Day 1 of Navah Parayan Reading program Day 1 / 9
अस पन तुम्ह बिनु करइ को आना। रामभगत समरथ भगवाना॥
सुनि नभगिरा सती उर सोचा। पूछा सिवहि समेत सकोचा॥3॥
…No one else can take a vow like you. You are a true devotee of Lord Ram, as well as the all-capable and Almighty God.” Hearing the celestial voice, Sati ji felt a deep sense of worry in Her heart. With hesitation, She asked Lord Shiv,…
आपको छोड़कर दूसरा कौन ऐसी प्रतिज्ञा कर सकता है। आप श्री रामचन्द्रजी के भक्त हैं, समर्थ हैं और भगवान् हैं। इस आकाशवाणी को सुनकर सतीजी के मन में चिन्ता हुई और उन्होंने सकुचाते हुए शिवजी से पूछा-॥3॥
कीन्ह कवन पन कहहु कृपाला। सत्यधाम प्रभु दीनदयाला॥
जदपि सतीं पूछा बहु भाँती। तदपि न कहेउ त्रिपुर आराती॥4॥
…“O’ Kind Lord, please tell me, what vow have You taken? You are the abode of truth and ever gracious to the humble.” Despite Sati ji’s repeated pleas and questions in various ways, Lord Shiv, the destroyer of Tripur (the three cities of the demon brothers), remained silent and said nothing.
हे कृपालु! कहिए, आपने कौन सी प्रतिज्ञा की है? हे प्रभो! आप सत्य के धाम और दीनदयालु हैं। यद्यपि सतीजी ने बहुत प्रकार से पूछा, परन्तु त्रिपुरारि शिवजी ने कुछ न कहा॥4॥
* सतीं हृदयँ अनुमान किय सबु जानेउ सर्बग्य।
कीन्ह कपटु मैं संभु सन नारि सहज जड़ अग्य॥57 क॥
Sati ji realized in Her heart that the all-knowing Lord Shiv must have understood everything. She thought to Herself, “I have acted deceitfully with Lord Shambhu. A woman, by nature, is simply foolish and ignorant.”
सतीजी ने हृदय में अनुमान किया कि सर्वज्ञ शिवजी सब जान गए। मैंने शिवजी से कपट किया, स्त्री स्वभाव से ही मूर्ख और बेसमझ होती है॥57 (क)॥
* जलु पय सरिस बिकाइ देखहु प्रीति कि रीति भलि।
बिलग होइ रसु जाइ कपट खटाई परत पुनि॥57 ख॥
Consider the nice quality of love that even water, when mixed with milk, becomes indistinguishable and is sold as milk. However, all the sweetness disappears and the bond between water and milk breaks when cunningness, akin to something sour, is added to the milk, separating the two.
प्रीति की सुंदर रीति देखिए कि जल भी (दूध के साथ मिलकर) दूध के समान भाव बिकता है, परन्तु फिर कपट रूपी खटाई पड़ते ही पानी अलग हो जाता है (दूध फट जाता है) और स्वाद (प्रेम) जाता रहता है॥57 (ख)॥
* हृदयँ सोचु समुझत निज करनी। चिंता अमित जाइ नहिं बरनी॥
कृपासिंधु सिव परम अगाधा। प्रगट न कहेउ मोर अपराधा॥1॥
Sati ji felt deeply troubled in Her heart as She reflected on Her actions, and Her boundless worry was beyond description. She realized that Lord Shiv, being the supreme and unfathomable ocean of mercy, had chosen not to openly speak of Her misdeed.
अपनी करनी को याद करके सतीजी के हृदय में इतना सोच है और इतनी अपार चिन्ता है कि जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। (उन्होंने समझ लिया कि) शिवजी कृपा के परम अथाह सागर हैं। इससे प्रकट में उन्होंने मेरा अपराध नहीं कहा॥1॥
संकर रुख अवलोकि भवानी। प्रभु मोहि तजेउ हृदयँ अकुलानी॥
निज अघ समुझि न कछु कहि जाई। तपइ अवाँ इव उर अधिकाई॥2॥
Seeing the expression on Lord Shankar’s face, Goddess Bhawani (Sati ji) understood that Her Lord had inwardly abandoned Her, which filled Her heart with worry. Realizing the gravity of Her sinful act, She found Herself unable to speak, but Her heart burned intensely with regret and anguish, like a potter’s oven.
