Day 4 of Navah Parayan Reading program Day 4 / 9
कहहिं परसपर पुर नर नारी। भलि बनाइ बिधि बात बिगारी॥
तन कृस मन दुखु बदन मलीने। बिकल मनहुँ माखी मधु छीने॥2॥
The men and women of Ayodhya said to one another, “Everything was going so well, and then God turned it all upside down.” Their bodies had grown weak, their hearts were heavy with sorrow, and their faces bore deep sadness, they felt as miserable as bumblebees robbed of their honey.
नगर के स्त्री-पुरुष आपस में कह रहे हैं कि विधाता ने खूब बनाकर बात बिगाड़ी! उनके शरीर दुबले, मन दुःखी और मुख उदास हो रहे हैं। वे ऐसे व्याकुल हैं, जैसे शहद छीन लिए जाने पर शहद की मक्खियाँ व्याकुल हों॥2॥
कर मीजहिं सिरु धुनि पछिताहीं। जनु बिनु पंख बिहग अकुलाहीं॥
भइ बड़ि भीर भूप दरबारा। बरनि न जाइ बिषादु अपारा॥3॥
They rubbed their hands, banged their heads, and wept bitterly, just like birds thrown into panic after their wings have been clipped. A massive crowd had gathered before the King’s palace, and the depth of their sorrow was so great, it defied all description.
सब हाथ मल रहे हैं और सिर धुनकर (पीटकर) पछता रहे हैं। मानो बिना पंख के पक्षी व्याकुल हो रहे हों। राजद्वार पर बड़ी भीड़ हो रही है। अपार विषाद का वर्णन नहीं किया जा सकता॥3॥
सचिवँ उठाइ राउ बैठारे। कहि प्रिय बचन रामु पगु धारे॥
सिय समेत दोउ तनय निहारी। ब्याकुल भयउ भूमिपति भारी॥4॥
The Minister, Sumantra, gently lifted the King and helped him to his seat, speaking soft and reassuring words, “Shri Ram has entered the palace.” But when the King of the Earth, Dashrath ji, saw Sita ji standing with His two Sons, his heart was overcome with anguish and sorrow.
‘श्री रामजी पधारे हैं’, ये प्रिय वचन कहकर मंत्री ने राजा को उठाकर बैठाया। सीता सहित दोनों पुत्रों को (वन के लिए तैयार) देखकर राजा बहुत व्याकुल हुए॥4॥
* सीय सहित सुत सुभग दोउ देखि देखि अकुलाइ।
बारहिं बार सनेह बस राउ लेइ उर लाइ॥76॥
Seeing Sita ji standing beside his beloved Sons, the King was stricken with sorrow. Overwhelmed with emotion, he embraced them again and again.
सीता सहित दोनों सुंदर पुत्रों को देख-देखकर राजा अकुलाते हैं और स्नेह वश बारंबार उन्हें हृदय से लगा लेते हैं॥76॥
* सकइ न बोलि बिकल नरनाहू। सोक जनित उर दारुन दाहू॥
नाइ सीसु पद अति अनुरागा। उठि रघुबीर बिदा तब मागा॥1॥
The King of the People, Dashrath ji, was unable to speak, his heart burning with deep agony under the weight of overwhelming grief. Shri Ram then lovingly bowed His head at Dashrath ji’s feet and humbly sought his permission to proceed to the forest.
राजा व्याकुल हैं, बोल नहीं सकते। हृदय में शोक से उत्पन्न हुआ भयानक सन्ताप है। तब रघुकुल के वीर श्री रामचन्द्रजी ने अत्यन्त प्रेम से चरणों में सिर नवाकर उठकर विदा माँगी-॥1॥
पितु असीस आयसु मोहि दीजै। हरष समय बिसमउ कत कीजै॥
तात किएँ प्रिय प्रेम प्रमादू। जसु जग जाइ होइ अपबादू॥2॥
He said, “Father, please bless me and grant me your permission to leave. Why feel sorrow at a moment that calls for joy? O’ Father, if one fails to fulfil their righteous duty out of attachment to a beloved person or object, that person loses their honour and becomes subject to criticism from all.”
