Day 22 of Maas Parayan Reading program Day 22 / 30
छंद :
* कोदंड कठिन चढ़ाइ सिर जट जूट बाँधत सोह क्यों।
मरकत सयल पर लरत दामिनि कोटि सों जुग भुजग ज्यों॥
कटि कसि निषंग बिसाल भुज गहि चाप बिसिख सुधारि कै।
चितवत मनहुँ मृगराज प्रभु गजराज घटा निहारि कै॥
After stringing His formidable bow, Shri Ram gathered the matted locks of His hair and fashioned them into a bun atop His head. He radiated glory like an emerald mountain, with His two hands resembling serpents locked in a battle amidst innumerable streaks of lightning, symbolized by His cascading hairlocks. Shri Ram then secured His quiver around His waist. With His mighty arms, He held the bow in one hand and arranging His arrow, gazed at the army like a lion observing a herd of huge elephants.
भावार्थ : कठिन धनुष चढ़ाकर सिर पर जटा का जू़ड़ा बाँधते हुए प्रभु कैसे शोभित हो रहे हैं, जैसे मरकतमणि (पन्ने) के पर्वत पर करोड़ों बिजलियों से दो साँप लड़ रहे हों। कमर में तरकस कसकर, विशाल भुजाओं में धनुष लेकर और बाण सुधारकर प्रभु श्री रामचंद्रजी राक्षसों की ओर देख रहे हैं। मानों मतवाले हाथियों के समूह को (आता) देखकर सिंह (उनकी ओर) ताक रहा हो।
* आइ गए बगमेल धरहु धरहु धावत सुभट।
जथा बिलोकि अकेल बाल रबिहि घेरत दनुज॥18॥
The powerful demon warriors came rushing with speed, shouting, “Capture Him! Capture Him!” like demons closing in on the rising Sun, finding it all alone.
भावार्थ : ‘पकड़ो-पकड़ो’ पुकारते हुए राक्षस योद्धा बाग छोड़कर (बड़ी तेजी से) दौड़े हुए आए (और उन्होंने श्री रामजी को चारों ओर से घेर लिया), जैसे बालसूर्य (उदयकालीन सूर्य) को अकेला देखकर मन्देह नामक दैत्य घेर लेते हैं॥18॥
* प्रभु बिलोकि सर सकहिं न डारी। थकित भई रजनीचर धारी॥
सचिव बोलि बोले खर दूषन। यह कोउ नृपबालक नर भूषन॥1॥
But when they saw the Lord, they were unable to discharge their weapons. The demon army was struck with awe upon beholding Shri Ram. Khar and Dushan called their minister and asked, “Who is this Prince, a jewel amongst men?…
भावार्थ : (सौंदर्य-माधुर्यनिधि) प्रभु श्री रामजी को देखकर राक्षसों की सेना थकित रह गई। वे उन पर बाण नहीं छोड़ सके। मंत्री को बुलाकर खर-दूषण ने कहा- यह राजकुमार कोई मनुष्यों का भूषण है॥1॥
नाग असुर सुर नर मुनि जेते। देखे जिते हते हम केते॥
हम भरि जन्म सुनहु सब भाई। देखी नहिं असि सुंदरताई॥2॥
…Out of all the serpents, demons, Demigods, and humans that we have encountered, conquered and killed, we have never witnessed a beauty as extraordinary as this anywhere in our life…
भावार्थ : जितने भी नाग, असुर, देवता, मनुष्य और मुनि हैं, उनमें से हमने न जाने कितने ही देखे, जीते और मार डाले हैं। पर हे सब भाइयों! सुनो, हमने जन्मभर में ऐसी सुंदरता कहीं नहीं देखी॥2॥
जद्यपि भगिनी कीन्हि कुरूपा। बध लायक नहिं पुरुष अनूपा॥
देहु तुरत निज नारि दुराई। जीअत भवन जाहु द्वौ भाई॥3॥
…Even though they have disfigured our sister by cutting off her ears and nose, these extraordinary men do not deserve to be killed. Instruct them to promptly surrender the woman they are hiding, and the two Brothers can safely return to their home alive…
भावार्थ : यद्यपि इन्होंने हमारी बहिन को कुरूप कर दिया तथापि ये अनुपम पुरुष वध करने योग्य नहीं हैं। ‘छिपाई हुई अपनी स्त्री हमें तुरंत दे दो और दोनों भाई जीते जी घर लौट जाओ॥3॥
मोर कहा तुम्ह ताहि सुनावहु। तासु बचन सुनि आतुर आवहु॥
दूतन्ह कहा राम सन जाई। सुनत राम बोले मुसुकाई॥4॥
…Go and convey our message to Him, and swiftly return with His response. The messengers then went to Shri Ram and conveyed the message. Upon hearing it, Shri Ram smiled and replied,…
