Day 1 of Navah Parayan Reading program Day 1 / 9
* कहउँ सो मति अनुहारि अब उमा संभु संबाद।
भयउ समय जेहि हेतु जेहि सुनु मुनि मिटिहि बिषाद॥47॥
…I will now recount the same conversation between Lord Shambhu and Uma (Lord Shiv and Goddess Parvati) to the best of my understanding. Listen carefully, O’ Sage as I will tell you when this event took place and the reason behind it, so that your doubt may be dispelled.”
अब मैं अपनी बुद्धि के अनुसार वही उमा और शिवजी का संवाद कहता हूँ। वह जिस समय और जिस हेतु से हुआ, उसे हे मुनि! तुम सुनो, तुम्हारा विषाद मिट जाएगा॥47॥
* एक बार त्रेता जुग माहीं। संभु गए कुंभज रिषि पाहीं॥
संग सती जगजननि भवानी। पूजे रिषि अखिलेस्वर जानी॥1॥
Once, during the Treta Yug, Lord Shambhu visited Rishi Kumbhaj (Sage Agastya) along with His wife, Sati ji (Goddess Bhawani), the Mother of the Universe. Recognizing them as the Lords of the entire Universe, the Rishi worshipped them both with great reverence.
एक बार त्रेता युग में शिवजी अगस्त्य ऋषि के पास गए। उनके साथ जगज्जननी भवानी सतीजी भी थीं। ऋषि ने संपूर्ण जगत् के ईश्वर जानकर उनका पूजन किया॥1॥
रामकथा मुनिबर्ज बखानी। सुनी महेस परम सुखु मानी॥
रिषि पूछी हरिभगति सुहाई। कही संभु अधिकारी पाई॥2॥
The great Sage Agastya narrated the story of Lord Ram in detail. After listening to it, Lord Mahesh (Shiv ji) was filled with immense delight. The Sage then inquired about the beautiful path of devotion to Lord Hari. Recognizing him as a deserving seeker, Lord Shambhu explained it in great detail.
मुनिवर अगस्त्यजी ने रामकथा विस्तार से कही, जिसको महेश्वर ने परम सुख मानकर सुना। फिर ऋषि ने शिवजी से सुंदर हरिभक्ति पूछी और शिवजी ने उनको अधिकारी पाकर (रहस्य सहित) भक्ति का निरूपण किया॥2॥
कहत सुनत रघुपति गुन गाथा। कछु दिन तहाँ रहे गिरिनाथा॥
मुनि सन बिदा मागि त्रिपुरारी। चले भवन सँग दच्छकुमारी।।3।।
After narrating and listening to the virtues of Shri Ram, the Lord of the Mountains, Shiv ji, stayed there for a few days. Thereafter, the slayer of the Tripura demon, Lord Shiv, sought the Rishi’s permission to depart. Shiv ji, along with His wife Sati ji, the daughter of Daksha Prajapati, began their journey back to their abode on Mount Kailash.
श्री रघुनाथजी के गुणों की कथाएँ कहते-सुनते कुछ दिनों तक शिवजी वहाँ रहे। फिर मुनि से विदा माँगकर शिवजी दक्षकुमारी सतीजी के साथ घर (कैलास) को चले॥3॥
तेहि अवसर भंजन महिभारा। हरि रघुबंस लीन्ह अवतारा॥
पिता बचन तजि राजु उदासी। दंडक बन बिचरत अबिनासी॥4॥
At the same time, to alleviate the Earth’s suffering caused by demonic forces, Lord Hari had incarnated in the Raghu dynasty. To honour His father’s vow, Lord Ram renounced His claim to the throne, embraced the life of an ascetic, and the immortal Lord Ram was wandering in the Dandakaran forest.
उन्हीं दिनों पृथ्वी का भार उतारने के लिए श्री हरि ने रघुवंश में अवतार लिया था। वे अविनाशी भगवान् उस समय पिता के वचन से राज्य का त्याग करके तपस्वी या साधु वेश में दण्डकवन में विचर रहे थे॥4॥
* हृदयँ बिचारत जात हर केहि बिधि दरसनु होइ।
गुप्त रूप अवतरेउ प्रभु गएँ जान सबु कोइ॥48 क॥
On His way, Lord Har (Shiv ji) was pondering in His heart how He might get an opportunity to see His beloved Lord Ram. Since the Lord had taken an avatar secretly, Shiv ji thought, “If I go to meet Him, everyone will come to know about it.”
शिवजी हृदय में विचारते जा रहे थे कि भगवान् के दर्शन मुझे किस प्रकार हों। प्रभु ने गुप्त रूप से अवतार लिया है, मेरे जाने से सब लोग जान जाएँगे॥ 48 (क)॥
* संकर उर अति छोभु सती न जानहिं मरमु सोइ।
तुलसी दरसन लोभु मन डरु लोचन लालची॥48 ख॥
Lord Sankar’s heart was filled with great agitation, but Sati ji was unaware of this secret. Tulsidas ji says that Lord Shiv’s eyes were eager to catch a glimpse of Lord Ram, yet His heart was apprehensive, fearing that the secret of Lord Ram’s avatar would be revealed to all.
