Satyugi OM

Day 1 of Navah Parayan Reading program Day 1 / 9

Chaupai 4 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

कठिन कुसंग कुपंथ कराला। तिन्ह के बचन बाघ हरि ब्याला॥
गृह कारज नाना जंजाला। ते अति दुर्गम सैल बिसाला॥4॥

English Meaning

The company of bad people is like a treacherous path, and their words are as fierce as lions, tigers, and snakes. The household duties and the daily rat race are akin to massive, challenging mountains. Both the association with the wicked and the pursuit of materialistic goals hinder the journey toward reaching this divine lake.

Hindi Meaning

घोर कुसंग ही भयानक बुरा रास्ता है, उन कुसंगियों के वचन ही बाघ, सिंह और साँप हैं। घर के कामकाज और गृहस्थी के भाँति-भाँति के जंजाल ही अत्यंत दुर्गम बड़े-बड़े पहाड़ हैं॥4॥

Chaupai 5 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

बन बहु बिषम मोह मद माना। नदीं कुतर्क भयंकर नाना॥5॥

English Meaning

Infatuation, arrogance, and false pride are like dense, impenetrable forests, while skepticism resembles the many fearsome rivers.

Hindi Meaning

मोह, मद और मान ही बहुत से बीहड़ वन हैं और नाना प्रकार के कुतर्क ही भयानक नदियाँ हैं॥5॥

Doha 38 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

* जे श्रद्धा संबल रहित नहिं संतन्ह कर साथ।
तिन्ह कहुँ मानस अगम अति जिन्हहि न प्रिय रघुनाथ॥38॥

English Meaning

Those without reverence in the form of travel expense, the company of saintly people, or affection for Shri Raghunath, find it exceedingly difficult to reach the sacred Manas lake (and partake in the Shri Ramcharitmanas).

Hindi Meaning

जिनके पास श्रद्धा रूपी राह खर्च नहीं है और संतों का साथ नहीं है और जिनको श्री रघुनाथजी प्रिय नहीं हैं, उनके लिए यह मानस अत्यंत ही अगम है। (अर्थात्‌ श्रद्धा, सत्संग और भगवत्प्रेम के बिना कोई इसको नहीं पा सकता)॥38॥

Chaupai 1 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

* जौं करि कष्ट जाइ पुनि कोई। जातहिं नींद जुड़ाई होई॥
जड़ता जाड़ बिषम उर लागा। गएहुँ न मज्जन पाव अभागा॥1॥

English Meaning

Even if someone manages to reach it after enduring numerous hardships, they will be overcome by sleep, intensified by the cold. This extreme cold, symbolizing ignorance, clouds their hearts, and despite arriving at this sacred place, these unfortunate souls remain unable to bathe in the lake.

Hindi Meaning

यदि कोई मनुष्य कष्ट उठाकर वहाँ तक पहुँच भी जाए, तो वहाँ जाते ही उसे नींद रूपी ज़ूडी आ जाती है। हृदय में मूर्खता रूपी बड़ा कड़ा जाड़ा लगने लगता है, जिससे वहाँ जाकर भी वह अभागा स्नान नहीं कर पाता॥1॥

Chaupai 2 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

करि न जाइ सर मज्जन पाना। फिरि आवइ समेत अभिमाना।
जौं बहोरि कोउ पूछन आवा। सर निंदा करि ताहि बुझावा॥2॥

English Meaning

Unable to bathe in the lake or drink its water, they return filled with arrogance. When asked about the lake by others, they respond with criticism and disdain.

Hindi Meaning

उससे उस सरोवर में स्नान और उसका जलपान तो किया नहीं जाता, वह अभिमान सहित लौट आता है। फिर यदि कोई उससे (वहाँ का हाल) पूछने आता है, तो वह (अपने अभाग्य की बात न कहकर) सरोवर की निंदा करके उसे समझाता है॥2॥

Chaupai 3 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

सकल बिघ्न ब्यापहिं नहिं तेही। राम सुकृपाँ बिलोकहिं जेही॥
सोइ सादर सर मज्जनु करई। महा घोर त्रयताप न जरई॥3॥

English Meaning

All these hardships do not befall those upon whom Lord Ram bestows His divine grace. Such blessed individuals respectfully bathe in this sacred lake and remain untouched by the three fearsome sorrows (Adhyatmik, arising from one’s own body or mind, Adhidaivik, stemming from fate or divine will, and Adhibhoutik, caused by external circumstances or one’s own karma).

Hindi Meaning

ये सारे विघ्न उसको नहीं व्यापते (बाधा नहीं देते) जिसे श्री रामचंद्रजी सुंदर कृपा की दृष्टि से देखते हैं। वही आदरपूर्वक इस सरोवर में स्नान करता है और महान्‌ भयानक त्रिताप से (आध्यात्मिक, आधिदैविक, आधिभौतिक तापों से) नहीं जलता॥3॥

Chaupai 4 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

ते नर यह सर तजहिं न काऊ। जिन्ह कें राम चरन भल भाऊ॥
जो नहाइ चह एहिं सर भाई। सो सतसंग करउ मन लाई॥4॥

English Meaning

Those who hold deep love for the feet of Lord Ram never abandon this sacred lake. O’ Brother, anyone wishing to bathe in this lake must wholeheartedly immerse themselves in the company of saintly gatherings.

