Day 22 of Maas Parayan Reading program Day 22 / 30
नाथ कोसलाधीस कुमारा। आए मिलन जगत आधारा॥
राम अनुज समेत बैदेही। निसि दिनु देव जपत हहु जेही॥4॥
…“O’ Lord, Shri Ram, the Son of the King of Koshal, the very foundation of the Universe, has come to see you. He is accompanied by His younger brother Lakshman ji and by Videhi ji, upon whom, O’ Master, you meditate day and night.”
भावार्थ : हे नाथ! अयोध्या के राजा दशरथजी के कुमार जगदाधार श्री रामचंद्रजी छोटे भाई लक्ष्मणजी और सीताजी सहित आपसे मिलने आए हैं, जिनका हे देव! आप रात-दिन जप करते रहते हैं॥4॥
सुनत अगस्ति तुरत उठि धाए। हरि बिलोकि लोचन जल छाए॥
मुनि पद कमल परे द्वौ भाई। रिषि अति प्रीति लिए उर लाई॥5॥
Hearing these words, Sage Agastya at once rose and hurried to receive them. The moment he beheld Lord Hari (Shri Ram), his eyes overflowed with tears of love. The two Brothers bowed low at the Sage’s lotus feet, and he clasped them to his heart with deep affection.
भावार्थ : यह सुनते ही अगस्त्यजी तुरंत ही उठ दौड़े। भगवान् को देखते ही उनके नेत्रों में (आनंद और प्रेम के आँसुओं का) जल भर आया। दोनों भाई मुनि के चरण कमलों पर गिर पड़े। ऋषि ने (उठाकर) बड़े प्रेम से उन्हें हृदय से लगा लिया॥5॥
सादर कुसल पूछि मुनि ग्यानी। आसन बर बैठारे आनी॥
पुनि करि बहु प्रकार प्रभु पूजा। मोहि सम भाग्यवंत नहिं दूजा॥6॥
The all-knowing Sage gently inquired about their well-being and then offered them a comfortable seat. He worshipped the Lord with devotion in many ways and joyfully exclaimed, “No one is as blessed as I am.”
भावार्थ : ज्ञानी मुनि ने आदरपूर्वक कुशल पूछकर उनको लाकर श्रेष्ठ आसन पर बैठाया। फिर बहुत प्रकार से प्रभु की पूजा करके कहा- मेरे समान भाग्यवान् आज दूसरा कोई नहीं है॥6॥
जहँ लगि रहे अपर मुनि बृंदा। हरषे सब बिलोकि सुखकंदा॥7॥
All the assembled Sages rejoiced at the sight of Shri Ram, the very fountain of joy.
भावार्थ : वहाँ जहाँ तक (जितने भी) अन्य मुनिगण थे, सभी आनंदकन्द श्री रामजी के दर्शन करके हर्षित हो गए॥7॥
* मुनि समूह महँ बैठे सन्मुख सब की ओर।
सरद इंदु तन चितवन मानहुँ निकर चकोर॥12॥
Amid the gathering of Sages, Shri Ram was seated, and as each one gazed upon Him, it seemed to them that the Lord was facing them alone. It was like a host of chakor birds drinking in the splendour of the radiant autumn full Moon.
भावार्थ : मुनियों के समूह में श्री रामचंद्रजी सबकी ओर सम्मुख होकर बैठे हैं (अर्थात् प्रत्येक मुनि को श्री रामजी अपने ही सामने मुख करके बैठे दिखाई देते हैं और सब मुनि टकटकी लगाए उनके मुख को देख रहे हैं)। ऐसा जान पड़ता है मानो चकोरों का समुदाय शरत्पूर्णिमा के चंद्रमा की ओर देख रहा है॥12॥
* तब रघुबीर कहा मुनि पाहीं। तुम्ह सन प्रभु दुराव कछु नाहीं॥
तुम्ह जानहु जेहि कारन आयउँ। ताते तात न कहि समुझायउँ॥1॥
Shri Raghuveer then spoke to the Sage, “O’ Revered one, nothing is hidden from you. You already know the purpose of my coming here. For this reason, O’ Master, I did not speak of it at length…
भावार्थ : तब श्री रामजी ने मुनि से कहा- हे प्रभो! आप से तो कुछ छिपाव है नहीं। मैं जिस कारण से आया हूँ, वह आप जानते ही हैं। इसी से हे तात! मैंने आपसे समझाकर कुछ नहीं कहा॥1॥
अब सो मंत्र देहु प्रभु मोही। जेहि प्रकार मारौं मुनिद्रोही॥
मुनि मुसुकाने सुनि प्रभु बानी। पूछेहु नाथ मोहि का जानी॥2॥
…Now kindly impart to me that wise counsel by which I may vanquish all who are hostile to the Sages.” Sage Agastya, smiling upon hearing Shri Ram’s words, replied, “With what intent have You put this question to me?…
भावार्थ : हे प्रभो! अब आप मुझे वही मंत्र (सलाह) दीजिए, जिस प्रकार मैं मुनियों के द्रोही राक्षसों को मारूँ। प्रभु की वाणी सुनकर मुनि मुस्कुराए और बोले- हे नाथ! आपने क्या समझकर मुझसे यह प्रश्न किया?॥2॥
तुम्हरेइँ भजन प्रभाव अघारी। जानउँ महिमा कछुक तुम्हारी॥
ऊमरि तरु बिसाल तव माया। फल ब्रह्मांड अनेक निकाया॥3॥
