Day 23 of Maas Parayan Reading program Day 23 / 30
* कबहुँ प्रबल बह मारुत जहँ तहँ मेघ बिलाहिं।
जिमि कपूत के उपजें कुल सद्धर्म नसाहिं॥15 क॥
…At times, strong winds would blow, scattering the clouds in every direction, just as the birth of an unworthy son brings ruin to all the virtuous deeds of a family…
भावार्थ : कभी-कभी वायु बड़े जोर से चलने लगती है, जिससे बादल जहाँ-तहाँ गायब हो जाते हैं। जैसे कुपुत्र के उत्पन्न होने से कुल के उत्तम धर्म (श्रेष्ठ आचरण) नष्ट हो जाते हैं॥15 (क)॥
कबहु दिवस महँ निबिड़ तम कबहुँक प्रगट पतंग।
बिनसइ उपजइ ग्यान जिमि पाइ कुसंग सुसंग॥15ख॥
…At times, the Sun conceals itself behind the clouds, casting total darkness, and at other times, it emerges again, just like wisdom that shines in good company but fades away in the company of the wicked…
भावार्थ : कभी (बादलों के कारण) दिन में घोर अंधकार छा जाता है और कभी सूर्य प्रकट हो जाते हैं। जैसे कुसंग पाकर ज्ञान नष्ट हो जाता है और सुसंग पाकर उत्पन्न हो जाता है॥15 (ख)॥
* बरषा बिगत सरद रितु आई। लछमन देखहु परम सुहाई॥
फूलें कास सकल महि छाई। जनु बरषाँ कृत प्रगट बुढ़ाई॥1॥
…See, Lakshman, the rainy season has ended and the delightful Autumn has arrived. The Earth is carpeted with kaas grass adorned with white blossoms, as though the rainy season has revealed the marks of its old age…
भावार्थ : हे लक्ष्मण! देखो, वर्षा बीत गई और परम सुंदर शरद् ऋतु आ गई। फूले हुए कास से सारी पृथ्वी छा गई। मानो वर्षा ऋतु ने (कास रूपी सफेद बालों के रूप में) अपना बुढ़ापा प्रकट किया है॥1॥
उदित अगस्ति पंथ जल सोषा। जिमि लोभहिं सोषइ संतोषा॥
सरिता सर निर्मल जल सोहा। संत हृदय जस गत मद मोहा॥2॥
…TThe Agastya star has risen and dried up the waters along the paths, just as contentment consumes greed. The clear waters of rivers and lakes appear enchanting, like the heart of a saint freed from false pride and attachments…
भावार्थ : अगस्त्य के तारे ने उदय होकर मार्ग के जल को सोख लिया, जैसे संतोष लोभ को सोख लेता है। नदियों और तालाबों का निर्मल जल ऐसी शोभा पा रहा है जैसे मद और मोह से रहित संतों का हृदय!॥2॥
रस रस सूख सरित सर पानी। ममता त्याग करहिं जिमि ग्यानी॥
जानि सरद रितु खंजन आए। पाइ समय जिमि सुकृत सुहाए॥3॥
…The waters of rivers and lakes are gradually receding, just as the wise let go of attachments. With the arrival of Autumn, the wagtail birds appeared, much like virtues that manifest in a person when the auspicious moment arrives…
भावार्थ : नदी और तालाबों का जल धीरे-धीरे सूख रहा है। जैसे ज्ञानी (विवेकी) पुरुष ममता का त्याग करते हैं। शरद ऋतु जानकर खंजन पक्षी आ गए। जैसे समय पाकर सुंदर सुकृत आ सकते हैं। (पुण्य प्रकट हो जाते हैं)॥3॥
पंक न रेनु सोह असि धरनी। नीति निपुन नृप कै जसि करनी॥
जल संकोच बिकल भइँ मीना। अबुध कुटुंबी जिमि धनहीना॥4॥
…Free from sludge and dust, the Earth has taken on a charming appearance, like the realm of a monarch well-versed in the art of governance. As the waters diminish, the fish are becoming distressed, much like foolish householders who fret in the absence of wealth…
भावार्थ : न कीचड़ है न धूल? इससे धरती (निर्मल होकर) ऐसी शोभा दे रही है जैसे नीतिनिपुण राजा की करनी! जल के कम हो जाने से मछलियाँ व्याकुल हो रही हैं, जैसे मूर्ख (विवेक शून्य) कुटुम्बी (गृहस्थ) धन के बिना व्याकुल होता है॥4॥
बिनु घन निर्मल सोह अकासा। हरिजन इव परिहरि सब आसा॥
कहुँ कहुँ बृष्टि सारदी थोरी। कोउ एक भाव भगति जिमि मोरी॥5॥
…The clear sky, free of clouds, appears enchanting, like a devotee of Lord Hari who has cast off all desires. Gentle showers of the Autumn season fall here and there, just as devotion to me arises only in rare individuals…
