Day 6 of Navah Parayan Reading program Day 6 / 9
* भरत बचन सुनि देखि सनेहू। सभा सहित मुनि भए बिदेहू॥
भरत महा महिमा जलरासी। मुनि मति ठाढ़ि तीर अबला सी॥1॥
Hearing Bharat ji’s words and witnessing his boundless love, the entire assembly, along with Sage Vashishth, was deeply moved and lost all awareness of their bodies. The immense glory of Bharat ji was like a fathomless ocean, and the Sage’s mind was like a helpless woman standing at its shore…
भरतजी के वचन सुनकर और उनका प्रेम देखकर सारी सभा सहित मुनि वशिष्ठजी विदेह हो गए (किसी को अपने देह की सुधि न रही)। भरतजी की महान महिमा समुद्र है, मुनि की बुद्धि उसके तट पर अबला स्त्री के समान खड़ी है॥1॥
गा चह पार जतनु हियँ हेरा। पावति नाव न बोहितु बेरा॥
औरु करिहि को भरत बड़ाई। सरसी सीपि कि सिंधु समाई॥2॥
…longing to cross it, searching her heart for ways, yet finding no boat, ship, or raft in sight. Who then can truly praise Bharat ji? Can the vast ocean ever be contained in a tiny shell from a small pond?
वह (उस समुद्र के) पार जाना चाहती है, इसके लिए उसने हृदय में उपाय भी ढूँढे! पर (उसे पार करने का साधन) नाव, जहाज या बेड़ा कुछ भी नहीं पाती। भरतजी की बड़ाई और कौन करेगा? तलैया की सीपी में भी कहीं समुद्र समा सकता है?॥2॥
भरतु मुनिहि मन भीतर भाए। सहित समाज राम पहिं आए॥
प्रभु प्रनामु करि दीन्ह सुआसनु। बैठे सब सुनि मुनि अनुसासनु॥3॥
Deep within his heart, the Sage developed immense affection for Bharat ji. Then, along with the entire assembly, he came to Shri Ram. The Lord respectfully bowed to him and offered him a seat. With the Sage’s permission, everyone else took their seats as well.
मुनि वशिष्ठजी की अन्तरात्मा को भरतजी बहुत अच्छे लगे और वे समाज सहित श्री रामजी के पास आए। प्रभु श्री रामचन्द्रजी ने प्रणाम कर उत्तम आसन दिया। सब लोग मुनि की आज्ञा सुनकर बैठ गए॥3॥
बोले मुनिबरु बचन बिचारी। देस काल अवसर अनुहारी॥
सुनहु राम सरबग्य सुजाना। धरम नीति गुन ग्यान निधाना॥4॥
Sage Vashishth spoke carefully chosen words, suited to the time, place, and circumstance: “Listen, Ram, You are omniscient and all-wise, a treasure trove of righteousness, noble conduct, virtues, and divine knowledge…
श्रेष्ठ मुनि देश, काल और अवसर के अनुसार विचार करके वचन बोले- हे सर्वज्ञ! हे सुजान! हे धर्म, नीति, गुण और ज्ञान के भण्डार राम! सुनिए-॥4॥
* सब के उर अंतर बसहु जानहु भाउ कुभाउ।
पुरजन जननी भरत हित होइ सो कहिअ उपाउ॥257॥
…You reside in everyone’s heart and are fully aware of their noble and wicked thoughts alike. So please tell us, what should be done that would bring the greatest good to all: the citizens, the Mothers, and Bharat?…
आप सबके हृदय के भीतर बसते हैं और सबके भले-बुरे भाव को जानते हैं, जिसमें पुरवासियों का, माताओं का और भरत का हित हो, वही उपाय बतलाइए॥257॥
* आरत कहहिं बिचारि न काऊ। सूझ जुआरिहि आपन दाऊ॥
सुनि मुनि बचन कहत रघुराऊ॥ नाथ तुम्हारेहि हाथ उपाऊ॥1॥
…People who are already in pain often cannot think clearly before they speak, just like a gambler who thinks only of his own move.” Hearing the Sage’s words, the Chief of the Raghus replied, “O’ Lord, the solution rests in your own hands alone…
आर्त (दुःखी) लोग कभी विचारकर नहीं कहते। जुआरी को अपना ही दाँव सूझता है। मुनि के वचन सुनकर श्री रघुनाथजी कहने लगे- हे नाथ! उपाय तो आप ही के हाथ है॥1॥
सब कर हित रुख राउरि राखें। आयसु किए मुदित फुर भाषें॥
प्रथम जो आयसु मो कहुँ होई। माथें मानि करौं सिख सोई॥2॥
…Accepting your command as truth and gladly following your wishes will be for the good of all. Above all, I shall carry out any order or instruction you give me with the utmost respect and devotion…
आपका रुख रखने में और आपकी आज्ञा को सत्य कहकर प्रसन्नता पूर्वक पालन करने में ही सबका हित है। पहले तो मुझे जो आज्ञा हो, मैं उसी शिक्षा को माथे पर चढ़ाकर करूँ॥2॥
पुनि जेहि कहँ जस कहब गोसाईं। सो सब भाँति घटिहि सेवकाईं॥
कह मुनि राम सत्य तुम्ह भाषा। भरत सनेहँ बिचारु न राखा॥3॥
