Day 29 of Maas Parayan Reading program Day 29 / 30
राम बिमुख लहि बिधि सम देही। कबि कोबिद न प्रसंसहिं तेही॥
राम भगति एहिं तन उर जामी। ताते मोहि परम प्रिय स्वामी॥2॥
…Poets and scholars do not praise one who is hostile to Lord Ram, even if he were to possess a form as divine as that of Lord Brahma Himself. It was in this very form of a crow that devotion to Lord Ram took root in my heart, and for this reason, this form of a crow is exceedingly dear to me, O’ Master…
जो श्री रामजी के विमुख है वह यदि ब्रह्माजी के समान शरीर पा जाए तो भी कवि और पंडित उसकी प्रशंसा नहीं करते। इसी शरीर से मेरे हृदय में रामभक्ति उत्पन्न हुई। इसी से हे स्वामी यह मुझे परम प्रिय है॥2॥
तजउँ न तन निज इच्छा मरना। तन बिनु बेद भजन नहिं बरना॥
प्रथम मोहँ मोहि बहुत बिगोवा। राम बिमुख सुख कबहुँ न सोवा॥3॥
…I possess the power to relinquish my life at will, yet I do not abandon this body, for the Vedas proclaim that without a body, worship is not possible. In the beginning, my infatuation caused me immense suffering, for as long as I remained hostile to Lord Ram, I was never able to find peaceful sleep…
मेरा मरण अपनी इच्छा पर है, परंतु फिर भी मैं यह शरीर नहीं छोड़ता, क्योंकि वेदों ने वर्णन किया है कि शरीर के बिना भजन नहीं होता। पहले मोह ने मेरी बड़ी दुर्दशा की। श्री रामजी के विमुख होकर मैं कभी सुख से नहीं सोया॥3॥
नाना जनम कर्म पुनि नाना। किए जोग जप तप मख दाना॥
कवन जोनि जनमेउँ जहँ नाहीं। मैं खगेस भ्रमि भ्रमि जग माहीं॥4॥
…In my countless births, I practised yoga, chanting, and austere penance, performed sacrifices, gave charity, and engaged in many other disciplines. There is no species in the Universe in which I have not taken birth while wandering again and again from one body to another, O’ King of Birds…
अनेकों जन्मों में मैंने अनेकों प्रकार के योग, जप, तप, यज्ञ और दान आदि कर्म किए। हे गरुड़जी! जगत् में ऐसी कौन योनि है, जिसमें मैंने (बार-बार) घूम-फिरकर जन्म न लिया हो॥4॥
देखेउँ करि सब करम गोसाईं। सुखी न भयउँ अबहिं की नाईं॥
सुधि मोहि नाथ जन्म बहु केरी। सिव प्रसाद मति मोहँ न घेरी॥5॥
…I have experienced every kind of pursuit, yet never have I been as happy as I am now. O’ Master, I remember all my past births because, by the grace of Lord Shiv, attachment can never cloud my intellect…
हे गुसाईं! मैंने सब कर्म करके देख लिए, पर अब (इस जन्म) की तरह मैं कभी सुखी नहीं हुआ। हे नाथ! मुझे बहुत से जन्मों की याद है, (क्योंकि) श्री शिवजी की कृपा से मेरी बुद्धि को मोह ने नहीं घेरा॥5॥
* प्रथम जन्म के चरित अब कहउँ सुनहु बिहगेस।
सुनि प्रभु पद रति उपजइ जातें मिटहिं कलेस॥96क॥
…I shall now recount my very first birth, O’ King of Birds, hearing which awakens love for the Lord’s feet in the heart and eradicates all suffering…
हे पक्षीराज! सुनिए, अब मैं अपने प्रथम जन्म के चरित्र कहता हूँ, जिन्हें सुनकर प्रभु के चरणों में प्रीति उत्पन्न होती है, जिससे सब क्लेश मिट जाते हैं॥96क॥
पूरुब कल्प एक प्रभु जुग कलिजुग मल मूल।
नर अरु नारि अधर्म रत सकल निगम प्रतिकूल॥96ख॥
…O’ Lord, in a bygone era, the world was engulfed in Kaliyug, the very root of all sin, when men and women were steeped in unrighteous deeds and people everywhere acted in defiance of the Vedas…