भावार्थ : बिना बादलों का निर्मल आकाश ऐसा शोभित हो रहा है जैसे भगवद्भक्त सब आशाओं को छोड़कर सुशोभित होते हैं। कहीं-कहीं (विरले ही स्थानों में) शरद् ऋतु की थोड़ी-थोड़ी वर्षा हो रही है। जैसे कोई विरले ही मेरी भक्ति पाते हैं॥5॥
* चले हरषि तजि नगर नृप तापस बनिक भिखारि।
जिमि हरिभगति पाइ श्रम तजहिं आश्रमी चारि॥16॥
…With the arrival of Autumn, the four social classes: royalty, ascetics, tradesmen, and beggars, left the city joyfully, each following their own pursuits. (The King seeks victory over enemies or the expansion of his empire, the ascetics look for a place suitable for penance, the tradesmen conduct their business, and the beggars seek alms). In the same way, when devotion to Lord Hari is attained, men in any of the four stages of life (student, householder, ascetic, or renunciate), give up the many labours of worldly pursuits (of each of the four phases)…
भावार्थ : (शरद् ऋतु पाकर) राजा, तपस्वी, व्यापारी और भिखारी (क्रमशः विजय, तप, व्यापार और भिक्षा के लिए) हर्षित होकर नगर छोड़कर चले। जैसे श्री हरि की भक्ति पाकर चारों आश्रम वाले (नाना प्रकार के साधन रूपी) श्रमों को त्याग देते हैं॥16॥
* सुखी मीन जे नीर अगाधा। जिमि हरि सरन न एकऊ बाधा॥
फूलें कमल सोह सर कैसा। निर्गुन ब्रह्म सगुन भएँ जैसा॥1॥
…The fish rejoice in the depths of the waters, just as one who takes refuge in Lord Hari never encounters misfortune. The lakes shine with lotuses in full bloom, just as the formless God reveals Himself in a divine form…
भावार्थ : जो मछलियाँ अथाह जल में हैं, वे सुखी हैं, जैसे श्री हरि के शरण में चले जाने पर एक भी बाधा नहीं रहती। कमलों के फूलने से तालाब कैसी शोभा दे रहा है, जैसे निर्गुण ब्रह्म सगुण होने पर शोभित होता है॥1॥
गुंजत मधुकर मुखर अनूपा। सुंदर खग रव नाना रूपा॥
चक्रबाक मन दुख निसि पेखी। जिमि दुर्जन पर संपति देखी॥2॥
…The bees hum their melodious tunes, while delightful birds sing sweet notes. As night descends, the chakwa bird grows sorrowful, much like a wicked person who covets the wealth of another…
भावार्थ : भौंरे अनुपम शब्द करते हुए गूँज रहे हैं तथा पक्षियों के नाना प्रकार के सुंदर शब्द हो रहे हैं। रात्रि देखकर चकवे के मन में वैसे ही दुःख हो रहा है, जैसे दूसरे की संपत्ति देखकर दुष्ट को होता है॥2॥
चातक रटत तृषा अति ओही। जिमि सुख लहइ न संकर द्रोही॥
सरदातप निसि ससि अपहरई। संत दरस जिमि पातक टरई॥3॥
…The chatak bird chirps repeatedly in its thirst, just as one who is hostile to Lord Shankar can never find happiness. The Moon at night soothes the heat left by the Autumn Sun, just as the sight of a Saint dispels sins…
भावार्थ : पपीहा रट लगाए है, उसको बड़ी प्यास है, जैसे श्री शंकरजी का द्रोही सुख नहीं पाता (सुख के लिए झीखता रहता है) शरद् ऋतु के ताप को रात के समय चंद्रमा हर लेता है, जैसे संतों के दर्शन से पाप दूर हो जाते हैं॥3॥
देखि इंदु चकोर समुदाई। चितवहिं जिमि हरिजन हरि पाई॥
मसक दंस बीते हिम त्रासा। जिमि द्विज द्रोह किएँ कुल नासा॥4॥
…Flocks of partridges keep their eyes fixed on the Moon, just as a devotee gazes upon Lord Hari when united with Him. Mosquitoes and horseflies perish in fear of the cold, just as enmity towards Brahmins brings destruction to an entire family…
भावार्थ : चकोरों के समुदाय चंद्रमा को देखकर इस प्रकार टकटकी लगाए हैं जैसे भगवद्भक्त भगवान् को पाकर उनके (निर्निमेष नेत्रों से) दर्शन करते हैं। मच्छर और डाँस जाड़े के डर से इस प्रकार नष्ट हो गए जैसे ब्राह्मण के साथ वैर करने से कुल का नाश हो जाता है॥4॥
