Day 22 of Maas Parayan Reading program Day 22 / 30
कूजत पिक मानहुँ गज माते। ढेक महोख ऊँट बिसराते॥
मोर चकोर कीर बर बाजी। पारावत मराल सब ताजी॥3॥
…The cooing of cuckoos echo like the trumpeting of elephants in Cupid’s army, while herons and rooks stand for camels and mules. Peacocks, partridges, parrots, pigeons, and swans embody the fine, swift horses of the force…
भावार्थ : कोयलें कूज रही हैं, वही मानो मतवाले हाथी (चिग्घाड़ रहे) हैं। ढेक और महोख पक्षी मानो ऊँट और खच्चर हैं। मोर, चकोर, तोते, कबूतर और हंस मानो सब सुंदर ताजी (अरबी) घोड़े हैं॥3॥
तीतिर लावक पदचर जूथा। बरनि न जाइ मनोज बरूथा॥
रथ गिरि सिला दुंदुभीं झरना। चातक बंदी गुन गन बरना॥4॥
…The pheasants and quails are the foot soldiers. None can ever fully describe Cupid’s vast army. The mountain rocks become his chariots, the waterfalls his thundering kettledrums, and the chatak bird his bard, singing praises in his honour…
भावार्थ : तीतर और बटेर पैदल सिपाहियों के झुंड हैं। कामदेव की सेना का वर्णन नहीं हो सकता। पर्वतों की शिलाएँ रथ और जल के झरने नगाड़े हैं। पपीहे भाट हैं, जो गुणसमूह (विरुदावली) का वर्णन करते हैं॥4॥
मधुकर मुखर भेरि सहनाई। त्रिबिध बयारि बसीठीं आई॥
चतुरंगिनी सेन सँग लीन्हें। बिचरत सबहि चुनौती दीन्हें॥5॥
…The humming of bumblebees echo like the notes of bugles and clarinets, while the cool, fragrant breeze arrives as Cupid’s envoy. Thus, with his fourfold army of horses, elephants, chariots, and foot soldiers, Cupid roams about, challenging all to battle…
भावार्थ : भौंरों की गुंजार भेरी और शहनाई है। शीतल, मंद और सुगंधित हवा मानो दूत का काम लेकर आई है। इस प्रकार चतुरंगिणी सेना साथ लिए कामदेव मानो सबको चुनौती देता हुआ विचर रहा है॥5॥
लछिमन देखत काम अनीका। रहहिं धीर तिन्ह कै जग लीका॥
ऐहि कें एक परम बल नारी। तेहि तें उबर सुभट सोइ भारी॥6॥
…O’ Lakshman, he who stays composed while beholding Cupid’s army, is regarded as truly noble in this world. The greatest power of Cupid lies in woman, and the warrior who withstands her is indeed the mightiest…
भावार्थ : हे लक्ष्मण! कामदेव की इस सेना को देखकर जो धीर बने रहते हैं, जगत् में उन्हीं की (वीरों में) प्रतिष्ठा होती है। इस कामदेव के एक स्त्री का बड़ा भारी बल है। उससे जो बच जाए, वही श्रेष्ठ योद्धा है॥6॥
* तात तीनि अति प्रबल खल काम क्रोध अरु लोभ।
मुनि बिग्यान धाम मन करहिं निमिष महुँ छोभ॥38 क॥
…O’ Dear brother, desire, anger, and greed are three powerful vices that can, in a moment, unsettle even the hearts of Sages who themselves are the abodes of wisdom…
भावार्थ : हे तात! काम, क्रोध और लोभ- ये तीन अत्यंत दुष्ट हैं। ये विज्ञान के धाम मुनियों के भी मनों को पलभर में क्षुब्ध कर देते हैं॥38 (क)॥
लोभ कें इच्छा दंभ बल काम कें केवल नारि।
क्रोध कें परुष बचन बल मुनिबर कहहिं बिचारि॥38 ख॥
…Greed is nourished by desire and the force of pride, while lust finds its root in women alone. Moreover, anger draws its strength from harsh words, so have the Sages declared after deep reflection.”
