Day 22 of Maas Parayan Reading program Day 22 / 30
श्री फल कनक कदलि हरषाहीं। नेकु न संक सकुच मन माहीं॥
सुनु जानकी तोहि बिनु आजू। हरषे सकल पाइ जनु राजू॥7॥
…The bel tree, the golden vine, and the banana plant are all rejoicing, their hearts free from the slightest doubt or hesitation. O’ Janaki, listen, without You, today they appear as though they have attained a Kingdom. (For in the presence of Your radiant form, they seemed insignificant, humbled, and ashamed; but now, unseen by You, they swell with pride over their own beauty)…
भावार्थ : बेल, सुवर्ण और केला हर्षित हो रहे हैं। इनके मन में जरा भी शंका और संकोच नहीं है। हे जानकी! सुनो, तुम्हारे बिना ये सब आज ऐसे हर्षित हैं, मानो राज पा गए हों। (अर्थात् तुम्हारे अंगों के सामने ये सब तुच्छ, अपमानित और लज्जित थे। आज तुम्हें न देखकर ये अपनी शोभा के अभिमान में फूल रहे हैं)॥7॥
किमि सहि जात अनख तोहि पाहीं। प्रिया बेगि प्रगटसि कस नाहीं॥
एहि बिधि खोजत बिलपत स्वामी। मनहुँ महा बिरही अति कामी॥8॥
…O’ Beloved, how do You endure such rivalry? Why do You not reveal Yourself quickly?” Thus did Lord Ram, while searching for Sita ji, lament as though consumed by the pangs of separation, appearing like a mortal overwhelmed with desire.
भावार्थ : तुमसे यह अनख (स्पर्धा) कैसे सही जाती है? हे प्रिये! तुम शीघ्र ही प्रकट क्यों नहीं होती? इस प्रकार (अनन्त ब्रह्माण्डों के अथवा महामहिमामयी स्वरूपाशक्ति श्री सीताजी के) स्वामी श्री रामजी सीताजी को खोजते हुए (इस प्रकार) विलाप करते हैं, मानो कोई महाविरही और अत्यंत कामी पुरुष हो॥8॥
पूरन काम राम सुख रासी। मनुजचरित कर अज अबिनासी॥
आगें परा गीधपति देखा। सुमिरत राम चरन जिन्ह रेखा॥9॥
The all-content Almighty, Shri Ram, the abode of bliss, unborn and indestructible, was enacting deeds like an ordinary human. As He walked onward, Shri Ram beheld the King of Vultures lying upon the ground, absorbed in meditation on the sacred marks adorning the soles of the Lord’s feet.
भावार्थ : पूर्णकाम, आनंद की राशि, अजन्मा और अविनाशी श्री रामजी मनुष्यों के चरित्र कर रहे हैं। आगे (जाने पर) उन्होंने गृध्रपति जटायु को पड़ा देखा। वह श्री रामजी के चरणों का स्मरण कर रहा था, जिनमें (ध्वजा, कुलिश आदि की) रेखाएँ (चिह्न) हैं॥9॥
* कर सरोज सिर परसेउ कृपासिंधु रघुबीर।
निरखि राम छबि धाम मुख बिगत भई सब पीर॥30॥
The ocean of compassion, Shri Raghuveer gently touched his head with His lotus hand. Beholding the radiant countenance of Shri Ram, the abode of beauty, all his suffering instantly vanished.
भावार्थ : कृपा सागर श्री रघुवीर ने अपने करकमल से उसके सिर का स्पर्श किया (उसके सिर पर करकमल फेर दिया)। शोभाधाम श्री रामजी का (परम सुंदर) मुख देखकर उसकी सब पीड़ा जाती रही॥30॥
तब कह गीध बचन धरि धीरा। सुनहु राम भंजन भव भीरा॥
नाथ दसानन यह गति कीन्ही। तेहिं खल जनकसुता हरि लीन्ही॥1॥
Then Jatayu gathered his strength and said, “Hear me, O’ Ram, Liberator from the endless cycle of worldly existence! O’ Lord, it is the ten-headed Ravan who has brought me to this state. That vile one has abducted the daughter of King Janak…
भावार्थ : तब धीरज धरकर गीध ने यह वचन कहा – हे भव (जन्म-मृत्यु) के भय का नाश करनेवाले राम! सुनिए। हे नाथ! रावण ने मेरी यह दशा की है। उसी दुष्ट ने जानकी को हर लिया है।॥1॥
लै दच्छिन दिसि गयउ गोसाईं। बिलपति अति कुररी की नाईं॥
दरस लाग प्रभु राखेउँ प्राना। चलन चहत अब कृपानिधाना॥2॥
…“O’ Lord of the senses, he carried Her southward. She cried out loudly, like the shrill cry of a seagull. I have clung to my last breath hoping to behold You; now that I have seen You, I am ready to depart this world, O’ Fountain of Mercy.”