…It is only through the power of my devotion to You, O’ Destroyer of sins, that I have come to know even a little of Your glory. The vastness of Your divine Maya (illusory energy) is like a colossal fig tree, and the countless clusters of its fruit are like the innumerable Universes hanging upon it…
भावार्थ : हे पापों का नाश करने वाले! मैं तो आप ही के भजन के प्रभाव से आपकी कुछ थोड़ी सी महिमा जानता हूँ। आपकी माया गूलर के विशाल वृक्ष के समान है, अनेकों ब्रह्मांडों के समूह ही जिसके फल हैं॥3॥
जीव चराचर जंतु समाना। भीतर बसहिं न जानहिं आना॥
ते फल भच्छक कठिन कराला। तव भयँ डरत सदा सोउ काला॥4॥
…The animate and inanimate beings are like small insects dwelling within these fruits (Universes), unaware of any other fruit beyond the one they inhabit. The one who devours these fruits is the fierce and relentless Time. Yet even that eternal Time remains ever fearful of You…
भावार्थ : चर और अचर जीव (गूलर के फल के भीतर रहने वाले छोटे-छोटे) जंतुओं के समान उन (ब्रह्माण्ड रूपी फलों) के भीतर बसते हैं और वे (अपने उस छोटे से जगत् के सिवा) दूसरा कुछ नहीं जानते। उन फलों का भक्षण करने वाला कठिन और कराल काल है। वह काल भी सदा आपसे भयभीत रहता है॥4॥
ते तुम्ह सकल लोकपति साईं। पूँछेहु मोहि मनुज की नाईं॥
यह बर मागउँ कृपानिकेता। बसहु हृदयँ श्री अनुज समेता॥5॥
…Though You are the Master of all the Guardians of the cosmic realms, You ask me for counsel as though You were but an ordinary man. O’ Abode of compassion, I ask only this boon, that You, along with Your younger brother Lakshman ji and Sita ji, may dwell forever within my heart…
भावार्थ : उन्हीं आपने समस्त लोकपालों के स्वामी होकर भी मुझसे मनुष्य की तरह प्रश्न किया। हे कृपा के धाम! मैं तो यह वर माँगता हूँ कि आप श्री सीताजी और छोटे भाई लक्ष्मणजी सहित मेरे हृदय में (सदा) निवास कीजिए॥5॥
अबिरल भगति बिरति सतसंगा। चरन सरोरुह प्रीति अभंगा॥
जद्यपि ब्रह्म अखंड अनंता। अनुभव गम्य भजहिं जेहि संता।6॥
…KGraciously grant me also Your deep devotion, detachment, the company of holy Saints, and steadfast love for Your divine lotus feet. For though You are the Almighty Supreme Lord, infinite and absolute, realized only through direct experience and worshiped by all the Saints…
भावार्थ : मुझे प्रगाढ़ भक्ति, वैराग्य, सत्संग और आपके चरणकमलों में अटूट प्रेम प्राप्त हो। यद्यपि आप अखंड और अनंत ब्रह्म हैं, जो अनुभव से ही जानने में आते हैं और जिनका संतजन भजन करते हैं॥6॥
अस तव रूप बखानउँ जानउँ। फिरि फिरि सगुन ब्रह्म रति मानउँ॥
संतत दासन्ह देहु बड़ाई। तातें मोहि पूँछेहु रघुराई॥7॥
…And even though I know of this divine form of Yours and can describe it, yet my heart ever returns to cherish the Sagun Brahm, Your beautiful manifested form. For You are ever exalting Your devotees; that is why, O’ Raghunath, You have put this question to me…
भावार्थ : यद्यपि मैं आपके ऐसे रूप को जानता हूँ और उसका वर्णन भी करता हूँ, तो भी लौट-लौटकर में सगुण ब्रह्म में (आपके इस सुंदर स्वरूप में) ही प्रेम मानता हूँ। आप सेवकों को सदा ही बड़ाई दिया करते हैं, इसी से हे रघुनाथजी! आपने मुझसे पूछा है॥7॥
है प्रभु परम मनोहर ठाऊँ। पावन पंचबटी तेहि नाऊँ॥
दंडक बन पुनीत प्रभु करहू। उग्र साप मुनिबर कर हरहू॥8॥
..O’ Lord, there is a most charming and sacred place known as Panchvati. I pray You sanctify the Dandak forest, where Panchvati lies, and free it from the dreadful curse of the great Sage Gautam…
भावार्थ : हे प्रभो! एक परम मनोहर और पवित्र स्थान है, उसका नाम पंचवटी है। हे प्रभो! आप दण्डक वन को (जहाँ पंचवटी है) पवित्र कीजिए और श्रेष्ठ मुनि गौतमजी के कठोर शाप को हर लीजिए॥8॥
बास करहु तहँ रघुकुल राया। कीजे सकल मुनिन्ह पर दाया॥
चले राम मुनि आयसु पाई। तुरतहिं पंचबटी निअराई॥9॥
…Go and dwell there, O’ Chief of Raghus, and shower Your grace upon all the Sages.” With the Sage’s blessing, Shri Ram departed and before long reached the vicinity of Panchvati.
