Day 6 of Navah Parayan Reading program Day 6 / 9
* सभा सकल सुनि रघुबर बानी। प्रेम पयोधि अमिअँ जनु सानी॥
सिथिल समाज सनेह समाधी। देखि दसा चुप सारद साधी॥1॥
Upon hearing the speech of Shri Raghuveer, which appeared to be infused with the nectar churned from the ocean of love, the entire assembly became still in a trance of affection. Even Goddess Saraswati was rendered speechless at their sight.
श्री रघुनाथजी की वाणी सुनकर, जो मानो प्रेम रूपी समुद्र के (मंथन से निकले हुए) अमृत में सनी हुई थी, सारा समाज शिथिल हो गया, सबको प्रेम समाधि लग गई। यह दशा देखकर सरस्वती ने चुप साध ली॥1॥
भरतहि भयउ परम संतोषू। सनमुख स्वामि बिमुख दुख दोषू॥
मुख प्रसन्न मन मिटा बिषादू। भा जनु गूँगेहि गिरा प्रसादू॥2॥
Bharat ji felt fully gratified on seeing that his Lord was gracious towards him. At once, his sorrow and guilt dissolved. His face brightened with joy, and his anguish vanished, just like when Goddess Saraswati bestows the gift of speech upon one who is mute.
भरतजी को परम संतोष हुआ। स्वामी के सम्मुख (अनुकूल) होते ही उनके दुःख और दोषों ने मुँह मोड़ लिया (वे उन्हें छोड़कर भाग गए)। उनका मुख प्रसन्न हो गया और मन का विषाद मिट गया। मानो गूँगे पर सरस्वती की कृपा हो गई हो॥2॥
कीन्ह सप्रेम प्रनामु बहोरी। बोले पानि पंकरुह जोरी॥
नाथ भयउ सुखु साथ गए को। लहेउँ लाहु जग जनमु भए को॥3॥
Once again, Bharat ji lovingly bowed before Shri Ram. With folded lotus-like hands, he said, “O’ Lord, I feel the very same bliss as if I had gone with You into the forest. Truly, I have received the highest reward of being born into this world…
उन्होंने फिर प्रेमपूर्वक प्रणाम किया और करकमलों को जोड़कर वे बोले- हे नाथ! मुझे आपके साथ जाने का सुख प्राप्त हो गया और मैंने जगत में जन्म लेने का लाभ भी पा लिया॥3॥
अब कृपाल जस आयसु होई। करौं सीस धरि सादर सोई॥
सो अवलंब देव मोहि देई। अवधि पारु पावौं जेहि सेई॥4॥
…O’ Merciful Lord, whatever command You give, I shall bow to it and obey with utmost reverence. Yet, I humbly beg of You, grant me some tangible support, through which I may bear the long fourteen years of Your exile…
हे कृपालु! अब जैसी आज्ञा हो, उसी को मैं सिर पर धर कर आदरपूर्वक करूँ! परन्तु देव! आप मुझे वह अवलम्बन (कोई सहारा) दें, जिसकी सेवा कर मैं अवधि का पार पा जाऊँ (अवधि को बिता दूँ)॥4॥
* देव देव अभिषेक हित गुर अनुसासनु पाइ।
आनेउँ सब तीरथ सलिलु तेहि कहँ काह रजाइ॥307॥
…O’ Lord, O’ Master, with the permission of Guru Vashishth, I had gathered sacred waters from many holy pilgrimages for Your coronation. Now that the ceremony will not take place, what should we do with these sanctified waters?…
हे देव! स्वामी (आप) के अभिषेक के लिए गुरुजी की आज्ञा पाकर मैं सब तीर्थों का जल लेता आया हूँ, उसके लिए क्या आज्ञा होती है?॥307॥
* एकु मनोरथु बड़ मन माहीं। सभयँ सकोच जात कहि नाहीं॥
कहहु तात प्रभु आयसु पाई। बोले बानि सनेह सुहाई॥1॥
…There is a heartfelt wish within me, yet out of fear and hesitation I could not express it.” Hearing this, Lord Ram said with gentle affection, “Tell me, dear brother, what is it?” Thus encouraged, Bharat ji, filled with love and reverence, spoke…
मेरे मन में एक और बड़ा मनोरथ है, जो भय और संकोच के कारण कहा नहीं जाता। (श्री रामचन्द्रजी ने कहा-) हे भाई! कहो। तब प्रभु की आज्ञा पाकर भरतजी स्नेहपूर्ण सुंदर वाणी बोले-॥1॥
चित्रकूट सुचि थल तीरथ बन। खग मृग सर सरि निर्झर गिरिगन॥
प्रभु पद अंकित अवनि बिसेषी। आयसु होइ त आवौं देखी॥2॥
…If You permit, I yearn to return after beholding the sanctity of Chitrakoot, its holy spots, forests, living creatures, sparkling lakes and streams, cascading waterfalls, and lovely mountains, and above all, those sacred places blessed by the imprint of Your divine feet.”
