Satyugi OM

Day 4 of Navah Parayan Reading program Day 4 / 9

Chaupai 1 तीर्थराज प्रयाग की महिमा, श्री राम ऋषि भरद्वाज संवाद – Glory of Prayagraj & Dialogue between Ram ji and the Sage Bhardwaj

* को कहि सकइ प्रयाग प्रभाऊ। कलुष पुंज कुंजर मृगराऊ॥
अस तीरथपति देखि सुहावा। सुख सागर रघुबर सुखु पावा॥1॥

English Meaning

Who can truly describe the glory of Prayagraj? He is like a mighty lion that strikes fear into a herd of elephants, those elephants being sins. Just a glance at this resplendent King of holy places, this ocean of divine bliss, filled Shri Raghuveer’s heart with joy.

Hindi Meaning

पापों के समूह रूपी हाथी के मारने के लिए सिंह रूप प्रयागराज का प्रभाव (महत्व-माहात्म्य) कौन कह सकता है। ऐसे सुहावने तीर्थराज का दर्शन कर सुख के समुद्र रघुकुल श्रेष्ठ श्री रामजी ने भी सुख पाया॥1॥

Chaupai 2 तीर्थराज प्रयाग की महिमा, श्री राम ऋषि भरद्वाज संवाद – Glory of Prayagraj & Dialogue between Ram ji and the Sage Bhardwaj

कहि सिय लखनहि सखहि सुनाई। श्री मुख तीरथराज बड़ाई॥
करि प्रनामु देखत बन बागा। कहत महातम अति अनुरागा॥2॥

English Meaning

From His glorious mouth, Shri Ram revealed to Sita ji, Lakshman ji, and His dear friend the supreme glory of Prayagraj, the King of all pilgrimages. After bowing in reverence to the sacred land and beholding its serene forests and gardens, He cheerfully spoke of its divine greatness.

Hindi Meaning

उन्होंने अपने श्रीमुख से सीताजी, लक्ष्मणजी और सखा गुह को तीर्थराज की महिमा कहकर सुनाई। तदनन्तर प्रणाम करके, वन और बगीचों को देखते हुए और बड़े प्रेम से माहात्म्य कहते हुए-॥2॥

Chaupai 3 तीर्थराज प्रयाग की महिमा, श्री राम ऋषि भरद्वाज संवाद – Glory of Prayagraj & Dialogue between Ram ji and the Sage Bhardwaj

एहि बिधि आइ बिलोकी बेनी। सुमिरत सकल सुमंगल देनी॥
मुदित नहाइ कीन्हि सिव सेवा। पूजि जथाबिधि तीरथ देवा॥3॥

English Meaning

In this way, Shri Ram arrived at the sacred confluence of the three rivers, whose mere remembrance brings all auspicious blessings. After joyfully bathing at the Triveni Sangam, He offered reverence to Lord Shiv and, following the prescribed rituals, worshipped the presiding deities of the holy land of Prayag.

Hindi Meaning

इस प्रकार श्री राम ने आकर त्रिवेणी का दर्शन किया, जो स्मरण करने से ही सब सुंदर मंगलों को देने वाली है। फिर आनंदपूर्वक (त्रिवेणी में) स्नान करके शिवजी की सेवा (पूजा) की और विधिपूर्वक तीर्थ देवताओं का पूजन किया॥3॥

Chaupai 4 तीर्थराज प्रयाग की महिमा, श्री राम ऋषि भरद्वाज संवाद – Glory of Prayagraj & Dialogue between Ram ji and the Sage Bhardwaj

तब प्रभु भरद्वाज पहिं आए। करत दंडवत मुनि उर लाए॥
मुनि मन मोद न कछु कहि जाई। ब्रह्मानंद रासि जनु पाई॥4॥

English Meaning

Thereafter, the Lord arrived at the hermitage of Sage Bhardwaj. Shri Ram bowed down in reverence, and the Sage embraced Him with deep affection. The joy that surged within the Sage’s heart was beyond words, it was as though he had attained the supreme bliss of union with the Brahmin (Absolute truth or Supreme consciousness) itself.

Hindi Meaning

(स्नान, पूजन आदि सब करके) तब प्रभु श्री रामजी भरद्वाजजी के पास आए। उन्हें दण्डवत करते हुए ही मुनि ने हृदय से लगा लिया। मुनि के मन का आनंद कुछ कहा नहीं जाता। मानो उन्हें ब्रह्मानन्द की राशि मिल गई हो॥4॥

Doha 106 तीर्थराज प्रयाग की महिमा, श्री राम ऋषि भरद्वाज संवाद – Glory of Prayagraj & Dialogue between Ram ji and the Sage Bhardwaj

* दीन्हि असीस मुनीस उर अति अनंदु अस जानि।
लोचन गोचर सुकृत फल मनहुँ किए बिधि आनि॥106॥

English Meaning

The Chief among Sages, Bhardwaj ji, lovingly blessed Shri Ram. The Sage’s heart overflowed with joy, for he felt that the Creator had rewarded him with the fruit of all his lifelong penance and virtuous deeds by granting him the divine sight of Shri Ram, accompanied by Sita ji and Lakshman ji.

Hindi Meaning

मुनीश्वर भरद्वाजजी ने आशीर्वाद दिया। उनके हृदय में ऐसा जानकर अत्यन्त आनंद हुआ कि आज विधाता ने (श्री सीताजी और लक्ष्मणजी सहित प्रभु श्री रामचन्द्रजी के दर्शन कराकर) मानो हमारे सम्पूर्ण पुण्यों के फल को लाकर आँखों के सामने कर दिया॥106॥

Chaupai 1 तीर्थराज प्रयाग की महिमा, श्री राम ऋषि भरद्वाज संवाद – Glory of Prayagraj & Dialogue between Ram ji and the Sage Bhardwaj

* कुसल प्रस्न करि आसन दीन्हे। पूजि प्रेम परिपूरन कीन्हे॥
कंद मूल फल अंकुर नीके। दिए आनि मुनि मनहुँ अमी के॥1॥

English Meaning

After warmly enquiring about their well-being, the Sage offered them seats and lovingly worshipped them with deep devotion. He then served them with fresh, wholesome roots, bulbs, fruits, and tender sprouts, so delightful in taste, they seemed no less than nectar.

