Satyugi OM

Day 22 of Maas Parayan Reading program Day 22 / 30

Shlok 1 तृतीय सोपान-मंगलाचरण -Invocations

* मूलंधर्मतरो र्विवेकजलधेः पूर्णेन्दुमानन्ददं
वैराग्याम्बुजभास्करं ह्यघघनध्वान्तापहं तापहम्‌।
मोहाम्भोधरपूगपाटनविधौ स्वःसम्भवं शंकरं
वंदे ब्रह्मकुलं कलंकशमनं श्री रामभूपप्रियम्‌॥1॥

English Meaning

I bow with reverence to Lord Shankar, the root of the tree of righteousness, the full Moon that delights the ocean of wisdom, the radiant Sun that nourishes the lotuses of detachment, the dispeller of the darkness of sin, the remover of the threefold sorrows, the wind that scatters the clouds of ignorance, the self-born and ever-compassionate One, of the lineage of Lord Brahma, the purifier of all impurities, and the beloved of King Shri Ram.

Hindi Meaning

भावार्थ : धर्म रूपी वृक्ष के मूल, विवेक रूपी समुद्र को आनंद देने वाले पूर्णचन्द्र, वैराग्य रूपी कमल के (विकसित करने वाले) सूर्य, पाप रूपी घोर अंधकार को निश्चय ही मिटाने वाले, तीनों तापों को हरने वाले, मोह रूपी बादलों के समूह को छिन्न-भिन्न करने की विधि (क्रिया) में आकाश से उत्पन्न पवन स्वरूप, ब्रह्माजी के वंशज (आत्मज) तथा कलंकनाशक, महाराज श्री रामचन्द्रजी के प्रिय श्री शंकरजी की मैं वंदना करता हूँ॥1॥

Shlok 2 तृतीय सोपान-मंगलाचरण -Invocations

* सान्द्रानन्दपयोदसौभगतनुं पीताम्बरं सुंदरं
पाणौ बाणशरासनं कटिलसत्तूणीरभारं वरम्‌।
राजीवायतलोचनं धृतजटाजूटेन संशोभितं
सीतालक्ष्मणसंयुतं पथिगतं रामाभिरामं भजे॥2॥

English Meaning

I worship Shri Ram, the source of all joy, whose graceful form radiates bliss. His complexion shines dark like rain-filled clouds, and He is adorned in resplendent yellow garments. A bow and arrow rest in His hands, with a quiver full of arrows fastened at His waist. His eyes are wide and gentle like lotus petals, and His head is crowned with matted locks. He walks in divine majesty, accompanied by Sita ji and Lakshman ji on their sacred journey.

Hindi Meaning

भावार्थ : जिनका शरीर जलयुक्त मेघों के समान सुंदर (श्यामवर्ण) एवं आनंदघन है, जो सुंदर (वल्कल का) पीत वस्त्र धारण किए हैं, जिनके हाथों में बाण और धनुष हैं, कमर उत्तम तरकस के भार से सुशोभित है, कमल के समान विशाल नेत्र हैं और मस्तक पर जटाजूट धारण किए हैं, उन अत्यन्त शोभायमान श्री सीताजी और लक्ष्मणजी सहित मार्ग में चलते हुए आनंद देने वाले श्री रामचन्द्रजी को मैं भजता हूँ॥2॥

Soratha 0 तृतीय सोपान-मंगलाचरण -Invocations

* उमा राम गुन गूढ़ पंडित मुनि पावहिं बिरति।
पावहिं मोह बिमूढ़ जे हरि बिमुख न धर्म रति॥

English Meaning

Lord Shiv says to Goddess Parvati, “O’ Uma, the virtues of Lord Ram are profoundly mysterious. The Sages and the wise men, upon hearing them, develop deep dispassion, while the ignorant, the opponents of Lord Hari, or those averse to righteousness, become deluded by those very virtues…

Hindi Meaning

भावार्थ : हे पार्वती! श्री रामजी के गुण गूढ़ हैं, पण्डित और मुनि उन्हें समझकर वैराग्य प्राप्त करते हैं, परन्तु जो भगवान से विमुख हैं और जिनका धर्म में प्रेम नहीं है, वे महामूढ़ (उन्हें सुनकर) मोह को प्राप्त होते हैं।

Chaupai 1 तृतीय सोपान-मंगलाचरण -Invocations

पुर नर भरत प्रीति मैं गाई। मति अनुरूप अनूप सुहाई॥
अब प्रभु चरित सुनहु अति पावन। करत जे बन सुर नर मुनि भावन॥1॥

English Meaning

…So far, I have narrated to the best of my ability the unmatched and heartfelt devotion of Shri Bharat and the people of Ayodhya for Lord Ram. Now, listen to the supremely holy and delightful deeds of Lord Ram in the forest, which are adored by Demigods, humans, and Sages alike.”

Hindi Meaning

भावार्थ : पुरवासियों के और भरतजी के अनुपम और सुंदर प्रेम का मैंने अपनी बुद्धि के अनुसार गान किया। अब देवता, मनुष्य और मुनियों के मन को भाने वाले प्रभु श्री रामचन्द्रजी के वे अत्यन्त पवित्र चरित्र सुनो, जिन्हें वे वन में कर रहे हैं॥1॥

Chaupai 2 तृतीय सोपान-मंगलाचरण -Invocations

* एक बार चुनि कुसुम सुहाए। निज कर भूषन राम बनाए॥
सीतहि पहिराए प्रभु सादर। बैठे फटिक सिला पर सुंदर॥2॥

English Meaning

One day, Lord Ram gently picked beautiful flowers and crafted many delicate ornaments from them. With love, He adorned Sita ji and then sat beside Her upon a splendid crystal rock.

