Day 6 of Navah Parayan Reading program Day 6 / 9
जिति सुरसरि कीरति सरि तोरी। गवनु कीन्ह बिधि अंड करोरी॥
गंग अवनि थल तीनि बड़ेरे। एहिं किए साधु समाज घनेरे॥2॥
…Your glorious fame has surpassed even that of the celestial river Ganga, for it has spread through countless Universes. While Ganga ji has bestowed her sanctity upon only three places on Earth (Haridwar, Prayagraj, and Gangasagar), Your virtuous renown has graced and elevated innumerable assemblies of revered Sages.”
तेरी कीर्ति रूपी नदी देवनदी गंगाजी को भी जीतकर (जो एक ही ब्रह्माण्ड में बहती है) करोड़ों ब्रह्माण्डों में बह चली है। गंगाजी ने तो पृथ्वी पर तीन ही स्थानों (हरिद्वार, प्रयागराज और गंगासागर) को बड़ा (तीर्थ) बनाया है। पर तेरी इस कीर्ति नदी ने तो अनेकों संत समाज रूपी तीर्थ स्थान बना दिए हैं॥2॥
पितु कह सत्य सनेहँ सुबानी। सीय सकुच महुँ मनहुँ समानी॥
पुनि पितु मातु लीन्हि उर लाई। सिख आसिष हित दीन्हि सुहाई॥3॥
Upon hearing Her father’s heartfelt and affectionate praise, it seemed as though Sita ji’s heart became immersed in a sea of bashfulness. Once again, Her parents embraced Her warmly, offering their loving counsel and bestowing their auspicious blessings.
पिता जनकजी ने तो स्नेह से सच्ची सुंदर वाणी कही, परन्तु अपनी बड़ाई सुनकर सीताजी मानो संकोच में समा गईं। पिता-माता ने उन्हें फिर हृदय से लगा लिया और हितभरी सुंदर सीख और आशीष दिया॥3॥
कहति न सीय सकुचि मन माहीं। इहाँ बसब रजनीं भल नाहीं॥
लखि रुख रानि जनायउ राऊ। हृदयँ सराहत सीलु सुभाऊ॥4॥
Sita ji remained silent but felt a quiet unease in Her heart. She thought it would be more fitting to spend the night with Shri Ram and His mothers rather than staying with Her own parents. Her mother, sensing Her thoughts, shared them with King Janak, and in their hearts, both parents praised Sita ji’s gracious and thoughtful nature.
सीताजी कुछ कहती नहीं हैं, परन्तु सकुचा रही हैं कि रात में (सासुओं की सेवा छोड़कर) यहाँ रहना अच्छा नहीं है। रानी सुनयनाजी ने जानकीजी का रुख देखकर (उनके मन की बात समझकर) राजा जनकजी को जना दिया। तब दोनों अपने हृदयों में सीताजी के शील और स्वभाव की सराहना करने लगे॥4॥
* बार बार मिलि भेंटि सिय बिदा कीन्हि सनमानि।
कही समय सिर भरत गति रानि सुबानि सयानि॥287॥
After embracing Sita ji repeatedly, she was respectfully escorted to Her camp. Then, at an opportune moment, the wise Queen Sunaina gently shared with the King the details of Bharat ji’s emotional state.
राजा-रानी ने बार-बार मिलकर और हृदय से लगाकर तथा सम्मान करके सीताजी को विदा किया। चतुर रानी ने समय पाकर राजा से सुंदर वाणी में भरतजी की दशा का वर्णन किया॥287॥
* सुनि भूपाल भरत ब्यवहारू। सोन सुगंध सुधा ससि सारू॥
मूदे सजन नयन पुलके तन। सुजसु सराहन लगे मुदित मन॥1॥
Upon hearing of Bharat ji’s renowned conduct, like gold imbued with fragrance and the sweet nectar of the Moon, the King was overcome with affection. Closing his eyes, a thrill passed through his body, and with joy he began to sing the praises of Shri Bharat’s splendid reputation.