* भूमि जीव संकुल रहे गए सरद रितु पाइ।
सदगुर मिलें जाहिं जिमि संसय भ्रम समुदाइ॥17॥
…The multitude of insects and worms that thrived on Earth during the rainy season have perished with the coming of Autumn, just as all illusions and doubts vanish upon meeting a true and exceptional Guru…
भावार्थ : (वर्षा ऋतु के कारण) पृथ्वी पर जो जीव भर गए थे, वे शरद् ऋतु को पाकर वैसे ही नष्ट हो गए जैसे सद्गुरु के मिल जाने पर संदेह और भ्रम के समूह नष्ट हो जाते हैं॥17॥
* बरषा गत निर्मल रितु आई। सुधि न तात सीता कै पाई॥
एक बार कैसेहुँ सुधि जानौं। कालुह जीति निमिष महुँ आनौं॥1॥
…The rains have ended and the delightful Autumn with clear skies has arrived, yet there is still no news of Sita, O’ Brother; if I could but hear of Her even once, I would conquer even the God of Death Himself, and bring Her back in an instant…
भावार्थ : वर्षा बीत गई, निर्मल शरद्ऋतु आ गई, परंतु हे तात! सीता की कोई खबर नहीं मिली। एक बार कैसे भी पता पाऊँ तो काल को भी जीतकर पल भर में जानकी को ले आऊँ॥1॥
कतहुँ रहउ जौं जीवति होई। तात जतन करि आनउँ सोई॥
सुग्रीवहुँ सुधि मोरि बिसारी। पावा राज कोस पुर नारी॥2॥
…Wherever She may be, dear brother, so long as She lives I will strive and surely bring Her back; Sugriv has forgotten me since gaining his Kingdom, its treasury, the comforts of city life, and his own wife…
भावार्थ : कहीं भी रहे, यदि जीती होगी तो हे तात! यत्न करके मैं उसे अवश्य लाऊँगा। राज्य, खजाना, नगर और स्त्री पा गया, इसलिए सुग्रीव ने भी मेरी सुध भुला दी॥2॥
जेहिं सायक मारा मैं बाली। तेहिं सर हतौं मूढ़ कहँ काली॥
जासु कृपाँ छूटहिं मद मोहा। ता कहुँ उमा कि सपनेहुँ कोहा॥3॥
…I will use the same arrow with which I killed Bali to finish that fool tomorrow.” Lord Shiv said, “O’ Uma, by whose grace one is freed from false pride and attachment, could He possibly be angered even in a dream?…
भावार्थ : जिस बाण से मैंने बालि को मारा था, उसी बाण से कल उस मूढ़ को मारूँ! (शिवजी कहते हैं-) हे उमा! जिनकी कृपा से मद और मोह छूट जाते हैं उनको कहीं स्वप्न में भी क्रोध हो सकता है? (यह तो लीला मात्र है)॥3॥
जानहिं यह चरित्र मुनि ग्यानी। जिन्ह रघुबीर चरन रति मानी॥
लछिमन क्रोधवंत प्रभु जाना। धनुष चढ़ाई गहे कर बाना॥4॥
…The enlightened Sages who have surrendered themselves to Shri Raghuveer’s feet well understand this playful act of the Lord.” Perceiving the Lord’s anger, Shri Lakshman strung His bow and grasped His arrows.
भावार्थ : ज्ञानी मुनि जिन्होंने श्री रघुनाथजी के चरणों में प्रीति मान ली है (जोड़ ली है), वे ही इस चरित्र (लीला रहस्य) को जानते हैं। लक्ष्मणजी ने जब प्रभु को क्रोधयुक्त जाना, तब उन्होंने धनुष चढ़ाकर बाण हाथ में ले लिए॥4॥
* तब अनुजहि समुझावा रघुपति करुना सींव।
भय देखाइ लै आवहु तात सखा सुग्रीव॥18॥
Then the embodiment of compassion, Lord Raghupati, instructed His younger brother, “O’ Dear one, go and bring our friend Sugriv, just show him a little fear and bring him here.”
भावार्थ : तब दया की सीमा श्री रघुनाथजी ने छोटे भाई लक्ष्मणजी को समझाया कि हे तात! सखा सुग्रीव को केवल भय दिखलाकर ले आओ (उसे मारने की बात नहीं है)॥18॥
* इहाँ पवनसुत हृदयँ बिचारा। राम काजु सुग्रीवँ बिसारा॥
निकट जाइ चरनन्हि सिरु नावा। चारिहु बिधि तेहि कहि समुझावा॥1॥
Here in Kishkindha, Hanuman ji, the Son of the Wind God, Shri Hanuman, thought to himself, “Sugriv has forgotten Lord Ram’s mission.” Approaching him, Hanuman ji bowed at his feet and, using all four means of persuasion (conciliation, generosity, punishment, and division), tried to make him understand.
