Satyugi OM

Day 2 of Navah Parayan Reading program Day 2 / 9

Chaupai 3 नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव – Narad ji’s ego and Lord’s Maya

सोइ हरिमाया सब गुन खानी। सोभा तासु कि जाइ बखानी॥
करइ स्वयंबर सो नृपबाला। आए तहँ अगनित महिपाला॥3॥

English Meaning

Vishwamohini was, in truth, the divine illusory energy of Lord Hari, the abode of all virtues. Her beauty was beyond description. The princess wished to choose her own groom (through a swayamvar), and an infinite number of kings and noble suitors had gathered in the grand city for this purpose.

Hindi Meaning

वह सब गुणों की खान भगवान की माया ही थी। उसकी शोभा का वर्णन कैसे किया जा सकता है। वह राजकुमारी स्वयंवर करना चाहती थी, इससे वहाँ अगणित राजा आए हुए थे॥3॥

Chaupai 4 नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव – Narad ji’s ego and Lord’s Maya

मुनि कौतुकी नगर तेहि गयऊ। पुरबासिन्ह सब पूछत भयऊ॥
सुनि सब चरित भूपगृहँ आए। करि पूजा नृप मुनि बैठाए॥4॥

English Meaning

The ever-playful Narad Muni saw this magnificent city on his way and was drawn to it. Curious, he inquired about it from the city’s inhabitants. After hearing of all its marvels and the upcoming swayamvar, he made his way to the king’s palace. King Sheelnidhi received him with great reverence, worshipped him, and respectfully offered him a seat.

Hindi Meaning

खिलवाड़ी मुनि नारदजी उस नगर में गए और नगरवासियों से उन्होंने सब हाल पूछा। सब समाचार सुनकर वे राजा के महल में आए। राजा ने पूजा करके मुनि को (आसन पर) बैठाया॥4॥

Doha 130 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* आनि देखाई नारदहि भूपति राजकुमारि।
कहहु नाथ गुन दोष सब एहि के हृदयँ बिचारि॥130॥

English Meaning

The king brought the princess before Narad ji and said, “O’ Lord, please reflect upon her qualities and tell me both the good and the bad.”

Hindi Meaning

(फिर) राजा ने राजकुमारी को लाकर नारदजी को दिखलाया (और पूछा कि-) हे नाथ! आप अपने हृदय में विचार कर इसके सब गुण-दोष कहिए॥130॥

Chaupai 1 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

*देखि रूप मुनि बिरति बिसारी। बड़ी बार लगि रहे निहारी॥
लच्छन तासु बिलोकि भुलाने। हृदयँ हरष नहिं प्रगट बखाने॥1॥

English Meaning

Mesmerized by the princess’s beauty, the Sage forgot his dispassion and gazed at her for a long time. Lost in admiration of her qualities, he forgot himself. Though his heart rejoiced, he did not openly express his feelings.

Hindi Meaning

उसके रूप को देखकर मुनि वैराग्य भूल गए और बड़ी देर तक उसकी ओर देखते ही रह गए। उसके लक्षण देखकर मुनि अपने आपको भी भूल गए और हृदय में हर्षित हुए, पर प्रकट रूप में उन लक्षणों को नहीं कहा॥1॥

Chaupai 2 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

जो एहि बरइ अमर सोइ होई। समरभूमि तेहि जीत न कोई॥
सेवहिं सकल चराचर ताही। बरइ सीलनिधि कन्या जाही॥2॥

English Meaning

He thought to himself, “Whoever marries her will attain immortality and remain invincible on the battlefield. The one who weds Sheelnidhi’s daughter will have the entire creation in his service.”

Hindi Meaning

(लक्षणों को सोचकर वे मन में कहने लगे कि) जो इसे ब्याहेगा, वह अमर हो जाएगा और रणभूमि में कोई उसे जीत न सकेगा। यह शीलनिधि की कन्या जिसको वरेगी, सब चर-अचर जीव उसकी सेवा करेंगे॥2॥

Chaupai 3 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

लच्छन सब बिचारि उर राखे। कछुक बनाइ भूप सन भाषे॥
सुता सुलच्छन कहि नृप पाहीं। नारद चले सोच मन माहीं॥3॥

English Meaning

He held all her attributes in his heart but added a few of his own and conveyed them to the king. After describing the princess’s qualities, Narad ji departed, carrying a worry in his heart…

Hindi Meaning

सब लक्षणों को विचारकर मुनि ने अपने हृदय में रख लिया और राजा से कुछ अपनी ओर से बनाकर कह दिए। राजा से लड़की के सुलक्षण कहकर नारदजी चल दिए। पर उनके मन में यह चिन्ता थी कि- ॥3॥

Chaupai 4 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

करौं जाइ सोइ जतन बिचारी। जेहि प्रकार मोहि बरै कुमारी॥
जप तप कछु न होइ तेहि काला। हे बिधि मिलइ कवन बिधि बाला॥4॥

