Day 2 of Navah Parayan Reading program Day 2 / 9
हरि अनंत हरि कथा अनंता। कहहिं सुनहिं बहुबिधि सब संता॥
रामचंद्र के चरित सुहाए। कलप कोटि लगि जाहिं न गाए॥3॥
Lord Hari is infinite, and His divine tales are countless. Saints narrate and listen to them in countless ways. The glorious exploits of Lord Ram are so vast that even millions of kalpas would not suffice to sing them all.
श्री हरि अनंत हैं (उनका कोई पार नहीं पा सकता) और उनकी कथा भी अनंत है। सब संत लोग उसे बहुत प्रकार से कहते-सुनते हैं। श्री रामचन्द्रजी के सुंदर चरित्र करोड़ों कल्पों में भी गाए नहीं जा सकते॥3॥
यह प्रसंग मैं कहा भवानी। हरिमायाँ मोहहिं मुनि ग्यानी॥
प्रभु कौतुकी प्रनत हितकारी। सेवत सुलभ सकल दुखहारी॥4॥
Lord Shiv says, “O’ Bhawani, I have narrated how the illusory energy of Lord Hari deluded the wise Muni. The Lord is ever playful, compassionate to those who surrender to Him, easy to serve, and the remover of all sorrows…
(शिवजी कहते हैं कि) हे पार्वती! मैंने यह बताने के लिए इस प्रसंग को कहा कि ज्ञानी मुनि भी भगवान की माया से मोहित हो जाते हैं। प्रभु कौतुकी (लीलामय) हैं और शरणागत का हित करने वाले हैं। वे सेवा करने में बहुत सुलभ और सब दुःखों के हरने वाले हैं॥4॥
* सुर नर मुनि कोउ नाहिं जेहि न मोह माया प्रबल।
अस बिचारि मन माहिं भजिअ महामाया पतिहि॥140॥
…No Demigod, human, or sage is beyond the influence of the Lord’s powerful illusory energy. Keeping this in mind, all should worship the Supreme Lord, the Master of Maya…
देवता, मनुष्य और मुनियों में ऐसा कोई नहीं है, जिसे भगवान की महान बलवती माया मोहित न कर दे। मन में ऐसा विचारकर उस महामाया के स्वामी (प्रेरक) श्री भगवान का भजन करना चाहिए॥140॥
*अपर हेतु सुनु सैलकुमारी। कहउँ बिचित्र कथा बिस्तारी॥
जेहि कारन अज अगुन अरूपा। ब्रह्म भयउ कोसलपुर भूपा॥1॥
…O’ Daughter of the Mountain King, now listen to another reason for Shri Ram’s incarnation. I will narrate this unique tale in detail—how the unborn, attribute-free, formless Brahm took birth as the King of the Koshal Kingdom (Ayodhya)…
हे गिरिराजकुमारी! अब भगवान के अवतार का वह दूसरा कारण सुनो- मैं उसकी विचित्र कथा विस्तार करके कहता हूँ- जिस कारण से जन्मरहित, निर्गुण और रूपरहित (अव्यक्त सच्चिदानंदघन) ब्रह्म अयोध्यापुरी के राजा हुए॥1॥
जो प्रभु बिपिन फिरत तुम्ह देखा। बंधु समेत धरें मुनिबेषा॥
जासु चरित अवलोकि भवानी। सती सरीर रहिहु बौरानी॥2॥
…O’ Bhawani, in Your previous life as Sati, the Lord whom You saw wandering in the forest with His brother, dressed as ascetics, and whose divine exploits bewildered You…
जिन प्रभु श्री रामचन्द्रजी को तुमने भाई लक्ष्मणजी के साथ मुनियों का सा वेष धारण किए वन में फिरते देखा था और हे भवानी! जिनके चरित्र देखकर सती के शरीर में तुम ऐसी बावली हो गई थीं कि- ॥2॥
अजहुँ न छाया मिटति तुम्हारी। तासु चरित सुनु भ्रम रुज हारी॥
लीला कीन्हि जो तेहिं अवतारा। सो सब कहिहउँ मति अनुसारा॥3॥
…that even to this day, the effect of that delusion has not faded. Now, listen to the divine pastimes of that same Lord Ram, which dispel the illness of delusion. I will narrate to You all the glorious deeds He performed in that incarnation, to the best of my understanding.”
