Satyugi OM

Day 26 of Maas Parayan Reading program Day 26 / 30

Chaupai 5 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

जंबुक निकर कटक्कट कट्टहिं। खाहिं हुआहिं अघाहिं दपट्टहिं॥
कोटिन्ह रुंड मुंड बिनु डोल्लहिं। सीस परे महि जय जय बोल्लहिं॥5॥

English Meaning

Herds of jackals, gnashing their teeth, tore into the corpses and feasted on them, their cries echoing across the field, and once satisfied, they growled contentedly. Millions of headless bodies moved about the battlefield, while the severed heads lying on the ground cried out, “Victory, victory.”

Hindi Meaning

गीदड़ों के समूह कट-कट शब्द करते हुए मुरदों को काटते, खाते, हुआँ-हुआँ करते और पेट भर जाने पर एक-दूसरे को डाँटते हैं। करोड़ों धड़ बिना सिर के घूम रहे हैं और सिर पृथ्वी पर पड़े जय-जय बोल रहे है॥5॥

Chhand 1 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

छंद :
* बोल्लहिं जो जय जय मुंड रुंड प्रचंड सिर बिनु धावहीं।
खप्परिन्ह खग्ग अलुज्झि जुज्झहिं सुभट भटन्ह ढहावहीं॥
बानर निसाचर निकर मर्दहिं राम बल दर्पित भए।
संग्राम अंगन सुभट सोवहिं राम सर निकरन्हि हए॥

English Meaning

The heads cried out, “Victory, victory,” while the terrified headless bodies ran wildly across the battlefield, and birds became entangled in the scattered skulls as they fought among themselves, while brave warriors overpowered their rivals, and the monkeys, boasting of the might of Lord Ram, crushed great hosts of demon troops, leaving countless warriors struck by the volleys of Shri Ram’s arrows lying lifeless upon the field.

Hindi Meaning

मुण्ड (कटे सिर) जय-जय बोल बोलते हैं और प्रचण्ड रुण्ड (धड़) बिना सिर के दौड़ते हैं। पक्षी खोपड़ियों में उलझ-उलझकर परस्पर लड़े मरते हैं, उत्तम योद्धा दूसरे योद्धाओं को ढहा रहे हैं। श्री रामचंद्रजी बल से दर्पित हुए वानर राक्षसों के झुंडों को मसले डालते हैं। श्री रामजी के बाण समूहों से मरे हुए योद्धा लड़ाई के मैदान में सो रहे हैं।

Doha 88 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

* रावन हृदयँ बिचारा भा निसिचर संघार।
मैं अकेल कपि भालु बहु माया करौं अपार॥88॥

English Meaning

Ravan reflected, “My demon hosts have been destroyed, and I stand alone, while the monkeys and bears still remain in vast numbers. Let me now resort to limitless illusory powers.”

Hindi Meaning

रावण ने हृदय में विचारा कि राक्षसों का नाश हो गया है। मैं अकेला हूँ और वानर-भालू बहुत हैं, इसलिए मैं अब अपार माया रचूँ॥88॥

Chaupai 1 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

* देवन्ह प्रभुहि पयादें देखा। उपजा उर अति छोभ बिसेषा॥
सुरपति निज रथ तुरत पठावा। हरष सहित मातलि लै आवा॥1॥

English Meaning

When the Demigods saw the Lord standing barefoot, their hearts were filled with concern. Indra, the King of the Demigods, immediately sent his own chariot, which his charioteer Matali joyfully brought before Shri Ram.

Hindi Meaning

देवताओं ने प्रभु को पैदल (बिना सवारी के युद्ध करते) देखा, तो उनके हृदय में बड़ा भारी क्षोभ (दुःख) उत्पन्न हुआ। (फिर क्या था) इंद्र ने तुरंत अपना रथ भेज दिया। (उसका सारथी) मातलि हर्ष के साथ उसे ले आया॥1॥

Chaupai 2 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

तेज पुंज रथ दिब्य अनूपा। हरषि चढ़े कोसलपुर भूपा॥
चंचल तुरग मनोहर चारी। अजर अमर मन सम गतिकारी॥2॥

English Meaning

The divine chariot was extraordinary, a true repository of splendour, and the King of Koshal, Shri Ram, joyfully mounted it. It was drawn by four swift horses, playful and graceful, invincible and immortal, moving with the speed of thought itself.

Hindi Meaning

उस दिव्य अनुपम और तेज के पुंज (तेजोमय) रथ पर कोसलपुरी के राजा श्री रामचंद्रजी हर्षित होकर चढ़े। उसमें चार चंचल, मनोहर, अजर, अमर और मन की गति के समान शीघ्र चलने वाले (देवलोक के) घोड़े जुते थे॥2॥

Chaupai 3 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

रथारूढ़ रघुनाथहि देखी। धाए कपि बलु पाइ बिसेषी॥
सही न जाइ कपिन्ह कै मारी। तब रावन माया बिस्तारी॥3॥

English Meaning

Seeing Shri Raghunath seated upon the chariot, the monkeys surged ahead with renewed vigour, and unable to endure the fierce assault of the monkey warriors, Ravan began to expand and unleash his illusory powers.

Hindi Meaning

श्री रघुनाथजी को रथ पर चढ़े देखकर वानर विशेष बल पाकर दौड़े। वानरों की मार सही नहीं जाती। तब रावण ने माया फैलाई॥3॥

Chaupai 4 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

सो माया रघुबीरहि बाँची। लछिमन कपिन्ह सो मानी साँची॥
देखी कपिन्ह निसाचर अनी। अनुज सहित बहु कोसलधनी॥4॥

English Meaning

But that illusory power had no effect on Shri Raghuveer, though Shri Lakshman and the entire monkey army took it to be real, for the monkeys saw countless forms of Shri Ram, the Lord of the Koshal Kingdom, along with His younger brother Shri Lakshman, appearing everywhere amid the demon army.

