Day 22 of Maas Parayan Reading program Day 22 / 30
केहि बिधि कहौं जाहु अब स्वामी। कहहु नाथ तुम्ह अंतरजामी॥
अस कहि प्रभु बिलोकि मुनि धीरा। लोचन जल बह पुलक सरीरा॥5॥
…In what words could I possibly bid You farewell, my Lord? Tell me, for You alone know the innermost feelings of every heart.” Speaking thus, the steadfast Sage fixed his gaze upon Lord Ram; his body quivered with emotion, and tears flowed unceasingly from his eyes.
भावार्थ : मैं किस प्रकार कहूँ कि हे स्वामी! आप अब जाइए? हे नाथ! आप अन्तर्यामी हैं, आप ही कहिए। ऐसा कहकर धीर मुनि प्रभु को देखने लगे। मुनि के नेत्रों से (प्रेमाश्रुओं का) जल बह रहा है और शरीर पुलकित है॥5॥
छन्द :
* तन पुलक निर्भर प्रेम पूरन नयन मुख पंकज दिए।
मन ग्यान गुन गोतीत प्रभु मैं दीख जप तप का किए॥
जप जोग धर्म समूह तें नर भगति अनुपम पावई।
रघुबीर चरित पुनीत निसि दिन दास तुलसी गावई॥
Sage Atri, brimming with boundless love, felt his body quiver with emotion as his eyes remained fixed on the radiant lotus face of Shri Ram. Inwardly he pondered, “What chants, what austerities must I have performed, that I am now blessed to behold the Lord who transcends mind, intellect, and material qualities?” Through sincere chanting, steadfast yoga, and the path of righteousness, a human attains rare devotion to the Lord. With deep reverence, Tulsidas ji sings day and night of the holy exploits of Shri Raghuveer.
भावार्थ : मुनि अत्यन्त प्रेम से पूर्ण हैं, उनका शरीर पुलकित है और नेत्रों को श्री रामजी के मुखकमल में लगाए हुए हैं। (मन में विचार रहे हैं कि) मैंने ऐसे कौन से जप-तप किए थे, जिसके कारण मन, ज्ञान, गुण और इन्द्रियों से परे प्रभु के दर्शन पाए। जप, योग और धर्म समूह से मनुष्य अनुपम भक्ति को पाता है। श्री रघुवीर के पवित्र चरित्र को तुलसीदास रात-दिन गाता है।
* कलिमल समन दमन मन राम सुजस सुखमूल।
सादर सुनहिं जे तिन्ह पर राम रहहिं अनुकूल॥6 क॥
The glorious fame of Shri Ram destroys the sins of the Kali age, restrains the restless mind, and is the very source of happiness. Those who listen to it with reverence win the gracious favour of Shri Ram.
भावार्थ : श्री रामचन्द्रजी का सुंदर यश कलियुग के पापों का नाश करने वाला, मन को दमन करने वाला और सुख का मूल है, जो लोग इसे आदरपूर्वक सुनते हैं, उन पर श्री रामजी प्रसन्न रहते हैं॥6 (क)॥
* कठिन काल मल कोस धर्म न ग्यान न जोग जप।
परिहरि सकल भरोस रामहि भजहिं ते चतुर नर॥6 ख॥
The dreadful age of Kaliyug is a vast storehouse of sins, devoid of righteousness, wisdom, yoga, and sacred chanting. Only those who abandon all other paths and place their unwavering faith in Lord Ram alone are truly wise.
भावार्थ : यह कठिन कलि काल पापों का खजाना है, इसमें न धर्म है, न ज्ञान है और न योग तथा जप ही है। इसमें तो जो लोग सब भरोसों को छोड़कर श्री रामजी को ही भजते हैं, वे ही चतुर हैं॥6 (ख)॥
* मुनि पद कमल नाइ करि सीसा। चले बनहि सुर नर मुनि ईसा॥
आगें राम अनुज पुनि पाछें। मुनि बर बेष बने अति काछें॥1॥
After bowing at the lotus feet of Sage Atri, Shri Ram, the Lord of all Demigods, Sages, and mankind, resumed His journey, with His younger brother Lakshman ji faithfully walking behind. Both were clad in simple hermit attire, bows and arrows in hand.
भावार्थ : मुनि के चरण कमलों में सिर नवाकर देवता, मनुष्य और मुनियों के स्वामी श्री रामजी वन को चले। आगे श्री रामजी हैं और उनके पीछे छोटे भाई लक्ष्मणजी हैं। दोनों ही मुनियों का सुंदर वेष बनाए अत्यन्त सुशोभित हैं॥1॥
उभय बीच श्री सोहइ कैसी। ब्रह्म जीव बिच माया जैसी॥
सरिता बन गिरि अवघट घाटा। पति पहिचानि देहिं बर बाटा॥2॥
How gracefully between them walked Sita ji, radiant and beautiful, embodying the divine Maya (the illusory energy of the Lord) that ever stands between the Supreme Lord and the individual soul. At once, the Earth, through her rivers, forests, rugged mountains, and winding banks, recognised her Master, Shri Ram, and lovingly eased their passage.
