Satyugi OM

Day 26 of Maas Parayan Reading program Day 26 / 30

Doha 80 रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons

उत पचार दसकंधर इत अंगद हनुमान।
लरत निसाचर भालु कपि करि निज निज प्रभु आन॥80 ग॥

English Meaning

On the other side, the ten-headed Ravan issued his challenge, and on this side, Angad and Hanuman ji called him to battle, while the demons clashed with the bears and monkeys, each side swearing by its Lord’s name.

Hindi Meaning

उधर से रावण ललकार रहा है और इधर से अंगद और हनुमान्‌। राक्षस और रीछ-वानर अपने-अपने स्वामी की दुहाई देकर लड़ रहे हैं॥80 ग॥

Chaupai 1 रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons

* सुर ब्रह्मादि सिद्ध मुनि नाना। देखत रन नभ चढ़े बिमाना॥
हमहू उमा रहे तेहिं संगा। देखत राम चरित रन रंगा॥1॥

English Meaning

Lord Brahma, the other Demigods, and many realized Saints and Sages mounted their aerial vehicles to watch the battle from the sky. Lord Shiv says to Goddess Parvati, “Uma, I was present in that divine assembly and witnessed the glorious deeds of Shri Ram as He stood fully absorbed in battle.”

Hindi Meaning

ब्रह्मा आदि देवता और अनेकों सिद्ध तथा मुनि विमानों पर चढ़े हुए आकाश से युद्ध देख रहे हैं। (शिवजी कहते हैं-) हे उमा! मैं भी उस समाज में था और श्री रामजी के रण-रंग (रणोत्साह) की लीला देख रहा था॥1॥

Chaupai 2 रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons

सुभट समर रस दुहु दिसि माते। कपि जयसील राम बल ताते॥
एक एक सन भिरहिं पचारहिं। एकन्ह एक मर्दि महि पारहिं॥2॥

English Meaning

The brave fighters on both sides were intoxicated with the passion for war, but the monkeys led the battle with the strength of Shri Ram, fiercely challenging their opponents and crushing them by hurling them to the ground.

Hindi Meaning

दोनों ओर के योद्धा रण रस में मतवाले हो रहे हैं। वानरों को श्री रामजी का बल है, इससे वे जयशील हैं (जीत रहे हैं)। एक-दूसरे से भिड़ते और ललकारते हैं और एक-दूसरे को मसल-मसलकर पृथ्वी पर डाल देते हैं॥2॥

Chaupai 3 रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons

मारहिं काटहिं धरहिं पछारहिं। सीस तोरि सीसन्ह सन मारहिं॥
उदर बिदारहिं भुजा उपारहिं। गहि पद अवनि पटकि भट डारहिं॥3॥

English Meaning

They struck, bit, wrestled, and hurled the demons to the ground. They tore off their opponents’ heads and smashed the severed heads together, ripped open their chests and pulled out their arms, and, seizing the fighters by their feet, flung them hard upon the Earth.

Hindi Meaning

वे मारते, काटते, पकड़ते और पछाड़ देते हैं और सिर तोड़कर उन्हीं सिरों से दूसरों को मारते हैं। पेट फाड़ते हैं, भुजाएँ उखाड़ते हैं और योद्धाओं को पैर पकड़कर पृथ्वी पर पटक देते हैं॥3॥

Chaupai 4 रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons

निसिचर भट महि गाड़हिं भालू। ऊपर ढारि देहिं बहु बालू॥
बीर बलीमुख जुद्ध बिरुद्धे। देखिअत बिपुल काल जनु क्रुद्धे॥4॥

English Meaning

The bears buried the demon fighters in the ground and heaped large mounds of sand over them. The brave monkeys battling the demons looked like countless furious embodiments of Death itself.

Hindi Meaning

राक्षस योद्धाओं को भालू पृथ्वी में गाड़ देते हैं और ऊपर से बहुत सी बालू डाल देते हैं। युद्ध में शत्रुओं से विरुद्ध हुए वीर वानर ऐसे दिखाई पड़ते हैं मानो बहुत से क्रोधित काल हों॥4॥

Chhand 1 रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons

छंद :
* क्रुद्धे कृतांत समान कपि तन स्रवत सोनित राजहीं।
मर्दहिं निसाचर कटक भट बलवंत घन जिमि गाजहीं॥
मारहिं चपेटन्हि डाटि दातन्ह काटि लातन्ह मीजहीं।
चिक्करहिं मर्कट भालु छल बल करहिं जेहिं खल छीजहीं॥1॥

English Meaning

With blood flowing from their bodies, each mighty monkey warrior looked like the God of Death in rage, crushing the demon fighters and roaring like thunderclouds as they slapped, bit, scolded, and trampled them underfoot, while the monkeys and bears let out piercing cries and used every means, whether cunning or sheer strength, to destroy the vile demons.

Hindi Meaning

क्रोधित हुए काल के समान वे वानर खून बहते हुए शरीरों से शोभित हो रहे हैं। वे बलवान्‌ वीर राक्षसों की सेना के योद्धाओं को मसलते और मेघ की तरह गरजते हैं। डाँटकर चपेटों से मारते, दाँतों से काटकर लातों से पीस डालते हैं। वानर-भालू चिग्घाड़ते और ऐसा छल-बल करते हैं, जिससे दुष्ट राक्षस नष्ट हो जाएँ॥1॥

Chhand 2 रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons

धरि गाल फारहिं उर बिदारहिं गल अँतावरि मेलहीं।
प्रह्लादपति जनु बिबिध तनु धरि समर अंगन खेलहीं॥
धरु मारु काटु पछारु घोर गिरा गगन महि भरि रही।
जय राम जो तृन ते कुलिस कर कुलिस ते कर तृन सही॥2॥

English Meaning

They seized their foes and tore open their cheeks, ripped their bellies, and hung the entrails around their necks, as though Lord Narsimha, the protector of Prahlad ji, had taken countless forms and was sporting on the field of death. The ground and sky rang with cries of “Seize, kill, cut to pieces, knock them down.” Glory to Shri Ram, who can turn a blade of grass into a mighty thunderbolt and a thunderbolt into a mere blade of grass.

