Day 8 of Navah Parayan Reading program Day 8 / 9
* देखु विभीषन दच्छिन आसा। घन घमंड दामिनी बिलासा॥
मधुर मधुर गरजइ घन घोरा। होइ बृष्टि जनि उपल कठोरा॥1॥
…“Vibhishan, behold how the clouds are gathering and lightning flashes across the southern sky. The dark, heavy clouds rumble softly, may they not bring a fierce hailstorm!”
भावार्थ : हे विभीषण! दक्षिण दिशा की ओर देखो, बादल कैसा घुमड़ रहा है और बिजली चमक रही है। भयानक बादल मीठे-मीठे (हल्के-हल्के) स्वर से गरज रहा है। कहीं कठोर ओलों की वर्षा न हो!॥1॥
कहत विभीषन सुनहू कृपाला। होइ न तड़ित न बारिद माला॥
लंका सिखर उपर आगारा। तहँ दसकंधर देख अखारा॥2॥
Vibhishan replied, “Listen, my gracious Lord, there is neither lightning nor a gathering of dark clouds. Atop Lanka stands an open-air palace with a grand pavilion, where Ravan is watching a dance and music performance…
भावार्थ : विभीषण बोले- हे कृपालु! सुनिए, यह न तो बिजली है, न बादलों की घटा। लंका की चोटी पर एक महल है। दशग्रीव रावण वहाँ (नाच-गान का) अखाड़ा देख रहा है॥2॥
छत्र मेघडंबर सिर धारी। सोइ जनु जलद घटा अति कारी॥
मंदोदरी श्रवन ताटंका। सोइ प्रभु जनु दामिनी दमंका॥3॥
…The large royal umbrella held above his head appears like a dark cluster of clouds, while Queen Mandodari’s earrings gleam like flashes of lightning, my Lord…
भावार्थ : रावण ने सिर पर मेघडंबर (बादलों के डंबर जैसा विशाल और काला) छत्र धारण कर रखा है। वही मानो बादलों की काली घटा है। मंदोदरी के कानों में जो कर्णफूल हिल रहे हैं, हे प्रभो! वही मानो बिजली चमक रही है॥3॥
बाजहिं ताल मृदंग अनूपा। सोइ रव मधुर सुनहू सुरभूपा।
प्रभु मुसुकान समुझि अभिमाना। चाप चढ़ाव बान संधाना॥4॥
…And the soft rumbling sound you hear, O’ King of the Demigods, arises from the rhythmic beating of tabors and drums.” Lord Ram smiled, understanding it to be a display of Ravan’s arrogant pride. He then placed an arrow upon His bow and released it.
भावार्थ : हे देवताओं के सम्राट! सुनिए, अनुपम ताल मृदंग बज रहे हैं। वही मधुर (गर्जन) ध्वनि है। रावण का अभिमान समझकर प्रभु मुस्कुराए। उन्होंने धनुष चढ़ाकर उस पर बाण का सन्धान किया॥4॥
* छत्र मुकुट तांटक तब हते एकहीं बान।
सब कें देखत महि परे मरमु न कोऊ जान॥13 क॥
With a single arrow, Shri Ram struck and shattered Ravan’s royal umbrella, his crown, and Mandodari’s earrings. They all fell to the ground before the eyes of everyone present, yet none could grasp the mystery behind it.
भावार्थ : और एक ही बाण से (रावण के) छत्र-मुकुट और (मंदोदरी के) कर्णफूल काट गिराए। सबके देखते-देखते वे जमीन पर आ पड़े, पर इसका भेद (कारण) किसी ने नहीं जाना॥13 क॥
अस कौतुक करि राम सर प्रबिसेउ आई निषंग।
रावन सभा ससंक सब देखि महा रसभंग॥13 ख॥
After performing this divine and playful act, Shri Ram’s arrow returned to Him and swiftly entered His quiver. Everyone in Ravan’s court became extremely frightened upon beholding this wondrous sight.
भावार्थ : ऐसा चमत्कार करके श्री रामजी का बाण (वापस) आकर (फिर) तरकस में जा घुसा। यह महान् रस भंग (रंग में भंग) देखकर रावण की सारी सभा भयभीत हो गई॥13 ख॥
कंप न भूमि न मरुत बिसेषा। अस्त्र सस्त्र कछु नयन न देखा।
सोचहिं सब निज हृदय मझारी। असगुन भयउ भयंकर भारी॥1॥
There was no earthquake, nor any strong gust of wind, nor did anyone see a weapon or missile. All who were present felt in their hearts that a terrible ill-omen had just occurred.
