Satyugi OM

Day 23 of Maas Parayan Reading program Day 23 / 30

Chaupai 4 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

गिरि ते उतरि पवनसुत आवा। सब कहुँ लै सोइ बिबर देखावा॥
आगें कै हनुमंतहि लीन्हा। पैठे बिबर बिलंबु न कीन्हा॥4॥

English Meaning

Hanuman ji descended the hill, gathered everyone, and showed them the cave. Without delay, they all entered it, with Hanuman ji leading the way.

Hindi Meaning

भावार्थ : पवन कुमार हनुमान्‌जी पर्वत से उतर आए और सबको ले जाकर उन्होंने वह गुफा दिखलाई। सबने हनुमान्‌जी को आगे कर लिया और वे गुफा में घुस गए, देर नहीं की॥4॥

Doha 24 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

* दीख जाइ उपबन बर सर बिगसित बहु कंज।
मंदिर एक रुचिर तहँ बैठि नारि तप पुंज॥24॥

English Meaning

They entered and beheld a beautiful garden with a pond adorned by countless blooming lotuses. Nearby stood a lovely temple, where a woman, the very embodiment of penance, was seated.

Hindi Meaning

भावार्थ : अंदर जाकर उन्होंने एक उत्तम उपवन (बगीचा) और तालाब देखा, जिसमें बहुत से कमल खिले हुए हैं। वहीं एक सुंदर मंदिर है, जिसमें एक तपोमूर्ति स्त्री बैठी है॥24॥

Chaupai 1 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

* दूरि ते ताहि सबन्हि सिरु नावा। पूछें निज बृत्तांत सुनावा॥
तेहिं तब कहा करहु जल पाना। खाहु सुरस सुंदर फल नाना॥1॥

English Meaning

From a distance, they all bowed their heads to her, and upon inquiry, narrated the entire story. She then said, “Go, drink water, and partake of the delightful, juicy fruits of many kinds.”

Hindi Meaning

भावार्थ : दूर से ही सबने उसे सिर नवाया और पूछने पर अपना सब वृत्तांत कह सुनाया। तब उसने कहा- जलपान करो और भाँति-भाँति के रसीले सुंदर फल खाओ॥1॥

Chaupai 2 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

मज्जनु कीन्ह मधुर फल खाए। तासु निकट पुनि सब चलि आए॥
तेहिं सब आपनि कथा सुनाई। मैं अब जाब जहाँ रघुराई॥2॥

English Meaning

After bathing and savouring the sweet fruits, the monkeys returned to her once more. She then began to share her story with them, saying, “I shall now depart for the abode where Shri Raghuveer resides…

Hindi Meaning

भावार्थ : (आज्ञा पाकर) सबने स्नान किया, मीठे फल खाए और फिर सब उसके पास चले आए। तब उसने अपनी सब कथा कह सुनाई (और कहा-) मैं अब वहाँ जाऊँगी जहाँ श्री रघुनाथजी हैं॥2॥

Chaupai 3 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

मूदहु नयन बिबर तजि जाहू। पैहहु सीतहि जनि पछिताहू॥
नयन मूदि पुनि देखहिं बीरा। ठाढ़े सकल सिंधु कें तीरा॥3॥

English Meaning

…Now close your eyes, and you will find yourselves outside this cave. Do not lose heart, you will discover Sita ji.” As soon as they closed their eyes and opened them again, the valiant monkeys found themselves standing on the shore of the sea.

Hindi Meaning

भावार्थ : तुम लोग आँखें मूँद लो और गुफा को छोड़कर बाहर जाओ। तुम सीताजी को पा जाओगे, पछताओ नहीं (निराश न होओ)। आँखें मूँदकर फिर जब आँखें खोलीं तो सब वीर क्या देखते हैं कि सब समुद्र के तीर पर खड़े हैं॥3॥

Chaupai 4 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

सो पुनि गई जहाँ रघुनाथा। जाइ कमल पद नाएसि माथा॥
नाना भाँति बिनय तेहिं कीन्हीं। अनपायनी भगति प्रभु दीन्हीं॥4॥

English Meaning

The hermitess then departed for the abode of Shri Raghunath. Bowing her head at the Lord’s lotus feet, she offered her humble prayers in many ways. The Lord, in His grace, bestowed upon her the boon of eternal devotion.

