Day 6 of Navah Parayan Reading program Day 6 / 9
* जासु ग्यान रबि भव निसि नासा। बचन किरन मुनि कमल बिकासा॥
तेहि कि मोह ममता निअराई। यह सिय राम सनेह बड़ाई॥1॥
He whose wisdom, like the Sun, destroys the night of worldly existence (the cycle of birth and death), and whose words, like sunrays, make the lotus-like hearts of Sages blossom with joy, can attachment and worldly affection even come near such a one? This is the glory of love for Shri Ram and Sita ji! (In other words, King Janak’s condition arose from the divine love for Shri Ram and Sita ji, not from worldly attachment. Even those who have transcended worldly bonds cannot remain untouched by the influence of this love.)
जिन राजा जनक का ज्ञान रूपी सूर्य भव (आवागमन) रूपी रात्रि का नाश कर देता है और जिनकी वचन रूपी किरणें मुनि रूपी कमलों को खिला देती हैं (आनंदित करती हैं), क्या मोह और ममता उनके निकट भी आ सकते हैं? यह तो श्री सीता-रामजी के प्रेम की महिमा है! (अर्थात राजा जनक की यह दशा श्री सीता-रामजी के अलौकिक प्रेम के कारण हुई, लौकिक मोह-ममता के कारण नहीं। जो लौकिक मोह-ममता को पार कर चुके हैं, उन पर भी श्री सीता-रामजी का प्रेम अपना प्रभाव दिखाए बिना नहीं रहता)॥1॥
बिषई साधक सिद्ध सयाने। त्रिबिध जीव जग बेद बखाने॥
राम सनेह सरस मन जासू। साधु सभाँ बड़ आदर तासू॥2॥
According to the Vedas, there are three types of individuals: the Materialistic, the Seekers, and the Saintly. Among them, only the one whose heart overflows with love for Shri Ram is honoured in the assembly of Saints.
विषयी, साधक और ज्ञानवान सिद्ध पुरुष- जगत में तीन प्रकार के जीव वेदों ने बताए हैं। इन तीनों में जिसका चित्त श्री रामजी के स्नेह से सरस (सराबोर) रहता है, साधुओं की सभा में उसी का बड़ा आदर होता है॥2॥
सोह न राम पेम बिनु ग्यानू। करनधार बिनु जिमि जलजानू॥
मुनि बहुबिधि बिदेहु समुझाए। राम घाट सब लोग नहाए॥3॥
Without devotion to Shri Ram, knowledge is dim, like a ship without a captain. Sage Vashishth comforted Janak ji in many ways, and afterwards, everyone bathed at Ram Ghat on the sacred banks of the Mandakini River.
श्री रामजी के प्रेम के बिना ज्ञान शोभा नहीं देता, जैसे कर्णधार के बिना जहाज। वशिष्ठजी ने विदेहराज (जनकजी) को बहुत प्रकार से समझाया। तदनंतर सब लोगों ने श्री रामजी के घाट पर स्नान किया॥3॥
सकल सोक संकुल नर नारी। सो बासरु बीतेउ बिनु बारी॥
पसु खग मृगन्ह न कीन्ह अहारू। प्रिय परिजन कर कौन बिचारू॥4॥
All the men and women were overcome with grief, and that day they did not take even a drop of water (let alone any food, sitting the entire night in sorrow). Even the animals, birds, and deer abstained from eating. In such a moment, thoughts of their own loved ones were far from everyone’s mind.
स्त्री-पुरुष सब शोक से पूर्ण थे। वह दिन बिना ही जल के बीत गया (भोजन की बात तो दूर रही, किसी ने जल तक नहीं पिया)। पशु-पक्षी और हिरनों तक ने कुछ आहार नहीं किया। तब प्रियजनों एवं कुटुम्बियों का तो विचार ही क्या किया जाए?॥4॥
* दोउ समाज निमिराजु रघुराजु नहाने प्रात।
बैठे सब बट बिटप तर मन मलीन कृस गात॥277॥
The next day, King Janak of the Nimi Kingdom (a name tracing back to his ancestor King Nimi), together with Shri Raghunath and the people of both Ayodhya and Janakpur, bathed at dawn and assembled beneath a great banyan tree. Their hearts were weighed down with sorrow, and their bodies were frail.