भावार्थ : न भूकम्प हुआ, न बहुत जोर की हवा (आँधी) चली। न कोई अस्त्र-शस्त्र ही नेत्रों से देखे। (फिर ये छत्र, मुकुट और कर्णफूल जैसे कटकर गिर पड़े?) सभी अपने-अपने हृदय में सोच रहे हैं कि यह बड़ा भयंकर अपशकुन हुआ!॥1॥
दसमुख देखि सभा भय पाई। बिहसि बचन कह जुगुति बनाई।
सिरउ गिरे संतत सुभ जाही। मुकुट परे कस असगुन ताही॥2॥
Seeing the whole assembly gripped with fear, Ravan burst into loud laughter and, thinking of a clever reply, said, “For one to whom the falling of heads has ever been auspicious and a sign of victory, how can the falling of crowns be considered inauspicious?…
भावार्थ : सभा को भयतीत देखकर रावण ने हँसकर युक्ति रचकर ये वचन कहे- सिरों का गिरना भी जिसके लिए निरंतर शुभ होता रहा है, उसके लिए मुकुट का गिरना अपशकुन कैसा?॥2॥
सयन करहु निज निज गृह जाईं। गवने भवन सकल सिर नाई॥
मंदोदरी सोच उर बसेऊ। जब ते श्रवनपूर महि खसेऊ॥3॥
…Therefore, return to your homes and rest for the night.” Everyone quietly bowed their heads and departed. But Mandodari remained deeply troubled within, ever since her earrings had fallen to the ground.
भावार्थ : अपने-अपने घर जाकर सो रहो (डरने की कोई बात नहीं है) तब सब लोग सिर नवाकर घर गए। जब से कर्णफूल पृथ्वी पर गिरा, तब से मंदोदरी के हृदय में सोच बस गया॥3॥
सजल नयन कह जुग कर जोरी। सुनहु प्रानपति बिनती मोरी॥
कंत राम बिरोध परिहरहू। जानि मनुज जनि हठ लग धरहू॥4॥
With tears welling in her eyes and her palms joined in supplication, Mandodari spoke to Ravan, “Listen to me, O’ Beloved. I beseech you, abandon your enmity toward Shri Ram. Let not obstinate pride deceive you into seeing Him as a mere mortal man…
भावार्थ : नेत्रों में जल भरकर, दोनों हाथ जोड़कर वह (रावण से) कहने लगी- हे प्राणनाथ! मेरी विनती सुनिए। हे प्रियतम! श्री राम से विरोध छोड़ दीजिए। उन्हें मनुष्य जानकर मन में हठ न पकड़े रहिए॥4॥
* बिस्वरूप रघुबंस मनि करहु बचन बिस्वासु।
लोक कल्पना बेद कर अंग अंग प्रति जासु॥14॥
…Believe my words, Shri Ram, the crown jewel of the Raghu lineage, in His divine form, pervades the entire Universe and dwells within all beings. The Vedas envision countless worlds within each of His limbs…
भावार्थ : मेरे इन वचनों पर विश्वास कीजिए कि ये रघुकुल के शिरोमणि श्री रामचंद्रजी विश्व रूप हैं- (यह सारा विश्व उन्हीं का रूप है)। वेद जिनके अंग-अंग में लोकों की कल्पना करते हैं॥14॥
* पद पाताल सीस अज धामा। अपर लोक अँग अँग बिश्रामा॥
भृकुटि बिलास भयंकर काला। नयन दिवाकर कच घन माला॥1॥
…His feet symbolize the subterranean realm, while His head embodies the dwelling place of Lord Brahma, with the other realms situated upon His other limbs. The movement of His eyebrows signifies the formidable time, His eyes symbolize the Sun, and His hair embodies clusters of clouds…
भावार्थ : पाताल (जिन विश्व रूप भगवान् का) चरण है, ब्रह्म लोक सिर है, अन्य (बीच के सब) लोकों का विश्राम (स्थिति) जिनके अन्य भिन्न-भिन्न अंगों पर है। भयंकर काल जिनका भृकुटि संचालन (भौंहों का चलना) है। सूर्य नेत्र हैं, बादलों का समूह बाल है॥1॥