Hindi Meaning

वे राक्षसों के गाल पकड़कर फाड़ डालते हैं, छाती चीर डालते हैं और उनकी अँतड़ियाँ निकालकर गले में डाल लेते हैं। वे वानर ऐसे दिख पड़ते हैं मानो प्रह्लाद के स्वामी श्री नृसिंह भगवान्‌ अनेकों शरीर धारण करके युद्ध के मैदान में क्रीड़ा कर रहे हों। पकड़ो, मारो, काटो, पछाड़ो आदि घोर शब्द आकाश और पृथ्वी में भर (छा) गए हैं। श्री रामचंद्रजी की जय हो, जो सचमुच तृण से वज्र और वज्र से तृण कर देते हैं (निर्बल को सबल और सबल को निर्बल कर देते हैं)॥2॥

Doha 81 रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons

* निज दल बिचलत देखेसि बीस भुजाँ दस चाप।
रथ चढ़ि चलेउ दसानन फिरहु फिरहु करि दाप॥81॥

English Meaning

Seeing his army in distress, the ten-headed Ravan, burning with fury and pride, mounted his chariot with ten bows in his twenty arms and charged forward, shouting, “Come back, come back.”

Hindi Meaning

अपनी सेना को विचलित होते हुए देखा, तब बीस भुजाओं में दस धनुष लेकर रावण रथ पर चढ़कर गर्व करके ‘लौटो, लौटो’ कहता हुआ चला॥81॥

Chaupai 1 रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons

* धायउ परम क्रुद्ध दसकंधर। सन्मुख चले हूह दै बंदर॥
गहि कर पादप उपल पहारा। डारेन्हि ता पर एकहिं बारा॥1॥

English Meaning

The ten-headed Ravan, consumed by fierce wrath, rushed forward, while the monkeys ran toward him shouting “Ho, ho,” holding trees, rocks, and mountains in their hands, and all at once they hurled everything at Ravan.

Hindi Meaning

रावण अत्यंत क्रोधित होकर दौड़ा। वानर हुँकार करते हुए (लड़ने के लिए) उसके सामने चले। उन्होंने हाथों में वृक्ष, पत्थर और पहाड़ लेकर रावण पर एक ही साथ डाले॥1॥

Chaupai 2 रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons

लागहिं सैल बज्र तन तासू। खंड खंड होइ फूटहिं आसू॥
चला न अचल रहा रथ रोपी। रन दुर्मद रावन अति कोपी॥2॥

English Meaning

The mountains shattered the moment they struck Ravan’s thunderbolt-like strong body, and, intoxicated by the passion of war and burning with fierce rage, he planted his chariot on the battlefield and stood there as unshakably as a rock.

Hindi Meaning

पर्वत उसके वज्रतुल्य शरीर में लगते ही तुरंत टुकड़े-टुकड़े होकर फूट जाते हैं। अत्यंत क्रोधी रणोन्मत्त रावण रथ रोककर अचल खड़ा रहा, (अपने स्थान से) जरा भी नहीं हिला॥2॥

Chaupai 3 रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons

इत उत झपटि दपटि कपि जोधा। मर्दै लाग भयउ अति क्रोधा॥
चले पराइ भालु कपि नाना। त्राहि त्राहि अंगद हनुमाना॥3॥

English Meaning

Filled with fierce wrath, he began shouting at the monkey warriors, seizing them from every side on the battlefield and crushing them. Many monkey and bear fighters fled, crying, “Protect us, Angad! Protect us, Hanuman!…

Hindi Meaning

उसे बहुत ही क्रोध हुआ। वह इधर-उधर झपटकर और डपटकर वानर योद्धाओं को मसलने लगा। अनेकों वानर-भालू ‘हे अंगद! हे हनुमान्‌! रक्षा करो, रक्षा करो’ (पुकारते हुए) भाग चले॥3॥

Chaupai 4 रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons

पाहि पाहि रघुबीर गोसाईं। यह खल खाइ काल की नाईं॥
तेहिं देखे कपि सकल पराने। दसहुँ चाप सायक संधाने॥4॥

English Meaning

…Save us, save us, O’ Raghuveer, O’ Lord of the Senses! This vile demon is consuming us like Death itself.” When Ravan saw the monkeys fleeing, he set an arrow to each of his ten bows.

Hindi Meaning

हे रघुवीर! हे गोसाईं! रक्षा कीजिए, रक्षा कीजिए। यह दुष्ट काल की भाँति हमें खा रहा है। उसने देखा कि सब वानर भाग छूटे, तब (रावण ने) दसों धनुषों पर बाण संधान किए॥4॥

Chhand 1 रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons

छंद :
* संधानि धनु सर निकर छाड़ेसि उरग जिमि उड़ि लागहीं।
रहे पूरि सर धरनी गगन दिसि बिदिसि कहँ कपि भागहीं॥
भयो अति कोलाहल बिकल कपि दल भालु बोलहिं आतुरे।
रघुबीर करुना सिंधु आरत बंधु जन रच्छक हरे॥

English Meaning

Fitting arrows to the ten bows in his twenty arms, he released a fierce barrage of arrows that flew like winged serpents and struck the monkeys, filling the ground, the sky, and all ten directions with arrows, leaving the monkeys and bears with nowhere to escape, and a wild uproar arose as they cried out in distress, “O’ Raghuveer, O’ Ocean of mercy, O’ Friend of the suppliant, O’ Saviour of Your devotees, O’ Hari, remover of the suffering of Your servants.”