English Meaning

…”I should go now and carefully plan the effort that will ensure the princess marries me. At this moment, chanting and penance are of no use. O’ Lord, by what means can I attain this young lady?…

Hindi Meaning

मैं जाकर सोच-विचारकर अब वही उपाय करूँ, जिससे यह कन्या मुझे ही वरे। इस समय जप-तप से तो कुछ हो नहीं सकता। हे विधाता! मुझे यह कन्या किस तरह मिलेगी?॥4॥

Doha 131 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* एहि अवसर चाहिअ परम सोभा रूप बिसाल।
जो बिलोकि रीझै कुअँरि तब मेलै जयमाल॥131॥

English Meaning

…At this moment, I need unparalleled grace and extraordinary handsomeness, such that the princess is captivated at first sight. Enchanted by my appearance, she will gladly place the garland around my neck (choosing me as her bridegroom from among all the suitors)…

Hindi Meaning

इस समय तो बड़ी भारी शोभा और विशाल (सुंदर) रूप चाहिए, जिसे देखकर राजकुमारी मुझ पर रीझ जाए और तब जयमाल (मेरे गले में) डाल दे॥131॥

Chaupai 1 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* हरि सन मागौं सुंदरताई। होइहि जात गहरु अति भाई॥
मोरें हित हरि सम नहिं कोऊ। एहि अवसर सहाय सोइ होऊ॥1॥

English Meaning

…I will ask Lord Hari for His divine grace and handsome form. But, O’ Brother, reaching Him will take time. There is no one else who cares for me as much as He does. At this moment, only He can help me.”

Hindi Meaning

(एक काम करूँ कि) भगवान से सुंदरता माँगूँ, पर भाई! उनके पास जाने में तो बहुत देर हो जाएगी, किन्तु श्री हरि के समान मेरा हितू भी कोई नहीं है, इसलिए इस समय वे ही मेरे सहायक हों॥1॥

Chaupai 2 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

बहुबिधि बिनय कीन्हि तेहि काला। प्रगटेउ प्रभु कौतुकी कृपाला॥
प्रभु बिलोकि मुनि नयन जुड़ाने। होइहि काजु हिएँ हरषाने॥2॥

English Meaning

At that moment, Narad ji humbly prayed to Lord Hari in many ways. The playful and merciful Lord appeared before him. The sight of the Lord was soothing to the Sage’s eyes, filling his heart with joy, as he felt assured that his desire would now be fulfilled.

Hindi Meaning

उस समय नारदजी ने भगवान की बहुत प्रकार से विनती की। तब लीलामय कृपालु प्रभु (वहीं) प्रकट हो गए। स्वामी को देखकर नारदजी के नेत्र शीतल हो गए और वे मन में बड़े ही हर्षित हुए कि अब तो काम बन ही जाएगा॥2॥

Chaupai 3 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

अति आरति कहि कथा सुनाई। करहु कृपा करि होहु सहाई॥
आपन रूप देहु प्रभु मोहीं। आन भाँति नहिं पावौं ओही॥3॥

English Meaning

Narad ji humbly narrated the entire story to the Lord and said, “O’ Lord, be my protector and shower Your grace upon me. Grant me Your divine beauty, for without it, there is no way I can attain her (the princess)…

Hindi Meaning

नारदजी ने बहुत आर्त (दीन) होकर सब कथा कह सुनाई (और प्रार्थना की कि) कृपा कीजिए और कृपा करके मेरे सहायक बनिए। हे प्रभो! आप अपना रूप मुझको दीजिए और किसी प्रकार मैं उस (राजकन्या) को नहीं पा सकता॥3॥

Chaupai 4 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

जेहि बिधि नाथ होइ हित मोरा। करहु सो बेगि दास मैं तोरा॥
निज माया बल देखि बिसाला। हियँ हँसि बोले दीनदयाला॥4॥

English Meaning

…O’ Lord, please undertake whatever means will quickly secure my best interest. I am your humble servant.” Seeing the immense power of His divine illusion (Maya), the merciful Lord, ever compassionate to the humble, smiled within His heart and said…

Hindi Meaning

हे नाथ! जिस तरह मेरा हित हो, आप वही शीघ्र कीजिए। मैं आपका दास हूँ। अपनी माया का विशाल बल देख दीनदयालु भगवान मन ही मन हँसकर बोले-॥4॥

Doha 132 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* जेहि बिधि होइहि परम हित नारद सुनहु तुम्हार।
सोइ हम करब न आन कछु बचन न मृषा हमार॥132॥

English Meaning

…”Listen, O’ Narad, I will do only what truly serves your best interest, nothing else. My words can never be false…

Hindi Meaning

हे नारदजी! सुनो, जिस प्रकार आपका परम हित होगा, हम वही करेंगे, दूसरा कुछ नहीं। हमारा वचन असत्य नहीं होता॥132॥

Chaupai 1 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* कुपथ माग रुज ब्याकुल रोगी। बैद न देइ सुनहु मुनि जोगी॥
एहि बिधि हित तुम्हार मैं ठयऊ। कहि अस अंतरहित प्रभु भयऊ॥1॥

English Meaning

…”O’ Realized Sage, if a distressed and ailing person asks for unhealthy food that would harm his body, a wise doctor does not grant his request. In the same way, I have taken it upon myself to ensure your well-being.” Saying this, the Lord went out of sight.