Hindi Meaning

कुशल पूछकर मुनिराज ने उनको आसन दिए और प्रेम सहित पूजन करके उन्हें संतुष्ट कर दिया। फिर मानो अमृत के ही बने हों, ऐसे अच्छे-अच्छे कन्द, मूल, फल और अंकुर लाकर दिए॥1॥

Chaupai 2 तीर्थराज प्रयाग की महिमा, श्री राम ऋषि भरद्वाज संवाद – Glory of Prayagraj & Dialogue between Ram ji and the Sage Bhardwaj

सीय लखन जन सहित सुहाए। अति रुचि राम मूल फल खाए॥
भए बिगतश्रम रामु सुखारे। भरद्वाज मृदु बचन उचारे॥2॥

English Meaning

Together with Sita ji, Lakshman ji, and His devoted friend Guh, Shri Ram joyfully partook of the delicious roots and fruits. The fatigue of the journey faded away, and a sense of contentment filled His heart. Then, Sage Bhardwaj spoke in a gentle, affectionate tone…

Hindi Meaning

सीताजी, लक्ष्मणजी और सेवक गुह सहित श्री रामचन्द्रजी ने उन सुंदर मूल-फलों को बड़ी रुचि के साथ खाया। थकावट दूर होने से श्री रामचन्द्रजी सुखी हो गए। तब भरद्वाजजी ने उनसे कोमल वचन कहे-॥2॥

Chaupai 3 तीर्थराज प्रयाग की महिमा, श्री राम ऋषि भरद्वाज संवाद – Glory of Prayagraj & Dialogue between Ram ji and the Sage Bhardwaj

आजु सफल तपु तीरथ त्यागू। आजु सुफल जप जोग बिरागू॥
सफल सकल सुभ साधन साजू। राम तुम्हहि अवलोकत आजू॥3॥

English Meaning

…”Today, my penance, pilgrimages, and renunciations have been truly rewarded. My chanting, meditation, and dispassion have borne fruit. By merely beholding You, O’ Ram, all my virtuous deeds and spiritual practices have found their ultimate fulfilment…

Hindi Meaning

हे राम! आपका दर्शन करते ही आज मेरा तप, तीर्थ सेवन और त्याग सफल हो गया। आज मेरा जप, योग और वैराग्य सफल हो गया और आज मेरे सम्पूर्ण शुभ साधनों का समुदाय भी सफल हो गया॥3॥

Chaupai 4 तीर्थराज प्रयाग की महिमा, श्री राम ऋषि भरद्वाज संवाद – Glory of Prayagraj & Dialogue between Ram ji and the Sage Bhardwaj

लाभ अवधि सुख अवधि न दूजी। तुम्हरें दरस आस सब पूजी॥
अब करि कृपा देहु बर एहू। निज पद सरसिज सहज सनेहू॥4॥

English Meaning

…There is no greater gain or joy beyond this. Simply beholding Your divine form has fulfilled all my desires. Now, I seek but one blessing, may I always be blessed with unwavering and unconditional devotion to Your lotus feet…

Hindi Meaning

लाभ की सीमा और सुख की सीमा (प्रभु के दर्शन को छोड़कर) दूसरी कुछ भी नहीं है। आपके दर्शन से मेरी सब आशाएँ पूर्ण हो गईं। अब कृपा करके यह वरदान दीजिए कि आपके चरण कमलों में मेरा स्वाभाविक प्रेम हो॥4॥

Doha 107 तीर्थराज प्रयाग की महिमा, श्री राम ऋषि भरद्वाज संवाद – Glory of Prayagraj & Dialogue between Ram ji and the Sage Bhardwaj

* करम बचन मन छाड़ि छलु जब लगि जनु न तुम्हार।
तब लगि सुखु सपनेहुँ नहीं किएँ कोटि उपचार॥107॥

English Meaning

…Until a person completely renounces all deceit from thought, speech, and action and surrenders as Your true devotee, they cannot even dream of attaining happiness, no matter how countless their efforts may be.”

Hindi Meaning

जब तक कर्म, वचन और मन से छल छोड़कर मनुष्य आपका दास नहीं हो जाता, तब तक करोड़ों उपाय करने से भी, स्वप्न में भी वह सुख नहीं पाता॥107॥

Chaupai 1 तीर्थराज प्रयाग की महिमा, श्री राम ऋषि भरद्वाज संवाद – Glory of Prayagraj & Dialogue between Ram ji and the Sage Bhardwaj

* सुनि मुनि बचन रामु सकुचाने। भाव भगति आनंद अघाने॥
तब रघुबर मुनि सुजसु सुहावा। कोटि भाँति कहि सबहि सुनावा॥1॥

English Meaning

Hearing Bhardwaj ji’s heartfelt words, Shri Ram was filled with joy and deeply pleased by the Sage’s pure and selfless devotion. (In keeping with His divine play, He gently withdrew His own glory). Then, Raghuveer lovingly praised the Sage’s noble virtues and illustrious renown in many beautiful ways before all those who were present there.

Hindi Meaning

मुनि के वचन सुनकर, उनकी भाव-भक्ति के कारण आनंद से तृप्त हुए भगवान श्री रामचन्द्रजी (लीला की दृष्टि से) सकुचा गए। तब (अपने ऐश्वर्य को छिपाते हुए) श्री रामचन्द्रजी ने भरद्वाज मुनि का सुंदर सुयश करोड़ों (अनेकों) प्रकार से कहकर सबको सुनाया॥1॥

Chaupai 2 तीर्थराज प्रयाग की महिमा, श्री राम ऋषि भरद्वाज संवाद – Glory of Prayagraj & Dialogue between Ram ji and the Sage Bhardwaj

सो बड़ सो सब गुन गन गेहू। जेहि मुनीस तुम्ह आदर देहू॥
मुनि रघुबीर परसपर नवहीं। बचन अगोचर सुखु अनुभवहीं॥2॥

English Meaning

Shri Ram said, “O’ Chief among Sages, the one whom you choose to honour becomes truly great, a reservoir of all noble virtues.” Then, both the Sage and Shri Ram bowed to one another, and the divine bliss they experienced in that sacred moment was beyond the realm of words.