Hindi Meaning

भावार्थ : एक बार सुंदर फूल चुनकर श्री रामजी ने अपने हाथों से भाँति-भाँति के गहने बनाए और सुंदर स्फटिक शिला पर बैठे हुए प्रभु ने आदर के साथ वे गहने श्री सीताजी को पहनाए॥2॥

Chaupai 3 तृतीय सोपान-मंगलाचरण -Invocations

* सुरपति सुत धरि बायस बेषा। सठ चाहत रघुपति बल देखा॥
जिमि पिपीलिका सागर थाहा। महा मंदमति पावन चाहा॥3॥

English Meaning

Jayant, the son of Demigod Indra, assumed the form of a crow and appeared there. In his folly, he sought to test the might of Lord Raghupati, like a foolish ant attempting to measure the depth of the ocean.

Hindi Meaning

भावार्थ : देवराज इन्द्र का मूर्ख पुत्र जयन्त कौए का रूप धरकर श्री रघुनाथजी का बल देखना चाहता है। जैसे महान मंदबुद्धि चींटी समुद्र का थाह पाना चाहती हो॥3॥

Chaupai 4 तृतीय सोपान-मंगलाचरण -Invocations

*सीता चरन चोंच हति भागा। मूढ़ मंदमति कारन कागा॥
चला रुधिर रघुनायक जाना। सींक धनुष सायक संधाना॥4॥

English Meaning

The wretched Jayant, blinded by his foolish intent to challenge the Almighty, pecked at Sita ji’s foot and quickly flew away. Lord Ram noticed the stream of blood flowing from Her foot and understood what had happened. The Chief of the Raghu dynasty then placed an arrow made of kusa grass upon His bow.

Hindi Meaning

भावार्थ : वह मूढ़, मंदबुद्धि कारण से (भगवान के बल की परीक्षा करने के लिए) बना हुआ कौआ सीताजी के चरणों में चोंच मारकर भागा। जब रक्त बह चला, तब श्री रघुनाथजी ने जाना और धनुष पर सींक (सरकंडे) का बाण संधान किया॥4॥

Doha 1 जयंत की कुटिलता एवं फल प्राप्ति और श्री राम ऋषि अत्रि मिलन – Jayant’s mischief and punishment. Shri Ram meets Sage Atri

* अति कृपाल रघुनायक सदा दीन पर नेह।
ता सन आइ कीन्ह छलु मूरख अवगुन गेह॥1॥

English Meaning

Lord Raghunath is profoundly benevolent and consistently affectionate towards the distressed. However, the foolish Jayant, who was an abode of sins, resorted to deceitful actions even towards Him.

Hindi Meaning

भावार्थ : श्री रघुनाथजी, जो अत्यन्त ही कृपालु हैं और जिनका दीनों पर सदा प्रेम रहता है, उनसे भी उस अवगुणों के घर मूर्ख जयन्त ने आकर छल किया॥1॥

Chaupai 1 जयंत की कुटिलता एवं फल प्राप्ति और श्री राम ऋषि अत्रि मिलन – Jayant’s mischief and punishment. Shri Ram meets Sage Atri

*प्रेरित मंत्र ब्रह्मसर धावा। चला भाजि बायस भय पावा॥
धरि निज रूप गयउ पितु पाहीं। राम बिमुख राखा तेहि नाहीं॥1॥

English Meaning

Driven by a spell, the spade of Kusa grass transformed into the divine Brahmastra (Brahma’s mighty unfailing arrow) and chased Jayant. Overwhelmed with fear, Jayant, in the form of a crow, swiftly took flight. Indra’s son then resumed his original form and approached his father. When his father became aware of his hostility towards Shri Ram, he did not offer him any shelter.

Hindi Meaning

भावार्थ : मंत्र से प्रेरित होकर वह ब्रह्मबाण दौड़ा। कौआ भयभीत होकर भाग चला। वह अपना असली रूप धरकर पिता इन्द्र के पास गया, पर श्री रामजी का विरोधी जानकर इन्द्र ने उसको नहीं रखा॥1॥

Chaupai 2 जयंत की कुटिलता एवं फल प्राप्ति और श्री राम ऋषि अत्रि मिलन – Jayant’s mischief and punishment. Shri Ram meets Sage Atri

भा निरास उपजी मन त्रासा। जथा चक्र भय रिषि दुर्बासा॥
ब्रह्मधाम सिवपुर सब लोका। फिरा श्रमित ब्याकुल भय सोका॥2॥

English Meaning

He felt disheartened, and fear overcame his heart, much like how Sage Durvasa had felt when Lord Hari deployed His Sudarshan chakra (discus weapon) on him. Exhausted and overwhelmed by fear and sorrow, he fled from one realm to another, including the abodes of Lord Shiv and Lord Brahma.

Hindi Meaning

भावार्थ : तब वह निराश हो गया, उसके मन में भय उत्पन्न हो गया, जैसे दुर्वासा ऋषि को चक्र से भय हुआ था। वह ब्रह्मलोक, शिवलोक आदि समस्त लोकों में थका हुआ और भय-शोक से व्याकुल होकर भागता फिरा॥2॥

Chaupai 3 जयंत की कुटिलता एवं फल प्राप्ति और श्री राम ऋषि अत्रि मिलन – Jayant’s mischief and punishment. Shri Ram meets Sage Atri

काहूँ बैठन कहा न ओही। राखि को सकइ राम कर द्रोही ॥
मातु मृत्यु पितु समन समाना। सुधा होइ बिष सुनु हरिजाना॥3॥