Hindi Meaning

जिनके मन में श्री रामचंद्रजी के चरणों में सुंदर प्रेम है, वे इस सरोवर को कभी नहीं छोड़ते। हे भाई! जो इस सरोवर में स्नान करना चाहे, वह मन लगाकर सत्संग करे॥4॥

Chaupai 5 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

अस मानस मानस चख चाही। भइ कबि बुद्धि बिमल अवगाही॥
भयउ हृदयँ आनंद उछाहू। उमगेउ प्रेम प्रमोद प्रबाहू॥5॥

English Meaning

After beholding this sacred lake with the eyes of his heart and taking a dip in it, Tulsidas ji’s mind became profoundly pure. Love, joy, and excitement overflowed within him, and his heart blossomed with contentment and boundless enthusiasm.

Hindi Meaning

ऐसे मानस सरोवर को हृदय के नेत्रों से देखकर और उसमें गोता लगाकर कवि की बुद्धि निर्मल हो गई, हृदय में आनंद और उत्साह भर गया और प्रेम तथा आनंद का प्रवाह उमड़ आया॥5॥

Chaupai 6 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

चली सुभग कबिता सरिता सो। राम बिमल जस जल भरित सो।
सरजू नाम सुमंगल मूला। लोक बेद मत मंजुल कूला॥6॥

English Meaning

From his heart emerged a beautiful composition in the form of a flowing river, its waters brimming with the supremely pious glories of Lord Ram. This river is named Saryu, the source of all blissful auspiciousness. The two exquisite banks of this river symbolize the public viewpoint and the perspective conveyed in the Vedas.

Hindi Meaning

उससे वह सुंदर कविता रूपी नदी बह निकली, जिसमें श्री रामजी का निर्मल यश रूपी जल भरा है। इस (कवितारूपिणी नदी) का नाम सरयू है, जो संपूर्ण सुंदर मंगलों की जड़ है। लोकमत और वेदमत इसके दो सुंदर किनारे हैं॥6॥

Chaupai 7 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

नदी पुनीत सुमानस नंदिनि। कलिमल तृन तरु मूल निकंदिनि॥7॥

English Meaning

This sacred Saryu River, the daughter (tributary) of the pristine Lake Mansarovar, washes away all sins of Kaliyug, whether small like blades of grass or towering like mighty trees, that cross her path.

Hindi Meaning

यह सुंदर मानस सरोवर की कन्या सरयू नदी बड़ी पवित्र है और कलियुग के (छोटे-बड़े) पाप रूपी तिनकों और वृक्षों को जड़ से उखाड़ फेंकने वाली है॥7॥

Doha 39 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

* श्रोता त्रिबिध समाज पुर ग्राम नगर दुहुँ कूल।
संतसभा अनुपम अवध सकल सुमंगल मूल॥39॥

English Meaning

The cities, villages, and towns along both banks of the river (representing Shri Ramcharitmanas) symbolize the three types of listeners found in society: believers or true devotees, seekers or inquisitive devotees, and those who doubt or criticize. The unique assembly of saints is likened to Ayodhya, the source of all blissful auspiciousness.

Hindi Meaning

तीन प्रकार के श्रोता (१.श्रद्धालु- जो पूरे आदर के साथ वक्ता की बात सुनते हैं, कोई टीका टिप्पणी नहीं करते हैं, २.जिज्ञासु- जो सुनते हैं और बीच बीच में जिज्ञासा यानि प्रश्न भी करते हैं, ३.परीक्षक या आलोचक- ये वक्ता के ज्ञान की परीक्षा लेने के लिए सुनते हैं और उसकी आलोचना भी करते हैं) इस मानस रूपी नदी के दोनों किनारों पर बसे हुए पुरवे, गाँव और नगर हैं और संतों की सभा ही सब सुंदर मंगलों की जड़ अनुपम अयोध्याजी हैं॥39॥

Chaupai 1 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

* रामभगति सुरसरितहि जाई। मिली सुकीरति सरजु सुहाई॥
सानुज राम समर जसु पावन। मिलेउ महानदु सोन सुहावन॥1॥

English Meaning

The sacred Saryu, symbolizing the widespread glories of Lord Ram, merges with the divine Ganga, the heavenly river of devotion to Lord Ram. Further, the virtuous fame of Lord Ram and His younger brother Lakshman on the battlefield joins this Ganga in the form of the mighty Sonbhadra River.

Hindi Meaning

सुंदर कीर्ति रूपी सुहावनी सरयूजी रामभक्ति रूपी गंगाजी में जा मिलीं। छोटे भाई लक्ष्मण सहित श्री रामजी के युद्ध का पवित्र यश रूपी सुहावना महानद सोन उसमें आ मिला॥1॥

Chaupai 2 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

जुग बिच भगति देवधुनि धारा। सोहति सहित सुबिरति बिचारा॥
त्रिबिध ताप त्रासक तिमुहानी। राम सरूप सिंधु समुहानी॥2॥

English Meaning

The stream of Ganga ji, flowing between these two rivers, represents devotion adorned with wisdom and detachment. The confluence of these three rivers eliminates the fear of the three types of sorrows and flows gracefully towards the ocean, symbolizing the divine and beautiful Lord Ram.

