Day 26 of Maas Parayan Reading program Day 26 / 30
कालरूप खल बन दहन गुनागार घनबोध।
सिव बिरंचि जेहि सेवहिं तासों कवन बिरोध॥48 ख॥
…the very embodiment of Death, a blazing fire that consumes sinners, a treasure of virtues, and a mine of wisdom. What purpose is served by opposing the One worshipped by Lord Shiv and Lord Brahma?…
जो कालस्वरूप हैं, दुष्टों के समूह रूपी वन के भस्म करने वाले (अग्नि) हैं, गुणों के धाम और ज्ञानघन हैं एवं शिवजी और ब्रह्माजी भी जिनकी सेवा करते हैं, उनसे वैर कैसा?॥48 ख॥
* परिहरि बयरु देहु बैदेही। भजहु कृपानिधि परम सनेही॥
ताके बचन बान सम लागे। करिआ मुँह करि जाहि अभागे॥1॥
…Therefore, give up this enmity, return Videhi ji to Him, and worship the mine of mercy, who is endlessly loving toward His devotees.” Malyavan’s words pierced Ravan like arrows, and Ravan shouted, “O’ Worthless one, blacken your face and get out of here…
(अतः) वैर छोड़कर उन्हें जानकीजी को दे दो और कृपानिधान परम स्नेही श्री रामजी का भजन करो। रावण को उसके वचन बाण के समान लगे। (वह बोला-) अरे अभागे! मुँह काला करके (यहाँ से) निकल जा॥1॥
बूढ़ भएसि न त मरतेउँ तोही। अब जनि नयन देखावसि मोही॥
तेहिं अपने मन अस अनुमाना। बध्यो चहत एहि कृपानिधाना॥2॥
…You have grown old, otherwise I would have killed you. Never show me your face again.” Hearing this, Malyavan reflected in his heart that the repository of mercy, Lord Ram, had surely decided to end Ravan’s life, for only then would Ravan ignore every wise counsel placed before him.
तू बूढ़ा हो गया, नहीं तो तुझे मार ही डालता। अब मेरी आँखों को अपना मुँह न दिखला। रावण के ये वचन सुनकर उसने (माल्यवान् ने) अपने मन में ऐसा अनुमान किया कि इसे कृपानिधान श्री रामजी अब मारना ही चाहते हैं॥2॥
सो उठि गयउ कहत दुर्बादा। तब सकोप बोलेउ घननादा॥
कौतुक प्रात देखिअहु मोरा। करिहउँ बहुत कहौं का थोरा॥3॥
Malyavan rose and left after speaking harsh words. Then, filled with anger, Meghnad declared, “Just wait until morning and witness my prowess. What is the use of describing a little? I will accomplish far more than I can even speak of.”
वह रावण को दुर्वचन कहता हुआ उठकर चला गया। तब मेघनाद क्रोधपूर्वक बोला- सबेरे मेरी करामात देखना। मैं बहुत कुछ करूँगा, थोड़ा क्या कहूँ? (जो कुछ वर्णन करूँगा थोड़ा ही होगा)॥3॥
सुनि सुत बचन भरोसा आवा। प्रीति समेत अंक बैठावा॥
करत बिचार भयउ भिनुसारा। लागे कपि पुनि चहूँ दुआरा॥4॥
Hearing his son’s words, Ravan felt reassured and affectionately seated Meghnad on his lap. As they discussed their plans, dawn broke, and the monkeys once again attacked the four gates of Lanka.
पुत्र के वचन सुनकर रावण को भरोसा आ गया। उसने प्रेम के साथ उसे गोद में बैठा लिया। विचार करते-करते ही सबेरा हो गया। वानर फिर चारों दरवाजों पर जा लगे॥4॥
कोपि कपिन्ह दुर्घट गढ़ु घेरा। नगर कोलाहलु भयउ घनेरा॥
बिबिधायुध धर निसिचर धाए। गढ़ ते पर्बत सिखर ढहाए॥5॥
In their fury, the monkey army laid siege to the mighty fort. A great outcry rose throughout the city of Lanka. The demons rushed out, carrying various weapons, and hurled mountain peaks from the top of the fort.
वानरों ने क्रोध करके दुर्गम किले को घेर लिया। नगर में बहुत ही कोलाहल (शोर) मच गया। राक्षस बहुत तरह के अस्त्र-शस्त्र धारण करके दौड़े और उन्होंने किले पर पहाड़ों के शिखर ढहाए॥5॥
छंद :
* ढाहे महीधर सिखर कोटिन्ह बिबिध बिधि गोला चले।
घहरात जिमि पबिपात गर्जत जनु प्रलय के बादले॥
मर्कट बिकट भट जुटत कटत न लटत तन जर्जर भए।
गहि सैल तेहि गढ़ पर चलावहि जहँ सो तहँ निसिचर हए॥
The demons hurled down millions of mountain peaks and all kinds of bombshells upon the monkey army. The bombs burst with thunderous force like lightning, while the battling warriors roared like clouds at the time of universal dissolution. The mighty monkey fighters clashed with the demons, and though severely wounded and badly battered, they did not retreat. Gripping rocks and mountain peaks, they hurled them at the fort, crushing and killing the demons wherever they stood.
