Day 2 of Navah Parayan Reading program Day 2 / 9
* सुनि राजा अति अप्रिय बानी। हृदय कंप मुख दुति कुमुलानी॥
चौथेंपन पायउँ सुत चारी। बिप्र बचन नहिं कहेहु बिचारी॥1॥
Hearing these extremely distressing words from Sage Vishwamitra, King Dashrath’s heart trembled, and his face turned pale. He said, “O’ Brahmin, I was blessed with my Sons in my old age. You have spoken without due consideration…
इस अत्यन्त अप्रिय वाणी को सुनकर राजा का हृदय काँप उठा और उनके मुख की कांति फीकी पड़ गई। (उन्होंने कहा-) हे ब्राह्मण! मैंने चौथेपन में चार पुत्र पाए हैं, आपने विचार कर बात नहीं कही॥1॥
मागहु भूमि धेनु धन कोसा। सर्बस देउँ आजु सहरोसा॥
देह प्रान तें प्रिय कछु नाहीं। सोउ मुनि देउँ निमिष एक माहीं॥2॥
…Ask for land, cows, wealth, or even my entire treasury, I will gladly give you everything today. Nothing is dearer than one’s own body and life, yet even these I would surrender in an instant, O’ Sage…
हे मुनि! आप पृथ्वी, गो, धन और खजाना माँग लीजिए, मैं आज बड़े हर्ष के साथ अपना सर्वस्व दे दूँगा। देह और प्राण से अधिक प्यारा कुछ भी नहीं होता, मैं उसे भी एक पल में दे दूँगा॥2॥
सब सुत प्रिय मोहि प्रान की नाईं। राम देत नहिं बनइ गोसाईं॥
कहँ निसिचर अति घोर कठोरा। कहँ सुंदर सुत परम किसोरा॥3॥
…All my four Sons are as dear to me as life itself. O’ Master of the Senses, I cannot give you Ram. On one hand, the demons are extremely fearsome and cruel, and on the other, my sons are very young and beautifully delicate.”
सभी पुत्र मुझे प्राणों के समान प्यारे हैं, उनमें भी हे प्रभो! राम को तो (किसी प्रकार भी) देते नहीं बनता। कहाँ अत्यन्त डरावने और क्रूर राक्षस और कहाँ परम किशोर अवस्था के (बिलकुल सुकुमार) मेरे सुंदर पुत्र! ॥3॥
सुनि नृप गिरा प्रेम रस सानी। हृदयँ हरष माना मुनि ग्यानी॥
तब बसिष्ट बहुबिधि समुझावा। नृप संदेह नास कहँ पावा॥4॥
Hearing the King’s words, filled with the nectar of love, the wise Sage Vishwamitra felt delighted in his heart. Then, Guru Vashishth consoled and reassured King Dashrath in many ways, dispelling all his doubts.
प्रेम रस में सनी हुई राजा की वाणी सुनकर ज्ञानी मुनि विश्वामित्रजी ने हृदय में बड़ा हर्ष माना। तब वशिष्ठजी ने राजा को बहुत प्रकार से समझाया, जिससे राजा का संदेह नाश को प्राप्त हुआ॥4॥
अति आदर दोउ तनय बोलाए। हृदयँ लाइ बहु भाँति सिखाए॥
मेरे प्रान नाथ सुत दोऊ। तुम्ह मुनि पिता आन नहिं कोऊ॥5॥
Then, the King gently summoned his two Sons, Shri Ram and Shri Lakshman, and embraced them lovingly. He advised them in many ways before turning to Sage Vishwamitra and saying, “O’ Muni, these two are my very life. From this moment, you alone are their father and mother.”
राजा ने बड़े ही आदर से दोनों पुत्रों को बुलाया और हृदय से लगाकर बहुत प्रकार से उन्हें शिक्षा दी। (फिर कहा-) हे नाथ! ये दोनों पुत्र मेरे प्राण हैं। हे मुनि! (अब) आप ही इनके पिता हैं, दूसरा कोई नहीं॥5॥
* सौंपे भूप रिषिहि सुत बहुबिधि देइ असीस।
जननी भवन गए प्रभु चले नाइ पद सीस॥208 क ॥
Blessing his Sons, Shri Ram and Shri Lakshman, in many ways, the King entrusted them to the Sage. Lord Ram then went to His mother’s palace, bowed at her feet, and set forth without delay.
राजा ने बहुत प्रकार से आशीर्वाद देकर पुत्रों को ऋषि के हवाले कर दिया। फिर प्रभु माता के महल में गए और उनके चरणों में सिर नवाकर चले॥208 (क)॥
* पुरुष सिंह दोउ बीर हरषि चले मुनि भय हरन।
कृपासिंधु मतिधीर अखिल बिस्व कारन करन॥208 ख॥
The two valiant Brothers, lions among men, gladly set forth to dispel the sage’s fear. They are an ocean of mercy, serene in mind, and the ultimate cause of creation.
