Day 1 of Navah Parayan Reading program Day 1 / 9
*वर्णनामार्थसंघानां रसानां छंदसामपि।
मंगलानां च कर्तारौ वन्दे वाणीविनायकौ॥1॥
I worship Maa Saraswati, the Goddess of Speech, and Lord Ganesh, both of whom are the bestowers of all auspiciousness, and are the divine originators of sound and language, represented by the alphabet, the myriad objects they signify, and the poetic verses they inspire.
भावार्थ:-अक्षरों, अर्थ समूहों, रसों, छन्दों और मंगलों को करने वाली सरस्वतीजी और गणेशजी की मैं वंदना करता हूँ॥1॥
*भवानीशंकरौ वन्दे श्रद्धाविश्वासरूपिणौ।
याभ्यां विना न पश्यन्ति सिद्धाः स्वान्तःस्थमीश्वरम्॥2॥
I worship Goddess Parvati, the embodiment of reverence, and Lord Shankar, the personification of faith. Without their divine grace, even the most enlightened cannot realise the presence of God within their own conscience.
भावार्थ:-श्रद्धा और विश्वास के स्वरूप श्री पार्वतीजी और श्री शंकरजी की मैं वंदना करता हूँ, जिनके बिना सिद्धजन अपने अन्तःकरण में स्थित ईश्वर को नहीं देख सकते॥2॥
*वन्दे बोधमयं नित्यं गुरुं शंकररूपिणम्।
यमाश्रितो हि वक्रोऽपि चन्द्रः सर्वत्र वन्द्यते॥3॥
I worship the knowledgeable, eternal Guru, Lord Shankar, who embodies all wisdom, and upon whose forehead even the crooked crescent moon is universally revered.
भावार्थ:-ज्ञानमय, नित्य, शंकर रूपी गुरु की मैं वन्दना करता हूँ, जिनके आश्रित होने से ही टेढ़ा चन्द्रमा भी सर्वत्र वन्दित होता है॥3॥
*सीतारामगुणग्रामपुण्यारण्यविहारिणौ।
वन्दे वैज्ञानिकौ कवीश्वरकपीश्वरौ॥4॥
I bow to the King of Poets, Valmiki ji, and the Chief of the Monkeys, Hanuman ji, both blessed with pure wisdom and flourishing in the sacred grove of virtues embodied by Sita ji and Shri Ram.
भावार्थ:-श्री सीतारामजी के गुणसमूह रूपी पवित्र वन में विहार करने वाले, विशुद्ध विज्ञान सम्पन्न कवीश्वर श्री वाल्मीकिजी और कपीश्वर श्री हनुमानजी की मैं वन्दना करता हूँ॥4॥
*पुरातनस्थितिसंहारकारिणीं क्लेशहारिणीम्।।
सर्वाश्रेयं सीतां नतोऽहं रामवल्लभम्॥5॥
I bow to Sita ji, the beloved of Shri Ramchandra, who governs creation, sustenance, and dissolution, dispels all afflictions, and bestows supreme welfare and prosperity.
भावार्थ:-उत्पत्ति, स्थिति (पालन) और संहार करने वाली, क्लेशों को हरने वाली तथा सम्पूर्ण कल्याणों को करने वाली श्री रामचन्द्रजी की प्रियतमा श्री सीताजी को मैं नमस्कार करता हूँ॥5॥
*यन्मयवश्वेर्ति विश्वमखिलं ब्रह्मादिदेवासुर
यत्सत्तवादमृशैव भाति सकलं रज्जौ यथाहेर्भ्रमः।
यत्पादप्लवमेकमेव हि भवाम्भोधेस्तितिर्शावतां
वन्देऽहं तमशेश्चरणपरं रामख्यमीषं ह्रीं॥6॥
Whose Maya (material energy) governs the entire universe, including Lord Brahma, Lord Vishnu, Lord Shiv, other deities, and demons. By His divine power, the visible world appears real, much like the illusion of a snake perceived in a rope. His sacred feet are the only vessel for those seeking to cross the vast ocean of worldly existence. I worship that omnipotent Lord Hari, the transcendental one beyond all reasoning, the ultimate cause of all causes, revered as Lord Ram.
भावार्थ:-जिनकी माया के वशीभूत सम्पूर्ण विश्व, ब्रह्मादि देवता और असुर हैं, जिनकी सत्ता से रस्सी में सर्प के भ्रम की भाँति यह सारा दृश्य जगत् सत्य ही प्रतीत होता है और जिनके केवल चरण ही भवसागर से तरने की इच्छा वालों के लिए एकमात्र नौका हैं, उन समस्त कारणों से परे (सब कारणों के कारण और सबसे श्रेष्ठ) राम कहलाने वाले भगवान हरि की मैं वंदना करता हूँ॥6॥
*नानापुराणनिगमागमसम्मतं यद्
रामायणे निगदितं क्वचिदन्यतोऽपि।
स्वान्तःसुखाय तुलसीगाथा
भाषानिबन्धमतिमंजुलमातनोति॥7॥
As described in the Puranas, Vedas, and Tantra Scriptures, and narrated in the Ramayan and other sacred texts, Tulsidas gracefully presents the story of Shri Raghunath in a simple yet captivating language, composed for the inner joy and contentment of his own heart.
