Day 29 of Maas Parayan Reading program Day 29 / 30
यह सब माया कर परिवारा। प्रबल अमिति को बरनै पारा॥
सिव चतुरानन जाहि डेराहीं। अपर जीव केहि लेखे माहीं॥4॥
…All these belong to the vast and formidable family of Maya. Who can ever count them? Even Lord Shiv and Lord Brahma are fearful of these attributes of Maya, the Lord’s illusory energy. What, then, can be said of other beings?…
यह सब माया का बड़ा बलवान परिवार है । यह अपार है, इसका वर्णन कौन कर सकता है? शिवजी और ब्रह्माजी भी जिससे डरते हैं, तब दूसरे जीव तो किस गिनती में हैं?॥4॥
* ब्यापि रहेउ संसार महुँ माया कटक प्रचंड।
सेनापति कामादि भट दंभ कपट पाषंड॥ 71क॥
…The formidable army of Maya pervades the entire Universe, with vices such as lust, anger, attachment, affection, jealousy, false pride, and envy serving as its generals, while ego, deceit, and hypocrisy stand as its soldiers…
माया की प्रचंड सेना संसार भर में छाई हुई है। कामादि (काम, क्रोध और लोभ) उसके सेनापति हैं और दम्भ, कपट और पाखंड योद्धा हैं॥ 71क॥
सो दासी रघुबीर कै समुझें मिथ्या सोपि।
छूट न राम कृपा बिनु नाथ कहउँ पद रोपि॥ 71ख॥
…Yet that very Maya remains wholly subservient to Lord Raghuveer. Though she is ultimately unreal when rightly understood, no one can escape her grasp without the grace of Lord Ram. This I declare with utmost confidence, O’ Lord…
वह माया श्री रघुवीर की दासी है। यद्यपि समझ लेने पर वह मिथ्या ही है, किंतु वह श्री रामजी की कृपा के बिना छूटती नहीं। हे नाथ! यह मैं प्रतिज्ञा करके कहता हूँ॥ 71ख॥
* जो माया सब जगहि नचावा। जासु चरित लखि काहुँ न पावा॥
सोइ प्रभु भ्रू बिलास खगराजा। नाच नटी इव सहित समाजा॥1॥
…The same Maya that makes the entire world dance to her tune, whose true nature remains beyond comprehension, herself dances like a performer along with her entire retinue at the mere movement of Lord Ram’s eyebrows, O’ King of Birds…
जो माया सारे जगत् को नचाती है और जिसका चरित्र (करनी) किसी ने नहीं लख पाया, हे खगराज गरुड़जी! वही माया प्रभु श्री रामचंद्रजी की भृकुटी के इशारे पर अपने समाज (परिवार) सहित नटी की तरह नाचती है॥1॥
सोइ सच्चिदानंद घन रामा। अज बिग्यान रूप बल धामा॥
ब्यापक ब्याप्य अखंड अनंता। अखिल अमोघसक्ति भगवंता॥2॥
…Such is Shri Ram, the embodiment of absolute truth, pure consciousness, and supreme bliss. He is unborn, the very personification of wisdom, and the eternal abode of beauty and strength. Omnipresent and all-pervading, He encompasses the entire Universe in His cosmic form, complete, infinite, and absolute, endowed with unfailing power and the six divine opulences as the Supreme Lord…
श्री रामजी वही सच्चिदानंदघन हैं जो अजन्मे, विज्ञानस्वरूप, रूप और बल के धाम, सर्वव्यापक एवं व्याप्य (सर्वरूप), अखंड, अनंत, संपूर्ण, अमोघशक्ति (जिसकी शक्ति कभी व्यर्थ नहीं होती) और छह ऐश्वर्यों से युक्त भगवान् हैं॥2॥
अगुन अदभ्र गिरा गोतीता। सबदरसी अनवद्य अजीता॥
निर्मम निराकार निरमोहा। नित्य निरंजन सुख सं॥3॥
…He is beyond material qualities, vast and beyond the reach of words and speech, omniscient, flawless, invincible, free from worldly attachment, and without material form, yet endowed with a divine form. He is unattached, eternal, untouched by Maya, and the source of boundless bliss…
वे निर्गुण (माया के गुणों से रहित), महान्, वाणी और इंद्रियों से परे, सब कुछ देखने वाले, निर्दोष, अजेय, ममतारहित, निराकार (मायिक आकार से रहित), मोहरहित, नित्य, मायारहित, सुख की राशि,॥3॥
प्रकृति पार प्रभु सब उर बासी। ब्रह्म निरीह बिरज अबिनासी॥
इहाँ मोह कर कारन नाहीं। रबि सन्मुख तम कबहुँ कि जाहीं॥4॥