Hindi Meaning

उसने धनुष पर सन्धान करके बाणों के समूह छोड़े। वे बाण सर्प की तरह उड़कर जा लगते थे। पृथ्वी-आकाश और दिशा-विदिशा सर्वत्र बाण भर रहे हैं। वानर भागें तो कहाँ? अत्यंत कोलाहल मच गया। वानर-भालुओं की सेना व्याकुल होकर आर्त्त पुकार करने लगी- हे रघुवीर! हे करुणासागर! हे पीड़ितों के बन्धु! हे सेवकों की रक्षा करके उनके दुःख हरने वाले हरि!

Doha 82 रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons

* निज दल बिकल देखि कटि कसि निषंग धनु हाथ।
लछिमन चले क्रुद्ध होइ नाइ राम पद माथ॥82॥

English Meaning

Seeing the army in distress, Lakshman ji fastened his quiver at his waist, took his bow in hand, bowed at Shri Ram’s feet, and sallied forth, blazing with rage.

Hindi Meaning

अपनी सेना को व्याकुल देखकर कमर में तरकस कसकर और हाथ में धनुष लेकर श्री रघुनाथजी के चरणों पर मस्तक नवाकर लक्ष्मणजी क्रोधित होकर चले॥82॥

Chaupai 1 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

* रे खल का मारसि कपि भालू। मोहि बिलोकु तोर मैं कालू॥
खोजत रहेउँ तोहि सुतघाती। आजु निपाति जुड़ावउँ छाती॥1॥

English Meaning

Lakshman ji said, “O’ Vile one, you are killing monkeys and bears. Look at me, I am your Death personified.” Ravan replied, “I have been searching for you only, the slayer of my son. Today, I will kill you and soothe my heart.”

Hindi Meaning

(लक्ष्मणजी ने पास जाकर कहा-) अरे दुष्ट! वानर भालुओं को क्या मार रहा है? मुझे देख, मैं तेरा काल हूँ। (रावण ने कहा-) अरे मेरे पुत्र के घातक! मैं तुझी को ढूँढ रहा था। आज तुझे मारकर (अपनी) छाती ठंडी करूँगा॥1॥

Chaupai 2 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

अस कहि छाड़ेसि बान प्रचंडा। लछिमन किए सकल सत खंडा॥
कोटिन्ह आयुध रावन डारे। तिल प्रवान करि काटि निवारे॥2॥

English Meaning

With these words, Ravan released fierce arrows at Lakshman ji, but Shri Lakshman shattered them into hundreds of fragments. Ravan then hurled millions of weapons toward him, yet Lakshman ji neutralized them all, reducing them to particles as fine as sesame seeds.

Hindi Meaning

ऐसा कहकर उसने प्रचण्ड बाण छोड़े। लक्ष्मणजी ने सबके सैकड़ों टुकड़े कर डाले। रावण ने करोड़ों अस्त्र-शस्त्र चलाए। लक्ष्मणजी ने उनको तिल के बराबर करके काटकर हटा दिया॥2॥

Chaupai 3 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

पुनि निज बानन्ह कीन्ह प्रहारा। स्यंदनु भंजि सारथी मारा॥
सत सत सर मारे दस भाला। गिरि सृंगन्ह जनु प्रबिसहिं ब्याला॥3॥

English Meaning

Lakshman ji then struck Ravan again with his arrows, shattering his chariot and killing his charioteer. He pierced each of Ravan’s ten heads with a hundred arrows, as though serpents were drilling their way deep into mountain peaks.

Hindi Meaning

फिर अपने बाणों से (उस पर) प्रहार किया और (उसके) रथ को तोड़कर सारथी को मार डाला। (रावण के) दसों मस्तकों में सौ-सौ बाण मारे। वे सिरों में ऐसे पैठ गए मानो पहाड़ के शिखरों में सर्प प्रवेश कर रहे हों॥3॥

Chaupai 4 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

पुनि सत सर मारा उर माहीं। परेउ धरनि तल सुधि कछु नाहीं॥
उठा प्रबल पुनि मुरुछा जागी। छाड़िसि ब्रह्म दीन्हि जो साँगी॥4॥

English Meaning

Lakshman ji struck Ravan once more, planting a hundred arrows in his chest and knocking him unconscious to the ground. When the mighty Ravan regained his senses, he hurled the terrible spear at Lakshman ji, the weapon granted to him by Lord Brahma.

Hindi Meaning

फिर सौ बाण उसकी छाती में मारे। वह पृथ्वी पर गिर पड़ा, उसे कुछ भी होश न रहा। फिर मूर्च्छा छूटने पर वह प्रबल रावण उठा और उसने वह शक्ति चलाई जो ब्रह्माजी ने उसे दी थी॥4॥

Chhand 1 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

छंद :
* सो ब्रह्म दत्त प्रचंड सक्ति अनंत उर लागी सही।
पर्‌यो बीर बिकल उठाव दसमुख अतुल बल महिमा रही॥
ब्रह्मांड भवन बिराज जाकें एक सिर जिमि रज कनी।
तेहि चह उठावन मूढ़ रावन जान नहिं त्रिभुअन धनी॥

English Meaning

The fierce Shakti spear bestowed by Brahma struck Lord Anant (Lakshman ji), straight in the chest, and he fell to the ground in agony. The ten-headed Ravan attempted to lift Lakshman ji and carry him away, but the pride of his unmatched strength failed before the one upon whose head the entire Cosmos, with its fourteen spheres, rests like a grain of sand. The deluded Ravan could not recognize Shri Lakshman as the Master of the three spheres (Earth, Heaven, and the subterranean region).

