Day 29 of Maas Parayan Reading program Day 29 / 30
* ब्रह्मलोक लगि गयउँ मैं चितयउँ पाछ उड़ात।
जुग अंगुल कर बीच सब राम भुजहि मोहि तात॥ 79क॥
…I flew as far as the abode of Lord Brahma, yet when I glanced back while in flight, I saw that there remained only a gap of two fingers between me and Lord Ram’s outstretched arm. O’ Master,..
मैं ब्रह्मलोक तक गया और जब उड़ते हुए मैंने पीछे की ओर देखा, तो हे तात! श्री रामजी की भुजा में और मुझमें केवल दो ही अंगुल का बीच था॥ 79क॥
सप्ताबरन भेद करि जहाँ लगें गति मोरि।
गयउँ तहाँ प्रभु भुज निरखि ब्याकुल भयउँ बहोरि॥ 79ख॥
…I penetrated the seven layers of the Cosmos (water, air, fire, space, cosmic ego, cosmic intellect, and nature) and ascended to the highest point I could reach. Yet even there, I saw the Lord’s arm pursuing me, leaving me deeply distressed…
सातों आवरणों को भेदकर जहाँ तक मेरी गति थी वहाँ तक मैं गया। पर वहाँ भी प्रभु की भुजा को (अपने पीछे) देखकर मैं व्याकुल हो गया॥ 79ख॥
* मूदेउँ नयन त्रसित जब भयउँ। पुनि चितवत कोसलपुर गयऊँ॥
मोहि बिलोकि राम मुसुकाहीं। बिहँसत तुरत गयउँ मुख माहीं॥1॥
…In my fearful state, I closed my eyes, and when I opened them again, I found myself in Ayodhya. There, I beheld the infant Lord Ram smiling at me, and the moment He laughed aloud, I was instantly drawn into His mouth…
जब मैं भयभीत हो गया, तब मैंने आँखें मूँद लीं। फिर आँखें खोलकर देखते ही अवधपुरी में पहुँच गया। मुझे देखकर श्री रामजी मुस्कुराने लगे। उनके हँसते ही मैं तुरंत उनके मुख में चला गया॥1॥
उदर माझ सुनु अंडज राया। देखउँ बहु ब्रह्मांड निकाया॥
अति बिचित्र तहँ लोक अनेका। रचना अधिक एक ते एका॥2॥
…O’ King of Birds, within Lord Ram’s belly, I beheld countless clusters of Universes, each with its own distinct Realms, each more marvellous than the other…
हे पक्षीराज! सुनिए, मैंने उनके पेट में बहुत से ब्रह्माण्डों के समूह देखे। वहाँ (उन ब्रह्माण्डों में) अनेकों विचित्र लोक थे, जिनकी रचना एक से एक की बढ़कर थी॥2॥
कोटिन्ह चतुरानन गौरीसा। अगनित उडगन रबि रजनीसा॥
अगनित लोकपाल जम काला। अगनित भूधर भूमि बिसाला॥3॥
…I beheld countless Lord Brahmas and Lord Shivs, innumerable stars, Suns, and Moons. There were myriad guardians of realms, Demigods of Death and Time, innumerable mountains, and vast landmasses,…
करोड़ों ब्रह्माजी और शिवजी, अनगिनत तारागण, सूर्य और चंद्रमा, अनगिनत लोकपाल, यम और काल, अनगिनत विशाल पर्वत और भूमि,॥3॥
सागर सरि सर बिपिन अपारा। नाना भाँति सृष्टि बिस्तारा॥
सुर मुनि सिद्ध नाग नर किंनर। चारि प्रकार जीव सचराचर॥4॥
…oceans, rivers, lakes, and boundless forests. I beheld a manifold diversity of creation, including Demigods, Sages, realized Saints, serpents, human beings, and Kinnars. All four categories of beings, animate and inanimate alike, were present (those born from eggs, from moisture, from womb, and from the Earth)…
असंख्य समुद्र, नदी, तालाब और वन तथा और भी नाना प्रकार की सृष्टि का विस्तार देखा। देवता, मुनि, सिद्ध, नाग, मनुष्य, किन्नर तथा चारों प्रकार के जड़ और चेतन जीव देखे॥4॥
* जो नहिं देखा नहिं सुना जो मनहूँ न समाइ।
सो सब अद्भुत देखेउँ बरनि कवनि बिधि जाइ॥80क॥
…I witnessed wonders I had never seen or heard of, far beyond what even the mind can conceive, how, then, could I ever describe them?…