निमिराज जनकजी और रघुराज रामचन्द्रजी तथा दोनों ओर के समाज ने दूसरे दिन सबेरे स्नान किया और सब बड़ के वृक्ष के नीचे जा बैठे। सबके मन उदास और शरीर दुबले हैं॥277॥
* जे महिसुर दसरथ पुर बासी। जे मिथिलापति नगर निवासी॥
हंस बंस गुर जनक पुरोधा। जिन्ह जग मगु परमारथु सोधा॥1॥
The Brahmins from King Dashrath’s city of Ayodhya and from King Mithila’s kingdom, along with Guru Vashishth of the Solar dynasty and Sage Shatanand, the revered family priest of King Janak, well-versed in the path to the Supreme Truth,…
जो दशरथजी की नगरी अयोध्या के रहने वाले और जो मिथिलापति जनकजी के नगर जनकपुर के रहने वाले ब्राह्मण थे तथा सूर्यवंश के गुरु वशिष्ठजी तथा जनकजी के पुरोहित शतानंदजी, जिन्होंने सांसारिक अभ्युदय का मार्ग तथा परमार्थ का मार्ग छान डाला था,॥1॥
लगे कहन उपदेस अनेका। सहित धरम नय बिरति बिबेका॥
कौसिक कहि कहि कथा पुरानीं। समुझाई सब सभा सुबानीं॥2॥
…offered many wise and enlightening discourses on righteousness, governance, and detachment. Sage Kaushik, also known as Vishwamitra ji (who had accompanied King Janak), narrated tales from the ancient Scriptures and explained them to the assembly with gentle and gracious words.
वे सब धर्म, नीति वैराग्य तथा विवेकयुक्त अनेकों उपदेश देने लगे। विश्वामित्रजी ने पुरानी कथाएँ (इतिहास) कह-कहकर सारी सभा को सुंदर वाणी से समझाया॥2॥
तब रघुनाथ कौसिकहि कहेऊ। नाथ कालि जल बिनु सुब रहेऊ॥
मुनि कह उचित कहत रघुराई। गयउ बीति दिन पहर अढ़ाई॥3॥
Shri Raghunath then said to Sage Kaushik, “Lord, yesterday everyone refrained from drinking water, (let alone eating any food)”. The Sage replied, “You are right; even today, seven and a half hours have already passed.”
तब श्री रघुनाथजी ने विश्वामित्रजी से कहा कि हे नाथ! कल सब लोग बिना जल पिए ही रह गए थे। (अब कुछ आहार करना चाहिए)। विश्वामित्रजी ने कहा कि श्री रघुनाथजी उचित ही कह रहे हैं। ढाई पहर दिन (आज भी) बीत गया॥3॥
रिषि रुख लखि कह तेरहुतिराजू। इहाँ उचित नहिं असन अनाजू॥
कहा भूप भल सबहि सोहाना। पाइ रजायसु चले नहाना॥4॥
Hearing Sage Vishwamitra’s response, Janak ji, the King of the Tirhut (Janakpur) Kingdom, said, “Eating grains at this sacred place is not fitting.” The King’s wise words appealed to everyone, and, seeking his permission, they proceeded to bathe.
विश्वामित्रजी का रुख देखकर तिरहुत राज जनकजी ने कहा- यहाँ अन्न खाना उचित नहीं है। राजा का सुंदर कथन सबके मन को अच्छा लगा। सब आज्ञा पाकर नहाने चले॥4॥
* तेहि अवसर फल फूल दल मूल अनेक प्रकार।
लइ आए बनचर बिपुल भरि भरि काँवरि भार॥278॥
At that moment, the forest dwellers arrived, carrying many baskets filled with a variety of fruits, flowers, leaves, and roots.
उसी समय अनेकों प्रकार के बहुत से फल, फूल, पत्ते, मूल आदि बहँगियों और बोझों में भर-भरकर वनवासी (कोल-किरात) लोग ले आए॥278॥
* कामद भे गिरि राम प्रसादा। अवलोकत अपहरत बिषादा॥
सर सरिता बन भूमि बिभागा। जनु उमगत आनँद अनुरागा॥1॥
By the divine grace of Lord Ram, the mountains yielded all that was desired, and even a glimpse of these offerings washed away people’s sorrows. In Chitrakoot, every lake, river, forest, and meadow bloomed with joy and bliss.
श्री रामचन्द्रजी की कृपा से सब पर्वत मनचाही वस्तु देने वाले हो गए। वे देखने मात्र से ही दुःखों को सर्वथा हर लेते थे। वहाँ के तालाबों, नदियों, वन और पृथ्वी के सभी भागों में मानो आनंद और प्रेम उमड़ रहा है॥1॥
बेलि बिटप सब सफल सफूला। बोलत खग मृग अलि अनुकूला॥
तेहि अवसर बन अधिक उछाहू। त्रिबिध समीर सुखद सब काहू॥2॥
The creepers and trees were adorned with sweet fruits and vibrant flowers, while birds, animals, and bumblebees joined in melodious harmony. Three kinds of breezes (cool, gentle, and fragrant) blew, bringing joy to all.
