Day 6 of Navah Parayan Reading program Day 6 / 9
* दसमुख सकल कथा तेहि आगें। कही सहित अभिमान अभागें॥
होहु कपट मृग तुम्ह छलकारी। जेहि बिधि हरि आनौं नृपनारी॥1॥
The unfortunate ten-headed Ravan recounted the entire tale with pride before Marich. He said, “Go and assume the deceitful guise of an alluring deer, enabling me to abduct the King’s wife.”
भावार्थ : भाग्यहीन रावण ने सारी कथा अभिमान सहित उसके सामने कही (और फिर कहा-) तुम छल करने वाले कपटमृग बनो, जिस उपाय से मैं उस राजवधू को हर लाऊँ॥1॥
तेहिं पुनि कहा सुनहु दससीसा। ते नररूप चराचर ईसा॥
तासों तात बयरु नहिं कीजै। मारें मरिअ जिआएँ जीजै॥2॥
Then Marich responded, “Listen, O’ Ten-headed Ravan, He is the Lord of the universe, encompassing all animate and inanimate beings, in human form. O’ Son, do not be hostile to Him. He possesses the power to both take life and restore it…
भावार्थ : तब उसने (मारीच ने) कहा- हे दशशीश! सुनिए। वे मनुष्य रूप में चराचर के ईश्वर हैं। हे तात! उनसे वैर न कीजिए। उन्हीं के मारने से मरना और उनके जिलाने से जीना होता है (सबका जीवन-मरण उन्हीं के अधीन है)॥2॥
मुनि मख राखन गयउ कुमारा। बिनु फर सर रघुपति मोहि मारा॥
सत जोजन आयउँ छन माहीं। तिन्ह सन बयरु किएँ भल नाहीं॥3॥
…These Princes had gone to safeguard Sage Vishwamitra’s yajna. There, Raghupati struck me with a blunt arrow, and in a matter of minutes, I found myself twelve hundred kilometers away, on this island…
भावार्थ : यही राजकुमार मुनि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए गए थे। उस समय श्री रघुनाथजी ने बिना फल का बाण मुझे मारा था, जिससे मैं क्षणभर में सौ योजन पर आ गिरा। उनसे वैर करने में भलाई नहीं है॥3॥
भइ मम कीट भृंग की नाई। जहँ तहँ मैं देखउँ दोउ भाई॥
जौं नर तात तदपि अति सूरा। तिन्हहि बिरोधि न आइहि पूरा॥4॥
…Since then, my condition has become like that of an insect captured by Bhringi beetle (this beetle refrains from killing its prey but generates continuous loud noises. Subsequently, the other insect undergoes a transformation into a beetle. Similarly, Marich saw Lord Ram and Lakshman Ji everywhere after being struck by the Lord’s arrow). Now wherever I look, I see the two Brothers. O’ Son, even if He is a human being, He is exceptionally brave. You do not stand a chance at success in confrontation with Him…
भावार्थ : मेरी दशा तो भृंगी के कीड़े की सी हो गई है। अब मैं जहाँ-तहाँ श्री राम-लक्ष्मण दोनों भाइयों को ही देखता हूँ। और हे तात! यदि वे मनुष्य हैं, तो भी बड़े शूरवीर हैं। उनसे विरोध करने में पूरा न पड़ेगा (सफलता नहीं मिलेगी)॥4॥
* जेहिं ताड़का सुबाहु हति खंडेउ हर कोदंड।
खर दूषन तिसिरा बधेउ मनुज कि अस बरिबंड॥25॥
…The One who has slain Tadaka, Subahu, Khar, Dushan, and Trishira, and shattered the mighty bow of Lord Shiv, can such a formidable individual truly be just a human?…
भावार्थ : जिसने ताड़का और सुबाहु को मारकर शिवजी का धनुष तोड़ दिया और खर, दूषण और त्रिशिरा का वध कर डाला, ऐसा प्रचंड बली भी कहीं मनुष्य हो सकता है?॥25॥
* जाहु भवन कुल कुसल बिचारी। सुनत जरा दीन्हिसि बहु गारी॥
गुरु जिमि मूढ़ करसि मम बोधा। कहु जग मोहि समान को जोधा॥1॥
…Consider the welfare of your family and return home,” Marich’s words provoked Ravan, leading him to unleash innumerable abuses. He said, “Fool, how dare you lecture me like a teacher. Name one warrior in the entire world who can rival my strength!