अब भी तुम्हारे उस बावलेपन की छाया नहीं मिटती, उन्हीं के भ्रम रूपी रोग के हरण करने वाले चरित्र सुनो। उस अवतार में भगवान ने जो-जो लीला की, वह सब मैं अपनी बुद्धि के अनुसार तुम्हें कहूँगा॥3॥
भरद्वाज सुनि संकर बानी। सकुचि सप्रेम उमा मुसुकानी॥
लगे बहुरि बरनै बृषकेतू। सो अवतार भयउ जेहि हेतू॥4॥
Sage Yagyavalkya ji said, “O’ Bhardwaj, hearing Lord Shankar’s words, Goddess Uma felt shy and smiled affectionately. Then, Lord Shiv, whose banner bears the emblem of a bull, began narrating the reasons behind Shri Ram’s incarnation…
(याज्ञवल्क्यजी ने कहा-) हे भरद्वाज! शंकरजी के वचन सुनकर पार्वतीजी सकुचाकर प्रेमसहित मुस्कुराईं। फिर वृषकेतु शिवजी जिस कारण से भगवान का वह अवतार हुआ था, उसका वर्णन करने लगे॥4॥
* सो मैं तुम्ह सन कहउँ सबु सुनु मुनीस मन लाइ।
रामकथा कलि मल हरनि मंगल करनि सुहाइ॥141॥
…O’ Bhardwaj, I will now narrate everything to you, listen attentively. The tale of Lord Ram destroys the sins of Kaliyug, brings auspiciousness, and is exceedingly beautiful.”
हे मुनीश्वर भरद्वाज! मैं वह सब तुमसे कहता हूँ, मन लगाकर सुनो। श्री रामचन्द्रजी की कथा कलियुग के पापों को हरने वाली, कल्याण करने वाली और बड़ी सुंदर है॥141॥
* स्वायंभू मनु अरु सतरूपा। जिन्ह तें भै नरसृष्टि अनूपा॥
दंपति धरम आचरन नीका। अजहुँ गाव श्रुति जिन्ह कै लीका॥1॥
Swayambhu Manu ji and his wife Shatrupa ji are the progenitors of the human race, unmatched in their creation. Both upheld the highest religious principles and moral conduct, and to this day, the Vedas sing praises of their noble character.
स्वायम्भुव मनु और (उनकी पत्नी) शतरूपा, जिनसे मनुष्यों की यह अनुपम सृष्टि हुई, इन दोनों पति-पत्नी के धर्म और आचरण बहुत अच्छे थे। आज भी वेद जिनकी मर्यादा का गान करते हैं॥1॥
नृप उत्तानपाद सुत तासू। ध्रुव हरिभगत भयउ सुत जासू॥
लघु सुत नाम प्रियब्रत ताही। बेद पुरान प्रसंसहिं जाही॥2॥
King Uttanpad was their son and the father of Dhruv ji, the exalted devotee of Lord Hari. Manu’s younger son, Priyavrat, is glorified in the Vedas and Puranas.
राजा उत्तानपाद उनके पुत्र थे, जिनके पुत्र (प्रसिद्ध) हरिभक्त ध्रुवजी हुए। उन (मनुजी) के छोटे लड़के का नाम प्रियव्रत था, जिनकी प्रशंसा वेद और पुराण करते हैं॥2॥
देवहूति पुनि तासु कुमारी। जो मुनि कर्दम कै प्रिय नारी॥
आदि देव प्रभु दीनदयाला। जठर धरेउ जेहिं कपिल कृपाला॥3॥
And Devhuti was their daughter, the beloved wife of Sage Kardam. She bore in her womb the compassionate and benevolent Kapil Muni, who is merciful to the humble and gracious to all.
पुनः देवहूति उनकी कन्या थी, जो कर्दम मुनि की प्यारी पत्नी हुई और जिन्होंने आदि देव, दीनों पर दया करने वाले समर्थ एवं कृपालु भगवान कपिल को गर्भ में धारण किया॥3॥
सांख्य सास्त्र जिन्ह प्रगट बखाना। तत्व बिचार निपुन भगवाना॥
तेहिं मनु राज कीन्ह बहु काला। प्रभु आयसु सब बिधि प्रतिपाला॥4॥
Muni Kapil is renowned for revealing the Sankhya Shastra (the philosophy of creation based on God, the material world, and the individual soul). Lord Kapil was an expert in explaining the fundamental elements of nature (Earth, fire, air, ether, and more). That same Swayambhu Manu ji ruled for many years, faithfully adhering to the commands of the Almighty with utmost diligence.
तत्वों का विचार करने में अत्यन्त निपुण जिन (कपिल) भगवान ने सांख्य शास्त्र का प्रकट रूप में वर्णन किया, उन (स्वायम्भुव) मनुजी ने बहुत समय तक राज्य किया और सब प्रकार से भगवान की आज्ञा (रूप शास्त्रों की मर्यादा) का पालन किया॥4॥
* होइ न बिषय बिराग भवन बसत भा चौथपन॥
हृदयँ बहुत दुख लाग जनम गयउ हरिभगति बिनु॥142॥
Living in the palace, King Manu and Shatrupa ji entered the fourth stage of life (old age) but remained attached to sensual pleasures. This filled their hearts with sorrow, as they realized their life had passed without devotion to Lord Hari.
