Day 29 of Maas Parayan Reading program Day 29 / 30
प्रगट चारि पद धर्म के कलि महुँ एक प्रधान।
जेन केन बिधि दीन्हें दान करइ कल्यान॥103ख॥
…Righteousness rests upon four pillars, Truth, Compassion, Penance, and Charity, of which Charity is foremost in Kaliyug. Practicing charity in any form leads to spiritual upliftment…
धर्म के चार चरण (सत्य, दया, तप और दान) प्रसिद्ध हैं, जिनमें से कलि में एक (दान रूपी) चरण ही प्रधान है। जिस किसी प्रकार से भी दिए जाने पर दान कल्याण ही करता है॥103ख॥
* नित जुग धर्म होहिं सब केरे। हृदयँ राम माया के प्रेरे॥
सुद्ध सत्व समता बिग्याना। कृत प्रभाव प्रसन्न मन जाना॥1॥
…Inspired by the divine Maya of Lord Ram, the seeds of righteousness dwell within every heart in all ages. The presence of sacred virtues, perfect equanimity, spiritual wisdom, and an ever-blissful heart are the defining hallmarks of Satya Yug…
श्री रामजी की माया से प्रेरित होकर सबके हृदयों में सभी युगों के धर्म नित्य होते रहते हैं। शुद्ध सत्त्वगुण, समता, विज्ञान और मन का प्रसन्न होना, इसे सत्ययुग का प्रभाव जानें॥1॥
सत्व बहुत रज कछु रति कर्मा। सब बिधि सुख त्रेता कर धर्मा॥
बहु रज स्वल्प सत्व कछु तामस। द्वापर धर्म हरष भय मानस॥2॥
…An abundance of the mode of goodness, a touch of passion, a strong inclination toward action, and diverse forms of happiness characterize Treta Yug. Dwapar Yug is marked by the predominance of the mode of passion, accompanied by a measure of goodness and a trace of ignorance, giving rise to mixed feelings of joy and fear within the heart…
सत्त्वगुण अधिक हो, कुछ रजोगुण हो, कर्मों में प्रीति हो, सब प्रकार से सुख हो, यह त्रेता का धर्म है। रजोगुण बहुत हो, सत्त्वगुण बहुत ही थोड़ा हो, कुछ तमोगुण हो, मन में हर्ष और भय हो, यह द्वापर का धर्म है॥2॥
तामस बहुत रजोगुन थोरा। कलि प्रभाव बिरोध चहुँ ओरा॥
बुध जुग धर्म जानि मन माहीं। तजि अधर्म रति धर्म कराहीं॥3॥
…In Kaliyug, the mode of ignorance predominates, with a lesser presence of the mode of passion. Its influence spreads an atmosphere of hostility everywhere. The wise, discerning the qualities of each era, renounce wrongful deeds and steadfastly embrace acts of righteousness…
तमोगुण बहुत हो, रजोगुण थोड़ा हो, चारों ओर वैर-विरोध हो, यह कलियुग का प्रभाव है। पंडित लोग युगों के धर्म को मन में ज्ञान (पहचान) कर, अधर्म छोड़कर धर्म में प्रीति करते हैं॥3॥
काल धर्म नहिं ब्यापहिं ताही। रघुपति चरन प्रीति अति जाही॥
नट कृत बिकट कपट खगराया। नट सेवकहि न ब्यापइ माया॥4॥
…Those whose love for the feet of Lord Raghupati is supremely deep are not affected by the law of time or the three modes of nature (goodness, passion, ignorance). O’ King of Birds, the deceptive feats performed by a juggler appear exceedingly baffling and overpowering to those who merely watch, yet that same illusion never ensnares the juggler’s own servant, for he knows the truth behind the display…
जिसका श्री रघुनाथजी के चरणों में अत्यंत प्रेम है, उसको कालधर्म (युगधर्म) नहीं व्यापते। हे पक्षीराज! नट (बाजीगर) का किया हुआ कपट चरित्र (इंद्रजाल) देखने वालों के लिए बड़ा विकट (दुर्गम) होता है, पर नट के सेवक (जंभूरे) को उसकी माया नहीं व्यापती॥4॥
* हरि माया कृत दोष गुन बिनु हरि भजन न जाहिं।
भजिअ राम तजि काम सब अस बिचारि मन माहिं॥104क॥
…Good and evil, both creations of the Lord’s Maya, cannot be transcended without worshipping Lord Hari. Realizing this truth, one should renounce all material desires and wholeheartedly devote oneself to the worship of Lord Ram…
श्री हरि की माया के द्वारा रचे हुए दोष और गुण श्री हरि के भजन बिना नहीं जाते। मन में ऐसा विचार कर, सब कामनाओं को छोड़कर (निष्काम भाव से) श्री रामजी का भजन करना चाहिए॥104क॥