आज्ञा हो तो चित्रकूट के पवित्र स्थान, तीर्थ, वन, पक्षी-पशु, तालाब-नदी, झरने और पर्वतों के समूह तथा विशेष कर प्रभु (आप) के चरण चिह्नों से अंकित भूमि को देख आऊँ॥2॥
अवसि अत्रि आयसु सिर धरहू। तात बिगतभय कानन चरहू॥
मुनि प्रसाद बनु मंगल दाता। पावन परम सुहावन भ्राता॥3॥
Shri Ram replied, “Certainly, with Sage Atri’s permission, you may freely explore the forest. Brother, by the Sage’s blessings, this forest has become a dwelling of all that is auspicious, pure, and supremely beautiful…
(श्री रघुनाथजी बोले-) अवश्य ही अत्रि ऋषि की आज्ञा को सिर पर धारण करो (उनसे पूछकर वे जैसा कहें वैसा करो) और निर्भय होकर वन में विचरो। हे भाई! अत्रि मुनि के प्रसाद से वन मंगलों का देने वाला, परम पवित्र और अत्यन्त सुंदर है-॥3॥
रिषिनायकु जहँ आयसु देहीं। राखेहु तीरथ जलु थल तेहीं॥
सुनि प्रभु बचन भरत सुखु पावा। मुनि पद कमल मुदित सिरु नावा॥4॥
…Wherever the great Sage Atri directs you, there you should offer the sacred waters.” Hearing these words of Shri Ram, Bharat ji was overjoyed and, with deep reverence, bowed joyfully at the Sage’s feet.
और ऋषियों के प्रमुख अत्रिजी जहाँ आज्ञा दें, वहीं (लाया हुआ) तीर्थों का जल स्थापित कर देना। प्रभु के वचन सुनकर भरतजी ने सुख पाया और आनंदित होकर मुनि अत्रिजी के चरणकमलों में सिर नवाया॥4॥
* भरत राम संबादु सुनि सकल सुमंगल मूल।
सुर स्वारथी सराहि कुल बरषत सुरतरु फूल॥308॥
Hearing the sacred dialogue between Lord Ram and Bharat ji, the very source of all auspiciousness, the self-serving host of Demigods rejoiced and praised the Raghu dynasty, showering blossoms of the celestial Kalpavriksh tree from the Heavens.
समस्त सुंदर मंगलों का मूल भरतजी और श्री रामचन्द्रजी का संवाद सुनकर स्वार्थी देवता रघुकुल की सराहना करके कल्पवृक्ष के फूल बरसाने लगे॥308॥
* धन्य भरत जय राम गोसाईं। कहत देव हरषत बरिआईं॥
मुनि मिथिलेस सभाँ सब काहू। भरत बचन सुनि भयउ उछाहू॥1॥
With great joy and excitement, they exclaimed, “Bharat, you are truly blessed! And victory be to Shri Ram, the Lord of all creation and the senses.” (The Demigods rejoiced, assured that Shri Ram would complete the full fourteen years of exile and thereby accomplish their mission of eradicating the demons from the Earth.) At the same time, Sage Vashishth, King Janak of Mithila, and all who were present were filled with deep delight at Bharat ji’s words.
‘भरतजी धन्य हैं, स्वामी श्री रामजी की जय हो!’ ऐसा कहते हुए देवता बलपूर्वक (अत्यधिक) हर्षित होने लगे। भरतजी के वचन सुनकर मुनि वशिष्ठजी, मिथिलापति जनकजी और सभा में सब किसी को बड़ा उत्साह (आनंद) हुआ॥1॥
भरत राम गुन ग्राम सनेहू। पुलकि प्रसंसत राउ बिदेहू॥
सेवक स्वामि सुभाउ सुहावन। नेमु पेमु अति पावन पावन॥2॥
King Videh (Janak ji), overcome with emotion, praised the countless virtues and profound love displayed by Shri Ram and Bharat ji, the sublime bond of servant and master, their unwavering righteousness, and their affection so pure that it could sanctify even the purest of hearts.
भरतजी और श्री रामचन्द्रजी के गुण समूह की तथा प्रेम की विदेहराज जनकजी पुलकित होकर प्रशंसा कर रहे हैं। सेवक और स्वामी दोनों का सुंदर स्वभाव है। इनके नियम और प्रेम पवित्र को भी अत्यन्त पवित्र करने वाले हैं॥2॥
मति अनुसार सराहन लागे। सचिव सभासद सब अनुरागे॥
सुनि सुनि राम भरत संबादू। दुहु समाज हियँ हरषु विषादू॥3॥
The ministers and all present in the assembly offered praise to Shri Ram and Bharat ji, each according to their own wisdom and understanding. Hearing their sacred dialogue, the two groups were moved by contrasting emotions: the people of Ayodhya and Janakpur rejoiced at the tender bond between the brothers, yet their hearts grew heavy with sorrow at the thought of leaving the forest and parting from Shri Ram, Lakshman ji, and Sita ji.
