Day 4 of Navah Parayan Reading program Day 4 / 9
* भूप बिलोकि लिए उर लाई। बैठे हरषि रजायसु पाई॥
देखि रामु सब सभा जुड़ानी। लोचन लाभ अवधि अनुमानी॥1॥
Seeing all four of his Sons, King Dashrath embraced them with affection. With their father’s permission, they gladly took their seats. The entire assembly felt content, for Shri Ram was the very essence of divine joy.
राजा ने देखते ही उन्हें हृदय से लगा लिया। तदनन्तर वे आज्ञा पाकर हर्षित होकर बैठ गए। श्री रामचन्द्रजी के दर्शन कर और नेत्रों के लाभ की बस यही सीमा है, ऐसा अनुमान कर सारी सभा शीतल हो गई। (अर्थात सबके तीनों प्रकार के ताप सदा के लिए मिट गए)॥1॥
पुनि बसिष्टु मुनि कौसिकु आए। सुभग आसनन्हि मुनि बैठाए॥
सुतन्ह समेत पूजि पद लागे। निरखि रामु दोउ गुर अनुरागे॥2॥
Then Guru Vashishth and Sage Vishwamitra arrived and were seated on magnificent seats. King Dashrath, along with his Sons, offered prayers to the revered Gurus and humbly bowed at their feet. Upon seeing Shri Ram, both Sages were filled with loving joy.
फिर मुनि वशिष्ठजी और विश्वामित्रजी आए। राजा ने उनको सुंदर आसनों पर बैठाया और पुत्रों समेत उनकी पूजा करके उनके चरणों लगे। दोनों गुरु श्री रामजी को देखकर प्रेम में मुग्ध हो गए॥2॥
कहहिं बसिष्टु धरम इतिहासा। सुनहिं महीसु सहित रनिवासा॥
मुनि मन अगम गाधिसुत करनी। मुदित बसिष्ठ बिपुल बिधि बरनी॥3॥
Guru Vashishth narrated sacred legends as the King and all the Queens in the royal palace listened with devotion. With joy, he described in various ways the extraordinary exploits of Sage Vishwamitra, deeds so marvellous that even enlightened saints found them beyond imagination.
वशिष्ठजी धर्म के इतिहास कह रहे हैं और राजा रनिवास सहित सुन रहे हैं, जो मुनियों के मन को भी अगम्य है, ऐसी विश्वामित्रजी की करनी को वशिष्ठजी ने आनंदित होकर बहुत प्रकार से वर्णन किया॥3॥
बोले बामदेउ सब साँची। कीरति कलित लोक तिहुँ माची॥
सुनि आनंदु भयउ सब काहू। राम लखन उर अधिक उछाहू॥4॥
Sage Vaamdev affirmed that everything spoken by Vashishth ji was true, and that the radiant glory of Sage Vishwamitra is spread across all the three worlds. Hearing this, everyone was filled with joy, while Shri Ram and Lakshman ji felt deeply delighted in their hearts.
वामदेवजी बोले- ये सब बातें सत्य हैं। विश्वामित्रजी की सुंदर कीर्ति तीनों लोकों में छाई हुई है। यह सुनकर सब किसी को आनंद हुआ। श्री राम-लक्ष्मण के हृदय में अधिक उत्साह (आनंद) हुआ॥4॥
* मंगल मोद उछाह नित जाहिं दिवस एहि भाँति।
उमगी अवध अनंद भरि अधिक अधिक अधिकाति॥359॥
Each day flowed in an atmosphere of unending joy, auspicious rituals, and grand festivities. The city of Ayodhya blossomed with an ever-growing wave of celebration and divine bliss.
नित्य ही मंगल, आनंद और उत्सव होते हैं, इस तरह आनंद में दिन बीतते जाते हैं। अयोध्या आनंद से भरकर उमड़ पड़ी, आनंद की अधिकता अधिक-अधिक बढ़ती ही जा रही है॥359॥
* सुदिन सोधि कल कंकन छोरे। मंगल मोद बिनोद न थोरे॥
नित नव सुखु सुर देखि सिहाहीं। अवध जन्म जाचहिं बिधि पाहीं॥1॥
Once an auspicious day was determined, the protective bangles tied around the wrists of the Brides and Grooms to ward off the evil eye were ceremoniously removed. The occasion was filled with joy, laughter, and sacred celebration. Witnessing the boundless happiness in Ayodhya, even the Demigods grew envious and pleaded with Lord Brahma to grant them birth in that blessed city.