भावार्थ : हे रघुकुल के स्वामी! आप सब मुनियों पर दया करके वहीं निवास कीजिए। मुनि की आज्ञा पाकर श्री रामचंद्रजी वहाँ से चल दिए और शीघ्र ही पंचवटी के निकट पहुँच गए॥9॥
* गीधराज सै भेंट भइ बहु बिधि प्रीति बढ़ाइ।
गोदावरी निकट प्रभु रहे परन गृह छाइ॥13॥
At Panchvati, Shri Ramchandra met Jatayu, the noble King of Vultures. The Lord deepened His bond of love with him in many ways (on learning that he had been a beloved friend of His father, King Dashrath). Shri Ram then built a leafy hut by the river Godavari and took up residence there.
भावार्थ : वहाँ गृध्रराज जटायु से भेंट हुई। उसके साथ बहुत प्रकार से प्रेम बढ़ाकर प्रभु श्री रामचंद्रजी गोदावरीजी के समीप पर्णकुटी छाकर रहने लगे॥13॥
* जब ते राम कीन्ह तहँ बासा। सुखी भए मुनि बीती त्रासा॥
गिरि बन नदीं ताल छबि छाए। दिन दिन प्रति अति होहिं सुहाए॥1॥
From the time Lord Ram made His abode there, the Sages dwelt in joy, free from every fear. The mountains, forests, rivers, and ponds adorned themselves with splendour, growing ever more enchanting with each passing day.
भावार्थ : जब से श्री रामजी ने वहाँ निवास किया, तब से मुनि सुखी हो गए, उनका डर जाता रहा। पर्वत, वन, नदी और तालाब शोभा से छा गए। वे दिनोंदिन अधिक सुहावने (मालूम) होने लगे॥1॥
खग मृग बृंद अनंदित रहहीं। मधुप मधुर गुंजत छबि लहहीं॥
सो बन बरनि न सक अहिराजा। जहाँ प्रगट रघुबीर बिराजा॥2॥
The multitude of birds and animals rejoiced in delight, while the gentle humming of bumblebees enhanced the enchanting atmosphere. Even the thousand-mouthed King of Serpents cannot describe the splendour of the forest, graced by the presence of Shri Raghuveer Himself.
भावार्थ : पक्षी और पशुओं के समूह आनंदित रहते हैं और भौंरे मधुर गुंजार करते हुए शोभा पा रहे हैं। जहाँ प्रत्यक्ष श्री रामजी विराजमान हैं, उस वन का वर्णन सर्पराज शेषजी भी नहीं कर सकते॥2॥
एक बार प्रभु सुख आसीना। लछिमन बचन कहे छलहीना॥
सुर नर मुनि सचराचर साईं। मैं पूछउँ निज प्रभु की नाईं॥3॥
Once, while sitting at ease in Panchvati, Lakshman ji spoke guileless words to Lord Ram, “O’ Lord of all the Demigods, men, Sages, and both animate and inanimate beings, I ask You, acknowledging You as my Master…
भावार्थ : एक बार प्रभु श्री रामजी सुख से बैठे हुए थे। उस समय लक्ष्मणजी ने उनसे छलरहित (सरल) वचन कहे- हे देवता, मनुष्य, मुनि और चराचर के स्वामी! मैं अपने प्रभु की तरह (अपना स्वामी समझकर) आपसे पूछता हूँ॥3॥
मोहि समुझाइ कहहु सोइ देवा। सब तजि करौं चरन रज सेवा॥
कहहु ग्यान बिराग अरु माया। कहहु सो भगति करहु जेहिं दाया॥4॥
…Lord, please enlighten me on how I may renounce everything and humbly serve the dust of Your lotus feet. Instruct me in spiritual wisdom, dispassion, and Maya (Your illusory power). Also, reveal to me the path of Bhakti (devotion) that draws forth or invokes Your boundless grace…
भावार्थ : हे देव! मुझे समझाकर वही कहिए, जिससे सब छोड़कर मैं आपकी चरणरज की ही सेवा करूँ। ज्ञान, वैराग्य और माया का वर्णन कीजिए और उस भक्ति को कहिए, जिसके कारण आप दया करते हैं॥4॥
* ईस्वर जीव भेद प्रभु सकल कहौ समुझाइ।
जातें होइ चरन रति सोक मोह भ्रम जाइ॥14॥
…Lord, kindly also explain to me in detail the distinction between the Supreme God and the living beings, so that I may cultivate devotion at Your lotus feet and be freed from sorrow, attachment, and delusion.”