भावार्थ : अतः अपने कुल की कुशल विचारकर आप घर लौट जाइए। यह सुनकर रावण जल उठा और उसने बहुत सी गालियाँ दीं (दुर्वचन कहे)। (कहा-) अरे मूर्ख! तू गुरु की तरह मुझे ज्ञान सिखाता है? बता तो संसार में मेरे समान योद्धा कौन है?॥1॥
तब मारीच हृदयँ अनुमाना। नवहि बिरोधें नहिं कल्याना॥
सस्त्री मर्मी प्रभु सठ धनी। बैद बंदि कबि भानस गुनी॥2॥
Marich then contemplated in his heart, “To harbour animosity towards these nine types of people is not beneficial. They include a person who is armed, a person who knows your secret, a master, a foolish person, a wealthy person, a physician, a bard, a poet, and a good cook.”
भावार्थ : तब मारीच ने हृदय में अनुमान किया कि शस्त्री (शस्त्रधारी), मर्मी (भेद जानने वाला), समर्थ स्वामी, मूर्ख, धनवान, वैद्य, भाट, कवि और रसोइया- इन नौ व्यक्तियों से विरोध (वैर) करने में कल्याण (कुशल) नहीं होता॥2॥
उभय भाँति देखा निज मरना। तब ताकिसि रघुनायक सरना॥
उतरु देत मोहि बधब अभागें। कस न मरौं रघुपति सर लागें॥3॥
He envisioned his forthcoming demise in both scenarios. Knowing well that it was best for him to surrender in the feet of Shri Raghunayak; he thought to himself, “If I respond (by declining to assist Ravan), this ill-fated Ravan will surely kill me. Then why should I not embrace death from the arrow of Shri Raghunath instead?”
भावार्थ : जब मारीच ने दोनों प्रकार से अपना मरण देखा, तब उसने श्री रघुनाथजी की शरण तकी (अर्थात उनकी शरण जाने में ही कल्याण समझा)। (सोचा कि) उत्तर देते ही (नाहीं करते ही) यह अभागा मुझे मार डालेगा। फिर श्री रघुनाथजी के बाण लगने से ही क्यों न मरूँ॥3॥
अस जियँ जानि दसानन संगा। चला राम पद प्रेम अभंगा॥
मन अति हरष जनाव न तेही। आजु देखिहउँ परम सनेही॥4॥
With this understanding in his heart, he accompanied the ten-headed Ravan. He harboured unwavering devotion in Lord Ram’s feet, and though his heart overflowed with joy, he refrained from expressing it outwardly. Speaking to himself, he whispered, “Today, I will behold my dear beloved…
भावार्थ : हृदय में ऐसा समझकर वह रावण के साथ चला। श्री रामजी के चरणों में उसका अखंड प्रेम है। उसके मन में इस बात का अत्यन्त हर्ष है कि आज मैं अपने परम स्नेही श्री रामजी को देखूँगा, किन्तु उसने यह हर्ष रावण को नहीं जनाया॥4॥
छन्द :
* निज परम प्रीतम देखि लोचन सुफल करि सुख पाइहौं।
श्रीसहित अनुज समेत कृपानिकेत पद मन लाइहौं॥
निर्बान दायक क्रोध जा कर भगति अबसहि बसकरी।
निज पानि सर संधानि सो मोहि बधिहि सुखसागर हरी॥
…At the sight of my dearest beloved, my eyes will be filled with delight, and I will be full of joy. Together with Sita ji and His younger brother, I will focus my thoughts on the feet of the abode of mercy. Whose anger is also the bestower of liberation, the One who cannot be controlled by anyone but willingly surrenders Himself entirely to the will of His devotees. The ocean of bliss, Lord Hari, will now string an arrow with His own hands to His bow and slay me!…
भावार्थ : (वह मन ही मन सोचने लगा-) अपने परम प्रियतम को देखकर नेत्रों को सफल करके सुख पाऊँगा। जानकीजी सहित और छोटे भाई लक्ष्मणजी समेत कृपानिधान श्री रामजी के चरणों में मन लगाऊँगा। जिनका क्रोध भी मोक्ष देने वाला है और जिनकी भक्ति उन अवश (किसी के वश में न होने वाले, स्वतंत्र भगवान) को भी वश में करने वाली है, अब वे ही आनंद के समुद्र श्री हरि अपने हाथों से बाण सन्धानकर मेरा वध करेंगे।
* मम पाछें धर धावत धरें सरासन बान।
फिरि फिरि प्रभुहि बिलोकिहउँ धन्य न मो सम आन॥26॥
…With His bow and arrow in hand, He will run after me, and I will turn around repeatedly to behold my Lord. No one can be more blessed than me.”