…He transcends material nature and abides within the heart of every being. He is the Supreme Brahm, desireless, flawless, and immortal. In Him, delusion finds no foothold, just as darkness can never approach the Sun…
प्रकृति से परे, प्रभु (सर्वसमर्थ), सदा सबके हृदय में बसने वाले, इच्छारहित विकाररहित, अविनाशी ब्रह्म हैं। यहाँ (श्री राम में) मोह का कारण ही नहीं है। क्या अंधकार का समूह कभी सूर्य के सामने जा सकता है?॥4॥
* भगत हेतु भगवान प्रभु राम धरेउ तनु भूप।
किए चरित पावन परम प्राकृत नर अनुरूप॥ 72क॥
…For the sake of His devotees, the divine Lord Shri Ram assumed the form of an earthly sovereign and performed many sacred acts in the manner of an ordinary human being…
भगवान् प्रभु श्री रामचंद्रजी ने भक्तों के लिए राजा का शरीर धराण किया और साधारण मनुष्यों के से अनेकों परम पावन चरित्र किए॥ 72क॥
जथा अनेक बेष धरि नृत्य करइ नट कोइ।
सोइ सोइ भाव देखावइ आपुन होइ न सोइ॥ 72ख॥
…Just as an actor takes on different roles by wearing various costumes, yet never truly becomes those characters himself…
जैसे कोई नट (खेल करने वाला) अनेक वेष धारण करके नृत्य करता है और वही-वही (जैसा वेष होता है, उसी के अनुकूल) भाव दिखलाता है, पर स्वयं वह उनमें से कोई हो नहीं जाता,॥ 72ख॥
* असि रघुपति लीला उरगारी। दनुज बिमोहनि जन सुखकारी॥
जे मति मलिन बिषय बस कामी। प्रभु पर मोह धरहिं इमि स्वामी॥1॥
…O’ Enemy of Serpents, such are the wondrous exploits of Lord Raghupati, which bewilder the demons while delighting His devotees. O’ Master, those with impure minds, driven by sensual pleasures and lust, falsely attribute delusion to the Lord in this way…
हे गरुड़जी! ऐसी ही श्री रघुनाथजी की यह लीला है, जो राक्षसों को विशेष मोहित करने वाली और भक्तों को सुख देने वाली है। हे स्वामी! जो मनुष्य मलिन बुद्धि, विषयों के वश और कामी हैं, वे ही प्रभु पर इस प्रकार मोह का आरोप करते हैं॥1॥
नयन दोष जा कहँ जब होई। पीत बरन ससि कहुँ कह सोई॥
जब जेहि दिसि भ्रम होई खगेसा। सो कह पच्छिम उयउ दिनेसा॥2॥
…Just as a person afflicted with jaundice perceives the Moon as yellow so long as the illness persists, or a man who has lost his sense of direction insists that the Sun has risen in the west, O’ King of Birds…
जब जिसको (कवँल आदि) नेत्र दोष होता है, तब वह चंद्रमा को पीले रंग का कहता है। हे पक्षीराज! जब जिसे दिशाभ्रम होता है, तब वह कहता है कि सूर्य पश्चिम में उदय हुआ है॥2॥
नौकारूढ़ चलत जग देखा। अचल मोह बस आपुहि लेखा॥
बालक भ्रमहिं न भ्रमहिं गृहादी। कहहिं परस्पर मिथ्याबादी॥3॥
…A person travelling in a boat perceives the world as moving and mistakenly believes that he alone is standing still. When children spin around while playing, they see the surrounding buildings as moving, and if anyone tries to correct them, they call him a liar…
नौका पर चढ़ा हुआ मनुष्य जगत को चलता हुआ देखता है और मोहवश अपने को अचल समझता है। बालक घूमते (चक्राकार दौड़ते) हैं, घर आदि नहीं घूमते। पर वे आपस में एक-दूसरे को झूठा कहते हैं॥3॥
हरि बिषइक अस मोह बिहंगा। सपनेहुँ नहिं अग्यान प्रसंगा॥
माया बस मतिमंद अभागी। हृदयँ जमनिका बहुबिधि लागी॥4॥
…O’ Garud ji, delusion with regard to Lord Hari is of this very nature; in Him there is not the slightest trace of illusion, even in a dream. Yet those under the influence of Maya, the dull-witted and the unfortunate, find their hearts covered by layer upon layer of veils…
हे गरुड़जी! श्री हरि के विषय में मोह की कल्पना भी ऐसी ही है, भगवान् में तो स्वप्न में भी अज्ञान का प्रसंग (अवसर) नहीं है, किंतु जो माया के वश, मंदबुद्धि और भाग्यहीन हैं और जिनके हृदय पर अनेकों प्रकार के परदे पड़े हैं॥4॥
ते सठ हठ बस संसय करहीं। निज अग्यान राम पर धरहीं॥5॥