सोने में सुगंध और (समुद्र से निकली हुई) सुधा में चन्द्रमा के सार अमृत के समान भरतजी का व्यवहार सुनकर राजा ने (प्रेम विह्वल होकर) अपने (प्रेमाश्रुओं के) जल से भरे नेत्रों को मूँद लिया (वे भरतजी के प्रेम में मानो ध्यानस्थ हो गए)। वे शरीर से पुलकित हो गए और मन में आनंदित होकर भरतजी के सुंदर यश की सराहना करने लगे॥1॥
सावधान सुनु सुमुखि सुलोचनि। भरत कथा भव बंध बिमोचनि॥
धरम राजनय ब्रह्मबिचारू। इहाँ जथामति मोर प्रचारू॥2॥
King Janak said, “O’ Beautiful-faced, lovely-eyed Sunaina, listen closely, the glorious tale of Bharat has the power to free people from the cycle of worldly existence. I do have some understanding of righteousness, politics, and contemplation of the Supreme, according to my intellect,…
(वे बोले-) हे सुमुखि! हे सुनयनी! सावधान होकर सुनो। भरतजी की कथा संसार के बंधन से छुड़ाने वाली है। धर्म, राजनीति और ब्रह्मविचार- इन तीनों विषयों में अपनी बुद्धि के अनुसार मेरी (थोड़ी-बहुत) गति है (अर्थात इनके संबंध में मैं कुछ जानता हूँ)॥2॥
सो मति मोरि भरत महिमाही। कहै काह छलि छुअति न छाँही॥
बिधि गनपति अहिपति सिव सारद। कबि कोबिद बुध बुद्धि बिसारद॥3॥
…but my mind cannot attempt to describe Bharat’s glory. Even with the cleverest expression, it could not touch the shadow of his fame. Lord Brahma, Lord Ganesh, the King of Serpents (Shesh ji), Lord Shiv, Goddess Sharda (Saraswati ji), poets, scholars, pundits, and wise men,…
वह (धर्म, राजनीति और ब्रह्मज्ञान में प्रवेश रखने वाली) मेरी बुद्धि भरतजी की महिमा का वर्णन तो क्या करे, छल करके भी उसकी छाया तक को नहीं छू पाती! ब्रह्माजी, गणेशजी, शेषजी, महादेवजी, सरस्वतीजी, कवि, ज्ञानी, पण्डित और बुद्धिमान-॥3॥
भरत चरित कीरति करतूती। धरम सील गुन बिमल बिभूती॥
समुझत सुनत सुखद सब काहू। सुचि सुरसरि रुचि निदर सुधाहू॥4॥
…all take delight in hearing and reflecting upon Bharat’s character, renown, deeds, righteousness, gentleness, virtues, and sacred fame. His character surpasses the purity of the Ganga river and the sweetness of nectar…
सब किसी को भरतजी के चरित्र, कीर्ति, करनी, धर्म, शील, गुण और निर्मल ऐश्वर्य समझने में और सुनने में सुख देने वाले हैं और पवित्रता में गंगाजी का तथा स्वाद (मधुरता) में अमृत का भी तिरस्कार करने वाले हैं॥4॥
* निरवधि गुन निरुपम पुरुषु भरतु भरत सम जानि।
कहिअ सुमेरु कि सेर सम कबिकुल मति सकुचानि॥288॥
…Bharat holds countless virtues beyond compare, and only Bharat can truly be measured against himself. To equate him with anyone or anything else would be like describing the mighty Sumeru mountain as something weighing merely a kilogram. Even the minds of poets falter when attempting to capture the vastness of Bharat’s virtues…
भरतजी असीम गुण सम्पन्न और उपमारहित पुरुष हैं। भरतजी के समान बस, भरतजी ही हैं, ऐसा जानो। सुमेरु पर्वत को क्या सेर के बराबर कह सकते हैं? इसलिए (उन्हें किसी पुरुष के साथ उपमा देने में) कवि समाज की बुद्धि भी सकुचा गई!॥288॥
* अगम सबहि बरनत बरबरनी। जिमि जलहीन मीन गमु धरनी॥
भरत अमित महिमा सुनु रानी। जानहिं रामु न सकहिं बखानी॥1॥
…O’ Fair-skinned lady, to describe the virtues of Bharat is as impossible as a fish attempting to walk on dry land. Lord Ram Himself knows the extent of Bharat’s fame, yet even He is humbled when it comes to expressing the boundless glory of Bharat, O’ Queen.”
हे श्रेष्ठ वर्णवाली! भरतजी की महिमा का वर्णन करना सभी के लिए वैसे ही अगम है जैसे जलरहित पृथ्वी पर मछली का चलना। हे रानी! सुनो, भरतजी की अपरिमित महिमा को एक श्री रामचन्द्रजी ही जानते हैं, किन्तु वे भी उसका वर्णन नहीं कर सकते॥1॥
बरनि सप्रेम भरत अनुभाऊ। तिय जिय की रुचि लखि कह राऊ॥
बहुरहिं लखनु भरतु बन जाहीं। सब कर भल सब के मन माहीं॥2॥