भावार्थ : हे प्रभो! ईश्वर और जीव का भेद भी सब समझाकर कहिए, जिससे आपके चरणों में मेरी प्रीति हो और शोक, मोह तथा भ्रम नष्ट हो जाएँ॥14॥
* थोरेहि महँ सब कहउँ बुझाई। सुनहु तात मति मन चित लाई॥
मैं अरु मोर तोर तैं माया। जेहिं बस कीन्हे जीव निकाया॥1॥
Shri Ram replied, “I shall explain everything to you in brief. Listen attentively, dear brother, with your heart and mind focused. The notions of ‘I’ and ‘Mine,’ ‘You’ and ‘Yours’ are all Maya (the illusory energy) that casts its spell over every living being…
भावार्थ : (श्री रामजी ने कहा-) हे तात! मैं थोड़े ही में सब समझाकर कहे देता हूँ। तुम मन, चित्त और बुद्धि लगाकर सुनो! मैं और मेरा, तू और तेरा- यही माया है, जिसने समस्त जीवों को वश में कर रखा है॥1॥
गो गोचर जहँ लगि मन जाई। सो सब माया जानेहु भाई॥
तेहि कर भेद सुनहु तुम्ह सोऊ। बिद्या अपर अबिद्या दोऊ॥2॥
…The senses, along with the objects of sense enjoyment, should all be regarded as Maya (illusory energy). Now listen, for Maya is of two kinds: knowledge and ignorance…
भावार्थ : इंद्रियों के विषयों को और जहाँ तक मन जाता है, हे भाई! उन सबको माया जानना। उसके भी एक विद्या और दूसरी अविद्या, इन दोनों भेदों को तुम सुनो-॥2॥
एक दुष्ट अतिसय दुखरूपा। जा बस जीव परा भवकूपा॥
एक रचइ जग गुन बस जाकें। प्रभु प्रेरित नहिं निज बल ताकें॥3॥
…One (ignorance) is vile and exceedingly painful; under its sway, the living being becomes entangled in the endless cycle of birth and death. The other (knowledge) gives rise to creation and governs the three Gunas, or qualities (Goodness, Passion, and Ignorance). It functions only under the command of the Lord and possesses no power of its own…
भावार्थ : एक (अविद्या) दुष्ट (दोषयुक्त) है और अत्यंत दुःखरूप है, जिसके वश होकर जीव संसार रूपी कुएँ में पड़ा हुआ है और एक (विद्या) जिसके वश में गुण है और जो जगत् की रचना करती है, वह प्रभु से ही प्रेरित होती है, उसके अपना बल कुछ भी नही है॥3॥
ग्यान मान जहँ एकउ नाहीं। देख ब्रह्म समान सब माहीं॥
कहिअ तात सो परम बिरागी। तृन सम सिद्धि तीनि गुन त्यागी॥4॥
(जिसमें मान, दम्भ, हिंसा, क्षमाराहित्य, टेढ़ापन, आचार्य सेवा का अभाव, अपवित्रता, अस्थिरता, मन का निगृहीत न होना, इंद्रियों के विषय में आसक्ति, अहंकार, जन्म-मृत्यु-जरा-व्याधिमय जगत् में सुख-बुद्धि, स्त्री-पुत्र-घर आदि में आसक्ति तथा ममता, इष्ट और अनिष्ट की प्राप्ति में हर्ष-शोक, भक्ति का अभाव, एकान्त में मन न लगना, विषयी मनुष्यों के संग में प्रेम- ये अठारह न हों और नित्य अध्यात्म (आत्मा) में स्थिति तथा तत्त्व ज्ञान के अर्थ (तत्त्वज्ञान के द्वारा जानने योग्य) परमात्मा का नित्य दर्शन हो, वही ज्ञान कहलाता है। देखिए गीता अध्याय 13/ 7 से 11)
भावार्थ : ज्ञान वह है, जहाँ (जिसमें) मान आदि एक भी (दोष) नहीं है और जो सबसे समान रूप से ब्रह्म को देखता है। हे तात! उसी को परम वैराग्यवान् कहना चाहिए, जो सारी सिद्धियों को और तीनों गुणों को तिनके के समान त्याग चुका हो॥4॥
* माया ईस न आपु कहुँ जान कहिअ सो जीव।
बंध मोच्छ प्रद सर्बपर माया प्रेरक सीव॥15॥
…Those who remain ignorant of Maya (the illusory energy), the Supreme Lord, and their own true self are called the living beings (Jeevs). According to their good or bad Karma (actions), the Supreme Lord ordains their next birth, thus binding them within the cycle of repeated births and deaths. Yet, He also grants liberation, helping the living beings break free from this cycle of worldly existence. Transcending all, He is beyond everything and is Himself the supreme power behind His own Maya (illusory energy)…
भावार्थ : जो माया को, ईश्वर को और अपने स्वरूप को नहीं जानता, उसे जीव कहना चाहिए। जो (कर्मानुसार) बंधन और मोक्ष देने वाला, सबसे परे और माया का प्रेरक है, वह ईश्वर है॥15॥
* धर्म तें बिरति जोग तें ग्याना। ग्यान मोच्छप्रद बेद बखाना॥
जातें बेगि द्रवउँ मैं भाई। सो मम भगति भगत सुखदाई॥1॥
…Righteous duties cultivate dispassion, while penance (through practices such as yoga and control of the senses) nurtures spiritual wisdom. This wisdom, as proclaimed in the Vedas, leads to liberation. Yet, what most easily and swiftly melts my heart is devotion (Bhakti) unto me, for it alone brings true joy to my devotees.