भावार्थ : मेरा यह कथन तुम लोग उसे सुनाओ और उसका वचन (उत्तर) सुनकर शीघ्र आओ। दूतों ने जाकर यह संदेश श्री रामचंद्रजी से कहा। उसे सुनते ही श्री रामचंद्रजी मुस्कुराकर बोले-॥4॥
हम छत्री मृगया बन करहीं। तुम्ह से खल मृग खोजत फिरहीं॥
रिपु बलवंत देखि नहिं डरहीं। एक बार कालहु सन लरहीं॥5॥
…We belong to the warrior clan and have come to the forest to hunt. We roam around, searching for vile animals like you. When faced with a powerful opponent, fear does not grip our hearts, be it even the God of Death for that matter, we are ready to battle him once as well…
भावार्थ : हम क्षत्रिय हैं, वन में शिकार करते हैं और तुम्हारे सरीखे दुष्ट पशुओं को तो ढ़ूँढते ही फिरते हैं। हम बलवान् शत्रु देखकर नहीं डरते। (लड़ने को आवे तो) एक बार तो हम काल से भी लड़ सकते हैं॥5॥
जद्यपि मनुज दनुज कुल घालक। मुनि पालक खल सालक बालक॥
जौं न होइ बल घर फिरि जाहू। समर बिमुख मैं हतउँ न काहू॥6॥
…Though we are humans, we are destroyers of the race of demons. We serve as protectors of the sages. Despite our youth, we have embarked on a mission to punish the wretched. If you lack the strength, retreat from the battlefield, for I do not kill those who turn their backs in a fight…
भावार्थ : यद्यपि हम मनुष्य हैं, परन्तु दैत्यकुल का नाश करने वाले और मुनियों की रक्षा करने वाले हैं, हम बालक हैं, परन्तु दुष्टों को दण्ड देने वाले। यदि बल न हो तो घर लौट जाओ। संग्राम में पीठ दिखाने वाले किसी को मैं नहीं मारता॥6॥
रन चढ़ि करिअ कपट चतुराई। रिपु पर कृपा परम कदराई॥
दूतन्ह जाइ तुरत सब कहेऊ। सुनि खर दूषन उर अति दहेऊ॥7॥
…Entering the battlefield ready for war, then relying on deceit and cunning, and showing mercy to the enemy, is a mark of cowardice (for the enemy must not be spared).” The messengers swiftly returned to Khar and Dushan and delivered Shri Ram’s reply. Hearing His words, their hearts blazed with fury.
भावार्थ : रण में चढ़ आकर कपट-चतुराई करना और शत्रु पर कृपा करना (दया दिखाना) तो बड़ी भारी कायरता है। दूतों ने लौटकर तुरंत सब बातें कहीं, जिन्हें सुनकर खर-दूषण का हृदय अत्यंत जल उठा॥7॥
छंद :
* उर दहेउ कहेउ कि धरहु धाए बिकट भट रजनीचरा।
सर चाप तोमर सक्ति सूल कृपान परिघ परसु धरा॥
प्रभु कीन्हि धनुष टकोर प्रथम कठोर घोर भयावहा।
भए बधिर ब्याकुल जातुधान न ग्यान तेहि अवसर रहा॥
As their hearts burned, and they exclaimed, “Capture Him!” Fierce demon warriors rushed toward Shri Ram, wielding bows and arrows, spears, scimitars, maces, and axes. Foremost, the Lord, with a twang of His bow, created a loud and terrible sound. The demons, deafened by the gruesome noise, lost all their senses in that moment.
भावार्थ : (खर-दूषण का) हृदय जल उठा। तब उन्होंने कहा- पकड़ लो (कैद कर लो)। (यह सुनकर) भयानक राक्षस योद्धा बाण, धनुष, तोमर, शक्ति (साँग), शूल (बरछी), कृपाण (कटार), परिघ और फरसा धारण किए हुए दौड़ पड़े। प्रभु श्री रामजी ने पहले धनुष का बड़ा कठोर, घोर और भयानक टंकार किया, जिसे सुनकर राक्षस बहरे और व्याकुल हो गए। उस समय उन्हें कुछ भी होश न रहा।
* सावधान होइ धाए जानि सबल आराति।
लागे बरषन राम पर अस्त्र सस्त्र बहुभाँति॥19 क॥
Recognizing the formidable opponent, the demon warriors rushed with caution and began to rain down various types of weapons upon Shri Ram.
भावार्थ : फिर वे शत्रु को बलवान् जानकर सावधान होकर दौड़े और श्री रामचन्द्रजी के ऊपर बहुत प्रकार के अस्त्र-शस्त्र बरसाने लगे॥19 (क)॥
तिन्ह के आयुध तिल सम करि काटे रघुबीर।
तानि सरासन श्रवन लगि पुनि छाँड़े निज तीर॥19 ख॥
Shri Raghuveer effortlessly crushed all their weapons into fragments as small as sesame seeds. Drawing His bowstring back to His ears, He unleashed a relentless stream of arrows.