घर में रहते बुढ़ापा आ गया, परन्तु विषयों से वैराग्य नहीं होता (इस बात को सोचकर) उनके मन में बड़ा दुःख हुआ कि श्री हरि की भक्ति बिना जन्म यों ही चला गया॥142॥
* बरबस राज सुतहि तब दीन्हा। नारि समेत गवन बन कीन्हा॥
तीरथ बर नैमिष बिख्याता। अति पुनीत साधक सिधि दाता॥1॥
Manu ji then firmly entrusted the Kingdom’s command to his sons and, along with his wife Shatrupa ji, set out for the forest. Naimisharanya, renowned as the most sacred and supreme among all holy places, grants divine blessings and spiritual power to devoted seekers.
तब मनुजी ने अपने पुत्र को जबर्दस्ती राज्य देकर स्वयं स्त्री सहित वन को गमन किया। अत्यन्त पवित्र और साधकों को सिद्धि देने वाला तीर्थों में श्रेष्ठ नैमिषारण्य प्रसिद्ध है॥1॥
बसहिं तहाँ मुनि सिद्ध समाजा। तहँ हियँ हरषि चलेउ मनु राजा॥
पंथ जात सोहहिं मतिधीरा। ग्यान भगति जनु धरें सरीरा॥2॥
Groups of enlightened saints and sages resided in Naimisharanya, and King Manu journeyed there with joy in his heart. As they walked the sacred path, the serene-minded King and his wife radiated a divine glow, as if knowledge and devotion had taken human form.
वहाँ मुनियों और सिद्धों के समूह बसते हैं। राजा मनु हृदय में हर्षित होकर वहीं चले। वे धीर बुद्धि वाले राजा-रानी मार्ग में जाते हुए ऐसे सुशोभित हो रहे थे मानों ज्ञान और भक्ति ही शरीर धारण किए जा रहे हों॥2॥
पहुँचे जाइ धेनुमति तीरा। हरषि नहाने निरमल नीरा॥
आए मिलन सिद्ध मुनि ग्यानी। धरम धुरंधर नृपरिषि जानी॥3॥
Upon reaching the banks of the Gomti River, they joyfully bathed in its pristine waters. Enlightened saints and learned sages gathered to meet the king-turned-sage, recognizing him as a supreme example of one who faithfully follows the path of righteousness.
(चलते-चलते) वे गोमती के किनारे जा पहुँचे। हर्षित होकर उन्होंने निर्मल जल में स्नान किया। उनको धर्मधुरंधर राजर्षि जानकर सिद्ध और ज्ञानी मुनि उनसे मिलने आए॥3॥
जहँ जहँ तीरथ रहे सुहाए। मुनिन्ह सकल सादर करवाए॥
कृस सरीर मुनिपट परिधाना। सत समाज नित सुनहिं पुराना॥4॥
The sages reverently guided them through the sacred pilgrimage sites of Naimisharanya. Their bodies grew frail, and dressed in the attire of ascetics, they spent their days listening to the Puranas in the assembly of saints.
जहाँ-जहाँ सुंदर तीर्थ थे, मुनियों ने आदरपूर्वक सभी तीर्थ उनको करा दिए। उनका शरीर दुर्बल हो गया था। वे मुनियों के से (वल्कल) वस्त्र धारण करते थे और संतों के समाज में नित्य पुराण सुनते थे॥4॥
* द्वादस अच्छर मंत्र पुनि जपहिं सहित अनुराग।
बासुदेव पद पंकरुह दंपति मन अति लाग॥143॥
With deep love and devotion, they chanted the twelve-lettered Sanskrit mantra (Om Namo Bhagavate Vasudevaya). As a result, both husband and wife became deeply attached to the lotus feet of Lord Vasudev (Lord Hari).
और द्वादशाक्षर मन्त्र (ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय) का प्रेम सहित जप करते थे। भगवान वासुदेव के चरणकमलों में उन राजा-रानी का मन बहुत ही लग गया॥143॥
* करहिं अहार साक फल कंदा। सुमिरहिं ब्रह्म सच्चिदानंदा॥
पुनि हरि हेतु करन तप लागे। बारि अधार मूल फल त्यागे॥1॥
Sustaining themselves on vegetables, fruits, and roots, they meditated upon the Supreme Lord (the embodiment of truth, pure consciousness, and eternal bliss). Seeking to please Lord Hari, they intensified their penance, ultimately renouncing all food and surviving solely on water.