In this way, King Janak, after extolling Bharat’s greatness and honouring his wife’s innermost feelings and heart’s desire, proclaimed, “Lakshman should return to Ayodhya, and Bharat should accompany Ram to the forest. This decision will be beneficial for all and is what everyone, deep in their hearts, truly wishes for…
इस प्रकार प्रेमपूर्वक भरतजी के प्रभाव का वर्णन करके, फिर पत्नी के मन की रुचि जानकर राजा ने कहा- लक्ष्मणजी लौट जाएँ और भरतजी वन को जाएँ, इसमें सभी का भला है और यही सबके मन में है॥2॥
देबि परन्तु भरत रघुबर की। प्रीति प्रतीति जाइ नहिं तरकी॥
भरतु अवधि सनेह ममता की। जद्यपि रामु सीम समता की॥3॥
…But, dear Lady, when it comes to Bharat and Ram, no one can fathom the depth of love and trust they share. Bharat’s affection and warmth are boundless, while Shri Ram’s self-control is beyond measure…
परन्तु हे देवि! भरतजी और श्री रामचन्द्रजी का प्रेम और एक-दूसरे पर विश्वास, बुद्धि और विचार की सीमा में नहीं आ सकता। यद्यपि श्री रामचन्द्रजी समता की सीमा हैं, तथापि भरतजी प्रेम और ममता की सीमा हैं॥3॥
परमारथ स्वारथ सुख सारे। भरत न सपनेहुँ मनहुँ निहारे॥
साधन सिद्धि राम पग नेहू। मोहि लखि परत भरत मत एहू॥4॥
…Bharat’s sole, unwavering devotion is at the feet of Shri Ram. He has no desire for either worldly pleasures or spiritual accomplishments, nor does he seek personal comforts, even in his dreams. His only duty and ultimate purpose in life is devotion to Ram’s feet. Such is my reflection on Bharat in my thoughts…
(श्री रामचन्द्रजी के प्रति अनन्य प्रेम को छोड़कर) भरतजी ने समस्त परमार्थ, स्वार्थ और सुखों की ओर स्वप्न में भी मन से भी नहीं ताका है। श्री रामजी के चरणों का प्रेम ही उनका साधन है और वही सिद्धि है। मुझे तो भरतजी का बस, यही एक मात्र सिद्धांत जान पड़ता है॥4॥
* भोरेहुँ भरत न पेलिहहिं मनसहुँ राम रजाइ।
करिअ न सोचु सनेह बस कहेउ भूप बिलखाइ॥289॥
…Bharat will never disobey Shri Ram’s orders in his heart. Therefore, we should not worry, under the influence of affection,” the King spoke firmly with conviction.
राजा ने बिलखकर (प्रेम से गद्गद होकर) कहा- भरतजी भूलकर भी श्री रामचन्द्रजी की आज्ञा को मन से भी नहीं टालेंगे। अतः स्नेह के वश होकर चिंता नहीं करनी चाहिए॥289॥
* राम भरत गुन गनत सप्रीती। निसि दंपतिहि पलक सम बीती॥
राज समाज प्रात जुग जागे। न्हाइ न्हाइ सुर पूजन लागे॥1॥
In this way, as King Janak and his Queen lovingly recounted the countless virtues of Shri Ram and Shri Bharat, the night passed swiftly. With the break of dawn, both parties awoke, and after bathing, they began their worship of the Gods.
श्री रामजी और भरतजी के गुणों की प्रेमपूर्वक गणना करते (कहते-सुनते) पति-पत्नी को रात पलक के समान बीत गई। प्रातःकाल दोनों राजसमाज जागे और नहा-नहाकर देवताओं की पूजा करने लगे॥1॥
गे नहाइ गुर पहिं रघुराई। बंदि चरन बोले रुख पाई॥
नाथ भरतु पुरजन महतारी। सोक बिकल बनबास दुखारी॥2॥
After bathing, Shri Raghurai went to His Guru and bowed at Guru Vashishth’s feet. With his permission, Shri Ram spoke, “O’ Lord, Bharat, the citizens, and all the mothers are weighed down with grief and are facing great hardship during their stay in the forest…
श्री रघुनाथजी स्नान करके गुरु वशिष्ठजी के पास गए और चरणों की वंदना करके उनका रुख पाकर बोले- हे नाथ! भरत, अवधपुर वासी तथा माताएँ, सब शोक से व्याकुल और वनवास से दुःखी हैं॥2॥
सहित समाज राउ मिथिलेसू। बहुत दिवस भए सहत कलेसू॥
उचित होइ सोइ कीजिअ नाथा। हित सबही कर रौरें हाथा॥3॥
…Even the King of Mithila, together with his people, has endured the hardships of the forest for many days. Therefore, please act as you deem appropriate. The well-being of all rests in your hands.”