Hindi Meaning

हे योगी मुनि! सुनिए, रोग से व्याकुल रोगी कुपथ्य माँगे तो वैद्य उसे नहीं देता। इसी प्रकार मैंने भी तुम्हारा हित करने की ठान ली है। ऐसा कहकर भगवान अन्तर्धान हो गए॥1॥

Chaupai 2 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

माया बिबस भए मुनि मूढ़ा। समुझी नहिं हरि गिरा निगूढ़ा॥
गवने तुरत तहाँ रिषिराई। जहाँ स्वयंबर भूमि बनाई॥2॥

English Meaning

Under the influence of Maya, the Lord’s divine illusion, the Sage lost his wisdom and failed to grasp Lord Hari’s clear advice. Bewildered, Narad ji, the King of Sages, hurried to the swayamvar pavilion (where the grand ceremony was set for the princess to choose her groom).

Hindi Meaning

(भगवान की) माया के वशीभूत हुए मुनि ऐसे मूढ़ हो गए कि वे भगवान की अगूढ़ (स्पष्ट) वाणी को भी न समझ सके। ऋषिराज नारदजी तुरंत वहाँ गए जहाँ स्वयंवर की भूमि बनाई गई थी॥2॥

Chaupai 3 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

निज निज आसन बैठे राजा। बहु बनाव करि सहित समाजा॥
मुनि मन हरष रूप अति मोरें। मोहि तजि आनहि बरिहि न भोरें॥3॥

English Meaning

Splendidly adorned, all the kings sat on their respective thrones, surrounded by their kinsmen. Narad ji, believing himself to be divinely handsome, rejoiced in his heart, confident that the princess would choose him without hesitation and not consider marrying anyone else.

Hindi Meaning

राजा लोग खूब सज-धजकर समाज सहित अपने-अपने आसन पर बैठे थे। मुनि (नारद) मन ही मन प्रसन्न हो रहे थे कि मेरा रूप बड़ा सुंदर है, मुझे छोड़ कन्या भूलकर भी दूसरे को न वरेगी॥3॥

Chaupai 4 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

मुनि हित कारन कृपानिधाना। दीन्ह कुरूप न जाइ बखाना॥
सो चरित्र लखि काहुँ न पावा। नारद जानि सबहिं सिर नावा॥4॥

English Meaning

For the welfare of the Muni, the ever-merciful Lord Hari bestowed upon him an indescribably ugly appearance. However, no one could perceive this divine play. Everyone still recognized him as Narad ji and respectfully bowed their heads before him.

Hindi Meaning

कृपानिधान भगवान ने मुनि के कल्याण के लिए उन्हें ऐसा कुरूप बना दिया कि जिसका वर्णन नहीं हो सकता, पर यह चरित कोई भी न जान सका। सबने उन्हें नारद ही जानकर प्रणाम किया॥4॥

Doha 133 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* रहे तहाँ दुइ रुद्र गन ते जानहिं सब भेउ।
बिप्रबेष देखत फिरहिं परम कौतुकी तेउ॥133॥

English Meaning

Two attendants of Lord Shiv, who knew the entire secret, roamed around disguised as Brahmins, playfully observing everything.

Hindi Meaning

वहाँ शिवजी के दो गण भी थे। वे सब भेद जानते थे और ब्राह्मण का वेष बनाकर सारी लीला देखते-फिरते थे। वे भी बड़े मौजी थे॥133॥

Chaupai 1 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* जेहिं समाज बैठे मुनि जाई। हृदयँ रूप अहमिति अधिकाई॥
तहँ बैठे महेस गन दोऊ। बिप्रबेष गति लखइ न कोऊ॥1॥

English Meaning

The Sage, filled with false pride over his handsome looks, went and sat in the gathering. The two attendants of Lord Mahesh also sat there. Since they were dressed as Brahmins, no one recognized their true identity.

Hindi Meaning

नारदजी अपने हृदय में रूप का बड़ा अभिमान लेकर जिस समाज (पंक्ति) में जाकर बैठे थे, ये शिवजी के दोनों गण भी वहीं बैठ गए। ब्राह्मण के वेष में होने के कारण उनकी इस चाल को कोई न जान सका॥1॥

Chaupai 2 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

करहिं कूटि नारदहि सुनाई। नीकि दीन्हि हरि सुंदरताई॥
रीझिहि राजकुअँरि छबि देखी। इन्हहि बरिहि हरि जानि बिसेषी॥2॥

English Meaning

Uttering sarcastic words aimed at Narad ji, they said, “God has blessed him with exceptional looks. The princess will be drawn to Narad ji’s beauty and will choose him, believing him to be just like Hari” (Hari meaning both Lord Narayan and a monkey).