भावार्थ : हे गोसाईं! वह उन्हें लेकर दक्षिण दिशा को गया है। सीता कुररी (कुर्ज) की तरह अत्यंत विलाप कर रही थीं। हे प्रभो! आपके दर्शनों के लिए ही प्राण रोक रखे थे। हे कृपानिधान! अब ये चलना ही चाहते हैं।॥2॥
राम कहा तनु राखहु ताता। मुख मुसुकाइ कही तेहिं बाता॥
जाकर नाम मरत मुख आवा। अधमउ मुकुत होइ श्रुति गावा॥3॥
Shri Ram said, “O’ Revered one, please stay alive.” Jatayu smiled and replied, “The One whose name, when uttered at the moment of death, grants liberation to even the most sinful being; as declared by the Vedas,…
भावार्थ : श्री रामचंद्रजी ने कहा- हे तात! शारीर को बनाए रखिए। तब उसने मुस्कुराते हुए मुँह से यह बात कही- मरते समय जिनका नाम मुख में आ जाने से अधम (महान् पापी) भी मुक्त हो जाता है, ऐसा वेद गाते हैं-॥3॥
सो मम लोचन गोचर आगें। राखौं देह नाथ केहि खाँगें॥
जल भरि नयन कहहिं रघुराई। तात कर्म निज तें गति पाई॥4॥
….that same Lord stands before my eyes. O’ Lord, why should I hold on to this body any longer?” Shri Ram, tears welling in His eyes, replied, “O’ Dear one, you have attained this noble state by the virtue of your own noble deeds…
भावार्थ : वही (आप) मेरे नेत्रों के विषय होकर सामने खड़े हैं। हे नाथ! अब मैं किस कमी (की पूर्ति) के लिए देह को रखूँ? नेत्रों में जल भरकर श्री रघुनाथजी कहने लगे- हे तात! आपने अपने श्रेष्ठ कर्मों से (दुर्लभ) गति पाई है॥4॥
परहित बस जिन्ह के मन माहीं। तिन्ह कहुँ जग दुर्लभ कछु नाहीं॥
तनु तिज तात जाहु मम धामा। देउँ काह तुम्ह पूरनकामा॥5॥
…for those who truly wish well for others, nothing in this world is difficult to achieve. O’ Noble one, shed your body and go to my supreme abode, what can I give you? You are already fully content, having attained everything…
भावार्थ : जिनके मन में दूसरे का हित बसता है (समाया रहता है), उनके लिए जगत् में कुछ भी (कोई भी गति) दुर्लभ नहीं है। हे तात! शरीर छोड़कर आप मेरे परम धाम में जाइए। मैं आपको क्या दूँ? आप तो पूर्णकाम हैं (सब कुछ पा चुके हैं)॥5॥
* सीता हरन तात जनि कहहु पिता सन जाइ।
जौं मैं राम त कुल सहित कहिहि दसानन आइ॥31॥
…O’ Honoured one, please do not disclose the details of Sita’s abduction to my father when you meet him in my divine abode; if I am truly Ram, then after I have vanquished Ravan and his entire demon host, Ravan himself will come forward to report the matter to my father.”
भावार्थ : हे तात! सीता हरण की बात आप जाकर पिताजी से न कहिएगा। यदि मैं राम हूँ तो दशमुख रावण कुटुम्ब सहित वहाँ आकर स्वयं ही कहेगा॥31॥
* गीध देह तजि धरि हरि रूपा। भूषन बहु पट पीत अनूपा॥
स्याम गात बिसाल भुज चारी। अस्तुति करत नयन भरि बारी॥1॥
Upon his passing, Jatayu assumed a subtle, divine form resembling Lord Hari, clad in resplendent yellow garments and rich ornaments, with a bluish complexion and four long arms, his eyes brimming with tears of love as he began to extol Shri Ram:…
भावार्थ : जटायु ने गीध की देह त्यागकर हरि का रूप धारण किया और बहुत से अनुपम (दिव्य) आभूषण और (दिव्य) पीताम्बर पहन लिए। श्याम शरीर है, विशाल चार भुजाएँ हैं और नेत्रों में (प्रेम तथा आनंद के आँसुओं का) जल भरकर वह स्तुति कर रहा है-॥1॥
छंद :
* जय राम रूप अनूप निर्गुन सगुन गुन प्रेरक सही।
दससीस बाहु प्रचंड खंडन चंड सर मंडन मही॥
पाथोद गात सरोज मुख राजीव आयत लोचनं।
नित नौमि रामु कृपाल बाहु बिसाल भव भय मोचनं॥1॥
“Glory to Shri Ram! O’ Lord, Your unique form transcends earthly qualities and manifests in divine splendour; You are the source of illusionary energy (Maya) and the wielder of mighty arrows that shatters the formidable arms of the ten-headed Ravan. You glorify the Earth; Your complexion is the colour of rain-filled blue clouds, Your face is lotus-like, and Your large, enchanting eyes are like red lotuses. O’ Merciful Shri Ram, You possess long arms; You dispel the fear of repeated birth and death, I continually bow to You…
भावार्थ : हे रामजी! आपकी जय हो। आपका रूप अनुपम है, आप निर्गुण हैं, सगुण हैं और सत्य ही गुणों के (माया के) प्रेरक हैं। दस सिर वाले रावण की प्रचण्ड भुजाओं को खंड-खंड करने के लिए प्रचण्ड बाण धारण करने वाले, पृथ्वी को सुशोभित करने वाले, जलयुक्त मेघ के समान श्याम शरीर वाले, कमल के समान मुख और (लाल) कमल के समान विशाल नेत्रों वाले, विशाल भुजाओं वाले और भव-भय से छुड़ाने वाले कृपालु श्री रामजी को मैं नित्य नमस्कार करता हूँ॥1॥