Hindi Meaning

(उन्होंने कहा-) हे मुनीश्वर! जिसको आप आदर दें, वही बड़ा है और वही सब गुण समूहों का घर है। इस प्रकार श्री रामजी और मुनि भरद्वाजजी दोनों परस्पर विनम्र हो रहे हैं और अनिर्वचनीय सुख का अनुभव कर रहे हैं॥2॥

Chaupai 3 तीर्थराज प्रयाग की महिमा, श्री राम ऋषि भरद्वाज संवाद – Glory of Prayagraj & Dialogue between Ram ji and the Sage Bhardwaj

यह सुधि पाइ प्रयाग निवासी। बटु तापस मुनि सिद्ध उदासी॥
भरद्वाज आश्रम सब आए। देखन दसरथ सुअन सुहाए॥3॥

English Meaning

When the residents of Prayagraj, along with religious students, hermits, enlightened saints, and renounced ascetics, heard of Shri Ram’s arrival, they all eagerly gathered at the hermitage of Sage Bhardwaj to catch a glimpse of the graceful and radiant Sons of King Dashrath.

Hindi Meaning

यह (श्री राम, लक्ष्मण और सीताजी के आने की) खबर पाकर प्रयाग निवासी ब्रह्मचारी, तपस्वी, मुनि, सिद्ध और उदासी सब श्री दशरथजी के सुंदर पुत्रों को देखने के लिए भरद्वाजजी के आश्रम पर आए॥3॥

Chaupai 4 तीर्थराज प्रयाग की महिमा, श्री राम ऋषि भरद्वाज संवाद – Glory of Prayagraj & Dialogue between Ram ji and the Sage Bhardwaj

राम प्रनाम कीन्ह सब काहू। मुदित भए लहि लोयन लाहू॥
देहिं असीस परम सुखु पाई। फिरे सराहत सुंदरताई॥4॥

English Meaning

Shri Ram offered His respectful greetings to all. Overwhelmed with joy, they felt as though their eyes had received the highest reward. After bestowing their blessings and experiencing divine bliss, they departed, singing praises of the grace and beauty of Shri Ram and Lakshman ji.

Hindi Meaning

श्री रामचन्द्रजी ने सब किसी को प्रणाम किया। नेत्रों का लाभ पाकर सब आनंदित हो गए और परम सुख पाकर आशीर्वाद देने लगे। श्री रामजी के सौंदर्य की सराहना करते हुए वे लौटे॥4॥

Doha 108 यमुनातीर निवासियों का प्रेम, तापस प्रकरण – The love of the people inhabiting the bank of Yamuna river. The episode of an ascetic

* राम कीन्ह बिश्राम निसि प्रात प्रयाग नहाइ।
चले सहितसिय लखन जन मुदित मुनिहि सिरु नाइ॥108॥

English Meaning

Shri Ram spent the night at the hermitage of Sage Bhardwaj. At dawn, after bathing in the sacred waters of Prayag, He bowed respectfully before the Sage and, accompanied by Sita ji, Lakshman ji, and the devoted Guh, joyfully resumed His journey.

Hindi Meaning

श्री रामजी ने रात को वहीं विश्राम किया और प्रातःकाल प्रयागराज का स्नान करके और प्रसन्नता के साथ मुनि को सिर नवाकर श्री सीताजी, लक्ष्मणजी और सेवक गुह के साथ वे चले॥108॥

Chaupai 1 यमुनातीर निवासियों का प्रेम, तापस प्रकरण – The love of the people inhabiting the bank of Yamuna river. The episode of an ascetic

* राम सप्रेम कहेउ मुनि पाहीं। नाथ कहिअ हम केहि मग जाहीं॥
मुनि मन बिहसि राम सन कहहीं। सुगम सकल मग तुम्ह कहुँ अहहीं॥1॥

English Meaning

With affection, Shri Ram asked the Sage, “O’ Lord, kindly guide us, which path should we take?” The Sage laughed and replied, “O’ Ram, for You, every path is easy and free of obstacles.”

Hindi Meaning

(चलते समय) बड़े प्रेम से श्री रामजी ने मुनि से कहा- हे नाथ! बताइए हम किस मार्ग से जाएँ। मुनि मन में हँसकर श्री रामजी से कहते हैं कि आपके लिए सभी मार्ग सुगम हैं॥1॥

Chaupai 2 यमुनातीर निवासियों का प्रेम, तापस प्रकरण – The love of the people inhabiting the bank of Yamuna river. The episode of an ascetic

साथ लागि मुनि सिष्य बोलाए। सुनि मन मुदित पचासक आए॥
सबन्हि राम पर प्रेम अपारा। सकल कहहिं मगु दीख हमारा॥2॥

English Meaning

The Sage then summoned a few of his pupils to escort Shri Ram. At his command, about fifty students eagerly came forward, overjoyed at the opportunity to accompany the Lord. Each of them held deep love for Shri Ram and confidently declared that they were familiar with the route.