भावार्थ : दोनों के बीच में श्री जानकीजी कैसी सुशोभित हैं, जैसे ब्रह्म और जीव के बीच माया हो। नदी, वन, पर्वत और दुर्गम घाटियाँ, सभी अपने स्वामी को पहचानकर सुंदर रास्ता दे देते हैं॥2॥
जहँ जहँ जाहिं देव रघुराया। करहिं मेघ तहँ तहँ नभ छाया॥
मिला असुर बिराध मग जाता। आवतहीं रघुबीर निपाता॥3॥
Wherever the divine King of the Raghu dynasty set His sacred foot, the clouds themselves cast a gentle shade. Along the way, they were confronted by the demon Viradh; but the moment he advanced toward them, Shri Raghuveer swiftly struck him down.
भावार्थ : जहाँ-जहाँ देव श्री रघुनाथजी जाते हैं, वहाँ-वहाँ बादल आकाश में छाया करते जाते हैं। रास्ते में जाते हुए विराध राक्षस मिला। सामने आते ही श्री रघुनाथजी ने उसे मार डाला॥3॥
तुरतहिं रुचिर रूप तेहिं पावा। देखि दुखी निज धाम पठावा॥
पुनि आए जहँ मुनि सरभंगा। सुंदर अनुज जानकी संगा॥4॥
At the moment of his death, the demon Viradh was released from his curse and assumed a radiant celestial form (for he was once a Gandharv, transformed into a demon by fate, and destined to regain his true form through the Lord’s hand). Perceiving his anguish, Shri Ram, in His boundless compassion, granted him passage to His own divine abode. Thereafter, the Lord, accompanied by His charming younger brother Lakshman ji and the gracious Sita ji, arrived at the hermitage of Sage Sarabhang.
भावार्थ : (श्री रामजी के हाथ से मरते ही) उसने तुरंत सुंदर (दिव्य) रूप प्राप्त कर लिया। दुःखी देखकर प्रभु ने उसे अपने परम धाम को भेज दिया। फिर वे सुंदर छोटे भाई लक्ष्मणजी और सीताजी के साथ वहाँ आए जहाँ मुनि शरभंगजी थे॥4॥
* देखि राम मुख पंकज मुनिबर लोचन भृंग।
सादर पान करत अति धन्य जन्म सरभंग॥7॥
The great Sage’s eyes were like thirsty bumblebees, lovingly drinking the nectar of Shri Ram’s lotus face. Sage Sarabhang was indeed most blessed, for he had attained the supreme reward of his human birth.
भावार्थ : श्री रामचन्द्रजी का मुखकमल देखकर मुनिश्रेष्ठ के नेत्र रूपी भौंरे अत्यन्त आदरपूर्वक उसका (मकरन्द रस) पान कर रहे हैं। शरभंगजी का जन्म धन्य है॥7॥
* कह मुनि सुनु रघुबीर कृपाला। संकर मानस राजमराला॥
जात रहेउँ बिरंचि के धामा। सुनेउँ श्रवन बन ऐहहिं रामा॥1॥
The Sage spoke, “Hear me, O’ Gracious Raghuveer, O’ Royal swan dwelling in the lake of Lord Shankar’s heart. I was preparing to depart for Lord Brahma’s abode, my time on Earth having run its course, when I learned that Shri Ram would one day pass through this forest…
भावार्थ : मुनि ने कहा- हे कृपालु रघुवीर! हे शंकरजी मन रूपी मानसरोवर के राजहंस! सुनिए, मैं ब्रह्मलोक को जा रहा था। (इतने में) कानों से सुना कि श्री रामजी वन में आवेंगे॥1॥
चितवत पंथ रहेउँ दिन राती। अब प्रभु देखि जुड़ानी छाती॥
नाथ सकल साधन मैं हीना। कीन्ही कृपा जानि जन दीना॥2॥
…From that moment, my eyes have remained fixed upon the path, waiting day and night for Your blessed arrival. And today, my heart finds solace in beholding You, my Lord. O’ Master, I am bereft of all righteous deeds, yet You, in Your boundless grace, have shown mercy upon me, accepting me as Your humble servant…
भावार्थ : तब से मैं दिन-रात आपकी राह देखता रहा हूँ। अब (आज) प्रभु को देखकर मेरी छाती शीतल हो गई। हे नाथ! मैं सब साधनों से हीन हूँ। आपने अपना दीन सेवक जानकर मुझ पर कृपा की है॥2॥
सो कछु देव न मोहि निहोरा। निज पन राखेउ जन मन चोरा॥
तब लगि रहहु दीन हित लागी। जब लगि मिलौं तुम्हहि तनु त्यागी॥3॥
…O’ Lord, this is no special favour upon me; You have merely upheld Your vow of ever showing grace to the humble suppliant. You are the One who steals the hearts of Your devotees. Therefore, my Lord, for my ultimate welfare, remain before my eyes until I cast off this mortal body and my soul is united with You in Your eternal abode.”