भावार्थ : लोभ को इच्छा और दम्भ का बल है, काम को केवल स्त्री का बल है और क्रोध को कठोर वचनों का बाल है, श्रेष्ठ मुनि विचार कर ऐसा कहते हैं॥38 (ख)॥
* गुनातीत सचराचर स्वामी। राम उमा सब अंतरजामी॥
कामिन्ह कै दीनता देखाई। धीरन्ह कें मन बिरति दृढ़ाई॥1॥
Lord Shiv says to Parvati ji, “O’ Uma, Shri Ram is beyond the three modes of nature (goodness, passion, and ignorance). He is the Supreme Lord of all beings, both animate and inanimate, and He alone knows the innermost thoughts of every heart. Through His discourse with Lakshman, He has revealed the helplessness of the lustful and has strengthened the spirit of renunciation in the hearts of the steadfast and wise…
भावार्थ : (शिवजी कहते हैं-) हे पार्वती! श्री रामचंद्रजी गुणातीत (तीनों गुणों से परे), चराचर जगत् के स्वामी और सबके अंतर की जानने वाले हैं। (उपर्युक्त बातें कहकर) उन्होंने कामी लोगों की दीनता (बेबसी) दिखलाई है और धीर (विवेकी) पुरुषों के मन में वैराग्य को दृढ़ किया है॥1॥
क्रोध मनोज लोभ मद माया। छूटहिं सकल राम कीं दाया॥
सो नर इंद्रजाल नहिं भूला। जा पर होइ सो नट अनुकूला॥2॥
…By Lord Ram’s grace, anger, greed, pride, and delusion all fade away. Whoever receives the favour of the cosmic orchestrator, Lord Ram, remains beyond the reach of the illusions woven by His Maya…
भावार्थ : क्रोध, काम, लोभ, मद और माया- ये सभी श्री रामजी की दया से छूट जाते हैं। वह नट (नटराज भगवान्) जिस पर प्रसन्न होता है, वह मनुष्य इंद्रजाल (माया) में नहीं भूलता॥2॥
उमा कहउँ मैं अनुभव अपना। सत हरि भजनु जगत सब सपना॥
पुनि प्रभु गए सरोबर तीरा। पंपा नाम सुभग गंभीरा॥3॥
…O’ Uma, from my own experience I declare that the highest truth is devotion to Lord Ram, while the whole of creation is but a fleeting dream.” The Lord then arrived at the banks of Lake Pampa, enchanting and profound in its beauty.
भावार्थ : हे उमा! मैं तुम्हें अपना अनुभव कहता हूँ- हरि का भजन ही सत्य है, यह सारा जगत् तो स्वप्न (की भाँति झूठा) है। फिर प्रभु श्री रामजी पंपा नामक सुंदर और गहरे सरोवर के तीर पर गए॥3॥
संत हृदय जस निर्मल बारी। बाँधे घाट मनोहर चारी॥
जहँ तहँ पिअहिं बिबिध मृग नीरा। जनु उदार गृह जाचक भीरा॥4॥
The waters of Lake Pampa were crystal clear, like the hearts of Sages, and graceful piers adorned its four sides. Around its banks, countless creatures gathered to drink water, resembling throngs of beggars flocking to the home of a generous patron.
भावार्थ : उसका जल संतों के हृदय जैसा निर्मल है। मन को हरने वाले सुंदर चार घाट बँधे हुए हैं। भाँति-भाँति के पशु जहाँ-तहाँ जल पी रहे हैं। मानो उदार दानी पुरुषों के घर याचकों की भीड़ लगी हो!॥4॥
* पुरइनि सघन ओट जल बेगि न पाइअ मर्म।
मायाछन्न न देखिऐ जैसें निर्गुन ब्रह्म॥39 क॥
Shrouded by dense lotus leaves, the water lay hidden, just as the formless Brahm remains unseen when obscured by the veil of Maya.
भावार्थ : घनी पुरइनों (कमल के पत्तों) की आड़ में जल का जल्दी पता नहीं मिलता। जैसे माया से ढँके रहने के कारण निर्गुण ब्रह्म नहीं दिखता॥39 (क)॥
सुखी मीन सब एकरस अति अगाध जल माहिं।
जथा धर्मसीलन्ह के दिन सुख संजुत जाहिं॥39 ख॥
In the deep waters of the lake, every fish dwelt in equal contentment, just as the days of a righteous person flow by in undisturbed peace.
भावार्थ : उस सरोवर के अत्यंत अथाह जल में सब मछलियाँ सदा एकरस (एक समान) सुखी रहती हैं। जैसे धर्मशील पुरुषों के सब दिन सुखपूर्वक बीतते हैं॥39 (ख)॥
* बिकसे सरसिज नाना रंगा। मधुर मुखर गुंजत बहु भृंगा॥
बोलत जलकुक्कुट कलहंसा। प्रभु बिलोकि जनु करत प्रसंसा॥1॥
Lotuses of many hues blossomed across the lake, while swarms of bumblebees hummed their sweet melody. Seagulls and swans raised their voices aloud, as though offering praises upon beholding the Lord’s divine presence.
