Satyugi OM

Day 6 of Navah Parayan Reading program Day 6 / 9

Chaupai 2 जनक-वशिष्ठादि संवाद, इंद्र की चिंता, सरस्वती का इंद्र को समझाना – Dialogue between king Janak and Bharat, Indra’s anxiety; Goddess Saraswati counsels Indra

सोक कनकलोचन मति छोनी। हरी बिमल गुन गन जगजोनी॥
भरत बिबेक बराहँ बिसाला। अनायास उधरी तेहि काला॥2॥

English Meaning

Sorrow, in the form of Hiranyaaksh with golden eyes, swallowed the Earth, which here symbolized the collective wisdom of the assembly – the very womb of the world that gives rise to pure virtues. At that very moment, Bharat ji’s wisdom took the form of a mighty Varaha (boar incarnation of the Lord) and, without the slightest effort, rescued that Earth by destroying the demon of grief.

Hindi Meaning

शोक रूपी हिरण्याक्ष ने (सारी सभा की) बुद्धि रूपी पृथ्वी को हर लिया जो विमल गुण समूह रूपी जगत की योनि (उत्पन्न करने वाली) थी। भरतजी के विवेक रूपी विशाल वराह (वराह रूप धारी भगवान) ने (शोक रूपी हिरण्याक्ष को नष्ट कर) बिना ही परिश्रम उसका उद्धार कर दिया!॥2॥

Chaupai 3 जनक-वशिष्ठादि संवाद, इंद्र की चिंता, सरस्वती का इंद्र को समझाना – Dialogue between king Janak and Bharat, Indra’s anxiety; Goddess Saraswati counsels Indra

करि प्रनामु सब कहँ कर जोरे। रामु राउ गुर साधु निहोरे॥
छमब आजु अति अनुचित मोरा। कहउँ बदन मृदु बचन कठोरा॥3॥

English Meaning

With folded hands and deep reverence, Bharat bowed before Shri Ram, King Janak, Guru Vashishth, and the assembled Sages. He pleaded, “Forgive me today for my most improper conduct. From this immature mouth of mine, I must now speak words that may sound harsh.”

Hindi Meaning

भरतजी ने प्रणाम करके सबके प्रति हाथ जोड़े तथा श्री रामचन्द्रजी, राजा जनकजी, गुरु वशिष्ठजी और साधु-संत सबसे विनती की और कहा- आज मेरे इस अत्यन्त अनुचित बर्ताव को क्षमा कीजिएगा। मैं कोमल (छोटे) मुख से कठोर (धृष्टतापूर्ण) वचन कह रहा हूँ॥3॥

Chaupai 4 जनक-वशिष्ठादि संवाद, इंद्र की चिंता, सरस्वती का इंद्र को समझाना – Dialogue between king Janak and Bharat, Indra’s anxiety; Goddess Saraswati counsels Indra

हियँ सुमिरी सारदा सुहाई। मानस तें मुख पंकज आई॥
बिमल बिबेक धरम नय साली। भरत भारती मंजु मराली॥4॥

English Meaning

Bharat ji then invoked the gracious Goddess Sharda within his heart, and She arose gracefully from the Mansarovar lake of his mind to dwell upon his lotus-like lips. His words shone with pure wisdom, righteousness, and prudence, like a swan that effortlessly separates virtue from vice.

Hindi Meaning

फिर उन्होंने हृदय में सुहावनी सरस्वती का स्मरण किया। वे मानस से (उनके मन रूपी मानसरोवर से) उनके मुखारविंद पर आ विराजीं। निर्मल विवेक, धर्म और नीति से युक्त भरतजी की वाणी सुंदर हंसिनी (के समान गुण-दोष का विवेचन करने वाली) है॥4॥

Doha 297 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* निरखि बिबेक बिलोचनन्हि सिथिल सनेहँ समाजु।
करि प्रनामु बोले भरतु सुमिरि सीय रघुराजु॥297॥

English Meaning

With the eyes of wisdom, Shri Bharat saw the assembly melted with love. Bowing to all, and remembering Sita ji and Raghunath ji, Shri Bharat spoke,…

Hindi Meaning

विवेक के नेत्रों से सारे समाज को प्रेम से शिथिल देख, सबको प्रणाम कर, श्री सीताजी और श्री रघुनाथजी का स्मरण करके भरतजी बोले-॥297॥

Chaupai 8 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* प्रभु पितु मातु सुहृद गुर स्वामी। पूज्य परम हित अंतरजामी॥
सरल सुसाहिबु सील निधानू। प्रनतपाल सर्बग्य सुजानू॥1॥

English Meaning

“O’ Lord, You are my father, mother, friend, guru, master, revered one, supreme well-wisher, and the knower of every heart, including mine. You are simple in nature, a true master (You never pay heed to the faults of Your servants), a treasure of humility, protector of the humble, omniscient, all-wise,…

Hindi Meaning

हे प्रभु! आप पिता, माता, सुहृद् (मित्र), गुरु, स्वामी, पूज्य, परम हितैषी और अन्तर्यामी हैं। सरल हृदय, श्रेष्ठ मालिक, शील के भंडार, शरणागत की रक्षा करने वाले, सर्वज्ञ, सुजान,॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

समरथ सरनागत हितकारी। गुनगाहकु अवगुन अघ हारी॥
स्वामि गोसाँइहि सरिस गोसाईं। मोहि समान मैं साइँ ईं॥2॥