Hindi Meaning

दोनों के बीच में भक्ति रूपी गंगाजी की धारा ज्ञान और वैराग्य के सहित शोभित हो रही है। ऐसी तीनों तापों को डराने वाली यह तिमुहानी नदी रामस्वरूप रूपी समुद्र की ओर जा रही है॥2॥

Chaupai 3 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

मानस मूल मिली सुरसरिही। सुनत सुजन मन पावन करिही॥
बिच बिच कथा बिचित्र बिभागा। जनु सरि तीर तीर बन बागा॥3॥

English Meaning

Mansarovar (Shri Ramcharitmanas) is the source of the sacred river Saryu, symbolizing the glories of Lord Ram, which merges with Ganga ji, representing devotion. Listening to Shri Ramcharitmanas purifies the hearts of saintly souls. Scattered throughout Shri Ramcharitmanas are countless unique stories, likened to the lush forests and gardens adorning the banks of the river.

Hindi Meaning

इस (कीर्ति रूपी सरयू) का मूल मानस (श्री रामचरित) है और यह (रामभक्ति रूपी) गंगाजी में मिली है, इसलिए यह सुनने वाले सज्जनों के मन को पवित्र कर देगी। इसके बीच-बीच में जो भिन्न-भिन्न प्रकार की विचित्र कथाएँ हैं, वे ही मानो नदी तट के आस-पास के वन और बाग हैं॥3॥

Chaupai 4 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

उमा महेस बिबाह बराती। ते जलचर अगनित बहुभाँती॥
रघुबर जनम अनंद बधाई। भवँर तरंग मनोहरताई॥4॥

English Meaning

The wedding guests at the marriage of Lord Shiv and Parvati ji symbolize the countless and diverse aquatic creatures inhabiting this sacred river. The bliss and celebrations surrounding the birth Lord Raghuveer, embody the heart-pleasing charm of the river’s mesmerizing whirlpools and gentle waves.

Hindi Meaning

श्री पार्वतीजी और शिवजी के विवाह के बाराती इस नदी में बहुत प्रकार के असंख्य जलचर जीव हैं। श्री रघुनाथजी के जन्म की आनंद-बधाइयाँ ही इस नदी के भँवर और तरंगों की मनोहरता है॥4॥

Doha 40 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake


* बालचरित चहु बंधु के बनज बिपुल बहुरंग।
नृप रानी परिजन सुकृत मधुकर बारि बिहंग॥40॥

English Meaning

The playful childhood acts of the four Brothers (Shri Ram, Shri Lakshman, Shri Bharat, and Shri Shatrughan) are represented by the vibrant lotuses adorning the river. The virtuous deeds of Dashrath ji, his queens, and the family members symbolize the buzzing bumblebees and the diverse aquatic birds inhabiting the river.

Hindi Meaning

चारों भाइयों के जो बालचरित हैं, वे ही इसमें खिले हुए रंग-बिरंगे बहुत से कमल हैं। महाराज श्री दशरथजी तथा उनकी रानियों और कुटुम्बियों के सत्कर्म (पुण्य) ही भ्रमर और जल पक्षी हैं॥40॥

Chaupai 1 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

* सीय स्वयंबर कथा सुहाई। सरित सुहावनि सो छबि छाई॥
नदी नाव पटु प्रस्न अनेका। केवट कुसल उतर सबिबेका॥1॥

English Meaning

The enchanting episode of Sita ji’s marriage to Lord Ram is the delightful charm adorning the river. Clever questions serve as the boats on this river, while intelligent answers are the skillful boatmen guiding them.

Hindi Meaning

श्री सीताजी के स्वयंवर की जो सुन्दर कथा है, वह इस नदी में सुहावनी छबि छा रही है। अनेकों सुंदर विचारपूर्ण प्रश्न ही इस नदी की नावें हैं और उनके विवेकयुक्त उत्तर ही चतुर केवट हैं॥1॥

Chaupai 2 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

सुनि अनुकथन परस्पर होई। पथिक समाज सोह सरि सोई॥
घोर धार भृगुनाथ रिसानी। घाट सुबद्ध राम बर बानी॥2॥

English Meaning

The conversation that unfolds after the narration of the story represents groups of travellers along the banks of this serene river. The wrath of Parshuram (the grandson of Maharishi Bhrigu), symbolizes the river’s raging current, while Lord Ram’s eloquent words stand as the elegantly crafted docks lining its shores.

Hindi Meaning

इस कथा को सुनकर पीछे जो आपस में चर्चा होती है, वही इस नदी के सहारे-सहारे चलने वाले यात्रियों का समाज शोभा पा रहा है। परशुरामजी का क्रोध इस नदी की भयानक धारा है और श्री रामचंद्रजी के श्रेष्ठ वचन ही सुंदर बँधे हुए घाट हैं॥2॥

Chaupai 3 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

सानुज राम बिबाह उछाहू। सो सुभ उमग सुखद सब काहू॥
कहत सुनत हरषहिं पुलकाहीं। ते सुकृती मन मुदित नहाहीं॥3॥

English Meaning

The wedding celebrations of Lord Ram and His younger Brothers embody the auspicious joy that brings happiness to all. Those who revel in narrating or listening to this tale, experiencing waves of bliss, are the fortunate individuals who take a delightful dip in this sacred river.

