Day 1 of Navah Parayan Reading program Day 1 / 9
लखि सुबेष जग बंचक जेऊ। बेष प्रताप पूजिअहिं तेऊ॥
उघरहिं अंत न होइ निबाहू। कालनेमि जिमि रावन राहू॥3॥
Wicked impostors are often respected due to their deceptive saintly appearance, as the world is easily misled by their outward charm. However, their true nature is eventually revealed, and they cannot sustain their false pretenses, much like the deceitful characters of Kalnemi, Ravan, and Rahu.
जो (वेषधारी) ठग हैं, उन्हें भी अच्छा (साधु का सा) वेष बनाए देखकर वेष के प्रताप से जगत पूजता है, परन्तु एक न एक दिन वे चौड़े आ ही जाते हैं, अंत तक उनका कपट नहीं निभता, जैसे कालनेमि, रावण और राहु का हाल हुआ ॥3॥
किएहुँ कुबेषु साधु सनमानू। जिमि जग जामवंत हनुमानू॥
हानि कुसंग सुसंगति लाहू। लोकहुँ बेद बिदित सब काहू॥4॥
The virtuous are honoured regardless of their outward appearance. Jambvant, and Hanuman ji, earned respect and admiration in this world due to their noble qualities. Bad company is always harmful, while good association is immensely beneficial. This truth is universal, celebrated in the Vedas, and widely recognized by all.
बुरा वेष बना लेने पर भी साधु का सम्मान ही होता है, जैसे जगत में जाम्बवान् और हनुमान्जी का हुआ। बुरे संग से हानि और अच्छे संग से लाभ होता है, यह बात लोक और वेद में है और सभी लोग इसको जानते हैं॥4॥
गगन चढ़इ रज पवन प्रसंगा। कीचहिं मिलइ नीच जल संगा॥
साधु असाधु सदन सुक सारीं। सुमिरहिं राम देहिं गनि गारीं॥5॥
A person ascends in life by associating with virtuous individuals, much like dust rises with the wind. Conversely, one descends by associating with the wicked, just as dust turns into sludge when mixed with water. Even birds like mynahs and parrots, when in the homes of saints, chant the name of God, but in the homes of the wicked, they utter foul words.
पवन के संग से धूल आकाश पर चढ़ जाती है और वही नीच (नीचे की ओर बहने वाले) जल के संग से कीचड़ में मिल जाती है। साधु के घर के तोता-मैना राम-राम सुमिरते हैं और असाधु के घर के तोता-मैना गिन-गिनकर गालियाँ देते हैं॥5॥
धूम कुसंगति कारिख होई। लिखिअ पुरान मंजु मसि सोई॥
सोइ जल अनल अनिल संघाता। होइ जलद जग जीवन दाता॥6॥
Smoke, a metaphor for people, takes different forms depending on association. In bad company, it turns into black soot, a symbol of negativity. In good company, it transforms into ink used to write the Puranas and sacred Scriptures, a source of wisdom. When the same smoke rises, aided by elements like wind, water, and air (representing good influences), it becomes a life-giving cloud, offering rain and shade to nourish the world.
कुसंग के कारण धुआँ कालिख कहलाता है, वही धुआँ (सुसंग से) सुंदर स्याही होकर पुराण लिखने के काम में आता है और वही धुआँ जल, अग्नि और पवन के संग से बादल होकर जगत को जीवन देने वाला बन जाता है॥6॥
* ग्रह भेषज जल पवन पट पाइ कुजोग सुजोग।
होहिं कुबस्तु सुबस्तु जग लखहिं सुलच्छन लोग॥7 (क)॥
Planets, medicine, water, air, and clothes yield positive or negative effects in the world based on their association with good or evil. Wise individuals, endowed with noble qualities, understand this truth.
ग्रह, औषधि, जल, वायु और वस्त्र- ये सब भी कुसंग और सुसंग पाकर संसार में बुरे और भले पदार्थ हो जाते हैं। चतुर एवं विचारशील पुरुष ही इस बात को जान पाते हैं॥7 (क)॥
सम प्रकास तम पाख दुहुँ नाम भेद बिधि कीन्ह।
ससि सोषक पोषक समुझि जग जस अपजस दीन्ह॥7 (ख)॥
Light and darkness remain constant throughout both fortnights of the lunar month, yet the Creator has distinguished them by name. One is deemed the waxing phase, which enhances the moon, while the other is the waning phase, which diminishes it. Reflecting this distinction, the world bestows praise upon the waxing fortnight while attributing infamy to the waning fortnight.
महीने के दोनों पखवाड़ों में उजियाला और अँधेरा समान ही रहता है, परन्तु विधाता ने इनके नाम में भेद कर दिया है (एक का नाम शुक्ल और दूसरे का नाम कृष्ण रख दिया)। एक को चन्द्रमा का बढ़ाने वाला और दूसरे को उसका घटाने वाला समझकर जगत ने एक को सुयश और दूसरे को अपयश दे दिया॥7 (ख)॥
जड़ चेतन जग जीव जत सकल राममय जानि।
बंदउँ सब के पद कमल सदा जोरि जुग पानि॥7(ग)॥
Recognizing that all material nature and beings, whether movable or immovable, conscious or without consciousness, are reflections of Shri Ram, I humbly and always bow at their lotus feet with folded hands.
