Satyugi OM

Day 29 of Maas Parayan Reading program Day 29 / 30

Chaupai 1 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* कबहूँ काल न ब्यापिहि तोही। सुमिरेसु भजेसु निरंतर मोही॥
प्रभु बचनामृत सुनि न अघाऊँ। तनु पुलकित मन अति हरषाऊँ॥1॥

English Meaning

…You shall remain forever beyond the reach of death. Always meditate upon me and offer your worship.” Hearing the Lord’s nectar-like words, my heart was filled with overwhelming delight, every feather stood on end, and I was immersed in boundless joy…

Hindi Meaning

तुझे काल कभी नहीं व्यापेगा। निरंतर मेरा स्मरण और भजन करते रहना। प्रभु के वचनामृत सुनकर मैं तृप्त नहीं होता था। मेरा शरीर पुलकित था और मन में मैं अत्यंत ही हर्षित हो रहा था॥1॥

Chaupai 2 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

सो सुख जानइ मन अरु काना। नहिं रसना पहिं जाइ बखाना॥
प्रभु सोभा सुख जानहिं नयना। कहि किम सकहिं तिन्हहि नहिं बयना॥2॥

English Meaning

…The joy I felt in that moment was known only to my heart and ears; my tongue lacked the power to express it. Only my eyes could savour the bliss of beholding Lord Ram’s beauty, but how could they describe it, being without speech?…

Hindi Meaning

वह सुख मन और कान ही जानते हैं। जीभ से उसका बखान नहीं किया जा सकता। प्रभु की शोभा का वह सुख नेत्र ही जानते हैं। पर वे कह कैसे सकते हैं। उनके वाणी तो है नहीं॥2॥

Chaupai 3 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

बहु बिधि मोहि प्रबोधि सुख देई। लगे करन सिसु कौतुक तेई॥
सजल नयन कछु मुख करि रूखा। चितई मातु लागी अति भूखा॥3॥

English Meaning

…After reassuring me in countless ways and filling my heart with joy, He once again resumed his childlike play as before. With eyes brimming with tears and a slightly forlorn expression, baby Shri Ram looked toward His mother, conveying that He was very hungry…

Hindi Meaning

मुझे बहुत प्रकार से भलीभाँति समझकर और सुख देकर प्रभु फिर वही बालकों के खेल करने लगे। नेत्रों में जल भरकर और मुख को कुछ रूखा (सा) बनाकर उन्होंने माता की ओर देखा- (और मुखाकृति तथा चितवन से माता को समझा दिया कि) बहुत भूख लगी है॥3॥

Chaupai 4 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

देखि मातु आतुर उठि धाई। कहि मृदु बचन लिए उर लाई॥
गोद राखि कराव पय पाना। रघुपति चरित ललित कर गाना॥4॥

English Meaning

…Seeing Him, Mother Kaushalya rose at once and hurried toward Him. Speaking gentle, soothing words, she embraced Him, then took Him upon her lap, feeding Him from her bosom while softly singing the glorious exploits of her own son (Shri Raghupati)…

Hindi Meaning

यह देखकर माता तुरंत उठ दौड़ीं और कोमल वचन कहकर उन्होंने श्री रामजी को छाती से लगा लिया। वे गोद में लेकर उन्हें दूध पिलाने लगीं और श्री रघुनाथजी (उन्हीं) की ललित लीलाएँ गाने लगीं॥4॥

Soratha 0 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* जेहि सुख लाग पुरारि असुभ बेष कृत सिव सुखद।
अवधपुरी नर नारि तेहि सुख महुँ संतत मगन॥88क॥

English Meaning

…The people of Ayodhya, both men and women, remained constantly immersed in that same divine bliss, for which the benevolent Lord Tripurari (Shiv ji) once even assumed an inauspicious form…

Hindi Meaning

जिस सुख के लिए (सबको) सुख देने वाले कल्याण रूप त्रिपुरारि शिवजी ने अशुभ वेष धारण किया, उस सुख में अवधपुरी के नर-नारी निरंतर निमग्न रहते हैं॥88क॥

Soratha 0 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

सोई सुख लवलेस जिन्ह बारक सपनेहुँ लहेउ।
ते नहिं गनहिं खगेस ब्रह्मसुखहि सज्जन सुमति॥88ख॥

English Meaning

…Those wise and virtuous beings who have tasted the bliss of Lord Ram’s childlike antics, even once, even if only in a dream, regard even the joy of merging into the Supreme Lord (liberation), as insignificant, not to speak of any other earthly or heavenly pleasure…

Hindi Meaning

उस सुख का लवलेशमात्र जिन्होंने एक बार स्वप्न में भी प्राप्त कर लिया, हे पक्षीराज! वे सुंदर बुद्धि वाले सज्जन पुरुष उसके सामने ब्रह्मसुख को भी कुछ नहीं गिनते॥88ख॥