शिवजी का रुख देखकर सतीजी ने जान लिया कि स्वामी ने मेरा त्याग कर दिया और वे हृदय में व्याकुल हो उठीं। अपना पाप समझकर कुछ कहते नहीं बनता, परन्तु हृदय (भीतर ही भीतर) कुम्हार के आँवे के समान अत्यन्त जलने लगा॥2॥
सतिहि ससोच जानि बृषकेतू। कहीं कथा सुंदर सुख हेतू॥
बरनत पंथ बिबिध इतिहासा। बिस्वनाथ पहुँचे कैलासा॥3॥
Lord Shiv, whose flag bears the symbol of a bull, understood Sati ji’s distress. To console and uplift Her, He began narrating beautiful and enchanting tales. Along the way, He recounted many historical stories, and in this manner, Lord Vishwanath eventually reached Kailash.
वृषकेतु शिवजी ने सती को चिन्तायुक्त जानकर उन्हें सुख देने के लिए सुंदर कथाएँ कहीं। इस प्रकार मार्ग में विविध प्रकार के इतिहासों को कहते हुए विश्वनाथ कैलास जा पहुँचे॥3॥
तहँ पुनि संभु समुझि पन आपन। बैठे बट तर करि कमलासन॥
संकर सहज सरूपु सम्हारा। लागि समाधि अखंड अपारा॥4॥
There, Lord Shambhu recalled His vow and sat beneath the Banyan tree in lotus posture. Taking on His innate divine form, Lord Shankar immersed Himself in an unbroken and infinite state of samadhi (trance).
वहाँ फिर शिवजी अपनी प्रतिज्ञा को याद करके बड़ के पेड़ के नीचे पद्मासन लगाकर बैठ गए। शिवजी ने अपना स्वाभाविक रूप संभाला। उनकी अखण्ड और अपार समाधि लग गई॥4॥
*सती बसहिं कैलास तब अधिक सोचु मन माहिं।
मरमु न कोऊ जान कछु जुग सम दिवस सिराहिं॥58॥
Sati ji continued to live at Kailash, burdened with deep anxiety in Her heart. The secret of Her inner turmoil remained unknown to anyone, and each day felt as long as an era to Her.
तब सतीजी कैलास पर रहने लगीं। उनके मन में बड़ा दुःख था। इस रहस्य को कोई कुछ भी नहीं जानता था। उनका एक-एक दिन युग के समान बीत रहा था॥58॥
* नित नव सोचु सती उर भारा। कब जैहउँ दुख सागर पारा॥
मैं जो कीन्ह रघुपति अपमाना। पुनि पतिबचनु मृषा करि जाना॥1॥
Each day, a new worry weighs on Sati ji’s heart. She wonders when She will be able to cross this vast ocean of sorrow. She reflects, “I have insulted Shri Ram and doubted my husband’s words, considering them to be untrue…
सतीजी के हृदय में नित्य नया और भारी सोच हो रहा था कि मैं इस दुःख समुद्र के पार कब जाऊँगी। मैंने जो श्री रघुनाथजी का अपमान किया और फिर पति के वचनों को झूठ जाना-॥1॥
सो फलु मोहि बिधाताँ दीन्हा। जो कछु उचित रहा सोइ कीन्हा॥
अब बिधि अस बूझिअ नहिं तोही। संकर बिमुख जिआवसि मोही॥2॥
…The Creator has handed me the consequences I rightfully deserve for my actions; whatever was justified has been delivered to me. But, O’ God, it is unfair that You still keep me alive when Lord Shankar has distanced Himself from me.”
उसका फल विधाता ने मुझको दिया, जो उचित था वही किया, परन्तु हे विधाता! अब तुझे यह उचित नहीं है, जो शंकर से विमुख होने पर भी मुझे जिला रहा है॥2॥
कहि न जाइ कछु हृदय गलानी। मन महुँ रामहि सुमिर सयानी॥
जौं प्रभु दीनदयालु कहावा। आरति हरन बेद जसु गावा॥3॥
The guilt weighing on Sati ji’s heart was indescribable. The wise Sati ji meditated upon Lord Ram in Her heart and said, “O’ Lord, if you are truly known as the compassionate saviour of the distressed, the One who alleviates all suffering, as the Vedas glorify You…
सतीजी के हृदय की ग्लानि कुछ कही नहीं जाती। बुद्धिमती सतीजी ने मन में श्री रामचन्द्रजी का स्मरण किया और कहा- हे प्रभो! यदि आप दीनदयालु कहलाते हैं और वेदों ने आपका यह यश गाया है कि आप दुःख को हरने वाले हैं, ॥3॥
तौ मैं बिनय करउँ कर जोरी। छूटउ बेगि देह यह मोरी॥
जौं मोरें सिव चरन सनेहू। मन क्रम बचन सत्य ब्रतु एहू॥4॥
…then with folded hands, I humbly pray to You, if the pledge of my love for the feet of Lord Shiv is true in thought, word, and deed, may I quickly be freed from this mortal body.