जो कभी न देखा था, न सुना था और जो मन में भी नहीं समा सकता था (अर्थात जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी), वही सब अद्भुत सृष्टि मैंने देखी। तब उसका किस प्रकार वर्णन किया जाए!॥80क॥
एक एक ब्रह्मांड महुँ रहउँ बरष सत एक।
एहि बिधि देखत फिरउँ मैं अंड कटाह अनेक॥80ख॥
…I dwelled within each Universe for a hundred years, witnessing and wandering through countless egg-shaped Cosmos in this manner…
मैं एक-एक ब्रह्माण्ड में एक-एक सौ वर्ष तक रहता। इस प्रकार मैं अनेकों ब्रह्माण्ड देखता फिरा॥80ख॥
* लोक लोक प्रति भिन्न बिधाता। भिन्न बिष्नु सिव मनु दिसित्राता॥
नर गंधर्ब भूत बेताला। किंनर निसिचर पसुखग ब्याला॥1॥
…Each Universe possessed its own Lord Brahma, Lord Vishnu, Lord Shiv, Manu, and Guardians of the Realms, along with distinct beings, humans, Gandharvas, goblins, spirits, ghosts, Kinnars, animals, birds, and serpents,…
प्रत्येक लोक में भिन्न-भिन्न ब्रह्मा, भिन्न-भिन्न विष्णु, शिव, मनु, दिक्पाल, मनुष्य, गंधर्व, भूत, वैताल, किन्नर, राक्षस, पशु, पक्षी, सर्प,॥1॥
देव दनुज गन नाना जाती। सकल जीव तहँ आनहि भाँती॥
महि सरि सागर सर गिरि नाना। सब प्रपंच तहँ आनइ आना॥2॥
…Demigods and demons of every class. Every creature bore a form unique to its own Universe. The Earth, with its innumerable rivers, oceans, mountains, and all forms of creation within each Universe, was distinct and different in every respect…
तथा नाना जाति के देवता एवं दैत्यगण थे। सभी जीव वहाँ दूसरे ही प्रकार के थे। अनेक पृथ्वी, नदी, समुद्र, तालाब, पर्वत तथा सब सृष्टि वहाँ दूसरे ही दूसरी प्रकार की थी॥2॥
अंडकोस प्रति प्रति निज रूपा। दाखेउँ जिनस अनेक अनूपा॥
अवधपुरी प्रति भुवन निनारी। सरजू भिन्न भिन्न नर नारी॥3॥
…I saw myself present in each Universe and witnessed countless unique wonders. Every Universe had its own Ayodhya, with its own Saryu River and its own men and women…
प्रत्येक ब्रह्माण्ड में मैंने अपना रूप देखा तथा अनेकों अनुपम वस्तुएँ देखीं। प्रत्येक भुवन में न्यारी ही अवधपुरी, भिन्न ही सरयूजी और भिन्न प्रकार के ही नर-नारी थे॥3॥
दसरथ कौसल्या सुनु ताता। बिबिध रूप भरतादिक भ्राता॥
प्रति ब्रह्मांड राम अवतारा। देखउँ बालबिनोद अपारा॥4॥
…Listen, O’ Master, even King Dashrath, Mother Kaushalya, the other Queens, Bharat ji, and Shri Ram’s other brothers were distinct in each Universe. I beheld Lord Ram’s incarnation and His countless, varied childhood pastimes unfolding uniquely in every one of these Universes…
हे तात! सुनिए, दशरथजी, कौसल्याजी और भरतजी आदि भाई भी भिन्न-भिन्न रूपों के थे। मैं प्रत्येक ब्रह्माण्ड में रामावतार और उनकी अपार बाल लीलाएँ देखता फिरता॥4॥
* भिन्न भिन्न मैं दीख सबु अति बिचित्र हरिजान।
अगनित भुवन फिरेउँ प्रभु राम न देखेउँ आन॥81क॥
…O’ Mount of Lord Hari, I have beheld every Universe, each unique in its own way, and wandered through countless galaxies. Yet nowhere did I encounter a Lord Ram who appeared any different, O’ Master…
हे हरिवाहन! मैंने सभी कुछ भिन्न-भिन्न और अत्यंत विचित्र देखा। मैं अनगिनत ब्रह्माण्डों में फिरा, पर प्रभु श्री रामचंद्रजी को मैंने दूसरी तरह का नहीं देखा॥81क॥
सोइ सिसुपन सोइ सोभा सोइ कृपाल रघुबीर।
भुवन भुवन देखत फिरउँ प्रेरित मोह समीर॥81ख॥
…I beheld everywhere that same childlike innocence, that same radiant beauty, and that same compassionate Shri Raghuveer, as, driven by the winds of illusion, I wandered from world to world, gazing upon one Realm after another…