भावार्थ : श्री रघुवीरजी ने उनके हथियारों को तिल के समान (टुकड़े-टुकड़े) करके काट डाला। फिर धनुष को कान तक तानकर अपने तीर छोड़े॥19 (ख)॥
छन्द :
* तब चले बान कराल। फुंकरत जनु बहु ब्याल॥
कोपेउ समर श्रीराम। चले बिसिख निसित निकाम॥1॥
In the battlefield, Shri Ram unleashed a storm of formidable arrows, their hissing sounds resembling countless serpents. Filled with rage, He directed an unending stream of razor-sharp shafts from His mighty bow.
भावार्थ : तब भयानक बाण ऐसे चले, मानो फुफकारते हुए बहुत से सर्प जा रहे हैं। श्री रामचन्द्रजी संग्राम में क्रुद्ध हुए और अत्यन्त तीक्ष्ण बाण चले॥1॥
अवलोकि खरतर तीर। मुरि चले निसिचर बीर॥
भए क्रुद्ध तीनिउ भाइ। जो भागि रन ते जाइ॥2॥
Beholding the deadly sharp arrows, the cowardly demons turned their backs and fled. At once, the three brothers (Khar, Dushan, and Trishira) roared in fury, “Whoever dares to flee the battlefield,…
भावार्थ : अत्यन्त तीक्ष्ण बाणों को देखकर राक्षस वीर पीठ दिखाकर भाग चले। तब खर-दूषण और त्रिशिरा तीनों भाई क्रुद्ध होकर बोले- जो रण से भागकर जाएगा,॥2॥
तेहि बधब हम निज पानि। फिरे मरन मन महुँ ठानि॥
आयुध अनेक प्रकार। सनमुख ते करहिं प्रहार॥3॥
…shall meet death at our hands!” Resolute in heart, convinced that their end was inevitable, the demons turned back to confront Shri Ram. Armed with a multitude of weapons, they rushed forward and unleashed their furious assault upon Him.
भावार्थ : उसका हम अपने हाथों वध करेंगे। तब मन में मरना ठानकर भागते हुए राक्षस लौट पड़े और सामने होकर वे अनेकों प्रकार के हथियारों से श्री रामजी पर प्रहार करने लगे॥3॥
रिपु परम कोपे जानि। प्रभु धनुष सर संधानि॥
छाँड़े बिपुल नाराच। लगे कटन बिकट पिसाच॥4॥
Witnessing the enemies’ frenzied rage, Shri Ram drew His bow and released a torrent of piercing iron arrows. Countless shafts rained down, tearing through the ranks, as the mighty demons were hacked and hewn into pieces.
भावार्थ : शत्रु को अत्यन्त कुपित जानकर प्रभु ने धनुष पर बाण चढ़ाकर बहुत से बाण छोड़े, जिनसे भयानक राक्षस कटने लगे॥4॥
उर सीस भुज कर चरन। जहँ तहँ लगे महि परन॥
चिक्करत लागत बान। धर परत कुधर समान॥5॥
The demons’ chests, heads, arms, hands, and feet fell across the battlefield. Their cries of pain echoed as Shri Ram’s arrows tore through their massive, mountain-like bodies, which crashed heavily to the ground.
भावार्थ : उनकी छाती, सिर, भुजा, हाथ और पैर जहाँ-तहाँ पृथ्वी पर गिरने लगे। बाण लगते ही वे हाथी की तरह चिंग्घाड़ते हैं। उनके पहाड़ के समान धड़ कट-कटकर गिर रहे हैं॥5॥
भट कटत तन सत खंड। पुनि उठत करि पाषंड॥
नभ उड़त बहु भुज मुंड। बिनु मौलि धावत रुंड॥6॥
The valiant warriors were cut into pieces, their bodies scattered into countless fragments. Yet, through sorcery, they rose again, their severed arms and heads flying through the sky, while headless bodies charged forward beside their own detached heads.
भावार्थ : योद्धाओं के शरीर कटकर सैकड़ों टुकड़े हो जाते हैं। वे फिर माया करके उठ खड़े होते हैं। आकाश में बहुत सी भुजाएँ और सिर उड़ रहे हैं तथा बिना सिर के धड़ दौड़ रहे हैं॥6॥
खग कंक काक सृगाल। कटकटहिं कठिन कराल॥7॥
Eagles, crows, and jackals let out shrill, dreadful cries that filled the air with terror.
भावार्थ : चील (या क्रौंच), कौए आदि पक्षी और सियार कठोर और भयंकर कट-कट शब्द कर रहे हैं॥7॥
छन्द :
* कटकटहिं जंबुक भूत प्रेत पिसाच खर्पर संचहीं।
बेताल बीर कपाल ताल बजाइ जोगिनि नंचहीं॥
रघुबीर बान प्रचंड खंडहिं भटन्ह के उर भुज सिरा।
जहँ तहँ परहिं उठि लरहिं धर धरु धरु करहिं भयंकर गिरा॥1॥
Jackals raised shrill, wailing howls, while ghosts, spirits, and demons gathered skulls and filled them with blood. Ghostly warriors struck the skulls with their hands, creating a dreadful rhythm, while fierce demonesses with yogic powers danced to its beat. Shri Raghuveer’s mighty arrows split open the chests, arms, and heads of the demon warriors. Yet, wherever their bodies lay on the ground, they rose again and resumed the fight, shouting in terrifying voices, “Capture Him! Capture Him!”