बलमप्रमेयमनादिमजमब्यक्तमेकमगोचरं।
गोबिंद गोपर द्वंद्वहर बिग्यानघन धरनीधरं॥
जे राम मंत्र जपंत संत अनंत जन मन रंजनं।
नित नौमि राम अकाम प्रिय कामादि खल दल गंजनं॥2॥
…You possess incomparable strength; You are without beginning or end, unborn, unmanifest, the One without a second and beyond sense perception. You illumine the senses yet transcend them, dispel dualities, You are the repository of all knowledge and the protector of the Earth. You bring immense joy to the hearts of Saints and devotees who constantly chant Your name (Shri Ram Jai Ram Jai Jai Ram); I join my palms and bow to You. You are the beloved of those without desires and the destroyer of the army of vices (ego, lust, anger, attachment, affection, jealousy, deceit, false pride, hypocrisy, envy) and of all worldly desires…
भावार्थ : आप अपरिमित बलवाले हैं, अनादि, अजन्मा, अव्यक्त (निराकार), एक अगोचर (अलक्ष्य), गोविंद (वेद वाक्यों द्वारा जानने योग्य), इंद्रियों से अतीत, (जन्म-मरण, सुख-दुःख, हर्ष-शोकादि) द्वंद्वों को हरने वाले, विज्ञान की घनमूर्ति और पृथ्वी के आधार हैं तथा जो संत राम मंत्र को जपते हैं, उन अनन्त सेवकों के मन को आनंद देने वाले हैं। उन निष्कामप्रिय (निष्कामजनों के प्रेमी अथवा उन्हें प्रिय) तथा काम आदि दुष्टों (दुष्ट वृत्तियों) के दल का दलन करने वाले श्री रामजी को मैं नित्य नमस्कार करता हूँ॥2॥
जेहि श्रुति निरंजन ब्रह्म ब्यापक बिरज अज कहि गावहीं।
करि ध्यान ग्यान बिराग जोग अनेक मुनि जेहि पावहीं॥
सो प्रगट करुना कंद सोभा बृंद अग जग मोहई।
मम हृदय पंकज भृंग अंग अनंग बहु छबि सोहई॥3॥
…Whom the Vedas and Scriptures extol as beyond material qualities, almighty, omnipresent, unborn and untouched by worldly attributes, the One attained by Saints through disciplined practices such as meditation, scriptural study, dispassion and yoga; that very Lord, the root of compassion and repository of beauty, mesmerizes both animate and inanimate creation and stands before me now, while the bumblebees in the lotus of my heart drink in the splendour of each of His limbs, akin to millions of Cupids….
भावार्थ : जिनको श्रुतियाँ निरंजन (माया से परे), ब्रह्म, व्यापक, निर्विकार और जन्मरहित कहकर गान करती हैं। मुनि जिन्हें ध्यान, ज्ञान, वैराग्य और योग आदि अनेक साधन करके पाते हैं। वे ही करुणाकन्द, शोभा के समूह (स्वयं श्री भगवान्) प्रकट होकर जड़-चेतन समस्त जगत् को मोहित कर रहे हैं। मेरे हृदय कमल के भ्रमर रूप उनके अंग-अंग में बहुत से कामदेवों की छवि शोभा पा रही है॥3॥
जो अगम सुगम सुभाव निर्मल असम सम सीतल सदा।
पस्यंति जं जोगी जतन करि करत मन गो बस सदा॥
सो राम रमा निवास संतत दास बस त्रिभुवन धनी।
मम उर बसउ सो समन संसृति जासु कीरति पावनी॥4॥
…He who is at once inaccessible and readily accessible, guileless in disposition, both impartial and perfect, and ever gentle. Whom the realized Saints behold only through great effort and by continually restraining the mind and senses, that Shri Ram, Lord of the three worlds, who dwells in the divine abode of Lakshmi ji’s heart and is ever held by the devotion of His followers; may that same Lord, whose sacred glory ends the endless cycle of birth and death, always reside in my heart.”…
भावार्थ : जो अगम और सुगम हैं, निर्मल स्वभाव हैं, विषम और सम हैं और सदा शीतल (शांत) हैं। मन और इंद्रियों को सदा वश में करते हुए योगी बहुत साधन करने पर जिन्हें देख पाते हैं। वे तीनों लोकों के स्वामी, रमानिवास श्री रामजी निरंतर अपने दासों के वश में रहते हैं। वे ही मेरे हृदय में निवास करें, जिनकी पवित्र कीर्ति आवागमन को मिटाने वाली है॥4॥
* अबिरल भगति मागि बर गीध गयउ हरिधाम।
तेहि की क्रिया जथोचित निज कर कीन्ही राम॥32॥
Having acquired the boon of pure devotion, the vulture departed for the heavenly abode of Lord Ram, and Lord Ram then performed Jatayu’s final rites personally, reverently carrying out the funeral rituals with His own hands.