भावार्थ : धर्म (के आचरण) से वैराग्य और योग से ज्ञान होता है तथा ज्ञान मोक्ष का देने वाला है- ऐसा वेदों ने वर्णन किया है। और हे भाई! जिससे मैं शीघ्र ही प्रसन्न होता हूँ, वह मेरी भक्ति है जो भक्तों को सुख देने वाली है॥1॥
सो सुतंत्र अवलंब न आना। तेहि आधीन ग्यान बिग्याना॥
भगति तात अनुपम सुखमूला। मिलइ जो संत होइँ अनुकूला॥2॥
…My devotion (Bhakti) is self-sufficient and depends on nothing else. Indeed, spiritual wisdom and knowledge stand subordinate to my devotion. O’ Brother, this devotion of mine is unique, the very root of all bliss; it can be attained only through the grace of Saints…
भावार्थ : वह भक्ति स्वतंत्र है, उसको (ज्ञान-विज्ञान आदि किसी) दूसरे साधन का सहारा (अपेक्षा) नहीं है। ज्ञान और विज्ञान तो उसके अधीन हैं। हे तात! भक्ति अनुपम एवं सुख की मूल है और वह तभी मिलती है, जब संत अनुकूल (प्रसन्न) होते हैं॥2॥
भगति कि साधन कहउँ बखानी। सुगम पंथ मोहि पावहिं प्रानी॥
प्रथमहिं बिप्र चरन अति प्रीती। निज निज कर्म निरत श्रुति रीती॥3॥
…I will now tell you the means of attaining my devotion (Bhakti), which is the easiest path to reach me. First and foremost, one must hold deep reverence for the feet of Brahmins. Next, he should remain steadfast in performing his own prescribed duties, in accordance with the guidelines laid down by the Vedas…
भावार्थ : अब मैं भक्ति के साधन विस्तार से कहता हूँ- यह सुगम मार्ग है, जिससे जीव मुझको सहज ही पा जाते हैं। पहले तो ब्राह्मणों के चरणों में अत्यंत प्रीति हो और वेद की रीति के अनुसार अपने-अपने (वर्णाश्रम के) कर्मों में लगा रहे॥3॥
एहि कर फल पुनि बिषय बिरागा। तब मम धर्म उपज अनुरागा॥
श्रवनादिक नव भक्ति दृढ़ाहीं। मम लीला रति अति मन माहीं॥4॥
…The outcome of this practice is detachment from all material desires, which in turn awakens love for My pure devotion. By listening to my exploits and virtues, and by chanting my holy name, one becomes steadfast in the ninefold path of devotion (the nine forms of Bhakti or devotion are: listening to the glory of the Lord, singing of His renown, remembering the Lord, serving the Lord’s feet, worshipping the Lord, bowing before the Lord, performing duties for the Lord, treating the Lord as a friend, and surrendering the self to Him). In this way, the devotee’s heart overflows with deep affection for my divine exploits…
भावार्थ : इसका फल, फिर विषयों से वैराग्य होगा। तब (वैराग्य होने पर) मेरे धर्म (भागवत धर्म) में प्रेम उत्पन्न होगा। तब श्रवण आदि नौ प्रकार की भक्तियाँ दृढ़ होंगी और मन में मेरी लीलाओं के प्रति अत्यंत प्रेम होगा॥4॥
संत चरन पंकज अति प्रेमा। मन क्रम बचन भजन दृढ़ नेमा॥
गुरु पितु मातु बंधु पति देवा। सब मोहि कहँ जानै दृढ़ सेवा॥5॥
…One should cherish deep affection for the lotus feet of Saints and worship me dutifully and wholeheartedly in thought, word, and deed. One should behold me in their Guru, father, mother, siblings, husband, and chosen beloved deity, and serve them with devotion…
भावार्थ : जिसका संतों के चरणकमलों में अत्यंत प्रेम हो, मन, वचन और कर्म से भजन का दृढ़ नियम हो और जो मुझको ही गुरु, पिता, माता, भाई, पति और देवता सब कुछ जाने और सेवा में दृढ़ हो,॥5॥
मम गुन गावत पुलक सरीरा। गदगद गिरा नयन बह नीरा॥
काम आदि मद दंभ न जाकें। तात निरंतर बस मैं ताकें॥6॥
…The one whose body thrills with emotion, whose voice falters and words fail while singing my glories, and from whose eyes tears freely flow; who is free from ego, lust, anger, attachment, affection, jealousy, deceit, envy, false pride, hypocrisy, and all other vices, O’ Brother, I ever dwell in that person’s heart and remain under his loving control…
भावार्थ : मेरा गुण गाते समय जिसका शरीर पुलकित हो जाए, वाणी गदगद हो जाए और नेत्रों से (प्रेमाश्रुओं का) जल बहने लगे और काम, मद और दम्भ आदि जिसमें न हों, हे भाई! मैं सदा उसके वश में रहता हूँ॥6॥
* बचन कर्म मन मोरि गति भजनु करहिं निःकाम।
तिन्ह के हृदय कमल महुँ करउँ सदा बिश्राम॥16॥
…I eternally abide in the lotus-like hearts of those whose sole aim is to attain me, who dedicate themselves to me completely in thought, word, and deed, and who worship me without expectation of any return.”