…Such fools stubbornly cling to doubt and wrongly attribute their own ignorance to Shri Ram…
वे मूर्ख हठ के वश होकर संदेह करते हैं और अपना अज्ञान श्री रामजी पर आरोपित करते हैं॥5॥
* काम क्रोध मद लोभ रत गृहासक्त दुखरूप।
ते किमि जानहिं रघुपतिहि मूढ़ परे तम कूप॥ 73क॥
…Those absorbed in the pursuit of material desires, consumed by anger, ego, and greed, and deeply attached to their sorrow-filled homes, how can such misguided souls ever recognise Shri Raghupati? They remain fallen in the well of darkness, bound fast by ignorance…
जो काम, क्रोध, मद और लोभ में रत हैं और दुःख रूप घर में आसक्त हैं, वे श्री रघुनाथजी को कैसे जान सकते हैं? वे मूर्ख तो अंधकार रूपी कुएँ में पड़े हुए हैं॥ 73क॥
निर्गुन रूप सुलभ अति सगुन जान नहिं कोई।
सुगम अगम नाना चरित सुनि मुनि मन भ्रम होई॥ 73ख॥
…The formless aspect of the Lord is comparatively easy to grasp, but His incarnation in a divine form is far more difficult to comprehend. Even realised Saints are captivated when they hear of His divine exploits, which are at the same time, simple yet profound…
निर्गुण रूप अत्यंत सुलभ (सहज ही समझ में आ जाने वाला) है, परंतु (गुणातीत दिव्य) सगुण रूप को कोई नहीं जानता, इसलिए उन सगुण भगवान् के अनेक प्रकार के सुगम और अगम चरित्रों को सुनकर मुनियों के भी मन को भ्रम हो जाता है॥ 73 (ख)॥
* सुनु खगेस रघुपति प्रभुताई। कहउँ जथामति कथा सुहाई।।
जेहि बिधि मोह भयउ प्रभु मोही। सोउ सब कथा सुनावउँ तोही॥1॥
…Hear, O’ King of Birds, of the greatness of Lord Raghupati. I shall relate a beautiful tale, to the best of my understanding. O’ Master, how I myself once fell under the spell of delusion, that entire account I will now share with you…
हे पक्षीराज गरुड़जी! श्री रघुनाथजी की प्रभुता सुनिए। मैं अपनी बुद्धि के अनुसार वह सुहावनी कथा कहता हूँ। हे प्रभो! मुझे जिस प्रकार मोह हुआ, वह सब कथा भी आपको सुनाता हूँ॥1॥
राम कृपा भाजन तुम्ह ताता। हरि गुन प्रीति मोहि सुखदाता॥
ताते नहिं कछु तुम्हहि दुरावउँ। परम रहस्य मनोहर गावउँ॥2॥
…O’ Master, you are blessed with the grace of Lord Ram and possess a deep love for listening to the virtues of Lord Hari, for this reason you bring great joy to my heart. Therefore, I conceal nothing from you and shall now sing and reveal to you the most profound and enchanting secrets…
हे तात! आप श्री रामजी के कृपा पात्र हैं। श्री हरि के गुणों में आपकी प्रीति है, इसीलिए आप मुझे सुख देने वाले हैं। इसी से मैं आप से कुछ भी नहीं छिपाता और अत्यंत रहस्य की बातें आपको गाकर सुनाता हूँ॥2॥
सुनहु राम कर सहज सुभाऊ। जन अभिमान न राखहिं काऊ॥
संसृत मूल सूलप्रद नाना। सकल सोक दायक अभिमाना॥3॥
…Listen to the simple and humble nature of Lord Ram, He never tolerates pride in His devotees. Ego alone is the root cause of the endless cycle of birth and death, and from it arise every form of suffering, sorrow, and affliction…
श्री रामचंद्रजी का सहज स्वभाव सुनिए। वे भक्त में अभिमान कभी नहीं रहने देते, क्योंकि अभिमान जन्म-मरण रूप संसार का मूल है और अनेक प्रकार के क्लेशों तथा समस्त शोकों का देने वाला है॥3॥
ताते करहिं कृपानिधि दूरी। सेवक पर ममता अति भूरी॥
जिमि सिसु तन ब्रन होई गोसाईं। मातु चिराव कठिन की नाईं॥4॥
…The ocean of mercy, Shri Ram, removes this ego out of profound love for His devotees. Just as a mother, though with a heavy heart, pierces the boil on her child’s body so that the child may heal, in the same way does He act, O’ Lord of the Senses…
इसीलिए कृपानिधि उसे दूर कर देते हैं, क्योंकि सेवक पर उनकी बहुत ही अधिक ममता है। हे गोसाईं! जैसे बच्चे के शरीर में फोड़ा हो जाता है, तो माता उसे कठोर हदय की भाँति चिरा डालती है॥4॥