भावार्थ : हे देव! यह कुछ मुझ पर आपका एहसान नहीं है। हे भक्त-मनचोर! ऐसा करके आपने अपने प्रण की ही रक्षा की है। अब इस दीन के कल्याण के लिए तब तक यहाँ ठहरिए, जब तक मैं शरीर छोड़कर आपसे (आपके धाम में न) मिलूँ॥3॥
जोग जग्य जप तप ब्रत कीन्हा। प्रभु कहँ देइ भगति बर लीन्हा॥
एहि बिधि सर रचि मुनि सरभंगा। बैठे हृदयँ छाड़ि सब संगा॥4॥
The Sage had devoted his life to austerities, penance, yogic practices, sacred chanting, and fasting rituals. All of these he offered at the feet of the Lord, seeking only the rare gift of steadfast devotion. Having renounced every worldly attachment from his heart, Sage Sarabhang then prepared a funeral pyre and calmly seated himself upon it.
भावार्थ : योग, यज्ञ, जप, तप जो कुछ व्रत आदि भी मुनि ने किया था, सब प्रभु को समर्पण करके बदले में भक्ति का वरदान ले लिया। इस प्रकार (दुर्लभ भक्ति प्राप्त करके फिर) चिता रचकर मुनि शरभंगजी हृदय से सब आसक्ति छोड़कर उस पर जा बैठे॥4॥
* सीता अनुज समेत प्रभु नील जलद तनु स्याम।
मम हियँ बसहु निरंतर सगुनरूप श्री राम॥8॥
He pleaded, “O’ Lord, with Your bluish-hued complexion resembling a rain-filled cloud, accompanied by Sita ji and Your younger brother Lakshman ji, may You dwell in my heart eternally in this divine form.”
भावार्थ : हे नीले मेघ के समान श्याम शरीर वाले सगुण रूप श्री रामजी! सीताजी और छोटे भाई लक्ष्मणजी सहित प्रभु (आप) निरंतर मेरे हृदय में निवास कीजिए॥8॥
* अस कहि जोग अगिनि तनु जारा। राम कृपाँ बैकुंठ सिधारा॥
ताते मुनि हरि लीन न भयऊ। प्रथमहिं भेद भगति बर लयऊ॥1॥
After speaking these words, Sage Sarabhang offered his body into the yogic fire (a flame kindled by accomplished Yogis through the friction of vital airs within). By the boundless grace of Shri Ram, the Sage ascended to Vaikunth, the eternal abode of the Lord. He did not merge into the Lord through moksha (liberation), for he had already received the rare boon of unwavering devotion to Shri Ram: to remain ever as His servant in Vaikunth, or to be born wherever the Lord willed, solely to serve Him as His devotee.
भावार्थ : ऐसा कहकर शरभंगजी ने योगाग्नि से अपने शरीर को जला डाला और श्री रामजी की कृपा से वे वैकुंठ को चले गए। मुनि भगवान में लीन इसलिए नहीं हुए कि उन्होंने पहले ही भेद-भक्ति का वर ले लिया था॥1॥
रिषि निकाय मुनिबर गति देखी। सुखी भए निज हृदयँ बिसेषी॥
अस्तुति करहिं सकल मुनि बृंदा। जयति प्रनत हित करुना कंदा॥2॥
When the assembled Sages beheld the rare departure of Sage Sarabhang and his attainment of the supreme goal cherished by the greatest devotees, their hearts overflowed with joy. With deep reverence, they glorified Shri Ram and exclaimed, “O’ Ocean of mercy, all victory to You, O’ Compassionate Lord!”
भावार्थ : ऋषि समूह मुनि श्रेष्ठ शरभंगजी की यह (दुर्लभ) गति देखकर अपने हृदय में विशेष रूप से सुखी हुए। समस्त मुनिवृंद श्री रामजी की स्तुति कर रहे हैं (और कह रहे हैं) शरणागत हितकारी करुणा कन्द (करुणा के मूल) प्रभु की जय हो!॥2॥
पुनि रघुनाथ चले बन आगे। मुनिबर बृंद बिपुल सँग लागे॥
अस्थि समूह देखि रघुराया। पूछी मुनिन्ह लागि अति दाया॥3॥
Then Shri Raghunath journeyed further into the forest, accompanied by many revered bands of Sages. Along the path, He beheld a heap of human bones. Shri Raghuveer, overcome with deep compassion at the sight, softly inquired of the hermits about it.
भावार्थ : फिर श्री रघुनाथजी आगे वन में चले। श्रेष्ठ मुनियों के बहुत से समूह उनके साथ हो लिए। हड्डियों का ढेर देखकर श्री रघुनाथजी को बड़ी दया आई, उन्होंने मुनियों से पूछा॥3॥
जानतहूँ पूछिअ कस स्वामी। सबदरसी तुम्ह अंतरजामी॥
निसिचर निकर सकल मुनि खाए। सुनि रघुबीर नयन जल छाए॥4॥
They replied, “O’ All-knowing Lord, why do You ask, when nothing is hidden from You? You are omnipresent and know the secrets of every heart. These heaps of bones are of Sages who were slain and devoured by hordes of demons.” Hearing their words, Shri Raghuveer’s eyes welled with tears.
भावार्थ : (मुनियों ने कहा) हे स्वामी! आप सर्वदर्शी (सर्वज्ञ) और अंतर्यामी (सबके हृदय की जानने वाले) हैं। जानते हुए भी (अनजान की तरह) हमसे कैसे पूछ रहे हैं? राक्षसों के दलों ने सब मुनियों को खा डाला है। (ये सब उन्हीं की हड्डियों के ढेर हैं)। यह सुनते ही श्री रघुवीर के नेत्रों में जल छा गया (उनकी आँखों में करुणा के आँसू भर आए)॥4॥
* निसिचर हीन करउँ महि भुज उठाइ पन कीन्ह।
सकल मुनिन्ह के आश्रमन्हि जाइ जाइ सुख दीन्ह॥9॥
Shri Ram lifted His arm and proclaimed, “I vow to cleanse the Earth of all demons.” Thereafter, He visited the hermitages of the Sages, filling their hearts with joy.