उन्होंने पर्वतों के करोड़ों शिखर ढहाए, अनेक प्रकार से गोले चलने लगे। वे गोले ऐसा घहराते हैं जैसे वज्रपात हुआ हो (बिजली गिरी हो) और योद्धा ऐसे गरजते हैं, मानो प्रलयकाल के बादल हों। विकट वानर योद्धा भिड़ते हैं, कट जाते हैं (घायल हो जाते हैं), उनके शरीर जर्जर (चलनी) हो जाते हैं, तब भी वे लटते नहीं (हिम्मत नहीं हारते)। वे पहाड़ उठाकर उसे किले पर फेंकते हैं। राक्षस जहाँ के तहाँ (जो जहाँ होते हैं, वहीं) मारे जाते हैं।
* मेघनाद सुनि श्रवन अस गढ़ पुनि छेंका आइ।
उतर्यो बीर दुर्ग तें सन्मुख चल्यो बजाइ॥49॥
When Meghnad heard that the monkey army had once again surrounded the fort, the brave warrior descended and advanced at the beat of drums to confront the enemy face to face.
मेघनाद ने कानों से ऐसा सुना कि वानरों ने आकर फिर किले को घेर लिया है। तब वह वीर किले से उतरा और डंका बजाकर उनके सामने चला॥49॥
* कहँ कोसलाधीस द्वौ भ्राता। धन्वी सकल लोक बिख्याता॥
कहँ नल नील दुबिद सुग्रीवा। अंगद हनूमंत बल सींवा॥1॥
He shouted, “Where are the two Brothers, the Princes of the Koshal Kingdom, those famous archers renowned across all the Realms of creation? Where are Nal, Neel, Dvivid, Sugriv, and those limits of strength, Angad and Hanuman?…
(मेघनाद ने पुकारकर कहा-) समस्त लोकों में प्रसिद्ध धनुर्धर कोसलाधीश दोनों भाई कहाँ हैं? नल, नील, द्विविद, सुग्रीव और बल की सीमा अंगद और हनुमान् कहाँ हैं?॥1॥
कहाँ बिभीषनु भ्राताद्रोही। आजु सबहि हठि मारउँ ओही॥
अस कहि कठिन बान संधाने। अतिसय क्रोध श्रवन लगि ताने॥2॥
…Where is that Vibhishan who has betrayed his own brother? Today I will stubbornly strike down everyone, including that wicked traitor”. Saying this, he set a hard and piercing arrow to his bow and, filled with intense anger, drew it back all the way to his ear.
भाई से द्रोह करने वाला विभीषण कहाँ है? आज मैं सबको और उस दुष्ट को तो हठपूर्वक (अवश्य ही) मारूँगा। ऐसा कहकर उसने धनुष पर कठिन बाणों का सन्धान किया और अत्यंत क्रोध करके उसे कान तक खींचा॥2॥
सर समूह सो छाड़ै लागा। जनु सपच्छ धावहिं बहु नागा॥
जहँ तहँ परत देखिअहिं बानर। सन्मुख होइ न सके तेहि अवसर॥3॥
He began releasing volleys of arrows that flew like winged serpents. Monkeys fell to the ground in every direction, and at that moment no one dared to face him.
वह बाणों के समूह छोड़ने लगा। मानो बहुत से पंखवाले साँप दौड़े जा रहे हों। जहाँ-तहाँ वानर गिरते दिखाई पड़ने लगे। उस समय कोई भी उसके सामने न हो सके॥3॥
जहँ तहँ भागि चले कपि रीछा। बिसरी सबहि जुद्ध कै ईछा॥
सो कपि भालु न रन महँ देखा। कीन्हेसि जेहि न प्रान अवसेषा॥4॥
The monkeys and bears fled in all directions, their desire to continue fighting completely forgotten. In the battlefield, there was not a single monkey or bear left whom he had not reduced to the mere trace of life, leaving them with nothing but the faintest breath with all strength and valour lost.