हे प्रभो! पूर्व के एक कल्प में पापों का मूल युग कलियुग था, जिसमें पुरुष और स्त्री सभी अधर्मपारायण और वेद के विरोधी थे॥96ख॥
* तेहिं कलिजुग कोसलपुर जाई। जन्मत भयउँ सूद्र तनु पाई॥
सिव सेवक मन क्रम अरु बानी। आन देव निंदक अभिमानी॥1॥
…In that Kali era, I was born in the city of Ayodhya in the body of a working-class man. I was devoted to serving Lord Shiv in thought, word, and deed; yet I insulted other Gods and was consumed by immense pride…
उस कलियुग में मैं अयोध्यापुरी में जाकर शूद्र का शरीर पाकर जन्मा। मैं मन, वचन और कर्म से शिवजी का सेवक और दूसरे देवताओं की निंदा करने वाला अभिमानी था॥1॥
धन मद मत्त परम बाचाला। उग्रबुद्धि उर दंभ बिसाला॥
जदपि रहेउँ रघुपति रजधानी। तदपि न कछु महिमा तब जानी॥2॥
…I was proud of my wealth and excessively talkative, with a fiery temperament and a sharp, aggressive nature. My heart was steeped in false pride. Though I lived in the very capital of Shri Raghupati, I remained utterly unaware of even the slightest measure of its glory…
मैं धन के मद से मतवाला, बहुत ही बकवादी और उग्रबुद्धि वाला था, मेरे हृदय में बड़ा भारी दंभ था। यद्यपि मैं श्री रघुनाथजी की राजधानी में रहता था, तथापि मैंने उस समय उसकी महिमा कुछ भी नहीं जानी॥2॥
अब जाना मैं अवध प्रभावा। निगमागम पुरान अस गावा॥
कवनेहुँ जन्म अवध बस जोई। राम परायन सो परि होई॥3॥
…Now I have come to realize the glory of Ayodhya. The Vedas, the Puranas, and other sacred Scriptures proclaim that anyone born in Ayodhya, in any of their lifetimes, is destined to develop devotion to the lotus feet of Lord Ram…
अब मैंने अवध का प्रभाव जाना। वेद, शास्त्र और पुराणों ने ऐसा गाया है कि किसी भी जन्म में जो कोई भी अयोध्या में बस जाता है, वह अवश्य ही श्री रामजी के परायण हो जाएगा॥3॥
अवध प्रभाव जान तब प्रानी। जब उर बसहिं रामु धनुपानी॥
सो कलिकाल कठिन उरगारी। पाप परायन सब नर नारी॥4॥
…One realizes the glory of Ayodhya only when Lord Ram, the bearer of the bow, comes to dwell within one’s heart. O’ Enemy of Serpents, that particular Kaliyug was exceedingly dreadful, for men and women alike were wholly given over to sin…
अवध का प्रभाव जीव तभी जानता है, जब हाथ में धनुष धारण करने वाले श्री रामजी उसके हृदय में निवास करते हैं। हे गरुड़जी! वह कलिकाल बड़ा कठिन था। उसमें सभी नर-नारी पापपरायण (पापों में लिप्त) थे॥4॥
* कलिमल ग्रसे धर्म सब लुप्त भए सदग्रंथ।
दंभिन्ह निज मति कल्पि करि प्रगट किए बहु पंथ॥97क॥
…The sins of Kaliyug overwhelmed all acts of righteousness, and the sacred Scriptures disappeared. Imposters, driven by their own intellect and imagination, gave rise to numerous sects…
कलियुग के पापों ने सब धर्मों को ग्रस लिया, सद्ग्रंथ लुप्त हो गए, दम्भियों ने अपनी बुद्धि से कल्पना कर-करके बहुत से पंथ प्रकट कर दिए॥97क॥
भए लोग सब मोहबस लोभ ग्रसे सुभ कर्म।
सुनु हरिजान ग्यान निधि कहउँ कछुक कलिधर्म॥97ख॥
…All people had fallen prey to delusion, and greed had consumed every trace of piety. Listen, O’ Mount of Lord Hari, O’ Mine of wisdom, as I now describe some of the defining characteristics of Kaliyug:..