भावार्थ : धनुष-बाण धारण किए मेरे पीछे-पीछे पृथ्वी पर (पकड़ने के लिए) दौड़ते हुए प्रभु को मैं फिर-फिरकर देखूँगा। मेरे समान धन्य दूसरा कोई नहीं है॥26॥
* तेहि बन निकट दसानन गयऊ। तब मारीच कपट मृग भयऊ॥
अति बिचित्र कछु बरनि न जाई। कनक देह मनि रचित बनाई॥1॥
As Ravan neared the Panchvati forest, Marich assumed the form of an enchanting, yet deceptive deer. Its golden hide gleamed as though studded with precious jewels, radiating a beauty beyond description.
भावार्थ : जब रावण उस वन के (जिस वन में श्री रघुनाथजी रहते थे) निकट पहुँचा, तब मारीच कपटमृग बन गया! वह अत्यन्त ही विचित्र था, कुछ वर्णन नहीं किया जा सकता। सोने का शरीर मणियों से जड़कर बनाया था॥1॥
सीता परम रुचिर मृग देखा। अंग अंग सुमनोहर बेषा॥
सुनहु देव रघुबीर कृपाला। एहि मृग कर अति सुंदर छाला॥2॥
Sita ji beheld the deer of extraordinary beauty, each part of its body radiating with irresistible charm. Filled with wonder, Videhi ji said to Shri Ram, “O’ Merciful Lord Raghuveer, the coat of this deer is truly enchanting…
भावार्थ : सीताजी ने उस परम सुंदर हिरन को देखा, जिसके अंग-अंग की छटा अत्यन्त मनोहर थी। (वे कहने लगीं-) हे देव! हे कृपालु रघुवीर! सुनिए। इस मृग की छाल बहुत ही सुंदर है॥2॥
सत्यसंध प्रभु बधि करि एही। आनहु चर्म कहति बैदेही॥
तब रघुपति जानत सब कारन। उठे हरषि सुर काजु सँवारन॥3॥|
…My Lord, O’ Upholder of Truth, please slay it and bring back its wondrous hide.” Then the all-knowing Shri Raghupati, fully aware of Marich’s disguise as the golden deer and the unfolding events, (the destined downfall of Ravan for the protection of the Earth, humankind, the Demigods, and the cows) rose with joy to fulfil the sacred mission of the Demigods.
भावार्थ : जानकीजी ने कहा- हे सत्यप्रतिज्ञ प्रभो! इसको मारकर इसका चमड़ा ला दीजिए। तब श्री रघुनाथजी (मारीच के कपटमृग बनने का) सब कारण जानते हुए भी, देवताओं का कार्य बनाने के लिए हर्षित होकर उठे॥3॥
मृग बिलोकि कटि परिकर बाँधा। करतल चाप रुचिर सर साँधा॥
प्रभु लछिमनहि कहा समुझाई। फिरत बिपिन निसिचर बहु भाई॥4॥
Upon beholding the golden deer, the Lord fastened His quiver around His waist, gracefully lifted His splendid bow, and set a fine arrow upon it. He then cautioned Lakshman ji, saying, “Brother, countless demons wander through this forest…
भावार्थ : हिरन को देखकर राम ने कमर में फेंटा बाँधा और हाथ में धनुष लेकर उस पर सुंदर (दिव्य) बाण चढ़ाया। फिर प्रभु ने लक्ष्मण को समझाकर कहा – हे भाई! वन में बहुत-से राक्षस फिरते हैं।॥4॥
सीता केरि करेहु रखवारी। बुधि बिबेक बल समय बिचारी॥
प्रभुहि बिलोकि चला मृग भाजी। धाए रामु सरासन साजी॥॥5॥
…guard Sita with your intellect, wisdom, strength, and presence of mind.” The moment the deer caught sight of the Lord, it leapt away, and Shri Ram gave chase, bow in hand and arrow poised upon the string.
भावार्थ : तुम बुद्धि और विवेक के द्वारा बल और समय का विचार करके सीताजी की रखवाली करना। प्रभु को देखकर मृग भाग चला। श्री रामचन्द्रजी भी धनुष चढ़ाकर उसके पीछे दौड़े॥5॥
निगम नेति सिव ध्यान न पावा। मायामृग पाछें सो धावा॥
कबहुँ निकट पुनि दूरि पराई। कबहुँक प्रगटइ कबहुँ छपाई॥6॥
The Lord, whom the Vedas proclaim as infinite and who remains beyond even Lord Shiv’s meditation, now chased after the illusory deer. At moments it drew near, only to dart away the next instant; sometimes it revealed itself, and at other times it vanished from sight.