रीछ-वानर जहाँ-तहाँ भाग चले। सबको युद्ध की इच्छा भूल गई। रणभूमि में ऐसा एक भी वानर या भालू नहीं दिखाई पड़ा, जिसको उसने प्राणमात्र अवशेष न कर दिया हो (अर्थात् जिसके केवल प्राणमात्र ही न बचे हों, बल, पुरुषार्थ सारा जाता न रहा हो)॥4॥
* दस दस सर सब मारेसि परे भूमि कपि बीर।
सिंहनाद करि गर्जा मेघनाद बल धीर॥50॥
He shot ten arrows at each one of them, and the valiant monkeys fell to the ground. Meghnad, mighty and steadfast in battle, roared like a lion as he thundered across the field.
फिर उसने सबको दस-दस बाण मारे, वानर वीर पृथ्वी पर गिर पड़े। बलवान् और धीर मेघनाद सिंह के समान नाद करके गरजने लगा॥50॥
* देखि पवनसुत कटक बिहाला। क्रोधवंत जनु धायउ काला॥
महासैल एक तुरत उपारा। अति रिस मेघनाद पर डारा॥1॥
Seeing the army in distress, the son of the Wind God, Hanuman ji, charged forward in fury, like the God of Death himself rushing into battle. He swiftly uprooted a massive mountain and hurled it toward Meghnad with intense rage.
सारी सेना को बेहाल (व्याकुल) देखकर पवनसुत हनुमान् क्रोध करके ऐसे दौड़े मानो स्वयं काल दौड़ आता हो। उन्होंने तुरंत एक बड़ा भारी पहाड़ उखाड़ लिया और बड़े ही क्रोध के साथ उसे मेघनाद पर छोड़ा॥1॥
आवत देखि गयउ नभ सोई। रथ सारथी तुरग सब खोई॥
बार बार पचार हनुमाना। निकट न आव मरमु सो जाना॥2॥
Seeing the mountain peaks hurling toward him, Meghnad fled into the sky. His chariot, charioteer, and horses were all destroyed. Hanuman ji repeatedly challenged him, but he did not come near, knowing well the extent of Hanuman ji’s power.
पहाड़ों को आते देखकर वह आकाश में उड़ गया। (उसके) रथ, सारथी और घोड़े सब नष्ट हो गए (चूर-चूर हो गए) हनुमान्जी उसे बार-बार ललकारते हैं। पर वह निकट नहीं आता, क्योंकि वह उनके बल का मर्म जानता था॥2॥
रघुपति निकट गयउ घननादा। नाना भाँति करेसि दुर्बादा॥
अस्त्र सस्त्र आयुध सब डारे। कौतुकहीं प्रभु काटि निवारे॥3॥
Meghnad then went toward Lord Raghupati and hurled every kind of abuse at Him, launching all sorts of weapons, both those empowered by spells and those deadly by their very nature, at Shri Ram. The Lord, in sheer play, cut them all apart before they could reach Him.
(तब) मेघनाद श्री रघुनाथजी के पास गया और उसने (उनके प्रति) अनेकों प्रकार के दुर्वचनों का प्रयोग किया। (फिर) उसने उन पर अस्त्र-शस्त्र तथा और सब हथियार चलाए। प्रभु ने खेल में ही सबको काटकर अलग कर दिया॥3॥
देखि प्रताप मूढ़ खिसिआना। करै लाग माया बिधि नाना॥
जिमि कोउ करै गरुड़ सैं खेला। डरपावै गहि स्वल्प सपेला॥4॥
Seeing the Lord’s valour, the fool grew angry and frustrated. He then began displaying his various illusionary powers, just as a person holding a small snake performs antics with it, trying in vain to frighten Garud, the King of Birds.
श्री रामजी का प्रताप (सामर्थ्य) देखकर वह मूर्ख लज्जित हो गया और अनेकों प्रकार की माया करने लगा। जैसे कोई व्यक्ति छोटा सा साँप का बच्चा हाथ में लेकर गरुड़ को डरावे और उससे खेल करे॥4॥
* जासु प्रबल माया बस सिव बिरंचि बड़ छोट।
ताहि दिखावइ निसिचर निज माया मति खोट॥51॥
Whose powerful illusory energy governs all, including Lord Shiv, Lord Brahma, the great Demigods, and even realized beings, before that very Lord the foolish-minded demon was displaying his own petty illusion.
शिवजी और ब्रह्माजी तक बड़े-छोटे (सभी) जिनकी अत्यंत बलवान् माया के वश में हैं, नीच बुद्धि निशाचर उनको अपनी माया दिखलाता है॥51॥
:
* नभ चढ़ि बरष बिपुल अंगारा। महि ते प्रगट होहिं जलधारा॥
नाना भाँति पिसाच पिसाची। मारु काटु धुनि बोलहिं नाची॥1॥
Meghnad soared high into the sky and rained down blazing fragments of rock and molten fire. He caused countless streams of water to burst forth from the Earth. The ground and the sky swarmed with terrifying demons and demonesses, dancing and shrieking, “Kill them, cut them all!”