भावार्थ : श्री रामजी ने भुजा उठाकर प्रण किया कि मैं पृथ्वी को राक्षसों से रहित कर दूँगा। फिर समस्त मुनियों के आश्रमों में जा-जाकर उनको (दर्शन एवं सम्भाषण का) सुख दिया॥9॥
* मुनि अगस्ति कर सिष्य सुजाना। नाम सुतीछन रति भगवाना॥
मन क्रम बचन राम पद सेवक। सपनेहुँ आन भरोस न देवक॥1॥
There lived a wise disciple of Sage Agastya, named Sutikshan. His heart overflowed with love for the Lord, and in thought, word, and deed he remained devoted to the feet of Shri Ram. Even in his dreams, he never placed his faith in any other deity.
भावार्थ : मुनि अगस्त्यजी के एक सुतीक्ष्ण नामक सुजान (ज्ञानी) शिष्य थे, उनकी भगवान में प्रीति थी। वे मन, वचन और कर्म से श्री रामजी के चरणों के सेवक थे। उन्हें स्वप्न में भी किसी दूसरे देवता का भरोसा नहीं था॥1॥
प्रभु आगवनु श्रवन सुनि पावा। करत मनोरथ आतुर धावा॥
हे बिधि दीनबंधु रघुराया। मो से सठ पर करिहहिं दाया॥2॥
The moment his ears caught word that Lord Ram was nearing his hermitage, he rushed out in eager excitement, his heart brimming with countless thoughts. He prayed in his heart, “O’ Lord! Will the Friend of the afflicted, Shri Raghuveer, bestow mercy upon a wretch like me?…
भावार्थ : उन्होंने ज्यों ही प्रभु का आगमन कानों से सुन पाया, त्यों ही अनेक प्रकार के मनोरथ करते हुए वे आतुरता (शीघ्रता) से दौड़ चले। हे विधाता! क्या दीनबन्धु श्री रघुनाथजी मुझ जैसे दुष्ट पर भी दया करेंगे?॥2॥
सहित अनुज मोहि राम गोसाईं। मिलिहहिं निज सेवक की नाईं॥
मोरे जियँ भरोस दृढ़ नाहीं। भगति बिरति न ग्यान मन माहीं॥3॥
…Will the Lord of the senses, Shri Ram, together with His younger brother Shri Lakshman, accept me as their servant? I lack steadfast faith in my heart, nor do I possess devotion, detachment, or wisdom within me…
भावार्थ : क्या स्वामी श्री रामजी छोटे भाई लक्ष्मणजी सहित मुझसे अपने सेवक की तरह मिलेंगे? मेरे हृदय में दृढ़ विश्वास नहीं होता, क्योंकि मेरे मन में भक्ति, वैराग्य या ज्ञान कुछ भी नहीं है॥3॥
नहिं सतसंग जोग जप जागा। नहिं दृढ़ चरन कमल अनुरागा॥
एक बानि करुनानिधान की। सो प्रिय जाकें गति न आन की॥4॥
…I have neither joined in holy discourses with Sages, nor have I undertaken penance, chanting, or Vedic rituals. I do not even hold firm devotion to the Lord’s lotus feet. Yet I know this much, that the ocean of mercy has vowed that whoever seeks refuge in none but Him is most dear to the Lord…
भावार्थ : मैंने न तो सत्संग, योग, जप अथवा यज्ञ ही किए हैं और न प्रभु के चरणकमलों में मेरा दृढ़ अनुराग ही है। हाँ, दया के भंडार प्रभु की एक बान है कि जिसे किसी दूसरे का सहारा नहीं है, वह उन्हें प्रिय होता है॥4॥
होइहैं सुफल आजु मम लोचन। देखि बदन पंकज भव मोचन॥
निर्भर प्रेम मगन मुनि ग्यानी। कहि न जाइ सो दसा भवानी॥5॥
…Today, my eyes shall rejoice in beholding the lotus-like face of my Lord, the deliverer from the endless cycle of birth and death.” Thus, the wise Sage was overwhelmed with love and completely absorbed in devotion. Lord Shiv tells Goddess Bhawani that Sage Sutikshan’s state of ecstasy was beyond the reach of words.
भावार्थ : (भगवान की इस बान का स्मरण आते ही मुनि आनंदमग्न होकर मन ही मन कहने लगे-) अहा! भव बंधन से छुड़ाने वाले प्रभु के मुखारविंद को देखकर आज मेरे नेत्र सफल होंगे। (शिवजी कहते हैं-) हे भवानी! ज्ञानी मुनि प्रेम में पूर्ण रूप से निमग्न हैं। उनकी वह दशा कही नहीं जाती॥5॥
दिसि अरु बिदिसि पंथ नहिं सूझा। को मैं चलेउँ कहाँ नहिं बूझा॥
कबहुँक फिरि पाछें पुनि जाई। कबहुँक नृत्य करइ गुन गाई॥6॥
He lost all sense of direction, unable even to recognise the midpoints of the paths around him. Forgetting his very name and unaware of where he was headed, he sometimes strayed one way only to turn back again; at other times, he burst into dance and sang aloud the glories of the Lord.