बेलें और वृक्ष सभी फल और फूलों से युक्त हो गए। पक्षी, पशु और भौंरें अनुकूल बोलने लगे। उस अवसर पर वन में बहुत उत्साह (आनंद) था, सब किसी को सुख देने वाली शीतल, मंद, सुगंध हवा चल रही थी॥2॥
जाइ न बरनि मनोहरताई। जनु महि करति जनक पहुनाई॥
तब सब लोग नहाइ नहाई। राम जनक मुनि आयसु पाई॥3॥
देखि देखि तरुबर अनुरागे। जहँ तहँ पुरजन उतरन लागे॥
दल फल मूल कंद बिधि नाना। पावन सुंदर सुधा समाना॥4॥
The splendour of the region was indescribable, filling every heart with joy. It felt as though the Earth itself was extending a warm welcome to King Janak. Everyone bathed in the sacred waters of the Mandakini River, and the sight of the towering, beautiful trees filled them with delight. With the blessing of Shri Ram, Sage Vashishth, and King Janak, the citizens entered the forest and began setting up their camps. Edible leaves, fruits, roots, and bulbs, each as lovely, sweet, and pure as ambrosia…
भावार्थ:-वन की मनोहरता वर्णन नहीं की जा सकती, मानो पृथ्वी जनकजी की पहुनाई कर रही है। तब जनकपुर वासी सब लोग नहा-नहाकर श्री रामचन्द्रजी, जनकजी और मुनि की आज्ञा पाकर, सुंदर वृक्षों को देख-देखकर प्रेम में भरकर जहाँ-तहाँ उतरने लगे। पवित्र, सुंदर और अमृत के समान (स्वादिष्ट) अनेकों प्रकार के पत्ते, फल, मूल और कंद-॥3-4॥
* सादर सब कहँ रामगुर पठए भरि भरि भार।
पूजि पितर सुर अतिथि गुर लगे करन फरहार॥279॥
…were respectfully sent in generous quantities to all by Shri Ram’s revered Guru, Sage Vashishth. After honouring their ancestors, the deities, esteemed guests, and the Guru, they consumed these edible offerings.
श्री रामजी के गुरु वशिष्ठजी ने सबके पास बोझे भर-भरकर आदरपूर्वक भेजे। तब वे पितर-देवता, अतिथि और गुरु की पूजा करके फलाहार करने लगे॥279॥
* एहि बिधि बासर बीते चारी। रामु निरखि नर नारि सुखारी॥
दुहु समाज असि रुचि मन माहीं। बिनु सिय राम फिरब भल नाहीं॥1॥
Four days passed in this manner. Each time the men and women beheld Shri Ram, their hearts filled with joy. People on both sides earnestly wished in their hearts not to return without Sita ji and Shri Ram.
इस प्रकार चार दिन बीत गए। श्री रामचन्द्रजी को देखकर सभी नर-नारी सुखी हैं। दोनों समाजों के मन में ऐसी इच्छा है कि श्री सीता-रामजी के बिना लौटना अच्छा नहीं है॥1॥
सीता राम संग बनबासू। कोटि अमरपुर सरिस सुपासू॥
परिहरि लखन रामु बैदेही। जेहि घरु भाव बाम बिधि तेही॥2॥
They remarked, “Living in the forest with Shri Ram and Sita ji is as blissful as dwelling in countless Heavens. Anyone who prefers the comfort of home after leaving the company of Shri Lakshman, Sita ji, and Shri Ram should be considered as having fate against them…
श्री सीता-रामजी के साथ वन में रहना करोड़ों देवलोकों के (निवास के) समान सुखदायक है। श्री लक्ष्मणजी, श्री रामजी और श्री जानकीजी को छोड़कर जिसको घर अच्छा लगे, विधाता उसके विपरीत हैं॥2॥
दाहिन दइउ होइ जब सबही। राम समीप बसिअ बन तबही॥
मंदाकिनि मज्जनु तिहु काला। राम दरसु मुद मंगल माला॥3॥
…When fate is favourable to all, only then can one dwell near Shri Ram in the forest, bathing in the Mandakini three times a day and beholding Shri Ram, the garland (infinite source) of joy and auspiciousness…
जब दैव सबके अनुकूल हो, तभी श्री रामजी के पास वन में निवास हो सकता है। मंदाकिनीजी का तीनों समय स्नान और आनंद तथा मंगलों की माला (समूह) रूप श्री राम का दर्शन,॥3॥
अटनु राम गिरि बन तापस थल। असनु अमिअ सम कंद मूल फल॥
सुख समेत संबत दुइ साता। पल सम होहिं न जनिअहिं जाता॥4॥
…To wander with Shri Ram through the mountains (Kamadgiri), forests, sacred lands, and hermitages of sages, and to partake of roots, tubers, and fruits as sweet as nectar, fourteen years, filled with joy, would pass like a moment, without one even realising it.”
श्री रामजी के पर्वत (कामदनाथ), वन और तपस्वियों के स्थानों में घूमना और अमृत के समान कंद, मूल, फलों का भोजन। चौदह वर्ष सुख के साथ पल के समान हो जाएँगे (बीत जाएँगे), जाते हुए जान ही न पड़ेंगे॥4॥
* एहि सुख जोग न लोग सब कहहिं कहाँ अस भागु।
सहज सुभायँ समाज दुहु राम चरन अनुरागु॥280॥
People exclaimed, “We are not worthy of such joy, nor can we be so fortunate.” Such was the sincere love and devotion towards the feet of Shri Ram shown by the people on both sides.