Hindi Meaning

एक श्री रघुवीर के ही वह माया नहीं लगी। सब वानरों ने और लक्ष्मणजी ने भी उस माया को सच मान लिया। वानरों ने राक्षसी सेना में भाई लक्ष्मणजी सहित बहुत से रामों को देखा॥4॥

Chhand 1 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

छंद :
* बहु राम लछिमन देखि मर्कट भालु मन अति अपडरे।
जनु चित्र लिखित समेत लछिमन जहँ सो तहँ चितवहिं खरे॥
निज सेन चकित बिलोकि हँसि सर चाप सजि कोसलधनी।
माया हरी हरि निमिष महुँ हरषी सकल मर्कट अनी॥

English Meaning

When the monkeys and bears saw countless forms of Shri Ram and Shri Lakshman among the demon army, fear seized their hearts, and they stood motionless like figures in a painting, frozen where they were. Seeing His army bewildered, Shri Ram smiled, then the Lord of Koshal set an arrow upon His bow, and in a mere instant, Lord Hari shattered the illusion, filling the entire monkey army with joy and relief.

Hindi Meaning

बहुत से राम-लक्ष्मण देखकर वानर-भालू मन में मिथ्या डर से बहुत ही डर गए। लक्ष्मणजी सहित वे मानो चित्र लिखे से जहाँ के तहाँ खड़े देखने लगे। अपनी सेना को आश्चर्यचकित देखकर कोसलपति भगवान्‌ हरि (दुःखों के हरने वाले श्री रामजी) ने हँसकर धनुष पर बाण चढ़ाकर, पल भर में सारी माया हर ली। वानरों की सारी सेना हर्षित हो गई।

Doha 89 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

* बहुरि राम सब तन चितइ बोले बचन गँभीर।
द्वंदजुद्ध देखहु सकल श्रमित भए अति बीर॥89॥

English Meaning

Then Shri Ram, after glancing at everyone, spoke in a firm and solemn tone, “O’ Brave soldiers, you are all greatly fatigued. Now watch as I fight Ravan one on one.”

Hindi Meaning

फिर श्री रामजी सबकी ओर देखकर गंभीर वचन बोले- हे वीरों! तुम सब बहुत ही थक गए हो, इसलिए अब (मेरा और रावण का) द्वंद्व युद्ध देखो॥89॥

Chaupai 1 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

* अस कहि रथ रघुनाथ चलावा। बिप्र चरन पंकज सिरु नावा॥
तब लंकेस क्रोध उर छावा। गर्जत तर्जत सम्मुख धावा॥1॥

English Meaning

Saying these words, Lord Ram bowed inwardly in reverence to the Brahmins and moved forward in His chariot. The King of Lanka, Ravan, burning with fury, rushed straight toward Shri Ram, roaring loudly and daring Him to battle face to face.

Hindi Meaning

ऐसा कहकर श्री रघुनाथजी ने ब्राह्मणों के चरणकमलों में सिर नवाया और फिर रथ चलाया। तब रावण के हृदय में क्रोध छा गया और वह गरजता तथा ललकारता हुआ सामने दौड़ा॥1॥

Chaupai 2 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

जीतेहु जे भट संजुग माहीं। सुनु तापस मैं तिन्ह सम नाहीं॥
रावन नाम जगत जस जाना। लोकप जाकें बंदीखाना॥2॥

English Meaning

Ravan said, “Listen, O’ Hermit, I am not like the warriors you have defeated so far. I am Ravan, whose glory is known throughout the world, and whose prison even holds the Guardians of the regions of the Universe…

Hindi Meaning

(उसने कहा-) अरे तपस्वी! सुनो, तुमने युद्ध में जिन योद्धाओं को जीता है, मैं उनके समान नहीं हूँ। मेरा नाम रावण है, मेरा यश सारा जगत्‌ जानता है, लोकपाल तक जिसके कैद खाने में पड़े हैं॥2॥

Chaupai 3 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

खर दूषन बिराध तुम्ह मारा। बधेहु ब्याध इव बालि बिचारा॥
निसिचर निकर सुभट संघारेहु। कुंभकरन घननादहि मारेहु॥3॥

English Meaning

…You slew Khar, Dushan, and Viradh, and like a hunter you killed poor Bali. You have destroyed hosts of mighty demons, and also Kumbhkaran and Meghnad…

Hindi Meaning

तुमने खर, दूषण और विराध को मारा! बेचारे बालि का व्याध की तरह वध किया। बड़े-बड़े राक्षस योद्धाओं के समूह का संहार किया और कुंभकर्ण तथा मेघनाद को भी मारा॥3॥

Chaupai 4 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

आजु बयरु सबु लेउँ निबाही। जौं रन भूप भाजि नहिं जाही॥
आजु करउँ खलु काल हवाले। परेहु कठिन रावन के पाले॥4॥

English Meaning

…O’ Prince, today I shall avenge them all, unless you flee the battlefield. O’ Fool, today I will surely deliver you to the God of Death, for you now stand before the formidable Ravan.”

Hindi Meaning

अरे राजा! यदि तुम रण से भाग न गए तो आज मैं (वह) सारा वैर निकाल लूँगा। आज मैं तुम्हें निश्चय ही काल के हवाले कर दूँगा। तुम कठिन रावण के पाले पड़े हो॥4॥

Chaupai 5 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

सुनि दुर्बचन कालबस जाना। बिहँसि बचन कह कृपानिधाना॥
सत्य सत्य सब तव प्रभुताई। जल्पसि जनि देखाउ मनुसाई॥5॥

English Meaning

Hearing Ravan’s vile words, and knowing he was driven by the nearness of his death, the ocean of mercy, Shri Ram, smiled and said, “True indeed are your words about your own glory. Now cease your empty talk and show me your valour…

Hindi Meaning

रावण के दुर्वचन सुनकर और उसे कालवश जान कृपानिधान श्री रामजी ने हँसकर यह वचन कहा- तुम्हारी सारी प्रभुता, जैसा तुम कहते हो, बिल्कुल सच है। पर अब व्यर्थ बकवाद न करो, अपना पुरुषार्थ दिखलाओ॥5॥

Chhand 1 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

छंद :
* जनि जल्पना करि सुजसु नासहि नीति सुनहि करहि छमा।
संसार महँ पूरुष त्रिबिध पाटल रसाल पनस समा॥
एक सुमनप्रद एक सुमन फल एक फलइ केवल लागहीं।
एक कहहिं कहहिं करहिं अपर एक करहिं कहत न बागहीं॥

English Meaning

…Do not destroy your noble reputation through idle chatter. Forgive me and listen as I speak a principle of right conduct. In this world there are three kinds of men, like the rose, the mango, and the jackfruit. The rose bears only flowers, the mango bears both flowers and fruit, and the jackfruit bears fruit alone. In the same way, some men only speak but do not act, some both speak and act, and others act silently, never announcing their deeds through words.”