Hindi Meaning

वे नारदजी को सुना-सुनाकर, व्यंग्य वचन कहते थे- भगवान ने इनको अच्छी ‘सुंदरता’ दी है। इनकी शोभा देखकर राजकुमारी रीझ ही जाएगी और ‘हरि’ (वानर) जानकर इन्हीं को खास तौर से वरेगी॥2॥

Chaupai 3 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

मुनिहि मोह मन हाथ पराएँ। हँसहिं संभु गन अति सचु पाएँ॥
जदपि सुनहिं मुनि अटपटि बानी। समुझि न परइ बुद्धि भ्रम सानी॥3॥

English Meaning

Sage Narad’s heart was clouded by delusion, held captive by the Lord’s Maya. Meanwhile, Shiv ji’s attendants laughed joyfully. Though the Sage heard their sarcastic remarks, he failed to grasp their meaning, as his mind was consumed by false pride.

Hindi Meaning

नारद मुनि को मोह हो रहा था, क्योंकि उनका मन दूसरे के हाथ (माया के वश) में था। शिवजी के गण बहुत प्रसन्न होकर हँस रहे थे। यद्यपि मुनि उनकी अटपटी बातें सुन रहे थे, पर बुद्धि भ्रम में सनी हुई होने के कारण वे बातें उनकी समझ में नहीं आती थीं (उनकी बातों को वे अपनी प्रशंसा समझ रहे थे)॥3॥

Chaupai 4 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

काहुँ न लखा सो चरित बिसेषा। सो सरूप नृपकन्याँ देखा॥
मर्कट बदन भयंकर देही। देखत हृदयँ क्रोध भा तेही॥4॥

English Meaning

No one was aware of this unique act. Only the king’s daughter and Lord Shiv’s attendants could see Narad ji’s monkey-like appearance. Upon seeing his monkey face and fearsome body, the princess’s heart filled with rage.

Hindi Meaning

इस विशेष चरित को और किसी ने नहीं जाना, केवल राजकन्या ने (नारदजी का) वह रूप देखा। उनका बंदर का सा मुँह और भयंकर शरीर देखते ही कन्या के हृदय में क्रोध उत्पन्न हो गया॥4॥

Doha 134 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* सखीं संग लै कुअँरि तब चलि जनु राजमराल।
देखत फिरइ महीप सब कर सरोज जयमाल॥134॥

English Meaning

Accompanied by her friends, the princess gracefully walked away like a royal swan. Holding the wedding garland in her lotus-like hands, she moved around, looking at all the kings (suitors).

Hindi Meaning

तब राजकुमारी सखियों को साथ लेकर इस तरह चली मानो राजहंसिनी चल रही है। वह अपने कमल जैसे हाथों में जयमाला लिए सब राजाओं को देखती हुई घूमने लगी॥134॥

Chaupai 1 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* जेहि दिसि बैठे नारद फूली। सो दिसि तेहिं न बिलोकी भूली॥
पुनि-पुनि मुनि उकसहिं अकुलाहीं। देखि दसा हर गन मुसुकाहीं॥1॥

English Meaning

The princess deliberately avoided even a passing glance in the direction where Sage Narad sat, swollen with pride. The Muni grew increasingly excited and restless. Seeing his plight, Lord Shiv’s attendants smiled.

Hindi Meaning

जिस ओर नारदजी (रूप के गर्व में) फूले बैठे थे, उस ओर उसने भूलकर भी नहीं ताका। नारद मुनि बार-बार उचकते और छटपटाते हैं। उनकी दशा देखकर शिवजी के गण मुसकराते हैं॥1॥

Chaupai 2 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

धरि नृपतनु तहँ गयउ कृपाला। कुअँरि हरषि मेलेउ जयमाला॥
दुलहिनि लै गे लच्छिनिवासा। नृपसमाज सब भयउ निरासा॥2॥

English Meaning

The merciful Lord also assumed the form of a king and arrived there. Filled with joy, the princess eagerly placed the garland around His neck. The Lord of Lakshmi, Shri Hari, then took the bride with Him, leaving the entire royal gathering in disappointment.

Hindi Meaning

कृपालु भगवान भी राजा का शरीर धारण कर वहाँ जा पहुँचे। राजकुमारी ने हर्षित होकर उनके गले में जयमाला डाल दी। लक्ष्मीनिवास भगवान दुलहिन को ले गए। सारी राजमंडली निराश हो गई॥2॥

Chaupai 3 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

मुनि अति बिकल मोहँ मति नाठी। मनि गिरि गई छूटि जनु गाँठी॥
तब हर गन बोले मुसुकाई। निज मुख मुकुर बिलोकहु जाई॥3॥

English Meaning

Blinded by infatuation, the Sage’s reasoning was shattered, and he felt deep distress, as if a priceless gem had slipped from his grasp. Then, smiling, Lord Shiv’s attendants said, “Go and see your face in the mirror.”