सब लोग कह रहे हैं कि हम इस सुख के योग्य नहीं हैं, हमारे ऐसे भाग्य कहाँ? दोनों समाजों का श्री रामचन्द्रजी के चरणों में सहज स्वभाव से ही प्रेम है॥280॥
* एहि बिधि सकल मनोरथ करहीं। बचन सप्रेम सुनत मन हरहीं॥
सीय मातु तेहि समय पठाईं। दासीं देखि सुअवसरु आईं॥1॥
In this manner, people shared their heartfelt sentiments, and their affectionate words were truly delightful to hear. Meanwhile, seizing an opportune moment, the maids sent by Sita ji’s mother returned after inquiring about Dashrath ji’s Queens.
इस प्रकार सब मनोरथ कर रहे हैं। उनके प्रेमयुक्त वचन सुनते ही (सुनने वालों के) मनों को हर लेते हैं। उसी समय सीताजी की माता श्री सुनयनाजी की भेजी हुई दासियाँ (कौसल्याजी आदि के मिलने का) सुंदर अवसर देखकर आईं॥1॥
सावकास सुनि सब सिय सासू। आयउ जनकराज रनिवासू॥
कौसल्याँ सादर सनमानी। आसन दिए समय सम आनी॥2॥
Upon learning from the maids that Sita ji’s Mothers-in-law were available, the Queens from King Janak’s court arrived. Queen Kaushalya warmly welcomed them with respect and had them seated as comfortably as the circumstances allowed.
उनसे यह सुनकर कि सीता की सब सासुएँ इस समय फुरसत में हैं, जनकराज का रनिवास उनसे मिलने आया। कौसल्याजी ने आदरपूर्वक उनका सम्मान किया और समयोचित आसन लाकर दिए॥2॥
सीलु सनेहु सकल दुहु ओरा। द्रवहिं देखि सुनि कुलिस कठोरा॥
पुलक सिथिल तन बारि बिलोचन। महि नख लिखन लगीं सब सोचन॥3॥
Witnessing the humility and hearing the affection expressed by both sides, even the hardest thunderbolt would have melted. Overwhelmed with emotion, their bodies felt numb, tears streamed from their eyes, and they began scraping the Earth with their toenails, lost in deep thought.
दोनों ओर सबके शील और प्रेम को देखकर और सुनकर कठोर वज्र भी पिघल जाते हैं। शरीर पुलकित और शिथिल हैं और नेत्रों में (शोक और प्रेम के) आँसू हैं। सब अपने (पैरों के) नखों से जमीन कुरेदने और सोचने लगीं॥3॥
सब सिय राम प्रीति की सि मूरति। जनु करुना बहु बेष बिसूरति॥
सीय मातु कह बिधि बुधि बाँकी। जो पय फेनु फोर पबि टाँकी॥4॥|
They all appeared as embodiments of love for Sita ji and Ram ji, as if sorrow itself had taken countless forms and was grieving within their hearts. Sita ji’s mother, Sunayna ji, remarked, “Fate’s ways are indeed twisted, it is churning the soft froth of milk with the very tool used to sharpen a thunderbolt…
सभी श्री सीता-रामजी के प्रेम की मूर्ति सी हैं, मानो स्वयं करुणा ही बहुत से वेष (रूप) धारण करके विसूर रही हो (दुःख कर रही हो)। सीताजी की माता सुनयनाजी ने कहा- विधाता की बुद्धि बड़ी टेढ़ी है, जो दूध के फेन जैसी कोमल वस्तु को वज्र की टाँकी से फोड़ रहा है (अर्थात जो अत्यन्त कोमल और निर्दोष हैं उन पर विपत्ति पर विपत्ति ढहा रहा है)॥4॥
* सुनिअ सुधा देखिअहिं गरल सब करतूति कराल।
जहँ तहँ काक उलूक बक मानस सकृत मराल॥281॥
…Nectar is heard of only in stories, while poison is seen everywhere. All of the Creator’s deeds appear dreadful. Everywhere there are crows, owls, and herons, but swans are found only in the rare and sacred lake, Mansarovar (symbolic of Lord Shiv’s heart, where He conceived Shri Ramcharitmanas).”
अमृत केवल सुनने में आता है और विष जहाँ-तहाँ प्रत्यक्ष देखे जाते हैं। विधाता की सभी करतूतें भयंकर हैं। जहाँ-तहाँ कौए, उल्लू और बगुले ही (दिखाई देते) हैं, हंस तो एक मानसरोवर में ही हैं॥281॥
* सुनि ससोच कह देबि सुमित्रा। बिधि गति बड़ि बिपरीत बिचित्रा॥
जो सृजि पालइ हरइ बहोरी। बालकेलि सम बिधि मति भोरी॥1॥
Upon hearing Queen Sunaina’s words, Sumitra ji replied with a heavy heart, “Fate’s ways are indeed adverse and strange. God creates, preserves, and eventually destroys, His ways resemble the playful acts of a child, innocent yet lacking in wisdom.”