Hindi Meaning

व्यर्थ बकवाद करके अपने सुंदर यश का नाश न करो। क्षमा करना, तुम्हें नीति सुनाता हूँ, सुनो! संसार में तीन प्रकार के पुरुष होते हैं- पाटल (गुलाब), आम और कटहल के समान। एक (पाटल) फूल देते हैं, एक (आम) फूल और फल दोनों देते हैं एक (कटहल) में केवल फल ही लगते हैं। इसी प्रकार (पुरुषों में) एक कहते हैं (करते नहीं), दूसरे कहते और करते भी हैं और एक (तीसरे) केवल करते हैं, पर वाणी से कहते नहीं॥

Doha 90 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

* राम बचन सुनि बिहँसा मोहि सिखावत ग्यान।
बयरु करत नहिं तब डरे अब लागे प्रिय प्रान॥90॥

English Meaning

On hearing Shri Ram’s words, Ravan burst into loud laughter and said, “You presume to teach me wisdom. You felt no fear when you began enmity with me, yet now you cling so dearly to your life.”

Hindi Meaning

श्री रामजी के वचन सुनकर वह खूब हँसा (और बोला-) मुझे ज्ञान सिखाते हो? उस समय वैर करते तो नहीं डरे, अब प्राण प्यारे लग रहे हैं॥90॥

Chaupai 1 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

*कहि दुर्बचन क्रुद्ध दसकंधर। कुलिस समान लाग छाँड़ै सर॥॥
नानाकार सिलीमुख धाए। दिसि अरु बिदिसि गगन महि छाए॥1॥

English Meaning

After hurling harsh, taunting words, Ravan, burning with fury, began releasing arrows like thunderbolts. Fierce shafts of many kinds flew in all ten directions, including the mid-space, completely covering both the sky and the ground.

Hindi Meaning

दुर्वचन कहकर रावण क्रुद्ध होकर वज्र के समान बाण छोड़ने लगा। अनेकों आकार के बाण दौड़े और दिशा, विदिशा तथा आकाश और पृथ्वी में, सब जगह छा गए॥1॥

Chaupai 2 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

पावक सर छाँड़ेउ रघुबीरा। छन महुँ जरे निसाचर तीरा॥
छाड़िसि तीब्र सक्ति खिसिआई। बान संग प्रभु फेरि चलाई॥2॥

English Meaning

Shri Raghuveer replied with arrows empowered by the fire deity, and within moments, all the arrows of the demon King were destroyed. Enraged and frustrated, Ravan then hurled the Shakti spear at the Lord, but Shri Ram’s swift arrow struck it and sent it flying back toward Ravan.

Hindi Meaning

श्री रघुवीर ने अग्निबाण छोड़ा, (जिससे) रावण के सब बाण क्षणभर में भस्म हो गए। तब उसने खिसियाकर तीक्ष्ण शक्ति छोड़ी, (किन्तु) श्री रामचंद्रजी ने उसको बाण के साथ वापस भेज दिया॥2॥

Chaupai 3 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

कोटिन्ह चक्र त्रिसूल पबारै। बिनु प्रयास प्रभु काटि निवारै॥
निफल होहिं रावन सर कैसें। खल के सकल मनोरथ जैसें॥3॥

English Meaning

Ravan hurled countless discs and tridents, but Shri Ram effortlessly cut them down, stopping them in their course. Thus Ravan’s arrows proved useless, just as the desires of a sinful heart ultimately come to nothing.

Hindi Meaning

वह करोड़ों चक्र और त्रिशूल चलाता है, परन्तु प्रभु उन्हें बिना ही परिश्रम काटकर हटा देते हैं। रावण के बाण किस प्रकार निष्फल होते हैं, जैसे दुष्ट मनुष्य के सब मनोरथ!॥3॥

Chaupai 4 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

तब सत बान सारथी मारेसि। परेउ भूमि जय राम पुकारेसि॥
राम कृपा करि सूत उठावा। तब प्रभु परम क्रोध कहुँ पावा॥4॥

English Meaning

Ravan then struck Lord Ram’s charioteer, Matali, with a hundred arrows, and the charioteer fell to the ground crying, “Victory to Shri Ram.” Moved by compassion, Lord Ram lifted him up, and at that very moment, the Lord was filled with intense fury.

Hindi Meaning

तब उसने श्री रामजी के सारथी को सौ बाण मारे। वह श्री रामजी की जय पुकारकर पृथ्वी पर गिर पड़ा। श्री रामजी ने कृपा करके सारथी को उठाया। तब प्रभु अत्यंत क्रोध को प्राप्त हुए॥4॥

Chhand 1 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

छंद :
* भए क्रुद्ध जुद्ध बिरुद्ध रघुपति त्रोन सायक कसमसे।
कोदंड धुनि अति चंड सुनि मनुजाद सब मारुत ग्रसे॥
मंदोदरी उर कंप कंपति कमठ भू भूधर त्रसे।
चिक्करहिं दिग्गज दसन गहि महि देखि कौतुक सुर हँसे॥

English Meaning

When Lord Ram’s righteous anger arose against His enemy on the battlefield, the arrows in His quiver stirred with restless excitement, eager to be released. As Shri Ram twanged His bow, the dreadful sound struck terror into the man-eating demons, leaving them stunned and breathless. Mandodari’s heart shook with fear, as did the mighty Tortoise on whose back the Cosmos rests, along with the ocean, the Earth, and the mountains. The elephants supporting the ten directions trumpeted loudly, gripping the Earth with their tusks, while the Demigods watching from the skies laughed.