मंत्री और सभासद् सभी प्रेममुग्ध होकर अपनी-अपनी बुद्धि के अनुसार सराहना करने लगे। श्री रामचन्द्रजी और भरतजी का संवाद सुन-सुनकर दोनों समाजों के हृदयों में हर्ष और विषाद (भरतजी के सेवा धर्म को देखकर हर्ष और रामवियोग की सम्भावना से विषाद) दोनों हुए॥3॥
राम मातु दुखु सुखु सम जानी। कहि गुन राम प्रबोधीं रानी॥
एक कहहिं रघुबीर बड़ाई। एक सराहत भरत भलाई॥4॥
Seeing joy and sorrow with equal vision, Kaushalya ji, the Mother of Shri Ram, gently consoled the other Queens and spoke of Lord Ram’s countless virtues. As one Queen glorified Shri Ram, another joyfully praised the noble qualities of Shri Bharat.
श्री रामचन्द्रजी की माता कौसल्याजी ने दुःख और सुख को समान जानकर श्री रामजी के गुण कहकर दूसरी रानियों को धैर्य बँधाया। कोई श्री रामजी की बड़ाई (बड़प्पन) की चर्चा कर रहे हैं, तो कोई भरतजी के अच्छेपन की सराहना करते हैं॥4॥
* अत्रि कहेउ तब भरत सन सैल समीप सुकूप।
राखिअ तीरथ तोय तहँ पावन अमिअ अनूप॥309॥
Sage Atri advised Bharat ji, “Near the Kamadgiri mountain lies a marvellous well. You should pour into it this pure, nectar-like, and matchless holy water.”
तब अत्रिजी ने भरतजी से कहा- इस पर्वत के समीप ही एक सुंदर कुआँ है। इस पवित्र, अनुपम और अमृत जैसे तीर्थजल को उसी में स्थापित कर दीजिए॥309॥
* भरत अत्रि अनुसासन पाई। जल भाजन सब दिए चलाई॥
सानुज आपु अत्रि मुनि साधू। सहित गए जहँ कूप अगाधू॥1॥
Obeying Sage Atri’s command, Bharat ji first sent ahead all the vessels filled with the holy waters. Then, accompanied by his younger brother Shatrughan ji, along with revered Sages and Hermits, he personally went to pour the sacred water into the deep well.
भरतजी ने अत्रिमुनि की आज्ञा पाकर जल के सब पात्र रवाना कर दिए और छोटे भाई शत्रुघ्न, अत्रि मुनि तथा अन्य साधु-संतों सहित आप वहाँ गए, जहाँ वह अथाह कुआँ था॥1॥
पावन पाथ पुन्यथल राखा। प्रमुदित प्रेम अत्रि अस भाषा॥
तात अनादि सिद्ध थल एहू। लोपेउ काल बिदित नहिं केहू॥2॥
He placed all the vessels filled with holy waters at the sacred site. With joy and deep affection, Sage Atri said, “O’ Son, this was once the dwelling place of realized Saints. It has stood here since time immemorial, but as the ages passed it was forgotten, and thus no one knew of it.”
और उस पवित्र जल को उस पुण्य स्थल में रख दिया। तब अत्रि ऋषि ने प्रेम से आनंदित होकर ऐसा कहा- हे तात! यह अनादि सिद्धस्थल है। कालक्रम से यह लोप हो गया था, इसलिए किसी को इसका पता नहीं था॥2॥
तब सेवकन्ह सरस थलुदेखा। कीन्ह सुजल हित कूप बिसेषा॥
बिधि बस भयउ बिस्व उपकारू। सुगम अगम अति धरम बिचारू॥3॥
Bharat ji’s attendants, upon beholding the beauty of the place, cleaned and restored the ruined well to receive the holy waters. By God’s grace, this well became a divine blessing for all creation. What had once been a daunting task (collecting sacred waters from numerous pilgrimages for people to bathe in) was now made easily and joyfully accessible to all for undertaking religious practices.
तब (भरतजी के) सेवकों ने उस जलयुक्त स्थान को देखा और उस सुंदर (तीर्थों के) जल के लिए एक खास कुआँ बना लिया। दैवयोग से विश्वभर का उपकार हो गया। धर्म का विचार जो अत्यन्त अगम था, वह (इस कूप के प्रभाव से) सुगम हो गया॥3॥
भरतकूप अब कहिहहिं लोगा। अति पावन तीरथ जल जोगा॥
प्रेम सनेम निमज्जत प्रानी। होइहहिं बिमल करम मन बानी॥4॥
This well came to be known as “Shri Bharat’s Well.” Sanctified with the holy waters of countless pilgrimages, it became supremely sacred. Whoever immerses themselves in it with devotion and proper rituals attains purity in speech, thought, and action.
