Satyugi OM

Day 1 of Navah Parayan Reading program Day 1 / 9

Chaupai 2 शिवजी पार्वती जी का विवाह और कैलाश आगमन – Lord Shiv and Parvati ji’s marriage and reaching Kailash

प्रेम बिबस मुख आव न बानी। दसा देखि हरषे मुनि ग्यानी॥
अहो धन्य तब जन्मु मुनीसा। तुम्हहि प्रान सम प्रिय गौरीसा॥2॥

English Meaning

Overcome with love, Rishi Bhardwaj found himself unable to speak. Seeing his deep devotion, the wise Sage Yagyavlky was filled with joy and exclaimed, “O’ Sage, your birth is truly blessed! To you, Lord Shiv, the beloved of Goddess Gauri, is as dear as life itself…

Hindi Meaning

वे प्रेम में मुग्ध हो गए, मुख से वाणी नहीं निकलती। उनकी यह दशा देखकर ज्ञानी मुनि याज्ञवल्क्य बहुत प्रसन्न हुए (और बोले-) हे मुनीश! अहा हा! तुम्हारा जन्म धन्य है, तुमको गौरीपति शिवजी प्राणों के समान प्रिय हैं॥2॥

Chaupai 3 शिवजी पार्वती जी का विवाह और कैलाश आगमन – Lord Shiv and Parvati ji’s marriage and reaching Kailash

सिव पद कमल जिन्हहि रति नाहीं। रामहि ते सपनेहुँ न सोहाहीं॥
बिनु छल बिस्वनाथ पद नेहू। राम भगत कर लच्छन एहू॥3॥

English Meaning

…One who lacks love for the lotus feet of Lord Shiv is not dear to Lord Ram, even in His dreams. A true devotee of Lord Ram is one who harbours pure and unwavering love for the feet of Lord Shiv, the Master of the Universe…

Hindi Meaning

शिवजी के चरण कमलों में जिनकी प्रीति नहीं है, वे श्री रामचन्द्रजी को स्वप्न में भी अच्छे नहीं लगते। विश्वनाथ श्री शिवजी के चरणों में निष्कपट (विशुद्ध) प्रेम होना यही रामभक्त का लक्षण है॥3॥

Chaupai 4 शिवजी पार्वती जी का विवाह और कैलाश आगमन – Lord Shiv and Parvati ji’s marriage and reaching Kailash

सिव सम को रघुपति ब्रतधारी। बिनु अघ तजी सती असि नारी॥
पनु करि रघुपति भगति देखाई। को सिव सम रामहि प्रिय भाई॥4॥

English Meaning

…Who else can undertake penance for Lord Ram like Shiv ji? He renounced His sinless wife, Sati ji, and demonstrated His unwavering devotion to Shri Ram by taking a vow, forsaking Sati ji as His wife when she assumed the form of Goddess Sita. O’ Brother, who could be dearer to Lord Ram than Shiv ji?…

Hindi Meaning

शिवजी के समान रघुनाथजी (की भक्ति) का व्रत धारण करने वाला कौन है? जिन्होंने बिना ही पाप के सती जैसी स्त्री को त्याग दिया और प्रतिज्ञा करके श्री रघुनाथजी की भक्ति को दिखा दिया। हे भाई! श्री रामचन्द्रजी को शिवजी के समान और कौन प्यारा है?॥4॥

Doha 104 शिवजी पार्वती जी का विवाह और कैलाश आगमन – Lord Shiv and Parvati ji’s marriage and reaching Kailash

* प्रथमहिं मैं कहि सिव चरित बूझा मरमु तुम्हार।
सुचि सेवक तुम्ह राम के रहित समस्त बिकार॥104॥

English Meaning

…By first narrating the exploits of Lord Shiv, I have come to understand the depth of your heart. You are a pure devotee of Shri Ramchandra, and free from all faults…

Hindi Meaning

मैंने पहले ही शिवजी का चरित्र कहकर तुम्हारा भेद समझ लिया। तुम श्री रामचन्द्रजी के पवित्र सेवक हो और समस्त दोषों से रहित हो॥104॥

Chaupai 1 शिवजी पार्वती जी का विवाह और कैलाश आगमन – Lord Shiv and Parvati ji’s marriage and reaching Kailash

*मैं जाना तुम्हार गुन सीला। कहउँ सुनहु अब रघुपति लीला॥
सुनु मुनि आजु समागम तोरें। कहि न जाइ जस सुखु मन मोरें॥1॥

English Meaning

…I have recognized your noble virtues and humility. Now, I shall narrate to you the divine exploits of Lord Ram, listen attentively. O’ Sage, the joy I have felt in my heart upon meeting you today is beyond words…

Hindi Meaning

मैंने तुम्हारा गुण और शील जान लिया। अब मैं श्री रघुनाथजी की लीला कहता हूँ, सुनो। हे मुनि! सुनो, आज तुम्हारे मिलने से मेरे मन में जो आनंद हुआ है, वह कहा नहीं जा सकता॥1॥

Chaupai 2 शिवजी पार्वती जी का विवाह और कैलाश आगमन – Lord Shiv and Parvati ji’s marriage and reaching Kailash

राम चरित अति अमित मुनीसा। कहि न सकहिं सत कोटि अहीसा॥
तदपि जथाश्रुत कहउँ बखानी। सुमिरि गिरापति प्रभु धनुपानी॥2॥

