Satyugi OM

Day 2 of Navah Parayan Reading program Day 2 / 9

Chaupai 1 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

* सुख संपति सुत सेन सहाई। जय प्रताप बल बुद्धि बड़ाई॥
नित नूतन सब बाढ़त जाई। जिमि प्रतिलाभ लोभ अधिकाई॥1॥

English Meaning

Ravan’s happiness, wealth, children, army, allies, victories, valour, power, intelligence, and fame grew each day in new ways, much like greed, which only intensifies with every gain.

Hindi Meaning

सुख, सम्पत्ति, पुत्र, सेना, सहायक, जय, प्रताप, बल, बुद्धि और बड़ाई- ये सब उसके नित्य नए (वैसे ही) बढ़ते जाते थे, जैसे प्रत्येक लाभ पर लोभ बढ़ता है॥1॥

Chaupai 2 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

अतिबल कुंभकरन अस भ्राता। जेहि कहुँ नहिं प्रतिभट जग जाता॥
करइ पान सोवइ षट मासा। जागत होइ तिहूँ पुर त्रासा॥2॥

English Meaning

His brother, the immensely brave Kumbhkaran, had no equal in strength anywhere in the world. He would sleep for six months after drinking heavily, and when he awoke, his very presence would send fear rippling across the three worlds (Earth, Heaven, and the Subterranean realm).

Hindi Meaning

अत्यन्त बलवान्‌ कुम्भकर्ण सा उसका भाई था, जिसके जोड़ का योद्धा जगत में पैदा ही नहीं हुआ। वह मदिरा पीकर छह महीने सोया करता था। उसके जागते ही तीनों लोकों में तहलका मच जाता था॥2॥

Chaupai 3 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

जौं दिन प्रति अहार कर सोई। बिस्व बेगि सब चौपट होई॥
समर धीर नहिं जाइ बखाना। तेहि सम अमित बीर बलवाना॥3॥

English Meaning

Had he eaten daily, the entire world would have perished in no time. His endurance in battle was beyond description, and Lanka was home to countless warriors as brave and powerful as him.

Hindi Meaning

यदि वह प्रतिदिन भोजन करता, तब तो सम्पूर्ण विश्व शीघ्र ही चौपट (खाली) हो जाता। रणधीर ऐसा था कि जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। (लंका में) उसके ऐसे असंख्य बलवान वीर थे॥3॥

Chaupai 4 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

बारिदनाद जेठ सुत तासू। भट महुँ प्रथम लीक जग जासू॥
जेहि न होइ रन सनमुख कोई। सुरपुर नितहिं परावन होई॥4॥

English Meaning

Meghnad, (whose name means, the sound of thunderclouds) was Ravan’s eldest son and the greatest warrior in the world. None could face him in battle, and in heaven, merely hearing his name would send waves of fear, causing a daily stampede in Heaven.

Hindi Meaning

मेघनाद रावण का बड़ा लड़का था, जिसका जगत के योद्धाओं में पहला नंबर था। रण में कोई भी उसका सामना नहीं कर सकता था। स्वर्ग में तो (उसके भय से) नित्य भगदड़ मची रहती थी॥4॥

Doha 180 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

* कुमुख अकंपन कुलिसरद धूमकेतु अतिकाय।
एक एक जग जीति सक ऐसे सुभट निकाय॥180॥

English Meaning

Lanka was home to numerous formidable warriors, including Durmukh (Ugly Face), Akampan (Steady), Vajradant (Teeth Like Thunderbolt), Dhoomketu (Comet), Atikaye (Gigantic), and many others, each possessing the strength to conquer the entire world.

Hindi Meaning

(इनके अतिरिक्त) दुर्मुख, अकम्पन, वज्रदन्त, धूमकेतु और अतिकाय आदि ऐसे अनेक योद्धा थे, जो अकेले ही सारे जगत को जीत सकते थे॥180॥

Chaupai 1 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

* कामरुप जानहिं सब माया। सपनेहुँ जिन्ह कें धरम न दाया॥
दसमुख बैठ सभाँ एक बारा। देखि अमित आपन परिवारा॥1॥

English Meaning

They could change their forms at will, wielded mastery over illusionary powers, and lacked righteousness or compassion, even in their dreams. One day, as the ten-faced Ravan sat in his grand court, he gazed upon his countless family members,…

Hindi Meaning

सभी राक्षस मनमाना रूप बना सकते थे और (आसुरी) माया जानते थे। उनके दया-धर्म स्वप्न में भी नहीं था। एक बार सभा में बैठे हुए रावण ने अपने अगणित परिवार को देखा-॥1॥

Chaupai 2 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

सुत समूह जन परिजन नाती। गनै को पार निसाचर जाती॥
सेन बिलोकि सहज अभिमानी। बोला बचन क्रोध मद सानी॥2॥

English Meaning

…groups of attendants, relatives, sons, and grandsons. Who could possibly count the vast and mighty demon clan? As Ravan beheld his mighty army, his ego swelled, and he spoke with anger and false pride.