वे साग, फल और कन्द का आहार करते थे और सच्चिदानंद ब्रह्म का स्मरण करते थे। फिर वे श्री हरि के लिए तप करने लगे और मूल-फल को त्यागकर केवल जल के आधार पर रहने लगे॥1॥
उर अभिलाष निरंतर होई। देखिअ नयन परम प्रभु सोई॥
अगुन अखंड अनंत अनादी। जेहि चिंतहिं परमारथबादी॥2॥
King Manu and Shatrupa ji carried an unceasing desire in their hearts: “We yearn to behold with our own eyes the Supreme Lord, formless yet manifest, free from material qualities, indivisible, infinite, without beginning or end, whom devoted souls, absorbed in the love of Lord Ram’s feet, ceaselessly meditate upon…
हृदय में निरंतर यही अभिलाषा हुआ करती कि हम (कैसे) उन परम प्रभु को आँखों से देखें, जो निर्गुण, अखंड, अनंत और अनादि हैं और परमार्थवादी (ब्रह्मज्ञानी, तत्त्ववेत्ता) लोग जिनका चिन्तन किया करते हैं॥2॥
नेति नेति जेहि बेद निरूपा। निजानंद निरुपाधि अनूपा॥
संभु बिरंचि बिष्नु भगवाना। उपजहिं जासु अंस तें नाना॥3॥
…whom the Vedas cannot fully comprehend and describe only as “infinite” and “boundless,” the One who is ever-blissful, free from all deceit, and without comparison. From just a mere particle of whom, countless Lord Shivs, Lord Brahmas, and Lord Vishnus come into existence…
जिन्हें वेद ‘नेति-नेति’ (यह भी नहीं, यह भी नहीं) कहकर निरूपण करते हैं। जो आनंदस्वरूप, उपाधिरहित और अनुपम हैं एवं जिनके अंश से अनेक शिव, ब्रह्मा और विष्णु भगवान प्रकट होते हैं॥3॥
ऐसेउ प्रभु सेवक बस अहई। भगत हेतु लीलातनु गहई॥
जौं यह बचन सत्य श्रुति भाषा। तौ हमार पूजिहि अभिलाषा॥4॥
…Such a great Lord, though infinite and beyond all, is also under the control of His devotee. For the welfare of His devotees, He manifests in a human form as an avatar. If the words of the Vedas hold true, then our heartfelt desire shall surely be fulfilled.”
ऐसे (महान) प्रभु भी सेवक के वश में हैं और भक्तों के लिए (दिव्य) लीला विग्रह धारण करते हैं। यदि वेदों में यह वचन सत्य कहा है, तो हमारी अभिलाषा भी अवश्य पूरी होगी॥4॥
* एहि विधि बीते बरष षट सहस बारि आहार।
संबत सप्त सहस्र पुनि रहे समीर अधार॥144॥
In this manner, 6,000 years passed as they survived solely on water. Thereafter, for another 7,000 years, they sustained themselves on nothing but air.
इस प्रकार जल का आहार (करके तप) करते छह हजार वर्ष बीत गए। फिर सात हजार वर्ष वे वायु के आधार पर रहे॥144॥
* बरष सहस दस त्यागेउ सोऊ। ठाढ़े रहे एक पद दोऊ ॥
बिधि हरि हर तप देखि अपारा। मनु समीप आए बहु बारा॥1॥
For the next 10,000 years, they renounced even air as sustenance, standing on one leg in unwavering penance. Witnessing their extraordinary austerity, Lord Brahma, Lord Vishnu, and Lord Shiv appeared before Manu ji multiple times.
दस हजार वर्ष तक उन्होंने वायु का आधार भी छोड़ दिया। दोनों एक पैर से खड़े रहे। उनका अपार तप देखकर ब्रह्मा, विष्णु और शिवजी कई बार मनुजी के पास आए॥1॥
मागहु बर बहु भाँति लोभाए। परम धीर नहिं चलहिं चलाए॥
अस्थिमात्र होइ रहे सरीरा। तदपि मनाग मनहिं नहिं पीरा॥2॥
The Gods tried to entice them in various ways to ask for a boon, but Manu ji and Shatrupa ji, unwavering in patience, remained resolute, their sole desire was to behold Lord Hari with their own eyes. Their bodies had withered to mere skeletons, yet their hearts felt not the slightest pain.
उन्होंने इन्हें अनेक प्रकार से ललचाया और कहा कि कुछ वर माँगो। पर ये परम धैर्यवान (राजा-रानी अपने तप से किसी के) डिगाए नहीं डिगे। यद्यपि उनका शरीर हड्डियों का ढाँचा मात्र रह गया था, फिर भी उनके मन में जरा भी पीड़ा नहीं थी॥2॥
प्रभु सर्बग्य दास निज जानी। गति अनन्य तापस नृप रानी॥
मागु मागु बरु भै नभ बानी। परम गभीर कृपामृत सानी॥3॥
The all-knowing Lord understood that the saintly King and Queen were His true devotees and that He alone was their supreme Lord. Then, from the Heavens, a deep, benevolent, and nectar-like voice resounded: “Ask for a boon.”