भावार्थ : अखंड भक्ति का वर माँगकर गृध्रराज जटायु श्री हरि के परमधाम को चला गया। श्री रामचंद्रजी ने उसकी (दाहकर्म आदि सारी) क्रियाएँ यथायोग्य अपने हाथों से कीं॥32॥
* कोमल चित अति दीनदयाला। कारन बिनु रघुनाथ कृपाला॥
गीध अधम खग आमिष भोगी। गति दीन्ही जो जाचत जोगी॥1॥
Extremely gracious to supplicants, the soft-hearted Shri Raghunath is merciful for no particular reason; even a vulture, ordinarily regarded as low, unclean and carnivorous, was granted by the Lord a state that even realised saints yearn for.
भावार्थ : श्री रघुनाथजी अत्यंत कोमल चित्त वाले, दीनदयालु और बिना ही करण कृपालु हैं। गीध (पक्षियों में भी) अधम पक्षी और मांसाहारी था, उसको भी वह दुर्लभ गति दी, जिसे योगीजन माँगते रहते हैं॥1॥
सुनहू उमा ते लोग अभागी। हरि तजि होहिं बिषय अनुरागी।
पुनि सीतहि खोजत द्वौ भाई। चले बिलोकत बन बहुताई॥2॥
Lord Shiv said to Parvati ji, “Listen O’ Uma, wretched are those who renounce devotion to Lord Ram and seek pleasure in the objects of the senses.” After completing Jatayu’s last rites, the two Brothers resumed their search for Sita ji, walking slowly and scanning the dense forest as they went.
भावार्थ : (शिवजी कहते हैं-) हे पार्वती! सुनो, वे लोग अभागे हैं, जो भगवान् को छोड़कर विषयों से अनुराग करते हैं। फिर दोनों भाई सीताजी को खोजते हुए आगे चले। वे वन की सघनता देखते जाते हैं॥2॥
संकुल लता बिटप घन कानन। बहु खग मृग तहँ गज पंचानन॥
आवत पंथ कबंध निपाता। तेहिं सब कही साप कै बाता॥3॥
The dense forest, thick with creepers and towering trees, sheltered countless birds and beasts, even elephants and lions. As Lord Ram walked along the path He struck down a demon named Kabandh; upon his death Kabandh reverted to his original form as a celestial Gandharva and recounted to Shri Ram the curse that had been laid upon him.
भावार्थ : वह सघन वन लताओं और वृक्षों से भरा है। उसमें बहुत से पक्षी, मृग, हाथी और सिंह रहते हैं। श्री रामजी ने रास्ते में आते हुए कबंध राक्षस को मार डाला। उसने अपने शाप की सारी बात कही॥3॥
दुरबासा मोहि दीन्ही सापा। प्रभु पद पेखि मिटा सो पापा॥
सुनु गंधर्ब कहउँ मैं तोही। मोहि न सोहाइ ब्रह्मकुल द्रोही॥4॥
Kabandh said, “Sage Durvasa had cursed me, but upon beholding Your lotus feet the curse has been lifted and I have been restored to my original form,” and Shri Ram replied, “Hear me, O’ Gandharv, I say this myself, I have no sympathy for those who show hostility toward the Brahmin clan…
भावार्थ : (वह बोला-) दुर्वासाजी ने मुझे शाप दिया था। अब प्रभु के चरणों को देखने से वह पाप मिट गया। (श्री रामजी ने कहा-) हे गंधर्व! सुनो, मैं तुम्हें कहता हूँ, ब्राह्मणकुल से द्रोह करने वाला मुझे नहीं सुहाता॥4॥
* मन क्रम बचन कपट तजि जो कर भूसुर सेव।
मोहि समेत बिरंचि सिव बस ताकें सब देव॥33॥
…Anyone who renounces deceit in thought, word, and deed and faithfully serves the Brahmins will have Lord Brahma, Lord Shiv, myself, and all the other Demigods at their command…
भावार्थ : मन, वचन और कर्म से कपट छोड़कर जो भूदेव ब्राह्मणों की सेवा करता है, मुझ समेत ब्रह्मा, शिव आदि सब देवता उसके वश हो जाते हैं॥33॥
* सापत ताड़त परुष कहंता। बिप्र पूज्य अस गावहिं संता॥
पूजिअ बिप्र सील गुन हीना। सूद्र न गुन गन ग्यान प्रबीना॥1॥
…Even if a Brahmin were to utter a curse, inflict harm, or speak harshly, he should still be regarded with reverence, as proclaimed by the enlightened Saints. A Brahmin, even when lacking gentleness or virtues, remains worthy of honour. This principle does not apply to a Shudra, even if he is endowed with many virtues, knowledge, and wisdom. (For a Brahmin, by definition, is one who remains ever devoted to the constant meditation of Brahm, the Supreme Lord. Thus, even his curse or punishment ultimately brings benefit. A Shudra, however, is defined as one who disregards or opposes the Vedic path of righteousness).
भावार्थ : शाप देता हुआ, मारता हुआ और कठोर वचन कहता हुआ भी ब्राह्मण पूजनीय है, ऐसा संत कहते हैं। शील और गुण से हीन भी ब्राह्मण पूजनीय है। और गुण गणों से युक्त और ज्ञान में निपुण भी शूद्र पूजनीय नहीं है॥1॥
कहि निज धर्म ताहि समुझावा। निज पद प्रीति देखि मन भावा॥
रघुपति चरन कमल सिरु नाई। गयउ गगन आपनि गति पाई॥2॥
Shri Ram imparted guidance to Kabandh on the path of devotion, and upon witnessing his sincere reverence for the Lord’s own feet, He was filled with joy. After bowing at the lotus feet of Raghupati, Kabandh ascended to Heaven, resuming his original celestial form as a Gandharv.