पुरुषों में सिंह रूप दोनों भाई (राम-लक्ष्मण) मुनि का भय हरने के लिए प्रसन्न होकर चले। वे कृपा के समुद्र, धीर बुद्धि और सम्पूर्ण विश्व के कारण के भी कारण हैं॥208 (ख)॥
* अरुन नयन उर बाहु बिसाला। नील जलज तनु स्याम तमाला॥
कटि पट पीत कसें बर भाथा। रुचिर चाप सायक दुहुँ हाथा॥1॥
The Lord has eyes like red lotuses, a broad chest, and long arms. His complexion resembles a dark rain-filled cloud and a deep green bay leaf tree. A band of yellow cloth is tied around His waist, securing a tightly fastened quiver. In His two hands, He gracefully holds a magnificent bow and arrow.
भगवान के लाल नेत्र हैं, चौड़ी छाती और विशाल भुजाएँ हैं, नील कमल और तमाल के वृक्ष की तरह श्याम शरीर है, कमर में पीताम्बर (पहने) और सुंदर तरकस कसे हुए हैं। दोनों हाथों में (क्रमशः) सुंदर धनुष और बाण हैं॥1॥
स्याम गौर सुंदर दोउ भाई। बिस्वामित्र महानिधि पाई॥
प्रभु ब्रह्मन्यदेव मैं जाना। मोहि निति पिता तजेउ भगवाना॥2॥
The two Brothers are exceedingly handsome, one dark-complexioned (Shri Ram) and the other fair-complexioned (Shri Lakshman). Sage Vishwamitra felt as if he had obtained a vast treasure in the form of these two divine Princes. He pondered, “I now realize that Lord Ram holds Brahmins in the highest regard, for He has left His own father and willingly accompanied me to the forest for my sake.”
श्याम और गौर वर्ण के दोनों भाई परम सुंदर हैं। विश्वामित्रजी को महान निधि प्राप्त हो गई। (वे सोचने लगे-) मैं जान गया कि प्रभु ब्रह्मण्यदेव (ब्राह्मणों के भक्त) हैं। मेरे लिए भगवान ने अपने पिता को भी छोड़ दिया॥2॥
चले जात मुनि दीन्हि देखाई। सुनि ताड़का क्रोध करि धाई॥
एकहिं बान प्रान हरि लीन्हा। दीन जानि तेहि निज पद दीन्हा॥3॥
As they walked through the forest, the Sage pointed out the demoness Tadaka. Hearing their footsteps, she charged toward them in a furious rage. With a single arrow, Lord Ram ended her life. Moved by her pitiable state, He granted her liberation, giving her a place at His feet.
मार्ग में चले जाते हुए मुनि ने ताड़का को दिखलाया। शब्द सुनते ही वह क्रोध करके दौड़ी। श्री रामजी ने एक ही बाण से उसके प्राण हर लिए और दीन जानकर उसको निजपद (अपना दिव्य स्वरूप) दिया॥3॥
तब रिषि निज नाथहि जियँ चीन्ही। बिद्यानिधि कहुँ बिद्या दीन्ही॥
जाते लाग न छुधा पिपासा। अतुलित बल तनु तेज प्रकासा॥4॥
At that moment, the Sage recognized his Lord, Shri Ram. To the embodiment of all knowledge, Sage Vishwamitra imparted divine teachings (warfare, weaponry, and mystical powers) through which one transcends hunger and thirst, gains immense strength, and radiates a divine splendour.
तब ऋषि विश्वामित्र ने प्रभु को मन में विद्या का भंडार समझते हुए भी (लीला को पूर्ण करने के लिए) ऐसी विद्या दी, जिससे भूख-प्यास न लगे और शरीर में अतुलित बल और तेज का प्रकाश हो॥4॥
* आयुध सर्ब समर्पि कै प्रभु निज आश्रम आनि।
कंद मूल फल भोजन दीन्ह भगति हित जानि॥209॥
After bestowing all the divine weapons, Sage Vishwamitra brought his Lord, Shri Ram, to his hermitage. Considering Him to be his supreme benefactor, he reverently offered Him fruits, bulbs, and roots as nourishment.
सब अस्त्र-शस्त्र समर्पण करके मुनि प्रभु श्री रामजी को अपने आश्रम में ले आए और उन्हें परम हितू जानकर भक्तिपूर्वक कंद, मूल और फल का भोजन कराया॥209॥
*प्रात कहा मुनि सन रघुराई। निर्भय जग्य करहु तुम्ह जाई॥
होम करन लागे मुनि झारी। आपु रहे मख कीं रखवारी॥1॥
In the morning, Shri Raghunath, said to the Sage, “Proceed without fear and perform the yajna.” The group of sages then began the sacred fire sacrifice, while Shri Ram stood guard.