तेहिं कलिकाल बरष बहु बसेउँ अवध बिहगेस।
परेउ दुकाल बिपति बस तब मैं गयउँ बिदेस॥104ख॥
…Listen, O’ Master of Birds, during that Kaliyug I lived in Ayodhya for many years. Once, a severe famine struck the city, and compelled by hardship, I was forced to leave and go abroad…
हे पक्षीराज! उस कलिकाल में मैं बहुत वर्षों तक अयोध्या में रहा। एक बार वहाँ अकाल पड़ा, तब मैं विपत्ति का मारा विदेश चला गया॥104ख॥
* गयउँ उजेनी सुनु उरगारी। दीन मलीन दरिद्र दुखारी॥
गएँ काल कछु संपति पाई। तहँ पुनि करउँ संभु सेवकाई॥1॥
…Listen, O’ Enemy of Serpents. I went to Ujjain, weighed down by misery, sorrow, poverty, and affliction. In the course of time, I managed to acquire some wealth, and there I once again began to worship Lord Shiv…
हे सर्पों के शत्रु गरुड़जी! सुनिए, मैं दीन, मलिन (उदास), दरिद्र और दुःखी होकर उज्जैन गया। कुछ काल बीतने पर कुछ संपत्ति पाकर फिर मैं वहीं भगवान् शंकर की आराधना करने लगा॥1॥
बिप्र एक बैदिक सिव पूजा। करइ सदा तेहि काजु न दूजा॥
परम साधु परमारथ बिंदक। संभु उपासक नहिं हरि निंदक॥2॥
…There lived a Brahmin who devoted himself exclusively to the worship of Lord Shiv according to Vedic rites, with no other occupation. He was an exceptionally pious Sage, enlightened and a knower of the supreme truth, a devoted worshipper of Lord Shiv who never harboured even the slightest disrespect toward Lord Hari…
एक ब्राह्मण वेदविधि से सदा शिवजी की पूजा करते, उन्हें दूसरा कोई काम न था। वे परम साधु और परमार्थ के ज्ञाता थे, वे शंभु के उपासक थे, पर श्री हरि की निंदा करने वाले न थे॥2॥
तेहि सेवउँ मैं कपट समेता। द्विज दयाल अति नीति निकेता॥
बाहिज नम्र देखि मोहि साईं। बिप्र पढ़ाव पुत्र की नाईं॥3॥
…I served him with a heart full of deceit. That Brahmin was exceedingly compassionate, a true abode of righteousness and moral conduct. O’ Lord, seeing my outward humility, he took me to be sincere and instructed me with affection, teaching me as if I were his own son…
मैं कपटपूर्वक उनकी सेवा करता। ब्राह्मण बड़े ही दयालु और नीति के घर थे। हे स्वामी! बाहर से नम्र देखकर ब्राह्मण मुझे पुत्र की भाँति मानकर पढ़ाते थे॥3॥
संभु मंत्र मोहि द्विजबर दीन्हा। सुभ उपदेस बिबिधि बिधि कीन्हा॥
जपउँ मंत्र सिव मंदिर जाई। हृदयँ दंभ अहमिति अधिकाई॥4॥
…That noble Brahmin imparted to me a sacred mantra for the worship of Lord Shiv and offered me wise counsel in many ways. I would visit the temple and regularly chant Lord Shiv’s mantra, yet my heart remained filled with false pride and ego…
उन ब्राह्मण श्रेष्ठ ने मुझको शिवजी का मंत्र दिया और अनेकों प्रकार के शुभ उपदेश किए। मैं शिवजी के मंदिर में जाकर मंत्र जपता। मेरे हृदय में दंभ और अहंकार बढ़ गया॥4॥
* मैं खल मल संकुल मति नीच जाति बस मोह।
हरि जन द्विज देखें जरउँ करउँ बिष्नु कर द्रोह॥105क॥
…I was utterly wretched, impure in mind, sinful, of low birth, and consumed by delusion. Whenever I beheld a devotee of Lord Hari or a Brahmin, I burned with jealousy and harboured hostility toward Lord Vishnu…
मैं दुष्ट, नीच जाति और पापमयी मलिन बुद्धि वाला मोहवश श्री हरि के भक्तों और द्विजों को देखते ही जल उठता और विष्णु भगवान् से द्रोह करता था॥105क॥
* गुर नित मोहि प्रबोध दुखित देखि आचरन मम।
मोहि उपजइ अति क्रोध दंभिहि नीति कि भावई॥105ख॥
…My Guru imparted profound wisdom to me each day and grieved deeply at my disposition. Yet, upon hearing his words, I was only inflamed with anger. Can one who is consumed by pride ever truly value righteousness?…
गुरुजी मेरे आचरण देखकर दुखित थे। वे मुझे नित्य ही भली-भाँति समझाते, पर (मैं कुछ भी नहीं समझता), उलटे मुझे अत्यंत क्रोध उत्पन्न होता। दंभी को कभी नीति अच्छी लगती है?॥105ख॥
* एक बार गुर लीन्ह बोलाई। मोहि नीति बहु भाँति सिखाई॥