Hindi Meaning

मोह के कारण मुनि की बुद्धि नष्ट हो गई थी, इससे वे (राजकुमारी को गई देख) बहुत ही विकल हो गए। मानो गाँठ से छूटकर मणि गिर गई हो। तब शिवजी के गणों ने मुसकराकर कहा- जाकर दर्पण में अपना मुँह तो देखिए!॥3॥

Chaupai 4 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

अस कहि दोउ भागे भयँ भारी। बदन दीख मुनि बारि निहारी॥
बेषु बिलोकि क्रोध अति बाढ़ा। तिन्हहि सराप दीन्ह अति गाढ़ा॥4॥

English Meaning

Uttering these words, both attendants fearfully ran away. The Muni then looked at his reflection in the water. Overcome with rage, he uttered a dreadful curse upon the two attendants.

Hindi Meaning

ऐसा कहकर वे दोनों बहुत भयभीत होकर भागे। मुनि ने जल में झाँककर अपना मुँह देखा। अपना रूप देखकर उनका क्रोध बहुत बढ़ गया। उन्होंने शिवजी के उन गणों को अत्यन्त कठोर शाप दिया-॥4॥

Doha 135 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* होहु निसाचर जाइ तुम्ह कपटी पापी दोउ।
हँसेहु हमहि सो लेहु फल बहुरि हँसेहु मुनि कोउ॥।135॥

English Meaning

Narad ji said, “You both are cunning and sinful, go and become demons! You mocked me, and now you shall reap the fruits of your actions. Never dare to laugh at a sage again.”

Hindi Meaning

तुम दोनों कपटी और पापी जाकर राक्षस हो जाओ। तुमने हमारी हँसी की, उसका फल चखो। अब फिर किसी मुनि की हँसी करना।135॥

Chaupai 1 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* पुनि जल दीख रूप निज पावा। तदपि हृदयँ संतोष न आवा॥
फरकत अधर कोप मन माहीं। सपदि चले कमलापति पाहीं॥1॥

English Meaning

Looking into the water again, the Muni saw that he had regained his true form, yet his heart found no solace. His lips quivered, and his heart burned with rage. Without delay, he set off toward Kamlapati (the Lord of Lakshmi ji).

Hindi Meaning

मुनि ने फिर जल में देखा, तो उन्हें अपना (असली) रूप प्राप्त हो गया, तब भी उन्हें संतोष नहीं हुआ। उनके होठ फड़क रहे थे और मन में क्रोध (भरा) था। तुरंत ही वे भगवान कमलापति के पास चले॥1॥

Chaupai 2 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

देहउँ श्राप कि मरिहउँ जाई। जगत मोरि उपहास कराई॥
बीचहिं पंथ मिले दनुजारी। संग रमा सोइ राजकुमारी॥2॥

English Meaning

Narad ji thought to himself, “Either I will curse Lord Hari or I will give up my life. He has made a mockery of me before the entire world.” Just then, Lord Hari, the enemy of demons, met him mid-way, accompanied by Goddess Lakshmi and Princess Vishwamohini.

Hindi Meaning

(मन में सोचते जाते थे-) जाकर या तो शाप दूँगा या प्राण दे दूँगा। उन्होंने जगत में मेरी हँसी कराई। दैत्यों के शत्रु भगवान हरि उन्हें बीच रास्ते में ही मिल गए। साथ में लक्ष्मीजी और वही राजकुमारी थीं॥2॥

Chaupai 3 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

बोले मधुर बचन सुरसाईं। मुनि कहँ चले बिकल की नाईं॥
सुनत बचन उपजा अति क्रोधा। माया बस न रहा मन बोधा॥3॥

English Meaning

The Lord of the Demigods, Shri Hari, spoke in a sweet voice, “O’ Sage, where are you going, looking so troubled?” Hearing this, Narad ji was consumed with rage. Already under the influence of Maya, his mind was devoid of wisdom.

