Day 4 of Navah Parayan Reading program Day 4 / 9
मनहुँ बारिनिधि बूड़ जहाजू। भयउ बिकल बड़ बनिक समाजू॥
एकहि एक देहिं उपदेसू। तजे राम हम जानि कलेसू॥2॥
It felt as though a ship had sunk in the ocean, throwing the community of tradesmen into deep distress. They lamented to one another that Shri Ram had left them behind, perhaps out of concern for the hardships they would face in the forest.
मानो समुद्र में जहाज डूब गया हो, जिससे व्यापारियों का समुदाय बहुत ही व्याकुल हो उठा हो। वे एक-दूसरे को उपदेश देते हैं कि श्री रामचन्द्रजी ने, हम लोगों को क्लेश होगा, यह जानकर छोड़ दिया है॥2॥
निंदहिं आपु सराहहिं मीना। धिग जीवनु रघुबीर बिहीना॥
जौं पै प्रिय बियोगु बिधि कीन्हा। तौ कस मरनु न मागें दीन्हा॥3॥
They blamed themselves and praised the fish, saying, “At least it dies the moment it’s taken out of water.” With heavy hearts they cried, “Our very birth is a curse without Raghuveer. If the Divine truly intended to part us from our beloved, then why did He not grant us death when we pleaded for it?”
वे लोग अपनी निंदा करते हैं और मछलियों की सराहना करते हैं। (कहते हैं-) श्री रामचन्द्रजी के बिना हमारे जीने को धिक्कार है। विधाता ने यदि प्यारे का वियोग ही रचा, तो फिर उसने माँगने पर मृत्यु क्यों नहीं दी!॥3॥
एहि बिधि करत प्रलाप कलापा। आए अवध भरे परितापा॥
बिषम बियोगु न जाइ बखाना। अवधि आस सब राखहिं प्राना॥4॥
Wailing and weeping, they returned to Ayodhya, hearts heavy with remorse. The agony of separation from Shri Ram was beyond words. They endured only by clinging to the hope of beholding Him again at the end of His exile.
इस प्रकार बहुत से प्रलाप करते हुए वे संताप से भरे हुए अयोध्याजी में आए। उन लोगों के विषम वियोग की दशा का वर्णन नहीं किया जा सकता। (चौदह साल की) अवधि की आशा से ही वे प्राणों को रख रहे हैं॥4॥
* राम दरस हित नेम ब्रत लगे करन नर नारि।
मनहुँ कोक कोकी कमल दीन बिहीन तमारि॥86॥
Longing to see Shri Ram again and to ensure His safe return after the fourteen years of exile, men and women began observing fasts and performing penance. Their bodies withered like the chakwi bird separated from its mate, or like a lotus bereft of the Sun.
(सब) स्त्री-पुरुष श्री रामचन्द्रजी के दर्शन के लिए नियम और व्रत करने लगे और ऐसे दुःखी हो गए जैसे चकवा, चकवी और कमल सूर्य के बिना दीन हो जाते हैं॥86॥
* सीता सचिव सहित दोउ भाई। सृंगबेरपुर पहुँचे जाई॥
उतरे राम देवसरि देखी। कीन्ह दंडवत हरषु बिसेषी॥1॥
Meanwhile, Sita ji, Minister Sumantra, and the two Brothers arrived at the outskirts of Shringverpur. Upon seeing the sacred river Ganga, Shri Ram descended from the chariot and, overwhelmed with joy, bowed down in reverence, prostrating Himself on the ground.
सीताजी और मंत्री सहित दोनों भाई श्रृंगवेरपुर जा पहुँचे। वहाँ गंगाजी को देखकर श्री रामजी रथ से उतर पड़े और बड़े हर्ष के साथ उन्होंने दण्डवत की॥1॥
लखन सचिवँ सियँ किए प्रनामा। सबहि सहित सुखु पायउ रामा॥
गंग सकल मुद मंगल मूला। सब सुख करनि हरनि सब सूला॥2॥
Shri Lakshman, Minister Sumantra, and Sita ji also offered their obeisance to Ganga ji. Shri Ram and all present were filled with immense joy. Ganga ji is the source of all happiness and auspiciousness, the bestower of every blessing and the remover of all sorrow.
लक्ष्मणजी, सुमंत्र और सीताजी ने भी प्रणाम किया। सबके साथ श्री रामचन्द्रजी ने सुख पाया। गंगाजी समस्त आनंद-मंगलों की मूल हैं। वे सब सुखों को करने वाली और सब पीड़ाओं को हरने वाली हैं॥2॥
कहि कहि कोटिक कथा प्रसंगा। रामु बिलोकहिं गंग तरंगा॥
सचिवहि अनुजहि प्रियहि सुनाई। बिबुध नदी महिमा अधिकाई॥3॥
As Shri Ram gazed upon the flowing waves of Ganga ji, He began recounting numerous sacred tales associated with the celestial river. He shared with the Minister, His younger Brother, and His beloved Sita ji the many wondrous and divine glories of Ganga ji.