जासु घ्रान अस्विनीकुमारा। निसि अरु दिवस निमेष अपारा॥
श्रवन दिसा दस बेद बखानी। मारुत स्वास निगम निज बानी॥2॥
…His nostrils signify the celestial physicians, the Ashwani Kumars, while the blinking of His eyelids marks the meeting of day and night. The Vedas describe His ears as symbols of the ten directions. The air itself is His breath, and His divine speech is the essence of the Vedas…
भावार्थ : अश्विनी कुमार जिनकी नासिका हैं, रात और दिन जिनके अपार निमेष (पलक मारना और खोलना) हैं। दसों दिशाएँ कान हैं, वेद ऐसा कहते हैं। वायु श्वास है और वेद जिनकी अपनी वाणी है॥2॥
अधर लोभ जम दसन कराला। माया हास बाहु दिगपाला॥
आनन अनल अंबुपति जीहा। उतपति पालन प्रलय समीहा॥3॥
…His lips personify greed, and His powerful teeth represent the God of Death. Maya, the illusory energy, is reflected in His laughter, while His arms symbolize the Guardians of the ten directions. Fire manifests as His mouth, water as His tongue, and His divine gestures embody the acts of creation, preservation, and destruction of the Universe…
भावार्थ : लोभ जिनका अधर (होठ) है, यमराज भयानक दाँत हैं। माया हँसी है, दिक्पाल भुजाएँ हैं। अग्नि मुख है, वरुण जीभ है। उत्पत्ति, पालन और प्रलय जिनकी चेष्टा (क्रिया) है॥3॥
रोम राजि अष्टादस भारा। अस्थि सैल सरिता नस जारा॥
उदर उदधि अधगो जातना। जगमय प्रभु का बहु कलपना॥4॥
…The eighteen kinds of countless vegetation are like the hair upon His body, the mountains are His bones, the rivers form His veins, and the vast oceans are His stomach. The regions below, including the realms of suffering, are His lower organs. In this way, the Lord pervades the entire universe, what more is there to imagine or ponder?…
भावार्थ : अठारह प्रकार की असंख्य वनस्पतियाँ जिनकी रोमावली हैं, पर्वत अस्थियाँ हैं, नदियाँ नसों का जाल है, समुद्र पेट है और नरक जिनकी नीचे की इंद्रियाँ हैं। इस प्रकार प्रभु विश्वमय हैं, अधिक कल्पना (ऊहापोह) क्या की जाए?॥4॥
अहंकार सिव बुद्धि अज मन ससि चित्त महान।
मनुज बास सचराचर रूप राम भगवान॥15 क॥
…Lord Shiv represents His ego, Lord Brahma embodies His intellect, the Moon symbolizes His heart, and the great Vishnu stands for His faculty of understanding. It is this very Lord Ram, present in both the animate and inanimate creation, who has now assumed a human form…
भावार्थ : शिव जिनका अहंकार हैं, ब्रह्मा बुद्धि हैं, चंद्रमा मन हैं और महान (विष्णु) ही चित्त हैं। उन्हीं चराचर रूप भगवान श्री रामजी ने मनुष्य रूप में निवास किया है॥15 (क)॥
अस बिचारि सुनु प्रानपति प्रभु सन बयरु बिहाइ।
प्रीति करहु रघुबीर पद मम अहिवात न जाइ॥15 ख॥
…Listen, O’ Beloved, think in this way and give up your hostility toward the Lord. Instead, cultivate devotion at the feet of Shri Raghuveer, so that I may never lose you in this lifetime.”