Hindi Meaning

वह ब्रह्मा की दी हुई प्रचण्ड शक्ति लक्ष्मणजी की ठीक छाती में लगी। वीर लक्ष्मणजी व्याकुल होकर गिर पड़े। तब रावण उन्हें उठाने लगा, पर उसके अतुलित बल की महिमा यों ही रह गई, (व्यर्थ हो गई, वह उन्हें उठा न सका)। जिनके एक ही सिर पर ब्रह्मांड रूपी भवन धूल के एक कण के समान विराजता है, उन्हें मूर्ख रावण उठाना चाहता है! वह तीनों भुवनों के स्वामी लक्ष्मणजी को नहीं जानता।

Doha 83 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

* देखि पवनसुत धायउ बोलत बचन कठोर।
आवत कपिहि हन्यो तेहिं मुष्टि प्रहार प्रघोर॥83॥

English Meaning

Seeing this, Hanuman ji, the son of the Wind God, rushed forward, hurling fierce words, and as he drew near, Ravan struck him with a crushing blow of his fist.

Hindi Meaning

यह देखकर पवनपुत्र हनुमान्‌जी कठोर वचन बोलते हुए दौड़े। हनुमान्‌जी के आते ही रावण ने उन पर अत्यंत भयंकर घूँसे का प्रहार किया॥83॥

Chaupai 1 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

* जानु टेकि कपि भूमि न गिरा। उठा सँभारि बहुत रिस भरा॥
मुठिका एक ताहि कपि मारा। परेउ सैल जनु बज्र प्रहारा॥1॥

English Meaning

Hanuman ji sank to one knee but did not fall. Regaining himself at once, he rose in full fury and struck Ravan with a powerful punch, sending him crashing to the ground as though lightning had struck a mountain.

Hindi Meaning

हनुमान्‌जी घुटने टेककर रह गए, पृथ्वी पर गिरे नहीं और फिर क्रोध से भरे हुए संभलकर उठे। हनुमान्‌जी ने रावण को एक घूँसा मारा। वह ऐसा गिर पड़ा जैसे वज्र की मार से पर्वत गिरा हो॥1॥

Chaupai 2 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

मुरुछा गै बहोरि सो जागा। कपि बल बिपुल सराहन लागा॥
धिग धिग मम पौरुष धिग मोही। जौं तैं जिअत रहेसि सुरद्रोही॥2॥

English Meaning

On regaining consciousness, Ravan began praising Hanuman ji’s immense strength. Hanuman ji said, “Shame on me, shame on my valour, that you still live, O’ Enemy of the Demigods.”

Hindi Meaning

मूर्च्छा भंग होने पर फिर वह जागा और हनुमान्‌जी के बड़े भारी बल को सराहने लगा। (हनुमान्‌जी ने कहा-) मेरे पौरुष को धिक्कार है, धिक्कार है और मुझे भी धिक्कार है, जो हे देवद्रोही! तू अब भी जीता रह गया॥2॥

Chaupai 3 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

अस कहि लछिमन कहुँ कपि ल्यायो। देखि दसानन बिसमय पायो॥
कह रघुबीर समुझु जियँ भ्राता। तुम्ह कृतांत भच्छक सुर त्राता॥3॥

English Meaning

Saying this, Hanuman ji lifted Lakshman ji and carried him to Shri Raghunath, and the ten-headed Ravan stood astonished on seeing Hanuman ji bear Shri Lakshman with such ease, whereupon Shri Raghuveer said to Lakshman ji, “O’ Brother, know firmly in your heart that you can even devour Death itself, and that you are the protector of the Demigods.”

Hindi Meaning

ऐसा कहकर और लक्ष्मणजी को उठाकर हनुमान्‌जी श्री रघुनाथजी के पास ले आए। यह देखकर रावण को आश्चर्य हुआ। श्री रघुवीर ने (लक्ष्मणजी से) कहा- हे भाई! हृदय में समझो, तुम काल के भी भक्षक और देवताओं के रक्षक हो॥3॥

Chaupai 4 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

सुनत बचन उठि बैठ कृपाला। गई गगन सो सकति कराला॥
पुनि कोदंड बान गहि धाए। रिपु सन्मुख अति आतुर आए॥4॥

English Meaning

The moment Lord Ram spoke these words, the gracious Lakshman ji rose and sat upright, and the deadly Shakti spear that had pierced his chest vanished into the sky. Taking up his bow and arrow once more, he rushed forward again to confront the enemy.

Hindi Meaning

ये वचन सुनते ही कृपालु लक्ष्मणजी उठ बैठे। वह कराल शक्ति आकाश को चली गई। लक्ष्मणजी फिर धनुष-बाण लेकर दौड़े और बड़ी शीघ्रता से शत्रु के सामने आ पहुँचे॥4॥

Chhand 1 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

छंद :
* आतुर बहोरि बिभंजि स्यंदन सूत हति ब्याकुल कियो।
गिर्‌यो धरनि दसकंधर बिकलतर बान सत बेध्यो हियो॥
सारथी दूसर घालि रथ तेहि तुरत लंका लै गयो।
रघुबीर बंधु प्रताप पुंज बहोरि प्रभु चरनन्हि नयो॥

English Meaning

On reaching the battlefield, Lakshman ji swiftly shattered Ravan’s chariot and struck down his charioteer, leaving Ravan restless and stricken with grief. He drove a hundred arrows into Ravan’s chest, causing him to collapse to the ground in great distress. Another charioteer then arrived and quickly carried Ravan back to Lanka. The mine of glory, Lakshman ji, the brother of Shri Raghuveer, returned and once again bowed at the Lord’s sacred feet.