अच्छा दिन (शुभ मुहूर्त) शोधकर सुंदर कंकण खोले गए। मंगल, आनंद और विनोद कुछ कम नहीं हुए (अर्थात बहुत हुए)। इस प्रकार नित्य नए सुख को देखकर देवता सिहाते हैं और अयोध्या में जन्म पाने के लिए ब्रह्माजी से याचना करते हैं॥1॥
बिस्वामित्रु चलन नित चहहीं। राम सप्रेम बिनय बस रहहीं॥
दिन दिन सयगुन भूपति भाऊ। देखि सराह महामुनिराऊ॥2॥
Although Sage Vishwamitra wished to depart each day, he was lovingly held back by Shri Ram’s humble, affectionate, and heartfelt pleas. Witnessing the King’s devotion deepen a hundredfold with each passing day, Vishwamitra ji was filled with admiration and praise for Dashrath ji.
विश्वामित्रजी नित्य ही चलना (अपने आश्रम जाना) चाहते हैं, पर रामचन्द्रजी के स्नेह और विनयवश रह जाते हैं। दिनोंदिन राजा का सौ गुना भाव (प्रेम) देखकर महामुनिराज विश्वामित्रजी उनकी सराहना करते हैं॥2॥
मागत बिदा राउ अनुरागे। सुतन्ह समेत ठाढ़ भे आगे॥
नाथ सकल संपदा तुम्हारी। मैं सेवकु समेत सुत नारी॥3॥
At last, Sage Vishwamitra sought permission to depart. King Dashrath, filled with deep reverence, stood before the Sage along with his Sons and said, “O’ Lord, all my wealth belongs to you, and I, along with my Sons and wives, remain your devoted servants…
अंत में जब विश्वामित्रजी ने विदा माँगी, तब राजा प्रेममग्न हो गए और पुत्रों सहित आगे खड़े हो गए। (वे बोले-) हे नाथ! यह सारी सम्पदा आपकी है। मैं तो स्त्री-पुत्रों सहित आपका सेवक हूँ॥3॥
करब सदा लरिकन्ह पर छोहू। दरसनु देत रहब मुनि मोहू॥
अस कहि राउ सहित सुत रानी। परेउ चरन मुख आव न बानी॥4॥
…Always shower your grace upon my Sons, and O’ Sage, bless me with your presence from time to time.” Saying this, the King, accompanied by his Sons and Queens, bowed at the Sage’s feet. So overwhelmed was he with emotion that no words could escape his lips.
हे मुनि! लड़कों पर सदा स्नेह करते रहिएगा और मुझे भी दर्शन देते रहिएगा। ऐसा कहकर पुत्रों और रानियों सहित राजा दशरथजी विश्वामित्रजी के चरणों पर गिर पड़े, (प्रेमविह्वल हो जाने के कारण) उनके मुँह से बात नहीं निकलती॥4॥
दीन्हि असीस बिप्र बहु भाँति। चले न प्रीति रीति कहि जाती॥
रामु सप्रेम संग सब भाई। आयसु पाइ फिरे पहुँचाई॥5॥
The Sage bestowed his blessings in many gracious ways and departed, leaving behind a scene of love too profound to describe. Shri Ram, along with His Brothers, joyfully accompanied Sage Vishwamitra for some distance and returned only after humbly seeking his permission.
ब्राह्मण विश्वमित्रजी ने बहुत प्रकार से आशीर्वाद दिए और वे चल पड़े। प्रीति की रीति कही नहीं जीती। सब भाइयों को साथ लेकर श्री रामजी प्रेम के साथ उन्हें पहुँचाकर और आज्ञा पाकर लौटे॥5॥
* राम रूपु भूपति भगति ब्याहु उछाहु अनंदु।
जात सराहत मनहिं मन मुदित गाधिकुलचंदु॥360॥
On his way to the hermitage, Vishwamitra ji, the Moon of Sage Gadhi’s lineage, happily reflected on the divine beauty and glory of Shri Ram, the unwavering devotion of King Dashrath, and the joyful splendour of the wedding celebrations of the four Brothers.
गाधिकुल के चन्द्रमा विश्वामित्रजी बड़े हर्ष के साथ श्री रामचन्द्रजी के रूप, राजा दशरथजी की भक्ति, (चारों भाइयों के) विवाह और (सबके) उत्साह और आनंद को मन ही मन सराहते जाते हैं॥360॥
* बामदेव रघुकुल गुर ग्यानी। बहुरि गाधिसुत कथा बखानी॥
सुनि मुनि सुजसु मनहिं मन राऊ। बरनत आपन पुन्य प्रभाऊ॥1॥
Meanwhile, Sage Vaamdev, one of the revered Gurus of the Raghu clan and a Sage of profound wisdom, once again narrated the divine story of Sage Vishwamitra, the illustrious son of Rishi Gadhi. As he listened to the Sage’s glories, King Dashrath felt a deep sense of gratitude stir within and silently thanked the noble deeds of his past lives.
वामदेवजी और रघुकुल के गुरु ज्ञानी वशिष्ठजी ने फिर विश्वामित्रजी की कथा बखानकर कही। मुनि का सुंदर यश सुनकर राजा मन ही मन अपने पुण्यों के प्रभाव का बखान करने लगे॥1॥
बहुरे लोग रजायसु भयऊ। सुतन्ह समेत नृपति गृहँ गयऊ॥
जहँ तहँ राम ब्याहु सबु गावा। सुजसु पुनीत लोक तिहुँ छावा॥2॥
Then the King instructed everyone to return to their homes, and Dashrath ji himself returned to the palace with his Sons. Everywhere, people sang songs of Shri Ram’s wedding, and His divine and virtuous glory spread throughout all the three worlds.