भावार्थ:-अनेक पुराण, वेद और (तंत्र) शास्त्र से सम्मत तथा जो रामायण में वर्णित है और कुछ अन्यत्र से भी उपलब्ध श्री रघुनाथजी की कथा को तुलसीदास अपने अन्तःकरण के सुख के लिए अत्यन्त मनोहर भाषा रचना में विस्तृत करता है॥7॥
* जो सुमिरत सिधि होइ गन नायक करिबर बदन।
करउ अनुग्रह सोइ बुद्धि रासि सुभ गुन सदन॥1॥
May Lord Ganesh, the leader of Lord Shiv’s attendants, whose mere remembrance brings success, He who possesses the beautiful elephant face, is a treasure of wisdom, and embodies divine virtues, shower His grace upon me.
जिन्हें स्मरण करने से सब कार्य सिद्ध होते हैं, जो गणों के स्वामी और सुंदर हाथी के मुख वाले हैं, वे ही बुद्धि के राशि और शुभ गुणों के धाम (श्री गणेशजी) मुझ पर कृपा करें॥1॥
मूक होइ बाचाल पंगु चढ़इ गिरिबर गहन।
जासु कृपाँ सो दयाल द्रवउ सकल कलिमल दहन॥2॥
May that compassionate Lord, whose grace empowers the mute to speak eloquently and the crippled to scale the highest mountains, and who destroys all sins of Kaliyug, shower His mercy upon me.
जिनकी कृपा से गूँगा बहुत सुंदर बोलने वाला हो जाता है और लँगड़ा-लूला दुर्गम पहाड़ पर चढ़ जाता है, वे कलियुग के सब पापों को जला डालने वाले दयालु (भगवान) मुझ पर द्रवित हों (दया करें)॥2॥
नील सरोरुह स्याम तरुन अरुन बारिज नयन।
करउ सो मम उर धाम सदा छीरसागर सयन॥3॥
May Lord Narayan, dark as the blue lotus, with eyes like a fully bloomed red lotus, and ever resting in the ocean of milk, dwell in my heart.
जो नीलकमल के समान श्यामवर्ण हैं, पूर्ण खिले हुए लाल कमल के समान जिनके नेत्र हैं और जो सदा क्षीरसागर पर शयन करते हैं, वे भगवान् (नारायण) मेरे हृदय में निवास करें॥3॥
कुंद इंदु सम देह उमा रमन करुना अयन।
जाहि दीन पर नेह करउ कृपा मर्दन मयन॥4॥
May Lord Shankar, white as the jasmine flower and the Moon, the beloved of Parvati ji, an embodiment of compassion, the protector of the humble, and the vanquisher of Kaamdev, shower His grace upon me.
जिनका कुंद के पुष्प और चन्द्रमा के समान (गौर) शरीर है, जो पार्वतीजी के प्रियतम और दया के धाम हैं और जिनका दीनों पर स्नेह है, वे कामदेव का मर्दन करने वाले (शंकरजी) मुझ पर कृपा करें॥4॥
बंदउँ गुरु पद कंज कृपा सिंधु नररूप हरि।
महामोह तम पुंज जासु बचन रबि कर निकर॥5॥
I bow to the lotus feet of my revered Guru, an ocean of mercy and the very embodiment of Shri Hari in human form, whose words, like the rays of the Sun, dispel the darkness of ignorance and attachment.
मैं उन गुरु महाराज के चरणकमल की वंदना करता हूँ, जो कृपा के समुद्र और नर रूप में श्री हरि ही हैं और जिनके वचन महामोह रूपी घने अन्धकार का नाश करने के लिए सूर्य किरणों के समूह हैं॥5॥
* बंदऊँ गुरु पद पदुम परागा। सुरुचि सुबास सरस अनुरागा॥
अमिअ मूरिमय चूरन चारू। समन सकल भव रुज परिवारू॥1॥
I worship the dust of the revered Guru’s lotus feet, a nectar of divine love, rich in taste and fragrance. It is like the sacred powder of the Sanjeevani herb, capable of eradicating all worldly physical ailments.
मैं गुरु महाराज के चरण कमलों की रज की वन्दना करता हूँ, जो सुरुचि (सुंदर स्वाद), सुगंध तथा अनुराग रूपी रस से पूर्ण है। वह अमर मूल (संजीवनी जड़ी) का सुंदर चूर्ण है, जो सम्पूर्ण भव रोगों के परिवार को नाश करने वाला है॥1॥
सुकृति संभु तन बिमल बिभूती। मंजुल मंगल मोद प्रसूती॥
जन मन मंजु मुकुर मल हरनी। किएँ तिलक गुन गन बस करनी॥2॥
The dust of the Guru’s feet is as soft and pure as the sacred vibhuti (ashes) adorning Lord Shiv’s body, bringing forth joy and auspiciousness. It graces the devotee’s heart with beauty, wiping away sins as effortlessly as dust is cleared from a mirror. When applied to the forehead, it draws a multitude of virtues.
वह रज सुकृति (पुण्यवान् पुरुष) रूपी शिवजी के शरीर पर सुशोभित निर्मल विभूति है और सुंदर कल्याण और आनन्द की जननी है, भक्त के मन रूपी सुंदर दर्पण के मैल को दूर करने वाली और तिलक करने से गुणों के समूह को वश में करने वाली है॥2॥
श्री गुर पद नख मनि गन जोती। सुमिरत दिब्य दृष्टि हियँ होती॥
दलन मोह तम सो सप्रकासू। बड़े भाग उर आवइ जासू॥3॥
The radiance from the toenails of the venerable Guru shines like the brilliance of precious gems, and meditating upon the Guru’s feet fills the heart with divine vision. This sacred light dispels the darkness of ignorance, delusion, and all the suffering of worldly existence. Blessed indeed is the one whose heart is graced by this light.