English Meaning

…O’ Sage, the tales of Lord Ram are endless, even a billion Lord Sheshnag could not fully recount them. Yet, reflecting on what I have heard and meditating upon Shri Ram, the Lord of Goddess Sharda (Saraswati ji, the Goddess of Speech), who wields a bow in His hand, I shall narrate them to you…

Hindi Meaning

हे मुनीश्वर! रामचरित्र अत्यन्त अपार है। सौ करोड़ शेषजी भी उसे नहीं कह सकते। तथापि जैसा मैंने सुना है, वैसा वाणी के स्वामी (प्रेरक) और हाथ में धनुष लिए हुए प्रभु श्री रामचन्द्रजी का स्मरण करके कहता हूँ॥2॥

Chaupai 3 शिवजी पार्वती जी का विवाह और कैलाश आगमन – Lord Shiv and Parvati ji’s marriage and reaching Kailash

सारद दारुनारि सम स्वामी। रामु सूत्रधर अंतरजामी॥
जेहि पर कृपा करहिं जनु जानी। कबि उर अजिर नचावहिं बानी॥3॥

English Meaning

…Goddess Sharda is like a wooden puppet bound by strings, while Lord Ram is the supreme controller who holds and directs those strings. When He recognizes a poet as His true devotee and bestows His grace, He makes the Goddess of Speech dance in the courtyard of the poet’s heart…

Hindi Meaning

सरस्वतीजी कठपुतली के समान हैं और अन्तर्यामी स्वामी श्री रामचन्द्रजी (सूत पकड़कर कठपुतली को नचाने वाले) सूत्रधार हैं। अपना भक्त जानकर जिस कवि पर वे कृपा करते हैं, उसके हृदय रूपी आँगन में सरस्वती को वे नचाया करते हैं॥3॥

Chaupai 4 शिवजी पार्वती जी का विवाह और कैलाश आगमन – Lord Shiv and Parvati ji’s marriage and reaching Kailash

प्रनवउँ सोइ कृपाल रघुनाथा। बरनउँ बिसद तासु गुन गाथा॥
परम रम्य गिरिबरु कैलासू। सदा जहाँ सिव उमा निवासू॥4॥

English Meaning

…With reverence, I bow to the same compassionate Shri Ram and now begin narrating the tales of His divine virtues.” Among all mountains, Mount Kailash stands supreme, a sacred and magnificent place to explore where Lord Shiv and Goddess Uma eternally reside.

Hindi Meaning

उन्हीं कृपालु श्री रघुनाथजी को मैं प्रणाम करता हूँ और उन्हीं के निर्मल गुणों की कथा कहता हूँ। कैलास पर्वतों में श्रेष्ठ और बहुत ही रमणीय है, जहाँ शिव-पार्वतीजी सदा निवास करते हैं॥4॥

Doha 105 शिवजी पार्वती जी का विवाह और कैलाश आगमन – Lord Shiv and Parvati ji’s marriage and reaching Kailash

* सिद्ध तपोधन जोगिजन सुर किंनर मुनिबृंद।
बसहिं तहाँ सुकृती सकल सेवहिं सिव सुखकंद॥105॥

English Meaning

Numerous groups of realized saints, ascetics, yogis, Demigods, Kinnars, and sages dwell at Mount Kailash. All are pure-hearted beings who devotedly serve Lord Shiv, the source of all bliss.

Hindi Meaning

सिद्ध, तपस्वी, योगीगण, देवता, किन्नर और मुनियों के समूह उस पर्वत पर रहते हैं। वे सब बड़े पुण्यात्मा हैं और आनंदकन्द श्री महादेवजी की सेवा करते हैं॥105॥

Chaupai 1 शिवजी पार्वती जी का विवाह और कैलाश आगमन – Lord Shiv and Parvati ji’s marriage and reaching Kailash

* हरि हर बिमुख धर्म रति नाहीं। ते नर तहँ सपनेहुँ नहिं जाहीं॥
तेहि गिरि पर बट बिटप बिसाला। नित नूतन सुंदर सब काला॥1॥

English Meaning

Those who are hostile to Lord Hari and Lord Har, and who lack love for religion and righteousness, cannot even dream of reaching there. On Mount Kailash stands a magnificent banyan tree, ever fresh and enchanting in every season.

Hindi Meaning

जो भगवान विष्णु और महादेवजी से विमुख हैं और जिनकी धर्म में प्रीति नहीं है, वे लोग स्वप्न में भी वहाँ नहीं जा सकते। उस पर्वत पर एक विशाल बरगद का पेड़ है, जो नित्य नवीन और सब काल (छहों ऋतुओं) में सुंदर रहता है॥1॥

Chaupai 2 शिवजी पार्वती जी का विवाह और कैलाश आगमन – Lord Shiv and Parvati ji’s marriage and reaching Kailash

त्रिबिध समीर सुसीतलि छाया। सिव बिश्राम बिटप श्रुति गाया॥
एक बार तेहि तर प्रभु गयऊ। तरु बिलोकि उर अति सुखु भयऊ॥2॥

English Meaning

There, all three types of air (cool, gentle, and fragrant) constantly flow, and its shade remains refreshingly cool. This tree is the resting place of Lord Shiv, as praised by the Vedas. One day, Lord Shiv went beneath the tree, and upon seeing it, His heart filled with great joy.