English Meaning

…all-capable, and gracious to those who surrender to You. You delight in the virtues of others (never seeing their faults) and dispel their shortcomings and sins. O’ Lord of the senses, if there is anyone equal to You, it is You alone. And one who is disloyal to their master, such a person is none other than me…

Hindi Meaning

समर्थ, शरणागत का हित करने वाले, गुणों का आदर करने वाले और अवगुणों तथा पापों को हरने वाले हैं। हे गोसाईं! आप सरीखे स्वामी आप ही हैं और स्वामी के साथ द्रोह करने में मेरे समान मैं ही हूँ॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

प्रभु पितु बचन मोह बस पेली। आयउँ इहाँ समाजु सकेली॥
जग भल पोच ऊँच अरु नीचू। अमिअ अमरपद माहुरु मीचू॥3॥

English Meaning

…O’ Lord, blinded by my attachments, I disregarded the command of my Lord (You) and my father, and brought everyone here. In this world, there is good and evil, high and low, nectar and immortality, poison and death…

Hindi Meaning

मैं मोहवश प्रभु (आप) के और पिताजी के वचनों का उल्लंघन कर और समाज बटोरकर यहाँ आया हूँ। जगत में भले-बुरे, ऊँचे और नीचे, अमृत और अमर पद (देवताओं का पद), विष और मृत्यु आदि-॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

राम रजाइ मेट मन माहीं। देखा सुना कतहुँ कोउ नाहीं॥
सो मैं सब बिधि कीन्हि ढिठाई। प्रभु मानी सनेह सेवकाई॥4॥

English Meaning

…Yet I have never seen nor heard of anyone who would even dare to think of disobeying Your command. But I, in my audacity, failed to follow Your order in every way possible. And still, O’ Lord, You have graciously accepted my actions as though they were an offering of love and service to You…

Hindi Meaning

किसी को भी कहीं ऐसा नहीं देखा-सुना जो मन में भी श्री रामचन्द्रजी (आप) की आज्ञा को मेट दे। मैंने सब प्रकार से वही ढिठाई की, परन्तु प्रभु ने उस ढिठाई को स्नेह और सेवा मान लिया!॥4॥

Doha 298 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* कृपाँ भलाईं आपनी नाथ कीन्ह भल मोर।
दूषन भे भूषन सरिस सुजसु चारु चहुँ ओर॥298॥

English Meaning

…Through Your mercy and grace, my Lord, You have blessed me with goodness. My shortcomings have been turned into virtues, and my humble name now shines with honour far and wide…

Hindi Meaning

हे नाथ! आपने अपनी कृपा और भलाई से मेरा भला किया, जिससे मेरे दूषण (दोष) भी भूषण (गुण) के समान हो गए और चारों ओर मेरा सुंदर यश छा गया॥298॥

Chaupai 1 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* राउरि रीति सुबानि बड़ाई। जगत बिदित निगमागम गाई॥
कूर कुटिल खल कुमति कलंकी। नीच निसील निरीस निसंकी॥1॥

English Meaning

…Your ways, sweet words, and glory are celebrated throughout the world and praised in the Vedas and the sacred Scriptures. Even the cruel, deceitful, wretched, evil-minded, sinful, lowly, arrogant, faithless, and those who feel no restraint, fear, or hesitation in committing wrongful deeds…

Hindi Meaning

हे नाथ! आपकी रीति और सुंदर स्वभाव की बड़ाई जगत में प्रसिद्ध है और वेद-शास्त्रों ने गाई है। जो क्रूर, कुटिल, दुष्ट, कुबुद्धि, कलंकी, नीच, शीलरहित, निरीश्वरवादी (नास्तिक) और निःशंक (निडर) है॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

तेउ सुनि सरन सामुहें आए। सकृत प्रनामु किहें अपनाए॥
देखि दोष कबहुँ न उर आने। सुनि गुन साधु समाज बखाने॥2॥

English Meaning

…are known to be embraced by You as Your own the very moment they seek refuge, even if it is only by bowing to You once. You have never kept their faults in Your heart, even when witnessed with Your own eyes. Instead, upon discovering even a trace of their virtues, You praise them in the assembly of the noble and saintly…

Hindi Meaning

उन्हें भी आपने शरण में सम्मुख आया सुनकर एक बार प्रणाम करने पर ही अपना लिया। उन (शरणागतों) के दोषों को देखकर भी आप कभी हृदय में नहीं लाए और उनके गुणों को सुनकर साधुओं के समाज में उनका बखान किया॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

को साहिब सेवकहि नेवाजी। आपु समाज साज सब साजी॥
निज करतूति न समुझिअ सपनें। सेवक सकुच सोचु उर अपनें॥3॥

English Meaning

…There is truly no one as magnanimous as You. You graciously bestow far more than Your devotees could ever desire, granting them every essential blessing. Yet, in Your humility, You never seek recognition for Your kindness, ever mindful of the feelings of Your servants so that they may not feel the slightest embarrassment…

Hindi Meaning

ऐसा सेवक पर कृपा करने वाला स्वामी कौन है, जो आप ही सेवक का सारा साज-सामान सज दे (उसकी सारी आवश्यकताओं को पूर्ण कर दे) और स्वप्न में भी अपनी कोई करनी न समझकर (अर्थात मैंने सेवक के लिए कुछ किया है, ऐसा न जानकर) उलटा सेवक को संकोच होगा, इसका सोच अपने हृदय में रखे!॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