यह सुनकर देवी सुमित्राजी शोक के साथ कहने लगीं- विधाता की चाल बड़ी ही विपरीत और विचित्र है, जो सृष्टि को उत्पन्न करके पालता है और फिर नष्ट कर डालता है। विधाता की बुद्धि बालकों के खेल के समान भोली (विवेक शून्य) है॥1॥
कौसल्या कह दोसु न काहू। करम बिबस दुख सुख छति लाहू॥
कठिन करम गति जान बिधाता। जो सुभ असुभ सकल फल दाता॥2॥
Queen Kaushalya said, “No one is to blame, for sorrow and joy, loss and gain, all rest in the hands of karma (one’s actions). The workings of karma are most mysterious, known only to God. It is He who grants the various fruits, whether good or bad…
कौसल्याजी ने कहा- किसी का दोष नहीं है, दुःख-सुख, हानि-लाभ सब कर्म के अधीन हैं। कर्म की गति कठिन (दुर्विज्ञेय) है, उसे विधाता ही जानता है, जो शुभ और अशुभ सभी फलों का देने वाला है॥2॥
ईस रजाइ सीस सबही कें। उतपति थिति लय बिषहु अमी कें॥
देबि मोह बस सोचिअ बादी। बिधि प्रपंचु अस अचल अनादी॥3॥
…The Lord’s command governs all, including the processes of creation, preservation, and dissolution, even poison and nectar, which destroy and restore life. O’ Dear, there is no use in grieving out of attachment. The divine scheme of the Creator is eternal and unchanging…
ईश्वर की आज्ञा सभी के सिर पर है। उत्पत्ति, स्थिति (पालन) और लय (संहार) तथा अमृत और विष के भी सिर पर है (ये सब भी उसी के अधीन हैं)। हे देवि! मोहवश सोच करना व्यर्थ है। विधाता का प्रपंच ऐसा ही अचल और अनादि है॥3॥
भूपति जिअब मरब उर आनी। सोचिअ सखि लखि निज हित हानी॥
सीय मातु कह सत्य सुबानी। सुकृती अवधि अवधपति रानी॥4॥
…O’ Friend, by grieving over King Dashrath’s life and death in our hearts, we are in fact mourning the loss of our own well-being.” Sita ji’s mother replied, “Your virtuous words are undeniably true. After all, you are the wife of the Lord of Ayodhya, the greatest among all noble souls in history.”
महाराज के मरने और जीने की बात को हृदय में याद करके जो चिन्ता करती हैं, वह तो हे सखी! हम अपने ही हित की हानि देखकर (स्वार्थवश) करती हैं। सीताजी की माता ने कहा- आपका कथन उत्तम है और सत्य है। आप पुण्यात्माओं के सीमा रूप अवधपति (महाराज दशरथजी) की ही तो रानी हैं। (फिर भला, ऐसा क्यों न कहेंगी)॥4॥
* लखनु रामु सिय जाहुँ बन भल परिनाम न पोचु।
गहबरि हियँ कह कौसिला मोहि भरत कर सोचु॥282॥
Kaushalya ji, with her heart full of emotion, said, “If Lakshman, Ram, and Sita remain in the forest, the outcome will be auspicious, not unfavourable. Even so, I remain deeply worried for Bharat…
कौसल्याजी ने दुःख भरे हृदय से कहा- श्री राम, लक्ष्मण और सीता वन में जाएँ, इसका परिणाम तो अच्छा ही होगा, बुरा नहीं। मुझे तो भरत की चिन्ता है॥282॥
* ईस प्रसाद असीस तुम्हारी। सुत सुतबधू देवसरि बारी॥
राम सपथ मैं कीन्हि न काऊ। सो करि कहउँ सखी सति भाऊ॥1॥
…By the grace of the Lord and your blessings, all my Sons and Daughters-in-law are as pure as the sacred Ganga river. O’ Dear friend, I have never sworn in the name of Ram before, but today I do so, and I speak to you in all sincerity…
ईश्वर के अनुग्रह और आपके आशीर्वाद से मेरे (चारों) पुत्र और (चारों) बहुएँ गंगाजी के जल के समान पवित्र हैं। हे सखी! मैंने कभी श्री राम की सौगंध नहीं की, सो आज श्री राम की शपथ करके सत्य भाव से कहती हूँ-॥1॥
भरत सील गुन बिनय बड़ाई। भायप भगति भरोस भलाई॥
कहत सारदहु कर मति हीचे। सागर सीप कि जाहिं उलीचे॥2॥
…Even Goddess Saraswati Herself would hesitate to fully praise Bharat’s amiability, virtues, humility, glory, brotherhood, devotion, faith, and goodness. Can the vast ocean be emptied with a mere oyster shell?…
भरत के शील, गुण, नम्रता, बड़प्पन, भाईपन, भक्ति, भरोसे और अच्छेपन का वर्णन करने में सरस्वतीजी की बुद्धि भी हिचकती है। सीप से कहीं समुद्र उलीचे जा सकते हैं?॥2॥
जानउँ सदा भरत कुलदीपा। बार बार मोहि कहेउ महीपा॥
कसें कनकु मनि पारिखि पाएँ। पुरुष परिखिअहिं समयँ सुभाएँ॥3॥
…I have always regarded Bharat as the shining light of our Solar dynasty. The King often said to me, “Gold is tested on the touchstone, and a precious gem is judged by the hands of a skilled jeweller. In the same way, a man’s true character is revealed in times of crisis…
मैं भरत को सदा कुल का दीपक जानती हूँ। महाराज ने भी बार-बार मुझे यही कहा था। सोना कसौटी पर कसे जाने पर और रत्न पारखी (जौहरी) के मिलने पर ही पहचाना जाता है। वैसे ही पुरुष की परीक्षा समय पड़ने पर उसके स्वभाव से ही (उसका चरित्र देखकर) हो जाती है॥3॥
अनुचित आजु कहब अस मोरा। सोक सनेहँ सयानप थोरा॥
सुनि सुरसरि सम पावनि बानी। भईं सनेह बिकल सब रानी॥4॥
…I admit my words today may be untimely, but wisdom often falters in moments of sorrow and deep affection.” Hearing Kaushalya ji’s words, pure like the waters of the celestial river Ganga, all the Queens were overcome with love.