सर्वज्ञ प्रभु ने अनन्य गति (आश्रय) वाले तपस्वी राजा-रानी को ‘निज दास’ जाना। तब परम गंभीर और कृपा रूपी अमृत से सनी हुई यह आकाशवाणी हुई कि ‘वर माँगो’॥3॥
मृतक जिआवनि गिरा सुहाई। श्रवन रंध्र होइ उर जब आई॥
हृष्ट पुष्ट तन भए सुहाए। मानहुँ अबहिं भवन ते आए॥4॥
As the sweet and divine voice, capable of reviving even the dead, entered Manu ji and Shatrupa ji’s hearts through the cavity of their ears, their withered bodies transformed. They became radiant, strong, and full of life, as if they had just stepped out of their palace.
मुर्दे को भी जिला देने वाली यह सुंदर वाणी कानों के छेदों से होकर जब हृदय में आई, तब राजा-रानी के शरीर ऐसे सुंदर और हृष्ट-पुष्ट हो गए, मानो अभी घर से आए हैं॥4॥
* श्रवन सुधा सम बचन सुनि पुलक प्रफुल्लित गात।
बोले मनु करि दंडवत प्रेम न हृदयँ समात॥145॥
Listening to the sweet, nectar-like voice, a thrill ran through their bodies, filling them with joy. Overwhelmed with love, Manu ji prostrated himself on the ground and said,…
कानों में अमृत के समान लगने वाले वचन सुनते ही उनका शरीर पुलकित और प्रफुल्लित हो गया। तब मनुजी दण्डवत करके बोले- प्रेम हृदय में समाता न था-॥145॥
* सुनु सेवक सुरतरु सुरधेनू। बिधि हरि हर बंदित पद रेनू॥
सेवत सुलभ सकल सुखदायक। प्रनतपाल सचराचर नायक॥1॥
…”Listen, O’ Lord! You are like the wish-fulfilling Kalpavriksh (celestial tree) and the divine Kaamdhenu (celestial cow) for Your devotees. Even Lord Brahma, Lord Vishnu, and Lord Shiv revere the dust of Your feet. You are easily pleased and the bestower of all joy. You protect those who surrender unto You and reign as the supreme Lord of all creation, both animate and inanimate…
हे प्रभो! सुनिए, आप सेवकों के लिए कल्पवृक्ष और कामधेनु हैं। आपके चरण रज की ब्रह्मा, विष्णु और शिवजी भी वंदना करते हैं। आप सेवा करने में सुलभ हैं तथा सब सुखों के देने वाले हैं। आप शरणागत के रक्षक और जड़-चेतन के स्वामी हैं॥1॥
जौं अनाथ हित हम पर नेहू। तौ प्रसन्न होई यह बर देहू॥
जोसरूप बस सिव मन माहीं। जेहिं कारन मुनि जतन कराहीं॥2॥
…O’ Well-wisher of the helpless, if You are truly affectionate towards us, kindly be pleased and grant us this boon. May we behold Your divine form, the one that dwells in the heart of Lord Shiv, the very form for which sages undertake intense penance…
हे अनाथों का कल्याण करने वाले! यदि हम लोगों पर आपका स्नेह है, तो प्रसन्न होकर यह वर दीजिए कि आपका जो स्वरूप शिवजी के मन में बसता है और जिस (की प्राप्ति) के लिए मुनि लोग यत्न करते हैं॥2॥
जो भुसुंडि मन मानस हंसा। सगुन अगुन जेहि निगम प्रसंसा॥
देखहिं हम सो रूप भरि लोचन। कृपा करहु प्रनतारति मोचन॥3॥
…the One likened to a swan gliding in the sacred Mansarovar Lake of Kak Bhushundi’s heart, the One whom the Vedas extol as both formless and manifest. O’ Lord, we long to behold that divine form and fill our eyes with its splendour. Be merciful upon us, O’ Compassionate One, who removes all suffering from those who surrender unto You.
जो काकभुशुण्डि के मन रूपी मान सरोवर में विहार करने वाला हंस है, सगुण और निर्गुण कहकर वेद जिसकी प्रशंसा करते हैं, हे शरणागत के दुःख मिटाने वाले प्रभो! ऐसी कृपा कीजिए कि हम उसी रूप को नेत्र भरकर देखें॥3॥
दंपति बचन परम प्रिय लागे। मृदुल बिनीत प्रेम रस पागे॥
भगत बछल प्रभु कृपानिधाना। बिस्वबास प्रगटे भगवाना॥4॥
Steeped in the nectar of devotion, the soft and humble prayer of the King and Queen greatly pleased the Lord. The omnipresent Lord, an ocean of mercy and ever gracious to His devotees, then manifested before them.