भावार्थ : सियार कटकटाते हैं, भूत, प्रेत और पिशाच खोपड़ियाँ बटोर रहे हैं (अथवा खप्पर भर रहे हैं)। वीर-वैताल खोपड़ियों पर ताल दे रहे हैं और योगिनियाँ नाच रही हैं। श्री रघुवीर के प्रचंड बाण योद्धाओं के वक्षःस्थल, भुजा और सिरों के टुकड़े-टुकड़े कर डालते हैं। उनके धड़ जहाँ-तहाँ गिर पड़ते हैं, फिर उठते और लड़ते हैं और ‘पकड़ो-पकड़ो’ का भयंकर शब्द करते हैं॥1॥
अंतावरीं गहि उड़त गीध पिसाच कर गहि धावहीं।
संग्राम पुर बासी मनहुँ बहु बाल गुड़ी उड़ावहीं॥
मारे पछारे उर बिदारे बिपुल भट कहँरत परे।
अवलोकि निज दल बिकल भट तिसिरादि खर दूषन फिरे॥2॥
Vultures wheeled above, clutching one end of the demons’ intestines in their talons, while goblins below grasped the other end in their hands. The scene looked like a vast playground where countless children flew kites. The battlefield lay covered with fallen demon warriors, their chests torn open, writhing and groaning in pain. Witnessing their army in such dire torment, the three commanders, Trishira, Khar, and Dushan, turned their wrath upon Shri Ram.
भावार्थ : अंतड़ियों के एक छोर को पकड़कर गीध उड़ते हैं और उन्हीं का दूसरा छोर हाथ से पकड़कर पिशाच दौड़ते हैं, ऐसा मालूम होता है मानो संग्राम रूपी नगर के निवासी बहुत से बालक पतंग उड़ा रहे हों। अनेकों योद्धा मारे और पछाड़े गए बहुत से, जिनके हृदय विदीर्ण हो गए हैं, पड़े कराह रहे हैं। अपनी सेना को व्याकुल देखर त्रिशिरा और खर-दूषण आदि योद्धा श्री रामजी की ओर मुड़े॥2॥
सरसक्ति तोमर परसु सूल कृपान एकहि बारहीं।
करि कोप श्री रघुबीर पर अगनित निसाचर डारहीं॥
प्रभु निमिष महुँ रिपु सर निवारि पचारि डारे सायका।
दस दस बिसिख उर माझ मारे सकल निसिचर नायका॥3॥
In a storm of blazing fury, countless demons rained arrows, spears, tridents, shaktis, and scimitars upon Shri Ram. With lightning speed, the Lord shattered their weapons mid-air, unmatched in skill and power. Then, answering their challenge, He released His own arrows, striking ten shafts deep into the chest of each enemy commander.
भावार्थ : अनगिनत राक्षस क्रोध करके बाण, शक्ति, तोमर, फरसा, शूल और कृपाण एक ही बार में श्री रघुवीर पर छोड़ने लगे। प्रभु ने पल भर में शत्रुओं के बाणों को काटकर, ललकारकर उन पर अपने बाण छोड़े। सब राक्षस सेनापतियों के हृदय में दस-दस बाण मारे॥3॥
महि परत उठि भट भिरत मरत न करत माया अति घनी।
सुर डरत चौदह सहस प्रेत बिलोकि एक अवध धनी॥
सुर मुनि सभय प्रभु देखि मायानाथ अति कौतुक कर्यो।
देखहिं परसपर राम करि संग्राम रिपु दल लरि मर्यो॥4॥
On the battlefield, the demon warriors fell only to rise again, empowered by dark sorcery. From the skies, the Demigods looked on in terror as fourteen thousand demons charged against the lone Lord of Ayodhya, Shri Ram. Perceiving their fear, Shri Ram, the Master of Maya, unleashed a divine illusion. In this marvellous act, the demons saw Shri Ram in one another. Deceived, they turned upon their own ranks, each mistaking his kin for Shri Ram, and thus brought about their own ruin.