* जदपि प्रथम दुख पावइ रोवइ बाल अधीर।
ब्याधि नास हित जननी गनति न सो सिसु पीर॥ 74क॥
…Although the child feels pain at first and cries helplessly, the mother remains steady and unmoved by the child’s distress, knowing with certainty that the wound will soon heal and bring lasting relief…
यद्यपि बच्चा पहले (फोड़ा चिराते समय) दुःख पाता है और अधीर होकर रोता है, तो भी रोग के नाश के लिए माता बच्चे की उस पीड़ा को कुछ भी नहीं गिनती (उसकी परवाह नहीं करती और फोड़े को चिरवा ही डालती है)॥ 74क॥
तिमि रघुपति निज दास कर हरहिं मान हित लागि।
तुलसिदास ऐसे प्रभुहि कस न भजहु भ्रम त्यागि॥ 74ख॥
…In the same way, Lord Raghupati removes the pride of His devotees for their highest good. Tulsidas ji declares, “Why would anyone not renounce all attachments and worship such a Lord?…
उसी प्रकार श्री रघुनाथजी अपने दास का अभिमान उसके हित के लिए हर लेते हैं। तुलसीदासजी कहते हैं कि ऐसे प्रभु को भ्रम त्यागकर क्यों नहीं भजते॥ 74ख॥
* राम कृपा आपनि जड़ताई। कहउँ खगेस सुनहु मन लाई॥
जब जब राम मनुज तनु धरहीं। भक्त हेतु लीला बहु करहीं॥1॥
…O’ King of Birds, I shall now narrate to you the boundless mercy of Lord Ram and my own foolishness, so listen with a focused and attentive mind. Whenever Lord Ram assumes a human avatar and performs countless divine deeds for the welfare and upliftment of His devotees,…
हे गरुड़जी! श्री रामजी की कृपा और अपनी जड़ता (मूर्खता) की बात कहता हूँ, मन लगाकर सुनिए। जब-जब श्री रामचंद्रजी मनुष्य शरीर धारण करते हैं और भक्तों के लिए बहुत सी लीलाएँ करते हैं॥1॥
तब तब अवधपुरी मैं जाऊँ। बालचरित बिलोकि हरषाऊँ॥
जन्म महोत्सव देखउँ जाई। बरष पाँच तहँ रहउँ लोभाई॥2॥
…Then each time, I too go to the city of Ayodhya to witness the grand celebrations of His birth and His delightful pastimes as a child. Enchanted by His playful childish acts, I remain in Ayodhya for a period of full five years…
तब-तब मैं अयोध्यापुरी जाता हूँ और उनकी बाल लीला देखकर हर्षित होता हूँ। वहाँ जाकर मैं जन्म महोत्सव देखता हूँ और (भगवान् की शिशु लीला में) लुभाकर पाँच वर्ष तक वहीं रहता हूँ॥2॥
इष्टदेव मम बालक रामा। सोभा बपुष कोटि सत कामा॥
निज प्रभु बदन निहारि निहारी। लोचन सुफल करउँ उरगारी॥3॥
…Child Ram is my most beloved deity, in whom dwells the beauty of millions of Cupids. O’ Enemy of Serpents, I behold the face of child Ram again and again, allowing my eyes to savour and fulfil the very purpose of their existence…
बालक रूप श्री रामचंद्रजी मेरे इष्टदेव हैं, जिनके शरीर में अरबों कामदेवों की शोभा है। हे गरुड़जी! अपने प्रभु का मुख देख-देखकर मैं नेत्रों को सफल करता हूँ॥3॥
लघु बायस बपु धरि हरि संगा। देखउँ बालचरित बहु रंगा॥4॥
…I assume the form of a small crow and remain constantly in the company of Lord Hari, witnessing with delight the lively, playful acts of His divine childhood pastimes…
छोटे से कौए का शरीर धरकर और भगवान् के साथ-साथ फिरकर मैं उनके भाँति-भाँति के बाल चरित्रों को देखा करता हूँ॥4॥
* लरिकाईं जहँ जहँ फिरहिं तहँ तहँ संग उड़ाउँ।
जूठनि परइ अजिर महँ सो उठाई करि खाउँ॥ 75क॥
…Wherever baby Ram wanders, I flutter alongside Him, feeding on the little crumbs that fall from His mouth upon the courtyard floor…
लड़कपन में वे जहाँ-जहाँ फिरते हैं, वहाँ-वहाँ मैं साथ-साथ उड़ता हूँ और आँगन में उनकी जो जूठन पड़ती है, वही उठाकर खाता हूँ॥ 75क॥
एक बार अतिसय सब चरित किए रघुबीर।
सुमिरत प्रभु लीला सोइ पुलकित भयउ सरीर॥ 75ख॥
…Once Lord Raghuveer displayed His childhood exploits in their fullest measure.” Merely recalling those divine pastimes caused every hair on Kak Bhushundi ji’s body to stand on end.