सर्वत्र वही शिशुपन, वही शोभा और वही कृपालु श्री रघुवीर! इस प्रकार मोह रूपी पवन की प्रेरणा से मैं भुवन-भुवन में देखता-फिरता था॥81ख॥
*भ्रमत मोहि ब्रह्मांड अनेका। बीते मनहुँ कल्प सत एका॥
फिरत फिरत निज आश्रम आयउँ। तहँ पुनि रहि कछु काल गवाँयउँ॥1॥
…After wandering through countless Universes, it felt as though hundreds of ages had passed. At last, I returned to my own hermitage and spent some time dwelling there…
अनेक ब्रह्माण्डों में भटकते मुझे मानो एक सौ कल्प बीत गए। फिरता-फिरता मैं अपने आश्रम में आया और कुछ काल वहाँ रहकर बिताया॥1॥
निज प्रभु जन्म अवध सुनि पायउँ। निर्भर प्रेम हरषि उठि धायउँ॥
देखउँ जन्म महोत्सव जाई। जेहि बिधि प्रथम कहा मैं गाई॥2॥
…Then, upon hearing the joyous news of my Lord’s birth in Ayodhya, I rushed forth in overwhelming ecstasy and love to behold the celebration of Shri Ram’s divine arrival. I have already narrated this episode to you in detail…
फिर जब अपने प्रभु का अवधपुरी में जन्म (अवतार) सुन पाया, तब प्रेम से परिपूर्ण होकर मैं हर्षपूर्वक उठ दौड़ा। जाकर मैंने जन्म महोत्सव देखा, जिस प्रकार मैं पहले वर्णन कर चुका हूँ॥2॥
राम उदर देखेउँ जग नाना। देखत बनइ न जाइ बखाना॥
तहँ पुनि देखेउँ राम सुजाना। माया पति कृपाल भगवाना॥3॥
…Within Lord Ram’s belly, I beheld countless worlds of many kinds, sights so wondrous that they could be grasped only by seeing them, for they defy all description. And there, once again, I beheld Lord Ram Himself, the all-wise, compassionate Supreme Lord, the sovereign master of Maya…
श्री रामचंद्रजी के पेट में मैंने बहुत से जगत् देखे, जो देखते ही बनते थे, वर्णन नहीं किए जा सकते। वहाँ फिर मैंने सुजान माया के स्वामी कृपालु भगवान् श्री राम को देखा॥3॥
करउँ बिचार बहोरि बहोरी। मोह कलिल ब्यापित मति मोरी॥
उभय घरी महँ मैं सब देखा। भयउँ भ्रमित मन मोह बिसेषा॥4॥
…I reflected again and again, yet my mind was engulfed in the thick sludge of delusion. Within a span of forty-eight minutes, I witnessed all this, and my heart grew weary and deeply bewildered, overwhelmed by an even greater spell of illusion…
मैं बार-बार विचार करता था। मेरी बुद्धि मोह रूपी कीचड़ से व्याप्त थी। यह सब मैंने दो ही घड़ी में देखा। मन में विशेष मोह होने से मैं थक गया॥4॥
* देखि कृपाल बिकल मोहि बिहँसे तब रघुबीर।
बिहँसतहीं मुख बाहेर आयउँ सुनु मतिधीर॥82क॥
…Seeing my distress, the compassionate Shri Raghuveer smiled, and O’ Garud ji, the one with an ever-composed mind, hear this, the very moment He laughed, I was gently released and came forth from His mouth…
मुझे व्याकुल देखकर तब कृपालु श्री रघुवीर हँस दिए। हे धीर बुद्धि गरुड़जी! सुनिए, उनके हँसते ही मैं मुँह से बाहर आ गया॥82क॥
सोइ लरिकाई मो सन करन लगे पुनि राम।
कोटि भाँति समुझावउँ मनु न लहइ बिश्राम॥82ख॥
…Shri Ram once again resumed His playful pranks with me. I tried to reason with my heart in countless ways, yet it found no peace…
श्री रामचंद्रजी मेरे साथ फिर वही लड़कपन करने लगे। मैं करोड़ों (असंख्य) प्रकार से मन को समझाता था, पर वह शांति नहीं पाता था॥82ख॥
* देखि चरित यह सो प्रभुताई। समुझत देह दसा बिसराई॥
धरनि परेउँ मुख आव न बाता। त्राहि त्राहि आरत जन त्राता॥1॥
