Day 9 of Navah Parayan Reading program Day 9 / 9
प्रबल अबिद्या तम मिटि जाई। हारहिं सकल सलभ समुदाई॥
खल कामादि निकट नहिं जाहीं। बसइ भगति जाके उर माहीं॥3॥
…Through the radiant light of devotion to Shri Ram, the deep darkness of ignorance is dispelled, and pride in the form of a whole swarm of moths is destroyed. In the heart where such devotion abides, vices such as ego, lust, anger, attachment, jealousy, deceit, false pride, hypocrisy, and envy do not dare to draw near…
(उसके प्रकाश से) अविद्या का प्रबल अंधकार मिट जाता है। मदादि पतंगों का सारा समूह हार जाता है। जिसके हृदय में भक्ति बसती है, काम, क्रोध और लोभ आदि दुष्ट तो उसके पास भी नहीं जाते॥3॥
गरल सुधासम अरि हित होई। तेहि मनि बिनु सुख पाव न कोई॥
ब्यापहिं मानस रोग न भारी। जिन्ह के बस सब जीव दुखारी॥4॥
…For such a people, even poison becomes nectar, and an enemy turns into a friend. Without this precious jewel of devotion, true happiness can never be attained. One who possesses this sacred jewel is never afflicted by the grievous ailments of the mind that are the cause of suffering for all living beings…
उसके लिए विष अमृत के समान और शत्रु मित्र हो जाता है। उस मणि के बिना कोई सुख नहीं पाता। बड़े-बड़े मानस रोग, जिनके वश होकर सब जीव दुःखी हो रहे हैं, उसको नहीं व्यापते॥4॥
राम भगति मनि उर बस जाकें। दुख लवलेस न सपनेहुँ ताकें॥
चतुर सिरोमनि तेइ जग माहीं। जे मनि लागि सुजतन कराहीं॥5॥
…The one in whose heart the gem of devotion to Lord Ram abides does not experience even the slightest sorrow, not even in a dream. Truly, only those who earnestly strive to obtain this jewel of devotion are worthy of being called the crown jewel among the wise…
श्री रामभक्ति रूपी मणि जिसके हृदय में बसती है, उसे स्वप्न में भी लेशमात्र दुःख नहीं होता। जगत में वे ही मनुष्य चतुरों के शिरोमणि हैं जो उस भक्ति रूपी मणि के लिए भली-भाँति यत्न करते हैं॥5॥
सो मनि जदपि प्रगट जग अहई। राम कृपा बिनु नहिं कोउ लहई॥
सुगम उपाय पाइबे केरे। नर हतभाग्य देहिं भटभेरे॥6॥
…Though this radiant jewel of devotion exists in this very world, it cannot be attained without the grace of Lord Ram. It lies close at hand and is simple to receive, yet the unfortunate turn away from it and wander along more complicated paths…
यद्यपि वह मणि जगत् में प्रकट (प्रत्यक्ष) है, पर बिना श्री रामजी की कृपा के उसे कोई पा नहीं सकता। उसके पाने के उपाय भी सुगम ही हैं, पर अभागे मनुष्य उन्हें ठुकरा देते हैं॥6॥
पावन पर्बत बेद पुराना। राम कथा रुचिराकर नाना॥
मर्मी सज्जन सुमति कुदारी। ग्यान बिराग नयन उरगारी॥7॥
…O’ Foe of serpents, the sacred mountains may be likened to the Vedas and the Puranas, and within them lie the precious mines of Lord Ram’s divine exploits. The Saints are like expert miners; their keen intellect is the spade, and their spiritual insight joined with dispassion are the two watchful eyes with which they explore those hidden treasures…
वेद-पुराण पवित्र पर्वत हैं। श्री रामजी की नाना प्रकार की कथाएँ उन पर्वतों में सुंदर खानें हैं। संत पुरुष (उनकी इन खानों के रहस्य को जानने वाले) मर्मी हैं और सुंदर बुद्धि (खोदने वाली) कुदाल है। हे गरुड़जी! ज्ञान और वैराग्य ये दो उनके नेत्र हैं॥7॥
भाव सहित खोजइ जो प्रानी। पाव भगति मनि सब सुख खानी॥
मोरें मन प्रभु अस बिस्वासा। राम ते अधिक राम कर दासा॥8॥
…Whoever seeks it with sincere faith surely finds the jewel of devotion, the treasure-house of all blessings. O’ Master, this firm conviction abides in my heart, that the devotees of Lord Ram are endowed with great virtues precisely because they are His humble servants…