अब इसको लोग भरतकूप कहेंगे। तीर्थों के जल के संयोग से तो यह अत्यन्त ही पवित्र हो गया। इसमें प्रेमपूर्वक नियम से स्नान करने पर प्राणी मन, वचन और कर्म से निर्मल हो जाएँगे॥4॥
* कहत कूप महिमा सकल गए जहाँ रघुराउ।
अत्रि सुनायउ रघुबरहि तीरथ पुन्य प्रभाउ॥310॥
While discussing the sanctity of the sacred well, everyone proceeded to the place where Shri Raghuveer was present. There, Sage Atri once again recounted to Shri Raghuveer the divine significance of this holy pilgrimage.
कूप की महिमा कहते हुए सब लोग वहाँ गए जहाँ श्री रघुनाथजी थे। श्री रघुनाथजी को अत्रिजी ने उस तीर्थ का पुण्य प्रभाव सुनाया॥310॥
* कहत धरम इतिहास सप्रीती। भयउ भोरु निसि सो सुख बीती॥
नित्य निबाहि भरत दोउ भाई। राम अत्रि गुर आयसु पाई॥1॥
Affectionately sharing scriptural teachings and stories of the past, the night passed in joy until dawn arrived. After performing their daily rituals, the two brothers, Bharat ji and Shatrughan ji, sought permission from Sage Atri, Guru Vashishth, and Shri Ram.
प्रेमपूर्वक धर्म के इतिहास कहते वह रात सुख से बीत गई और सबेरा हो गया। भरत-शत्रुघ्न दोनों भाई नित्यक्रिया पूरी करके, श्री रामजी, अत्रिजी और गुरु वशिष्ठजी की आज्ञा पाकर,॥1॥
सहित समाज साज सब सादें। चले राम बन अटन पयादें॥
कोमल चरन चलत बिनु पनहीं। भइ मृदु भूमि सकुचि मन मनहीं॥2॥
Together with all the people, simply dressed and barefoot, they set forth into the forest of Chitrakoot, where Shri Ram dwelt. Seeing Bharat ji walk barefoot with his tender feet, the Earth herself was moved with modesty, blushed in reverence, and softened beneath his steps.
समाज सहित सब सादे साज से श्री रामजी के वन में भ्रमण (प्रदक्षिणा) करने के लिए पैदल ही चले। कोमल चरण हैं और बिना जूते के चल रहे हैं, यह देखकर पृथ्वी मन ही मन सकुचाकर कोमल हो गई॥2॥
कुस कंटक काँकरीं कुराईं। कटुक कठोर कुबस्तु दुराईं॥
महि मंजुल मृदु मारग कीन्हे। बहत समीर त्रिबिध सुख लीन्हे॥3॥
Concealing spiky blades of grass, thorns, pebbles, rough patches, and other harsh elements, the Earth fashioned a smooth and graceful pathway. A soft, fragrant, and refreshing breeze blew, filling the air with a delightful atmosphere.
कुश, काँटे, कंकड़ी, दरारों आदि कड़वी, कठोर और बुरी वस्तुओं को छिपाकर पृथ्वी ने सुंदर और कोमल मार्ग कर दिए। सुखों को साथ लिए (सुखदायक) शीतल, मंद, सुगंध हवा चलने लगी॥3॥
सुमन बरषि सुर घन करि छाहीं। बिटप फूलि फलि तृन मृदुताहीं॥
मृग बिलोकि खग बोलि सुबानी। सेवहिं सकल राम प्रिय जानी॥4॥
The Demigods showered flowers along the path, clouds spread a cool shade, trees blossomed and bore fruit, grass softened the Earth, deer cast their charming glances, and birds sang in sweet tones. In this way, all of creation offered its service to Shri Bharat ji, acknowledging him as the beloved of Lord Ram.
रास्ते में देवता फूल बरसाकर, बादल छाया करके, वृक्ष फूल-फलकर, तृण अपनी कोमलता से, मृग (पशु) देखकर और पक्षी सुंदर वाणी बोलकर सभी भरतजी को श्री रामचन्द्रजी के प्यारे जानकर उनकी सेवा करने लगे॥4॥
* सुलभ सिद्धि सब प्राकृतहु राम कहत जमुहात।
राम प्रानप्रिय भरत कहुँ यह न होइ बड़ि बात॥311॥
Even if one happens to utter “Ram” in the midst of a yawn, they effortlessly draw all accomplishments towards themselves. How then could it be surprising that all these comforts hastened to serve Bharat ji, who was as dear to Shri Ram as His very life?