भावार्थ : यहाँ (किष्किन्धा नगरी में) पवनकुमार श्री हनुमान्जी ने विचार किया कि सुग्रीव ने श्री रामजी के कार्य को भुला दिया। उन्होंने सुग्रीव के पास जाकर चरणों में सिर नवाया। (साम, दान, दंड, भेद) चारों प्रकार की नीति कहकर उन्हें समझाया॥1॥
सुनि सुग्रीवँ परम भय माना। बिषयँ मोर हरि लीन्हेउ ग्याना॥
अब मारुतसुत दूत समूहा। पठवहु जहँ तहँ बानर जूहा॥2॥
Hearing Hanuman ji’s words, Sugriv was seized with terror. He declared, “My attachments to sense-objects have robbed me of wisdom. Now, O’ Son of the Wind God, send messengers in all directions to summon the monkey troops scattered far and wide, and tell them…
भावार्थ : हनुमान्जी के वचन सुनकर सुग्रीव ने बहुत ही भय माना। (और कहा-) विषयों ने मेरे ज्ञान को हर लिया। अब हे पवनसुत! जहाँ-तहाँ वानरों के यूथ रहते हैं, वहाँ दूतों के समूहों को भेजो॥2॥
कहहु पाख महुँ आव न जोई। मोरें कर ता कर बध होई॥
तब हनुमंत बोलाए दूता। सब कर करि सनमान बहूता॥3॥
…that anyone who fails to reach me within fifteen days shall be slain by my own hands.” Shri Hanuman then summoned the messengers, and honouring them with great respect…
भावार्थ : और कहला दो कि एक पखवाड़े में (पंद्रह दिनों में) जो न आ जाएगा, उसका मेरे हाथों वध होगा। तब हनुमान्जी ने दूतों को बुलाया और सबका बहुत सम्मान करके-॥3॥
भय अरु प्रीति नीति देखराई। चले सकल चरनन्हि सिर नाई॥
एहि अवसर लछिमन पुर आए। क्रोध देखि जहँ तहँ कपि धाए॥4॥
…he explained their duty in a tone that blended fear, affection, and principle. Bowing at his feet, they set out. At that very moment, Shri Lakshman entered the city, and seeing him in a furious state, the monkeys scattered in all directions in utter panic.
भावार्थ : सबको भय, प्रीति और नीति दिखलाई। सब बंदर चरणों में सिर नवाकर चले। इसी समय लक्ष्मणजी नगर में आए। उनका क्रोध देखकर बंदर जहाँ-तहाँ भागे॥4॥
* धनुष चढ़ाइ कहा तब जारि करउँ पुर छार।
ब्याकुल नगर देखि तब आयउ बालिकुमार॥19॥
Lakshman ji drew his bow and declared, “I will reduce the city to ashes.” Seeing the terror among the townspeople, Angad, Bali’s son, hurried to the scene.
भावार्थ : तदनन्तर लक्ष्मणजी ने धनुष चढ़ाकर कहा कि नगर को जलाकर अभी राख कर दूँगा। तब नगरभर को व्याकुल देखकर बालिपुत्र अंगदजी उनके पास आए॥19॥
* चर नाइ सिरु बिनती कीन्ही। लछिमन अभय बाँह तेहि दीन्ही॥
क्रोधवंत लछिमन सुनि काना। कह कपीस अति भयँ अकुलाना॥1॥
Bowing at Shri Lakshman’s feet, Angad pleaded earnestly. Shri Lakshman lifted his arm and assured him that no harm would come to him. When news of Shri Lakshman’s anger reached Sugriv, the Monkey King was overwhelmed with fear and expressing his deep distress, he said:…
भावार्थ : अंगद ने उनके चरणों में सिर नवाकर विनती की (क्षमा-याचना की) तब लक्ष्मणजी ने उनको अभय बाँह दी (भुजा उठाकर कहा कि डरो मत)। सुग्रीव ने अपने कानों से लक्ष्मणजी को क्रोधयुक्त सुनकर भय से अत्यंत व्याकुल होकर कहा-॥1॥
सुनु हनुमंत संग लै तारा। करि बिनती समुझाउ कुमारा॥
तारा सहित जाइ हनुमाना। चरन बंदि प्रभु सुजस बखाना॥2॥
…“Listen, Hanuman, take Tara with you and offer humble words to pacify the Prince (Shri Lakshman),” said Sugriv. Obeying his command, Hanuman ji, accompanied by Tara, approached Lakshman ji. Bowing at his feet, Hanuman ji spoke of the glorious deeds of Shri Ram.