आकाश में (ऊँचे) चढ़कर वह बहुत से अंगारे बरसाने लगा। पृथ्वी से जल की धाराएँ प्रकट होने लगीं। अनेक प्रकार के पिशाच तथा पिशाचिनियाँ नाच-नाचकर ‘मारो, काटो’ की आवाज करने लगीं॥1॥
बिष्टा पूय रुधिर कच हाड़ा। बरषइ कबहुँ उपल बहु छाड़ा॥
बरषि धूरि कीन्हेसि अँधिआरा। सूझ न आपन हाथ पसारा॥2॥
At times he rained down filth, pus, blood, hair, and bones, and at other times he hurled countless stones from the sky. Sometimes he released such thick dust that darkness covered everything, and one could not even see their own hands.
वह कभी तो विष्टा, पीब, खून, बाल और हड्डियाँ बरसाता था और कभी बहुत से पत्थर फेंक देता था। फिर उसने धूल बरसाकर ऐसा अँधेरा कर दिया कि अपना ही पसारा हुआ हाथ नहीं सूझता था॥2॥
कपि अकुलाने माया देखें। सब कर मरन बना ऐहि लेखें॥
कौतुक देखि राम मुसुकाने। भए सभीत सकल कपि जाने॥3॥
Seeing the Maya unleashed by Meghnad, the monkeys were overwhelmed with distress, believing that at this rate their lives would soon come to an end. Watching this terrifying display, Shri Ram smiled gently, fully aware of their fear.
माया देखकर वानर अकुला उठे। वे सोचने लगे कि इस हिसाब से (इसी तरह रहा) तो सबका मरण आ बना। यह कौतुक देखकर श्री रामजी मुस्कुराए। उन्होंने जान लिया कि सब वानर भयभीत हो गए हैं॥3॥
एक बान काटी सब माया। जिमि दिनकर हर तिमिर निकाया॥
कृपादृष्टि कपि भालु बिलोके। भए प्रबल रन रहहिं न रोके॥4॥
He then cut through the spell of the demonic illusion with a single arrow, just as the Sun scatters a thick veil of darkness. He cast His gracious glance upon the monkeys and bears, and they became so strong that they appeared unstoppable in battle.
तब श्री रामजी ने एक ही बाण से सारी माया काट डाली, जैसे सूर्य अंधकार के समूह को हर लेता है। तदनन्तर उन्होंने कृपाभरी दृष्टि से वानर-भालुओं की ओर देखा, (जिससे) वे ऐसे प्रबल हो गए कि रण में रोकने पर भी नहीं रुकते थे॥4॥
* आयसु मागि राम पहिं अंगदादि कपि साथ।
लछिमन चले क्रुद्ध होइ बान सरासन हाथ॥52॥
Lakshman ji then bowed at Lord Ram’s feet, and with the Lord’s permission he set out to confront Meghnad in full fury, accompanied by Angad and other brave warriors, his bow and arrow firmly in hand.
श्री रामजी से आज्ञा माँगकर, अंगद आदि वानरों के साथ हाथों में धनुष-बाण लिए हुए श्री लक्ष्मणजी क्रुद्ध होकर चले॥52॥
* छतज नयन उर बाहु बिसाला। हिमगिरि निभ तनु कछु एक लाला॥
इहाँ दसानन सुभट पठाए। नाना अस्त्र सस्त्र गहि धाए॥1॥
Shri Lakshman’s eyes were blood-red, his chest broad, and his arms long and powerful. His complexion shone like the Himalayan mountain with a soft hue of red. There on the battlefield, the ten-headed Ravan sent forth many brave warriors, who charged ahead with countless missiles and weapons in their hands.
उनके लाल नेत्र हैं, चौड़ी छाती और विशाल भुजाएँ हैं। हिमाचल पर्वत के समान उज्ज्वल (गौरवर्ण) शरीर कुछ ललाई लिए हुए है। इधर रावण ने भी बड़े-बड़े योद्धा भेजे, जो अनेकों अस्त्र-शस्त्र लेकर दौड़े॥1॥
भूधर नख बिटपायुध धारी। धाए कपि जय राम पुकारी॥
भिरे सकल जोरिहि सन जोरी। इत उत जय इच्छा नहिं थोरी॥2॥
With mountains, claws, and trees as their weapons, the monkeys rushed forward to meet the demons, shouting, “Victory to Shri Ram!” The armies from both sides clashed, each warrior facing an opponent equal in size and strength. Both sides were equally eager to claim victory in battle.