श्री शंकरजी के हृदय में इस बात को लेकर बड़ी खलबली उत्पन्न हो गई, परन्तु सतीजी इस भेद को नहीं जानती थीं। तुलसीदासजी कहते हैं कि शिवजी के मन में (भेद खुलने का) डर था, परन्तु दर्शन के लोभ से उनके नेत्र ललचा रहे थे॥48 (ख)॥
* रावन मरन मनुज कर जाचा। प्रभु बिधि बचनु कीन्ह चह साचा॥
जौं नहिं जाउँ रहइ पछितावा। करत बिचारु न बनत बनावा॥1॥
Ravan had sought a boon from Lord Brahma that he could only be slain by a human. To honour Brahma ji’s words, the Lord took the Ram avatar as a human. Shiv ji, contemplating this, thought that if He did not go to see Lord Ram, He would forever regret it. Yet, He found himself unable to devise a way to meet Lord Ram without revealing the secret.
रावण ने (ब्रह्माजी से) अपनी मृत्यु मनुष्य के हाथ से माँगी थी। ब्रह्माजी के वचनों को प्रभु सत्य करना चाहते हैं। मैं जो पास नहीं जाता हूँ तो बड़ा पछतावा रह जाएगा। इस प्रकार शिवजी विचार करते थे, परन्तु कोई भी युक्ति ठीक नहीं बैठती थी॥1॥
ऐहि बिधि भए सोचबस ईसा। तेही समय जाइ दससीसा॥
लीन्ह नीच मारीचहि संगा। भयउ तुरउ सोइ कपट कुरंगा॥2॥
For this reason, Lord Shiv was immersed in worry. Meanwhile, the wretched ten-headed Ravan took Marich with him, who swiftly transformed himself into a cunning deer.
इस प्रकार महादेवजी चिन्ता के वश हो गए। उसी समय नीच रावण ने जाकर मारीच को साथ लिया और वह (मारीच) तुरंत कपट मृग बन गया॥2॥
करि छलु मूढ़ हरी बैदेही। प्रभु प्रभाउ तस बिदित न तेही॥
मृग बधि बंधु सहित हरि आए। आश्रमु देखि नयन जल छाए॥3॥
Thus, the foolish Ravan deceitfully kidnapped Videhi (Sita ji), unaware of the actual identity and power of Lord Ram. After slaying the deceptive deer, Lord Hari, along with His Brother Lakshman ji, returned to their hermitage. Finding it empty and without Sita ji, their eyes filled with tears.
मूर्ख (रावण) ने छल करके सीताजी को हर लिया। उसे श्री रामचंद्रजी के वास्तविक प्रभाव का कुछ भी पता न था। मृग को मारकर भाई लक्ष्मण सहित श्री हरि आश्रम में आए और उसे खाली देखकर (अर्थात् वहाँ सीताजी को न पाकर) उनके नेत्रों में आँसू भर आए॥3॥
बिरह बिकल नर इव रघुराई। खोजत बिपिन फिरत दोउ भाई॥
कबहूँ जोग बियोग न जाकें। देखा प्रगट बिरह दुखु ताकें॥4॥
Shri Ram experienced the anguish of separation like a mortal as He and His Brother wandered through the forest in search of Sita ji. The One who transcends union and separation now expressed profound grief and deep sorrow over His separation from His beloved.
श्री रघुनाथजी मनुष्यों की भाँति विरह से व्याकुल हैं और दोनों भाई वन में सीता को खोजते हुए फिर रहे हैं। जिनके कभी कोई संयोग-वियोग नहीं है, उनमें प्रत्यक्ष विरह का दुःख देखा गया॥4॥
* अति बिचित्र रघुपति चरित जानहिं परम सुजान।
जे मतिमंद बिमोह बस हृदयँ धरहिं कछु आन॥49॥
The glories of Shri Ram are unparalleled and can only be truly understood by the supremely wise. Those who are dull-witted or clouded by delusion may conceive something entirely different in their minds.
श्री रघुनाथजी का चरित्र बड़ा ही विचित्र है, उसको पहुँचे हुए ज्ञानीजन ही जानते हैं। जो मंदबुद्धि हैं, वे तो विशेष रूप से मोह के वश होकर हृदय में कुछ दूसरी ही बात समझ बैठते हैं॥49॥
* संभु समय तेहि रामहि देखा। उपजा हियँ अति हरषु बिसेषा ॥
भरि लोचन छबिसिंधु निहारी। कुसमय जानि न कीन्हि चिन्हारी॥1॥
At that very moment, Lord Shambhu (Shiv ji) saw Shri Ram, and an extraordinary joy filled His heart. He immersed Himself in the boundless beauty of Lord Ram, feasting His eyes on the divine form. However, He refrained from approaching Lord Ram or introducing Himself, understanding that the timing was not appropriate.