भावार्थ : हे प्राणपति सुनिए, ऐसा विचार कर प्रभु से वैर छोड़कर श्री रघुवीर के चरणों में प्रेम कीजिए, जिससे मेरा सुहाग न जाए॥15 ख॥
* बिहँसा नारि बचन सुनि काना। अहो मोह महिमा बलवाना॥
नारि सुभाउ सत्य सब कहहीं। अवगुन आठ सदा उर रहहीं॥1॥
Ravan burst into laughter upon hearing Mandodari’s words and said, “Ah, how powerful delusion is! Truly, people have rightly spoken of the eight flaws that dwell within a woman’s heart:…
भावार्थ : पत्नी के वचन कानों से सुनकर रावण खूब हँसा (और बोला-) अहो! मोह (अज्ञान) की महिमा बड़ी बलवान् है। स्त्री का स्वभाव सब सत्य ही कहते हैं कि उसके हृदय में आठ अवगुण सदा रहते हैं-॥1॥
साहस अनृत चपलता माया। भय अबिबेक असौच अदाया॥
रिपु कर रूप सकल तैं गावा। अति बिसाल भय मोहि सुनावा॥2॥
…Courage, falsehood, fickleness, deceit, ignorance, fearfulness, impurity, and mercilessness. By speaking in this way, you have revealed the enemy’s entire cosmic form and tried to fill me with immense fear of it…
भावार्थ : साहस, झूठ, चंचलता, माया (छल), भय (डरपोकपन) अविवेक (मूर्खता), अपवित्रता और निर्दयता। तूने शत्रु का समग्र (विराट) रूप गाया और मुझे उसका बड़ा भारी भय सुनाया॥2॥
सो सब प्रिया सहज बस मोरें। समुझि परा अब प्रसाद तोरें॥
जानिउँ प्रिया तोरि चतुराई। एहि बिधि कहहु मोरि प्रभुताई॥3॥
…O’ Dear, everything contained within that cosmic form is naturally under my command. Thanks to you, this has become clear to me now. My beloved, I understand your cleverness, you described the cosmic form only to praise my own greatness…
भावार्थ : हे प्रिये! वह सब (यह चराचर विश्व तो) स्वभाव से ही मेरे वश में है। तेरी कृपा से मुझे यह अब समझ पड़ा। हे प्रिये! तेरी चतुराई मैं जान गया। तू इस प्रकार (इसी बहाने) मेरी प्रभुता का बखान कर रही है॥3॥
तव बतकही गूढ़ मृगलोचनि। समुझत सुखद सुनत भय मोचनि॥
मंदोदरि मन महुँ अस ठयऊ। पियहि काल बस मति भ्रम भयउ॥4॥
…O’ Doe-eyed beauty, your words are truly profound, pleasing to hear, and soothing to the heart.” Hearing him speak this way, Mandodari felt certain within her heart that her husband’s approaching death had clouded his mind.
भावार्थ : हे मृगनयनी! तेरी बातें बड़ी गूढ़ (रहस्यभरी) हैं, समझने पर सुख देने वाली और सुनने से भय छुड़ाने वाली हैं। मंदोदरी ने मन में ऐसा निश्चय कर लिया कि पति को कालवश मतिभ्रम हो गया है॥4॥
* ऐहि बिधि करत बिनोद बहु प्रात प्रगट दसकंध।
सहज असंक लंकपति सभाँ गयउ मद अंध॥16 क॥
Ravan spent the entire night lost in laughter and various forms of merriment until dawn arrived, and then the naturally fearless ruler of Lanka, blinded by his false pride, made his way to his royal court.
भावार्थ : इस प्रकार (अज्ञानवश) बहुत से विनोद करते हुए रावण को सबेरा हो गया। तब स्वभाव से ही निडर और घमंड में अंधा लंकापति सभा में गया॥16 (क)॥
* फूलइ फरइ न बेत जदपि सुधा बरषहिं जलद।
मूरुख हृदयँ न चेत जौं गुर मिलहिं बिरंचि सम॥16 ख॥
Even if clouds were to shower nectar, a bamboo cane will never bear flowers or fruit. In the same way, wisdom can never arise in the heart of a fool, even if his teacher were as great as Lord Brahma.
भावार्थ : यद्यपि बादल अमृत सा जल बरसाते हैं तो भी बेत फूलता-फलता नहीं। इसी प्रकार चाहे ब्रह्मा के समान भी ज्ञानी गुरु मिलें, तो भी मूर्ख के हृदय में चेत (ज्ञान) नहीं होता॥16 (ख)॥
* इहाँ प्रात जागे रघुराई। पूछा मत सब सचिव बोलाई॥
कहहु बेगि का करिअ उपाई। जामवंत कह पद सिरु नाई॥1॥
On this side, in the morning, Shri Raghuveer, awoke and gathered all His ministers. He asked, “Tell Me quickly, what should be our next step?” Jambvant bowed at the Lord’s feet and said,…
यहाँ (सुबेल पर्वत पर) प्रातःकाल श्री रघुनाथजी जागे और उन्होंने सब मंत्रियों को बुलाकर सलाह पूछी कि शीघ्र बताइए, अब क्या उपाय करना चाहिए? जाम्बवान् ने श्री रामजी के चरणों में सिर नवाकर कहा-॥1॥
सुनु सर्बग्य सकल उर बासी। बुधि बल तेज धर्म गुन रासी॥
मंत्र कहउँ निज मति अनुसारा। दूत पठाइअ बालि कुमारा॥2॥
…“Listen, O’ Omniscient Lord, You reside in every heart and are the storehouse of wisdom, glory, righteousness, and all virtues. According to my understanding, I offer this suggestion, send Angad, the son of Bali, to Lanka as Your envoy.”