तो मैं हाथ जोड़कर विनती करती हूँ कि मेरी यह देह जल्दी छूट जाए। यदि मेरा शिवजी के चरणों में प्रेम है और मेरा यह (प्रेम का) व्रत मन, वचन और कर्म (आचरण) से सत्य है,॥4॥
* तौ सबदरसी सुनिअ प्रभु करउ सो बेगि उपाइ।
होइ मरनु जेहिं बिनहिं श्रम दुसह बिपत्ति बिहाइ॥59॥
…O’ Omniscient Lord, hear my plea, please devise a way for my death to come effortlessly so that this unbearable grief may finally be lifted.”
तो हे सर्वदर्शी प्रभो! सुनिए और शीघ्र वह उपाय कीजिए, जिससे मेरा मरण हो और बिना ही परिश्रम यह (पति-परित्याग रूपी) असह्य विपत्ति दूर हो जाए॥59॥
* एहि बिधि दुखित प्रजेसकुमारी। अकथनीय दारुन दुखु भारी॥
बीतें संबत सहस सतासी। तजी समाधि संभु अबिनासी॥1॥
Thus, the daughter of Daksh Prajapati, Sati ji, was consumed by sorrow, and Her deep agony was indescribable and beyond measure. After 87,000 years had passed, the eternal Lord Shambhu emerged from His samadhi (meditative state).
दक्षसुता सतीजी इस प्रकार बहुत दुःखित थीं, उनको इतना दारुण दुःख था कि जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। सत्तासी हजार वर्ष बीत जाने पर अविनाशी शिवजी ने समाधि खोली॥1॥
राम नाम सिव सुमिरन लागे। जानेउ सतीं जगतपति जागे॥
जाइ संभु पद बंदनु कीन्हा। सनमुख संकर आसनु दीन्हा॥2॥
Lord Shiv began chanting the name of Shri Ram, and upon hearing this, Sati ji realized that the Master of the world, Shiv ji, had awakened from His samadhi. She approached Lord Shambhu, bowed at His feet in reverence, and Lord Shankar graciously offered Her a seat before Him.
शिवजी रामनाम का स्मरण करने लगे, तब सतीजी ने जाना कि अब जगत के स्वामी (शिवजी) जागे। उन्होंने जाकर शिवजी के चरणों में प्रणाम किया। शिवजी ने उनको बैठने के लिए सामने आसन दिया॥2॥
लगे कहन हरि कथा रसाला। दच्छ प्रजेस भए तेहि काला॥
देखा बिधि बिचारि सब लायक। दच्छहि कीन्ह प्रजापति नायक॥3॥
Lord Shiv began narrating the sweet and divine tales of Lord Hari. Meanwhile, at the same time, Daksh was appointed as a Prajapati (the master of all living beings). Lord Brahma, recognizing Daksh as fully qualified in every respect, thoughtfully appointed him as the Chief of all the Prajapatis.
शिवजी भगवान हरि की रसमयी कथाएँ कहने लगे। उसी समय दक्ष प्रजापति हुए। ब्रह्माजी ने सब प्रकार से योग्य देख-समझकर दक्ष को प्रजापतियों का नायक बना दिया॥3॥
बड़ अधिकार दच्छ जब पावा। अति अभिमानु हृदयँ तब आवा॥
नहिं कोउ अस जनमा जग माहीं। प्रभुता पाइ जाहि मद नाहीं॥4॥
When Daksh attained this high position and authority, his heart became filled with false pride. In this world, there is hardly anyone who does not become intoxicated with arrogance after gaining power.
जब दक्ष ने इतना बड़ा अधिकार पाया, तब उनके हृदय में अत्यन्त अभिमान आ गया। जगत में ऐसा कोई नहीं पैदा हुआ, जिसको प्रभुता पाकर मद न हो॥4॥
* दच्छ लिए मुनि बोलि सब करन लगे बड़ जाग।
नेवते सादर सकल सुर जे पावत मख भाग॥60॥
Daksh summoned many sages and began preparations for a grand sacrifice (yajna). He respectfully sent invitations to all the Demigods who were entitled to a share of the sacrificial offerings.