सबेरे श्री रघुनाथजी ने मुनि से कहा- आप जाकर निडर होकर यज्ञ कीजिए। यह सुनकर सब मुनि हवन करने लगे। आप (श्री रामजी) यज्ञ की रखवाली पर रहे॥1॥
सुनि मारीच निसाचर क्रोही। लै सहाय धावा मुनिद्रोही॥
बिनु फर बान राम तेहि मारा। सत जोजन गा सागर पारा॥2॥
Hearing the sacred hymns, the demon Marich (son of Tadaka), enemy of the Sages, stormed in with his companions in a furious rage. Lord Ram struck him with a blunt arrow, hurling him 1,200 kilometers across the ocean.
यह समाचार सुनकर मुनियों का शत्रु कोरथी राक्षस मारीच अपने सहायकों को लेकर दौड़ा। श्री रामजी ने बिना फल वाला बाण उसको मारा, जिससे वह सौ योजन के विस्तार वाले समुद्र के पार जा गिरा॥2॥
पावक सर सुबाहु पुनि मारा। अनुज निसाचर कटकु सँघारा॥
मारि असुर द्विज निर्भयकारी। अस्तुति करहिं देव मुनि झारी॥3॥
Then, with a fire arrow, Lord Ram slew Subahu (the brother of Marich and son of Tadaka), while His younger Brother Lakshman annihilated the demon army. Having vanquished the demons, Lord Ram freed the Brahmins from fear. In gratitude, groups of Demigods and Sages offered their exalted praises to Shri Ram and Shri Lakshman.
फिर सुबाहु को अग्निबाण मारा। इधर छोटे भाई लक्ष्मणजी ने राक्षसों की सेना का संहार कर डाला। इस प्रकार श्री रामजी ने राक्षसों को मारकर ब्राह्मणों को निर्भय कर दिया। तब सारे देवता और मुनि स्तुति करने लगे॥3॥
तहँ पुनि कछुक दिवस रघुराया। रहे कीन्हि बिप्रन्ह पर दाया॥
भगति हेतु बहुत कथा पुराना। कहे बिप्र जद्यपि प्रभु जाना॥4॥
Lord Raghunath, remained there for a few more days, bestowing His grace upon the Brahmins. Though the Lord was all-knowing, the Brahmins, driven by devotion, recounted many legends from the Scriptures to Him.
श्री रघुनाथजी ने वहाँ कुछ दिन और रहकर ब्राह्मणों पर दया की। भक्ति के कारण ब्राह्मणों ने उन्हें पुराणों की बहुत सी कथाएँ कहीं, यद्यपि प्रभु सब जानते थे॥4॥
तब मुनि सादर कहा बुझाई। चरित एक प्रभु देखिअ जाई॥
धनुषजग्य सुनि रघुकुल नाथा। हरषि चले मुनिबर के साथा॥5॥
Sage Vishwamitra then humbly said to Shri Ram, “O’ Lord, let us go and witness a grand event.” Upon hearing of the bow-sacrifice, Shri Ram gladly accompanied the great Sage.
तदन्तर मुनि ने आदरपूर्वक समझाकर कहा- हे प्रभो! चलकर एक चरित्र देखिए। रघुकुल के स्वामी श्री रामचन्द्रजी धनुषयज्ञ (की बात) सुनकर मुनिश्रेष्ठ विश्वामित्रजी के साथ प्रसन्न होकर चले॥5॥
आश्रम एक दीख मग माहीं। खग मृग जीव जंतु तहँ नाहीं॥
पूछा मुनिहि सिला प्रभु देखी। सकल कथा मुनि कहा बिसेषी॥6॥
On the way, they came across a desolate hermitage, devoid of birds, animals, or any living creatures. Noticing a large rock, Lord Ram curiously inquired about it, and the sage narrated its story in detail.
मार्ग में एक आश्रम दिखाई पड़ा। वहाँ पशु-पक्षी, को भी जीव-जन्तु नहीं था। पत्थर की एक शिला को देखकर प्रभु ने पूछा, तब मुनि ने विस्तारपूर्वक सब कथा कही॥6॥
* गौतम नारि श्राप बस उपल देह धरि धीर।
चरन कमल रज चाहति कृपा करहु रघुबीर॥210॥
“Bound by a curse, Ahalya, the wife of Rishi Gautam, has been transformed into lifeless stone. For countless ages, she has stood patiently, yearning for the sacred dust of Your lotus feet. O’ Chief of the Raghus, let Your divine grace fall upon her.”
गौतम मुनि की स्त्री अहल्या शापवश पत्थर की देह धारण किए बड़े धीरज से आपके चरणकमलों की धूलि चाहती है। हे रघुवीर! इस पर कृपा कीजिए॥210॥
जेहिं पद सुरसरिता परम पुनीता प्रगट भई सिव सीस धरी।
सोई पद पंकज जेहि पूजत अज मम सिर धरेउ कृपाल हरी॥
एहि भाँति सिधारी गौतम नारी बार बार हरि चरन परी।
जो अति मन भावा सो बरु पावा गै पति लोक अनंद भरी॥4॥
…The very feet from which the supremely sacred river Ganga descended to Earth and was held by Lord Shiv upon His head, the same lotus feet that Lord Brahma reverently worships, those gracious feet of Lord Hari have now graced my head.” With these words, Rishi Gautam’s wife bowed repeatedly at the Lord’s lotus feet. Having received the boon most dear to her heart, she departed, her heart brimming with fulfillment, and returned to her husband’s abode.