Hindi Meaning

पुत्र-पौत्र, कुटुम्बी और सेवक ढेर-के-ढेर थे। (सारी) राक्षसों की जातियों को तो गिन ही कौन सकता था! अपनी सेना को देखकर स्वभाव से ही अभिमानी रावण क्रोध और गर्व में सनी हुई वाणी बोला-॥2॥

Chaupai 3 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

सुनहु सकल रजनीचर जूथा। हमरे बैरी बिबुध बरुथा॥
ते सनमुख नहिं करहिं लराई। देखि सबल रिपु जाहिं पराई॥3॥

English Meaning

“Listen, all demon troops! The Demigods are our enemies, yet they do not dare face us in battle. Seeing our strength, they flee like cowards…

Hindi Meaning

हे समस्त राक्षसों के दलों! सुनो, देवतागण हमारे शत्रु हैं। वे सामने आकर युद्ध नहीं करते। बलवान शत्रु को देखकर भाग जाते हैं॥3॥

Chaupai 4 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

तेन्ह कर मरन एक बिधि होई। कहउँ बुझाइ सुनहु अब सोई॥
द्विजभोजन मख होम सराधा। सब कै जाइ करहु तुम्ह बाधा॥4॥

English Meaning

…There is one way to bring about the demise of the Demigods. Listen carefully, and I will explain how. Disrupt all the sacred rituals that grant them power, stop the offering of food to Brahmins, halt the yajnas (religious fire ceremonies), desecrate the oblations to the sacrificial fire, and prevent the practice of shraadh (homage to ancestors)…

Hindi Meaning

उनका मरण एक ही उपाय से हो सकता है, मैं समझाकर कहता हूँ। अब उसे सुनो। (उनके बल को बढ़ाने वाले) ब्राह्मण भोजन, यज्ञ, हवन और श्राद्ध- इन सबमें जाकर तुम बाधा डालो॥4॥

Doha 181 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

* छुधा छीन बलहीन सुर सहजेहिं मिलिहहिं आइ।
तब मारिहउँ कि छाड़िहउँ भली भाँति अपनाइ॥181॥

English Meaning

…The Demigods will simply surrender to me when they become weak and powerless due to hunger. Then I will kill them or and let them go after making them completely subservient to me.”

Hindi Meaning

भूख से दुर्बल और बलहीन होकर देवता सहज ही में आ मिलेंगे। तब उनको मैं मार डालूँगा अथवा भलीभाँति अपने अधीन करके (सर्वथा पराधीन करके) छोड़ दूँगा॥181॥

Chaupai 1 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

* मेघनाद कहूँ पुनि हँकरावा। दीन्हीं सिख बलु बयरु बढ़ावा॥
जे सुर समर धीर बलवाना। जिन्ह कें लरिबे कर अभिमाना॥1॥

English Meaning

Then Ravan summoned his son Meghnad, provoking him to heighten his strength and hostility toward the Demigods. He said, “The Demigods who are steadfast in battle, fearless, and take pride in their combat…

Hindi Meaning

फिर उसने मेघनाद को बुलवाया और सिखा-पढ़ाकर उसके बल और देवताओं के प्रति बैरभाव को उत्तेजना दी। (फिर कहा-) हे पुत्र ! जो देवता रण में धीर और बलवान्‌ हैं और जिन्हें लड़ने का अभिमान है॥1॥

Chaupai 2 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

तिन्हहि जीति रन आनेसु बाँधी। उठि सुत पितु अनुसासन काँघी॥
एहि बिधि सबही अग्या दीन्हीं। आपुनु चलेउ गदा कर लीन्ही॥2॥

English Meaning

…Defeat them in battle, bind them, and bring them before me.” Obeying his father’s command, Meghnad rose and departed. Likewise, Ravan issued orders to all and, seizing his club, marched forward.

Hindi Meaning

उन्हें युद्ध में जीतकर बाँध लाना। बेटे ने उठकर पिता की आज्ञा को शिरोधार्य किया। इसी तरह उसने सबको आज्ञा दी और आप भी हाथ में गदा लेकर चल दिया॥2॥

Chaupai 3 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

चलत दसानन डोलति अवनी। गर्जत गर्भ स्रवहिं सुर रवनी॥
रावन आवत सुनेउ सकोहा। देवन्ह तके मेरु गिरि खोहा॥3॥

English Meaning

As the ten-headed Ravan strode forward, the Earth trembled beneath his steps, and his thunderous roar caused the wives of the Demigods to suffer miscarriages. Seeing him approach in a fury, the Demigods frantically glanced toward the caves of Mount Sumeru, seeking refuge.

Hindi Meaning

रावण के चलने से पृथ्वी डगमगाने लगी और उसकी गर्जना से देवरमणियों के गर्भ गिरने लगे। रावण को क्रोध सहित आते हुए सुनकर देवताओं ने सुमेरु पर्वत की गुफाएँ तकीं (भागकर सुमेरु की गुफाओं का आश्रय लिया)॥3॥

Chaupai 4 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

दिगपालन्ह के लोक सुहाए। सूने सकल दसानन पाए॥
पुनि पुनि सिंघनाद करि भारी। देइ देवतन्ह गारि पचारी॥4॥

English Meaning

When Ravan stormed the magnificent realms of the Guardians of the ten directions, he found them abandoned. Enraged, he roared like a lion, hurling insults and repeatedly challenging the Demigods to face him in battle.

Hindi Meaning

दिक्पालों के सारे सुंदर लोकों को रावण ने सूना पाया। वह बार-बार भारी सिंहगर्जना करके देवताओं को ललकार-ललकारकर गालियाँ देता था॥4॥

Chaupai 5 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

रन मद मत्त फिरइ जग धावा। प्रतिभट खोजत कतहुँ न पावा॥
रबि ससि पवन बरुन धनधारी। अगिनि काल जम सब अधिकारी॥5॥

English Meaning

Drunk with the pride of his battle prowess, Ravan roamed the entire world in search of a worthy opponent but found none. He pursued all presiding deities – Sun, Moon, Wind, Water, Fire, Kuber, Yamraj,…

Hindi Meaning

रण के मद में मतवाला होकर वह अपनी जोड़ी का योद्धा खोजता हुआ जगत भर में दौड़ता फिरा, परन्तु उसे ऐसा योद्धा कहीं नहीं मिला। सूर्य, चन्द्रमा, वायु, वरुण, कुबेर, अग्नि, काल और यम आदि सब अधिकारी,॥5॥

Chaupai 6 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

किंनर सिद्ध मनुज सुर नागा। हठि सबही के पंथहिं लागा॥
ब्रह्मसृष्टि जहँ लगि तनुधारी। दसमुख बसबर्ती नर नारी॥6॥

English Meaning

…Kinnars, Realized Saints, Humans, Demigods, and Serpents, seizing them by force. Throughout Brahma’s creation, wherever men and women dwelled, the ten-headed Ravan enslaved them all.