भावार्थ : वेद जिनके विषय में ‘नेति-नेति’ कहकर रह जाते हैं और शिवजी भी जिन्हें ध्यान में नहीं पाते (अर्थात जो मन और वाणी से नितान्त परे हैं), वे ही श्री रामजी माया से बने हुए मृग के पीछे दौड़ रहे हैं। वह कभी निकट आ जाता है और फिर दूर भाग जाता है। कभी तो प्रकट हो जाता है और कभी छिप जाता है॥6॥
प्रगटत दुरत करत छल भूरी। एहि बिधि प्रभुहि गयउ लै दूरी॥
तब तकि राम कठिन सर मारा। धरनि परेउ करि घोर पुकारा॥7॥
The deceitful deer lured Lord Ram farther and farther from His hermitage by constantly appearing and vanishing. At last, Shri Ram drew His bow, released a fatal arrow, and struck it down. The deer fell to the ground, letting out a piercing cry.
भावार्थ : इस प्रकार प्रकट होता और छिपता हुआ तथा बहुतेरे छल करता हुआ वह प्रभु को दूर ले गया। तब श्री रामचन्द्रजी ने तक कर (निशाना साधकर) कठोर बाण मारा, (जिसके लगते ही) वह घोर शब्द करके पृथ्वी पर गिर पड़ा॥7॥
लछिमन कर प्रथमहिं लै नामा। पाछें सुमिरेसि मन महुँ रामा॥
प्रान तजत प्रगटेसि निज देहा। सुमिरेसि रामु समेत सनेहा॥8॥
At first, he cried out Lakshman ji’s name, and then, within his heart, he invoked Shri Ram. In the final moment of death, unveiling his true demonic form, he devotedly fixed his mind in loving meditation upon Shri Ram.
भावार्थ : पहले लक्ष्मणजी का नाम लेकर उसने पीछे मन में श्री रामजी का स्मरण किया। प्राण त्याग करते समय उसने अपना (राक्षसी) शरीर प्रकट किया और प्रेम सहित श्री रामजी का स्मरण किया॥8॥
अंतर प्रेम तासु पहिचाना। मुनि दुर्लभ गति दीन्हि सुजाना॥9॥
The omniscient and all-capable Shri Ram beheld the love in his heart and bestowed upon him liberation, a state most difficult for even the greatest Sages to attain.
भावार्थ : सुजान (सर्वज्ञ) श्री रामजी ने उसके हृदय के प्रेम को पहचानकर उसे वह गति (अपना परमपद) दी जो मुनियों को भी दुर्लभ है॥9॥
* बिपुल सुमर सुर बरषहिं गावहिं प्रभु गुन गाथ।
निज पद दीन्ह असुर कहुँ दीनबंधु रघुनाथ॥27॥
The Demigods rained down countless flowers and sang hymns in praise of the Lord’s virtues. They marvelled, “Who else but Shri Raghunath, the friend of the humble and the piteous, would grant even a demon the supreme refuge of His lotus feet (liberation)?”
भावार्थ : देवता बहुत से फूल बरसा रहे हैं और प्रभु के गुणों की गाथाएँ (स्तुतियाँ) गा रहे हैं (कि) श्री रघुनाथजी ऐसे दीनबन्धु हैं कि उन्होंने असुर को भी अपना परम पद दे दिया॥27॥
* खल बधि तुरत फिरे रघुबीरा। सोह चाप कर कटि तूनीरा॥
आरत गिरा सुनी जब सीता। कह लछिमन सन परम सभीता॥1॥
After slaying the vile Marich, Lord Raghunath swiftly made His way back to the hermitage, His mighty bow in hand and quiver secured at His waist. Meanwhile, Sita ji heard the anguished cry of the deer (echoing Lakshman ji’s name as though Shri Ram Himself were calling out to His brother). Overcome with fear, she turned to Lakshman ji and spoke,…
भावार्थ : दुष्ट मारीच को मारकर श्री रघुवीर तुरंत लौट पड़े। हाथ में धनुष और कमर में तरकस शोभा दे रहा है। इधर जब सीताजी ने दुःखभरी वाणी (मरते समय मारीच की ‘हा लक्ष्मण’ की आवाज) सुनी तो वे बहुत ही भयभीत होकर लक्ष्मणजी से कहने लगीं॥1॥
जाहु बेगि संकट अति भ्राता। लछिमन बिहसि कहा सुनु माता॥
भृकुटि बिलास सृष्टि लय होई। सपनेहुँ संकट परइ कि सोई॥2॥
…Hurry at once, for Your Brother may be in grave danger.” At this, Lakshman ji laughed aloud and replied, “Listen, O’ Mother, the One who creates and dissolves the entire Universe with a mere movement of His eyebrows, how could He ever be in danger, even in a dream?”