Hindi Meaning

भावार्थ : और वह स्वयं वहाँ गई जहाँ श्री रघुनाथजी थे। उसने जाकर प्रभु के चरण कमलों में मस्तक नवाया और बहुत प्रकार से विनती की। प्रभु ने उसे अपनी अनपायिनी (अचल) भक्ति दी॥4॥

Doha 25 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

* बदरीबन कहुँ सो गई प्रभु अग्या धरि सीस।
उर धरि राम चरन जुग जे बंदत अज ईस॥25॥

English Meaning

She then journeyed to the Badrinath forest in the Himalayan mountains, reverently carrying out Shri Ram’s command and enshrining in her heart His feet, the very feet worshipped by Lord Brahma and Lord Shiv.

Hindi Meaning

भावार्थ : प्रभु की आज्ञा सिर पर धारण कर और श्री रामजी के युगल चरणों को, जिनकी ब्रह्मा और महेश भी वंदना करते हैं, हृदय में धारण कर वह (स्वयंप्रभा) बदरिकाश्रम को चली गई॥25॥

Chaupai 1 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

* इहाँ बिचारहिं कपि मन माहीं। बीती अवधि काज कछु नाहीं॥
सब मिलि कहहिं परस्पर बाता। बिनु सुधि लएँ करब का भ्राता॥1॥

English Meaning

Meanwhile, standing on the seashore, the monkeys pondered in their hearts, “The time given by Sugriv has run out, and we have still not accomplished our task.” They all gathered and said to one another, “What will be the point of returning now, when we have no news of Sita ji?”

Hindi Meaning

भावार्थ : यहाँ वानरगण मन में विचार कर रहे हैं कि अवधि तो बीत गई, पर काम कुछ न हुआ। सब मिलकर आपस में बात करने लगे कि हे भाई! अब तो सीताजी की खबर लिए बिना लौटकर भी क्या करेंगे!॥1॥

Chaupai 2 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

कह अंगद लोचन भरि बारी। दुहुँ प्रकार भइ मृत्यु हमारी॥
इहाँ न सुधि सीता कै पाई। उहाँ गएँ मारिहि कपिराई॥2॥

English Meaning

With tears filling his eyes, Angad said, “Death is certain for us either way, here, we have failed to find any trace of Sita ji, and if we return, King Sugriv will surely kill us all…

Hindi Meaning

भावार्थ : अंगद ने नेत्रों में जल भरकर कहा कि दोनों ही प्रकार से हमारी मृत्यु हुई। यहाँ तो सीताजी की सुध नहीं मिली और वहाँ जाने पर वानरराज सुग्रीव मार डालेंगे॥2॥

Chaupai 3 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

पिता बधे पर मारत मोही। राखा राम निहोर न ओही॥
पुनि पुनि अंगद कह सब पाहीं। मरन भयउ कछु संसय नाहीं॥3॥

English Meaning

…Sugriv would have killed me at the time of my father’s death had Lord Ram not protected me; therefore, so I owe him no gratitude.” Angad repeatedly told everyone that their death was inevitable and that there was no doubt about it.

Hindi Meaning

भावार्थ : वे तो पिता के वध होने पर ही मुझे मार डालते। श्री रामजी ने ही मेरी रक्षा की, इसमें सुग्रीव का कोई एहसान नहीं है। अंगद बार-बार सबसे कह रहे हैं कि अब मरण हुआ, इसमें कुछ भी संदेह नहीं है॥3॥

Chaupai 4 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

अंगद बचन सुन कपि बीरा। बोलि न सकहिं नयन बह नीरा॥
छन एक सोच मगन होइ रहे। पुनि अस बचन कहत सब भए॥4॥

English Meaning

Hearing Angad’s words, all the valiant monkeys fell silent, their eyes brimming with tears. For a moment, they were lost in deep thought, and then they spoke these words…

Hindi Meaning

भावार्थ : वानर वीर अंगद के वचन सुनते हैं, किंतु कुछ बोल नहीं सकते। उनके नेत्रों से जल बह रहा है। एक क्षण के लिए सब सोच में मग्न हो रहे। फिर सब ऐसा वचन कहने लगे-॥4॥

Chaupai 5 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

हम सीता कै सुधि लीन्हें बिना। नहिं जैहैं जुबराज प्रबीना॥
अस कहि लवन सिंधु तट जाई। बैठे कपि सब दर्भ डसाई॥5॥

English Meaning

…“O’ Noble and wise Prince, we shall not return until we find some news of Sita ji.” Saying this, they went to the shore of the vast salty ocean and sat down, spreading Kusa grass beneath them.