Chaupai 1 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

*मैं पुनि अवध रहेउँ कछु काला। देखेउँ बालबिनोद रसाला॥
राम प्रसाद भगति बर पायउँ। प्रभु पद बंदि निजाश्रम आयउँ॥1॥

English Meaning

…Thereafter, I remained in Ayodhya for some time, savouring the nectar of Lord Ram’s playful childhood pastimes. By the grace of Lord Ram, I was blessed with unwavering devotion to Him, and after bowing my head at His feet, I returned to my hermitage…

Hindi Meaning

मैं और कुछ समय तक अवधपुरी में रहा और मैंने श्री रामजी की रसीली बाल लीलाएँ देखीं। श्री रामजी की कृपा से मैंने भक्ति का वरदान पाया। तदनन्तर प्रभु के चरणों की वंदना करके मैं अपने आश्रम पर लौट आया॥1॥

Chaupai 2 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

तब ते मोहि न ब्यापी माया। जब ते रघुनायक अपनाया॥
यह सब गुप्त चरित मैं गावा। हरि मायाँ जिमि मोहि नचावा॥2॥

English Meaning

…Since the day Lord Raghunayak accepted me as His own, I have never again fallen prey to delusion. I have now recounted to you this hidden tale of how Lord Hari’s Maya once made me dance to its subtle tunes…

Hindi Meaning

इस प्रकार जब से श्री रघुनाथजी ने मुझको अपनाया, तब से मुझे माया कभी नहीं व्यापी। श्री हरि की माया ने मुझे जैसे नचाया, वह सब गुप्त चरित्र मैंने कहा॥2॥

Chaupai 3 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

निज अनुभव अब कहउँ खगेसा। बिनु हरि भजन न जाहिं कलेसा॥
राम कृपा बिनु सुनु खगराई। जानि न जाइ राम प्रभुताई॥3॥

English Meaning

…I shall now share my experience with you, O’ King of Birds. Without worshipping Lord Hari, one’s troubles do not fade away, and without the mercy of Lord Ram, O’ King of Birds, one can never truly comprehend His greatness…

Hindi Meaning

हे पक्षीराज गरुड़! अब मैं आपसे अपना निजी अनुभव कहता हूँ। (वह यह है कि) भगवान्‌ के भजन बिना क्लेश दूर नहीं होते। हे पक्षीराज! सुनिए, श्री रामजी की कृपा बिना श्री रामजी की प्रभुता नहीं जानी जाती,॥3॥

Chaupai 4 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

जानें बिनु न होइ परतीती। बिनु परतीति होइ नहिं प्रीती॥
प्रीति बिना नहिं भगति दिढ़ाई। जिमि खगपति जल कै चिकनाई॥4॥

English Meaning

…Without knowledge of the Supreme Lord, faith cannot arise, and without faith, love cannot blossom. Just as the natural fluidity of water allows it to flow, so too is love essential for steadfast and unwavering devotion, O’ King of Birds…

Hindi Meaning

प्रभुता जाने बिना उन पर विश्वास नहीं जमता, विश्वास के बिना प्रीति नहीं होती और प्रीति बिना भक्ति वैसे ही दृढ़ नहीं होती जैसे हे पक्षीराज! जल की चिकनाई ठहरती नहीं॥4॥

Soratha 0 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* बिनु गुर होइ कि ग्यान ग्यान कि होइ बिराग बिनु।
गावहिं बेद पुरान सुख कि लहिअ हरि भगति बिनु॥89क॥

English Meaning

…Is it possible to attain spiritual knowledge without a Guru? Can wisdom arise without dispassion? The Vedas and the Puranas proclaim that without devotion to Lord Hari, one can never experience true and lasting happiness…

Hindi Meaning

गुरु के बिना कहीं ज्ञान हो सकता है? अथवा वैराग्य के बिना कहीं ज्ञान हो सकता है? इसी तरह वेद और पुराण कहते हैं कि श्री हरि की भक्ति के बिना क्या सुख मिल सकता है?॥89क॥

Soratha 0 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

कोउ बिश्राम कि पाव तात सहज संतोष बिनु।
चलै कि जल बिनु नाव कोटि जतन पचि पचि मरिअ॥89ख॥

English Meaning

…Can one ever attain peace without natural contentment, O’ Dear one? No matter how many efforts are made or how intensely one struggles, can a boat ever move without water?…

Hindi Meaning

हे तात! स्वाभाविक संतोष के बिना क्या कोई शांति पा सकता है? (चाहे) करोड़ों उपाय करके पच-पच मारिए, (फिर भी) क्या कभी जल के बिना नाव चल सकती है?॥89ख॥

Chaupai 1 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* बिनु संतोष न काम नसाहीं। काम अछत सुख सपनेहुँ नाहीं॥
राम भजन बिनु मिटहिं कि कामा। थल बिहीन तरु कबहुँ कि जामा॥1॥

English Meaning

…Without contentment, desires are never destroyed, and while desires remain, one cannot find happiness even in a dream. Can desires ever truly be extinguished without devotion to Lord Ram? Can a tree ever take root or grow without soil?…