भावार्थ : तुम शीघ्र जाओ, तुम्हारे भाई बड़े संकट में हैं। लक्ष्मणजी ने हँसकर कहा- हे माता! सुनो, जिनके भ्रृकुटि विलास (भौं के इशारे) मात्र से सारी सृष्टि का लय (प्रलय) हो जाता है, वे श्री रामजी क्या कभी स्वप्न में भी संकट में पड़ सकते हैं?॥2॥
मरम बचन जब सीता बोला। हरि प्रेरित लछिमन मन डोला॥
बन दिसि देव सौंपि सब काहू। चले जहाँ रावन ससि राहू॥3॥
Sita ji spoke words that pierced the heart, and by the divine will of the Lord, Lakshman ji’s mind too became restless. Entrusting her to the guardians of the forest and the deities of the ten directions, he departed towards the place where Shri Ram, in the form of Rahu, was destined to eclipse and devour Ravan, the Moon.
भावार्थ : इस पर जब सीताजी कुछ मर्म वचन (हृदय में चुभने वाले वचन) कहने लगीं, तब भगवान की प्रेरणा से लक्ष्मणजी का मन भी चंचल हो उठा। वे श्री सीताजी को वन और दिशाओं के देवताओं को सौंपकर वहाँ चले, जहाँ रावण रूपी चन्द्रमा के लिए राहु रूप श्री रामजी थे॥3॥
सून बीच दसकंधर देखा। आवा निकट जती कें बेषा॥
जाकें डर सुर असुर डेराहीं। निसि न नीद दिन अन्न न खाहीं॥4॥
Seeing that Sita ji was alone, the ten-headed Ravan drew near in the guise of a hermit. So dreadful was his might that both Demigods and demons were deprived of sleep at night and felt no hunger by day…
भावार्थ : रावण सूना मौका देखकर यति (संन्यासी) के वेष में श्री सीताजी के समीप आया, जिसके डर से देवता और दैत्य तक इतना डरते हैं कि रात को नींद नहीं आती और दिन में (भरपेट) अन्न नहीं खाते-॥4॥
सो दससीस स्वान की नाईं। इत उत चितइ चला भड़िहाईं॥
इमि कुपंथ पग देत खगेसा। रह न तेज तन बुधि बल लेसा॥5॥
…That very ten-headed Ravan, like a prowling dog, moved stealthily, casting his eyes here and there in pursuit of his wicked plan. Kak Bhusundi ji says, “O Garud ji! The very moment one treads upon an evil path, the radiance of the body, along with even a trace of wisdom and strength, vanishes.”
भावार्थ : वही दस सिर वाला रावण कुत्ते की तरह इधर-उधर ताकता हुआ भड़िहाई (चोरी) के लिए चला। (काकभुशुण्डिजी कहते हैं-) हे गरुड़जी! इस प्रकार कुमार्ग पर पैर रखते ही शरीर में तेज तथा बुद्धि एवं बल का लेश भी नहीं रह जाता॥5॥
नाना बिधि करि कथा सुहाई। राजनीति भय प्रीति देखाई॥
कह सीता सुनु जती गोसाईं। बोलेहु बचन दुष्ट की नाईं॥6॥
Weaving many enchanting tales, he sought to mislead Sita ji, at times speaking with the shrewdness of political counsel, at times with threats, and at times with false affection. But Sita ji replied, “O’ Hermit, O’ Lord, your words bear the tone of a villain.”