English Meaning

No one even asked him to sit down. After all, who would give shelter to an enemy of Lord Ram? Kak Bhushundi ji says to Garud ji, “Mother becomes death, a father turns into the God of Death Yamraj, ambrosia transforms into venom…

Hindi Meaning

भावार्थ : (पर रखना तो दूर रहा) किसी ने उसे बैठने तक के लिए नहीं कहा। श्री रामजी के द्रोही को कौन रख सकता है? (काकभुशुण्डिजी कहते हैं-) है गरुड़ ! सुनिए, उसके लिए माता मृत्यु के समान, पिता यमराज के समान और अमृत विष के समान हो जाता है॥3॥

Chaupai 4 जयंत की कुटिलता एवं फल प्राप्ति और श्री राम ऋषि अत्रि मिलन – Jayant’s mischief and punishment. Shri Ram meets Sage Atri

मित्र करइ सत रिपु कै करनी। ता कहँ बिबुधनदी बैतरनी॥
सब जगु ताहि अनलहु ते ताता। जो रघुबीर बिमुख सुनु भ्राता॥4॥

English Meaning

…friends become as hostile as millions of enemies, the celestial river Ganga turns into the river of hell Vaitarni, and the entire world becomes hotter than fire for those who harbour hostility towards Shri Raghuveer, O’ Brother.”

Hindi Meaning

भावार्थ : मित्र सैकड़ों शत्रुओं की सी करनी करने लगता है। देवनदी गंगाजी उसके लिए वैतरणी (यमपुरी की नदी) हो जाती है। हे भाई! सुनिए, जो श्री रघुनाथजी के विमुख होता है, समस्त जगत उनके लिए अग्नि से भी अधिक गरम (जलाने वाला) हो जाता है॥4॥

Chaupai 5 जयंत की कुटिलता एवं फल प्राप्ति और श्री राम ऋषि अत्रि मिलन – Jayant’s mischief and punishment. Shri Ram meets Sage Atri

नारद देखा बिकल जयंता। लगि दया कोमल चित संता॥
पठवा तुरत राम पहिं ताही। कहेसि पुकारि प्रनत हित पाही॥5॥

English Meaning

Sage Narad witnessed Jayant’s distressed condition and was filled with compassion, for saints are always tender-hearted. The Sage advised Jayant to quickly approach Shri Ram and humbly implore, saying, “Save me, O’ Protector of the suppliant.”

Hindi Meaning

भावार्थ : नारदजी ने जयन्त को व्याकुल देखा तो उन्हें दया आ गई, क्योंकि संतों का चित्त बड़ा कोमल होता है। उन्होंने उसे (समझाकर) तुरंत श्री रामजी के पास भेज दिया। उसने (जाकर) पुकारकर कहा- हे शरणागत के हितकारी! मेरी रक्षा कीजिए॥5॥

Chaupai 6 जयंत की कुटिलता एवं फल प्राप्ति और श्री राम ऋषि अत्रि मिलन – Jayant’s mischief and punishment. Shri Ram meets Sage Atri

आतुर सभय गहेसि पद जाई। त्राहि त्राहि दयाल रघुराई॥
अतुलित बल अतुलित प्रभुताई। मैं मतिमंद जानि नहीं पाई॥6॥

English Meaning

Extremely worried and fearful, Jayant approached and clasped Shri Ram’s feet, crying out, “Save me, protect me, O’ Merciful Lord Raghurai. You possess boundless power and immense renown. I, being dull-witted, failed to comprehend Your might…

Hindi Meaning

भावार्थ : आतुर और भयभीत जयन्त ने जाकर श्री रामजी के चरण पकड़ लिए (और कहा-) हे दयालु रघुनाथजी! रक्षा कीजिए, रक्षा कीजिए। आपके अतुलित बल और आपकी अतुलित प्रभुता (सामर्थ्य) को मैं मन्दबुद्धि जान नहीं पाया था॥6॥

Chaupai 7 जयंत की कुटिलता एवं फल प्राप्ति और श्री राम ऋषि अत्रि मिलन – Jayant’s mischief and punishment. Shri Ram meets Sage Atri

निज कृत कर्म जनित फल पायउँ। अब प्रभु पाहि सरन तकि आयउँ॥
सुनि कृपाल अति आरत बानी। एकनयन करि तजा भवानी॥7॥

English Meaning

…I have reaped the consequences of my own actions. Now Lord, I have come to seek Your protection.” Upon hearing this profoundly sorrowful appeal, Lord Ram spared his life, but punished him by making him blind in one eye. Lord Shiv narrated this episode to Goddess Bhawani.

Hindi Meaning

भावार्थ : अपने कर्म से उत्पन्न हुआ फल मैंने पा लिया। अब हे प्रभु! मेरी रक्षा कीजिए। मैं आपकी शरण तक कर आया हूँ। (शिवजी कहते हैं-) हे पार्वती! कृपालु श्री रघुनाथजी ने उसकी अत्यंत आर्त्त (दुःख भरी) वाणी सुनकर उसे एक आँख का काना करके छोड़ दिया॥7॥

Soratha 2 जयंत की कुटिलता एवं फल प्राप्ति और श्री राम ऋषि अत्रि मिलन – Jayant’s mischief and punishment. Shri Ram meets Sage Atri

*कीन्ह मोह बस द्रोह जद्यपि तेहि कर बध उचित।
प्रभु छाड़ेउ करि छोह को कृपाल रघुबीर सम॥2॥

English Meaning

In the grip of ignorance, he committed this act of hostility. Although it was justifiable to take his life, the Lord out of His divine mercy, pardoned him and allowed him to depart. Who else can exhibit such benevolence like Lord Ram?