सो गोसाइँ नहिं दूसर कोपी। भुजा उठाइ कहउँ पन रोपी॥
पसु नाचत सुक पाठ प्रबीना। गुन गति नट पाठक आधीना॥4॥

English Meaning

…O’ Lord of the senses, with my arm raised in solemn truth, I declare that no master can ever be compared to You. Monkeys and bears may be trained to dance, and parrots may be taught to repeat words, yet their abilities will always remain dependent on their masters…

Hindi Meaning

मैं भुजा उठाकर और प्रण रोपकर (बड़े जोर के साथ) कहता हूँ, ऐसा स्वामी आपके सिवा दूसरा कोई नहीं है। (बंदर आदि) पशु नाचते और तोते (सीखे हुए) पाठ में प्रवीण हो जाते हैं, परन्तु तोते का (पाठ प्रवीणता रूप) गुण और पशु के नाचने की गति (क्रमशः) पढ़ाने वाले और नचाने वाले के अधीन है॥4॥

Doha 299 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* यों सुधारि सनमानि जन किए साधु सिरमोर।
को कृपाल बिनु पालिहै बिरिदावलि बरजोर॥299॥

English Meaning

…In the same way, You transform the flaws of Your devotees into virtues and raise them to the highest rank among the holy. O’ Ocean of Mercy, who else but You can so powerfully uphold the vow of granting grace to those who seek refuge?…

Hindi Meaning

इस प्रकार अपने सेवकों की (बिगड़ी) बात सुधारकर और सम्मान देकर आपने उन्हें साधुओं का शिरोमणि बना दिया। कृपालु (आप) के सिवा अपनी विरदावली का और कौन जबर्दस्ती (हठपूर्वक) पालन करेगा?॥299॥

Chaupai 1 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* सोक सनेहँ कि बाल सुभाएँ। आयउँ लाइ रजायसु बाएँ॥
तबहुँ कृपाल हेरि निज ओरा। सबहि भाँति भल मानेउ मोरा॥1॥

English Meaning

…Driven by sorrow, love, or perhaps sheer childishness, I came here without regard for royal commands. Yet, true to Your boundless nature, my compassionate Lord, You have graciously accepted me in every way…

Hindi Meaning

मैं शोक से या स्नेह से या बालक स्वभाव से आज्ञा को बाएँ लाकर (न मानकर) चला आया, तो भी कृपालु स्वामी (आप) ने अपनी ओर देखकर सभी प्रकार से मेरा भला ही माना (मेरे इस अनुचित कार्य को अच्छा ही समझा)॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

देखेउँ पाय सुमंगल मूला। जानेउँ स्वामि सहज अनुकूला।
बड़ें समाज बिलोकेउँ भागू। बड़ीं चूक साहिब अनुरागू॥2॥

English Meaning

…I looked upon Your feet, the fountain of all blessings, and understood that my Lord is naturally gracious toward me. In this great assembly, I see my own good fortune, for even after committing such a grave mistake, You still remain pleased with me…

Hindi Meaning

मैंने सुंदर मंगलों के मूल आपके चरणों का दर्शन किया और यह जान लिया कि स्वामी मुझ पर स्वभाव से ही अनुकूल हैं। इस बड़े समाज में अपने भाग्य को देखा कि इतनी बड़ी चूक होने पर भी स्वामी का मुझ पर कितना अनुराग है!॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

कृपा अनुग्रहु अंगु अघाई। कीन्हि कृपानिधि सब अधिकाई॥
राखा मोर दुलार गोसाईं। अपनें सील सुभायँ भलाई॥3॥

English Meaning

…My all-merciful Lord has showered me with kindness and compassion in every way, far beyond what I could ever deserve. O’ Lord of the senses, through Your humility, benevolence, and goodness, You have nurtured me…

Hindi Meaning

कृपानिधान ने मुझ पर सांगोपांग भरपेट कृपा और अनुग्रह, सब अधिक ही किए हैं (अर्थात मैं जिसके जरा भी लायक नहीं था, उतनी अधिक सर्वांगपूर्ण कृपा आपने मुझ पर की है)। हे गोसाईं! आपने अपने शील, स्वभाव और भलाई से मेरा दुलार रखा॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

नाथ निपट मैं कीन्हि ढिठाई। स्वामि समाज सकोच बिहाई॥
अबिनय बिनय जथारुचि बानी। छमिहि देउ अति आरति जानी॥4॥

English Meaning

…O’ Lord, I acted with audacity, disregarding the feelings of my Lord and this sacred assembly. I spoke both courteous and discourteous words as I pleased. Yet, trusting in Your compassion and knowing my deep remorse, I am certain that my Lord will forgive me…

Hindi Meaning

हे नाथ! मैंने स्वामी और समाज के संकोच को छोड़कर अविनय या विनय भरी जैसी रुचि हुई वैसी ही वाणी कहकर सर्वथा ढिठाई की है। हे देव! मेरे आर्तभाव (आतुरता) को जानकर आप क्षमा करेंगे॥4॥

Doha 300 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* सुहृद सुजान सुसाहिबहि बहुत कहब बड़ि खोरि।
आयसु देइअ देव अब सबइ सुधारी मोरि॥300॥

English Meaning

…To speak excessively before a true well-wisher, all-wise and compassionate master, is a grave mistake. O’ Lord, You have corrected all my faults and fulfilled my wishes. Now, kindly grant me Your command…