हे पिताजी! मुझे आशीर्वाद और आज्ञा दीजिए। हर्ष के समय आप शोक क्यों कर रहे हैं? हे तात! प्रिय के प्रेमवश प्रमाद (कर्तव्यकर्म में त्रुटि) करने से जगत में यश जाता रहेगा और निंदा होगी॥2॥
सुनि सनेह बस उठि नरनाहाँ। बैठारे रघुपति गहि बाहाँ॥
सुनहु तात तुम्ह कहुँ मुनि कहहीं। रामु चराचर नायक अहहीं॥3॥
Hearing Shri Ram’s words, the King was overwhelmed with emotion. Grasping Shri Ram by the arm, he gently made Him sit and said, “Listen, my Son, the realized saints proclaim that You, Ram, are the Supreme Lord of all creation, both animate and inanimate…
यह सुनकर स्नेहवश राजा ने उठकर श्री रघुनाथजी की बाँह पकड़कर उन्हें बैठा लिया और कहा- हे तात! सुनो, तुम्हारे लिए मुनि लोग कहते हैं कि श्री राम चराचर के स्वामी हैं॥3॥
सुभ अरु असुभ करम अनुहारी। ईसु देइ फलु हृदयँ बिचारी॥
करइ जो करम पाव फल सोई। निगम नीति असि कह सबु कोई॥4॥
…The Lord bestows auspicious or inauspicious results based on one’s karma, after weighing each deed in His divine heart. A person reaps their destiny according to their actions, this is the law of the Vedas and the accepted truth among all…
शुभ और अशुभ कर्मों के अनुसार ईश्वर हृदय में विचारकर फल देता है, जो कर्म करता है, वही फल पाता है। ऐसी वेद की नीति है, यह सब कोई कहते हैं॥4॥
*औरु करै अपराधु कोउ और पाव फल भोगु।
अति बिचित्र भगवंत गति को जग जानै जोगु॥77॥
…But now, for the sin of one person (me, Dashrath), another person (You, Ram), is bearing the consequences. The ways of the Lord are indeed most mysterious; who in this world is truly capable of comprehending them?”
(किन्तु इस अवसर पर तो इसके विपरीत हो रहा है,) अपराध तो कोई और ही करे और उसके फल का भोग कोई और ही पावे। भगवान की लीला बड़ी ही विचित्र है, उसे जानने योग्य जगत में कौन है?॥77॥
* रायँ राम राखन हित लागी। बहुत उपाय किए छलु त्यागी॥
लखी राम रुख रहत न जाने। धरम धुरंधर धीर सयाने॥1॥
Dashrath ji sincerely tried every possible means to keep Shri Ram at the palace. But when he saw that the all-wise Ram was resolute in upholding righteousness and unwavering in His decision to go to the forest, he…
राजा ने इस प्रकार श्री रामचन्द्रजी को रखने के लिए छल छोड़कर बहुत से उपाय किए, पर जब उन्होंने धर्मधुरंधर, धीर और बुद्धिमान श्री रामजी का रुख देख लिया और वे रहते हुए न जान पड़े,॥1॥
तब नृप सीय लाइ उर लीन्ही। अति हित बहुत भाँति सिख दीन्ही॥
कहि बन के दुख दुसह सुनाए। सासु ससुर पितु सुख समुझाए॥2॥
…then embraced Sita ji and offered Her various words of advice for Her well-being. He described the many hardships and dreadful miseries of forest life, and gently reminded Her of the comforts and care She would receive if She chose to remain, whether at Her father’s home or with her mother-in-law and father-in-law.
तब राजा ने सीताजी को हृदय से लगा लिया और बड़े प्रेम से बहुत प्रकार की शिक्षा दी। वन के दुःसह दुःख कहकर सुनाए। फिर सास, ससुर तथा पिता के (पास रहने के) सुखों को समझाया॥2॥
सिय मनु राम चरन अनुरागा। घरुन सुगमु बनु बिषमु न लागा॥
औरउ सबहिं सीय समुझाई। कहि कहि बिपिन बिपति अधिकाई॥3॥
But Sita ji’s heart was wholly devoted to the lotus feet of Shri Ram, and so She saw no comfort in the luxuries of home, nor any terror in the hardships of the forest. Then, one after another, the elders and well-wishers too described the many difficulties of forest life to Sita ji.
परन्तु सीताजी का मन श्री रामचन्द्रजी के चरणों में अनुरक्त था, इसलिए उन्हें घर अच्छा नहीं लगा और न वन भयानक लगा। फिर और सब लोगों ने भी वन में विपत्तियों की अधिकता बता-बताकर सीताजी को समझाया॥3॥
सचिव नारि गुर नारि सयानी। सहित सनेह कहहिं मृदु बानी॥
तुम्ह कहुँ तौ न दीन्ह बनबासू। करहु जो कहहिं ससुर गुर सासू॥4॥
The Minister’s wife, the Guru’s wife, and other elderly women spoke to Sita ji in affectionate and gentle tones, saying, “No one has exiled you to the forest. Follow the guidance of your father-in-law, your Guru, and your mother-in-law, do as they lovingly advise you.”