भावार्थ : उसमें रंग-बिरंगे कमल खिले हुए हैं। बहुत से भौंरे मधुर स्वर से गुंजार कर रहे हैं। जल के मुर्गे और राजहंस बोल रहे हैं, मानो प्रभु को देखकर उनकी प्रशंसा कर रहे हों॥1॥
चक्रबाक बक खग समुदाई। देखत बनइ बरनि नहिं जाई॥
सुंदर खग गन गिरा सुहाई। जात पथिक जनु लेत बोलाई॥2॥
The flocks of chakwa and heron birds were so exquisite that words cannot capture their charm, their beauty can only be truly known by sight. The melodious calls of these graceful birds sounded as though they were inviting travellers passing along the way.
भावार्थ : चक्रवाक, बगुले आदि पक्षियों का समुदाय देखते ही बनता है, उनका वर्णन नहीं किया जा सकता। सुंदर पक्षियों की बोली बड़ी सुहावनी लगती है, मानो (रास्ते में) जाते हुए पथिक को बुलाए लेती हो॥2॥
ताल समीप मुनिन्ह गृह छाए। चहु दिसि कानन बिटप सुहाए॥
चंपक बकुल कदंब तमाला। पाटल पनस परास रसाला॥3॥
By the banks of Pampa Lake, Sages had raised their hermitages amidst groves of splendid forest trees. Magnolias, molsree, burflower, bay leaf, rose, jackfruit, palaash tree, mangoes,…
भावार्थ : उस झील (पंपा सरोवर) के समीप मुनियों ने आश्रम बना रखे हैं। उसके चारों ओर वन के सुंदर वृक्ष हैं। चम्पा, मौलसिरी, कदम्ब, तमाल, पाटल, कटहल, ढाक और आम आदि-॥3॥
नव पल्लव कुसुमित तरु नाना। चंचरीक पटली कर गाना॥
सीतल मंद सुगंध सुभाऊ। संतत बहइ मनोहर बाऊ॥4॥
…and countless others stood adorned with fresh leaves and blossoms, while swarms of bumblebees hummed all around. A gentle breeze, naturally cool, soothing, and fragrant, drifted ceaselessly through the air.
भावार्थ : बहुत प्रकार के वृक्ष नए-नए पत्तों और (सुगंधित) पुष्पों से युक्त हैं, (जिन पर) भौंरों के समूह गुंजार कर रहे हैं। स्वभाव से ही शीतल, मंद, सुगंधित एवं मन को हरनेवाली हवा सदा बहती रहती है।॥4॥
कुहू कुहू कोकिल धुनि करहीं। सुनि रव सरस ध्यान मुनि टरहीं॥5॥
The cuckoo birds cooed so sweetly that their melodious voices disturbed the deep meditation of the Saints.
भावार्थ : कोयलें ‘कुहू’ ‘कुहू’ का शब्द कर रही हैं। उनकी रसीली बोली सुनकर मुनियों का भी ध्यान टूट जाता है॥5॥
* फल भारन नमि बिटप सब रहे भूमि निअराइ।
पर उपकारी पुरुष जिमि नवहिं सुसंपति पाइ॥40॥
The trees bowed to the ground under the burden of their fruits, just like benevolent individuals become even more humble upon acquiring a large fortune.
भावार्थ : फलों के बोझ से झुककर सारे वृक्ष पृथ्वी के पास आ लगे हैं, जैसे परोपकारी पुरुष बड़ी सम्पत्ति पाकर (विनय से) झुक जाते हैं॥40॥
* देखि राम अति रुचिर तलावा। मज्जनु कीन्ह परम सुख पावा॥
देखी सुंदर तरुबर छाया। बैठे अनुज सहित रघुराया॥1॥
Beholding the lake of surpassing beauty, Lord Ram bathed in its waters and felt great delight. Thereafter, finding shade beneath a graceful tree, the Chief of Raghus sat there with His younger brother at His side.
भावार्थ : श्री रामजी ने अत्यंत सुंदर तालाब देखकर स्नान किया और परम सुख पाया। एक सुंदर उत्तम वृक्ष की छाया देखकर श्री रघुनाथजी छोटे भाई लक्ष्मणजी सहित बैठ गए॥1॥
तहँ पुनि सकल देव मुनि आए। अस्तुति करि निज धाम सिधाए॥
बैठे परम प्रसन्न कृपाला। कहत अनुज सन कथा रसाला॥2॥
Then the hosts of Demigods and Sages came forth, offered their prayers to the Lord, and returned to their abodes. Thereafter, Shri Ram sat joyfully with His brother Lakshman and recounted to him delightful tales.