Hindi Meaning

सुहृद् (बिना ही हेतु के हित करने वाले), बुद्धिमान और श्रेष्ठ मालिक से बहुत कहना बड़ा अपराध है, इसलिए हे देव! अब मुझे आज्ञा दीजिए, आपने मेरी सभी बात सुधार दी॥300॥

Chaupai 1 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* प्रभु पद पदुम पराग ई। सत्य सुकृत सुख सीवँ सुहाई॥
सो करि कहउँ हिए अपने की। रुचि जागत सोवत सपने की॥1॥

English Meaning

…Invoking the sacred dust of the Lord’s lotus feet, the very limit of truth, virtue, and bliss, I reveal the heartfelt longing that abides within me, whether awake, asleep, or in dreams…

Hindi Meaning

प्रभु (आप) के चरणकमलों की रज, जो सत्य, सुकृत (पुण्य) और सुख की सुहावनी सीमा (अवधि) है, उसकी दुहाई करके मैं अपने हृदय को जागते, सोते और स्वप्न में भी बनी रहने वाली रुचि (इच्छा) कहता हूँ॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

सहज सनेहँ स्वामि सेवकाई। स्वारथ छल फल चारि बिहाई॥
अग्यासम न सुसाहिब सेवा। सो प्रसादु जन पावै देवा॥2॥

English Meaning

…That longing is to renounce deceit, selfishness, and even the four pursuits of life (wealth, righteousness, desire, and liberation), and to serve the Lord with pure, natural love. Among all forms of service, none is greater than obedience to the Master’s command. O Lord, may this gracious command itself be granted to Your servant as a blessing.”

Hindi Meaning

वह रुचि है- कपट, स्वार्थ और (अर्थ-धर्म-काम-मोक्ष रूप) चारों फलों को छोड़कर स्वाभाविक प्रेम से स्वामी की सेवा करना। और आज्ञा पालन के समान श्रेष्ठ स्वामी की और कोई सेवा नहीं है। हे देव! अब वही आज्ञा रूप प्रसाद सेवक को मिल जाए॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

अस कहि प्रेम बिबस भए भारी। पुलक सरीर बिलोचन बारी॥
प्रभु पद कमल गहे अकुलाई। समउ सनेहु न सो कहि जाई॥3॥

English Meaning

Saying these words, Bharat ji was overwhelmed with love. His body quivered with emotion, his eyes filled with tears, and in deep anguish, he clasped the lotus feet of Shri Ram. The love of that moment was beyond expression.

Hindi Meaning

भरतजी ऐसा कहकर प्रेम के बहुत ही विवश हो गए। शरीर पुलकित हो उठा, नेत्रों में (प्रेमाश्रुओं का) जल भर आया। अकुलाकर (व्याकुल होकर) उन्होंने प्रभु श्री रामचन्द्रजी के चरणकमल पकड़ लिए। उस समय को और स्नेह को कहा नहीं जा सकता॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

कृपासिंधु सनमानि सुबानी। बैठाए समीप गहि पानी॥
भरत बिनय सुनिदेखि सुभाऊ। सिथिल सनेहँ सभा रघुराऊ॥4॥

English Meaning

The ocean of mercy, Shri Ram, comforted Bharat ji with gentle words and, holding his hand, seated him by His side. Hearing Bharat ji’s plea and witnessing his humility, the entire assembly, along with Shri Raghuveer, was overcome with love and grew still in tender emotion.

Hindi Meaning

कृपासिन्धु श्री रामचन्द्रजी ने सुंदर वाणी से भरतजी का सम्मान करके हाथ पकड़कर उनको अपने पास बिठा लिया। भरतजी की विनती सुनकर और उनका स्वभाव देखकर सारी सभा और श्री रघुनाथजी स्नेह से शिथिल हो गए॥4॥

Chhand 1 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

छन्द :
* रघुराउ सिथिल सनेहँ साधु समाज मुनि मिथिला धनी।
मन महुँ सराहत भरत भायप भगति की महिमा घनी॥
भरतहि प्रसंसत बिबुध बरषत सुमन मानस मलिन से।
तुलसी बिकल सब लोग सुनि सकुचे निसागम नलिन से॥

English Meaning

Shri Raghuraj, the assembly of Sages, Guru Vashishth, and King Janak of Mithila were all deeply moved with love. Within their hearts, they admired Bharat ji’s boundless devotion and affection for his brother. Even the Demigods, though tainted at heart, glorified Bharat ji and rained flowers from the Heavens. Tulsidas ji says that upon hearing Bharat ji’s words, all present bowed into humility, like lotus blossoms folding at nightfall.

Hindi Meaning

श्री रघुनाथजी, साधुओं का समाज, मुनि वशिष्ठजी और मिथिलापति जनकजी स्नेह से शिथिल हो गए। सब मन ही मन भरतजी के भाईपन और उनकी भक्ति की अतिशय महिमा को सराहने लगे। देवता मलिन से मन से भरतजी की प्रशंसा करते हुए उन पर फूल बरसाने लगे। तुलसीदासजी कहते हैं- सब लोग भरतजी का भाषण सुनकर व्याकुल हो गए और ऐसे सकुचा गए जैसे रात्रि के आगमन से कमल!

Soratha 301 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* देखि दुखारी दीन दुहु समाज नर नारि सब।
मघवा महा मलीन मुए मारि मंगल चहत॥301॥

English Meaning

Witnessing the grief and anguish of men and women on both sides, the cruel-hearted Demigod Indra sought his own gain at the cost of the already afflicted, as though trying to slay those who were already dead.