Hindi Meaning

युद्ध में शत्रु के विरुद्ध श्री रघुनाथजी क्रोधित हुए, तब तरकस में बाण कसमसाने लगे (बाहर निकलने को आतुर होने लगे)। उनके धनुष का अत्यंत प्रचण्ड शब्द (टंकार) सुनकर मनुष्यभक्षी सब राक्षस वातग्रस्त हो गए (अत्यंत भयभीत हो गए)। मंदोदरी का हृदय काँप उठा, समुद्र, कच्छप, पृथ्वी और पर्वत डर गए। दिशाओं के हाथी पृथ्वी को दाँतों से पकड़कर चिग्घाड़ने लगे। यह कौतुक देखकर देवता हँसे।

Doha 91 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

* तानेउ चाप श्रवन लगि छाँड़े बिसिख कराल।
राम मारगन गन चले लहलहात जनु ब्याल॥91॥

English Meaning

Shri Ram drew His bowstring back to His ear and released a fearful volley of arrows that sped across the sky, twisting and gliding like serpents in motion.

Hindi Meaning

धनुष को कान तक तानकर श्री रामचंद्रजी ने भयानक बाण छोड़े। श्री रामजी के बाण समूह ऐसे चले मानो सर्प लहलहाते (लहराते) हुए जा रहे हों॥91॥

Chaupai 1 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

* चले बान सपच्छ जनु उरगा। प्रथमहिं हतेउ सारथी तुरगा॥
रथ बिभंजि हति केतु पताका। गर्जा अति अंतर बल थाका॥1॥

English Meaning

The arrows surged forth like winged serpents, first striking down Ravan’s charioteer and horses, then smashing his chariot to pieces and tearing away its ensign and banners, and though Ravan roared aloud with great fury, inwardly his strength was already exhausted.

Hindi Meaning

बाण ऐसे चले मानो पंख वाले सर्प उड़ रहे हों। उन्होंने पहले सारथी और घोड़ों को मार डाला। फिर रथ को चूर-चूर करके ध्वजा और पताकाओं को गिरा दिया। तब रावण बड़े जोर से गरजा, पर भीतर से उसका बल थक गया था॥1॥

Chaupai 2 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

तुरत आन रथ चढ़ि खिसिआना। अस्त्र सस्त्र छाँड़ेसि बिधि नाना॥
बिफल होहिं सब उद्यम ताके। जिमि परद्रोह निरत मनसा के॥2॥

English Meaning

Frustrated, Ravan at once mounted another chariot and hurled deadly weapons and missiles of many kinds at Shri Ram, yet all his efforts proved futile, just like those of a man who is forever intent on harming others and never attains success.

Hindi Meaning

तुरंत दूसरे रथ पर चढ़कर खिसियाकर उसने नाना प्रकार के अस्त्र-शस्त्र छोड़े। उसके सब उद्योग वैसे ही निष्फल हो गए, जैसे परद्रोह में लगे हुए चित्त वाले मनुष्य के होते हैं॥2॥

Chaupai 3 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

तब रावन दस सूल चलावा। बाजि चारि महि मारि गिरावा॥
तुरग उठाइ कोपि रघुनायक। खैंचि सरासन छाँड़े सायक॥3॥

English Meaning

Then Ravan hurled ten tridents, striking the four horses of Shri Ram’s chariot and knocking them to the ground. Shri Raghunath immediately restored the horses, and, filled with great anger, drew His bow-string and released a shower of arrows.

Hindi Meaning

तब रावण ने दस त्रिशूल चलाए और श्री रामजी के चारों घोड़ों को मारकर पृथ्वी पर गिरा दिया। घोड़ों को उठाकर श्री रघुनाथजी ने क्रोध करके धनुष खींचकर बाण छोड़े॥3॥

Chaupai 4 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

रावन सिर सरोज बनचारी। चलि रघुबीर सिलीमुख धारी॥
दस दस बान भाल दस मारे। निसरि गए चले रुधिर पनारे॥4॥

English Meaning

The volleys of arrows released by Shri Raghuveer surged forth like swarms of bees roaming through the forest of Ravan’s ten lotus-like heads. Shri Ram planted ten arrows in each of those ten heads, piercing them through, and torrents of blood burst forth.

Hindi Meaning

रावण के सिर रूपी कमल वन में विचरण करने वाले श्री रघुवीर के बाण रूपी भ्रमरों की पंक्ति चली। श्री रामचंद्रजी ने उसके दसों सिरों में दस-दस बाण मारे, जो आर-पार हो गए और सिरों से रक्त के पनाले बह चले॥4॥

Chaupai 5 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

स्रवत रुधिर धायउ बलवाना। प्रभु पुनि कृत धनु सर संधाना॥
तीस तीर रघुबीर पबारे। भुजन्हि समेत सीस महि पारे॥5॥

English Meaning

Though grievously wounded and bleeding heavily, Ravan still charged forward in fury. The Lord then calmly took aim and released thirty arrows, severing his heads and arms and sending them crashing to the ground.

Hindi Meaning

रुधिर बहते हुए ही बलवान्‌ रावण दौड़ा। प्रभु ने फिर धनुष पर बाण संधान किया। श्री रघुवीर ने तीस बाण मारे और बीसों भुजाओं समेत दसों सिर काटकर पृथ्वी पर गिरा दिए॥5॥

Chaupai 6 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

काटतहीं पुनि भए नबीने। राम बहोरि भुजा सिर छीने॥
प्रभु बहु बार बाहु सिर हए। कटत झटिति पुनि नूतन भए॥6॥

English Meaning

But the severed hands and heads were restored the very moment they were cut off. Undeterred, Shri Ram struck them down again, and time after time the Lord severed Ravan’s arms and heads, yet each time they were renewed as soon as they fell.

Hindi Meaning

(सिर और हाथ) काटते ही फिर नए हो गए। श्री रामजी ने फिर भुजाओं और सिरों को काट गिराया। इस तरह प्रभु ने बहुत बार भुजाएँ और सिर काटे, परन्तु काटते ही वे तुरंत फिर नए हो गए॥6॥

Chaupai 7 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

पुनि पुनि प्रभु काटत भुज सीसा। अति कौतुकी कोसलाधीसा॥
रहे छाइ नभ सिर अरु बाहू। मानहुँ अमित केतु अरु राहू॥7॥

English Meaning

The playful Lord of the Koshal Kingdom, Shri Ram, continued to sever Ravan’s heads and arms again and again, and the sky became crowded with them, appearing like an endless swarm of Rahus and Ketus filling the Heavens.