श्री गुरु महाराज के चरण-नखों की ज्योति मणियों के प्रकाश के समान है, जिसके स्मरण करते ही हृदय में दिव्य दृष्टि उत्पन्न हो जाती है। वह प्रकाश अज्ञान रूपी अन्धकार का नाश करने वाला है, वह जिसके हृदय में आ जाता है, उसके बड़े भाग्य हैं॥3॥
उघरहिं बिमल बिलोचन ही के। मिटहिं दोष दुख भव रजनी के॥
सूझहिं राम चरित मनि मानिक। गुपुत प्रगट जहँ जो जेहि खानिक॥4॥
As soon as the light enters the dark recesses of a devotee’s heart, it opens their eyes to the priceless gems and rubies in the form of Shri Ram’s divine stories. This light banishes the darkness of sorrow and the suffering caused by the endless cycle of birth and death…
उसके हृदय में आते ही हृदय के निर्मल नेत्र खुल जाते हैं और संसार रूपी रात्रि के दोष-दुःख मिट जाते हैं एवं श्री रामचरित्र रूपी मणि और माणिक्य, गुप्त और प्रकट जहाँ जो जिस खान में है, सब दिखाई पड़ने लगते हैं-॥4॥
* गुरु पद रज मृदु मंजुल अंजन। नयन अमिअ दृग दोष बिभंजन॥
तेहिं करि बिमल बिबेक बिलोचन। बरनउँ राम चरित भव मोचन॥1॥
The dust of Shri Guru ji’s feet is a soft and divine potion, like nectar for the eyes of devotees, curing all imperfections and restoring clear vision. With this sacred dust purifying the eyes of my conscience, I (Tulsidas) humbly begin to narrate the story of Shri Ram, which grants liberation from the bonds of worldly existence.
श्री गुरु महाराज के चरणों की रज कोमल और सुंदर नयनामृत अंजन है, जो नेत्रों के दोषों का नाश करने वाला है। उस अंजन से विवेक रूपी नेत्रों को निर्मल करके मैं संसाररूपी बंधन से छुड़ाने वाले श्री रामचरित्र का वर्णन करता हूँ॥1॥
बंदउँ प्रथम महीसुर चरना। मोह जनित संसय सब हरना॥
सुजन समाज सकल गुन खानी। करउँ प्रनाम सप्रेम सुबानी॥2॥
First, I bow at the feet of the Brahmins, those who are ever immersed in thoughts of Brahm, the Almighty, and possess the power to dispel all doubts born of ignorance. Then, with love and humility, I offer my obeisance to the assembly of saints, who are like a treasure trove of virtues.
पहले पृथ्वी के देवता ब्राह्मणों के चरणों की वन्दना करता हूँ, जो अज्ञान से उत्पन्न सब संदेहों को हरने वाले हैं। फिर सब गुणों की खान संत समाज को प्रेम सहित सुंदर वाणी से प्रणाम करता हूँ॥2॥
साधु चरित सुभ चरित कपासू। निरस बिसद गुनमय फल जासू॥
जो सहि दुख परछिद्र दुरावा। बंदनीय जेहिं जग जस पावा॥3॥
The nature of saintly people is akin to that of a pure cotton plant, whose fruit may lack taste but yields immense and selfless benefits. Saints are like cotton, their actions untainted and full of goodness. Just as cotton endures the hardships of spinning and weaving to ultimately provide clothing and comfort, saintly individuals bear difficulties for the welfare and upliftment of others.
संतों का चरित्र कपास के चरित्र (जीवन) के समान शुभ है, जिसका फल नीरस, विशद और गुणमय होता है। (कपास की डोडी नीरस होती है, संत चरित्र में भी विषयासक्ति नहीं है, इससे वह भी नीरस है, कपास उज्ज्वल होता है, संत का हृदय भी अज्ञान और पाप रूपी अन्धकार से रहित होता है, इसलिए वह विशद है और कपास में गुण (तंतु) होते हैं, इसी प्रकार संत का चरित्र भी सद्गुणों का भंडार होता है, इसलिए वह गुणमय है।) (जैसे कपास का धागा सुई के किए हुए छेद को अपना तन देकर ढँक देता है, अथवा कपास जैसे लोढ़े जाने, काते जाने और बुने जाने का कष्ट सहकर भी वस्त्र के रूप में परिणत होकर दूसरों के गोपनीय स्थानों को ढँकता है, उसी प्रकार) संत स्वयं दुःख सहकर दूसरों के छिद्रों (दोषों) को ढँकता है, जिसके कारण उसने जगत में वंदनीय यश प्राप्त किया है॥3॥
मुद मंगलमय संत समाजू। जो जग जंगम तीरथराजू॥
राम भक्ति जहँ सुरसरि धारा। सरसइ ब्रह्म बिचार प्रचारा॥4॥
The assembly of Saints is a source of joy and auspiciousness; it is a living, moving Prayagraj in this world. Within this assembly, devotion to Lord Ram is the pure, flowing Ganga. The deep contemplation of the formless, attribute-less Divine is the hidden river Saraswati.