जब एक साधारण मनुष्य को भी (आलस्य से) जँभाई लेते समय ‘राम’ कह देने से ही सब सिद्धियाँ सुलभ हो जाती हैं, तब श्री रामचन्द्रजी के प्राण प्यारे भरतजी के लिए यह कोई बड़ी (आश्चर्य की) बात नहीं है॥311॥
* एहि बिधि भरतु फिरत बन माहीं। नेमु प्रेमु लखि मुनि सकुचाहीं॥
पुन्य जलाश्रय भूमि बिभागा। खग मृग तरु तृन गिरि बन बागा॥1॥
Bharat ji wandered through the forest in this manner. The Sages were profoundly moved by the royal Prince’s extraordinary devotion and righteousness, virtues surpassing even those of dispassionate Hermits and realized Saints. The sacred lakes and streams, the lands and groves, the birds and animals, the trees and grasses, the hills and forests,…
इस प्रकार भरतजी वन में फिर रहे हैं। उनके नियम और प्रेम को देखकर मुनि भी सकुचा जाते हैं। पवित्र जल के स्थान (नदी, बावली, कुंड आदि) पृथ्वी के पृथक-पृथक भाग, पक्षी, पशु, वृक्ष, तृण (घास), पर्वत, वन और बगीचे-॥1॥
चारु बिचित्र पबित्र बिसेषी। बूझत भरतु दिब्य सब देखी॥
सुनि मन मुदित कहत रिषिराऊ। हेतु नाम गुन पुन्य प्रभाऊ॥2॥
…all appeared wondrously beautiful, unique, and especially holy. Seeing them as divine, Bharat ji asked Sage Atri about their nature. Pleased by Bharat ji’s request, the Chief of Sages joyfully recounted their origins, names, virtues, and the sacred merits gained from these holy places.
सभी विशेष रूप से सुंदर, विचित्र, पवित्र और दिव्य देखकर भरतजी पूछते हैं और उनका प्रश्न सुनकर ऋषिराज अत्रिजी प्रसन्न मन से सबके कारण, नाम, गुण और पुण्य प्रभाव को कहते हैं॥2॥
कतहुँ निमज्जन कतहुँ प्रनामा। कतहुँ बिलोकत मन अभिरामा॥
कतहुँ बैठि मुनि आयसु पाई। सुमिरत सीय सहित दोउ भाई॥3॥
Bharat ji bathed at sacred pilgrimages, offered obeisance at many holy sites, delighted in beholding various places of sanctity, and with humility sought permission from the Hermits before sitting at certain spots. In this way, the two brothers remained absorbed in meditation upon Shri Ram, Lakshman ji, and Sita ji.
भरतजी कहीं स्नान करते हैं, कहीं प्रणाम करते हैं, कहीं मनोहर स्थानों के दर्शन करते हैं और कहीं मुनि अत्रिजी की आज्ञा पाकर बैठकर, सीताजी सहित श्री राम-लक्ष्मण दोनों भाइयों का स्मरण करते हैं॥3॥
देखि सुभाउ सनेहु सुसेवा। देहिं असीस मुदित बनदेवा॥
फिरहिं गएँ दिनु पहर अढ़ाई। प्रभु पद कमल बिलोकहिं आई॥4॥
Witnessing Bharat ji’s noble disposition, deep affection, and his beautiful spirit of service, the presiding Demigods of the Kamadgiri forest showered their blessings upon him. After spending nearly seven and a half hours of the day in this way, Bharat ji and Shatrughan ji returned and reverently gazed upon the lotus feet of their beloved Lord Ram.
भरतजी के स्वभाव, प्रेम और सुंदर सेवाभाव को देखकर वनदेवता आनंदित होकर आशीर्वाद देते हैं। यों घूम-फिरकर ढाई पहर दिन बीतने पर लौट पड़ते हैं और आकर प्रभु श्री रघुनाथजी के चरणकमलों का दर्शन करते हैं॥4॥
* देखे थल तीरथ सकल भरत पाँच दिन माझ।
कहत सुनत हरि हर सुजसु गयउ दिवसु भइ साँझ॥312॥
Bharat ji visited all the holy places within five days. While speaking and listening to the beautiful glories of Lord Hari (Lord Vishnu) and Lord Har (Lord Shiv), the fifth day also passed, and it became evening.
भरतजी ने पाँच दिन में सब तीर्थ स्थानों के दर्शन कर लिए। भगवान विष्णु और महादेवजी का सुंदर यश कहते-सुनते वह (पाँचवाँ) दिन भी बीत गया, संध्या हो गई॥312॥
* भोर न्हाइ सबु जुरा समाजू। भरत भूमिसुर तेरहुति राजू॥
भल दिन आजु जानि मन माहीं। रामु कृपाल कहत सकुचाहीं॥1॥
At dawn on the sixth day, Bharat ji, the Brahmins, King Janak, and the entire gathering bathed and assembled together. Knowing in His heart that this was an auspicious day to bid everyone farewell, the compassionate Shri Ram still hesitated to speak, feeling reluctant at the thought.
(अगले छठे दिन) सबेरे स्नान करके भरतजी, ब्राह्मण, राजा जनक और सारा समाज आ जुटा। आज सबको विदा करने के लिए अच्छा दिन है, यह मन में जानकर भी कृपालु श्री रामजी कहने में सकुचा रहे हैं॥1॥
गुर नृप भरत सभा अवलोकी। सकुचि राम फिरि अवनि बिलोकी॥
सील सराहि सभा सब सोची। कहुँ न राम सम स्वामि सँकोची॥2॥
When Shri Ram beheld Guru Vashishth, King Janak, Bharat ji, and the gathered assembly, He once again grew modest and lowered His gaze to the ground. Witnessing His profound regard for the feelings of others, the entire assembly silently extolled Him in their hearts, realising that no master could ever be as humble as Shri Ram.