मिथिलापति राजा जनकजी को भी समाज सहित क्लेश सहते बहुत दिन हो गए, इसलिए हे नाथ! जो उचित हो वही कीजिए। आप ही के हाथ सभी का हित है॥3॥
अस कहि अति सकुचे रघुराऊ। मुनि पुल के लखि सीलु सुभाऊ॥
तुम्ह बिनु राम सकल सुख साजा। नरक सरिस दुहु राज समाजा॥4॥
Saying these words, Shri Raghuveer became deeply modest. Seeing His humility, Sage Vashishth was overwhelmed with love. He said, “O’ Ram, without You, all abundance and pleasures are like hell to the people of both royal camps…
ऐसा कहकर श्री रघुनाथजी अत्यन्त ही सकुचा गए। उनका शील स्वभाव देखकर (प्रेम और आनंद से) मुनि वशिष्ठजी पुलकित हो गए। (उन्होंने खुलकर कहा-) हे राम! तुम्हारे बिना (घर-बार आदि) सम्पूर्ण सुखों के साज दोनों राजसमाजों को नरक के समान हैं॥4॥
* प्रान-प्रान के जीव के जिव सुख के सुख राम।
तुम्ह तजि तात सोहात गृह जिन्हहि तिन्हहि बिधि बाम॥290॥
….You are the life of all lives, the soul of every soul, and the source of true happiness. My dear, for those who find joy in their homes without You, fate has surely turned against them…
हे राम! तुम प्राणों के भी प्राण, आत्मा के भी आत्मा और सुख के भी सुख हो। हे तात! तुम्हें छोड़कर जिन्हें घर सुहाता है, उन्हे विधाता विपरीत है॥290॥
* सो सुखु करमु धरमु जरि जाऊ। जहँ न राम पद पंकज भाऊ॥
जोगु कुजोगु ग्यानु अग्यानू। जहँ नहिं राम प्रेम परधानू॥1॥
…Where there is no love for Shri Ram’s lotus feet, let such happiness, deeds, and duties be reduced to ashes. Where love for Shri Ram is not supreme, all yogic practices are worthless, and all knowledge turns into ignorance…
जहाँ श्री राम के चरण कमलों में प्रेम नहीं है, वह सुख, कर्म और धर्म जल जाए, जिसमें श्री राम प्रेम की प्रधानता नहीं है, वह योग कुयोग है और वह ज्ञान अज्ञान है॥1॥
तुम्ह बिनु दुखी सुखी तुम्ह तेहीं। तुम्ह जानहु जिय जो जेहि केहीं॥
राउर आयसु सिर सबही कें। बिदित कृपालहि गति सब नीकें॥2॥
…Without You, people are left in sorrow, and whatever joy they find comes only through Your grace. You know the innermost depths of every heart, and Your command is supreme, everyone will accept and follow whatever You say. O’ Compassionate One, You are fully aware of everyone’s condition…
तुम्हारे बिना ही सब दुःखी हैं और जो सुखी हैं वे तुम्हीं से सुखी हैं। जिस किसी के जी में जो कुछ है तुम सब जानते हो। आपकी आज्ञा सभी के सिर पर है। कृपालु (आप) को सभी की स्थिति अच्छी तरह मालूम है॥2॥
आपु आश्रमहि धारिअ पाऊ। भयउ सनेह सिथिल मुनिराऊ॥
करि प्रनामु तब रामु सिधाए। रिषि धरि धीर जनक पहिं आए॥3॥
…Hence, You may now return to the hermitage,” said the Chief of Sages, his body overcome with emotion. Shri Ram then bowed to Guru Vashishth and departed. Regaining his composure, the Sage turned and went to meet King Janak.
अतः आप आश्रम को पधारिए। इतना कह मुनिराज स्नेह से शिथिल हो गए। तब श्री रामजी प्रणाम करके चले गए और ऋषि वशिष्ठजी धीरज धरकर जनकजी के पास आए॥3॥
राम बचन गुरु नृपहि सुनाए। सील सनेह सुभायँ सुहाए॥
महाराज अब कीजिअ सोई। सब कर धरम सहित हित होई॥4॥
The Sage conveyed Shri Ram’s gentle, humble, and affectionate words to the King and said, “O’ King, now undertake only that which will be beneficial for all according to the principles of righteousness…
गुरुजी ने श्री रामचन्द्रजी के शील और स्नेह से युक्त स्वभाव से ही सुंदर वचन राजा जनकजी को सुनाए (और कहा-) हे महाराज! अब वही कीजिए, जिसमें सबका धर्म सहित हित हो॥4॥
* ग्यान निधान सुजान सुचि धरम धीर नरपाल।
तुम्ह बिनु असमंजस समन को समरथ एहि काल॥291॥
…O’ King, you are profoundly wise, devout, and steadfast in upholding righteousness. At this crucial moment, who else but you is capable of resolving this dilemma?”
हे राजन्! तुम ज्ञान के भंडार, सुजान, पवित्र और धर्म में धीर हो। इस समय तुम्हारे बिना इस दुविधा को दूर करने में और कौन समर्थ है?॥291॥
* सुनि मुनि बचन जनक अनुरागे। लखि गति ग्यानु बिरागु बिरागे॥
सिथिल सनेहँ गुनत मन माहीं। आए इहाँ कीन्ह भल नाहीं॥1॥
Hearing Sage Vashishth’s words, King Janak was filled with love. His wisdom and detachment seemed to fade away before such devotion. His body froze with emotion as he thought within his heart, “It was not right for us to have come here.”…
मुनि वशिष्ठजी के वचन सुनकर जनकजी प्रेम में मग्न हो गए। उनकी दशा देखकर ज्ञान और वैराग्य को भी वैराग्य हो गया (अर्थात उनके ज्ञान-वैराग्य छूट से गए)। वे प्रेम से शिथिल हो गए और मन में विचार करने लगे कि हम यहाँ आए, यह अच्छा नहीं किया॥1॥
रामहि रायँ कहेउ बन जाना। कीन्ह आपु प्रिय प्रेम प्रवाना॥
हम अब बन तें बनहि पठाई। प्रमुदित फिरब बिबेक बड़ाई॥2॥
…King Dashrath had sent Ram to the forest and, unable to bear the pain of separation from his beloved Son, gave up his life. And now, we too will send Ram from one forest to another. Then we will return, proud of our so-called wisdom, as if we have no attachment (while in truth, unlike King Dashrath who died in love for Ram, we will live on after leaving Him in the forest).”