Hindi Meaning

देवताओं के स्वामी भगवान ने मीठी वाणी में कहा- हे मुनि! व्याकुल की तरह कहाँ चले? ये शब्द सुनते ही नारद को बड़ा क्रोध आया, माया के वशीभूत होने के कारण मन में चेत नहीं रहा॥3॥

Chaupai 4 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

पर संपदा सकहु नहिं देखी। तुम्हरें इरिषा कपट बिसेषी॥
मथत सिंधु रुद्रहि बौरायहु। सुरन्ह प्रेरि बिष पान करायहु॥4॥

English Meaning

Narad ji said, “You cannot bear to see another prosper, You are utterly jealous and deceitful! During the churning of the Ocean, You drove Rudra (Lord Shiv) mad and deceived him by encouraging the Demigods to make him drink the poison…

Hindi Meaning

(मुनि ने कहा-) तुम दूसरों की सम्पदा नहीं देख सकते, तुम्हारे ईर्ष्या और कपट बहुत है। समुद्र मथते समय तुमने शिवजी को बावला बना दिया और देवताओं को प्रेरित करके उन्हें विषपान कराया॥4॥

Doha 136 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* असुर सुरा बिष संकरहि आपु रमा मनि चारु।
स्वारथ साधक कुटिल तुम्ह सदा कपट ब्यवहारु॥136॥

English Meaning

…You offered wine to the demons, gave poison to Lord Shankar, and kept Goddess Lakshmi and the Kaustuba jewel for yourself. You are selfish, cunning, and your actions are always deceitful…

Hindi Meaning

असुरों को मदिरा और शिवजी को विष देकर तुमने स्वयं लक्ष्मी और सुंदर (कौस्तुभ) मणि ले ली। तुम बड़े धोखेबाज और मतलबी हो। सदा कपट का व्यवहार करते हो॥136॥

Chaupai 1 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* परम स्वतंत्र न सिर पर कोई। भावइ मनहि करहु तुम्ह सोई॥
भलेहि मंद मंदेहि भल करहू। बिसमय हरष न हियँ कछु धरहू॥1॥

English Meaning

…You are entirely independent, answer to no one, and act according to Your own will. You turn the good into bad and the bad into good, yet neither joy nor sorrow dwells in Your heart…

Hindi Meaning

तुम परम स्वतंत्र हो, सिर पर तो कोई है नहीं, इससे जब जो मन को भाता है, (स्वच्छन्दता से) वही करते हो। भले को बुरा और बुरे को भला कर देते हो। हृदय में हर्ष-विषाद कुछ भी नहीं लाते॥1॥

Chaupai 2 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

डहकि डहकि परिचेहु सब काहू। अति असंक मन सदा उछाहू॥
करम सुभासुभ तुम्हहि न बाधा। अब लगि तुम्हहि न काहूँ साधा॥2॥

English Meaning

…Deceiving others has made you a master of this art. You are fearless, and Your heart is always filled with excitement. Neither good nor bad deeds affect You, and no one has been able to restrain You till now…

Hindi Meaning

सबको ठग-ठगकर परक गए हो और अत्यन्त निडर हो गए हो, इसी से (ठगने के काम में) मन में सदा उत्साह रहता है। शुभ-अशुभ कर्म तुम्हें बाधा नहीं देते। अब तक तुम को किसी ने ठीक नहीं किया था॥2॥

Chaupai 3 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

भले भवन अब बायन दीन्हा। पावहुगे फल आपन कीन्हा॥
बंचेहु मोहि जवनि धरि देहा। सोइ तनु धरहु श्राप मम एहा॥3॥

English Meaning

…Now that You have knocked on the door of the right person (a strong one like me), You will face the consequences of Your actions. The very form You took to trick me shall now be Yours in an Avatar, this is my curse.

Hindi Meaning

अबकी तुमने अच्छे घर बैना दिया है (मेरे जैसे जबर्दस्त आदमी से छेड़खानी की है।) अतः अपने किए का फल अवश्य पाओगे। जिस शरीर को धारण करके तुमने मुझे ठगा है, तुम भी वही शरीर धारण करो, यह मेरा शाप है॥3॥

Chaupai 4 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

कपि आकृति तुम्ह कीन्हि हमारी। करिहहिं कीस सहाय तुम्हारी॥
मम अपकार कीन्ह तुम्ह भारी। नारि बिरहँ तुम्ह होब दुखारी॥4॥

English Meaning

…You gave me the form of a monkey, and now monkeys will come to Your aid. You inflicted deep pain upon me (by separating me from the princess), so You too shall endure the agony of separation from Your wife.”

Hindi Meaning

तुमने हमारा रूप बंदर का सा बना दिया था, इससे बंदर ही तुम्हारी सहायता करेंगे। (मैं जिस स्त्री को चाहता था, उससे मेरा वियोग कराकर) तुमने मेरा बड़ा अहित किया है, इससे तुम भी स्त्री के वियोग में दुःखी होंगे॥4॥

Doha 137 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* श्राप सीस धरि हरषि हियँ प्रभु बहु बिनती कीन्हि॥
निज माया कै प्रबलता करषि कृपानिधि लीन्हि॥137॥

English Meaning

Accepting the curse with joy in His heart, the Lord humbly pleaded in various ways. Then, the ocean of mercy withdrew the powerful effect of His illusory energy.