मंत्री सुमंत्रजी की पत्नी और गुरु वशिष्ठजी की स्त्री अरुंधतीजी तथा और भी चतुर स्त्रियाँ स्नेह के साथ कोमल वाणी से कहती हैं कि तुमको तो (राजा ने) वनवास दिया नहीं है, इसलिए जो ससुर, गुरु और सास कहें, तुम तो वही करो॥4॥
* सिख सीतलि हित मधुर मृदु सुनि सीतहि न सोहानि।
सरद चंद चंदिनि लगत जनु चकई अकुलानि॥78॥
Hearing the soothing, sweet, and gentle words of wisdom, Sita ji found no comfort in them. It felt as though the soft touch of moonbeams on an Autumn night had only stirred greater restlessness in a sorrowful female chakwa bird.
यह शीतल, हितकारी, मधुर और कोमल सीख सुनने पर सीताजी को अच्छी नहीं लगी। (वे इस प्रकार व्याकुल हो गईं) मानो शरद ऋतु के चन्द्रमा की चाँदनी लगते ही चकई व्याकुल हो उठी हो॥78॥
* सीय सकुच बस उतरु न देई। सो सुनि तमकि उठी कैकेई॥
मुनि पट भूषन भाजन आनी। आगें धरि बोली मृदु बानी॥1॥
Out of modesty, Sita ji remained silent, unable to offer any reply. Hearing all this, Queen Kaikeyi grew restless. She went and brought garments, ornaments, and utensils meant for hermits, placed them before Shri Ram, and spoke in a soft tone…
सीताजी संकोचवश उत्तर नहीं देतीं। इन बातों को सुनकर कैकेयी तमककर उठी। उसने मुनियों के वस्त्र, आभूषण (माला, मेखला आदि) और बर्तन (कमण्डलु आदि) लाकर श्री रामचन्द्रजी के आगे रख दिए और कोमल वाणी से कहा-॥1॥
नृपहि प्रानप्रिय तुम्ह रघुबीरा। सील सनेह न छाड़िहि भीरा॥
सुकृतु सुजसु परलोकु नसाऊ। तुम्हहि जान बन कहिहि न काऊ॥2॥
…”O’ Raghuveer, You are as dear to the King as life itself. He is tender-hearted and will never cast aside his love and modesty when it comes to You. Even if it means losing all the fruits of his virtues, his noble fame, the joys of Heaven, or even liberation itself, he would still never command You to go to the forest…
हे रघुवीर! राजा को तुम प्राणों के समान प्रिय हो। भीरु (प्रेमवश दुर्बल हृदय के) राजा शील और स्नेह नहीं छोड़ेंगे! पुण्य, सुंदर यश और परलोक चाहे नष्ट हे जाए, पर तुम्हें वन जाने को वे कभी न कहेंगे॥2॥
अस बिचारि सोइ करहु जो भावा। राम जननि सिख सुनि सुखु पावा॥
भूपहि बचन बानसम लागे। करहिं न प्रान पयान अभागे॥3॥
…Bearing this in mind, do as You please.” Shri Ram was pleased to hear His stepmother’s words, spoken with calmness and resolve. But to King Dashrath, those very words struck like arrows to the heart. He thought to himself, “Why, even now, does this unfortunate lifeforce not leave my body?”
ऐसा विचारकर जो तुम्हें अच्छा लगे वही करो। माता की सीख सुनकर श्री रामचन्द्रजी ने (बड़ा) सुख पाया, परन्तु राजा को ये वचन बाण के समान लगे। (वे सोचने लगे) अब भी अभागे प्राण (क्यों) नहीं निकलते!॥3॥
लोग बिकल मुरुछित नरनाहू। काह करिअ कछु सूझ न काहू॥
रामु तुरत मुनि बेषु बनाई। चले जनक जननिहि सिरु नाई॥4॥
All the people were overwhelmed with sorrow, while the King fainted from grief, and no one knew what to do next. At that moment, Shri Ram quickly donned the attire of a hermit, bowed respectfully at the feet of His parents, and began His departure.
राजा मूर्छित हो गए, लोग व्याकुल हैं। किसी को कुछ सूझ नहीं पड़ता कि क्या करें। श्री रामचन्द्रजी तुरंत मुनि का वेष बनाकर और माता-पिता को सिर नवाकर चल दिए॥4॥
* सजि बन साजु समाजु सबु बनिता बंधु समेत।
बंदि बिप्र गुर चरन प्रभु चले करि सबहि अचेत॥79॥
Taking all the essential items for the forest, Shri Ram, accompanied by His wife Sita ji and Brother Lakshman ji, bowed at the feet of the Guru and the Brahmins, and then set out for the forest, leaving the people of Ayodhya in a state of deep sorrow and bewilderment.