अनेक कथा प्रसंग कहते हुए श्री रामजी गंगाजी की तरंगों को देख रहे हैं। उन्होंने मंत्री को, छोटे भाई लक्ष्मणजी को और प्रिया सीताजी को देवनदी गंगाजी की बड़ी महिमा सुनाई॥3॥
मज्जनु कीन्ह पंथ श्रम गयऊ। सुचि जलु पिअत मुदित मन भयऊ॥
सुमिरत जाहि मिटइ श्रम भारू। तेहि श्रम यह लौकिक ब्यवहारू॥4॥
They bathed in the sacred river, washing away the weariness of their journey. Drinking the holy water of Ganga ji filled their hearts with joy. The very Lord upon whose remembrance the immense fatigue of countless lifetimes is dispelled, Shri Ram, now appeared to relieve His own fatigue by bathing in Ganga ji. This was but a divine play, a graceful act of His incarnation as a human.
इसके बाद सबने स्नान किया, जिससे मार्ग का सारा श्रम (थकावट) दूर हो गया और पवित्र जल पीते ही मन प्रसन्न हो गया। जिनके स्मरण मात्र से (बार-बार जन्म ने और मरने का) महान श्रम मिट जाता है, उनको ‘श्रम’ होना- यह केवल लौकिक व्यवहार (नरलीला) है॥4॥
* सुद्ध सच्चिदानंदमय कंद भानुकुल केतु।
चरित करत नर अनुहरत संसृति सागर सेतु॥87॥
Shri Ram, the pure and divine source of truth, consciousness, and manifold bliss, transcending the three modes of material nature and radiating as the glory of the Solar race, performed actions like an ordinary human, even though He Himself is the bridge that leads souls across the ocean of worldly existence.
शुद्ध (प्रकृतिजन्य त्रिगुणों से रहित, मायातीत दिव्य मंगलविग्रह) सच्चिदानंद-कन्द स्वरूप सूर्य कुल के ध्वजा रूप भगवान श्री रामचन्द्रजी मनुष्यों के सदृश ऐसे चरित्र करते हैं, जो संसार रूपी समुद्र के पार उतरने के लिए पुल के समान हैं॥87॥
* यह सुधि गुहँ निषाद जब पाई। मुदित लिए प्रिय बंधु बोलाई॥
लिए फल मूल भेंट भरि भारा। मिलन चलेउ हियँ हरषु अपारा॥1॥
When Guh, the Chief of the Nishad tribe, heard of Shri Ram’s arrival, his heart overflowed with joy. He immediately gathered his close companions and, carrying baskets filled with fruits, roots, bulbs, and various offerings, set out with great happiness to welcome Shri Ram.
जब निषादराज गुह ने यह खबर पाई, तब आनंदित होकर उसने अपने प्रियजनों और भाई-बंधुओं को बुला लिया और भेंट देने के लिए फल, मूल (कन्द) लेकर और उन्हें भारों (बहँगियों) में भरकर मिलने के लिए चला। उसके हृदय में हर्ष का पार नहीं था॥1॥
करि दंडवत भेंट धरि आगें। प्रभुहि बिलोकत अति अनुरागें॥
सहज सनेह बिबस रघुराई। पूँछी कुसल निकट बैठाई॥2॥
Prostrating himself on the ground and placing the gifts at the Lord’s feet, Guh gazed upon Him with deep affection. Shri Ram, the noblest of the Raghus and easily won over by sincere love, gently inquired about Guh’s well-being and warmly invited him to sit by His side.