श्री शिवजी ने उसी अवसर पर श्री रामजी को देखा और उनके हृदय में बहुत भारी आनंद उत्पन्न हुआ। उन शोभा के समुद्र (श्री रामचंद्रजी) को शिवजी ने नेत्र भरकर देखा, परन्तु अवसर ठीक न जानकर परिचय नहीं किया॥1॥
जय सच्चिदानंद जग पावन। अस कहि चलेउ मनोज नसावन॥
चले जात सिव सती समेता। पुनि पुनि पुलकत कृपानिकेता॥2॥
Lord Shiv, the destroyer of Kaamdev (Cupid), bowed to Shri Ram in His heart and praised Him as Sachchidanand (the embodiment of truth, consciousness, and boundless bliss) and as the purifier of the entire universe. After offering His reverence, Lord Shiv continued on his way. Walking alongside His wife, Sati ji, the ever-compassionate Lord Shiv felt a surge of joy repeatedly filling His heart.
जगत् को पवित्र करने वाले सच्चिदानंद की जय हो, इस प्रकार कहकर कामदेव का नाश करने वाले श्री शिवजी चल पड़े। कृपानिधान शिवजी बार-बार आनंद से पुलकित होते हुए सतीजी के साथ चले जा रहे थे॥2॥
सतीं सो दसा संभु कै देखी। उर उपजा संदेहु बिसेषी॥
संकरु जगतबंद्य जगदीसा। सुर नर मुनि सब नावत सीसा॥3॥
When Sati ji observed this state of Lord Shambhu, a deep doubt arose in Her heart. She began to wonder how Lord Shankar, who is revered by the entire world, including Demigods, humans, and sages, could bow before someone else. Lord Shankar, the supreme deity and master of the entire Universe, is worshipped by all, yet He humbly paid His respects to Shri Ram.
सतीजी ने शंकरजी की वह दशा देखी तो उनके मन में बड़ा संदेह उत्पन्न हो गया। (वे मन ही मन कहने लगीं कि) शंकरजी की सारा जगत् वंदना करता है, वे जगत् के ईश्वर हैं, देवता, मनुष्य, मुनि सब उनके प्रति सिर नवाते हैं॥3॥
तिन्ह नृपसुतहि कीन्ह परनामा। कहि सच्चिदानंद परधामा॥
भए मगन छबि तासु बिलोकी। अजहुँ प्रीति उर रहति न रोकी॥4॥
The Lord of the Universe bowed before the son of a king, addressing Him as Sachchidanand and the Supreme Being. Captivated by the beauty of the prince, He was overwhelmed with love, and even now, He cannot contain the overflowing affection in His heart.
उन्होंने एक राजपुत्र को सच्चिदानंद परधाम कहकर प्रणाम किया और उसकी शोभा देखकर वे इतने प्रेममग्न हो गए कि अब तक उनके हृदय में प्रीति रोकने से भी नहीं रुकती॥4॥
* ब्रह्म जो ब्यापक बिरज अज अकल अनीह अभेद।
सो कि देह धरि होइ नर जाहि न जानत बेद॥50॥
The one who is Brahm, omnipresent, untouched by material qualities, unborn, beyond sensory perception, devoid of desires, impartial to all, and beyond the comprehension of even the Vedas, can that supreme Brahm take on the form of a human?
जो ब्रह्म सर्वव्यापक, मायारहित, अजन्मा, अगोचर, इच्छारहित और भेदरहित है और जिसे वेद भी नहीं जानते, क्या वह देह धारण करके मनुष्य हो सकता है?॥50॥
* बिष्नु जो सुर हित नरतनु धारी। सोउ सर्बग्य जथा त्रिपुरारी॥
खोजइ सो कि अग्य इव नारी। ग्यानधाम श्रीपति असुरारी॥1॥
Lord Vishnu, who takes on a human form for the welfare of the Demigods, is akin to Lord Shiv, the destroyer of Tripur and the knower of all. He, who is the reservoir of all knowledge, the Lord of Goddess Lakshmi, and the vanquisher of demons, could He possibly be searching for His wife like an ordinary, ignorant man?
देवताओं के हित के लिए मनुष्य शरीर धारण करने वाले जो विष्णु भगवान् हैं, वे भी शिवजी की ही भाँति सर्वज्ञ हैं। वे ज्ञान के भंडार, लक्ष्मीपति और असुरों के शत्रु भगवान् विष्णु क्या अज्ञानी की तरह स्त्री को खोजेंगे?॥1॥
संभुगिरा पुनि मृषा न होई। सिव सर्बग्य जान सबु कोई॥
अस संसय मन भयउ अपारा। होइ न हृदयँ प्रबोध प्रचारा॥2॥
The words of Lord Shambhu can never be untrue, for He is all-knowing and revered as the Lord by all. Yet, a profound doubt arose in Her mind, preventing the stream of true knowledge from flowing into Her heart.