Hindi Meaning

फिर उनके साथ के लिए मुनि ने शिष्यों को बुलाया। (साथ जाने की बात) सुनते ही चित्त में हर्षित हो कोई पचास शिष्य आ गए। सभी का श्री रामजी पर अपार प्रेम है। सभी कहते हैं कि मार्ग हमारा देखा हुआ है॥2॥

Chaupai 3 यमुनातीर निवासियों का प्रेम, तापस प्रकरण – The love of the people inhabiting the bank of Yamuna river. The episode of an ascetic

मुनि बटु चारि संग तब दीन्हे। जिन्ह बहु जनम सुकृत सब कीन्हे॥
करि प्रनामु रिषि आयसु पाई। प्रमुदित हृदयँ चले रघुराई॥3॥

English Meaning

The Sage then selected four young students to accompany the royal party, pupils who had accumulated great merit over many lifetimes. After bowing to the Sage and receiving his blessings, Shri Raghuveer joyfully continued on his journey.

Hindi Meaning

तब मुनि ने (चुनकर) चार ब्रह्मचारियों को साथ कर दिया, जिन्होंने बहुत जन्मों तक सब सुकृत (पुण्य) किए थे। श्री रघुनाथजी प्रणाम कर और ऋषि की आज्ञा पाकर हृदय में बड़े ही आनंदित होकर चले॥3॥

Chaupai 4 यमुनातीर निवासियों का प्रेम, तापस प्रकरण – The love of the people inhabiting the bank of Yamuna river. The episode of an ascetic

ग्राम निकट जब निकसहिं जाई। देखहिं दरसु नारि नर धाई॥
होहिं सनाथ जनम फलु पाई। फिरहिं दुखित मनु संग पठाई॥4॥

English Meaning

As the party passed through villages, men and women would rush out eagerly to catch a glimpse of them. Their hearts overflowed with joy, as if they had found life’s true purpose, like an orphan discovering a loving guardian. Yet, as they returned to their homes, a quiet sorrow lingered, for they felt they had left their hearts behind with Shri Ram, Lakshman ji, and Sita ji.

Hindi Meaning

जब वे किसी गाँव के पास होकर निकलते हैं, तब स्त्री-पुरुष दौड़कर उनके रूप को देखने लगते हैं। जन्म का फल पाकर वे (सदा के अनाथ) सनाथ हो जाते हैं और मन को नाथ के साथ भेजकर (शरीर से साथ न रहने के कारण) दुःखी होकर लौट आते हैं॥4॥

Doha 109 यमुनातीर निवासियों का प्रेम, तापस प्रकरण – The love of the people inhabiting the bank of Yamuna river. The episode of an ascetic

* बिदा किए बटु बिनय करि फिरे पाइ मन काम।
उतरि नहाए जमुन जल जो सरीर सम स्याम॥109॥

English Meaning

Thereafter, Shri Ram lovingly bid farewell to the students, blessing them with their heart’s deepest wish, steadfast and unalloyed devotion to His holy feet. He then crossed the Yamuna River and bathed in its sacred waters, which, like His own divine form, were dark-hued and serene.

Hindi Meaning

तदनन्तर श्री रामजी ने विनती करके चारों ब्रह्मचारियों को विदा किया, वे मनचाही वस्तु (अनन्य भक्ति) पाकर लौटे। यमुनाजी के पार उतरकर सबने यमुनाजी के जल में स्नान किया, जो श्री रामचन्द्रजी के शरीर के समान ही श्याम रंग का था॥109॥

Chaupai 1 यमुनातीर निवासियों का प्रेम, तापस प्रकरण – The love of the people inhabiting the bank of Yamuna river. The episode of an ascetic

* सुनत तीरबासी नर नारी। धाए निज निज काज बिसारी॥
लखन राम सिय सुंदरताई। देखि करहिं निज भाग्य बड़ाई॥1॥

English Meaning

When the men and women living along the banks of the Yamuna river heard of Shri Ram’s arrival, they dropped their work and rushed to see Him and His companions. Upon beholding the divine beauty of Lakshman ji, Ram ji, and Sita ji, their hearts filled with awe and joy, and they praised their own destiny for granting them such a sacred sight.

Hindi Meaning

यमुनाजी के किनारे पर रहने वाले स्त्री-पुरुष (यह सुनकर कि निषाद के साथ दो परम सुंदर सुकुमार नवयुवक और एक परम सुंदरी स्त्री आ रही है) सब अपना-अपना काम भूलकर दौड़े और लक्ष्मणजी, श्री रामजी और सीताजी का सौंदर्य देखकर अपने भाग्य की बड़ाई करने लगे॥1॥

Chaupai 2 यमुनातीर निवासियों का प्रेम, तापस प्रकरण – The love of the people inhabiting the bank of Yamuna river. The episode of an ascetic

अति लालसा बसहिं मन माहीं। नाउँ गाउँ बूझत सकुचाहीं॥
जे तिन्ह महुँ बयबिरिध सयाने। तिन्ह करि जुगुति रामु पहिचाने॥2॥

English Meaning

Everyone longed to know their names and where they came from, but hesitated to ask out of shyness and reverence. However, the elders and the wise among them, guided by inner intuition, were somehow able to recognise Shri Ram.

Hindi Meaning

उनके मन में (परिचय जानने की) बहुत सी लालसाएँ भरी हैं। पर वे नाम-गाँव पूछते सकुचाते हैं। उन लोगों में जो वयोवृद्ध और चतुर थे, उन्होंने युक्ति से श्री रामचन्द्रजी को पहचान लिया॥2॥

Chaupai 3 यमुनातीर निवासियों का प्रेम, तापस प्रकरण – The love of the people inhabiting the bank of Yamuna river. The episode of an ascetic

सकल कथा तिन्ह सबहि सुनाई। बनहि चले पितु आयसु पाई॥
सुनि सबिषाद सकल पछिताहीं। रानी रायँ कीन्ह भल नाहीं॥3॥

English Meaning

The elders shared the entire tale with the people, how Shri Ram had been sent into exile at His father’s command. Upon hearing this, everyone was filled with sorrow and felt that the King and Queen had been unjust in their actions.

