Satyugi OM

Day 23 of Maas Parayan Reading program Day 23 / 30

Chaupai 12 श्री रामजी का मित्र लक्षण वर्णन और सुग्रीव का वैराग्य – Lord Ram elaborates on the qualities of a true friend. Sugriv’s dispassion

जो कछु कहेहु सत्य सब सोई। सखा बचन मम मृषा न होई॥
नट मरकट इव सबहि नचावत। रामु खगेस बेद अस गावत॥12॥

English Meaning

…“Whatever you have said is true, O’ Friend; but my word cannot be false.” Kak Bhushundi ji said to Garud ji, “O’ King of Birds, the Vedas declare that Lord Ram makes all beings dance, just as a juggler makes his monkey dance.”

Hindi Meaning

भावार्थ : तुमने जो कुछ कहा है, वह सभी सत्य है, परंतु हे सखा! मेरा वचन मिथ्या नहीं होता (अर्थात्‌ बालि मारा जाएगा और तुम्हें राज्य मिलेगा)। (काकभुशुण्डिजी कहते हैं कि-) हे पक्षियों के राजा गरुड़! नट (मदारी) के बंदर की तरह श्री रामजी सबको नचाते हैं, वेद ऐसा कहते हैं॥12॥

Chaupai 13 श्री रामजी का मित्र लक्षण वर्णन और सुग्रीव का वैराग्य – Lord Ram elaborates on the qualities of a true friend. Sugriv’s dispassion

लै सुग्रीव संग रघुनाथा। चले चाप सायक गहि हाथा॥
तब रघुपति सुग्रीव पठावा। गर्जेसि जाइ निकट बल पावा॥13॥

English Meaning

Armed with His bow and arrow, Shri Raghunath went forth with Sugriv to the place where Bali was. Strengthened by the presence of Shri Ram, Sugriv roared aloud and challenged Bali to battle.

Hindi Meaning

भावार्थ : तदनन्तर सुग्रीव को साथ लेकर और हाथों में धनुष-बाण धारण करके श्री रघुनाथजी चले। तब श्री रघुनाथजी ने सुग्रीव को बालि के पास भेजा। वह श्री रामजी का बल पाकर बालि के निकट जाकर गरजा॥13॥

Chaupai 14 श्री रामजी का मित्र लक्षण वर्णन और सुग्रीव का वैराग्य – Lord Ram elaborates on the qualities of a true friend. Sugriv’s dispassion

सुनत बालि क्रोधातुर धावा। गहि कर चरन नारि समुझावा॥
सुनु पति जिन्हहि मिलेउ सुग्रीवा। ते द्वौ बंधु तेज बल सींवा॥14॥

English Meaning

Hearing Sugriv’s challenge to fight, Bali was seized with fury and rushed forward. But his wife, Tara, clasped his feet and counselled him, saying, “Listen, my Beloved, Sugriv has allied himself with the two Brothers who are the very embodiment of supreme strength and valour…

Hindi Meaning

भावार्थ : बालि सुनते ही क्रोध में भरकर वेग से दौड़ा। उसकी स्त्री तारा ने चरण पकड़कर उसे समझाया कि हे नाथ! सुनिए, सुग्रीव जिनसे मिले हैं वे दोनों भाई तेज और बल की सीमा हैं॥14॥

Chaupai 15 श्री रामजी का मित्र लक्षण वर्णन और सुग्रीव का वैराग्य – Lord Ram elaborates on the qualities of a true friend. Sugriv’s dispassion

कोसलेस सुत लछिमन रामा। कालहु जीति सकहिं संग्रामा॥15॥

English Meaning

…They are the Sons of the late King of the Koshal Kingdom, Shri Ram and Shri Lakshman, and in battle they can even vanquish the God of Death.”

Hindi Meaning

भावार्थ : वे कोसलाधीश दशरथजी के पुत्र राम और लक्ष्मण संग्राम में काल को भी जीत सकते हैं॥15॥

Doha 7 बालि-सुग्रीव युद्ध और बालि उद्धार – Duel between Bali and Sugriv, liberation of Bali

* कह बाली सुनु भीरु प्रिय समदरसी रघुनाथ।
जौं कदाचि मोहि मारहिं तौ पुनि होउँ सनाथ॥7॥

English Meaning

Bali said, “Hear me, my dear timid one, Lord Raghunath is impartial to all. Even if He were to strike me down, I would yet attain liberation.”

Hindi Meaning

भावार्थ : बालि ने कहा- हे भीरु! (डरपोक) प्रिये! सुनो, श्री रघुनाथजी समदर्शी हैं। जो कदाचित्‌ वे मुझे मारेंगे ही तो मैं सनाथ हो जाऊँगा (परमपद पा जाऊँगा)॥7॥

Chaupai 1 बालि-सुग्रीव युद्ध और बालि उद्धार – Duel between Bali and Sugriv, liberation of Bali

* अस कहि चला महा अभिमानी। तृन समान सुग्रीवहि जानी॥
भिरे उभौ बाली अति तर्जा। मुठिका मारि महाधुनि गर्जा॥1॥

English Meaning

Uttering these words, the exceedingly arrogant Bali advanced, considering Sugriv no more than a blade of grass. The two then clashed in battle, with Bali greatly overpowering and intimidating Sugriv. He struck him with heavy blows, shouting and roaring fiercely.