Hindi Meaning

भाइयों सहित श्री रामचंद्रजी के विवाह का उत्साह ही इस कथा नदी की कल्याणकारिणी बाढ़ है, जो सभी को सुख देने वाली है। इसके कहने-सुनने में जो हर्षित और पुलकित होते हैं, वे ही पुण्यात्मा पुरुष हैं, जो प्रसन्न मन से इस नदी में नहाते हैं॥3॥

Chaupai 4 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

राम तिलक हित मंगल साजा। परब जोग जनु जुरे समाजा।
काई कुमति केकई केरी। परी जासु फल बिपति घनेरी॥4॥

English Meaning

The auspicious preparations for Lord Ram’s coronation are like throngs of devotees gathering to take a holy dip in the river during a sacred occasion. Mother Kaikeyi’s evil intentions resemble the moss along the riverbanks, bringing forth great hardships and challenges.

Hindi Meaning

श्री रामचंद्रजी के राजतिलक के लिए जो मंगल साज सजाया गया, वही मानो पर्व के समय इस नदी पर यात्रियों के समूह इकट्ठे हुए हैं। कैकेयी की कुबुद्धि ही इस नदी में काई है, जिसके फलस्वरूप बड़ी भारी विपत्ति आ पड़ी॥4॥

Doha 41 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

* समन अमित उतपात सब भरत चरित जपजाग।
कलि अघ खल अवगुन कथन ते जलमल बग काग॥41॥

English Meaning

The temperament of Bharat ji is akin to the constant chanting along the riverbanks, dispelling countless calamities. The tales of Kaliyug’s sins and the vices of wretched individuals described in the Shri Ramcharitmanas are like the sludge on the riverbanks, as well as the herons and crows dwelling nearby.

Hindi Meaning

संपूर्ण अनगिनत उत्पातों को शांत करने वाला भरतजी का चरित्र नदी तट पर किया जाने वाला जपयज्ञ है। कलियुग के पापों और दुष्टों के अवगुणों के जो वर्णन हैं, वे ही इस नदी के जल का कीचड़ और बगुले-कौए हैं॥41॥

Chaupai 1 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

* कीरति सरित छहूँ रितु रूरी। समय सुहावनि पावनि भूरी॥
हिम हिमसैलसुता सिव ब्याहू। सिसिर सुखद प्रभु जनम उछाहू॥1॥

English Meaning

The river of Lord Ram’s glory remains delightful and enchanting throughout all the six seasons, radiating charm and holiness at all times. The marriage of Himavan’s daughter, Parvati ji, with Lord Shiv symbolizes the pre-Winter season. Similarly, the joyous celebration of Lord Ram’s birth represents the Winter season, bringing happiness to all.

Hindi Meaning

यह कीर्तिरूपिणी नदी छहों ऋतुओं में सुंदर है। सभी समय यह परम सुहावनी और अत्यंत पवित्र है। इसमें शिव-पार्वती का विवाह हेमंत ऋतु है। श्री रामचंद्रजी के जन्म का उत्सव सुखदायी शिशिर ऋतु है॥1॥

Chaupai 2 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

बरनब राम बिबाह समाजू। सो मुद मंगलमय रितुराजू॥
ग्रीषम दुसह राम बनगवनू। पंथकथा खर आतप पवनू॥2॥

English Meaning

The gathering at Lord Ram’s wedding celebrations symbolizes the joy and auspiciousness of Spring, the king of all seasons. Lord Ram’s departure to the forest signifies the scorching Summer season, while the tales of his wandering in the forest represent the intense heat and searing winds from the blazing Sun.

Hindi Meaning

श्री रामचंद्रजी के विवाह समाज का वर्णन ही आनंद-मंगलमय ऋतुराज वसंत है। श्री रामजी का वनगमन दुःसह ग्रीष्म ऋतु है और मार्ग की कथा ही कड़ी धूप और लू है॥2॥

Chaupai 3 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

बरषा घोर निसाचर रारी। सुरकुल सालि सुमंगलकारी॥
राम राज सुख बिनय बड़ाई। बिसद सुखद सोइ सरद सुहाई॥3॥

English Meaning

The fierce battle with the demons symbolizes the Monsoon season, which brings auspiciousness for the Demigods, akin to the flourishing crops of grain. The praises, humility, and joy of Lord Ram’s reign, represent the luminous and serene Autumn season, spreading happiness to all.

Hindi Meaning

राक्षसों के साथ घोर युद्ध ही वर्षा ऋतु है, जो देवकुल रूपी धान के लिए सुंदर कल्याण करने वाली है। रामचंद्रजी के राज्यकाल का जो सुख, विनम्रता और बड़ाई है, वही निर्मल सुख देने वाली सुहावनी शरद् ऋतु है॥3॥

Chaupai 4 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

सती सिरोमनि सिय गुन गाथा। सोइ गुन अमल अनूपम पाथा॥
भरत सुभाउ सुसीतलताई। सदा एकरस बरनि न जाई॥4॥

English Meaning

The tales of the virtues of Sita ji, the crown jewel among chaste wives, embody the purity and clarity of this unique water. The noble character of Bharat ji reflects the cooling and soothing essence of this water, ever-consistent and beyond description in words.