जो प्राणी उसे प्रेम के साथ खोजता है, वह सब सुखों की खान इस भक्ति रूपी मणि को पा जाता है। हे प्रभो! मेरे मन में तो ऐसा विश्वास है कि श्री रामजी के दास श्री रामजी से भी बढ़कर हैं॥8॥
राम सिंधु घन सज्जन धीरा। चंदन तरु हरि संत समीरा॥
सब कर फल हरि भगति सुहाई। सो बिनु संत न काहूँ पाई॥9॥
…If Lord Ram is the boundless ocean, the wise Saints are the rain-laden clouds that draw from it and shower grace upon the world. If Lord Ram is the fragrant sandalwood tree, the Saints are the gentle breeze that carries its perfume in every direction. The supreme fruit of all spiritual effort is the rare and exquisite devotion to Lord Hari, and without the guidance of a Saint, no one can attain it…
श्री रामचंद्रजी समुद्र हैं तो धीर संत पुरुष मेघ हैं। श्री हरि चंदन के वृक्ष हैं तो संत पवन हैं। सब साधनों का फल सुंदर हरि भक्ति ही है। उसे संत के बिना किसी ने नहीं पाया॥9॥
अस बिचारि जोइ कर सतसंगा। राम भगति तेहि सुलभ बिहंगा॥10॥
….Realizing this sacred truth, those who seek and cherish the company of Saints, for them devotion to Lord Ram becomes easily attainable, O’ King of Birds…
ऐसा विचार कर जो भी संतों का संग करता है, हे गरुड़जी उसके लिए श्री रामजी की भक्ति सुलभ हो जाती है॥10॥
* ब्रह्म पयोनिधि मंदर ग्यान संत सुर आहिं।
कथा सुधा मथि काढ़हिं भगति मधुरता जाहिं॥120क॥
…The Vedas are likened to the vast Milky Ocean; spiritual wisdom stands as Mount Mandrachal; the Sages are as the celestial beings who churn forth the nectar in the form of sacred legends; and devotion is the sweetness of that immortal nectar…
ब्रह्म (वेद) समुद्र है, ज्ञान मंदराचल है और संत देवता हैं, जो उस समुद्र को मथकर कथा रूपी अमृत निकालते हैं, जिसमें भक्ति रूपी मधुरता बसी रहती है॥120क॥
बिरति चर्म असि ग्यान मद लोभ मोह रिपु मारि।
जय पाइअ सो हरि भगति देखु खगेस बिचारि॥120ख॥
…With dispassion as a shield for protection, and knowledge as a sword to strike down foes such as false pride, greed, and attachment, it is devotion to Lord Hari that wins the final victory. Ponder over this well, O’ King of Birds.”
वैराग्य रूपी ढाल से अपने को बचाते हुए और ज्ञान रूपी तलवार से मद, लोभ और मोह रूपी वैरियों को मारकर जो विजय प्राप्त करती है, वह हरि भक्ति ही है, हे पक्षीराज! इसे विचार कर देखिए॥120ख॥
* पुनि सप्रेम बोलेउ खगराऊ। जौं कृपाल मोहि ऊपर भाऊ।
नाथ मोहि निज सेवक जानी। सप्त प्रस्न मम कहहु बखानी॥1॥
The King of Birds, Garud ji, spoke again, “O’ Compassionate One, if you are pleased with me, kindly accept me as your humble servant, and O’ Master, please graciously answer my seven questions,…
पक्षीराज गरुड़जी फिर प्रेम सहित बोले- हे कृपालु! यदि मुझ पर आपका प्रेम है, तो हे नाथ! मुझे अपना सेवक जानकर मेरे सात प्रश्नों के उत्तर बखान कर कहिए॥1॥
प्रथमहिं कहहु नाथ मतिधीरा। सब ते दुर्लभ कवन सरीरा॥
बड़ दुख कवन कवन सुख भारी। सोउ संछेपहिं कहहु बिचारी॥2॥
…First, tell me, O’ Serene-minded Lord, which form of body is the most difficult to obtain. Then, kindly reflect and explain in brief what is the greatest misery, and what is the highest joy…
हे नाथ! हे धीर बुद्धि! पहले तो यह बताइए कि सबसे दुर्लभ कौन सा शरीर है फिर सबसे बड़ा दुःख कौन है और सबसे बड़ा सुख कौन है, यह भी विचार कर संक्षेप में ही कहिए॥2॥
संत असंत मरम तुम्ह जानहु। तिन्ह कर सहज सुभाव बखानहु॥
कवन पुन्य श्रुति बिदित बिसाला। कहहु कवन अघ परम कराला॥3॥
…You know well the true marks of the saintly and the wicked; kindly describe their natural disposition to me. What deed have the Vedas declared to be the highest form of righteousness, and what do they proclaim to be the most dreadful sin?…