सभी लोग मोह के वश हो गए, शुभ कर्मों को लोभ ने हड़प लिया। हे ज्ञान के भंडार! हे श्री हरि के वाहन! सुनिए, अब मैं कलि के कुछ धर्म कहता हूँ॥97ख॥
* बरन धर्म नहिं आश्रम चारी। श्रुति बिरोध रत सब नर नारी।
द्विज श्रुति बेचक भूप प्रजासन। कोउ नहिं मान निगम अनुसासन॥1॥
…In Kaliyug, neither the social order based on the four primary varnas: Brahmins (priests, teachers, and intellectuals), Kshatriyas (warriors, kings, and administrators), Vaishyas (agriculturalists, traders, and farmers), and Shudras (workers, labourers, and artisans), nor adherence to the four stages of life (student life, married household life, withdrawal into ascetic life, and complete renunciation) was observed. All men and women took delight in criticizing the Vedas and the sacred Scriptures. Brahmins openly sold the sacred knowledge of the Vedas, Kings exploited their Kingdoms for personal gain, thereby inflicting suffering upon society, and no one showed respect for the injunctions and moral discipline prescribed by the Vedas…
कलियुग में न वर्णधर्म रहता है, न चारों आश्रम रहते हैं। सब पुरुष-स्त्री वेद के विरोध में लगे रहते हैं। ब्राह्मण वेदों के बेचने वाले और राजा प्रजा को खा डालने वाले होते हैं। वेद की आज्ञा कोई नहीं मानता॥1॥
मारग सोइ जा कहुँ जोइ भावा। पंडित सोइ जो गाल बजावा॥
मिथ्यारंभ दंभ रत जोई। ता कहुँ संत कहइ सब कोई॥2॥
…People followed whatever way of life suited their own inclinations. Those who indulged in lofty and grandiose speech were regarded as scholars, while liars, show-offs, and hypocrites were revered by all as saintly…
जिसको जो अच्छा लग जाए, वही मार्ग है। जो डींग मारता है, वही पंडित है। जो मिथ्या आरंभ करता (आडंबर रचता) है और जो दंभ में रत है, उसी को सब कोई संत कहते हैं॥2॥
सोइ सयान जो परधन हारी। जो कर दंभ सो बड़ आचारी॥
जो कह झूँठ मसखरी जाना। कलिजुग सोइ गुनवंत बखाना॥3॥
…One who robbed others of their wealth was considered clever. A person steeped in false pride was regarded as virtuous. In Kaliyug, one skilled in lying and ridiculing others was praised as possessing great merit and admirable qualities…
जो (जिस किसी प्रकार से) दूसरे का धन हरण कर ले, वही बुद्धिमान है। जो दंभ करता है, वही बड़ा आचारी है। जो झूठ बोलता है और हँसी-दिल्लगी करना जानता है, कलियुग में वही गुणवान कहा जाता है॥3॥
निराचार जो श्रुति पथ त्यागी। कलिजुग सोइ ग्यानी सो बिरागी॥
जाकें नख अरु जटा बिसाला। सोइ तापस प्रसिद्ध कलिकाला॥4॥
…In Kaliyug, one who lacked good character and had abandoned the path laid down by the Vedas was regarded as wise and detached, while a person merely bearing long nails and matted locks of hair was acclaimed as a renowned ascetic hermit…
जो आचारहीन है और वेदमार्ग को छोड़े हुए है, कलियुग में वही ज्ञानी और वही वैराग्यवान् है। जिसके बड़े-बड़े नख और लंबी-लंबी जटाएँ हैं, वही कलियुग में प्रसिद्ध तपस्वी है॥4॥
* असुभ बेष भूषन धरें भच्छाभच्छ जे खाहिं।
तेइ जोगी तेइ सिद्ध नर पूज्य ते कलिजुग माहिं॥98क॥
…Those clad in inauspicious attire and ornaments, consuming all kinds of food, whether pure or impure, were regarded as Yogis and enlightened Saints, and such individuals were widely revered in Kaliyug…
जो अमंगल वेष और अमंगल भूषण धारण करते हैं और भक्ष्य-भक्ष्य (खाने योग्य और न खाने योग्य) सब कुछ खा लेते हैं वे ही योगी हैं, वे ही सिद्ध हैं और वे ही मनुष्य कलियुग में पूज्य हैं॥98क॥
* जे अपकारी चार तिन्ह कर गौरव मान्य तेइ।
मन क्रम बचन लबार तेइ बकता कलिकाल महुँ॥98ख॥
…Those whose conduct brings harm to others alone are granted great honour and are considered worthy of respect. Those who are false in mind, speech, and action, habitual speakers of lies, are the very ones regarded as learned speakers in the age of Kaliyug…