Hindi Meaning

दोनों समाजों के सभी नर-नारियों को दीन और दुःखी देखकर महामलिन मन इन्द्र मरे हुओं को मारकर अपना मंगल चाहता है॥301॥

Chaupai 1 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* कपट कुचालि सीवँ सुरराजू। पर अकाज प्रिय आपन काजू॥
काक समान पाकरिपु रीती। छली मलीन कतहुँ न प्रतीती॥1॥

English Meaning

The Lord of the Demigods, Indra, was infamous for his deceitful ways. He valued his own gain even at the cost of others’ loss. Indra, the slayer of the demon Paak, was like a cunning crow, crafty, driven by malice, and harbouring deep mistrust towards all.

Hindi Meaning

देवराज इन्द्र कपट और कुचाल की सीमा है। उसे पराई हानि और अपना लाभ ही प्रिय है। इन्द्र की रीति कौए के समान है। वह छली और मलिन मन है, उसका कहीं किसी पर विश्वास नहीं है॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

प्रथम कुमत करि कपटु सँकेला। सो उचाटु सब कें सिर मेला॥
सुरमायाँ सब लोग बिमोहे। राम प्रेम अतिसय न बिछोहे॥2॥

English Meaning

First, Indra, with wicked intent, gathered many forms of deceit. Then he cast a spell of illusion (unsettling their minds with restlessness and disinterest) upon everyone. Through his illusory powers, all the people were thoroughly deluded and bewildered. Yet, despite such enchantment, their abundant love for Shri Ram was not fully severed; a measure of devotion still endured.

Hindi Meaning

पहले तो कुमत (बुरा विचार) करके कपट को बटोरा (अनेक प्रकार के कपट का साज सजा)। फिर वह (कपटजनित) उचाट सबके सिर पर डाल दिया। फिर देवमाया से सब लोगों को विशेष रूप से मोहित कर दिया, किन्तु श्री रामचन्द्रजी के प्रेम से उनका अत्यन्त बिछोह नहीं हुआ (अर्थात उनका श्री रामजी के प्रति प्रेम कुछ तो बना ही रहा)॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

भय उचाट बस मन थिर नाहीं। छन बन रुचि छन सदन सोहाहीं॥
दुबिध मनोगति प्रजा दुखारी। सरित सिंधु संगम जनु बारी॥3॥

English Meaning

Under the sway of fear and deception, people’s minds grew restless and unsettled. At one moment they yearned to stay in the forest with Shri Ram, and the next they wished to return to their homes. This inner conflict tormented the citizens, like the turbulent waters at the meeting of a river and the ocean.

Hindi Meaning

भय और उचाट के वश किसी का मन स्थिर नहीं है। क्षण में उनकी वन में रहने की इच्छा होती है और क्षण में उन्हें घर अच्छे लगने लगते हैं। मन की इस प्रकार की दुविधामयी स्थिति से प्रजा दुःखी हो रही है। मानो नदी और समुद्र के संगम का जल क्षुब्ध हो रहा हो। (जैसे नदी और समुद्र के संगम का जल स्थिर नहीं रहता, कभी इधर आता और कभी उधर जाता है, उसी प्रकार की दशा प्रजा के मन की हो गई)॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

दुचित कतहुँ परितोषु न लहहीं। एक एक सन मरमु न कहहीं॥
लखि हियँ हँसि कह कृपानिधानू। सरिस स्वान मघवान जुबानू॥4॥

English Meaning

Caught between these two choices, their hearts were torn, finding no peace anywhere. Each kept their inner feelings concealed from the other. Seeing this, Shri Ram smiled within and remarked, “A dog, Lord Indra, and a reckless youth are all the same.”

Hindi Meaning

चित्त दो तरफा हो जाने से वे कहीं संतोष नहीं पाते और एक-दूसरे से अपना मर्म भी नहीं कहते। कृपानिधान श्री रामचन्द्रजी यह दशा देखकर हृदय में हँसकर कहने लगे- कुत्ता, इन्द्र और नवयुवक (कामी पुरुष) एक सरीखे (एक ही स्वभाव के) हैं। (पाणिनीय व्याकरण के अनुसार, श्वन, युवन और मघवन शब्दों के रूप भी एक सरीखे होते हैं)॥4॥

Doha 302 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* भरतु जनकु मुनिजन सचिव साधु सचेत बिहाइ।
लागि देवमाया सबहि जथाजोगु जनु पाइ॥302॥

English Meaning

Except for Bharat ji, Janak ji, the Sages, Ministers, and other Hermits, all were influenced by the illusory powers of Indra, each according to the state of their own mind, as he swayed their thoughts with distractions.

Hindi Meaning

भरतजी, जनकजी, मुनिजन, मंत्री और ज्ञानी साधु-संतों को छोड़कर अन्य सभी पर जिस मनुष्य को जिस योग्य (जिस प्रकृति और जिस स्थिति का) पाया, उस पर वैसे ही देवमाया लग गई॥302॥

Chaupai 1 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* कृपासिंधु लखि लोग दुखारे। निज सनेहँ सुरपति छल भारे॥
सभा राउ गुर महिसुर मंत्री। भरत भगति सब कै मति जंत्री॥1॥

English Meaning

The ocean of mercy, Shri Ram, beheld the people’s turmoil, torn between their love for Him and the deceptive influence of Indra. Yet Bharat ji’s steadfast devotion to Shri Ram held firm the minds of King Janak, the Gurus, Brahmins, and the Ministers, leaving no room for Indra’s deceitful power to touch or enter them.