जगत में जितने जड़ और चेतन जीव हैं, सबको राममय जानकर मैं उन सबके चरणकमलों की सदा दोनों हाथ जोड़कर वन्दना करता हूँ॥7 (ग)॥
देव दनुज नर नाग खग प्रेत पितर गंधर्ब।
बंदउँ किंनर रजनिचर कृपा करहु अब सर्ब॥7 (घ)
I offer my salutations to all the Demigods, demons, humans, serpents, birds, spirits, departed ancestors, Gandharvs, Kinnars, and nocturnal evil creatures. May you all be gracious and bestow your blessings upon me now.
देवता, दैत्य, मनुष्य, नाग, पक्षी, प्रेत, पितर, गंधर्व, किन्नर और निशाचर सबको मैं प्रणाम करता हूँ। अब सब मुझ पर कृपा कीजिए॥7 (घ)॥
* आकर चारि लाख चौरासी। जाति जीव जल थल नभ बासी॥
सीय राममय सब जग जानी। करउँ प्रनाम जोरि जुग पानी॥1॥
There are 8.4 million species of living creatures divided in four categories (plants, insects, birds, animals) that live in water, earth and sky. They are all part and parcel of the supreme Lord Shri Ram and Sita ji. I bow to all of them with folded hands.
चौरासी लाख योनियों में चार प्रकार के (स्वेदज, अण्डज, उद्भिज्ज, जरायुज) जीव जल, पृथ्वी और आकाश में रहते हैं, उन सबसे भरे हुए इस सारे जगत को श्री सीताराममय जानकर मैं दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूँ॥1॥
जानि कृपाकर किंकर मोहू। सब मिलि करहु छाड़ि छल छोहू॥
निज बुधि बल भरोस मोहि नाहीं। तातें बिनय करउँ सब पाहीं॥2॥
Accepting me as your humble servant, please show kindness to me without any deceit. I lack confidence in the strength of my mind, which is why I seek your grace and support.
मुझको अपना दास जानकर कृपा की खान आप सब लोग मिलकर छल छोड़कर कृपा कीजिए। मुझे अपने बुद्धि-बल का भरोसा नहीं है, इसीलिए मैं सबसे विनती करता हूँ॥2॥
करन चहउँ रघुपति गुन गाहा। लघु मति मोरि चरित अवगाहा॥
सूझ न एकउ अंग उपाऊ। मन मति रंक मनोरथ राउ॥3॥
I wish to sing of the virtues of Lord Ram, the King of the Raghu dynasty, but my intellect is limited, while His character is vast and profound, like an ocean. I have neither the smallest idea nor the faintest clue where to begin. My mind and intellect are like a pauper, yet my desire is grand, like that of a king, yearning to recount the glorious tales of Shri Ram.
मैं श्री रघुनाथजी के गुणों का वर्णन करना चाहता हूँ, परन्तु मेरी बुद्धि छोटी है और श्री रामजी का चरित्र अथाह है। इसके लिए मुझे उपाय का एक भी अंग अर्थात् कुछ (लेशमात्र) भी उपाय नहीं सूझता। मेरे मन और बुद्धि कंगाल हैं, किन्तु मनोरथ राजा है॥3॥
मति अति नीच ऊँचि रुचि आछी। चहिअ अमिअ जग जुरइ न छाछी॥
छमिहहिं सज्जन मोरि ढिठाई। सुनिहहिं बालबचन मन लाई॥4॥
My intellect is limited, yet my desire soars high. I yearn for nectar, but I cannot even find buttermilk. I trust the kind-hearted will forgive my audacity and lovingly listen to my child-like words.
मेरी बुद्धि तो अत्यन्त नीची है और चाह बड़ी ऊँची है, चाह तो अमृत पाने की है, पर जगत में जुड़ती छाछ भी नहीं। सज्जन मेरी ढिठाई को क्षमा करेंगे और मेरे बाल वचनों को मन लगाकर (प्रेमपूर्वक) सुनेंगे॥4॥
जौं बालक कह तोतरि बाता। सुनहिं मुदित मन पितु अरु माता॥
हँसिहहिं कूर कुटिल कुबिचारी। जे पर दूषन भूषनधारी॥5॥
When a baby stutters, the parents listen with joyful hearts. However, the wicked, the cunning, those with ill intentions, and those who take pride in finding faults in others will mock my words.
जैसे बालक जब तोतले वचन बोलता है, तो उसके माता-पिता उन्हें प्रसन्न मन से सुनते हैं, किन्तु क्रूर, कुटिल और बुरे विचार वाले लोग जो दूसरों के दोषों को ही भूषण रूप से धारण किए रहते हैं (अर्थात् जिन्हें पराए दोष ही प्यारे लगते हैं), हँसेंगे॥5॥
निज कबित्त केहि लाग न नीका। सरस होउ अथवा अति फीका॥
जे पर भनिति सुनत हरषाहीं। ते बर पुरुष बहुत जग नाहीं॥6॥
Be it beautiful or plain, sweet or bland, who does not cherish their own poetry? Yet, those who genuinely rejoice upon hearing another’s poetry are truly wise and exceedingly rare in this world.