Hindi Meaning

शाप को सिर पर चढ़ाकर, हृदय में हर्षित होते हुए प्रभु ने नारदजी से बहुत विनती की और कृपानिधान भगवान ने अपनी माया की प्रबलता खींच ली॥137॥

Chaupai 1 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* जब हरि माया दूरि निवारी। नहिं तहँ रमा न राजकुमारी॥
तब मुनि अति सभीत हरि चरना। गहे पाहि प्रनतारति हरना॥1॥

English Meaning

When Lord Hari withdrew the effect of His illusory energy, neither Lakshmi ji nor the Princess remained. The Sage, now overcome with fear, fell at Lord Hari’s feet and pleaded, “O’ Lord, You remove the sorrows of those who surrender at Your lotus feet, please save me!…

Hindi Meaning

जब भगवान ने अपनी माया को हटा लिया, तब वहाँ न लक्ष्मी ही रह गईं, न राजकुमारी ही। तब मुनि ने अत्यन्त भयभीत होकर श्री हरि के चरण पकड़ लिए और कहा- हे शरणागत के दुःखों को हरने वाले! मेरी रक्षा कीजिए॥1॥

Chaupai 2 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

मृषा होउ मम श्राप कृपाला। मम इच्छा कह दीनदयाला॥
मैं दुर्बचन कहे बहुतेरे। कह मुनि पाप मिटिहिं किमि मेरे॥2॥

English Meaning

…O’ Merciful One, may my curse prove false,” the Sage pleaded. The compassionate Lord replied, “This all was according to my own will.” The Muni then said, “I have spoken many harsh words, how will my sins be absolved?”

Hindi Meaning

हे कृपालु! मेरा शाप मिथ्या हो जाए। तब दीनों पर दया करने वाले भगवान ने कहा कि यह सब मेरी ही इच्छा (से हुआ) है। मुनि ने कहा- मैंने आप को अनेक खोटे वचन कहे हैं। मेरे पाप कैसे मिटेंगे?॥2॥

Chaupai 3 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

जपहु जाइ संकर सत नामा। होइहि हृदयँ तुरत बिश्रामा॥
कोउ नहिं सिव समान प्रिय मोरें। असि परतीति तजहु जनि भोरें॥3॥

English Meaning

The Lord said, “ Go and chant the hundred names of Lord Shankar , and your heart will be at peace instantly. No one is as dear to me as Lord Shiv, never let go of this belief, not even by mistake…

Hindi Meaning

(भगवान ने कहा-) जाकर शंकरजी के शतनाम का जप करो, इससे हृदय में तुरंत शांति होगी। शिवजी के समान मुझे कोई प्रिय नहीं है, इस विश्वास को भूलकर भी न छोड़ना॥3॥

Chaupai 4 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

जेहि पर कृपा न करहिं पुरारी। सो न पाव मुनि भगति हमारी॥
अस उर धरि महि बिचरहु जाई। अब न तुम्हहि माया निअराई॥4॥

English Meaning

…”O’ Sage, one who does not receive the grace of Purari (Lord Shiv) can never attain my devotion. Keep this in mind as you wander the Earth. From now on, my illusory energy will never affect you.”

Hindi Meaning

हे मुनि ! पुरारि (शिवजी) जिस पर कृपा नहीं करते, वह मेरी भक्ति नहीं पाता। हृदय में ऐसा निश्चय करके जाकर पृथ्वी पर विचरो। अब मेरी माया तुम्हारे निकट नहीं आएगी॥4॥

Doha 138 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* बहुबिधि मुनिहि प्रबोधि प्रभु तब भए अंतरधान।
सत्यलोक नारद चले करत राम गुन गान॥138॥

English Meaning

After reassuring the Muni in various ways, the Lord gently withdrew from Narad’s sight. Filled with devotion, Narad ji then journeyed to Satyalok (the abode of Brahma ji), singing the glories of Lord Ram.

Hindi Meaning

बहुत प्रकार से मुनि को समझा-बुझाकर (ढाँढस देकर) तब प्रभु अंतर्द्धान हो गए और नारदजी श्री रामचन्द्रजी के गुणों का गान करते हुए सत्य लोक (ब्रह्मलोक) को चले॥138॥

Chaupai 1 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

* हर गन मुनिहि जात पथ देखी। बिगत मोह मन हरष बिसेषी॥
अति सभीत नारद पहिं आए। गहि पद आरत बचन सुहाए॥1॥

English Meaning

When Lord Shiv’s attendants saw the Muni walking along, free from delusion and filled with immense joy, they approached Narad ji with great apprehension. Falling at his feet, they pleaded with sweet and humble words,…

Hindi Meaning

शिवजी के गणों ने जब मुनि को मोहरहित और मन में बहुत प्रसन्न होकर मार्ग में जाते हुए देखा तब वे अत्यन्त भयभीत होकर नारदजी के पास आए और उनके चरण पकड़कर दीन वचन बोले-॥1॥