दण्डवत करके भेंट सामने रखकर वह अत्यन्त प्रेम से प्रभु को देखने लगा। श्री रघुनाथजी ने स्वाभाविक स्नेह के वश होकर उसे अपने पास बैठाकर कुशल पूछी॥2॥
नाथ कुसल पद पंकज देखें। भयउँ भागभाजन जन लेखें॥
देव धरनि धनु धामु तुम्हारा। मैं जनु नीचु सहित परिवारा॥3॥
Guh replied, “O’ Lord, I am truly blessed to have beheld Your lotus feet, now I consider myself among the most fortunate of men. My land, my home, and all my possessions belong to You alone. My family and I are Your humble servants, ever at Your feet…
निषादराज ने उत्तर दिया- हे नाथ! आपके चरणकमल के दर्शन से ही कुशल है (आपके चरणारविन्दों के दर्शन कर) आज मैं भाग्यवान पुरुषों की गिनती में आ गया। हे देव! यह पृथ्वी, धन और घर सब आपका है। मैं तो परिवार सहित आपका नीच सेवक हूँ॥3॥
कृपा करिअ पुर धारिअ पाऊ। थापिय जनु सबु लोगु सिहाऊ॥
कहेहु सत्य सबु सखा सुजाना। मोहि दीन्ह पितु आयसु आना॥4॥
…Now, I humbly request You to grace Shringverpur with the touch of Your feet and bless me with Your presence, for such fortune would make even the Demigods envy me.” Shri Ram replied with gentle affection, “My wise and devoted friend, every word you’ve spoken comes from a heart full of love, but my father’s command binds me otherwise…
अब कृपा करके पुर (श्रृंगवेरपुर) में पधारिए और इस दास की प्रतिष्ठा बढ़ाइए, जिससे सब लोग मेरे भाग्य की बड़ाई करें। श्री रामचन्द्रजी ने कहा- हे सुजान सखा! तुमने जो कुछ कहा सब सत्य है, परन्तु पिताजी ने मुझको और ही आज्ञा दी है॥4॥
* बरष चारिदस बासु बन मुनि ब्रत बेषु अहारु।
ग्राम बासु नहिं उचित सुनि गुहहि भयउ दुखु भारु॥88॥
…I must dwell in the forest for fourteen years, living the life of an ascetic, wearing hermit’s robes and sustaining myself on the simple food they eat. Therefore, it would not be appropriate for me to stay in the village.” Hearing these words, Guh was deeply saddened, his heart heavy with sorrow.
(उनकी आज्ञानुसार) मुझे चौदह वर्ष तक मुनियों का व्रत और वेष धारण कर और मुनियों के योग्य आहार करते हुए वन में ही बसना है, गाँव के भीतर निवास करना उचित नहीं है। यह सुनकर गुह को बड़ा दुःख हुआ॥88॥
* राम लखन सिय रूप निहारी। कहहिं सप्रेम ग्राम नर नारी॥
ते पितु मातु कहहु सखि कैसे। जिन्ह पठए बन बालक ऐसे॥1॥
Beholding the divine beauty of Shri Ram, Sita ji, and Lakshman ji, the men and women of the village were moved and spoke tenderly among themselves. One woman, overwhelmed with emotion, said, “Tell me, O’ Friend, what kind of parents could send such (delicate and noble) children into the forest?”
श्री रामजी, लक्ष्मणजी और सीताजी के रूप को देखकर गाँव के स्त्री-पुरुष प्रेम के साथ चर्चा करते हैं। (कोई कहती है-) हे सखी! कहो तो, वे माता-पिता कैसे हैं, जिन्होंने ऐसे (सुंदर सुकुमार) बालकों को वन में भेज दिया है॥1॥
एक कहहिं भल भूपति कीन्हा। लोयन लाहु हमहि बिधि दीन्हा॥
तब निषादपति उर अनुमाना। तरु सिंसुपा मनोहर जाना॥2॥
Another person remarked, “In a way, the King has done us a favour, for through this exile, the Lord has blessed our eyes with the sight of His divine form.” Meanwhile, the chief of the Nishads pondered in his heart that the Ashoka tree would be an ideal and comforting place for Shri Ram, Sita ji, and Lakshman ji to rest beneath.
कोई एक कहते हैं- राजा ने अच्छा ही किया, इसी बहाने हमें भी ब्रह्मा ने नेत्रों का लाभ दिया। तब निषाद राज ने हृदय में अनुमान किया, तो अशोक के पेड़ को (उनके ठहरने के लिए) मनोहर समझा॥2॥
लै रघुनाथहिं ठाउँ देखावा। कहेउ राम सब भाँति सुहावा॥
पुरजन करि जोहारु घर आए। रघुबर संध्या करन सिधाए॥3॥
Guh then led Shri Ram to the spot beneath the Ashoka tree. Shri Ram, pleased by its serene beauty, said, “It is truly beautiful in every way.” The townspeople offered their heartfelt salutations to Shri Ram before quietly returning to their homes. Thereafter, Shri Raghuveer proceeded to perform His evening prayers.
उसने श्री रघुनाथजी को ले जाकर वह स्थान दिखाया। श्री रामचन्द्रजी ने (देखकर) कहा कि यह सब प्रकार से सुंदर है। पुरवासी लोग जोहार (वंदना) करके अपने-अपने घर लौटे और श्री रामचन्द्रजी संध्या करने पधारे॥3॥
गुहँ सँवारि साँथरी डसाई। कुस किसलयमय मृदुल सुहाई॥
सुचि फल मूल मधुर मृदु जानी। दोना भरि भरि राखेसि पानी॥4॥
Meanwhile, Guh lovingly prepared a soft and beautiful bedspread made from Kusa grass and tender leaves, laying it carefully on the ground. Beside the resting place, he placed fresh drinking water and leaf bowls filled with pure, soft, and sweet fruits, roots, and bulbs, offering them with heartfelt devotion.