एक बार श्री रघुवीर ने सब चरित्र बहुत अधिकता से किए। प्रभु की उस लीला का स्मरण करते ही काकभुशुण्डिजी का शरीर (प्रेमानन्दवश) पुलकित हो गया॥ 75ख॥
* कहइ भसुंड सुनहु खगनायक। राम चरित सेवक सुखदायक॥
नृप मंदिर सुंदर सब भाँती।खचित कनक मनि नाना जाती॥1॥
Kak Bhushundi ji said, “Listen, O’ King of Birds, the exploits of Shri Ram bestow endless delight upon His devotees. King Dashrath’s palace was magnificent in every respect, fashioned of gold and richly adorned with countless precious gems…
भुशुण्डिजी कहने लगे- हे पक्षीराज! सुनिए, श्री रामजी का चरित्र सेवकों को सुख देने वाला है। (अयोध्या का) राजमहल सब प्रकार से सुंदर है। सोने के महल में नाना प्रकार के रत्न जड़े हुए हैं॥1॥
बरनि न जाइ रुचिर अँगनाई। जहँ खेलहिं नित चारिउ भाई॥
बाल बिनोद करत रघुराई। बिचरत अजिर जननि सुखदाई॥2॥
…The charming courtyard, where the four brothers, Shri Ram, Shri Lakshman, Shri Bharat, and Shri Shatrughan, played together, was beyond all description. There, Baby Raghuveer revealed His childlike playfulness, wandering freely about the courtyard and filling His mother’s heart with immeasurable joy…
सुंदर आँगन का वर्णन नहीं किया जा सकता, जहाँ चारों भाई नित्य खेलते हैं। माता को सुख देने वाले बालविनोद करते हुए श्री रघुनाथजी आँगन में विचर रहे हैं॥2॥
मरकत मृदुल कलेवर स्यामा। अंग अंग प्रति छबि बहु कामा॥
नव राजीव अरुन मृदु चरना। पदज रुचिर नख ससि दुति हरना॥3॥
…Lord Ram’s tender form shimmered with a bluish green hue, radiant like a flawless emerald, and every limb embodied the charm of countless Cupids. His delicate feet resembled freshly bloomed red lotuses, with captivating toes and nails whose lustre surpassed even the brilliance of the Moon…
मरकत मणि के समान हरिताभ श्याम और कोमल शरीर है। अंग-अंग में बहुत से कामदेवों की शोभा छाई हुई है। नवीन (लाल) कमल के समान लाल-लाल कोमल चरण हैं। सुंदर अँगुलियाँ हैं और नख अपनी ज्योति से चंद्रमा की कांति को हरने वाले हैं॥3॥
ललित अंक कुलिसादिक चारी। नूपुर चारु मधुर रवकारी॥
चारु पुरट मनि रचित बनाई। कटि किंकिनि कल मुखर सुहाई॥4॥
…The soles of His feet bore four auspicious symbols (the thunderbolt, the lotus, the flag, and the goad). He wore charming anklets that chimed sweetly with every step. Around His waist hung a golden chain set with jewels, adorned with tiny bells that released a soft, melodious tinkling as He moved…
(तलवे में) वज्रादि (वज्र, अंकुश, ध्वजा और कमल) के चार सुंदर चिह्न हैं, चरणों में मधुर शब्द करने वाले सुंदर नूपुर हैं, मणियों, रत्नों से जड़ी हुई सोने की बनी हुई सुंदर करधनी का शब्द सुहावना लग रहा है॥4॥
* रेखा त्रय सुंदर उदर नाभी रुचिर गँभीर।
उर आयत भ्राजत बिबिधि बाल बिभूषन चीर॥ 76॥
…Baby Ram’s tender belly bore three graceful folds and a charming, deep navel. His broad little chest was adorned with many kinds of children’s ornaments and garments, all enhancing His grace and charm…
उदर पर सुंदर तीन रेखाएँ (त्रिवली) हैं, नाभि सुंदर और गहरी है। विशाल वक्षःस्थल पर अनेकों प्रकार के बच्चों के आभूषण और वस्त्र सुशोभित हैं॥ 76॥
* अरुन पानि नख करज मनोहर। बाहु बिसाल बिभूषन सुंदर॥
कंध बाल केहरि दर ग्रीवा। चारु चिबुक आनन छबि सींवा॥1॥