वन का सब साज-सामान सजकर (वन के लिए आवश्यक वस्तुओं को साथ लेकर) श्री रामचन्द्रजी स्त्री (श्री सीताजी) और भाई (लक्ष्मणजी) सहित, ब्राह्मण और गुरु के चरणों की वंदना करके सबको अचेत करके चले॥79॥
* निकसि बसिष्ठ द्वार भए ठाढ़े। देखे लोग बिरह दव दाढ़े॥
कहि प्रिय बचन सकल समुझाए। बिप्र बृंद रघुबीर बोलाए॥1॥
They stepped out of the palace and stood at the gate of Guru Vashishth’s residence. There, they saw the people of Ayodhya burning with the agony of impending separation. Shri Ram spoke gentle, soothing words to comfort them. Then, Shri Raghuveer called upon the assembled groups of Brahmins.
राजमहल से निकलकर श्री रामचन्द्रजी वशिष्ठजी के दरवाजे पर जा खड़े हुए और देखा कि सब लोग विरह की अग्नि में जल रहे हैं। उन्होंने प्रिय वचन कहकर सबको समझाया, फिर श्री रामचन्द्रजी ने ब्राह्मणों की मंडली को बुलाया॥1॥
गुर सन कहि बरषासन दीन्हे। आदर दान बिनय बस कीन्हे॥
जाचक दान मान संतोषे। मीत पुनीत प्रेम परितोषे॥2॥
Shri Ram respectfully requested His Guru to kindly arrange food for them for a year. With deep humility, honour, and generous donations, He won the hearts of all. He also pleased the alm-seekers with gifts and reverence, and wholeheartedly comforted His friends with sincere and boundless love.
गुरुजी से कहकर उन सबको वर्षाशन (वर्षभर का भोजन) दिए और आदर, दान तथा विनय से उन्हें वश में कर लिया। फिर याचकों को दान और मान देकर संतुष्ट किया तथा मित्रों को पवित्र प्रेम से प्रसन्न किया॥2॥
दासीं दास बोलाइ बहोरी। गुरहि सौंपि बोले कर जोरी॥
सब कै सार सँभार गोसाईं। करबि जनक जननी की नाईं॥3॥
Shri Ram then summoned His male and female attendants and entrusted them to His Guru’s care. With folded palms, He said humbly, “O’ Lord of the Senses, please look after them with the same affection and protection as a father and mother would.”
फिर दास-दासियों को बुलाकर उन्हें गुरुजी को सौंपकर, हाथ जोड़कर बोले- हे गुसाईं! इन सबकी माता-पिता के समान सार-संभार (देख-रेख) करते रहिएगा॥3॥
बारहिं बार जोरि जुग पानी। कहत रामु सब सन मृदु बानी॥
सोइ सब भाँति मोर हितकारी। जेहि तें रहै भुआल सुखारी॥4॥
Ram ji folded His palms again and again, and spoke gently to each person, saying, “That person is my true well-wisher in every way, whose efforts are devoted to keeping the King happy…
श्री रामचन्द्रजी बार-बार दोनों हाथ जोड़कर सबसे कोमल वाणी कहते हैं कि मेरा सब प्रकार से हितकारी मित्र वही होगा, जिसकी चेष्टा से महाराज सुखी रहें॥4॥
* मातु सकल मोरे बिरहँ जेहिं न होहिं दुख दीन।
सोइ उपाउ तुम्ह करेहु सब पुर जन परम प्रबीन॥80॥
…O’ Wise and beloved citizens of Ayodhya, please devise only such a plan by which all my Mothers may be spared the sorrow of separation from me.”
हे परम चतुर पुरवासी सज्जनों! आप लोग सब वही उपाए कीजिएगा, जिससे मेरी सब माताएँ मेरे विरह के दुःख से दुःखी न हों॥80॥
* एहि बिधि राम सबहि समुझावा। गुर पद पदुम हरषि सिरु नावा॥
गनपति गौरि गिरीसु मनाई। चले असीस पाइ रघुराई॥1॥
In this way, Shri Ram gently consoled and persuaded everyone, and then joyfully bowed His head at the lotus feet of Guru Vashishth. Thereafter, invoking Lord Ganesh, Goddess Gauri (Parvati ji), and the Lord of Kailash, Shiv ji, Shri Ram set forth for the forest, having received His Guru’s blessings.
इस प्रकार श्री रामजी ने सबको समझाया और हर्षित होकर गुरुजी के चरणकमलों में सिर नवाया। फिर गणेशजी, पार्वतीजी और कैलासपति महादेवजी को मनाकर तथा आशीर्वाद पाकर श्री रघुनाथजी चले॥1॥
राम चलत अति भयउ बिषादू। सुनि न जाइ पुर आरत नादू॥
कुसगुन लंक अवध अति सोकू। हरष बिषाद बिबस सुरलोकू॥2॥
As soon as Shri Ram departed, a wave of sorrow swept across Ayodhya, one could hardly bear to hear the cries and lamentations of the citizens. Bad omens appeared in Lanka, while Ayodhya sank into profound grief. Even the abode of the Demigods, Heaven itself, was overcome with mixed emotions (joy, knowing that Shri Ram would now destroy demons and protect the Cows, Sages, and the Earth; and sorrow, witnessing the anguish of Ayodhya’s people and the hardships Shri Ram would endure in the forest).