Hindi Meaning

प्रभु बार-बार उसकी भुजा और सिरों को काट रहे हैं, क्योंकि कोसलपति श्री रामजी बड़े कौतुकी हैं। आकाश में सिर और बाहु ऐसे छा गए हैं, मानो असंख्य केतु और राहु हों॥7॥

Chhand 1 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

छंद :
* जनु राहु केतु अनेक नभ पथ स्रवत सोनित धावहीं।
रघुबीर तीर प्रचंड लागहिं भूमि गिरत न पावहीं॥
एक एक सर सिर निकर छेदे नभ उड़त इमि सोहहीं।
जनु कोपि दिनकर कर निकर जहँ तहँ बिधुंतुद पोहहीं॥

English Meaning

It seemed as though countless Rahus and Ketus were racing through the sky, streaming with blood. Struck by the formidable arrows of Shri Raghuveer, they did not fall to the ground. Ravan’s many heads, pierced and lifted aloft by swarms of the Lord’s arrows, blazed in the air, appearing like fierce rays of the Sun threading together innumerable Rahus.

Hindi Meaning

मानो अनेकों राहु और केतु रुधिर बहाते हुए आकाश मार्ग से दौड़ रहे हों। श्री रघुवीर के प्रचण्ड बाणों के (बार-बार) लगने से वे पृथ्वी पर गिरने नहीं पाते। एक-एक बाण से समूह के समूह सिर छिदे हुए आकाश में उड़ते ऐसे शोभा दे रहे हैं मानो सूर्य की किरणें क्रोध करके जहाँ-तहाँ राहुओं को पिरो रही हों।

Doha 92 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

* जिमि जिमि प्रभु हर तासु सिर तिमि होहिं अपार।
सेवत बिषय बिबर्ध जिमि नित नित नूतन मार॥92॥

English Meaning

The moment the Lord cut down Ravan’s heads, they sprang forth again in countless numbers, just as desires multiply endlessly when one keeps indulging in the pleasures of the senses.

Hindi Meaning

जैसे-जैसे प्रभु उसके सिरों को काटते हैं, वैसे ही वैसे वे अपार होते जाते हैं। जैसे विषयों का सेवन करने से काम (उन्हें भोगने की इच्छा) दिन-प्रतिदिन नया-नया बढ़ता जाता है॥92॥

Chaupai 1 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

* दसमुख देखि सिरन्ह कै बाढ़ी। बिसरा मरन भई रिस गाढ़ी॥
गर्जेउ मूढ़ महा अभिमानी। धायउ दसहु सरासन तानी॥1॥

English Meaning

Seeing his heads multiply, the ten-headed Ravan forgot his approaching death, and his fury grew even more intense. Blinded by pride, the fool roared loudly and charged forward, drawing all ten of his bows at once.

Hindi Meaning

सिरों की बाढ़ देखकर रावण को अपना मरण भूल गया और बड़ा गहरा क्रोध हुआ। वह महान्‌ अभिमानी मूर्ख गरजा और दसों धनुषों को तानकर दौड़ा॥1॥

Chaupai 2 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

समर भूमि दसकंधर कोप्यो। बरषि बान रघुपति रथ तोप्यो॥
दंड एक रथ देखि न परेउ। जनु निहार महुँ दिनकर दुरेऊ॥2॥

English Meaning

The ten-headed Ravan erupted in furious rage on the battlefield, showering Shri Raghupati’s chariot with arrows until it was completely concealed, and for twenty-four minutes the chariot remained invisible, as though the Sun itself had been veiled by dense fog.

Hindi Meaning

रणभूमि में रावण ने क्रोध किया और बाण बरसाकर श्री रघुनाथजी के रथ को ढँक दिया। एक दण्ड (घड़ी) तक रथ दिखलाई न पड़ा, मानो कुहरे में सूर्य छिप गया हो॥2॥

Chaupai 3 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

हाहाकार सुरन्ह जब कीन्हा। तब प्रभु कोपि कारमुक लीन्हा॥
सर निवारि रिपु के सिर काटे। ते दिसि बिदिसि गगन महि पाटे॥3॥

English Meaning

When the Demigods cried out in anguish, the Lord, filled with righteous anger, took up His bow and rendered all of Ravan’s arrows powerless. He then severed Ravan’s heads, which flew forth and spread across all ten directions, filling the midpoints, the sky, and the Earth alike.

Hindi Meaning

जब देवताओं ने हाहाकार किया, तब प्रभु ने क्रोध करके धनुष उठाया और शत्रु के बाणों को हटाकर उन्होंने शत्रु के सिर काटे और उनसे दिशा, विदिशा, आकाश और पृथ्वी सबको पाट दिया॥3॥

Chaupai 4 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

काटे सिर नभ मारग धावहिं। जय जय धुनि करि भय उपजावहिं॥
कहँ लछिमन सुग्रीव कपीसा। कहँ रघुबीर कोसलाधीसा॥4॥

English Meaning

The severed heads flew through the sky, striking terror in the hearts of the monkeys as they cried out, “Victory, victory! Where is Lakshman? Where is Sugriv, the King of Monkeys? Where is Raghuveer, the King of the Koshal Kingdom?”

Hindi Meaning

काटे हुए सिर आकाश मार्ग से दौड़ते हैं और जय-जय की ध्वनि करके भय उत्पन्न करते हैं। ‘लक्ष्मण और वानरराज सुग्रीव कहाँ हैं? कोसलपति रघुवीर कहाँ हैं?’॥4॥

Chhand 1 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

छंद :
* कहँ रामु कहि सिर निकर धाए देखि मर्कट भजि चले।
संधानि धनु रघुबंसमनि हँसि सरन्हि सिर बेधे भले॥
सिर मालिका कर कालिका गहि बृंद बृंदन्हि बहु मिलीं।
करि रुधिर सरि मज्जनु मनहुँ संग्राम बट पूजन चलीं॥

English Meaning

Multitudes of heads rushed through the air, crying, “Where is Ram?” and seeing this, the monkeys fled in fear. The crown jewel of the Raghu clan, Shri Ram, laughed and skillfully pierced every head with His arrows. Meanwhile, groups of fierce female attendants of Goddess Kali gathered in many bands, holding garlands of skulls in their hands. It appeared as though they were moving together in clusters, having bathed in the flowing river of blood, proceeding to offer worship beneath the banyan tree of the battlefield.