…His palms glowed with a gentle reddish hue, His fingers were delicate and His nails exquisitely beautiful. His long arms were richly adorned with ornaments, His shoulders resembled those of a lion’s cub, and His neck was shaped like a conch. His graceful chin and radiant face embodied the very perfection of beauty…
लाल-लाल हथेलियाँ, नख और अँगुलियाँ मन को हरने वाले हैं और विशाल भुजाओं पर सुंदर आभूषण हैं। बालसिंह (सिंह के बच्चे) के से कंधे और शंख के समान (तीन रेखाओं से युक्त) गला है। सुंदर ठुड्डी है और मुख तो छवि की सीमा ही है॥1॥
कलबल बचन अधर अरुनारे। दुइ दुइ दसन बिसद बर बारे॥
ललित कपोल मनोहर नासा। सकल सुखद ससि कर सम हासा॥2॥
…He spoke in a sweet, stuttering voice from His rosy lips. His two rows of pearly white teeth, above and below, enhanced His charm, along with His delightful cheeks and lovely nose. His gentle smile was like the radiant beams of the Moon, bestowing every kind of joy…
कलबल (तोतले) वचन हैं, लाल-लाल होठ हैं। उज्ज्वल, सुंदर और छोटी-छोटी (ऊपर और नीचे) दो-दो दंतुलियाँ हैं। सुंदर गाल, मनोहर नासिका और सब सुखों को देने वाली चंद्रमा की (अथवा सुख देने वाली समस्त कलाओं से पूर्ण चंद्रमा की) किरणों के समान मधुर मुस्कान है॥2॥
नील कंज लोचन भव मोचन। भ्राजत भाल तिलक गोरोचन॥
बिकट भृकुटि सम श्रवन सुहाए। कुंचित कच मेचक छबि छाए॥3॥
…His blue-lotus like eyes dispelled all fear of worldly existence, and His forehead bore a sacred yellow tilak. He had gracefully arched eyebrows, a charming and symmetrical pair of ears, and dark, curly hair that spread an aura of enchantment all around Him…
नीले कमल के समान नेत्र जन्म-मृत्यु (के बंधन) से छुड़ाने वाले हैं। ललाट पर गोरोचन का तिलक सुशोभित है। भौंहें टेढ़ी हैं, कान सम और सुंदर हैं, काले और घुँघराले केशों की छबि छा रही है॥3॥
पीत झीनि झगुली तन सोही। किलकनि चितवनि भावति मोही॥
रूप रासि नृप अजिर बिहारी। नाचहिं निज प्रतिबिंब निहारी॥4॥
…Draped in a fine yellow garment over His bluish-hued body, He appeared utterly enchanting. His playful squeals and glances stole my heart. Roaming about the courtyard of King Dashrath, baby Ram was the very embodiment of beauty, joyfully dancing as He gazed upon His own shadow…
पीली और महीन झँगुली शरीर पर शोभा दे रही है। उनकी किलकारी और चितवन मुझे बहुत ही प्रिय लगती है। राजा दशरथजी के आँगन में विहार करने वाले रूप की राशि श्री रामचंद्रजी अपनी परछाहीं देखकर नाचते हैं,॥4॥
मोहि सन करहिं बिबिधि बिधि क्रीड़ा। बरनत मोहि होति अति ब्रीड़ा॥
किलकत मोहि धरन जब धावहिं। चलउँ भागि तब पूप देखावहिं॥5॥
…He played with me in countless ways, and I feel shy even recalling Shri Ram’s delightful antics. Shrieking with joy as He ran to catch me, I would fly away, and then, with a playful smile, He would entice me back by holding out a piece of malpua (sweet pancake)…
और मुझसे बहुत प्रकार के खेल करते हैं, जिन चरित्रों का वर्णन करते मुझे लज्जा आती है! किलकारी मारते हुए जब वे मुझे पकड़ने दौड़ते और मैं भाग चलता, तब मुझे पूआ दिखलाते थे॥5॥
* आवत निकट हँसहिं प्रभु भाजत रुदन कराहिं।
जाऊँ समीप गहन पद फिरि फिरि चितइ पराहिं॥ 77क॥