Hindi Meaning

भावार्थ : ऐसा कहकर वह महान्‌ अभिमानी बालि सुग्रीव को तिनके के समान जानकर चला। दोनों भिड़ गए। बालि ने सुग्रीव को बहुत धमकाया और घूँसा मारकर बड़े जोर से गरजा॥1॥

Chaupai 2 बालि-सुग्रीव युद्ध और बालि उद्धार – Duel between Bali and Sugriv, liberation of Bali

तब सुग्रीव बिकल होइ भागा। मुष्टि प्रहार बज्र सम लागा॥
मैं जो कहा रघुबीर कृपाला। बंधु न होइ मोर यह काला॥2॥

English Meaning

Sugriv, terrified, fled the battlefield. Bali’s powerful fist felt to him like the strike of a thunderbolt. Reaching Shri Ram, he said, “O’ Merciful Raghuveer, I had told You before, my brother is none other than my own death.”

Hindi Meaning

भावार्थ : तब सुग्रीव व्याकुल होकर भागा। घूँसे की चोट उसे वज्र के समान लगी (सुग्रीव ने आकर कहा-) हे कृपालु रघुवीर! मैंने आपसे पहले ही कहा था कि बालि मेरा भाई नहीं है, काल है॥2॥

Chaupai 3 बालि-सुग्रीव युद्ध और बालि उद्धार – Duel between Bali and Sugriv, liberation of Bali

एक रूप तुम्ह भ्राता दोऊ तेहि भ्रम तें नहिं मारेउँ सोऊ॥
कर परसा सुग्रीव सरीरा। तनु भा कुलिस गई सब पीरा॥3॥

English Meaning

Shri Ram replied, “You and your brother are alike in appearance, and because of this confusion, I did not strike him.” Then Shri Ram placed His hand upon Sugriv’s body, which at once became as impenetrable as a thunderbolt, and all his pain disappeared.

Hindi Meaning

भावार्थ : (श्री रामजी ने कहा-) तुम दोनों भाइयों का एक सा ही रूप है। इसी भ्रम से मैंने उसको नहीं मारा। फिर श्री रामजी ने सुग्रीव के शरीर को हाथ से स्पर्श किया, जिससे उसका शरीर वज्र के समान हो गया और सारी पीड़ा जाती रही॥3॥

Chaupai 4 बालि-सुग्रीव युद्ध और बालि उद्धार – Duel between Bali and Sugriv, liberation of Bali

मेली कंठ सुमन कै माला। पठवा पुनि बल देइ बिसाला॥
पुनि नाना बिधि भई लराई। बिटप ओट देखहिं रघुराई॥4॥

English Meaning

Then Shri Ram placed a garland of flowers around Sugriv’s neck, and after blessing him with immense strength, sent him once more to face Bali. Again they fought fiercely in many ways, while the Chief of Raghus watched from behind a tree.

Hindi Meaning

भावार्थ : तब श्री रामजी ने सुग्रीव के गले में फूलों की माला डाल दी और फिर उसे बड़ा भारी बल देकर भेजा। दोनों में पुनः अनेक प्रकार से युद्ध हुआ। श्री रघुनाथजी वृक्ष की आड़ से देख रहे थे॥4॥

Doha 8 बालि-सुग्रीव युद्ध और बालि उद्धार – Duel between Bali and Sugriv, liberation of Bali

* बहु छल बल सुग्रीव कर हियँ हारा भय मानि।
मारा बालि राम तब हृदय माझ सर तानि॥8॥

English Meaning

Sugriv fought with many strategies, blending strength with cunning, yet in his heart he felt the weight of defeat. At that moment, Shri Ram drew back His bowstring and released an arrow, striking straight at the heart of Bali.

Hindi Meaning

भावार्थ : सुग्रीव ने बहुत से छल-बल किए, किंतु (अंत में) भय मानकर हृदय से हार गया। तब श्री रामजी ने तानकर बालि के हृदय में बाण मारा॥8॥

Chaupai 1 बालि-सुग्रीव युद्ध और बालि उद्धार – Duel between Bali and Sugriv, liberation of Bali

परा बिकल महि सर के लागें। पुनि उठि बैठ देखि प्रभु आगे॥
स्याम गात सिर जटा बनाएँ। अरुन नयन सर चाप चढ़ाएँ॥1॥

English Meaning

Pierced by the arrow, Bali fell to the ground in agony, yet quickly rose and sat upright, beholding Lord Ram before him. He gazed upon the Lord’s bluish-hued form, His matted hair tied in a bun, His enchanting eyes like red lotuses, and in His hand the arrow with the bow still drawn.

Hindi Meaning

भावार्थ : बाण के लगते ही बालि व्याकुल होकर पृथ्वी पर गिर पड़ा, किंतु प्रभु श्री रामचंद्रजी को आगे देखकर वह फिर उठ बैठा। भगवान्‌ का श्याम शरीर है, सिर पर जटा बनाए हैं, लाल नेत्र हैं, बाण लिए हैं और धनुष चढ़ाए हैं॥1॥

Chaupai 2 बालि-सुग्रीव युद्ध और बालि उद्धार – Duel between Bali and Sugriv, liberation of Bali

पुनि पुनि चितइ चरन चित दीन्हा। सुफल जन्म माना प्रभु चीन्हा॥
हृदयँ प्रीति मुख बचन कठोरा। बोला चितइ राम की ओरा॥2॥

English Meaning

Bali fixed his gaze upon the Lord again and again, setting his heart upon the Lord’s feet. Realizing who stood before him, he deemed his life fulfilled. Yet, though love for the Lord welled within his heart, he addressed Him with harsh words.

Hindi Meaning

भावार्थ : बालि ने बार-बार भगवान्‌ की ओर देखकर चित्त को उनके चरणों में लगा दिया। प्रभु को पहचानकर उसने अपना जन्म सफल माना। उसके हृदय में प्रीति थी, पर मुख में कठोर वचन थे। वह श्री रामजी की ओर देखकर बोला- ॥2॥

Chaupai 3 बालि-सुग्रीव युद्ध और बालि उद्धार – Duel between Bali and Sugriv, liberation of Bali

धर्म हेतु अवतरेहु गोसाईं। मारेहु मोहि ब्याध की नाईं॥
मैं बैरी सुग्रीव पिआरा। अवगुन कवन नाथ मोहि मारा॥3॥

English Meaning

He said, “O’ Lord of the senses, You have descended to uphold righteousness, yet You have slain me as a hunter would. Am I Your enemy, and is Sugriv so dear to You? O’ Lord, for what sin of mine have You taken my life?”