भावार्थ : हे हनुमान् सुनो, तुम तारा को साथ ले जाकर विनती करके राजकुमार को समझाओ (समझा-बुझाकर शांत करो)। हनुमान्जी ने तारा सहित जाकर लक्ष्मणजी के चरणों की वंदना की और प्रभु के सुंदर यश का बखान किया॥2॥
करि बिनती मंदिर लै आए। चरन पखारि पलँग बैठाए॥
तब कपीस चरनन्हि सिरु नावा। गहि भुज लछिमन कंठ लगावा॥3॥
With heartfelt pleas, they escorted Shri Lakshman to the palace, where his feet were reverently washed, and he was seated upon a comfortable seat. Soon after, Sugriv approached and bowed at Shri Lakshman’s feet, and Lakshman ji, taking him by the arms, embraced him affectionately.
भावार्थ : वे विनती करके उन्हें महल में ले आए तथा चरणों को धोकर उन्हें पलँग पर बैठाया। तब वानरराज सुग्रीव ने उनके चरणों में सिर नवाया और लक्ष्मणजी ने हाथ पकड़कर उनको गले से लगा लिया॥3॥
नाथ विषय सम मद कछु नाहीं। मुनि मन मोह करइ छन माहीं।
सुनत बिनीत बचन सुख पावा। लछिमन तेहि बहु बिधि समुझावा॥4॥
Sugriv said, “My Lord, there is nothing more intoxicating than the pleasures of the senses; even the hearts of Sages can, in an instant, be swayed by their allure.” Pleased by Sugriv’s humility, Lakshman ji comforted and reassured him in many ways.
भावार्थ : (सुग्रीव ने कहा-) हे नाथ! विषय के समान और कोई मद नहीं है। यह मुनियों के मन में भी क्षणमात्र में मोह उत्पन्न कर देता है (फिर मैं तो विषयी जीव ही ठहरा)। सुग्रीव के विनययुक्त वचन सुनकर लक्ष्मणजी ने सुख पाया और उनको बहुत प्रकार से समझाया॥4॥
पवन तनय सब कथा सुनाई। जेहि बिधि गए दूत समुदाई॥5॥
Then Hanuman ji, the Son of the Wind God, narrated all that had taken place in the meantime, describing how Sugriv had sent forth groups of messengers in every direction.
भावार्थ : तब पवनसुत हनुमान्जी ने जिस प्रकार सब दिशाओं में दूतों के समूह गए थे वह सब हाल सुनाया॥5॥
* हरषि चले सुग्रीव तब अंगदादि कपि साथ।
रामानुज आगें करि आए जहँ रघुनाथ॥20॥
Joyfully, Sugriv, accompanied by Angad and other monkeys, set out with Lord Ram’s younger brother leading the way. They soon arrived at the place where Lord Ram was.
भावार्थ : तब अंगद आदि वानरों को साथ लेकर और श्री रामजी के छोटे भाई लक्ष्मणजी को आगे करके (अर्थात् उनके पीछे-पीछे) सुग्रीव हर्षित होकर चले और जहाँ रघुनाथजी थे वहाँ आए॥20॥
* नाइ चरन सिरु कह कर जोरी॥ नाथ मोहि कछु नाहिन खोरी॥
अतिसय प्रबल देव तव माया॥ छूटइ राम करहु जौं दाया॥1॥
Sugriv bowed his head at Shri Ram’s feet and spoke with folded hands, “O’ Lord, I am not at fault; Your Maya (illusory energy), is exceedingly strong, and none can escape it unless You, O’ Shri Ram, bestow Your grace upon them…
भावार्थ : श्री रघुनाथजी के चरणों में सिर नवाकर हाथ जोड़कर सुग्रीव ने कहा- हे नाथ! मुझे कुछ भी दोष नहीं है। हे देव! आपकी माया अत्यंत ही प्रबल है। आप जब दया करते हैं, हे राम! तभी यह छूटती है॥1॥
बिषय बस्य सुर नर मुनि स्वामी॥ मैं पावँर पसु कपि अति कामी॥
नारि नयन सर जाहि न लागा। घोर क्रोध तम निसि जो जागा॥2॥
…Demigods, men, and Sages alike are all under the sway of the material senses. I am a sinful creature, and on top of that, a monkey, renowned for its lustful nature. He who has not been pierced by the shaft of a woman’s glance, who stays awake through the dark night of anger,…
भावार्थ : हे स्वामी! देवता, मनुष्य और मुनि सभी विषयों के वश में हैं। फिर मैं तो पामर पशु और पशुओं में भी अत्यंत कामी बंदर हूँ। स्त्री का नयन बाण जिसको नहीं लगा, जो भयंकर क्रोध रूपी अँधेरी रात में भी जागता रहता है (क्रोधान्ध नहीं होता)॥2॥
लोभ पाँस जेहिं गर न बँधाया। सो नर तुम्ह समान रघुराया॥
यह गुन साधन तें नहिं होई। तुम्हरी कृपा पाव कोइ कोई॥3॥
…and who has not been ensnared in the mesh of greed, is indeed like You Yourself, O’ Chief of Raghus. Such virtues cannot be gained by one’s own effort; only a few attain them through Your mercy.”