जिन चरणों से परमपवित्र देवनदी गंगाजी प्रकट हुईं, जिन्हें शिवजी ने सिर पर धारण किया और जिन चरणकमलों को ब्रह्माजी पूजते हैं, कृपालु हरि (आप) ने उन्हीं को मेरे सिर पर रखा। इस प्रकार (स्तुति करती हुई) बार-बार भगवान के चरणों में गिरकर, जो मन को बहुत ही अच्छा लगा, उस वर को पाकर गौतम की स्त्री अहल्या आनंद में भरी हुई पतिलोक को चली गई॥4॥
* अस प्रभु दीनबंधु हरि कारन रहित दयाल।
तुलसिदास सठ तेहि भजु छाड़ि कपट जंजाल॥211॥
Such is Lord Ram, compassionate to those who are suffering and gracious without cause. Tulsidas ji says, “O’ Foolish heart, abandon all deceit and the entanglements of the material world, and devote yourself to His worship.”
प्रभु श्री रामचन्द्रजी ऐसे दीनबंधु और बिना ही कारण दया करने वाले हैं। तुलसीदासजी कहते हैं, हे शठ (मन)! तू कपट-जंजाल छोड़कर उन्हीं का भजन कर॥211॥
* चले राम लछिमन मुनि संगा। गए जहाँ जग पावनि गंगा॥
गाधिसूनु सब कथा सुनाई। जेहि प्रकार सुरसरि महि आई॥1॥
Shri Ram and Shri Lakshman accompanied the Sage to the banks of the sacred Ganga, the river that purifies the entire Universe. Rishi Vishwamitra, the son of Gaadhi, then recounted the divine legend of how the celestial river Ganga descended to Earth.
श्री रामजी और लक्ष्मणजी मुनि के साथ चले। वे वहाँ गए, जहाँ जगत को पवित्र करने वाली गंगाजी थीं। महाराज गाधि के पुत्र विश्वामित्रजी ने वह सब कथा कह सुनाई जिस प्रकार देवनदी गंगाजी पृथ्वी पर आई थीं॥1॥
तब प्रभु रिषिन्ह समेत नहाए। बिबिध दान महिदेवन्हि पाए॥
हरषि चले मुनि बृंद सहाया। बेगि बिदेह नगर निअराया॥2॥
The Lord, along with groups of Rishis, bathed in the sacred waters of the river Ganga, while the Brahmins received various gifts. Thereafter, the Lord and the assembly of saints departed joyfully. Before long, they arrived near the Kingdom of Videh (the word Videh symbolizing detachment from the self. King Janak, also known as Videh, ruled this kingdom, whose capital was called Janakpuri or Mithila).
तब प्रभु ने ऋषियों सहित (गंगाजी में) स्नान किया। ब्राह्मणों ने भाँति-भाँति के दान पाए। फिर मुनिवृन्द के साथ वे प्रसन्न होकर चले और शीघ्र ही जनकपुर के निकट पहुँच गए॥2॥
पुर रम्यता राम जब देखी। हरषे अनुज समेत बिसेषी॥
बापीं कूप सरित सर नाना। सलिल सुधासम मनि सोपाना॥3॥
As Lord Ram beheld the enchanting beauty of Janakpuri, both He and His younger Brother were filled with immense joy. The city was adorned with numerous wells, rivers, and lakes brimming with nectar-like water. The steps leading to the banks and wells were studded with radiant jewels, adding to the city’s splendour.
श्री रामजी ने जब जनकपुर की शोभा देखी, तब वे छोटे भाई लक्ष्मण सहित अत्यन्त हर्षित हुए। वहाँ अनेकों बावलियाँ, कुएँ, नदी और तालाब हैं, जिनमें अमृत के समान जल है और मणियों की सीढ़ियाँ (बनी हुई) हैं॥3॥
गुंजत मंजु मत्त रस भृंगा। कूजत कल बहुबरन बिहंगा॥
बरन बरन बिकसे बनजाता। त्रिबिध समीर सदा सुखदाता॥4॥
Bumblebees, intoxicated by nectar, hummed melodiously, while vibrant birds filled the air with their sweet chirping. Lotuses of various hues bloomed gracefully, enhancing the city’s charm. A delightful breeze (cool, calm, and fragrant) constantly flowed, bringing joy to all who felt its touch.