किन्तु आज मेरा ऐसा कहना भी अनुचित है। शोक और स्नेह में सयानापन (विवेक) कम हो जाता है (लोग कहेंगे कि मैं स्नेहवश भरत की बड़ाई कर रही हूँ)। कौसल्याजी की गंगाजी के समान पवित्र करने वाली वाणी सुनकर सब रानियाँ स्नेह के मारे विकल हो उठीं॥4॥
* कौसल्या कह धीर धरि सुनहु देबि मिथिलेसि।
को बिबेकनिधि बल्लभहि तुम्हहि सकइ उपदेसि॥283॥
Queen Kaushalya composed herself and said to Queen Sunayana, “O’ Queen of Mithila, you are a treasure of wisdom and dearly beloved by the King of Mithila, Janak ji. Who could truly be capable of offering you counsel?…
कौसल्याजी ने फिर धीरज धरकर कहा- हे देवी मिथिलेश्वरी! सुनिए, ज्ञान के भंडार श्री जनकजी की प्रिया आपको कौन उपदेश दे सकता है?॥283॥
* रानि राय सन अवसरु पाई। अपनी भाँति कहब समुझाई॥
रखिअहिं लखनु भरतु गवनहिं बन। जौं यह मत मानै महीप मन॥1॥
…O’ Queen, when you find the right moment, gently advise the King in your own way to keep Lakshman here and send Bharat to the forest with Ram. If this counsel finds favour in the King’s heart,…
हे रानी! मौका पाकर आप राजा को अपनी ओर से जहाँ तक हो सके समझाकर कहिएगा कि लक्ष्मण को घर रख लिया जाए और भरत वन को जाएँ। यदि यह राय राजा के मन में (ठीक) जँच जाए,॥1॥
तौ भल जतनु करब सुबिचारी। मोरें सोचु भरत कर भारी॥
गूढ़ सनेह भरत मन माहीं। रहें नीक मोहि लागत नाहीं॥2॥
…then Janak ji should, after due deliberation, endeavour to act accordingly. My greatest concern is for Bharat, his heart is filled with profound love for Ram. I fear that if he remains at home, he may suffer so deeply from separation that, like King Dashrath, he might even contemplate giving up his life.”
तो भलीभाँति खूब विचारकर ऐसा यत्न करें। मुझे भरत का अत्यधिक सोच है। भरत के मन में गूढ़ प्रेम है। उनके घर रहने में मुझे भलाई नहीं जान पड़ती (यह डर लगता है कि उनके प्राणों को कोई भय न हो जाए)॥2॥
लखि सुभाउ सुनि सरल सुबानी। सब भइ मगन करुन रस रानी॥
नभ प्रसून झरि धन्य धन्य धुनि। सिथिल सनेहँ सिद्ध जोगी मुनि॥3॥
Upon seeing Kaushalya ji’s pure love and hearing her heartfelt, guileless words, all the Queens were filled with deep sorrow. Flowers showered from the sky to the sound of divine applause, and the enlightened Saints, Hermits, and Sages were overcome with emotion.
कौसल्याजी का स्वभाव देखकर और उनकी सरल और उत्तम वाणी को सुनकर सब रानियाँ करुण रस में निमग्न हो गईं। आकाश से पुष्प वर्षा की झड़ी लग गई और धन्य-धन्य की ध्वनि होने लगी। सिद्ध, योगी और मुनि स्नेह से शिथिल हो गए॥3॥
सबु रनिवासु बिथकि लखि रहेऊ। तब धरि धीर सुमित्राँ कहेऊ॥
देबि दंड जुग जामिनि बीती। राम मातु सुनि उठी सप्रीती॥4॥
The assembly of Queens was astonished at this sight. Composing herself, Queen Sumitra said, “O’ Lady, nearly forty-eight minutes of the night have passed.” Hearing her words, Shri Ram’s mother, Kaushalya ji, rose lovingly from her seat.