संतों का समाज आनंद और कल्याणमय है, जो जगत में चलता-फिरता तीर्थराज (प्रयाग) है। जहाँ (उस संत समाज रूपी प्रयागराज में) राम भक्ति रूपी गंगाजी की धारा है और ब्रह्मविचार का प्रचार सरस्वतीजी हैं॥4॥
बिधि निषेधमय कलिमल हरनी। करम कथा रबिनंदनि बरनी॥
हरि हर कथा बिराजति बेनी। सुनत सकल मुद मंगल देनी॥5॥
The stories of what is to be done and what is to be avoided act as the river Yamuna (daughter of the Sun), washing away the impurities of the modern age (Kaliyug). The exploits of Lord Vishnu and Lord Shiv as depicted in Shri Ramcharitmanas form the holy confluence (Triveni), granting immediate bliss and welfare to those who listen to it reverently.
विधि और निषेध (यह करो और यह न करो) रूपी कर्मों की कथा कलियुग के पापों को हरने वाली सूर्यतनया यमुनाजी हैं और भगवान विष्णु और शंकरजी की कथाएँ त्रिवेणी रूप से सुशोभित हैं, जो सुनते ही सब आनंद और कल्याणों को देने वाली हैं॥5॥
बटु बिस्वास अचल निज धरमा। तीरथराज समाज सुकरमा॥
सबहि सुलभ सब दिन सब देसा। सेवत सादर समन कलेसा॥6॥
Unwavering faith in one’s own Dharma is the immortal Akshayavat tree, and the practice of virtuous deeds is the very society of this pilgrimage. Unlike the fixed physical city, this spiritual Prayag is easily accessible to all people, at all times, in all places. When served with heart-felt reverence, it utterly destroys all life’s afflictions.
(उस संत समाज रूपी प्रयाग में) अपने धर्म में जो अटल विश्वास है, वह अक्षयवट है और शुभ कर्म ही उस तीर्थराज का समाज (परिकर) है। वह (संत समाज रूपी प्रयागराज) सब देशों में, सब समय सभी को सहज ही में प्राप्त हो सकता है और आदरपूर्वक सेवन करने से क्लेशों को नष्ट करने वाला है॥6॥
अकथ अलौकिक तीरथराऊ। देह सद्य फल प्रगट प्रभाऊ॥7॥
This Teerthraaj is indescribable and divine, offering immediate results with its effects instantly apparent.
वह तीर्थराज अलौकिक और अकथनीय है एवं तत्काल फल देने वाला है, उसका प्रभाव प्रत्यक्ष है॥7॥
* सुनि समुझहिं जन मुदित मन मज्जहिं अति अनुराग।
लहहिं चारि फल अछत तनु साधु समाज प्रयाग॥2॥
Devotees who sincerely listen to and embrace the teachings of the saintly community, revered as Teerthraaj, joyfully immerse themselves in its wisdom and attain the fourfold rewards of life: Dharm (Righteousness), Arth (Wealth), Kaam (Fulfillment of Desires), and Moksh (Liberation).
जो मनुष्य इस संत समाज रूपी तीर्थराज का प्रभाव प्रसन्न मन से सुनते और समझते हैं और फिर अत्यन्त प्रेमपूर्वक इसमें गोते लगाते हैं, वे इस शरीर के रहते ही धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष- चारों फल पा जाते हैं॥2॥
* मज्जन फल पेखिअ ततकाला। काक होहिं पिक बकउ मराला॥
सुनि आचरज करै जनि कोई। सतसंगति महिमा नहिं गोई॥1॥
The benefits of bathing in this sacred Teerthraaj are evident instantly, crows transform into melodious cuckoos, and herons turn into graceful swans. Do not be astonished by this, for the splendour of Satsang (the company of the virtuous) is no secret.
इस तीर्थराज में स्नान का फल तत्काल ऐसा देखने में आता है कि कौए कोयल बन जाते हैं और बगुले हंस। यह सुनकर कोई आश्चर्य न करे, क्योंकि सत्संग की महिमा छिपी नहीं है॥1॥
बालमीक नारद घटजोनी। निज निज मुखनि कही निज होनी॥
जलचर थलचर नभचर नाना। जे जड़ चेतन जीव जहाना॥2॥
Sage Valmiki, Sage Narad, and Sage Agastya have personally recounted the stories of their lives. Among all the diverse beings, both movable and immovable, found in water, on land, and in the air,…
वाल्मीकिजी, नारदजी और अगस्त्यजी ने अपने-अपने मुखों से अपनी होनी (जीवन का वृत्तांत) कही है। जल में रहने वाले, जमीन पर चलने वाले और आकाश में विचरने वाले नाना प्रकार के जड़-चेतन जितने जीव इस जगत में हैं॥2॥
मति कीरति गति भूति भलाई। जब जेहिं जतन जहाँ जेहिं पाई॥
सो जानब सतसंग प्रभाऊ। लोकहुँ बेद न आन उपाऊ॥3॥
…whoever has attained wisdom, fame, salvation, prosperity, or other blessings, through any effort, at any time, or place, must regard these as the blessings of Satsang (association with saints). Such rewards cannot be achieved through the Vedas, or any other means, in the Universe.