Hindi Meaning

किन्नर, सिद्ध, मनुष्य, देवता और नाग- सभी के पीछे वह हठपूर्वक पड़ गया (किसी को भी उसने शांतिपूर्वक नहीं बैठने दिया)। ब्रह्माजी की सृष्टि में जहाँ तक शरीरधारी स्त्री-पुरुष थे, सभी रावण के अधीन हो गए॥6॥

Chaupai 7 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

आयसु करहिं सकल भयभीता। नवहिं आइ नित चरन बिनीता॥7॥

English Meaning

Terrified, they all submitted to Ravan’s command, bowing at his feet each day with forced reverence.

Hindi Meaning

डर के मारे सभी उसकी आज्ञा का पालन करते थे और नित्य आकर नम्रतापूर्वक उसके चरणों में सिर नवाते थे॥7॥

Doha 182 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

देव जच्छ गंधर्ब नर किंनर नाग कुमारि।
जीति बरीं निज बाहु बल बहु सुंदर बर नारि॥182 ख॥

English Meaning

With the strength of his arms, he claimed many beautiful and enchanting women as his wives, including the daughters of Demigods, Yakshas, Gandharvas, Humans, Kinnars, and Serpents.

Hindi Meaning

देवता, यक्ष, गंधर्व, मनुष्य, किन्नर और नागों की कन्याओं तथा बहुत सी अन्य सुंदरी और उत्तम स्त्रियों को उसने अपनी भुजाओं के बल से जीतकर ब्याह लिया॥182 (ख)॥

Chaupai 1 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

* इंद्रजीत सन जो कछु कहेऊ। सो सब जनु पहिलेहिं करि रहेऊ॥
प्रथमहिं जिन्ह कहुँ आयसु दीन्हा। तिन्ह कर चरित सुनहु जो कीन्हा॥1॥

English Meaning

Whatever Ravan commanded, his son Indrajeet (Meghnad, who earned this name after defeating Lord Indra in battle) would have accomplished even before the words left his father’s lips. Now, listen to the deeds of those demons whom Ravan had previously given orders.

Hindi Meaning

मेघनाद से उसने जो कुछ कहा, उसे उसने (मेघनाद ने) मानो पहले से ही कर रखा था (अर्थात्‌ रावण के कहने भर की देर थी, उसने आज्ञापालन में तनिक भी देर नहीं की।) जिनको (रावण ने मेघनाद से) पहले ही आज्ञा दे रखी थी, उन्होंने जो करतूतें की उन्हें सुनो॥1॥

Chaupai 2 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

देखत भीमरूप सब पापी। निसिचर निकर देव परितापी॥
करहिं उपद्रव असुर निकाया। नाना रुप धरहिं करि माया॥2॥

English Meaning

The demon hordes were massive and terrifying in appearance, steeped in sin, and relentless in tormenting the Demigods. They roamed about wreaking havoc, assuming various forms, and wielding powerful illusions to spread chaos.

Hindi Meaning

सब राक्षसों के समूह देखने में बड़े भयानक, पापी और देवताओं को दुःख देने वाले थे। वे असुरों के समूह उपद्रव करते थे और माया से अनेकों प्रकार के रूप धरते थे॥2॥

Chaupai 3 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

जेहि बिधि होइ धर्म निर्मूला। सो सब करहिं बेद प्रतिकूला॥
जेहिं जेहिं देस धेनु द्विज पावहिं। नगर गाउँ पुर आगि लगावहिं॥3॥

English Meaning

They engaged in deeds that defied the Vedas and did everything in their power to eradicate dharma (righteousness). Wherever they found cows and Brahmins, they set fire to villages, towns, and cities, spreading destruction and fear.

Hindi Meaning

जिस प्रकार धर्म की जड़ कटे, वे वही सब वेदविरुद्ध काम करते थे। जिस-जिस स्थान में वे गो और ब्राह्मणों को पाते थे, उसी नगर, गाँव और पुरवे में आग लगा देते थे॥3॥

Chaupai 4 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

सुभ आचरन कतहुँ नहिं होई। देव बिप्र गुरु मान न कोई॥
नहिं हरिभगति जग्य तप ग्याना। सपनेहु सुनिअ न बेद पुराना॥4॥

English Meaning

Out of fear of Ravan and his demon horde, all auspicious rituals vanished from sight. No one honoured the Demigods, Brahmins, or Gurus. Worship of Lord Hari ceased, along with sacrificial rites, austerities, and the pursuit of spiritual wisdom. Even in dreams, the echoes of the Vedas and sacred Scriptures were nowhere to be heard.