भावार्थ : योद्धा पृथ्वी पर गिर पड़ते हैं, फिर उठकर भिड़ते हैं। मरते नहीं, बहुत प्रकार की अतिशय माया रचते हैं। देवता यह देखकर डरते हैं कि प्रेत (राक्षस) चौदह हजार हैं और अयोध्यानाथ श्री रामजी अकेले हैं। देवता और मुनियों को भयभीत देखकर माया के स्वामी प्रभु ने एक बड़ा कौतुक किया, जिससे शत्रुओं की सेना एक-दूसरे को राम रूप देखने लगी और आपस में ही युद्ध करके लड़ मरी॥4॥
हरषित बरषहिं सुमन सुर बाजहिं गगन निसान।
अस्तुति करि करि सब चले सोभित बिबिध बिमान॥20 ख॥
Overjoyed, the Demigods showered flowers from above as celestial kettledrums thundered across the sky. After offering praises to Shri Ram, they departed joyfully, riding in their many splendid aerial vehicles.
भावार्थ : देवता हर्षित होकर फूल बरसाते हैं, आकाश में नगाड़े बज रहे हैं। फिर वे सब स्तुति कर-करके अनेकों विमानों पर सुशोभित हुए चले गए॥20 (ख)॥
* जब रघुनाथ समर रिपु जीते। सुर नर मुनि सब के भय बीते॥
तब लछिमन सीतहि लै आए। प्रभु पद परत हरषि उर लाए॥1॥
When Shri Ram triumphed over the enemies on the battlefield, the fear that had weighed upon the Demigods, Sages, and men at once vanished. Soon after, Lakshman ji brought Sita ji back and bowed at Shri Ram’s feet. The Lord, filled with joy, lovingly embraced His younger brother in return.
भावार्थ : जब श्री रघुनाथजी ने युद्ध में शत्रुओं को जीत लिया तथा देवता, मनुष्य और मुनि सबके भय नष्ट हो गए, तब लक्ष्मणजी सीताजी को ले आए। चरणों में पड़ते हुए उनको प्रभु ने प्रसन्नतापूर्वक उठाकर हृदय से लगा लिया॥1॥
सीता चितव स्याम मृदु गाता। परम प्रेम लोचन न अघाता॥
पंचबटीं बसि श्री रघुनायक। करत चरित सुर मुनि सुखदायक॥2॥
Sita ji beheld Shri Ram’s dark-hued, enchanting form, Her eyes brimming with boundless love, never growing weary of gazing upon Him. Dwelling at Panchvati, Shri Ram accomplished many divine deeds that filled the Demigods and Sages with joy.
भावार्थ : सीताजी श्री रामजी के श्याम और कोमल शरीर को परम प्रेम के साथ देख रही हैं, नेत्र अघाते नहीं हैं। इस प्रकार पंचवटी में बसकर श्री रघुनाथजी देवताओं और मुनियों को सुख देने वाले चरित्र करने लगे॥2॥
धुआँ देखि खरदूषन केरा। जाइ सुपनखाँ रावन प्रेरा॥
बोली बचन क्रोध करि भारी। देस कोस कै सुरति बिसारी॥3॥
After beholding the slaughter of Khar and Dushan, Shurpanakha rushed to provoke Ravan. Bursting with rage, she entered his court and cried out, “You care nothing for the welfare of the Kingdom or the treasury…
भावार्थ : खर-दूषण का विध्वंस देखकर शूर्पणखा ने जाकर रावण को भड़काया। वह बड़ा क्रोध करके वचन बोली- तूने देश और खजाने की सुधि ही भुला दी॥3॥
करसि पान सोवसि दिनु राती। सुधि नहिं तव सिर पर आराती॥
राज नीति बिनु धन बिनु धर्मा। हरिहि समर्पे बिनु सतकर्मा॥4॥
…you drown yourself in liquor and lie asleep day and night, blind to the truth that the enemy stands at your very door. Politics without principles, wealth gained without righteous deeds, good acts not devoted to Lord Hari,
भावार्थ : शराब पी लेता है और दिन-रात पड़ा सोता रहता है। तुझे खबर नहीं है कि शत्रु तेरे सिर पर खड़ा है? नीति के बिना राज्य और धर्म के बिना धन प्राप्त करने से, भगवान को समर्पण किए बिना उत्तम कर्म करने से, ॥4॥
बिद्या बिनु बिबेक उपजाएँ। श्रम फल पढ़ें किएँ अरु पाएँ॥
संग तें जती कुमंत्र ते राजा। मान ते ग्यान पान तें लाजा॥5॥
and knowledge without wisdom, all these end in futility. Sages bound by worldly cravings, Kings swayed by misguided counsel, wisdom stained with arrogance, modesty clouded by intoxication,…
भावार्थ : और विवेक उत्पन्न किए बिना विद्या पढ़ने से परिणाम में श्रम ही हाथ लगता है। विषयों के संग से संन्यासी, बुरी सलाह से राजा, मान से ज्ञान, मदिरा पान से लज्जा,॥5॥
प्रीति प्रनय बिनु मद ते गुनी। नासहिं बेगि नीति अस सुनी॥6॥
…love devoid of humility, and the learned consumed by pride, all are doomed to ruin. Such are the wise sayings I have often heard…
भावार्थ : नम्रता के बिना (नम्रता न होने से) प्रीति और मद (अहंकार) से गुणवान शीघ्र ही नष्ट हो जाते हैं, इस प्रकार नीति मैंने सुनी है॥6॥
* रिपु रुज पावक पाप प्रभु अहि गनिअ न छोट करि।
अस कहि बिबिध बिलाप करि लागी रोदन करन॥21 क॥
…Never underestimate an enemy, an illness, a fire, a sin, a master, or a snake.” Having spoken thus, she burst into tears and lamented in many ways.