…O’ Lord of the senses, thereafter, whatever instructions you give to others, they too will follow with unwavering devotion.” The Sage replied, “O’ Ram, you have spoken the truth, but Bharat’s deep affection overwhelms my wisdom and clouds my judgement…
फिर हे गोसाईं! आप जिसको जैसा कहेंगे वह सब तरह से सेवा में लग जाएगा (आज्ञा पालन करेगा)। मुनि वशिष्ठजी कहने लगे- हे राम! तुमने सच कहा। पर भरत के प्रेम ने विचार को नहीं रहने दिया॥3॥
तेहि तें कहउँ बहोरि बहोरी। भरत भगति बस भइ मति मोरी॥
मोरें जान भरत रुचि राखी। जो कीजिअ सो सुभ सिव साखी॥4॥
…That is why I keep repeating myself, my mind is completely under the sway of Bharat’s devotion. With Lord Shiv as my witness, I believe that whatever is done in alignment with Bharat’s wishes will surely lead to all that is auspicious…
इसीलिए मैं बार-बार कहता हूँ, मेरी बुद्धि भरत की भक्ति के वश हो गई है। मेरी समझ में तो भरत की रुचि रखकर जो कुछ किया जाएगा, शिवजी साक्षी हैं, वह सब शुभ ही होगा॥4॥
* भरत बिनय सादर सुनिअ करिअ बिचारु बहोरि।
करब साधुमत लोकमत नृपनय निगम निचोरि॥258॥
…First, listen to Bharat’s plea with affection, and then reflect on it with thoughtful consideration. Thereafter, take the appropriate course of action, keeping in mind the wisdom of the Sages, the will of the people, political prudence, and the guidance of the Vedas and Scriptures.”
पहले भरत की विनती आदरपूर्वक सुन लीजिए, फिर उस पर विचार कीजिए। तब साधुमत, लोकमत, राजनीति और वेदों का निचोड़ (सार) निकालकर वैसा ही (उसी के अनुसार) कीजिए॥258॥
* गुर अनुरागु भरत पर देखी। राम हृदयँ आनंदु बिसेषी॥
भरतहि धरम धुरंधर जानी। निज सेवक तन मानस बानी॥1॥
Seeing Guruji’s deep love for Shri Bharat, Lord Ram was filled with immense joy. Knowing that Bharat ji walked the path of righteousness and was devoted to Him in thought, word, and deed,…
भरतजी पर गुरुजी का स्नेह देखकर श्री रामचन्द्रजी के हृदय में विशेष आनंद हुआ। भरतजी को धर्मधुरंधर और तन, मन, वचन से अपना सेवक जानकर-॥1॥
बोले गुरु आयस अनुकूला। बचन मंजु मृदु मंगलमूला॥
नाथ सपथ पितु चरन ई। भयउ न भुअन भरत सम भाई॥2॥|
…Shri Ram, in obedience to His Guru’s command, spoke words that were gentle, pleasing, and auspicious, ““O’ Lord, I swear by You and by the sacred feet of my Father, there is no Brother like Bharat in the entire Cosmos…
श्री रामचन्द्रजी गुरु की आज्ञा अनुकूल मनोहर, कोमल और कल्याण के मूल वचन बोले- हे नाथ! आपकी सौगंध और पिताजी के चरणों की दुहाई है (मैं सत्य कहता हूँ कि) विश्वभर में भरत के समान कोई भाई हुआ ही नहीं॥2॥
जे गुर पद अंबुज अनुरागी। ते लोकहुँ बेदहुँ बड़भागी॥
राउर जा पर अस अनुरागू। को कहि सकइ भरत कर भागू॥3॥
…Those who are devoted to the lotus feet of their Guru are truly blessed, both in the eyes of the world and according to the Vedas. And who can describe the fortune of Bharat, for whom you hold such deep and heartfelt affection!…
जो लोग गुरु के चरणकमलों के अनुरागी हैं, वे लोक में (लौकिक दृष्टि से) भी और वेद में (परमार्थिक दृष्टि से) भी बड़भागी होतें हैं! (फिर) जिस पर आप (गुरु) का ऐसा स्नेह है, उस भरत के भाग्य को कौन कह सकता है?॥3॥
लखि लघु बंधु बुद्धि सकुचाई। करत बदन पर भरत बड़ाई॥
भरतु कहहिं सोइ किएँ भलाई। अस कहि राम रहे अरगाई॥4॥
…Though my heart hesitates to openly praise my younger Brother in his presence, I must admit, following Bharat’s advice would be for the good of all.” With these words, Shri Ram fell silent.
छोटा भाई जानकर भरत के मुँह पर उसकी बड़ाई करने में मेरी बुद्धि सकुचाती है। (फिर भी मैं तो यही कहूँगा कि) भरत जो कुछ कहें, वही करने में भलाई है। ऐसा कहकर श्री रामचन्द्रजी चुप हो रहे॥4॥
* तब मुनि बोले भरत सन सब सँकोचु तजि तात।
कृपासिंधु प्रिय बंधु सन कहहु हृदय कै बात॥259॥
Then Sage Vashishth said to Bharat ji, “My dear child, speak your heart freely, without any hesitation. Share with your beloved Brother, who is an ocean of compassion, what your heart truly longs for.”