…Beholding His playful acts and recalling the divine glory I had witnessed within His belly, I lost all awareness of my body. Crying out, “Save me, save me, O’ Protector of devotees in distress,” I collapsed to the ground, unable to utter another word…
यह (बाल) चरित्र देखकर और पेट के अंदर (देखी हुई) उस प्रभुता का स्मरण कर मैं शरीर की सुध भूल गया और हे आर्तजनों के रक्षक! रक्षा कीजिए, रक्षा कीजिए, पुकारता हुआ पृथ्वी पर गिर पड़ा। मुख से बात नहीं निकलती थी!॥1॥
प्रेमाकुल प्रभु मोहि बिलोकी। निज माया प्रभुता तब रोकी॥
कर सरोज प्रभु मम सिर धरेऊ। दीनदयाल सकल दुख हरेऊ॥2॥
…Seeing me overwhelmed with love, the Lord immediately withdrew the power of His Maya. Gracious to the supplicant, He gently placed His lotus-like hand upon my head, and in that instant, all my distress was dispelled…
तदनन्तर प्रभु ने मुझे प्रेमविह्वल देखकर अपनी माया की प्रभुता (प्रभाव) को रोक लिया। प्रभु ने अपना करकमल मेरे सिर पर रखा। दीनदयालु ने मेरा संपूर्ण दुःख हर लिया॥2॥
कीन्ह राम मोहि बिगत बिमोहा। सेवक सुखद कृपा सं॥
प्रभुता प्रथम बिचारि बिचारी। मन महँ होइ हरष अति भारी॥3॥
…Shri Ram, the delight of His devotees and a boundless ocean of mercy, freed me from all infatuation. Recalling again and again the Lord’s divine glory that I had first beheld within His belly, my heart overflowed with immeasurable joy…
सेवकों को सुख देने वाले, कृपा के समूह (कृपामय) श्री रामजी ने मुझे मोह से सर्वथा रहित कर दिया। उनकी पहले वाली प्रभुता को विचार-विचारकर (याद कर-करके) मेरे मन में बड़ा भारी हर्ष हुआ॥3॥
भगत बछलता प्रभु कै देखी। उपजी मम उर प्रीति बिसेषी॥
सजल नयन पुलकित कर जोरी। कीन्हिउँ बहु बिधि बिनय बहोरी॥4॥
…Beholding the Lord’s boundless affection for His devotees, my heart overflowed with love for Him. My eyes brimmed with tears, every feather standing on end, I offered supplications to the Lord in countless ways, my wings folded in reverence…
प्रभु की भक्तवत्सलता देखकर मेरे हृदय में बहुत ही प्रेम उत्पन्न हुआ। फिर मैंने (आनंद से) नेत्रों में जल भरकर, पुलकित होकर और हाथ जोड़कर बहुत प्रकार से विनती की॥4॥
* सुनि सप्रेम मम बानी देखि दीन निज दास।
बचन सुखद गंभीर मृदु बोले रमानिवास॥83क॥
…Hearing my words spoken in love and witnessing the humble plea of His servant, the Lord of Sita replied with profound, gentle, and pleasing words,…
मेरी प्रेमयुक्त वाणी सुनकर और अपने दास को दीन देखकर रमानिवास श्री रामजी सुखदायक, गंभीर और कोमल वचन बोले-॥83क॥
काकभसुंडि मागु बर अति प्रसन्न मोहि जानि।
अनिमादिक सिधि अपर रिधि मोच्छ सकल सुख खानि॥83ख॥
…“Kak Bhushundi, know that I am exceedingly pleased with you. Ask a boon of me. I can grant you the eight divine powers, success and prosperity, and even liberation, the source of all bliss…
हे काकभुशुण्डि! तू मुझे अत्यंत प्रसन्न जानकर वर माँग। अणिमा आदि अष्ट सिद्धियाँ, दूसरी ऋद्धियाँ तथा संपूर्ण सुखों की खान मोक्ष,॥83ख॥
*ग्यान बिबेक बिरति बिग्याना। मुनि दुर्लभ गुन जे जग नाना॥
आजु देउँ सब संसय नाहीं। मागु जो तोहि भाव मन माहीं॥1॥
…Or, if you so wish, I can bestow spiritual knowledge, wisdom, dispassion, enlightenment, and virtues that even realized Saints find difficult to attain in this world. All of these I shall grant you today, without the slightest doubt. Therefore, ask for whatever your heart desires.”