दक्ष ने सब मुनियों को बुला लिया और वे बड़ा यज्ञ करने लगे। जो देवता यज्ञ का भाग पाते हैं, दक्ष ने उन सबको आदर सहित निमन्त्रित किया॥60॥
* किंनर नाग सिद्ध गंधर्बा। बधुन्ह समेत चले सुर सर्बा॥
बिष्नु बिरंचि महेसु बिहाई। चले सकल सुर जान बनाई॥1॥
The Kinnars, Nags, Siddhas, Gandharvas, and Demigods, along with their wives, all attended the yajna. Except for Lord Vishnu, Lord Brahma, and Lord Mahesh, all the other Demigods adorned their celestial aircrafts and departed for the grand religious ritual.
(दक्ष का निमन्त्रण पाकर) किन्नर, नाग, सिद्ध, गन्धर्व और सब देवता अपनी-अपनी स्त्रियों सहित चले। विष्णु, ब्रह्मा और महादेवजी को छोड़कर सभी देवता अपना-अपना विमान सजाकर चले॥1॥
सतीं बिलोके ब्योम बिमाना। जात चले सुंदर बिधि नाना॥
सुर सुंदरी करहिं कल गाना। सुनत श्रवन छूटहिं मुनि ध्याना॥2॥
Sati ji saw numerous exquisite aeroplanes soaring through the sky. Aboard these celestial vehicles, enchanting celestial damsels sang melodious songs so captivating that their sound could disturb even the deep meditation of sages who heard them.
सतीजी ने देखा, अनेकों प्रकार के सुंदर विमान आकाश में चले जा रहे हैं, देव-सुन्दरियाँ मधुर गान कर रही हैं, जिन्हें सुनकर मुनियों का ध्यान छूट जाता है॥2॥
पूछेउ तब सिवँ कहेउ बखानी। पिता जग्य सुनि कछु हरषानी॥
जौं महेसु मोहि आयसु देहीं। कछु दिन जाइ रहौं मिस एहीं॥3॥
When Sati ji inquired, Lord Shiv informed her about Her father’s yajna. Hearing this, Sati ji’s heart filled up with joy. She began thinking, “If Lord Shiv grants me permission, I can use this as an excuse to visit and stay there for a few days.”
सतीजी ने (विमानों में देवताओं के जाने का कारण) पूछा, तब शिवजी ने सब बातें बतलाईं। पिता के यज्ञ की बात सुनकर सती कुछ प्रसन्न हुईं और सोचने लगीं कि यदि महादेवजी मुझे आज्ञा दें, तो इसी बहाने कुछ दिन पिता के घर जाकर रहूँ॥3॥
पति परित्याग हृदयँ दुखु भारी। कहइ न निज अपराध बिचारी॥
बोली सती मनोहर बानी। भय संकोच प्रेम रस सानी॥4॥
Sati ji was deeply saddened by the distance from Her husband, but reflecting on Her mistake, She hesitated to say anything. Unable to resist any longer, she finally spoke in a loving manner, Her words sweet and pleasing to the heart, yet laced with fear and apprehension.
क्योंकि उनके हृदय में पति द्वारा त्यागी जाने का बड़ा भारी दुःख था, पर अपना अपराध समझकर वे कुछ कहती न थीं। आखिर सतीजी भय, संकोच और प्रेमरस में सनी हुई मनोहर वाणी से बोलीं- ॥4॥
* पिता भवन उत्सव परम जौं प्रभु आयसु होइ।
तौ मैं जाउँ कृपायतन सादर देखन सोइ॥61॥
“O’ Lord, there is a grand celebration taking place at my father’s home. If you grant me permission, O’ Abode of mercy, I would like to go there respectfully to witness it.”