जिनके आचरण दूसरों का अपकार (अहित) करने वाले हैं, उन्हीं का बड़ा गौरव होता है और वे ही सम्मान के योग्य होते हैं। जो मन, वचन और कर्म से लबार (झूठ बकने वाले) हैं, वे ही कलियुग में वक्ता माने जाते हैं॥98ख॥
* नारि बिबस नर सकल गोसाईं। नाचहिं नट मर्कट की नाईं॥
सूद्र द्विजन्ह उपदेसहिं ग्याना। मेल जनेऊ लेहिं कुदाना॥1॥
…O’ Master, men were completely dominated by women, dancing like trained monkeys to the commands of their handlers. Men of the working class preached spiritual wisdom to Brahmins (priests, teachers, and intellectuals) and, wearing the sacred janeyu thread, shamelessly accepted even the most improper and corrupt forms of gifts…
हे गोसाईं! सभी मनुष्य स्त्रियों के विशेष वश में हैं और बाजीगर के बंदर की तरह (उनके नचाए) नाचते हैं। ब्राह्मणों को शूद्र ज्ञानोपदेश करते हैं और गले में जनेऊ डालकर कुत्सित दान लेते हैं॥1॥
सब नर काम लोभ रत क्रोधी। देव बिप्र श्रुति संत बिरोधी॥
गुन मंदिर सुंदर पति त्यागी। भजहिं नारि पर पुरुष अभागी॥2॥
…All men were consumed by lust, greed, and anger, and harboured hostility toward the Gods, Brahmins, the Vedas, and the Saints. Unfortunate wives abandoned their accomplished, virtuous, and handsome husbands to seek the company of other men…
सभी पुरुष काम और लोभ में तत्पर और क्रोधी होते हैं। देवता, ब्राह्मण, वेद और संतों के विरोधी होते हैं। अभागिनी स्त्रियाँ गुणों के धाम सुंदर पति को छोड़कर पर पुरुष का सेवन करती हैं॥2॥
सौभागिनीं बिभूषन हीना। बिधवन्ह के सिंगार नबीना॥
गुर सिष बधिर अंध का लेखा। एक न सुनइ एक नहिं देखा॥3॥
…Married women live without adornment, while widows indulge in ever-new forms of outward display and embellishment. The relationship between guru and disciple resembles that of a deaf man and a blind one, one does not listen, and the other lacks true vision…
सुहागिनी स्त्रियाँ तो आभूषणों से रहित होती हैं, पर विधवाओं के नित्य नए श्रृंगार होते हैं। शिष्य और गुरु में बहरे और अंधे का सा हिसाब होता है। एक (शिष्य) गुरु के उपदेश को सुनता नहीं, एक (गुरु) देखता नहीं (उसे ज्ञानदृष्टि) प्राप्त नहीं है)॥3॥
हरइ सिष्य धन सोक न हरई। सो गुर घोर नरक महुँ परई॥
मातु पिता बालकन्हि बोलावहिं। उदर भरै सोइ धर्म सिखावहिं॥4॥
…A teacher would seize his disciple’s wealth yet fail to relieve him of his sorrow, and for this would be destined for dreadful hell. Parents advised their children to pursue occupations solely to fill their bellies, considering this alone to be the highest form of righteousness…
जो गुरु शिष्य का धन हरण करता है, पर शोक नहीं हरण करता, वह घोर नरक में पड़ता है। माता-पिता बालकों को बुलाकर वही धर्म सिखलाते हैं, जिससे पेट भरे॥4॥
* ब्रह्म ग्यान बिनु नारि नर कहहिं न दूसरि बात।
कौड़ी लागि लोभ बस करहिं बिप्र गुर घात॥99क॥
…In Kaliyug, men and women spoke at length about divine spiritual knowledge, yet, driven by greed, they would not hesitate to kill their own priests or teachers for the sake of a small sum of money…
स्त्री-पुरुष ब्रह्मज्ञान के सिवा दूसरी बात नहीं करते, पर वे लोभवश कौड़ियों (बहुत थोड़े लाभ) के लिए ब्राह्मण और गुरु की हत्या कर डालते हैं॥99क॥
बादहिं सूद्र द्विजन्ह सन हम तुम्ह ते कछु घाटि।
जानइ ब्रह्म सो बिप्रबर आँखि देखावहिं डाटि॥99ख॥
…The working class openly challenged the Brahmins, declaring, “In what way are we inferior to you? One who knows God alone is the true Brahmin.” Saying this, they glared at the Brahmins and rebuked them harshly…
शूद्र ब्राह्मणों से विवाद करते हैं (और कहते हैं) कि हम क्या तुमसे कुछ कम हैं? जो ब्रह्म को जानता है वही श्रेष्ठ ब्राह्मण है। (ऐसा कहकर) वे उन्हें डाँटकर आँखें दिखलाते हैं॥99ख॥
* पर त्रिय लंपट कपट सयाने। मोह द्रोह ममता लपटाने॥
तेइ अभेदबादी ग्यानी नर। देखा मैं चरित्र कलिजुग कर॥1॥