सारा रनिवास देखकर थकित रह गया (निस्तब्ध हो गया), तब सुमित्राजी ने धीरज करके कहा कि हे देवी! दो घड़ी रात बीत गई है। यह सुनकर श्री रामजी की माता कौसल्याजी प्रेमपूर्वक उठीं-॥4॥
थ बेगि पाउ धारिअ थलहि कह सनेहँ सतिभाय।
हमरें तौ अब ईस गति कै मिथिलेस सहाय॥284॥
Kaushalya ji said with warmth and sincerity, “You may now quickly return to your camp. Our destiny is now in the hands of God (Lord Shiv) or the Lord of Mithila, our steadfast pillar of strength.”
और प्रेम सहित सद्भाव से बोलीं- अब आप शीघ्र डेरे को पधारिए। हमारे तो अब ईश्वर ही गति हैं, अथवा मिथिलेश्वर जनकजी सहायक हैं॥284॥
* लखि सनेह सुनि बचन बिनीता। जनकप्रिया गह पाय पुनीता॥
देबि उचित असि बिनय तुम्हारी। दसरथ घरिनि राम महतारी॥1॥
Upon seeing Kaushalya ji’s affection and hearing her humble words, Sunayana ji, beloved of King Janak, reverently touched her sacred feet. She said, “O’ Dear Lady, why should you not speak such gentle words? After all, you are the honoured wife of King Dashrath and the Mother of Shri Ram…
कौसल्याजी के प्रेम को देखकर और उनके विनम्र वचनों को सुनकर जनकजी की प्रिय पत्नी ने उनके पवित्र चरण पकड़ लिए और कहा- हे देवी! आप राजा दशरथजी की रानी और श्री रामजी की माता हैं। आपकी ऐसी नम्रता उचित ही है॥1॥
प्रभु अपने नीचहु आदरहीं। अगिनि धूम गिरि सिर तिनु धरहीं॥
सेवकु राउ करम मन बानी। सदा सहाय महेसु भवानी॥2॥
…The Lord always honours His servants, just as fire adorns smoke and mountains bear grass atop their peaks. King Janak is your servant in thought, word, and deed, and Lord Mahesh with Goddess Bhawani are ever your well-wishers and steadfast supporters…
प्रभु अपने निज जनों का भी आदर करते हैं। अग्नि धुएँ को और पर्वत तृण (घास) को अपने सिर पर धारण करते हैं। हमारे राजा तो कर्म, मन और वाणी से आपके सेवक हैं और सदा सहायक तो श्री महादेव-पार्वतीजी हैं॥2॥
रउरे अंग जोगु जग को है। दीप सहाय की दिनकर सोहै॥
रामु जाइ बनु करि सुर काजू। अचल अवधपुर करिहहिं राजू॥3॥
…Who in this world could possibly be your supporter? Can a lamp gain renown by aiding the Sun? By going to the forest, Ram will accomplish the mission of the Demigods, and thereafter He will return to Ayodhya to reign forever…
आपका सहायक होने योग्य जगत में कौन है? दीपक सूर्य की सहायता करने जाकर कहीं शोभा पा सकता है? श्री रामचन्द्रजी वन में जाकर देवताओं का कार्य करके अवधपुरी में अचल राज्य करेंगे॥3॥
अमर नाग नर राम बाहुबल। सुख बसिहहिं अपनें अपनें थल॥
यह सब जागबलिक कहि राखा। देबि न होइ मुधा मुनि भाषा॥4॥
…The Demigods, serpents, and humans will dwell happily in their respective abodes through the grace of Ram’s mighty arms. Sage Yagyavalkya has already foretold this, and dear Lady, the words of the Sages can never be futile or untrue.”
देवता, नाग और मनुष्य सब श्री रामचन्द्रजी की भुजाओं के बल पर अपने-अपने स्थानों (लोकों) में सुखपूर्वक बसेंगे। यह सब याज्ञवल्क्य मुनि ने पहले ही से कह रखा है। हे देवि! मुनि का कथन व्यर्थ (झूठा) नहीं हो सकता॥4॥
* अस कहि पग परि प्रेम अति सिय हित बिनय सुनाइ।
सिय समेत सियमातु तब चली सुआयसु पाइ॥285॥
After saying this, Queen Sunaina lovingly bowed at Kaushalya ji’s feet and humbly asked to take Sita ji with her. With Kaushalya ji’s gracious consent, she took Sita ji along with her.