पर्वत, नख और वृक्ष रूपी हथियार धारण किए हुए वानर ‘श्री रामचंद्रजी की जय’ पुकारकर दौड़े। वानर और राक्षस सब जोड़ी से जोड़ी भिड़ गए। इधर और उधर दोनों ओर जय की इच्छा कम न थी (अर्थात् प्रबल थी)॥2॥
मुठिकन्ह लातन्ह दातन्ह काटहिं। कपि जयसील मारि पुनि डाटहिं॥
मारु मारु धरु धरु धरु मारू। सीस तोरि गहि भुजा उपारू॥3॥
The monkeys struck the demons with their fists and feet and bit them with their teeth. Victorious and fearless, they kept attacking and scolding the demons, shouting, “Finish them, strike them down, capture them, seize them, break their heads, hold their arms and tear them apart!”
वानर उनको घूँसों और लातों से मारते हैं, दाँतों से काटते हैं। विजयशील वानर उन्हें मारकर फिर डाँटते भी हैं। ‘मारो, मारो, पकड़ो, पकड़ो, पकड़कर मार दो, सिर तोड़ दो और भुजाऐँ पकड़कर उखाड़ लो’॥3॥
असि रव पूरि रही नव खंडा। धावहिं जहँ तहँ रुंड प्रचंडा॥
देखहिं कौतुक नभ सुर बृंदा। कबहुँक बिसमय कबहुँ अनंदा॥4॥
Such cries echoed across all nine divisions of the world. Headless bodies ran wildly in every direction. Watching this fierce scene from the sky, the hosts of Demigods rejoiced whenever Lord Ram’s army prevailed and grew distressed whenever Ravan’s demon forces gained the upper hand.
नवों खंडों में ऐसी आवाज भर रही है। प्रचण्ड रुण्ड (धड़) जहाँ-तहाँ दौड़ रहे हैं। आकाश में देवतागण यह कौतुक देख रहे हैं। उन्हें कभी खेद होता है और कभी आनंद॥4॥
* रुधिर गाड़ भरि भरि जम्यो ऊपर धूरि उड़ाइ।
जनु अँगार रासिन्ह पर मृतक धूम रह्यो छाइ॥53॥
The potholes were filled with blood, and a thin sheet of dust covered them, looking like ashes of the dead spread over heaps of glowing coal and lava.
खून गड्ढों में भर-भरकर जम गया है और उस पर धूल उड़कर पड़ रही है (वह दृश्य ऐसा है) मानो अंगारों के ढेरों पर राख छा रही हो॥53॥
* घायल बीर बिराजहिं कैसे। कुसुमति किंसुक के तरु जैसे॥
लछिमन मेघनाद द्वौ जोधा। भिरहिं परसपर करि अति क्रोधा॥1॥
The wounded fighters, their bodies battered and bloodied, looked like palash trees adorned with crimson blossoms. The mighty warriors Lakshman ji and Meghnad fought one another with intense, blazing fury.
घायल वीर कैसे शोभित हैं, जैसे फूले हुए पलास के पेड़। लक्ष्मण और मेघनाद दोनों योद्धा अत्यंत क्रोध करके एक-दूसरे से भिड़ते हैं॥1॥
एकहि एक सकइ नहिं जीती। निसिचर छल बल करइ अनीती॥
क्रोधवंत तब भयउ अनंता। भंजेउ रथ सारथी तुरंता॥2॥
Neither could overpower the other, so the demon resorted to deceitful tricks and unfair means, and then Lakshman ji, the incarnation of the Serpent God Shesha, became enraged and swiftly destroyed Meghnad’s chariot, killing his charioteer.
एक-दूसरे को (कोई किसी को) जीत नहीं सकता। राक्षस छल-बल (माया) और अनीति (अधर्म) करता है, तब भगवान् अनन्तजी (लक्ष्मणजी) क्रोधित हुए और उन्होंने तुरंत उसके रथ को तोड़ डाला और सारथी को टुकड़े-टुकड़े कर दिया!॥2॥
नाना बिधि प्रहार कर सेषा। राच्छस भयउ प्रान अवसेषा॥
रावन सुत निज मन अनुमाना। संकठ भयउ हरिहि मम प्राना॥3॥
Lakshman ji inflicted numerous injuries on Meghnad, leaving him gravely wounded and close to death. Realizing that his life was truly in danger and that Lakshman ji might end it at any moment, Ravan’s son grew fearful in his heart.
शेषजी (लक्ष्मणजी) उस पर अनेक प्रकार से प्रहार करने लगे। राक्षस के प्राणमात्र शेष रह गए। रावणपुत्र मेघनाद ने मन में अनुमान किया कि अब तो प्राण संकट आ बना, ये मेरे प्राण हर लेंगे॥3॥
बीरघातिनी छाड़िसि साँगी। तेजपुंज लछिमन उर लागी॥
मुरुछा भई सक्ति के लागें। तब चलि गयउ निकट भय त्यागें॥4॥
He then released his powerful magical spear, Shakti, at Lakshman ji. Shakti struck Lakshman ji in the chest, and he fell unconscious to the ground. Meghnad, casting aside all fear, then approached Lakshman ji.