फिर शिवजी के वचन भी झूठे नहीं हो सकते। सब कोई जानते हैं कि शिवजी सर्वज्ञ हैं। सती के मन में इस प्रकार का अपार संदेह उठ खड़ा हुआ, किसी तरह भी उनके हृदय में ज्ञान का प्रादुर्भाव नहीं होता था॥2॥
जद्यपि प्रगट न कहेउ भवानी। हर अंतरजामी सब जानी॥
सुनहि सती तव नारि सुभाऊ। संसय अस न धरिअ उर काऊ॥3॥
Although Goddess Sati did not express these thoughts out aloud, Lord Shiv, who knows the innermost feelings of every heart, gently told her that She possessed the natural temperament of a woman and advised Her not to harbour such doubts in Her mind,…
यद्यपि भवानीजी ने प्रकट कुछ नहीं कहा, पर अन्तर्यामी शिवजी सब जान गए। वे बोले- हे सती! सुनो, तुम्हारा स्त्री स्वभाव है। ऐसा संदेह मन में कभी न रखना चाहिए॥3॥
जासु कथा कुंभज रिषि गाई। भगति जासु मैं मुनिहि सुनाई॥
सोइ मम इष्टदेव रघुबीरा। सेवत जाहि सदा मुनि धीरा॥4॥
…”The one whose tale was sung by Rishi Kumbhaj (Sage Agastya), whose devotion I had explained to the Muni, is my most beloved Lord, the finest among the Raghus, Shri Ram, who is eternally served by the wise and learned sages…
जिनकी कथा का अगस्त्य ऋषि ने गान किया और जिनकी भक्ति मैंने मुनि को सुनाई, ये वही मेरे इष्टदेव श्री रघुवीरजी हैं, जिनकी सेवा ज्ञानी मुनि सदा किया करते हैं॥4॥
छंद :
* मुनि धीर जोगी सिद्ध संतत बिमल मन जेहि ध्यावहीं।
कहि नेति निगम पुरान आगम जासु कीरति गावहीं॥
सोइ रामु ब्यापक ब्रह्म भुवन निकाय पति माया धनी।
अवतरेउ अपने भगत हित निजतंत्र नित रघुकुलमनी॥
…The One whom learned sages, yogis, and enlightened saints constantly meditate upon with pure minds; the One whose glories are extolled by the Vedas, Scriptures, and Puranas as boundless and infinite, beyond the grasp of comprehension, He is none other than Lord Ram. Omnipresent and eternal Brahm, the sovereign of the entire cosmos and the master of Maya, He has incarnated, by His own divine will, as the crown jewel of the Raghu dynasty to bring welfare to His devotees.”
ज्ञानी मुनि, योगी और सिद्ध निरंतर निर्मल चित्त से जिनका ध्यान करते हैं तथा वेद, पुराण और शास्त्र ‘नेति-नेति’ कहकर जिनकी कीर्ति गाते हैं, उन्हीं सर्वव्यापक, समस्त ब्रह्मांडों के स्वामी, मायापति, नित्य परम स्वतंत्र, ब्रह्मा रूप भगवान् श्री रामजी ने अपने भक्तों के हित के लिए (अपनी इच्छा से) रघुकुल के मणिरूप में अवतार लिया है।
* लाग न उर उपदेसु जदपि कहेउ सिवँ बार बहु।
बोले बिहसि महेसु हरिमाया बलु जानि जियँ॥51॥
Although Lord Shiv explained many times, Sati ji’s heart remained unable to grasp the truth. Reflecting on the immense power of the illusion created by Lord Hari’s Maya, Lord Shiv smiled and said,…
यद्यपि शिवजी ने बहुत बार समझाया, फिर भी सतीजी के हृदय में उनका उपदेश नहीं बैठा। तब महादेवजी मन में भगवान् की माया का बल जानकर मुस्कुराते हुए बोले-॥51॥
* जौं तुम्हरें मन अति संदेहू। तौ किन जाइ परीछा लेहू॥
तब लगि बैठ अहउँ बटछाहीं। जब लगि तुम्ह ऐहहु मोहि पाहीं॥1॥
…“If there is so much doubt in your heart, then why not go and test Him yourself? I will wait here, under the shade of this banyan tree, until you return to me…
जो तुम्हारे मन में बहुत संदेह है तो तुम जाकर परीक्षा क्यों नहीं लेती? जब तक तुम मेरे पास लौट आओगी तब तक मैं इसी बड़ की छाँह में बैठा हूँ॥1॥
जैसें जाइ मोह भ्रम भारी। करेहु सो जतनु बिबेक बिचारी॥
चलीं सती सिव आयसु पाई। करहिं बेचारु करौं का भाई॥2॥
…Undertake that effort with your sound judgement, through which your great ignorance and delusion may be dispelled.” With Lord Shiv’s permission, Sati ji set out on Her mission, contemplating how She should proceed to test the divinity of Lord Ram.