Hindi Meaning

कृपासिंधु श्री रामचन्द्रजी ने लोगों को अपने स्नेह और देवराज इन्द्र के भारी छल से दुःखी देखा। सभा, राजा जनक, गुरु, ब्राह्मण और मंत्री आदि सभी की बुद्धि को भरतजी की भक्ति ने कील दिया॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

रामहि चितवत चित्र लिखे से। सकुचत बोलत बचन सिखे से॥
भरत प्रीति नति बिनय बड़ाई। सुनत सुखद बरनत कठिनाई॥2॥

English Meaning

Everyone stood still like a painting, their eyes fixed on Shri Ram. They spoke with hesitation, repeating the same words as though taught to them. Bharat ji’s affection, virtues, gentleness, and glory are pleasing to hear, yet far too profound to be fully expressed in words.

Hindi Meaning

सब लोग चित्रलिखे से श्री रामचन्द्रजी की ओर देख रहे हैं। सकुचाते हुए सिखाए हुए से वचन बोलते हैं। भरतजी की प्रीति, नम्रता, विनय और बड़ाई सुनने में सुख देने वाली है, पर उसका वर्णन करने में कठिनता है॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

जासु बिलोकि भगति लवलेसू। प्रेम मगन मुनिगन मिथिलेसू॥
महिमा तासु कहै किमि तुलसी। भगति सुभायँ सुमति हियँ हुलसी॥3॥

English Meaning

Upon seeing just a drop of Bharat ji’s steadfast devotion, the assembly of Sages and King Janak of Mithila were overcome with emotion. Tulsidas ji reflects, “If a single drop can move them so deeply, how can I ever describe his full glory?” Beholding Bharat ji’s devotion and gracious nature, profound feelings arose in the heart of Tulsidas ji.

Hindi Meaning

जिनकी भक्ति का लवलेश देखकर मुनिगण और मिथिलेश्वर जनकजी प्रेम में मग्न हो गए, उन भरतजी की महिमा तुलसीदास कैसे कहे? उनकी भक्ति और सुंदर भाव से (कवि के) हृदय में सुबुद्धि हुलस रही है (विकसित हो रही है)॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

आपु छोटि महिमा बड़ि जानी। कबिकुल कानि मानि सकुचानी॥
कहि न सकति गुन रुचि अधिकाई। मति गति बाल बचन की नाई॥4॥

English Meaning

Thinking itself small and Bharat’s glory immense, the poet’s intellect shrank in humility, honouring the tradition of poets. Though deeply drawn to his countless virtues, it could not express them, the mind faltered, like the stammering speech of a child.

Hindi Meaning

परन्तु वह बुद्धि अपने को छोटी और भरतजी की महिमा को बड़ी जानकर कवि परम्परा की मर्यादा को मानकर सकुचा गई (उसका वर्णन करने का साहस नहीं कर सकी)। उसकी गुणों में रुचि तो बहुत है, पर उन्हें कह नहीं सकती। बुद्धि की गति बालक के वचनों की तरह हो गई (वह कुण्ठित हो गई)!॥4॥

Doha 303 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* भरत बिमल जसु बिमल बिधु सुमति चकोरकुमारि।
उदित बिमल जन हृदय नभ एकटक रही निहारि॥303॥

English Meaning

Bharat ji’s pure glory is like the spotless Moon (even purer than the real Moon which has spots), and the poet’s fine wisdom is like the devoted female chakor bird, which gazes endlessly at the shining Moon. In the clear sky of the devotees’ hearts, this Moon of Bharat ji’s fame has arisen, and the poet’s mind can only keep looking at it in wonder (unable to describe it in words).

Hindi Meaning

भरतजी का निर्मल यश निर्मल चन्द्रमा है और कवि की सुबुद्धि चकोरी है, जो भक्तों के हृदय रूपी निर्मल आकाश में उस चन्द्रमा को उदित देखकर उसकी ओर टकटकी लगाए देखती ही रह गई है (तब उसका वर्णन कौन करे?)॥303॥

Chaupai 1 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* भरत सुभाउ न सुगम निगमहूँ। लघु मति चापलता कबि छमहूँ॥
कहत सुनत सति भाउ भरत को। सीय राम पद होइ न रत को॥1॥

English Meaning

Even the Vedas struggle to comprehend the depth of Bharat ji’s nature. With humility, Tulsidas ji pleads, “O’ Noble poets, forgive the wavering of my limited intellect.” For one who sincerely recites or listens to the sacred virtues of Bharat ji, is it possible not to be filled with pure devotion for the divine feet of Sita ji and Ram ji?

Hindi Meaning

भरतजी के स्वभाव का वर्णन वेदों के लिए भी सुगम नहीं है। (अतः) मेरी तुच्छ बुद्धि की चंचलता को कवि लोग क्षमा करें! भरतजी के सद्भाव को कहते-सुनते कौन मनुष्य श्री सीता-रामजी के चरणों में अनुरक्त न हो जाएगा॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

सुमिरत भरतहि प्रेमु राम को। जेहि न सुलभु तेहि सरिस बाम को॥
देखि दयाल दसा सबही की। राम सुजान जानि जन जी की॥2॥

English Meaning

If one does not naturally awaken love for Shri Ram at the mere thought of Bharat ji, such a person is indeed most unfortunate. Beholding the state of all and perceiving the deep longing within the heart of His devotee (Bharat ji), the all-wise Shri Ram,…