तब उसने वीरघातिनी शक्ति चलाई। वह तेजपूर्ण शक्ति लक्ष्मणजी की छाती में लगी। शक्ति लगने से उन्हें मूर्छा आ गई। तब मेघनाद भय छोड़कर उनके पास चला गया॥4॥
* मेघनाद सम कोटि सत जोधा रहे उठाइ।
जगदाधार सेष किमि उठै चले खिसिआइ॥54॥
Millions of brave warriors like Meghnad tried to lift Lakshman ji and carry him to Lanka, but how could anyone lift the incarnation of Sheshnag ji, the very support of the Cosmos? Failing in their attempt, they departed in anger and shame.
मेघनाद के समान सौ करोड़ (अगणित) योद्धा उन्हें उठा रहे हैं, परन्तु जगत् के आधार श्री शेषजी (लक्ष्मणजी) उनसे कैसे उठते? तब वे लजाकर चले गए॥54॥
* सुनु गिरिजा क्रोधानल जासू। जारइ भुवन चारिदस आसू॥
सक संग्राम जीति को ताही। सेवहिं सुर नर अग जग जाही॥1॥
Lord Shiv said to Goddess Parvati, “Listen, Girija, the fire of whose wrath can burn all fourteen Realms of creation to ashes at the time of final dissolution, and who is worshipped by Demigods, humans, and all beings, both animate and inanimate, how can anyone ever hope to defeat him in battle?…
(शिवजी कहते हैं-) हे गिरिजे! सुनो, (प्रलयकाल में) जिन (शेषनाग) के क्रोध की अग्नि चौदहों भुवनों को तुरंत ही जला डालती है और देवता, मनुष्य तथा समस्त चराचर (जीव) जिनकी सेवा करते हैं, उनको संग्राम में कौन जीत सकता है?॥1॥
यह कौतूहल जानइ सोई। जा पर कृपा राम कै होई॥
संध्या भय फिरि द्वौ बाहनी। लगे सँभारन निज निज अनी॥2॥
…Such a playful act can be understood only by those upon whom Lord Ram has bestowed His grace.” Evening then fell, and both armies returned to their respective camps and began tending to their troops.
इस लीला को वही जान सकता है, जिस पर श्री रामजी की कृपा हो। संध्या होने पर दोनों ओर की सेनाएँ लौट पड़ीं, सेनापति अपनी-अपनी सेनाएँ संभालने लगे॥2॥
व्यापक ब्रह्म अजित भुवनेस्वर। लछिमन कहाँ बूझ करुनाकर॥
तब लगि लै आयउ हनुमाना। अनुज देखि प्रभु अति दुख माना॥3॥
The all-pervading Supreme Soul, the invincible Lord of the Cosmos, the ocean of mercy, Shri Ram, asked about Lakshman ji, and in that moment Hanuman ji arrived carrying him. Seeing His younger brother lying unconscious, the Lord was filled with deep sorrow.
व्यापक, ब्रह्म, अजेय, संपूर्ण ब्रह्मांड के ईश्वर और करुणा की खान श्री रामचंद्रजी ने पूछा- लक्ष्मण कहाँ है? तब तक हनुमान् उन्हें ले आए। छोटे भाई को (इस दशा में) देखकर प्रभु ने बहुत ही दुःख माना॥3॥
जामवंत कह बैद सुषेना। लंकाँ रहइ को पठई लेना॥
धरि लघु रूप गयउ हनुमंता। आनेउ भवन समेत तुरंता॥4॥
Jambvant said, “Send someone to fetch the physician Sushen, who lives in Lanka.” Hanuman ji then assumed a miniature form, swiftly reached Lanka, and returned carrying Sushen along with his entire house.
जाम्बवान् ने कहा- लंका में सुषेण वैद्य रहता है, उसे लाने के लिए किसको भेजा जाए? हनुमान्जी छोटा रूप धरकर गए और सुषेण को उसके घर समेत तुरंत ही उठा लाए॥4॥
* राम पदारबिंद सिर नायउ आइ सुषेन।
कहा नाम गिरि औषधी जाहु पवनसुत लेन ॥55॥
Sushen bowed at the lotus feet of Shri Ram and, after examining Shri Lakshman and making his diagnosis, described the herb required for the medicine and the specific Himalayan mountain where it could be found, then turned to Hanuman ji and said, “O’ Son of the Wind God, go and bring it.”