राजा दशरथजी ने श्री रामजी को वन जाने के लिए कहा और स्वयं अपने प्रिय के प्रेम को प्रमाणित (सच्चा) कर दिया (प्रिय वियोग में प्राण त्याग दिए), परन्तु हम अब इन्हें वन से (और गहन) वन को भेजकर अपने विवेक की बड़ाई में आनन्दित होते हुए लौटेंगे (कि हमें जरा भी मोह नहीं है, हम श्री रामजी को वन में छोड़कर चले आए, दशरथजी की तरह मरे नहीं!)॥2॥
तापस मुनि महिसुर सुनि देखी। भए प्रेम बस बिकल बिसेषी॥
समउ समुझि धरि धीरजु राजा। चले भरत पहिं सहित समाजा॥3॥
Witnessing and hearing all this, the Sages, Hermits, and Brahmins were filled with deep emotion. Understanding the gravity of the moment, King Janak composed himself and, together with the gathering, proceeded towards Shri Bharat.
तपस्वी, मुनि और ब्राह्मण यह सब सुन और देखकर प्रेमवश बहुत ही व्याकुल हो गए। समय का विचार करके राजा जनकजी धीरज धरकर समाज सहित भरतजी के पास चले॥3॥
भरत आइ आगें भइ लीन्हे। अवसर सरिस सुआसन दीन्हे॥
तात भरत कह तेरहुति राऊ। तुम्हहि बिदित रघुबीर सुभाऊ॥4॥
Bharat ji stepped forward to receive King Janak and his entourage, respectfully offering them the best seating available under the circumstances. Then King Janak of Tirhut said, “O’ Dear son Bharat, you are well aware of the noble temperament of Shri Raghuveer…
भरतजी ने आकर उन्हें आगे होकर लिया (सामने आकर उनका स्वागत किया) और समयानुकूल अच्छे आसन दिए। तिरहुतराज जनकजी कहने लगे- हे तात भरत! तुमको श्री रामजी का स्वभाव मालूम ही है॥4॥
* राम सत्यब्रत धरम रत सब कर सीलु स्नेहु।
संकट सहत सकोच बस कहिअ जो आयसु देहु ॥292॥
…Shri Ram is unwavering in His vow, the guardian of righteousness, and ever mindful of the love and sentiments of all. Though He silently endures the distress of seeing everyone face the hardships of the forest, His humility restrains Him from asking either the Guru or King Janak to depart. Therefore, whatever counsel you give now shall be conveyed to Him.”
श्री रामचन्द्रजी सत्यव्रती और धर्मपरायण हैं, सबका शील और स्नेह रखने वाले हैं, इसीलिए वे संकोचवश संकट सह रहे हैं, अब तुम जो आज्ञा दो, वह उनसे कही जाए॥292॥
* सुनि तन पुलकि नयन भरि बारी। बोले भरतु धीर धरि भारी॥
प्रभु प्रिय पूज्य पिता सम आपू। कुलगुरु सम हित माय न बापू॥1॥
Janak ji’s words touched Bharat ji’s heart profoundly. Overwhelmed with emotion, his body quivered and tears streamed from his eyes. Composing himself with difficulty, he said, “O’ Lord, you are as dear and honourable to me as my own Father. And when it comes to our family Guru, Vashishth ji, even my parents could not bestow upon me the compassion and grace that he has…
भरतजी यह सुनकर पुलकित शरीर हो नेत्रों में जल भरकर बड़ा भारी धीरज धरकर बोले- हे प्रभो! आप हमारे पिता के समान प्रिय और पूज्य हैं और कुल गुरु श्री वशिष्ठजी के समान हितैषी तो माता-पिता भी नहीं है॥1॥
कौसिकादि मुनि सचिव समाजू। ग्यान अंबुनिधि आपुनु आजू॥
सिसु सेवकु आयसु अनुगामी। जानि मोहि सिख देइअ स्वामी॥2॥
…This noble assembly is blessed with the presence of revered Sages like Vashishth ji, Kaushik ji, and Shatanand ji, together with many Ministers. And now, with your own presence, the very embodiment of wisdom, this gathering is further sanctified. I beg you to see me as your son, your humble servant, ever devoted to your guidance. My Lord, I earnestly seek your precious counsel…
विश्वामित्रजी आदि मुनियों और मंत्रियों का समाज है और आज के दिन ज्ञान के समुद्र आप भी उपस्थित हैं। हे स्वामी! मुझे अपना बच्चा, सेवक और आज्ञानुसार चलने वाला समझकर शिक्षा दीजिए॥2॥
एहिं समाज थल बूझब राउर। मौन मलिन मैं बोलब बाउर॥
छोटे बदन कहउँ बड़ि बाता। छमब तात लखि बाम बिधाता॥3॥