संत और असंत का मर्म (भेद) आप जानते हैं, उनके सहज स्वभाव का वर्णन कीजिए। फिर कहिए कि श्रुतियों में प्रसिद्ध सबसे महान् पुण्य कौन सा है और सबसे महान् भयंकर पाप कौन है॥3॥
मानस रोग कहहु समुझाई। तुम्ह सर्बग्य कृपा अधिकाई॥
तात सुनहु सादर अति प्रीती। मैं संछेप कहउँ यह नीती॥4॥
…Further, kindly explain to me the illnesses of the mind. You are all-knowing and have shown me immense grace.” Kak Bhushundi ji replied, “O’ Dear one, I shall briefly share my understanding of these matters. Listen with deep reverence and loving attention,…
फिर मानस रोगों को समझाकर कहिए। आप सर्वज्ञ हैं और मुझ पर आपकी कृपा भी बहुत है। (काकभुशुण्डिजी ने कहा-) हे तात अत्यंत आदर और प्रेम के साथ सुनिए। मैं यह नीति संक्षेप से कहता हूँ॥4॥
नर तन सम नहिं कवनिउ देही। जीव चराचर जाचत तेही॥
नरक स्वर्ग अपबर्ग निसेनी। ग्यान बिराग भगति सुभ देनी॥5॥
…There is no body equal to the human body. All beings, whether moving or unmoving, long to attain human birth. It is the ladder by which the subtle being may ascend to Heaven, descend to Hell, or rise toward liberation. The human form alone grants the capacity for spiritual wisdom, detachment, and pure devotion…
मनुष्य शरीर के समान कोई शरीर नहीं है। चर-अचर सभी जीव उसकी याचना करते हैं। वह मनुष्य शरीर नरक, स्वर्ग और मोक्ष की सीढ़ी है तथा कल्याणकारी ज्ञान, वैराग्य और भक्ति को देने वाला है॥5॥
सो तनु धरि हरि भजहिं न जे नर। होहिं बिषय रत मंद मंद तर॥
काँच किरिच बदलें ते लेहीं। कर ते डारि परस मनि देहीं॥6॥
…Those who, having attained a human body, do not worship Lord Hari and remain absorbed in the lowest worldly pleasures are like persons who cast aside the philosopher’s stone, which turns iron into gold by its touch, and instead choose to clutch mere fragments of glass…
ऐसे मनुष्य शरीर को धारण (प्राप्त) करके भी जो लोग श्री हरि का भजन नहीं करते और नीच से भी नीच विषयों में अनुरक्त रहते हैं, वे पारसमणि को हाथ से फेंक देते हैं और बदले में काँच के टुकड़े ले लेते हैं॥6॥
नहिं दरिद्र सम दुख जग माहीं। संत मिलन सम सुख जग नाहीं॥
पर उपकार बचन मन काया। संत सहज सुभाउ खगराया॥7॥
…There is no misery in this world greater than poverty, and no joy higher than attaining the company of saints. It is the very nature of the saintly to labour for the welfare of others through thought, word and deed, O’ King of Birds…
जगत् में दरिद्रता के समान दुःख नहीं है तथा संतों के मिलने के समान जगत् में सुख नहीं है। और हे पक्षीराज! मन, वचन और शरीर से परोपकार करना, यह संतों का सहज स्वभाव है॥7॥
संत सहहिं दुख पर हित लागी। पर दुख हेतु असंत अभागी॥
भूर्ज तरू सम संत कृपाला। पर हित निति सह बिपति बिसाला॥8॥
…Saints willingly endure hardship for the good of others, while the unfortunate and impious live only to trouble those around them. Compassionate Saints are like the white oak tree, which bears great pain, even allowing its bark to be stripped away, yet continues to serve others with quiet generosity…
संत दूसरों की भलाई के लिए दुःख सहते हैं और अभागे असंत दूसरों को दुःख पहुँचाने के लिए। कृपालु संत भोज के वृक्ष के समान दूसरों के हित के लिए भारी विपत्ति सहते हैं (अपनी खाल तक उधड़वा लेते हैं)॥8॥
सन इव खल पर बंधन करई। खाल कढ़ाई बिपति सहि मरई॥
खल बिनु स्वारथ पर अपकारी। अहि मूषक इव सुनु उरगारी॥9॥
…The wretched are like hemp, whose bark is stripped and twisted into rope, suffering only so that others may be bound. O’ Foe of serpents, the vile gain nothing for themselves, yet still harm others, much like a snake or a rat…