Hindi Meaning

भावार्थ : हे गोसाईं। आपने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लिया है और मुझे व्याध की तरह (छिपकर) मारा? मैं बैरी और सुग्रीव प्यारा? हे नाथ! किस दोष से आपने मुझे मारा?॥3॥

Chaupai 4 बालि-सुग्रीव युद्ध और बालि उद्धार – Duel between Bali and Sugriv, liberation of Bali

अनुज बधू भगिनी सुत नारी। सुनु सठ कन्या सम ए चारी॥
इन्हहि कुदृष्टि बिलोकइ जोई। ताहि बधें कछु पाप न होई॥4॥

English Meaning

Shri Ram replied, “Listen, wretched one: a younger brother’s wife, a sister, a daughter-in-law and one’s own daughter are alike. Whoever views them with base intent deserves death, and no sin attaches to the slaying of such a person…

Hindi Meaning

भावार्थ : (श्री रामजी ने कहा-) हे मूर्ख! सुन, छोटे भाई की स्त्री, बहिन, पुत्र की स्त्री और कन्या- ये चारों समान हैं। इनको जो कोई बुरी दृष्टि से देखता है, उसे मारने में कुछ भी पाप नहीं होता॥4॥

Chaupai 5 बालि-सुग्रीव युद्ध और बालि उद्धार – Duel between Bali and Sugriv, liberation of Bali

मूढ़ तोहि अतिसय अभिमाना। नारि सिखावन करसि न काना॥
मम भुज बल आश्रित तेहि जानी। मारा चहसि अधम अभिमानी॥5॥

English Meaning

…O’ Fool, blinded by your excessive pride you heeded not your wife’s warning; though you well knew that Sugriv stood under the protection of my mighty arms, you still sought to slay him, O’ Sinful and arrogant one.”

Hindi Meaning

भावार्थ : हे मूढ़! तुझे अत्यंत अभिमान है। तूने अपनी स्त्री की सीख पर भी कान (ध्यान) नहीं दिया। सुग्रीव को मेरी भुजाओं के बल का आश्रित जानकर भी अरे अधम अभिमानी! तूने उसको मारना चाहा॥5॥

Doha 9 बालि-सुग्रीव युद्ध और बालि उद्धार – Duel between Bali and Sugriv, liberation of Bali

* सुनहु राम स्वामी सन चल न चातुरी मोरि।
प्रभु अजहूँ मैं पापी अंतकाल गति तोरि॥9॥

English Meaning

Bali responded, “Listen, O’ Shri Ram, all my clever manoeuvres are of no avail before You, O’ Master. But tell me, O’ Lord, after meeting my end at Your hands, am I still to be counted a sinner?”

Hindi Meaning

भावार्थ : (बालि ने कहा-) हे श्री रामजी! सुनिए, स्वामी (आप) से मेरी चतुराई नहीं चल सकती। हे प्रभो! अंतकाल में आपकी गति (शरण) पाकर मैं अब भी पापी ही रहा?॥9॥

Chaupai 1 बालि-सुग्रीव युद्ध और बालि उद्धार – Duel between Bali and Sugriv, liberation of Bali

* सुनत राम अति कोमल बानी। बालि सीस परसेउ निज पानी॥
अचल करौं तनु राखहु प्राना। बालि कहा सुनु कृपानिधाना॥1॥

English Meaning

Upon hearing those gentle words, Shri Ram tenderly caressed Bali’s head and said, “I will make your body immortal; you may live on.” Bali replied, “Listen, O’ Ocean of mercy,…

Hindi Meaning

भावार्थ : बालि की अत्यंत कोमल वाणी सुनकर श्री रामजी ने उसके सिर को अपने हाथ से स्पर्श किया (और कहा-) मैं तुम्हारे शरीर को अचल कर दूँ, तुम प्राणों को रखो। बालि ने कहा- हे कृपानिधान! सुनिए॥1॥

Chaupai 2 बालि-सुग्रीव युद्ध और बालि उद्धार – Duel between Bali and Sugriv, liberation of Bali

जन्म जन्म मुनि जतनु कराहीं। अंत राम कहि आवत नाहीं॥
जासु नाम बल संकर कासी। देत सबहि सम गति अबिनासी॥2॥

English Meaning

…Sages perform countless austerities over many lifetimes, yet at the moment of death the name ‘Ram’ does not arise on their lips. But He, by whose very name Lord Shankar grants liberation to every departing soul in Kashi…

Hindi Meaning

भावार्थ : मुनिगण जन्म-जन्म में (प्रत्येक जन्म में) (अनेकों प्रकार का) साधन करते रहते हैं। फिर भी अंतकाल में उन्हें ‘राम’ नहीं कह आता (उनके मुख से राम नाम नहीं निकलता)। जिनके नाम के बल से शंकरजी काशी में सबको समान रूप से अविनाशिनी गति (मुक्ति) देते हैं॥2॥

Chaupai 3 बालि-सुग्रीव युद्ध और बालि उद्धार – Duel between Bali and Sugriv, liberation of Bali

मम लोचन गोचर सोई आवा। बहुरि कि प्रभु अस बनिहि बनावा॥3॥

English Meaning

…now stands before my eyes in visible form! O’ Lord, can such a rare moment ever come again?…