सिव सेवा कर फल सुत सोई। अबिरल भगति राम पद होई॥1॥
…Once my Guru called me near and instructed me in righteous conduct in every possible way. He said, “Son, the supreme fruit of worshipping Lord Shiv is the attainment of steadfast devotion to the lotus feet of Lord Ram…
एक बार गुरुजी ने मुझे बुला लिया और बहुत प्रकार से (परमार्थ) नीति की शिक्षा दी कि हे पुत्र! शिवजी की सेवा का फल यही है कि श्री रामजी के चरणों में प्रगाढ़ भक्ति हो॥1॥
रामहि भजहिं तात सिव धाता। नर पावँर कै केतिक बाता॥
जासु चरन अज सिव अनुरागी। तासु द्रोहँ सुख चहसि अभागी॥2॥
…O’ Son, even Lord Shiv and Lord Brahma worship Lord Ram. What, then, is the worth of a mere human being? His feet are adored by Lord Brahma and Lord Shiv alike, yet you, O’ Unfortunate one, seek happiness while harbouring animosity toward that very Lord Ram?”…
हे तात! शिवजी और ब्रह्माजी भी श्री रामजी को भजते हैं (फिर) नीच मनुष्य की तो बात ही कितनी है? ब्रह्माजी और शिवजी जिनके चरणों के प्रेमी हैं, अरे अभागे! उनसे द्रोह करके तू सुख चाहता है?॥2॥
हर कहुँ हरि सेवक गुर कहेऊ। सुनि खगनाथ हृदय मम दहेऊ॥
अधम जाति मैं बिद्या पाएँ। भयउँ जथा अहि दूध पिआएँ॥3॥
…“When I heard my Guru refer to Lord Shiv as a servant of Lord Hari, my heart burned with anguish, O’ King of Birds. I was a lowly being, and the little spiritual knowledge I had acquired only swelled my pride, like a serpent that becomes all the more venomous when fed with milk…
गुरुजी ने शिवजी को हरि का सेवक कहा। यह सुनकर हे पक्षीराज! मेरा हृदय जल उठा। नीच जाति का मैं विद्या पाकर ऐसा हो गया जैसे दूध पिलाने से साँप॥3॥
मानी कुटिल कुभाग्य कुजाती। गुर कर द्रोह करउँ दिनु राती॥
अति दयाल गुर स्वल्प न क्रोधा। पुनि पुनि मोहि सिखाव सुबोधा॥4॥
…I was egoistic, cunning, unfortunate, and base in nature, harbouring hostility toward my Guru day and night. Yet my Guru, exceedingly benevolent and compassionate, never lost his temper and continued to impart wisdom to me again and again…
अभिमानी, कुटिल, दुर्भाग्य और कुजाति मैं दिन-रात गुरुजी से द्रोह करता। गुरुजी अत्यंत दयालु थे, उनको थोड़ा सा भी क्रोध नहीं आता। (मेरे द्रोह करने पर भी) वे बार-बार मुझे उत्तम ज्ञान की ही शिक्षा देते थे॥4॥
जेहि ते नीच बड़ाई पावा। सो प्रथमहिं हति ताहि नसावा॥
धूम अनल संभव सुनु भाई। तेहि बुझाव घन पदवी पाई॥5॥
…A wretched person first seeks to harm and destroy the very person responsible for elevating him to honour. Listen, brother: smoke is born of fire, yet as it rises to the sky and gathers into clouds, it returns as rain and extinguishes the very fire that gave it birth…
नीच मनुष्य जिससे बड़ाई पाता है, वह सबसे पहले उसी को मारकर उसी का नाश करता है। हे भाई! सुनिए, आग से उत्पन्न हुआ धुआँ मेघ की पदवी पाकर उसी अग्नि को बुझा देता है॥5॥
रज मग परी निरादर रहई। सब कर पद प्रहार नित सहई॥
मरुत उड़ाव प्रथम तेहि भरई। पुनि नृप नयन किरीटन्हि परई॥6॥
…Dust lies upon the ground, enduring the indignity of being trampled underfoot each day. Yet when the wind lifts it, that very dust rises into the air, enters even the eyes of a King, and settles upon his crown…
धूल रास्ते में निरादर से पड़ी रहती है और सदा सब (राह चलने वालों) की लातों की मार सहती है। पर जब पवन उसे उड़ाता (ऊँचा उठाता) है, तो सबसे पहले वह उसी (पवन) को भर देती है और फिर राजाओं के नेत्रों और किरीटों (मुकुटों) पर पड़ती है॥6॥
सुनु खगपति अस समुझि प्रसंगा। बुध नहिं करहिं अधम कर संगा॥
कबि कोबिद गावहिं असि नीति। खल सन कलह न भल नहिं प्रीति॥7॥
…Listen, O’ King of Birds, learn from these examples that the wise should never associate with vile men. Poets and scholars have long affirmed this principle, neither friendship nor enmity with a wretched person ever leads to good…