…When I fluttered close to the Lord, He laughed, and when I drifted away, He wept. Each time I drew near and caught hold of His feet, He would dart away, again and again glancing back at me with playful delight…
मेरे निकट आने पर प्रभु हँसते हैं और भाग जाने पर रोते हैं और जब मैं उनका चरण स्पर्श करने के लिए पास जाता हूँ, तब वे पीछे फिर-फिरकर मेरी ओर देखते हुए भाग जाते हैं॥77क॥
प्राकृत सिसु इव लीला देखि भयउ मोहि मोह।
कवन चरित्र करत प्रभु चिदानंद संदोह॥ 77ख॥
…I was utterly mesmerized by His playful, childlike antics, so natural and ordinary, just like those of any other child. I wondered to myself, what role is the Lord enacting now, He who is the very embodiment of all spiritual knowledge, pure consciousness, and bliss?…
साधारण बच्चों जैसी लीला देखकर मुझे मोह (शंका) हुआ कि सच्चिदानंदघन प्रभु यह कौन (महत्त्व का) चरित्र (लीला) कर रहे हैं॥ 77ख॥
* एतना मन आनत खगराया। रघुपति प्रेरित ब्यापी माया॥
सो माया न दुखद मोहि काहीं। आन जीव इव संसृत नाहीं॥1॥
…O’ King of Birds, the very moment this doubt arose in my heart, the illusory power set in motion by Lord Raghupati enveloped me. Yet that Maya caused me no suffering, nor did it cast me into the endless cycles of worldly existence, as it does to others…
हे पक्षीराज! मन में इतनी (शंका) लाते ही श्री रघुनाथजी के द्वारा प्रेरित माया मुझ पर छा गई, परंतु वह माया न तो मुझे दुःख देने वाली हुई और न दूसरे जीवों की भाँति संसार में डालने वाली हुई॥1॥
नाथ इहाँ कछु कारन आना। सुनहु सो सावधान हरिजाना॥
ग्यान अखंड एक सीताबर। माया बस्य जीव सचराचर॥2॥
…O’ Lord, there is yet another reason for this, listen with full attention, O’ Mount of Lord Hari. The Lord of Sita, the very embodiment of supreme knowledge, holds all beings, animate and inanimate alike, under the sway of His Maya…
हे नाथ! यहाँ कुछ दूसरा ही कारण है। हे भगवान् के वाहन गरुड़जी! उसे सावधान होकर सुनिए। एक सीतापति श्री रामजी ही अखंड मानवस्वरूप हैं और जड़-चेतन सभी जीव माया के वश हैं॥2॥
जौं सब कें रह ज्ञान एकरस। ईस्वर जीवहि भेद कहहु कस॥
माया बस्य जीव अभिमानी। ईस बस्य माया गुन खानी॥3॥
…If all living beings held the same perfect wisdom, what, then, would distinguish them from God? The egocentric soul remains bound by Maya (illusory energy of the Lord) and its modes of nature (Goodness, Passion and Ignorance), while Maya itself is subordinate to the Lord…
यदि जीवों को एकरस (अखंड) ज्ञान रहे, तो कहिए, फिर ईश्वर और जीव में भेद ही कैसा? अभिमानी जीव माया के वश है और वह (सत्त्व, रज, तम इन) तीनों गुणों की खान माया ईश्वर के वश में है॥3॥
परबस जीव स्वबस भगवंता। जीव अनेक एक श्रीकंता॥
मुधा भेद जद्यपि कृत माया। बिनु हरि जाइ न कोटि उपाया॥4॥
…The living being remains subject to the control of Maya, while the Lord alone is fully independent. Though there are countless beings, there is only One Supreme Lord, the beloved of Shri Lakshmi. Even though this distinction created by Maya is, in truth, an illusion, it cannot be removed by countless remedies; it fades away only through the grace of Lord Hari…
जीव परतंत्र है, भगवान् स्वतंत्र हैं, जीव अनेक हैं, श्री पति भगवान् एक हैं। यद्यपि माया का किया हुआ यह भेद असत् है तथापि वह भगवान् के भजन बिना करोड़ों उपाय करने पर भी नहीं जा सकता॥4॥