उनमें से जिसने जिस समय जहाँ कहीं भी जिस किसी यत्न से बुद्धि, कीर्ति, सद्गति, विभूति (ऐश्वर्य) और भलाई पाई है, सो सब सत्संग का ही प्रभाव समझना चाहिए। वेदों में और लोक में इनकी प्राप्ति का दूसरा कोई उपाय नहीं है॥3॥
बिनु सतसंग बिबेक न होई। राम कृपा बिनु सुलभ न सोई॥
सतसंगत मुद मंगल मूला। सोई फल सिधि सब साधन फूला॥4॥
Without Satsang, a person cannot discern right from wrong or develop the wisdom to make sound judgments. Without the grace of Shri Ram, one cannot easily obtain the association of saints or Satsang. Satsang is the root cause of all auspiciousness and happiness. Its attainment is the true fruit, while all efforts to achieve it are just like flowers.
सत्संग के बिना विवेक नहीं होता और श्री रामजी की कृपा के बिना वह सत्संग सहज में मिलता नहीं। सत्संगति आनंद और कल्याण की जड़ है। सत्संग की सिद्धि (प्राप्ति) ही फल है और सब साधन तो फूल है॥4॥
सठ सुधरहिं सतसंगति पाई। पारस परस कुधात सुहाई॥
बिधि बस सुजन कुसंगत परहीं। फनि मनि सम निज गुन अनुसरहीं॥5॥
Even the wicked are transformed in the company of saints, just as iron turns into gold by the touch of the Paras stone. If, by destiny, virtuous individuals find themselves in evil company, they still retain their noble character, much like the gem on a serpent’s hood. Just as the gem remains unaffected by the venom of the snake and continues to emit its natural brilliance, saintly individuals illuminate others with their virtues, even when surrounded by the wicked. The influence of the wicked cannot tarnish their innate goodness.
दुष्ट भी सत्संगति पाकर सुधर जाते हैं, जैसे पारस के स्पर्श से लोहा सुहावना हो जाता है (सुंदर सोना बन जाता है), किन्तु दैवयोग से यदि कभी सज्जन कुसंगति में पड़ जाते हैं, तो वे वहाँ भी साँप की मणि के समान अपने गुणों का ही अनुसरण करते हैं। (अर्थात् जिस प्रकार साँप का संसर्ग पाकर भी मणि उसके विष को ग्रहण नहीं करती तथा अपने सहज गुण प्रकाश को नहीं छोड़ती, उसी प्रकार साधु पुरुष दुष्टों के संग में रहकर भी दूसरों को प्रकाश ही देते हैं, दुष्टों का उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।)॥5॥
बिधि हरि हर कबि कोबिद बानी। कहत साधु महिमा सकुचानी॥
सो मो सन कहि जात न कैसें। साक बनिक मनि गुन गन जैसें॥6॥
Even the speech of Lord Brahma, Lord Vishnu, and Lord Shiv, as well as that of poets and wise men, struggles to describe the glory of saints. How, then, can I attempt to convey it? It is akin to a vegetable vendor being unable to explain the qualities of precious gems.
ब्रह्मा, विष्णु, शिव, कवि और पण्डितों की वाणी भी संत महिमा का वर्णन करने में सकुचाती है, वह मुझसे किस प्रकार नहीं कही जाती, जैसे साग-तरकारी बेचने वाले से मणियों के गुण समूह नहीं कहे जा सकते॥6॥
* बंदउँ संत समान चित हित अनहित नहिं कोइ।
अंजलि गत सुभ सुमन जिमि सम सुगंध कर दोइ॥3 (क)॥
I bow to the saints, who remain calm and impartial, having neither friends nor foes. Just like fragrant flowers placed in one’s palms, spread fragrance equally to both the hands, the one that plucked them and the one that holds them; saints too bless both their enemies and friends alike.
मैं संतों को प्रणाम करता हूँ, जिनके चित्त में समता है, जिनका न कोई मित्र है और न शत्रु! जैसे अंजलि में रखे हुए सुंदर फूल (जिस हाथ ने फूलों को तोड़ा और जिसने उनको रखा उन) दोनों ही हाथों को समान रूप से सुगंधित करते हैं (वैसे ही संत शत्रु और मित्र दोनों का ही समान रूप से कल्याण करते हैं।)॥3 (क)॥
संत सरल चित जगत हित जानि सुभाउ सनेहु।
बालबिनय सुनि करि कृपा राम चरन रति देहु॥ 3 (ख)
Recognizing the kind and loving nature of saints, who are pure at heart and benefactors of the world, I humbly submit this prayer to them. O’ Noble souls, hearing my childlike plea and taking compassion on me, bless me with unwavering devotion at the feet of Shri Ram.
संत सरल हृदय और जगत के हितकारी होते हैं, उनके ऐसे स्वभाव और स्नेह को जानकर मैं विनय करता हूँ, मेरी इस बाल-विनय को सुनकर कृपा करके श्री रामजी के चरणों में मुझे प्रीति दें॥ 3 (ख)॥
* बहुरि बंदि खल गन सतिभाएँ। जे बिनु काज दाहिनेहु बाएँ॥
पर हित हानि लाभ जिन्ह केरें। उजरें हरष बिषाद बसेरें॥1॥
Now, with a sincere heart, I bow to the malevolent class, those who harbour animosity without cause, showing hostility even towards their benefactors. They take delight in the misfortunes of others and despair at their successes.