Hindi Meaning

भावार्थ : वह श्री रामजी स्वयं मेरे नेत्रों के सामने आ गए हैं। हे प्रभो! ऐसा संयोग क्या फिर कभी बन पड़ेगा॥3॥

Chhand 1 तारा का विलाप और श्री रामजी का उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद – Tara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation, Angad’s appointment as Crown Prince

छंद :
* सो नयन गोचर जासु गुन नित नेति कहि श्रुति गावहीं।
जिति पवन मन गो निरस करि मुनि ध्यान कबहुँक पावहीं॥
मोहि जानि अति अभिमान बस प्रभु कहेउ राखु सरीरही।
अस कवन सठ हठि काटि सुरतरु बारि करिहि बबूरही॥1॥

English Meaning

…Before my very eyes has appeared that divine Lord, whose countless virtues are ceaselessly sung by the Vedas, and whom even enlightened Sages, having subdued their life force and mind, and withdrawn their senses from the material world, can scarcely behold in their deepest meditation. Knowing me to be overcome with pride, O’ Lord, You graciously offered me the choice to live. But who would be such a fool as to cut down a wish-fulfilling celestial tree only to use it as a fence for a thorny bush?…

Hindi Meaning

भावार्थ : श्रुतियाँ ‘नेति-नेति’ कहकर निरंतर जिनका गुणगान करती रहती हैं तथा प्राण और मन को जीतकर एवं इंद्रियों को (विषयों के रस से सर्वथा) नीरस बनाकर मुनिगण ध्यान में जिनकी कभी क्वचित्‌ ही झलक पाते हैं, वे ही प्रभु (आप) साक्षात्‌ मेरे सामने प्रकट हैं। आपने मुझे अत्यंत अभिमानवश जानकर यह कहा कि तुम शरीर रख लो, परंतु ऐसा मूर्ख कौन होगा जो हठपूर्वक कल्पवृक्ष को काटकर उससे बबूर के बाड़ लगाएगा (अर्थात्‌ पूर्णकाम बना देने वाले आपको छोड़कर आपसे इस नश्वर शरीर की रक्षा चाहेगा?)॥1॥

Chhand 2 तारा का विलाप और श्री रामजी का उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद – Tara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation, Angad’s appointment as Crown Prince

अब नाथ करि करुना बिलोकहु देहु जो बर मागऊँ।
जेहि जोनि जन्मौं कर्म बस तहँ राम पद अनुरागऊँ॥
यह तनय मम सम बिनय बल कल्यानप्रद प्रभु लीजिये।
गहि बाँह सुर नर नाह आपन दास अंगद कीजिये॥2॥

English Meaning

…Now, O’ Lord, look upon me with compassion and grant me the boon I seek: that in whatever species of life I may be born as a result of my karma, my love for Ram’s (Your) feet may never waver. O’ Bestower of all auspiciousness, this is my son Angad, who resembles me in both amiability and strength, please accept him. O’ Master of the Demigods and humans, hold his arm and make him Your devoted servant.”

Hindi Meaning

भावार्थ : हे नाथ! अब मुझ पर दयादृष्टि कीजिए और मैं जो वर माँगता हूँ उसे दीजिए। मैं कर्मवश जिस योनि में जन्म लूँ, वहीं श्री रामजी (आप) के चरणों में प्रेम करूँ! हे कल्याणप्रद प्रभो! यह मेरा पुत्र अंगद विनय और बल में मेरे ही समान है, इसे स्वीकार कीजिए और हे देवता और मनुष्यों के नाथ! बाँह पकड़कर इसे अपना दास बनाइए ॥2॥

Doha 10 तारा का विलाप और श्री रामजी का उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद – Tara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation, Angad’s appointment as Crown Prince

* राम चरन दृढ़ प्रीति करि बालि कीन्ह तनु त्याग।
सुमन माल जिमि कंठ ते गिरत न जानइ नाग॥10॥

English Meaning

In this way, with his devotion to the Lord’s feet intensified, Bali gave up his body, like a flower garland slipping from the neck of an elephant, unnoticed by the elephant itself.

Hindi Meaning

भावार्थ : श्री रामजी के चरणों में दृढ़ प्रीति करके बालि ने शरीर को वैसे ही (आसानी से) त्याग दिया जैसे हाथी अपने गले से फूलों की माला का गिरना न जाने॥10॥

Chaupai 1 तारा का विलाप और श्री रामजी का उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद – Tara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation, Angad’s appointment as Crown Prince

* राम बालि निज धाम पठावा। नगर लोग सब व्याकुल धावा॥
नाना बिधि बिलाप कर तारा। छूटे केस न देह सँभारा॥1॥

English Meaning

Lord Ram sent Bali to His divine abode. When news of Bali’s passing spread, the city’s residents hurried to the spot, while his wife, Tara, wept in anguish, her hair dishevelled as she struggled to contain her grief.

Hindi Meaning

भावार्थ : श्री रामचंद्रजी ने बालि को अपने परम धाम भेज दिया। नगर के सब लोग व्याकुल होकर दौड़े। बालि की स्त्री तारा अनेकों प्रकार से विलाप करने लगी। उसके बाल बिखरे हुए हैं और देह की सँभाल नहीं है॥1॥

Chaupai 2 तारा का विलाप और श्री रामजी का उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद – Tara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation, Angad’s appointment as Crown Prince

तारा बिकल देखि रघुराया। दीन्ह ग्यान हरि लीन्ही माया॥
छिति जल पावक गगन समीरा। पंच रचित अति अधम सरीरा॥2॥

English Meaning

When Shri Raghuveer beheld Tara’s grief, He imparted words of wisdom to dispel her delusion. He said, “This vile body is but a compound of the five elements, earth, water, fire, ether (space), and air…