सुषेण ने आकर श्री रामजी के चरणारविन्दों में सिर नवाया। उसने पर्वत और औषध का नाम बताया, (और कहा कि) हे पवनपुत्र! औषधि लेने जाओ॥55॥
* राम चरन सरसिज उर राखी। चला प्रभंजनसुत बल भाषी॥
उहाँ दूत एक मरमु जनावा। रावनु कालनेमि गृह आवा॥1॥
Invoking Shri Ram’s lotus feet in his heart, Hanuman ji declared his resolve and strength, reassuring Lord Ram and everyone present that he would fetch the herb without delay. The Son of the Wind God then departed. On the other side, a spy revealed this secret to Ravan, who immediately went to the home of his demon ally, Kalnemi.
श्री रामजी के चरणकमलों को हृदय में रखकर पवनपुत्र हनुमान्जी अपना बल बखानकर (अर्थात् मैं अभी लिए आता हूँ, ऐसा कहकर) चले। उधर एक गुप्तचर ने रावण को इस रहस्य की खबर दी। तब रावण कालनेमि के घर आया॥1॥
दसमुख कहा मरमु तेहिं सुना। पुनि पुनि कालनेमि सिरु धुना॥
देखत तुम्हहि नगरु जेहिं जारा। तासु पंथ को रोकन पारा॥2॥
Ravan told him the entire incident, and hearing it, Kalnemi struck his own head in distress. He said, “The one who burned your city before your very eyes, who can possibly obstruct his path?…
रावण ने उसको सारा मर्म (हाल) बतलाया। कालनेमि ने सुना और बार-बार सिर पीटा (खेद प्रकट किया)। (उसने कहा-) तुम्हारे देखते-देखते जिसने नगर जला डाला, उसका मार्ग कौन रोक सकता है?॥2॥
भजि रघुपति करु हित आपना। छाँड़हु नाथ मृषा जल्पना॥
नील कंज तनु सुंदर स्यामा। हृदयँ राखु लोचनाभिरामा॥3॥
…By worshipping Lord Ram, do something truly good for yourself. O’ Master, abandon your false boasting. Keep in your heart the lotus-like, blue-complexioned, charming, and handsome Shri Ram, the One who delights every eye…
श्री रघुनाथजी का भजन करके तुम अपना कल्याण करो! हे नाथ! झूठी बकवाद छोड़ दो। नेत्रों को आनंद देने वाले नीलकमल के समान सुंदर श्याम शरीर को अपने हृदय में रखो॥3॥
मैं तैं मोर मूढ़ता त्यागू। महा मोह निसि सूतत जागू॥
काल ब्याल कर भच्छक जोई। सपनेहुँ समर कि जीतिअ सोई॥4॥
…Let go of the foolish notions of ‘I, me, and mine,’ and awaken from the long night of delusion. The One who devours Time itself, can you even dream of defeating Him in battle?”
मैं-तू (भेद-भाव) और ममता रूपी मूढ़ता को त्याग दो। महामोह (अज्ञान) रूपी रात्रि में सो रहे हो, सो जाग उठो, जो काल रूपी सर्प का भी भक्षक है, कहीं स्वप्न में भी वह रण में जीता जा सकता है?॥4॥
* सुनि दसकंठ रिसान अति तेहिं मन कीन्ह बिचार।
राम दूत कर मरौं बरु यह खल रत मल भार॥56॥
Hearing Kalnemi’s words, Ravan was enraged. Kalnemi then reflected in his heart, “It is better to die at the hands of Lord Ram’s messenger than at the hands of the wretched Ravan, who is steeped in countless sins.”
उसकी ये बातें सुनकर रावण बहुत ही क्रोधित हुआ। तब कालनेमि ने मन में विचार किया कि (इसके हाथ से मरने की अपेक्षा) श्री रामजी के दूत के हाथ से ही मरूँ तो अच्छा है। यह दुष्ट तो पाप समूह में रत है॥56॥
* अस कहि चला रचिसि मग माया। सर मंदिर बर बाग बनाया॥
मारुतसुत देखा सुभ आश्रम। मुनिहि बूझि जल पियौं जाइ श्रम॥1॥
Saying this to himself, the demon departed. Along the way, he created an illusionary lake, along with a beautiful temple and a lovely garden. The son of the Wind God saw this sacred-looking hermitage and thought, “Let me seek the Sage’s permission and drink some water, so that I may relieve my fatigue.”