..You have asked me to share my opinion in this sacred and respected assembly. If I remain silent, it may be thought that some wrong intention lies within me. Yet if I speak here, it would seem audacious and even foolish in the presence of my revered elders. Still, My Lord, I beg your pardon and will speak, for it appears that destiny itself is set against me…
इस समाज और (पुण्य) स्थल में आप (जैसे ज्ञानी और पूज्य) का पूछना! इस पर यदि मैं मौन रहता हूँ तो मलिन समझा जाऊँगा और बोलना पागलपन होगा तथापि मैं छोटे मुँह बड़ी बात कहता हूँ। हे तात! विधाता को प्रतिकूल जानकर क्षमा कीजिएगा॥3॥
आगम निगम प्रसिद्ध पुराना। सेवाधरमु कठिन जगु जाना॥
स्वामि धरम स्वारथहि बिरोधू। बैरु अंध प्रेमहि न प्रबोधू॥4॥|
…It is well attested in the Vedas, the Scriptures, and the Puranas, and widely recognised throughout the world, that the duty of serving others is among the most difficult of tasks. The duty owed to one’s master often stands in conflict with one’s own self-interest. Hatred blinds the mind, while love clouds wisdom…
वेद, शास्त्र और पुराणों में प्रसिद्ध है और जगत जानता है कि सेवा धर्म बड़ा कठिन है। स्वामी धर्म में (स्वामी के प्रति कर्तव्य पालन में) और स्वार्थ में विरोध है (दोनों एक साथ नहीं निभ सकते) वैर अंधा होता है और प्रेम को ज्ञान नहीं रहता (मैं स्वार्थवश कहूँगा या प्रेमवश, दोनों में ही भूल होने का भय है)॥4॥
* राखि राम रुख धरमु ब्रतु पराधीन मोहि जानि।
सब कें संमत सर्ब हित करिअ प्रेमु पहिचानि॥293॥
…Acknowledging my steadfast resolve to obey Shri Ram’s command and respecting His standpoint, while also upholding His vow of truth and righteousness, I humbly ask that you act in a manner that is agreeable and beneficial for all, keeping in mind the deep love and devotion everyone holds for Lord Ram.”
अतएव मुझे पराधीन जानकर (मुझसे न पूछकर) श्री रामचन्द्रजी के रुख (रुचि), धर्म और (सत्य के) व्रत को रखते हुए, जो सबके सम्मत और सबके लिए हितकारी हो आप सबका प्रेम पहचानकर वही कीजिए॥293॥
* भरत बचन सुनि देखि सुभाऊ। सहित समाज सराहत राऊ॥
सुगम अगम मृदु मंजु कठोरे। अरथु अमित अति आखर थोरे॥1॥
Upon hearing Shri Bharat’s words and witnessing his humble nature, the King and the entire assembly praised him. Bharat ji’s speech was simple yet profound, gentle yet resolute. His words were few, but their meaning was infinite.
भरतजी के वचन सुनकर और उनका स्वभाव देखकर समाज सहित राजा जनक उनकी सराहना करने लगे। भरतजी के वचन सुगम और अगम, सुंदर, कोमल और कठोर हैं। उनमें अक्षर थोड़े हैं, परन्तु अर्थ अत्यन्त अपार भरा हुआ है॥1॥
ज्यों मुखु मुकुर मुकुरु निज पानी। गहि न जाइ अस अदभुत बानी॥
भूप भरतू मुनि सहित समाजू। गे जहँ बिबुध कुमुद द्विजराजू॥2॥
Just as the reflection of one’s face in a mirror cannot be grasped, even while the mirror rests in one’s hand, so were the words of Bharat ji, profound yet beyond possession. Thereafter, King Janak, Bharat ji, Sage Vashishth, and the entire assembly proceeded to Shri Ram, the radiant Moon for the lily-like hearts of the Demigods.
जैसे मुख (का प्रतिबिम्ब) दर्पण में दिखता है और दर्पण अपने हाथ में है, फिर भी वह (मुख का प्रतिबिम्ब) पकड़ा नहीं जाता, इसी प्रकार भरतजी की यह अद्भुत वाणी भी पकड़ में नहीं आती (शब्दों से उसका आशय समझ में नहीं आता)। (किसी से कुछ उत्तर देते नहीं बना) तब राजा जनकजी, भरतजी तथा मुनि वशिष्ठजी समाज के साथ वहाँ गए, जहाँ देवता रूपी कुमुदों को खिलाने वाले (सुख देने वाले) चन्द्रमा श्री रामचन्द्रजी थे॥2॥
सुनि सुधि सोच बिकल सब लोगा। मनहुँ मीनगन नव जल जोगा॥
देवँ प्रथम कुलगुर गति देखी। निरखि बिदेह सनेह बिसेषी॥3॥
Hearing this news, everyone became anxious in thought, just as fishes grow restless when stirred by the fresh waters of the first rain. The Demigods first beheld the deeply moved state of the family Guru, Sage Vashisth, and then observed the special affection of King Videh.