श्री रामजी के चलते ही बड़ा भारी विषाद हो गया। नगर का आर्तनाद (हाहाकर) सुना नहीं जाता। लंका में बुरे शकुन होने लगे, अयोध्या में अत्यन्त शोक छा गया और देवलोक में सब हर्ष और विषाद दोनों के वश में गए। (हर्ष इस बात का था कि अब राक्षसों का नाश होगा और विषाद अयोध्यावासियों के शोक के कारण था)॥2॥
गइ मुरुछा तब भूपति जागे। बोलि सुमंत्रु कहन अस लागे॥
रामु चले बन प्रान न जाहीं। केहि सुख लागि रहत तन माहीं॥3॥
When the King regained consciousness, he called upon Sumantra and said, “Ram has gone to the forest, yet my soul refuses to leave this body. I do not know for what joy it still clings to this body…
मूर्छा दूर हुई, तब राजा जागे और सुमंत्र को बुलाकर ऐसा कहने लगे- श्री राम वन को चले गए, पर मेरे प्राण नहीं जा रहे हैं। न जाने ये किस सुख के लिए शरीर में टिक रहे हैं॥3॥
एहि तें कवन ब्यथा बलवाना। जो दुखु पाइ तजहिं तनु प्राना॥
पुनि धरि धीर कहइ नरनाहू। लै रथु संग सखा तुम्ह जाहू॥4॥
…What agony could be more severe than this pain, that might finally draw my soul from this body?” Then, composing himself, the King said, “Dear friend, take the chariot and go with Ram…
इससे अधिक बलवती और कौन सी व्यथा होगी, जिस दुःख को पाकर प्राण शरीर को छोड़ेंगे। फिर धीरज धरकर राजा ने कहा- हे सखा! तुम रथ लेकर श्री राम के साथ जाओ॥4॥
* सुठि सुकुमार कुमार दोउ जनकसुता सुकुमारि।
रथ चढ़ाइ देखराइ बनु फिरेहु गएँ दिन चारि॥81॥
…Take with you the two extremely delicate Princes and the gentle Princess Sita, daughter of King Janak, on your chariot. Show them around the forest and then bring them back after three or four days…
अत्यन्त सुकुमार दोनों कुमारों को और सुकुमारी जानकी को रथ में चढ़ाकर, वन दिखलाकर चार दिन के बाद लौट आना॥81॥
* जौं नहिं फिरहिं धीर दोउ भाई। सत्यसंध दृढ़ब्रत रघुराई॥
तौ तुम्ह बिनय करेहु कर जोरी। फेरिअ प्रभु मिथिलेसकिसोरी॥1॥
…If the two steadfast Brothers refuse to return, as Raghuveer is unwavering in His word and firm in His vow, then plead with Ram, with folded hands, and request Him to at least send back the Princess of Mithila, Sita…
यदि धैर्यवान दोनों भाई न लौटें- क्योंकि श्री रघुनाथजी प्रण के सच्चे और दृढ़ता से नियम का पालन करने वाले हैं- तो तुम हाथ जोड़कर विनती करना कि हे प्रभो! जनककुमारी सीताजी को तो लौटा दीजिए॥1॥
जब सिय कानन देखि डेराई। कहेहु मोरि सिख अवसरु पाई॥
सासु ससुर अस कहेउ सँदेसू। पुत्रि फिरिअ बन बहुत कलेसू॥2॥
…When Sita becomes frightened at the sight of the forest, then at the right moment, gently convey my message to Her: “Your mother-in-law and father-in-law have sent you this word, O’ Daughter, return home, for the forest is full of hardships…
जब सीता वन को देखकर डरें, तब मौका पाकर मेरी यह सीख उनसे कहना कि तुम्हारे सास और ससुर ने ऐसा संदेश कहा है कि हे पुत्री! तुम लौट चलो, वन में बहुत क्लेश हैं॥2॥
पितुगृह कबहुँ कबहुँ ससुरारी। रहेहु जहाँ रुचि होइ तुम्हारी॥
एहि बिधि करेहु उपाय कदंबा। फिरइ त होइ प्रान अवलंबा॥3॥
…At times, You may stay at Your father’s home, and at other times at Your in-laws’ place, whichever brings You comfort. In this way, try every possible means, and if She agrees to return, it will be a great support for my ailing life force…
कभी पिता के घर, कभी ससुराल, जहाँ तुम्हारी इच्छा हो, वहीं रहना। इस प्रकार तुम बहुत से उपाय करना। यदि सीताजी लौट आईं तो मेरे प्राणों को सहारा हो जाएगा॥3॥
नाहिं त मोर मरनु परिनामा। कछु न बसाइ भएँ बिधि बामा॥
अस कहि मुरुछि परा महि राऊ। रामु लखनु सिय आनि देखाऊ॥4॥
…Otherwise, all of this will end with my death. When fate turns against us, nothing is within our power.” Saying these words, King Dashrath cried out, “Bring Ram, Lakshman, and Sita, let me see them once more!” and then collapsed to the ground, unconscious.