भावार्थ : फिर वहाँ सब देवता और मुनि आए और स्तुति करके अपने-अपने धाम को चले गए। कृपालु श्री रामजी परम प्रसन्न बैठे हुए छोटे भाई लक्ष्मणजी से रसीली कथाएँ कह रहे हैं॥2॥
बिरहवंत भगवंतहि देखी। नारद मन भा सोच बिसेषी॥
मोर साप करि अंगीकारा। सहत राम नाना दुख भारा॥3॥
Beholding the Lord tormented by the pangs of separation, Narad ji was deeply pained at heart. He thought within himself, “It is by accepting my curse that Shri Ram now endures such sorrow…
भावार्थ : भगवान् को विरहयुक्त देखकर नारदजी के मन में विशेष रूप से सोच हुआ। (उन्होंने विचार किया कि) मेरे ही शाप को स्वीकार करके श्री रामजी नाना प्रकार के दुःखों का भार सह रहे हैं (दुःख उठा रहे हैं)॥3॥
ऐसे प्रभुहि बिलोकउँ जाई। पुनि न बनिहि अस अवसरु आई॥
यह बिचारि नारद कर बीना। गए जहाँ प्रभु सुख आसीना॥4॥
…I must go and behold that supremely noble Lord, for such an opportunity may never come again.” With this thought, Sage Narad departed, carrying his veena in hand, and went to the spot where the Lord was seated in serene joy.
भावार्थ : ऐसे (भक्त वत्सल) प्रभु को जाकर देखूँ। फिर ऐसा अवसर न बन आवेगा। यह विचार कर नारदजी हाथ में वीणा लिए हुए वहाँ गए, जहाँ प्रभु सुखपूर्वक बैठे हुए थे॥4॥
गावत राम चरित मृदु बानी। प्रेम सहित बहु भाँति बखानी॥
करत दंडवत लिए उठाई। राखे बहुत बार उर लाई॥5॥
Lovingly singing the glorious exploits of Shri Ram in manifold ways, Narad ji came and prostrated before the Lord. The Lord lifted him up and clasped him in His embrace for a long while.
भावार्थ : वे कोमल वाणी से प्रेम के साथ बहुत प्रकार से बखान-बखान कर रामचरित का गान कर (ते हुए चले आ) रहे थे। दण्डवत् करते देखकर श्री रामचंद्रजी ने नारदजी को उठा लिया और बहुत देर तक हृदय से लगाए रखा॥5॥
स्वागत पूँछि निकट बैठारे। लछिमन सादर चरन पखारे॥6॥
After asking of his well-being, Shri Ram seated Sage Narad beside Him, while Lakshman ji, with deep reverence, washed his feet.
भावार्थ : फिर स्वागत (कुशल) पूछकर पास बैठा लिया। लक्ष्मणजी ने आदर के साथ उनके चरण धोए॥6॥
* नाना बिधि बिनती करि प्रभु प्रसन्न जियँ जानि।
नारद बोले बचन तब जोरि सरोरुह पानि॥41॥
Having offered his humble supplications in many ways, and perceiving that the Lord was gladdened in His heart, Narad ji folded his lotus-like hands and spoke…
भावार्थ : बहुत प्रकार से विनती करके और प्रभु को मन में प्रसन्न जानकर तब नारदजी कमल के समान हाथों को जोड़कर वचन बोले-॥41॥
* सुनहु उदार सहज रघुनायक। सुंदर अगम सुगम बर दायक॥
देहु एक बर मागउँ स्वामी। जद्यपि जानत अंतरजामी॥1॥
…“O’ Lord of the Raghus, ever gracious by nature, You are the bestower of wondrous boons, whether rare or easily gained. I beg of You but one boon, though You already know the secret of my heart, O’ All-knowing Lord!”