Hindi Meaning

भावार्थ : उसने मोहवश द्रोह किया था, इसलिए यद्यपि उसका वध ही उचित था, पर प्रभु ने कृपा करके उसे छोड़ दिया। श्री रामजी के समान कृपालु और कौन होगा?॥2॥

Chaupai 1 जयंत की कुटिलता एवं फल प्राप्ति और श्री राम ऋषि अत्रि मिलन – Jayant’s mischief and punishment. Shri Ram meets Sage Atri

*रघुपति चित्रकूट बसि नाना। चरित किए श्रुति सुधा समाना॥
बहुरि राम अस मन अनुमाना। होइहि भीर सबहिं मोहि जाना॥1॥

English Meaning

Residing in Chitrakoot, Lord Ram performed numerous exploits that were as sweet as nectar to the ears. Shri Ram contemplated in His heart that, as His presence had become widely known, the place could soon become crowded with people constantly arriving to catch a glimpse of Him.

Hindi Meaning

भावार्थ : चित्रकूट में बसकर रघुनाथ ने बहुत-से चरित्र किए, जो कानों को अमृत के समान (प्रिय) हैं। फिर (कुछ समय पश्चात) श्री रामजी ने मन में ऐसा अनुमान किया कि मुझे सब लोग जान गए हैं, इससे (यहाँ) बड़ी भीड़ हो जाएगी॥1॥

Chaupai 2 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

सकल मुनिन्ह सन बिदा कराई। सीता सहित चले द्वौ भाई॥
अत्रि के आश्रम जब प्रभु गयऊ। सुनत महामुनि हरषित भयऊ॥2॥

English Meaning

Then, Shri Ram took leave from all the saints, and the two Brothers, along with Sita ji, continued on their journey. When Lord Ram went to Sage Atri’s hermitage, the great Sage rejoiced upon hearing of Shri Ram’s arrival.

Hindi Meaning

भावार्थ : (इसलिए) सब मुनियों से विदा लेकर सीताजी सहित दोनों भाई चले! जब प्रभु अत्रिजी के आश्रम में गए, तो उनका आगमन सुनते ही महामुनि हर्षित हो गए॥2॥

Chaupai 3 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

पुलकित गात अत्रि उठि धाए। देखि रामु आतुर चलि आए॥
करत दंडवत मुनि उर लाए। प्रेम बारि द्वौ जन अन्हवाए॥3॥

English Meaning

With his body thrilling with emotion, the Sage got up and ran to receive the Lord. When Shri Ram saw the Sage approaching, He too hurriedly walked towards him. As soon as Shri Ram prostrated in front of Atri ji, the Sage lifted and embraced Him. His tears of love bathed both the Brothers.

Hindi Meaning

भावार्थ : शरीर पुलकित हो गया, अत्रिजी उठकर दौड़े। उन्हें दौड़े आते देखकर श्री रामजी और भी शीघ्रता से चले आए। दण्डवत करते हुए ही श्री रामजी को (उठाकर) मुनि ने हृदय से लगा लिया और प्रेमाश्रुओं के जल से दोनों जनों को (दोनों भाइयों को) नहला दिया॥3॥

Chaupai 4 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

देखि राम छबि नयन जुड़ाने। सादर निज आश्रम तब आने॥
करि पूजा कहि बचन सुहाए। दिए मूल फल प्रभु मन भाए॥4॥

English Meaning

Seeing Shri Ram’s beautiful form, Atri ji’s eyes were filled with joy, and he respectfully brought Shri Ram, Lakshman ji and Sita ji to his hermitage. After offering his prayers to Shri Ram, Atri ji spoke pleasing words and offered roots, bulbs, and fruits that gladdened Shri Ram’s heart.

Hindi Meaning

भावार्थ : श्री रामजी की छवि देखकर मुनि के नेत्र शीतल हो गए। तब वे उनको आदरपूर्वक अपने आश्रम में ले आए। पूजन करके सुंदर वचन कहकर मुनि ने मूल और फल दिए, जो प्रभु के मन को बहुत रुचे॥4॥

Soratha 3 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

* प्रभु आसन आसीन भरि लोचन सोभा निरखि।
मुनिबर परम प्रबीन जोरि पानि अस्तुति करत॥3॥

English Meaning

Seated gracefully, the Lord shone in splendour, while Sage Atri stood before Him, his gaze fixed in adoration upon the Lord’s divine beauty. With folded hands, the supremely wise Chief of Sages then began to offer praises to Shri Ram,…

Hindi Meaning

भावार्थ : प्रभु आसन पर विराजमान हैं। नेत्र भरकर उनकी शोभा देखकर परम प्रवीण मुनि श्रेष्ठ हाथ जोड़कर स्तुति करने लगे॥3॥

Chhand 1 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

नमामि भक्त वत्सलं। कृपालु शील कोमलं॥
भजामि ते पदांबुजं। अकामिनां स्वधामदं॥1॥

English Meaning

…”I bow before You, O’ Compassionate One, ever gracious to Your devotees. Gentle, merciful, and tender at heart, You grant Your eternal abode to those who have renounced worldly ties. At Your lotus feet, I offer my humble reverence…

Hindi Meaning

भावार्थ : हे भक्त वत्सल! हे कृपालु! हे कोमल स्वभाव वाले! मैं आपको नमस्कार करता हूँ। निष्काम पुरुषों को अपना परमधाम देने वाले आपके चरण कमलों को मैं भजता हूँ॥1॥

Chhand 2 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

निकाम श्याम सुंदरं। भवांबुनाथ मंदरं॥
प्रफुल्ल कंज लोचनं। मदादि दोष मोचनं॥2॥

English Meaning

…Your form is supremely handsome, adorned with a radiant bluish hue. Just as the mighty Mandrachal mountain churned the ocean of nectar, You churn the boundless ocean of worldly existence, ending the ceaseless cycle of birth and death. Your lotus-like eyes beam with divine grace, and You dissolve all impurities: lust, anger, attachment, worldly affection, jealousy, ego, deceit, false pride, hypocrisy, and envy…