ज्ञान, विवेक, वैराग्य, विज्ञान, (तत्त्वज्ञान) और वे अनेकों गुण जो जगत् में मुनियों के लिए भी दुर्लभ हैं, ये सब मैं आज तुझे दूँगा, इसमें संदेह नहीं। जो तेरे मन भावे, सो माँग ले॥1॥
सुनि प्रभु बचन अधिक अनुरागेउँ। मन अनुमान करन तब लागेउँ॥
प्रभु कह देन सकल सुख सही। भगति आपनी देन न कही॥2॥
…Hearing the Lord’s words, I was overwhelmed with love and began to ponder in my heart that, although the Lord had offered me all forms of happiness, He had not granted me the privilege of His worship…
प्रभु के वचन सुनकर मैं बहुत ही प्रेम में भर गया। तब मन में अनुमान करने लगा कि प्रभु ने सब सुखों के देने की बात कही, यह तो सत्य है, पर अपनी भक्ति देने की बात नहीं कही॥2॥
भगति हीन गुन सब सुख ऐसे। लवन बिना बहु बिंजन जैसे॥
भजन हीन सुख कवने काजा। अस बिचारि बोलेउँ खगराजा॥3॥
…And without devotion to the Lord, all virtues and blessings are like a feast of many dishes without salt. Without devotion, there can be no true happiness.” With this thought firmly settled in my heart, O’ King of Birds, I spoke these words,…
भक्ति से रहित सब गुण और सब सुख वैसे ही (फीके) हैं जैसे नमक के बिना बहुत प्रकार के भोजन के पदार्थ। भजन से रहित सुख किस काम के? हे पक्षीराज! ऐसा विचार कर मैं बोला-॥3॥
जौं प्रभु होइ प्रसन्न बर देहू। मो पर करहु कृपा अरु नेहू॥
मन भावत बर मागउँ स्वामी। तुम्ह उदार उर अंतरजामी॥4॥
…My Lord, if You are pleased to grant me a boon, and if Your grace and affection rest upon me, then I beg You to fulfil my most cherished desire. O’ Master, You are generous and know the secrets of every heart…
हे प्रभो! यदि आप प्रसन्न होकर मुझे वर देते हैं और मुझ पर कृपा और स्नेह करते हैं, तो हे स्वामी! मैं अपना मनभाया वर माँगता हूँ। आप उदार हैं और हृदय के भीतर की जानने वाले हैं॥4॥
*अबिरल भगति बिसुद्ध तव श्रुति पुरान जो गाव।
जेहि खोजत जोगीस मुनि प्रभु प्रसाद कोउ पाव॥84क॥
…O’ Lord, bless me with that same pure and unwavering devotion, praised in the Vedas and the Puranas, which enlightened yogis and great Saints have sought, yet which only a rare few attain through Your grace…
आपकी जिस अविरल (प्रगाढ़) एवं विशुद्ध (अनन्य निष्काम) भक्ति को श्रुति और पुराण गाते हैं, जिसे योगीश्वर मुनि खोजते हैं और प्रभु की कृपा से कोई विरला ही जिसे पाता है॥84क॥
भगत कल्पतरू प्रनत हित कृपा सिंधु सुखधाम।
सोइ निज भगति मोहि प्रभु देहु दया करि राम॥84ख॥
…You are the wish-fulfilling tree, the Kalpavriksh, for Your devotees, and the compassionate well-wisher of all who surrender to You, O’ Ocean of mercy and abode of bliss. Be merciful upon me, my Lord, and bless me with that same deep, unwavering devotion to You, O’ Shri Ram.”