रसीली हो या अत्यन्त फीकी, अपनी कविता किसे अच्छी नहीं लगती? किन्तु जो दूसरे की रचना को सुनकर हर्षित होते हैं, ऐसे उत्तम पुरुष जगत में बहुत नहीं हैं॥6॥
जग बहु नर सर सरि सम भाई। जे निज बाढ़ि बढ़हि जल पाई॥
सज्जन सकृत सिंधु सम कोई। देखि पूर बिधु बाढ़इ जोई॥7॥
Listen, brother, people in this world are like ponds and rivers, they swell with pride at their own progress and growth. But rare are those who, like the ocean rising joyfully at the sight of the Moon, feel happiness in witnessing the success of others.
हे भाई! जगत में तालाबों और नदियों के समान मनुष्य ही अधिक हैं, जो जल पाकर अपनी ही बाढ़ से बढ़ते हैं (अर्थात् अपनी ही उन्नति से प्रसन्न होते हैं)। समुद्र सा तो कोई एक बिरला ही सज्जन होता है, जो चन्द्रमा को पूर्ण देखकर (दूसरों का उत्कर्ष देखकर) उमड़ पड़ता है॥7॥
* भाग छोट अभिलाषु बड़ करउँ एक बिस्वास।
पैहहिं सुख सुनि सुजन सब खल करिहहिं उपहास॥8॥
I may not be lucky, but I possess a deep desire and unwavering faith. I believe my poetry will bring joy to the saintly and the wicked people will make fun of it.
मेरा भाग्य छोटा है और इच्छा बहुत बड़ी है, परन्तु मुझे एक विश्वास है कि इसे सुनकर सज्जन सभी सुख पावेंगे और दुष्ट हँसी उड़ावेंगे॥8॥
* खल परिहास होइ हित मोरा। काक कहहिं कलकंठ कठोरा॥
हंसहि बक दादुर चातकही। हँसहिं मलिन खल बिमल बतकही॥1॥
The ridicule of evil-minded people will only benefit me in its own way. Just as crows fail to appreciate the melodious song of the cuckoo, and swans mock herons, or frogs makes fun of chatak bird, in the same way, sinful and wretched-hearted individuals mock those who speak with kindness and sweetness.
किन्तु दुष्टों के हँसने से मेरा हित ही होगा। मधुर कण्ठ वाली कोयल को कौए तो कठोर ही कहा करते हैं। जैसे बगुले हंस को और मेंढक पपीहे को हँसते हैं, वैसे ही मलिन मन वाले दुष्ट निर्मल वाणी को हँसते हैं॥1॥
कबित रसिक न राम पद नेहू। तिन्ह कहँ सुखद हास रस एहू॥
भाषा भनिति भोरि मति मोरी। हँसिबे जो हँसें नहिं खोरी॥2॥
For those who lack appreciation for poetry or have no devotion to the lotus feet of Shri Ram, my poetry will simply serve as an enjoyable comedy. Firstly, it is composed in the local Awadhi language, and secondly, I am dull-witted, making this poetry a natural target for ridicule. They cannot be blamed for mocking it.
जो न तो कविता के रसिक हैं और न जिनका श्री रामचन्द्रजी के चरणों में प्रेम है, उनके लिए भी यह कविता सुखद हास्यरस का काम देगी। प्रथम तो यह भाषा की रचना है, दूसरे मेरी बुद्धि भोली है, इससे यह हँसने के योग्य ही है, हँसने में उन्हें कोई दोष नहीं॥2॥
प्रभु पद प्रीति न सामुझि नीकी। तिन्हहि कथा सुनि लागिहि फीकी॥
हरि हर पद रति मति न कुतर की। तिन्ह कहँ मधुर कथा रघुबर की॥3॥
For those who lack love for the lotus feet of Shri Ram or do not possess a refined intellect, my story will seem tasteless. However, for those who cherish the lotus feet of Lord Ram and Lord Shiv, and whose minds are free from scepticism and duality (seeing no difference between them), the tale of Shri Ram, the best among the Raghus, will be profoundly sweet and delightful.
जिन्हें न तो प्रभु के चरणों में प्रेम है और न अच्छी समझ ही है, उनको यह कथा सुनने में फीकी लगेगी। जिनकी श्री हरि (भगवान विष्णु) और श्री हर (भगवान शिव) के चरणों में प्रीति है और जिनकी बुद्धि कुतर्क करने वाली नहीं है (जो श्री हरि-हर में भेद की या ऊँच-नीच की कल्पना नहीं करते), उन्हें श्री रघुनाथजी की यह कथा मीठी लगेगी॥3॥
राम भगति भूषित जियँ जानी। सुनिहहिं सुजन सराहि सुबानी॥
कबि न होउँ नहिं बचन प्रबीनू। सकल कला सब बिद्या हीनू॥4॥
The saintly people will see my poetry as adorned with devotion to Shri Ram and will praise it with their sweet voices. I am neither a poet nor skilled with words. I possess no remarkable talents or formal education.