हे प्रभो! मेरे पिता के घर बहुत बड़ा उत्सव है। यदि आपकी आज्ञा हो तो हे कृपाधाम! मैं आदर सहित उसे देखने जाऊँ॥61॥
* कहेहु नीक मोरेहूँ मन भावा। यह अनुचित नहिं नेवत पठावा॥
दच्छ सकल निज सुता बोलाईं। हमरें बयर तुम्हउ बिसराईं॥1॥
Lord Shiv replied, “Your suggestion is wise and dear to my heart. However, it would be improper to go, as we have not been invited. Daksh has welcomed all his other daughters, but due to his hostility towards me, he has excluded You as well…
शिवजी ने कहा- तुमने बात तो अच्छी कही, यह मेरे मन को भी पसंद आई पर उन्होंने न्योता नहीं भेजा, यह अनुचित है। दक्ष ने अपनी सब लड़कियों को बुलाया है, किन्तु हमारे बैर के कारण उन्होंने तुमको भी भुला दिया॥1॥
ब्रह्मसभाँ हम सन दुखु माना। तेहि तें अजहुँ करहिं अपमाना॥
जौं बिनु बोलें जाहु भवानी। रहइ न सीलु सनेहु न कानी॥2॥
…Once, during an assembly of Lord Brahma, he grew displeased with me, and since then, he continues to insult me to this day. O’ Bhawani, if You attend uninvited, You will forfeit Your honour and affection, and no one will show You respect…
एक बार ब्रह्मा की सभा में हम से अप्रसन्न हो गए थे, उसी से वे अब भी हमारा अपमान करते हैं। हे भवानी! जो तुम बिना बुलाए जाओगी तो न शील-स्नेह ही रहेगा और न मान-मर्यादा ही रहेगी॥2॥
जदपि मित्र प्रभु पितु गुर गेहा। जाइअ बिनु बोलेहुँ न सँदेहा॥
तदपि बिरोध मान जहँ कोई। तहाँ गएँ कल्यानु न होई॥3॥
…Even though it is true that one may visit a friend’s, master’s, father’s, or teacher’s home without an invitation, however going to a place where hostility exists cannot lead to any good.”
यद्यपि इसमें संदेह नहीं कि मित्र, स्वामी, पिता और गुरु के घर बिना बुलाए भी जाना चाहिए तो भी जहाँ कोई विरोध मानता हो, उसके घर जाने से कल्याण नहीं होता॥3॥
भाँति अनेक संभु समुझावा। भावी बस न ग्यानु उर आवा॥
कह प्रभु जाहु जो बिनहिं बोलाएँ। नहिं भलि बात हमारे भाएँ॥4॥
Lord Shambhu tried to reason with Her in many ways, but fate clouded Her heart, preventing right understanding. Finally, Lord Shiv said, “Your decision to go without being invited, is not right in my opinion, as it will not bring any good.”
शिवजी ने बहुत प्रकार से समझाया, पर होनहारवश सती के हृदय में बोध नहीं हुआ। फिर शिवजी ने कहा कि यदि बिना बुलाए जाओगी, तो हमारी समझ में अच्छी बात न होगी॥4॥
* कहि देखा हर जतन बहु रहइ न दच्छकुमारि।
दिए मुख्य गन संग तब बिदा कीन्ह त्रिपुरारि॥62॥
Lord Har made several attempts and explained to Her in numerous ways, but He realized that Sati ji, the daughter of Daksh, was determined to leave. Seeing Her resolve, Lord Tripurari, assigned His chief attendants to accompany Her and then bid them farewell.
शिवजी ने बहुत प्रकार से कहकर देख लिया, किन्तु जब सती किसी प्रकार भी नहीं रुकीं, तब त्रिपुरारि महादेवजी ने अपने मुख्य गणों को साथ देकर उनको बिदा कर दिया॥62॥
* पिता भवन जब गईं भवानी। दच्छ त्रास काहुँ न सनमानी॥
सादर भलेहिं मिली एक माता। भगिनीं मिलीं बहुत मुसुकाता॥1॥
When Goddess Bhawani (Sati ji) arrived at Her father’s home, no one greeted Her out of fear of Daksh. Only Her mother embraced Her warmly, while Her sisters welcomed Her with sarcastic smiles.
भवानी जब पिता (दक्ष) के घर पहुँची, तब दक्ष के डर के मारे किसी ने उनकी आवभगत नहीं की, केवल एक माता भले ही आदर से मिली। बहिनें बहुत मुस्कुराती हुई मिलीं॥1॥
दच्छ न कछु पूछी कुसलाता। सतिहि बिलोकी जरे सब गाता॥
सतीं जाइ देखेउ तब जागा। कतहूँ न दीख संभु कर भागा॥2॥
Daksh did not even ask about Her well-being; his entire being burned with anger at the mere sight of Sati ji. Sati ji then went to observe the yajna (fire sacrifice), but nowhere did She see any portion of the offerings dedicated to Lord Shambhu.
दक्ष ने तो उनकी कुछ कुशल तक नहीं पूछी, सतीजी को देखकर उलटे उनके सारे अंग जल उठे। तब सती ने जाकर यज्ञ देखा तो वहाँ कहीं शिवजी का भाग दिखाई नहीं दिया॥2॥
तब चित चढ़ेउ जो संकर कहेऊ। प्रभु अपमानु समुझि उर दहेऊ॥
पाछिल दुखु न हृदयँ अस ब्यापा। जस यह भयउ महा परितापा॥3॥
At that moment, She recalled the words of Lord Shankar. Realizing the insult to Her Lord, Her heart burned with anguish. The sorrow She had previously felt from being abandoned by Lord Shiv paled in comparison to the immense agony She now endured from witnessing the dishonour of Lord Shambhu.