भावार्थ : हे स्वभाव से ही उदार श्री रघुनाथजी! सुनिए। आप सुंदर अगम और सुगम वर के देने वाले हैं। हे स्वामी! मैं एक वर माँगता हूँ, वह मुझे दीजिए, यद्यपि आप अंतर्यामी होने के नाते सब जानते ही हैं॥1॥
जानहु मुनि तुम्ह मोर सुभाऊ। जन सन कबहुँ कि करऊँ दुराऊ॥
कवन बस्तु असि प्रिय मोहि लागी। जो मुनिबर न सकहुँ तुम्ह मागी॥2॥
Shri Ram replied, “O’ Sage, you already know my nature, I hide nothing from my devotees. Is there any thing so dear to me that you should hesitate to ask, O’ Foremost of Sages?…
भावार्थ : (श्री रामजी ने कहा-) हे मुनि! तुम मेरा स्वभाव जानते ही हो। क्या मैं अपने भक्तों से कभी कुछ छिपाव करता हूँ? मुझे ऐसी कौन सी वस्तु प्रिय लगती है, जिसे हे मुनिश्रेष्ठ! तुम नहीं माँग सकते?॥2॥
जन कहुँ कछु अदेय नहिं मोरें। अस बिस्वास तजहु जनि भोरें॥
तब नारद बोले हरषाई। अस बर मागउँ करउँ ढिठाई॥3॥
…Nothing is ever unattainable for a devotee of mine, never let go of this faith, not even in forgetfulness. Then, overjoyed, Narad ji spoke: “I make so bold as to ask for such a boon,…
भावार्थ : मुझे भक्त के लिए कुछ भी अदेय नहीं है। ऐसा विश्वास भूलकर भी मत छोड़ो। तब नारदजी हर्षित होकर बोले- मैं ऐसा वर माँगता हूँ, यह धृष्टता करता हूँ-॥3॥
जद्यपि प्रभु के नाम अनेका। श्रुति कह अधिक एक तें एका॥
राम सकल नामन्ह ते अधिका। होउ नाथ अघ खग गन बधिका॥4॥
…Though the Lord has countless names and the Vedas proclaim each one greater than the last, O’ Lord, let the name “Ram” surpass all others, let it be like a mighty hunter that strikes down the flocks of sin as if they were birds…
भावार्थ : यद्यपि प्रभु के अनेकों नाम हैं और वेद कहते हैं कि वे सब एक से एक बढ़कर हैं, तो भी हे नाथ! रामनाम सब नामों से बढ़कर हो और पाप रूपी पक्षियों के समूह के लिए यह वधिक के समान हो॥4॥
* राका रजनी भगति तव राम नाम सोइ सोम।
अपर नाम उडगन बिमल बसहुँ भगत उर ब्योम॥42 क॥
…Let devotion to You be as a night of the full Moon; may the name ‘Ram’ shine as that Moon in the spotless sky of Your devotees’ hearts, while all Your other names sparkle as the stars.”
भावार्थ : आपकी भक्ति पूर्णिमा की रात्रि है, उसमें ‘राम’ नाम यही पूर्ण चंद्रमा होकर और अन्य सब नाम तारागण होकर भक्तों के हृदय रूपी निर्मल आकाश में निवास करें॥42 (क)॥
एवमस्तु मुनि सन कहेउ कृपासिंधु रघुनाथ।
तब नारद मन हरष अति प्रभु पद नायउ माथ॥42 ख॥
The ocean of mercy, Raghunath ji replied to the Sage, “Your wish is granted!” Thereupon Narad ji felt extremely happy in his heart and bowed his head at the Lord’s feet.
भावार्थ : कृपा सागर श्री रघुनाथजी ने मुनि से ‘एवमस्तु’ (ऐसा ही हो) कहा। तब नारदजी ने मन में अत्यंत हर्षित होकर प्रभु के चरणों में मस्तक नवाया॥42 (ख)॥
* अति प्रसन्न रघुनाथहि जानी। पुनि नारद बोले मृदु बानी॥
राम जबहिं प्रेरेउ निज माया मोहेहु मोहि सुनहु रघुराया॥1॥
Seeing Lord Raghunath filled with joy, Narad ji once again spoke softly: “Hear me, O’ Raghuveer, when You cast Your own Maya to captivate my mind, O’ Lord Ram,..”
