities in their fullest measure.
श्याम और गौर शरीर वाली दोनों सुंदर जोड़ियों की शोभा को देखकर माताएँ तृण तोड़ती हैं (जिसमें दीठ न लग जाए)। यों तो चारों ही पुत्र शील, रूप और गुण के धाम हैं, तो भी सुख के समुद्र श्री रामचन्द्रजी सबसे अधिक हैं॥3॥
हृदयँ अनुग्रह इंदु प्रकासा। सूचत किरन मनोहर हासा॥
कबहुँ उछंग कबहुँ बर पलना। मातु दुलारइ कहि प्रिय ललना॥4॥
The soothing radiance of the Moon glowed in Shri Ram’s heart, and His heartwarming smile spread rays of compassion. His mother lovingly called Him by endearing names like “O’ Dear Lalna.” Sometimes, she cradled Him in her lap, and at other times, she gently laid Him down in His beautiful cradle.
उनके हृदय में कृपा रूपी चन्द्रमा प्रकाशित है। उनकी मन को हरने वाली हँसी उस (कृपा रूपी चन्द्रमा) की किरणों को सूचित करती है। कभी गोद में (लेकर) और कभी उत्तम पालने में (लिटाकर) माता ‘प्यारे ललना!’ कहकर दुलार करती है॥4॥