तब शिवजी ने जो कहा था, वह उनकी समझ में आया। स्वामी का अपमान समझकर सती का हृदय जल उठा। पिछला (पति परित्याग का) दुःख उनके हृदय में उतना नहीं व्यापा था, जितना महान् दुःख इस समय (पति अपमान के कारण) हुआ॥3॥
जद्यपि जग दारुन दुख नाना। सब तें कठिन जाति अवमाना॥
समुझि सो सतिहि भयउ अति क्रोधा। बहु बिधि जननीं कीन्ह प्रबोधा॥4॥
Although there are countless agonies in this world, none is more excruciating than the insult inflicted upon one’s own clan. This thought enraged Sati ji further. Her mother attempted to console Her in various ways, but to no avail.
यद्यपि जगत में अनेक प्रकार के दारुण दुःख हैं, तथापि, जाति अपमान सबसे बढ़कर कठिन है। यह समझकर सतीजी को बड़ा क्रोध हो आया। माता ने उन्हें बहुत प्रकार से समझाया-बुझाया॥4॥
* सिव अपमानु न जाइ सहि हृदयँ न होइ प्रबोध।
सकल सभहि हठि हटकि तब बोलीं बचन सक्रोध॥63॥
Sati ji could not endure the insult to Lord Shiv, and Her heart remained restless. Overcome with rage, She sternly rebuked the entire assembly and spoke these words, filled with fury…
परन्तु उनसे शिवजी का अपमान सहा नहीं गया, इससे उनके हृदय में कुछ भी प्रबोध नहीं हुआ। तब वे सारी सभा को हठपूर्वक डाँटकर क्रोधभरे वचन बोलीं-॥63॥
* सुनहु सभासद सकल मुनिंदा। कही सुनी जिन्ह संकर निंदा॥
सो फलु तुरत लहब सब काहूँ। भली भाँति पछिताब पिताहूँ॥1॥
…”Listen, all of you gathered here, including the great sages. Whoever has insulted Lord Shankar or silently witnessed His insult will soon face the consequences of their actions. As for my father Daksh, he will undoubtedly regret his deeds…
हे सभासदों और सब मुनीश्वरो! सुनो। जिन लोगों ने यहाँ शिवजी की निंदा की या सुनी है, उन सबको उसका फल तुरंत ही मिलेगा और मेरे पिता दक्ष भी भलीभाँति पछताएँगे॥1॥
संत संभु श्रीपति अपबादा। सुनिअ जहाँ तहँ असि मरजादा॥
काटिअ तासु जीभ जो बसाई। श्रवन मूदि न त चलिअ पराई॥2॥
…It is an established principle that if anyone hears slander against saints, Lord Shiv, or Lord Vishnu, the Husband of Lakshmi ji, they should, if possible, silence the offender by cutting off their tongue. If that is not feasible, they must shut their ears and leave that place immediately to avoid hearing such blasphemy…
जहाँ संत, शिवजी और लक्ष्मीपति श्री विष्णु भगवान की निंदा सुनी जाए, वहाँ ऐसी मर्यादा है कि यदि अपना वश चले तो उस (निंदा करने वाले) की जीभ काट लें और नहीं तो कान मूँदकर वहाँ से भाग जाएँ॥2॥
जगदातमा महेसु पुरारी। जगत जनक सब के हितकारी॥
पिता मंदमति निंदत तेही। दच्छ सुक्र संभव यह देही॥3॥
…Lord Mahesh, the destroyer of Tripur, is the very soul of the entire Universe. He is the father of Creation and the benefactor of all beings. Yet, my father Daksh, blinded by ignorance, has dared to insult Him. This body of mine, unfortunately, originates from Daksh’s seed…
त्रिपुर दैत्य को मारने वाले भगवान महेश्वर सम्पूर्ण जगत की आत्मा हैं, वे जगत्पिता और सबका हित करने वाले हैं। मेरा मंदबुद्धि पिता उनकी निंदा करता है और मेरा यह शरीर दक्ष ही के वीर्य से उत्पन्न है॥3॥
तजिहउँ तुरत देह तेहि हेतू। उर धरि चंद्रमौलि बृषकेतू॥
अस कहि जोग अगिनि तनु जारा। भयउ सकल मख हाहाकारा॥4॥
…For this reason, I shall meditate upon Lord Shiv, who adorns the crescent Moon on His forehead and bears the bull’s emblem, symbolizing Dharma, on His flag, and I will renounce this body at once.” Saying this, She consumed Her body in Her own yogic fire. A great outcry erupted at the yajna.