Hindi Meaning

सती-शिरोमणि श्री सीताजी के गुणों की जो कथा है, वही इस जल का निर्मल और अनुपम गुण है। श्री भरतजी का स्वभाव इस नदी की सुंदर शीतलता है, जो सदा एक सी रहती है और जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता॥4॥

Doha 42 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

* अवलोकनि बोलनि मिलनि प्रीति परसपर हास।
भायप भलि चहु बंधु की जल माधुरी सुबास॥42॥

English Meaning

The beautiful way in which they see each other, their meetings, conversations, mutual love, joyful banters, and the delightful bond of brotherhood among the four Brothers embody the sweetness and enchanting fragrance of this water.

Hindi Meaning

चारों भाइयों का परस्पर देखना, बोलना, मिलना, एक-दूसरे से प्रेम करना, हँसना और सुंदर भाईपना इस जल की मधुरता और सुगंध है॥42॥

Chaupai 1 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

* आरति बिनय दीनता मोरी। लघुता ललित सुबारि न थोरी॥
अदभुत सलिल सुनत गुनकारी। आस पिआस मनोमल हारी॥1॥

English Meaning

My misery, humility, and plea reflect the extreme lightness of this water. This extraordinary water bestows virtues upon its listeners, quenches the thirst arising from desires, and purifies the heart of all sins.

Hindi Meaning

मेरा आर्तभाव, विनय और दीनता इस सुंदर और निर्मल जल का कम हलकापन नहीं है (अर्थात्‌ अत्यंत हलकापन है)। यह जल बड़ा ही अनोखा है, जो सुनने से ही गुण करता है और आशा रूपी प्यास को और मन के मैल को दूर कर देता है॥1॥

Chaupai 2 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

राम सुप्रेमहि पोषत पानी। हरत सकल कलि कलुष गलानी॥
भव श्रम सोषक तोषक तोषा। समन दुरित दुख दारिद दोषा॥2॥

English Meaning

This water nurtures a deep and beautiful love for Lord Ram. It washes away all the sins of Kaliyug and the guilt that accompanies them. It soothes the exhaustion from the endless cycle of births and deaths, satisfies even the essence of satisfaction itself, and eradicates all sins, sorrows, miseries, and imperfections.

Hindi Meaning

यह जल श्री रामचंद्रजी के सुंदर प्रेम को पुष्ट करता है, कलियुग के समस्त पापों और उनसे होने वाली ग्लानि को हर लेता है। (संसार के जन्म-मृत्यु रूप) श्रम को सोख लेता है, संतोष को भी संतुष्ट करता है और पाप, दरिद्रता और दोषों को नष्ट कर देता है॥2॥

Chaupai 3 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

काम कोह मद मोह नसावन। बिमल बिबेक बिराग बढ़ावन॥
सादर मज्जन पान किए तें। मिटहिं पाप परिताप हिए तें॥3॥

English Meaning

It eliminates material desires, anger, false pride, and infatuation while fostering pure wisdom and detachment. Whoever bathes in it with respect and drinks its sacred water will be freed from all sins and the remorse burdening their heart.

Hindi Meaning

यह जल काम, क्रोध, मद और मोह का नाश करने वाला और निर्मल ज्ञान और वैराग्य को बढ़ाने वाला है। इसमें आदरपूर्वक स्नान करने से और इसे पीने से हृदय में रहने वाले सब पाप-ताप मिट जाते हैं॥3॥

Chaupai 4 मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake

जिन्ह एहिं बारि न मानस धोए। ते कायर कलिकाल बिगोए॥
तृषित निरखि रबि कर भव बारी। फिरिहहिं मृग जिमि जीव दुखारी॥4॥

English Meaning

Those who have not cleansed their hearts in this sacred water are cowards, deceived by the illusions of Kaliyug. Just as a thirsty deer is misled by the mirage created by the Sun’s rays and turns away disheartened upon finding no water, so too do these beings fall prey to the illusions of material desires. Chasing these fleeting objects, they remain trapped in misery and suffering in Kaliyug.

Hindi Meaning

जिन्होंने इस (राम सुयश रूपी) जल से अपने हृदय को नहीं धोया, वे कायर कलिकाल के द्वारा ठगे गए। जैसे प्यासा हिरन सूर्य की किरणों के रेत पर पड़ने से उत्पन्न हुए जल के भ्रम को वास्तविक जल समझकर पीने को दौड़ता है और जल न पाकर दुःखी होता है, वैसे ही वे (कलियुग से ठगे हुए) जीव भी (विषयों के पीछे भटककर) दुःखी होंगे॥4॥

Doha 43 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

अब रघुपति पद पंकरुह हियँ धरि पाइ प्रसाद।
कहउँ जुगल मुनिबर्य कर मिलन सुभग संबाद ॥43 ख॥

English Meaning

I will now place the lotus feet of Shri Ram in my heart and, with His blessings, narrate the meeting of the two revered saints, Yagyavalkya ji and Bhardwaj ji, along with their enlightening conversation.