Hindi Meaning

भावार्थ : हे सुयोग्य युवराज! हम लोग सीताजी की खोज लिए बिना नहीं लौटेंगे। ऐसा कहकर लवणसागर के तट पर जाकर सब वानर कुश बिछाकर बैठ गए॥5॥

Chaupai 6 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

जामवंत अंगद दुख देखी। कहीं कथा उपदेस बिसेषी॥
तात राम कहुँ नर जनि मानहु। निर्गुन ब्रह्म अजित अज जानहु॥6॥

English Meaning

Seeing Angad’s sorrow, Jambvant narrated and explained many profound tales from the sacred scriptures. He said, “O’ Son, never regard Shri Ram as an ordinary human. Know Him to be the Supreme Soul; formless, attributeless, invincible, and unborn…

Hindi Meaning

भावार्थ : जाम्बवान्‌ ने अंगद का दुःख देखकर विशेष उपदेश की कथाएँ कहीं। (वे बोले-) हे तात! श्री रामजी को मनुष्य न मानो, उन्हें निर्गुण ब्रह्म, अजेय और अजन्मा समझो॥6॥

Chaupai 7 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

हम सब सेवक अति बड़भागी। संतत सगुन ब्रह्म अनुरागी॥7॥

English Meaning

…We, His servants, are truly blessed to remain ever devoted to Him. That same Supreme Being has taken a divine form…

Hindi Meaning

भावार्थ : हम सब सेवक अत्यंत बड़भागी हैं, जो निरंतर सगुण ब्रह्म (श्री रामजी) में प्रीति रखते हैं॥7॥

Doha 26 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

* निज इच्छाँ प्रभु अवतरइ सुर मह गो द्विज लागि।
सगुन उपासक संग तहँ रहहिं मोच्छ सब त्यागि॥26॥

English Meaning

…of His own free will for the welfare of the Demigods, the Earth, the Cows, and the Brahmins. The devotees who worship His divine form gladly renounce even liberation itself, choosing instead to stay with Him whenever the Lord incarnates.”

Hindi Meaning

भावार्थ : देवता, पृथ्वी, गो और ब्राह्मणों के लिए प्रभु अपनी इच्छा से (किसी कर्मबंधन से नहीं) अवतार लेते हैं। वहाँ सगुणोपासक (भक्तगण सालोक्य, सामीप्य, सारुप्य, सार्ष्टि और सायुज्य) सब प्रकार के मोक्षों को त्यागकर उनकी सेवा में साथ रहते हैं॥26॥

Chaupai 1 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

* एहि बिधि कथा कहहिं बहु भाँती। गिरि कंदराँ सुनी संपाती॥
बाहेर होइ देखि बहु कीसा। मोहि अहार दीन्ह जगदीसा॥1॥

English Meaning

In this way, Jambvant delivered many discourses. Nearby, in a cave, sat Sampati (the vulture and elder brother of Jatayu) who overheard their conversation. Emerging from the cave, he beheld the multitude of monkeys and said, “The Lord of the Universe has sent me food…

Hindi Meaning

भावार्थ : इस प्रकार जाम्बवान्‌ बहुत प्रकार से कथाएँ कह रहे हैं। इनकी बातें पर्वत की कन्दरा में सम्पाती ने सुनीं। बाहर निकलकर उसने बहुत से वानर देखे। (तब वह बोला-) जगदीश्वर ने मुझको घर बैठे बहुत सा आहार भेज दिया!॥1॥

Chaupai 2 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

आजु सबहि कहँ भच्छन करऊँ। दिन बहु चले अहार बिनु मरऊँ॥
कबहुँ न मिल भरि उदर अहारा। आजु दीन्ह बिधि एकहिं बारा॥2॥

English Meaning

…Today I will devour them all. I have been starving for many days and could find no satisfying meal; the Lord has now blessed me with an abundance of food.”

Hindi Meaning

भावार्थ : आज इन सबको खा जाऊँगा। बहुत दिन बीत गए, भोजन के बिना मर रहा था। पेटभर भोजन कभी नहीं मिलता। आज विधाता ने एक ही बार में बहुत सा भोजन दे दिया॥2॥

Chaupai 3 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

डरपे गीध बचन सुनि काना। अब भा मरन सत्य हम जाना॥
कपि सब उठे गीध कहँ देखी। जामवंत मन सोच बिसेषी॥3॥

English Meaning

Upon hearing the vulture’s words, the monkeys trembled with fear, thinking, “Now our death is certain.” Seeing the vulture, they all stood up, while Jambvant felt deeply troubled in his heart.