Hindi Meaning

(उनके डर से) कहीं भी शुभ आचरण (ब्राह्मण भोजन, यज्ञ, श्राद्ध आदि) नहीं होते थे। देवता, ब्राह्मण और गुरु को कोई नहीं मानता था। न हरिभक्ति थी, न यज्ञ, तप और ज्ञान था। वेद और पुराण तो स्वप्न में भी सुनने को नहीं मिलते थे॥4॥

Chhand 5 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

छन्द :
* जप जोग बिरागा तप मख भागा श्रवन सुनइ दससीसा।
आपुनु उठि धावइ रहै न पावइ धरि सब घालइ खीसा॥
अस भ्रष्ट अचारा भा संसारा धर्म सुनिअ नहिं काना।
तेहि बहुबिधि त्रासइ देस निकासइ जो कह बेद पुराना॥

English Meaning

If Ravan learned that someone was practicing yoga, dispassion, chanting, austerity, penance, or offering food to the Demigods, he would rise in fury and rush to destroy everything, leaving nothing behind. His corrupt rule spread across the world, silencing Dharma so completely that no one could even hear about it. Anyone caught reciting the Vedas or Scriptures suffered relentless torment before being cast out of his Kingdom.

Hindi Meaning

जप, योग, वैराग्य, तप तथा यज्ञ में (देवताओं के) भाग पाने की बात रावण कहीं कानों से सुन पाता, तो (उसी समय) स्वयं उठ दौड़ता। कुछ भी रहने नहीं पाता, वह सबको पकड़कर विध्वंस कर डालता था। संसार में ऐसा भ्रष्ट आचरण फैल गया कि धर्म तो कानों में सुनने में नहीं आता था, जो कोई वेद और पुराण कहता, उसको बहुत तरह से त्रास देता और देश से निकाल देता था।

Soratha 183 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

* बरनि न जाइ अनीति घोर निसाचर जो करहिं।
हिंसा पर अति प्रीति तिन्ह के पापहि कवनि मिति॥183॥

English Meaning

The gruesome injustices inflicted by the demons were beyond words. Their wickedness knew no bounds, for they held violence close to their hearts.

Hindi Meaning

राक्षस लोग जो घोर अत्याचार करते थे, उसका वर्णन नहीं किया जा सकता। हिंसा पर ही जिनकी प्रीति है, उनके पापों का क्या ठिकाना॥183॥

Chaupai 1 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

* बाढ़े खल बहु चोर जुआरा। जे लंपट परधन परदारा॥
मानहिं मातु पिता नहिं देवा। साधुन्ह सन करवावहिं सेवा॥1॥

English Meaning

The number of wretched individuals, thieves, gamblers, and those lusting after others’ wives and wealth grew rapidly. People lost respect for their parents and the Demigods, and instead of serving saints, they made the saintly serve them.

Hindi Meaning

पराए धन और पराई स्त्री पर मन चलाने वाले, दुष्ट, चोर और जुआरी बहुत बढ़ गए। लोग माता-पिता और देवताओं को नहीं मानते थे और साधुओं (की सेवा करना तो दूर रहा, उल्टे उन) से सेवा करवाते थे॥1॥

Chaupai 2 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

जिन्ह के यह आचरन भवानी। ते जानेहु निसिचर सब प्रानी॥
अतिसय देखि धर्म कै ग्लानी। परम सभीत धरा अकुलानी॥2॥

English Meaning

Lord Shiv said, “O’ Bhawani, those who behave in this manner should be regarded as demons.” Witnessing the dreadful decline of righteousness, the Earth trembled in distress and fear.

Hindi Meaning

(श्री शिवजी कहते हैं कि-) हे भवानी! जिनके ऐसे आचरण हैं, उन सब प्राणियों को राक्षस ही समझना। इस प्रकार धर्म के प्रति (लोगों की) अतिशय ग्लानि (अरुचि, अनास्था) देखकर पृथ्वी अत्यन्त भयभीत एवं व्याकुल हो गई॥2॥

Chaupai 3 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

गिरि सरि सिंधु भार नहिं मोही। जस मोहि गरुअ एक परद्रोही।
सकल धर्म देखइ बिपरीता। कहि न सकइ रावन भय भीता॥3॥

English Meaning

Earth thought that the weight of mountains, rivers, and oceans was far lighter than the burden of those who inflicted suffering upon others. Witnessing everything unfold against righteousness, she remained silent, gripped by the fear of Ravan.

Hindi Meaning

(वह सोचने लगी कि) पर्वतों, नदियों और समुद्रों का बोझ मुझे इतना भारी नहीं जान पड़ता, जितना भारी मुझे एक परद्रोही (दूसरों का अनिष्ट करने वाला) लगता है। पृथ्वी सारे धर्मों को विपरीत देख रही है, पर रावण से भयभीत हुई वह कुछ बोल नहीं सकती॥3॥

Chaupai 4 रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny

धेनु रूप धरि हृदयँ बिचारी। गई तहाँ जहँ सुर मुनि झारी॥
निज संताप सुनाएसि रोई। काहू तें कछु काज न होई॥4॥

English Meaning

After much contemplation, she took the form of a cow and went to the place where the Demigods and sages were hiding from Ravan. She shared her sorrow with them and wept, but no one was able to help her.

Hindi Meaning

(अंत में) हृदय में सोच-विचारकर, गो का रूप धारण कर धरती वहाँ गई, जहाँ सब देवता और मुनि (छिपे) थे। पृथ्वी ने रोककर उनको अपना दुःख सुनाया, पर किसी से कुछ काम न बना॥4॥

Chhand 5 पृथ्वी और देवतादि की करुण पुकार – The pitiful appeal of mother Earth and other Gods

छन्द :
* सुर मुनि गंधर्बा मिलि करि सर्बा गे बिरंचि के लोका।
सँग गोतनुधारी भूमि बिचारी परम बिकल भय सोका॥
ब्रह्माँ सब जाना मन अनुमाना मोर कछू न बसाई।
जा करि तैं दासी सो अबिनासी हमरेउ तोर सहाई॥

English Meaning

All the Demigods, Sages, and Gandharvas, along with the sorrowful Earth, who had taken the form of a cow, overwhelmed by fear and grief, approached Lord Brahma in Brahmalok. Understanding the gravity of the situation, Lord Brahma realized that he was powerless to resolve it. He then addressed Mother Earth, saying, “The One to whom you belong, the eternal Lord, is both your protector and mine…