आज्ञा हुई तब सब लोग (अपने-अपने घरों को) लौटे। राजा दशरथजी भी पुत्रों सहित महल में गए। जहाँ-तहाँ सब श्री रामचन्द्रजी के विवाह की गाथाएँ गा रहे हैं। श्री रामचन्द्रजी का पवित्र सुयश तीनों लोकों में छा गया॥2॥
आए ब्याहि रामु घर जब तें। बसइ अनंद अवध सब तब तें॥
प्रभु बिबाहँ जस भयउ उछाहू। सकहिं न बरनि गिरा अहिनाहू॥3॥
From the day Lord Ram returned home after His wedding, every form of joy took residence in Ayodhya. The blissful celebrations and divine festivities that unfolded during His marriage were so wondrous that even Saraswati ji and Shesha ji, the King of Serpents, could not describe them in words.
जब से श्री रामचन्द्रजी विवाह करके घर आए, तब से सब प्रकार का आनंद अयोध्या में आकर बसने लगा। प्रभु के विवाह में आनंद-उत्साह हुआ, उसे सरस्वती और सर्पों के राजा शेषजी भी नहीं कह सकते॥3॥
कबिकुल जीवनु पावन जानी। राम सीय जसु मंगल खानी॥
तेहि ते मैं कछु कहा बखानी। करन पुनीत हेतु निज बानी॥4॥
The glory of Shri Ram and Sita ji is the abode of all that is auspicious and serves to purify the entire lineage of poets. Tulsidas ji humbly says that he has described only a small portion of their divine glory to sanctify his own words (for their greatness is boundless, and even a mere glimpse of it has the power to purify anyone).
श्री सीतारामजी के यश को कविकुल के जीवन को पवित्र करने वाला और मंगलों की खान जानकर, इससे मैंने अपनी वाणी को पवित्र करने के लिए कुछ (थोड़ा सा) बखानकर कहा है॥4॥
छन्द :
* निज गिरा पावनि करन कारन राम जसु तुलसीं कह्यो।
रघुबीर चरित अपार बारिधि पारु कबि कौनें लह्यो॥
उपबीत ब्याह उछाह मंगल सुनि जे सादर गावहीं।
बैदेहि राम प्रसाद ते जन सर्बदा सुखु पावहीं॥
To purify his speech, Tulsidas has sung the glories of Shri Ram. Otherwise, the divine exploits of Shri Ram are as deep and limitless as the ocean, who can ever fully grasp them? Whoever listens to and sings with reverence the sacred tales of Shri Ram’s thread ceremony and His auspicious wedding will be blessed with the eternal fruit of divine bliss.
अपनी वाणी को पवित्र करने के लिए तुलसी ने राम का यश कहा है। (नहीं तो) श्री रघुनाथजी का चरित्र अपार समुद्र है, किस कवि ने उसका पार पाया है? जो लोग यज्ञोपवीत और विवाह के मंगलमय उत्सव का वर्णन आदर के साथ सुनकर गावेंगे, वे लोग श्री जानकीजी और श्री रामजी की कृपा से सदा सुख पावेंगे।
* सिय रघुबीर बिबाहु जे सप्रेम गावहिं सुनहिं।
तिन्ह कहुँ सदा उछाहु मंगलायतन राम जसु॥361॥
Those who lovingly sing and listen to the auspicious tale of Shri Ram and Sita ji’s divine marriage will find joy surrounding them at all times, for the glory of Shri Ram is the very abode of all that is sacred and blessed.
श्री सीताजी और श्री रघुनाथजी के विवाह प्रसंग को जो लोग प्रेमपूर्वक गाएँ-सुनेंगे, उनके लिए सदा उत्साह (आनंद) ही उत्साह है, क्योंकि श्री रामचन्द्रजी का यश मंगल का धाम है॥361॥
* यस्यांके च विभाति भूधरसुता देवापगा मस्तके
भाले बालविधुर्गले च गरलं यस्योरसि व्यालराट्।
सोऽयं भूतिविभूषणः सुरवरः सर्वाधिपः सर्वदा
शर्वः सर्वगतः शिवः शशिनिभः श्री शंकरः पातु माम्॥1॥
May Lord Shankar always protect me, He in whose lap sits Goddess Parvati, the divine Daughter of Himachal; who carries the celestial river Ganga in His matted locks and adorns the crescent Moon upon His head; whose neck holds the dreadful Halahal poison, and on whose chest the Serpent King Vasuki shines in glory. His sacred body is smeared with holy ash, and He is the supreme master of all Demigods, the Lord of all beings. He is the destroyer of the Universe, the remover of all sins of His devotees, ever-present, compassionate, pure, and radiant like the full Moon.