Hindi Meaning

फिर उन्होंने बड़ी ही शीघ्रता से रावण के रथ को चूर-चूर कर और सारथी को मारकर उसे (रावण को) व्याकुल कर दिया। सौ बाणों से उसका हृदय बेध दिया, जिससे रावण अत्यंत व्याकुल होकर पृथ्वी पर गिर पड़ा। तब दूसरा सारथी उसे रथ में डालकर तुरंत ही लंका को ले गया। प्रताप के समूह श्री रघुवीर के भाई लक्ष्मणजी ने फिर आकर प्रभु के चरणों में प्रणाम किया।

Doha 84 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

* उहाँ दसानन जागि करि करै लाग कछु जग्य।
राम बिरोध बिजय चह सठ हठ बस अति अग्य॥84॥

English Meaning

Meanwhile in Lanka, when Ravan regained consciousness, he began a sacrificial ritual. The deluded one, blinded by false pride, still hoped for victory even while standing in opposition to Shri Ram.

Hindi Meaning

वहाँ (लंका में) रावण मूर्छा से जागकर कुछ यज्ञ करने लगा। वह मूर्ख और अत्यंत अज्ञानी हठवश श्री रघुनाथजी से विरोध करके विजय चाहता है॥84॥

Chaupai 1 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

* इहाँ बिभीषन सब सुधि पाई। सपदि जाइ रघुपतिहि सुनाई॥
नाथ करइ रावन एक जागा। सिद्ध भएँ नहिं मरिहि अभागा॥1॥

English Meaning

At this side, Vibhishan learned of Ravan’s plan and at once went to Shri Raghupati, saying, “O’ Lord, Ravan intends to perform a sacrifice, and if he completes it, the wretch will become invincible and will not die easily…

Hindi Meaning

यहाँ विभीषणजी ने सब खबर पाई और तुरंत जाकर श्री रघुनाथजी को कह सुनाई कि हे नाथ! रावण एक यज्ञ कर रहा है। उसके सिद्ध होने पर वह अभागा सहज ही नहीं मरेगा॥1॥

Chaupai 2 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

पठवहु नाथ बेगि भट बंदर। करहिं बिधंस आव दसकंधर॥
प्रात होत प्रभु सुभट पठाए। हनुमदादि अंगद सब धाए॥2॥

English Meaning

…Therefore, O’ Lord, immediately send the monkey warriors to destroy his sacrifice, for this alone will force the ten-headed Ravan to return and fight on the battlefield.” As soon as dawn broke, Lord Ram sent forth the monkey warriors. Hanuman ji, Angad, and all the others rushed ahead at once.

Hindi Meaning

हे नाथ! तुरंत वानर योद्धाओं को भेजिए, जो यज्ञ का विध्वंस करें, जिससे रावण युद्ध में आवे। प्रातःकाल होते ही प्रभु ने वीर योद्धाओं को भेजा। हनुमान्‌ और अंगद आदि सब (प्रधान वीर) दौड़े॥2॥

Chaupai 3 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

कौतुक कूदि चढ़े कपि लंका। पैठे रावन भवन असंका॥
जग्य करत जबहीं सो देखा। सकल कपिन्ह भा क्रोध बिसेषा॥3॥

English Meaning

As a mere play, the monkeys leaped over the fort of Lanka and boldly entered Ravan’s palace, and the moment they saw Ravan engaged in the sacrificial rite, they were all seized with uncontrollable fury.

Hindi Meaning

वानर खेल से ही कूदकर लंका पर जा चढ़े और निर्भय होकर रावण के महल में जा घुसे। ज्यों ही उसको यज्ञ करते देखा, त्यों ही सब वानरों को बहुत क्रोध हुआ॥3॥

Chaupai 4 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

रन ते निलज भाजि गृह आवा। इहाँ आइ बक ध्यान लगावा।
अस कहि अंगद मारा लाता। चितव न सठ स्वारथ मन राता॥4॥

English Meaning

They said, “O’ Shameless one, you fled the battlefield and now sit at home, pretending to meditate like a stork waiting to catch fish,” and saying this, Angad struck him with a kick, yet the fool did not even glance at them, his heart being completely absorbed in the selfish resolve to complete the sacrifice.

Hindi Meaning

(उन्होंने कहा-) अरे ओ निर्लज्ज! रणभूमि से घर भाग आया और यहाँ आकर बगुले का सा ध्यान लगाकर बैठा है? ऐसा कहकर अंगद ने लात मारी। पर उसने इनकी ओर देखा भी नहीं, उस दुष्ट का मन स्वार्थ में अनुरक्त था॥4॥

Chhand 1 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

छंद :
* नहिं चितव जब करि कोप कपि गहि दसन लातन्ह मारहीं।
धरि केस नारि निकारि बाहेर तेऽतिदीन पुकारहीं॥
तब उठेउ क्रुद्ध कृतांत सम गहि चरन बानर डारई।
एहि बीच कपिन्ह बिधंस कृत मख देखि मन महुँ हारई॥

English Meaning

When Ravan ignored them, the enraged monkey warriors kicked and bit him, dragging the palace women out by their hair as they cried in anguish. At last, Ravan rose in furious rage like the God of Death, seizing the monkeys by their feet and hurling them away, but by then his sacrifice had already been destroyed, and seeing this, Ravan felt shattered and defeated in his heart.