Hindi Meaning

वहाँ तीनों प्रकार की (शीतल, मंद और सुगंध) वायु बहती रहती है और उसकी छाया बड़ी ठंडी रहती है। वह शिवजी के विश्राम करने का वृक्ष है, जिसे वेदों ने गाया है। एक बार प्रभु श्री शिवजी उस वृक्ष के नीचे गए और उसे देखकर उनके हृदय में बहुत आनंद हुआ॥2॥

Chaupai 3 शिवजी पार्वती जी का विवाह और कैलाश आगमन – Lord Shiv and Parvati ji’s marriage and reaching Kailash

निज कर डासि नागरिपु छाला। बैठे सहजहिं संभु कृपाला॥
कुंद इंदु दर गौर सरीरा। भुज प्रलंब परिधन मुनिचीरा॥3॥

English Meaning

With His own hands, He spread out His mat made of lion skin and sat upon it casually. The ever-merciful Lord Shiv, radiant and resplendent, shone with a complexion as fair as jasmine flowers, the Moon, and a conch shell. He has long arms and is adorned in ascetic attire, woven from the bark of trees.

Hindi Meaning

अपने हाथ से बाघम्बर बिछाकर कृपालु शिवजी स्वभाव से ही (बिना किसी खास प्रयोजन के) वहाँ बैठ गए। कुंद के पुष्प, चन्द्रमा और शंख के समान उनका गौर शरीर था। बड़ी लंबी भुजाएँ थीं और वे मुनियों के से (वल्कल) वस्त्र धारण किए हुए थे॥3॥

Chaupai 4 शिवजी पार्वती जी का विवाह और कैलाश आगमन – Lord Shiv and Parvati ji’s marriage and reaching Kailash

तरुन अरुन अंबुज सम चरना। नख दुति भगत हृदय तम हरना॥
भुजग भूति भूषन त्रिपुरारी। आननु सरद चंद छबि हारी॥4॥

English Meaning

His feet resemble freshly bloomed red lotuses, and the radiance of His toenails dispels the darkness from His devotees’ hearts. Adorned with serpents and sacred ashes, Lord Tripurari’s face surpassed even the splendour of the autumnal full Moon.

Hindi Meaning

उनके चरण नए (पूर्ण रूप से खिले हुए) लाल कमल के समान थे, नखों की ज्योति भक्तों के हृदय का अंधकार हरने वाली थी। साँप और भस्म ही उनके भूषण थे और उन त्रिपुरासुर के शत्रु शिवजी का मुख शरद (पूर्णिमा) के चन्द्रमा की शोभा को भी हरने वाला (फीकी करने वाला) था॥4॥

Doha 106 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* जटा मुकुट सुरसरित सिर लोचन नलिन बिसाल।
नीलकंठ लावन्यनिधि सोह बालबिधु भाल॥106॥

English Meaning

Lord Shiv wears a crown of matted hair, from which the celestial river Ganga gracefully flows. He has large lotus-like eyes, while His neck bears a bluish hue (from consuming poison to save the Universe). A crescent Moon adorns His forehead, and He embodies the very essence of beauty.

Hindi Meaning

उनके सिर पर जटाओं का मुकुट और गंगाजी (शोभायमान) थीं। कमल के समान बड़े-बड़े नेत्र थे। उनका नील कंठ था और वे सुंदरता के भंडार थे। उनके मस्तक पर द्वितीया का चन्द्रमा शोभित था॥106॥

Chaupai 1 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* बैठे सोह कामरिपु कैसें। धरें सरीरु सांतरसु जैसें॥
पारबती भल अवसरु जानी। गईं संभु पहिं मातु भवानी॥1॥

English Meaning

Lord Shiv, the enemy of Kaamdev, sat beneath the banyan tree, embodying absolute calmness. Seizing this opportune moment, Mother Bhawani approached Lord Shambhu.

Hindi Meaning

कामदेव के शत्रु शिवजी वहाँ बैठे हुए ऐसे शोभित हो रहे थे, मानो शांतरस ही शरीर धारण किए बैठा हो। अच्छा मौका जानकर शिवपत्नी माता पार्वतीजी उनके पास गईं॥1॥

Chaupai 2 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

जानि प्रिया आदरु अति कीन्हा। बाम भाग आसनु हर दीन्हा॥
बैठीं सिव समीप हरषाई। पूरुब जन्म कथा चित आई॥2॥

English Meaning

Recognizing Parvati ji as His beloved wife, Lord Har honoured Her with a lot of respect and offered Her a seat on His left side. With joy, She sat close to Lord Shiv as memories of Her previous birth surfaced in Her mind.

Hindi Meaning

अपनी प्यारी पत्नी जानकार शिवजी ने उनका बहुत आदर-सत्कार किया और अपनी बायीं ओर बैठने के लिए आसन दिया। पार्वतीजी प्रसन्न होकर शिवजी के पास बैठ गईं। उन्हें पिछले जन्म की कथा स्मरण हो आई॥2॥

Chaupai 3 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

पति हियँ हेतु अधिक अनुमानी। बिहसि उमा बोलीं प्रिय बानी॥
कथा जो सकल लोक हितकारी। सोइ पूछन चह सैल कुमारी॥3॥

English Meaning

Seeing the deep affection in Her husband’s heart (even greater than in Her previous birth), Goddess Uma laughed joyfully and spoke these loving words. Yagyavalkya ji says, “The story that brings welfare to all is what Goddess Parvati, the daughter of the Mountain, wishes to ask Lord Shiv.”