तब मुनि भरतजी से बोले- हे तात! सब संकोच त्यागकर कृपा के समुद्र अपने प्यारे भाई से अपने हृदय की बात कहो॥259॥
* सुनि मुनि बचन राम रुख पाई। गुरु साहिब अनुकूल अघाई॥
लखि अपनें सिर सबु छरु भारू। कहि न सकहिं कछु करहिं बिचारू॥1॥
Upon hearing the Sage’s words and seeing Shri Ram’s sincere willingness to fulfil His servant’s wish, Bharat ji felt deeply content, recognizing the boundless grace bestowed upon him by both Shri Ram and the Guru. Yet, as he realised that the entire responsibility now rested upon his own shoulders, he fell silent and sank into deep contemplation.
मुनि के वचन सुनकर और श्री रामचन्द्रजी का रुख पाकर गुरु तथा स्वामी को भरपेट अपने अनुकूल जानकर सारा बोझ अपने ही ऊपर समझकर भरतजी कुछ कह नहीं सकते। वे विचार करने लगे॥1॥
पुलकि सरीर सभाँ भए ठाढ़े। नीरज नयन नेह जल बाढ़े॥
कहब मोर मुनिनाथ निबाहा। एहि तें अधिक कहौं मैं काहा॥2॥
His body trembled with emotion as he stood before the gathering. A stream of tears flowed from his lotus-like eyes, and with a heart full of devotion, he said, “The Lord of the Sages has already spoken everything on my behalf, what more is left for me to say?…
शरीर से पुलकित होकर वे सभा में खड़े हो गए। कमल के समान नेत्रों में प्रेमाश्रुओं की बाढ़ आ गई। (वे बोले-) मेरा कहना तो मुनिनाथ ने ही निबाह दिया (जो कुछ मैं कह सकता था वह उन्होंने ही कह दिया)। इससे अधिक मैं क्या कहूँ?॥2॥
मैं जानउँ निज नाथ सुभाऊ। अपराधिहु पर कोह न काऊ॥
मो पर कृपा सनेहु बिसेषी। खेलत खुनिस न कबहूँ देखी॥3॥
…I know my Lord’s (Shri Ram’s) nature well, He never becomes angry, even with those who wrong Him. He is endlessly gentle and loving toward me. Not once have I seen Him upset, not even during moments of playful teasing…
अपने स्वामी का स्वभाव मैं जानता हूँ। वे अपराधी पर भी कभी क्रोध नहीं करते। मुझ पर तो उनकी विशेष कृपा और स्नेह है। मैंने खेल में भी कभी उनकी रीस (अप्रसन्नता) नहीं देखी॥3॥
सिसुपन तें परिहरेउँ न संगू। कबहुँ न कीन्ह मोर मन भंगू॥
मैं प्रभु कृपा रीति जियँ जोही। हारेहूँ खेल जितावहिं मोही॥4॥
…I have never left His side since childhood, and He has never broken my heart. I have personally experienced the depth of His grace within me. There were even times when, despite my defeat, He would make sure I won the game, just to bring me joy…
बचपन में ही मैंने उनका साथ नहीं छोड़ा और उन्होंने भी मेरे मन को कभी नहीं तोड़ा (मेरे मन के प्रतिकूल कोई काम नहीं किया)। मैंने प्रभु की कृपा की रीति को हृदय में भलीभाँति देखा है (अनुभव किया है)। मेरे हारने पर भी खेल में प्रभु मुझे जिता देते रहे हैं॥4॥
* महूँ सनेह सकोच बस सनमुख कही न बैन।
दरसन तृपित न आजु लगि प्रेम पिआसे नैन॥260॥
…I never spoke much before the Lord, out of love and modesty. Even to this day, the longing in my eyes remains unfulfilled, their thirst to behold their beloved Lord, Shri Ram, has never been quenched…/h4> चौपाई : * बिधि न सकेऊ सहि मोर दुलारा। नीच बीचु जननी मिस पारा॥ यहउ कहत मोहि आजु न सोभा। अपनीं समुझि साधु सुचि को भा॥1॥ भावार्थ:-परन्तु विधाता मेरा दुलार न सह सका। उसने नीच माता के बहाने (मेरे और स्वामी के बीच) अंतर डाल दिया। यह भी कहना आज मुझे शोभा नहीं देता, क्योंकि अपनी समझ से कौन साधु और पवित्र हुआ है? (जिसको दूसरे साधु और पवित्र मानें, वही साधु है)॥1॥ …But fate could not bear to see me being loved so dearly. It created a separation between me and my Lord, using the excuse of my lowly Mother. Speaking of this now does not bring me any pride. After all, can one truly become a Saint just by calling themselves one? A person is only a Saint if others see them as such… * मातु मंदि मैं साधु सुचाली। उर अस आनत कोटि कुचाली॥ फरइ कि कोदव बालि सुसाली। मुकता प्रसव कि संबुक काली॥2॥ भावार्थ:-माता नीच है और मैं सदाचारी और साधु हूँ, ऐसा हृदय में लाना ही करोड़ों दुराचारों के समान है। क्या कोदों की बाली उत्तम धान फल सकती है? क्या काली घोंघी मोती उत्पन्न कर सकती है?॥2॥ …To think that my Mother is wicked while I am noble and saintly, is like committing countless acts of deceit within the heart. Can a kodo plant, which yields only coarse millet, ever produce fine rice? Can a black oyster, plagued by a leech, ever bring forth a pearl?