Hindi Meaning

जब उसने नहीं देखा, तब वानर क्रोध करके उसे दाँतों से पकड़कर (काटने और) लातों से मारने लगे। स्त्रियों को बाल पकड़कर घर से बाहर घसीट लाए, वे अत्यंत ही दीन होकर पुकारने लगीं। तब रावण काल के समान क्रोधित होकर उठा और वानरों को पैर पकड़कर पटकने लगा। इसी बीच में वानरों ने यज्ञ विध्वंस कर डाला, यह देखकर वह मन में हारने लगा। (निराश होने लगा)।

Doha 85 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

* जग्य बिधंसि कुसल कपि आए रघुपति पास।
चलेउ निसाचर क्रुद्ध होइ त्यागि जिवन कै आस॥85॥

English Meaning

After destroying Ravan’s sacrifice, the monkey warriors returned to Shri Raghupati. Enraged and burning with frustration, Ravan cast aside all concern for his life and rushed back to the battlefield to fight.

Hindi Meaning

यज्ञ विध्वंस करके सब चतुर वानर रघुनाथजी के पास आ गए। तब रावण जीने की आश छोड़कर क्रोधित होकर चला॥85॥

Chaupai 1 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

* चलत होहिं अति असुभ भयंकर। बैठहिं गीध उड़ाइ सिरन्ह पर॥
भयउ कालबस काहु न माना। कहेसि बजावहु जुद्ध निसाना॥1॥

English Meaning

Many dreadful omens appeared along the way, as vultures flew in and perched upon Ravan’s many heads, yet under the grip of approaching death he paid no heed to these signs and, blinded by rage, commanded his army to beat the drums of war.

Hindi Meaning

चलते समय अत्यंत भयंकर अमंगल (अपशकुन) होने लगे। गीध उड़-उड़कर उसके सिरों पर बैठने लगे, किन्तु वह काल के वश था, इससे किसी भी अपशकुन को नहीं मानता था। उसने कहा- युद्ध का डंका बजाओ॥1॥

Chaupai 2 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

चली तमीचर अनी अपारा। बहु गज रथ पदाति असवारा॥
प्रभु सन्मुख धाए खल कैसें। सलभ समूह अनल कहँ जैसें॥2॥

English Meaning

A vast demon army advanced with countless elephants, chariots, infantry, and cavalry. Like moths rushing toward a blazing fire, the vile demons charged straight at Lord Ram.

Hindi Meaning

निशाचरों की अपार सेना चली। उसमें बहुत से हाथी, रथ, घुड़सवार और पैदल हैं। वे दुष्ट प्रभु के सामने कैसे दौड़े, जैसे पतंगों के समूह अग्नि की ओर (जलने के लिए) दौड़ते हैं॥2॥

Chaupai 3 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

इहाँ देवतन्ह अस्तुति कीन्ही। दारुन बिपति हमहि एहिं दीन्ही॥
अब जनि राम खेलावहु एही। अतिसय दुखित होति बैदेही॥3॥

English Meaning

On this side, the Demigods prayed to Lord Ram, saying, “Ravan has caused us immense suffering. O’ Shri Ram, delay no longer in playful sport and now vanquish him, for Sita ji too is enduring unbearable anguish.”

Hindi Meaning

इधर देवताओं ने स्तुति की कि हे श्री रामजी! इसने हमको दारुण दुःख दिए हैं। अब आप इसे (अधिक) न खेलाइए। जानकीजी बहुत ही दुःखी हो रही हैं॥3॥

Chaupai 4 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

* देव बचन सुनि प्रभु मुसुकाना। उठि रघुबीर सुधारे बाना॥
जटा जूट दृढ़ बाँधें माथे। सोहहिं सुमन बीच बिच गाथे॥4॥

English Meaning

Hearing the humble supplication of the Demigods, the Lord smiled, then Shri Raghuvir rose and set His arrows in readiness; the matted locks on His head were firmly bound into a topknot, and woven here and there with flowers, they appeared exceedingly beautiful.

Hindi Meaning

देवताओं के वचन सुनकर प्रभु मुस्कुराए। फिर श्री रघुवीर ने उठकर बाण सुधारे। मस्तक पर जटाओं के जूड़े को कसकर बाँधे हुए हैं, उसके बीच-बीच में पुष्प गूँथे हुए शोभित हो रहे हैं॥4॥

Chaupai 5 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

अरुन नयन बारिद तनु स्यामा। अखिल लोक लोचनाभिरामा॥
कटितट परिकर कस्यो निषंगा। कर कोदंड कठिन सारंगा॥5॥

English Meaning

Lord Ram’s eyes were tinged with red like the rising Sun, and His complexion was dark like rain-laden clouds, delighting the eyes of the entire Universe. He tightened the cloth at His waist, secured the quiver, and took the firm and formidable Sharang bow in His hand.

Hindi Meaning

लाल नेत्र और मेघ के समान श्याम शरीर वाले और संपूर्ण लोकों के नेत्रों को आनंद देने वाले हैं। प्रभु ने कमर में फेंटा तथा तरकस कस लिया और हाथ में कठोर शार्गं धनुष ले लिया॥5॥

Chhand 1 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

छंद :
* सारंग कर सुंदर निषंग सिलीमुखाकर कटि कस्यो।
भुजदंड पीन मनोहरायत उर धरासुर पद लस्यो॥
कह दास तुलसी जबहिं प्रभु सर चाप कर फेरन लगे।
ब्रह्मांड दिग्गज कमठ अहि महि सिंधु भूधर डगमगे॥

English Meaning

The Lord held the beautiful Sharang bow in His hand and fastened at His waist a graceful quiver with an inexhaustible source of arrows. His powerful arms were firm and well formed, and upon His broad, radiant chest shone the sacred mark of the Brahmin sage Bhrigu’s foot. Tulsidas says that as soon as the Lord began to move His bow and arrows, the entire cosmos trembled, the elephants of the directions, the divine Tortoise, Sheshnag, the Earth, the oceans, and the mountains all began to quake.