Hindi Meaning

भावार्थ : गीध के वचन कानों से सुनते ही सब डर गए कि अब सचमुच ही मरना हो गया। यह हमने जान लिया। फिर उस गीध (सम्पाती) को देखकर सब वानर उठ खड़े हुए। जाम्बवान्‌ के मन में विशेष सोच हुआ॥3॥

Chaupai 4 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

कह अंगद बिचारि मन माहीं। धन्य जटायू सम कोउ नाहीं॥
राम काज कारन तनु त्यागी। हरि पुर गयउ परम बड़भागी॥4॥

English Meaning

After reflecting in his heart, Angad said, “Ah! There is no one as blessed as Jatayu, who gave up his life in the service of Shri Ram and ascended to the abode of Lord Hari; truly, he was most fortunate.”

Hindi Meaning

भावार्थ : अंगद ने मन में विचार कर कहा- अहा! जटायु के समान धन्य कोई नहीं है। श्री रामजी के कार्य के लिए शरीर छोड़कर वह परम बड़भागी भगवान्‌ के परमधाम को चला गया॥4॥

Chaupai 5 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

सुनि खग हरष सोक जुत बानी। आवा निकट कपिन्ह भय मानी॥
तिन्हहि अभय करि पूछेसि जाई। कथा सकल तिन्ह ताहि सुनाई॥5॥

English Meaning

Hearing Angad’s words, joyful in praise of his brother Jatayu yet sorrowful for his passing, Sampati came closer. The monkeys grew fearful at his approach, but he reassured them and gently inquired about his younger brother Jatayu. The monkeys then recounted the entire story to him.

Hindi Meaning

भावार्थ : हर्ष और शोक से युक्त वाणी (समाचार) सुनकर वह पक्षी (सम्पाती) वानरों के पास आया। वानर डर गए। उनको अभय करके (अभय वचन देकर) उसने पास जाकर जटायु का वृत्तांत पूछा, तब उन्होंने सारी कथा उसे कह सुनाई॥5॥

Chaupai 6 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

सुनि संपाति बंधु कै करनी। रघुपति महिमा बहुबिधि बरनी॥6॥

English Meaning

Upon hearing of his brother’s noble deeds and how the Lord Himself had performed his last rites, Sampati praised and glorified Lord Ram in many ways.

Hindi Meaning

भावार्थ : भाई जटायु की करनी सुनकर सम्पाती ने बहुत प्रकार से श्री रघुनाथजी की महिमा वर्णन की॥6॥

Doha 27 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

* मोहि लै जाहु सिंधुतट देउँ तिलांजलि ताहि।
बचन सहाइ करबि मैं पैहहु खोजहु जाहि॥27॥

English Meaning

Sampati said, “Now take me to the seashore so that I may perform the last rites for my brother. In return for this kindness, I shall offer you guidance, through which you will surely find the one you are searching for.”

Hindi Meaning

भावार्थ : (उसने कहा-) मुझे समुद्र के किनारे ले चलो, मैं जटायु को तिलांजलि दे दूँ। इस सेवा के बदले मैं तुम्हारी वचन से सहायता करूँगा (अर्थात्‌ सीताजी कहाँ हैं सो बतला दूँगा), जिसे तुम खोज रहे हो उसे पा जाओगे॥27॥

Chaupai 1 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

* अनुज क्रिया करि सागर तीरा। कहि निज कथा सुनहु कपि बीरा॥
हम द्वौ बंधु प्रथम तरुनाई। गगन गए रबि निकट उड़ाई॥1॥

English Meaning

After performing the last rites for his younger brother at the seashore, Sampati began to recount his story. He said, “Listen, O’ Valiant monkey heroes, in the prime of our youth, my brother and I once soared high into the sky and ventured close to the Sun…

Hindi Meaning

भावार्थ : समुद्र के तीर पर छोटे भाई जटायु की क्रिया (श्राद्ध आदि) करके सम्पाती अपनी कथा कहने लगा- हे वीर वानरों! सुनो, हम दोनों भाई उठती जवानी में एक बार आकाश में उड़कर सूर्य के निकट चले गए॥1॥

Chaupai 2 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

तेज न सहि सक सो फिरि आवा। मैं अभिमानी रबि निअरावा॥
जरे पंख अति तेज अपारा। परेउँ भूमि करि घोर चिकारा॥2॥

English Meaning

…Jatayu could not endure the blazing heat of the Sun and turned back, but I, driven by pride, continued to move closer. The searing heat burned my wings, and with a cry of agony, I plummeted to the ground…