हे पक्षीराज गरुड़जी! सुनिए, ऐसी बात समझकर बुद्धिमान, लोग अधम (नीच) का संग नहीं करते। कवि और पंडित ऐसी नीति कहते हैं कि दुष्ट से न कलह ही अच्छा है, न प्रेम ही॥7॥
उदासीन नित रहिअ गोसाईं। खल परिहरिअ स्वान की नाईं॥
मैं खल हृदयँ कपट कुटिलाई। गुर हित कहइ न मोहि सोहाई॥8॥
…O’ Master, one should always keep one’s distance from a wicked person, just as one would turn away from a vile stray dog. I was a wretched man, my heart steeped in deceit and cunning, and for that reason the wise counsel of my Guru found no place within me…
हे गोसाईं! उससे तो सदा उदासीन ही रहना चाहिए। दुष्ट को कुत्ते की तरह दूर से ही त्याग देना चाहिए। मैं दुष्ट था, हृदय में कपट और कुटिलता भरी थी, (इसलिए यद्यपि) गुरुजी हित की बात कहते थे, पर मुझे वह सुहाती न थी॥8॥
* एक बार हर मंदिर जपत रहेउँ सिव नाम।
गुर आयउ अभिमान तें उठि नहिं कीन्ह प्रनाम॥106क॥
…Once, as I sat in the temple of Lord Har (Shiv ji), chanting His sacred name, my Guru entered. Blinded by pride, I did not rise to greet him…
एक दिन मैं शिवजी के मंदिर में शिवनाम जप रहा था। उसी समय गुरुजी वहाँ आए, पर अभिमान के मारे मैंने उठकर उनको प्रणाम नहीं किया॥106क॥
सो दयाल नहिं कहेउ कछु उर न रोष लवलेस।
अति अघ गुर अपमानता सहि नहिं सके महेस॥106ख॥
…But my Guru was exceedingly compassionate; he spoke not a word and harboured not the slightest anger in his heart. Yet Lord Shiv could not tolerate my grievous sin…
गुरुजी दयालु थे, (मेरा दोष देखकर भी) उन्होंने कुछ नहीं कहा, उनके हृदय में लेशमात्र भी क्रोध नहीं हुआ। पर गुरु का अपमान बहुत बड़ा पाप है, अतः महादेवजी उसे नहीं सह सके॥106ख॥
* मंदिर माझ भई नभबानी। रे हतभाग्य अग्य अभिमानी॥
जद्यपि तव गुर के नहिं क्रोधा। अति कृपाल चित सम्यक बोधा॥1॥
…Then Lord Shiv’s divine voice resounded throughout the temple, proclaiming, “O’ Unfortunate wretch, dull-witted and swollen with pride! Though your Guru did not grow angry at your disrespect, for he is exceedingly compassionate and a fully enlightened Saint…
मंदिर में आकाशवाणी हुई कि अरे हतभाग्य! मूर्ख! अभिमानी! यद्यपि तेरे गुरु को क्रोध नहीं है, वे अत्यंत कृपालु चित्त के हैं और उन्हें (पूर्ण तथा) यथार्थ ज्ञान है,॥1॥
तदपि साप सठ दैहउँ तोही। नीति बिरोध सोहाइ न मोही॥
जौं नहिं दंड करौं खल तोरा। भ्रष्ट होइ श्रुतिमारग मोरा॥2॥
…Yet, O’ Fool, I shall pronounce a curse upon you. I do not tolerate the violation of righteous conduct. Wretch, if I fail to punish you, the sanctity of my Vedic laws will be undermined…
तो भी हे मूर्ख! तुझको मैं शाप दूँगा, (क्योंकि) नीति का विरोध मुझे अच्छा नहीं लगता। अरे दुष्ट! यदि मैं तुझे दण्ड न दूँ, तो मेरा वेदमार्ग ही भ्रष्ट हो जाए॥2॥
जे सठ गुर सन इरिषा करहीं। रौरव नरक कोटि जुग परहीं॥
त्रिजग जोनि पुनि धरहिं सरीरा। अयुत जन्म भरि पावहिं पीरा॥3॥
…Those fools who harbour jealousy toward their Gurus are condemned to suffer in dreadful Hells for millions of years. Thereafter, they take birth in lower forms of life, such as birds, insects, worms, and animals, enduring torment for ten thousand years in each successive existence…
जो मूर्ख गुरु से ईर्षा करते हैं, वे करोड़ों युगों तक रौरव नरक में पड़े रहते हैं। फिर (वहाँ से निकलकर) वे तिर्यक् (पशु, पक्षी आदि) योनियों में शरीर धारण करते हैं और दस हजार जन्मों तक दुःख पाते रहते हैं॥3॥
बैठि रहेसि अजगर इव पापी। सर्प होहि खल मल मति ब्यापी॥
महा बिटप कोटर महुँ जाई। रहु अधमाधम अधगति पाई॥4॥
…Since you sat there like a python, O’ Sinful one, I curse you to become a serpent. O’ Wretch, your mind stained with sin, you shall dwell in the hollow of a great tree, condemned to a degraded and impious existence in a lowly state of life.”