किंतु दुष्ट लोग सन की भाँति दूसरों को बाँधते हैं और (उन्हें बाँधने के लिए) अपनी खाल खिंचवाकर विपत्ति सहकर मर जाते हैं। हे सर्पों के शत्रु गरुड़जी! सुनिए, दुष्ट बिना किसी स्वार्थ के साँप और चूहे के समान अकारण ही दूसरों का अपकार करते हैं॥9॥
पर संपदा बिनासि नसाहीं। जिमि ससि हति हिम उपल बिलाहीं॥
दुष्ट उदय जग आरति हेतू। जथा प्रसिद्ध अधम ग्रह केतू॥10॥
…The wicked destroy the wealth and possessions of others, only to bring about their own downfall, like hailstones that ravage the crops and then melt away themselves. The birth of the vile seems only to cause harm in the world, like the malefic planet Ketu, long known for bringing misfortune…
वे पराई संपत्ति का नाश करके स्वयं नष्ट हो जाते हैं, जैसे खेती का नाश करके ओले नष्ट हो जाते हैं। दुष्ट का अभ्युदय (उन्नति) प्रसिद्ध अधम ग्रह केतु के उदय की भाँति जगत के दुःख के लिए ही होता है॥10॥
संत उदय संतत सुखकारी। बिस्व सुखद जिमि इंदु तमारी॥
परम धर्म श्रुति बिदित अहिंसा। पर निंदा सम अघ न गरीसा॥11॥
…The arrival of Saints brings joy to the world, just as the Sun and the Moon unfailingly spread light and comfort everywhere. The Vedas declare the highest righteousness to be non-violence (refraining from harming any living being in thought, word, or deed) and no sin is considered more grievous than speaking ill of others…
और संतों का अभ्युदय सदा ही सुखकर होता है, जैसे चंद्रमा और सूर्य का उदय विश्व भर के लिए सुखदायक है। वेदों में अहिंसा को परम धर्म माना है और परनिन्दा के समान भारी पाप नहीं है॥11॥
हर गुर निंदक दादुर होई। जन्म सहस्र पाव तन सोई॥
द्विज निंदक बहु नरक भोग करि। जग जनमइ बायस सरीर धरि॥12॥
…One who criticizes Lord Shiv or one’s own guru is destined to be born as a frog for a thousand births. In the same way, one who shows contempt toward a Brahmin undergoes severe suffering in various hells and is later born again in this world as a crow…
शंकरजी और गुरु की निंदा करने वाला मनुष्य (अगले जन्म में) मेंढक होता है और वह हजार जन्म तक वही मेंढक का शरीर पाता है। ब्राह्मणों की निंदा करने वाला व्यक्ति बहुत से नरक भोगकर फिर जगत् में कौए का शरीर धारण करके जन्म लेता है॥12॥
सुर श्रुति निंदक जे अभिमानी। रौरव नरक परहिं ते प्रानी॥
होहिं उलूक संत निंदा रत। मोह निसा प्रिय ग्यान भानु गत॥13॥
…Those puffed up with ego who denounce the Demigods and the Vedas are said to fall into the dreadful Hell known as Raurav. And those who delight in slandering Saints are reborn as owls, creatures of darkness, signifying souls lost in delusion, for whom the Sun of wisdom no longer rises…
जो अभिमानी जीव देवताओं और वेदों की निंदा करते हैं, वे रौरव नरक में पड़ते हैं। संतों की निंदा में लगे हुए लोग उल्लू होते हैं, जिन्हें मोह रूपी रात्रि प्रिय होती है और ज्ञान रूपी सूर्य जिनके लिए बीत गया (अस्त हो गया) रहता है॥13॥
सब कै निंदा जे जड़ करहीं। ते चमगादुर होइ अवतरहीं॥
सुनहु तात अब मानस रोगा। जिन्ह ते दुख पावहिं सब लोगा॥14॥
…A foolish person who habitually criticizes others is reborn as a bat. Now, O’ Dear one, listen as I speak of the afflictions of the mind that bring sorrow and suffering to all…
जो मूर्ख मनुष्य सब की निंदा करते हैं, वे चमगादड़ होकर जन्म लेते हैं। हे तात! अब मानस रोग सुनिए, जिनसे सब लोग दुःख पाया करते हैं॥14॥
मोह सकल ब्याधिन्ह कर मूला। तिन्ह ते पुनि उपजहिं बहु सूला॥
काम बात कफ लोभ अपारा। क्रोध पित्त नित छाती जारा॥15॥
