Day 29 of Maas Parayan Reading program Day 29 / 30
हरष सहित एहिं आश्रम आयउँ। प्रभु प्रसाद दुर्लभ बर पायउँ॥
इहाँ बसत मोहि सुनु खग ईसा। बीते कलप सात अरु बीसा॥5॥
…Filled with great joy, I came to this hermitage. By the Lord’s grace, I obtained this rare and wondrous boon. Listen, O’ King of Birds, I have been dwelling here through twenty-seven cycles of creation…
मैं हर्ष सहित इस आश्रम में आया। प्रभु श्री रामजी की कृपा से मैंने दुर्लभ वर पा लिया। हे पक्षीराज! मुझे यहाँ निवास करते सत्ताईस कल्प बीत गए॥5॥
करउँ सदा रघुपति गुन गाना। सादर सुनहिं बिहंग सुजाना॥
जब जब अवधपुरीं रघुबीरा। धरहिं भगत हित मनुज सरीरा॥6॥
…I ceaselessly sing the praises of Shri Raghupati, and the wise birds listen with reverence. Whenever Lord Raghuveer incarnates in the sacred city of Ayodhya for the sake of His devotees,…
मैं यहाँ सदा श्री रघुनाथजी के गुणों का गान किया करता हूँ और चतुर पक्षी उसे आदरपूर्वक सुनते हैं। अयोध्यापुरी में जब-जब श्री रघुवीर भक्तों के (हित के) लिए मनुष्य शरीर धारण करते हैं,॥6॥
तब तब जाइ राम पुर रहऊँ। सिसुलीला बिलोकि सुख लहऊँ॥
पुनि उर राखि राम सिसुरूपा। निज आश्रम आवउँ खगभूपा॥7॥
…I go to dwell in the sacred Kingdom of Shri Ram and rejoice in beholding the divine sports of the child Lord Ram. O’ King of Birds, thereafter, enshrining the image of Lord Ram within my heart, I return to my hermitage…
तब-तब मैं जाकर श्री रामजी की नगरी में रहता हूँ और प्रभु की शिशुलीला देखकर सुख प्राप्त करता हूँ। फिर हे पक्षीराज! श्री रामजी के शिशु रूप को हृदय में रखकर मैं अपने आश्रम में आ जाता हूँ॥7॥
कथा सकल मैं तुम्हहि सुनाई। काग देहि जेहिं कारन पाई॥
कहिउँ तात सब प्रस्न तुम्हारी। राम भगति महिमा अति भारी॥8॥
…I have now narrated how I came to obtain this form of a crow. O’ Brother, I have also answered all your questions. Truly, the glory of devotion to Lord Ram is incomparable and beyond all measure…
जिस कारण से मैंने कौए की देह पाई, वह सारी कथा आपको सुना दी। हे तात! मैंने आपके सब प्रश्नों के उत्तर कहे। अहा! रामभक्ति की बड़ी भारी महिमा है॥8॥
* ताते यह तन मोहि प्रिय भयउ राम पद नेह।
निज प्रभु दरसन पायउँ गए सकल संदेह॥114क॥
…And for this reason, this body of a crow is exceedingly dear to me, for it was in this very form that I attained devotion at the lotus feet of Shri Ram. In this form I was blessed with the divine sight of my Lord, and all my doubts were dispelled…
मुझे अपना यह काक शरीर इसीलिए प्रिय है कि इसमें मुझे श्री रामजी के चरणों का प्रेम प्राप्त हुआ। इसी शरीर से मैंने अपने प्रभु के दर्शन पाए और मेरे सब संदेह जाते रहे (दूर हुए)॥114क॥