Hindi Meaning

मैं अब श्री रघुनाथजी के चरण कमलों को हृदय में धारण कर और उनका प्रसाद पाकर दोनों श्रेष्ठ मुनियों के मिलन का सुंदर संवाद वर्णन करता हूँ॥43 (ख)॥

Chaupai 1 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

* भरद्वाज मुनि बसहिं प्रयागा। तिन्हहि राम पद अति अनुरागा॥
तापस सम दम दया निधाना। परमारथ पथ परम सुजाना॥1॥

English Meaning

Rishi Bhardwaj resides in Prayag and holds profound devotion for the lotus feet of Shri Ram. He is a great ascetic, master of his mind and senses, a treasure trove of compassion, a follower of the supreme truth, and an exceptionally wise saint.

Hindi Meaning

भरद्वाज मुनि प्रयाग में बसते हैं, उनका श्री रामजी के चरणों में अत्यंत प्रेम है। वे तपस्वी, निगृहीत चित्त, जितेन्द्रिय, दया के निधान और परमार्थ के मार्ग में बड़े ही चतुर हैं॥1॥

Chaupai 2 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

माघ मकरगत रबि जब होई। तीरथपतिहिं आव सब कोई॥
देव दनुज किंनर नर श्रेनीं। सादर मज्जहिं सकल त्रिबेनीं॥2॥

English Meaning

In the months of January and February, when the Sun enters the sign of Capricorn, devotees from all walks of life gather at the sacred Prayag, the King of Pilgrimages. Groups of Demigods, demons, Kinnars, and humans all reverently bathe at the confluence of the three holy rivers (Ganga, Yamuna, and Saraswati).

Hindi Meaning

माघ में जब सूर्य मकर राशि पर जाते हैं, तब सब लोग तीर्थराज प्रयाग को आते हैं। देवता, दैत्य, किन्नर और मनुष्यों के समूह सब आदरपूर्वक त्रिवेणी में स्नान करते हैं॥।2॥

Chaupai 3 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

पूजहिं माधव पद जलजाता। परसि अखय बटु हरषहिं गाता॥
भरद्वाज आश्रम अति पावन। परम रम्य मुनिबर मन भावन॥3॥

English Meaning

They offer prayers at the lotus feet of Lord Veni Madhav, the presiding deity of Prayagraj, and touch the sacred immortal banyan tree, Akshayvat, feeling deeply blessed. The hermitage of Rishi Bhardwaj is supremely holy, a marvellous place to behold, and cherished by all the great sages.

Hindi Meaning

श्री वेणीमाधवजी के चरणकमलों को पूजते हैं और अक्षयवट का स्पर्श कर उनके शरीर पुलकित होते हैं। भरद्वाजजी का आश्रम बहुत ही पवित्र, परम रमणीय और श्रेष्ठ मुनियों के मन को भाने वाला है॥3॥

Chaupai 4 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

तहाँ होइ मुनि रिषय समाजा। जाहिं जे मज्जन तीरथराजा॥
मज्जहिं प्रात समेत उछाहा। कहहिं परसपर हरि गुन गाहा॥4॥

English Meaning

Groups of sages who bathe at Prayagraj, the King of holy places, all gather at the hermitage of Rishi Bhardwaj. Each morning, they bathe with great enthusiasm and then join together to discuss the divine qualities and stories of Lord Hari.

Hindi Meaning

तीर्थराज प्रयाग में जो स्नान करने जाते हैं, उन ऋषि-मुनियों का समाज वहाँ (भरद्वाज के आश्रम में) जुटता है। प्रातःकाल सब उत्साहपूर्वक स्नान करते हैं और फिर परस्पर भगवान्‌ के गुणों की कथाएँ कहते हैं॥4॥

Doha 44 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

* ब्रह्म निरूपन धरम बिधि बरनहिं तत्त्व बिभाग।
कहहिं भगति भगवंत कै संजुत ग्यान बिराग॥44॥

English Meaning

They engage in discussions about the nature of Brahm (the Supreme Being), the principles of Dharm (Righteousness), the classification of the elements of nature, and the path of devotion to God intertwined with knowledge and detachment.

Hindi Meaning

ब्रह्म का निरूपण, धर्म का विधान और तत्त्वों के विभाग का वर्णन करते हैं तथा ज्ञान-वैराग्य से युक्त भगवान्‌ की भक्ति का कथन करते हैं॥44॥

Chaupai 1 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

* एहि प्रकार भरि माघ नहाहीं। पुनि सब निज निज आश्रम जाहीं॥
प्रति संबत अति होइ अनंदा। मकर मज्जि गवनहिं मुनिबृंदा॥1॥

English Meaning

After bathing daily throughout the months of January and February, the sages return to their respective hermitages. They partake in this joyous gathering every year when the Sun enters Capricorn and depart once the sacred occasion concludes.

Hindi Meaning

इसी प्रकार माघ के महीनेभर स्नान करते हैं और फिर सब अपने-अपने आश्रमों को चले जाते हैं। हर साल वहाँ इसी तरह बड़ा आनंद होता है। मकर में स्नान करके मुनिगण चले जाते हैं॥1॥

Chaupai 2 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

एक बार भरि मकर नहाए। सब मुनीस आश्रमन्ह सिधाए॥
जागबलिक मुनि परम बिबेकी। भरद्वाज राखे पद टेकी॥2॥

English Meaning

One time after bathing all through the months of January and February, when the sages returned to their respective hermitages, Rishi Bhardwaj humbly held the feet of the wisest of all, Sage Yagyavalkya, and pleaded with him to stay, unwilling to let him leave.