जिस प्रकार तुम्हारा यह अज्ञानजनित भारी भ्रम दूर हो, (भली-भाँति) विवेक के द्वारा सोच-समझकर तुम वही करना। शिवजी की आज्ञा पाकर सती चलीं और मन में सोचने लगीं कि भाई! क्या करूँ (कैसे परीक्षा लूँ)?॥2॥
इहाँ संभु अस मन अनुमाना। दच्छसुता कहुँ नहिं कल्याना॥
मोरेहु कहें न संसय जाहीं। बिधि बिपरीत भलाई नाहीं॥3॥
Here, Lord Shambhu reflected in His mind, realizing that there could be no welfare for Daksha’s daughter, Sati ji. “Despite my assurances, Her doubt remains unshaken. It seems that the divine will has turned against Her, and now, Her well-being appears impossible…
इधर शिवजी ने मन में ऐसा अनुमान किया कि दक्षकन्या सती का कल्याण नहीं है। जब मेरे समझाने से भी संदेह दूर नहीं होता तब (मालूम होता है) विधाता ही उलटे हैं, अब सती का कुशल नहीं है॥3॥
होइहि सोइ जो राम रचि राखा। को करि तर्क बढ़ावै साखा॥
अस कहि लगे जपन हरिनामा। गईं सती जहँ प्रभु सुखधामा॥4॥
…In the end, whatever happens is in accordance with the will of Lord Ram. Why then should one speculate and extend the branches of argument any further?” Saying this, Lord Shiv began chanting Lord Hari’s (Shri Ram’s) name, while Sati ji proceeded to the place where the abode of bliss, Lord Ram, was present.
जो कुछ राम ने रच रखा है, वही होगा। तर्क करके कौन शाखा (विस्तार) बढ़ावे। (मन में) ऐसा कहकर शिवजी भगवान् श्री हरि का नाम जपने लगे और सतीजी वहाँ गईं, जहाँ सुख के धाम प्रभु श्री रामचंद्रजी थे॥4॥
* पुनि पुनि हृदयँ बिचारु करि धरि सीता कर रूप।
आगें होइ चलि पंथ तेहिं जेहिं आवत नरभूप॥52॥
Sati ji, after repeatedly contemplating in Her heart, assumed the appearance of Sita ji (Lord Ram’s wife). She then began walking ahead of Lord Ram, the King amongst humans, on the same path as Him.
सती बार-बार मन में विचार कर सीताजी का रूप धारण करके उस मार्ग की ओर आगे होकर चलीं, जिससे (सतीजी के विचारानुसार) मनुष्यों के राजा रामचंद्रजी आ रहे थे॥52॥
* लछिमन दीख उमाकृत बेषा। चकित भए भ्रम हृदयँ बिसेषा॥
कहि न सकत कछु अति गंभीरा। प्रभु प्रभाउ जानत मतिधीरा॥1॥
When Lakshman ji saw Sati ji disguised as Sita ji, he was astonished and deeply perplexed. Unable to say anything, he grew silent and serious. Patient and insightful by nature, he knew that this might be the divine illusory power of the Almighty, Lord Ram.
सतीजी के बनावटी वेष को देखकर लक्ष्मणजी चकित हो गए और उनके हृदय में बड़ा भ्रम हो गया। वे बहुत गंभीर हो गए, कुछ कह नहीं सके। धीर बुद्धि लक्ष्मण प्रभु रघुनाथजी के प्रभाव को जानते थे॥1॥
सती कपटु जानेउ सुरस्वामी। सबदरसी सब अंतरजामी॥
सुमिरत जाहि मिटइ अग्याना। सोइ सरबग्य रामु भगवाना॥2॥
Shri Ram, the Lord of the Demigods, who sees all and knows the innermost thoughts of everyone, understood the deceitful act of Sati ji. He, whose mere remembrance dispels all ignorance, is the all-knowing Bhagwan (Almighty God), Lord Ram.
सब कुछ देखने वाले और सबके हृदय की जानने वाले देवताओं के स्वामी श्री रामचंद्रजी सती के कपट को जान गए, जिनके स्मरण मात्र से अज्ञान का नाश हो जाता है, वही सर्वज्ञ भगवान् श्री रामचंद्रजी हैं॥2॥
सती कीन्ह चह तहँहुँ दुराऊ। देखहु नारि सुभाव प्रभाऊ॥
निज माया बलु हृदयँ बखानी। बोले बिहसि रामु मृदु बानी॥3॥
Observe the influence of a woman’s nature, Sati ji sought to conceal Her true form even from the omniscient Lord. Acknowledging the power of His divine illusory energy in His heart, Lord Ram smiled and spoke these gentle and polite words.