हे सर्वज्ञ (सब कुछ जानने वाले)! हे सबके हृदय में बसने वाले (अंतर्यामी)! हे बुद्धि, बल, तेज, धर्म और गुणों की राशि! सुनिए! मैं अपनी बुद्धि के अनुसार सलाह देता हूँ कि बालिकुमार अंगद को दूत बनाकर भेजा जाए!॥2॥
नीक मंत्र सब के मन माना। अंगद सन कह कृपानिधाना॥
बालितनय बुधि बल गुन धामा। लंका जाहु तात मम कामा॥3॥
This suggestion pleased everyone, and the epitome of mercy, Shri Ram, said to Angad, “O’ Son of Bali, you are a treasure of wisdom, strength, and noble qualities. Go to Lanka for the fulfilment of my mission…
यह अच्छी सलाह सबके मन में जँच गई। कृपा के निधान श्री रामजी ने अंगद से कहा- हे बल, बुद्धि और गुणों के धाम बालिपुत्र! हे तात! तुम मेरे काम के लिए लंका जाओ॥3॥
बहुत बुझाइ तुम्हहि का कहऊँ। परम चतुर मैं जानत अहऊँ॥
काजु हमार तासु हित होई। रिपु सन करेहु बतकही सोई॥4॥
…You are exceptionally wise, and you already understand everything, so there is no need for further instruction. Speak to the enemy in a way that fulfils our purpose while also guiding them toward their own welfare.”
तुमको बहुत समझाकर क्या कहूँ! मैं जानता हूँ, तुम परम चतुर हो। शत्रु से वही बातचीत करना, जिससे हमारा काम हो और उसका कल्याण हो॥4॥
* प्रभु अग्या धरि सीस चरन बंदि अंगद उठेउ।
सोइ गुन सागर ईस राम कृपा जा कर करहु॥17 क॥
Bowing to the Lord’s command and offering his obeisance at Shri Ram’s feet, Angad rose and said, “O’ Lord Ram, the one upon whom You bestow Your grace becomes an ocean of virtues.”
प्रभु की आज्ञा सिर चढ़कर और उनके चरणों की वंदना करके अंगदजी उठे (और बोले-) हे भगवान् श्री रामजी! आप जिस पर कृपा करें, वही गुणों का समुद्र हो जाता है॥17 क॥
स्वयंसिद्ध सब काज नाथ मोहि आदरु दियउ।
अस बिचारि जुबराज तन पुलकित हरषित हियउ॥17 ख॥
“All the tasks of my Lord are accomplished by His own power; He has merely honoured me by entrusting this duty to me.” Prince Angad rejoiced in his heart with this thought, and his body thrilled with joy.
स्वामी सब कार्य अपने-आप सिद्ध हैं, यह तो प्रभु ने मुझ को आदर दिया है (जो मुझे अपने कार्य पर भेज रहे हैं)। ऐसा विचार कर युवराज अंगद का हृदय हर्षित और शरीर पुलकित हो गया॥17 ख॥
* बंदि चरन उर धरि प्रभुताई। अंगद चलेउ सबहि सिरु नाई॥
प्रभु प्रताप उर सहज असंका। रन बाँकुरा बालिसुत बंका॥1॥
After bowing at the Lord’s feet and holding His glory deep within his heart, Angad offered his salutations to all and set out. With the Lord’s radiance enshrined within him, Angad, the valiant son of Bali, was a naturally fearless warrior.
चरणों की वंदना करके और भगवान् की प्रभुता हृदय में धरकर अंगद सबको सिर नवाकर चले। प्रभु के प्रताप को हृदय में धारण किए हुए रणबाँकुरे वीर बालिपुत्र स्वाभाविक ही निर्भय हैं॥1॥
पुर पैठत रावन कर बेटा। खेलत रहा सो होइ गै भेंटा॥
बातहिं बात करष बढ़ि आई। जुगल अतुल बल पुनि तरुनाई॥2॥
Upon entering Lanka, Angad came across one of Ravan’s sons (Prahast), who was absorbed in play. Their encounter quickly turned heated, for both were exceedingly brave and in the full strength of their youth.
लंका में प्रवेश करते ही रावण के पुत्र से भेंट हो गई, जो वहाँ खेल रहा था। बातों ही बातों में दोनों में झगड़ा बढ़ गया (क्योंकि) दोनों ही अतुलनीय बलवान् थे और फिर दोनों की युवावस्था थी॥2॥
तेहिं अंगद कहुँ लात उठाई। गहि पद पटकेउ भूमि भवाँई॥
निसिचर निकर देखि भट भारी। जहँ तहँ चले न सकहिं पुकारी॥3॥
Ravan’s son lifted his foot to strike Angad, but Angad caught his leg, whirled him around, and hurled him to the ground with such tremendous force that he died instantly. Seeing this mighty warrior, the demons fled in all directions, too terrified even to raise an alarm.