अब मैं सच्चे भाव से दुष्टों को प्रणाम करता हूँ, जो बिना ही प्रयोजन, अपना हित करने वाले के भी प्रतिकूल आचरण करते हैं। दूसरों के हित की हानि ही जिनकी दृष्टि में लाभ है, जिनको दूसरों के उजड़ने में हर्ष और बसने में विषाद होता है॥1॥
हरि हर जस राकेस राहु से। पर अकाज भट सहसबाहु से॥
जे पर दोष लखहिं सहसाखी। पर हित घृत जिन्ह के मन माखी॥2॥
Wicked people are like the invisible planet Rahu, which causes an eclipse of the Moon, with the Moon here symbolizing the fame of Lord Vishnu and Lord Shankar. Wherever the fame of Lord Vishnu or Lord Shankar is celebrated, they attempt to overshadow it. They are as bold as Sahastra Bahu, the one with a thousand arms, in committing harm to others. They scrutinize the faults of others with countless eyes, and their minds resemble a fly in their eagerness to cause harm. Just as a fly ruins ghee (clarified butter) by falling into it, even at the cost of its own life, the wicked destroy the works of others, even if it means harming themselves in the process.
जो हरि और हर के यश रूपी पूर्णिमा के चन्द्रमा के लिए राहु के समान हैं (अर्थात जहाँ कहीं भगवान विष्णु या शंकर के यश का वर्णन होता है, उसी में वे बाधा देते हैं) और दूसरों की बुराई करने में सहस्रबाहु के समान वीर हैं। जो दूसरों के दोषों को हजार आँखों से देखते हैं और दूसरों के हित रूपी घी के लिए जिनका मन मक्खी के समान है (अर्थात् जिस प्रकार मक्खी घी में गिरकर उसे खराब कर देती है और स्वयं भी मर जाती है, उसी प्रकार दुष्ट लोग दूसरों के बने-बनाए काम को अपनी हानि करके भी बिगाड़ देते हैं)॥2॥
तेज कृसानु रोष महिषेसा। अघ अवगुन धन धनी धनेसा॥
उदय केत सम हित सबही के। कुंभकरन सम सोवत नीके॥3॥
They resemble the God of Fire in their intensity and Yamraj, the God of Death who rides a buffalo, in their anger. They are as rich in sin and bad qualities as Lord Kuber is in wealth. Just as the rise of the planet Ketu brings misfortune to others, their advancement causes harm. It is, therefore, better that they remain asleep, like Kumbhkaran, the brother of Demon King Ravan, who used to sleep for six months a year.
जो तेज (दूसरों को जलाने वाले ताप) में अग्नि और क्रोध में यमराज के समान हैं, पाप और अवगुण रूपी धन में कुबेर के समान धनी हैं, जिनकी बढ़ती सभी के हित का नाश करने के लिए केतु (पुच्छल तारे) के समान है और जिनके कुम्भकर्ण की तरह सोते रहने में ही भलाई है॥3॥
पर अकाजु लगि तनु परिहरहीं। जिमि हिम उपल कृषी दलि गरहीं॥
बंदउँ खल जस सेष सरोषा। सहस बदन बरनइ पर दोषा॥4॥
They sacrifice their own lives to harm others, akin to hailstones that dissolve after ravaging crops. I offer reverence to such wicked souls, likening them to the thousand-faced Serpent God Shesha, for they ceaselessly recount the faults of others and spew spite as though endowed with a thousand mouths.
जैसे ओले खेती का नाश करके आप भी गल जाते हैं, वैसे ही वे दूसरों का काम बिगाड़ने के लिए अपना शरीर तक छोड़ देते हैं। मैं दुष्टों को (हजार मुख वाले) शेषजी के समान समझकर प्रणाम करता हूँ, जो पराए दोषों का हजार मुखों से बड़े रोष के साथ वर्णन करते हैं॥4॥
पुनि प्रनवउँ पृथुराज समाना। पर अघ सुनइ सहस दस काना॥
बहुरि सक्र सम बिनवउँ तेही। संतत सुरानीक हित जेही॥5॥
I bow to the wicked, who are likened to King Prithuraj, desiring a thousand ears, but for the wrong purpose, only to hear the sins of others. Similarly, I compare the wicked to the Demigod Indra, who delights in celestial wine and considers it beneficial.
पुनः उनको राजा पृथु (जिन्होंने भगवान का यश सुनने के लिए दस हजार कान माँगे थे) के समान जानकर प्रणाम करता हूँ, जो दस हजार कानों से दूसरों के पापों को सुनते हैं। फिर इन्द्र के समान मानकर उनकी विनय करता हूँ, जिनको सुरा (मदिरा) नीकी और हितकारी मालूम देती है (इन्द्र के लिए भी सुरानीक अर्थात् देवताओं की सेना हितकारी है)॥5॥
बचन बज्र जेहि सदा पिआरा। सहस नयन पर दोष निहारा॥6॥
The wicked love words that are as harsh as Demigod Indra’s thunderbolt, and they observe the faults of others with a thousand eyes.
जिनको कठोर वचन रूपी वज्र सदा प्यारा लगता है और जो हजार आँखों से दूसरों के दोषों को देखते हैं॥6॥
* उदासीन अरि मीत हित सुनत जरहिं खल रीति।
जानि पानि जुग जोरि जन बिनती करइ सप्रीति॥4॥
The wicked burn with jealousy upon hearing of others’ welfare, whether they are friends, foes, or ascetics. Aware of this, I humbly offer my request with joined palms to the wicked.