(नहीं तो अंत में मेरा मरण ही होगा। विधाता के विपरीत होने पर कुछ वश नहीं चलता। हा! राम, लक्ष्मण और सीता को लाकर दिखाओ। ऐसा कहकर राजा मूर्छित होकर पृथ्वी पर गिर पड़े॥4॥
* पाइ रजायसु नाइ सिरु रथु अति बेग बनाइ।
गयउ जहाँ बाहेर नगर सीय सहित दोउ भाइ॥82॥
After receiving the King’s command, Minister Sumantra bowed his head in reverence, quickly readied the chariot, and set out toward the outskirts of the city, where the two Brothers, along with Sita ji, were present.
सुमंत्रजी राजा की आज्ञा पाकर, सिर नवाकर और बहुत जल्दी रथ जुड़वाकर वहाँ गए, जहाँ नगर के बाहर सीताजी सहित दोनों भाई थे॥82॥
* तब सुमंत्र नृप बचन सुनाए। करि बिनती रथ रामु चढ़ाए॥
चढ़ि रथ सीय सहित दोउ भाई। चले हृदयँ अवधहि सिरु नाई॥1॥
Then Minister Sumantra conveyed the King’s message and, with humble submission, persuaded Shri Ram to mount the chariot. Once aboard, the two Brothers, along with Sita ji, bowed inwardly to Ayodhya with reverence in their hearts, and set out on their sacred journey.
तब (वहाँ पहुँचकर) सुमंत्र ने राजा के वचन श्री रामचन्द्रजी को सुनाए और विनती करके उनको रथ पर चढ़ाया। सीताजी सहित दोनों भाई रथ पर चढ़कर हृदय में अयोध्या को सिर नवाकर चले॥1॥
चलत रामु लखि अवध अनाथा। बिकल लोग सब लागे साथा॥
कृपासिंधु बहुबिधि समुझावहिं। फिरहिं प्रेम बस पुनि फिरि आवहिं॥2॥
Finding Ayodhya masterless after Shri Ram’s departure, the people were overcome with grief and began following the chariot on foot. The ocean of mercy, Ram ji, spoke to them gently in many ways, urging them to return to Ayodhya. Though they went back for a while, their love for Ram ji was so deep that they soon returned and continued to follow the chariot once again.
श्री रामचन्द्रजी को जाते हुए और अयोध्या को अनाथ (होते हुए) देखकर सब लोग व्याकुल होकर उनके साथ हो लिए। कृपा के समुद्र श्री रामजी उन्हें बहुत तरह से समझाते हैं, तो वे (अयोध्या की ओर) लौट जाते हैं, परन्तु प्रेमवश फिर लौट आते हैं॥2॥
लागति अवध भयावनि भारी। मानहुँ कालराति अँधिआरी॥
घोर जंतु सम पुर नर नारी। डरपहिं एकहि एक निहारी॥3॥
Ayodhya appeared terrifying and grim, like a dreadful apocalyptic night. The men and women of the city looked like shadowy, grief-stricken figures, and were startled even by the sight of one another, as if the very soul of the city had been torn away.
अयोध्यापुरी बड़ी डरावनी लग रही है, मानो अंधकारमयी कालरात्रि ही हो। नगर के नर-नारी भयानक जन्तुओं के समान एक-दूसरे को देखकर डर रहे हैं॥3॥
घर मसान परिजन जनु भूता। सुत हित मीत मनहुँ जमदूता॥
बागन्ह बिटप बेलि कुम्हिलाहीं। सरित सरोवर देखि न जाहीं॥4॥
Their homes seemed like cremation grounds, and their own family members appeared like wandering spirits. Children, well-wishers, and friends looked no different from messengers of death. The trees and creepers in the gardens had withered away, and the rivers and lakes had become so desolate, they were painful to behold.