Hindi Meaning

भावार्थ : आप नितान्त सुंदर श्याम, संसार (आवागमन) रूपी समुद्र को मथने के लिए मंदराचल रूप, फूले हुए कमल के समान नेत्रों वाले और मद आदि दोषों से छुड़ाने वाले हैं॥2॥

Chhand 3 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

प्रलंब बाहु विक्रमं। प्रभोऽप्रमेय वैभवं॥
निषंग चाप सायकं। धरं त्रिलोक नायकं॥3॥

English Meaning

…O’ Lord, the strength of Your mighty long arms is beyond compare, and Your glory is unequalled. Armed with bow, arrow, and quiver, You reign as the Sovereign of all the three worlds…

Hindi Meaning

भावार्थ : हे प्रभो! आपकी लंबी भुजाओं का पराक्रम और आपका ऐश्वर्य अप्रमेय (बुद्धि के परे अथवा असीम) है। आप तरकस और धनुष-बाण धारण करने वाले तीनों लोकों के स्वामी,॥3॥

Chhand 4 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

दिनेश वंश मंडनं। महेश चाप खंडनं॥
मुनींद्र संत रंजनं। सुरारि वृंद भंजनं॥4॥

English Meaning

…You are the radiant crown jewel of the Solar dynasty, the glorious One who shattered Lord Shiv’s bow. You gladden the hearts of Sages and Hermits, while destroying entire hosts of enemies of the Demigods…

Hindi Meaning

भावार्थ : सूर्यवंश के भूषण, महादेवजी के धनुष को तोड़ने वाले, मुनिराजों और संतों को आनंद देने वाले तथा देवताओं के शत्रु असुरों के समूह का नाश करने वाले हैं॥4॥

Chhand 5 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

मनोज वैरि वंदितं। अजादि देव सेवितं॥
विशुद्ध बोध विग्रहं। समस्त दूषणापहं॥5॥

English Meaning

…You are revered by Lord Shiv, the conqueror of Kaamdev, and served by the Demigods; Lord Brahma, Demigod Indra, and countless others. You are the very embodiment of pure consciousness, and the destroyer of all sins…

Hindi Meaning

भावार्थ : आप कामदेव के शत्रु महादेवजी के द्वारा वंदित, ब्रह्मा आदि देवताओं से सेवित, विशुद्ध ज्ञानमय विग्रह और समस्त दोषों को नष्ट करने वाले हैं॥5॥

Chhand 6 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

नमामि इंदिरा पतिं। सुखाकरं सतां गतिं॥
भजे सशक्ति सानुजं। शची पति प्रियानुजं॥6॥

English Meaning

…I bow to You, O’ Lord of Goddess Lakshmi, source of eternal bliss and supreme protector of the Saints. O’ Beloved younger brother (in Your Vaman incarnation) of Sachi’s lord, Indra, I offer my reverence to You along with Your divine illusory power, Sita ji, and Your noble brother Lakshman…

Hindi Meaning

भावार्थ : हे लक्ष्मीपते! हे सुखों की खान और सत्पुरुषों की एकमात्र गति! मैं आपको नमस्कार करता हूँ! हे शचीपति (इन्द्र) के प्रिय छोटे भाई (वामनजी)! स्वरूपा-शक्ति श्री सीताजी और छोटे भाई लक्ष्मणजी सहित आपको मैं भजता हूँ॥6॥

Chhand 7 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

त्वदंघ्रि मूल ये नराः। भजंति हीन मत्सराः॥
पतंति नो भवार्णवे। वितर्क वीचि संकुले॥7॥

English Meaning

…Those who worship Your lotus feet with pure devotion and without envy are liberated from the endless cycle of birth and death, never to be carried away by the turbulent waves of doubt or fruitless debate…

Hindi Meaning

भावार्थ : जो मनुष्य मत्सर (डाह) रहित होकर आपके चरण कमलों का सेवन करते हैं, वे तर्क-वितर्क (अनेक प्रकार के संदेह) रूपी तरंगों से पूर्ण संसार रूपी समुद्र में नहीं गिरते (आवागमन के चक्कर में नहीं पड़ते)॥7॥

Chhand 8 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

विविक्त वासिनः सदा। भजंति मुक्तये मुदा॥
निरस्य इंद्रियादिकं। प्रयांतिते गतिं स्वकं॥8॥

English Meaning

…The detached being, who steadfastly and joyfully worships You with the sole aim of liberation, restraining their senses from worldly indulgence, ultimately attain Your own divine form, dwelling eternally with You, free from the cycle of rebirth…

Hindi Meaning

भावार्थ : जो एकान्तवासी पुरुष मुक्ति के लिए, इन्द्रियादि का निग्रह करके (उन्हें विषयों से हटाकर) प्रसन्नतापूर्वक आपको भजते हैं, वे स्वकीय गति को (अपने स्वरूप को) प्राप्त होते हैं॥8॥

Chhand 9 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

तमेकमद्भुतं प्रभुं। निरीहमीश्वरं विभुं॥
जगद्गुरुं च शाश्वतं। तुरीयमेव केवलं॥9॥

English Meaning

…You are the one and only, supremely divine and desireless, the all-powerful Lord, the eternal teacher of the Universe. Omnipresent and beyond the three modes of nature, You exist in Your own eternal, absolute, and natural divine form….