भावार्थ : श्री रघुनाथजी को अत्यंत प्रसन्न जानकर नारदजी फिर कोमल वाणी बोले- हे रामजी! हे रघुनाथजी! सुनिए, जब आपने अपनी माया को प्रेरित करके मुझे मोहित किया था,॥1॥
तब बिबाह मैं चाहउँ कीन्हा। प्रभु केहि कारन करै न दीन्हा॥
सुनु मुनि तोहि कहउँ सहरोसा। भजहिं जे मोहि तजि सकल भरोसा॥2॥
…at that time I wished to marry. O’ Lord! For what reason did you not let it happen?” Lord Ram replied, O’ Sage, hear this: I tell you with joy that those who give up all other hopes and reliance and worship only me…
भावार्थ : तब मैं विवाह करना चाहता था। हे प्रभु! आपने मुझे किस कारण विवाह नहीं करने दिया? (प्रभु बोले-) हे मुनि! सुनो, मैं तुम्हें हर्ष के साथ कहता हूँ कि जो समस्त आशा-भरोसा छोड़कर केवल मुझको ही भजते हैं,॥2॥
करउँ सदा तिन्ह कै रखवारी। जिमि बालक राखइ महतारी॥
गह सिसु बच्छ अनल अहि धाई। तहँ राखइ जननी अरगाई॥3॥
…I always protect them, just as a mother shields her child. If a little one runs to seize a snake or fire, the mother swiftly intervenes and draws the child away from harm…
भावार्थ : मैं सदा उनकी वैसे ही रखवाली करता हूँ, जैसे माता बालक की रक्षा करती है। छोटा बच्चा जब दौड़कर आग और साँप को पकड़ने जाता है, तो वहाँ माता उसे (अपने हाथों) अलग करके बचा लेती है॥3॥
प्रौढ़ भएँ तेहि सुत पर माता। प्रीति करइ नहिं पाछिलि बाता॥
मोरें प्रौढ़ तनय सम ग्यानी। बालक सुत सम दास अमानी॥4॥
…However, when her child becomes an adult, the mother undoubtedly loves him, but she doesn’t protect him like before, knowing very well that the adult can take care of himself. In the same manner, the wise are like my grown-up sons, while those humble devotees who have no pride in their own strength, are like my infant children…
भावार्थ : सयाना हो जाने पर उस पुत्र पर माता प्रेम तो करती है, परन्तु पिछली बात नहीं रहती (अर्थात् मातृ परायण शिशु की तरह फिर उसको बचाने की चिंता नहीं करती, क्योंकि वह माता पर निर्भर न कर अपनी रक्षा आप करने लगता है)। ज्ञानी मेरे प्रौढ़ (सयाने) पुत्र के समान है और (तुम्हारे जैसा) अपने बल का मान न करने वाला सेवक मेरे शिशु पुत्र के समान है॥4॥
जनहि मोर बल निज बल ताही। दुहु कहँ काम क्रोध रिपु आही॥
यह बिचारि पंडित मोहि भजहीं। पाएहुँ ग्यान भगति नहिं तजहीं॥5॥
…My simple-hearted devotee depends on Me alone, while the wise man leans on his own strength, and both must face foes such as lust and anger. The duty of overthrowing the foes of my humble devotee is mine alone, for he, being wholly dependent on me, takes my power as his own; but the task of slaying the enemies of the wise man (who trusts in his own strength) does not fall to me. Knowing this, the truly intelligent devotees worship me, and even when wisdom comes to them, they do not abandon their devotion…
भावार्थ : मेरे सेवक को केवल मेरा ही बल रहता है और उसे (ज्ञानी को) अपना बल होता है। पर काम-क्रोध रूपी शत्रु तो दोनों के लिए हैं।(भक्त के शत्रुओं को मारने की जिम्मेवारी मुझ पर रहती है, क्योंकि वह मेरे परायण होकर मेरा ही बल मानता है, परन्तु अपने बल को मानने वाले ज्ञानी के शत्रुओं का नाश करने की जिम्मेवारी मुझ पर नहीं है।) ऐसा विचार कर पंडितजन (बुद्धिमान लोग) मुझको ही भजते हैं। वे ज्ञान प्राप्त होने पर भी भक्ति को नहीं छोड़ते॥5॥
* काम क्रोध लोभादि मद प्रबल मोह कै धारि।
तिन्ह महँ अति दारुन दुखद मायारूपी नारि॥43॥
…Lust, anger, greed, and false pride are the mighty armies of delusion. Among them, woman, an embodiment of My Maya, is most grievously afflicting…
भावार्थ : काम, क्रोध, लोभ और मद आदि मोह (अज्ञान) की प्रबल सेना है। इनमें मायारूपिणी (माया की साक्षात् मूर्ति) स्त्री तो अत्यंत दारुण दुःख देने वाली है॥43॥
* सुनु मुनि कह पुरान श्रुति संता। मोह बिपिन कहुँ नारि बसंता॥
जप तप नेम जलाश्रय झारी। होइ ग्रीषम सोषइ सब नारी॥1॥
…Listen, O’ Sage: the Vedas, the Shastras, the ancient Puranas, and the utterances of Saints all declare that woman is like the Spring season that blossoms the forest of infatuation, and yet, like the scorching Summer season, she dries up the very waters of chanting, penance, and religious practice…
भावार्थ : हे मुनि! सुनो, पुराण, वेद और संत कहते हैं कि मोह रूपी वन (को विकसित करने) के लिए स्त्री वसंत ऋतु के समान है। जप, तप, नियम रूपी संपूर्ण जल के स्थानों को स्त्री ग्रीष्म रूप होकर सर्वथा सोख लेती है॥1॥
काम क्रोध मद मत्सर भेका। इन्हहि हरषप्रद बरषा एका॥
दुर्बासना कुमुद समुदाई। तिन्ह कहँ सरद सदा सुखदाई॥2॥
…Lust, anger, false pride, and jealousy are akin to frogs, and a woman, like the rainy season, brings them joy. Bad desires are akin to a cluster of lilies, and a woman is like the autumnal season that delights them.