भावार्थ : जिनको कर्म, वचन और मन से मेरी ही गति है और जो निष्काम भाव से मेरा भजन करते हैं, उनके हृदय कमल में मैं सदा विश्राम किया करता हूँ॥16॥
* भगति जोग सुनि अति सुख पावा। लछिमन प्रभु चरनन्हि सिरु नावा॥
एहि बिधि कछुक दिन बीती। कहत बिराग ग्यान गुन नीती॥1॥
Shri Lakshman experienced profound joy as he listened to Shri Ram’s discourse on the discipline of Bhakti Yoga (penance in the form of devotion), and he bowed his head at the Lord’s lotus feet. In this way, several days passed in divine discourses on dispassion, spiritual wisdom, virtues, and the principles of righteousness.
भावार्थ : इस भक्ति योग को सुनकर लक्ष्मणजी ने अत्यंत सुख पाया और उन्होंने प्रभु श्री रामचंद्रजी के चरणों में सिर नवाया। इस प्रकार वैराग्य, ज्ञान, गुण और नीति कहते हुए कुछ दिन बीत गए॥1॥
सूपनखा रावन कै बहिनी। दुष्ट हृदय दारुन जस अहिनी॥
पंचबटी सो गइ एक बारा। देखि बिकल भइ जुगल कुमारा॥2॥
Ravan, the Demon King of Lanka, had a sister named Shurpanakha, whose heart was vile and whose nature was as cruel as a serpent’s. One day, she wandered into Panchvati and, on beholding the two Princes, Shri Ram and Lakshman ji, found herself unable to restrain her lustful desires.
भावार्थ : शूर्पणखा नामक रावण की एक बहिन थी, जो नागिन के समान भयानक और दुष्ट हृदय की थी। वह एक बार पंचवटी में गई और दोनों राजकुमारों को देखकर विकल (काम से पीड़ित) हो गई॥2॥
भ्राता पिता पुत्र उरगारी। पुरुष मनोहर निरखत नारी॥
होइ बिकल सक मनहि न रोकी। जिमि रबिमनि द्रव रबिहि बिलोकी॥3॥
Kak Bhushundi ji said to Garud ji, the King of Birds, “A vile woman like Shurpanakha, who succumbs to lust at the mere sight of any handsome man, even if he be her own brother, father, or son, loses all self-control and melts away in the fire of passion, just as a sun-gem dissolves in the presence of the Sun.”
भावार्थ : (काकभुशुण्डिजी कहते हैं-) हे गरुड़जी! (शूर्पणखा- जैसी राक्षसी, धर्मज्ञान शून्य कामान्ध) स्त्री मनोहर पुरुष को देखकर, चाहे वह भाई, पिता, पुत्र ही हो, विकल हो जाती है और मन को नहीं रोक सकती। जैसे सूर्यकान्तमणि सूर्य को देखकर द्रवित हो जाती है (ज्वाला से पिघल जाती है)॥3॥
रुचिर रूप धरि प्रभु पहिं जाई। बोली बचन बहुत मुसुकाई॥
तुम्ह सम पुरुष न मो सम नारी। यह सँजोग बिधि रचा बिचारी॥4॥
She took on a charming form and approached Lord Ram with a graceful smile, saying, “There is no man like You, and there is no woman like me. This meeting has been arranged by the Creator Himself after due deliberation…
भावार्थ : वह सुन्दर रूप धरकर प्रभु के पास जाकर और बहुत मुस्कुराकर वचन बोली- न तो तुम्हारे समान कोई पुरुष है, न मेरे समान स्त्री। विधाता ने यह संयोग (जोड़ा) बहुत विचार कर रचा है॥4॥
मम अनुरूप पुरुष जग माहीं। देखेउँ खोजि लोक तिहु नाहीं॥
तातें अब लगि रहिउँ कुमारी। मनु माना कछु तुम्हहि निहारी॥5॥
…I have searched for a suitable match for myself throughout all the three Realms of the Cosmos, yet not found a single one till this day. That is why I have remained unmarried. Only upon seeing You today has my heart found some satisfaction.”