Hindi Meaning

उन्होंने सब कथा सब लोगों को सुनाई कि पिता की आज्ञा पाकर ये वन को चले हैं। यह सुनकर सब लोग दुःखित हो पछता रहे हैं कि रानी और राजा ने अच्छा नहीं किया॥3॥

Chaupai 4 यमुनातीर निवासियों का प्रेम, तापस प्रकरण – The love of the people inhabiting the bank of Yamuna river. The episode of an ascetic

तेहि अवसर एक तापसु आवा। तेजपुंज लघुबयस सुहावा॥
कबि अलखित गति बेषु बिरागी। मन क्रम बचन राम अनुरागी॥4॥

English Meaning

Just then, a hermit appeared, a radiant and handsome young ascetic, whose ways remained a mystery even to the poet. Dressed in simple hermit robes, he was fully devoted to Shri Ram in thought, word, and deed.

Hindi Meaning

उसी अवसर पर वहाँ एक तपस्वी आया, जो तेज का पुंज, छोटी अवस्था का और सुंदर था। उसकी गति कवि नहीं जानते (अथवा वह कवि था जो अपना परिचय नहीं देना चाहता)। वह वैरागी के वेष में था और मन, वचन तथा कर्म से श्री रामचन्द्रजी का प्रेमी था॥4॥

Doha 110 यमुनातीर निवासियों का प्रेम, तापस प्रकरण – The love of the people inhabiting the bank of Yamuna river. The episode of an ascetic

* सजल नयन तन पुलकि निज इष्टदेउ पहिचानि।
परेउ दंड जिमि धरनितल दसा न जाइ बखानि॥110॥

English Meaning

Upon recognising his beloved Lord, Shri Ram, the ascetic’s eyes welled up with tears of divine love, and his whole body trembled with ecstasy. Overcome with emotion, he fell flat on the ground like a straight pole, and his state was beyond the reach of words.

Hindi Meaning

अपने इष्टदेव को पहचानकर उसके नेत्रों में जल भर आया और शरीर पुलकित हो गया। वह दण्ड की भाँति पृथ्वी पर गिर पड़ा, उसकी (प्रेम विह्वल) दशा का वर्णन नहीं किया जा सकता॥110॥

Chaupai 1 यमुनातीर निवासियों का प्रेम, तापस प्रकरण – The love of the people inhabiting the bank of Yamuna river. The episode of an ascetic

* राम सप्रेम पुलकि उर लावा। परम रंक जनु पारसु पावा॥
मनहुँ प्रेमु परमारथु दोऊ। मिलत धरें तन कह सबु कोऊ॥1॥

English Meaning

Overflowing with emotion, Shri Ram embraced him with deep affection. It was as if a pauper had stumbled upon gold by discovering the very Paras stone that turns iron into gold with a single touch. Onlookers called it a sacred union, where pure love itself met the living embodiment of the Supreme Reality.

Hindi Meaning

श्री रामजी ने प्रेमपूर्वक पुलकित होकर उसको हृदय से लगा लिया। (उसे इतना आनंद हुआ) मानो कोई महादरिद्री मनुष्य पारस पा गया हो। सब कोई (देखने वाले) कहने लगे कि मानो प्रेम और परमार्थ (परम तत्व) दोनों शरीर धारण करके मिल रहे हैं॥1॥

Chaupai 2 यमुनातीर निवासियों का प्रेम, तापस प्रकरण – The love of the people inhabiting the bank of Yamuna river. The episode of an ascetic

बहुरि लखन पायन्ह सोइ लागा। लीन्ह उठाइ उमगि अनुरागा॥
पुनि सिय चरन धूरि धरि सीसा। जननि जानि सिसु दीन्हि असीसा॥2॥

English Meaning

The ascetic then bowed and clasped the feet of Lakshman ji. Moved by deep emotion, Shri Lakshman gently lifted him up. He then reverently placed the dust of Sita ji’s feet upon his head. Touched by his devotion, Sita ji, like a loving mother, blessed him with heartfelt grace.

Hindi Meaning

फिर वह लक्ष्मणजी के चरणों लगा। उन्होंने प्रेम से उमंगकर उसको उठा लिया। फिर उसने सीताजी की चरण धूलि को अपने सिर पर धारण किया। माता सीताजी ने भी उसको अपना बच्चा जानकर आशीर्वाद दिया॥2॥

Chaupai 3 यमुनातीर निवासियों का प्रेम, तापस प्रकरण – The love of the people inhabiting the bank of Yamuna river. The episode of an ascetic

कीन्ह निषाद दंडवत तेही। मिलेउ मुदित लखि राम सनेही॥
पिअत नयन पुट रूपु पियुषा। मुदित सुअसनु पाइ जिमि भूखा॥3॥

English Meaning

Then the Chief of the Nishads, Guh, prostrated before the ascetic. Recognizing him as a devoted follower of Shri Ram, the ascetic warmly embraced him. His eyes drank in the divine beauty of Shri Ram like nectar from a sacred cup, and his heart rejoiced as if a starving soul had been blessed with a rich and nourishing feast.

Hindi Meaning

फिर निषादराज ने उसको दण्डवत की। श्री रामचन्द्रजी का प्रेमी जानकर वह उस (निषाद) से आनंदित होकर मिला। वह तपस्वी अपने नेत्र रूपी दोनों से श्री रामजी की सौंदर्य सुधा का पान करने लगा और ऐसा आनंदित हुआ जैसे कोई भूखा आदमी सुंदर भोजन पाकर आनंदित होता है॥3॥

Chaupai 4 यमुनातीर निवासियों का प्रेम, तापस प्रकरण – The love of the people inhabiting the bank of Yamuna river. The episode of an ascetic

ते पितु मातु कहहु सखि कैसे। जिन्ह पठए बन बालक ऐसे॥
राम लखन सिय रूपु निहारी। होहिं सनेह बिकल नर नारी॥4॥

English Meaning

Meanwhile, the villagers whispered among themselves, “O’ Friend, what kind of parents would send such beautiful and delicate children into the forest?” As they gazed upon the divine forms of Shri Ram, Lakshman ji, and Sita ji, their hearts grew restless, overwhelmed with love and longing.