श्री रामचन्द्रजी ने गुरु वशिष्ठजी, राजा जनकजी, भरतजी और सारी सभा की ओर देखा, किन्तु फिर सकुचाकर दृष्टि फेरकर वे पृथ्वी की ओर ताकने लगे। सभा उनके शील की सराहना करके सोचती है कि श्री रामचन्द्रजी के समान संकोची स्वामी कहीं नहीं है॥2॥
भरत सुजान राम रुख देखी। उठि सप्रेम धरि धीर बिसेषी॥
करि दंडवत कहत कर जोरी। राखीं नाथ सकल रुचि मोरी॥3॥
The all-wise Bharat ji discerned Shri Ram’s state of mind and, with great composure, approached Him with deep affection. Prostrating himself reverently upon the ground, Bharat ji folded his hands and said, “O’ Lord, You have fulfilled every desire of my heart…
सुजान भरतजी श्री रामचन्द्रजी का रुख देखकर प्रेमपूर्वक उठकर, विशेष रूप से धीरज धारण कर दण्डवत करके हाथ जोड़कर कहने लगे- हे नाथ! आपने मेरी सभी रुचियाँ रखीं॥3॥
मोहि लगि सहेउ सबहिं संतापू। बहुत भाँति दुखु पावा आपू॥
अब गोसाइँ मोहि देउ रजाई। सेवौं अवध अवधि भरि जाई॥4॥
…For my sake, all have borne hardships, and You Yourself have endured sorrow in countless ways. Now, O’ Lord of the Senses, kindly grant me permission to depart, that I may serve Ayodhya for fourteen years until Your return…
मेरे लिए सब लोगों ने संताप सहा और आपने भी बहुत प्रकार से दुःख पाया। अब स्वामी मुझे आज्ञा दें। मैं जाकर अवधि भर (चौदह वर्ष तक) अवध का सेवन करूँ॥4॥
* जेहिं उपाय पुनि पाय जनु देखै दीनदयाल।
सो सिख देइअ अवधि लगि कोसलपाल कृपाल॥313॥
…Bestow upon me a remedy, O’ Lord, by which I may once again behold Your divine feet when You return after the fourteen years of exile. O’ Guardian of the Koshal Kingdom, graciously impart to me that sacred teaching….
हे दीनदयालु! जिस उपाय से यह दास फिर चरणों का दर्शन करे- हे कोसलाधीश! हे कृपालु! अवधिभर के लिए मुझे वही शिक्षा दीजिए॥313॥
* पुरजन परिजन प्रजा गोसाईं। सब सुचि सरस सनेहँ सगाईं॥
राउर बदि भल भव दुख दाहू। प्रभु बिनु बादि परम पद लाहू॥1॥
…O’ Lord of the Senses, all the citizens, kinsmen, and the entire Kingdom are steeped in the sweetness of Your pure devotion. For Your sake, the suffering of countless cycles of birth and death becomes bearable; but without You, even the attainment of supreme salvation holds no meaning…
हे गोसाईं! आपके प्रेम और संबंध में अवधपुर वासी, कुटुम्बी और प्रजा सभी पवित्र और रस (आनंद) से युक्त हैं। आपके लिए भवदुःख (जन्म-मरण के दुःख) की ज्वाला में जलना भी अच्छा है और प्रभु (आप) के बिना परमपद (मोक्ष) का लाभ भी व्यर्थ है॥1॥
स्वामि सुजानु जानि सब ही की। रुचि लालसा रहनि जन जी की॥
प्रनतपालु पालिहि सब काहू। देउ दुहू दिसि ओर निबाहू॥2॥
…O’ Lord, You are all-wise and know what lies within every heart. You are ever aware of the longings, yearnings, and way of life of Your servant. O’ Protector of those who surrender unto You, You will surely safeguard the well-being of all (myself, the people of Ayodhya, Your devotees, the Brahmins, Sages, cows, and the Demigods) both in this world and the next, until the very end…
हे स्वामी! आप सुजान हैं, सभी के हृदय की और मुझ सेवक के मन की रुचि, लालसा (अभिलाषा) और रहनी जानकर, हे प्रणतपाल! आप सब किसी का पालन करेंगे और हे देव! दोनों ओर अन्त तक निबाहेंगे॥2॥
अस मोहि सब बिधि भूरि भरोसो। किएँ बिचारु न सोचु खरो सो॥
आरति मोर नाथ कर छोहू। दुहुँ मिलि कीन्ह ढीठु हठि मोहू॥3॥
…In every way, I hold this steadfast faith. Reflecting upon it, I feel no unease within. It was only my sorrow and the depth of my affection for my Lord that had driven me to act with such stubbornness…
मुझे सब प्रकार से ऐसा बहुत बड़ा भरोसा है। विचार करने पर तिनके के बराबर (जरा सा) भी सोच नहीं रह जाता! मेरी दीनता और स्वामी का स्नेह दोनों ने मिलकर मुझे जबर्दस्ती ढीठ बना दिया है॥3॥
यह बड़ दोषु दूरि करि स्वामी। तजि सकोच सिखइअ अनुगामी॥
भरत बिनय सुनि सबहिं प्रसंसी। खीर नीर बिबरन गति हंसी॥4॥
…O’ Lord, forgive this great fault of mine, and without hesitation, grant me Your guidance, accepting me as one who follows in Your footsteps.” Hearing Bharat ji’s plea, pure and discerning like the swan that separates milk from water, everyone praised him wholeheartedly.