मकरंद रस से मतवाले होकर भौंरे सुंदर गुंजार कर रहे हैं। रंग-बिरंगे (बहुत से) पक्षी मधुर शब्द कर रहे हैं। रंग-रंग के कमल खिले हैं। सदा (सब ऋतुओं में) सुख देने वाला शीतल, मंद, सुगंध पवन बह रहा है॥4॥
* सुमन बाटिका बाग बन बिपुल बिहंग निवास।
फूलत फलत सुपल्लवत सोहत पुर चहुँ पास॥212।
All four corners of the city were adorned with lush floral gardens, orchards, and forests, bursting with vibrant flowers, exquisite leaves, and abundant fruits. A diverse array of birds made their home here, filling the air with their melodious songs.
पुष्प वाटिका (फुलवारी), बाग और वन, जिनमें बहुत से पक्षियों का निवास है, फूलते, फलते और सुंदर पत्तों से लदे हुए नगर के चारों ओर सुशोभित हैं॥212॥
* बनइ न बरनत नगर निकाई। जहाँ जाइ मन तहँइँ लोभाई॥
चारु बजारु बिचित्र अँबारी। मनिमय बिधि जनु स्वकर सँवारी॥1॥
The city’s beauty was beyond description, captivating the heart at every glance. Magnificent marketplaces and exquisite balconies adorned with dazzling gems stood as if crafted by Lord Brahma Himself, adding to the city’s divine charm.
नगर की सुंदरता का वर्णन करते नहीं बनता। मन जहाँ जाता है, वहीं लुभा जाता (रम जाता) है। सुंदर बाजार है, मणियों से बने हुए विचित्र छज्जे हैं, मानो ब्रह्मा ने उन्हें अपने हाथों से बनाया है॥1॥
धनिक बनिक बर धनद समाना। बैठे सकल बस्तु लै नाना।
चौहट सुंदर गलीं सुहाई। संतत रहहिं सुगंध सिंचाई॥2॥
Exceptionally wealthy merchants, resembling the God of Wealth, Kuber, sat in their shops surrounded by abundant goods. The city’s elegant street intersections and enchanting lanes were continuously sprinkled with fragrant water, enhancing their beauty and allure.
कुबेर के समान श्रेष्ठ धनी व्यापारी सब प्रकार की अनेक वस्तुएँ लेकर (दुकानों में) बैठे हैं। सुंदर चौराहे और सुहावनी गलियाँ सदा सुगंध से सिंची रहती हैं॥2॥
मंगलमय मंदिर सब केरें। चित्रित जनु रतिनाथ चितेरें॥
पुर नर नारि सुभग सुचि संता। धरमसील ग्यानी गुनवंता॥3॥
Every home was auspicious, adorned with exquisite murals that seemed to be painted by Kaamdev (Demigod of love), the husband of Rati himself. The people of the city, both men and women, were not only beautiful but also virtuous, wise, saintly, and steadfast in righteousness, embodying noble qualities.
सबके घर मंगलमय हैं और उन पर चित्र कढ़े हुए हैं, जिन्हें मानो कामदेव रूपी चित्रकार ने अंकित किया है। नगर के (सभी) स्त्री-पुरुष सुंदर, पवित्र, साधु स्वभाव वाले, धर्मात्मा, ज्ञानी और गुणवान हैं॥3॥
अति अनूप जहँ जनक निवासू। बिथकहिं बिबुध बिलोकि बिलासू॥
होत चकित चित कोट बिलोकी। सकल भुवन सोभा जनु रोकी॥4॥
King Janak’s magnificent palace stood in unparalleled splendour, so breathtaking that even the Demigods would be left astonished. Its grand parapets inspired awe in all who beheld them, as if the palace had gathered the beauty of all fourteen regions of the cosmos within its walls.
जहाँ जनकजी का अत्यन्त अनुपम (सुंदर) निवास स्थान (महल) है, वहाँ के विलास (ऐश्वर्य) को देखकर देवता भी थकित (स्तम्भित) हो जाते हैं (मनुष्यों की तो बात ही क्या!)। कोट (राजमहल के परकोटे) को देखकर चित्त चकित हो जाता है, (ऐसा मालूम होता है) मानो उसने समस्त लोकों की शोभा को रोक (घेर) रखा है॥4॥
*धवल धाम मनि पुरट पट सुघटित नाना भाँति।
सिय निवास सुंदर सदन सोभा किमि कहि जाति॥213॥
The city was adorned with countless bright white homes, their windows draped with curtains intricately embroidered with gold and jewels. Sita ji’s exquisite palace was so breathtakingly beautiful that its splendour defied description.
उज्ज्वल महलों में अनेक प्रकार के सुंदर रीति से बने हुए मणि जटित सोने की जरी के परदे लगे हैं। सीताजी के रहने के सुंदर महल की शोभा का वर्णन किया ही कैसे जा सकता है॥213॥
* सुभग द्वार सब कुलिस कपाटा। भूप भीर नट मागध भाटा॥
बनी बिसाल बाजि गज साला। हय गय रख संकुल सब काला॥1॥
Every magnificent door, whether of homes or palaces, was secured with diamond-studded bolts. The city bustled with crowds of kings, performers, storytellers, and bards. Massive stables housed an abundance of horses and elephants, always filled with majestic steeds, mighty elephants, and grand chariots.