यह समाचार सुनकर सब लोग सोच से व्याकुल हो गए, जैसे नए (पहली वर्षा के) जल के संयोग से मछलियाँ व्याकुल होती हैं। देवताओं ने पहले कुलगुरु वशिष्ठजी की (प्रेमविह्वल) दशा देखी, फिर विदेहजी के विशेष स्नेह को देखा,॥3॥
राम भगतिमय भरतु निहारे। सुर स्वारथी हहरि हियँ हारे॥
सब कोउ राम प्रेममय पेखा। भए अलेख सोच बस लेखा॥4॥
Then they turned their gaze to Bharat ji, the very embodiment of unwavering devotion to Shri Ram. Seeing this, the self-seeking Demigods grew disheartened and unsettled (fearing that if Shri Ram were to return to Ayodhya, their own purposes would remain unfulfilled). Watching everyone absorbed in deep love for Shri Ram, they became greatly distressed.
और तब श्री रामभक्ति से ओतप्रोत भरतजी को देखा। इन सबको देखकर स्वार्थी देवता घबड़ाकर हृदय में हार मान गए (निराश हो गए)। उन्होंने सब किसी को श्री राम प्रेम में सराबोर देखा। इससे देवता इतने सोच के वश हो गए कि जिसका कोई हिसाब नहीं॥4॥
* रामु सनेह सकोच बस कह ससोच सुरराजु।
रचहु प्रपंचहि पंच मिलि नाहिं त भयउ अकाजु॥294॥
The King of the Demigods, Lord Indra, spoke with concern, “Shri Ram is bound by love and humility. Unless some of us unite and devise deceitful means, our mission will remain unfulfilled.”
देवराज इन्द्र सोच में भरकर कहने लगे कि श्री रामचन्द्रजी तो स्नेह और संकोच के वश में हैं, इसलिए सब लोग मिलकर कुछ प्रपंच (माया) रचो, नहीं तो काम बिगड़ा (ही समझो)॥294॥
* सुरन्ह सुमिरि सारदा सराही। देबि देव सरनागत पाही॥
फेरि भरत मति करि निज माया। पालु बिबुध कुल करि छल छाया॥1॥|
The Demigods invoked Goddess Saraswati and offered Her praise, saying, “O’ Goddess, we surrender at Your feet, grant us protection. With Your powers of illusion, please influence Shri Bharat’s mind. Preserve the lineage of the Demigods by devising a plan of deception.”
देवताओं ने सरस्वती का स्मरण कर उनकी सराहना (स्तुति) की और कहा- हे देवी! देवता आपके शरणागत हैं, उनकी रक्षा कीजिए। अपनी माया रचकर भरतजी की बुद्धि को फेर दीजिए और छल की छाया कर देवताओं के कुल का पालन (रक्षा) कीजिए॥1॥
बिबुध बिनय सुनि देबि सयानी। बोली सुर स्वारथ जड़ जानी॥
मो सन कहहु भरत मति फेरू। लोचन सहस न सूझ सुमेरू॥2॥
Hearing the plea of the Demigods, the all-knowing Goddess Saraswati reflected that their selfishness had clouded their judgement. She replied, “You seek to sway Bharat’s mind? Tell me, even with a thousand eyes, can you not perceive the splendour of Mount Sumeru? (for Lord Indra bore a thousand invisible eyes upon his body)…
देवताओं की विनती सुनकर और देवताओं को स्वार्थ के वश होने से मूर्ख जानकर बुद्धिमती सरस्वतीजी बोलीं- मुझसे कह रहे हो कि भरतजी की मति पलट दो! हजार नेत्रों से भी तुमको सुमेरू नहीं सूझ पड़ता!॥2॥
बिधि हरि हर माया बड़ि भारी। सोउ न भरत मति सकइ निहारी॥
सो मति मोहि कहत करु भोरी। चंदिनि कर कि चंडकर चोरी॥3॥
…The illusionary power (Maya) of Lord Brahma, Lord Vishnu, and Lord Mahesh is immeasurably strong, yet even that cannot shake Bharat’s mind. And still, you ask me to alter it? Can the gentle rays of the Moon ever diminish the blazing brilliance of the Sun?…
ब्रह्मा, विष्णु और महेश की माया बड़ी प्रबल है! किन्तु वह भी भरतजी की बुद्धि की ओर ताक नहीं सकती। उस बुद्धि को, तुम मुझसे कह रहे हो कि, भोली कर दो (भुलावे में डाल दो)! अरे! चाँदनी कहीं प्रचंड किरण वाले सूर्य को चुरा सकती है?॥3॥
भरत हृदयँ सिय राम निवासू। तहँ कि तिमिर जहँ तरनि प्रकासू॥
अस कहि सारद गइ बिधि लोका। बिबुध बिकल निसि मानहुँ कोका॥4॥
…Bharat’s heart is the sacred abode of Shri Ram and Sita ji. Where the Sun’s brilliance shines, how can darkness ever remain?” With these words, Goddess Saraswati returned to Her abode, where Her consort, Lord Brahma, resides. The Demigods were left distressed, like the Chakva bird at night (longing for its mate under the Moon, yet finding solace only at sunrise).