भावार्थ : मेरे योग्य पुरुष (वर) जगत्भर में नहीं है, मैंने तीनों लोकों को खोज देखा। इसी से मैं अब तक कुमारी (अविवाहित) रही। अब तुमको देखकर कुछ मन माना (चित्त ठहरा) है॥5॥
सीतहि चितइ कही प्रभु बाता। अहइ कुआर मोर लघु भ्राता॥
गइ लछिमन रिपु भगिनी जानी। प्रभु बिलोकि बोले मृदु बानी॥6॥
Glancing toward Sita ji, Lord Ram said, “My younger brother is unmarried.” At this, Shurpanakha turned to Lakshman ji. Recognizing her as the sister of their foe, Ravan, Shri Lakshman looked at Shri Ram and then replied with gentle, sweet words,…
भावार्थ : सीताजी की ओर देखकर प्रभु श्री रामजी ने यह बात कही कि मेरा छोटा भाई कुमार है। तब वह लक्ष्मणजी के पास गई। लक्ष्मणजी ने उसे शत्रु की बहिन समझकर और प्रभु की ओर देखकर कोमल वाणी से बोले-॥6॥
सुंदरि सुनु मैं उन्ह कर दासा। पराधीन नहिं तोर सुपासा॥
प्रभु समर्थ कोसलपुर राजा। जो कछु करहिं उनहि सब छाजा॥7॥
…”Listen, O’ Beautiful Lady, I am but His servant. One who lives under the command of a master can never be a suitable match for you in any way. The Lord is the all-powerful King of Koshal; whatever He does is alone befitting of Him…
भावार्थ : हे सुंदरी! सुन, मैं तो उनका दास हूँ। मैं पराधीन हूँ, अतः तुम्हे सुभीता (सुख) न होगा। प्रभु समर्थ हैं, कोसलपुर के राजा है, वे जो कुछ करें, उन्हें सब फबता है॥7॥
सेवक सुख चह मान भिखारी। ब्यसनी धन सुभ गति बिभिचारी॥
लोभी जसु चह चार गुमानी। नभ दुहि दूध चहत ए प्रानी॥8॥
…For a servant to seek comfort, a beggar to demand honour, one given to sensory pleasures to crave wealth, an adulterer to yearn for liberation, the greedy to expect glory, or the arrogant to desire the four fruits of life, all of these are as futile as trying to obtain milk by milking the sky (which is utterly impossible).”
भावार्थ : सेवक सुख चाहे, भिखारी सम्मान चाहे, व्यसनी (जिसे जुए, शराब आदि का व्यसन हो) धन और व्यभिचारी शुभ गति चाहे, लोभी यश चाहे और अभिमानी चारों फल- अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष चाहे, तो ये सब प्राणी आकाश को दुहकर दूध लेना चाहते हैं (अर्थात् असंभव बात को संभव करना चाहते हैं)॥8॥
पुनि फिरि राम निकट सो आई। प्रभु लछिमन पहिं बहुरि पठाई॥
लछिमन कहा तोहि सो बरई। जो तृन तोरि लाज परिहरई॥9॥
Then she once again turned toward Shri Ram, but the Lord redirected her to Lakshman ji. Smiling, Lakshman ji said, “Only he who has cast aside all sense of shame like a mere blade of grass, will marry you.”
भावार्थ : वह लौटकर फिर श्री रामजी के पास आई, प्रभु ने उसे फिर लक्ष्मणजी के पास भेज दिया। लक्ष्मणजी ने कहा- तुम्हें वही वरेगा, जो लज्जा को तृण तोड़कर (अर्थात् प्रतिज्ञा करके) त्याग देगा (अर्थात् जो निपट निर्लज्ज होगा)॥9॥
तब खिसिआनि राम पहिं गई। रूप भयंकर प्रगटत भई॥
सीतहि सभय देखि रघुराई। कहा अनुज सन सयन बुझाई॥10॥
Shurpanakha, enraged, revealed her dreadful demonic form and advanced toward Shri Ram. Seeing that Sita ji was terrified, Lord Ram signalled with His eyes, directing Lakshman ji to act.
भावार्थ : तब वह खिसियायी हुई (क्रुद्ध होकर) श्री रामजी के पास गई और उसने अपना भयंकर रूप प्रकट किया। सीताजी को भयभीत देखकर श्री रघुनाथजी ने लक्ष्मण को इशारा देकर कहा॥10॥
* लछिमन अति लाघवँ सो नाक कान बिनु कीन्हि।
ताके कर रावन कहँ मनौ चुनौती दीन्हि॥17॥
With swift agility, Lakshman ji severed her nose and ears, thus sending a direct challenge to Ravan through her.