गुह ने (इसी बीच) कुश और कोमल पत्तों की कोमल और सुंदर साथरी सजाकर बिछा दी और पवित्र, मीठे और कोमल देख-देखकर दोनों में भर-भरकर फल-मूल और पानी रख दिया (अथवा अपने हाथ से फल-मूल दोनों में भर-भरकर रख दिए)॥4॥
* सिय सुमंत्र भ्राता सहित कंद मूल फल खाइ।
सयन कीन्ह रघुबंसमनि पाय पलोटत भाइ॥89॥
Then, along with Sita ji, Sumantra ji, and His brother Lakshman ji, Shri Ram partook of the fruits and bulbs with grace. After the simple meal, the jewel of the Raghu lineage lay down to rest, while Lakshman ji gently massaged His feet with loving devotion.
सीताजी, सुमंत्रजी और भाई लक्ष्मणजी सहित कन्द-मूल-फल खाकर रघुकुल मणि श्री रामचन्द्रजी लेट गए। भाई लक्ष्मणजी उनके पैर दबाने लगे॥89॥
* उठे लखनु प्रभु सोवत जानी। कहि सचिवहि सोवन मृदु बानी॥
कछुक दूरि सजि बान सरासन। जागन लगे बैठि बीरासन॥1॥|
Once Lakshman ji saw that Shri Ram had fallen asleep, he quietly rose and gently asked the minister, Sumantra ji, to take rest. Then, assuming a vigilant warrior’s stance nearby, Lakshman ji sat down, his bow and arrows adorning him, as he kept watch through the night, alert and steadfast.
फिर प्रभु श्री रामचन्द्रजी को सोते जानकर लक्ष्मणजी उठे और कोमल वाणी से मंत्री सुमंत्रजी को सोने के लिए कहकर वहाँ से कुछ दूर पर धनुष-बाण से सजकर, वीरासन से बैठकर जागने (पहरा देने) लगे॥1॥
गुहँ बोलाइ पाहरू प्रतीती। ठावँ ठावँ राखे अति प्रीती॥
आपु लखन पहिं बैठेउ जाई। कटि भाथी सर चाप चढ़ाई॥2॥
Guh then summoned his most trusted guards and, with great care and affection, posted them at key spots around the area. Armed and alert, he himself went and sat beside Lakshman ji, a quiver secured at his waist and an arrow ready on his bow, sharing the night’s watch with devotion and vigilance.
गुह ने विश्वासपात्र पहरेदारों को बुलाकर अत्यन्त प्रेम से जगह-जगह नियुक्त कर दिया और आप कमर में तरकस बाँधकर तथा धनुष पर बाण चढ़ाकर लक्ष्मणजी के पास जा बैठा॥2॥
सोवत प्रभुहि निहारि निषादू। भयउ प्रेम बस हृदयँ बिषादू॥
तनु पुलकित जलु लोचन बहई। बचन सप्रेम लखन सन कहई॥3॥
Seeing Shri Ram resting on a simple bed of grass and leaves, the Chief of the Nishads was overcome with emotion. His heart ached with sorrow, his body trembled with goosebumps, and tears streamed from his eyes. Choked with feeling, he spoke tenderly to Shri Lakshman,…
प्रभु को जमीन पर सोते देखकर प्रेम वश निषाद राज के हृदय में विषाद हो आया। उसका शरीर पुलकित हो गया और नेत्रों से (प्रेमाश्रुओं का) जल बहने लगा। वह प्रेम सहित लक्ष्मणजी से वचन कहने लगा-॥3॥
भूपति भवन सुभायँ सुहावा। सुरपति सदनु न पटतर पावा॥
मनिमय रचित चारु चौबारे। जनु रतिपति निज हाथ सँवारे॥4॥
…“The palace of King Dashrath is naturally magnificent, so splendid that even the heavenly abode of Indra, the King of the Demigods, pales in comparison. Its open terraces gleam with gem-studded chambers, as if the consort of Rati, Kaamdev himself, had adorned them with his own hands…
महाराज दशरथजी का महल तो स्वभाव से ही सुंदर है, इन्द्रभवन भी जिसकी समानता नहीं पा सकता। उसमें सुंदर मणियों के रचे चौबारे (छत के ऊपर बँगले) हैं, जिन्हें मानो रति के पति कामदेव ने अपने ही हाथों सजाकर बनाया है॥4॥
* सुचि सुबिचित्र सुभोगमय सुमन सुगंध सुबास।
पलँग मंजु मनि दीप जहँ सब बिधि सकल सुपास॥90॥
…The chambers are pristine and exceptional, adorned with luxurious items, fragrant with fresh flowers, furnished with elegant beds, and illuminated by radiant gems. Every detail is thoughtfully crafted, offering unmatched comfort and perfection in every sense…