…Attachment is the root of all ailments, from which many other forms of suffering arise. Desire is likened to a disorder born of disturbed inner wind; greed to diseases of the Earth and water elements, marked by heaviness and excess mucus; and anger to the imbalance of fire and water, producing burning agitation, like heartburn and acidity within the body…
सब रोगों की जड़ मोह (अज्ञान) है। उन व्याधियों से फिर और बहुत से शूल उत्पन्न होते हैं। काम वात है, लोभ अपार (बढ़ा हुआ) कफ है और क्रोध पित्त है जो सदा छाती जलाता रहता है॥15॥
प्रीति करहिं जौं तीनिउ भाई। उपजइ सन्यपात दुखदाई॥
बिषय मनोरथ दुर्गम नाना। ते सब सूल नाम को जाना॥16॥
…When all three (desire, greed, and anger) combine, they give rise to a condition known as “diarrhea of the mouth,” the restless habit of speaking endlessly and without thought, often seen in the egocentric, and a source of great irritation to others. The endless craving for many kinds of sensory pleasures, most of which can never truly be satisfied, leads to countless mental and emotional afflictions, far too many to name…
यदि कहीं ये तीनों भाई (वात, पित्त और कफ) प्रीति कर लें (मिल जाएँ), तो दुःखदायक सन्निपात रोग उत्पन्न होता है। कठिनता से प्राप्त (पूर्ण) होने वाले जो विषयों के मनोरथ हैं, वे ही सब शूल (कष्टदायक रोग) हैं, उनके नाम कौन जानता है (अर्थात् वे अपार हैं)॥16॥
* ममता दादु कंडु इरषाई। हरष बिषाद गरह बहुताई॥
पर सुख देखि जरनि सोइ छई। कुष्ट दुष्टता मन कुटिलई॥17॥
…The sense of possessiveness is compared to skin diseases such as shingles, ringworm, or herpes, while jealousy is likened to an irritating itch. Excessive elation and deep sorrow resemble a disorder of the throat, where its glands become swollen. The envy that arises on seeing another’s happiness is compared to tuberculosis, and wickedness joined with a deceitful heart is likened to leprosy…
ममता दाद है, ईर्षा (डाह) खुजली है, हर्ष-विषाद गले के रोगों की अधिकता है (गलगंड, कण्ठमाला या घेघा आदि रोग हैं), पराए सुख को देखकर जो जलन होती है, वही क्षयी है। दुष्टता और मन की कुटिलता ही कोढ़ है॥17॥
अहंकार अति दुखद डमरुआ। दंभ कपट मद मान नेहरुआ॥
तृस्ना उदरबृद्धि अति भारी। त्रिबिधि ईषना तरुन तिजारी॥18॥
…Egotism is likened to the most painful form of gout, while hypocrisy, deceit, arrogance, and pride resemble stubborn diseases of the veins. The craving for enjoyment is compared to severe edema, a swelling caused by inner imbalance, and the threefold desires (for offspring, wealth, and fame) are like a raging fever born of the disturbance of wind, bile, and phlegm within the body….
अहंकार अत्यंत दुःख देने वाला डमरू (गाँठ का) रोग है। दम्भ, कपट, मद और मान नहरुआ (नसों का) रोग है। तृष्णा बड़ा भारी उदर वृद्धि (जलोदर) रोग है। तीन प्रकार (पुत्र, धन और मान) की प्रबल इच्छाएँ प्रबल तिजारी हैं॥18॥
जुग बिधि ज्वर मत्सर अबिबेका। कहँ लगि कहौं कुरोग अनेका॥19॥
…Envy and foolishness are like two different kinds of fever, each consuming the mind in its own way. Beyond these, there are countless other ailments, far too many to be named…
मत्सर और अविवेक दो प्रकार के ज्वर हैं। इस प्रकार अनेकों बुरे रोग हैं, जिन्हें कहाँ तक कहूँ॥19॥
* एक ब्याधि बस नर मरहिं ए असाधि बहु ब्याधि।
पीड़हिं संतत जीव कहुँ सो किमि लहै समाधि॥121क॥
…A person may be overcome by even a single disease; yet I have spoken of many such stubborn and grievous afflictions that ceaselessly trouble the soul. How, then, can it ever find true peace or enter into steady meditation?…
एक ही रोग के वश होकर मनुष्य मर जाते हैं, फिर ये तो बहुत से असाध्य रोग हैं। ये जीव को निरंतर कष्ट देते रहते हैं, ऐसी दशा में वह समाधि (शांति) को कैसे प्राप्त करे?॥121क॥
नेम धर्म आचार तप ग्यान जग्य जप दान।