भावार्थ : श्री रामजी ने अपना धर्म (भागवत धर्म) कहकर उसे समझाया। अपने चरणों में प्रेम देखकर वह उनके मन को भाया। तदनन्तर श्री रघुनाथजी के चरणकमलों में सिर नवाकर वह अपनी गति (गंधर्व का स्वरूप) पाकर आकाश में चला गया॥2॥
ताहि देइ गति राम उदारा। सबरी कें आश्रम पगु धारा॥
सबरी देखि राम गृहँ आए। मुनि के बचन समुझि जियँ भाए॥3॥
After restoring Kabandh to his original form, the gracious Shri Ram proceeded to the hermitage of Shabri (a tribal woman named after her clan). The moment she beheld Shri Ram in her humble abode, her heart overflowed with joy as she recalled the prophecy of her Guru (Sage Matang), who had foretold that the Lord Himself would one day come to bless her with His presence.
भावार्थ : उदार श्री रामजी उसे गति देकर शबरीजी के आश्रम में पधारे। शबरीजी ने श्री रामचंद्रजी को घर में आए देखा, तब मुनि मतंगजी के वचनों को याद करके उनका मन प्रसन्न हो गया॥3॥
सरसिज लोचन बाहु बिसाला। जटा मुकुट सिर उर बनमाला॥
स्याम गौर सुंदर दोउ भाई। सबरी परी चरन लपटाई॥4॥
With lotus-like eyes, broad arms, and a crown of matted hair upon their heads, adorned with garlands of tulsi, kund (jasmine), mandar, parijat, and lotus blossoms resting on their chests, the two Brothers appeared exceedingly charming. One (Shri Ram) shone with a bluish complexion, while the other (Lakshman ji) bore a fair hue. Overwhelmed, Shabri fell prostrate before them and clasped their feet in devotion.
भावार्थ : कमल सदृश नेत्र और विशाल भुजाओं वाले, सिर पर जटाओं का मुकुट और हृदय पर वनमाला धारण किए हुए सुंदर, साँवले और गोरे दोनों भाइयों के चरणों में शबरीजी लिपट पड़ीं॥4॥
प्रेम मगन मुख बचन न आवा। पुनि पुनि पद सरोज सिर नावा॥
सादर जल लै चरन पखारे। पुनि सुंदर आसन बैठारे॥5॥
Overcome with emotion, Shabri was unable to utter a single word. Again and again, she bowed her head at the lotus feet of Shri Ram and Lakshman ji. With deepest reverence, she washed their feet and then offered them a beautiful seat to rest upon.
भावार्थ : वे प्रेम में मग्न हो गईं, मुख से वचन नहीं निकलता। बार-बार चरण-कमलों में सिर नवा रही हैं। फिर उन्होंने जल लेकर आदरपूर्वक दोनों भाइयों के चरण धोए और फिर उन्हें सुंदर आसनों पर बैठाया॥5॥
* कंद मूल फल सुरस अति दिए राम कहुँ आनि।
प्रेम सहित प्रभु खाए बारंबार बखानि॥34॥
She lovingly brought the most delicious and juicy roots, tubers, and fruits and offered them to Shri Ram. The Lord accepted them with love and ate while repeatedly praising their taste.
भावार्थ : उन्होंने अत्यंत रसीले और स्वादिष्ट कन्द, मूल और फल लाकर श्री रामजी को दिए। प्रभु ने बार-बार प्रशंसा करके उन्हें प्रेम सहित खाया॥34॥
* पानि जोरि आगें भइ ठाढ़ी। प्रभुहि बिलोकि प्रीति अति बाढ़ी॥
केहि बिधि अस्तुति करौं तुम्हारी। अधम जाति मैं जड़मति भारी॥1॥
Standing before the Lord with folded palms, Shabri gazed at Him with eyes full of love and said, “O’ Lord, how shall I pray to You? I am of lowly birth and utterly dull-witted…
भावार्थ : फिर वे हाथ जोड़कर आगे खड़ी हो गईं। प्रभु को देखकर उनका प्रेम अत्यंत बढ़ गया। (उन्होंने कहा-) मैं किस प्रकार आपकी स्तुति करूँ? मैं नीच जाति की और अत्यंत मूढ़ बुद्धि हूँ॥1॥
अधम ते अधम अधम अति नारी। तिन्ह महँ मैं मतिमंद अघारी॥
कह रघुपति सुनु भामिनि बाता। मानउँ एक भगति कर नाता॥2॥
…O’ Destroyer of sins, among the lowly a woman is deemed the lowest, and even among them I am the most foolish.” Shri Raghupati replied, “O’ Noble lady, listen to my words. I regard only the bond of devotion;…
भावार्थ : जो अधम से भी अधम हैं, स्त्रियाँ उनमें भी अत्यंत अधम हैं, और उनमें भी हे पापनाशन! मैं मंदबुद्धि हूँ। श्री रघुनाथजी ने कहा- हे भामिनि! मेरी बात सुन! मैं तो केवल एक भक्ति ही का संबंध मानता हूँ॥2॥
जाति पाँति कुल धर्म बड़ाई। धन बल परिजन गुन चतुराई॥
भगति हीन नर सोहइ कैसा। बिनु जल बारिद देखिअ जैसा॥3॥
…apart from that, caste, clan, lineage, righteousness, fame, wealth, strength, family, virtues, or cleverness hold no value. One devoid of devotion is of no worth, just like a cloud without water…