उसने अंगद पर लात उठाई। अंगद ने (वही) पैर पकड़कर उसे घुमाकर जमीन पर दे पटका (मार गिराया)। राक्षस के समूह भारी योद्धा देखकर जहाँ-तहाँ (भाग) चले, वे डर के मारे पुकार भी न मचा सके॥3॥
एक एक सन मरमु न कहहीं। समुझि तासु बध चुप करि रहहीं॥
भयउ कोलाहल नगर मझारी। आवा कपि लंका जेहिं जारी॥4॥
They did not dare speak of what had happened, each remaining silent as the thought of Ravan’s son’s death filled them with fear. Soon a cry spread through the whole city, proclaiming that the same monkey who had once set Lanka aflame had returned.
एक-दूसरे को मर्म (असली बात) नहीं बतलाते, उस (रावण के पुत्र) का वध समझकर सब चुप मारकर रह जाते हैं। (रावण पुत्र की मृत्यु जानकर और राक्षसों को भय के मारे भागते देखकर) नगरभर में कोलाहल मच गया कि जिसने लंका जलाई थी, वही वानर फिर आ गया है॥4॥
अब धौं कहा करिहि करतारा। अति सभीत सब करहिं बिचारा॥
बिनु पूछें मगु देहिं दिखाई। जेहि बिलोक सोइ जाइ सुखाई॥5॥
Everyone was seized with great fear, thinking, “O’ Lord, what will he do now?” So terrified were they that they showed Angad the way to Ravan’s court without being asked. Anyone he merely looked at shrank in fear.
सब अत्यंत भयभीत होकर विचार करने लगे कि विधाता अब न जाने क्या करेगा। वे बिना पूछे ही अंगद को (रावण के दरबार की) राह बता देते हैं। जिसे ही वे देखते हैं, वही डर के मारे सूख जाता है॥5॥
* गयउ सभा दरबार तब सुमिरि राम पद कंज।
सिंह ठवनि इत उत चितव धीर बीर बल पुंज॥18॥
Meditating on Lord Ram’s lotus feet within his heart, Angad reached the gates of Ravan’s royal court. The valiant Angad, the very embodiment of strength and steady patience, stood tall and firm like a lion, calmly surveying all that lay before him.
श्री रामजी के चरणकमलों का स्मरण करके अंगद रावण की सभा के द्वार पर गए और वे धीर, वीर और बल की राशि अंगद सिंह की सी ऐंड़ (शान) से इधर-उधर देखने लगे॥18॥
* तुरत निसाचर एक पठावा। समाचार रावनहि जनावा॥
सुनत बिहँसि बोला दससीसा। आनहु बोलि कहाँ कर कीसा॥1॥
Then Angad quickly sent a demon ahead to inform Ravan of his arrival. Hearing the message, the ten-headed Ravan burst into laughter and said, “Let him come. Let us see from where this monkey has arrived.”
तुरंत ही उन्होंने एक राक्षस को भेजा और रावण को अपने आने का समाचार सूचित किया। सुनते ही रावण हँसकर बोला- बुला लाओ, (देखें) कहाँ का बंदर है॥1॥
आयसु पाइ दूत बहु धाए। कपिकुंजरहि बोलि लै आए॥
अंगद दीख दसानन बैसें। सहित प्रान कज्जलगिरि जैसें॥2॥
Hearing Ravan’s command, many messengers rushed out to bring Angad, the elephant among monkeys, into the court, and Angad entered to find Ravan seated before him, appearing like a massive mountain of kohl.
आज्ञा पाकर बहुत से दूत दौड़े और वानरों में हाथी के समान अंगद को बुला लाए। अंगद ने रावण को ऐसे बैठे हुए देखा, जैसे कोई प्राणयुक्त (सजीव) काजल का पहाड़ हो!॥2॥
भुजा बिटप सिर सृंग समाना। रोमावली लता जनु नाना॥
मुख नासिका नयन अरु काना। गिरि कंदरा खोह अनुमाना॥3॥
Ravan’s arms looked like giant trees, his heads like towering mountain peaks, and the hair covering his body resembled countless creeping vines, while his mouths, noses, eyes, and ears appeared like deep caves and crevasses.