Hindi Meaning

संतोष के बिना कामना का नाश नहीं होता और कामनाओं के रहते स्वप्न में भी सुख नहीं हो सकता और श्री राम के भजन बिना कामनाएँ कहीं मिट सकती हैं? बिना धरती के भी कहीं पेड़ उग सकता है?॥1॥

Chaupai 2 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

बिनु बिग्यान कि समता आवइ। कोउ अवकास कि नभ बिनु पावइ॥
श्रद्धा बिना धर्म नहिं होई। बिनु महि गंध कि पावइ कोई॥2॥

English Meaning

…Can even-mindedness arise without true spiritual knowledge? Can any sense of space exist without the sky itself? Without reverence, can righteousness ever be practised? And without the Earth element, can fragrance ever exist?…

Hindi Meaning

विज्ञान (तत्त्वज्ञान) के बिना क्या समभाव आ सकता है? आकाश के बिना क्या कोई अवकाश (पोल) पा सकता है? श्रद्धा के बिना धर्म (का आचरण) नहीं होता। क्या पृथ्वी तत्त्व के बिना कोई गंध पा सकता है?॥2॥

Chaupai 3 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

बिनु तप तेज कि कर बिस्तारा। जल बिनु रस कि होइ संसारा॥
सील कि मिल बिनु बुध सेवकाई। जिमि बिनु तेज न रूप गोसाँई॥3॥

English Meaning

…Can one’s glory spread without austere penance? Can there be any taste in this world without water? Can modesty arise without serving the wise? Just as beauty cannot manifest without the subtle essence of fire element, O’ Master…

Hindi Meaning

तप के बिना क्या तेज फैल सकता है? जल-तत्त्व के बिना संसार में क्या रस हो सकता है? पंडितजनों की सेवा बिना क्या शील (सदाचार) प्राप्त हो सकता है? हे गोसाईं! जैसे बिना तेज (अग्नि-तत्त्व) के रूप नहीं मिलता॥3॥

Chaupai 4 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

निज सुख बिनु मन होइ कि थीरा। परस कि होइ बिहीन समीरा॥
कवनिउ सिद्धि कि बिनु बिस्वासा। बिनु हरि भजन न भव भय नासा॥4॥

English Meaning

…Can a person remain calm at heart without inner peace? Can there be any sensation of touch without air? Can there be true success without faith? In the same way, without devotion to Lord Hari, one can never break free from the cycle of mundane existence…

Hindi Meaning

निज-सुख (आत्मानंद) के बिना क्या मन स्थिर हो सकता है? वायु-तत्त्व के बिना क्या स्पर्श हो सकता है? क्या विश्वास के बिना कोई भी सिद्धि हो सकती है? इसी प्रकार श्री हरि के भजन बिना जन्म-मृत्यु के भय का नाश नहीं होता॥4॥

Doha 0 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* बिनु बिस्वास भगति नहिं तेहि बिनु द्रवहिं न रामु।
राम कृपा बिनु सपनेहुँ जीव न लह बिश्रामु॥90क॥

English Meaning

…Without unwavering faith, there is no devotion, and without devotion, the heart of Lord Ram will never melt. Without His mercy, one cannot find peace, not even in a dream…

Hindi Meaning

बिना विश्वास के भक्ति नहीं होती, भक्ति के बिना श्री रामजी पिघलते (ढरते) नहीं और श्री रामजी की कृपा के बिना जीव स्वप्न में भी शांति नहीं पाता॥90क॥

Soratha 0 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* अस बिचारि मतिधीर तजि कुतर्क संसय सकल।
भजहु राम रघुबीर करुनाकर सुंदर सुखद॥90ख॥

English Meaning

…Realize this truth within your heart, O’ Calm-minded one, renounce all misleading arguments, and worship Shri Ram, for Shri Raghuveer is an abode of mercy, filled with grace and charm, and a source of delight for all…

Hindi Meaning

हे धीरबुद्धि! ऐसा विचारकर संपूर्ण कुतर्कों और संदेहों को छोड़कर करुणा की खान सुंदर और सुख देने वाले श्री रघुवीर का भजन कीजिए॥90ख॥

Chaupai 1 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

निज मति सरिस नाथ मैं गाई। प्रभु प्रताप महिमा खगराई॥
कहेउँ न कछु करि जुगुति बिसेषी। यह सब मैं निज नयनन्हि देखी॥1॥

English Meaning

…O’ Master, I have sung to you the greatness of the Lord’s glory, O’ King of Birds. I have added nothing of my own; all this I have witnessed with my own eyes…

Hindi Meaning

हे पक्षीराज! हे नाथ! मैंने अपनी बुद्धि के अनुसार प्रभु के प्रताप और महिमा का गान किया। मैंने इसमें कोई बात युक्ति से बढ़ाकर नहीं कही है। यह सब अपनी आँखों देखी कही है॥1॥

Chaupai 2 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

महिमा नाम रूप गुन गाथा। सकल अमित अनंत रघुनाथा॥
निज निज मति मुनि हरि गुन गावहिं। निगम सेष सिव पार न पावहिं॥2॥