राजा-रानी के कोमल, विनययुक्त और प्रेमरस में पगे हुए वचन भगवान को बहुत ही प्रिय लगे। भक्तवत्सल, कृपानिधान, सम्पूर्ण विश्व के निवास स्थान (या समस्त विश्व में व्यापक), सर्वसमर्थ भगवान प्रकट हो गए॥4॥
* नील सरोरुह नील मनि नील नीरधर स्याम।
लाजहिं तन सोभा निरखि कोटि कोटि सत काम॥146॥
The Lord’s divine form radiated an enchanting hue, resembling a blue lotus, a sapphire gem, and a rain-laden cloud. His beauty was so mesmerizing that it could put millions of Kaamdevs to shame.
भगवान के नीले कमल, नीलमणि और नीले (जलयुक्त) मेघ के समान (कोमल, प्रकाशमय और सरस) श्यामवर्ण (चिन्मय) शरीर की शोभा देखकर करोड़ों कामदेव भी लजा जाते हैं॥146॥
* सरद मयंक बदन छबि सींवा। चारु कपोल चिबुक दर ग्रीवा॥
अधर अरुन रद सुंदर नासा। बिधु कर निकर बिनिंदक हासा॥1॥
The grace of the Lord’s face embodies the pinnacle of beauty, resembling the full autumnal Moon at its brightest. His chin and cheeks are exquisitely radiant, and His neck is gracefully shaped like a conch shell. His lips are crimson, while His teeth and nose add to His divine charm. His enchanting smile outshines even the soothing rays of the Moon.
उनका मुख शरद (पूर्णिमा) के चन्द्रमा के समान छबि की सीमास्वरूप था। गाल और ठोड़ी बहुत सुंदर थे, गला शंख के समान (त्रिरेखायुक्त, चढ़ाव-उतार वाला) था। लाल होठ, दाँत और नाक अत्यन्त सुंदर थे। हँसी चन्द्रमा की किरणावली को नीचा दिखाने वाली थी॥1॥
नव अंबुज अंबक छबि नीकी। चितवनि ललित भावँतीजी की॥
भृकुटि मनोज चाप छबि हारी। तिलक ललाट पटल दुतिकारी॥2॥
His eyes, as beautiful as newly blossomed lotuses, radiate divine grace, and His enchanting gaze captivates the heart. His elegantly arched eyebrows surpass the beauty of Kaamdev’s bow, and a radiant sectarian mark (tilak) adorns His forehead, adding to His celestial splendour.
नेत्रों की छवि नए (खिले हुए) कमल के समान बड़ी सुंदर थी। मनोहर चितवन जी को बहुत प्यारी लगती थी। टेढ़ी भौंहें कामदेव के धनुष की शोभा को हरने वाली थीं। ललाट पटल पर प्रकाशमय तिलक था॥2॥
कुंडल मकर मुकुट सिर भ्राजा। कुटिल केस जनु मधुप समाजा॥
उर श्रीबत्स रुचिर बनमाला। पदिक हार भूषन मनिजाला॥3॥
His ears are adorned with fish-shaped earrings, and a radiant crown graces His head. His curly locks resemble a swarm of bees. Upon His chest gleams the sacred Shrivatsa mark (symbolizing Goddess Lakshmi). He wears a magnificent garland (vanmala, woven with tulsi leaves, jasmine, mandaar, parijaat, and lotus flowers). A dazzling necklace studded with precious gems, along with many other exquisite ornaments, further adorns His broad chest.
कानों में मकराकृत (मछली के आकार के) कुंडल और सिर पर मुकुट सुशोभित था। टेढ़े (घुँघराले) काले बाल ऐसे सघन थे, मानो भौंरों के झुंड हों। हृदय पर श्रीवत्स, सुंदर वनमाला, रत्नजड़ित हार और मणियों के आभूषण सुशोभित थे॥3॥
केहरि कंधर चारु जनेऊ। बाहु बिभूषन सुंदर तेऊ॥
मकरि कर सरिस सुभग भुजदंडा। कटि निषंग कर सर कोदंडा॥4॥
His broad, well-built shoulders and strong neck resemble that of a majestic lion, adorned with a charming sacred thread. His long, graceful arms, resembling the trunk of an elephant, are decorated with exquisite ornaments. A quiver is fastened at His waist, and in His hands, He firmly holds a bow and arrow.
सिंह की सी गर्दन थी, सुंदर जनेऊ था। भुजाओं में जो गहने थे, वे भी सुंदर थे। हाथी की सूँड के समान (उतार-चढ़ाव वाले) सुंदर भुजदंड थे। कमर में तरकस और हाथ में बाण और धनुष (शोभा पा रहे) थे॥4॥
* तड़ित बिनिंदक पीत पट उदर रेख बर तीनि।
नाभि मनोहर लेति जनु जमुन भँवर छबि छीनि॥147॥
Lord Ram is adorned in golden-hued yellow garments, whose radiance surpasses even that of lightning. His belly bears three graceful lines, adding to His divine charm. His navel, so captivating and pleasing to the heart, seems to outshine the beauty of a whirlpool in the sacred Yamuna River.