भावार्थ : उन्हें दिशा-विदिशा (दिशाएँ और उनके कोण आदि) और रास्ता, कुछ भी नहीं सूझ रहा है। मैं कौन हूँ और कहाँ जा रहा हूँ, यह भी नहीं जानते (इसका भी ज्ञान नहीं है)। वे कभी पीछे घूमकर फिर आगे चलने लगते हैं और कभी (प्रभु के) गुण गा-गाकर नाचने लगते हैं॥6॥
अबिरल प्रेम भगति मुनि पाई। प्रभु देखैं तरु ओट लुकाई॥
अतिसय प्रीति देखि रघुबीरा। प्रगटे हृदयँ हरन भव भीरा॥7॥
The Sage was blessed with pure and unwavering devotion to Shri Ram. Watching quietly from behind a tree, the Lord beheld him. When Shri Raghuveer, the dispeller of the fear of rebirth, witnessed the Sage’s boundless love, He graciously revealed Himself within the Sage’s heart.
भावार्थ : मुनि ने प्रगाढ़ प्रेमाभक्ति प्राप्त कर ली। प्रभु श्री रामजी वृक्ष की आड़ में छिपकर (भक्त की प्रेमोन्मत्त दशा) देख रहे हैं। मुनि का अत्यन्त प्रेम देखकर भवभय (आवागमन के भय) को हरने वाले श्री रघुनाथजी मुनि के हृदय में प्रकट हो गए॥7॥
मुनि मग माझ अचल होइ बैसा। पुलक सरीर पनस फल जैसा॥
तब रघुनाथ निकट चलि आए। देखि दसा निज जन मन भाए॥8॥
The Sage sat still in the middle of the path, his body bristling like a jackfruit with hair standing on end. Then Shri Raghunath approached him, and beholding the state of His devotee, Shri Ram’s heart overflowed with delight.
भावार्थ : (हृदय में प्रभु के दर्शन पाकर) मुनि बीच रास्ते में अचल (स्थिर) होकर बैठ गए। उनका शरीर रोमांच से कटहल के फल के समान (कण्टकित) हो गया। तब श्री रघुनाथजी उनके पास चले आए और अपने भक्त की प्रेम दशा देखकर मन में बहुत प्रसन्न हुए॥8॥
मुनिहि राम बहु भाँति जगावा। जाग न ध्यान जनित सुख पावा॥
भूप रूप तब राम दुरावा। हृदयँ चतुर्भुज रूप देखावा॥9॥
Shri Ram tried in many ways to awaken the Sage from his deep trance, but Sage Sutikshan remained immersed in the bliss of contemplating the royal image of the Lord within his heart. At last, Shri Ram concealed His princely form and manifested His four-armed divine vision within the Sage’s heart.
भावार्थ : श्री रामजी ने मुनि को बहुत प्रकार से जगाया, पर मुनि नहीं जागे, क्योंकि उन्हें प्रभु के ध्यान का सुख प्राप्त हो रहा था। तब श्री रामजी ने अपने राजरूप को छिपा लिया और उनके हृदय में अपना चतुर्भुज रूप प्रकट किया॥9॥
मुनि अकुलाइ उठा तब कैसें। बिकल हीन मनि फनिबर जैसें॥
आगें देखि राम तन स्यामा। सीता अनुज सहित सुख धामा॥10॥
When he could no longer find the cherished form of his Lord within his heart, the Sage rose in great distress. Restless, like a mighty hooded serpent deprived of its gem, he searched anxiously, until his eyes fell upon the abode of bliss: Shri Ram’s radiant, swarthy form standing before him, accompanied by His younger brother Lakshman ji and Sita ji.
भावार्थ : तब (अपने ईष्ट स्वरूप के अंतर्धान होते ही) मुनि ऐसे व्याकुल होकर उठे, जैसे श्रेष्ठ (मणिधर) सर्प मणि के बिना व्याकुल हो जाता है। मुनि ने अपने सामने सीताजी और लक्ष्मणजी सहित श्यामसुंदर विग्रह सुखधाम श्री रामजी को देखा॥10॥
परेउ लकुट इव चरनन्हि लागी। प्रेम मगन मुनिबर बड़भागी॥
भुज बिसाल गहि लिए उठाई। परम प्रीति राखे उर लाई॥11॥
Overwhelmed with the ecstasy of love, the blessed Sage fell prostrate like a stick and clasped Shri Ram’s feet. Then, with His long and powerful arms, Shri Ram gently raised him up and embraced him with profound affection.
भावार्थ : प्रेम में मग्न हुए वे बड़भागी श्रेष्ठ मुनि लाठी की तरह गिरकर श्री रामजी के चरणों में लग गए। श्री रामजी ने अपनी विशाल भुजाओं से पकड़कर उन्हें उठा लिया और बड़े प्रेम से हृदय से लगा रखा॥11॥
मुनिहि मिलत अस सोह कृपाला। कनक तरुहि जनु भेंट तमाला॥
राम बदनु बिलोक मुनि ठाढ़ा। मानहुँ चित्र माझ लिखि काढ़ा॥12॥
Embracing the Sage, the compassionate, bluish-hued Shri Ram shone forth like a bay-leaf tree entwined with a golden tree. The Sage stood utterly still, gazing upon Shri Ram’s face, as if he were an image painted upon a canvas.