हे स्वामी! इस बड़े दोष को दूर करके संकोच त्याग कर मुझ सेवक को शिक्षा दीजिए। दूध और जल को अलग-अलग करने में हंसिनी की सी गति वाली भरतजी की विनती सुनकर उसकी सभी ने प्रशंसा की॥4॥
* दीनबंधु सुनि बंधु के वचन दीन छलहीन।
देस काल अवसर सरिस बोले रामु प्रबीन॥314॥
Upon hearing His beloved brother’s humble and guileless words, the all-wise Shri Ram, the friend of the distressed, spoke words perfectly suited to the place, time, and circumstance…
दीनबन्धु और परम चतुर श्री रामजी ने भाई भरतजी के दीन और छलरहित वचन सुनकर देश, काल और अवसर के अनुकूल वचन बोले-॥314॥
* तात तुम्हारि मोरि परिजन की। चिंता गुरहि नृपहि घर बन की॥
माथे पर गुर मुनि मिथिलेसू। हमहि तुम्हहि सपनेहूँ न कलेसू॥1॥
…“O’ Brother, Guru Vashishth and King Janak care for us and our family alike, whether we dwell at home or in the forest. So long as Sage Vashishth and the King of Mithila remain our protectors, neither you nor I need harbour any worries, not even in our dreams…
हे तात! तुम्हारी, मेरी, परिवार की, घर की और वन की सारी चिंता गुरु वशिष्ठजी और महाराज जनकजी को है। हमारे सिर पर जब गुरुजी, मुनि विश्वामित्रजी और मिथिलापति जनकजी हैं, तब हमें और तुम्हें स्वप्न नें भी क्लेश नहीं है॥1॥
मोर तुम्हार परम पुरुषारथु। स्वारथु सुजसु धरमु परमारथु॥
पितु आयसु पालिहिं दुहु भाईं। लोक बेद भल भूप भलाईं॥2॥
…For both of us brothers, the highest righteousness, material well-being, noble reputation, duty, and supreme spiritual reward lie in obeying our Father’s command. By upholding his vow, all virtue will be conferred upon King Dashrath, and his glory shall echo in the Vedas and throughout the world.
मेरा और तुम्हारा तो परम पुरुषार्थ, स्वार्थ, सुयश, धर्म और परमार्थ इसी में है कि हम दोनों भाई पिताजी की आज्ञा का पालन करें। राजा की भलाई (उनके व्रत की रक्षा) से ही लोक और वेद दोनों में भला है॥2॥
गुर पितु मातु स्वामि सिख पालें। चलेहुँ कुमग पग परहिं न खालें॥
अस बिचारि सब सोच बिहाई। पालहु अवध अवधि भरि जाई॥3॥
…By following the counsel of one’s Guru, father, mother, and master, even if a person treads a difficult path, they shall never stumble into a ditch. Therefore, keeping this in mind, set aside all anxieties and tend to Ayodhya faithfully for the full span of my exile…
गुरु, पिता, माता और स्वामी की शिक्षा (आज्ञा) का पालन करने से कुमार्ग पर भी चलने पर पैर गड्ढे में नहीं पड़ता (पतन नहीं होता)। ऐसा विचार कर सब सोच छोड़कर अवध जाकर अवधिभर उसका पालन करो॥3॥
देसु कोसु परिजन परिवारू। गुर पद रजहिं लाग छरुभारू॥
तुम्ह मुनि मातु सचिव सिख मानी। पालेहु पुहुमि प्रजा रजधानी॥4॥
…All the responsibility of the Kingdom, treasury, kinsmen, and family rests upon the dust of the Guru’s feet. Therefore, by heeding the counsel of Sage Vashishth, the Mothers, and the Ministers, continue to safeguard the Earth, the people, and the Kingdom.”
देश, खजाना, कुटुम्ब, परिवार आदि सबकी जिम्मेदारी तो गुरुजी की चरण रज पर है। तुम तो मुनि वशिष्ठजी, माताओं और मन्त्रियों की शिक्षा मानकर तदनुसार पृथ्वी, प्रजा और राजधानी का पालन (रक्षा) भर करते रहना॥4॥
* मुखिआ मुखु सो चाहिऐ खान पान कहुँ एक।
पालइ पोषइ सकल अँग तुलसी सहित बिबेक॥315॥
Tulsidas ji conveys Shri Ram’s teaching, “A leader should be like the mouth, though it alone takes in food and drink, it wisely distributes nourishment to sustain and protect every organ of the body.”