भुजाएँ वृक्षों के और सिर पर्वतों के शिखरों के समान हैं। रोमावली मानो बहुत सी लताएँ हैं। मुँह, नाक, नेत्र और कान पर्वत की कन्दराओं और खोहों के बराबर हैं॥3॥
गयउ सभाँ मन नेकु न मुरा। बालितनय अतिबल बाँकुरा॥
उठे सभासद कपि कहुँ देखी। रावन उर भा क्रोध बिसेषी॥4॥
The son of Bali was a supremely brave warrior, carrying no trace of fear in his heart as he entered Ravan’s court. At the very sight of Angad, the entire assembly rose to its feet, which stirred intense anger within Ravan’s heart.
अत्यंत बलवान् बाँके वीर बालिपुत्र अंगद सभा में गए, वे मन में जरा भी नहीं झिझके। अंगद को देखते ही सब सभासद् उठ खड़े हुए। यह देखकर रावण के हृदय में बड़ा क्रोध हुआ॥4॥
* जथा मत्त गज जूथ महुँ पंचानन चलि जाइ।
राम प्रताप सुमिरि मन बैठ सभाँ सिरु नाइ॥19॥
Just as a fearless lion strides calmly through a herd of drunken elephants, Angad took his seat after bowing in Ravan’s court, keeping Shri Ram’s glory steadfast in his heart.
जैसे मतवाले हाथियों के झुंड में सिंह (निःशंक होकर) चला जाता है, वैसे ही श्री रामजी के प्रताप का हृदय में स्मरण करके वे (निर्भय) सभा में सिर नवाकर बैठ गए॥19॥
* कह दसकंठ कवन तैं बंदर। मैं रघुबीर दूत दसकंधर॥
मम जनकहि तोहि रही मिताई। तव हित कारन आयउँ भाई॥1॥
The ten-headed Ravan asked, “Monkey, who are you?” Angad replied, “O’ Ten-shouldered Ravan, I am the messenger of Shri Raghuveer. My father and you were once friends, and for that reason I have come for your welfare, O’ Sir…
रावण ने कहा- अरे बंदर! तू कौन है? (अंगद ने कहा-) हे दशग्रीव! मैं श्री रघुवीर का दूत हूँ। मेरे पिता से और तुमसे मित्रता थी, इसलिए हे भाई! मैं तुम्हारी भलाई के लिए ही आया हूँ॥1॥
उत्तम कुल पुलस्ति कर नाती। सिव बिंरचि पूजेहु बहु भाँती॥
बर पायहु कीन्हेहु सब काजा। जीतेहु लोकपाल सब राजा॥2॥
…You come from a noble lineage and are the grandson of Sage Pulastya. You have worshipped Lord Brahma and Lord Shiv in many ways, received great boons from them, and achieved all that you desired. You have subdued the Guardians of the different regions of the Universe and conquered many Kings…
तुम्हारा उत्तम कुल है, पुलस्त्य ऋषि के तुम पौत्र हो। शिवजी की और ब्रह्माजी की तुमने बहुत प्रकार से पूजा की है। उनसे वर पाए हैं और सब काम सिद्ध किए हैं। लोकपालों और सब राजाओं को तुमने जीत लिया है॥2॥
नृप अभिमान मोह बस किंबा। हरि आनिहु सीता जगदंबा॥
अब सुभ कहा सुनहु तुम्ह मोरा। सब अपराध छमिहि प्रभु तोरा॥3॥
…Blinded by kingly pride and worldly attachment, you carried off Sita ji, the Mother of the Universe. Now listen to my friendly counsel, and the Lord will pardon all your offences…
राजमद से या मोहवश तुम जगज्जननी सीताजी को हर लाए हो। अब तुम मेरे शुभ वचन (मेरी हितभरी सलाह) सुनो! (उसके अनुसार चलने से) प्रभु श्री रामजी तुम्हारे सब अपराध क्षमा कर देंगे॥3॥
दसन गहहु तृन कंठ कुठारी। परिजन सहित संग निज नारी॥
सादर जनकसुता करि आगें। एहि बिधि चलहु सकल भय त्यागें॥4॥
…Place a straw between your teeth, hold an axe at your throat, and gather all your family members, including your wives. Then, with respect, place the daughter of King Janak before you and go to Shri Ram, casting aside all fear…
दाँतों में तिनका दबाओ, गले में कुल्हाड़ी डालो और कुटुम्बियों सहित अपनी स्त्रियों को साथ लेकर, आदरपूर्वक जानकीजी को आगे करके, इस प्रकार सब भय छोड़कर चलो-॥4॥
* प्रनतपाल रघुबंसमनि त्राहि त्राहि अब मोहि।
आरत गिरा सुनत प्रभु अभय करेंगे तोहि॥20॥
…And when you plead, ‘O’ Protector of those who surrender to You, crown jewel of the Raghu clan, save me, save me now,’ the moment Lord Ram hears your anguished cry, He will surely free you from all fear.”