स्त्री स्वभाव का असर तो देखो कि वहाँ (उन सर्वज्ञ भगवान् के सामने) भी सतीजी छिपाव करना चाहती हैं। अपनी माया के बल को हृदय में बखानकर, श्री रामचंद्रजी हँसकर कोमल वाणी से बोले॥3॥
जोरि पानि प्रभु कीन्ह प्रनामू। पिता समेत लीन्ह निज नामू॥
कहेउ बहोरि कहाँ बृषकेतू। बिपिन अकेलि फिरहु केहि हेतू॥4॥
With joined palms, Lord Ram respectfully bowed to Sati ji and introduced Himself by mentioning His own name and His father’s name. He then asked her, “Where is Vrishketu (Lord Shiv), the one whose flag bears the symbol of a bull? And for what purpose are you wandering alone in this forest?”
पहले प्रभु ने हाथ जोड़कर सती को प्रणाम किया और पिता सहित अपना नाम बताया। फिर कहा कि वृषकेतु शिवजी कहाँ हैं? आप यहाँ वन में अकेली किसलिए फिर रही हैं?॥4॥
* राम बचन मृदु गूढ़ सुनि उपजा अति संकोचु।
सती सभीत महेस पहिं चलीं हृदयँ बड़ सोचु॥53॥
Hearing the polite yet profound and mysterious words of Lord Ram, Sati ji was overcome with hesitation and deep remorse. Fear gripped Her, and with a heavy heart filled with worry, She silently returned to Lord Mahesh.
श्री रामचन्द्रजी के कोमल और रहस्य भरे वचन सुनकर सतीजी को बड़ा संकोच हुआ। वे डरती हुई (चुपचाप) शिवजी के पास चलीं, उनके हृदय में बड़ी चिन्ता हो गई॥53॥
* मैं संकर कर कहा न माना। निज अग्यानु राम पर आना॥
जाइ उतरु अब देहउँ काहा। उर उपजा अति दारुन दाहा॥1॥
She began reflecting, “I disregarded Lord Shankar’s advice and acted out of my ignorance toward Lord Ram. What answer will I now give to my Lord?” Her heart burned with deep anguish and regret.
कि मैंने शंकरजी का कहना न माना और अपने अज्ञान का श्री रामचन्द्रजी पर आरोप किया। अब जाकर मैं शिवजी को क्या उत्तर दूँगी? (यों सोचते-सोचते) सतीजी के हृदय में अत्यन्त भयानक जलन पैदा हो गई॥1॥
जाना राम सतीं दुखु पावा। निज प्रभाउ कछु प्रगटि जनावा॥
सतीं दीख कौतुकु मग जाता। आगें रामु सहित श्री भ्राता॥2॥
Lord Ram, understanding that Sati ji was troubled by sorrow, revealed a glimpse of His divine, glorious form to Her. As She continued on Her way, Sati ji witnessed an extraordinary illusory act of the Lord—She saw Ram ji, Sita ji, and Lakshman ji walking ahead of Her.
श्री रामचन्द्रजी ने जान लिया कि सतीजी को दुःख हुआ, तब उन्होंने अपना कुछ प्रभाव प्रकट करके उन्हें दिखलाया। सतीजी ने मार्ग में जाते हुए यह कौतुक देखा कि श्री रामचन्द्रजी सीताजी और लक्ष्मणजी सहित आगे चले जा रहे हैं। (इस अवसर पर सीताजी को इसलिए दिखाया कि सतीजी श्री राम के सच्चिदानंदमय रूप को देखें, वियोग और दुःख की कल्पना जो उन्हें हुई थी, वह दूर हो जाए तथा वे प्रकृतिस्थ हों।)॥2॥
फिरि चितवा पाछें प्रभु देखा। सहित बंधु सिय सुंदर बेषा॥
जहँ चितवहिं तहँ प्रभु आसीना। सेवहिं सिद्ध मुनीस प्रबीना॥3॥
Then Sati ji turned back and saw Lord Ram, Lakshman ji, and Sita ji in their enchanting forms. No matter where She directed Her gaze, She beheld Lord Ram, gracefully seated, surrounded by proficient and realized saints and sages, all devotedly serving Him.
(तब उन्होंने) पीछे की ओर फिरकर देखा, तो वहाँ भी भाई लक्ष्मणजी और सीताजी के साथ श्री रामचन्द्रजी सुंदर वेष में दिखाई दिए। वे जिधर देखती हैं, उधर ही प्रभु श्री रामचन्द्रजी विराजमान हैं और सुचतुर सिद्ध मुनीश्वर उनकी सेवा कर रहे हैं॥3॥
देखे सिव बिधि बिष्नु अनेका। अमित प्रभाउ एक तें एका॥
बंदत चरन करत प्रभु सेवा। बिबिध बेष देखे सब देवा॥4॥
Sati ji witnessed countless manifestations of Lord Shiv, Lord Brahma, and Lord Vishnu, each possessing powers infinitely surpassing the other. She also saw all the Demigods, adorned in various divine attires, worshipping Lord Ram and reverently serving His feet.