…I witnessed this very nature of the Kaliyug, where those who were addicted to another man’s wife, skilled in deceit and cunning, and deeply entangled in delusion, malice, and possessive attachment were regarded as learned and enlightened. Such men proclaimed themselves wise, asserting the doctrine of non-difference by declaring the Supreme Lord and the individual living beings to be one and the same…
जो पराई स्त्री में आसक्त, कपट करने में चतुर और मोह, द्रोह और ममता में लिपटे हुए हैं, वे ही मनुष्य अभेदवादी (ब्रह्म और जीव को एक बताने वाले) ज्ञानी हैं। मैंने उस कलियुग का यह चरित्र देखा॥1॥
आपु गए अरु तिन्हहू घालहिं। जे कहुँ सत मारग प्रतिपालहिं॥
कल्प कल्प भरि एक एक नरका। परहिं जे दूषहिं श्रुति करि तरका॥2॥
…Ruined themselves, such people bring destruction even upon the rare souls who strive to walk the path of virtue. Those who condemn the Vedas by relying solely on their own reasoning are destined to endure countless Hells, suffering in each for the span of an entire era…
वे स्वयं तो नष्ट हुए ही रहते हैं, जो कहीं सन्मार्ग का प्रतिपालन करते हैं, उनको भी वे नष्ट कर देते हैं। जो तर्क करके वेद की निंदा करते हैं, वे लोग कल्प-कल्पभर एक-एक नरक में पड़े रहते हैं॥2॥
जे बरनाधम तेलि कुम्हारा। स्वपच किरात कोल कलवारा।
नारि मुई गृह संपति नासी। मूड़ मुड़ाइ होहिं संन्यासी॥3॥
…Men from the lowest strata of society, such as oil merchants, potters, dog-meat eaters, hunters, tribal folk, and distillers of alcohol, would shave their heads and enter the order of renunciation only after their wives had passed away or they had lost all their household possessions…
तेली, कुम्हार, चाण्डाल, भील, कोल और कलवार आदि जो वर्ण में नीचे हैं, स्त्री के मरने पर अथवा घर की संपत्ति नष्ट हो जाने पर सिर मुँड़ाकर संन्यासी हो जाते हैं॥3॥
ते बिप्रन्ह सन आपु पुजावहिं। उभय लोक निज हाथ नसावहिं॥
बिप्र निरच्छर लोलुप कामी। निराचार सठ बृषली स्वामी॥4॥
…They allowed themselves to be worshipped even by priests, thereby ruining both their present lives and their afterlives through their own actions. As for the Brahmins, many were illiterate, greedy, lecherous, and foolish, marrying women who were devoid of character and moral restraint…
वे अपने को ब्राह्मणों से पुजवाते हैं और अपने ही हाथों दोनों लोक नष्ट करते हैं। ब्राह्मण अपढ़, लोभी, कामी, आचारहीन, मूर्ख और नीची जाति की व्यभिचारिणी स्त्रियों के स्वामी होते हैं॥4॥
सूद्र करहिं जप तप ब्रत नाना। बैठि बरासन कहहिं पुराना॥
सब नर कल्पित करहिं अचारा। जाइ न बरनि अनीति अपारा॥5॥
…Even those of the lowest social standing undertook many kinds of chanting, austerities, and vows, and sat upon lofty seats to expound the Puranas. All people, without exception, followed conduct shaped purely by their own whims and inventions. The extent and variety of unrighteousness became so vast that it is beyond all description…
शूद्र नाना प्रकार के जप, तप और व्रत करते हैं तथा ऊँचे आसन (व्यास गद्दी) पर बैठकर पुराण कहते हैं। सब मनुष्य मनमाना आचरण करते हैं। अपार अनीति का वर्णन नहीं किया जा सकता॥5॥
* भए बरन संकर कलि भिन्नसेतु सब लोग।
करहिं पाप पावहिं दुख भय रुज सोक बियोग॥100क॥
…In the Kaliyug, all people fell into disorder of conduct and social duty, as moral boundaries collapsed and discipline was abandoned. Through sinful actions, they inevitably reaped suffering, fear, disease, sorrow, and separation from those and things they loved…
कलियुग में सब लोग वर्णसंकर और मर्यादा से च्युत हो गए। वे पाप करते हैं और (उनके फलस्वरूप) दुःख, भय, रोग, शोक और (प्रिय वस्तु का) वियोग पाते हैं॥100क॥
श्रुति संमत हरि भक्ति पथ संजुत बिरति बिबेक।
तेहिं न चलहिं नर मोह बस कल्पहिं पंथ अनेक॥100ख॥
…Overcome by delusion, people no longer followed the path of righteousness prescribed in the Vedas, nor did they worship Lord Hari with dispassion and wisdom. Instead, they invented diverse paths and ideologies born solely of their own imagination…