English Meaning

…The glory, name, virtues, and divine tales of Lord Raghunath are boundless and endless, for the Lord Himself is infinite. The Sages have sung of Lord Ram’s virtues according to the measure of their own understanding. Even the Vedas, Sheshnag ji, the Lord of Serpents, and Lord Shiv cannot reach the end of describing His virtues, nor can Lord Shiv fully capture their limitless extent…

Hindi Meaning

श्री रघुनाथजी की महिमा, नाम, रूप और गुणों की कथा सभी अपार एवं अनंत हैं तथा श्री रघुनाथजी स्वयं भी अनंत हैं। मुनिगण अपनी-अपनी बुद्धि के अनुसार श्री हरि के गुण गाते हैं। वेद, शेष और शिवजी भी उनका पार नहीं पाते॥2॥

Chaupai 3 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

तुम्हहि आदि खग मसक प्रजंता। नभ उड़ाहिं नहिं पावहिं अंता॥
तिमि रघुपति महिमा अवगाहा। तात कबहुँ कोउ पाव कि थाहा॥3॥

English Meaning

…You and all other birds, down to the tiniest mosquito, may fly across the sky, yet none can reach its farthest end. In the same way, the glory of Lord Raghupati is unfathomable, O’ Dear one, for no one has ever been able to measure its boundless vastness…

Hindi Meaning

आप से लेकर मच्छरपर्यन्त सभी छोटे-बड़े जीव आकाश में उड़ते हैं, किंतु आकाश का अंत कोई नहीं पाता। इसी प्रकार हे तात! श्री रघुनाजी की महिमा भी अथाह है। क्या कभी कोई उसकी थाह पा सकता है?॥3॥

Chaupai 4 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

रामु काम सत कोटि सुभग तन। दुर्गा कोटि अमित अरि मर्दन॥
सक्र कोटि सत सरिस बिलासा। नभ सत कोटि अमित अवकासा॥4॥

English Meaning

…Lord Ram’s form possesses the beauty of countless millions of Cupids, while His might to subdue and destroy enemies equals that of innumerable Goddess Durgas. His divine splendour and sovereign grace rival those of millions of Indras, and within Him lies an immeasurable and infinite expanse, as vast as countless millions of skies, offering limitless space beyond all measure…

Hindi Meaning

श्री रामजी का अरबों कामदेवों के समान सुंदर शरीर है। वे अनंत कोटि दुर्गाओं के समान शत्रुनाशक हैं। अरबों इंद्रों के समान उनका विलास (ऐश्वर्य) है। अरबों आकाशों के समान उनमें अनंत अवकाश (स्थान) है॥4॥

Doha 0 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* मरुत कोटि सत बिपुल बल रबि सत कोटि प्रकास।
ससि सत कोटि सुसीतल समन सकल भव त्रास॥91क॥

English Meaning

…He possesses the strength of countless winds and the radiance of billions of Suns. He bestows the soothing calm of billions of Moons and dispels the fear of the endless cycles of birth and death…

Hindi Meaning

अरबों पवन के समान उनमें महान्‌ बल है और अरबों सूर्यों के समान प्रकाश है। अरबों चंद्रमाओं के समान वे शीतल और संसार के समस्त भयों का नाश करने वाले हैं॥91क॥

Doha 0 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

काल कोटि सत सरिस अति दुस्तर दुर्ग दुरंत।
धूमकेतु सत कोटि सम दुराधरष भगवंत॥91ख॥

English Meaning

…Lord Ram is as formidable, insurmountable, and utterly unconquerable as countless millions of Kaals, the inexorable cosmic principle of Time and dissolution, impossible to cross or overcome. He is supremely powerful and irresistible, like hundreds of millions of blazing comets…

Hindi Meaning

अरबों कालों के समान वे अत्यंत दुस्तर, दुर्गम और दुरंत हैं। वे भगवान्‌ अरबों धूमकेतुओं (पुच्छल तारों) के समान अत्यंत प्रबल हैं॥91ख॥

Chaupai 1 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* प्रभु अगाध सत कोटि पताला। समन कोटि सत सरिस कराला॥
तीरथ अमित कोटि सम पावन। नाम अखिल अघ पूग नसावन॥1॥

English Meaning

…The Lord is unfathomable, deeper than hundreds of millions of subterranean realms. He is as fearsome as hundreds of millions of Samans (Yamraj, the personified Lord of Death). He is as purifying as innumerable millions of sacred pilgrimage sites, and His name annihilates the entire mass of accumulated sins…

Hindi Meaning

अरबों पातालों के समान प्रभु अथाह हैं। अरबों यमराजों के समान भयानक हैं। अनंतकोटि तीर्थों के समान वे पवित्र करने वाले हैं। उनका नाम संपूर्ण पापसमूह का नाश करने वाला है॥1॥