सतीजी ने अनेक शिव, ब्रह्मा और विष्णु देखे, जो एक से एक बढ़कर असीम प्रभाव वाले थे। (उन्होंने देखा कि) भाँति-भाँति के वेष धारण किए सभी देवता श्री रामचन्द्रजी की चरणवन्दना और सेवा कर रहे हैं॥4॥
* सती बिधात्री इंदिरा देखीं अमित अनूप।
जेहिं जेहिं बेष अजादि सुर तेहि तेहि तन अनुरूप॥54॥
Sati ji saw countless, unique forms of Herself, Goddess Saraswatis, and Goddess Lakshmis. The appearance and attire of each were in harmony with the respective Gods such as Shiv ji, Brahma ji and Vishnu ji.
उन्होंने अनगिनत अनुपम सती, ब्रह्माणी और लक्ष्मी देखीं। जिस-जिस रूप में ब्रह्मा आदि देवता थे, उसी के अनुकूल रूप में (उनकी) ये सब (शक्तियाँ) भी थीं॥54॥
* देखे जहँ जहँ रघुपति जेते। सक्तिन्ह सहित सकल सुर तेते॥
जीव चराचर जो संसारा। देखे सकल अनेक प्रकारा॥1॥
Sati ji beheld countless manifestations of Lord Ram, and wherever She looked, She saw numerous Demigods along with their wives. She also witnessed the entire spectrum of creation, both movable and immovable beings, appearing vividly before Her.
सतीजी ने जहाँ-जहाँ जितने रघुनाथजी देखे, शक्तियों सहित वहाँ उतने ही सारे देवताओं को भी देखा। संसार में जो चराचर जीव हैं, वे भी अनेक प्रकार के सब देखे॥1॥
पूजहिं प्रभुहि देव बहु बेषा। राम रूप दूसर नहिं देखा॥
अवलोके रघुपति बहुतेरे। सीता सहित न बेष घनेरे॥2॥
There were countless Gods, each with distinct appearances, worshipping Lord Ram, yet no variation was seen in Lord Ram’s divine form. Sati ji saw numerous manifestations of Lord Ram accompanied by many Sita jis, but unlike the other Gods, their forms remained identical and unchanging.
(उन्होंने देखा कि) अनेकों वेष धारण करके देवता प्रभु श्री रामचन्द्रजी की पूजा कर रहे हैं, परन्तु श्री रामचन्द्रजी का दूसरा रूप कहीं नहीं देखा। सीता सहित श्री रघुनाथजी बहुत से देखे, परन्तु उनके वेष अनेक नहीं थे॥2॥
सोइ रघुबर सोइ लछिमनु सीता। देखि सती अति भईं सभीता॥
हृदय कंप तन सुधि कछु नाहीं। नयन मूदि बैठीं मग माहीं॥3॥
Everywhere She looked, Sati ji saw the same Lord Ram, the same Lakshman ji, and the same Sita ji. Overwhelmed by this divine vision, She became filled with fear, Her heart trembled, and She lost all awareness of Her body. In that state, She closed her eyes and sat down on the path.
(सब जगह) वही रघुनाथजी, वही लक्ष्मण और वही सीताजी- सती ऐसा देखकर बहुत ही डर गईं। उनका हृदय काँपने लगा और देह की सारी सुध-बुध जाती रही। वे आँख मूँदकर मार्ग में बैठ गईं॥3॥
बहुरि बिलोकेउ नयन उघारी। कछु न दीख तहँ दच्छकुमारी॥
पुनि पुनि नाइ राम पद सीसा। चलीं तहाँ जहँ रहे गिरीसा॥4॥
When She opened her eyes and looked again, the daughter of Daksha found nothing there. With deep reverence, She repeatedly bowed Her head at the feet of Lord Ram and then made Her way to the spot where the Lord of Kailash, Shiv ji, was.
फिर आँख खोलकर देखा, तो वहाँ दक्षकुमारी (सतीजी) को कुछ भी न दिख पड़ा। तब वे बार-बार श्री रामचन्द्रजी के चरणों में सिर नवाकर वहाँ चलीं, जहाँ श्री शिवजी थे॥4॥
* गईं समीप महेस तब हँसि पूछी कुसलात।
लीन्हि परीछा कवन बिधि कहहु सत्य सब बात॥55॥
As Sati ji approached, Lord Shiv smiled and gently inquired if all was well with Her. He then said, “Now, tell me the whole truth, how did you test Lord Ram?”
जब पास पहुँचीं, तब श्री शिवजी ने हँसकर कुशल प्रश्न करके कहा कि तुमने रामजी की किस प्रकार परीक्षा ली, सारी बात सच-सच कहो॥55॥
* सतीं समुझि रघुबीर प्रभाऊ। भय बस सिव सन कीन्ह दुराऊ॥
कछु न परीछा लीन्हि गोसाईं। कीन्ह प्रनामु तुम्हारिहि नाईं॥1॥
Sati ji understood the divine glory of Shri Raghuveer, and out of fear, She concealed the truth from Lord Shiv. She responded, “O’ Lord of the senses, I did not test Lord Ram. Like you, I merely paid my obeisance to Him.”