वेद सम्मत तथा वैराग्य और ज्ञान से युक्त जो हरिभक्ति का मार्ग है, मोहवश मनुष्य उस पर नहीं चलते और अनेकों नए-नए पंथों की कल्पना करते हैं॥100ख॥
छंद :
* बहु दाम सँवारहिं धाम जती। बिषया हरि लीन्हि न रहि बिरती॥
तपसी धनवंत दरिद्र गृही। कलि कौतुक तात न जात कही॥1॥
…Ascetics built houses for themselves and adorned them at great expense. Devoid of detachment, they succumbed to material pleasures. The ascetics grew wealthy, while householders were reduced to poverty. O’ Master, the ways of Kaliyug are beyond description…
संन्यासी बहुत धन लगाकर घर सजाते हैं। उनमें वैराग्य नहीं रहा, उसे विषयों ने हर लिया। तपस्वी धनवान हो गए और गृहस्थ दरिद्र। हे तात! कलियुग की लीला कुछ कही नहीं जाती॥1॥
कुलवंति निकारहिं नारि सती। गृह आनहिं चेरि निबेरि गती॥
सुत मानहिं मातु पिता तब लौं। अबलानन दीख नहीं जब लौं॥2॥
…Men abandoned their virtuous and chaste wives, replacing them with maidservants and forsaking righteous conduct. Sons showed respect for their parents only until they set their eyes upon their own wives…
कुलवती और सती स्त्री को पुरुष घर से निकाल देते हैं और अच्छी चाल को छोड़कर घर में दासी को ला रखते हैं। पुत्र अपने माता-पिता को तभी तक मानते हैं, जब तक स्त्री का मुँह नहीं दिखाई पड़ता॥2॥
ससुरारि पिआरि लगी जब तें। रिपुरूप कुटुंब भए तब तें॥
नृप पाप परायन धर्म नहीं। करि दंड बिडंब प्रजा नितहीं॥3॥
…From the moment they grew attached to their in-laws, they began to regard their own family members as enemies. Kings indulged in sinful acts and were devoid of righteousness, inflicting cruel punishments upon their subjects and causing them daily suffering…
जब से ससुराल प्यारी लगने लगी, तब से कुटुम्बी शत्रु रूप हो गए। राजा लोग पाप परायण हो गए, उनमें धर्म नहीं रहा। वे प्रजा को नित्य ही (बिना अपराध) दंड देकर उसकी विडंबना (दुर्दशा) किया करते हैं॥3॥
धनवंत कुलीन मलीन अपी। द्विज चिन्ह जनेउ उघार तपी॥
नहिं मान पुरान न बेदहि जो। हरि सेवक संत सही कलि सो॥4॥
…Even men of low character were considered noble if they possessed wealth. Brahmins were Brahmins in name alone, identified merely by the sacred thread (janeyu), while ascetics were recognized solely by their outward appearance. Those who rejected the teachings of the Vedas and the Puranas were regarded as devotees of Lord Hari and hailed as true Saints in Kaliyug…
धनी लोग मलिन (नीच जाति के) होने पर भी कुलीन माने जाते हैं। द्विज का चिह्न जनेऊ मात्र रह गया और नंगे बदन रहना तपस्वी का। जो वेदों और पुराणों को नहीं मानते, कलियुग में वे ही हरिभक्त और सच्चे संत कहलाते हैं॥4॥
कबि बृंद उदार दुनी न सुनी। गुन दूषक ब्रात न कोपि गुनी॥
कलि बारहिं बार दुकाल परै। बिनु अन्न दुखी सब लोग मरै॥5॥
…Poets were found in great abundance, yet generous patrons who honoured and rewarded them were scarcely known in the world. Many were quick to find faults in the virtues of others, while possessing no virtues of their own. In Kaliyug, famines became frequent, and people perished in sorrow due to the scarcity of food grains…
कवियों के तो झुंड हो गए, पर दुनिया में उदार (कवियों का आश्रयदाता) सुनाई नहीं पड़ता। गुण में दोष लगाने वाले बहुत हैं, पर गुणी कोई भी नहीं। कलियुग में बार-बार अकाल पड़ते हैं। अन्न के बिना सब लोग दुःखी होकर मरते हैं॥5॥
* सुनु खगेस कलि कपट हठ दंभ द्वेष पाषंड।
मान मोह मारादि मद ब्यापि रहे ब्रह्मंड॥101क॥
…Listen, O’ King of Birds, in Kaliyug the entire Cosmos is pervaded by deceit, perversity, false pride, malice, hypocrisy, arrogance, infatuation, desire, anger, and greed…
हे पक्षीराज गरुड़जी! सुनिए कलियुग में कपट, हठ (दुराग्रह), दम्भ, द्वेष, पाखंड, मान, मोह और काम आदि (अर्थात् काम, क्रोध और लोभ) और मद ब्रह्माण्डभर में व्याप्त हो गए (छा गए)॥101क॥