भावार्थ : लक्ष्मणजी ने बड़ी फुर्ती से उसको बिना नाक-कान की कर दिया। मानो उसके हाथ रावण को चुनौती दी हो!॥17॥
* नाक कान बिनु भइ बिकरारा। जनु स्रव सैल गेरु कै धारा॥
खर दूषन पहिं गइ बिलपाता। धिग धिग तव पौरुष बल भ्राता॥1॥
Without nose and ears and with blood flowing from there, she wore a ghastly appearance, resembling a mountain streaming with torrents of red ochre. Lamenting, she went to Khar and Dushan and exclaimed, “Shame on the valor of your manhood, brothers.”
भावार्थ : बिना नाक-कान के वह विकराल हो गई। (उसके शरीर से रक्त इस प्रकार बहने लगा) मानो (काले) पर्वत से गेरू की धारा बह रही हो। वह विलाप करती हुई खर-दूषण के पास गई (और बोली-) हे भाई! तुम्हारे पौरुष (वीरता) को धिक्कार है, तुम्हारे बल को धिक्कार है॥1॥
तेहिं पूछा सब कहेसि बुझाई। जातुधान सुनि सेन बनाई॥
धाए निसिचर निकर बरूथा। जनु सपच्छ कज्जल गिरि जूथा॥2॥
Upon questioning, she disclosed all the details, and the demons prepared their army for battle. Numerous divisions of demons rushed forward, resembling an army of dark mountains with wings.
भावार्थ : उन्होंने पूछा, तब शूर्पणखा ने सब समझाकर कहा। सब सुनकर राक्षसों ने सेना तैयार की। राक्षस समूह झुंड के झुंड दौड़े। मानो पंखधारी काजल के पर्वतों का झुंड हो॥2॥
नाना बाहन नानाकारा। नानायुध धर घोर अपारा॥
सूपनखा आगें करि लीनी। असुभ रूप श्रुति नासा हीनी॥3॥
Demons with diverse shapes boarded different types vehicles and carried a multitude of weapons. They were terrifying to look at and infinite in number. With inauspicious looks, devoid of ears and nose, Shurpanakha led them.
भावार्थ : वे अनेकों प्रकार की सवारियों पर चढ़े हुए तथा अनेकों आकार (सूरतों) के हैं। वे अपार हैं और अनेकों प्रकार के असंख्य भयानक हथियार धारण किए हुए हैं। उन्होंने नाक-कान कटी हुई अमंगलरूपिणी शूर्पणखा को आगे कर लिया॥3॥
असगुन अमित होहिं भयकारी। गनहिं न मृत्यु बिबस सब झारी॥
गर्जहिं तर्जहिं गगन उड़ाहीं। देखि कटकु भट अति हरषाहीं॥4॥
On the way, innumerable fearsome ill-omens occurred. But being under the influence of their impending death, they paid no heed to nor counted the inauspicious occurrings. They roared and swore in the sky. Upon seeing the army, the brave fighters were filled with extreme joy.
भावार्थ : अनगिनत भयंकर अशकुन हो रहे हैं, परंतु मृत्यु के वश होने के कारण वे सब के सब उनको कुछ गिनते ही नहीं। गरजते हैं, ललकारते हैं और आकाश में उड़ते हैं। सेना देखकर योद्धा लोग बहुत ही हर्षित होते हैं॥4॥
कोउ कह जिअत धरहु द्वौ भाई। धरि मारहु तिय लेहु छड़ाई॥
धूरि पूरि नभ मंडल रहा। राम बोलाइ अनुज सन कहा॥5॥
Someone shouted, “Capture the two Brothers alive, then eliminate them, and seize the woman.” The entire sky was filled with dust. Observing the approaching army, Shri Ram said to His younger brother,…
भावार्थ : कोई कहता है दोनों भाइयों को जीता ही पकड़ लो, पकड़कर मार डालो और स्त्री को छीन लो। आकाशमंडल धूल से भर गया। तब राम ने लक्ष्मण को बुलाकर उनसे कहा।॥5॥
लै जानकिहि जाहु गिरि कंदर। आवा निसिचर कटकु भयंकर॥
रहेहु सजग सुनि प्रभु कै बानी। चले सहित श्री सर धनु पानी॥6॥
…”Take Janaki into the cave of the mountain, the terrible army of demons is approaching. Remain on full alert.” Lakshman ji then proceeded with Sita ji, carrying his bow and arrow in his hands.
भावार्थ : राक्षसों की भयानक सेना आ गई है। जानकीजी को लेकर तुम पर्वत की कंदरा में चले जाओ। सावधान रहना। प्रभु श्री रामचंद्रजी के वचन सुनकर लक्ष्मणजी हाथ में धनुष-बाण लिए श्री सीताजी सहित चले॥6॥
देखि राम रिपुदल चलि आवा।
बिहसि कठिन कोदंड चढ़ावा॥7॥
Observing the army of demons approaching, Lord Ram laughed loudly and strung His mighty bow.
भावार्थ : शत्रुओं की सेना (समीप) चली आई है, यह देखकर श्री रामजी ने हँसकर कठिन धनुष को चढ़ाया॥7॥