Hindi Meaning

‘राम कहाँ हैं?’ यह कहकर सिरों के समूह दौड़े, उन्हें देखकर वानर भाग चले। तब धनुष सन्धान करके रघुकुलमणि श्री रामजी ने हँसकर बाणों से उन सिरों को भलीभाँति बेध डाला। हाथों में मुण्डों की मालाएँ लेकर बहुत सी कालिकाएँ झुंड की झुंड मिलकर इकट्ठी हुईं और वे रुधिर की नदी में स्नान करके चलीं। मानो संग्राम रूपी वटवृक्ष की पूजा करने जा रही हों।

Doha 93 इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan

* पुनि दसकंठ क्रुद्ध होइ छाँड़ी सक्ति प्रचंड।
चली बिभीषन सन्मुख मनहुँ काल कर दंड॥93॥

English Meaning

Then, blazing with fury, the ten-headed Ravan hurled a dreadful spear toward Vibhishan, which sped straight at him like the fearsome rod of the God of Death.

Hindi Meaning

फिर रावण ने क्रोधित होकर प्रचण्ड शक्ति छोड़ी। वह विभीषण के सामने ऐसी चली जैसे काल (यमराज) का दण्ड हो॥93॥

Chaupai 1 रावण का विभीषण पर शक्ति छोड़ना, रावण-हनुमान्‌ युद्ध, रावण का माया रचना, रामजी द्वारा माया नाश, भयंकर युद्ध और रावण की मूर्छा – Ravan hurls the shakti weapon at Vibhishan. Fight between Ravan and Hanuman ji. Lord Ram disperses all phantoms of Ravan. Fierce battle and Ravan’s swoon

* आवत देखि सक्ति अति घोरा। प्रनतारति भंजन पन मोरा॥
तुरत बिभीषन पाछें मेला। सन्मुख राम सहेउ सोइ सेला॥1॥

English Meaning

Seeing the deadly Shakti weapon rushing toward him, Lord Ram remembered His vow to protect and relieve the distress of those who seek refuge. Instantly moving Vibhishan behind Him, the Lord stepped forward Himself to receive the blow of the spear.

Hindi Meaning

अत्यंत भयानक शक्ति को आती देख और यह विचार कर कि मेरा प्रण शरणागत के दुःख का नाश करना है, श्री रामजी ने तुरंत ही विभीषण को पीछे कर लिया और सामने होकर वह शक्ति स्वयं सह ली॥1॥

Chaupai 2 रावण का विभीषण पर शक्ति छोड़ना, रावण-हनुमान्‌ युद्ध, रावण का माया रचना, रामजी द्वारा माया नाश, भयंकर युद्ध और रावण की मूर्छा – Ravan hurls the shakti weapon at Vibhishan. Fight between Ravan and Hanuman ji. Lord Ram disperses all phantoms of Ravan. Fierce battle and Ravan’s swoon

लागि सक्ति मुरुछा कछु भई। प्रभु कृत खेल सुरन्ह बिकलई॥
देखि बिभीषन प्रभु श्रम पायो। गहि कर गदा क्रुद्ध होइ धायो॥2॥

English Meaning

When the Shakti weapon struck Lord Ram, He fell unconscious for a moment. Though this was nothing more than a divine sport on His part, the Demigods were filled with anguish. Seeing the Lord appear weary from the blow, Vibhishan grasped his mace and, burning with rage, rushed forward to confront Ravan.

Hindi Meaning

शक्ति लगने से उन्हें कुछ मूर्छा हो गई। प्रभु ने तो यह लीला की, पर देवताओं को व्याकुलता हुई। प्रभु को श्रम (शारीरिक कष्ट) प्राप्त हुआ देखकर विभीषण क्रोधित हो हाथ में गदा लेकर दौड़े॥2॥

Chaupai 3 रावण का विभीषण पर शक्ति छोड़ना, रावण-हनुमान्‌ युद्ध, रावण का माया रचना, रामजी द्वारा माया नाश, भयंकर युद्ध और रावण की मूर्छा – Ravan hurls the shakti weapon at Vibhishan. Fight between Ravan and Hanuman ji. Lord Ram disperses all phantoms of Ravan. Fierce battle and Ravan’s swoon

रे कुभाग्य सठ मंद कुबुद्धे। तैं सुर नर मुनि नाग बिरुद्धे॥
सादर सिव कहुँ सीस चढ़ाए। एक एक के कोटिन्ह पाए॥3॥

English Meaning

Vibhishan cried out, “O’ Wretched fool, dull-minded and corrupt at heart, you have ever remained hostile to Demigods, humans, Sages, and serpents alike. You once offered your heads in devotion to Lord Shiv and, in return, received millions of heads for each one you sacrificed…

Hindi Meaning

(और बोले-) अरे अभागे! मूर्ख, नीच दुर्बुद्धि! तूने देवता, मनुष्य, मुनि, नाग सभी से विरोध किया। तूने आदर सहित शिवजी को सिर चढ़ाए। इसी से एक-एक के बदले में करोड़ों पाए॥3॥

Chaupai 4 रावण का विभीषण पर शक्ति छोड़ना, रावण-हनुमान्‌ युद्ध, रावण का माया रचना, रामजी द्वारा माया नाश, भयंकर युद्ध और रावण की मूर्छा – Ravan hurls the shakti weapon at Vibhishan. Fight between Ravan and Hanuman ji. Lord Ram disperses all phantoms of Ravan. Fierce battle and Ravan’s swoon

तेहि कारन खल अब लगि बाँच्यो। अब तव कालु सीस पर नाच्यो॥
राम बिमुख सठ चहसि संपदा। अस कहि हनेसि माझ उर गदा॥4॥

English Meaning

…That alone has preserved your life until now, O’ Fool. But now death itself dances upon your head. Tell me, deluded one, do you truly seek prosperity through enmity with Lord Ram?” Saying this, Vibhishan hurled his mace straight into the centre of Ravan’s chest.