भावार्थ : जाति, पाँति, कुल, धर्म, बड़ाई, धन, बल, कुटुम्ब, गुण और चतुरता- इन सबके होने पर भी भक्ति से रहित मनुष्य कैसा लगता है, जैसे जलहीन बादल (शोभाहीन) दिखाई पड़ता है॥3॥
नवधा भगति कहउँ तोहि पाहीं। सावधान सुनु धरु मन माहीं॥
प्रथम भगति संतन्ह कर संगा। दूसरि रति मम कथा प्रसंगा॥4॥
…I will now reveal to you nine forms of devotion; listen with a focused mind and take them into your heart: the first is to associate with saintly people, and the second is to cultivate a deep fondness for the stories of my deeds…
भावार्थ : मैं तुझसे अब अपनी नवधा भक्ति कहता हूँ। तू सावधान होकर सुन और मन में धारण कर। पहली भक्ति है संतों का सत्संग। दूसरी भक्ति है मेरे कथा प्रसंग में प्रेम॥4॥
* गुर पद पंकज सेवा तीसरि भगति अमान।
चौथि भगति मम गुन गन करइ कपट तजि गान॥35॥
…The third form of devotion is to humbly serve at the feet of one’s Guru, and the fourth is to sing of my countless virtues with a heart free from all deceit…
भावार्थ : तीसरी भक्ति है अभिमानरहित होकर गुरु के चरण कमलों की सेवा और चौथी भक्ति यह है कि कपट छोड़कर मेरे गुण समूहों का गान करें॥35॥
* मंत्र जाप मम दृढ़ बिस्वासा। पंचम भजन सो बेद प्रकासा॥
छठ दम सील बिरति बहु करमा। निरत निरंतर सज्जन धरमा॥1॥
…The fifth form of devotion, as praised in the Vedas, is the constant chanting of my name while maintaining unwavering faith in me. The sixth is self-restraint through control of the senses, nurturing gentleness, renouncing excessive pursuits, and firmly walking the path of conduct laid down for Saints…
भावार्थ : मेरे (राम) मंत्र का जाप और मुझमें दृढ़ विश्वास- यह पाँचवीं भक्ति है, जो वेदों में प्रसिद्ध है। छठी भक्ति है इंद्रियों का निग्रह, शील (अच्छा स्वभाव या चरित्र), बहुत कार्यों से वैराग्य और निरंतर संत पुरुषों के धर्म (आचरण) में लगे रहना॥1॥
सातवँ सम मोहि मय जग देखा। मोतें संत अधिक करि लेखा॥
आठवँ जथालाभ संतोषा। सपनेहुँ नहिं देखइ परदोषा॥2॥
…The seventh form of devotion is to behold me equally in all beings, animate and inanimate, while regarding the Saints as even greater than myself. The eighth is to remain content with whatever one has and never to see faults in others, not even in dreams…
भावार्थ : सातवीं भक्ति है जगत् भर को समभाव से मुझमें ओतप्रोत (राममय) देखना और संतों को मुझसे भी अधिक करके मानना। आठवीं भक्ति है जो कुछ मिल जाए, उसी में संतोष करना और स्वप्न में भी पराए दोषों को न देखना॥2॥
नवम सरल सब सन छलहीना। मम भरोस हियँ हरष न दीना॥
नव महुँ एकउ जिन्ह कें होई। नारि पुरुष सचराचर कोई॥3॥
…The ninth form of devotion is guileless behaviour toward all, unwavering faith in me, and a heart free from undue excitement or despair. Of these nine forms, possession of even one, whether in a man, a woman, or any being, animate or inanimate…
भावार्थ : नवीं भक्ति है सरलता और सबके साथ कपटरहित बर्ताव करना, हृदय में मेरा भरोसा रखना और किसी भी अवस्था में हर्ष और दैन्य (विषाद) का न होना। इन नवों में से जिनके एक भी होती है, वह स्त्री-पुरुष, जड़-चेतन कोई भी हो-॥3॥
सोइ अतिसय प्रिय भामिनि मोरें। सकल प्रकार भगति दृढ़ तोरें॥
जोगि बृंद दुरलभ गति जोई। तो कहुँ आजु सुलभ भइ सोई॥4॥
….makes that being very dear to me, O’ Dear lady. Your devotion is steadfast in every respect, and the attainment of liberation, a state difficult even for many realised saints, has today become easily attainable for you…
भावार्थ : हे भामिनि! मुझे वही अत्यंत प्रिय है। फिर तुझ में तो सभी प्रकार की भक्ति दृढ़ है। अतएव जो गति योगियों को भी दुर्लभ है, वही आज तेरे लिए सुलभ हो गई है॥4॥
मम दरसन फल परम अनूपा। जीव पाव निज सहज सरूपा॥
जनकसुता कइ सुधि भामिनी। जानहि कहु करिबरगामिनी॥5॥
…The supreme benefit of beholding my sight is that a being is restored to its natural state. O’ Gracious lady, tell Me, do you have any news of King Janak’s daughter, the fair one who moves with the gentle, majestic gait of a female elephant?”