भावार्थ:-जिनकी गोद में हिमाचलसुता पार्वतीजी, मस्तक पर गंगाजी, ललाट पर द्वितीया का चन्द्रमा, कंठ में हलाहल विष और वक्षःस्थल पर सर्पराज शेषजी सुशोभित हैं, वे भस्म से विभूषित, देवताओं में श्रेष्ठ, सर्वेश्वर, संहारकर्ता (या भक्तों के पापनाशक), सर्वव्यापक, कल्याण रूप, चन्द्रमा के समान शुभ्रवर्ण श्री शंकरजी सदा मेरी रक्षा करें॥1॥
* प्रसन्नतां या न गताभिषेकतस्तथा न मम्ले वनवासदुःखतः।
मुखाम्बुजश्री रघुनन्दनस्य मे सदास्तु सा मंजुलमंगलप्रदा॥2॥
May the splendour of Shri Ram’s lotus-like face, the very source of joy for the Raghu clan, which remained unshaken by the elation of His coronation and undisturbed by the sorrow of His exile, may that serene, glorious, and divine face forever bestow auspiciousness upon me.
भावार्थ:-रघुकुल को आनंद देने वाले श्री रामचन्द्रजी के मुखारविंद की जो शोभा राज्याभिषेक से (राज्याभिषेक की बात सुनकर) न तो प्रसन्नता को प्राप्त हुई और न वनवास के दुःख से मलिन ही हुई, वह (मुखकमल की छबि) मेरे लिए सदा सुंदर मंगलों की देने वाली हो॥2॥
* नीलाम्बुजश्यामलकोमलांग सीतासमारोपितवामभागम्।
पाणौ महासायकचारुचापं नमामि रामं रघुवंशनाथम्॥3॥
I bow to Shri Ram, the Lord of the Raghu clan, whose limbs are soft and dark-hued like a blue lotus, who is glorified by the presence of Sita ji on His left side, and who holds a mighty arrow and a beautiful bow in His hands.
भावार्थ:-नीले कमल के समान श्याम और कोमल जिनके अंग हैं, श्री सीताजी जिनके वाम भाग में विराजमान हैं और जिनके हाथों में (क्रमशः) अमोघ बाण और सुंदर धनुष है, उन रघुवंश के स्वामी श्री रामचन्द्रजी को मैं नमस्कार करता हूँ॥3॥
* श्री गुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि॥
Tulsidas ji says, “With the dust of my revered Guru’s lotus feet, I cleanse the mirror of my heart and sing the sacred glory of the supreme Lord Raghuveer, whose divine story bestows the four cherished goals of human life (Righteousness, Wealth, Pleasure, and Liberation).”
श्री गुरुजी के चरण कमलों की रज से अपने मन रूपी दर्पण को साफ करके मैं श्री रघुनाथजी के उस निर्मल यश का वर्णन करता हूँ, जो चारों फलों को (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष को) देने वाला है।
* जब तें रामु ब्याहि घर आए। नित नव मंगल मोद बधाए॥
भुवन चारिदस भूधर भारी। सुकृत मेघ बरषहिं सुख बारी॥1॥
From the day Shri Ram returned home after His marriage, each day was filled with fresh auspiciousness, joy, and celebration. In all fourteen Realms of the Universe, symbolised by mighty mountains, clouds of sacred deeds rained down showers of divine bliss.
जब से श्री रामचन्द्रजी विवाह करके घर आए, तब से (अयोध्या में) नित्य नए मंगल हो रहे हैं और आनंद के बधावे बज रहे हैं। चौदहों लोक रूपी बड़े भारी पर्वतों पर पुण्य रूपी मेघ सुख रूपी जल बरसा रहे हैं॥1॥
रिधि सिधि संपति नदीं सुहाई। उमगि अवध अंबुधि कहुँ आई॥
मनिगन पुर नर नारि सुजाती। सुचि अमोल सुंदर सब भाँती॥2॥
It seemed as if streams of prosperity, success, and wealth, like beautiful rivers, were all flowing into the ocean that was Ayodhya. The true jewels within this ocean were its men and women, each one virtuous, priceless, and radiant in every way.
ऋद्धि-सिद्धि और सम्पत्ति रूपी सुहावनी नदियाँ उमड़-उमड़कर अयोध्या रूपी समुद्र में आ मिलीं। नगर के स्त्री-पुरुष अच्छी जाति के मणियों के समूह हैं, जो सब प्रकार से पवित्र, अमूल्य और सुंदर हैं॥2॥
कहि न जाइ कछु नगर बिभूती। जनु एतनिअ बिरंचि करतूती॥
सब बिधि सब पुर लोग सुखारी। रामचंद मुख चंदु निहारी॥3॥
The splendour of the city was beyond description, as if Lord Brahma had poured all his creative brilliance into crafting Ayodhya alone. And as the people beheld the Moon-like face of Shri Ram, their hearts overflowed with joy in every imaginable way.