हे भक्तों के (मन इच्छित फल देने वाले) कल्पवृक्ष! हे शरणागत के हितकारी! हे कृपासागर! हे सुखधान श्री रामजी! दया करके मुझे अपनी वही भक्ति दीजिए॥84ख॥
* एवमस्तु कहि रघुकुलनायक। बोले बचन परम सुखदायक॥
सुनु बायस तैं सहज सयाना। काहे न मागसि अस बरदाना॥1॥
The King of Raghu’s clan spoke in the most pleasing words, “So be it! Listen, O’ Kak Bhushundi, you are wise by nature, therefore it is no surprise that you have asked for this boon…
‘एवमस्तु’ (ऐसा ही हो) कहकर रघुवंश के स्वामी परम सुख देने वाले वचन बोले- हे काक! सुन, तू स्वभाव से ही बुद्धिमान् है। ऐसा वरदान कैसे न माँगता?॥1॥
सब सुख खानि भगति तैं मागी। नहिं जग कोउ तोहि सम बड़भागी॥
जो मुनि कोटि जतन नहिं लहहीं। जे जप जोग अनल तन दहहीं॥2॥
…You have asked for the gift of devotion, which is the very root of all blessings. There is no one in this world as truly blessed as you. Even Sages who subject their bodies to severe penance, constant chanting, and rigorous yoga are unable to attain what you have sought…
तूने सब सुखों की खान भक्ति माँग ली, जगत् में तेरे समान बड़भागी कोई नहीं है। वे मुनि जो जप और योग की अग्नि से शरीर जलाते रहते हैं, करोड़ों यत्न करके भी जिसको (जिस भक्ति को) नहीं पाते॥2॥
रीझेउँ देखि तोरि चतुराई। मागेहु भगति मोहि अति भाई॥
सुनु बिहंग प्रसाद अब मोरें। सब सुभ गुन बसिहहिं उर तोरें॥3॥
…I am deeply pleased by your wisdom in seeking my devotion, which is so dear to my heart. Listen, O’ Bird, by my grace, all noble virtues shall now abide within your heart…
वही भक्ति तूने माँगी। तेरी चतुरता देखकर मैं रीझ गया। यह चतुरता मुझे बहुत ही अच्छी लगी। हे पक्षी! सुन, मेरी कृपा से अब समस्त शुभ गुण तेरे हृदय में बसेंगे॥3॥
भगति ग्यान बिग्यान बिरागा। जोग चरित्र रहस्य बिभागा॥
जानब तैं सबही कर भेदा। मम प्रसाद नहिं साधन खेदा॥4॥
…Devotion, spiritual wisdom, true knowledge, dispassion, yoga, and insight into my deeds, their mysteries, and classifications, all of these shall be granted to you by my grace. You will not have to endure the hardships of penance to attain them…
भक्ति, ज्ञान, विज्ञान, वैराग्य, योग, मेरी लीलाएँ और उनके रहस्य तथा विभाग- इन सबके भेद को तू मेरी कृपा से ही जान जाएगा। तुझे साधन का कष्ट नहीं होगा॥4॥
*माया संभव भ्रम सब अब न ब्यापिहहिं तोहि।
जानेसु ब्रह्म अनादि अज अगुन गुनाकर मोहि॥85क॥
…From this moment on, all delusions born of Maya shall have no power over you. Know me as the Supreme Lord, without beginning or end, unborn, beyond all material qualities, and the eternal source of every virtue…
माया से उत्पन्न सब भ्रम अब तुझको नहीं व्यापेंगे। मुझे अनादि, अजन्मा, अगुण (प्रकृति के गुणों से रहित) और (गुणातीत दिव्य) गुणों की खान ब्रह्म जानना॥85क॥
मोहि भगत प्रिय संतत अस बिचारि सुनु काग।
कायँ बचन मन मम पद करेसु अचल अनुराग॥85ख॥
…Listen, Kak Bhushundi, my devotees are ever dear to me. Therefore, keeping this truth in your heart, cultivate unwavering devotion to my feet in thought, word, and deed…
हे काक! सुन, मुझे भक्त निरंतर प्रिय हैं, ऐसा विचार कर शरीर, वचन और मन से मेरे चरणों में अटल प्रेम करना॥85ख॥
* अब सुनु परम बिमल मम बानी। सत्य सुगम निगमादि बखानी॥
निज सिद्धांत सुनावउँ तोही। सुनु मन धरु सब तजि भजु मोही॥1॥