Chaupai 2 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

हिमगिरि कोटि अचल रघुबीरा। सिंधु कोटि सत सम गंभीरा॥
कामधेनु सत कोटि समाना। सकल काम दायक भगवाना॥2॥

English Meaning

…Lord Raghuveer is as steadfast as millions of Himalayas and as unfathomably profound as billions of seas. Like billions of Kaamdhenu celestial cows, He fulfills all desires…

Hindi Meaning

श्री रघुवीर करो़ड़ों हिमालयों के समान अचल (स्थिर) हैं और अरबों समुद्रों के समान गहरे हैं। भगवान्‌ अरबों कामधेनुओं के समान सब कामनाओं (इच्छित पदार्थों) के देने वाले हैं॥2॥

Chaupai 3 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

सारद कोटि अमित चतुराई। बिधि सत कोटि सृष्टि निपुनाई॥
बिष्नु कोटि सम पालन कर्ता। रुद्र कोटि सत सम संहर्ता॥3॥

English Meaning

…The Lord is as intelligent as countless millions of Goddess Saraswatis and as supremely skilled in creation as billions of Lord Brahmas. He nurtures and sustains like billions of Lord Vishnus and dissolves creation like billions of Lord Shivs…

Hindi Meaning

उनमें अनंतकोटि सरस्वतियों के समान चतुरता है। अरबों ब्रह्माओं के समान सृष्टि रचना की निपुणता है। वे करोड़ों विष्णुओं के समान पालन करने वाले और अरबों रुद्रों के समान संहार करने वाले हैं॥3॥

Chaupai 4 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

धनद कोटि सत सम धनवाना। माया कोटि प्रपंच निधाना॥
भार धरन सत कोटि अहीसा। निरवधि निरुपम प्रभु जगदीसा॥4॥

English Meaning

…He is as wealthy as millions of Kubers, the Demigod of Wealth, and as capable of creating material Universes as millions of Mayas (the illusory energy). He bears the weight of countless Universes like billions of Lord Sheshnags. Thus, the Lord Ram is limitless, incomparable, and the sovereign master of the entire Universe…

Hindi Meaning

वे अरबों कुबेरों के समान धनवान्‌ और करोड़ों मायाओं के समान सृष्टि के खजाने हैं। बोझ उठाने में वे अरबों शेषों के समान हैं। (अधिक क्या) जगदीश्वर प्रभु श्री रामजी (सभी बातों में) सीमारहित और उपमारहित हैं॥4॥

Chhand 1 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

छंद :
* निरुपम न उपमा आन राम समान रामु निगम कहै।
जिमि कोटि सत खद्योत सम रबि कहत अति लघुता लहै॥
एहि भाँति निज निज मति बिलास मुनीस हरिहि बखानहीं।
प्रभु भाव गाहक अति कृपाल सप्रेम सुनि सुख मानहीं॥

English Meaning

…The Vedas proclaim that Lord Ram is beyond comparison, unparalleled, and without an equal, for the only one like Lord Ram is Lord Ram Himself. Just as it would be futile to compare millions of fireflies to the mighty Sun, so too is any attempt to fully encompass His greatness. Even the wisest Sages, employing the utmost reach of their intellect, strive in this same way to describe the glory of Lord Hari. Yet Lord Ram, in His infinite compassion, lovingly accepts the heartfelt devotion of His devotees, taking delight in the sincerity and love with which they approach Him…

Hindi Meaning

श्री रामजी उपमारहित हैं, उनकी कोई दूसरी उपमा है ही नहीं। श्री राम के समान श्री राम ही हैं, ऐसा वेद कहते हैं। जैसे अरबों जुगनुओं के समान कहने से सूर्य। (प्रशंसा को नहीं वरन) अत्यंत लघुता को ही प्राप्त होता है (सूर्य की निंदा ही होती है)। इसी प्रकार अपनी-अपनी बुद्धि के विकास के अनुसार मुनीश्वर श्री हरि का वर्णन करते हैं, किंतु प्रभु भक्तों के भावमात्र को ग्रहण करने वाले और अत्यंत कपालु हैं। वे उस वर्णन को प्रेमसहित सुनकर सुख मानते हैं।

Doha 0 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* रामु अमित गुन सागर थाह कि पावइ कोइ।
संतन्ह सन जस किछु सुनेउँ तुम्हहि सुनायउँ सोइ॥92क॥

English Meaning

…Lord Ram is an ocean of countless virtues, who can ever fathom its depth? Whatever I have heard from the Sages about Shri Ram, I have shared with you, O’ Garud ji…

Hindi Meaning

श्री रामजी अपार गुणों के समुद्र हैं, क्या उनकी कोई थाह पा सकता है? संतों से मैंने जैसा कुछ सुना था, वही आपको सुनाया॥92क॥

Soratha 0 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* भाव बस्य भगवान सुख निधान करुना भवन।
तजि ममता मद मान भजिअ सदा सीता रवन॥92ख॥

English Meaning

…The Lord, who is an ocean of bliss and an abode of compassion, is won over by sincere devotion. Therefore, one should renounce all worldly attachments, false pride, and ego, and wholeheartedly worship the Lord of Sita ji.”