Hindi Meaning

स्वामी के हृदय में (अपने ऊपर पहले की अपेक्षा) अधिक प्रेम समझकर पार्वतीजी हँसकर प्रिय वचन बोलीं। (याज्ञवल्क्यजी कहते हैं कि) जो कथा सब लोगों का हित करने वाली है, उसे ही पार्वतीजी पूछना चाहती हैं॥3॥

Chaupai 4 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

बिस्वनाथ मम नाथ पुरारी। त्रिभुवन महिमा बिदित तुम्हारी॥
चर अरु अचर नाग नर देवा। सकल करहिं पद पंकज सेवा॥4॥

English Meaning

“O’ My Lord, You are the Master of the entire Universe. O’ Tripurari, Your glories are renowned across the three worlds (Heaven, Earth, and the Subterranean realm). All beings, both animate and inanimate, including serpents, humans, and Demigods, devotedly serve Your lotus feet…

Hindi Meaning

(पार्वतीजी ने कहा-) हे संसार के स्वामी! हे मेरे नाथ! हे त्रिपुरासुर का वध करने वाले! आपकी महिमा तीनों लोकों में विख्यात है। चर, अचर, नाग, मनुष्य और देवता सभी आपके चरण कमलों की सेवा करते हैं॥4॥

Doha 107 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* प्रभु समरथ सर्बग्य सिव सकल कला गुन धाम।
जोग ग्यान बैराग्य निधि प्रनत कलपतरु नाम॥107॥

English Meaning

…O’ Lord, You are all-powerful and all-knowing. You are ever-gracious, the knower of all actions, and the embodiment of all virtues. A reservoir of knowledge, renunciation, and yoga, You are like the divine Kalpavriksh (celestial tree), fulfilling the desires of all who surrender unto You…

Hindi Meaning

हे प्रभो! आप समर्थ, सर्वज्ञ और कल्याणस्वरूप हैं। सब कलाओं और गुणों के निधान हैं और योग, ज्ञान तथा वैराग्य के भंडार हैं। आपका नाम शरणागतों के लिए कल्पवृक्ष है॥107॥

Chaupai 1 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* जौं मो पर प्रसन्न सुखरासी। जानिअ सत्य मोहि निज दासी॥
तौ प्रभु हरहु मोर अग्याना। कहि रघुनाथ कथा बिधि नाना॥1॥

English Meaning

…O’ Mine of happiness, if You are pleased with me and truly regard me as Your devoted maid, then, my Master, please dispel my ignorance by narrating to me the many divine stories of Shri Raghunath…

Hindi Meaning

हे सुख की राशि ! यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं और सचमुच मुझे अपनी दासी (या अपनी सच्ची दासी) जानते हैं, तो हे प्रभो! आप श्री रघुनाथजी की नाना प्रकार की कथा कहकर मेरा अज्ञान दूर कीजिए॥1॥

Chaupai 2 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

जासु भवनु सुरतरु तर होई। सहि कि दरिद्र जनित दुखु सोई॥
ससिभूषन अस हृदयँ बिचारी। हरहु नाथ मम मति भ्रम भारी॥2॥

English Meaning

…How can one who dwells beneath the celestial wish-fulfilling tree (Kalpavriksh) ever endure the suffering of extreme poverty? With this in heart, O’ Lord adorning a crescent Moon on the forehead, please dispel the deep illusion clouding my mind…

Hindi Meaning

जिसका घर कल्पवृक्ष के नीचे हो, वह भला दरिद्रता से उत्पन्न दुःख को क्यों सहेगा? हे शशिभूषण! हे नाथ! हृदय में ऐसा विचार कर मेरी बुद्धि के भारी भ्रम को दूर कीजिए॥2॥

Chaupai 3 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

प्रभु जे मुनि परमारथबादी। कहहिं राम कहुँ ब्रह्म अनादी॥
सेस सारदा बेद पुराना। सकल करहिं रघुपति गुन गाना॥3॥

English Meaning

…O’ Lord, the sages who realize Brahm (the unmanifested form of the Divine), proclaim that Lord Ram is the eternal, beginningless Brahm. Lord Sheshnag, Goddess Saraswati, the Vedas, and the Scriptures all sing the divine glories of Shri Raghupati,…

Hindi Meaning

हे प्रभो! जो परमार्थतत्व (ब्रह्म) के ज्ञाता और वक्ता मुनि हैं, वे श्री रामचन्द्रजी को अनादि ब्रह्म कहते हैं और शेष, सरस्वती, वेद और पुराण सभी श्री रघुनाथजी का गुण गाते हैं॥3॥

Chaupai 4 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

तुम्ह पुनि राम राम दिन राती। सादर जपहु अनँग आराती॥
रामु सो अवध नृपति सुत सोई। की अज अगुन अलखगति कोई॥4॥

English Meaning

…O’ Enemy of Kaamdev, even You chant “Ram, Ram” with reverence day and night. Is this the same Shri Ram who is the son of the King of Ayodhya, or is He the unborn, formless, and transcendental One beyond the grasp of the mind and senses?…

Hindi Meaning

और हे कामदेव के शत्रु! आप भी दिन-रात आदरपूर्वक राम-राम जपा करते हैं- ये राम वही अयोध्या के राजा के पुत्र हैं? या अजन्मे, निर्गुण और अगोचर कोई और राम हैं?॥4॥

Doha 108 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* जौं नृप तनय त ब्रह्म किमि नारि बिरहँ मति भोरि।
देखि चरित महिमा सुनत भ्रमति बुद्धि अति मोरि॥108॥