सतीजी ने श्री रघुनाथजी के प्रभाव को समझकर डर के मारे शिवजी से छिपाव किया और कहा- हे स्वामिन्! मैंने कुछ भी परीक्षा नहीं ली, (वहाँ जाकर) आपकी ही तरह प्रणाम किया॥1॥
जो तुम्ह कहा सो मृषा न होई। मोरें मन प्रतीति अति सोई॥
तब संकर देखेउ धरि ध्याना। सतीं जो कीन्ह चरित सबु जाना॥2॥
She said, “Whatever you have said cannot be untrue. I hold this firm belief in my heart.” Hearing this, Lord Shiv entered deep meditation, where He witnessed all of Sati ji’s actions and understood everything.
आपने जो कहा वह झूठ नहीं हो सकता, मेरे मन में यह बड़ा (पूरा) विश्वास है। तब शिवजी ने ध्यान करके देखा और सतीजी ने जो चरित्र किया था, सब जान लिया॥2॥
बहुरि राममायहि सिरु नावा। प्रेरि सतिहि जेहिं झूँठ कहावा॥
हरि इच्छा भावी बलवाना। हृदयँ बिचारत संभु सुजाना॥3॥
In His heart, Shiv ji bowed to the illusory energy of Lord Ram, which had led Sati ji to conceal the truth. “What has been preordained by the will of Lord Hari must come to pass,” the all-wise Lord Shambhu reflected within Himself.
फिर श्री रामचन्द्रजी की माया को सिर नवाया, जिसने प्रेरणा करके सती के मुँह से भी झूठ कहला दिया। सुजान शिवजी ने मन में विचार किया कि हरि की इच्छा रूपी भावी प्रबल है॥3॥
सतीं कीन्ह सीता कर बेषा। सिव उर भयउ बिषाद बिसेषा॥
जौं अब करउँ सती सन प्रीती। मिटइ भगति पथु होइ अनीती॥4॥
Sati ji had disguised Herself as Sita ji, and this deeply pained Lord Shiv’s heart. He thought to Himself, “Showing affection toward Sati now will not only be unjust and unwise, but will also undermine the sanctity of the path of devotion…
सतीजी ने सीताजी का वेष धारण किया, यह जानकर शिवजी के हृदय में बड़ा विषाद हुआ। उन्होंने सोचा कि यदि मैं अब सती से प्रीति करता हूँ तो भक्तिमार्ग लुप्त हो जाता है और बड़ा अन्याय होता है॥4॥
* परम पुनीत न जाइ तजि किएँ प्रेम बड़ पापु।
प्रगटि न कहत महेसु कछु हृदयँ अधिक संतापु॥56॥
…Sati is exceedingly chaste, and I cannot simply abandon Her, yet to continue loving Her as a wife now would be a great sin.” Although Lord Shiv did not voice these thoughts, His heart was filled with immense agony.
सती परम पवित्र हैं, इसलिए इन्हें छोड़ते भी नहीं बनता और प्रेम करने में बड़ा पाप है। प्रकट करके महादेवजी कुछ भी नहीं कहते, परन्तु उनके हृदय में बड़ा संताप है॥56॥
*तब संकर प्रभु पद सिरु नावा। सुमिरत रामु हृदयँ अस आवा॥
एहिं तन सतिहि भेंट मोहि नाहीं। सिव संकल्पु कीन्ह मन माहीं॥1॥
Lord Shankar then meditated upon His supreme Lord, Shri Ram, and bowed at His lotus feet. A thought arose in His heart that He could not accept Sati ji (as His wife) in Her current body. Resolving this within Himself, Lord Shiv silently took a solemn vow.
तब शिवजी ने प्रभु श्री रामचन्द्रजी के चरण कमलों में सिर नवाया और श्री रामजी का स्मरण करते ही उनके मन में यह आया कि सती के इस शरीर से मेरी (पति-पत्नी रूप में) भेंट नहीं हो सकती और शिवजी ने अपने मन में यह संकल्प कर लिया॥1॥
अस बिचारि संकरु मतिधीरा। चले भवन सुमिरत रघुबीरा॥
चलत गगन भै गिरा सुहाई। जय महेस भलि भगति दृढ़ाई॥2॥
With this thought in mind, the serene and composed Lord Shankar began His journey back to Kailash, His abode, with His heart and mind firmly fixed on Shri Raghuveer. As He started walking, a sweet, divine voice resonated from the heavens: “O’ Lord Mahesh, glory to you! Your devotion is truly unwavering…
स्थिर बुद्धि शंकरजी ऐसा विचार कर श्री रघुनाथजी का स्मरण करते हुए अपने घर (कैलास) को चले। चलते समय सुंदर आकाशवाणी हुई कि हे महेश ! आपकी जय हो। आपने भक्ति की अच्छी दृढ़ता की॥2॥