जो पवित्र, बड़े ही विलक्षण, सुंदर भोग पदार्थों से पूर्ण और फूलों की सुगंध से सुवासित हैं, जहाँ सुंदर पलँग और मणियों के दीपक हैं तथा सब प्रकार का पूरा आराम है,॥90॥
* बिबिध बसन उपधान तुराईं। छीर फेन मृदु बिसद सुहाईं॥
तहँ सिय रामु सयन निसि करहीं। निज छबि रति मनोज मदु हरहीं॥1॥
…There are various exquisite beddings, pillows, and mattresses, soft and white like milk froth. In such serene chambers, Ram ji and Sita ji would rest at night. Their divine presence together would radiate such beauty and grace that even Kaamdev and Rati would feel humbled…
जहाँ (ओढ़ने-बिछाने के) अनेकों वस्त्र, तकिए और गद्दे हैं, जो दूध के फेन के समान कोमल, निर्मल (उज्ज्वल) और सुंदर हैं, वहाँ (उन चौबारों में) श्री सीताजी और श्री रामचन्द्रजी रात को सोया करते थे और अपनी शोभा से रति और कामदेव के गर्व को हरण करते थे॥1॥
ते सिय रामु साथरीं सोए। श्रमित बसन बिनु जाहिं न जोए॥
मातु पिता परिजन पुरबासी। सखा सुसील दास अरु दासी॥2॥
…The same Ram ji and Sita ji now lie on a bed of grass and leaves, weary and exposed to the harshness of nature. It is a heart-wrenching sight, unbearable to witness. One can only imagine the anguish felt by their Mother, Father, relatives, citizens, friends, and devoted male and female attendants…
वही श्री सीता और श्री रामजी आज घास-फूस की साथरी पर थके हुए बिना वस्त्र के ही सोए हैं। ऐसी दशा में वे देखे नहीं जाते। माता, पिता, कुटुम्बी, पुरवासी (प्रजा), मित्र, अच्छे शील-स्वभाव के दास और दासियाँ-॥2॥
जोगवहिं जिन्हहि प्रान की नाईं। महि सोवत तेइ राम गोसाईं॥
पिता जनक जग बिदित प्रभाऊ। ससुर सुरेस सखा रघुराऊ॥3॥
…The One whom all cherished more than their own lives, Shri Ram, the Lord of the senses, is now resting on the bare ground. He, whose father-in-law, King Janak is renowned across the world, and whose own father, Dashrath ji, is the mighty King of the Raghus and a close companion of Indra, the Lord of the Demigods…
सब जिनकी अपने प्राणों की तरह सार-संभार करते थे, वही प्रभु श्री रामचन्द्रजी आज पृथ्वी पर सो रहे हैं। जिनके पिता जनकजी हैं, जिनका प्रभाव जगत में प्रसिद्ध है, जिनके ससुर इन्द्र के मित्र रघुराज दशरथजी हैं,॥3॥
रामचंदु पति सो बैदेही। सोवत महि बिधि बाम न केही॥
सिय रघुबीर कि कानन जोगू। करम प्रधान सत्य कह लोगू॥4॥
…And She, whose Husband is none other than Shri Ramchandra, now too sleeps on the bare Earth. Such is the cruelty of fate, it spares no one. Are Sita ji and Shri Ramchandra meant for the forest? Truly, people speak wisely when they say that fate reigns supreme…
और पति श्री रामचन्द्रजी हैं, वही जानकीजी आज जमीन पर सो रही हैं। विधाता किसको प्रतिकूल नहीं होता! सीताजी और श्री रामचन्द्रजी क्या वन के योग्य हैं? लोग सच कहते हैं कि कर्म (भाग्य) ही प्रधान है॥4॥
* कैकयनंदिनि मंदमति कठिन कुटिलपन कीन्ह।
जेहिं रघुनंदन जानकिहि सुख अवसर दुखु दीन्ह॥91॥
…The foolish daughter of King Kaikey, Kaikeyi, committed a cruel and deceitful act. Just when she should have brought joy to Raghunandan ji and Janaki ji, she cast them into sorrow instead…
कैकयराज की लड़की नीच बुद्धि कैकेयी ने बड़ी ही कुटिलता की, जिसने रघुनंदन श्री रामजी और जानकीजी को सुख के समय दुःख दिया॥91॥
* भइ दिनकर कुल बिटप कुठारी। कुमति कीन्ह सब बिस्व दुखारी॥
भयउ बिषादु निषादहि भारी। राम सीय महि सयन निहारी॥1॥
…She became like an axe to the flourishing tree of the Solar dynasty. That wicked-hearted woman plunged the entire world into sorrow.” Upon seeing Shri Ram and Sita ji lying on the bare ground, the Chief of the Nishads was overwhelmed with anguish.