…Now listen to my most sacred teaching, which is true, simple, and praised in the Vedas and the Puranas. I shall reveal to you my own firm conviction on this matter. Listen attentively, fix your heart upon my words, and worship me alone, renouncing all else…
अब मेरी सत्य, सुगम, वेदादि के द्वारा वर्णित परम निर्मल वाणी सुन। मैं तुझको यह ‘निज सिद्धांत’ सुनाता हूँ। सुनकर मन में धारण कर और सब तजकर मेरा भजन कर॥1॥
मम माया संभव संसारा। जीव चराचर बिबिधि प्रकारा॥
सब मम प्रिय सब मम उपजाए। सब ते अधिक मनुज मोहि भाए॥2॥
…This entire world, with all its diverse forms of life, both animate and inanimate, is a creation of my Maya. All are dear to me, for I have created them all, yet among them, human beings are dearest to me…
यह सारा संसार मेरी माया से उत्पन्न है। (इसमें) अनेकों प्रकार के चराचर जीव हैं। वे सभी मुझे प्रिय हैं, क्योंकि सभी मेरे उत्पन्न किए हुए हैं। (किंतु) मनुष्य मुझको सबसे अधिक अच्छे लगते हैं॥2॥
तिन्ह महँ द्विज द्विज महँ श्रुतिधारी। तिन्ह महुँ निगम धरम अनुसारी॥
तिन्ह महँ प्रिय बिरक्त पुनि ग्यानी। ग्यानिहु ते अति प्रिय बिग्यानी॥3॥
…Among human beings, the Brahmins are dear to me; among them, those who have mastered the Vedas are dearer. Of these, those who follow the path prescribed by the Vedas are dearer still. Above all these, those who are detached and free from worldly attachments are especially dear to me. Among the detached, the wise are dearer, and among the wise, the exceptionally intelligent and enlightened beings are the most beloved of all…
उन मनुष्यों में द्विज, द्विजों में भी वेदों को (कंठ में) धारण करने वाले, उनमें भी वेदोक्त धर्म पर चलने वाले, उनमें भी विरक्त (वैराग्यवान्) मुझे प्रिय हैं। वैराग्यवानों में फिर ज्ञानी और ज्ञानियों से भी अत्यंत प्रिय विज्ञानी हैं॥3॥
तिन्ह ते पुनि मोहि प्रिय निज दासा। जेहि गति मोरि न दूसरि आसा॥
पुनि पुनि सत्य कहउँ तोहि पाहीं। मोहि सेवक सम प्रिय कोउ नाहीं॥4॥
…Even more beloved to me than the enlightened are my own devotees, who depend solely upon me and place their hope in none other. I declare this truth again and again: there is no one dearer to me than my devotee…
विज्ञानियों से भी प्रिय मुझे अपना दास है, जिसे मेरी ही गति (आश्रय) है, कोई दूसरी आशा नहीं है। मैं तुझसे बार-बार सत्य (‘निज सिद्धांत’) कहता हूँ कि मुझे अपने सेवक के समान प्रिय कोई भी नहीं है॥4॥
भगति हीन बिरंचि किन होई। सब जीवहु सम प्रिय मोहि सोई॥
भगतिवंत अति नीचउ प्रानी। मोहि प्रानप्रिय असि मम बानी॥5॥
…If even Lord Brahma were devoid of devotion to me, he would be no more dearer to me than any other being. But even the most wretched soul, if endowed with deep and unwavering devotion to me, would be as dear to me as my own life. This is my solemn declaration…
भक्तिहीन ब्रह्मा ही क्यों न हो, वह मुझे सब जीवों के समान ही प्रिय है, परंतु भक्तिमान् अत्यंत नीच भी प्राणी मुझे प्राणों के समान प्रिय है, यह मेरी घोषणा है॥5॥
* सुचि सुसील सेवक सुमति प्रिय कहु काहि न लाग।
श्रुति पुरान कह नीति असि सावधान सुनु काग॥86॥
…Who would not cherish a servant who is faithful, gentle, and wise? This noble principle is proclaimed in the Vedas and the Puranas. Listen to it with a focused and attentive mind, O’ Kak Bhushundi…