राजमहल के सब दरवाजे (फाटक) सुंदर हैं, जिनमें वज्र के (मजबूत अथवा हीरों के चमकते हुए) किवाड़ लगे हैं। वहाँ (मातहत) राजाओं, नटों, मागधों और भाटों की भीड़ लगी रहती है। घोड़ों और हाथियों के लिए बहुत बड़ी-बड़ी घुड़सालें और गजशालाएँ (फीलखाने) बनी हुई हैं, जो सब समय घोड़े, हाथी और रथों से भरी रहती हैं॥1॥
सूर सचिव सेनप बहुतेरे। नृपगृह सरिस सदन सब केरे॥
पुर बाहेर सर सरित समीपा। उतरे जहँ तहँ बिपुल महीपा॥2॥
The city was home to many brave warriors, wise ministers, and mighty generals, whose residences were as splendid as the King’s palace. On the outskirts, near the lake and river, numerous kings had set up their encampments, adding to the grandeur of the Kingdom.
बहुत से शूरवीर, मंत्री और सेनापति हैं। उन सबके घर भी राजमहल सरीखे ही हैं। नगर के बाहर तालाब और नदी के निकट जहाँ-तहाँ बहुत से राजा लोग उतरे हुए (डेरा डाले हुए) हैं॥2॥
देखि अनूप एक अँवराई। सब सुपास सब भाँति सुहाई।
कौसिक कहेउ मोर मनु माना। इहाँ रहिअ रघुबीर सुजाना॥3॥
As Sage Vishwamitra, Shri Ram, Shri Lakshman, and the hermit troops wandered, they came upon a unique mango grove, perfect in every way and delightful in countless aspects. Filled with joy at the sight, Rishi Kaushik (Sage Vishwamitra) said, “O’ Wise One, Raghuveer, my heart rejoices in this place. Let us stay here.”
(वहीं) आमों का एक अनुपम बाग देखकर, जहाँ सब प्रकार के सुभीते थे और जो सब तरह से सुहावना था, विश्वामित्रजी ने कहा- हे सुजान रघुवीर! मेरा मन कहता है कि यहीं रहा जाए॥3॥
भलेहिं नाथ कहि कृपानिकेता। उतरे तहँ मुनि बृंद समेता॥
बिस्वामित्र महामुनि आए। समाचार मिथिलापति पाए॥4॥
The ever-compassionate Lord Ram replied, “Very well, my Lord!” With that, the Sage and his group of hermits settled there. Meanwhile, the King of Mithila received the news of the great Sage Vishwamitra’s arrival.
कृपा के धाम श्री रामचन्द्रजी ‘बहुत अच्छा स्वामिन्!’ कहकर वहीं मुनियों के समूह के साथ ठहर गए। मिथिलापति जनकजी ने जब यह समाचार पाया कि महामुनि विश्वामित्र आए हैं,॥4॥
* संग सचिव सुचि भूरि भट भूसुर बर गुर ग्याति।
चले मिलन मुनिनायकहि मुदित राउ एहि भाँति॥214॥
Upon hearing the news, the joyous King set out with his trusted ministers, mighty warriors, esteemed Brahmins, and the revered Guru of his clan (Sage Shatanand), to meet the King among sages, Rishi Vishwamitra.
तब उन्होंने पवित्र हृदय के (ईमानदार, स्वामिभक्त) मंत्री बहुत से योद्धा, श्रेष्ठ ब्राह्मण, गुरु (शतानंदजी) और अपनी जाति के श्रेष्ठ लोगों को साथ लिया और इस प्रकार प्रसन्नता के साथ राजा मुनियों के स्वामी विश्वामित्रजी से मिलने चले॥214॥
* कीन्ह प्रनामु चरन धरि माथा। दीन्हि असीस मुदित मुनिनाथा॥
बिप्रबृंद सब सादर बंदे। जानि भाग्य बड़ राउ अनंदे॥1॥
The King bowed his head at the Sage’s feet in reverence. Pleased, the Chief of Sages blessed him. The King then respectfully offered prayers to all the Brahmin groups accompanying the Sage. Feeling immensely fortunate, he was filled with contentment.
राजा ने मुनि के चरणों पर मस्तक रखकर प्रणाम किया। मुनियों के स्वामी विश्वामित्रजी ने प्रसन्न होकर आशीर्वाद दिया। फिर सारी ब्राह्मणमंडली को आदर सहित प्रणाम किया और अपना बड़ा भाग्य जानकर राजा आनंदित हुए॥1॥
कुसल प्रस्न कहि बारहिं बारा। बिस्वामित्र नृपहि बैठारा॥
तेहि अवसर आए दोउ भाई। गए रहे देखन फुलवाई॥2॥
After repeatedly inquiring about the King’s well-being, Sage Vishwamitra seated him. Just then, the two Brothers, Shri Ram and Shri Lakshman, entered. They had been away visiting the flower garden.