Hindi Meaning

भावार्थ : तारा को व्याकुल देखकर श्री रघुनाथजी ने उसे ज्ञान दिया और उसकी माया (अज्ञान) हर ली। (उन्होंने कहा-) पृथ्वी, जल, अग्नि, आकाश और वायु- इन पाँच तत्वों से यह अत्यंत अधम शरीर रचा गया है॥2॥

Chaupai 3 तारा का विलाप और श्री रामजी का उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद – Tara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation, Angad’s appointment as Crown Prince

प्रगट सो तनु तव आगे सोवा। जीव नित्य केहि लगि तुम्ह रोवा॥
उपजा ग्यान चरन तब लागी। लीन्हेसि परम भगति बर मागी॥3॥

English Meaning

…That mortal body now lies asleep before you, while the subtle self is eternal. Tell me, then, for whom do you weep?” Hearing Shri Ram’s words, the light of wisdom dawned within her, and she clasped the Lord’s feet. With folded hands, she prayed for the boon of unalloyed devotion.

Hindi Meaning

भावार्थ : वह शरीर तो प्रत्यक्ष तुम्हारे सामने सोया हुआ है, और जीव नित्य है। फिर तुम किसके लिए रो रही हो? जब ज्ञान उत्पन्न हो गया, तब वह भगवान्‌ के चरणों लगी और उसने परम भक्ति का वर माँग लिया॥3॥

Chaupai 4 तारा का विलाप और श्री रामजी का उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद – Tara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation, Angad’s appointment as Crown Prince

उमा दारु जोषित की नाईं। सबहि नचावत रामु गोसाईं॥
तब सुग्रीवहि आयसु दीन्हा। मृतक कर्म बिधिवत सब कीन्हा॥4॥

English Meaning

Lord Shiv said, “Uma, just as a wooden puppet is made to dance, so does Shri Ram, the Lord of the senses, move all beings.” Thereafter, Shri Ram instructed Sugriv, who duly performed Bali’s funeral rites with proper rituals and procedure.

Hindi Meaning

भावार्थ : (शिवजी कहते हैं-) हे उमा! स्वामी श्री रामजी सबको कठपुतली की तरह नचाते हैं। तदनन्तर श्री रामजी ने सुग्रीव को आज्ञा दी और सुग्रीव ने विधिपूर्वक बालि का सब मृतक कर्म किया॥4॥

Chaupai 5 तारा का विलाप और श्री रामजी का उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद – Tara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation, Angad’s appointment as Crown Prince

राम कहा अनुजहि समुझाई। राज देहु सुग्रीवहि जाई॥
रघुपति चरन नाइ करि माथा। चले सकल प्रेरित रघुनाथा॥5॥

English Meaning

Shri Ram then instructed His younger brother Lakshman ji, “Go and crown Sugriv as King.” With the Lord’s permission, all present bowed at His feet and departed.

Hindi Meaning

भावार्थ : तब श्री रामचंद्रजी ने छोटे भाई लक्ष्मण को समझाकर कहा कि तुम जाकर सुग्रीव को राज्य दे दो। श्री रघुनाथजी की प्रेरणा (आज्ञा) से सब लोग श्री रघुनाथजी के चरणों में मस्तक नवाकर चले॥5॥

Doha 11 तारा का विलाप और श्री रामजी का उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद – Tara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation, Angad’s appointment as Crown Prince

* लछिमन तुरत बोलाए पुरजन बिप्र समाज।
राजु दीन्ह सुग्रीव कहँ अंगद कहँ जुबराज॥11॥

English Meaning

Lakshman ji at once gathered the citizens and the Brahmin priests, and with due ceremony, crowned Sugriv as King and Angad as Crown Prince of the Kingdom of Kishkindha.

Hindi Meaning

भावार्थ : लक्ष्मणजी ने तुरंत ही सब नगरवासियों को और ब्राह्मणों के समाज को बुला लिया और (उनके सामने) सुग्रीव को राज्य और अंगद को युवराज पद दिया॥11॥

Chaupai 1 तारा का विलाप और श्री रामजी का उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद – Tara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation, Angad’s appointment as Crown Prince

* उमा राम सम हत जग माहीं। गुरु पितु मातु बंधु प्रभु नाहीं॥
सुर नर मुनि सब कै यह रीती। स्वारथ लागि करहिं सब प्रीति॥1॥

English Meaning

Lord Shiv said to Goddess Uma, “There is none in this world as benevolent as Shri Ram, not even one’s guru, father, mother, master, or brother. For the way of the world, whether among Demigods, humans, or Sages, is that they show love to others driven by selfish motives and self-interest.”

Hindi Meaning

भावार्थ : हे पार्वती! जगत में श्री रामजी के समान हित करने वाला गुरु, पिता, माता, बंधु और स्वामी कोई नहीं है। देवता, मनुष्य और मुनि सबकी यह रीति है कि स्वार्थ के लिए ही सब प्रीति करते हैं॥1॥

Chaupai 2 तारा का विलाप और श्री रामजी का उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद – Tara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation, Angad’s appointment as Crown Prince

बालि त्रास ब्याकुल दिन राती। तन बहु ब्रन चिंताँ जर छाती॥
सोइ सुग्रीव कीन्ह कपि राऊ। अति कृपाल रघुबीर सुभाऊ॥2॥

English Meaning

Sugriv, who once trembled day and night in fear of Bali, his body marked with wounds and his heart burning with anguish, was now crowned King of the Monkeys. Such indeed is the infinite grace of Lord Raghuveer.