अरे पापी! तू गुरु के सामने अजगर की भाँति बैठा रहा। रे दुष्ट! तेरी बुद्धि पाप से ढँक गई है, (अतः) तू सर्प हो जा और अरे अधम से भी अधम! इस अधोगति (सर्प की नीची योनि) को पाकर किसी बड़े भारी पेड़ के खोखले में जाकर रह॥4॥
* हाहाकार कीन्ह गुर दारुन सुनि सिव साप।
कंपित मोहि बिलोकि अति उर उपजा परिताप॥107क॥
…Hearing Lord Shiv’s terrible curse, my Guru cried out in anguish. Seeing me trembling with fear, his heart was overwhelmed with sorrow…
शिवजी का भयानक शाप सुनकर गुरुजी ने हाहाकार किया। मुझे काँपता हुआ देखकर उनके हृदय में बड़ा संताप उत्पन्न हुआ॥107क॥
रुद्राष्टक
* करि दंडवत सप्रेम द्विज सिव सन्मुख कर जोरि।
बिनय करत गदगद स्वर समुझि घोर गति मोरि॥107ख॥
…Realizing the dreadful fate to which I had been cursed, the Brahmin lovingly prostrated himself before the Shivling (Lord Shiv), and with folded palms pleaded in a voice choked with emotion,…
प्रेम सहित दण्डवत् करके वे ब्राह्मण श्री शिवजी के सामने हाथ जोड़कर मेरी भयंकर गति (दण्ड) का विचार कर गदगद वाणी से विनती करने लगे-॥107ख॥
छंद :
* नमामीशमीशान निर्वाणरूपं। विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपं॥
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहं॥1॥
…”I bow to You, Lord Shiv, sovereign of all directions. You are the bestower of liberation, omnipresent, all-pervading, and all-powerful, embodying the very essence of the Vedas. Untouched by material nature, You abide in Your own eternal self. Transcending the three modes of nature (goodness, passion, and ignorance), You are free from material attributes yet adorned with divine qualities. Beyond all dualities and desires, You are the all-conscious Supreme Lord, manifesting the infinite expanse of the sky as Your garment. I worship You, O’ Lord Shiv…
हे मोक्षस्वरूप, विभु, व्यापक, ब्रह्म और वेदस्वरूप, ईशान दिशा के ईश्वर तथा सबके स्वामी श्री शिवजी मैं आपको नमस्कार करता हूँ। निजस्वरूप में स्थित (अर्थात् मायादिरहित), (मायिक) गुणों से रहित, भेदरहित, इच्छारहित, चेतन आकाश रूप एवं आकाश को ही वस्त्र रूप में धारण करने वाले दिगम्बर (अथवा आकाश को भी आच्छादित करने वाले) आपको मैं भजता हूँ॥1॥
निराकारमोंकारमूलं तुरीयं। गिरा ग्यान गोतीतमीशं गिरीशं॥
करालं महाकाल कालं कृपालं। गुणागार संसारपारं नतोऽहं॥2॥
…I bow to You, Lord Shiv, for You are formless in essence, free from all material embodiment, and the very source of the mystic syllable “Om.” Transcending the three modes of material nature, You are the Supreme Lord, beyond the reach of the senses, speech, and intellect. O’ Lord of Mount Kailash, You are the devourer even of the great Time-Spirit, all-merciful, the abode of infinite virtues, and You transcend the bounds of this world…
निराकार, ओंकार के मूल, तुरीय (तीनों गुणों से अतीत), वाणी, ज्ञान और इन्द्रियों से परे, कैलासपति, विकराल, महाकाल के भी काल, कृपालु, गुणों के धाम, संसार से परे आप परमेश्वर को मैं नमस्कार करता हूँ॥2॥
तुषाराद्रि संकाश गौरं गभीरं। मनोभूत कोटि प्रभा श्री शरीरं॥
स्फुरन्मौलि कल्लोलिनी चारु गंगा। लसद्भालबालेन्दु कंठे भुजंगा॥3॥
…You possess a majestic form as pristine as the snow-clad Himalayas, radiant with a beauty that surpasses millions of Cupids (Kaamdev). From Your matted locks flow the sacred and enchanting streams of Mother Ganga. A young crescent Moon adorns Your forehead, while serpents coil gracefully around Your neck…