Hindi Meaning

तब देवता, मुनि और गंधर्व सब मिलकर ब्रह्माजी के लोक (सत्यलोक) को गए। भय और शोक से अत्यन्त व्याकुल बेचारी पृथ्वी भी गो का शरीर धारण किए हुए उनके साथ थी। ब्रह्माजी सब जान गए। उन्होंने मन में अनुमान किया कि इसमें मेरा कुछ भी वश नहीं चलने का। (तब उन्होंने पृथ्वी से कहा कि-) जिसकी तू दासी है, वही अविनाशी हमारा और तुम्हारा दोनों का सहायक है॥

Soratha 184 पृथ्वी और देवतादि की करुण पुकार – The pitiful appeal of mother Earth and other Gods

* धरनि धरहि मन धीर कह बिरंचि हरि पद सुमिरु।
जानत जन की पीर प्रभु भंजिहि दारुन बिपति॥184॥

English Meaning

…O’ Earth, keep patience in your heart and meditate upon the feet of Lord Hari. He knows the suffering of His devotees and will surely dispel your great distress.”

Hindi Meaning

ब्रह्माजी ने कहा- हे धरती! मन में धीरज धारण करके श्री हरि के चरणों का स्मरण करो। प्रभु अपने दासों की पीड़ा को जानते हैं, वे तुम्हारी कठिन विपत्ति का नाश करेंगे॥184॥

Chaupai 1 पृथ्वी और देवतादि की करुण पुकार – The pitiful appeal of mother Earth and other Gods

* बैठे सुर सब करहिं बिचारा। कहँ पाइअ प्रभु करिअ पुकारा॥
पुर बैकुंठ जान कह कोई। कोउ कह पयनिधि बस प्रभु सोई॥1॥

English Meaning

All the Demigods sat down, pondering where they could find the Lord to seek His help. Some suggested going to Vaikunth, while others said that the same Lord resides in the Milky Ocean.

Hindi Meaning

सब देवता बैठकर विचार करने लगे कि प्रभु को कहाँ पावें ताकि उनके सामने पुकार (फरियाद) करें। कोई बैकुंठपुरी जाने को कहता था और कोई कहता था कि वही प्रभु क्षीरसमुद्र में निवास करते हैं॥1॥

Chaupai 2 पृथ्वी और देवतादि की करुण पुकार – The pitiful appeal of mother Earth and other Gods

जाके हृदयँ भगति जसि प्रीती। प्रभु तहँ प्रगट सदा तेहिं रीती॥
तेहिं समाज गिरिजा मैं रहेऊँ। अवसर पाइ बचन एक कहेउँ॥2॥

English Meaning

Lord Shiv said, “O’ Girija, I was present in that gathering, and when the moment was right, I addressed them. The Lord manifests according to the love and devotion one holds in their heart, this has always been His way…

Hindi Meaning

जिसके हृदय में जैसी भक्ति और प्रीति होती है, प्रभु वहाँ (उसके लिए) सदा उसी रीति से प्रकट होते हैं। हे पार्वती! उस समाज में मैं भी था। अवसर पाकर मैंने एक बात कही-॥2॥

Chaupai 3 पृथ्वी और देवतादि की करुण पुकार – The pitiful appeal of mother Earth and other Gods

हरि ब्यापक सर्बत्र समाना। प्रेम तें प्रगट होहिं मैं जाना॥
देस काल दिसि बिदिसिहु माहीं। कहहु सो कहाँ जहाँ प्रभु नाहीं॥3॥

English Meaning

…Lord Hari is omnipresent, pervading everything equally, and I know that He is revealed through pure love. Be it place or time, the four directions (North, South, East, and West) the realms above and below, or even the intermediate directions (Northeast, Northwest, Southeast, and Southwest) tell me, where is the Lord not present?…

Hindi Meaning

मैं तो यह जानता हूँ कि भगवान सब जगह समान रूप से व्यापक हैं, प्रेम से वे प्रकट हो जाते हैं, देश, काल, दिशा, विदिशा में बताओ, ऐसी जगह कहाँ है, जहाँ प्रभु न हों॥3॥

Chaupai 4 पृथ्वी और देवतादि की करुण पुकार – The pitiful appeal of mother Earth and other Gods

अग जगमय सब रहित बिरागी। प्रेम तें प्रभु प्रगटइ जिमि आगी॥
मोर बचन सब के मन माना। साधु-साधु करि ब्रह्म बखाना॥4॥

English Meaning

…He pervades all of creation, both animate and inanimate, yet remains unattached and beyond it. He is revealed through pure love, just as fire, though always present in the atmosphere in an unseen form; manifests when wood is rubbed together. Hearing my words, everyone’s heart filled with joy, and Brahma ji praised me, saying, ‘Sadhu, Sadhu’ (Well said, well said)…

Hindi Meaning

वे चराचरमय (चराचर में व्याप्त) होते हुए ही सबसे रहित हैं और विरक्त हैं (उनकी कहीं आसक्ति नहीं है), वे प्रेम से प्रकट होते हैं, जैसे अग्नि। (अग्नि अव्यक्त रूप से सर्वत्र व्याप्त है, परन्तु जहाँ उसके लिए अरणिमन्थनादि साधन किए जाते हैं, वहाँ वह प्रकट होती है। इसी प्रकार सर्वत्र व्याप्त भगवान भी प्रेम से प्रकट होते हैं।) मेरी बात सबको प्रिय लगी। ब्रह्माजी ने ‘साधु-साधु’ कहकर बड़ाई की॥4॥

Doha 185 पृथ्वी और देवतादि की करुण पुकार – The pitiful appeal of mother Earth and other Gods

* सुनि बिरंचि मन हरष तन पुलकि नयन बह नीर।
अस्तुति करत जोरि कर सावधान मतिधीर॥185॥

English Meaning

…Hearing my words, Brahma ji’s heart filled with joy, a thrill ran through His body, and tears of devotion flowed from His eyes. With a serene mind, Lord Brahma joined His palms together and began His heartfelt exaltation of the Lord with deep reverence.”