Hindi Meaning

उसी कारण से अरे दुष्ट! तू अब तक बचा है, (किन्तु) अब काल तेरे सिर पर नाच रहा है। अरे मूर्ख! तू राम विमुख होकर सम्पत्ति (सुख) चाहता है? ऐसा कहकर विभीषण ने रावण की छाती के बीचों-बीच गदा मारी॥4॥

Chhand 1 रावण का विभीषण पर शक्ति छोड़ना, रावण-हनुमान्‌ युद्ध, रावण का माया रचना, रामजी द्वारा माया नाश, भयंकर युद्ध और रावण की मूर्छा – Ravan hurls the shakti weapon at Vibhishan. Fight between Ravan and Hanuman ji. Lord Ram disperses all phantoms of Ravan. Fierce battle and Ravan’s swoon

छंद :
* उर माझ गदा प्रहार घोर कठोर लागत महि पर्‌यो।
दस बदन सोनित स्रवत पुनि संभारि धायो रिस भर्‌यो॥
द्वौ भिरे अतिबल मल्लजुद्ध बिरुद्ध एकु एकहि हनै।
रघुबीर बल दर्पित बिभीषनु घालि नहिं ता कहुँ गनै॥

English Meaning

Struck by the mace right in the centre of his chest, Ravan crashed to the ground, blood gushing from all his ten mouths. Regaining his senses, he sprang up in raging fury, and the two mighty warriors wrestled fiercely, mauling one another. Sustained by the power of Lord Ram, Vibhishan no longer regarded his opponent as invincible.

Hindi Meaning

बीच छाती में कठोर गदा की घोर और कठिन चोट लगते ही वह पृथ्वी पर गिर पड़ा। उसके दसों मुखों से रुधिर बहने लगा, वह अपने को फिर संभालकर क्रोध में भरा हुआ दौड़ा। दोनों अत्यंत बलवान्‌ योद्धा भिड़ गए और मल्लयुद्ध में एक-दूसरे के विरुद्ध होकर मारने लगे। श्री रघुवीर के बल से गर्वित विभीषण उसको (रावण जैसे जगद्विजयी योद्धा को) पासंग के बराबर भी नहीं समझते।

Doha 94 रावण का विभीषण पर शक्ति छोड़ना, रावण-हनुमान्‌ युद्ध, रावण का माया रचना, रामजी द्वारा माया नाश, भयंकर युद्ध और रावण की मूर्छा – Ravan hurls the shakti weapon at Vibhishan. Fight between Ravan and Hanuman ji. Lord Ram disperses all phantoms of Ravan. Fierce battle and Ravan’s swoon

* उमा बिभीषनु रावनहि सन्मुख चितव कि काउ।
सो अब भिरत काल ज्यों श्री रघुबीर प्रभाउ॥94॥

English Meaning

Lord Shiv says to Parvati ji, “Uma, could Vibhishan ever have stood against Ravan in battle? Yet now he fights him as though he were Death itself. Such is the power and influence of Shri Raghuveer.”

Hindi Meaning

(शिवजी कहते हैं-) हे उमा! विभीषण क्या कभी रावण के सामने आँख उठाकर भी देख सकता था? परन्तु अब वही काल के समान उससे भिड़ रहा है। यह श्री रघुवीर का ही प्रभाव है॥94॥

Chaupai 1 रावण का विभीषण पर शक्ति छोड़ना, रावण-हनुमान्‌ युद्ध, रावण का माया रचना, रामजी द्वारा माया नाश, भयंकर युद्ध और रावण की मूर्छा – Ravan hurls the shakti weapon at Vibhishan. Fight between Ravan and Hanuman ji. Lord Ram disperses all phantoms of Ravan. Fierce battle and Ravan’s swoon

* देखा श्रमित बिभीषनु भारी। धायउ हनूमान गिरि धारी॥
रथ तुरंग सारथी निपाता। हृदय माझ तेहि मारेसि लाता॥1॥

English Meaning

Seeing Vibhishan utterly exhausted, Hanuman ji rushed forward with a mountain in his hand and crushed Ravan’s chariot, horses, and charioteer in a single blow. He then struck the demon King with a mighty kick to the centre of his chest.

Hindi Meaning

विभीषण को बहुत ही थका हुआ देखकर हनुमान्‌जी पर्वत धारण किए हुए दौड़े। उन्होंने उस पर्वत से रावण के रथ, घोड़े और सारथी का संहार कर डाला और उसके सीने पर लात मारी॥1॥

Chaupai 2 रावण का विभीषण पर शक्ति छोड़ना, रावण-हनुमान्‌ युद्ध, रावण का माया रचना, रामजी द्वारा माया नाश, भयंकर युद्ध और रावण की मूर्छा – Ravan hurls the shakti weapon at Vibhishan. Fight between Ravan and Hanuman ji. Lord Ram disperses all phantoms of Ravan. Fierce battle and Ravan’s swoon

ठाढ़ रहा अति कंपित गाता। गयउ बिभीषनु जहँ जनत्राता॥
पुनि रावन कपि हतेउ पचारी। चलेउ गगन कपि पूँछ पसारी॥2॥

English Meaning

Ravan still remained on his feet, though his entire body shook violently. Vibhishan then withdrew and went to Shri Ram, the protector of devotees. Ravan challenged Hanuman ji and struck him, but Hanuman ji leapt into the sky, spreading his tail wide.

Hindi Meaning

रावण खड़ा रहा, पर उसका शरीर अत्यंत काँपने लगा। विभीषण वहाँ गए, जहाँ सेवकों के रक्षक श्री रामजी थे। फिर रावण ने ललकारकर हनुमान्‌जी को मारा। वे पूँछ फैलाकर आकाश में चले गए॥2॥

Chaupai 3 रावण का विभीषण पर शक्ति छोड़ना, रावण-हनुमान्‌ युद्ध, रावण का माया रचना, रामजी द्वारा माया नाश, भयंकर युद्ध और रावण की मूर्छा – Ravan hurls the shakti weapon at Vibhishan. Fight between Ravan and Hanuman ji. Lord Ram disperses all phantoms of Ravan. Fierce battle and Ravan’s swoon

गहिसि पूँछ कपि सहित उड़ाना। पुनि फिरि भिरेउ प्रबल हनुमाना॥
लरत अकास जुगल सम जोधा। एकहि एकु हनत करि क्रोधा॥3॥

English Meaning

Ravan seized Hanuman ji’s tail, but Hanuman ji carried him aloft, flying through the sky. Turning back at once, the mighty Hanuman ji engaged Ravan, and the two evenly matched warriors battled fiercely in the air, striking each other in burning fury.