भेषज पुनि कोटिन्ह नहिं रोग जाहिं हरिजान॥121ख॥
…There are sacred vows, holy observances, severe austerities, spiritual wisdom, sacrifices, chanting, charity, and countless other remedies; yet these diseases do not truly subside through them alone, O’ Mount of Lord Hari…
नियम, धर्म, आचार (उत्तम आचरण), तप, ज्ञान, यज्ञ, जप, दान तथा और भी करोड़ों औषधियाँ हैं, परंतु हे गरुड़जी! उनसे ये रोग नहीं जाते॥121ख॥
* एहि बिधि सकल जीव जग रोगी। सोक हरष भय प्रीति बियोगी॥
मानस रोग कछुक मैं गाए। हहिं सब कें लखि बिरलेन्ह पाए॥1॥
…Thus, all beings in this world are affected by ailments of the mind and heart, such as grief, joy, fear, attachment, and the pain of separation. I have mentioned only a few of these mental afflictions. Though they live within every heart, only a rare few truly recognize them…
इस प्रकार जगत् में समस्त जीव रोगी हैं, जो शोक, हर्ष, भय, प्रीति और वियोग के दुःख से और भी दुःखी हो रहे हैं। मैंने ये थो़ड़े से मानस रोग कहे हैं। ये हैं तो सबको, परंतु इन्हें जान पाए हैं कोई विरले ही॥1॥
जाने ते छीजहिं कछु पापी। नास न पावहिं जन परितापी॥
बिषय कुपथ्य पाइ अंकुरे। मुनिहु हृदयँ का नर बापुरे॥2॥
…When recognized, these harmful tendencies that cause suffering may weaken, yet they are not completely destroyed. Fed by attachment to worldly pleasures, they can sprout even in the hearts of Sages; what, then, can be said of an ordinary person?…
प्राणियों को जलाने वाले ये पापी (रोग) जान लिए जाने से कुछ क्षीण अवश्य हो जाते हैं, परंतु नाश को नहीं प्राप्त होते। विषय रूप कुपथ्य पाकर ये मुनियों के हृदय में भी अंकुरित हो उठते हैं, तब बेचारे साधारण मनुष्य तो क्या चीज हैं॥2॥
राम कृपाँ नासहिं सब रोगा। जौं एहि भाँति बनै संजोगा॥
सदगुर बैद बचन बिस्वासा। संजम यह न बिषय कै आसा॥3॥
…All these ailments can be completely removed if, by Shri Ram’s grace, the right conditions arise: firm faith in the words of the true Guru, who is like a divine physician, and self-discipline that releases the heart from longing for worldly pleasures…
यदि श्री रामजी की कृपा से इस प्रकार का संयोग बन जाए तो ये सब रोग नष्ट हो जाएँ। सद्गुरु रूपी वैद्य के वचन में विश्वास हो। विषयों की आशा न करे, यही संयम (परहेज) हो॥3॥
* रघुपति भगति सजीवन मूरी। अनूपान श्रद्धा मति पूरी॥
एहि बिधि भलेहिं सो रोग नसाहीं। नाहिं त जतन कोटि नहिं जाहीं॥4॥
…Devotion to Lord Raghupati is like a life-giving herb, and a mind filled with faith is the sacred drink taken with that medicine. When both come together, these ailments are truly cured; without them, even countless efforts cannot remove them…
श्री रघुनाथजी की भक्ति संजीवनी जड़ी है। श्रद्धा से पूर्ण बुद्धि ही अनुपान (दवा के साथ लिया जाने वाला मधु आदि) है। इस प्रकार का संयोग हो तो वे रोग भले ही नष्ट हो जाएँ, नहीं तो करोड़ों प्रयत्नों से भी नहीं जाते॥4॥
जानिअ तब मन बिरुज गोसाँई। जब उर बल बिराग अधिकाई॥
सुमति छुधा बाढ़इ नित नई। बिषय आस दुर्बलता गई॥5॥
…O’ Lord of the senses, the heart is truly healed when the strength of detachment grows deep within it. The longing for noble wisdom steadily increases, and the weakness born of craving worldly pleasures gradually fades away…
हे गोसाईं! मन को निरोग हुआ तब जानना चाहिए, जब हृदय में वैराग्य का बल बढ़ जाए, उत्तम बुद्धि रूपी भूख नित नई बढ़ती रहे और विषयों की आशा रूपी दुर्बलता मिट जाए॥5॥
बिमल ग्यान जल जब सो नहाई। तब रह राम भगति उर छाई॥
सिव अज सुक सनकादिक नारद। जे मुनि ब्रह्म बिचार बिसारद॥6॥