… * सपनेहूँ दोसक लेसु न काहू। मोर अभाग उदधि अवगाहू॥ बिनु समुझें निज अघ परिपाकू। जारिउँ जायँ जननि कहि काकू॥3॥ भावार्थ:-स्वप्न में भी किसी को दोष का लेश भी नहीं है। मेरा अभाग्य ही अथाह समुद्र है। मैंने अपने पापों का परिणाम समझे बिना ही माता को कटु वचन कहकर व्यर्थ ही जलाया॥3॥ …No one else can be blamed, not even in the slightest, not even in a dream. It is my own fate, which is an an unfathomable ocean of misfortune. Thoughtless of the consequences of my own actions, I needlessly brought anguish to my Mother’s heart by speaking harsh words… * हृदयँ हेरि हारेउँ सब ओरा। एकहि भाँति भलेहिं भल मोरा॥ गुर गोसाइँ साहिब सिय रामू। लागत मोहि नीक परिनामू॥4॥ भावार्थ:-मैं अपने हृदय में सब ओर खोज कर हार गया (मेरी भलाई का कोई साधन नहीं सूझता)। एक ही प्रकार भले ही (निश्चय ही) मेरा भला है। वह यह है कि गुरु महाराज सर्वसमर्थ हैं और श्री सीता-रामजी मेरे स्वामी हैं। इसी से परिणाम मुझे अच्छा जान पड़ता है॥4॥ …I searched every corner of my heart and found myself utterly defeated. There remains only one path for my betterment, and that is through You, my Guru, the Lord of the Senses, with Shri Ram and Sita ji as my masters. With this faith in my heart, I am certain that the outcome will be for the best…
मैंने भी प्रेम और संकोचवश कभी सामने मुँह नहीं खोला। प्रेम के प्यासे मेरे नेत्र आज तक प्रभु के दर्शन से तृप्त नहीं हुए॥260॥
* बिधि न सकेऊ सहि मोर दुलारा। नीच बीचु जननी मिस पारा॥
यहउ कहत मोहि आजु न सोभा। अपनीं समुझि साधु सुचि को भा॥1॥
…But fate could not bear to see me being loved so dearly. It created a separation between me and my Lord, using the excuse of my lowly Mother. Speaking of this now does not bring me any pride. After all, can one truly become a Saint just by calling themselves one? A person is only a Saint if others see them as such…
परन्तु विधाता मेरा दुलार न सह सका। उसने नीच माता के बहाने (मेरे और स्वामी के बीच) अंतर डाल दिया। यह भी कहना आज मुझे शोभा नहीं देता, क्योंकि अपनी समझ से कौन साधु और पवित्र हुआ है? (जिसको दूसरे साधु और पवित्र मानें, वही साधु है)॥1॥
मातु मंदि मैं साधु सुचाली। उर अस आनत कोटि कुचाली॥
फरइ कि कोदव बालि सुसाली। मुकता प्रसव कि संबुक काली॥2॥
…To think that my Mother is wicked while I am noble and saintly, is like committing countless acts of deceit within the heart. Can a kodo plant, which yields only coarse millet, ever produce fine rice? Can a black oyster, plagued by a leech, ever bring forth a pearl?…
माता नीच है और मैं सदाचारी और साधु हूँ, ऐसा हृदय में लाना ही करोड़ों दुराचारों के समान है। क्या कोदों की बाली उत्तम धान फल सकती है? क्या काली घोंघी मोती उत्पन्न कर सकती है?॥2॥
सपनेहूँ दोसक लेसु न काहू। मोर अभाग उदधि अवगाहू॥
बिनु समुझें निज अघ परिपाकू। जारिउँ जायँ जननि कहि काकू॥3॥
…No one else can be blamed, not even in the slightest, not even in a dream. It is my own fate, which is an an unfathomable ocean of misfortune. Thoughtless of the consequences of my own actions, I needlessly brought anguish to my Mother’s heart by speaking harsh words…
स्वप्न में भी किसी को दोष का लेश भी नहीं है। मेरा अभाग्य ही अथाह समुद्र है। मैंने अपने पापों का परिणाम समझे बिना ही माता को कटु वचन कहकर व्यर्थ ही जलाया॥3॥
हृदयँ हेरि हारेउँ सब ओरा। एकहि भाँति भलेहिं भल मोरा॥
गुर गोसाइँ साहिब सिय रामू। लागत मोहि नीक परिनामू॥4॥
…I searched every corner of my heart and found myself utterly defeated. There remains only one path for my betterment, and that is through You, my Guru, the Lord of the Senses, with Shri Ram and Sita ji as my masters. With this faith in my heart, I am certain that the outcome will be for the best…
मैं अपने हृदय में सब ओर खोज कर हार गया (मेरी भलाई का कोई साधन नहीं सूझता)। एक ही प्रकार भले ही (निश्चय ही) मेरा भला है। वह यह है कि गुरु महाराज सर्वसमर्थ हैं और श्री सीता-रामजी मेरे स्वामी हैं। इसी से परिणाम मुझे अच्छा जान पड़ता है॥4॥