घर श्मशान, कुटुम्बी भूत-प्रेत और पुत्र, हितैषी और मित्र मानो यमराज के दूत हैं। बगीचों में वृक्ष और बेलें कुम्हला रही हैं। नदी और तालाब ऐसे भयानक लगते हैं कि उनकी ओर देखा भी नहीं जाता॥4॥
* हय गय कोटिन्ह केलिमृग पुरपसु चातक मोर।
पिक रथांग सुक सारिका सारस हंस चकोर॥83॥
Numerous horses, elephants, pet animals, and livestock of the city, along with birds like chataks, peacocks, koels, chakvas, parrots, mynahs, swans, and partridges,…
करोड़ों घोड़े, हाथी, खेलने के लिए पाले हुए हिरन, नगर के (गाय, बैल, बकरी आदि) पशु, पपीहे, मोर, कोयल, चकवे, तोते, मैना, सारस, हंस और चकोर-॥83॥
* राम बियोग बिकल सब ठाढ़े। जहँ तहँ मनहुँ चित्र लिखि काढ़े॥
नगरु सफल बनु गहबर भारी। खग मृग बिपुल सकल नर नारी॥1॥
…all stood still in silent sorrow, grieving the separation from Shri Ram. Motionless and scattered throughout the city, they appeared as if painted into place, frozen in time. Ayodhya looked like a vast and dense forest laden with fruits, where all the men and women resembled the many animals and birds, wandering in stunned silence and sorrow.
श्री रामजी के वियोग में सभी व्याकुल हुए जहाँ-तहाँ (ऐसे चुपचाप स्थिर होकर) खड़े हैं, मानो तसवीरों में लिखकर बनाए हुए हैं। नगर मानो फलों से परिपूर्ण बड़ा भारी सघन वन था। नगर निवासी सब स्त्री-पुरुष बहुत से पशु-पक्षी थे। (अर्थात अवधपुरी अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष चारों फलों को देने वाली नगरी थी और सब स्त्री-पुरुष सुख से उन फलों को प्राप्त करते थे।)॥1॥
बिधि कैकई किरातिनि कीन्ही। जेहिं दव दुसह दसहुँ दिसि दीन्ही॥
सहि न सके रघुबर बिरहागी। चले लोग सब ब्याकुल भागी॥2॥
Lord Brahma seemed to have created Queen Kaikeyi as a huntress who had unleashed a fierce blaze upon all the ten directions. Unable to endure the searing pain of separation from Shri Raghuveer, the people of Ayodhya scattered in anguish, fleeing in every direction, their hearts consumed by sorrow.
विधाता ने कैकेयी को भीलनी बनाया, जिसने दसों दिशाओं में दुःसह दावाग्नि (भयानक आग) लगा दी। श्री रामचन्द्रजी के विरह की इस अग्नि को लोग सह न सके। सब लोग व्याकुल होकर भाग चले॥2॥
सबहिं बिचारु कीन्ह मन माहीं। राम लखन सिय बिनु सुखु नाहीं॥
जहाँ रामु तहँ सबुइ समाजू। बिनु रघुबीर अवध नहिं काजू॥3॥
They all came to the same heartfelt conclusion, that without Shri Ram, Lakshman ji, and Sita ji, there could be no joy or peace. They said, “Wherever Shri Ram resides, there the entire community shall live. Without Raghuveer, we have no purpose left in Ayodhya.”
सबने मन में विचार कर लिया कि श्री रामजी, लक्ष्मणजी और सीताजी के बिना सुख नहीं है। जहाँ श्री रामजी रहेंगे, वहीं सारा समाज रहेगा। श्री रामचन्द्रजी के बिना अयोध्या में हम लोगों का कुछ काम नहीं है॥3॥
चले साथ अस मंत्रु दृढ़ाई। सुर दुर्लभ सुख सदन बिहाई॥
राम चरन पंकज प्रिय जिन्हही। बिषय भोग बस करहिं कि तिन्हही॥4॥
With this unwavering resolve in their hearts, they gave up their luxurious homes, abodes so splendid that even the Demigods would envy them, and followed Shri Ram. For those who hold the lotus feet of Shri Ram dear, how could they ever be enslaved by worldly pleasures?
ऐसा विचार दृढ़ करके देवताओं को भी दुर्लभ सुखों से पूर्ण घरों को छोड़कर सब श्री रामचन्द्रजी के साथ चले पड़े। जिनको श्री रामजी के चरणकमल प्यारे हैं, उन्हें क्या कभी विषय भोग वश में कर सकते हैं॥4॥
* बालक बृद्ध बिहाइ गृहँ लगे लोग सब साथ।
तमसा तीर निवासु किय प्रथम दिवस रघुनाथ॥84॥
Leaving the children and elderly behind in their homes, everyone set out with Shri Ram. That evening, Shri Raghunath paused His journey and rested along the banks of the Tamsa River.