भावार्थ : काम, क्रोध, मद और मत्सर (डाह) आदि मेंढक हैं। इनको वर्षा ऋतु होकर हर्ष प्रदान करने वाली एकमात्र यही (स्त्री) है। बुरी वासनाएँ कुमुदों के समूह हैं। उनको सदैव सुख देने वाली यह शरद् ऋतु है॥2॥
धर्म सकल सरसीरुह बृंदा। होइ हिम तिन्हहि दहइ सुख मंदा॥
पुनि ममता जवास बहुताई। पलुहइ नारि सिसिर रितु पाई॥3॥
…All righteous deeds are like clusters of lotuses. The vile, sense-driven pleasure of woman acts as the frost of winter, withering and burning them away. Yet the forest of attachment, in the form of the Javas flower, becomes lush and flourishing when it meets the woman, who is like the cold season…
भावार्थ : समस्त धर्म कमलों के झुंड हैं। यह नीच (विषयजन्य) सुख देने वाली स्त्री हिमऋतु होकर उन्हें जला डालती है। फिर ममतारूपी जवास का समूह (वन) स्त्री रूपी शिशिर ऋतु को पाकर हरा-भरा हो जाता है॥3॥
पाप उलूक निकर सुखकारी। नारि निबिड़ रजनी अँधियारी॥
बुधि बल सील सत्य सब मीना। बनसी सम त्रिय कहहिं प्रबीना॥4॥
…For the hosts of sins, like owls, woman is as a dense and pleasing dark night. Intelligence, strength, amiability, and truth are as fish, and woman is the hook that ensnares them, so declare the wise…
भावार्थ : पाप रूपी उल्लुओं के समूह के लिए यह स्त्री सुख देने वाली घोर अंधकारमयी रात्रि है। बुद्धि, बल, शील और सत्य- ये सब मछलियाँ हैं और उन (को फँसाकर नष्ट करने) के लिए स्त्री बंसी के समान है, चतुर पुरुष ऐसा कहते हैं॥4॥
* अवगुन मूल सूलप्रद प्रमदा सब दुख खानि।
ताते कीन्ह निवारन मुनि मैं यह जियँ जानि॥44॥
…A young woman is considered to be the root of all vices, a source of torment, and a mine of all sorrows. Therefore, bearing this in mind, O’ Sage, I prevented your marriage.”
भावार्थ : युवती स्त्री अवगुणों की मूल, पीड़ा देने वाली और सब दुःखों की खान है, इसलिए हे मुनि! मैंने जी में ऐसा जानकर तुमको विवाह करने से रोका था॥44॥
* सुनि रघुपति के बचन सुहाए। मुनि तन पुलक नयन भरि आए॥
कहहु कवन प्रभु कै असि रीती। सेवक पर ममता अरु प्रीती॥1॥
Hearing the gracious words of Lord Ram, Sage Narad’s body thrilled with joy, and his eyes overflowed with tears. He thought within his heart, “Where else can one find a Lord so overflowing with love and affection for His servants?…
भावार्थ : श्री रघुनाथजी के सुंदर वचन सुनकर मुनि का शरीर पुलकित हो गया और नेत्र (प्रेमाश्रुओं के जल से) भर आए। (वे मन ही मन कहने लगे-) कहो तो किस प्रभु की ऐसी रीती है, जिसका सेवक पर इतना ममत्व और प्रेम हो॥1॥
जे न भजहिं अस प्रभु भ्रम त्यागी। ग्यान रंक नर मंद अभागी॥
पुनि सादर बोले मुनि नारद। सुनहु राम बिग्यान बिसारद॥2॥
…Those who, after casting off all delusions and attachments, still refuse to worship such a Lord, are poor in wisdom, dull of mind, and truly unfortunate.” Again Narad ji bowed and said with reverence, “Hear me, Shri Ram, O’ Master of divine wisdom!…
भावार्थ : जो मनुष्य भ्रम को त्यागकर ऐसे प्रभु को नहीं भजते, वे ज्ञान के कंगाल, दुर्बुद्धि और अभागे हैं। फिर नारद मुनि आदर सहित बोले- हे विज्ञान-विशारद श्री रामजी! सुनिए-॥2॥
संतन्ह के लच्छन रघुबीरा। कहहु नाथ भव भंजन भीरा॥
सुनु मुनि संतन्ह के गुन कहऊँ। जिन्ह ते मैं उन्ह कें बस रहऊँ॥3॥