Hindi Meaning

(इधर गाँव की स्त्रियाँ कह रही हैं) हे सखी! कहो तो, वे माता-पिता कैसे हैं, जिन्होंने ऐसे (सुंदर सुकुमार) बालकों को वन में भेज दिया है। श्री रामजी, लक्ष्मणजी और सीताजी के रूप को देखकर सब स्त्री-पुरुष स्नेह से व्याकुल हो जाते हैं॥4॥

Doha 111 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

* तब रघुबीर अनेक बिधि सखहि सिखावनु दीन्ह।।
राम रजायसु सीस धरि भवन गवनु तेइँ कीन्ह॥111॥

English Meaning

Then Raghuveer lovingly urged his friend Guh in many ways to return. Obeying Shri Ram’s command with reverence, Guh took leave and headed home.

Hindi Meaning

तब श्री रामचन्द्रजी ने सखा गुह को अनेकों तरह से (घर लौट जाने के लिए) समझाया। श्री रामचन्द्रजी की आज्ञा को सिर चढ़ाकर उसने अपने घर को गमन किया॥111॥

Chaupai 1 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

* पुनि सियँ राम लखन कर जोरी। जमुनहि कीन्ह प्रनामु बहोरी॥
चले ससीय मुदित दोउ भाई। रबितनुजा कइ करत बड़ाई॥1॥

English Meaning

Sita ji, Shri Ram, and Lakshman ji once again bowed with folded hands before Yamuna ji. Then, with joyful hearts, the two Brothers continued their journey with Sita ji, praising Yamuna ji, the radiant daughter of the Sun God.

Hindi Meaning

फिर सीताजी, श्री रामजी और लक्ष्मणजी ने हाथ जोड़कर यमुनाजी को पुनः प्रणाम किया और सूर्यकन्या यमुनाजी की बड़ाई करते हुए सीताजी सहित दोनों भाई प्रसन्नतापूर्वक आगे चले॥1॥

Chaupai 2 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

पथिक अनेक मिलहिं मग जाता। कहहिं सप्रेम देखि दोउ भ्राता॥
राज लखन सब अंग तुम्हारें। देखि सोचु अति हृदय हमारें॥2॥

English Meaning

Along the way, they encountered many travellers on foot. Seeing the two Brothers, the people affectionately said, “Beholding your radiant royal form (your strong warrior-like limbs, faces like the autumnal Moon, lotus-shaped eyes, broad chests, long and powerful arms, and sturdy shoulders bearing bow and arrows) fills our hearts with sorrow…

Hindi Meaning

रास्ते में जाते हुए उन्हें अनेकों यात्री मिलते हैं। वे दोनों भाइयों को देखकर उनसे प्रेमपूर्वक कहते हैं कि तुम्हारे सब अंगों में राज चिह्न देखकर हमारे हृदय में बड़ा सोच होता है॥2॥

Chaupai 3 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

मारग चलहु पयादेहि पाएँ। ज्योतिषु झूठ हमारें भाएँ॥
अगमु पंथु गिरि कानन भारी। तेहि महँ साथ नारि सुकुमारी॥3॥

English Meaning

…to see you walking barefoot along this rugged path. It makes us question the truth of astrology (which declares that those blessed with such divine features are born to royalty and should travel in grand chariots). This journey winds through treacherous terrain, with towering mountains and fearsome forests. And to add to our concern, You have a delicate woman accompanying You…

Hindi Meaning

(ऐसे राजचिह्नों के होते हुए भी) तुम लोग रास्ते में पैदल ही चल रहे हो, इससे हमारी समझ में आता है कि ज्योतिष शास्त्र झूठा ही है। भारी जंगल और बड़े-बड़े पहाड़ों का दुर्गम रास्ता है। तिस पर तुम्हारे साथ सुकुमारी स्त्री है॥3॥

Chaupai 4 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

करि केहरि बन जाइ न जोई। हम सँग चलहिं जो आयसु होई॥
जाब जहाँ लगि तहँ पहुँचाई। फिरब बहोरि तुम्हहि सिरु नाई॥4॥

English Meaning

…The forest is filled with elephants and lions and is dreadful even to behold. If You would permit us, we would gladly accompany You. We will escort You wherever You wish to go, and then, after offering our humble obeisance, we shall return.”

Hindi Meaning

हाथी और सिंहों से भरा यह भयानक वन देखा तक नहीं जाता। यदि आज्ञा हो तो हम साथ चलें। आप जहाँ तक जाएँगे, वहाँ तक पहुँचाकर, फिर आपको प्रणाम करके हम लौट आवेंगे॥4॥

Doha 112 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

* एहि बिधि पूँछहिं प्रेम बस पुलक गात जलु नैन।
कृपासिंधु फेरहिं तिन्हहि कहि बिनीत मृदु बैन॥112॥

English Meaning

In this manner, the people lovingly offered their services, their eyes brimming with tears and their bodies trembling with emotion. The ocean of compassion replied with gentle words and, with utmost grace, kindly sent them back.

Hindi Meaning

इस प्रकार वे यात्री प्रेमवश पुलकित शरीर हो और नेत्रों में (प्रेमाश्रुओं का) जल भरकर पूछते हैं, किन्तु कृपा के समुद्र श्री रामचन्द्रजी कोमल विनययुक्त वचन कहकर उन्हें लौटा देते हैं॥112॥

Chaupai 1 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

* जे पुर गाँव बसहिं मग माहीं। तिन्हहि नाग सुर नगर सिहाहीं॥
केहि सुकृतीं केहि घरीं बसाए। धन्य पुन्यमय परम सुहाए॥1॥

English Meaning

The abodes of Serpents and Demigods praised the towns and villages inhabited along the way. Filled with envy and longing, they exclaimed, “Who is that noble soul who settled people in these places, and under what auspicious hour were they established, that today they are so fortunate, blessed, and beautiful!”