जो हिमाचल के समान गौरवर्ण तथा गंभीर हैं, जिनके शरीर में करोड़ों कामदेवों की ज्योति एवं शोभा है, जिनके सिर पर सुंदर नदी गंगाजी विराजमान हैं, जिनके ललाट पर द्वितीया का चंद्रमा और गले में सर्प सुशोभित है॥3॥
चलत्कुण्डलं भ्रू सुनेत्रं विशालं। प्रसन्नाननं नीलकंठं दयालं॥
मृगाधीशचर्माम्बरं मुण्डमालं । प्रियं शंकरं सर्वनाथं भजामि॥4॥
…Your earrings sway gently from Your ears, and You possess graceful brows, large luminous eyes, and a radiant, smiling countenance. With a blue-hued throat and a heart overflowing with compassion, You are clad in a lion’s skin and adorned with a garland of skulls. Beloved by all beings, You are the Supreme Lord. I worship You, O’ Lord Shankar…
जिनके कानों में कुण्डल हिल रहे हैं, सुंदर भ्रुकुटी और विशाल नेत्र हैं, जो प्रसन्नमुख, नीलकण्ठ और दयालु हैं, सिंह चर्म का वस्त्र धारण किए और मुण्डमाला पहने हैं, उन सबके प्यारे और सबके नाथ (कल्याण करने वाले) श्री शंकरजी को मैं भजता हूँ॥4॥
प्रचंडं प्रकृष्टं प्रगल्भं परेशं। अखंडं अजं भानुकोटिप्रकाशं॥
त्रयः शूल निर्मूलनं शूलपाणिं। भजेऽहं भवानीपतिं भावगम्यं॥5॥
…You are fearsome, supreme, meritorious, beyond all comprehension, indivisible, unborn, and radiant like millions of Suns. You uproot the threefold miseries at their very source, bear the trident in Your hand, and are accessible only through heartfelt devotion and love. O’ Lord of Goddess Bhawani, I worship You…
प्रचण्ड (रुद्ररूप), श्रेष्ठ, तेजस्वी, परमेश्वर, अखण्ड, अजन्मे, करोड़ों सूर्यों के समान प्रकाश वाले, तीनों प्रकार के शूलों (दुःखों) को निर्मूल करने वाले, हाथ में त्रिशूल धारण किए, भाव (प्रेम) के द्वारा प्राप्त होने वाले भवानी के पति श्री शंकरजी को मैं भजता हूँ॥5॥
कलातीत कल्याण कल्पान्तकारी। सदा सज्जनानन्ददाता पुरारी॥
चिदानंद संदोह मोहापहारी। प्रसीद प्रसीद प्रभो मन्मथारी॥6॥
…You are beyond all attributes and arts, ever auspicious, and the One who brings even the cycles of time to their end. Bestower of eternal joy upon the righteous, You are the destroyer of the three cities of the demon brothers, Tripur. A reservoir of pure consciousness and supreme bliss, You dispel attachment and delusion. Be gracious to me, O’ Enemy of Kaamdev, who agitates the heart…
कलाओं से परे, कल्याणस्वरूप, कल्प का अंत (प्रलय) करने वाले, सज्जनों को सदा आनंद देने वाले, त्रिपुर के शत्रु, सच्चिदानंदघन, मोह को हरने वाले, मन को मथ डालने वाले कामदेव के शत्रु, हे प्रभो! प्रसन्न होइए, प्रसन्न होइए॥6॥
न यावद् उमानाथ पादारविंदं। भजंतीह लोके परे वा नराणां॥
न तावत्सुखं शान्ति सन्तापनाशं। प्रसीद प्रभो सर्वभूताधिवासं॥7॥
…Until one worships the lotus feet of the Lord of Goddess Uma, peace, happiness, and freedom from misery cannot be attained, neither in this world nor in the next. Be gracious to me, O’ Lord who dwells within all beings…
जब तक पार्वती के पति आपके चरणकमलों को मनुष्य नहीं भजते, तब तक उन्हें न तो इहलोक और परलोक में सुख-शांति मिलती है और न उनके तापों का नाश होता है। अतः हे समस्त जीवों के अंदर (हृदय में) निवास करने वाले हे प्रभो! प्रसन्न होइए॥7॥
न जानामि योगं जपं नैव पूजां। नतोऽहं सदा सर्वदा शंभु तुभ्यं॥
जरा जन्म दुःखोद्य तातप्यमानं॥ प्रभो पाहि आपन्नमामीश शंभो॥8॥
…I know neither Yoga (the path of union with the Supreme), nor chanting, nor the proper methods of worship. Yet I bow to You always and forever, O’ Lord Shambhu. Protect me from the burning sorrow brought by old age and the endless cycle of birth. I bow to You, O’ Lord Shambhu.”