English Meaning

…If He is the son of a king, how can He be Brahm (the Supreme God)? And if He is Brahm, how can He be affected by maya, feeling sorrow over the separation from His wife? Witnessing His human-like actions on one hand and hearing His divine glories on the other, my mind is deeply perplexed…

Hindi Meaning

यदि वे राजपुत्र हैं तो ब्रह्म कैसे? (और यदि ब्रह्म हैं तो) स्त्री के विरह में उनकी मति बावली कैसे हो गई? इधर उनके ऐसे चरित्र देखकर और उधर उनकी महिमा सुनकर मेरी बुद्धि अत्यन्त चकरा रही है॥108॥

Chaupai 1 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* जौं अनीह ब्यापक बिभु कोऊ। कहहु बुझाइ नाथ मोहि सोऊ॥
अग्य जानि रिस उर जनि धरहू। जेहि बिधि मोह मिटै सोइ करहू॥1॥

English Meaning

…If the desireless, all-pervading, and all-powerful God is someone else, then please reveal the truth to me, O’ Lord. Knowing me to be ignorant, do not let anger arise in Your heart. Kindly do whatever is necessary to dispel my delusion…

Hindi Meaning

यदि इच्छारहित, व्यापक, समर्थ ब्रह्म कोई और हैं, तो हे नाथ! मुझे उसे समझाकर कहिए। मुझे नादान समझकर मन में क्रोध न लाइए। जिस तरह मेरा मोह दूर हो, वही कीजिए॥1॥

Chaupai 2 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

मैं बन दीखि राम प्रभुताई। अति भय बिकल न तुम्हहि सुनाई॥
तदपि मलिन मन बोधु न आवा। सो फलु भली भाँति हम पावा॥2॥

English Meaning

…I have witnessed the mighty glory of Lord Ram in the forest during my past life. Out of great fear, I did not reveal it to You. Yet, my impure heart failed to comprehend true wisdom, and I reaped the consequences of my actions accordingly…

Hindi Meaning

मैंने (पिछले जन्म में) वन में श्री रामचन्द्रजी की प्रभुता देखी थी, परन्तु अत्यन्त भयभीत होने के कारण मैंने वह बात आपको सुनाई नहीं। तो भी मेरे मलिन मन को बोध न हुआ। उसका फल भी मैंने अच्छी तरह पा लिया॥2॥

Chaupai 3 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

अजहूँ कछु संसउ मन मोरें। करहु कृपा बिनवउँ कर जोरें॥
प्रभु तब मोहि बहु भाँति प्रबोधा। नाथ सो समुझि करहु जनि क्रोधा॥3॥

English Meaning

…Even now, some doubts linger in my heart. With folded hands, I humbly plead for Your mercy. O’ Lord, at that time, You explained everything to me in many ways, yet my ignorance remained. Please do not let this thought stir anger in You, O’ Master…

Hindi Meaning

अब भी मेरे मन में कुछ संदेह है। आप कृपा कीजिए, मैं हाथ जोड़कर विनती करती हूँ। हे प्रभो! आपने उस समय मुझे बहुत तरह से समझाया था (फिर भी मेरा संदेह नहीं गया), हे नाथ! यह सोचकर मुझ पर क्रोध न कीजिए॥3॥

Chaupai 4 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

तब कर अस बिमोह अब नाहीं। रामकथा पर रुचि मन माहीं॥
कहहु पुनीत राम गुन गाथा। भुजगराज भूषन सुरनाथा॥4॥

English Meaning

…Now, my ignorance has faded, and my heart longs to hear the divine tales of Lord Ram. O’ Lord of Demigods, One who adorns the King of Serpents as an ornament, please narrate to me the sacred glories of Shri Ram…

Hindi Meaning

मुझे अब पहले जैसा मोह नहीं है, अब तो मेरे मन में रामकथा सुनने की रुचि है। हे शेषनाग को अलंकार रूप में धारण करने वाले देवताओं के नाथ! आप श्री रामचन्द्रजी के गुणों की पवित्र कथा कहिए॥4॥

Doha 109 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* बंदउँ पद धरि धरनि सिरु बिनय करउँ कर जोरि।
बरनहु रघुबर बिसद जसु श्रुति सिद्धांत निचोरि॥109॥

English Meaning

…Placing my head on the ground, I bow at Your feet and plead with folded hands. Kindly narrate to me the pure and sacred glory of Shri Raghuveer, including the ultimate truth as declared in the Vedas…

Hindi Meaning

मैं पृथ्वी पर सिर टेककर आपके चरणों की वंदना करती हूँ और हाथ जोड़कर विनती करती हूँ। आप वेदों के सिद्धांत को निचोड़कर श्री रघुनाथजी का निर्मल यश वर्णन कीजिए॥109॥

Chaupai 1 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* जदपि जोषिता नहिं अधिकारी। दासी मन क्रम बचन तुम्हारी॥
गूढ़उ तत्त्व न साधु दुरावहिं। आरत अधिकारी जहँ पावहिं॥1॥

English Meaning

…Even though, as a woman, I am not considered qualified to hear it , I am your servant in thought, word, and deed. The noble and saintly never withhold even the deepest essence of knowledge when they find a humble seeker…

Hindi Meaning

यद्यपि स्त्री होने के कारण मैं उसे सुनने की अधिकारिणी नहीं हूँ, तथापि मैं मन, वचन और कर्म से आपकी दासी हूँ। संत लोग जहाँ आर्त अधिकारी पाते हैं, वहाँ गूढ़ तत्त्व भी उससे नहीं छिपाते॥1॥

Chaupai 2 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

अति आरति पूछउँ सुरराया। रघुपति कथा कहहु करि दाया॥
प्रथम सो कारन कहहु बिचारी। निर्गुन ब्रह्म सगुन बपु धारी॥2॥

English Meaning

…O’ King of Demigods, I ask you with utmost humility, be merciful upon me and narrate the divine exploits of Lord Raghupati. First, reflect upon it and reveal the reasons why the formless and transcendent Brahm, chooses to manifest in a human form.