बार-बार कुशल प्रश्न करके विश्वामित्रजी ने राजा को बैठाया। उसी समय दोनों भाई आ पहुँचे, जो फुलवाड़ी देखने गए थे॥2॥
स्याम गौर मृदु बयस किसोरा। लोचन सुखद बिस्व चित चोरा॥
उठे सकल जब रघुपति आए। बिस्वामित्र निकट बैठाए॥3॥
One had a bluish complexion, while the other was fair. Both were in the tender bloom of youth, captivating every gaze and enchanting the hearts of all. As Shri Raghupati arrived, everyone present rose in admiration, drawn by His divine aura. Sage Vishwamitra then seated the two Brothers beside him.
सुकुमार किशोर अवस्था वाले श्याम और गौर वर्ण के दोनों कुमार नेत्रों को सुख देने वाले और सारे विश्व के चित्त को चुराने वाले हैं। जब रघुनाथजी आए तब सभी (उनके रूप एवं तेज से प्रभावित होकर) उठकर खड़े हो गए। विश्वामित्रजी ने उनको अपने पास बैठा लिया॥3॥
भए सब सुखी देखि दोउ भ्राता। बारि बिलोचन पुलकित गाता॥
मूरति मधुर मनोहर देखी भयउ बिदेहु बिदेहु बिसेषी॥4॥
Everyone was overjoyed to see the two Brothers. Tears welled up in their eyes, and their bodies shivered with divine ecstasy. As King Videh (whose name signifies one free from attachment to the self) beheld Shri Ram’s enchanting and radiant form, he truly became Videh, losing all awareness of his physical existence in sheer bliss.
दोनों भाइयों को देखकर सभी सुखी हुए। सबके नेत्रों में जल भर आया (आनंद और प्रेम के आँसू उमड़ पड़े) और शरीर रोमांचित हो उठे। रामजी की मधुर मनोहर मूर्ति को देखकर विदेह (जनक) विशेष रूप से विदेह (देह की सुध-बुध से रहित) हो गए॥4॥
* प्रेम मगन मनु जानि नृपु करि बिबेकु धरि धीर।
बोलेउ मुनि पद नाइ सिरु गदगद गिरा गभीर॥215॥
Realizing that his heart was overwhelmed with love, the King composed himself through wisdom. He then bowed at the Sage’s feet and, in a tone filled with both joy and reverence, asked:…
मन को प्रेम में मग्न जान राजा जनक ने विवेक का आश्रय लेकर धीरज धारण किया और मुनि के चरणों में सिर नवाकर गद्गद् (प्रेमभरी) गंभीर वाणी से कहा- ॥215॥
* कहहु नाथ सुंदर दोउ बालक। मुनिकुल तिलक कि नृपकुल पालक॥
ब्रह्म जो निगम नेति कहि गावा। उभय बेष धरि की सोइ आवा॥1॥
…“O’ Lord, please tell me, are these two radiant boys the jewels of a sage’s lineage, or are they the protectors of some noble royal dynasty? Or has that formless, infinite Brahm, whom the Vedas sing of, manifested in these two divine forms and arrived here?…
हे नाथ! कहिए, ये दोनों सुंदर बालक मुनिकुल के आभूषण हैं या किसी राजवंश के पालक? अथवा जिसका वेदों ने ‘नेति’ कहकर गान किया है कहीं वह ब्रह्म तो युगल रूप धरकर नहीं आया है?॥1॥
सहज बिरागरूप मनु मोरा। थकित होत जिमि चंद चकोरा॥
ताते प्रभु पूछउँ सतिभाऊ। कहहु नाथ जनि करहु दुराऊ॥2॥
…My heart, by nature detached, is now mesmerized at the sight of these two, just like a chakor (partridge) gazing at the Moon. That is why, O’ Lord, I ask you with deep affection, please tell me the truth. O’ Master, do not keep it from me…
मेरा मन जो स्वभाव से ही वैराग्य रूप (बना हुआ) है, (इन्हें देखकर) इस तरह मुग्ध हो रहा है, जैसे चन्द्रमा को देखकर चकोर। हे प्रभो! इसलिए मैं आपसे सत्य (निश्छल) भाव से पूछता हूँ। हे नाथ! बताइए, छिपाव न कीजिए॥2॥
इन्हहि बिलोकत अति अनुरागा। बरबस ब्रह्मसुखहि मन त्यागा॥
कह मुनि बिहसि कहेहु नृप नीका। बचन तुम्हार न होइ अलीका॥3॥
…Seeing them, I have developed a profound love, and my heart has been compelled to forsake its natural state of divine detachment.” Laughing heartily, the Sage replied, “O’ King, your words are true. How can they be otherwise?…
इनको देखते ही अत्यन्त प्रेम के वश होकर मेरे मन ने जबर्दस्ती ब्रह्मसुख को त्याग दिया है। मुनि ने हँसकर कहा- हे राजन्! आपने ठीक (यथार्थ ही) कहा। आपका वचन मिथ्या नहीं हो सकता॥3॥