Hindi Meaning

भावार्थ : उन (आप) को जो एक (अद्वितीय), अद्भुत (मायिक जगत से विलक्षण), प्रभु (सर्वसमर्थ), इच्छारहित, ईश्वर (सबके स्वामी), व्यापक, जगद्गुरु, सनातन (नित्य), तुरीय (तीनों गुणों से सर्वथा परे) और केवल (अपने स्वरूप में स्थित) हैं॥9॥

Chhand 10 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

भजामि भाव वल्लभं। कुयोगिनां सुदुर्लभं॥
स्वभक्त कल्पपादपं। समं सुसेव्यमन्वहं॥10॥

English Meaning

…You are moved by the heartfelt devotion of Your worshippers. For those absorbed in worldly sense pleasures, reaching You is exceedingly difficult. Yet, for Your devotees, You are like the celestial Kalpa Vriksh, the wish-fulfilling tree, granting all their desires. Ever equipoised, You delight in the loving service of Your devotees. To You, I offer my constant prayers…

Hindi Meaning

भावार्थ : (तथा) जो भावप्रिय, कुयोगियों (विषयी पुरुषों) के लिए अत्यन्त दुर्लभ, अपने भक्तों के लिए कल्पवृक्ष (अर्थात्‌ उनकी समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाले), सम (पक्षपातरहित) और सदा सुखपूर्वक सेवन करने योग्य हैं, मैं निरंतर भजता हूँ॥10॥

Chhand 11 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

अनूप रूप भूपतिं। नतोऽहमुर्विजा पतिं॥
प्रसीद मे नमामि ते। पदाब्ज भक्ति देहि मे॥11॥

English Meaning

…Your divine beauty is beyond compare. O’ Lord of the Earth, O’ Beloved of Janaki ji, I bow before You. Kindly be gracious to me and bless me with steadfast devotion at Your lotus feet…

Hindi Meaning

भावार्थ : हे अनुपम सुंदर! हे पृथ्वीपति! हे जानकीनाथ! मैं आपको प्रणाम करता हूँ। मुझ पर प्रसन्न होइए, मैं आपको नमस्कार करता हूँ। मुझे अपने चरण कमलों की भक्ति दीजिए॥11॥

Chhand 12 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

पठंति ये स्तवं इदं। नरादरेण ते पदं॥
व्रजंति नात्र संशयं। त्वदीय भक्ति संयुताः॥12॥

English Meaning

…Whoever recites this hymn with reverence shall surely be blessed with devotion to Your lotus feet and granted a place in Your eternal abode.”

Hindi Meaning

भावार्थ : जो मनुष्य इस स्तुति को आदरपूर्वक पढ़ते हैं, वे आपकी भक्ति से युक्त होकर आपके परम पद को प्राप्त होते हैं, इसमें संदेह नहीं॥12॥

Doha 4 ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram

*बिनती करि मुनि नाइ सिरु कह कर जोरि बहोरि।
चरन सरोरुह नाथ जनि कबहुँ तजै मति मोरि॥4॥

English Meaning

In this manner, Sage Atri offered his reverence to Lord Ram. With bowed head and folded palms, he prayed once more, “O’ Lord, bless me with this boon, that my mind may never turn away from Your lotus feet.”

Hindi Meaning

भावार्थ : मुनि ने (इस प्रकार) विनती करके और फिर सिर नवाकर, हाथ जोड़कर कहा- हे नाथ! मेरी बुद्धि आपके चरण कमलों को कभी न छोड़े॥4॥

Chaupai 1 श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife

* अनुसुइया के पद गहि सीता। मिली बहोरि सुसील बिनीता॥
रिषिपतिनी मन सुख अधिकाई। आसिष देइ निकट बैठाई॥1॥

English Meaning

Sita ji, ever humble and gentle, reverently approached Anasuya ji, the wife of Sage Atri, and bowed at her feet. Overjoyed, Mother Anasuya showered her blessings upon Sita ji and affectionately invited Her to sit beside her.

Hindi Meaning

भावार्थ : फिर परम शीलवती और विनम्र श्री सीताजी अनसूयाजी (आत्रिजी की पत्नी) के चरण पकड़कर उनसे मिलीं। ऋषि पत्नी के मन में बड़ा सुख हुआ। उन्होंने आशीष देकर सीताजी को पास बैठा लिया॥1॥

Chaupai 2 श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife

दिब्य बसन भूषन पहिराए। जे नित नूतन अमल सुहाए॥
कह रिषिबधू सरस मृदु बानी। नारिधर्म कछु ब्याज बखानी॥2॥

English Meaning

The noble wife of the Sage spoke gentle and gracious words. With deep affection, she adorned Sita ji in celestial garments and ornaments that would remain eternally new, radiant, and beautiful. In this way, while offering gifts and expressing heartfelt love, she tenderly and sweetly instructed Sita ji on the sacred duties of a devoted wife.

Hindi Meaning

भावार्थ : और उन्हें ऐसे दिव्य वस्त्र और आभूषण पहनाए, जो नित्य-नए निर्मल और सुहावने बने रहते हैं। फिर ऋषि पत्नी उनके बहाने मधुर और कोमल वाणी से स्त्रियों के कुछ धर्म बखान कर कहने लगीं॥2॥

Chaupai 3 श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife

मातु पिता भ्राता हितकारी। मितप्रद सब सुनु राजकुमारी॥
अमित दानि भर्ता बयदेही। अधम सो नारि जो सेव न तेही॥3॥

English Meaning

She said, “Listen, O’ Princess, a woman’s mother, father, and brothers are indeed her well-wishers, but the happiness they give is only limited. In contrast, a husband is the source of boundless joy, O’ Videhi. A wife who fails to honour her duties towards her husband is regarded as unvirtuous…