*रामचंद्र के भजन बिनु जो चह पद निर्बान।
ग्यानवंत अपि सो नर पसु बिनु पूँछ बिषान॥ 78क॥
…One who seeks liberation without devotion to Shri Ramchandra, however learned or wise he may be, is like an animal without a tail or horns…
श्री रामचंद्रजी के भजन बिना जो मोक्ष पद चाहता है, वह मनुष्य ज्ञानवान् होने पर भी बिना पूँछ और सींग का पशु है॥ 78क॥
राकापति षोड़स उअहिं तारागन समुदाइ।
सकल गिरिन्ह दव लाइअ बिनु रबि राति न जाइ॥ 78ख॥
…Even if the full Moon rises in all its sixteen phases, accompanied by a host of stars, and even if all the mountains are set ablaze, the night will not come to an end until the Sun appears…
सभी तारागणों के साथ सोलह कलाओं से पूर्ण चंद्रमा उदय हो और जितने पर्वत हैं उन सब में दावाग्नि लगा दी जाए, तो भी सूर्य के उदय हुए बिना रात्रि नहीं जा सकती॥ 78ख॥
* ऐसेहिं हरि बिनु भजन खगेसा। मिटइ न जीवन्ह केर कलेसा॥
हरि सेवकहि न ब्याप अबिद्या। प्रभु प्रेरित ब्यापइ तेहि बिद्या॥1॥
…O’ King of Birds, in the same way, without worshipping Lord Hari, the hardships of life do not fade away. Yet ignorance, or Maya, holds no power over the Lord’s devotees, and by His inspiration, true knowledge ever abides within them…
हे पक्षीराज! इसी प्रकार श्री हरि के भजन बिना जीवों का क्लेश नहीं मिटता। श्री हरि के सेवक को अविद्या नहीं व्यापती। प्रभु की प्रेरणा से उसे विद्या व्यापती है॥1॥
ताते नास न होइ दास कर। भेद भगति बाढ़इ बिहंगबर॥
भ्रम तें चकित राम मोहि देखा। बिहँसे सो सुनु चरित बिसेषा॥2॥
…O’ Finest amongst birds, in this manner, a servant of the Lord never falls into the clutches of Maya. Instead, his devotion to the Lord deepens, enriched by an ever more profound understanding of the divine. When Shri Ram beheld me in a state of bewilderment, He laughed heartily. Now listen, as I narrate this unique and wondrous episode of the story…
हे पक्षीश्रेष्ठ! इससे दास का नाश नहीं होता और भेद भक्ति बढ़ती है। श्री रामजी ने मुझे जब भ्रम से चकित देखा, तब वे हँसे। वह विशेष चरित्र सुनिए॥2॥
तेहि कौतुक कर मरमु न काहूँ। जाना अनुज न मातु पिताहूँ॥
जानु पानि धाए मोहि धरना। स्यामल गात अरुन कर चरना॥3॥
…Neither Shri Ram’s younger brothers nor His parents, though all present there, perceived this secret. Baby Ram, with His bluish-hued complexion and rosy hands and feet, crawled on His hands and knees, trying to catch hold of me…
उस खेल का मर्म किसी ने नहीं जाना, न छोटे भाइयों ने और न माता-पिता ने ही। वे श्याम शरीर और लाल-लाल हथेली और चरणतल वाले बाल रूप श्री रामजी घुटने और हाथों के बल मुझे पकड़ने को दौड़े॥3॥
तब मैं भागि चलेउँ उरगारी। राम गहन कहँ भुजा पसारी॥
जिमि जिमि दूरि उड़ाउँ अकासा। तहँ भुज हरि देखउँ निज पासा॥4॥
…Then I flew away, O’ Enemy of Serpents. Shri Ram stretched out His arm to grasp me, and no matter how far I soared into the sky, I beheld the arm of Lord Hari ever reaching close behind me…
हे सर्पों के शत्रु गरुड़जी! तब मैं भाग चला। श्री रामजी ने मुझे पकड़ने के लिए भुजा फैलाई। मैं जैसे-जैसे आकाश में दूर उड़ता, वैसे-वैसे ही वहाँ श्री हरि की भुजा को अपने पास देखता था॥4॥