नगर का ऐश्वर्य कुछ कहा नहीं जाता। ऐसा जान पड़ता है, मानो ब्रह्माजी की कारीगरी बस इतनी ही है। सब नगर निवासी श्री रामचन्द्रजी के मुखचन्द्र को देखकर सब प्रकार से सुखी हैं॥3॥
मुदित मातु सब सखीं सहेली। फलित बिलोकि मनोरथ बेली॥
राम रूपु गुन सीलु सुभाऊ। प्रमुदित होइ देखि सुनि राऊ॥4॥
All the Mothers, along with their friends and companions, were overjoyed to see the cherished vine of their hearts’ desires bear fruit in the form of the four noble Grooms and their graceful Brides. The King, in particular, was filled with delight each time he saw or heard of Shri Ram’s divine beauty, virtues, gentle disposition, and noble character.
सब माताएँ और सखी-सहेलियाँ अपनी मनोरथ रूपी बेल को फली हुई देखकर आनंदित हैं। श्री रामचन्द्रजी के रूप, गुण, शील और स्वभाव को देख-सुनकर राजा दशरथजी बहुत ही आनंदित होते हैं॥4॥
* सब कें उर अभिलाषु अस कहहिं मनाइ महेसु।
आप अछत जुबराज पद रामहि देउ नरेसु॥1॥
Everyone held a heartfelt wish and silently prayed to Lord Shiv, longing that while the King was still alive, he would appoint Shri Ram as the Crown Prince and rightful heir to the throne.
सबके हृदय में ऐसी अभिलाषा है और सब महादेवजी को मनाकर (प्रार्थना करके) कहते हैं कि राजा अपने जीते जी श्री रामचन्द्रजी को युवराज पद दे दें॥1॥
* एक समय सब सहित समाजा। राजसभाँ रघुराजु बिराजा॥
सकल सुकृत मूरति नरनाहू। राम सुजसु सुनि अतिहि उछाहू॥1॥
Once, King Dashrath, the noble ruler of the Raghus, was seated upon his royal throne, presiding over the grand assembly. A true embodiment of righteousness and virtue, the beloved King of the people felt immense joy upon hearing the glorious praises of Shri Ram.
एक समय रघुकुल के राजा दशरथजी अपने सारे समाज सहित राजसभा में विराजमान थे। महाराज समस्त पुण्यों की मूर्ति हैं, उन्हें श्री रामचन्द्रजी का सुंदर यश सुनकर अत्यन्त आनंद हो रहा है॥1॥
नृप सब रहहिं कृपा अभिलाषें। लोकप करहिं प्रीति रुख राखें॥
तिभुवन तीनि काल जग माहीं। भूरिभाग दसरथ सम नाहीं॥2॥
All Kings longed for the grace of King Dashrath, and the Guardians of the various Realms showed their devotion by attentively observing his mood and expression. In all the three worlds (Earth, Heaven, and the Subterranean regions) and across all three times (past, present, and future) there was none as blessed and fortunate as Dashrath ji.
सब राजा उनकी कृपा चाहते हैं और लोकपालगण उनके रुख को रखते हुए (अनुकूल होकर) प्रीति करते हैं। (पृथ्वी, आकाश, पाताल) तीनों भुवनों में और (भूत, भविष्य, वर्तमान) तीनों कालों में दशरथजी के समान बड़भागी (और) कोई नहीं है॥2॥
मंगलमूल रामु सुत जासू। जो कछु कहिअ थोर सबु तासू॥
रायँ सुभायँ मुकुरु कर लीन्हा। बदनु बिलोकि मुकुटु सम कीन्हा॥3॥
He whose Son is Shri Ram, the very fountain of all that is auspicious, can never be praised enough. As King Dashrath casually looked into a mirror and adjusted his crown,…
मंगलों के मूल श्री रामचन्द्रजी जिनके पुत्र हैं, उनके लिए जो कुछ कहा जाए सब थोड़ा है। राजा ने स्वाभाविक ही हाथ में दर्पण ले लिया और उसमें अपना मुँह देखकर मुकुट को सीधा किया॥3॥
श्रवन समीप भए सित केसा। मनहुँ जरठपनु अस उपदेसा॥
नृप जुबराजु राम कहुँ देहू। जीवन जनम लाहु किन लेहू॥4॥
…he noticed the hair around his ears had turned white. It seemed as though old age itself was whispering a wise counsel: “O’ King, why not entrust the throne to Shri Ram and reap the true reward of this life and birth?”