भावार्थ : मेरे दर्शन का परम अनुपम फल यह है कि जीव अपने सहज स्वरूप को प्राप्त हो जाता है। हे भामिनि! अब यदि तू गजगामिनी जानकी की कुछ खबर जानती हो तो बता॥5॥
पंपा सरहि जाहु रघुराई। तहँ होइहि सुग्रीव मिताई॥
सो सब कहिहि देव रघुबीरा। जानतहूँ पूछहु मतिधीरा॥6॥
Shabri replied, “O’ Raghunath, go to the lake called Pampa, where you will meet Sugriv. O’ Lord Raghuveer, he will give you all the information. You already know everything, O’ Calm-minded One, yet you ask me.”
भावार्थ : (शबरी ने कहा-) हे रघुनाथजी! आप पंपा नामक सरोवर को जाइए। वहाँ आपकी सुग्रीव से मित्रता होगी। हे देव! हे रघुवीर! वह सब हाल बतावेगा। हे धीरबुद्धि! आप सब जानते हुए भी मुझसे पूछते हैं!॥6॥
बार बार प्रभु पद सिरु नाई। प्रेम सहित सब कथा सुनाई॥7॥
Again and again, she bowed at the Lord’s feet and lovingly recounted all that Sage Matang had foretold, speaking of the eagerness with which she had long awaited Lord Ram’s arrival at her hermitage.
भावार्थ : बार-बार प्रभु के चरणों में सिर नवाकर, प्रेम सहित उसने सब कथा सुनाई॥7॥
छंद :
* कहि कथा सकल बिलोकि हरि मुख हृदय पद पंकज धरे।
तजि जोग पावक देह परि पद लीन भइ जहँ नहिं फिरे॥
नर बिबिध कर्म अधर्म बहु मत सोकप्रद सब त्यागहू।
बिस्वास करि कह दास तुलसी राम पद अनुरागहू॥
After narrating her tale, Shabri fixed her gaze upon Lord Hari (Shri Ram) and invoked His lotus feet within her heart. By the power of her penance, she then offered her body into yogic fire, and her subtle being merged into the Lord’s feet, attaining that supreme liberation from which there is no return. Tulsidas ji declares, “Hear, O’ People, various types of deeds, unrighteous acts, and conflicting opinions are all sources of sorrow and must be abandoned. Instead, place your faith and love in the feet of Shri Ram…
भावार्थ : सब कथा कहकर भगवान् के मुख के दर्शन कर, उनके चरणकमलों को धारण कर लिया और योगाग्नि से देह को त्याग कर (जलाकर) वह उस दुर्लभ हरिपद में लीन हो गई, जहाँ से लौटना नहीं होता। तुलसीदासजी कहते हैं कि अनेकों प्रकार के कर्म, अधर्म और बहुत से मत- ये सब शोकप्रद हैं, हे मनुष्यों! इनका त्याग कर दो और विश्वास करके श्री रामजी के चरणों में प्रेम करो।
* जाति हीन अघ जन्म महि मुक्त कीन्हि असि नारि।
महामंद मन सुख चहसि ऐसे प्रभुहि बिसारि॥36॥
…The Lord granted liberation even to a woman of lowly birth, born at a place steeped with sins. O’ Utterly foolish mind, do you still seek happiness while forgetting such a compassionate Lord?”
भावार्थ : जो नीच जाति की और पापों की जन्मभूमि थी, ऐसी स्त्री को भी जिन्होंने मुक्त कर दिया, अरे महादुर्बुद्धि मन! तू ऐसे प्रभु को भूलकर सुख चाहता है?॥36॥
* चले राम त्यागा बन सोऊ। अतुलित बल नर केहरि दोऊ॥
बिरही इव प्रभु करत बिषादा। कहत कथा अनेक संबादा॥1॥
Shri Ram departed from that forest and continued His journey onward. The two Brothers, mighty and valiant, appeared like lions among men. The Lord, sorrowful like a lover parted from His beloved, shared many tales and discourses with Lakshman ji along the way.