वह सूर्यकुल रूपी वृक्ष के लिए कुल्हाड़ी हो गई। उस कुबुद्धि ने सम्पूर्ण विश्व को दुःखी कर दिया। श्री राम-सीता को जमीन पर सोते हुए देखकर निषाद को बड़ा दुःख हुआ॥1॥
बोले लखन मधुर मृदु बानी। ग्यान बिराग भगति रस सानी॥
काहु न कोउ सुख दुख कर दाता। निज कृत करम भोग सबु भ्राता॥2॥
Shri Lakshman then spoke to Guh in a voice soft and gentle, his words steeped in the nectar of wisdom, detachment, and devotion: “No one else is the cause of another’s joy or sorrow, O’ Brother. Each being must face the fruits of their own actions…
तब लक्ष्मणजी ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के रस से सनी हुई मीठी और कोमल वाणी बोले- हे भाई! कोई किसी को सुख-दुःख का देने वाला नहीं है। सब अपने ही किए हुए कर्मों का फल भोगते हैं॥2॥
जोग बियोग भोग भल मंदा। हित अनहित मध्यम भ्रम फंदा॥
जनमु मरनु जहँ लगि जग जालू। संपति बिपति करमु अरु कालू॥3॥
…Union and separation, joy and sorrow, friend, foe, and stranger, all are entanglements born of illusion. Wherever there is birth and death, gain and loss, hardship and ease, destined actions, the flow of time, and the endless web of worldly delusion…
संयोग (मिलना), वियोग (बिछुड़ना), भले-बुरे भोग, शत्रु, मित्र और उदासीन- ये सभी भ्रम के फंदे हैं। जन्म-मृत्यु, सम्पत्ति-विपत्ति, कर्म और काल- जहाँ तक जगत के जंजाल हैं,॥3॥
दरनि धामु धनु पुर परिवारू। सरगु नरकु जहँ लगि ब्यवहारू॥
देखिअ सुनिअ गुनिअ मन माहीं। मोह मूल परमारथु नाहीं॥4॥
…land, home, wealth, city, family, heaven, hell, and all worldly dealings that one sees, hears, or contemplates, are all rooted in ignorance. None of them are real…
धरती, घर, धन, नगर, परिवार, स्वर्ग और नरक आदि जहाँ तक व्यवहार हैं, जो देखने, सुनने और मन के अंदर विचारने में आते हैं, इन सबका मूल मोह (अज्ञान) ही है। परमार्थतः ये नहीं हैं॥4॥
* सपनें होइ भिखारि नृपु रंकु नाकपति होइ।
जागें लाभु न हानि कछु तिमि प्रपंच जियँ जोइ॥92॥
…Just as a King may become a beggar, and a pauper may rule the heavens in a dream, yet upon waking, neither loss nor gain remains, in the same way, one should regard this material world as unreal, a mere illusion held in the heart…
जैसे स्वप्न में राजा भिखारी हो जाए या कंगाल स्वर्ग का स्वामी इन्द्र हो जाए, तो जागने पर लाभ या हानि कुछ भी नहीं है, वैसे ही इस दृश्य-प्रपंच को हृदय से देखना चाहिए॥92॥
* अस बिचारि नहिं कीजिअ रोसू। काहुहि बादि न देइअ दोसू॥
मोह निसाँ सबु सोवनिहारा। देखिअ सपन अनेक प्रकारा॥1॥
…Keeping this truth in mind, do not let anger arise. Blaming others serves no purpose. All beings are asleep in the night of delusion, and in that slumber, they see countless kinds of dreams…
ऐसा विचारकर क्रोध नहीं करना चाहिए और न किसी को व्यर्थ दोष ही देना चाहिए। सब लोग मोह रूपी रात्रि में सोने वाले हैं और सोते हुए उन्हें अनेकों प्रकार के स्वप्न दिखाई देते हैं॥1॥
एहिं जग जामिनि जागहिं जोगी। परमारथी प्रपंच बियोगी॥
जानिअ तबहिं जीव जग जागा। जब सब बिषय बिलास बिरागा॥2॥
…In this night of worldly existence, only the Yogis remain truly awake, those who realise the Supreme Truth (Brahm) and stay detached from the material world. A living being can be called awakened in this dark night of illusion only when they renounce all attachment to worldly pleasures…
इस जगत रूपी रात्रि में योगी लोग जागते हैं, जो परमार्थी हैं और प्रपंच (मायिक जगत) से छूटे हुए हैं। जगत में जीव को जागा हुआ तभी जानना चाहिए, जब सम्पूर्ण भोग-विलासों से वैराग्य हो जाए॥2॥
होइ बिबेकु मोह भ्रम भागा। तब रघुनाथ चरन अनुरागा॥
सखा परम परमारथु एहू। मन क्रम बचन राम पद नेहू॥3॥
…When true wisdom arises, the delusions born of attachment fade away. With the end of ignorance, deep love for the feet of Shri Raghunath awakens in the heart. O’ Friend, the highest form of righteousness is unwavering devotion to Shri Ram, in thought, word, and deed…