Hindi Meaning

भावार्थ : हे राजकुमारी! सुनिए- माता, पिता, भाई सभी हित करने वाले हैं, परन्तु ये सब एक सीमा तक ही (सुख) देने वाले हैं, परन्तु हे जानकी! पति तो (मोक्ष रूप) असीम (सुख) देने वाला है। वह स्त्री अधम है, जो ऐसे पति की सेवा नहीं करती॥3॥

Chaupai 4 श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife

धीरज धर्म मित्र अरु नारी। आपद काल परिखिअहिं चारी॥
बृद्ध रोगबस जड़ धनहीना। अंध बधिर क्रोधी अति दीना॥4॥

English Meaning

…It is in times of adversity that one’s patience, righteousness, true friendships, and a woman’s character are truly tested. A wife who mistreats her husband, even if he be old, ailing, ignorant, poor, blind, deaf, ill-tempered, or most pitiable,…

Hindi Meaning

भावार्थ : धैर्य, धर्म, मित्र और स्त्री- इन चारों की विपत्ति के समय ही परीक्षा होती है। वृद्ध, रोगी, मूर्ख, निर्धन, अंधा, बहरा, क्रोधी और अत्यन्त ही दीन-॥4॥

Chaupai 5 श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife

ऐसेहु पति कर किएँ अपमाना। नारि पाव जमपुर दुख नाना॥
एकइ धर्म एक ब्रत नेमा। कायँ बचन मन पति पद प्रेमा॥5॥

English Meaning

…will face countless hardships in the afterlife, including the torments of hell. A woman’s foremost duty, her sacred vow, and her highest penance is to remain wholly devoted to her husband’s feet, in body, in speech, and in mind…

Hindi Meaning

भावार्थ : ऐसे भी पति का अपमान करने से स्त्री यमपुर में भाँति-भाँति के दुःख पाती है। शरीर, वचन और मन से पति के चरणों में प्रेम करना स्त्री के लिए, बस यह एक ही धर्म है, एक ही व्रत है और एक ही नियम है॥5॥

Chaupai 6 श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife

जग पतिब्रता चारि बिधि अहहीं। बेद पुरान संत सब कहहीं॥
उत्तम के अस बस मन माहीं। सपनेहुँ आन पुरुष जग नाहीं॥6॥

English Meaning

…In this world, there are said to be four kinds of chaste wives. As declared in the Vedas, Scriptures, and by revered Saints, the highest among them is she who does not even in her dreams allow a thought of another man to enter her mind…

Hindi Meaning

भावार्थ : जगत में चार प्रकार की पतिव्रताएँ हैं। वेद, पुराण और संत सब ऐसा कहते हैं कि उत्तम श्रेणी की पतिव्रता के मन में ऐसा भाव बसा रहता है कि जगत में (मेरे पति को छोड़कर) दूसरा पुरुष स्वप्न में भी नहीं है॥6॥

Chaupai 7 श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife

मध्यम परपति देखइ कैसें। भ्राता पिता पुत्र निज जैसें॥
धर्म बिचारि समुझि कुल रहई। सो निकिष्ट त्रिय श्रुति अस कहई॥7॥

English Meaning

…The second, or middle tier, of virtuous wives regard all other men as their fathers, brothers, or sons, according to their age. Those women who, for the sake of righteousness and to preserve their family’s honour, keep themselves away from other men and restrain the impulses of their hearts, are described in the Vedas as belonging to the third, or lower, category of chaste wives…

Hindi Meaning

भावार्थ : मध्यम श्रेणी की पतिव्रता पराए पति को कैसे देखती है, जैसे वह अपना सगा भाई, पिता या पुत्र हो (अर्थात समान अवस्था वाले को वह भाई के रूप में देखती है, बड़े को पिता के रूप में और छोटे को पुत्र के रूप में देखती है।) जो धर्म को विचारकर और अपने कुल की मर्यादा समझकर बची रहती है, वह निकृष्ट (निम्न श्रेणी की) स्त्री है, ऐसा वेद कहते हैं॥7॥

Chaupai 8 श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife

बिनु अवसर भय तें रह जोई। जानेहु अधम नारि जग सोई॥
पति बंचक परपति रति करई। रौरव नरक कल्प सत परई॥8॥

English Meaning

…Those women who remain faithful to their husbands merely due to lack of opportunity or out of fear are regarded as the lowest, the fourth, among all such wives in this world. But those who indulge in adultery and nurture love for another man are condemned to suffer the agonies of the most dreadful hell, enduring its torments through countless cycles of creation…

Hindi Meaning

भावार्थ : और जो स्त्री मौका न मिलने से या भयवश पतिव्रता बनी रहती है, जगत में उसे अधम स्त्री जानना। पति को धोखा देने वाली जो स्त्री पराए पति से रति करती है, वह तो सौ कल्प तक रौरव नरक में पड़ी रहती है॥8॥

Chaupai 9 श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife

छन सुख लागि जनम सत कोटी। दुख न समुझ तेहि सम को खोटी॥
बिनु श्रम नारि परम गति लहई। पतिब्रत धर्म छाड़ि छल गहई॥9॥

English Meaning

…Who can be more wretched than a woman who, for fleeting pleasure, fails to grasp the endless suffering she will endure across millions of lifetimes? On the other hand, a woman who sincerely fulfils her duties towards her husband, with a heart free from deceit, effortlessly attains the highest state (whether liberation itself or rebirth as a devotee of the Lord)…

Hindi Meaning

भावार्थ : क्षणभर के सुख के लिए जो सौ करोड़ (असंख्य) जन्मों के दुःख को नहीं समझती, उसके समान दुष्टा कौन होगी। जो स्त्री छल छोड़कर पतिव्रत धर्म को ग्रहण करती है, वह बिना ही परिश्रम परम गति को प्राप्त करती है॥9॥