(देखा कि) कानों के पास बाल सफेद हो गए हैं, मानो बुढ़ापा ऐसा उपदेश कर रहा है कि हे राजन्! श्री रामचन्द्रजी को युवराज पद देकर अपने जीवन और जन्म का लाभ क्यों नहीं लेते॥4॥
* यह बिचारु उर आनि नृप सुदिनु सुअवसरु पाइ।
प्रेम पुलकि तन मुदित मन गुरहि सुनायउ जाइ॥2॥
With this noble thought stirring in his heart, the King chose an auspicious date and a favourable time, and went to consult Guru Vashishth. His body trembled with emotion, and his heart overflowed with joy.
हृदय में यह विचार लाकर (युवराज पद देने का निश्चय कर) राजा दशरथजी ने शुभ दिन और सुंदर समय पाकर, प्रेम से पुलकित शरीर हो आनंदमग्न मन से उसे गुरु वशिष्ठजी को जा सुनाया॥2॥
* कहइ भुआलु सुनिअ मुनिनायक। भए राम सब बिधि सब लायक॥
सेवक सचिव सकल पुरबासी। जे हमार अरि मित्र उदासी॥1॥
The King said, “Listen, O’ Chief of Sages, Ram has now become fully worthy in every way to ascend the throne. All, whether attendants, ministers, citizens, foes, friends, or even the indifferent,…
राजा ने कहा- हे मुनिराज! (कृपया यह निवेदन) सुनिए। श्री रामचन्द्रजी अब सब प्रकार से सब योग्य हो गए हैं। सेवक, मंत्री, सब नगर निवासी और जो हमारे शत्रु, मित्र या उदासीन हैं-॥1॥
सबहि रामु प्रिय जेहि बिधि मोही। प्रभु असीस जनु तनु धरि सोही॥
बिप्र सहित परिवार गोसाईं। करहिं छोहु सब रौरिहि नाईं॥2॥
…cherish Ram just as dearly as I do. It feels as though your very blessings have taken form in His divine and graceful presence. O’ Master of the Senses, all the Brahmins, along with their families, revere and love Ram just as deeply as you do…
सभी को श्री रामचन्द्र वैसे ही प्रिय हैं, जैसे वे मुझको हैं। (उनके रूप में) आपका आशीर्वाद ही मानो शरीर धारण करके शोभित हो रहा है। हे स्वामी! सारे ब्राह्मण, परिवार सहित आपके ही समान उन पर स्नेह करते हैं॥2॥
जे गुर चरन रेनु सिर धरहीं। ते जनु सकल बिभव बस करहीं॥
मोहि सम यहु अनुभयउ न दूजें। सबु पायउँ रज पावनि पूजें॥3॥
…Those who place the sacred dust of their Guru’s feet upon their heads become the recipients of all blessings and good fortune. And no one has understood this truth more deeply than I have, for by reverently worshipping the holy dust of your feet, I have attained everything I could ever desire…
जो लोग गुरु के चरणों की रज को मस्तक पर धारण करते हैं, वे मानो समस्त ऐश्वर्य को अपने वश में कर लेते हैं। इसका अनुभव मेरे समान दूसरे किसी ने नहीं किया। आपकी पवित्र चरण रज की पूजा करके मैंने सब कुछ पा लिया॥3॥
अब अभिलाषु एकु मन मोरें। पूजिहि नाथ अनुग्रह तोरें॥
मुनि प्रसन्न लखि सहज सनेहू। कहेउ नरेस रजायसु देहू॥4॥
…Now, a new desire has arisen in my heart, and that too, I am certain, shall be fulfilled by your grace, my Lord”. Seeing the deep and genuine love of Dashrath ji, Sage Vashishth was pleased and said, “O’ King, command me, what would you have me do?”
अब मेरे मन में एक ही अभिलाषा है। हे नाथ! वह भी आप ही के अनुग्रह से पूरी होगी। राजा का सहज प्रेम देखकर मुनि ने प्रसन्न होकर कहा- नरेश! आज्ञा दीजिए (कहिए, क्या अभिलाषा है?)॥4॥
* राजन राउर नामु जसु सब अभिमत दातार।
फल अनुगामी महिप मनि मन अभिलाषु तुम्हार॥3॥
Rishi Vashishth said, “O’ King, your name and glory alone are givers of all that the heart could ever desire. O’ Jewel among Kings, whatever you resolve within your heart, the reward follows without delay.”