Hindi Meaning

भावार्थ : जो सुग्रीव दिन-रात बालि के भय से व्याकुल रहता था, जिसके शरीर में बहुत से घाव हो गए थे और जिसकी छाती चिंता के मारे जला करती थी, उसी सुग्रीव को उन्होंने वानरों का राजा बना दिया। श्री रामचंद्रजी का स्वभाव अत्यंत ही कृपालु है॥2॥

Chaupai 3 तारा का विलाप और श्री रामजी का उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद – Tara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation, Angad’s appointment as Crown Prince

जानतहूँ अस प्रभु परिहरहीं। काहे न बिपति जाल नर परहीं॥
पुनि सुग्रीवहि लीन्ह बोलाई। बहु प्रकार नृपनीति सिखाई॥3॥

English Meaning

No wonder that those who knowingly turn away from such a Lord become entangled in the web of adversity. Then Shri Ram summoned Sugriv and instructed him in the royal and political duties of kingship in various ways.

Hindi Meaning

भावार्थ : जो लोग जानते हुए भी ऐसे प्रभु को त्याग देते हैं, वे क्यों न विपत्ति के जाल में फँसें? फिर श्री रामजी ने सुग्रीव को बुला लिया और बहुत प्रकार से उन्हें राजनीति की शिक्षा दी॥3॥

Chaupai 4 तारा का विलाप और श्री रामजी का उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद – Tara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation, Angad’s appointment as Crown Prince

कह प्रभु सुनु सुग्रीव हरीसा। पुर न जाउँ दस चारि बरीसा॥
गत ग्रीषम बरषा रितु आई। रहिहउँ निकट सैल पर छाई॥4॥

English Meaning

The Lord said, “Listen, Sugriv, O’ King of the Monkeys. Because of my vow, I cannot enter any city until the fourteen years of exile are complete. The Summer has passed, and the Monsoon has now arrived. I will therefore dwell upon the hills near you…

Hindi Meaning

भावार्थ : फिर प्रभु ने कहा- हे वानरपति सुग्रीव! सुनो, मैं चौदह वर्ष तक गाँव (बस्ती) में नहीं जाऊँगा। ग्रीष्मऋतु बीतकर वर्षाऋतु आ गई। अतः मैं यहाँ पास ही पर्वत पर टिक रहूँगा॥4॥

Chaupai 5 तारा का विलाप और श्री रामजी का उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद – Tara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation, Angad’s appointment as Crown Prince

अंगद सहित करहु तुम्ह राजू। संतत हृदयँ धरेहु मम काजू॥
जब सुग्रीव भवन फिरि आए। रामु प्रबरषन गिरि पर छाए॥5॥

English Meaning

…Rule the Kingdom together with Angad, and always keep my task (the search for Sita ji) firmly in your heart.” With Sugriv’s return to his palace, Shri Ram took up His abode on Mount Pravarshan.

Hindi Meaning

भावार्थ : तुम अंगद सहित राज्य करो। मेरे काम का हृदय में सदा ध्यान रखना। तदनन्तर जब सुग्रीवजी घर लौट आए, तब श्री रामजी प्रवर्षण पर्वत पर जा टिके॥5॥

Doha 12 तारा का विलाप और श्री रामजी का उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद – Tara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation, Angad’s appointment as Crown Prince

* प्रथमहिं देवन्ह गिरि गुहा राखेउ रुचिर बनाइ।
राम कृपानिधि कछु दिन बास करहिंगे आइ॥12॥

English Meaning

The Demigods had already adorned a delightful cave within the mountain, anticipating that the all-merciful Lord Ram would one day come to dwell there for a while.

Hindi Meaning

भावार्थ : देवताओं ने पहले से ही उस पर्वत की एक गुफा को सुंदर बना (सजा) रखा था। उन्होंने सोच रखा था कि कृपा की खान श्री रामजी कुछ दिन यहाँ आकर निवास करेंगे॥12॥

Chaupai 1 वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season

* सुंदर बन कुसुमित अति सोभा। गुंजत मधुप निकर मधु लोभा॥
कंद मूल फल पत्र सुहाए। भए बहुत जब ते प्रभु आए॥1॥|

English Meaning

The forest, in full bloom, appeared exceedingly beautiful, with clusters of bumblebees humming in search of nectar. From the moment the Lord set foot there, the roots, bulbs, fruits, and leaves grew abundant and wondrously delightful.

Hindi Meaning

भावार्थ : सुंदर वन फूला हुआ अत्यंत सुशोभित है। मधु के लोभ से भौंरों के समूह गुंजार कर रहे हैं। जब से प्रभु आए, तब से वन में सुंदर कन्द, मूल, फल और पत्तों की बहुतायत हो गई॥1॥

Chaupai 2 वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season

देखि मनोहर सैल अनूपा। रहे तहँ अनुज सहित सुरभूपा॥
मधुकर खग मृग तनु धरि देवा। करहिं सिद्ध मुनि प्रभु कै सेवा॥2॥

English Meaning

Beholding the delightful and unique mountain, Shri Ram, the Lord of all the Demigods, chose to dwell there with His younger brother, Shri Lakshman. Saints, Sages, and celestial beings, in their devotion, assumed the forms of bumblebees, birds, and animals, offering their service to the Lord.

Hindi Meaning

भावार्थ : मनोहर और अनुपम पर्वत को देखकर देवताओं के सम्राट् श्री रामजी छोटे भाई सहित वहाँ रह गए। देवता, सिद्ध और मुनि भौंरों, पक्षियों और पशुओं के शरीर धारण करके प्रभु की सेवा करने लगे॥2॥

Chaupai 3 वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season

मंगलरूप भयउ बन तब ते। कीन्ह निवास रमापति जब ते॥
फटिक सिला अति सुभ्र सुहाई। सुख आसीन तहाँ द्वौ भाई॥3॥

English Meaning

The forest turned into an abode of all auspiciousness when Shri Ram, the Lord of Sita ji (the incarnation of Goddess Lakshmi, the Goddess of Prosperity), came to dwell there. Upon a radiantly beautiful crystal rock, both Brothers joyfully took their seat.