Chaupai 10 श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife

पति प्रतिकूल जनम जहँ जाई। बिधवा होइ पाइ तरुनाई॥10॥

English Meaning

…A woman who is unfaithful to her husband is destined to become a widow in her youth, no matter where she is born…

Hindi Meaning

भावार्थ : किन्तु जो पति के प्रतिकूल चलती है, वह जहाँ भी जाकर जन्म लेती है, वहीं जवानी पाकर (भरी जवानी में) विधवा हो जाती है॥10॥

Soratha 5 श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife

* सहज अपावनि नारि पति सेवत सुभ गति लहइ।
जसु गावत श्रुति चारि अजहुँ तुलसिका हरिहि प्रिय॥5 (क)॥

English Meaning

…A woman, though inherently impure, attains a blessed and exalted state through steadfast devotion in the service of her husband. Even today, the four Vedas sing the glory of Tulsi ji, whose spotless chastity won her the eternal love of Lord Hari…

Hindi Meaning

भावार्थ : स्त्री जन्म से ही अपवित्र है, किन्तु पति की सेवा करके वह अनायास ही शुभ गति प्राप्त कर लेती है। (पतिव्रत धर्म के कारण ही) आज भी ‘तुलसीजी’ भगवान को प्रिय हैं और चारों वेद उनका यश गाते हैं॥5 (क)॥

Soratha 5 श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife

सुनु सीता तव नाम सुमिरि नारि पतिब्रत करहिं।
तोहि प्रानप्रिय राम कहिउँ कथा संसार हित॥5 ख॥

English Meaning

…Listen Sita, simply by remembering Your name, all women shall be guided onto the path of chastity. Ram is as dear to You as Your very life and it is only for the welfare of the world that I have spoken this discourse.”

Hindi Meaning

भावार्थ : हे सीता! सुनो, तुम्हारा तो नाम ही ले-लेकर स्त्रियाँ पतिव्रत धर्म का पालन करेंगी। तुम्हें तो श्री रामजी प्राणों के समान प्रिय हैं, यह (पतिव्रत धर्म की) कथा तो मैंने संसार के हित के लिए कही है॥5 (ख)॥

Chaupai 1 श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife

* सुनि जानकीं परम सुखु पावा। सादर तासु चरन सिरु नावा॥
तब मुनि सन कह कृपानिधाना। आयसु होइ जाउँ बन आना॥1॥

English Meaning

Hearing Mother Anasuya’s words, Sita ji was filled with joy and reverently bowed at her feet. Thereafter, the ocean of compassion, Lord Ram, turned to Sage Atri and said, “With your permission, I wish to continue my journey into the other forest…

Hindi Meaning

भावार्थ : जानकीजी ने सुनकर परम सुख पाया और आदरपूर्वक उनके चरणों में सिर नवाया। तब कृपा की खान श्री रामजी ने मुनि से कहा- आज्ञा हो तो अब दूसरे वन में जाऊँ॥1॥

Chaupai 2 श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife

संतत मो पर कृपा करेहू। सेवक जानि तजेहु जनि नेहू॥
धर्म धुरंधर प्रभु कै बानी। सुनि सप्रेम बोले मुनि ग्यानी॥2॥

English Meaning

…Kindly continue to bestow your grace upon me, and may your love for me never cease, seeing me always as your devoted servant.” Hearing these words of Shri Ram, the very embodiment of righteousness, the wise Sage replied with deep affection,…

Hindi Meaning

भावार्थ : मुझ पर निरंतर कृपा करते रहिएगा और अपना सेवक जानकर स्नेह न छोड़िएगा। धर्म धुरंधर प्रभु श्री रामजी के वचन सुनकर ज्ञानी मुनि प्रेमपूर्वक बोले-॥2॥

Chaupai 3 श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife

जासु कृपा अज सिव सनकादी। चहत सकल परमारथ बादी॥
ते तुम्ह राम अकाम पिआरे। दीन बंधु मृदु बचन उचारे॥3॥

English Meaning

…”The One from whom Lord Brahma, Lord Shiv, the exalted Sages Sanak, Sanandan, Sanatan, and Sanatkumar, along with all knowers of the Supreme Truth, seek grace, that Almighty is none other than You, O’ Ram. You are worshipped by the desireless and are the true friend of the humble and the poor. It is for this reason that You naturally speak such gentle and gracious words to me…

Hindi Meaning

भावार्थ : ब्रह्मा, शिव और सनकादि सभी परमार्थवादी (तत्ववेत्ता) जिनकी कृपा चाहते हैं, हे रामजी! आप वही निष्काम पुरुषों के भी प्रिय और दीनों के बंधु भगवान हैं, जो इस प्रकार कोमल वचन बोल रहे हैं॥3॥

Chaupai 4 श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife

अब जानी मैं श्री चतुराई। भजी तुम्हहि सब देव बिहाई॥
जेहि समान अतिसय नहिं कोई। ता कर सील कस न अस होई॥4॥

English Meaning

…Now I understand the wisdom of Goddess Lakshmi, who chose to marry You out of all Demigods when She arose from the churning of the Milky Ocean. For the One who is without equal in every respect, it is only natural that He should be such a modest and gracious Lord…

Hindi Meaning

भावार्थ : अब मैंने लक्ष्मीजी की चतुराई समझी, जिन्होंने सब देवताओं को छोड़कर आप ही को भजा। जिसके समान (सब बातों में) अत्यन्त बड़ा और कोई नहीं है, उसका शील भला, ऐसा क्यों न होगा?॥4॥