Hindi Meaning

मेरी बात सुनकर ब्रह्माजी के मन में बड़ा हर्ष हुआ, उनका तन पुलकित हो गया और नेत्रों से (प्रेम के) आँसू बहने लगे। तब वे धीरबुद्धि ब्रह्माजी सावधान होकर हाथ जोड़कर स्तुति करने लगे॥185॥

Chhand 1 पृथ्वी और देवतादि की करुण पुकार – The pitiful appeal of mother Earth and other Gods

छन्द :
* जय जय सुरनायक जन सुखदायक प्रनतपाल भगवंता।
गो द्विज हितकारी जय असुरारी सिंधुसुता प्रिय कंता॥
पालन सुर धरनी अद्भुत करनी मरम न जानइ कोई।
जो सहज कृपाला दीनदयाला करउ अनुग्रह सोई॥1॥

English Meaning

“Glory to the Lord of the Demigods, the giver of joy to His devotees, and the protector of those who surrender to Him. O’ Benevolent Lord of the cows and Brahmins, slayer of demons, and beloved of the ocean’s daughter (Goddess Lakshmi), hail to You! O’ Nurturer of the Demigods and the Earth, whose divine acts are wondrous and beyond comprehension, ever compassionate and merciful to the humble, may He graciously bestow His blessings upon us…

Hindi Meaning

हे देवताओं के स्वामी, सेवकों को सुख देने वाले, शरणागत की रक्षा करने वाले भगवान! आपकी जय हो! जय हो!! हे गो-ब्राह्मणों का हित करने वाले, असुरों का विनाश करने वाले, समुद्र की कन्या (श्री लक्ष्मीजी) के प्रिय स्वामी! आपकी जय हो! हे देवता और पृथ्वी का पालन करने वाले! आपकी लीला अद्भुत है, उसका भेद कोई नहीं जानता। ऐसे जो स्वभाव से ही कृपालु और दीनदयालु हैं, वे ही हम पर कृपा करें॥1॥

Chhand 2 पृथ्वी और देवतादि की करुण पुकार – The pitiful appeal of mother Earth and other Gods

जय जय अबिनासी सब घट बासी ब्यापक परमानंदा।
अबिगत गोतीतं चरित पुनीतं मायारहित मुकुंदा॥
जेहि लागि बिरागी अति अनुरागी बिगत मोह मुनिबृंदा।
निसि बासर ध्यावहिं गुन गन गावहिं जयति सच्चिदानंदा॥2॥

English Meaning

…Glory, glory to the eternal Lord, the omnipresent and ever-expansive source of bliss, unfathomable, beyond the senses, the doer of righteous deeds, yet ever detached; the bestower of both worldly joy and ultimate liberation. Hail to the One upon whom the assemblies of enlightened saints, free from attachment and delusion, meditate with deep devotion, singing His countless glories day and night. Salutations to that embodiment of truth, consciousness, and boundless bliss!…

Hindi Meaning

हे अविनाशी, सबके हृदय में निवास करने वाले (अन्तर्यामी), सर्वव्यापक, परम आनंदस्वरूप, अज्ञेय, इन्द्रियों से परे, पवित्र चरित्र, माया से रहित मुकुंद (मोक्षदाता)! आपकी जय हो! जय हो!! (इस लोक और परलोक के सब भोगों से) विरक्त तथा मोह से सर्वथा छूटे हुए (ज्ञानी) मुनिवृन्द भी अत्यन्त अनुरागी (प्रेमी) बनकर जिनका रात-दिन ध्यान करते हैं और जिनके गुणों के समूह का गान करते हैं, उन सच्चिदानंद की जय हो॥2॥

Chhand 3 पृथ्वी और देवतादि की करुण पुकार – The pitiful appeal of mother Earth and other Gods

जेहिं सृष्टि उपाई त्रिबिध बनाई संग सहाय न दूजा।
सो करउ अघारी चिंत हमारी जानिअ भगति न पूजा॥
जो भव भय भंजन मुनि मन रंजन गंजन बिपति बरुथा।
मन बच क्रम बानी छाड़ि सयानी सरन सकल सुरजूथा॥3॥

English Meaning

…The One who brought forth all of creation, including the three primary modes of nature (Goodness, Passion, and Ignorance) and who, without any assistance, expanded into the three primal deities (Lord Brahma, the Creator; Lord Vishnu, the Preserver; and Lord Mahesh, the Destroyer). O’ Supreme Creator, the destroyer of all sins, shower Your grace upon us, for we know neither true worship nor devotion. You, who liberate beings from the endless cycle of birth and death, who gladden the hearts of sages, and who dispel all calamities. We, the assembly of Demigods, renounce all cleverness of mind, speech, and action, and surrender ourselves at Your divine feet…