Hindi Meaning

सुख के भंडार, करुणाधाम भगवा्‌न भाव (प्रेम) के वश हैं। (अतएव) ममता, मद और मान को छोड़कर सदा श्री जानकीनाथजी का ही भजन करना चाहिए॥92ख॥

Chaupai 1 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* सुनि भुसुंडि के बचन सुहाए। हरषित खगपति पंख फुलाए॥
नयन नीर मन अति हरषाना। श्रीरघुपति प्रताप उर आना॥1॥

English Meaning

Hearing the charming words of Kak Bhushundi ji, the King of Birds fluffed his wings, tears of love welling up in his eyes. Filled with immense joy, he invoked the glory of Lord Ram within his heart.

Hindi Meaning

भुशुण्डिजी के सुंदर वचन सुनकर पक्षीराज ने हर्षित होकर अपने पंख फुला लिए। उनके नेत्रों में (प्रेमानंद के आँसुओं का) जल आ गया और मन अत्यंत हर्षित हो गया। उन्होंने श्री रघुनाथजी का प्रताप हृदय में धारण किया॥1॥

Chaupai 2 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

पाछिल मोह समुझि पछिताना। ब्रह्म अनादि मनुज करि माना॥
पुनि पुनि काग चरन सिरु नावा। जानि राम सम प्रेम बढ़ावा॥2॥

English Meaning

Recalling his past infatuation, he felt deep remorse for once mistaking the Supreme Lord for an ordinary human being. He bowed again and again at the feet of Kak Bhushundi ji, cherishing him all the more, recognizing him as one as dear to him as Shri Ram Himself.

Hindi Meaning

वे अपने पिछले मोह को समझकर (याद करके) पछताने लगे कि मैंने अनादि ब्रह्म को मनुष्य करके माना। गरुड़जी ने बार-बार काकभुशुण्डिजी के चरणों पर सिर नवाया और उन्हें श्री रामजी के ही समान जानकर प्रेम बढ़ाया॥2॥

Chaupai 3 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

गुर बिनु भव निध तरइ न कोई। जौं बिरंचि संकर सम होई॥
संसय सर्प ग्रसेउ मोहि ताता। दुखद लहरि कुतर्क बहु ब्राता॥3॥

English Meaning

Without a spiritual Guru, no one can cross the ocean of mundane existence, not even one as exalted as Lord Brahma or Lord Shiv. Garud ji said, “O’ Lord, the serpent of doubt had devoured me, and countless waves of sorrow, taking the form of false arguments, were surging within my heart…

Hindi Meaning

गुरु के बिना कोई भवसागर नहीं तर सकता, चाहे वह ब्रह्माजी और शंकरजी के समान ही क्यों न हो। (गरुड़जी ने कहा-) हे तात! मुझे संदेह रूपी सर्प ने डस लिया था और (साँप के डसने पर जैसे विष चढ़ने से लहरें आती हैं वैसे ही) बहुत सी कुतर्क रूपी दुःख देने वाली लहरें आ रही थीं॥3॥

Chaupai 4 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

तव सरूप गारुड़ि रघुनायक। मोहि जिआयउ जन सुखदायक॥
तव प्रसाद मम मोह नसाना। राम रहस्य अनूपम जाना॥4॥

English Meaning

…But Shri Ram, the delight of His devotees, has saved me by sending me to the one who removes the venom of serpents. By your grace, my infatuation has vanished, and I have come to understand the incomparable divine secrets of Lord Ram.”

Hindi Meaning

आपके स्वरूप रूपी गारुड़ी (साँप का विष उतारने वाले) के द्वारा भक्तों को सुख देने वाले श्री रघुनाथजी ने मुझे जिला लिया। आपकी कृपा से मेरा मोह नाश हो गया और मैंने श्री रामजी का अनुपम रहस्य जाना॥4॥

Doha 0 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

*ताहि प्रसंसि बिबिधि बिधि सीस नाइ कर जोरि।
बचन बिनीत सप्रेम मृदु बोलेउ गरुड़ बहोरि॥93क॥

English Meaning

After extolling Kak Bhushundi ji in numerous ways, Garud ji bowed his head, folded his wings in reverence, and spoke with the utmost humility in sweet and gentle words,…

Hindi Meaning

उनकी (भुशुण्डिजी की) बहुत प्रकार से प्रशंसा करके, सिर नवाकर और हाथ जोड़कर फिर गरुड़जी प्रेमपूर्वक विनम्र और कोमल वचन बोले-॥93क॥

Doha 0 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

प्रभु अपने अबिबेक ते बूझउँ स्वामी तोहि।
कृपासिंधु सादर कहहु जानि दास निज मोहि॥93ख॥

English Meaning

…”Lord, I ask this out of my ignorance, O’ Master, O’ Ocean of mercy, please enlighten me, considering me to be your humble servant…