मैं न तो योग जानता हूँ, न जप और न पूजा ही। हे शम्भो! मैं तो सदा-सर्वदा आपको ही नमस्कार करता हूँ। हे प्रभो! बुढ़ापा तथा जन्म (मृत्यु) के दुःख समूहों से जलते हुए मुझ दुःखी की दुःख से रक्षा कीजिए। हे ईश्वर! हे शम्भो! मैं आपको नमस्कार करता हूँ॥8॥
* रुद्राष्टकमिदं प्रोक्तं विप्रेण हरतोषये।
ये पठन्ति नरा भक्त्या तेषां शम्भुः प्रसीदति॥9॥
This Rudrashtakam, an eight-verse hymn, was composed by the Brahmin in praise of Lord Shiv to invoke the pleasure of Lord Har (Shiv ji). Whoever recites it with sincere devotion will undoubtedly delight Lord Shambhu.
भगवान् रुद्र की स्तुति का यह अष्टक उन शंकरजी की तुष्टि (प्रसन्नता) के लिए ब्राह्मण द्वारा कहा गया। जो मनुष्य इसे भक्तिपूर्वक पढ़ते हैं, उन पर भगवान् शम्भु प्रसन्न होते हैं॥9॥
* सुनि बिनती सर्बग्य सिव देखि बिप्र अनुरागु।
पुनि मंदिर नभबानी भइ द्विजबर बर मागु॥108क॥
Hearing the Brahmin’s humble plea and beholding his deep devotion, the all-pervading Lord Shiv spoke once again. His divine voice resounded throughout the temple, saying, “O’ noble Brahmin, ask for whatever boon your heart desires.”
सर्वज्ञ शिवजी ने विनती सुनी और ब्राह्मण का प्रेम देखा। तब मंदिर में आकाशवाणी हुई कि हे द्विजश्रेष्ठ! वर माँगो॥108क॥
जौं प्रसन्न प्रभो मो पर नाथ दीन पर नेहु।
निज पद भगति देइ प्रभु पुनि दूसर बर देहु॥108ख॥
The Brahmin replied, “O’ Lord, if You are truly pleased with me, O’ Gracious and compassionate benefactor of the afflicted, then first grant me unwavering devotion to Your lotus feet. Thereafter, bestow upon me another boon…
(ब्राह्मण ने कहा-) हे प्रभो! यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं और हे नाथ! यदि इस दीन पर आपका स्नेह है, तो पहले अपने चरणों की भक्ति देकर फिर दूसरा वर दीजिए॥108ख॥
तव माया बस जीव जड़ संतत फिरइ भुलान।
तेहि पर क्रोध न करिअ प्रभु कृपासिंधु भगवान॥108ग॥
…Under the sway of Your Maya, this ignorant living being wanders endlessly, lost in the cycle of mundane existence. Therefore, O’ Merciful Lord, please do not be angry with him…
हे प्रभो! यह अज्ञानी जीव आपकी माया के वश होकर निरंतर भूला फिरता है। हे कृपा के समुद्र भगवान्! उस पर क्रोध न कीजिए॥108ग॥
संकर दीनदयाल अब एहि पर होहु कृपाल।
साप अनुग्रह होइ जेहिं नाथ थोरेहीं काल॥108घ॥
…Be gracious now to this humble soul, O’ Lord Shankar, compassionate benefactor of the distressed. Shower Your mercy upon him, O’ Master, so that by Your divine grace, the curse may soon be transformed into blessing and its effect brought to an end within a short time…
हे दीनों पर दया करने वाले (कल्याणकारी) शंकर! अब इस पर कृपालु होइए (कृपा कीजिए), जिससे हे नाथ! थोड़े ही समय में इस पर शाप के बाद अनुग्रह (शाप से मुक्ति) हो जाए॥108घ॥
* एहि कर होइ परम कल्याना। सोइ करहु अब कृपानिधाना॥
बिप्र गिरा सुनि परहित सानी। एवमस्तु इति भइ नभबानी॥1॥
…Now, O’ Mine of mercy, do only that which brings him supreme blessedness.” Hearing the Brahmin’s words, so full of compassion and concern for another, the divine voice of Lord Shiv resounded, declaring, “So be it!…
हे कृपानिधान! अब वही कीजिए, जिससे इसका परम कल्याण हो। दूसरे के हित से सनी हुई ब्राह्मण की वाणी सुनकर फिर आकाशवाणी हुई- ‘एवमस्तु’ (ऐसा ही हो)॥1॥
जदपि कीन्ह एहिं दारुन पापा। मैं पुनि दीन्हि कोप करि सापा॥
तदपि तुम्हारि साधुता देखी। करिहउँ एहि पर कृपा बिसेषी॥2॥
…Though he has committed a grievous offence, and in my wrath I pronounced a curse upon him, yet out of regard for your virtue and compassion, I shall bestow a special grace upon him…