Hindi Meaning

जिन्होंने बिना किसी दूसरे संगी अथवा सहायक के अकेले ही (या स्वयं अपने को त्रिगुणरूप- ब्रह्मा, विष्णु, शिवरूप- बनाकर अथवा बिना किसी उपादान-कारण के अर्थात्‌ स्वयं ही सृष्टि का अभिन्ननिमित्तोपादान कारण बनकर) तीन प्रकार की सृष्टि उत्पन्न की, वे पापों का नाश करने वाले भगवान हमारी सुधि लें। हम न भक्ति जानते हैं, न पूजा, जो संसार के (जन्म-मृत्यु के) भय का नाश करने वाले, मुनियों के मन को आनंद देने वाले और विपत्तियों के समूह को नष्ट करने वाले हैं। हम सब देवताओं के समूह, मन, वचन और कर्म से चतुराई करने की बान छोड़कर उन (भगवान) की शरण (आए) हैं॥3॥

Chhand 4 पृथ्वी और देवतादि की करुण पुकार – The pitiful appeal of mother Earth and other Gods

सारद श्रुति सेषा रिषय असेषा जा कहुँ कोउ नहिं जाना।
जेहि दीन पिआरे बेद पुकारे द्रवउ सो श्रीभगवाना॥
भव बारिधि मंदर सब बिधि सुंदर गुनमंदिर सुखपुंजा।
मुनि सिद्ध सकल सुर परम भयातुर नमत नाथ पद कंजा॥4॥

English Meaning

…The One whom even Goddess Saraswati, the Vedas, Sheshnag, and all the Rishis cannot fully comprehend. The One whom the Vedas proclaim as the compassionate saviour of the humble and the distressed. O’ Lord of Shri Lakshmi, please bestow Your mercy upon us. You are like the Mandrachal mountain (that churns the boundless ocean of this world). The embodiment of beauty in every aspect, the abode of all virtues, and the source of infinite bliss. O’ Lord, we, the Sages, Saints, and all the Demigods, overcome with fear and distress, bow before Your lotus feet.”

Hindi Meaning

सरस्वती, वेद, शेषजी और सम्पूर्ण ऋषि कोई भी जिनको नहीं जानते, जिन्हें दीन प्रिय हैं, ऐसा वेद पुकारकर कहते हैं, वे ही श्री भगवान हम पर दया करें। हे संसार रूपी समुद्र के (मथने के) लिए मंदराचल रूप, सब प्रकार से सुंदर, गुणों के धाम और सुखों की राशि नाथ! आपके चरण कमलों में मुनि, सिद्ध और सारे देवता भय से अत्यन्त व्याकुल होकर नमस्कार करते हैं॥4॥

Doha 186 भगवान का वरदान और राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ – Lord’s compassion and King Dashrath’s fire yagya for birth of a son

* जानि सभय सुर भूमि सुनि बचन समेत सनेह।
गगनगिरा गंभीर भइ हरनि सोक संदेह॥186॥

English Meaning

Hearing the affectionate pleas of the Demigods and the Earth, and knowing their fear, a powerful voice echoed from the sky, dispelling their grief and doubts…

Hindi Meaning

देवताओं और पृथ्वी को भयभीत जानकर और उनके स्नेहयुक्त वचन सुनकर शोक और संदेह को हरने वाली गंभीर आकाशवाणी हुई॥186॥

Chaupai 1 भगवान का वरदान और राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ – Lord’s compassion and King Dashrath’s fire yagya for birth of a son

* जनि डरपहु मुनि सिद्ध सुरेसा। तुम्हहि लागि धरिहउँ नर बेसा॥
अंसन्ह सहित मनुज अवतारा। लेहउँ दिनकर बंस उदारा॥1॥

English Meaning

…O’ Sages, Saints, and Demigods, fear not. For your sake, I shall assume a human form and descend, along with my divine expansions, into the illustrious Solar Dynasty of the Sun God…

Hindi Meaning

हे मुनि, सिद्ध और देवताओं के स्वामियों! डरो मत। तुम्हारे लिए मैं मनुष्य का रूप धारण करूँगा और उदार (पवित्र) सूर्यवंश में अंशों सहित मनुष्य का अवतार लूँगा॥1॥

Chaupai 2 भगवान का वरदान और राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ – Lord’s compassion and King Dashrath’s fire yagya for birth of a son

कस्यप अदिति महातप कीन्हा। तिन्ह कहुँ मैं पूरब बर दीन्हा॥
ते दसरथ कौसल्या रूपा। कोसलपुरीं प्रगट नर भूपा॥2॥

English Meaning

…Rishi Kashyap and his wife Aditi had undertaken intense penance, and I had granted them a boon long ago. They have now appeared in the Kaushal Kingdom as Dashrath and Kaushalya, the sovereign rulers of all men and women…

Hindi Meaning

कश्यप और अदिति ने बड़ा भारी तप किया था। मैं पहले ही उनको वर दे चुका हूँ। वे ही दशरथ और कौसल्या के रूप में मनुष्यों के राजा होकर श्री अयोध्यापुरी में प्रकट हुए हैं॥2॥

Chaupai 3 भगवान का वरदान और राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ – Lord’s compassion and King Dashrath’s fire yagya for birth of a son

तिन्ह कें गृह अवतरिहउँ जाई। रघुकुल तिलक सो चारिउ भाई॥
नारद बचन सत्य सब करिहउँ। परम सक्ति समेत अवतरिहउँ॥3॥

English Meaning

…In their home, I shall incarnate as four Brothers in the noble Raghu dynasty. Fulfilling the words of Narad, I shall descend along with my supreme divine energy…

Hindi Meaning

उन्हीं के घर जाकर मैं रघुकुल में श्रेष्ठ चार भाइयों के रूप में अवतार लूँगा। नारद के सब वचन मैं सत्य करूँगा और अपनी पराशक्ति के सहित अवतार लूँगा॥3॥

Chaupai 4 भगवान का वरदान और राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ – Lord’s compassion and King Dashrath’s fire yagya for birth of a son