भावार्थ : और लोभ की फाँसी से जिसने अपना गला नहीं बँधाया, हे रघुनाथजी! वह मनुष्य आप ही के समान है। ये गुण साधन से नहीं प्राप्त होते। आपकी कृपा से ही कोई-कोई इन्हें पाते हैं॥3॥
तब रघुपति बोले मुसुकाई। तुम्ह प्रिय मोहि भरत जिमि भाई॥
अब सोइ जतनु करह मन लाई। जेहि बिधि सीता कै सुधि पाई॥4॥
Hearing Sugriv’s words, Shri Raghupati smiled and said, “You are as dear to me as my brother Bharat. Now, with all your heart, make firm and devoted efforts so that I may receive some news of Sita’s whereabouts.”
भावार्थ : तब श्री रघुनाथजी मुस्कुराकर बोले- हे भाई! तुम मुझे भरत के समान प्यारे हो। अब मन लगाकर वही उपाय करो जिस उपाय से सीता की खबर मिले॥4॥
* एहि बिधि होत बतकही आए बानर जूथ।
नाना बरन सकल दिसि देखिअ कीस बरूथ॥21॥
In this way, while the conversation was taking place, groups of monkeys began to arrive. Troops of monkeys of various colours could be seen coming from all directions.
भावार्थ : इस प्रकार बातचीत हो रही थी कि वानरों के यूथ (झुंड) आ गए। अनेक रंगों के वानरों के दल सब दिशाओं में दिखाई देने लगे॥21॥
* बानर कटक उमा मैं देखा। सो मूरुख जो करन चह लेखा॥
आइ राम पद नावहिं माथा। निरखि बदनु सब होहिं सनाथा॥1॥
Lord Shiv said, “Uma, I beheld the army of monkeys at that time, and only a fool would attempt to count their numbers.” They came and bowed their heads at Shri Ram’s feet, and upon beholding His radiant face, they all felt completely gratified.
भावार्थ : (शिवजी कहते हैं-) हे उमा! वानरों की वह सेना मैंने देखी थी। उसकी जो गिनती करना चाहे वह महान् मूर्ख है। सब वानर आ-आकर श्री रामजी के चरणों में मस्तक नवाते हैं और (सौंदर्य-माधुर्यनिधि) श्रीमुख के दर्शन करके कृतार्थ होते हैं॥1॥
अस कपि एक न सेना माहीं। राम कुसल जेहि पूछी नाहीं॥
यह कछु नहिं प्रभु कइ अधिकाई। बिस्वरूप ब्यापक रघुराई॥2॥
There wasn’t a single monkey in the army whose well-being Shri Ram did not personally inquire about. This was not something extraordinary for the Lord, for Shri Raghuveer, in His cosmic form, encompasses the entire Universe and is omnipresent.
भावार्थ : सेना में एक भी वानर ऐसा नहीं था जिससे श्री रामजी ने कुशल न पूछी हो, प्रभु के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि श्री रघुनाथजी विश्वरूप तथा सर्वव्यापक हैं (सारे रूपों और सब स्थानों में हैं)॥2॥
ठाढ़े जहँ तहँ आयसु पाई। कह सुग्रीव सबहि समुझाई॥
राम काजु अरु मोर निहोरा। बानर जूथ जाहु चहुँ ओरा॥3॥
After seeking permission, they all stood wherever they could, and then Sugriv addressed them, saying, “O’ Bands of monkeys, for the sake of Shri Ram’s mission, I request you to set out in all directions…
भावार्थ : आज्ञा पाकर सब जहाँ-तहाँ खड़े हो गए। तब सुग्रीव ने सबको समझाकर कहा कि हे वानरों के समूहों! यह श्री रामचंद्रजी का कार्य है और मेरा निहोरा (अनुरोध) है, तुम चारों ओर जाओ॥3॥
जनकसुता कहुँ खोजहु जाई। मास दिवस महँ आएहु भाई॥
अवधि मेटि जो बिनु सुधि पाएँ। आवइ बनिहि सो मोहि मराएँ॥4॥
…and search for King Janak’s daughter, Sita ji, and return within a month. Anyone who comes back after that time without any news of Sita ji will surely meet his death at my hands.”