तामस धर्म करिहिं नर जप तप ब्रत मख दान।
देव न बरषहिं धरनी बए न जामहिं धान॥101ख॥
…Men engaged in chanting, performed austere penance, undertook fasting, sacrifices, and acts of charity, all driven by impure motives. As a result, the Demigods ceased to send rain upon the Earth, and the seeds sown in the soil failed to yield any grain…
मनुष्य जप, तप, यज्ञ, व्रत और दान आदि धर्म तामसी भाव से करने लगे। देवता (इंद्र) पृथ्वी पर जल नहीं बरसाते और बोया हुआ अन्न उगता नहीं॥101ख॥
छंद :
* अबला कच भूषन भूरि छुधा। धनहीन दुखी ममता बहुधा॥
सुख चाहहिं मूढ़ न धर्म रता। मति थोरि कठोरि न कोमलता॥1॥
…The women wore no ornaments other than their own hair and were driven by insatiable appetite. Distressed by lack of wealth and bound by countless attachments, they longed for happiness, yet in their folly failed to follow the path of righteousness. Devoid of discernment, they became harsh in nature and lacked compassion…
स्त्रियों के बाल ही भूषण हैं (उनके शरीर पर कोई आभूषण नहीं रह गया) और उनको भूख बहुत लगती है (अर्थात् वे सदा अतृप्त ही रहती हैं)। वे धनहीन और बहुत प्रकार की ममता होने के कारण दुःखी रहती हैं। वे मूर्ख सुख चाहती हैं, पर धर्म में उनका प्रेम नहीं है। बुद्धि थोड़ी है और कठोर है, उनमें कोमलता नहीं है॥1॥
नर पीड़ित रोग न भोग कहीं। अभिमान बिरोध अकारनहीं॥
लघु जीवन संबदु पंच दसा। कलपांत न नास गुमानु असा॥2॥
…Men were afflicted by disease and found no enjoyment anywhere. Without any cause, they were consumed by pride and hostility. Their lives were short, scarcely lasting ten or fifteen years, yet their arrogance was such that they imagined they would remain untouched even at the end of an era…
मनुष्य रोगों से पीड़ित हैं, भोग (सुख) कहीं नहीं है। बिना ही कारण अभिमान और विरोध करते हैं। दस-पाँच वर्ष का थोड़ा सा जीवन है, परंतु घमंड ऐसा है मानो कल्पांत (प्रलय) होने पर भी उनका नाश नहीं होगा॥2॥
कलिकाल बिहाल किए मनुजा। नहिं मानत क्वौ अनुजा तनुजा॥
नहिं तोष बिचार न सीतलता। सब जाति कुजाति भए मगता॥3॥
…Kaliyug brought distress upon all people, and no one respected the sanctity even of one’s own sister or daughter. Contentment, discernment, and modesty vanished, and individuals of every class, whether high or low, were reduced to begging…
कलिकाल ने मनुष्य को बेहाल (अस्त-व्यस्त) कर डाला। कोई बहिन-बेटी का भी विचार नहीं करता। (लोगों में) न संतोष है, न विवेक है और न शीतलता है। जाति, कुजाति सभी लोग भीख माँगने वाले हो गए॥3॥
इरिषा परुषाच्छर लोलुपता। भरि पूरि रही समता बिगता॥
सब लोग बियोग बिसोक हए। बरनाश्रम धर्म अचार गए॥4॥
…Envy, harsh speech, and greed were widespread, while even-mindedness was entirely absent. People were tormented by the sorrow of separation from their loved ones, and the duties and codes of conduct prescribed for the four varnas (social classes) and the stages of life were completely disregarded…
ईर्षा (डाह), कडुवे वचन और लालच भरपूर हो रहे हैं, समता चली गई। सब लोग वियोग और विशेष शोक से मरे पड़े हैं। वर्णाश्रम धर्म के आचरण नष्ट हो गए॥4॥
दम दान दया नहिं जानपनी। जड़ता परबंचनताति घनी॥
तनु पोषक नारि नरा सगरे। परनिंदक जे जग मो बगरे॥5॥
…Self-control, charity, compassion, and wisdom disappeared, while stubbornness and deceit grew rampant. Men and women indulged excessively in pampering their bodies, and slanderers spread throughout the world…
इंद्रियों का दमन, दान, दया और समझदारी किसी में नहीं रही। मूर्खता और दूसरों को ठगना, यह बहुत अधिक बढ़ गया। स्त्री-पुरुष सभी शरीर के ही पालन-पोषण में लगे रहते हैं। जो पराई निंदा करने वाले हैं, जगत् में वे ही फैले हैं॥5॥
* सुनु ब्यालारि काल कलि मल अवगुन आगार।
गुनउ बहुत कलिजुग कर बिनु प्रयास निस्तार॥102क॥
…Listen, O’ Enemy of Serpents, Kaliyug is indeed a repository of sins and vices, yet it also holds many virtues. In this very age, one can effortlessly break free from the cycle of mundane existence…