* साधु सभाँ गुर प्रभु निकट कहउँ सुथल सतिभाउ।
प्रेम प्रपंचु कि झूठ फुर जानहिं मुनि रघुराउ॥261॥
…In this sacred place, before the assembly of Sages and in the presence of my revered Guru (Sage Vashishth) and my Lord (Shri Ram), I am speaking with complete sincerity. Sage Vashishth and Shri Raghuraj (Shri Ram), you both know the hearts of all. You alone can judge whether my words come from true love or false affection, and whether they are honest or deceitful…
साधुओं की सभा में गुरुजी और स्वामी के समीप इस पवित्र तीर्थ स्थान में मैं सत्य भाव से कहता हूँ। यह प्रेम है या प्रपंच (छल-कपट)? झूठ है या सच? इसे (सर्वज्ञ) मुनि वशिष्ठजी और (अन्तर्यामी) श्री रघुनाथजी जानते हैं॥261॥
* भूपति मरन प्रेम पनु राखी। जननी कुमति जगतु सबु साखी॥
देखि न जाहिं बिकल महतारीं। जरहिं दुसह जर पुर नर नारीं॥1॥
…The entire world has witnessed the King’s demise, a result of his unwavering commitment to the vow he gave Queen Kaikeyi, his boundless love for Shri Ram, and the sinful actions of my Mother. It is unbearable to see the suffering of my Mothers, and the men and women of Ayodhya too are burning in deep sorrow…
प्रेम के प्रण को निबाहकर महाराज (पिताजी) का मरना और माता की कुबुद्धि, दोनों का सारा संसार साक्षी है। माताएँ व्याकुल हैं, वे देखी नहीं जातीं। अवधपुरी के नर-नारी दुःसह ताप से जल रहे हैं॥1॥
महीं सकल अनरथ कर मूला। सो सुनि समुझि सहिउँ सब सूला॥
सुनि बन गवनु कीन्ह रघुनाथा। करि मुनि बेष लखन सिय साथा॥2॥
बिनु पानहिन्ह पयादेहि पाएँ। संकरु साखि रहेउँ एहि घाएँ॥
बहुरि निहारि निषाद सनेहू। कुलिस कठिन उर भयउ न बेहू॥3॥
…I have borne all the pain, knowing and hearing that I am the root cause of all this misfortune. Lord Shankar is my witness, when I learnt that Shri Raghunath had been exiled to the forest along with Lakshman and Sita ji, clad in hermit robes, barefoot and without shoes, I did not die from the shock. And even when I saw and witnessed the deep affection of the Nishad chief, Guh, my heart; harder than a thunderbolt, still did not burst open…
भावार्थ:-मैं ही इन सारे अनर्थों का मूल हूँ, यह सुन और समझकर मैंने सब दुःख सहा है। श्री रघुनाथजी लक्ष्मण और सीताजी के साथ मुनियों का सा वेष धारणकर बिना जूते पहने पाँव-प्यादे (पैदल) ही वन को चले गए, यह सुनकर, शंकरजी साक्षी हैं, इस घाव से भी मैं जीता रह गया (यह सुनते ही मेरे प्राण नहीं निकल गए)! फिर निषादराज का प्रेम देखकर भी इस वज्र से भी कठोर हृदय में छेद नहीं हुआ (यह फटा नहीं)॥2-3॥
अब सबु आँखिन्ह देखेउँ आई। जिअत जीव जड़ सबइ सहाई॥
जिन्हहि निरखि मग साँपिनि बीछी। तजहिं बिषम बिषु तामस तीछी॥4॥
…Even after witnessing everything here with my own eyes, I continue to endure the pain relentlessly, without succumbing to it, like an immovable object, devoid of attachment, sensibility, or feeling. The One, upon seeing whom even venomous female snakes and scorpions (known to be fiercer than their male counterparts), renounce their poison and fierce rage…
अब यहाँ आकर सब आँखों देख लिया। यह जड़ जीव जीता रह कर सभी सहावेगा। जिनको देखकर रास्ते की साँपिनी और बीछी भी अपने भयानक विष और तीव्र क्रोध को त्याग देती हैं-॥4॥
* तेइ रघुनंदनु लखनु सिय अनहित लागे जाहि।
तासु तनय तजि दुसह दुख दैउ सहावइ काहि॥262॥
…Shri Raghunandan, Lakshman, and Sita ji, who were seen as gentle even by venomous female snakes and scorpions, were viewed as enemies by my Mother, Kaikeyi. Upon whom else should fate inflict such intense agony, if not upon Queen Kaikeyi’s own son, allowing him to live on, only to endure this suffering without end?”
वे ही श्री रघुनंदन, लक्ष्मण और सीता जिसको शत्रु जान पड़े, उस कैकेयी के पुत्र मुझको छोड़कर दैव दुःसह दुःख और किसे सहावेगा?॥262॥
* सुनि अति बिकल भरत बर बानी। आरति प्रीति बिनय नय सानी॥
सोक मगन सब सभाँ खभारू। मनहुँ कमल बन परेउ तुसारू॥1॥
Hearing Bharat ji’s deeply heartfelt and anxious words, laden with humility, affection, sincere pleading, and noble principles, the entire assembly was overcome with sorrow, like a blooming lotus forest suddenly struck by frost.