भावार्थ : शत्रु, रोग, अग्नि, पाप, स्वामी और सर्प को छोटा करके नहीं समझना चाहिए। ऐसा कहकर शूर्पणखा अनेक प्रकार से विलाप करके रोने लगी॥21 (क)॥
* सभा माझ परि ब्याकुल बहु प्रकार कह रोइ।
तोहि जिअत दसकंधर मोरि कि असि गति होइ॥21 ख॥
As she wept in anguish before Ravan’s court, she cried out in many ways and exclaimed, “O’ Ten-headed Ravan, how can I be made to suffer such a fate while you are still alive?”
भावार्थ : (रावण की) सभा के बीच वह व्याकुल होकर पड़ी हुई बहुत प्रकार से रो-रोकर कह रही है कि अरे दशग्रीव! तेरे जीते जी मेरी क्या ऐसी दशा होनी चाहिए?॥21 (ख)॥
* सुनत सभासद उठे अकुलाई। समुझाई गहि बाँह उठाई॥
कह लंकेस कहसि निज बाता। केइँ तव नासा कान निपाता॥1॥
Hearing her anguished cries, the entire assembly rose in shock and confusion. Taking hold of her arm, they lifted her up and tried to console her. Then Ravan, the King of Lanka, spoke: “Tell me, what has befallen you? Who has severed your nose and ears?”
भावार्थ : शूर्पणखा के वचन सुनते ही सभासद् अकुला उठे। उन्होंने शूर्पणखा की बाँह पकड़कर उसे उठाया और समझाया। लंकापति रावण ने कहा- अपनी बात तो बता, किसने तेरे नाक-कान काट लिए?॥1॥
अवध नृपति दसरथ के जाए। पुरुष सिंघ बन खेलन आए॥
समुझि परी मोहि उन्ह कै करनी। रहित निसाचर करिहहिं धरनी॥2॥
Shurpanakha replied, “They are the Sons of King Dashrath of the Awadh Kingdom, lions among men. They wander the forest, engaging in the sport of hunting. I have realized their true intent, they seek to cleanse the Earth of demons…
भावार्थ : (वह बोली-) अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र, जो पुरुषों में सिंह के समान हैं, वन में शिकार खेलने आए हैं। मुझे उनकी करनी ऐसी समझ पड़ी है कि वे पृथ्वी को राक्षसों से रहित कर देंगे॥2॥
जिन्ह कर भुजबल पाइ दसानन। अभय भए बिचरत मुनि कानन॥
देखत बालक काल समाना। परम धीर धन्वी गुन नाना॥3॥
…Relying on the strength of their arms, O’ Ten-headed Ravan, the Sages roam the forest without fear. At first glance, they appear very young, yet they are as powerful as Death itself. They are calm in demeanour, skilled in archery, and endowed with countless virtues…
भावार्थ : जिनकी भुजाओं का बल पाकर हे दशमुख! मुनि लोग वन में निर्भय होकर विचरने लगे हैं। वे देखने में तो बालक हैं, पर हैं काल के समान। वे परम धीर, श्रेष्ठ धनुर्धर और अनेकों गुणों से युक्त हैं॥3॥
अतुलित बल प्रताप द्वौ भ्राता। खल बध रत सुर मुनि सुखदाता॥
सोभा धाम राम अस नामा। तिन्ह के संग नारि एक स्यामा॥4॥
…The two Brothers are a storehouse of immense power and splendour. They are devoted to destroying evil and bringing delight to the Demigods and Sages. One of them, who is the very abode of glory, is named Ram, and with Him is a beautiful young woman…
भावार्थ : दोनों भाइयों का बल और प्रताप अतुलनीय है। वे दुष्टों का वध करने में लगे हैं और देवता तथा मुनियों को सुख देने वाले हैं। वे शोभा के धाम हैं, ‘राम’ ऐसा उनका नाम है। उनके साथ एक तरुणी सुंदर स्त्री है॥4॥
रूप रासि बिधि नारि सँवारी। रति सत कोटि तासु बलिहारी॥
तासु अनुज काटे श्रुति नासा। सुनि तव भगिनि करहिं परिहासा॥5॥
…The Creator has adorned Her with such beauty that She seems the very embodiment of grace, before whom even a billion Ratis (the consort of Kaamdev, the God of Love) would be put to shame. It was Shri Ram’s younger brother who severed my nose and ears. And when they learned that I am your sister, they laughed and mocked me…
भावार्थ : विधाता ने उस स्त्री को ऐसी रूप की राशि बनाया है कि सौ करोड़ रति (कामदेव की स्त्री) उस पर निछावर हैं। उन्हीं के छोटे भाई ने मेरे नाक-कान काट डाले। मैं तेरी बहिन हूँ, यह सुनकर वे मेरी हँसी करने लगे॥5॥
खर दूषन सुनि लगे पुकारा। छन महुँ सकल कटक उन्ह मारा॥
खर दूषन तिसिरा कर घाता। सुनि दससीस जरे सब गाता॥6॥
…Hearing my cry, when Khar and Dushan came to take revenge, Shri Ram destroyed their entire army within moments.” When the ten-headed Ravan learned of the deaths of Khar, Dushan, and Trishira, his whole body burned with fury.