और ‘हे शरणागत के पालन करने वाले रघुवंश शिरोमणि श्री रामजी! मेरी रक्षा कीजिए, रक्षा कीजिए।’ (इस प्रकार आर्त प्रार्थना करो।) आर्त पुकार सुनते ही प्रभु तुमको निर्भय कर देंगे॥20॥
* रे कपिपोत बोलु संभारी। मूढ़ न जानेहि मोहि सुरारी॥
कहु निज नाम जनक कर भाई। केहि नातें मानिऐ मिताई॥1॥
Ravan said, “O’ Monkey child, mind your tongue! Do you not know that I am the enemy of the Demigods? Now speak, tell me your name, your father’s name, and on what basis you claim any bond of friendship with me.”
(रावण ने कहा-) अरे बंदर के बच्चे! सँभालकर बोल! मूर्ख! मुझ देवताओं के शत्रु को तूने जाना नहीं? अरे भाई! अपना और अपने बाप का नाम तो बता। किस नाते से मित्रता मानता है?॥1॥
अंगद नाम बालि कर बेटा। तासों कबहुँ भई ही भेंटा॥
अंगद बचन सुनत सकुचाना। रहा बालि बानर मैं जाना॥2॥
Angad replied, “I am Angad, the son of Bali. Have you ever met him?” Hearing this, Ravan became uneasy and said, “Yes, there was indeed a monkey named Bali…
(अंगद ने कहा-) मेरा नाम अंगद है, मैं बालि का पुत्र हूँ। उनसे कभी तुम्हारी भेंट हुई थी? अंगद का वचन सुनते ही रावण कुछ सकुचा गया (और बोला-) हाँ, मैं जान गया (मुझे याद आ गया), बालि नाम का एक बंदर था॥2॥
अंगद तहीं बालि कर बालक। उपजेहु बंस अनल कुल घालक॥
गर्भ न गयहु ब्यर्थ तुम्ह जायहु। निज मुख तापस दूत कहायहु॥3॥
…So you are that Bali’s son, O’ Angad? You have risen like a blazing fire to destroy your own race, just as fire reduces a cluster of bamboo to ashes. Why did you not die in your mother’s womb? Your birth has gone in vain, now that you stand here calling yourself the envoy of forest hermits…
अरे अंगद! तू ही बालि का लड़का है? अरे कुलनाशक! तू तो अपने कुलरूपी बाँस के लिए अग्नि रूप ही पैदा हुआ! गर्भ में ही क्यों न नष्ट हो गया तू? व्यर्थ ही पैदा हुआ जो अपने ही मुँह से तपस्वियों का दूत कहलाया!॥3॥
अब कहु कुसल बालि कहँ अहई। बिहँसि बचन तब अंगद कहई॥
दिन दस गएँ बालि पहिं जाई। बूझेहु कुसल सखा उर लाई॥4॥
…Now tell me, how is Bali, and where does he stay these days?” Hearing Ravan’s words, Angad laughed loudly and said, “In just ten days, you yourself will go to Bali and ask about his welfare after embracing him…
अब बालि की कुशल तो बता, वह (आजकल) कहाँ है? तब अंगद ने हँसकर कहा- दस (कुछ) दिन बीतने पर (स्वयं ही) बालि के पास जाकर, अपने मित्र को हृदय से लगाकर, उसी से कुशल पूछ लेना॥4॥
राम बिरोध कुसल जसि होई। सो सब तोहि सुनाइहि सोई॥
सुनु सठ भेद होइ मन ताकें। श्री रघुबीर हृदय नहिं जाकें॥5॥
…What kind of welfare comes to one who stands against Shri Ram, my father Bali will tell you that directly. Listen, O’ Fool, only those who lack devotion to Shri Raghuveer allow doubt to take root in their hearts…
श्री रामजी से विरोध करने पर जैसी कुशल होती है, वह सब तुमको वे सुनावेंगे। हे मूर्ख! सुन, भेद उसी के मन में पड़ सकता है, (भेद नीति उसी पर अपना प्रभाव डाल सकती है) जिसके हृदय में श्री रघुवीर न हों॥5॥