इसलिए चन्द्रमा को ललाट पर धारण करने वाले वृषकेतु शिवजी को हृदय में धारण करके मैं इस शरीर को तुरंत ही त्याग दूँगी। ऐसा कहकर सतीजी ने योगाग्नि में अपना शरीर भस्म कर डाला। सारी यज्ञशाला में हाहाकार मच गया॥4॥
* सती मरनु सुनि संभु गन लगे करन मख खीस।
जग्य बिधंस बिलोकि भृगु रच्छा कीन्हि मुनीस॥64॥
Upon hearing of Sati ji’s demise, Lord Shambhu’s attendants began to wreak havoc, destroying the yajna. Witnessing this destruction, the great Sage Bhrigu stepped forward to protect the sacred ceremony.
सती का मरण सुनकर शिवजी के गण यज्ञ विध्वंस करने लगे। यज्ञ विध्वंस होते देखकर मुनीश्वर भृगुजी ने उसकी रक्षा की॥64॥
* समाचार सब संकर पाए। बीरभद्रु करि कोप पठाए॥
जग्य बिधंस जाइ तिन्ह कीन्हा। सकल सुरन्ह बिधिवत फलु दीन्हा॥1॥
Upon hearing the news, Lord Shankar was enraged and dispatched His attendant, Veerbhadra. Veerbhadra arrived, destroyed the yajna, and delivered fitting punishments to the Demigods for their deeds.
ये सब समाचार शिवजी को मिले, तब उन्होंने क्रोध करके वीरभद्र को भेजा। उन्होंने वहाँ जाकर यज्ञ विध्वंस कर डाला और सब देवताओं को यथोचित फल (दंड) दिया॥1॥
भै जगबिदित दच्छ गति सोई। जसि कछु संभु बिमुख कै होई॥
यह इतिहास सकल जग जानी। ताते मैं संछेप बखानी॥2॥
Daksh met the widely known, inevitable fate that befalls anyone who opposes Lord Shambhu. This story is famous around the world, which is why I have briefly narrated it.
दक्ष की जगत्प्रसिद्ध वही गति हुई, जो शिवद्रोही की हुआ करती है। यह इतिहास सारा संसार जानता है, इसलिए मैंने संक्षेप में वर्णन किया॥2॥
सतीं मरत हरि सन बरु मागा। जनम जनम सिव पद अनुरागा॥
तेहि कारन हिमगिरि गृह जाई। जनमीं पारबती तनु पाई॥3॥
As Sati ji neared the end of Her life, She sought a boon from Lord Hari, to always hold unwavering love for the feet of Lord Shiv in every birth. In fulfillment of this boon, She was reborn as Parvati ji in the home of King Himvan, the presiding deity of the Himalayas.
सती ने मरते समय भगवान हरि से यह वर माँगा कि मेरा जन्म-जन्म में शिवजी के चरणों में अनुराग रहे। इसी कारण उन्होंने हिमाचल के घर जाकर पार्वती के शरीर से जन्म लिया॥3॥
जब तें उमा सैल गृह जाईं। सकल सिद्धि संपति तहँ छाईं॥
जहँ तहँ मुनिन्ह सुआश्रम कीन्हे। उचित बास हिम भूधर दीन्हे॥4॥
From the moment Goddess Uma was born in King Himachal’s home, the entire region became abundant with prosperity and divine blessings. Sages established beautiful hermitages across the land, and Himvan ji, the Lord of Mountains, graciously allocated them suitable places to reside.
जब से उमाजी हिमाचल के घर जन्मीं, तबसे वहाँ सारी सिद्धियाँ और सम्पत्तियाँ छा गईं। मुनियों ने जहाँ-तहाँ सुंदर आश्रम बना लिए और हिमाचल ने उनको उचित स्थान दिए॥4॥
* सदा सुमन फल सहित सब द्रुम नव नाना जाति।
प्रगटीं सुंदर सैल पर मनि आकर बहु भाँति॥65॥
On this magnificent mountain, countless new trees emerged, bearing flowers and fruits throughout the year. Numerous mines filled with a variety of precious jewels also came into existence.