बच्चों और बूढ़ों को घरों में छोड़कर सब लोग साथ हो लिए। पहले दिन श्री रघुनाथजी ने तमसा नदी के तीर पर निवास किया॥84॥
* रघुपति प्रजा प्रेमबस देखी। सदय हृदयँ दुखु भयउ बिसेषी॥
करुनामय रघुनाथ गोसाँई। बेगि पाइअहिं पीर पराई॥1॥
When Shri Raghunath saw the people of Ayodhya overwhelmed with emotion, His compassionate heart was deeply pained. The Lord of the senses, ever merciful, is moved at once by the sorrow of others.
प्रजा को प्रेमवश देखकर श्री रघुनाथजी के दयालु हृदय में बड़ा दुःख हुआ। प्रभु श्री रघुनाथजी करुणामय हैं। पराई पीड़ा को वे तुरंत पा जाते हैं (अर्थात दूसरे का दुःख देखकर वे तुरंत स्वयं दुःखित हो जाते हैं)॥1॥
कहि सप्रेम मृदु बचन सुहाए। बहुबिधि राम लोग समुझाए॥
किए धरम उपदेस घनेरे। लोग प्रेम बस फिरहिं न फेरे॥2॥
Shri Ram spoke in gentle, loving words and comforted the people in many ways. He shared teachings from the Scriptures, offering lessons on righteousness and urging them to return to Ayodhya. But their deep love for Him held them back, they could not bear to leave.
प्रेमयुक्त कोमल और सुंदर वचन कहकर श्री रामजी ने बहुत प्रकार से लोगों को समझाया और बहुतेरे धर्म संबंधी उपदेश दिए, परन्तु प्रेमवश लोग लौटाए लौटते नहीं॥2॥
सीलु सनेहु छाड़ि नहिं जाई। असमंजस बस भे रघुराई॥
लोग सोग श्रम बस गए सोई। कछुक देवमायाँ मति मोई॥3॥
The noblest of the Raghus, Shri Ram, could not forsake His innate kindness and affection, leaving Him in a deep dilemma. Weary and troubled, the people eventually drifted into a deep slumber, further entranced by the illusionary power of the Demigods, who had cast a spell over their minds.
शील और स्नेह छोड़ा नहीं जाता। श्री रघुनाथजी असमंजस के अधीन हो गए (दुविधा में पड़ गए)। शोक और परिश्रम (थकावट) के मारे लोग सो गए और कुछ देवताओं की माया से भी उनकी बुद्धि मोहित हो गई॥3॥
जबहिं जाम जुग जामिनि बीती। राम सचिव सन कहेउ सप्रीती॥
खोज मारि रथु हाँकहु ताता। आन उपायँ बनिहि नहिं बाता॥4॥
When six hours of the night had passed, Shri Ram gently said to the Minister Sumantra, “Dear Sir, guide your chariot in a manner that leaves no tracks behind, so the citizens cannot follow us. There is no other way to resolve this situation.”
जब दो पहर बीत गई, तब श्री रामचन्द्रजी ने प्रेमपूर्वक मंत्री सुमंत्र से कहा- हे तात! रथ के खोज मारकर (अर्थात पहियों के चिह्नों से दिशा का पता न चले इस प्रकार) रथ को हाँकिए। और किसी उपाय से बात नहीं बनेगी॥4॥
* राम लखन सिय जान चढ़ि संभु चरन सिरु नाइ।
सचिवँ चलायउ तुरत रथु इत उत खोज दुराइ॥85॥
Mentally bowing at the feet of Lord Shankar, Shri Ram, Lakshman ji, and Sita ji boarded the chariot. The Minister then swiftly drove it in a zigzag manner, leaving behind a trail so unclear that no one could discern the direction it had taken.
शंकरजी के चरणों में सिर नवाकर श्री रामजी, लक्ष्मणजी और सीताजी रथ पर सवार हुए। मंत्री ने तुरंत ही रथ को इधर-उधर खोज छिपाकर चला दिया॥85॥
* जागे सकल लोग भएँ भोरू। गे रघुनाथ भयउ अति सोरू॥
रथ कर खोज कतहुँ नहिं पावहिं। राम राम कहि चहुँ दिसि धावहिं॥1॥
At daybreak, everyone awoke and, not seeing Shri Ram, cried out in anguish, “Raghunath has departed!” The chariot was nowhere in sight. Filled with sorrow, they ran in all directions, calling out, “O’ Ram, O’ Ram!”
सबेरा होते ही सब लोग जागे, तो बड़ा शोर मचा कि रघुनाथजी चले गए। कहीं रथ का खोज नहीं पाते, सब ‘हा राम! हा राम!’ पुकारते हुए चारों ओर दौड़ रहे हैं॥1॥