Hindi Meaning

हे प्रभो! हे स्वामी! मैं अपने अविवेक के कारण आपसे पूछता हूँ। हे कृपा के समुद्र! मुझे अपना ‘निज दास’ जानकर आदरपूर्वक (विचारपूर्वक) मेरे प्रश्न का उत्तर कहिए॥93ख॥

Chaupai 1 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* तुम्ह सर्बग्य तग्य तम पारा। सुमति सुसील सरल आचारा॥
ग्यान बिरति बिग्यान निवासा। रघुनायक के तुम्ह प्रिय दासा॥1॥

English Meaning

…You are all-knowing, a knower of the Supreme Truth, beyond the darkness of material nature, a vast reservoir of spiritual wisdom, gentle and simple in temperament, a treasure of knowledge and detachment, and an abode of divine wisdom. Above all, you are the cherished servant of Lord Raghunath…

Hindi Meaning

आप सब कुछ जानने वाले हैं, तत्त्व के ज्ञाता हैं, अंधकार (माया) से परे, उत्तम बुद्धि से युक्त, सुशील, सरल आचरण वाले, ज्ञान, वैराग्य और विज्ञान के धाम और श्री रघुनाथजी के प्रिय दास हैं॥1॥

Chaupai 2 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

कारन कवन देह यह पाई। तात सकल मोहि कहहु बुझाई॥
राम चरित सुर सुंदर स्वामी। पायहु कहाँ कहहु नभगामी॥2॥

English Meaning

…For what reason did you assume the form of a crow, dear Master? Please explain this to me in detail. Also, tell me where you heard of the divine and beautiful exploits of Lord Ram. Share everything with me, O’ Sky traveller…

Hindi Meaning

आपने यह काक शरीर किस कारण से पाया? हे तात! सब समझाकर मुझसे कहिए। हे स्वामी! हे आकाशगामी! यह सुंदर रामचरित मानस आपने कहाँ पाया, सो कहिए॥2॥

Chaupai 3 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

नाथ सुना मैं अस सिव पाहीं। महा प्रलयहुँ नास तव नाहीं॥
मुधा बचन नहिं ईस्वर कहई। सोउ मोरें मन संसय अहई॥3॥

English Meaning

…O’ Master, I have heard from Lord Shiv Himself that you do not perish even during the great universal dissolution. Since the words of Lord Shiv can never be untrue, my heart is therefore filled with wonder and awe…

Hindi Meaning

हे नाथ! मैंने शिवजी से ऐसा सुना है कि महाप्रलय में भी आपका नाश नहीं होता और ईश्वर (शिवजी) कभी मिथ्या वचन कहते नहीं। वह भी मेरे मन में संदेह है॥3॥

Chaupai 4 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

अग जग जीव नाग नर देवा। नाथ सकल जगु काल कलेवा॥
अंड कटाह अमित लयकारी। कालु सदा दुरतिक्रम भारी॥4॥

English Meaning

…O’ Lord, the entire Universe, with all its animate and inanimate beings, including serpents, humans, and Demigods, becomes food for Death. The countless egg-shaped Universes are perishable, while the spirit of Time is ever mighty and inescapable…

Hindi Meaning

(क्योंकि) हे नाथ! नाग, मनुष्य, देवता आदि चर-अचर जीव तथा यह सारा जगत्‌ काल का कलेवा है। असंख्य ब्रह्मांडों का नाश करने वाला काल सदा बड़ा ही अनिवार्य है॥4॥

Soratha 0 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* तुम्हहि न ब्यापत काल अति कराल कारन कवन।
मोहि सो कहहु कृपाल ग्यान प्रभाव कि जोग बल॥94क॥

English Meaning

…How is it, then, that even the most formidable Death holds no power over you? Tell me, O’ Merciful one, is this due to the might of your spiritual knowledge, or the power of your yogic penance?…

Hindi Meaning

(ऐसा वह) अत्यंत भयंकर काल आपको नहीं व्यापता (आप पर प्रभाव नहीं दिखलाता) इसका क्या कारण है? हे कृपालु मुझे कहिए, यह ज्ञान का प्रभाव है या योग का बल है?॥94क॥

Doha 0 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* प्रभु तव आश्रम आएँ मोर मोह भ्रम भाग।
कारन कवन सो नाथ सब कहहु सहित अनुराग॥94ख॥

English Meaning

…Lord, the very moment I entered your hermitage, all my delusions vanished. What is the reason for this, O’ Master? Please explain it to me with compassion and love.”

Hindi Meaning

हे प्रभो! आपके आश्रम में आते ही मेरा मोह और भ्रम भाग गया। इसका क्या कारण है? हे नाथ! यह सब प्रेम सहित कहिए॥94ख॥

Chaupai 1 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* गरुड़ गिरा सुनि हरषेउ कागा। बोलेउ उमा परम अनुरागा॥
धन्य धन्य तव मति उरगारी। प्रस्न तुम्हारि मोहि अति प्यारी॥1॥

English Meaning

Lord Shiv said to Parvati ji, “O’ Uma, upon hearing Garud’s humble plea, Kak Bhushundi was filled with deep joy.” With great affection he replied, “Blessed indeed is your intellect, O’ Enemy of Serpents, your questions gladden my heart and bring me profound delight….