Hindi Meaning

हे देवताओं के स्वामी! मैं बहुत ही आर्तभाव (दीनता) से पूछती हूँ, आप मुझ पर दया करके श्री रघुनाथजी की कथा कहिए। पहले तो वह कारण विचारकर बतलाइए, जिससे निर्गुण ब्रह्म सगुण रूप धारण करता है॥2॥

Chaupai 3 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

पुनि प्रभु कहहु राम अवतारा। बालचरित पुनि कहहु उदारा॥
कहहु जथा जानकी बिबाहीं। राज तजा सो दूषन काहीं॥3॥

English Meaning

…Thereafter, O’ Lord, narrate Shri Ram’s divine incarnation, followed by His benevolent childhood pastimes. Then, describe how Janaki ji was wed to Lord Ram. Thereafter, reveal the mistake for which Shri Ram renounced His Kingdom…

Hindi Meaning

फिर हे प्रभु! श्री रामचन्द्रजी के अवतार (जन्म) की कथा कहिए तथा उनका उदार बाल चरित्र कहिए। फिर जिस प्रकार उन्होंने श्री जानकीजी से विवाह किया, वह कथा कहिए और फिर यह बतलाइए कि उन्होंने जो राज्य छोड़ा, सो किस दोष से॥3॥

Chaupai 4 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

बन बसि कीन्हे चरित अपारा। कहहु नाथ जिमि रावन मारा॥
राज बैठि कीन्हीं बहु लीला। सकल कहहु संकर सुखसीला॥4॥

English Meaning

…O’ Lord, then narrate the countless exploits of Shri Ram during His exile in the forest, and further describe how He vanquished Ravan. O’ Blissful Lord Shankar, then reveal all His glories after His coronation…

Hindi Meaning

हे नाथ! फिर उन्होंने वन में रहकर जो अपार चरित्र किए तथा जिस तरह रावण को मारा, वह कहिए। हे सुखस्वरूप शंकर! फिर आप उन सारी लीलाओं को कहिए जो उन्होंने राज्य (सिंहासन) पर बैठकर की थीं॥4॥

Doha 110 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* बहुरि कहहु करुनायतन कीन्ह जो अचरज राम।
प्रजा सहित रघुबंसमनि किमि गवने निज धाम॥110॥

English Meaning

…Thereafter, O’ Abode of Mercy, narrate the astonishing event of how the jewel among the Raghus, Shri Ram, departed to His divine abode (Vaikunth) along with all the people of His Kingdom…

Hindi Meaning

हे कृपाधाम! फिर वह अद्भुत चरित्र कहिए जो श्री रामचन्द्रजी ने किया- वे रघुकुल शिरोमणि प्रजा सहित किस प्रकार अपने धाम को गए?॥110॥

Chaupai 1 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* पुनि प्रभु कहहु सो तत्त्व बखानी। जेहिं बिग्यान मगन मुनि ग्यानी॥
भगति ग्यान बिग्यान बिरागा। पुनि सब बरनहु सहित बिभागा॥1॥

English Meaning

…O’ Lord, then again, reveal to me the essence of the divine Brahm (the inanimate, formless aspect of God) in which the realized saints remain ever absorbed. Thereafter, narrate the wisdom of devotion, divine knowledge, detachment, and their various sub-divisions…

Hindi Meaning

हे प्रभु! फिर आप उस तत्त्व को समझाकर कहिए, जिसकी अनुभूति में ज्ञानी मुनिगण सदा मग्न रहते हैं और फिर भक्ति, ज्ञान, विज्ञान और वैराग्य का विभाग सहित वर्णन कीजिए॥1॥

Chaupai 2 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

औरउ राम रहस्य अनेका। कहहु नाथ अति बिमल बिबेका॥
जो प्रभु मैं पूछा नहिं होई। सोउ दयाल राखहु जनि गोई॥2॥

English Meaning

…And then, O’ Lord, reveal to me the many mysteries associated with Shri Ram. Your wisdom is pure and flawless, please also tell me everything that I have not asked. My gracious Lord, withhold nothing from me…

Hindi Meaning

(इसके सिवा) श्री रामचन्द्रजी के और भी जो अनेक रहस्य (छिपे हुए भाव अथवा चरित्र) हैं, उनको कहिए। हे नाथ! आपका ज्ञान अत्यन्त निर्मल है। हे प्रभो! जो बात मैंने न भी पूछी हो, हे दयालु! उसे भी आप छिपा न रखिएगा॥2॥

Chaupai 3 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

तुम्ह त्रिभुवन गुर बेद बखाना। आन जीव पाँवर का जाना॥
प्रस्न उमा कै सहज सुहाई। छल बिहीन सुनि सिव मन भाई॥3॥

English Meaning

…The Vedas have proclaimed You as the Guru of the three worlds (Heaven, Earth, and the Subterranean realm). How, then, can ordinary sinful beings ever be aware of this?” Lord Shiv was delighted at heart to hear the simple and beautiful questions posed by Goddess Uma, which were free from all deceit.