…O’ Raghuveer, please describe the virtues of saintly people. Tell me, my Lord, O’ Remover of the fear of birth and death.” Shri Ram replied, “Listen, O’ Sage, I shall now reveal to you the qualities of Saints, virtues so profound that they hold me under their sway…
भावार्थ : ऐ हे रघुवीर! हे भव-भय (जन्म-मरण के भय) का नाश करने वाले मेरे नाथ! अब कृपा कर संतों के लक्षण कहिए! (श्री रामजी ने कहा-) हे मुनि! सुनो, मैं संतों के गुणों को कहता हूँ, जिनके कारण मैं उनके वश में रहता हूँ॥3॥
षट बिकार जित अनघ अकामा। अचल अकिंचन सुचि सुखधामा॥
अमित बोध अनीह मितभोगी। सत्यसार कबि कोबिद जोगी॥4॥
…These Saints have conquered the six vices: lust, anger, greed, attachment, pride, and jealousy. They are sinless, free from worldly cravings, steadfast, without possessions, pure, a fountain of joy, supremely wise, content, eat a moderate diet, truthful, literary, scholarly, and ever united with God through yoga…
भावार्थ : वे संत (काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर- इन) छह विकारों (दोषों) को जीते हुए, पापरहित, कामनारहित, निश्चल (स्थिरबुद्धि), अकिंचन (सर्वत्यागी), बाहर-भीतर से पवित्र, सुख के धाम, असीम ज्ञानवान्, इच्छारहित, मिताहारी, सत्यनिष्ठ, कवि, विद्वान, योगी,॥4॥
सावधान मानद मदहीना। धीर धर्म गति परम प्रबीना॥5॥
…They are attentive, respectful to others, humble, composed, and highly proficient in both the knowledge and practice of righteousness…
भावार्थ : सावधान, दूसरों को मान देने वाले, अभिमानरहित, धैर्यवान, धर्म के ज्ञान और आचरण में अत्यंत निपुण,॥5॥
* गुनागार संसार दुख रहित बिगत संदेह।
तजि मम चरन सरोज प्रिय तिन्ह कहुँ देह न गेह॥45॥
…They are a treasure of virtues, beyond worldly sorrows and free from doubt. To them, nothing is dearer than my lotus feet, not even their own body or home…
भावार्थ : गुणों के घर, संसार के दुःखों से रहित और संदेहों से सर्वथा छूटे हुए होते हैं। मेरे चरण कमलों को छोड़कर उनको न देह ही प्रिय होती है, न घर ही॥45॥
* निज गुन श्रवन सुनत सकुचाहीं। पर गुन सुनत अधिक हरषाहीं॥
सम सीतल नहिं त्यागहिं नीती। सरल सुभाउ सबहि सन प्रीति॥1॥
…When they hear their own praise, the saintly shy away, yet they delight in the praise of others. They remain even-minded, steadfast in righteousness, gentle in nature, and friendly toward all…
भावार्थ : कानों से अपने गुण सुनने में सकुचाते हैं, दूसरों के गुण सुनने से विशेष हर्षित होते हैं। सम और शीतल हैं, न्याय का कभी त्याग नहीं करते। सरल स्वभाव होते हैं और सभी से प्रेम रखते हैं॥1॥
जप तप ब्रत दम संजम नेमा। गुरु गोबिंद बिप्र पद प्रेमा॥
श्रद्धा छमा मयत्री दाया। मुदिता मम पद प्रीति अमाया॥2॥
…Saints devote themselves to chanting, penance, fasting, self-control, and sacred vows. They revere the feet of their Guru, of Lord Govind (whether Lord Ram or Lord Krishna), and of the Brahmins. They are rich in faith, forgiveness, compassion, and friendliness toward all, ever cheerful in every circumstance, and steadfast in their sincere devotion to my feet…
भावार्थ : वे जप, तप, व्रत, दम, संयम और नियम में रत रहते हैं और गुरु, गोविंद तथा ब्राह्मणों के चरणों में प्रेम रखते हैं। उनमें श्रद्धा, क्षमा, मैत्री, दया, मुदिता (प्रसन्नता) और मेरे चरणों में निष्कपट प्रेम होता है॥2॥