…When a person is freed from these ailments and bathes in the pure waters of true wisdom, devotion to Shri Ram fills the heart. Lord Shiv, Lord Brahma, Shukdev ji, Sanak ji and his brothers, Narad ji, and all Sages deeply learned in the knowledge of the Absolute…
इस प्रकार सब रोगों से छूटकर जब मनुष्य निर्मल ज्ञान रूपी जल में स्नान कर लेता है, तब उसके हृदय में राम भक्ति छा रहती है। शिवजी, ब्रह्माजी, शुकदेवजी, सनकादि और नारद आदि ब्रह्मविचार में परम निपुण जो मुनि हैं,॥6॥
सब कर मत खगनायक एहा। करिअ राम पद पंकज नेहा॥
श्रुति पुरान सब ग्रंथ कहाहीं। रघुपति भगति बिना सुख नाहीं॥7॥
…share one clear view, O’ King of Birds: one should lovingly devote oneself to the lotus feet of Shri Ram. The Vedas, the Puranas, and all sacred Scriptures declare that without devotion to Shri Raghupati, true happiness cannot be attained…
हे पक्षीराज! उन सबका मत यही है कि श्री रामजी के चरणकमलों में प्रेम करना चाहिए। श्रुति, पुराण और सभी ग्रंथ कहते हैं कि श्री रघुनाथजी की भक्ति के बिना सुख नहीं है॥7॥
कमठ पीठ जामहिं बरु बारा। बंध्या सुत बरु काहुहि मारा॥
फूलहिं नभ बरु बहुबिधि फूला। जीव न लह सुख हरि प्रतिकूला॥8॥
…Hair may grow on a tortoise’s back, the son of a barren woman may kill someone, and flowers may bloom in the sky (all of which are impossible), but one who turns against Shri Hari can never find true happiness…
कछुए की पीठ पर भले ही बाल उग आवें, बाँझ का पुत्र भले ही किसी को मार डाले, आकाश में भले ही अनेकों प्रकार के फूल खिल उठें, परंतु श्री हरि से विमुख होकर जीव सुख नहीं प्राप्त कर सकता॥8॥
तृषा जाइ बरु मृगजल पाना। बरु जामहिं सस सीस बिषाना॥
अंधकारु बरु रबिहि नसावै। राम बिमुख न जीव सुख पावै॥9॥
…One’s thirst may be quenched by drinking the waters of a mirage, horns may grow upon a rabbit’s head, and darkness may swallow the Sun, but one who turns away from Shri Ram can never attain true happiness…
मृगतृष्णा के जल को पीने से भले ही प्यास बुझ जाए, खरगोश के सिर पर भले ही सींग निकल आवे, अन्धकार भले ही सूर्य का नाश कर दे, परंतु श्री राम से विमुख होकर जीव सुख नहीं पा सकता॥9॥
हिम ते अनल प्रगट बरु होई। बिमुख राम सुख पाव न कोई॥10॥
…Fire may indeed arise from ice itself, yet one who turns away from Shri Ram can never attain true peace or lasting happiness…
बर्फ से भले ही अग्नि प्रकट हो जाए (ये सब अनहोनी बातें चाहे हो जाएँ), परंतु श्री राम से विमुख होकर कोई भी सुख नहीं पा सकता॥10॥
* बारि मथें घृत होइ बरु सिकता ते बरु तेल।
बिनु हरि भजन न तव तरिअ यह सिद्धांत अपेल॥122क॥
…Ghee (clarified butter) may be churned from water and oil pressed from sand, yet without devotion to Shri Hari, no one can cross the vast ocean of worldly existence. This truth is firm and unchanging…
जल को मथने से भले ही घी उत्पन्न हो जाए और बालू (को पेरने) से भले ही तेल निकल आवे, परंतु श्री हरि के भजन बिना संसार रूपी समुद्र से नहीं तरा जा सकता, यह सिद्धांत अटल है॥122क॥
मसकहि करइ बिरंचि प्रभु अजहि मसक ते हीन।
अस बिचारि तजि संसय रामहि भजहिं प्रबीन॥122ख॥
…The Lord can raise a mosquito to the rank of Lord Brahma, and reduce Lord Brahma to lower than a mosquito. Realizing this truth, the wise give up all doubts and worship Shri Ram alone…
प्रभु मच्छर को ब्रह्मा कर सकते हैं और ब्रह्मा को मच्छर से भी तुच्छ बना सकते हैं। ऐसा विचार कर चतुर पुरुष सब संदेह त्यागकर श्री रामजी को ही भजते हैं॥122ख॥
* विनिश्चितं वदामि ते न अन्यथा वचांसि मे।
हरिं नरा भजन्ति येऽतिदुस्तरं तरन्ति ते॥122ग॥
…I declare this to you with firm certainty, my words are not false: those who worship Shri Hari cross with ease the most difficult ocean of worldly existence…