भावार्थ : मेरी पुकार सुनकर खर-दूषण सहायता करने आए। पर उन्होंने क्षण भर में सारी सेना को मार डाला। खर-दूषन और त्रिशिरा का वध सुनकर रावण के सारे अंग जल उठे॥6॥
* सूपनखहि समुझाइ करि बल बोलेसि बहु भाँति।
गयउ भवन अति सोचबस नीद परइ नहिं राति॥22॥
Ravan consoled Shurpanakha while boasting of his strength in many ways. Yet, when he returned to his palace, his mind remained deeply troubled, and he could find no sleep the entire night.
भावार्थ : उसने शूर्पणखा को समझाकर बहुत प्रकार से अपने बल का बखान किया, किन्तु (मन में) वह अत्यन्त चिंतावश होकर अपने महल में गया, उसे रात भर नींद नहीं पड़ी॥22॥
* सुर नर असुर नाग खग माहीं। मोरे अनुचर कहँ कोउ नाहीं॥
खर दूषन मोहि सम बलवंता। तिन्हहि को मारइ बिनु भगवंता॥1॥
In his heart, he thought, “Among Demigods, humans, demons, serpents, or birds, there is none who can match even my servants in battle. As for Khar and Dushan, they were as mighty as myself. Who else but the Lord could have defeated them?…
भावार्थ : (वह मन ही मन विचार करने लगा-) देवता, मनुष्य, असुर, नाग और पक्षियों में कोई ऐसा नहीं, जो मेरे सेवक को भी पा सके। खर-दूषण तो मेरे ही समान बलवान थे। उन्हें भगवान के सिवा और कौन मार सकता है?॥1॥
सुर रंजन भंजन महि भारा। जौं भगवंत लीन्ह अवतारा॥
तौ मैं जाइ बैरु हठि करऊँ। प्रभु सर प्रान तजें भव तरऊँ॥2॥
…If God Himself has descended in an avatar, the One who brings joy to the Demigods and lightens the burden of the Earth, then I shall go and deliberately provoke enmity with Him. In the end, I will fall to the Lord’s arrows and thereby cross over the ocean of worldly existence…
भावार्थ : देवताओं को आनंद देने वाले और पृथ्वी का भार हरण करने वाले भगवान ने ही यदि अवतार लिया है, तो मैं जाकर उनसे हठपूर्वक वैर करूँगा और प्रभु के बाण (के आघात) से प्राण छोड़कर भवसागर से तर जाऊँगा॥2॥
होइहि भजनु न तामस देहा। मन क्रम बचन मंत्र दृढ़ एहा॥
जौं नररूप भूपसुत कोऊ। हरिहउँ नारि जीति रन दोऊ॥3॥
…Born in a demonic body and bound by the darkness of ignorance, I am unfit for worship. Therefore, in thought, word, and deed, my resolve to fight the Lord is unshaken. But if they are merely mortal princes, then after defeating the two Brothers in battle, I shall carry off their woman.”
भावार्थ : इस तामस शरीर से भजन तो होगा नहीं, अतएव मन, वचन और कर्म से यही दृढ़ निश्चय है। और यदि वे मनुष्य रूप कोई राजकुमार होंगे तो उन दोनों को रण में जीतकर उनकी स्त्री को हर लूँगा॥3॥
चला अकेल जान चढ़ि तहवाँ। बस मारीच सिंधु तट जहवाँ
इहाँ राम जसि जुगुति बनाई। सुनहु उमा सो कथा सुहाई॥4॥
Having fixed this plan in his mind, Ravan mounted his aerial chariot alone and travelled to an island on the ocean’s shore, where his demon uncle Marich resided. Lord Shiv said, “O’ Uma, now hear the wondrous tale of the plan devised by Shri Ram in Panchvati.”