Hindi Meaning

भरतजी का स्मरण करने से जिसको श्री रामजी का प्रेम सुलभ न हुआ, उसके समान वाम (अभागा) और कौन होगा? दयालु और सुजान श्री रामजी ने सभी की दशा देखकर और भक्त (भरतजी) के हृदय की स्थिति जानकर,॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

धरम धुरीन धीर नय नागर। सत्य सनेह सील सुख सागर॥
देसु कालु लखि समउ समाजू। नीति प्रीति पालक रघुराजू॥3॥

English Meaning

…the pillar of righteousness, calm and resolute, master of wisdom and noble conduct; an endless ocean of truth, love, virtue, and bliss spoke. Mindful of place, time, occasion, and people, Shri Raghunath the One who upholds principles and affection in perfect harmony…

Hindi Meaning

धर्मधुरंधर, धीर, नीति में चतुर, सत्य, स्नेह, शील और सुख के समुद्र, नीति और प्रीति के पालन करने वाले श्री रघुनाथजी देश, काल, अवसर और समाज को देखकर,॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

बोले बचन बानि सरबसु से। हित परिनाम सुनत ससि रसु से॥
तात भरत तुम्ह धरम धुरीना। लोक बेद बिद प्रेम प्रबीना॥4॥

English Meaning

…uttered words that were perfect in every aspect of speech, auspicious in outcome and as sweet and soothing to the ears as the nectar of moonlight. “O’ Brother, you are well-versed in the Scriptures, knowledgeable in both worldly affairs and the Vedas, and deeply skilled in the noble art of love…

Hindi Meaning

(तदनुसार) ऐसे वचन बोले जो मानो वाणी के सर्वस्व ही थे, परिणाम में हितकारी थे और सुनने में चन्द्रमा के रस (अमृत) सरीखे थे। (उन्होंने कहा-) हे तात भरत! तुम धर्म की धुरी को धारण करने वाले हो, लोक और वेद दोनों के जानने वाले और प्रेम में प्रवीण हो॥4॥

Doha 304 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* करम बचन मानस बिमल तुम्ह समान तुम्ह तात।
गुर समाज लघु बंधु गुन कुसमयँ किमि कहि जात॥304॥

English Meaning

….O’ Brother, if there is one who is pure in thought, word, and deed, it is you alone, none but you can be compared with yourself. How can I possibly praise the virtues of my younger brother, especially before the elders and revered Gurus, and that too in such trying circumstances?…

Hindi Meaning

हे तात! कर्म से, वचन से और मन से निर्मल तुम्हारे समान तुम्हीं हो। गुरुजनों के समाज में और ऐसे कुसमय में छोटे भाई के गुण किस तरह कहे जा सकते हैं?॥304॥

Chaupai 1 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* जानहु तात तरनि कुल रीती। सत्यसंध पितु कीरति प्रीती॥
समउ समाजु लाज गुरजन की। उदासीन हित अनहित मन की॥1॥

English Meaning

…O’ Dear brother! You are well aware of the tradition of the Solar dynasty, the glory and the loving sacrifice of our truthful Father, the honour and dignity of time, society, and the revered Gurus, as well as the thoughts that dwell in the hearts of all, be they indifferent, friend, or foe…

Hindi Meaning

हे तात! तुम सूर्यकुल की रीति को, सत्यप्रतिज्ञ पिताजी की कीर्ति और प्रीति को, समय, समाज और गुरुजनों की लज्जा (मर्यादा) को तथा उदासीन, मित्र और शत्रु सबके मन की बात को जानते हो॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

तुम्हहि बिदित सबही कर करमू। आपन मोर परम हित धरमू॥
मोहि सब भाँति भरोस तुम्हारा। तदपि कहउँ अवसर अनुसारा॥2॥

English Meaning

…You are fully aware of the duties of all, as well as the supreme righteousness that you and I must uphold. Although I have complete trust in you in every way, yet I speak a few words in accordance with the demands of the moment…

Hindi Meaning

तुमको सबके कर्मों (कर्तव्यों) का और अपने तथा मेरे परम हितकारी धर्म का पता है। यद्यपि मुझे तुम्हारा सब प्रकार से भरोसा है, तथापि मैं समय के अनुसार कुछ कहता हूँ॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

तात तात बिनु बात हमारी। केवल गुरकुल कृपाँ सँभारी॥
नतरु प्रजा परिजन परिवारू। हमहि सहित सबु होत खुआरू॥3॥

English Meaning

…O’ Dear brother! In the absence of our Father, it is only by the grace of the lineage of our revered Gurus that our well-being has been sustained; otherwise, along with us, the subjects, relatives, and the entire family would have been ruined…

Hindi Meaning

हे तात! पिताजी के बिना (उनकी अनुपस्थिति में) हमारी बात केवल गुरुवंश की कृपा ने ही सम्हाल रखी है, नहीं तो हमारे समेत प्रजा, कुटुम्ब, परिवार सभी बर्बाद हो जाते॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

जौं बिनु अवसर अथवँ दिनेसू। जग केहि कहहु न होइ कलेसू॥
तस उतपातु तात बिधि कीन्हा। मुनि मिथिलेस राखि सबु लीन्हा॥4॥

English Meaning

…If the Sun were to set well before its time, tell me, who in the world would not be distressed? O’ Dear brother! In the same way, fate has brought about such a calamity (the untimely death of our father). Yet, the great Sage and the King of Mithila have saved everyone from ruin…