सज्जनगण इस कथा को अपने जी में श्री रामजी की भक्ति से भूषित जानकर सुंदर वाणी से सराहना करते हुए सुनेंगे। मैं न तो कवि हूँ, न वाक्य रचना में ही कुशल हूँ, मैं तो सब कलाओं तथा सब विद्याओं से रहित हूँ॥4॥
आखर अरथ अलंकृति नाना। छंद प्रबंध अनेक बिधाना॥
भाव भेद रस भेद अपारा। कबित दोष गुन बिबिध प्रकारा॥5॥
Poetry, like a woman adorned with jewellery, is enhanced by various elements that add to its beauty. These include the artful crafting of prose, the composition of verse, the evocation of emotions, the use of symbolism, and the careful structuring of ideas. Poetry encompasses a wide range of perfections and imperfections.
नाना प्रकार के अक्षर, अर्थ और अलंकार, अनेक प्रकार की छंद रचना, भावों और रसों के अपार भेद और कविता के भाँति-भाँति के गुण-दोष होते हैं॥5॥
कबित बिबेक एक नहिं मोरें। सत्य कहउँ लिखि कागद कोरें॥6॥
I can confidently declare, even on a blank piece of paper, that I possess no poetic wisdom.
इनमें से काव्य सम्बन्धी एक भी बात का ज्ञान मुझमें नहीं है, यह मैं कोरे कागज पर लिखकर (शपथपूर्वक) सत्य-सत्य कहता हूँ॥6॥
* भनिति मोरि सब गुन रहित बिस्व बिदित गुन एक।
सो बिचारि सुनिहहिं सुमति जिन्ह कें बिमल बिबेक॥9॥
My poetry may lack merit, but it possesses one world-renowned quality. Because of this, individuals with pure and noble minds and intellect will be inclined to listen to it.
मेरी रचना सब गुणों से रहित है, इसमें बस, जगत्प्रसिद्ध एक गुण है। उसे विचारकर अच्छी बुद्धिवाले पुरुष, जिनके निर्मल ज्ञान है, इसको सुनेंगे॥9॥
* एहि महँ रघुपति नाम उदारा। अति पावन पुरान श्रुति सारा॥
मंगल भवन अमंगल हारी। उमा सहित जेहि जपत पुरारी॥1॥
The gracious name of Shri Ram, the Lord of the Raghu dynasty, graces this poetry. His sacred and divine name encapsulates the essence of the Vedas and Puranas. It is a fountain of all auspiciousness, dispelling every trace of evil. Lord Shiv, the destroyer of the demon Tripura, unceasingly chants this holy name, joined by Parvati ji.
इसमें श्री रघुनाथजी का उदार नाम है, जो अत्यन्त पवित्र है, वेद-पुराणों का सार है, कल्याण का भवन है और अमंगलों को हरने वाला है, जिसे पार्वतीजी सहित भगवान शिवजी सदा जपा करते हैं॥1॥
भनिति बिचित्र सुकबि कृत जोऊ। राम नाम बिनु सोह न सोउ॥
बिधुबदनी सब भाँति सँवारी। सोह न बसन बिना बर नारी॥2॥
Even the finest poem, crafted by the most skilled poets, lacks true beauty without the name of Lord Ram, much like a beautifully adorned woman with a Moon-like face appears incomplete without her clothing.
जो अच्छे कवि के द्वारा रची हुई बड़ी अनूठी कविता है, वह भी राम नाम के बिना शोभा नहीं पाती। जैसे चन्द्रमा के समान मुख वाली सुंदर स्त्री सब प्रकार से सुसज्जित होने पर भी वस्त्र के बिना शोभा नहीं देती॥2॥
सब गुन रहित कुकबि कृत बानी। राम नाम जस अंकित जानी॥
सादर कहहिं सुनहिं बुध ताही। मधुकर सरिस संत गुनग्राही॥3॥
A poem composed by unknown poets, lacking any artistic merit, gains respect when it includes the name and glory of Lord Ram. Intelligent and virtuous people will listen to it with reverence, for saintly souls focus only on goodness, just as a bee extracts nectar from flowers.
इसके विपरीत, कुकवि की रची हुई सब गुणों से रहित कविता को भी, राम के नाम एवं यश से अंकित जानकर, बुद्धिमान लोग आदरपूर्वक कहते और सुनते हैं, क्योंकि संतजन भौंरे की भाँति गुण ही को ग्रहण करने वाले होते हैं॥3॥
जदपि कबित रस एकउ नाहीं। राम प्रताप प्रगट एहि माहीं॥
सोइ भरोस मोरें मन आवा। केहिं न सुसंग बड़प्पनु पावा॥4॥
Though my poem lacks poetic excellence, it carries the glory of Lord Ram. I hold a firm belief in my heart, after all, who has not been elevated by good company?