अत्यन्त व्याकुल तथा दुःख, प्रेम, विनय और नीति में सनी हुई भरतजी की श्रेष्ठ वाणी सुनकर सब लोग शोक में मग्न हो गए, सारी सभा में विषाद छा गया। मानो कमल के वन पर पाला पड़ गया हो॥1॥
कहि अनेक बिधि कथा पुरानी। भरत प्रबोधु कीन्ह मुनि ग्यानी॥
बोले उचित बचन रघुनंदू। दिनकर कुल कैरव बन चंदू॥2॥
The wise Sage Vashishth narrated many ancient stories in various ways to pacify and guide Shri Bharat. Then, Shri Raghunandan, like the Moon that makes the lotus grove of the Solar dynasty bloom, spoke words that were thoughtful and appropriate,…
तब ज्ञानी मुनि वशिष्ठजी ने अनेक प्रकार की पुरानी (ऐतिहासिक) कथाएँ कहकर भरतजी का समाधान किया। फिर सूर्यकुल रूपी कुमुदवन के प्रफुल्लित करने वाले चन्द्रमा श्री रघुनंदन उचित वचन बोले-॥2॥
तात जायँ जियँ करहु गलानी। ईस अधीन जीव गति जानी॥
तीनि काल तिभुअन मत मोरें। पुन्यसिलोक तात तर तोरें॥3॥
…O’ Dear Brother, you are burdening your heart with needless remorse. Know that every living being’s life is governed by the will of the Almighty. In my view, across all three times (past, present, and future) and throughout the three Realms of the Universe (Heaven, Earth, and the Subterranean) wherever virtuous souls dwell, none can match your greatness. All are of a lesser stature compared to you…
हे तात! तुम अपने हृदय में व्यर्थ ही ग्लानि करते हो। जीव की गति को ईश्वर के अधीन जानो। मेरे मत में (भूत, भविष्य, वर्तमान) तीनों कालों और (स्वर्ग, पृथ्वी और पाताल) तीनों लोकों के सब पुण्यात्मा पुरुष तुम से नीचे हैं॥3॥
उर आनत तुम्ह पर कुटिलाई। जाइ लोकु परलोकु नसाई॥
दोसु देहिं जननिहि जड़ तेई। जिन्ह गुर साधु सभा नहिं सेई॥4॥
…If anyone harbours blame against you in their heart, accusing you of deceit, their life, both now and hereafter, is bound to suffer. Only the foolish, who have never sought the company of saints or gurus, blame Mother Kaikeyi…
हृदय में भी तुम पर कुटिलता का आरोप करने से यह लोक (यहाँ के सुख, यश आदि) बिगड़ जाता है और परलोक भी नष्ट हो जाता है (मरने के बाद भी अच्छी गति नहीं मिलती)। माता कैकेयी को तो वे ही मूर्ख दोष देते हैं, जिन्होंने गुरु और साधुओं की सभा का सेवन नहीं किया है॥4॥
* मिटिहहिं पाप प्रपंच सब अखिल अमंगल भार।
लोक सुजसु परलोक सुखु सुमिरत नामु तुम्हार॥263॥
…Simply by meditating upon your name, people will be freed from their sins, deceitful tendencies, and countless other evils, attaining honour and virtue in this world, and bliss in the afterlife…
हे भरत! तुम्हारा नाम स्मरण करते ही सब पाप, प्रपंच (अज्ञान) और समस्त अमंगलों के समूह मिट जाएँगे तथा इस लोक में सुंदर यश और परलोक में सुख प्राप्त होगा॥263॥
* कहउँ सुभाउ सत्य सिव साखी। भरत भूमि रह राउरि राखी॥
तात कुतरक करहु जनि जाएँ। बैर पेम नहिं दुरइ दुराएँ॥1॥
…I speak the truth by nature, and Lord Shiv is witness to this. The foundation and well-being of the Earth has rested, and will continue to rest upon your righteousness. Dear Brother, do not harbour any doubts in your heart. Neither love nor hatred can remain hidden, no matter how much one tries to conceal them…
हे भरत! मैं स्वभाव से ही सत्य कहता हूँ, शिवजी साक्षी हैं, यह पृथ्वी तुम्हारी ही रखी रह रही है। हे तात! तुम व्यर्थ कुतर्क न करो। वैर और प्रेम छिपाए नहीं छिपते॥1॥
मुनिगन निकट बिहग मृग जाहीं। बाधक बधिक बिलोकि पराहीं॥
हित अनहित पसु पच्छिउ जाना। मानुष तनु गुन ग्यान निधाना॥2॥
…Birds and deer freely approach the gatherings of hermits, yet flee at the sight of hunters who torment them. Even animals and birds can distinguish between a friend and a foe. And the human body, after all, is the very storehouse of virtues and wisdom…
पक्षी और पशु मुनियों के पास (बेधड़क) चले जाते हैं, पर हिंसा करने वाले बधिकों को देखते ही भाग जाते हैं। मित्र और शत्रु को पशु-पक्षी भी पहचानते हैं। फिर मनुष्य शरीर तो गुण और ज्ञान का भंडार ही है॥2॥
तात तुम्हहि मैं जानउँ नीकें। करौं काह असमंजस जीकें॥
राखेउ रायँ सत्य मोहि त्यागी। तनु परिहरेउ पेम पन लागी॥3॥
…O’ Brother, I know you well, there is no doubt in my heart. But still, my mind is caught in a dilemma. The King turned away from me and chose the side of truth (he honoured his promise, even at the cost of losing sight of his beloved Son for fourteen years). And then, unable to bear the pain of separation, he gave up his life, but in doing so, he upheld his vow of love, proving that he could not live without that very Son by his side…
हे तात! मैं तुम्हें अच्छी तरह जानता हूँ। क्या करूँ? जी में बड़ा असमंजस (दुविधा) है। राजा ने मुझे त्याग कर सत्य को रखा और प्रेम-प्रण के लिए शरीर छोड़ दिया॥3॥
तासु बचन मेटत मन सोचू। तेहि तें अधिक तुम्हार सँकोचू॥
ता पर गुर मोहि आयसु दीन्हा। अवसि जो कहहु चहउँ सोइ कीन्हा॥4॥
…My heart feels restless at the thought of going against his words, and my concern for you weighs even heavier. And now, Guru ji has given me a command, so I am bound to follow your instructions alone, and nothing else…
उनके वचन को मेटते मन में सोच होता है। उससे भी बढ़कर तुम्हारा संकोच है। उस पर भी गुरुजी ने मुझे आज्ञा दी है, इसलिए अब तुम जो कुछ कहो, अवश्य ही मैं वही करना चाहता हूँ॥4॥
* मनु प्रसन्न करि सकुच तजि कहहु करौं सोइ आजु।
सत्यसंध रघुबर बचन सुनि भा सुखी समाजु॥264॥
…Set aside your distress, gladden your heart, and whatever you say today, I will do exactly that.” Hearing the words of Shri Raghuveer, steadfast in righteousness, the entire assembly was filled with joy.