यद्यपि इसने भयानक पाप किया है और मैंने भी इसे क्रोध करके शाप दिया है, तो भी तुम्हारी साधुता देखकर मैं इस पर विशेष कृपा करूँगा॥2॥
छमासील जे पर उपकारी। ते द्विज मोहि प्रिय जथा खरारी॥
मोर श्राप द्विज ब्यर्थ न जाइहि। जन्म सहस अवस्य यह पाइहि॥3॥
…O’ Brahmin, one who is of gentle and forgiving disposition, ever compassionate towards others, is as dear to me as Shri Ram, the vanquisher of the demon Khar. O’ Brahmin, my curse shall not prove fruitless; this man must indeed undergo a thousand births…
हे द्विज! जो क्षमाशील एवं परोपकारी होते हैं, वे मुझे वैसे ही प्रिय हैं जैसे खरारि श्री रामचंद्रजी। हे द्विज! मेरा शाप व्यर्थ नहीं जाएगा। यह हजार जन्म अवश्य पाएगा॥3॥
जनमत मरत दुसह दुख होई। एहि स्वल्पउ नहिं ब्यापिहि सोई॥
कवनेउँ जन्म मिटिहि नहिं ग्याना। सुनहि सूद्र मम बचन प्रवाना॥4॥
…Yet the dreadful suffering of repeated birth and death shall not touch him in the least. In every birth, his wisdom shall remain unbroken and ever awake. Hear my truthful words, O’ Shudra, (Lord Shiv spoke to the disciple)…
परंतु जन्मने और मरने में जो दुःसह दुःख होता है, इसको वह दुःख जरा भी न व्यापेगा और किसी भी जन्म में इसका ज्ञान नहीं मिटेगा। हे शूद्र! मेरा प्रामाणिक (सत्य) वचन सुन॥4॥
रघुपति पुरीं जन्म तव भयऊ। पुनि मैं मम सेवाँ मन दयऊ॥
पुरी प्रभाव अनुग्रह मोरें। राम भगति उपजिहि उर तोरें॥5॥
…First, you were born in the sacred kingdom of Lord Raghupati. Second, you have served me with profound devotion. By the sanctifying power of that holy land and through my grace, unwavering devotion to Lord Ram shall arise within your heart…
(प्रथम तो) तेरा जन्म श्री रघुनाथजी की पुरी में हुआ। फिर तूने मेरी सेवा में मन लगाया। पुरी के प्रभाव और मेरी कृपा से तेरे हृदय में रामभक्ति उत्पन्न होगी॥5॥
सुनु मम बचन सत्य अब भाई। हरितोषन ब्रत द्विज सेवकाई॥
अब जनि करहि बिप्र अपमाना। जानेसु संत अनंत समाना॥6॥
…O’ Brother, heed my solemn declaration: service rendered to a Brahmin gladdens the heart of Lord Hari beyond measure. From this moment onward, never show disrespect to a Brahmin; revere them as equal to the infinite Lord…
हे भाई! अब मेरा सत्य वचन सुन। द्विजों की सेवा ही भगवान् को प्रसन्न करने वाला व्रत है। अब कभी ब्राह्मण का अपमान न करना। संतों को अनंत श्री भगवान् ही के समान जानना॥6॥
इंद्र कुलिस मम सूल बिसाला। कालदंड हरि चक्र कराला॥
जो इन्ह कर मारा नहिं मरई। बिप्र द्रोह पावक सो जरई॥7॥
…Even one who remains unharmed by the stroke of Lord Indra’s thunderbolt, by my formidable trident, by the rod of the God of Death, or by the terrible discus of Lord Hari, shall surely be consumed by the blazing fire born of hostility toward the Brahmins…
इंद्र के वज्र, मेरे विशाल त्रिशूल, काल के दंड और श्री हरि के विकराल चक्र के मारे भी जो नहीं मरता, वह भी विप्रद्रोह रूपी अग्नि से भस्म हो जाता है॥7॥
अस बिबेक राखेहु मन माहीं। तुम्ह कहँ जग दुर्लभ कछु नाहीं॥
औरउ एक आसिषा मोरी। अप्रतिहत गति होइहि तोरी॥8॥
…Enshrine this wisdom within your heart, and nothing in this world shall be beyond your reach. I bestow upon you yet another boon: wherever you go, no barrier shall stand in your way.”…
ऐसा विवेक मन में रखना। फिर तुम्हारे लिए जगत् में कुछ भी दुर्लभ न होगा। मेरा एक और भी आशीर्वाद है कि तुम्हारी सर्वत्र अबाध गति होगी (अर्थात् तुम जहाँ जाना चाहोगे, वहीं बिना रोक-टोक के जा सकोगे)॥8॥