Hindi Meaning

भावार्थ : जब से रमापति श्री रामजी ने वहाँ निवास किया तब से वन मंगलस्वरूप हो गया। सुंदर स्फटिक मणि की एक अत्यंत उज्ज्वल शिला है, उस पर दोनों भाई सुखपूर्वक विराजमान हैं॥3॥

Chaupai 4 वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season

कहत अनुज सन कथा अनेका। भगति बिरत नृपनीति बिबेका॥
बरषा काल मेघ नभ छाए। गरजत लागत परम सुहाए॥4॥

English Meaning

The Lord narrated many tales to His younger brother, touching upon devotion, dispassion, politics, and spiritual wisdom. As the Monsoon season arrived, the sky was veiled with water-laden dark clouds, and their thunder resounded with a captivating charm.

Hindi Meaning

भावार्थ : श्री राम छोटे भाई लक्ष्मणजी से भक्ति, वैराग्य, राजनीति और ज्ञान की अनेकों कथाएँ कहते हैं। वर्षाकाल में आकाश में छाए हुए बादल गरजते हुए बहुत ही सुहावने लगते हैं॥4॥

Doha 13 वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season

* लछिमन देखु मोर गन नाचत बारिद पेखि।
गृही बिरति रत हरष जस बिष्नुभगत कहुँ देखि॥13॥

English Meaning

Shri Ram said, “Lakshman, behold! The peacocks dance at the sight of the rain clouds, just as a householder, filled with detachment, rejoices upon seeing a devotee of Lord Vishnu…

Hindi Meaning

भावार्थ : (श्री रामजी कहने लगे-) हे लक्ष्मण! देखो, मोरों के झुंड बादलों को देखकर नाच रहे हैं जैसे वैराग्य में अनुरक्त गृहस्थ किसी विष्णुभक्त को देखकर हर्षित होते हैं॥13॥

Chaupai 1 वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season

* घन घमंड नभ गरजत घोरा। प्रिया हीन डरपत मन मोरा॥
दामिनि दमक रह नघन माहीं। खल कै प्रीति जथा थिर नाहीं॥1॥

English Meaning

…The water-laden clouds roar with thunder, and my heart trembles to behold it all in the absence of my beloved Sita. The lightning flashes brilliantly but cannot remain within the clouds, just as the friendship of the wicked never endures…

Hindi Meaning

भावार्थ : आकाश में बादल घुमड़-घुमड़कर घोर गर्जना कर रहे हैं, प्रिया (सीताजी) के बिना मेरा मन डर रहा है। बिजली की चमक बादलों में ठहरती नहीं, जैसे दुष्ट की प्रीति स्थिर नहीं रहती॥1॥

Chaupai 2 वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season

बरषहिं जलद भूमि निअराएँ। जथा नवहिं बुध बिद्या पाएँ।
बूँद अघात सहहिं गिरि कैसे। खल के बचन संत सह जैसें॥2॥

English Meaning

…The clouds descend near the Earth to release their rain, just as a wise person grows humble upon attaining knowledge. The mountains bear the pounding of the rain, much like a Saint who patiently endures the harsh words of the wicked…

Hindi Meaning

भावार्थ : बादल पृथ्वी के समीप आकर (नीचे उतरकर) बरस रहे हैं, जैसे विद्या पाकर विद्वान्‌ नम्र हो जाते हैं। बूँदों की चोट पर्वत कैसे सहते हैं, जैसे दुष्टों के वचन संत सहते हैं॥2॥

Chaupai 3 वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season

छुद्र नदीं भरि चलीं तोराई। जस थोरेहुँ धन खल इतराई॥
भूमि परत भा ढाबर पानी। जनु जीवहि माया लपटानी॥3॥

English Meaning

…The small streams break through dams and surge with water, like the wicked who grow arrogant with even a little wealth. Water turns muddy as soon as it touches the Earth, just as a living being becomes shrouded by Maya (the Lord’s illusory power or energy), upon taking birth…

Hindi Meaning

भावार्थ : छोटी नदियाँ भरकर (किनारों को) तुड़ाती हुई चलीं, जैसे थोड़े धन से भी दुष्ट इतरा जाते हैं। (मर्यादा का त्याग कर देते हैं)। पृथ्वी पर पड़ते ही पानी गंदला हो गया है, जैसे शुद्ध जीव के माया लिपट गई हो॥3॥

Chaupai 4 वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season

समिटि समिटि जल भरहिं तलावा। जिमि सदगुन सज्जन पहिं आवा॥
सरिता जल जलनिधि महुँ जोई। होइ अचल जिमि जिव हरि पाई॥4॥

English Meaning

…The waters flowing from many directions merge into a single pool, just as virtues naturally gather in the heart of a noble person. And as the river’s current grows still upon entering the ocean, so too does a living being find eternal bliss upon attaining union with Lord Hari…

Hindi Meaning

भावार्थ : जल एकत्र हो-होकर तालाबों में भर रहा है, जैसे सद्गुण (एक-एककर) सज्जन के पास चले आते हैं। नदी का जल समुद्र में जाकर वैसे ही स्थिर हो जाता है, जैसे जीव श्री हरि को पाकर अचल (आवागमन से मुक्त) हो जाता है॥4॥

Doha 14 वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season

* हरित भूमि तृन संकुल समुझि परहिं नहिं पंथ।
जिमि पाखंड बाद तें गुप्त होहिं सदग्रंथ॥14॥

English Meaning

…The ground is blanketed with lush green grass, concealing all tracks, just as the true essence of the sacred Scriptures is obscured when impostors spread false doctrines…