Hindi Meaning

वेदों ने आपको तीनों लोकों का गुरु कहा है। दूसरे पामर जीव इस रहस्य को क्या जानें! पार्वतीजी के सहज सुंदर और छलरहित (सरल) प्रश्न सुनकर शिवजी के मन को बहुत अच्छे लगे॥3॥

Chaupai 4 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

हर हियँ रामचरित सब आए। प्रेम पुलक लोचन जल छाए॥
श्रीरघुनाथ रूप उर आवा। परमानंद अमित सुख पावा॥4॥

English Meaning

All the divine exploits of Lord Ram arose in the heart of Lord Har. Overwhelmed with love, His body shivered with joy, goosebumps covered His skin, and His eyes filled with tears. As the sacred form of Lord Raghunath manifested in His heart, the blissful Lord Shiv experienced boundless ecstasy.

Hindi Meaning

श्री महादेवजी के हृदय में सारे रामचरित्र आ गए। प्रेम के मारे उनका शरीर पुलकित हो गया और नेत्रों में जल भर आया। श्री रघुनाथजी का रूप उनके हृदय में आ गया, जिससे स्वयं परमानन्दस्वरूप शिवजी ने भी अपार सुख पाया॥4॥

Doha 111 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* मगन ध्यान रस दंड जुग पुनि मन बाहेर कीन्ह।
रघुपति चरित महेस तब हरषित बरनै लीन्ह॥111॥

English Meaning

Lord Shiv remained immersed in the ecstasy of His meditative state for forty eight minutes. Then, withdrawing His mind from that transcendental bliss, Lord Mahesh joyfully began narrating the divine exploits of Shri Raghupati.

Hindi Meaning

शिवजी दो घड़ी तक ध्यान के रस (आनंद) में डूबे रहे, फिर उन्होंने मन को बाहर खींचा और तब वे प्रसन्न होकर श्री रघुनाथजी का चरित्र वर्णन करने लगे॥111॥

Chaupai 1 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* झूठेउ सत्य जाहि बिनु जानें। जिमि भुजंग बिनु रजु पहिचानें॥
जेहि जानें जग जाइ हेराई। जागें जथा सपन भ्रम जाई॥1॥

English Meaning

…”Without knowing Him (Lord Ram), even the unreal appears real, just as a rope is mistaken for a snake. But upon realizing Him (Lord Ram), the entire material world dissolves, just as the illusion of a dream vanishes upon awakening…

Hindi Meaning

जिसके बिना जाने झूठ भी सत्य मालूम होता है, जैसे बिना पहचाने रस्सी में साँप का भ्रम हो जाता है और जिसके जान लेने पर जगत का उसी तरह लोप हो जाता है, जैसे जागने पर स्वप्न का भ्रम जाता रहता है॥1॥

Chaupai 2 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

बंदउँ बालरूप सोइ रामू। सब सिधि सुलभ जपत जिसु नामू॥
मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवउ सो दसरथ अजिर बिहारी॥2॥

English Meaning

…I bow to the same Lord Ram in His childhood form, by whose name all achievements are easily attained. He is the abode of all auspiciousness and the remover of all inauspiciousness. O’ Divine One, who playfully roams in the courtyard of King Dashrath, please shower Your mercy upon me.”

Hindi Meaning

मैं उन्हीं श्री रामचन्द्रजी के बाल रूप की वंदना करता हूँ, जिनका नाम जपने से सब सिद्धियाँ सहज ही प्राप्त हो जाती हैं। मंगल के धाम, अमंगल के हरने वाले और श्री दशरथजी के आँगन में खेलने वाले (बालरूप) श्री रामचन्द्रजी मुझ पर कृपा करें॥2॥

Chaupai 3 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

करि प्रनाम रामहि त्रिपुरारी। हरषि सुधा सम गिरा उचारी॥
धन्य धन्य गिरिराजकुमारी। तुम्ह समान नहिं कोउ उपकारी॥3॥

English Meaning

Lord Tripurari joyfully spoke these nectar-like words after offering obeisance to Lord Ram: “Blessed, blessed are You, O’ Girija, daughter of the Mountain! There is no greater benefactor than You…

Hindi Meaning

त्रिपुरासुर का वध करने वाले शिवजी श्री रामचन्द्रजी को प्रणाम करके आनंद में भरकर अमृत के समान वाणी बोले- हे गिरिराजकुमारी पार्वती! तुम धन्य हो! धन्य हो!! तुम्हारे समान कोई उपकारी नहीं है॥3॥

Chaupai 4 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

पूँछेहु रघुपति कथा प्रसंगा। सकल लोक जग पावनि गंगा॥
तुम्ह रघुबीर चरन अनुरागी। कीन्हिहु प्रस्न जगत हित लागी॥4॥

English Meaning

…The tale of Shri Raghupati’s divine exploits that You have inquired about is like the celestial river Ganga, which sanctifies all the three worlds. Your devotion to the feet of Shri Raghuveer is profound, and You have asked these questions for the welfare of the entire world…

Hindi Meaning

जो तुमने श्री रघुनाथजी की कथा का प्रसंग पूछा है, जो कथा समस्त लोकों के लिए जगत को पवित्र करने वाली गंगाजी के समान है। तुमने जगत के कल्याण के लिए ही प्रश्न पूछे हैं। तुम श्री रघुनाथजी के चरणों में प्रेम रखने वाली हो॥4॥