Hindi Meaning

जो गाँव और पुरवे रास्ते में बसे हैं, नागों और देवताओं के नगर उनको देखकर प्रशंसा पूर्वक ईर्षा करते और ललचाते हुए कहते हैं कि किस पुण्यवान्‌ ने किस शुभ घड़ी में इनको बसाया था, जो आज ये इतने धन्य और पुण्यमय तथा परम सुंदर हो रहे हैं॥1॥

Chaupai 2 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

जहँ जहँ राम चरन चलि जाहीं। तिन्ह समान अमरावति नाहीं॥
पुन्यपुंज मग निकट निवासी। तिन्हहि सराहहिं सुरपुरबासी॥2॥

English Meaning

Even the celestial city of Amravati, ruled by the Lord of Heaven, could not compare to the places where Shri Ram set His divine feet. The people living in those regions were reservoirs of virtues, so much so that even the dwellers of Heaven looked upon them with envy.

Hindi Meaning

जहाँ-जहाँ श्री रामचन्द्रजी के चरण चले जाते हैं, उनके समान इन्द्र की पुरी अमरावती भी नहीं है। रास्ते के समीप बसने वाले भी बड़े पुण्यात्मा हैं- स्वर्ग में रहने वाले देवता भी उनकी सराहना करते हैं-॥2॥

Chaupai 3 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

जे भरि नयन बिलोकहिं रामहि। सीता लखन सहित घनस्यामहि॥
जे सर सरित राम अवगाहहिं। तिन्हहि देव सर सरित सराहहिं॥3॥

English Meaning

These blessed people rejoiced beholding the sight of Sita ji, Lakshman ji, and Shri Ram, whose dark-hued form shone like a rain-laden cloud. The lakes and rivers in which Shri Ram bathed were so sanctified that even the celestial river Ganga and the divine Mansarovar Lake sang their praises.

Hindi Meaning

जो नेत्र भरकर सीताजी और लक्ष्मणजी सहित घनश्याम श्री रामजी के दर्शन करते हैं, जिन तालाबों और नदियों में श्री रामजी स्नान कर लेते हैं, देवसरोवर और देवनदियाँ भी उनकी बड़ाई करती हैं॥3॥

Chaupai 4 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

जेहि तरु तर प्रभु बैठहिं जाई। करहिं कलपतरु तासु बड़ाई॥
परसि राम पद पदुम परागा। मानति भूमि भूरि निज भागा॥4॥

English Meaning

The trees under which the Lord sat were praised even by the celestial wish-fulfilling tree. The Earth, upon receiving the dust of Shri Ram’s lotus feet, considered herself truly blessed.

Hindi Meaning

जिस वृक्ष के नीचे प्रभु जा बैठते हैं, कल्पवृक्ष भी उसकी बड़ाई करते हैं। श्री रामचन्द्रजी के चरणकमलों की रज का स्पर्श करके पृथ्वी अपना बड़ा सौभाग्य मानती है॥4॥

Doha 113 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

* छाँह करहिं घन बिबुधगन बरषहिं सुमन सिहाहिं।
देखत गिरि बन बिहग मृग रामु चले मग जाहिं॥113॥

English Meaning

The clouds offered their shade, and the Demigods showered flowers while singing praises of Shri Ram. As He walked, Shri Ram gazed with serene joy upon the mountains, forests, birds, and animals along the path.

Hindi Meaning

रास्ते में बादल छाया करते हैं और देवता फूल बरसाते और सिहाते हैं। पर्वत, वन और पशु-पक्षियों को देखते हुए श्री रामजी रास्ते में चले जा रहे हैं॥113॥

Chaupai 1 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

* सीता लखन सहित रघुराई। गाँव निकट जब निकसहिं जाई॥
सुनि सब बाल बृद्ध नर नारी। चलहिं तुरत गृह काजु बिसारी॥1॥

English Meaning

Whenever Sita ji and Lakshman ji, along with Shri Raghuveer, passed by a village, the moment the news spread, children, youth, elders, and women alike would drop everything and rush out eagerly to catch a glimpse of them.

Hindi Meaning

सीताजी और लक्ष्मणजी सहित श्री रघुनाथजी जब किसी गाँव के पास जा निकलते हैं, तब उनका आना सुनते ही बालक-बूढ़े, स्त्री-पुरुष सब अपने घर और काम-काज को भूलकर तुरंत उन्हें देखने के लिए चल देते हैं॥1॥

Chaupai 2 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

राम लखन सिय रूप निहारी। पाइ नयन फलु होहिं सुखारी॥
सजल बिलोचन पुलक सरीरा। सब भए मगन देखि दोउ बीरा॥2॥

English Meaning

Beholding the divine beauty of Shri Ram, Lakshman ji, and Sita ji, the villagers felt their eyes had received the ultimate reward. Mesmerized by the sight of the courageous Brothers, their eyes brimmed with tears and their bodies quivered with devotion and bliss.

Hindi Meaning

श्री राम, लक्ष्मण और सीताजी का रूप देखकर, नेत्रों का (परम) फल पाकर वे सुखी होते हैं। दोनों भाइयों को देखकर सब प्रेमानन्द में मग्न हो गए। उनके नेत्रों में जल भर आया और शरीर पुलकित हो गए॥2॥

Chaupai 3 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

बरनि न जाइ दसा तिन्ह केरी। लहि जनु रंकन्ह सुरमनि ढेरी॥
एकन्ह एक बोलि सिख देहीं। लोचन लाहु लेहु छन एहीं॥3॥

English Meaning

Their condition was beyond words, like paupers who had suddenly found a treasure of wish-fulfilling gems. They called out to one another, saying, “Come quickly and claim the reward of your eyes this very moment!”

Hindi Meaning

उनकी दशा वर्णन नहीं की जाती। मानो दरिद्रों ने चिन्तामणि की ढेरी पा ली हो। वे एक-एक को पुकारकर सीख देते हैं कि इसी क्षण नेत्रों का लाभ ले लो॥3॥

Chaupai 4 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

रामहि देखि एक अनुरागे। चितवत चले जाहिं सँग लागे॥
एक नयन मग छबि उर आनी। होहिं सिथिल तन मन बर बानी॥4॥

English Meaning

Some were so lost in love while gazing at Shri Ram that they walked beside Him, unable to take their eyes off Him. Others absorbed His divine image through their eyes into their hearts and became utterly still, unable to speak, move, or even think.