पवित्र, सुशील और सुंदर बुद्धि वाला सेवक, बता, किसको प्यारा नहीं लगता? वेद और पुराण ऐसी ही नीति कहते हैं। हे काक! सावधान होकर सुन॥86॥
* एक पिता के बिपुल कुमारा। होहिं पृथक गुन सील अचारा॥
कोउ पंडित कोउ तापस ग्याता। कोउ धनवंत सूर कोउ दाता॥1॥
…A father has many sons, each endowed with distinct qualities, amiability, and temperament. One is learned, another ascetic, a third spiritually enlightened, a fourth wealthy, a fifth a brave warrior, and a sixth devoted to charity…
एक पिता के बहुत से पुत्र पृथक-पृथक् गुण, स्वभाव और आचरण वाले होते हैं। कोई पंडित होता है, कोई तपस्वी, कोई ज्ञानी, कोई धनी, कोई शूरवीर, कोई दानी,॥1॥
कोउ सर्बग्य धर्मरत कोई। सब पर पितहि प्रीति सम होई॥
कोउ पितु भगत बचन मन कर्मा। सपनेहुँ जान न दूसर धर्मा॥2॥
…the seventh is wise in all matters, and the eighth follows the path of righteousness. The father loves them all equally. Yet the ninth son is wholly devoted to serving his father in thought, word, and deed, and never even dreams of any other duty…
कोई सर्वज्ञ और कोई धर्मपरायण होता है। पिता का प्रेम इन सभी पर समान होता है, परंतु इनमें से यदि कोई मन, वचन और कर्म से पिता का ही भक्त होता है, स्वप्न में भी दूसरा धर्म नहीं जानता,॥2॥
सो सुत प्रिय पितु प्रान समाना। जद्यपि सो सब भाँति अयाना॥
एहि बिधि जीव चराचर जेते। त्रिजग देव नर असुर समेते॥3॥
…Though lacking in intellect, this son is as dear to the father as his own life. Similarly, all beings, whether animate or inanimate, including birds, insects, worms, animals, humans, demigods, demons,…
वह पुत्र पिता को प्राणों के समान प्रिय होता है, यद्यपि (चाहे) वह सब प्रकार से अज्ञान (मूर्ख) ही हो। इस प्रकार तिर्यक् (पशु-पक्षी), देव, मनुष्य और असुरों समेत जितने भी चेतन और जड़ जीव हैं,॥3॥
अखिल बिस्व यह मोर उपाया। सब पर मोहि बराबरि दाया॥
तिन्ह महँ जो परिहरि मद माया। भजै मोहि मन बच अरु काया॥4॥
…and the entire Universe itself, have been created by me, and I am equally compassionate toward all. Yet those who renounce false pride and worldly attachment and worship me with sincerity in thought, word, and deed,…
(उनसे भरा हुआ) यह संपूर्ण विश्व मेरा ही पैदा किया हुआ है। अतः सब पर मेरी बराबर दया है, परंतु इनमें से जो मद और माया छोड़कर मन, वचन और शरीर से मुझको भजता है,॥4॥
* पुरुष नपुंसक नारि वा जीव चराचर कोइ।
सर्ब भाव भज कपट तजि मोहि परम प्रिय सोइ॥87क॥
…whether man, woman, transgender, or any being of whatever form in the animate or inanimate world, are supremely dear to me, for they adore me with pure, guileless devotion…
वह पुरुष हो, नपुंसक हो, स्त्री हो अथवा चर-अचर कोई भी जीव हो, कपट छोड़कर जो भी सर्वभाव से मुझे भजता है, वही मुझे परम प्रिय है॥87क॥
* सत्य कहउँ खग तोहि सुचि सेवक मम प्रानप्रिय।
अस बिचारि भजु मोहि परिहरि आस भरोस सब॥87ख॥
…O’ Kak Bhushundi, I tell you this in all sincerity: a devotee who is free from all deceit is as dear to me as life itself. Knowing this truth, worship me alone, casting aside all other hopes and beliefs…
हे पक्षी! मैं तुझसे सत्य कहता हूँ, पवित्र (अनन्य एवं निष्काम) सेवक मुझे प्राणों के समान प्यारा है। ऐसा विचारकर सब आशा-भरोसा छोड़कर मुझी को भज॥87ख॥