तुम मन को प्रसन्न कर और संकोच को त्याग कर जो कुछ कहो, मैं आज वही करूँ। सत्य प्रतिज्ञ रघुकुल श्रेष्ठ श्री रामजी का यह वचन सुनकर सारा समाज सुखी हो गया॥264॥
* सुर गन सहित सभय सुरराजू। सोचहिं चाहत होन अकाजू॥
बनत उपाउ करत कछु नाहीं। राम सरन सब गे मन माहीं॥1॥
Together with the host of Demigods, King Indra grew fearful and thought, “Now, the work so carefully accomplished is about to be ruined. No solution seems possible.” Then, all of them, in their hearts, sought refuge in Shri Ram.
देवगणों सहित देवराज इन्द्र भयभीत होकर सोचने लगे कि अब बना-बनाया काम बिगड़ना ही चाहता है। कुछ उपाय करते नहीं बनता। तब वे सब मन ही मन श्री रामजी की शरण गए॥1॥
बहुरि बिचारि परस्पर कहहीं। रघुपति भगत भगति बस अहहीं॥
सुधि करि अंबरीष दुरबासा। भे सुर सुरपति निपट निरासा॥2॥
After pondering the situation, they spoke among themselves, saying, “Shri Raghupati is wholly bound by the devotion of His devotees.” Recalling the tale of King Ambarish and Sage Durvasa, all the Demigods, along with King Indra, became utterly disheartened and lost all hope.
फिर वे विचार करके आपस में कहने लगे कि श्री रघुनाथजी तो भक्त की भक्ति के वश हैं। अम्बरीष और दुर्वासा की (घटना) याद करके तो देवता और इन्द्र बिल्कुल ही निराश हो गए॥2॥
सहे सुरन्ह बहु काल बिषादा। नरहरि किए प्रगट प्रहलादा॥
लगि लगि कान कहहिं धुनि माथा। अब सुर काज भरत के हाथा॥3॥
In the past, the Demigods had endured many hardships for long periods. It was through the devotion of Prahalad, the Lord’s devotee, that Lord Narsimha, an incarnation of Lord Hari had appeared. Now, lamenting and beating their heads, they whispered to one another, “The fate of the Demigods now rests in the hands of Bharat ji…
पहले देवताओं ने बहुत समय तक दुःख सहे। तब भक्त प्रह्लाद ने ही नृसिंह भगवान को प्रकट किया था। सब देवता परस्पर कानों से लग-लगकर और सिर धुनकर कहते हैं कि अब (इस बार) देवताओं का काम भरतजी के हाथ है॥3॥
आन उपाउ न देखिअ देवा। मानत रामु सुसेवक सेवा॥
हियँ सपेम सुमिरहु सब भरतहि। निज गुन सील राम बस करतहि॥4॥
…“We see no other remedy, O’ Demigods, our only hope is that Lord Ram will be pleased through the service offered to His noble devotees. Therefore, let us, in our hearts, lovingly pray to Shri Bharat, who has won Lord Ram over by his virtues and gentle nature…
हे देवताओं! और कोई उपाय नहीं दिखाई देता। श्री रामजी अपने श्रेष्ठ सेवकों की सेवा को मानते हैं (अर्थात उनके भक्त की कोई सेवा करता है, तो उस पर बहुत प्रसन्न होते हैं)। अतएव अपने गुण और शील से श्री रामजी को वश में करने वाले भरतजी का ही सब लोग अपने-अपने हृदय में प्रेम सहित स्मरण करो॥4॥
* सुनि सुर मत सुरगुर कहेउ भल तुम्हार बड़ भागु।
सकल सुमंगल मूल जग भरत चरन अनुरागु॥265॥
Upon hearing the Demigods’ intent, Guru Brihaspati said, “What a splendid idea, you are indeed most fortunate. Reverence for Bharat ji’s feet is the very foundation of all prosperity in this world…
देवताओं का मत सुनकर देवगुरु बृहस्पतिजी ने कहा- अच्छा विचार किया, तुम्हारे बड़े भाग्य हैं। भरतजी के चरणों का प्रेम जगत में समस्त शुभ मंगलों का मूल है॥265॥
* सीतापति सेवक सेवकाई। कामधेनु सय सरिस सुहाई॥
भरत भगति तुम्हरें मन आई। तजहु सोचु बिधि बात बनाई॥1॥
…Serving a devotee of Sita ji’s Lord, Shri Ram, is as glorious as possessing countless Kaamdhenus, the celestial wish-fulfilling cows. Since devotion for Bharat ji has taken root in your hearts, you may now cast aside your worries and trust that the Divine is already bringing your mission to fulfilment…