Hindi Meaning

हे उमा! गरुड़जी की वाणी सुनकर काकभुशुण्डिजी हर्षित हुए और परम प्रेम से बोले- हे सर्पों के शत्रु! आपकी बुद्धि धन्य है धन्य है! आपके प्रश्न मुझे बहुत ही प्यारे लगे॥1॥

Chaupai 2 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

सुनि तव प्रश्न सप्रेम सुहाई। बहुत जनम कै सुधि मोहि आई॥
सब निज कथा कहउँ मैं गाई। तात सुनहु सादर मन लाई॥2॥

English Meaning

…Hearing your beautiful and lovingly framed questions has revived memories of many past births. I shall now narrate all those accounts to you, O’ Dear one, so listen to them attentively and with the utmost reverence…

Hindi Meaning

आपके प्रेमयुक्त सुंदर प्रश्न सुनकर मुझे अपने बहुत जन्मों की याद आ गई। मैं अपनी सब कथा विस्तार से कहता हूँ। हे तात! आदर सहित मन लगाकर सुनिए॥2॥

Chaupai 3 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

जप तप मख सम दम ब्रत दाना। बिरति बिबेक जोग बिग्याना॥
सब कर फल रघुपति पद प्रेमा। तेहि बिनु कोउ न पावइ छेमा॥3॥

English Meaning

…The ultimate fruit of all chanting, penance, sacrifice, self-control, fasting, charity, dispassion, discernment, yoga, and spiritual knowledge is the attainment of devotion at the lotus feet of Lord Raghupati. Without this, no one can ever attain lasting peace and true well-being…

Hindi Meaning

अनेक जप, तप, यज्ञ, शम (मन को रोकना), दम (इंद्रियों को रोकना), व्रत, दान, वैराग्य, विवेक, योग, विज्ञान आदि सबका फल श्री रघुनाथजी के चरणों में प्रेम होना है। इसके बिना कोई कल्याण नहीं पा सकता॥3॥

Chaupai 4 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

एहिं तन राम भगति मैं पाई। ताते मोहि ममता अधिकाई॥
जेहि तें कछु निज स्वारथ होई। तेहि पर ममता कर सब कोई॥4॥

English Meaning

…It was in this very body of a crow that I was blessed with devotion to Lord Ram, and for this reason it has become exceedingly dear to me. It is but natural that whatever is connected with one’s deepest, most cherished interest, becomes the most beloved…

Hindi Meaning

मैंने इसी शरीर से श्री रामजी की भक्ति प्राप्त की है। इसी से इस पर मेरी ममता अधिक है। जिससे अपना कुछ स्वार्थ होता है, उस पर सभी कोई प्रेम करते हैं॥4॥

Soratha 0 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* पन्नगारि असि नीति श्रुति संमत सज्जन कहहिं।
अति नीचहु सन प्रीति करिअ जानि निज परम हित॥95क॥

English Meaning

…O’ Devourer of Serpents, the doctrine sanctioned by the Vedas and affirmed by all saintly beings declares that one should extend affection even to the lowliest of creatures, if one recognizes it as one’s greatest well-wisher…

Hindi Meaning

हे गरुड़जी! वेदों में मानी हुई ऐसी नीति है और सज्जन भी कहते हैं कि अपना परम हित जानकर अत्यंत नीच से भी प्रेम करना चाहिए॥95क॥

Soratha 0 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

पाट कीट तें होइ तेहि तें पाटंबर रुचिर।
कृमि पालइ सबु कोइ परम अपावन प्रान सम॥95ख॥

English Meaning

…From the silkworm comes exquisite silk cloth. Though the silkworm itself is regarded as extremely impure, people still nurture it with the utmost care, cherishing it as if it were their very life…

Hindi Meaning

रेशम कीड़े से होता है, उससे सुंदर रेशमी वस्त्र बनते हैं। इसी से उस परम अपवित्र कीड़े को भी सब कोई प्राणों के समान पालते हैं॥95ख॥

Chaupai 1 काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji

* स्वारथ साँच जीव कहुँ एहा। मन क्रम बचन राम पद नेहा॥
सोइ पावन सोइ सुभग सरीरा। जो तनु पाइ भजिअ रघुबीरा॥1॥

English Meaning

…The true self-interest of every being lies in cultivating unwavering love for the feet of Lord Ram through thought, word, and deed. Only that body is truly sacred and beautiful in which one is able to worship Lord Raghuveer…

Hindi Meaning

जीव के लिए सच्चा स्वार्थ यही है कि मन, वचन और कर्म से श्री रामजी के चरणों में प्रेम हो। वही शरीर पवित्र और सुंदर है जिस शरीर को पाकर श्री रघुवीर का भजन किया जाए॥1॥