दुष्टों की यह रीति है कि वे उदासीन, शत्रु अथवा मित्र, किसी का भी हित सुनकर जलते हैं। यह जानकर दोनों हाथ जोड़कर यह जन प्रेमपूर्वक उनसे विनय करता है॥4॥
* मैं अपनी दिसि कीन्ह निहोरा। तिन्ह निज ओर न लाउब भोरा॥
बायस पलिअहिं अति अनुरागा। होहिं निरामिष कबहुँ कि कागा॥1॥
I bowed before the wicked and made my plea to them, yet they will remain steadfast in causing harm to others. No matter how lovingly you nurture a crow, can you ever make it abandon its nature of eating meat?
मैंने अपनी ओर से विनती की है, परन्तु वे अपनी ओर से कभी नहीं चूकेंगे। कौओं को बड़े प्रेम से पालिए, परन्तु वे क्या कभी मांस के त्यागी हो सकते हैं?॥1॥
बंदउँ संत असज्जन चरना। दुःखप्रद उभय बीच कछु बरना॥
बिछुरत एक प्रान हरि लेहीं। मिलत एक दुख दारुन देहीं॥2॥
I bow at the feet of both the saintly and the wicked, as both bring pain, though of different kinds. A saint’s departure causes sorrow, as their absence deprives us of the blessings of their virtuous company. On the other hand, the presence of the wicked brings pain due to their harmful deeds.
अब मैं संत और असंत दोनों के चरणों की वन्दना करता हूँ, दोनों ही दुःख देने वाले हैं, परन्तु उनमें कुछ अन्तर कहा गया है। वह अंतर यह है कि एक (संत) तो बिछुड़ते समय प्राण हर लेते हैं और दूसरे (असंत) मिलते हैं, तब दारुण दुःख देते हैं। (अर्थात् संतों का बिछुड़ना मरने के समान दुःखदायी होता है और असंतों का मिलना।)॥2॥
उपजहिं एक संग जग माहीं। जलज जोंक जिमि गुन बिलगाहीं॥
सुधा सुरा सम साधु असाधू। जनक एक जग जलधि अगाधू॥3॥
Though saints and the wicked coexist in the world, their nature is as distinct as the lotus and the leech, both emerging from water yet vastly different. The lotus delights the senses, while the leech sucks blood. Saints are like nectar, bringing life and vitality, whereas the wicked resemble wine, symbolizing intoxication, attachment, and recklessness. Interestingly, both nectar and wine originated from the same source, the churning of the deep milky ocean.
दोनों (संत और असंत) जगत में एक साथ पैदा होते हैं, पर (एक साथ पैदा होने वाले) कमल और जोंक की तरह उनके गुण अलग-अलग होते हैं। (कमल दर्शन और स्पर्श से सुख देता है, किन्तु जोंक शरीर का स्पर्श पाते ही रक्त चूसने लगती है।) साधु अमृत के समान (मृत्यु रूपी संसार से उबारने वाला) और असाधु मदिरा के समान (मोह, प्रमाद और जड़ता उत्पन्न करने वाला) है, दोनों को उत्पन्न करने वाला जगत रूपी अगाध समुद्र एक ही है। (शास्त्रों में समुद्रमन्थन से ही अमृत और मदिरा दोनों की उत्पत्ति बताई गई है।)॥3॥
भल अनभल निज निज करतूती। लहत सुजस अपलोक बिभूती॥
सुधा सुधाकर सुरसरि साधू। गरल अनल कलिमल सरि ब्याधू॥4॥
गुन अवगुन जानत सब कोई। जो जेहि भाव नीक तेहि सोई॥5॥
The good and the wicked earn either fame or disgrace based on their actions. The virtues of nectar, the Moon (abode of nectar), the celestial river Ganga, and a saintly person are universally recognized. Likewise, the flaws of venom, fire, the unholy river Karmnas (laden with the impurities of Kaliyug), and a cruel hunter are well understood. Yet, what aligns with a person’s inherent nature will seem appealing to them, some may be drawn to the saintly, while others may find the wicked enticing.
भले और बुरे अपनी-अपनी करनी के अनुसार सुंदर यश और अपयश की सम्पत्ति पाते हैं। अमृत, चन्द्रमा, गंगाजी और साधु एवं विष, अग्नि, कलियुग के पापों की नदी अर्थात् कर्मनाशा और हिंसा करने वाला व्याध, इनके गुण-अवगुण सब कोई जानते हैं, किन्तु जिसे जो भाता है, उसे वही अच्छा लगता है॥4-5॥
* भलो भलाइहि पै लहइ लहइ निचाइहि नीचु।
सुधा सराहिअ अमरताँ गरल सराहिअ मीचु॥5॥
A good person is drawn to virtue, while a bad person gravitates toward meanness. Nectar is celebrated for its life-giving qualities, just as poison is acknowledged for its lethal potency.
भला भलाई ही ग्रहण करता है और नीच नीचता को ही ग्रहण किए रहता है। अमृत की सराहना अमर करने में होती है और विष की मारने में॥5॥
* खल अघ अगुन साधु गुन गाहा। उभय अपार उदधि अवगाहा॥
तेहि तें कछु गुन दोष बखाने। संग्रह त्याग न बिनु पहिचाने॥1॥
The tales of the sins and vices of the wicked, as well as the virtues and noble qualities of the saints, are like vast, unfathomable oceans. For this reason, I have described only a few good and bad traits here, as without recognizing them, it is hard to embrace or reject them.