Hindi Meaning

यदि बिना समय के (सन्ध्या से पूर्व ही) सूर्य अस्त हो जाए, तो कहो जगत में किस को क्लेश न होगा? हे तात! उसी प्रकार का उत्पात विधाता ने यह (पिता की असामयिक मृत्यु) किया है। पर मुनि महाराज ने तथा मिथिलेश्वर ने सबको बचा लिया॥4॥

Doha 305 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* राज काज सब लाज पति धरम धरनि धन धाम।
गुर प्रभाउ पालिहि सबहि भल होइहि परिनाम॥305॥

English Meaning

…All the affairs of the Kingdom, its honour, prestige, righteousness, land, wealth, and household, shall be safeguarded by the grace, power and authority of the revered Guru, and the outcome will indeed be auspicious…

Hindi Meaning

राज्य का सब कार्य, लज्जा, प्रतिष्ठा, धर्म, पृथ्वी, धन, घर- इन सभी का पालन (रक्षण) गुरुजी का प्रभाव (सामर्थ्य) करेगा और परिणाम शुभ होगा॥305॥

Chaupai 1 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* सहित समाज तुम्हार हमारा। घर बन गुर प्रसाद रखवारा॥
मातु पिता गुर स्वामि निदेसू। सकल धरम धरनीधर सेसू॥1॥

English Meaning

…The grace of our revered Guru alone protects us all, whether at home or in the forest, together with the entire community. Obedience to the commands of Mother, Father, Guru, and Master is like Lord Shesha, upholding the very Earth of righteousness…

Hindi Meaning

गुरुजी का प्रसाद (अनुग्रह) ही घर में और वन में समाज सहित तुम्हारा और हमारा रक्षक है। माता, पिता, गुरु और स्वामी की आज्ञा (का पालन) समस्त धर्म रूपी पृथ्वी को धारण करने में शेषजी के समान है॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

सो तुम्ह करहु करावहु मोहू। तात तरनिकुल पालक होहू॥
साधक एक सकल सिधि देनी। कीरति सुगति भूतिमय बेनी॥2॥

English Meaning

…Therefore, follow their commands yourself and guide me to do the same, and be the protector of the Solar dynasty, dear brother. For a seeker, this single practice of obeying the commands (of Mother, Father, Guru, and Master) is like the sacred Triveni, bestowing all accomplishments and leading to the threefold attainments of life: glory, liberation, and prosperity…

Hindi Meaning

हे तात! तुम वही करो और मुझसे भी कराओ तथा सूर्यकुल के रक्षक बनो। साधक के लिए यह एक ही (आज्ञा पालन रूपी साधना) सम्पूर्ण सिद्धियों की देने वाली, कीर्तिमयी, सद्गतिमयी और ऐश्वर्यमयी त्रिवेणी है॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

सो बिचारि सहि संकटु भारी। करहु प्रजा परिवारू सुखारी॥
बाँटी बिपति सबहिं मोहि भाई। तुम्हहि अवधि भरि बड़ि कठिनाई॥3॥

English Meaning

…Therefore, endure the great hardship with this thought in mind, and keep the people and the family happy. O’ Brother! All have shared in my hardship, but for the full term of fourteen years, you alone must bear the greatest sorrow…

Hindi Meaning

इसे विचारकर भारी संकट सहकर भी प्रजा और परिवार को सुखी करो। हे भाई! मेरी विपत्ति सभी ने बाँट ली है, परन्तु तुमको तो अवधि (चौदह वर्ष) तक बड़ी कठिनाई है (सबसे अधिक दुःख है)॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

जानि तुम्हहि मृदु कहउँ कठोरा। कुसमयँ तात न अनुचित मोरा॥
होहिं कुठायँ सुबंधु सहाए। ओड़िअहिं हाथ असनिहु के धाए॥4॥

English Meaning

…Though I know you to be tender-hearted, I must still speak these harsh words of separation. O’ Dear brother! In difficult times, this is not unfitting for me. For in adverse moments, it is the good-intentioned brothers who come forth as true helpers, just as even the blows of thunderbolts are warded off by one’s own hand…

Hindi Meaning

तुमको कोमल जानकर भी मैं कठोर (वियोग की बात) कह रहा हूँ। हे तात! बुरे समय में मेरे लिए यह कोई अनुचित बात नहीं है। कुठौर (कुअवसर) में श्रेष्ठ भाई ही सहायक होते हैं। वज्र के आघात भी हाथ से ही रोके जाते हैं॥4॥

Doha 306 श्री राम-भरत संवाद – Dialogue between Lord Ram and Bharat ji

* सेवक कर पद नयन से मुख सो साहिबु होइ।
तुलसी प्रीति कि रीति सुनि सुकबि सराहहिं सोइ॥306॥

English Meaning

…A devotee should be like the hands, feet, and eyes, while a good master should embody the role of the mouth. (The hands, feet, and eyes gather sustenance for the mouth, which in turn distributes nourishment fairly to all the organs, restoring their strength in due measure. And in times of danger, these limbs are the first to rise in defence).” Tulsidas ji says that upon hearing of the boundless love shared between the servant and the master, Shri Bharat and Ram ji, the noble poets praise it.

Hindi Meaning

सेवक हाथ, पैर और नेत्रों के समान और स्वामी मुख के समान होना चाहिए। तुलसीदासजी कहते हैं कि सेवक-स्वामी की ऐसी प्रीति की रीति सुनकर सुकवि उसकी सराहना करते हैं॥306॥