वह मन ही मन ऐसा कहकर चला और उसने मार्ग में माया रची। तालाब, मंदिर और सुंदर बाग बनाया। हनुमान्जी ने सुंदर आश्रम देखकर सोचा कि मुनि से पूछकर जल पी लूँ, जिससे थकावट दूर हो जाए॥1॥
राच्छस कपट बेष तहँ सोहा। मायापति दूतहि चह मोहा॥
जाइ पवनसुत नायउ माथा। लाग सो कहै राम गुन गाथा॥2॥
The demon Kalnemi, disguised in the beautiful garb of a hermit, tried to deceive the very messenger of the Lord of Maya (illusory energy). The son of the Wind God approached the hermit and bowed his head before him. The demon, in the guise of a Sage, then began reciting the praises of Lord Ram.
राक्षस वहाँ कपट (से मुनि) का वेष बनाए विराजमान था। वह मूर्ख अपनी माया से मायापति के दूत को मोहित करना चाहता था। मारुति ने उसके पास जाकर मस्तक नवाया। वह श्री रामजी के गुणों की कथा कहने लगा॥2॥
होत महा रन रावन रामहिं। जितिहहिं राम न संसय या महिं॥
इहाँ भएँ मैं देखउँ भाई। ग्यान दृष्टि बल मोहि अधिकाई॥3॥
He said, “A fierce battle is taking place between Ravan and Lord Ram, and in the end Lord Shri Ram will surely be victorious, there is no doubt about it. O’ Brother, while sitting here, I can see everything through the supreme power of my eyes of knowledge.”
(वह बोला-) रावण और राम में महान् युद्ध हो रहा है। रामजी जीतेंगे, इसमें संदेह नहीं है। हे भाई! मैं यहाँ रहता हुआ ही सब देख रहा हूँ। मुझे ज्ञानदृष्टि का बहुत बड़ा बल है॥3॥
मागा जल तेहिं दीन्ह कमंडल। कह कपि नहिं अघाउँ थोरें जल॥
सर मज्जन करि आतुर आवहु। दिच्छा देउँ ग्यान जेहिं पावहु॥4॥
When Hanuman ji asked for water, the hermit offered him his water pot. Hanuman ji replied, “My thirst cannot be quenched with such a small amount of water.” The hermit then said, “Go take a dip in the lake and return quickly. I will then initiate you, and you will receive spiritual insight.”
हनुमान्जी ने उससे जल माँगा, तो उसने कमण्डलु दे दिया। हनुमान्जी ने कहा- थोड़े जल से मैं तृप्त नहीं होने का। तब वह बोला- तालाब में स्नान करके तुरंत लौट आओ तो मैं तुम्हे दीक्षा दूँ, जिससे तुम ज्ञान प्राप्त करो॥4॥
* सर पैठत कपि पद गहा मकरीं तब अकुलान।
मारी सो धरि दिब्य तनु चली गगन चढ़ि जान॥57॥
As soon as Hanuman ji entered the lake, a female crocodile seized his foot in excitement. Hanuman ji swiftly killed her, and she at once assumed her celestial form as a divine damsel. An aerial vehicle arrived for her, and she ascended it to return to Heaven.
तालाब में प्रवेश करते ही एक मगरी ने अकुलाकर उसी समय हनुमान्जी का पैर पकड़ लिया। हनुमान्जी ने उसे मार डाला। तब वह दिव्य देह धारण करके विमान पर चढ़कर आकाश को चली॥57॥
* कपि तव दरस भइउँ निष्पापा। मिटा तात मुनिबर कर सापा॥
मुनि न होइ यह निसिचर घोरा। मानहु सत्य बचन कपि मोरा॥1॥
Before departing, she said, “By your very sight, O’ Dear monkey, I have been freed from my sins, and the curse of a realized Saint that had turned me into a crocodile has now come to an end. The hermit who advised you to bathe in this lake is no Sage but a formidable demon. O’ Hanuman, trust my words to be true.”
(उसने कहा-) हे वानर! मैं तुम्हारे दर्शन से पापरहित हो गई। हे तात! श्रेष्ठ मुनि का शाप मिट गया। हे कपि! यह मुनि नहीं है, घोर निशाचर है। मेरा वचन सत्य मानो॥1॥
अस कहि गई अपछरा जबहीं। निसिचर निकट गयउ कपि तबहीं॥
कह कपि मुनि गुरदछिना लेहू। पाछें हमहिं मंत्र तुम्ह देहू॥2॥
As soon as the celestial damsel departed after saying these words, Hanuman ji approached the demon disguised as a hermit and said, “O’ Sage, first accept a gift from me as my spiritual preceptor, and only then may you impart your sacred knowledge to me.”
ऐसा कहकर ज्यों ही वह अप्सरा गई, त्यों ही हनुमान्जी निशाचर के पास गए। हनुमान्जी ने कहा- हे मुनि! पहले गुरुदक्षिणा ले लीजिए। पीछे आप मुझे मंत्र दीजिएगा॥2॥