Hindi Meaning

प्रभु ने हाथ में शार्गं धनुष लेकर कमर में बाणों की खान (अक्षय) सुंदर तरकस कस लिया। उनके भुजदण्ड पुष्ट हैं और मनोहर चौड़ी छाती पर ब्राह्मण (भृगुजी) के चरण का चिह्न शोभित है। तुलसीदासजी कहते हैं, ज्यों ही प्रभु धनुष-बाण हाथ में लेकर फिराने लगे, त्यों ही ब्रह्माण्ड, दिशाओं के हाथी, कच्छप, शेषजी, पृथ्वी, समुद्र और पर्वत सभी डगमगा उठे।

Doha 86 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

* सोभा देखि हरषि सुर बरषहिं सुमन अपार।
जय जय जय करुनानिधि छबि बल गुन आगार॥86॥

English Meaning

Seeing the Lord’s divine beauty, the Demigods rejoiced and showered countless flowers from the Heavens, exclaiming, “Glory, glory, glory to the ocean of mercy and the inexhaustible mine of beauty, strength, and virtues.”

Hindi Meaning

(भगवान्‌ की) शोभा देखकर देवता हर्षित होकर फूलों की अपार वर्षा करने लगे और शोभा, शक्ति और गुणों के धाम करुणानिधान प्रभु की जय हो, जय हो, जय हो (ऐसा पुकारने लगे)॥86॥

Chaupai 1 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

* एहीं बीच निसाचर अनी। कसमसात आई अति घनी॥
देखि चले सन्मुख कपि भट्टा। प्रलयकाल के जनु घन घट्टा॥1॥

English Meaning

Meanwhile, the greatly agitated demon army advanced in vast numbers, and on seeing them, the brave monkey warriors surged forward to meet them head-on, appearing like a mass of dark clouds at the time of universal dissolution.

Hindi Meaning

इसी बीच में निशाचरों की अत्यंत घनी सेना कसमसाती हुई (आपस में टकराती हुई) आई। उसे देखकर वानर योद्धा इस प्रकार (उसके) सामने चले जैसे प्रलयकाल के बादलों के समूह हों॥1॥

Chaupai 2 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

बहु कृपान तरवारि चमंकहिं। जनु दहँ दिसि दामिनीं दमंकहिं॥
गज रथ तुरग चिकार कठोरा। गर्जहिं मनहुँ बलाहक घोरा॥2॥

English Meaning

Scimitars and swords flashed like lightning across all ten directions, while the piercing cries of elephants and horses and the rumble of chariots echoed like the dreadful thunder of storm clouds.

Hindi Meaning

बहुत से कृपाल और तलवारें चमक रही हैं। मानो दसों दिशाओं में बिजलियाँ चमक रही हों। हाथी, रथ और घोड़ों का कठोर चिंग्घाड़ ऐसा लगता है मानो बादल भयंकर गर्जन कर रहे हों॥2॥

Chaupai 3 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

कपि लंगूर बिपुल नभ छाए। मनहुँ इंद्रधनु उए सुहाए॥
उठइ धूरि मानहुँ जलधारा। बान बुंद भै बृष्टि अपारा॥3॥

English Meaning

So many monkeys leapt into the sky that their curling tails formed arcs like countless radiant rainbows, while thick columns of dust rose upward like streams of water suspended in the air, and arrows poured down in an unbroken shower, falling like relentless raindrops upon the battlefield.

Hindi Meaning

वानरों की बहुत सी पूँछें आकाश में छाई हुई हैं। (वे ऐसी शोभा दे रही हैं) मानो सुंदर इंद्रधनुष उदय हुए हों। धूल ऐसी उठ रही है मानो जल की धारा हो। बाण रूपी बूँदों की अपार वृष्टि हुई॥3॥

Chaupai 4 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

दुहुँ दिसि पर्बत करहिं प्रहारा। बज्रपात जनु बारहिं बारा॥
रघुपति कोपि बान झरि लाई। घायल भै निसिचर समुदाई॥4॥

English Meaning

The warriors on both sides hurled mountains at one another as though thunder and lightning were striking without pause, while Shri Raghupati, blazing with righteous fury, released an endless torrent of arrows that struck down multitudes of demons.

Hindi Meaning

दोनों ओर से योद्धा पर्वतों का प्रहार करते हैं। मानो बारंबार वज्रपात हो रहा हो। श्री रघुनाथजी ने क्रोध करके बाणों की झड़ी लगा दी, (जिससे) राक्षसों की सेना घायल हो गई॥4॥

Chaupai 5 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

लागत बान बीर चिक्करहीं। घुर्मि घुर्मि जहँ तहँ महि परहीं॥
स्रवहिं सैल जनु निर्झर भारी। सोनित सरि कादर भयकारी॥5॥

English Meaning

The brave soldiers cried out in agony as the arrows struck them, spinning them around before they fell to the ground. Covered in streams of blood, the wounded demons looked like mountains with great waterfalls, their blood flowing like rivers and striking terror into the hearts of the fearful.