भावार्थ : कृपालु श्री रामचन्द्रजी मुनि से मिलते हुए ऐसे शोभित हो रहे हैं, मानो सोने के वृक्ष से तमाल का वृक्ष गले लगकर मिल रहा हो। मुनि (निस्तब्ध) खड़े हुए (टकटकी लगाकर) श्री रामजी का मुख देख रहे हैं, मानो चित्र में लिखकर बनाए गए हों॥12॥
* तब मुनि हृदयँ धीर धरि गहि पद बारहिं बार।
निज आश्रम प्रभु आनि करि पूजा बिबिध प्रकार॥10॥
Then the Sage, summoning patience in his heart, repeatedly touched the Lord’s feet. He then led Shri Ram to his hermitage and worshipped Him in many different ways.
भावार्थ : तब मुनि ने हृदय में धीरज धरकर बार-बार चरणों को स्पर्श किया। फिर प्रभु को अपने आश्रम में लाकर अनेक प्रकार से उनकी पूजा की॥10॥
* कह मुनि प्रभु सुनु बिनती मोरी। अस्तुति करौं कवन बिधि तोरी॥
महिमा अमित मोरि मति थोरी। रबि सन्मुख खद्योत अँजोरी॥1॥
The Sage spoke, “O’ Lord, kindly hear my plea. How can I offer prayers to You? Your glory is infinite, while my understanding is but small, like the dim glow of a firefly before the brilliance of the Sun…
भावार्थ : मुनि कहने लगे- हे प्रभो! मेरी विनती सुनिए। मैं किस प्रकार से आपकी स्तुति करूँ? आपकी महिमा अपार है और मेरी बुद्धि अल्प है। जैसे सूर्य के सामने जुगनू का उजाला!॥1॥
श्याम तामरस दाम शरीरं। जटा मुकुट परिधन मुनिचीरं॥
पाणि चाप शर कटि तूणीरं। नौमि निरंतर श्रीरघुवीरं॥2॥
…Your complexion shines with the splendour of blue lotuses, and upon Your head rests a crown of matted locks. Clad in the garb of a hermit, with bow and arrow in hand and a quiver tied at Your waist, O’ Raghuveer, I ceaselessly bow in reverence to You!…
भावार्थ : हे नीलकमल की माला के समान श्याम शरीरवाले! हे जटाओं का मुकुट और मुनियों के (वल्कल) वस्त्र पहने हुए, हाथों में धनुष-बाण लिए तथा कमर में तरकस कसे हुए श्री रघुवीर! मैं आपको निरंतर नमस्कार करता हूँ।॥2॥
मोह विपिन घन दहन कृशानुः। संत सरोरुह कानन भानुः॥
निसिचर करि वरूथ मृगराजः। त्रातु सदा नो भव खग बाजः॥3॥
…You are the blazing fire that consumes the dense forest of worldly attachments; the radiant Sun that makes the lotus-forest of Sages bloom. You are the mighty lion that slays the herd of demons in the form of elephants, and the swift hawk that devours the flocks of birds in the form of repeated births and deaths. O’ Lord, may You ever remain the protector of all Saints!…
भावार्थ : जो मोहरूपी घने वन को जलाने के लिए अग्नि हैं, संतरूपी कमलों के वन को प्रफुल्लित करने के लिए सूर्य हैं, राक्षसरूपी हाथियों के समूह को पछाड़ने के लिए सिंह हैं और भव (आवागमन) रूपी पक्षी को मारने के लिए बाज रूप हैं, वे प्रभु सदा हमारी रक्षा करें।॥3॥
अरुण नयन राजीव सुवेशं। सीता नयन चकोर निशेशं॥
हर हृदि मानस बाल मरालं। नौमि राम उर बाहु विशालं॥4॥
…Your eyes are like red lotuses, and Your presence is utterly captivating. You are the full Moon for Sita ji’s chakor-like eyes. You are the graceful young swan that glides in the Mansarovar lake of Lord Shiv’s heart. O’ Ram, the One with mighty arms and a broad chest, I bow to You!…
भावार्थ : हे लाल कमल के समान नेत्र और सुंदर वेशवाले! सीता के नेत्ररूपी चकोर के चंद्रमा, शिव के हृदयरूपी मानसरोवर के बालहंस, विशाल हृदय और भुजावाले राम! मैं आपको नमस्कार करता हूँ।॥4॥
संशय सर्प ग्रसन उरगादः। शमन सुकर्कश तर्क विषादः॥
भव भंजन रंजन सुर यूथः। त्रातु सदा नो कृपा वरूथः॥5॥
…You are the mighty Garud who devours the serpents of doubt. You dispel the sorrow born of severe and rigid reasoning. You shatter the cycle of repeated births and deaths, bringing delight to the hosts of Demigods. O’ Treasure of mercy, shower Your grace upon me…