भावार्थ : और जाकर जानकीजी को खोजो। हे भाई! महीने भर में वापस आ जाना। जो (महीने भर की) अवधि बिताकर बिना पता लगाए ही लौट आएगा उसे मेरे द्वारा मरवाते ही बनेगा (अर्थात् मुझे उसका वध करवाना ही पड़ेगा)॥4॥
* बचन सुनत सब बानर जहँ तहँ चले तुरंत।
तब सुग्रीवँ बोलाए अंगद नल हनुमंत॥22॥
On receiving Sugriv’s command, the monkeys quickly dispersed in all directions; Sugriv then summoned Angad, Neel and Hanuman ji, along with other great warriors, and said,…
भावार्थ : सुग्रीव के वचन सुनते ही सब वानर तुरंत जहाँ-तहाँ (भिन्न-भिन्न दिशाओं में) चल दिए। तब सुग्रीव ने अंगद, नल, हनुमान् आदि प्रधान-प्रधान योद्धाओं को बुलाया (और कहा-)॥22॥
* सुनहु नील अंगद हनुमाना। जामवंत मतिधीर सुजाना॥
सकल सुभट मिलि दच्छिन जाहू। सीता सुधि पूँछेहु सब काहू॥1॥
“Listen, Neel, Angad, Hanuman, Jambvant, you are all wise and steady of mind. O’ Courageous warriors, proceed south and inquire of everyone you meet for any news of Sita ji…
भावार्थ : हे धीरबुद्धि और चतुर नील, अंगद, जाम्बवान् और हनुमान! तुम सब श्रेष्ठ योद्धा मिलकर दक्षिण दिशा को जाओ और सब किसी से सीताजी का पता पूछना॥1॥
मन क्रम बचन सो जतन बिचारेहु। रामचंद्र कर काजु सँवारेहु॥
भानु पीठि सेइअ उर आगी। स्वामिहि सर्ब भाव छल त्यागी॥2॥
…With mind, speech, and action, contemplate only the means to find Sita ji, and devote yourself to successfully accomplishing Lord Ramchandra’s task. One may turn one’s back to the Sun and face the fire for warmth, but service to one’s Master must always be rendered with complete sincerity, free from all deceit, and with one’s heart, words, and deeds fully aligned in devotion…
भावार्थ : मन, वचन तथा कर्म से उसी का (सीताजी का पता लगाने का) उपाय सोचना। श्री रामचंद्रजी का कार्य संपन्न (सफल) करना। सूर्य को पीठ से और अग्नि को हृदय से (सामने से) सेवन करना चाहिए, परंतु स्वामी की सेवा तो छल छोड़कर सर्वभाव से (मन, वचन, कर्म से) करनी चाहिए॥2॥
तजि माया सेइअ परलोका। मिटहिं सकल भवसंभव सोका॥
देह धरे कर यह फलु भाई। भजिअ राम सब काम बिहाई॥3॥
….Renouncing attachment to worldly illusion (maya), one should devote oneself to attaining the divine abode of the Lord, for this alone removes all sorrows born of the cycle of birth and death. O’ Brother, the true purpose of having this human body is to abandon all desires and wholeheartedly worship Lord Ram…
भावार्थ : माया (विषयों की ममता-आसक्ति) को छोड़कर परलोक का सेवन (भगवान के दिव्य धाम की प्राप्ति के लिए भगवत्सेवा रूप साधन) करना चाहिए, जिससे भव (जन्म-मरण) से उत्पन्न सारे शोक मिट जाएँ। हे भाई! देह धारण करने का यही फल है कि सब कामों (कामनाओं) को छोड़कर श्री रामजी का भजन ही किया जाए॥3॥
सोइ गुनग्य सोई बड़भागी। जो रघुबीर चरन अनुरागी॥
आयसु मागि चरन सिरु नाई। चले हरषि सुमिरत रघुराई॥4॥
…Only he is truly virtuous and supremely blessed who remains devoted to the feet of Shri Raghuveer.” Bowing at his feet and seeking Sugriv’s permission, they all departed joyfully, keeping Shri Ram in their hearts.
भावार्थ : सद्गुणों को पहचानने वाला (गुणवान) तथा बड़भागी वही है जो श्री रघुनाथजी के चरणों का प्रेमी है। आज्ञा माँगकर और चरणों में फिर सिर नवाकर श्री रघुनाथजी का स्मरण करते हुए सब हर्षित होकर चले॥4॥
पाछें पवन तनय सिरु नावा। जानि काज प्रभु निकट बोलावा॥
परसा सीस सरोरुह पानी। करमुद्रिका दीन्हि जन जानी॥5॥
The Son of the Wind God, Hanuman ji, was the last to bow before Sugriv. Foreseeing that Hanuman ji would be the one to accomplish His mission, Lord Ram called him near and gently placed His lotus-like hand upon his head. Recognizing him as His true devotee, Shri Ram took the ring from His finger and gave it to Hanuman ji as a token of reassurance for Sita ji.