Hindi Meaning

रावण ने पूँछ पकड़ ली, हनुमान्‌जी उसको साथ लिए ऊपर उड़े। फिर लौटकर महाबलवान्‌ हनुमान्‌जी उससे भिड़ गए। दोनों समान योद्धा आकाश में लड़ते हुए एक-दूसरे को क्रोध करके मारने लगे॥3॥

Chaupai 4 रावण का विभीषण पर शक्ति छोड़ना, रावण-हनुमान्‌ युद्ध, रावण का माया रचना, रामजी द्वारा माया नाश, भयंकर युद्ध और रावण की मूर्छा – Ravan hurls the shakti weapon at Vibhishan. Fight between Ravan and Hanuman ji. Lord Ram disperses all phantoms of Ravan. Fierce battle and Ravan’s swoon

सोहहिं नभ छल बल बहु करहीं। कज्जलगिरि सुमेरु जनु लरहीं॥
बुधि बल निसिचर परइ न पारयो। तब मारुतसुत प्रभु संभार्‌यो॥4॥

English Meaning

They shone magnificently in the sky, each exerting his full strength and skill, battling in midair as though a dark mountain of kohl and the golden Mount Sumeru were locked in combat. When Hanuman ji found that neither strength nor strategy could overthrow the demon, the son of the Wind God inwardly invoked the Lord.

Hindi Meaning

दोनों बहुत से छल-बल करते हुए आकाश में ऐसे शोभित हो रहे हैं मानो कज्जलगिरि और सुमेरु पर्वत लड़ रहे हों। जब बुद्धि और बल से राक्षस गिराए न गिरा तब मारुति श्री हनुमान्‌जी ने प्रभु को स्मरण किया॥4॥

Chhand 1 रावण का विभीषण पर शक्ति छोड़ना, रावण-हनुमान्‌ युद्ध, रावण का माया रचना, रामजी द्वारा माया नाश, भयंकर युद्ध और रावण की मूर्छा – Ravan hurls the shakti weapon at Vibhishan. Fight between Ravan and Hanuman ji. Lord Ram disperses all phantoms of Ravan. Fierce battle and Ravan’s swoon

छंद :
* संभारि श्रीरघुबीर धीर पचारि कपि रावनु हन्यो।
महि परत पुनि उठि लरत देवन्ह जुगल कहुँ जय जय भन्यो॥
हनुमंत संकट देखि मर्कट भालु क्रोधातुर चले।
रन मत्त रावन सकल सुभट प्रचण्ड भुज बल दलमले॥

English Meaning

After meditating upon Lord Raghuveer, the calm and resolute Hanuman ji challenged Ravan and struck him. Both fell to the ground, then rose again and resumed their fierce combat. Watching their valour, the Demigods cried out, “Glory, glory to both.” Seeing Hanuman ji in a troublesome situation, the monkeys and bears rushed forward in great fury, but Ravan, maddened by the passion of war, crushed all the brave fighters with the sheer strength of his mighty arms.

Hindi Meaning

श्री रघुवीर का स्मरण करके धीर हनुमान्‌जी ने ललकारकर रावण को मारा। वे दोनों पृथ्वी पर गिरते और फिर उठकर लड़ते हैं, देवताओं ने दोनों की ‘जय-जय’ पुकारी। हनुमान्‌जी पर संकट देखकर वानर-भालू क्रोधातुर होकर दौड़े, किन्तु रण-मद-माते रावण ने सब योद्धाओं को अपनी प्रचण्ड भुजाओं के बल से कुचल और मसल डाला।

Doha 95 रावण का विभीषण पर शक्ति छोड़ना, रावण-हनुमान्‌ युद्ध, रावण का माया रचना, रामजी द्वारा माया नाश, भयंकर युद्ध और रावण की मूर्छा – Ravan hurls the shakti weapon at Vibhishan. Fight between Ravan and Hanuman ji. Lord Ram disperses all phantoms of Ravan. Fierce battle and Ravan’s swoon

* तब रघुबीर पचारे धाए कीस प्रचंड।
कपि बल प्रबल देखि तेहिं कीन्ह प्रगट पाषंड॥95॥

English Meaning

Roused by Shri Raghuveer, all the mighty monkey warriors surged forward to confront Ravan, and seeing this powerful troop advancing upon him, Ravan again took refuge in his illusory powers.

Hindi Meaning

तब श्री रघुवीर के ललकारने पर प्रचण्ड वीर वानर दौड़े। वानरों के प्रबल दल को देखकर रावण ने माया प्रकट की॥95॥

Chaupai 1 रावण का विभीषण पर शक्ति छोड़ना, रावण-हनुमान्‌ युद्ध, रावण का माया रचना, रामजी द्वारा माया नाश, भयंकर युद्ध और रावण की मूर्छा – Ravan hurls the shakti weapon at Vibhishan. Fight between Ravan and Hanuman ji. Lord Ram disperses all phantoms of Ravan. Fierce battle and Ravan’s swoon

* अंतरधान भयउ छन एका। पुनि प्रगटे खल रूप अनेका॥
रघुपति कटक भालु कपि जेते। जहँ तहँ प्रगट दसानन तेते॥1॥

English Meaning

In an instant, the wretch vanished from sight and reappeared in countless phantom forms. The ten-headed Ravan multiplied himself to match the very number of monkeys and bears in Lord Raghupati’s army.

Hindi Meaning

क्षणभर के लिए वह अदृश्य हो गया। फिर उस दुष्ट ने अनेकों रूप प्रकट किए। श्री रघुनाथजी की सेना में जितने रीछ-वानर थे, उतने ही रावण जहाँ-तहाँ (चारों ओर) प्रकट हो गए॥1॥