Hindi Meaning

कोई श्री रामचन्द्रजी को देखकर ऐसे अनुराग में भर गए हैं कि वे उन्हें देखते हुए उनके साथ लगे चले जा रहे हैं। कोई नेत्र मार्ग से उनकी छबि को हृदय में लाकर शरीर, मन और श्रेष्ठ वाणी से शिथिल हो जाते हैं (अर्थात्‌ उनके शरीर, मन और वाणी का व्यवहार बंद हो जाता है)॥4॥

Doha 114 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

* एक देखि बट छाँह भलि डासि मृदुल तृन पात।
कहहिं गवाँइअ छिनुकु श्रमु गवनब अबहिंकि प्रात॥114॥

English Meaning

Upon seeing the soothing shade of a banyan tree, some villagers laid out soft grass and leaves beneath it and earnestly requested, “Please rest here for a while and relieve Your fatigue. You may resume Your journey after some rest or later in the morning, as You wish.”

Hindi Meaning

कोई बड़ की सुंदर छाया देखकर, वहाँ नरम घास और पत्ते बिछाकर कहते हैं कि क्षण भर यहाँ बैठकर थकावट मिटा लीजिए। फिर चाहे अभी चले जाइएगा, चाहे सबेरे॥114॥

Chaupai 1 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

* एक कलस भरि आनहिं पानी। अँचइअ नाथ कहहिं मृदु बानी॥
सुनि प्रिय बचन प्रीति अति देखी। राम कृपाल सुसील बिसेषी॥1॥

English Meaning

Some others brought a pitcher filled with water and gently said, “O’ Lord, please refresh Yourself with a drink.” Hearing their kind words and witnessing their heartfelt devotion, the ever-compassionate Shri Ram…

Hindi Meaning

कोई घड़ा भरकर पानी ले आते हैं और कोमल वाणी से कहते हैं- नाथ! आचमन तो कर लीजिए। उनके प्यारे वचन सुनकर और उनका अत्यन्त प्रेम देखकर दयालु और परम सुशील श्री रामचन्द्रजी ने-॥1॥

Chaupai 2 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

जानी श्रमित सीय मन माहीं। घरिक बिलंबु कीन्ह बट छाहीं॥
मुदित नारि नर देखहिं सोभा। रूप अनूप नयन मनु लोभा॥2॥

English Meaning

…thought in His heart that Sita ji must be weary. So, they paused to rest beneath the shade of the banyan tree for about twenty-four minutes. As the villagers beheld their divine forms, their hearts overflowed with joy. Captivated by their celestial beauty, the people’s eyes and souls became absorbed in love.

Hindi Meaning

मन में सीताजी को थकी हुई जानकर घड़ी भर बड़ की छाया में विश्राम किया। स्त्री-पुरुष आनंदित होकर शोभा देखते हैं। अनुपम रूप ने उनके नेत्र और मनों को लुभा लिया है॥2॥

Chaupai 3 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

एकटक सब सोहहिं चहुँ ओरा। रामचन्द्र मुख चंद चकोरा॥
तरुन तमाल बरन तनु सोहा। देखत कोटि मदन मनु मोहा॥3॥

English Meaning

They gracefully gathered around Shri Ramchandra, their eyes fixed upon His enchanting face, much like chakor birds drawn to the moonlight. Beholding His radiant form, dark-hued like a tender bay leaf tree, even the hearts of countless Cupids would be spellbound.

Hindi Meaning

सब लोग टकटकी लगाए श्री रामचन्द्रजी के मुख चन्द्र को चकोर की तरह (तन्मय होकर) देखते हुए चारों ओर सुशोभित हो रहे हैं। श्री रामजी का नवीन तमाल वृक्ष के रंग का (श्याम) शरीर अत्यन्त शोभा दे रहा है, जिसे देखते ही करोड़ों कामदेवों के मन मोहित हो जाते हैं॥3॥

Chaupai 4 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

दामिनि बरन लखन सुठि नीके। नख सिख सुभग भावते जी के॥
मुनि पट कटिन्ह कसें तूनीरा। सोहहिं कर कमलनि धनु तीरा॥4॥

English Meaning

Shri Lakshman, with a complexion like the brilliance of lightning, looked exceedingly graceful. From head to toe, his divine form delighted the hearts of all who beheld him. Dressed in the simple attire of a hermit, a quiver was tied around his waist, while a bow and arrow adorned his lotus-like hands, adding to his radiant glory.

Hindi Meaning

बिजली के से रंग के लक्ष्मणजी बहुत ही भले मालूम होते हैं। वे नख से शिखा तक सुंदर हैं और मन को बहुत भाते हैं। दोनों मुनियों के (वल्कल आदि) वस्त्र पहने हैं और कमर में तरकस कसे हुए हैं। कमल के समान हाथों में धनुष-बाण शोभित हो रहे हैं॥4॥

Doha 115 यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम – Shri Ram greets Yamuna river. Love of the villagers towards Shri Ram

* जटा मुकुट सीसनि सुभग उर भुज नयन बिसाल।
सरद परब बिधु बदन बर लसत स्वेद कन जाल॥115॥

English Meaning

A crown of beautifully matted hair adorned their heads. With broad chests, long arms, and large, expressive eyes, their graceful faces shone like the autumnal Moon, glistening with delicate beads of sweat, enhancing their divine charm.

Hindi Meaning

उनके सिरों पर सुंदर जटाओं के मुकुट हैं, वक्षः स्थल, भुजा और नेत्र विशाल हैं और शरद पूर्णिमा के चन्द्रमा के समान सुंदर मुखों पर पसीने की बूँदों का समूह शोभित हो रहा है॥115॥