यद्यपि मेरी इस रचना में कविता का एक भी रस नहीं है, तथापि इसमें श्री रामजी का प्रताप प्रकट है। मेरे मन में यही एक भरोसा है। भले संग से भला, किसने बड़प्पन नहीं पाया?॥4॥
धूमउ तजइ सहज करुआई। अगरु प्रसंग सुगंध बसाई॥
भनिति भदेस बस्तु भलि बरनी। राम कथा जग मंगल करनी॥5॥
Just as smoke sheds its natural bitterness and becomes fragrant in the company of aloe wood, similarly, though my poetry is unrefined, it describes something truly beautiful, the glory of Lord Ram. This tale of Lord Ram will bring auspiciousness to the entire world.
धुआँ भी अगर के संग से सुगंधित होकर अपने स्वाभाविक कड़ुवेपन को छोड़ देता है। मेरी कविता अवश्य भद्दी है, परन्तु इसमें जगत का कल्याण करने वाली रामकथा रूपी उत्तम वस्तु का वर्णन किया गया है। (इससे यह भी अच्छी ही समझी जाएगी।)॥5॥
छंद :
*मंगल करनि कलिमल हरनि तुलसी कथा रघुनाथ की।
गति कूर कबिता सरित की ज्यों सरित पावन पाथ की॥
प्रभु सुजस संगति भनिति भलि होइहि सुजन मन भावनी
भव अंग भूति मसान की सुमिरत सुहावनि पावनी॥
The tale of the Lord of the Raghu dynasty will usher in all auspiciousness and cleanse the sins of Kaliyug. Though my composition flows unevenly, much like the meandering Ganga river, it is made beautiful by the glorious fame of Lord Ram. This blend will delight the hearts of saintly people. Just as the ash from the cremation ground adorning the body of Lord Shiv becomes sacred and purifies through mere meditation, so too will this humble composition radiate beauty and piety.
तुलसीदासजी कहते हैं कि श्री रघुनाथजी की कथा कल्याण करने वाली और कलियुग के पापों को हरने वाली है। मेरी इस भद्दी कविता रूपी नदी की चाल पवित्र जल वाली नदी (गंगाजी) की चाल की भाँति टेढ़ी है। प्रभु श्री रघुनाथजी के सुंदर यश के संग से यह कविता सुंदर तथा सज्जनों के मन को भाने वाली हो जाएगी। श्मशान की अपवित्र राख भी श्री महादेवजी के अंग के संग से सुहावनी लगती है और स्मरण करते ही पवित्र करने वाली होती है।
ः
*प्रिय लागिहि अति सबहि मम भनिति राम जस संग।
दारु बिचारु कि करइ कोउ बंदिअ मलय प्रसंग॥10 क॥
Enriched with the fame of Lord Ram, my composition will appear pleasing to all, just as the transformation of ordinary wood into the revered sandalwood tree upon association with the Malaya mountain is never questioned.
श्री रामजी के यश के संग से मेरी कविता सभी को अत्यन्त प्रिय लगेगी। जैसे मलय पर्वत के संग से काष्ठमात्र (चंदन बनकर) वंदनीय हो जाता है, फिर क्या कोई काठ (की तुच्छता) का विचार करता है?॥10 (क)॥
स्याम सुरभि पय बिसद अति गुनद करहिं सब पान।
गिरा ग्राम्य सिय राम जस गावहिं सुनहिं सुजान ॥10 ख॥
Like the celestial Surabhi cow, which is dark-hued yet produces pure and highly beneficial milk cherished by all, my composition, though written in the local Awadhi language, will be sung and heard by the wise and intelligent. This is because it is filled with the divine glory of Lord Ram and Sita ji.
श्यामा गो काली होने पर भी उसका दूध उज्ज्वल और बहुत गुणकारी होता है। यही समझकर सब लोग उसे पीते हैं। इसी तरह गँवारू भाषा में होने पर भी श्री सीतारामजी के यश को बुद्धिमान लोग बड़े चाव से गाते और सुनते हैं॥10 (ख)॥
*मनि मानिक मुकुता छबि जैसी। अहि गिरि गज सिर सोह न तैसी॥
नृप किरीट तरुनी तनु पाई। लहहिं सकल सोभा अधिकाई॥1॥
A rare gem carried by a snake on its hood, a ruby emerging from a mountain, and a unique pearl found on the forehead of one in a million elephants, all are valuable, yet their true beauty is fully realized only when adorning the crown of a king or enhancing the elegance of a young, beautiful woman. Their splendour is elevated when placed in such graceful settings.
मणि, माणिक और मोती की जैसी सुंदर छबि है, वह साँप, पर्वत और हाथी के मस्तक पर वैसी शोभा नहीं पाती। राजा के मुकुट और नवयुवती स्त्री के शरीर को पाकर ही ये सब अधिक शोभा को प्राप्त होते हैं॥1॥
तैसेहिं सुकबि कबित बुध कहहीं। उपजहिं अनत अनत छबि लहहीं॥
भगति हेतु बिधि भवन बिहाई। सुमिरत सारद आवति धाई॥2॥
Similarly, wise individuals have observed that a beautiful composition originates in one place (the poet’s mind) but gains its true fame elsewhere (in the hearts of its admirers), where people appreciate its message, structure, and poetic excellence. Even Goddess Saraswati, drawn by the poet’s devotion, swiftly descends from the abode of Brahma ji at the poet’s invocation.