हे राजन! आपका नाम और यश ही सम्पूर्ण मनचाही वस्तुओं को देने वाला है। हे राजाओं के मुकुटमणि! आपके मन की अभिलाषा फल का अनुगमन करती है (अर्थात आपके इच्छा करने के पहले ही फल उत्पन्न हो जाता है)॥3॥
* सब बिधि गुरु प्रसन्न जियँ जानी। बोलेउ राउ रहँसि मृदु बानी॥
नाथ रामु करिअहिं जुबराजू। कहिअ कृपा करि करिअ समाजू॥1॥
Knowing in his heart that the Guru was pleased in every way, the King gently said, “O’ Revered one, please grant the command to appoint Shri Ram as the Crown Prince, so that all the necessary arrangements may begin without delay…
अपने जी में गुरुजी को सब प्रकार से प्रसन्न जानकर, हर्षित होकर राजा कोमल वाणी से बोले- हे नाथ! श्री रामचन्द्र को युवराज कीजिए। कृपा करके कहिए (आज्ञा दीजिए) तो तैयारी की जाए॥1॥
मोहि अछत यहु होइ उछाहू। लहहिं लोग सब लोचन लाहू॥
प्रभु प्रसाद सिव सबइ निबाहीं। यह लालसा एक मन माहीं॥2॥
…May this joyful celebration take place during my lifetime, so that all may behold and be blessed by the beauty of this sacred sight. O’ Revered one, by your grace and the blessings of Lord Shiv, all my wishes have been fulfilled, now only this one yearning remains in my heart…
मेरे जीते जी यह आनंद उत्सव हो जाए, (जिससे) सब लोग अपने नेत्रों का लाभ प्राप्त करें। प्रभु (आप) के प्रसाद से शिवजी ने सब कुछ निबाह दिया (सब इच्छाएँ पूर्ण कर दीं), केवल यही एक लालसा मन में रह गई है॥2॥
पुनि न सोच तनु रहउ कि जाऊ। जेहिं न होइ पाछें पछिताऊ॥
सुनि मुनि दसरथ बचन सुहाए। मंगल मोद मूल मन भाए॥3॥
…Once this final wish is fulfilled, I shall have no worry left in my heart; whether this body lives or dies, it will make no difference, and in this way, I shall carry no regrets.” Hearing Dashrath ji’s heartfelt words, sweet and brimming with auspiciousness and joy, Sage Vashishth was deeply pleased within.
(इस लालसा के पूर्ण हो जाने पर) फिर सोच नहीं, शरीर रहे या चला जाए, जिससे मुझे पीछे पछतावा न हो। दशरथजी के मंगल और आनंद के मूल सुंदर वचन सुनकर मुनि मन में बहुत प्रसन्न हुए॥3॥
सुनु नृप जासु बिमुख पछिताहीं। जासु भजन बिनु जरनि न जाहीं॥
भयउ तुम्हार तनय सोइ स्वामी। रामु पुनीत प्रेम अनुगामी॥4॥
Vashishth ji said, “Listen, O’ King, the very Lord without whose grace one endures suffering, and without whose worship the burning in the heart finds no relief, that same Supreme Being has incarnated as your Son, Shri Ram. He is the One who becomes bound by pure love, and it is because of your unwavering devotion that He has taken birth in your household…
(वशिष्ठजी ने कहा-) हे राजन्! सुनिए, जिनसे विमुख होकर लोग पछताते हैं और जिनके भजन बिना जी की जलन नहीं जाती, वही स्वामी (सर्वलोक महेश्वर) श्री रामजी आपके पुत्र हुए हैं, जो पवित्र प्रेम के अनुगामी हैं। (श्री रामजी पवित्र प्रेम के पीछे-पीछे चलने वाले हैं, इसी से तो प्रेमवश आपके पुत्र हुए हैं।)॥4॥
* बेगि बिलंबु न करिअ नृप साजिअ सबुइ समाजु।
सुदिन सुमंगलु तबहिं जब रामु होहिं जुबराजु॥4॥
…Now, delay no more, go and make all the arrangements for Shri Ram’s coronation, O’ King. The very day Shri Ram is declared Crown Prince shall itself become the most auspicious and blessed of all days.”
हे राजन्! अब देर न कीजिए, शीघ्र सब सामान सजाइए। शुभ दिन और सुंदर मंगल तभी है, जब श्री रामचन्द्रजी युवराज हो जाएँ (अर्थात उनके अभिषेक के लिए सभी दिन शुभ और मंगलमय हैं)॥4॥
जौं पाँचहि मत लागै नीका। करहु हरषि हियँ रामहि टीका॥2॥
…”If this proposal pleases you all, then rejoice in your hearts and respectfully seat Shri Ram on the throne for His coronation.”
(और कहा-) यदि पंचों को (आप सबको) यह मत अच्छा लगे, तो हृदय में हर्षित होकर आप लोग श्री रामचन्द्र का राजतिलक कीजिए॥2॥
मंत्री मुदित सुनत प्रिय बानी। अभिमत बिरवँ परेउ जनु पानी॥
बिनती सचिव करहिं कर जोरी। जिअहु जगतपति बरिस करोरी॥3॥
The ministers were overjoyed to hear the King’s gracious words, like a tender plant of longing receiving a nourishing shower of rain. With joined palms, they prayed, “O’ Lord of the Earth, may you live for millions of years…
इस प्रिय वाणी को सुनते ही मंत्री ऐसे आनंदित हुए मानो उनके मनोरथ रूपी पौधे पर पानी पड़ गया हो। मंत्री हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि हे जगत्पति! आप करोड़ों वर्ष जिएँ॥3॥
जग मंगल भल काजु बिचारा। बेगिअ नाथ न लाइअ बारा॥
नृपहि मोदु सुनि सचिव सुभाषा। बढ़त बौंड़ जनु लही सुसाखा॥4॥
…You have conceived a deed that brings auspiciousness to the entire world; so we urge you, O’ Lord, do not delay, and let it be done at once.” The King’s heart swelled with happiness upon hearing their sweet reply; it felt as though a blossoming creeper had found the firm and graceful support of a strong, beautiful branch.