Hindi Meaning

एक बार पूरे मकरभर स्नान करके सब मुनीश्वर अपने-अपने आश्रमों को लौट गए। परम ज्ञानी याज्ञवल्क्य मुनि को चरण पकड़कर भरद्वाजजी ने रख लिया॥2॥

Chaupai 3 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

सादर चरन सरोज पखारे। अति पुनीत आसन बैठारे॥
करि पूजा मुनि सुजसु बखानी। बोले अति पुनीत मृदु बानी॥3॥

English Meaning

He reverently washed the lotus feet of Sage Yagyavalkya and offered him a sacred seat. Rishi Bhardwaj worshipped Sage Yagyavalkya and extolled his renowned virtues. He then spoke words that were exceedingly sweet and pure,…

Hindi Meaning

आदरपूर्वक उनके चरण कमल धोए और बड़े ही पवित्र आसन पर उन्हें बैठाया। पूजा करके मुनि याज्ञवल्क्यजी के सुयश का वर्णन किया और फिर अत्यंत पवित्र और कोमल वाणी से बोले-॥3॥

Chaupai 4 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

नाथ एक संसउ बड़ मोरें। करगत बेदतत्त्व सबु तोरें॥
कहत सो मोहि लागत भय लाजा। जौं न कहउँ बड़ होइ अकाजा॥4॥

English Meaning

…”O’ Master, a great doubt troubles my mind. The entire essence of the Vedas lies within the palm of your hand. I feel both fearful (lest you think I am testing your knowledge) and shy (for despite all these years, I have yet to gain this understanding). However, withholding my doubt could cause great harm, as true knowledge can never be attained without understanding…

Hindi Meaning

हे नाथ! मेरे मन में एक बड़ा संदेह है, वेदों का तत्त्व सब आपकी मुट्ठी में है (अर्थात्‌ आप ही वेद का तत्त्व जानने वाले होने के कारण मेरा संदेह निवारण कर सकते हैं) पर उस संदेह को कहते मुझे भय और लाज आती है (भय इसलिए कि कहीं आप यह न समझें कि मेरी परीक्षा ले रहा है, लाज इसलिए कि इतनी आयु बीत गई, अब तक ज्ञान न हुआ) और यदि नहीं कहता तो बड़ी हानि होती है (क्योंकि अज्ञानी बना रहता हूँ)॥4॥

Doha 45 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

* संत कहहिं असि नीति प्रभु श्रुति पुरान मुनि गाव।
होइ न बिमल बिबेक उर गुर सन किएँ दुराव॥45॥

English Meaning

…O’ Lord, the sages have established this principle, and the Vedas, the Scriptures, and the munis have proclaimed that by concealing anything from a guru, one can never attain pure wisdom in their heart…

Hindi Meaning

हे प्रभो! संत लोग ऐसी नीति कहते हैं और वेद, पुराण तथा मुनिजन भी यही बतलाते हैं कि गुरु के साथ छिपाव करने से हृदय में निर्मल ज्ञान नहीं होता॥45॥

Chaupai 1 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

* अस बिचारि प्रगटउँ निज मोहू। हरहु नाथ करि जन पर छोहू॥
राम नाम कर अमित प्रभावा। संत पुरान उपनिषद गावा॥1॥

English Meaning

…Therefore, I humbly express my doubts to you. Please consider me your devotee and dispel them by bestowing your grace upon me. The name of Lord Ram possesses boundless powers, as extolled by the Puranas, Upanishads, and countless other Scriptures…

Hindi Meaning

यही सोचकर मैं अपना अज्ञान प्रकट करता हूँ। हे नाथ! सेवक पर कृपा करके इस अज्ञान का नाश कीजिए। संतों, पुराणों और उपनिषदों ने राम नाम के असीम प्रभाव का गान किया है॥1॥

Chaupai 2 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

संतत जपत संभु अबिनासी। सिव भगवान ग्यान गुन रासी॥
आकर चारि जीव जग अहहीं। कासीं मरत परम पद लहहीं॥2॥

English Meaning

…The eternal Shambu (Lord Shiv) constantly chants the name of Lord Ram. Lord Shiv, the Supreme Being, is the source of all auspiciousness and divine knowledge. In this world, there are four types of beings, and all of them attain the supreme feet of God (moksha or liberation) upon their death in the sacred city of Kashi…

Hindi Meaning

कल्याण स्वरूप, ज्ञान और गुणों की राशि, अविनाशी भगवान्‌ शम्भु निरंतर राम नाम का जप करते रहते हैं। संसार में चार जाति के जीव हैं, काशी में मरने से सभी परम पद को प्राप्त करते हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

सोपि राम महिमा मुनिराया। सिव उपदेसु करत करि दाया॥
रामु कवन प्रभु पूछउँ तोही। कहिअ बुझाइ कृपानिधि मोही॥3॥

English Meaning

…O’ King of sages, knowing well that it is the glory of Lord Ram’s name only which makes liberation possible, Lord Shiv, in His boundless mercy, imparts the same glories of Lord Ram’s name to the departing soul. Who is this Lord Ram, Master? I humbly ask you to explain to me, O’ Ocean of mercy…