Hindi Meaning

बाण लगते ही वीर चीत्कार कर उठते हैं और चक्कर खा-खाकर जहाँ-तहाँ पृथ्वी पर गिर पड़ते हैं। उनके शरीर से ऐसे खून बह रहा है मानो पर्वत के भारी झरनों से जल बह रहा हो। इस प्रकार डरपोकों को भय उत्पन्न करने वाली रुधिर की नदी बह चली॥5॥

Chhand 1 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

छंद :
* कादर भयंकर रुधिर सरिता चली परम अपावनी।
दोउ कूल दल रथ रेत चक्र अबर्त बहति भयावनी॥
जलजंतु गज पदचर तुरग खर बिबिध बाहन को गने।
सर सक्ति तोमर सर्प चाप तरंग चर्म कमठ घने॥

English Meaning

A most inauspicious and terrifying river of blood began to flow, striking fear into the faint-hearted. The two opposing armies formed its banks, chariots became its sands, and their wheels turned into fearful whirlpools. Elephants, foot soldiers, horses, donkeys, and countless vehicles appeared as aquatic creatures, while arrows, spears, and lances were like serpents, bows like rolling waves, and shields like numerous tortoises in that dreadful river of war.

Hindi Meaning

डरपोकों को भय उपजाने वाली अत्यंत अपवित्र रक्त की नदी बह चली। दोनों दल उसके दोनों किनारे हैं। रथ रेत है और पहिए भँवर हैं। वह नदी बहुत भयावनी बह रही है। हाथी, पैदल, घोड़े, गदहे तथा अनेकों सवारियाँ ही, जिनकी गिनती कौन करे, नदी के जल जन्तु हैं। बाण, शक्ति और तोमर सर्प हैं, धनुष तरंगें हैं और ढाल बहुत से कछुवे हैं।

Doha 87 लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance

* बीर परहिं जनु तीर तरु मज्जा बहु बह फेन।
कादर देखि डरहिं तहँ सुभटन्ह के मन चेन॥87॥

English Meaning

The brave warriors fell here and there like uprooted trees, their shattered bones and marrow appearing like foam upon a raging river, a sight that made the cowards tremble in terror while filling the hearts of the valiant with fierce joy and exhilaration.

Hindi Meaning

वीर पृथ्वी पर इस तरह गिर रहे हैं, मानो नदी-किनारे के वृक्ष ढह रहे हों। बहुत सी मज्जा बह रही है, वही फेन है। डरपोक जहाँ इसे देखकर डरते हैं, वहाँ उत्तम योद्धाओं के मन में सुख होता है॥87॥

Chaupai 1 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

* मज्जहिं भूत पिसाच बेताला। प्रमथ महा झोटिंग कराला॥
काक कंक लै भुजा उड़ाहीं। एक ते छीनि एक लै खाहीं॥1॥

English Meaning

In that river of blood, ghosts, demons, goblins, and the fearsome, long-haired, massive attendants of Lord Shiv plunged and roamed at will, while crows and eagles circled overhead, clutching the severed arms of fallen warriors in their beaks, snatching, tearing, and feeding in fierce rivalry.

Hindi Meaning

भूत, पिशाच और बेताल, बड़े-बड़े झोंटों वाले महान्‌ भयंकर झोटिंग और प्रमथ (शिवगण) उस नदी में स्नान करते हैं। कौए और चील भुजाएँ लेकर उड़ते हैं और एक-दूसरे से छीनकर खा जाते हैं॥1॥

Chaupai 2 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

एक कहहिं ऐसिउ सौंघाई। सठहु तुम्हार दरिद्र न जाई॥
कहँरत भट घायल तट गिरे। जहँ तहँ मनहुँ अर्धजल परे॥2॥

English Meaning

Some lamented, “Alas, how foolish that you still suffer from want even amid such abundance,” while wounded warriors lay spread along the banks, groaning like the dying, their bodies lying everywhere, half submerged in the blood-filled stream and half upon the shore.

Hindi Meaning

एक (कोई) कहते हैं, अरे मूर्खों! ऐसी सस्ती (बहुतायत) है, फिर भी तुम्हारी दरिद्रता नहीं जाती? घायल योद्धा तट पर पड़े कराह रहे हैं, मानो जहाँ-तहाँ अर्धजल (वे व्यक्ति जो मरने के समय आधे जल में रखे जाते हैं) पड़े हों॥2॥

Chaupai 3 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

खैचहिं गीध आँत तट भए। जनु बंसी खेलत चित दए॥
बहु भट बहहिं चढ़े खग जाहीं। जनु नावरि खेलहिं सरि माहीं॥3॥

English Meaning

The vultures pulled out the intestines of the dead, looking like fishermen carefully holding their fishing rods, while many lifeless warriors floated in the river of blood with birds perched upon them, as though they were amusing themselves by rowing boats upon the dreadful stream.

Hindi Meaning

गीध आँतें खींच रहे हैं, मानो मछली मार नदी तट पर से चित्त लगाए हुए (ध्यानस्थ होकर) बंसी खेल रहे हों (बंसी से मछली पकड़ रहे हों)। बहुत से योद्धा बहे जा रहे हैं और पक्षी उन पर चढ़े चले जा रहे हैं। मानो वे नदी में नावरि (नौका क्रीड़ा) खेल रहे हों॥3॥

Chaupai 4 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

जोगिनि भरि भरि खप्पर संचहिं। भूति पिसाच बधू नभ नंचहिं॥
भट कपाल करताल बजावहिं। चामुंडा नाना बिधि गावहिं॥4॥

English Meaning

The yoginis (the female attendants of Goddess Durga endowed with yogic powers) filled and stored skulls with blood, while witches and demonesses danced through the sky, and the Chamundas (also fierce attendants of the Goddess) clashed the skulls of fallen warriors like pairs of cymbals and sang in many haunting tones.

Hindi Meaning

योगिनियाँ खप्परों में भर-भरकर खून जमा कर रही हैं। भूत-पिशाचों की स्त्रियाँ आकाश में नाच रही हैं। चामुण्डाएँ योद्धाओं की खोपड़ियों का करताल बजा रही हैं और नाना प्रकार से गा रही हैं॥4॥