(स्वर्ण-वर्ण का प्रकाशमय) पीताम्बर बिजली को लजाने वाला था। पेट पर सुंदर तीन रेखाएँ (त्रिवली) थीं। नाभि ऐसी मनोहर थी, मानो यमुनाजी के भँवरों की छबि को छीने लेती हो॥147॥
* पद राजीव बरनि नहिं जाहीं। मुनि मन मधुप बसहिं जेन्ह माहीं॥
बाम भाग सोभति अनुकूला। आदिसक्ति छबिनिधि जगमूला॥1॥
The beauty of Lord Ram’s lotus feet, where the hearts of sages dwell like bees drawn to nectar, is beyond expression. His left side is glorified by the divine presence of His beloved wife, Adi Shakti Sita ji, the embodiment of beauty and the primordial source of creation.
जिनमें मुनियों के मन रूपी भौंरे बसते हैं, भगवान के उन चरणकमलों का तो वर्णन ही नहीं किया जा सकता। भगवान के बाएँ भाग में सदा अनुकूल रहने वाली, शोभा की राशि जगत की मूलकारण रूपा आदि शक्ति श्री जानकीजी सुशोभित हैं॥1॥
जासु अंस उपजहिं गुनखानी। अगनित लच्छि उमा ब्रह्मानी॥
भृकुटि बिलास जासु जग होई। राम बाम दिसि सीता सोई॥2॥
From the tiniest fragment of Her divine essence arise endless mines of virtues, countless Goddess Lakshmis, Goddess Parvatis, and Goddess Saraswatis. With just the slightest movement of Her brows, the Universe comes into existence. That supreme and all-encompassing Sita ji stands gracefully at the left side of Lord Ram.
जिनके अंश से गुणों की खान अगणित लक्ष्मी, पार्वती और ब्रह्माणी (त्रिदेवों की शक्तियाँ) उत्पन्न होती हैं तथा जिनकी भौंह के इशारे से ही जगत की रचना हो जाती है, वही (भगवान की स्वरूपा शक्ति) श्री सीताजी श्री रामचन्द्रजी की बाईं ओर स्थित हैं॥2॥
छबिसमुद्र हरि रूप बिलोकी। एकटक रहे नयन पट रोकी॥
चितवहिं सादर रूप अनूपा। तृप्ति न मानहिं मनु सतरूपा॥3॥
Beholding the divine, ocean of beauty, Lord Hari (Shri Ram), King Manu and Shatrupa ji stood in awe, their eyes fixed upon Him, unable to blink. They gazed with deep reverence at His matchless form, yet their hearts remained insatiable, unable to feel fully gratified.
शोभा के समुद्र श्री हरि के रूप को देखकर मनु-शतरूपा नेत्रों के पट (पलकें) रोके हुए एकटक (स्तब्ध) रह गए। उस अनुपम रूप को वे आदर सहित देख रहे थे और देखते-देखते अघाते ही न थे॥3॥
हरष बिबस तन दसा भुलानी। परे दंड इव गहि पद पानी॥
सिर परसे प्रभु निज कर कंजा। तुरत उठाए करुनापुंजा॥4॥
Overwhelmed with divine joy, they lost all awareness of their bodies and fell prostrate to the ground like a stick, clasping the Lord’s feet with their hands. The ever-compassionate Lord Ram, the embodiment of mercy, gently placed His lotus hands upon their heads and lovingly lifted them up at once.
आनंद के अधिक वश में हो जाने के कारण उन्हें अपने देह की सुधि भूल गई। वे हाथों से भगवान के चरण पकड़कर दण्ड की तरह (सीधे) भूमि पर गिर पड़े। कृपा की राशि प्रभु ने अपने करकमलों से उनके मस्तकों का स्पर्श किया और उन्हें तुरंत ही उठा लिया॥4॥
* बोले कृपानिधान पुनि अति प्रसन्न मोहि जानि।
मागहु बर जोइ भाव मन महादानि अनुमानि॥148॥
Then, the Lord, the mine of mercy, said, “Knowing me to be immensely pleased and a generous benefactor, ask for any boon your heart desires.”