भावार्थ : रावण ने अनेकों प्रकार की सुहावनी कथाएँ रचकर सीताजी को राजनीति, भय और प्रेम दिखलाया। सीताजी ने कहा- हे यति गोसाईं! सुनो, तुमने तो दुष्ट की तरह वचन कहे॥6॥
तब रावन निज रूप देखावा। भई सभय जब नाम सुनावा॥
कह सीता धरि धीरजु गाढ़ा। आइ गयउ प्रभु रहु खल ठाढ़ा॥7॥
Ravan then unveiled his true form and disclosed his name to Sita ji. Hearing it, She trembled with fear, yet summoning Her courage, She declared, “O’ Wretched one, stand firm, for Lord Ram is on His way…
भावार्थ : तब रावण ने अपना असली रूप दिखलाया और जब नाम सुनाया तब तो सीताजी भयभीत हो गईं। उन्होंने गहरा धीरज धरकर कहा- ‘अरे दुष्ट! खड़ा तो रह, प्रभु आ गए’॥7॥
जिमि हरिबधुहि छुद्र सस चाहा। भएसि कालबस निसिचर नाहा॥
सुनत बचन दससीस रिसाना। मन महुँ चरन बंदि सुख माना॥8॥
…Just as a feeble rabbit may dare to desire a lioness, O’ King of demons, you too have succumbed to your destined end.” Hearing Sita ji’s words, Ravan burned with fury; yet within his heart, he secretly bowed at her feet and felt elated (for he knew that by abducting Sita ji, he would soon confront Lord Ram in battle and meet his destined death at the Lord’s hands, thus attaining salvation).
भावार्थ : जैसे सिंह की स्त्री को तुच्छ खरगोश चाहे, वैसे ही अरे राक्षसराज! तू (मेरी चाह करके) काल के वश हुआ है। ये वचन सुनते ही रावण को क्रोध आ गया, परन्तु मन में उसने सीताजी के चरणों की वंदना करके सुख माना॥8॥
* क्रोधवंत तब रावन लीन्हिसि रथ बैठाइ।
चला गगनपथ आतुर भयँ रथ हाँकि न जाइ॥28॥
Blazing with fury, Ravan ascended into his chariot with Sita ji and sped swiftly through the skies. But so terrified was he that he could not even keep his chariot steady.
भावार्थ : फिर क्रोध में भरकर रावण ने सीताजी को रथ पर बैठा लिया और वह बड़ी उतावली के साथ आकाश मार्ग से चला, किन्तु डर के मारे उससे रथ हाँका नहीं जाता था॥28॥
* हा जग एक बीर रघुराया। केहिं अपराध बिसारेहु दाया॥
आरति हरन सरन सुखदायक। हा रघुकुल सरोज दिननायक॥1॥
Sita ji wept in anguish, “O’ Peerless champion of the world, O’ Reliever of all suffering, O’ Protector of those who surrender at Your feet, O’ Sun who brings life to the lotus-like race of the Raghus, alas, for what fault of mine have You forgotten me?…
भावार्थ : (सीताजी विलाप कर रही थीं-) हा जगत के अद्वितीय वीर श्री रघुनाथजी! आपने किस अपराध से मुझ पर दया भुला दी। हे दुःखों के हरने वाले, हे शरणागत को सुख देने वाले, हा रघुकुल रूपी कमल के सूर्य!॥1॥
हा लछिमन तुम्हार नहिं दोसा। सो फलु पायउँ कीन्हेउँ रोसा॥
बिबिध बिलाप करति बैदेही। भूरि कृपा प्रभु दूरि सनेही॥2॥
…O’ Lakshman, the fault is not yours. It is I who now bear the fruit of my own actions, for I spoke harshly to you in anger.” In countless ways, Videhi ji lamented and cried, “The Lord’s compassion knows no bounds, yet my beloved Lord is far away…
भावार्थ : हा लक्ष्मण! तुम्हारा दोष नहीं है। मैंने क्रोध किया, उसका फल पाया। श्री जानकीजी बहुत प्रकार से विलाप कर रही हैं- (हाय!) प्रभु की कृपा तो बहुत है, परन्तु वे स्नेही प्रभु बहुत दूर रह गए हैं॥2॥
बिपति मोरि को प्रभुहि सुनावा। पुरोडास चह रासभ खावा॥
सीता कै बिलाप सुनि भारी। भए चराचर जीव दुखारी॥3॥
…Who will go and tell my Lord of the calamity that has befallen me? A vile donkey dares to devour the sacred sacrificial offering.” Hearing Sita ji’s heart-rending cries, all beings, animate and inanimate alike, were plunged into deep sorrow.