भावार्थ : (यों विचारकर) रावण रथ पर चढ़ कर अकेला ही वहाँ चला, जहां समुद्र के तट पर मारीच रहता था। (शिव कहते हैं कि – ) हे पार्वती! यहाँ राम ने जैसी युक्ति रची, वह सुंदर कथा सुनो।॥4॥
* लछिमन गए बनहिं जब लेन मूल फल कंद।
जनकसुता सन बोले बिहसि कृपा सुख बृंद॥23॥
When Shri Lakshman went into the forest to gather roots, fruits, and bulbs, the ocean of bliss, the compassionate Lord Ram, laughed warmly and spoke to the daughter of King Janak,…
भावार्थ : लक्ष्मणजी जब कंद-मूल-फल लेने के लिए वन में गए, तब (अकेले में) कृपा और सुख के समूह श्री रामचंद्रजी हँसकर जानकीजी से बोले-॥23॥
* सुनहु प्रिया ब्रत रुचिर सुसीला। मैं कछु करबि ललित नरलीला॥
तुम्ह पावक महुँ करहु निवासा। जौ लगि करौं निसाचर नासा॥1॥
…”O’ My beloved, O’ Epitome of chastity, who so gracefully embodies the virtues of a noble wife, listen! In this human form, I am about to perform wondrous deeds. So remain within the sacred fire until I have subdued the demons.”
भावार्थ : हे प्रिये! हे सुंदर पतिव्रत धर्म का पालन करने वाली सुशीले! सुनो! मैं अब कुछ मनोहर मनुष्य लीला करूँगा, इसलिए जब तक मैं राक्षसों का नाश करूँ, तब तक तुम अग्नि में निवास करो॥1॥
जबहिं राम सब कहा बखानी। प्रभु पद धरि हियँ अनल समानी॥
निज प्रतिबिंब राखि तहँ सीता। तैसइ सील रूप सुबिनीता॥2॥
When Shri Ram explained everything to Sita ji, She engraved the image of Lord’s feet in Her heart and stepped into fire, leaving behind a shadow of Herself with Shri Ram. This shadow was akin to a clone, mirroring Her nature, appearance and gentle disposition.
भावार्थ : श्री रामजी ने ज्यों ही सब समझाकर कहा, त्यों ही श्री सीताजी प्रभु के चरणों को हृदय में धरकर अग्नि में समा गईं। सीताजी ने अपनी ही छाया मूर्ति वहाँ रख दी, जो उनके जैसे ही शील-स्वभाव और रूपवाली तथा वैसे ही विनम्र थी॥2॥
लछिमनहूँ यह मरमु न जाना। जो कछु चरित रचा भगवाना॥
दसमुख गयउ जहाँ मारीचा। नाइ माथ स्वारथ रत नीचा॥3॥
Even Shri Lakshman remained unaware of the exploits that Lord Ram had planned during his absence. Meanwhile, the selfish and vile ten-headed Ravan reached Marich and bowed to him.
भावार्थ : भगवान ने जो कुछ लीला रची, इस रहस्य को लक्ष्मणजी ने भी नहीं जाना। स्वार्थ परायण और नीच रावण वहाँ गया, जहाँ मारीच था और उसको सिर नवाया॥3॥
नवनि नीच कै अति दुखदाई। जिमि अंकुस धनु उरग बिलाई॥
भयदायक खल कै प्रिय बानी। जिमि अकाल के कुसुम भवानी॥4॥
“The bowing of a vile person is akin to the pain inflicted by a goad upon an elephant, a bow that bends before unleashing painful arrows, a snake that coils before biting its enemy, or a cat that crouches before pouncing on its prey. The sugar-coated speech of a villain is as alarming as the flowers that blossom out of season”, explains Lord Shiv to Goddess Bhawani.
भावार्थ : नीच का झुकना (नम्रता) भी अत्यन्त दुःखदायी होता है। जैसे अंकुश, धनुष, साँप और बिल्ली का झुकना। हे भवानी! दुष्ट की मीठी वाणी भी (उसी प्रकार) भय देने वाली होती है, जैसे बिना ऋतु के फूल!॥4॥
* करि पूजा मारीच तब सादर पूछी बात।
कवन हेतु मन ब्यग्र अति अकसर आयहु तात॥24॥
After paying his obeisance, Marich respectfully asked Ravan, “O’ Son, for what reason have you come to me all the way alone in an extremely disturbed state of mind?”
भावार्थ : तब मारीच ने उसकी पूजा करके आदरपूर्वक बात पूछी- हे तात! आपका मन किस कारण इतना अधिक व्यग्र है और आप अकेले आए हैं?॥24॥
* दसमुख सकल कथा तेहि आगें। कही सहित अभिमान अभागें॥
होहु कपट मृग तुम्ह छलकारी। जेहि बिधि हरि आनौं नृपनारी॥1॥
The unfortunate ten-headed Ravan recounted the entire tale with pride before Marich. He said, “Go and assume the deceitful guise of an alluring deer, enabling me to abduct the King’s wife.”
भावार्थ : भाग्यहीन रावण ने सारी कथा अभिमान सहित उसके सामने कही (और फिर कहा-) तुम छल करने वाले कपटमृग बनो, जिस उपाय से मैं उस राजवधू को हर लाऊँ॥1॥