भावार्थ : सबके पीछे पवनसुत श्री हनुमान्जी ने सिर नवाया। कार्य का विचार करके प्रभु ने उन्हें अपने पास बुलाया। उन्होंने अपने करकमल से उनके सिर का स्पर्श किया तथा अपना सेवक जानकर उन्हें अपने हाथ की अँगूठी उतारकर दी॥5॥
बहु प्रकार सीतहि समुझाएहु। कहि बल बिरह बेगि तुम्ह आएहु॥
हनुमत जन्म सुफल करि माना। चलेउ हृदयँ धरि कृपानिधाना॥6॥
Shri Ram said, “Console Sita through various means, reminding Her of my strength and the pain of our separation, and return swiftly.” Feeling that his very birth had found its purpose through this sacred task, Hanuman ji installed the image of the all-merciful Lord Ram within his heart and set forth on his journey.
भावार्थ : (और कहा-) बहुत प्रकार से सीता को समझाना और मेरा बल तथा विरह (प्रेम) कहकर तुम शीघ्र लौट आना। हनुमान्जी ने अपना जन्म सफल समझा और कृपानिधान प्रभु को हृदय में धारण करके वे चले॥6॥
जद्यपि प्रभु जानत सब बाता। राजनीति राखत सुरत्राता॥7॥
Although the Lord is all-knowing, in keeping with the principles of righteous governance, the protector of the Demigods sent forth spies to search for Sita ji.
भावार्थ : यद्यपि देवताओं की रक्षा करने वाले प्रभु सब बात जानते हैं, तो भी वे राजनीति की रक्षा कर रहे हैं (नीति की मर्यादा रखने के लिए सीताजी का पता लगाने को जहाँ-तहाँ वानरों को भेज रहे हैं)॥7॥
* चले सकल बन खोजत सरिता सर गिरि खोह।
राम काज लयलीन मन बिसरा तन कर छोह॥23॥
All the monkeys set out to search every part of the forest, rivers, lakes, mountains, and hidden caves. So deeply were their hearts absorbed in fulfilling the Lord’s mission that they lost all sense of attachment to their own bodies.
भावार्थ : सब वानर वन, नदी, तालाब, पर्वत और पर्वतों की कन्दराओं में खोजते हुए चले जा रहे हैं। मन श्री रामजी के कार्य में लवलीन है। शरीर तक का प्रेम (ममत्व) भूल गया है॥23॥
* कतहुँ होइ निसिचर सैं भेटा। प्रान लेहिं एक एक चपेटा॥
बहु प्रकार गिरि कानन हेरहिं। कोउ मुनि मिलइ ताहि सब घेरहिं॥1॥
If they came across any demons along the way, they would slay them with a single slap. They searched mountains and forests thoroughly, and whenever they encountered a Sage, they would gather around him and inquire about Sita ji.
भावार्थ : कहीं किसी राक्षस से भेंट हो जाती है, तो एक-एक चपत में ही उसके प्राण ले लेते हैं। पर्वतों और वनों को बहुत प्रकार से खोज रहे हैं। कोई मुनि मिल जाता है तो पता पूछने के लिए उसे सब घेर लेते हैं॥1॥
लागि तृषा अतिसय अकुलाने। मिलइ न जल घन गहन भुलाने॥
मन हनुमान् कीन्ह अनुमाना। मरन चहत सब बिनु जल पाना॥2॥
Parched with thirst and weary, they wandered through the dense forest, unable to find water anywhere and losing their way. Hanuman ji reflected to himself that without water, everyone would soon perish.
भावार्थ : इतने में ही सबको अत्यंत प्यास लगी, जिससे सब अत्यंत ही व्याकुल हो गए, किंतु जल कहीं नहीं मिला। घने जंगल में सब भुला गए। हनुमान्जी ने मन में अनुमान किया कि जल पिए बिना सब लोग मरना ही चाहते हैं॥2॥
चढ़ि गिरि सिखर चहूँ दिसि देखा। भूमि बिबर एक कौतुक पेखा॥
चक्रबाक बक हंस उड़ाहीं। बहुतक खग प्रबिसहिं तेहि माहीं॥3॥
He climbed to the top of a hill and looked around in all four directions. There he saw a strange sight, within a hollow in the ground, countless chakwas, herons, swans, and many other birds were circling above, while numerous others were flying into the cave.
भावार्थ : उन्होंने पहाड़ की चोटी पर चढ़कर चारों ओर देखा तो पृथ्वी के अंदर एक गुफा में उन्हें एक कौतुक (आश्चर्य) दिखाई दिया। उसके ऊपर चकवे, बगुले और हंस उड़ रहे हैं और बहुत से पक्षी उसमें प्रवेश कर रहे हैं॥3॥