ए प्रिय सबहि जहाँ लगि प्रानी। मन मुसुकाहिं रामु सुनि बानी॥
रघुकुल मनि दसरथ के जाए। मम हित लागि नरेस पठाए॥4॥
…In this world, wherever there are living beings, they hold Shri Ram and Shri Lakshman dear (for everyone cherishes their own life, and the Lord is the very lifeforce of the cosmos). Listening to the profound and mystical words of Sage Vishwamitra, Lord Ram smiled within. The Sage then continued, “These two boys are the Sons of King Dashrath, the jewel of the Raghu dynasty. The King has sent them for my well-being…
जगत में जहाँ तक (जितने भी) प्राणी हैं, ये सभी को प्रिय हैं। मुनि की (रहस्य भरी) वाणी सुनकर श्री रामजी मन ही मन मुस्कुराते हैं (हँसकर मानो संकेत करते हैं कि रहस्य खोलिए नहीं)। (तब मुनि ने कहा-) ये रघुकुल मणि महाराज दशरथ के पुत्र हैं। मेरे हित के लिए राजा ने इन्हें मेरे साथ भेजा है॥4॥
* रामु लखनु दोउ बंधुबर रूप सील बल धाम।
मख राखेउ सबु साखि जगु जिते असुर संग्राम॥216॥
…These two noble Brothers, Ram and Lakshman, are the very embodiment of beauty, humility, and strength. The entire world bears witness to how they vanquished the demons in battle and safeguarded my yajna.”
ये राम और लक्ष्मण दोनों श्रेष्ठ भाई रूप, शील और बल के धाम हैं। सारा जगत (इस बात का) साक्षी है कि इन्होंने युद्ध में असुरों को जीतकर मेरे यज्ञ की रक्षा की है॥216॥
* मुनि तव चरन देखि कह राऊ। कहि न सकउँ निज पुन्य प्रभाऊ॥
सुंदर स्याम गौर दोउ भ्राता। आनँदहू के आनँद दाता॥1॥
King Janak said, “O’ Sage, upon beholding your sacred feet, I cannot fathom the extent of my good fortune and merits. These two radiant Brothers, one dark-hued and the other fair, are the very source of joy, even to happiness itself…
राजा ने कहा- हे मुनि! आपके चरणों के दर्शन कर मैं अपना पुण्य प्रभाव कह नहीं सकता। ये सुंदर श्याम और गौर वर्ण के दोनों भाई आनंद को भी आनंद देने वाले हैं।॥1॥
इन्ह कै प्रीति परसपर पावनि। कहि न जाइ मन भाव सुहावनि॥
सुनहु नाथ कह मुदित बिदेहू। ब्रह्म जीव इव सहज सनेहू॥2॥
…Their love for each other is so pure and heartwarming that it cannot be put into words.” Filled with joy, King Janak said, “O’ Lord, listen, their bond is innate and unwavering, just like the eternal love between the Supreme Lord and the living being.”
इनकी आपस की प्रीति बड़ी पवित्र और सुहावनी है, वह मन को बहुत भाती है, पर (वाणी से) कही नहीं जा सकती। विदेह (जनकजी) आनंदित होकर कहते हैं- हे नाथ! सुनिए, ब्रह्म और जीव की तरह इनमें स्वाभाविक प्रेम है॥2॥
पुनि पुनि प्रभुहि चितव नरनाहू। पुलक गात उर अधिक उछाहू॥
मुनिहि प्रसंसि नाइ पद सीसू। चलेउ लवाइ नगर अवनीसू॥3॥
The King gazed upon Shri Ram again and again, his body trembling with divine ecstasy and his heart overflowing with joy. Praising the Sage and bowing at his feet, he reverently escorted Sage Vishwamitra to his capital accompanied by Shri Ram, Shri Lakshman, and the others.
राजा बार-बार प्रभु को देखते हैं (दृष्टि वहाँ से हटना ही नहीं चाहती)। (प्रेम से) शरीर पुलकित हो रहा है और हृदय में बड़ा उत्साह है। (फिर) मुनि की प्रशंसा करके और उनके चरणों में सिर नवाकर राजा उन्हें नगर में लिवा चले॥3॥
सुंदर सदनु सुखद सब काला। तहाँ बासु लै दीन्ह भुआला॥
करि पूजा सब बिधि सेवकाई। गयउ राउ गृह बिदा कराई॥4॥
There stood a magnificent palace, delightful in all seasons, where the King escorted them and arranged for their stay. After offering homage and serving Sage Vishwamitra in various ways, the King respectfully sought his permission and then departed for his own palace.
एक सुंदर महल जो सब समय (सभी ऋतुओं में) सुखदायक था, वहाँ राजा ने उन्हें ले जाकर ठहराया। तदनन्तर सब प्रकार से पूजा और सेवा करके राजा विदा माँगकर अपने घर गए॥4॥