हरिहउँ सकल भूमि गरुआई। निर्भय होहु देव समुदाई॥
गगन ब्रह्मबानी सुनि काना। तुरत फिरे सुर हृदय जुड़ाना॥4॥

English Meaning

…I shall relieve the Earth of her burdens (the sins of Ravan and his demons). O’ Divine assembly of Demigods, be fearless.” As these celestial words echoed from the sky, the Demigods felt reassured and departed swiftly, their hearts at peace…

Hindi Meaning

मैं पृथ्वी का सब भार हर लूँगा। हे देववृंद! तुम निर्भय हो जाओ। आकाश में ब्रह्म (भगवान) की वाणी को कान से सुनकर देवता तुरंत लौट गए। उनका हृदय शीतल हो गया॥4॥

Chaupai 5 भगवान का वरदान और राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ – Lord’s compassion and King Dashrath’s fire yagya for birth of a son

तब ब्रह्माँ धरनिहि समुझावा। अभय भई भरोस जियँ आवा॥5॥

English Meaning

Then Lord Brahma consoled Earth, filling her heart with courage and confidence, freeing her from fear.

Hindi Meaning

तब ब्रह्माजी ने पृथ्वी को समझाया। वह भी निर्भय हुई और उसके जी में भरोसा (ढाढस) आ गया॥5॥

Doha 187 भगवान का वरदान और राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ – Lord’s compassion and King Dashrath’s fire yagya for birth of a son

* निज लोकहि बिरंचि गे देवन्ह इहइ सिखाइ।
बानर तनु धरि धरि महि हरि पद सेवहु जाइ॥187॥

English Meaning

Lord Brahma returned to His abode after instructing the Demigods to take birth on Earth in the form of monkeys and serve Lord Hari.

Hindi Meaning

देवताओं को यही सिखाकर कि वानरों का शरीर धर-धरकर तुम लोग पृथ्वी पर जाकर भगवान के चरणों की सेवा करो, ब्रह्माजी अपने लोक को चले गए॥187॥

Chaupai 1 भगवान का वरदान और राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ – Lord’s compassion and King Dashrath’s fire yagya for birth of a son

* गए देव सब निज निज धामा। भूमि सहित मन कहुँ बिश्रामा॥
जो कछु आयसु ब्रह्माँ दीन्हा। हरषे देव बिलंब न कीन्हा॥1॥

English Meaning

Then all the Demigods returned to their respective abodes, and along with Earth, everyone felt relieved at heart. They joyfully followed Lord Brahma’s instructions without any delay.

Hindi Meaning

सब देवता अपने-अपने लोक को गए। पृथ्वी सहित सबके मन को शांति मिली। ब्रह्माजी ने जो कुछ आज्ञा दी, उससे देवता बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने (वैसा करने में) देर नहीं की॥1॥

Chaupai 2 भगवान का वरदान और राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ – Lord’s compassion and King Dashrath’s fire yagya for birth of a son

बनचर देह धरी छिति माहीं। अतुलित बल प्रताप तिन्ह पाहीं॥
गिरि तरु नख आयुध सब बीरा। हरि मारग चितवहिं मतिधीरा॥2॥

English Meaning

On Earth, they took birth as animals such as monkeys and bears, roaming the forests. Possessing unparalleled strength, they wielded mountains, trees, and their own claws as weapons. With calm minds, they eagerly awaited their meeting with Lord Hari.

Hindi Meaning

पृथ्वी पर उन्होंने वानरदेह धारण की। उनमें अपार बल और प्रताप था। सभी शूरवीर थे, पर्वत, वृक्ष और नख ही उनके शस्त्र थे। वे धीर बुद्धि वाले (वानर रूप देवता) भगवान के आने की राह देखने लगे॥2॥

Chaupai 3 भगवान का वरदान और राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ – Lord’s compassion and King Dashrath’s fire yagya for birth of a son

गिरि कानन जहँ तहँ भरि पूरी। रहे निज निज अनीक रचि रूरी॥
यह सब रुचिर चरित मैं भाषा। अब सो सुनहु जो बीचहिं राखा॥3॥

English Meaning

They spread across the mountains and forests, forming mighty and awe-inspiring armies. Lord Shiv then said to Parvati ji, “I have narrated this beautiful tale; now listen to what I had left unfinished.”

Hindi Meaning

वे (वानर) पर्वतों और जंगलों में जहाँ-तहाँ अपनी-अपनी सुंदर सेना बनाकर भरपूर छा गए। यह सब सुंदर चरित्र मैंने कहा। अब वह चरित्र सुनो जिसे बीच ही में छोड़ दिया था॥3॥

Chaupai 4 भगवान का वरदान और राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ – Lord’s compassion and King Dashrath’s fire yagya for birth of a son

अवधपुरीं रघुकुलमनि राऊ। बेद बिदित तेहि दसरथ नाऊँ॥
धरम धुरंधर गुननिधि ग्यानी। हृदयँ भगति भति सारँगपानी॥4॥

English Meaning

The crown jewel of the Raghu dynasty, King Dashrath, resided in the grand city of Ayodhya. His name is revered in the Vedas. He was the epitome of righteousness, a treasure trove of virtues, and a man of profound wisdom. His heart and mind were devoted to the Supreme Lord who wields the Sharang bow (Lord Ranganath, a divine form of Lord Hari).

Hindi Meaning

अवधपुरी में रघुकुल शिरोमणि दशरथ नाम के राजा हुए, जिनका नाम वेदों में विख्यात है। वे धर्मधुरंधर, गुणों के भंडार और ज्ञानी थे। उनके हृदय में शांर्गधनुष धारण करने वाले भगवान की भक्ति थी और उनकी बुद्धि भी उन्हीं में लगी रहती थी॥4॥