फिर कृपानिधान भगवान बोले- मुझे अत्यन्त प्रसन्न जानकर और बड़ा भारी दानी मानकर, जो मन को भाए वही वर माँग लो॥148॥
* सुनि प्रभु बचन जोरि जुग पानी। धरि धीरजु बोली मृदु बानी॥
नाथ देखि पद कमल तुम्हारे। अब पूरे सब काम हमारे॥1॥
Hearing the Lord’s words, King Manu and Shatrupa ji joined their palms, composed themselves, and Manu ji said gently, “O’ Lord, beholding your lotus-like feet has fulfilled all our desires…
प्रभु के वचन सुनकर, दोनों हाथ जोड़कर और धीरज धरकर राजा ने कोमल वाणी कही- हे नाथ! आपके चरणकमलों को देखकर अब हमारी सारी मनःकामनाएँ पूरी हो गईं॥1॥
एक लालसा बड़ि उर माहीं। सुगम अगम कहि जाति सो नाहीं॥
तुम्हहि देत अति सुगम गोसाईं। अगम लाग मोहि निज कृपनाईं॥2॥
…Still, there is one deep longing in my heart. Fulfilling it is both easy and difficult, which is why I hesitate to express it. O’ Lord of the senses, it is easily possible for You to grant, yet due to my wretched state, it feels nearly impossible for me to attain…
फिर भी मन में एक बड़ी लालसा है। उसका पूरा होना सहज भी है और अत्यन्त कठिन भी, इसी से उसे कहते नहीं बनता। हे स्वामी! आपके लिए तो उसका पूरा करना बहुत सहज है, पर मुझे अपनी कृपणता (दीनता) के कारण वह अत्यन्त कठिन मालूम होता है॥2॥
जथा दरिद्र बिबुधतरु पाई। बहु संपति मागत सकुचाई॥
तासु प्रभाउ जान नहिं सोई। तथा हृदयँ मम संसय होई॥3॥
…Just like a poor man, upon finding the Kalpavriksh (he celestial wish-fulfilling tree) feels hesitant to ask for great wealth, unsure of its boundless power, I too hesitate. In the same way, doubt lingers in my heart, even though You are the fulfiller of all wishes…
जैसे कोई दरिद्र कल्पवृक्ष को पाकर भी अधिक द्रव्य माँगने में संकोच करता है, क्योंकि वह उसके प्रभाव को नहीं जानता, वैसे ही मेरे हृदय में संशय हो रहा है॥3॥
सो तुम्ह जानहु अंतरजामी। पुरवहु मोर मनोरथ स्वामी॥
सकुच बिहाइ मागु नृप मोही। मोरें नहिं अदेय कछु तोही॥4॥
…O’ Lord, you know the depths of every heart, so You already understand my desire. Therefore, please fulfill my heart’s longing.” Then Lord Ram said, “O’ King, cast aside your hesitation and ask for whatever you wish. There is nothing that I cannot grant you.”
हे स्वामी! आप अन्तरयामी हैं, इसलिए उसे जानते ही हैं। मेरा वह मनोरथ पूरा कीजिए। (भगवान ने कहा-) हे राजन्! संकोच छोड़कर मुझसे माँगो। तुम्हें न दे सकूँ ऐसा मेरे पास कुछ भी नहीं है॥4॥
*दानि सिरोमनि कृपानिधि नाथ कहउँ सतिभाउ।
चाहउँ तुम्हहि समान सुत प्रभु सन कवन दुराउ॥149॥
Manu ji said, “O’ Crown jewel among donors, O’ Ocean of mercy, O’ Lord, I will speak truthfully, I desire a son like You. There is nothing to conceal from You.”
(राजा ने कहा-) हे दानियों के शिरोमणि! हे कृपानिधान! हे नाथ! मैं अपने मन का सच्चा भाव कहता हूँ कि मैं आपके समान पुत्र चाहता हूँ। प्रभु से भला क्या छिपाना! ॥149॥
* देखि प्रीति सुनि बचन अमोले। एवमस्तु करुनानिधि बोले॥
आपु सरिस खोजौं कहँ जाई। नृप तव तनय होब मैं आई॥1॥
Seeing Manu ji’s deep devotion and hearing his heartfelt words, the ocean of mercy, Lord, said, “So be it! But where can I find someone like myself? Therefore, I shall come myself and be born as your son, O’ King.”
राजा की प्रीति देखकर और उनके अमूल्य वचन सुनकर करुणानिधान भगवान बोले- ऐसा ही हो। हे राजन्! मैं अपने समान (दूसरा) कहाँ जाकर खोजूँ! अतः स्वयं ही आकर तुम्हारा पुत्र बनूँगा॥1॥
सतरूपहिं बिलोकि कर जोरें। देबि मागु बरु जो रुचि तोरें॥
जो बरु नाथ चतुर नृप मागा। सोइ कृपाल मोहि अति प्रिय लागा॥2॥
Seeing Shatrupa ji standing with joined palms, Lord Ram said, “O’ Lady, you too may ask for a boon as per your wish.” Shatrupa ji replied, “O’ Merciful Lord, the boon that my wise king has asked for is just as dear to me…
शतरूपाजी को हाथ जोड़े देखकर भगवान ने कहा- हे देवी! तुम्हारी जो इच्छा हो, सो वर माँग लो। (शतरूपा ने कहा-) हे नाथ! चतुर राजा ने जो वर माँगा, हे कृपालु! वह मुझे बहुत ही प्रिय लगा,॥2॥