उस सुंदर पर्वत पर बहुत प्रकार के सब नए-नए वृक्ष सदा पुष्प-फलयुक्त हो गए और वहाँ बहुत तरह की मणियों की खानें प्रकट हो गईं॥65॥
* सरिता सब पुनीत जलु बहहीं। खग मृग मधुप सुखी सब रहहीं॥
सहज बयरु सब जीवन्ह त्यागा। गिरि पर सकल करहिं अनुरागा॥1॥
All the rivers flowed with crystal-clear pure water, while birds, animals, and bumblebees thrived together in harmony. All creatures abandoned their natural instincts of animosity, living joyfully and peacefully on the Himalayan mountain.
सारी नदियों में पवित्र जल बहता है और पक्षी, पशु, भ्रमर सभी सुखी रहते हैं। सब जीवों ने अपना स्वाभाविक बैर छोड़ दिया और पर्वत पर सभी परस्पर प्रेम करते हैं॥1॥
सोह सैल गिरिजा गृह आएँ। जिमि जनु रामभगति के पाएँ॥
नित नूतन मंगल गृह तासू। ब्रह्मादिक गावहिं जसु जासू॥2॥
When Girija (Parvati ji) was born in the home of King Himvan, the Himachal mountain radiated beauty, much like a devotee glows with joy upon attaining the bhakti of Lord Ram. Each day brought new blessings and auspiciousness to Himvan ji’s home, whose praises were sung by great Gods like Brahma ji and other celestial beings.
पार्वतीजी के घर आ जाने से पर्वत ऐसा शोभायमान हो रहा है जैसा रामभक्ति को पाकर भक्त शोभायमान होता है। उस (पर्वतराज) के घर नित्य नए-नए मंगलोत्सव होते हैं, जिसका ब्रह्मादि यश गाते हैं॥2॥
नारद समाचार सब पाए। कोतुकहीं गिरि गेह सिधाए॥
सैलराज बड़ आदर कीन्हा। पद पखारि बर आसनु दीन्हा॥3॥
When Narad ji learned of the news, he cheerfully made his way to Himvan’s home. The King of the Mountains, Himvan ji, received him with great honour, washed his feet, and offered him a beautiful seat.
जब नारदजी ने ये सब समाचार सुने तो वे कौतुक ही से हिमाचल के घर पधारे। पर्वतराज ने उनका बड़ा आदर किया और चरण धोकर उनको उत्तम आसन दिया॥3॥
नारि सहित मुनि पद सिरु नावा। चरन सलिल सबु भवनु सिंचावा॥
निज सौभाग्य बहुत गिरि बरना। सुता बोलि मेली मुनि चरना॥4॥
King Himvan, along with his wife Maina ji, bowed at Narad Muni’s feet and then had the charanamrit (the water used to wash Sage’s feet) sprinkled throughout his palace. Considering himself immensely fortunate to host such a great sage, Himvan called for his daughter, Parvati ji, and placed Her at Narad ji’s feet.
फिर अपनी स्त्री सहित मुनि के चरणों में सिर नवाया और उनके चरणोदक को सारे घर में छिड़काया। हिमाचल ने अपने सौभाग्य का बहुत बखान किया और पुत्री को बुलाकर मुनि के चरणों पर डाल दिया॥4॥
* त्रिकालग्य सर्बग्य तुम्ह गति सर्बत्र तुम्हारि।
कहहु सुता के दोष गुन मुनिबर हृदयँ बिचारि॥66॥
Himvan ji said to Sage Narad, “O’ Great Sage, you are the knower of the past, present, and future. Your wisdom encompasses all, and your reach extends everywhere. Kindly reflect and reveal the good and bad qualities of my daughter.”
(और कहा-) हे मुनिवर! आप त्रिकालज्ञ और सर्वज्ञ हैं, आपकी सर्वत्र पहुँच है। अतः आप हृदय में विचार कर कन्या के दोष-गुण कहिए॥66॥
* कह मुनि बिहसि गूढ़ मृदु बानी। सुता तुम्हारि सकल गुन खानी॥
सुंदर सहज सुसील सयानी। नाम उमा अंबिका भवानी॥1॥
Narad ji, with a gentle smile, replied in soft and enigmatic words, “Your daughter is a treasure trove of all virtues. She is naturally graceful, modest, and intelligent. Her names are Uma, Ambika, and Bhawani…
नारद मुनि ने हँसकर रहस्ययुक्त कोमल वाणी से कहा- तुम्हारी कन्या सब गुणों की खान है। यह स्वभाव से ही सुंदर, सुशील और समझदार है। उमा, अम्बिका और भवानी इसके नाम हैं॥1॥