भावार्थ : प्रभु को मेरी यह विपत्ति कौन सुनावे? यज्ञ के अन्न को गदहा खाना चाहता है। सीताजी का भारी विलाप सुनकर जड़-चेतन सभी जीव दुःखी हो गए॥3॥
गीधराज सुनि आरत बानी। रघुकुलतिलक नारि पहिचानी॥
अधम निसाचर लीन्हें जाई। जिमि मलेछ बस कपिला गाई॥4॥
The King of Vultures, Jatayu, heard Sita ji’s anguished cries and recognized Her as the consort of Shri Ram, the radiant jewel of the Solar race. He saw the wretched demon carrying Her off, like a barbarian seizing a sacred cow of the Kapila breed.
भावार्थ : गृध्रराज जटायु ने सीताजी की दुःखभरी वाणी सुनकर पहचान लिया कि ये रघुकुल तिलक श्री रामचन्द्रजी की पत्नी हैं। (उसने देखा कि) नीच राक्षस इनको (बुरी तरह) लिए जा रहा है, जैसे कपिला गाय म्लेच्छ के पाले पड़ गई हो॥4॥
सीते पुत्रि करसि जनि त्रासा। करिहउँ जातुधान कर नासा॥
धावा क्रोधवंत खग कैसें। छूटइ पबि परबत कहुँ जैसें॥5॥
He said, “O’ Daughter Sita, fear not. I shall put an end to this demon.” With that, the mighty bird Jatayu soared forth, like a thunderbolt crashing against the mountain-like form of Ravan.
भावार्थ : (वह बोला-) हे सीते पुत्री! भय मत कर। मैं इस राक्षस का नाश करूँगा। (यह कहकर) वह पक्षी क्रोध में भरकर ऐसे दौड़ा, जैसे पर्वत की ओर वज्र छूटता हो॥5॥
रे रे दुष्ट ठाढ़ किन हो ही। निर्भय चलेसि न जानेहि मोही॥
आवत देखि कृतांत समाना। फिरि दसकंधर कर अनुमाना॥6॥
He thundered, “O’ Cruel one, why do you not halt? You stride on so fearlessly, yet you know not who I am!” As the vulture advanced like the very God of Death, the ten-headed Ravan turned back and began to ponder…
भावार्थ : (उसने ललकारकर कहा-) रे रे दुष्ट! खड़ा क्यों नहीं होता? निडर होकर चल दिया! मुझे तूने नहीं जाना? उसको यमराज के समान आता हुआ देखकर रावण घूमकर मन में अनुमान करने लगा-॥6॥
की मैनाक कि खगपति होई। मम बल जान सहित पति सोई॥
जाना जरठ जटायू एहा। मम कर तीरथ छाँड़िहि देहा॥7॥
…“Is he the mighty Mainak mountain or Garud, the Lord of Birds? He should recognise my might as even his master Vishnu does, yet he dares to confront me.” As the bird approached, Ravan exclaimed, “It is the old vulture Jatayu, and he will meet his death at my hands.”
भावार्थ : यह या तो मैनाक पर्वत है या पक्षियों का स्वामी गरुड़। पर वह (गरुड़) तो अपने स्वामी विष्णु सहित मेरे बल को जानता है! (कुछ पास आने पर) रावण ने उसे पहचान लिया (और बोला-) यह तो बूढ़ा जटायु है। यह मेरे हाथ रूपी तीर्थ में शरीर छोड़ेगा॥7॥
सुनत गीध क्रोधातुर धावा। कह सुनु रावन मोर सिखावा॥
तजि जानकिहि कुसल गृह जाहू। नाहिं त अस होइहि बहुबाहू॥8॥
Hearing Ravan’s words, the vulture swooped toward him and cried, “O’ Ravan, heed my counsel: release Janaki ji and return home safely, for otherwise, O’ Wielder of many arms,…
भावार्थ : यह सुनते ही गीध क्रोध में भरकर बड़े वेग से दौड़ा और बोला- रावण! मेरी सिखावन सुन। जानकीजी को छोड़कर कुशलपूर्वक अपने घर चला जा। नहीं तो हे बहुत भुजाओं वाले! ऐसा होगा कि-॥8॥
राम रोष पावक अति घोरा। होइहि सकल सलभ कुल तोरा॥
उतरु न देत दसानन जोधा। तबहिं गीध धावा करि क्रोधा॥9॥
…the fire of Shri Ram’s terrible wrath will consume your entire clan like moths in a flame.” The ten-headed demon gave no reply. Burning with rage, the vulture then hurled itself at him with all its might.