विवेक होने पर मोह रूपी भ्रम भाग जाता है, तब (अज्ञान का नाश होने पर) श्री रघुनाथजी के चरणों में प्रेम होता है। हे सखा! मन, वचन और कर्म से श्री रामजी के चरणों में प्रेम होना, यही सर्वश्रेष्ठ परमार्थ (पुरुषार्थ) है॥3॥
राम ब्रह्म परमारथ रूपा। अबिगत अलख अनादि अनूपा॥
सकल बिकार रहित गतभेदा। कहि नित नेति निरूपहिं बेदा॥4॥
…Shri Ram is Brahm, the Supreme Truth, beyond all comprehension. He cannot be perceived by material eyes, has no beginning, and stands without comparison. Free from all blemishes and untouched by Maya, He remains ever impartial. The Vedas proclaim Him as infinite and boundless…
श्री रामजी परमार्थस्वरूप (परमवस्तु) परब्रह्म हैं। वे अविगत (जानने में न आने वाले) अलख (स्थूल दृष्टि से देखने में न आने वाले), अनादि (आदिरहित), अनुपम (उपमारहित) सब विकारों से रहति और भेद शून्य हैं, वेद जिनका नित्य ‘नेति-नेति’ कहकर निरूपण करते हैं॥4॥
* भगत भूमि भूसुर सुरभि सुर हित लागि कृपाल।
करत चरित धरि मनुज तनु सुनत मिटहिं जग जाल॥93॥
…The compassionate Lord, for the sake of His devotees, the Earth, the Brahmins, the Cows, and the Demigods, takes on a human form and performs divine exploits. Merely listening to these sacred deeds is enough to free one from the endless cycle of birth and death….
वही कृपालु श्री रामचन्द्रजी भक्त, भूमि, ब्राह्मण, गो और देवताओं के हित के लिए मनुष्य शरीर धारण करके लीलाएँ करते हैं, जिनके सुनने से जगत के जंजाल मिट जाते हैं॥93॥
* सखा समुझि अस परिहरि मोहू। सिय रघुबीर चरन रत होहू॥
कहत राम गुन भा भिनुसारा। जागे जग मंगल सुखदारा॥1॥
…O’ Friend, knowing this, give up all attachments and surrender yourself in devotion to the feet of Sita ji and Ram ji.” While speaking of Shri Ram’s divine virtues, the night passed, and with the break of dawn, Shri Ram, the source of all auspiciousness and joy in the world, awoke.
हे सखा! ऐसा समझ, मोह को त्यागकर श्री सीतारामजी के चरणों में प्रेम करो। इस प्रकार श्री रामचन्द्रजी के गुण कहते-कहते सबेरा हो गया! तब जगत का मंगल करने वाले और उसे सुख देने वाले श्री रामजी जागे॥1॥
सकल सौच करि राम नहावा। सुचि सुजान बट छीर मगावा॥
अनुज सहित सिर जटा बनाए। देखि सुमंत्र नयन जल छाए॥
After completing His morning ablutions and bath, the pure and all-wise Shri Ram asked for the milk of a banyan tree. Then, along with His younger Brother, He began preparing His matted hair. Witnessing this, Sumantra ji’s eyes welled up with tears.
शौच के सब कार्य करके (नित्य) पवित्र और सुजान श्री रामचन्द्रजी ने स्नान किया। फिर बड़ का दूध मँगाया और छोटे भाई लक्ष्मणजी सहित उस दूध से सिर पर जटाएँ बनाईं। यह देखकर सुमंत्रजी के नेत्रों में जल छा गया॥2॥
हृदयँ दाहु अति बदन मलीना। कह कर जोर बचन अति दीना॥
नाथ कहेउ अस कोसलनाथा। लै रथु जाहु राम कें साथा॥3॥
Sumantra ji’s heart was overcome with sorrow, and his face turned pale with grief. With folded hands and a voice trembling in anguish, he said, “O’ Lord, King Dashrath, the sovereign of the Kaushal kingdom, commanded me to take the chariot and accompany You…
उनका हृदय अत्यंत जलने लगा, मुँह मलिन (उदास) हो गया। वे हाथ जोड़कर अत्यंत दीन वचन बोले- हे नाथ! मुझे कौसलनाथ दशरथजी ने ऐसी आज्ञा दी थी कि तुम रथ लेकर श्री रामजी के साथ जाओ,॥3॥
बनु देखाइ सुरसरि अन्हवाई। आनेहु फेरि बेगि दोउ भाई॥
लखनु रामु सिय आनेहु फेरी। संसय सकल सँकोच निबेरी॥4॥
The King had said, “Let Ram see the forest, bathe in the sacred waters of the Ganga, and then return swiftly. Once any hesitation or doubt is removed, bring Ram, Lakshman, and Sita back to Ayodhya”…
वन दिखाकर, गंगा स्नान कराकर दोनों भाइयों को तुरंत लौटा लाना। सब संशय और संकोच को दूर करके लक्ष्मण, राम, सीता को फिरा लाना॥4॥
* नृप अस कहेउ गोसाइँ जस कहइ करौं बलि सोइ।
करि बिनती पायन्ह परेउ दीन्ह बाल जिमि रोइ॥94॥
…These were the words of the King, O’ Lord of the senses. But now, I surrender myself completely to Your will, command me as You wish.” Saying this, Minister Sumantra fell at Shri Ram’s feet and wept like a child, his heart overcome with emotion.