भावार्थ : जो संशयरूपी सर्प को ग्रसने के लिए गरुड़ हैं, अत्यंत कठोर तर्क से उत्पन्न होने वाले विषाद का नाश करनेवाले हैं, आवागमन को मिटानेवाले और देवताओं के समूह को आनंद देनेवाले हैं, वे कृपा के समूह राम सदा हमारी रक्षा करें।॥5॥
निर्गुण सगुण विषम सम रूपं। ज्ञान गिरा गोतीतमनूपं॥
अमलमखिलमनवद्यमपारं। नौमि राम भंजन महि भारं॥6॥
…You are free from material attributes and the very abode of divine virtues. Equanimous yet awe-inspiring, You lie beyond the reach of intellect, speech, and the senses. You are unique, pure, complete, flawless, and infinite, I bow to You, O’ Reliever of Earth’s burden…
भावार्थ : हे निर्गुण, सगुण, विषम और समरूप! हे ज्ञान, वाणी और इंद्रियों से अतीत! हे अनुपम, निर्मल, संपूर्ण दोषरहित, अनंत एवं पृथ्वी का भार उतारनेवाले राम! मैं आपको नमस्कार करता हूँ।॥6॥
भक्त कल्पपादप आरामः। तर्जन क्रोध लोभ मद कामः॥
अति नागर भव सागर सेतुः। त्रातु सदा दिनकर कुल केतुः॥7॥
…You are the garden of wish-fulfilling trees for Your devotees. You dispel anger, greed, false pride, and worldly desires. Your wisdom is unfathomable, and You are the bridge that carries souls across the ocean of worldly existence. Protect me, O’ Champion of the Solar dynasty…
जो भक्तों के लिए कल्पवृक्ष के बगीचे हैं, क्रोध, लोभ, मद और काम को डरानेवाले हैं, अत्यंत ही चतुर और संसाररूपी समुद्र से तरने के लिए सेतु रूप हैं, वे सूर्यकुल की ध्वजा राम सदा मेरी रक्षा करें।॥7॥
अतुलित भुज प्रताप बल धामः। कलि मल विपुल विभंजन नामः॥
धर्म वर्म नर्मद गुण ग्रामः। संतत शं तनोतु मम रामः॥8॥
…Mighty is the power of Your arms, and You are the very abode of strength. Your name alone destroys countless sins in this Kali age. You are the armour that safeguards righteousness, and the multitude of Your virtues brings boundless joy. O’ Ram, may You shower Your grace upon me and grant my perpetual well-being…
भावार्थ : जिनकी भुजाओं का प्रताप अतुलनीय है, जो बल के धाम हैं, जिनका नाम कलियुग के बड़े भारी पापों का नाश करने वाला है, जो धर्म के कवच (रक्षक) हैं और जिनके गुणसमूह आनंद देनेवाले हैं, वे राम निरंतर मेरे कल्याण का विस्तार करें।॥8॥
जदपि बिरज ब्यापक अबिनासी। सब के हृदयँ निरंतर बासी॥
तदपि अनुज श्री सहित खरारी। बसतु मनसि मम काननचारी॥9॥
…Although You are pure, all-pervading, imperishable, and ever-present in the hearts of all beings, yet, O’ Slayer of the demon Khar, I pray that You dwell in my heart with Sita ji and Your younger brother Lakshman ji, in the very same form in which You wander the forest clad in hermit attire…
भावार्थ : यद्यपि आप निर्मल, व्यापक, अविनाशी और सबके हृदय में निरंतर निवास करनेवाले हैं; तथापि हे खरारि श्री राम! लक्ष्मण और सीता सहित वन में विचरनेवाले आप इसी रूप में मेरे हृदय में निवास कीजिए।॥9॥
जे जानहिं ते जानहुँ स्वामी। सगुन अगुन उर अंतरजामी॥
जो कोसलपति राजिव नयना। करउ सो राम हृदय मम अयना॥10॥
…O’ Lord, let those who perceive You as beyond all material qualities, or as the very embodiment of divine virtues, or as the all-knowing One, behold You in whatever form pleases their heart. But as for me, may You dwell within my heart only as the resplendent King of Kaushal, with eyes like blue lotuses…
भावार्थ : हे स्वामी! आपको जो सगुण, निर्गुण और अंतर्यामी जानते हों, वे जाना करें, मेरे हृदय में तो कोसलपति कमलनयन राम ही अपना घर बनावें।॥10॥
अस अभिमान जाइ जनि भोरे। मैं सेवक रघुपति पति मोरे॥
सुनि मुनि बचन राम मन भाए। बहुरि हरषि मुनिबर उर लाए॥11॥
…Even in forgetfulness, may I never fail to cherish with pride that I am the servant, and Shri Raghupati is my Lord.” Hearing these words, Shri Ram was overjoyed and once more lovingly embraced the great Sage.