Hindi Meaning

भावार्थ : पृथ्वी घास से परिपूर्ण होकर हरी हो गई है, जिससे रास्ते समझ नहीं पड़ते। जैसे पाखंड मत के प्रचार से सद्ग्रंथ गुप्त (लुप्त) हो जाते हैं॥14॥

Chaupai 1 वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season

* दादुर धुनि चहु दिसा सुहाई। बेद पढ़हिं जनु बटु समुदाई॥
नव पल्लव भए बिटप अनेका। साधक मन जस मिलें बिबेका॥1॥

English Meaning

…The croaking of toads resounds in every direction, like a gathering of young Brahmin students chanting Vedic hymns. Countless trees thrive in splendour with fresh leaves, just as wisdom blossoms within the hearts of devoted individuals…

Hindi Meaning

भावार्थ : चारों दिशाओं में मेंढकों की ध्वनि ऐसी सुहावनी लगती है, मानो विद्यार्थियों के समुदाय वेद पढ़ रहे हों। अनेकों वृक्षों में नए पत्ते आ गए हैं, जिससे वे ऐसे हरे-भरे एवं सुशोभित हो गए हैं जैसे साधक का मन विवेक (ज्ञान) प्राप्त होने पर हो जाता है॥1॥

Chaupai 2 वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season

अर्क जवास पात बिनु भयऊ। जस सुराज खल उद्यम गयऊ॥
खोजत कतहुँ मिलइ नहिं धूरी। करइ क्रोध जिमि धरमहि दूरी॥2॥

English Meaning

…The Mandar and Yavas plants have shed their leaves, just as in a noble Kingdom, all the schemes of the wicked come to nothing. And dust cannot be found even after a close search, just as anger drives away righteousness…

Hindi Meaning

भावार्थ : मदार और जवासा बिना पत्ते के हो गए (उनके पत्ते झड़ गए)। जैसे श्रेष्ठ राज्य में दुष्टों का उद्यम जाता रहा (उनकी एक भी नहीं चलती)। धूल कहीं खोजने पर भी नहीं मिलती, जैसे क्रोध धर्म को दूर कर देता है। (अर्थात्‌ क्रोध का आवेश होने पर धर्म का ज्ञान नहीं रह जाता)॥2॥

Chaupai 3 वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season

ससि संपन्न सोह महि कैसी। उपकारी कै संपति जैसी॥
निसि तम घन खद्योत बिराजा। जनु दंभिन्ह कर मिला समाजा॥3॥

English Meaning

…Rich with crops, the Earth has adorned herself beautifully, like the wealth adorning a generous person. Fireflies glitter in the darkness of night, as though a company of hypocrites (shining outwardly while blanketed in darkness within) has assembled…

Hindi Meaning

भावार्थ : अन्न से युक्त (लहराती हुई खेती से हरी-भरी) पृथ्वी कैसी शोभित हो रही है, जैसी उपकारी पुरुष की संपत्ति। रात के घने अंधकार में जुगनू शोभा पा रहे हैं, मानो दम्भियों का समाज आ जुटा हो॥3॥

Chaupai 4 वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season

महाबृष्टि चलि फूटि किआरीं। जिमि सुतंत्र भएँ बिगरहिं नारीं॥
कृषी निरावहिं चतुर किसाना। जिमि बुध तजहिं मोह मद माना॥4॥

English Meaning

…The embankments of fields are broken by the heavy rains, like a woman corrupted by unchecked freedom. Meanwhile, clever farmers clear weeds from their crops, just as the wise cast off infatuation, ego, and false pride…

Hindi Meaning

भावार्थ : भारी वर्षा से खेतों की क्यारियाँ फूट चली हैं, जैसे स्वतंत्र होने से स्त्रियाँ बिगड़ जाती हैं। चतुर किसान खेतों को निरा रहे हैं (उनमें से घास आदि को निकालकर फेंक रहे हैं।) जैसे विद्वान्‌ लोग मोह, मद और मान का त्याग कर देते हैं॥4॥

Chaupai 5 वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season

देखिअत चक्रबाक खग नाहीं। कलिहि पाइ जिमि धर्म पराहीं॥
ऊषर बरषइ तृन नहिं जामा। जिमि हरिजन हियँ उपज न कामा॥5॥

English Meaning

…The Chakwa birds are nowhere to be seen, just as righteousness fades away in Kaliyug. And though rain falls upon barren land, not a blade of grass sprouts, just as desires never arise in the hearts of Lord Hari’s devotees…

Hindi Meaning

भावार्थ : चक्रवाक पक्षी दिखाई नहीं दे रहे हैं, जैसे कलियुग को पाकर धर्म भाग जाते हैं। ऊसर में वर्षा होती है, पर वहाँ घास तक नहीं उगती। जैसे हरिभक्त के हृदय में काम नहीं उत्पन्न होता॥5॥

Chaupai 6 वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season

बिबिध जंतु संकुल महि भ्राजा। प्रजा बाढ़ जिमि पाइ सुराजा॥
जहँ तहँ रहे पथिक थकि नाना। जिमि इंद्रिय गन उपजें ग्याना॥6॥

English Meaning

…The Earth is adorned with a multitude of creatures, as though society thrives under righteous governance. Many weary travellers pause here and there, just as the restless senses become still upon the attainment of wisdom…

Hindi Meaning

भावार्थ : पृथ्वी अनेक तरह के जीवों से भरी हुई उसी तरह शोभायमान है, जैसे सुराज्य पाकर प्रजा की वृद्धि होती है। जहाँ-तहाँ अनेक पथिक थककर ठहरे हुए हैं, जैसे ज्ञान उत्पन्न होने पर इंद्रियाँ (शिथिल होकर विषयों की ओर जाना छोड़ देती हैं)॥6॥