इसी तरह, बुद्धिमान लोग कहते हैं कि सुकवि की कविता भी उत्पन्न और कहीं होती है और शोभा अन्यत्र कहीं पाती है (अर्थात कवि की वाणी से उत्पन्न हुई कविता वहाँ शोभा पाती है, जहाँ उसका विचार, प्रचार तथा उसमें कथित आदर्श का ग्रहण और अनुसरण होता है)। कवि के स्मरण करते ही उसकी भक्ति के कारण सरस्वतीजी ब्रह्मलोक को छोड़कर दौड़ी आती हैं॥2॥
राम चरित सर बिनु अन्हवाएँ। सो श्रम जाइ न कोटि उपाएँ॥
कबि कोबिद अस हृदयँ बिचारी। गावहिं हरि जस कलि मल हारी॥3॥
The fatigue of Goddess Saraswati’s journey from the abode of Brahma Ji cannot be alleviated by a million remedies until she immerses Herself in the lake of Lord Ram’s deeds. Understanding this truth in their hearts, poets and scholars sing the glories of Lord Ram, whose divine stories cleanse all the sins of Kaliyug.
सरस्वतीजी की दौड़ी आने की वह थकावट रामचरित रूपी सरोवर में उन्हें नहलाए बिना दूसरे करोड़ों उपायों से भी दूर नहीं होती। कवि और पण्डित अपने हृदय में ऐसा विचारकर कलियुग के पापों को हरने वाले श्री हरि के यश का ही गान करते हैं॥3॥
कीन्हें प्राकृत जन गुन गाना। सिर धुनि गिरा लगत पछिताना॥
हृदय सिंधु मति सीप समाना। स्वाति सारदा कहहिं सुजाना॥4॥
Goddess Saraswati beats her head in lamentation when invoked by poets who compose verses glorifying material men and women. Wise individuals draw a comparison between the heart and the sea, the mind and an oyster’s shell, and the Swati star with Goddess Saraswati, just as a drop of dew under the influence of the Swati star falls into the oyster shell and transforms into a pearl.
संसारी मनुष्यों का गुणगान करने से सरस्वतीजी सिर धुनकर पछताने लगती हैं (कि मैं क्यों इसके बुलाने पर आई)। बुद्धिमान लोग हृदय को समुद्र, बुद्धि को सीप और सरस्वती को स्वाति नक्षत्र के समान कहते हैं॥4॥
जौं बरषइ बर बारि बिचारू। हो हिं कबित मुकुतामनि चारू॥5॥
When pure rainwater falls into the oyster shell (a metaphor for a good composition entering the mind), the resulting poetry becomes as captivating and enchanting as a beautiful pearl.
इसमें यदि श्रेष्ठ विचार रूपी जल बरसता है तो मुक्ता मणि के समान सुंदर कविता होती है॥5॥
*जुगुति बेधि पुनि पोहिअहिं रामचरित बर ताग।
पहिरहिं सज्जन बिमल उर सोभा अति अनुराग॥11॥
If those pearls are skillfully pierced and strung together on the beautiful thread of Lord Ram’s qualities, forming a necklace of devotion, and saintly people adorn this string of pearls (a metaphor for the poetic composition of Shri Ramcharitmanas) close to their pious hearts, they radiate divine beauty and are blessed with boundless love and devotion.
उन कविता रूपी मुक्तामणियों को युक्ति से बेधकर फिर रामचरित्र रूपी सुंदर तागे में पिरोकर सज्जन लोग अपने निर्मल हृदय में धारण करते हैं, जिससे अत्यन्त अनुराग रूपी शोभा होती है (वे आत्यन्तिक प्रेम को प्राप्त होते हैं)॥11॥
*जे जनमे कलिकाल कराला। करतब बायस बेष मराला॥
चलत कुपंथ बेद मग छाँड़े। कपट कलेवर कलि मल भाँड़े॥1॥
Those born in this dreadful Kaliyug, whose actions resemble those of a crow while they outwardly present themselves as swans, who tread the path of sin, abandoning righteousness, are nothing but cunning embodiments of the vices of this Kali era.
जो कराल कलियुग में जन्मे हैं, जिनकी करनी कौए के समान है और वेष हंस का सा है, जो वेदमार्ग को छोड़कर कुमार्ग पर चलते हैं, जो कपट की मूर्ति और कलियुग के पापों के भाँड़ें हैं॥1॥
बंचक भगत कहाइ राम के। किंकर कंचन कोह काम के॥
तिन्ह महँ प्रथम रेख जग मोरी। धींग धरम ध्वज धंधक धोरी॥2॥
Those who call themselves devotees of Shri Ram but are actually impostors, who are slaves to greed, anger, and lust, engage in quarrels, are involved in the business of raising the false flag of religiosity, count me first among such people in the world, carrying the burden of deceit like a bull.