महाराज ने ऐसा कहा था, अब प्रभु जैसा कहें, मैं वही करूँ, मैं आपकी बलिहारी हूँ। इस प्रकार से विनती करके वे श्री रामचन्द्रजी के चरणों में गिर पड़े और बालक की तरह रो दिए॥94॥
* तात कृपा करि कीजिअ सोई। जातें अवध अनाथ न होई॥
मंत्रिहि राम उठाइ प्रबोधा। तात धरम मतु तुम्ह सबु सोधा॥1॥
Sumantra ji said, “O’ Lord, have mercy and do only that which ensures Ayodhya is not left without a master.” Shri Ram gently lifted the Minister and spoke with calm assurance, “Dear Sir, you are well-versed in the principles of righteousness…
(और कहा -) हे तात ! कृपा करके वही कीजिए जिससे अयोध्या अनाथ न हो श्री रामजी ने मंत्री को उठाकर धैर्य बँधाते हुए समझाया कि हे तात ! आपने तो धर्म के सभी सिद्धांतों को छान डाला है॥1॥
सिबि दधीच हरिचंद नरेसा। सहे धरम हित कोटि कलेसा॥
रंतिदेव बलि भूप सुजाना। धरमु धरेउ सहि संकट नाना॥2॥
…King Shibi, Sage Dadhichi, and King Harishchandra endured countless hardships to uphold the path of righteousness. In the same way, the noble Kings Rantidev and Bali too faced great trials in their commitment to dharma…
शिबि, दधीचि और राजा हरिश्चन्द्र ने धर्म के लिए करोड़ों (अनेकों) कष्ट सहे थे। बुद्धिमान राजा रन्तिदेव और बलि बहुत से संकट सहकर भी धर्म को पकड़े रहे (उन्होंने धर्म का परित्याग नहीं किया)॥2॥
धरमु न दूसर सत्य समाना। आगम निगम पुरान बखाना॥
मैं सोइ धरमु सुलभ करि पावा। तजें तिहूँ पुर अपजसु छावा॥3॥
…The Vedas, Scriptures, and other sacred texts declare that no religion is greater than truth. This very righteousness has come to me without seeking. If I were to abandon this supreme truth, my name would be tarnished across all the three worlds….
वेद, शास्त्र और पुराणों में कहा गया है कि सत्य के समान दूसरा धर्म नहीं है। मैंने उस धर्म को सहज ही पा लिया है। इस (सत्य रूपी धर्म) का त्याग करने से तीनों लोकों में अपयश छा जाएगा॥3॥
संभावित कहुँ अपजस लाहू। मरन कोटि सम दारुन दाहू॥
तुम्ह सन तात बहुत का कहउँ। दिएँ उतरु फिरि पातकु लहऊँ॥4॥
…For an honourable person, infamy is a torment worse than dying a million deaths. What more can I say, respectable Sir? If I argue or speak against your words, I fear it would be a sin…
प्रतिष्ठित पुरुष के लिए अपयश की प्राप्ति करोड़ों मृत्यु के समान भीषण संताप देने वाली है। हे तात! मैं आप से अधिक क्या कहूँ! लौटकर उत्तर देने में भी पाप का भागी होता हूँ॥4॥
* पितु पद गहि कहि कोटि नति बिनय करब कर जोरि।
चिंता कवनिहु बात कै तात करिअ जनि मोरि॥95॥
…Clasping my father’s feet and offering him my humble obeisance again and again, please plead with him with folded hands, saying, “Dear father, please do not worry about me, rest assured, I am well in every way”…
आप जाकर पिताजी के चरण पकड़कर करोड़ों नमस्कार के साथ ही हाथ जोड़कर बिनती करिएगा कि हे तात! आप मेरी किसी बात की चिन्ता न करें॥95॥
* तुम्ह पुनि पितु सम अति हित मोरें। बिनती करउँ तात कर जोरें॥
सब बिधि सोइ करतब्य तुम्हारें। दुख न पाव पितु सोच हमारें॥1॥
…You too are like a father to me, a kind and noble well-wisher. I humbly plead with folded hands, dear Sir, that it is also your foremost duty to ensure the King does not suffer any sorrow or distress on our account.”
आप भी पिता के समान ही मेरे बड़े हितैषी हैं। हे तात! मैं हाथ जोड़कर आप से विनती करता हूँ कि आपका भी सब प्रकार से वही कर्तव्य है, जिसमें पिताजी हम लोगों के सोच में दुःख न पावें॥1॥