भरतजी के हृदय में श्री सीता-रामजी का निवास है। जहाँ सूर्य का प्रकाश है, वहाँ कहीं अँधेरा रह सकता है? ऐसा कहकर सरस्वतीजी ब्रह्मलोक को चली गईं। देवता ऐसे व्याकुल हुए जैसे रात्रि में चकवा व्याकुल होता है॥4॥
* सुर स्वारथी मलीन मन कीन्ह कुमंत्र कुठाटु।
रचि प्रपंच माया प्रबल भय भ्रम अरति उचाटु॥295॥
Selfish in nature and malicious at heart, the Demigods devised a wicked scheme. With their powerful illusionary powers, they conjured an atmosphere clouded with fear, delusion, detachment, and apathy.
मलिन मन वाले स्वार्थी देवताओं ने बुरी सलाह करके बुरा ठाट (षड्यन्त्र) रचा। प्रबल माया-जाल रचकर भय, भ्रम, अप्रीति और उच्चाटन फैला दिया॥295॥
* करि कुचालि सोचत सुरराजू। भरत हाथ सबु काजु अकाजू॥
गए जनकु रघुनाथ समीपा। सनमाने सब रबिकुल दीपा॥1॥
After carrying out this wicked scheme, the King of the Demigods, Indra, reflected, “Now, the success or failure of our purpose lies entirely in the hands of Shri Bharat.” Meanwhile, King Janak came before Lord Ram, the radiant light of the Solar dynasty, and Lord Ram received him with warmth and respect.
कुचाल करके देवराज इन्द्र सोचने लगे कि काम का बनना-बिगड़ना सब भरतजी के हाथ है। इधर राजा जनकजी (मुनि वशिष्ठ आदि के साथ) श्री रघुनाथजी के पास गए। सूर्यकुल के दीपक श्री रामचन्द्रजी ने सबका सम्मान किया,॥1॥
समय समाज धरम अबिरोधा। बोले तब रघुबंस पुरोधा॥
जनक भरत संबादु सुनाई। भरत कहाउति कही सुहाई॥2॥
Then Guru Vashishth, the family priest, delivered words favourable to the occasion, in harmony with society and the rules of the Scriptures. He recited the dialogues exchanged between King Janak and Bharat ji, and then repeated Bharat ji’s charming speech.
तब रघुकुल के पुरोहित वशिष्ठजी समय, समाज और धर्म के अविरोधी (अर्थात अनुकूल) वचन बोले। उन्होंने पहले जनकजी और भरतजी का संवाद सुनाया। फिर भरतजी की कही हुई सुंदर बातें कह सुनाईं॥2॥
तात राम जस आयसु देहू। सो सबु करै मोर मत एहू॥
सुनि रघुनाथ जोरि जुग पानी। बोले सत्य सरल मृदु बानी॥3॥
He said, “O’ Son Ram, in my view, whatever command You give should be followed by all with obedience.” Hearing the Guru’s words, Shri Ram folded His palms together and replied with words that were truthful, gentle, and sweet…
(फिर बोले-) हे तात राम! मेरा मत तो यह है कि तुम जैसी आज्ञा दो, वैसा ही सब करें! यह सुनकर दोनों हाथ जोड़कर श्री रघुनाथजी सत्य, सरल और कोमल वाणी बोले-॥3॥
बिद्यमान आपुनि मिथिलेसू। मोर कहब सब भाँति भदेसू॥
राउर राय रजायसु होई। राउरि सपथ सही सिर सोई॥4॥
…“With you and the King of Mithila present, my words would seem improper from every standpoint. I swear by you that whatever commands you and King Janak give shall be regarded as truth by all.”
आपके और मिथिलेश्वर जनकजी के विद्यमान रहते मेरा कुछ कहना सब प्रकार से भद्दा (अनुचित) है। आपकी और महाराज की जो आज्ञा होगी, मैं आपकी शपथ करके कहता हूँ वह सत्य ही सबको शिरोधार्य होगी॥4॥
* राम सपथ सुनि मुनि जनकु सकुचे सभा समेत।
सकल बिलोकत भरत मुखु बनइ न ऊतरु देत॥296॥
When Shri Ram made His solemn vow, Sage Vashishth, King Janak, and the entire assembly were left in awe. All eyes turned to Bharat ji, yet none could find words fitting enough to reply.
श्री रामचन्द्रजी की शपथ सुनकर सभा समेत मुनि और जनकजी सकुचा गए (स्तम्भित रह गए)। किसी से उत्तर देते नहीं बनता, सब लोग भरतजी का मुँह ताक रहे हैं॥296॥
* सभा सकुच बस भरत निहारी। राम बंधु धरि धीरजु भारी॥
कुसमउ देखि सनेहु सँभारा। बढ़त बिंधि जिमि घटज निवारा॥1॥
Seeing the assembly struck with awe, Shri Ram’s brother Bharat ji struggled to keep his composure. Realizing it was not the moment for an outpouring of emotion, he restrained his feelings, just as Sage Agastya once restrained the rising Vindhya mountain range.
भरतजी ने सभा को संकोच के वश देखा। रामबंधु (भरतजी) ने बड़ा भारी धीरज धरकर और कुसमय देखकर अपने (उमड़ते हुए) प्रेम को संभाला, जैसे बढ़ते हुए विन्ध्याचल को अगस्त्यजी ने रोका था॥1॥