Doha 112 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* राम कृपा तें पारबति सपनेहुँ तव मन माहिं।
सोक मोह संदेह भ्रम मम बिचार कछु नाहिं॥112॥

English Meaning

…O’ Parvati, I believe it is only by the grace of Lord Ram that you are completely free from grief, ignorance, doubt, or delusion, even in Your dreams…

Hindi Meaning

हे पार्वती! मेरे विचार में तो श्री रामजी की कृपा से तुम्हारे मन में स्वप्न में भी शोक, मोह, संदेह और भ्रम कुछ भी नहीं है॥112॥

Chaupai 1 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* तदपि असंका कीन्हिहु सोई। कहत सुनत सब कर हित होई॥
जिन्ह हरिकथा सुनी नहिं काना। श्रवन रंध्र अहिभवन समाना॥1॥

English Meaning

…Yet, You have raised the same doubt as in Your previous birth so that by speaking and listening to this divine tale, it may bring welfare to all. Those who have not heard the glorious story of Lord Hari, truly, the openings of their ears are no more than snake burrows…

Hindi Meaning

फिर भी तुमने इसीलिए वही (पुरानी) शंका की है कि इस प्रसंग के कहने-सुनने से सबका कल्याण होगा। जिन्होंने अपने कानों से भगवान की कथा नहीं सुनी, उनके कानों के छिद्र साँप के बिल के समान हैं॥1॥

Chaupai 2 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

नयनन्हि संत दरस नहिं देखा। लोचन मोरपंख कर लेखा॥
तेसिर कटु तुंबरि समतूला। जे न नमत हरि गुर पद मूला॥2॥

English Meaning

…Those who have not beheld a saint with their eyes, their eyes are no better than the decorative marks on a peacock’s feather. Those who do not bow at the sacred feet of Lord Hari and the guru, their heads are no different from a bitter gourd…

Hindi Meaning

जिन्होंने अपने नेत्रों से संतों के दर्शन नहीं किए, उनके वे नेत्र मोर के पंखों पर दिखने वाली नकली आँखों की गिनती में हैं। वे सिर कड़वी तूँबी के समान हैं, जो श्री हरि और गुरु के चरणतल पर नहीं झुकते॥2॥

Chaupai 3 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

जिन्ह हरिभगति हृदयँ नहिं आनी। जीवत सव समान तेइ प्रानी॥
जो नहिं करइ राम गुन गाना। जीह सो दादुर जीह समाना॥3॥

English Meaning

…Those beings who do not attain devotion to Lord Hari in their hearts are no better than the living dead. The tongue that does not sing the praises of Lord Ram is as futile as the croaking tongue of a frog…

Hindi Meaning

जिन्होंने भगवान की भक्ति को अपने हृदय में स्थान नहीं दिया, वे प्राणी जीते हुए ही मुर्दे के समान हैं, जो जीभ श्री रामचन्द्रजी के गुणों का गान नहीं करती, वह मेंढक की जीभ के समान है॥3॥

Chaupai 4 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

कुलिस कठोर निठुर सोइ छाती। सुनि हरिचरित न जो हरषाती॥
गिरिजा सुनहु राम कै लीला। सुर हित दनुज बिमोहनसीला॥4॥

English Meaning

…That heart is as harsh and cruel as a thunderbolt if it does not rejoice upon hearing the divine stories of Lord Hari. O’ Girija, listen to the glorious deeds of Lord Ram, they bring welfare to all the Demigods and bewilder the minds of demons…

Hindi Meaning

वह हृदय वज्र के समान कड़ा और निष्ठुर है, जो भगवान के चरित्र सुनकर हर्षित नहीं होता। हे पार्वती! श्री रामचन्द्रजी की लीला सुनो, यह देवताओं का कल्याण करने वाली और दैत्यों को विशेष रूप से मोहित करने वाली है॥4॥

Doha 113 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* रामकथा सुरधेनु सम सेवत सब सुख दानि।
सतसमाज सुरलोक सब को न सुनै अस जानि॥113॥

English Meaning

…Just as the celestial cow Kamdhenu grants all wishes to those who serve it, the divine tales of Lord Ram bestow all forms of joy upon those who devote themselves to them. The gathering of pious souls represent the very abodes of all the Demigods. Knowing this, who would not listen to it?…

Hindi Meaning

श्री रामचन्द्रजी की कथा कामधेनु के समान सेवा करने से सब सुखों को देने वाली है और सत्पुरुषों के समाज ही सब देवताओं के लोक हैं, ऐसा जानकर इसे कौन न सुनेगा!॥113॥

Chaupai 1 भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati

* रामकथा सुंदर कर तारी। संसय बिहग उड़ावनिहारी॥
रामकथा कलि बिटप कुठारी। सादर सुनु गिरिराजकुमारी॥1॥

English Meaning

…The tale of Lord Ram is a sweet clap that makes all doubts fly away like startled birds. The account of His divine deeds is an axe that cuts down the tree of Kaliyug. O’ Daughter of the Mountain King, listen to it with devotion and reverence…

Hindi Meaning

श्री रामचन्द्रजी की कथा हाथ की सुंदर ताली है, जो संदेह रूपी पक्षियों को उड़ा देती है। फिर रामकथा कलियुग रूपी वृक्ष को काटने के लिए कुल्हाड़ी है। हे गिरिराजकुमारी! तुम इसे आदरपूर्वक सुनो॥1॥