मैं आपसे भली-भाँति निश्चित किया हुआ सिद्धांत कहता हूँ- मेरे वचन अन्यथा (मिथ्या) नहीं हैं कि जो मनुष्य श्री हरि का भजन करते हैं, वे अत्यंत दुस्तर संसार सागर को (सहज ही) पार कर जाते हैं॥122ग॥
* कहेउँ नाथ हरि चरित अनूपा। ब्यास समास स्वमति अनुरूपा॥
श्रुति सिद्धांत इहइ उरगारी। राम भजिअ सब काज बिसारी॥1॥
…O’ Lord, according to my understanding, I have described the incomparable deeds of Shri Hari, at times in detail and at times briefly. O’ Foe of Serpents, the final conclusion of the Vedas is this: set aside all other pursuits and worship Shri Ram alone…
हे नाथ! मैंने श्री हरि का अनुपम चरित्र अपनी बुद्धि के अनुसार कहीं विस्तार से और कहीं संक्षेप से कहा। हे सर्पों के शत्रु गरुड़जी ! श्रुतियों का यही सिद्धांत है कि सब काम भुलाकर (छोड़कर) श्री रामजी का भजन करना चाहिए॥1॥
प्रभु रघुपति तजि सेइअ काही। मोहि से सठ पर ममता जाही॥
तुम्ह बिग्यानरूप नहिं मोहा। नाथ कीन्हि मो पर अति छोहा॥2॥
…Tell me, who else is worthy of service if one abandons Lord Raghupati, the One who has shown such grace even to a fool like me? O’ Master, you are the very embodiment of wisdom and free from delusion. Moreover, you have bestowed a great kindness upon me…
प्रभु श्री रघुनाथजी को छो़ड़कर और किसका सेवन (भजन) किया जाए, जिनका मुझ जैसे मूर्ख पर भी ममत्व (स्नेह) है। हे नाथ! आप विज्ञान रूप हैं, आपको मोह नहीं है। आपने तो मुझ पर बड़ी कृपा की है॥2॥
पूँछिहु राम कथा अति पावनि। सुक सनकादि संभु मन भावनि॥
सत संगति दुर्लभ संसारा। निमिष दंड भरि एकउ बारा॥3॥
…by inquiring about the sacred story of Shri Ram, which brings joy to the hearts of Sages such as Shukdev, Sanak, Sanandan, Sanatan, and Sanatkumar, and also to Lord Shambhu and Mother Bhawani. The company of such holy Sages is exceedingly rare in this world, even for twenty-four minutes, or for the briefest fraction of a moment…
जो आपने मुझ से शुकदेवजी, सनकादि और शिवजी के मन को प्रिय लगने वाली अति पवित्र रामकथा पूछी। संसार में घड़ी भर का अथवा पल भर का एक बार का भी सत्संग दुर्लभ है॥3॥
देखु गरुड़ निज हृदयँ बिचारी। मैं रघुबीर भजन अधिकारी॥
सकुनाधम सब भाँति अपावन। प्रभु मोहि कीन्ह बिदित जग पावन॥4॥
…O’ Garud ji, reflect within your own heart and consider whether I am truly worthy of worshipping Lord Raghuveer. I am the lowest among birds, impure in every way; yet, despite this, the Lord has made me renowned throughout the world as one who sanctifies it…
हे गरुड़जी! अपने हृदय में विचार कर देखिए, क्या मैं भी श्री रामजी के भजन का अधिकारी हूँ? पक्षियों में सबसे नीच और सब प्रकार से अपवित्र हूँ, परंतु ऐसा होने पर भी प्रभु ने मुझको सारे जगत् को पवित्र करने वाला प्रसिद्ध कर दिया (अथवा प्रभु ने मुझको जगत्प्रसिद्ध पावन कर दिया)॥4॥
* आजु धन्य मैं धन्य अति जद्यपि सब बिधि हीन।
निज जन जानि राम मोहि संत समागम दीन॥123क॥
…Though I am base in every way, I am blessed, deeply blessed this day, for Lord Ram, seeing me as His devotee, has kindly granted me the company of a Saint like you…
यद्यपि मैं सब प्रकार से हीन (नीच) हूँ, तो भी आज मैं धन्य हूँ, अत्यंत धन्य हूँ, जो श्री रामजी ने मुझे अपना ‘निज जन’ जानकर संत समागम दिया (आपसे मेरी भेंट कराई)॥123क॥
नाथ जथामति भाषेउँ राखेउँ नहिं कछु गोइ।
चरित सिंधु रघुनायक थाह कि पावइ कोइ॥123ख॥
…O’ Lord, I have narrated Shri Ramcharitmanas according to the limit of my understanding, holding nothing back from you. Yet the divine exploits of Lord Raghunayak are like an endless ocean; who indeed can ever reach its depths?”
हे नाथ! मैंने अपनी बुद्धि के अनुसार कहा, कुछ भी छिपा नहीं रखा। (फिर भी) श्री रघुवीर के चरित्र समुद्र के समान हैं, क्या उनकी कोई थाह पा सकता है?॥123ख॥