दुष्टों के पापों और अवगुणों की और साधुओं के गुणों की कथाएँ- दोनों ही अपार और अथाह समुद्र हैं। इसी से कुछ गुण और दोषों का वर्णन किया गया है, क्योंकि बिना पहचाने उनका ग्रहण या त्याग नहीं हो सकता॥1॥
भलेउ पोच सब बिधि उपजाए। गनि गुन दोष बेद बिलगाए॥
कहहिं बेद इतिहास पुराना। बिधि प्रपंचु गुन अवगुन साना॥2॥
Both good and bad people are creations of God, and the Vedas distinguish them based on their virtues or vices. The Vedas, along with historical texts and the Puranas, affirm that God’s material world is a blend of both good and bad qualities.
भले-बुरे सभी ब्रह्मा के पैदा किए हुए हैं, पर गुण और दोषों को विचार कर वेदों ने उनको अलग-अलग कर दिया है। वेद, इतिहास और पुराण कहते हैं कि ब्रह्मा की यह सृष्टि गुण-अवगुणों से सनी हुई है॥2॥
दुख सुख पाप पुन्य दिन राती। साधु असाधु सुजाति कुजाती॥
दानव देव ऊँच अरु नीचू। अमिअ सुजीवनु माहुरु मीचू॥3॥
माया ब्रह्म जीव जगदीसा। लच्छि अलच्छि रंक अवनीसा॥
कासी मग सुरसरि क्रमनासा। मरु मारव महिदेव गवासा॥4॥
सरग नरक अनुराग बिरागा। निगमागम गुन दोष बिभागा॥5॥
God’s creation is a tapestry of contrasts, blending good and evil in every aspect. It is defined by opposites: pain and pleasure, virtue and sin, day and night, noble and wicked individuals, auspicious and vile births, demons and Gods, the exalted and the lowly, nectar and poison, joyous life and inevitable death. It encompasses Maya (Lord’s material energy) and Absolute Brahm (the Supreme Reality), the soul’s independence and its connection with God, abundance and scarcity, the pauper and the king, the sacred Kashi and the accursed Magadh, the holy celestial river Ganga and the impure Karmnas, the arid desert of Marwar and the fertile lands of Malava. It contrasts the Brahmin, seen as a divine representative (or being) on Earth, with the barbarian who lives by consuming the cow, as well as heaven and hell, attachment and detachment. The Vedas and Shastras categorize these dualities, highlighting their inherent virtues and flaws.
दुःख-सुख, पाप-पुण्य, दिन-रात, साधु-असाधु, सुजाति-कुजाति, दानव-देवता, ऊँच-नीच, अमृत-विष, सुजीवन (सुंदर जीवन)-मृत्यु, माया-ब्रह्म, जीव-ईश्वर, सम्पत्ति-दरिद्रता, रंक-राजा, काशी-मगध, गंगा-कर्मनाशा, मारवाड़-मालवा, ब्राह्मण-कसाई, स्वर्ग-नरक, अनुराग-वैराग्य (ये सभी पदार्थ ब्रह्मा की सृष्टि में हैं।) वेद-शास्त्रों ने उनके गुण-दोषों का विभाग कर दिया है॥3-5॥
* जड़ चेतन गुन दोषमय बिस्व कीन्ह करतार।
संत हंस गुन गहहिं पय परिहरि बारि बिकार॥6॥
God has created this material world with both conscious beings and those without any consciousness. This world is a blend of virtues and flaws. Like a swan that skilfully separates milk from water, the wise and saintly focus on absorbing virtues, leaving behind the flaws.
विधाता ने इस जड़-चेतन विश्व को गुण-दोषमय रचा है, किन्तु संत रूपी हंस दोष रूपी जल को छोड़कर गुण रूपी दूध को ही ग्रहण करते हैं॥6॥
* अस बिबेक जब देइ बिधाता। तब तजि दोष गुनहिं मनु राता॥
काल सुभाउ करम बरिआईं। भलेउ प्रकृति बस चुकइ भलाईं॥1॥
When the Creator bestows such wisdom (like that of a swan), the mind becomes focused on good qualities, disregarding the bad ones. However, influenced by destiny, inherent nature, and past karmic actions, even a virtuous person can occasionally stray from the path of righteousness under the sway of material energy.
विधाता जब इस प्रकार का (हंस का सा) विवेक देते हैं, तब दोषों को छोड़कर मन गुणों में अनुरक्त होता है। काल स्वभाव और कर्म की प्रबलता से भले लोग (साधु) भी माया के वश में होकर कभी-कभी भलाई से चूक जाते हैं॥1॥
सो सुधारि हरिजन जिमि लेहीं। दलि दुख दोष बिमल जसु देहीं॥
खलउ करहिं भल पाइ सुसंगू। मिटइ न मलिन सुभाउ अभंगू॥2॥
Just as the devotees of the Lord correct their mistakes and overcome their sorrows and flaws to attain pure glory, the wicked too, in the company of saintly people, may sometimes transform and show goodness. However, their inherent sinful nature remains unshaken and does not fully disappear.
भगवान के भक्त जैसे उस चूक को सुधार लेते हैं और दुःख-दोषों को मिटाकर निर्मल यश देते हैं, वैसे ही दुष्ट भी कभी-कभी उत्तम संग पाकर भलाई करते हैं, परन्तु उनका कभी भंग न होने वाला मलिन स्वभाव नहीं मिटता॥2॥