ऐसा कहकर बड़े प्रेम से पैरों पड़कर सीताजी (को साथ भेजने) के लिए विनती करके और सुंदर आज्ञा पाकर तब सीताजी समेत सीताजी की माता डेरे को चलीं॥285॥
* प्रिय परिजनहि मिली बैदेही। जो जेहि जोगु भाँति तेहि तेही॥
तापस बेष जानकी देखी। भा सबु बिकल बिषाद बिसेषी॥1॥
Sita ji then warmly greeted each of Her beloved relatives according to their relationship with Her. Seeing Sita ji in hermit attire, everyone was overcome with distress and deep sorrow.
जानकीजी अपने प्यारे कुटुम्बियों से- जो जिस योग्य था, उससे उसी प्रकार मिलीं। जानकीजी को तपस्विनी के वेष में देखकर सभी शोक से अत्यन्त व्याकुल हो गए॥1॥
जनक राम गुर आयसु पाई। चले थलहि सिय देखी आई॥
लीन्हि लाइ उर जनक जानकी। पाहुनि पावन प्रेम प्रान की॥2॥
In the meantime, with Guru Vashishth ji’s consent, King Janak departed for his camp later that night. When he saw Janaki ji there, he lovingly embraced his daughter, the dearest treasure of his pure love and life.
जनकजी श्री रामजी के गुरु वशिष्ठजी की आज्ञा पाकर डेरे को चले और आकर उन्होंने सीताजी को देखा। जनकजी ने अपने पवित्र प्रेम और प्राणों की पाहुनी जानकीजी को हृदय से लगा लिया॥2॥
उर उमगेउ अंबुधि अनुरागू। भयउ भूप मनु मनहुँ पयागू॥
सिय सनेह बटु बाढ़त जोहा। ता पर राम पेम सिसु सोहा॥3॥
King Janak’s heart surged with an ocean of parental affection, and his mind became like Prayag (the holy confluence of rivers) itself. Within that ocean, he beheld the imperishable banyan tree of Goddess Sita’s divine love growing ever more splendid. Upon that tree, the child-form of Shri Ram (as once revealed to Sage Markandey), the embodiment of pure love, was shining beautifully.
उनके हृदय में (वात्सल्य) प्रेम का समुद्र उमड़ पड़ा। राजा का मन मानो प्रयाग हो गया। उस समुद्र के अंदर उन्होंने (आदि शक्ति) सीताजी के (अलौकिक) स्नेह रूपी अक्षयवट को बढ़ते हुए देखा। उस (सीताजी के प्रेम रूपी वट) पर श्री रामजी का प्रेम रूपी बालक (बाल रूप धारी भगवान) सुशोभित हो रहा है॥3॥
चिरजीवी मुनि ग्यान बिकल जनु। बूड़त लहेउ बाल अवलंबनु॥
मोह मगन मति नहिं बिदेह की। महिमा सिय रघुबर सनेह की॥4॥
King Janak’s wisdom, personified as the immortal Sage Markandey, was greatly bewildered and nearly submerged in the waters of divine love, until he found support in the infant form of Shri Ram and was thus saved. Though Janak ji’s mind remained untouched by worldly infatuation, it was the splendour of his pure, untainted love for Shri Raghuveer and Sita ji that shone forth.
जनकजी का ज्ञान रूपी चिरंजीवी (मार्कण्डेय) मुनि व्याकुल होकर डूबते-डूबते मानो उस श्री राम प्रेम रूपी बालक का सहारा पाकर बच गया। वस्तुतः (ज्ञानिशिरोमणि) विदेहराज की बुद्धि मोह में मग्न नहीं है। यह तो श्री सीता-रामजी के प्रेम की महिमा है (जिसने उन जैसे महान ज्ञानी के ज्ञान को भी विकल कर दिया)॥4॥
* सिय पितु मातु सनेह बस बिकल न सकी सँभारि।
धरनिसुताँ धीरजु धरेउ समउ सुधरमु बिचारि॥286॥
Overwhelmed with love for Her father and mother, Sita ji could not contain Her emotions. Yet, as the Daughter of the Earth (the very embodiment of patience), She soon regained Her composure, mindful of the significance of the moment and Her duty.
पिता-माता के प्रेम के मारे सीताजी ऐसी विकल हो गईं कि अपने को सँभाल न सकीं। (परन्तु परम धैर्यवती) पृथ्वी की कन्या सीताजी ने समय और सुंदर धर्म का विचार कर धैर्य धारण किया॥286॥
* तापस बेष जनक सिय देखी। भयउ पेमु परितोषु बिसेषी॥
पुत्रि पबित्र किए कुल दोऊ। सुजस धवल जगु कह सबु कोऊ॥1॥
Upon seeing Sita ji in hermit attire, he was filled with love and contentment. With pride he praised, “O’ Daughter, You have sanctified both lineages of our family. Your glory shines across the world, and all acknowledge it…
सीताजी को तपस्विनी वेष में देखकर जनकजी को विशेष प्रेम और संतोष हुआ। (उन्होंने कहा-) बेटी! तूने दोनों कुल पवित्र कर दिए। तेरे निर्मल यश से सारा जगत उज्ज्वल हो रहा है, ऐसा सब कोई कहते हैं॥1॥