हे सर्पों के शत्रु गरुड़जी! सुनिए, कलिकाल पाप और अवगुणों का घर है, किंतु कलियुग में एक गुण भी बड़ा है कि उसमें बिना ही परिश्रम भवबंधन से छुटकारा मिल जाता है॥102क॥
कृतजुग त्रेताँ द्वापर पूजा मख अरु जोग।
जो गति होइ सो कलि हरि नाम ते पावहिं लोग॥102ख॥
…Moreover, the same supreme goal attained in Satya Yug through the worship of God, in Treta Yug through the performance of sacrifices, and in Dwapar Yug through the practice of Yoga, is attained in Kaliyug simply by chanting the holy Name of Lord Hari…
सत्ययुग, त्रेता और द्वापर में जो गति पूजा, यज्ञ और योग से प्राप्त होती है, वही गति कलियुग में लोग केवल भगवान् के नाम से पा जाते हैं॥102ख॥
* कृतजुग सब जोगी बिग्यानी। करि हरि ध्यान तरहिं भव प्रानी॥
त्रेताँ बिबिध जग्य नर करहीं। प्रभुहि समर्पि कर्म भव तरहीं॥1॥
…In Satya Yug, everyone is a yogi and an enlightened being; by meditating upon Lord Hari, they transcend the ocean of mundane existence. In Treta Yug, people perform various kinds of sacrifices, and by dedicating the fruits of all their actions to the Lord, they cross the ocean of repeated births and deaths…
सत्ययुग में सब योगी और विज्ञानी होते हैं। हरि का ध्यान करके सब प्राणी भवसागर से तर जाते हैं। त्रेता में मनुष्य अनेक प्रकार के यज्ञ करते हैं और सब कर्मों को प्रभु को समर्पण करके भवसागर से पार हो जाते हैं॥1॥
द्वापर करि रघुपति पद पूजा। नर भव तरहिं उपाय न दूजा॥
कलिजुग केवल हरि गुन गाहा। गावत नर पावहिं भव थाहा॥2॥
…In Dwapar Yug, people cross the ocean of mundane existence solely by worshipping the lotus feet of Lord Raghupati; there is no other path. In Kaliyug, simply singing the virtues of Lord Hari enables one to transcend that very ocean of worldly existence…
द्वापर में श्री रघुनाथजी के चरणों की पूजा करके मनुष्य संसार से तर जाते हैं, दूसरा कोई उपाय नहीं है और कलियुग में तो केवल श्री हरि की गुणगाथाओं का गान करने से ही मनुष्य भवसागर की थाह पा जाते हैं॥2॥
कलिजुग जोग न जग्य न ग्याना। एक अधार राम गुन गाना॥
सब भरोस तजि जो भज रामहि। प्रेम समेत गाव गुन ग्रामहि॥3॥
…In Kaliyug, neither yoga, sacrifices, nor even spiritual knowledge proves effective. The sole means is the loving recitation of the virtues of Lord Ram. Those who abandon all other hopes and, with a devoted heart, continually chant His countless virtues and worship Him…
कलियुग में न तो योग और यज्ञ है और न ज्ञान ही है। श्री रामजी का गुणगान ही एकमात्र आधार है। अतएव सारे भरोसे त्यागकर जो श्री रामजी को भजता है और प्रेमसहित उनके गुणसमूहों को गाता है,॥3॥
सोइ भव तर कछु संसय नाहीं। नाम प्रताप प्रगट कलि माहीं॥
कलि कर एक पुनीत प्रतापा। मानस पुन्य होहिं नहिं पापा॥4॥
…will undoubtedly cross the ocean of mundane existence, there is no doubt about this. Thus, the power of the Divine Name truly prevails in the age of Kali. Another sacred glory of Kaliyug is that good deeds arising purely from the heart bear auspicious results, while sins that remain confined to the heart do not bring harmful consequences upon a person…
वही भवसागर से तर जाता है, इसमें कुछ भी संदेह नहीं। नाम का प्रताप कलियुग में प्रत्यक्ष है। कलियुग का एक पवित्र प्रताप (महिमा) है कि मानसिक पुण्य तो होते हैं, पर (मानसिक) पाप नहीं होते॥4॥
* कलिजुग सम जुग आन नहिं जौं नर कर बिस्वास।
गाइ राम गुन गन बिमल भव तर बिनहिं प्रयास॥103क॥
…If one truly has faith, there is no age like Kaliyug, for simply reciting the sacred virtues of Shri Ram enables a person to effortlessly cross the ocean of worldly existence…
यदि मनुष्य विश्वास करे, तो कलियुग के समान दूसरा युग नहीं है, (क्योंकि) इस युग में श्री रामजी के निर्मल गुणसमूहों को गा-गाकर मनुष्य बिना ही परिश्रम संसार (रूपी समुद्र) से तर जाता है॥103क॥