भावार्थ : श्री रामचंद्रजी ने उस वन को भी छोड़ दिया और वे आगे चले। दोनों भाई अतुलनीय बलवान् और मनुष्यों में सिंह के समान हैं। प्रभु विरही की तरह विषाद करते हुए अनेकों कथाएँ और संवाद कहते हैं-॥1॥
लछिमन देखु बिपिन कइ सोभा। देखत केहि कर मन नहिं छोभा॥
नारि सहित सब खग मृग बृंदा। मानहुँ मोरि करत हहिं निंदा॥2॥
Shri Ram said, “Lakshman, behold the beauty of this forest, whose heart would not be troubled upon seeing such a sight? Herds of animals and flocks of birds wander joyfully with their mates, as though they were mocking me…
भावार्थ : हे लक्ष्मण! जरा वन की शोभा तो देखो। इसे देखकर किसका मन क्षुब्ध नहीं होगा? पक्षी और पशुओं के समूह सभी स्त्री सहित हैं। मानो वे मेरी निंदा कर रहे हैं॥2॥
हमहि देखि मृग निकर पराहीं। मृगीं कहहिं तुम्ह कहँ भय नाहीं॥
तुम्ह आनंद करहु मृग जाए। कंचन मृग खोजन ए आए॥3॥
…On seeing us, when the herds of male deer run away, the female deer seem to say, “Fear not, roam about joyfully, for they have come only in search of the golden deer”…
भावार्थ : हमें देखकर (जब डर के मारे) हिरनों के झुंड भागने लगते हैं, तब हिरनियाँ उनसे कहती हैं- तुमको भय नहीं है। तुम तो साधारण हिरनों से पैदा हुए हो, अतः तुम आनंद करो। ये तो सोने का हिरन खोजने आए हैं॥3॥
संग लाइ करिनीं करि लेहीं। मानहुँ मोहि सिखावनु देहीं॥
सास्त्र सुचिंतित पुनि पुनि देखिअ। भूप सुसेवित बस नहिं लेखिअ॥4॥
…The male elephants draw their mates close to them, as though to instruct me that a woman should never be left alone. Just as one must revisit and reflect upon the sacred Scriptures time and again, even after studying them deeply, so too, even if a King is well served, he should never be considered under one’s control…
भावार्थ : हाथी हथिनियों को साथ लगा लेते हैं। वे मानो मुझे शिक्षा देते हैं (कि स्त्री को कभी अकेली नहीं छोड़ना चाहिए)। भलीभाँति चिंतन किए हुए शास्त्र को भी बार-बार देखते रहना चाहिए। अच्छी तरह सेवा किए हुए भी राजा को वश में नहीं समझना चाहिए॥4॥
राखिअ नारि जदपि उर माहीं। जुबती सास्त्र नृपति बस नाहीं॥
देखहु तात बसंत सुहावा। प्रिया हीन मोहि भय उपजावा॥5॥
…And even if a woman is kept close within one’s heart, yet a youthful woman, the Scriptures, and a King can never truly be under anyone’s control. O’ Dear brother, behold the splendour of the spring season, its beauty fills me with fear in the absence of my beloved…
भावार्थ : और स्त्री को चाहे हृदय में ही क्यों न रखा जाए, परन्तु युवती स्त्री, शास्त्र और राजा किसी के वश में नहीं रहते। हे तात! इस सुंदर वसंत को तो देखो। प्रिया के बिना मुझको यह भय उत्पन्न कर रहा है॥5॥
* बिरह बिकल बलहीन मोहि जानेसि निपट अकेल।
सहित बिपिन मधुकर खग मदन कीन्ह बगमेल॥37 क॥
…Seeing me tormented by the pangs of separation, powerless and utterly alone, the Demigod of Love, Cupid (Kaamdev), has besieged me with his host of bumblebees, birds, and the very forest itself, overwhelming my senses in order to overpower me…
भावार्थ : मुझे विरह से व्याकुल, बलहीन और बिलकुल अकेला जानकर कामदेव ने वन, भौंरों और पक्षियों को साथ लेकर मुझ पर धावा बोल दिया॥37 (क)॥
देखि गयउ भ्राता सहित तासु दूत सुनि बात।
डेरा कीन्हेउ मनहुँ तब कटकु हटकि मनजात॥37 ख॥
…But when his spy, the wind, informed him that you, my brother, are by my side, Cupid, upon hearing this, halted his advance and now lingers close at hand, encamped with his army…
भावार्थ : परन्तु जब उसका दूत यह देख गया कि मैं भाई के साथ हूँ (अकेला नहीं हूँ), तब उसकी बात सुनकर कामदेव ने मानो सेना को रोककर डेरा डाल दिया है॥37 (ख)॥
* बिटप बिसाल लता अरुझानी। बिबिध बितान दिए जनु तानी॥
कदलि ताल बर धुजा पताका। देखि न मोह धीर मन जाका॥1॥
…The mighty trees are entwined with creepers, appearing as though countless tents of every kind have been pitched. The banana and palm trees are standing tall like splendid flag and ensign, respectively. Only that steadfast soul, whose mind is truly firm, remains untouched by their charm and is not swayed by such enchanting sights…
भावार्थ : विशाल वृक्षों में लताएँ उलझी हुई ऐसी मालूम होती हैं मानो नाना प्रकार के तंबू तान दिए गए हैं। केला और ताड़ सुंदर ध्वजा-पताका के समान हैं। इन्हें देखकर वही नहीं मोहित होता, जिसका मन धीर है।॥1॥
बिबिध भाँति फूले तरु नाना। जनु बानैत बने बहु बाना॥
कहुँ कहुँ सुंदर बिटप सुहाए। जनु भट बिलग बिलग होइ छाए॥2॥
…A multitude of blossoms adorn the forest trees, resembling archers in Cupid’s army clad in varied attire. Scattered here and there, the graceful trees appear enchanting, as if warriors have pitched their camps in many different places…
भावार्थ : अनेकों वृक्ष नाना प्रकार से फूले हुए हैं। मानो अलग-अलग बाना (वर्दी) धारण किए हुए बहुत से तीरंदाज हों। कहीं-कहीं सुंदर वृक्ष शोभा दे रहे हैं। मानो योद्धा लोग अलग-अलग होकर छावनी डाले हों॥2॥