जो श्री रामजी के भक्त कहलाकर लोगों को ठगते हैं, जो धन (लोभ), क्रोध और काम के गुलाम हैं और जो धींगाधींगी करने वाले, धर्मध्वजी (धर्म की झूठी ध्वजा फहराने वाले दम्भी) और कपट के धन्धों का बोझ ढोने वाले हैं, संसार के ऐसे लोगों में सबसे पहले मेरी गिनती है॥2॥
जौं अपने अवगुन सब कहऊँ। बाढ़इ कथा पार नहिं लहऊँ ॥
ताते मैं अति अलप बखाने। थोरे महुँ जानिहहिं सयाने॥3॥
If I were to list all my bad qualities, it would become an endless tale, and I would never be able to count all my vices. Therefore, I have summarized them briefly, trusting that intelligent people will understand the essence.
यदि मैं अपने सब अवगुणों को कहने लगूँ तो कथा बहुत बढ़ जाएगी और मैं पार नहीं पाऊँगा। इससे मैंने बहुत कम अवगुणों का वर्णन किया है। बुद्धिमान लोग थोड़े ही में समझ लेंगे॥3॥
समुझि बिबिधि बिधि बिनती मोरी। कोउ न कथा सुनि देइहि खोरी॥
एतेहु पर करिहहिं जे असंका। मोहि ते अधिक ते जड़ मति रंका॥4॥
After hearing my numerous requests as stated above, no one can rightfully blame my composition. Yet, anyone who still doubts it would prove to be an even greater fool with a poorer intellect than mine.
मेरी अनेकों प्रकार की विनती को समझकर, कोई भी इस कथा को सुनकर दोष नहीं देगा। इतने पर भी जो शंका करेंगे, वे तो मुझसे भी अधिक मूर्ख और बुद्धि के कंगाल हैं॥4॥
कबि न होउँ नहिं चतुर कहावउँ। मति अनुरूप राम गुन गावउँ॥
कहँ रघुपति के चरित अपारा। कहँ मति मोरि निरत संसारा॥5॥
I am neither a poet nor a person of great intellect. I sing the praises of Lord Ram according to the limits of my understanding. The virtues of the Lord of the Raghu dynasty are infinite, yet my mind remains entangled in the material world.
मैं न तो कवि हूँ, न चतुर कहलाता हूँ, अपनी बुद्धि के अनुसार श्री रामजी के गुण गाता हूँ। कहाँ तो श्री रघुनाथजी के अपार चरित्र, कहाँ संसार में आसक्त मेरी बुद्धि !॥5॥
जेहिं मारुत गिरि मेरु उड़ाहीं। कहहु तूल केहि लेखे माहीं॥
समुझतअमित राम प्रभुताई। करत कथा मन अति कदराई॥6॥
The wind that can sweep away the mighty mountain Sumeru, what chance does delicate cotton have against such force? Similarly, understanding the infinite glories of Shri Ram, my cotton-like mind trembles with hesitation in attempting to compose this work.
जिस हवा से सुमेरु जैसे पहाड़ उड़ जाते हैं, कहिए तो, उसके सामने रूई किस गिनती में है। श्री रामजी की असीम प्रभुता को समझकर कथा रचने में मेरा मन बहुत हिचकता है-॥6॥
*सारद सेस महेस बिधि आगम निगम पुरान।
नेति नेति कहि जासु गुन करहिं निरंतर गान॥12॥
Goddess Saraswati, Lord Shesha, Lord Shiv, Lord Brahma, the Scriptures, the Vedas, and the Puranas are unable to fully describe Shri Ram. They simply acknowledge Him as infinite and boundless and continuously sing His glories.
सरस्वतीजी, शेषजी, शिवजी, ब्रह्माजी, शास्त्र, वेद और पुराण- ये सब ‘नेति-नेति’ कहकर (पार नहीं पाकर ‘ऐसा नहीं’, ऐसा नहीं कहते हुए) सदा जिनका गुणगान किया करते हैं॥12॥
*सब जानत प्रभु प्रभुता सोई। तदपि कहें बिनु रहा न कोई॥
तहाँ बेद अस कारन राखा। भजन प्रभाउ भाँति बहु भाषा॥1॥
While devotees are well aware of the infinite and indescribable greatness of Lord Ram, they still strive to express His glories to the best of their abilities. The Vedas emphasize that although no one can fully capture the boundless nature of His divinity, even a small act of devotion or chanting Lord Ram’s name holds immense spiritual power, capable of liberating one from the cycle of worldly existence.