सीतानाथ श्री रामजी के सेवक की सेवा सैकड़ों कामधेनुओं के समान सुंदर है। तुम्हारे मन में भरतजी की भक्ति आई है, तो अब सोच छोड़ दो। विधाता ने बात बना दी॥1॥
देखु देवपति भरत प्रभाऊ। सजह सुभायँ बिबस रघुराऊ॥
मन थिर करहु देव डरु नाहीं। भरतहि जानि राम परिछाहीं॥2॥
…O’ King of the Demigods (King Indra), just look at the profound influence of Bharat ji – Lord Ram is entirely under the sway of Bharat’s simple and pure nature. Take heart, O’ Demigods, steady your minds, and let go of your fear. Regard Bharat ji as nothing less than Shri Ram’s very shadow.”
हे देवराज! भरतजी का प्रभाव तो देखो। श्री रघुनाथजी सहज स्वभाव से ही उनके पूर्णरूप से वश में हैं। हे देवताओं ! भरतजी को श्री रामचन्द्रजी की परछाईं (परछाईं की भाँति उनका अनुसरण करने वाला) जानकर मन स्थिर करो, डर की बात नहीं है॥2॥
सुनि सुरगुर सुर संमत सोचू। अंतरजामी प्रभुहि सकोचू॥
निज सिर भारु भरत जियँ जाना। करत कोटि बिधि उर अनुमाना॥3॥
Lord Ram, the knower of all hearts (aware of what the Demigods and their Guru were discussing in the sky), felt a sense of unease (for His decision to return to Ayodhya might disappoint the Demigods. He had pledged to destroy the demons and restore their happiness, yet remaining in the forest for fourteen years would bring deep sorrow to Bharat ji). Meanwhile, Bharat ji felt in his heart that the entire responsibility rested upon his shoulders, and he became absorbed in countless thoughts and reflections.
देवगुरु बृहस्पतिजी और देवताओं की सम्मति (आपस का विचार) और उनका सोच सुनकर अन्तर्यामी प्रभु श्री रामजी को संकोच हुआ। भरतजी ने अपने मन में सब बोझा अपने ही सिर जाना और वे हृदय में करोड़ों (अनेकों) प्रकार के अनुमान (विचार) करने लगे॥3॥
करि बिचारु मन दीन्ही ठीका। राम रजायस आपन नीका॥
निज पन तजि राखेउ पनु मोरा। छोहु सनेहु कीन्ह नहिं थोरा॥4॥
Ultimately, he resolved in his heart that obeying Shri Ram would be best for him. He thought to himself, “Shri Ram has agreed to set aside His own vow for the sake of mine. His grace and affection toward me are beyond measure…
सब तरह से विचार करके अंत में उन्होंने मन में यही निश्चय किया कि श्री रामजी की आज्ञा में ही अपना कल्याण है। उन्होंने अपना प्रण छोड़कर मेरा प्रण रखा। यह कुछ कम कृपा और स्नेह नहीं किया (अर्थात अत्यन्त ही अनुग्रह और स्नेह किया)॥4॥
* कीन्ह अनुग्रह अमित अति सब बिधि सीतानाथ।
करि प्रनामु बोले भरतु जोरि जलज जुग हाथ॥266॥
…The Lord of Sita ji, Shri Ram, has bestowed countless blessings upon me in every way.” Then, bowing his head and joining his lotus-like hands, Bharat ji said…
श्री जानकीनाथजी ने सब प्रकार से मुझ पर अत्यन्त अपार अनुग्रह किया। तदनन्तर भरतजी दोनों करकमलों को जोड़कर प्रणाम करके बोले-॥266॥
* कहौं कहावौं का अब स्वामी। कृपा अंबुनिधि अंतरजामी॥
गुर प्रसन्न साहिब अनुकूला। मिटी मलिन मन कलपित सूला॥1॥
…“O’ Master, what more can I say, and what need is there for others to speak on my behalf? You are an ocean of mercy and the knower of all. Knowing that my Guru is pleased and You, my Lord, are gracious toward me, the illusory sorrow within my impure heart has vanished…
हे स्वामी! हे कृपा के समुद्र! हे अन्तर्यामी! अब मैं (अधिक) क्या कहूँ और क्या कहाऊँ? गुरु महाराज को प्रसन्न और स्वामी को अनुकूल जानकर मेरे मलिन मन की कल्पित पीड़ा मिट गई॥1॥