तुलसीदासजी कहते हैं- (श्री रामजी ने कहा-) मुखिया मुख के समान होना चाहिए, जो खाने-पीने को तो एक (अकेला) है, परन्तु विवेकपूर्वक सब अंगों का पालन-पोषण करता है॥315॥
* राजधरम सरबसु एतनोई। जिमि मन माहँ मनोरथ गोई॥
बंधु प्रबोधु कीन्ह बहु भाँती। बिनु अधार मन तोषु न साँती॥1॥
The essence of a King’s responsibility is to keep royal duty as close to the heart as one keeps cherished desires hidden within. In this manner, Shri Ram offered many words of comfort to His brother. Yet, without receiving some concrete assurance, Bharat ji’s heart found neither contentment nor peace.
राजधर्म का सर्वस्व (सार) भी इतना ही है। जैसे मन के भीतर मनोरथ छिपा रहता है। श्री रघुनाथजी ने भाई भरत को बहुत प्रकार से समझाया, परन्तु कोई अवलम्बन पाए बिना उनके मन में न संतोष हुआ, न शान्ति॥1॥
भरत सील गुर सचिव समाजू। सकुच सनेह बिबस रघुराजू॥
प्रभु करि कृपा पाँवरीं दीन्हीं। सादर भरत सीस धरि लीन्हीं॥2॥
Shri Raghuveer found Himself divided, on one side was His deep affection for Shri Bharat’s humility, and on the other was the presence of His Guru, the Minister, and the entire assembly. In the end, compassion triumphed, and the Lord entrusted His wooden sandals (Paduka) to Bharat ji, which Bharat ji had carried along with the articles for Shri Ram’s coronation. With utmost reverence, Shri Bharat lifted the sandals and placed them upon his head.
इधर तो भरतजी का शील (प्रेम) और उधर गुरुजनों, मंत्रियों तथा समाज की उपस्थिति! यह देखकर श्री रघुनाथजी संकोच तथा स्नेह के विशेष वशीभूत हो गए (अर्थात भरतजी के प्रेमवश उन्हें पाँवरी देना चाहते हैं, किन्तु साथ ही गुरु आदि का संकोच भी होता है।) आखिर (भरतजी के प्रेमवश) प्रभु श्री रामचन्द्रजी ने कृपा कर खड़ाऊँ दे दीं और भरतजी ने उन्हें आदरपूर्वक सिर पर धारण कर लिया॥2॥
चरनपीठ करुनानिधान के। जनु जुग जामिक प्रजा प्रान के॥
संपुट भरत सनेह रतन के। आखर जुग जनु जीव जतन के॥3॥
The two sandals of the ocean of mercy, Shri Ram, stood as vigilant guardians, entrusted with the protection of Ayodhya’s people. They could also be likened to a jewellery box, safeguarding the priceless gems of Shri Bharat’s devotion, or to the two syllables of the sacred name “Ram,” symbolising the highest goal of human spiritual practice.
करुणानिधान श्री रामचंद्रजी के दोनों ख़ड़ाऊँ प्रजा के प्राणों की रक्षा के लिए मानो दो पहरेदार हैं। भरतजी के प्रेमरूपी रत्न के लिए मानो डिब्बा है और जीव के साधन के लिए मानो राम-नाम के दो अक्षर हैं॥3॥
कुल कपाट कर कुसल करम के। बिमल नयन सेवा सुधरम के॥
भरत मुदित अवलंब लहे तें। अस सुख जस सिय रामु रहे तें॥4॥
Or they could be compared to a pair of doors guarding the Raghu dynasty, a pair of hands assisting in righteous deeds, or a pair of eyes illuminating the noble path of service. Bharat ji’s heart overflowed with joy upon receiving this tangible support, for Shri Ram’s sandals made him feel as though Sita ji and Lord Ram themselves had graciously agreed to remain in Ayodhya with him.
रघुकुल (की रक्षा) के लिए दो किवाड़ हैं। कुशल (श्रेष्ठ) कर्म करने के लिए दो हाथ की भाँति (सहायक) हैं और सेवा रूपी श्रेष्ठ धर्म के सुझाने के लिए निर्मल नेत्र हैं। भरतजी इस अवलंब के मिल जाने से परम आनंदित हैं। उन्हें ऐसा ही सुख हुआ, जैसा श्री सीता-रामजी के रहने से होता है॥4॥
* मागेउ बिदा प्रनामु करि राम लिए उर लाइ।
लोग उचाटे अमरपति कुटिल कुअवसरु पाइ॥316॥
Bharat ji bowed with humility, offering his respects and seeking Shri Ram’s permission to take leave. Shri Ram embraced him with deep affection. At that sorrowful moment, the wily Lord of Heaven, Indra, cast his illusion to unsettle the hearts and minds of all who were present.
भरतजी ने प्रणाम करके विदा माँगी, तब श्री रामचंद्रजी ने उन्हें हृदय से लगा लिया। इधर कुटिल इंद्र ने बुरा मौका पाकर लोगों का उच्चाटन कर दिया॥316॥