यद्यपि प्रभु श्री रामचन्द्रजी की प्रभुता को सब ऐसी (अकथनीय) ही जानते हैं, तथापि कहे बिना कोई नहीं रहा। इसमें वेद ने ऐसा कारण बताया है कि भजन का प्रभाव बहुत तरह से कहा गया है। (अर्थात भगवान की महिमा का पूरा वर्णन तो कोई कर नहीं सकता, परन्तु जिससे जितना बन पड़े उतना भगवान का गुणगान करना चाहिए, क्योंकि भगवान के गुणगान रूपी भजन का प्रभाव बहुत ही अनोखा है, उसका नाना प्रकार से शास्त्रों में वर्णन है। थोड़ा सा भी भगवान का भजन मनुष्य को सहज ही भवसागर से तार देता है)॥1॥
एक अनीह अरूप अनामा। अज सच्चिदानंद परधामा॥
ब्यापक बिस्वरूप भगवाना। तेहिं धरि देह चरित कृत नाना॥2॥
God is one, desireless, formless, beyond names, and unborn. He is Sachchidanand, the embodiment of truth, consciousness, and boundless bliss. He is the giver of liberation, infinite in nature, encompassing the entire Universe in His cosmic form. He is Brahm, the Supreme Soul, who manifests in a divine form and performs numerous divine acts.
जो परमेश्वर एक है, जिनके कोई इच्छा नहीं है, जिनका कोई रूप और नाम नहीं है, जो अजन्मा, सच्चिदानन्द और परमधाम है और जो सबमें व्यापक एवं विश्व रूप हैं, उन्हीं भगवान ने दिव्य शरीर धारण करके नाना प्रकार की लीला की है॥2॥
सो केवल भगतन हित लागी। परम कृपाल प्रनत अनुरागी॥
जेहि जन पर ममता अति छोहू। जेहिं करुना करि कीन्ह न कोहू॥3॥
He performs these acts for the welfare of His devotees, driven by His boundless compassion and love for those who surrender at His lotus feet. His affection and devotion towards His devotees are immeasurable. Once He bestows His grace upon His devotees, He remains ever-forgiving and never becomes angry with them.
वह लीला केवल भक्तों के हित के लिए ही है, क्योंकि भगवान परम कृपालु हैं और शरणागत के बड़े प्रेमी हैं। जिनकी भक्तों पर बड़ी ममता और कृपा है, जिन्होंने एक बार जिस पर कृपा कर दी, उस पर फिर कभी क्रोध नहीं किया॥3॥
गई बहोर गरीब नेवाजू। सरल सबल साहिब रघुराजू॥
बुध बरनहिं हरि जस अस जानी। करहिं पुनीत सुफल निज बानी॥4॥
Shri Ram, the King of the Raghu dynasty, is the Lord of all, embodying simplicity and unmatched power. He restores what His devotees have lost and, in His boundless kindness, grants them far more than they could ever imagine, even before they ask. (His blessings extend beyond material possessions, offering liberation or the rare gift of devotion, where one may be reborn as His devotee). Understanding this divine attribute of Shri Ram, wise individuals sing His glories, sanctifying their speech and making it profoundly beneficial for all who listen.
वे प्रभु श्री रघुनाथजी गई हुई वस्तु को फिर प्राप्त कराने वाले, गरीब नवाज (दीनबन्धु), सरल स्वभाव, सर्वशक्तिमान और सबके स्वामी हैं। यही समझकर बुद्धिमान लोग उन श्री हरि का यश वर्णन करके अपनी वाणी को पवित्र और उत्तम फल (मोक्ष और दुर्लभ भगवत्प्रेम) देने वाली बनाते हैं॥4॥
तेहिं बल मैं रघुपति गुन गाथा। कहिहउँ नाइ राम पद माथा॥
मुनिन्ह प्रथम हरि कीरति गाई। तेहिं मग चलत सुगम मोहि भाई॥5॥
Inspired by the boundless strength of Shri Ram and humbly bowing at His lotus feet, I now undertake the composition of the sacred tale of Shri Ram’s virtues, Shri Ramcharitmanas. Great Sages like Rishi Valmiki and Rishi Vyas have already sung the glories of Lord Shri Ram, paving the way. It is through their guidance that I find it easy to follow this revered path.
उसी बल से (महिमा का यथार्थ वर्णन नहीं, परन्तु महान फल देने वाला भजन समझकर भगवत्कृपा के बल पर ही) मैं श्री रामचन्द्रजी के चरणों में सिर नवाकर श्री रघुनाथजी के गुणों की कथा कहूँगा। इसी विचार से (वाल्मीकि, व्यास आदि) मुनियों ने पहले हरि की कीर्ति गाई है। भाई! उसी मार्ग पर चलना मेरे लिए सुगम होगा॥5॥
*अति अपार जे सरित बर जौं नृप सेतु कराहिं।
चढ़ि पिपीलिकउ परम लघु बिनु श्रम पारहि जाहिं॥13॥
When mighty kings build bridges over vast rivers, even tiny ants can cross them effortlessly. Similarly, with the guidance of the great sages who have already sung the glories of Lord Shri Ram, I too can hope to compose the tale of His divine virtues with ease, just as those ants cross the great rivers with the support of the bridge.
जो अत्यन्त बड़ी श्रेष्ठ नदियाँ हैं, यदि राजा उन पर पुल बँधा देता है, तो अत्यन्त छोटी चींटियाँ भी उन पर चढ़कर बिना ही परिश्रम के पार चली जाती हैं। (इसी प्रकार मुनियों के वर्णन के सहारे मैं भी श्री रामचरित्र का वर्णन सहज ही कर सकूँगा)॥13॥