Hindi Meaning

हे मुनिराज! वह भी राम (नाम) की ही महिमा है, क्योंकि शिवजी महाराज दया करके (काशी में मरने वाले जीव को) राम नाम का ही उपदेश करते हैं (इसी से उनको परम पद मिलता है)। हे प्रभो! मैं आपसे पूछता हूँ कि वे राम कौन हैं? हे कृपानिधान! मुझे समझाकर कहिए॥3॥

Chaupai 4 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

एक राम अवधेस कुमारा। तिन्ह कर चरित बिदित संसारा॥
नारि बिरहँ दुखु लहेउ अपारा। भयउ रोषु रन रावनु मारा॥4॥

English Meaning

…There is one Lord Ram, the young son of the King of Awadh, whose virtuous deeds are renowned across the world. He endured immense sorrow due to the separation from His wife. Subsequently, a great battle took place in which Lord Ram, driven by righteous anger, vanquished Ravan…

Hindi Meaning

एक राम तो अवध नरेश दशरथजी के कुमार हैं, उनका चरित्र सारा संसार जानता है। उन्होंने स्त्री के विरह में अपार दुःख उठाया और क्रोध आने पर युद्ध में रावण को मार डाला॥4॥

Doha 46 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

* प्रभु सोइ राम कि अपर कोउ जाहि जपत त्रिपुरारि।
सत्यधाम सर्बग्य तुम्ह कहहु बिबेकु बिचारि॥46॥

English Meaning

…Is this the same Shri Ram, or someone else, whose name Tripurari (Lord Shiv, the destroyer of the three cities of the three demon brothers) constantly chants? You are the embodiment of truth and all-knowing. Please reflect with your sound judgment and provide me with your reply…

Hindi Meaning

हे प्रभो! वही राम हैं या और कोई दूसरे हैं, जिनको शिवजी जपते हैं? आप सत्य के धाम हैं और सब कुछ जानते हैं, ज्ञान विचार कर कहिए॥46॥

Chaupai 1 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

जैसें मिटै मोर भ्रम भारी। कहहु सो कथा नाथ बिस्तारी॥
जागबलिक बोले मुसुकाई। तुम्हहि बिदित रघुपति प्रभुताई॥1॥

English Meaning

…O’ Lord, please narrate the story in great detail that can dispel my immense doubt.” Rishi Yagyavalkya smiled and replied, “You are already well-versed in the glories of Shri Raghupati…

Hindi Meaning

हे नाथ! जिस प्रकार से मेरा यह भारी भ्रम मिट जाए, आप वही कथा विस्तारपूर्वक कहिए। इस पर याज्ञवल्क्यजी मुस्कुराकर बोले, श्री रघुनाथजी की प्रभुता को तुम जानते हो॥1॥

Chaupai 2 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

रामभगत तुम्ह मन क्रम बानी। चतुराई तुम्हारि मैं जानी॥
चाहहु सुनै राम गुन गूढ़ा कीन्हिहु प्रस्न मनहुँ अति मूढ़ा॥2॥

English Meaning

…You are a true devotee of Lord Ram in thought, word, and deed. I am well aware of your cleverness. You wish to hear about the hidden virtues of Lord Ram, which is why you are pretending to ask me as though you are completely ignorant…

Hindi Meaning

तुम मन, वचन और कर्म से श्री रामजी के भक्त हो। तुम्हारी चतुराई को मैं जान गया। तुम श्री रामजी के रहस्यमय गुणों को सुनना चाहते हो, इसी से तुमने ऐसा प्रश्न किया है मानो बड़े ही मूढ़ हो॥2॥

Chaupai 3 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

तात सुनहु सादर मनु लाई। कहउँ राम कै कथा सुहाई॥
महामोहु महिषेसु बिसाला। रामकथा कालिका कराला॥3॥

English Meaning

…My dear, now listen respectfully and attentively to the beautiful tale of Lord Ram. Massive delusion is like the great demon Mahishasur, and the tale of Lord Ram is akin to the fearsome Goddess Kali (the slayer of Mahishasur)…

Hindi Meaning

हे तात! तुम आदरपूर्वक मन लगाकर सुनो, मैं श्री रामजी की सुंदर कथा कहता हूँ। बड़ा भारी अज्ञान विशाल महिषासुर है और श्री रामजी की कथा (उसे नष्ट कर देने वाली) भयंकर कालीजी हैं॥3॥

Chaupai 4 श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj

रामकथा ससि किरन समाना। संत चकोर करहिं जेहि पाना॥
ऐसेइ संसय कीन्ह भवानी। महादेव तब कहा बखानी॥4॥

English Meaning

…The tale of Lord Ram is like the soothing moonbeams, and sages are like the chakor birds (partridges) that constantly sip on this divine moonlight. A similar doubt had once arisen in the mind of Maa Bhawani (Goddess Parvati), and Mahadev (Lord Shiv) had narrated this tale to Her in great detail…

Hindi Meaning

श्री रामजी की कथा चंद्रमा की किरणों के समान है, जिसे संत रूपी चकोर सदा पान करते हैं। ऐसा ही संदेह पार्वतीजी ने किया था, तब महादेवजी ने विस्तार से उसका उत्तर दिया था॥4॥