भावार्थ : श्री रामजी के क्रोध रूपी अत्यन्त भयानक अग्नि में तेरा सारा वंश पतिंगा (होकर भस्म) हो जाएगा। योद्धा रावण कुछ उत्तर नहीं देता। तब गीध क्रोध करके दौड़ा॥9॥
धरि कच बिरथ कीन्ह महि गिरा। सीतहि राखि गीध पुनि फिरा॥
चोचन्ह मारि बिदारेसि देही। दंड एक भइ मुरुछा तेही॥10॥
He seized Ravan by the hair and hurled him from his chariot to the ground. Placing Sita ji safely aside, he turned back toward Ravan and struck him fiercely with his beak, tearing at his body. Ravan then fell unconscious for nearly twenty-four minutes.
भावार्थ : उसने (रावण के) बाल पकड़कर उसे रथ के नीचे उतार लिया, रावण पृथ्वी पर गिर पड़ा। गीध सीताजी को एक ओर बैठाकर फिर लौटा और चोंचों से मार-मारकर रावण के शरीर को विदीर्ण कर डाला। इससे उसे एक घड़ी के लिए मूर्च्छा हो गई॥10॥
तब सक्रोध निसिचर खिसिआना। काढ़ेसि परम कराल कृपाना॥
काटेसि पंख परा खग धरनी। सुमिरि राम करि अदभुत करनी॥11॥
Then the enraged and agitated demon Ravan drew forth his most dreadful dagger and, in a fit of fury, severed the wings of the vulture. Jatayu fell to the ground, his mind fixed on the glorious exploits of Shri Ram.
भावार्थ : तब खिसियाए हुए रावण ने क्रोधयुक्त होकर अत्यन्त भयानक कटार निकाली और उससे जटायु के पंख काट डाले। पक्षी (जटायु) श्री रामजी की अद्भुत लीला का स्मरण करके पृथ्वी पर गिर पड़ा॥11॥
सीतहि जान चढ़ाइ बहोरी। चला उताइल त्रास न थोरी॥
करति बिलाप जाति नभ सीता। ब्याध बिबस जनु मृगी सभीता॥12॥
Ravan once again seized Sita ji and hastily carried Her away in his aerial chariot, trembling with fear. As She was borne through the sky, Sita ji wept bitterly, like a helpless doe caught in a hunter’s snare.
भावार्थ : सीताजी को फिर रथ पर चढ़ाकर रावण बड़ी उतावली के साथ चला। उसे भय कम न था। सीताजी आकाश में विलाप करती हुई जा रही हैं। मानो व्याधे के वश में पड़ी हुई (जाल में फँसी हुई) कोई भयभीत हिरनी हो!॥12॥
* गिरि पर बैठे कपिन्ह निहारी। कहि हरि नाम दीन्ह पट डारी॥
एहि बिधि सीतहि सो लै गयऊ। बन असोक महँ राखत भयऊ॥13॥
Upon spotting some monkeys perched on a mountain below, Sita ji called upon the name of Lord Hari (Shri Ram) and dropped a piece of cloth as a sign. Thereafter, Ravan carried Her away and placed Her in confinement within the Ashok grove, the royal garden.
भावार्थ : पर्वत पर बैठे हुए बंदरों को देखकर सीताजी ने हरिनाम लेकर वस्त्र डाल दिया। इस प्रकार वह सीताजी को ले गया और उन्हें अशोक वन में जा रखा॥13॥
* हारि परा खल बहु बिधि भय अरु प्रीति देखाइ।
तब असोक पादप तर राखिसि जतन कराइ॥29 क॥
Though he employed many tactics of fear and affectionate persuasion, the wicked Ravan failed to sway Sita ji’s steadfast heart. At last, he had Her placed beneath the Ashok tree, under the watch of demoness guards.
भावार्थ : सीताजी को बहुत प्रकार से भय और प्रीति दिखलाकर जब वह दुष्ट हार गया, तब उन्हें यत्न कराके (सब व्यवस्था ठीक कराके) अशोक वृक्ष के नीचे रख दिया॥29 (क)॥
जेहि बिधि कपट कुरंग सँग धाइ चले श्रीराम।
सो छबि सीता राखि उर रटति रहति हरिनाम॥29 ख॥
The image of Lord Ram in pursuit of the deceitful deer remained etched in Sita ji’s heart, as She continuously chanted His holy name, without pause.
भावार्थ : जिस प्रकार कपट मृग के साथ श्री रामजी दौड़ चले थे, उसी छवि को हृदय में रखकर वे हरिनाम (रामनाम) रटती रहती हैं॥29 (ख)॥