भावार्थ : ऐसा अभिमान भूलकर भी न छूटे कि मैं सेवक हूँ और रघुनाथ मेरे स्वामी हैं। मुनि के वचन सुनकर राम मन में बहुत प्रसन्न हुए। तब उन्होंने हर्षित होकर श्रेष्ठ मुनि को हृदय से लगा लिया।॥11॥
परम प्रसन्न जानु मुनि मोही। जो बर मागहु देउँ सो तोही॥
मुनि कह मैं बर कबहुँ न जाचा। समुझि न परइ झूठ का साचा॥12॥
Shri Ram said, “O’ Sage, know that I am greatly pleased with you. Ask of me whatever boon you desire, and I shall grant it.” The Sage replied, “I have never sought any boon, for I do not know what is truly beneficial and what is not, what to accept and what to refuse…
भावार्थ : (और कहा – ) हे मुनि! मुझे परम प्रसन्न जानो। जो वर माँगो, वही मैं तुम्हें दूँ! मुनि सुतीक्ष्ण ने कहा – मैंने तो वर कभी माँगा ही नहीं। मुझे समझ ही नहीं पड़ता कि क्या झूठ है और क्या सत्य है, (क्या माँगू, क्या नहीं)।॥12॥
तुम्हहि नीक लागै रघुराई। सो मोहि देहु दास सुखदाई॥
अबिरल भगति बिरति बिग्याना। होहु सकल गुन ग्यान निधाना॥13॥
…O’ Raghuveer, O’ Giver of joy to Your devotees, bestow upon me only that boon which You Yourself find pleasing.” Shri Ram replied, “I bless you with unwavering devotion, detachment, and wisdom. May you become the abode of all virtues.”
भावार्थ : ((अतः) हे रघुनाथजी! हे दासों को सुख देने वाले! आपको जो अच्छा लगे, मुझे वही दीजिए। (श्री रामचंद्रजी ने कहा- हे मुने!) तुम प्रगाढ़ भक्ति, वैराग्य, विज्ञान और समस्त गुणों तथा ज्ञान के निधान हो जाओ॥13॥
प्रभु जो दीन्ह सो बरु मैं पावा। अब सो देहु मोहि जो भावा॥14॥
Sage Sutikshan then said, “I have gratefully received the boon You have bestowed upon me. Now, I beg You to also grant me the desire of my heart,…
भावार्थ : (तब मुनि बोले-) प्रभु ने जो वरदान दिया, वह तो मैंने पा लिया। अब मुझे जो अच्छा लगता है, वह दीजिए॥14॥
* अनुज जानकी सहित प्रभु चाप बान धर राम।
मम हिय गगन इंदु इव बसहु सदा निहकाम॥11॥
…O’ Lord Ram, adorned with bow and arrow, and accompanied by Your younger brother and Janaki ji, may You graciously dwell in the desire-free sky of my heart, like the radiant Moon shining in a clear sky.”
भावार्थ : हे प्रभो! हे श्री रामजी! छोटे भाई लक्ष्मणजी और सीताजी सहित धनुष-बाणधारी आप निष्काम (स्थिर) होकर मेरे हृदय रूपी आकाश में चंद्रमा की भाँति सदा निवास कीजिए॥11॥
* एवमस्तु करि रमानिवासा। हरषि चले कुंभज रिषि पासा॥
बहुत दिवस गुर दरसनु पाएँ। भए मोहि एहिं आश्रम आएँ॥1॥
The abode of Goddess Lakshmi, Shri Ram said, “So be it!” and happily went ahead to meet Sage Agastya. Sage Sutikshan then spoke, “It has been quite a while since I last saw my revered Guru, and I have been living in this hermitage for a long time”…
भावार्थ : ‘एवमस्तु’ (ऐसा ही हो) ऐसा उच्चारण कर लक्ष्मी निवास श्री रामचंद्रजी हर्षित होकर अगस्त्य ऋषि के पास चले। (तब सुतीक्ष्णजी बोले-) गुरु अगस्त्यजी का दर्शन पाए और इस आश्रम में आए मुझे बहुत दिन हो गए॥1॥
अब प्रभु संग जाउँ गुर पाहीं। तुम्ह कहँ नाथ निहोरा नाहीं॥
देखि कृपानिधि मुनि चतुराई। लिए संग बिहसे द्वौ भाई॥2॥
…Now, my Lord, I too shall go with You to my Guru, placing no obligation upon You.” Seeing the Sage’s gentle wit, the two Brothers burst into laughter, and the ocean of compassion took him along with them.
भावार्थ : अब मैं भी प्रभु (आप) के साथ गुरुजी के पास चलता हूँ। इसमें हे नाथ! आप पर मेरा कोई एहसान नहीं है। मुनि की चतुरता देखकर कृपा के भंडार श्री रामजी ने उनको साथ ले लिया और दोनो भाई हँसने लगे॥2॥
पंथ कहत निज भगति अनूपा। मुनि आश्रम पहुँचे सुरभूपा॥
तुरत सुतीछन गुर पहिं गयऊ। करि दंडवत कहत अस भयऊ॥3॥
Sharing a discourse on the way about His matchless devotion, the Lord of all Kings, Shri Ram, arrived at the hermitage of Sage Agastya. Sage Sutikshan swiftly approached his Guru, and bowing low in reverence before him, he said,…
भावार्थ : रास्ते में अपनी अनुपम भक्ति का वर्णन करते हुए देवताओं के राजराजेश्वर श्री रामजी अगस्त्य मुनि के आश्रम पर पहुँचे। सुतीक्ष्ण तुरंत ही गुरु अगस्त्य के पास गए और दण्डवत् करके ऐसा कहने लगे॥3॥