Chaupai 2 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

हर गन हम न बिप्र मुनिराया। बड़ अपराध कीन्ह फल पाया॥
श्राप अनुग्रह करहु कृपाला। बोले नारद दीनदयाला॥2॥

English Meaning

…“O’ Finest among Sages, we are the attendants of Lord Shiv, not Brahmins. We have committed a great sin and have received the fruits of our actions. O’ Merciful one, please lift the effects of the curse.” Moved by their plea, the compassionate Narad ji replied,…

Hindi Meaning

हे मुनिराज! हम ब्राह्मण नहीं हैं, शिवजी के गण हैं। हमने बड़ा अपराध किया, जिसका फल हमने पा लिया। हे कृपालु! अब शाप दूर करने की कृपा कीजिए। दीनों पर दया करने वाले नारदजी ने कहा-॥2॥

Chaupai 3 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

निसिचर जाइ होहु तुम्ह दोऊ। बैभव बिपुल तेज बल होऊ॥
भुज बल बिस्व जितब तुम्ह जहिआ। धरिहहिं बिष्नु मनुज तनु तहिआ॥3॥

English Meaning

…”Both of you shall go and be born as demons, endowed with immense grandeur, fame, and strength. When you conquer the entire world through the might of your arms, Lord Vishnu will descend in a human form…

Hindi Meaning

तुम दोनों जाकर राक्षस होओ, तुम्हें महान ऐश्वर्य, तेज और बल की प्राप्ति हो। तुम अपनी भुजाओं के बल से जब सारे विश्व को जीत लोगे, तब भगवान विष्णु मनुष्य का शरीर धारण करेंगे॥3॥

Chaupai 4 विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari

समर मरन हरि हाथ तुम्हारा। होइहहु मुकुत न पुनि संसारा॥
चले जुगल मुनि पद सिर नाई। भए निसाचर कालहि पाई॥4॥

English Meaning

…”Dying at the hands of Lord Hari in battle, you will attain liberation and never return to this world.” Hearing this, both bowed at the Sage’s feet and departed. In due time, they were born as mighty demons.

Hindi Meaning

युद्ध में श्री हरि के हाथ से तुम्हारी मृत्यु होगी, जिससे तुम मुक्त हो जाओगे और फिर संसार में जन्म नहीं लोगे। वे दोनों मुनि के चरणों में सिर नवाकर चले और समय पाकर राक्षस हुए॥4॥

Doha 139 श्री मनु-शतरूपा जी का तप एवं वरदान – The penance of Shri Manu and Shatrupa ji and Lord’s boon

* एक कलप एहि हेतु प्रभु लीन्ह मनुज अवतार।
सुर रंजन सज्जन सुखद हरि भंजन भुमि भार॥139॥

English Meaning

Due to this reason (Narad ji’s curse), in one kalpa, the Lord incarnated as a human. Lord Hari brings joy to the Demigods, happiness to the righteous, and relieves the Earth of its burden.

Hindi Meaning

देवताओं को प्रसन्न करने वाले, सज्जनों को सुख देने वाले और पृथ्वी का भार हरण करने वाले भगवान ने एक कल्प में इसी कारण मनुष्य का अवतार लिया था॥139॥

Chaupai 1 श्री मनु-शतरूपा जी का तप एवं वरदान – The penance of Shri Manu and Shatrupa ji and Lord’s boon

* एहि बिधि जनम करम हरि केरे। सुंदर सुखद बिचित्र घनेरे॥
कलप कलप प्रति प्रभु अवतरहीं। चारु चरित नानाबिधि करहीं॥1॥

English Meaning

In this way, Lord Hari has many incarnations and divine exploits, each enchanting, blissful, and uniquely divine. In every kalpa (cycle of creation), He takes an avatar and performs numerous wondrous deeds.

Hindi Meaning

इस प्रकार भगवान के अनेक सुंदर, सुखदायक और अलौकिक जन्म और कर्म हैं। प्रत्येक कल्प में जब-जब भगवान अवतार लेते हैं और नाना प्रकार की सुंदर लीलाएँ करते हैं,॥1॥

Chaupai 2 श्री मनु-शतरूपा जी का तप एवं वरदान – The penance of Shri Manu and Shatrupa ji and Lord’s boon

तब-तब कथा मुनीसन्ह गाई। परम पुनीत प्रबंध बनाई॥
बिबिध प्रसंग अनूप बखाने। करहिं न सुनि आचरजु सयाने॥2॥

English Meaning

In each kalpa, saints compile and sing of the Lord’s sacred exploits. Many unique narratives have been shared, yet the saintly remain unsurprised, as they understand His divine play.

Hindi Meaning

तब-तब मुनीश्वरों ने परम पवित्र काव्य रचना करके उनकी कथाओं का गान किया है और भाँति-भाँति के अनुपम प्रसंगों का वर्णन किया है, जिनको सुनकर समझदार (विवेकी) लोग आश्चर्य नहीं करते॥2॥