आपने जगतभर का मंगल करने वाला भला काम सोचा है। हे नाथ! शीघ्रता कीजिए, देर न लगाइए। मंत्रियों की सुंदर वाणी सुनकर राजा को ऐसा आनंद हुआ मानो बढ़ती हुई बेल सुंदर डाली का सहारा पा गई हो॥4॥
* कहेउ भूप मुनिराज कर जोइ जोइ आयसु होइ।
राम राज अभिषेक हित बेगि करहु सोइ सोइ॥5॥
The King said, “Whatever instructions the Chief of Sages, Vashishth ji, gives for Shri Ram’s coronation ceremony should be carried out without delay.”
राजा ने कहा- श्री रामचन्द्र के राज्याभिषेक के लिए मुनिराज वशिष्ठजी की जो-जो आज्ञा हो, आप लोग वही सब तुरंत करें॥5॥
* हरषि मुनीस कहेउ मृदु बानी। आनहु सकल सुतीरथ पानी॥
औषध मूल फूल फल पाना। कहे नाम गनि मंगल नाना॥1॥
The Chief of Sages spoke in gentle tones, “Bring holy water from all the beautiful and sacred places.” He then listed various items essential for the coronation of a King: diverse medicinal herbs, roots, bulbs, fragrant flowers and fruits,..
मुनिराज ने हर्षित होकर कोमल वाणी से कहा कि सम्पूर्ण श्रेष्ठ तीर्थों का जल ले आओ। फिर उन्होंने औषधि, मूल, फूल, फल और पत्र आदि अनेकों मांगलिक वस्तुओं के नाम गिनकर बताए॥1॥
चामर चरम बसन बहु भाँती। रोम पाट पट अगनित जाती॥
मनिगन मंगल बस्तु अनेका। जो जग जोगु भूप अभिषेका॥2॥
…chowries, deerskin, numerous kinds of garments, countless varieties of woollen and silken fabrics, precious gems and jewels, and many other auspicious items found in this world that are worthy and necessary for the royal ceremony.
चँवर, मृगचर्म, बहुत प्रकार के वस्त्र, असंख्यों जातियों के ऊनी और रेशमी कपड़े, (नाना प्रकार की) मणियाँ (रत्न) तथा और भी बहुत सी मंगल वस्तुएँ, जो जगत में राज्याभिषेक के योग्य होती हैं, (सबको मँगाने की उन्होंने आज्ञा दी)॥2॥
बेद बिदित कहि सकल बिधाना। कहेउ रचहु पुर बिबिध बिताना॥
सफल रसाल पूगफल केरा। रोपहु बीथिन्ह पुर चहुँ फेरा॥3॥
Detailing all the procedures as prescribed in the Vedas, he said, “Construct various kinds of canopies throughout the city, and plant trees bearing fruits, such as betel nuts, mangoes, and bananas, along the streets of Ayodhya…
मुनि ने वेदों में कहा हुआ सब विधान बताकर कहा- नगर में बहुत से मंडप (चँदोवे) सजाओ। फलों समेत आम, सुपारी और केले के वृक्ष नगर की गलियों में चारों ओर रोप दो॥3॥
रचहु मंजु मनि चौकें चारू। कहहु बनावन बेगि बजारु॥
पूजहु गनपति गुर कुलदेवा। सब बिधि करहु भूमिसुर सेवा॥4॥
…Adorn the charming town squares with precious jewels, and instruct the people to swiftly decorate the marketplaces. Tell them to worship Lord Ganesh, offer reverence to their Gurus and clan deities, and pay homage in every way to the Brahmins, who are the earthly embodiments of the Demigods…
सुंदर मणियों के मनोहर चौक पुरवाओ और बाजार को तुरंत सजाने के लिए कह दो। श्री गणेशजी, गुरु और कुलदेवता की पूजा करो और भूदेव ब्राह्मणों की सब प्रकार से सेवा करो॥4॥
* ध्वज पताक तोरन कलस सजहु तुरग रथ नाग।
सिर धरि मुनिबर बचन सबु निज निज काजहिं लाग॥6॥
…Prepare flags, banners, festooned arches, auspicious urns, and ready the horses, chariots, and elephants.” Honouring the command of the Chief of Sages, everyone joyfully set about their appointed tasks.
ध्वजा, पताका, तोरण, कलश, घोड़े, रथ और हाथी सबको सजाओ! मुनि श्रेष्ठ वशिष्ठजी के वचनों को शिरोधार्य करके सब लोग अपने-अपने काम में लग गए॥6॥