Hindi Meaning

भावार्थ : वह (जटायु) तेज नहीं सह सका, इससे लौट आया (किंतु), मैं अभिमानी था इसलिए सूर्य के पास चला गया। अत्यंत अपार तेज से मेरे पंख जल गए। मैं बड़े जोर से चीख मारकर जमीन पर गिर पड़ा॥2॥

Chaupai 3 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

मुनि एक नाम चंद्रमा ओही। लागी दया देखि करि मोही॥
बहु प्रकार तेहिं ग्यान सुनावा। देहजनित अभिमान छुड़ावा॥3॥

English Meaning

…There, a Sage named Chandrama resided. Seeing me in such a miserable state, he was moved with compassion. He gave me many discourses and helped me relinquish the ego that had arisen from attachment to my physical body…

Hindi Meaning

भावार्थ : वहाँ चंद्रमा नाम के एक मुनि थे। मुझे देखकर उन्हें बड़ी दया लगी। उन्होंने बहुत प्रकार से मुझे ज्ञान सुनाया और मेरे देहजनित (देह संबंधी) अभिमान को छुड़ा दिया॥3॥

Chaupai 4 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

त्रेताँ ब्रह्म मनुज तनु धरिही। तासु नारि निसिचर पति हरिही॥
तासु खोज पठइहि प्रभु दूता। तिन्हहि मिलें तैं होब पुनीता॥4॥

English Meaning

…The Sage had told me, “In the Treta era, the Supreme Lord will descend in human form, and the King of demons will abduct His consort. In His search for Her, the Lord will send forth His messengers, and upon meeting them, all your sins will be washed away, bringing you to complete purification…

Hindi Meaning

भावार्थ : (उन्होंने कहा-) त्रेतायुग में साक्षात्‌ परब्रह्म मनुष्य शरीर धारण करेंगे। उनकी स्त्री को राक्षसों का राजा हर ले जाएगा। उसकी खोज में प्रभु दूत भेजेंगे। उनसे मिलने पर तू पवित्र हो जाएगा॥4॥

Chaupai 5 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

जमिहहिं पंख करसि जनि चिंता। तिन्हहि देखाइ देहेसु तैं सीता॥
मुनि कइ गिरा सत्य भइ आजू। सुनि मम बचन करहु प्रभु काजू॥5॥

English Meaning

…And your feathers will grow back, do not worry. When the time comes, show those messengers where Sita ji is.” Today, the Sage’s prophecy has been fulfilled. Now listen to my words and set forth on the Lord’s sacred mission…

Hindi Meaning

भावार्थ : और तेरे पंख उग आएँगे, चिंता न कर। उन्हें तू सीताजी को दिखा देना। मुनि की वह वाणी आज सत्य हुई। अब मेरे वचन सुनकर तुम प्रभु का कार्य करो॥5॥

Chaupai 6 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

गिरि त्रिकूट ऊपर बस लंका। तहँ रह रावन सहज असंका॥
तहँ असोक उपबन जहँ रहई। सीता बैठि सोच रत अहई॥6॥

English Meaning

…Atop Mount Trikuta stands the city of Lanka, where the naturally fearless Ravan dwells. In a garden called Ashok, Sita ji resides, even now, She sits there, immersed in deep sorrow…

Hindi Meaning

भावार्थ : त्रिकूट पर्वत पर लंका बसी हुई है। वहाँ स्वभाव से ही निडर रावण रहता है। वहाँ अशोक नाम का उपवन (बगीचा) है, जहाँ सीताजी रहती हैं। (इस समय भी) वे सोच में मग्न बैठी हैं॥6॥

Doha 28 गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati

* मैं देखउँ तुम्ह नाहीं गीधहि दृष्टि अपार।
बूढ़ भयउँ न त करतेउँ कछुक सहाय तुम्हार॥28॥

English Meaning

…I can see Her, though you cannot, for the vision of vultures is limitless. I have grown old now; otherwise, I would have surely offered you my help…

Hindi Meaning

भावार्थ : मैं उन्हें देख रहा हूँ, तुम नहीं देख सकते, क्योंकि गीध की दृष्टि अपार होती है (बहुत दूर तक जाती है)। क्या करूँ? मैं बूढ़ा हो गया, नहीं तो तुम्हारी कुछ तो सहायता अवश्य करता॥28॥

Chaupai 1 समुद्र लाँघने का परामर्श, जाम्बवन्त का हनुमान्‌जी को बल याद दिलाकर उत्साहित करना, श्री राम-गुण का माहात्म्य – Sampati tells the monkeys to leap across the ocean, Jambvant encourages Hanuman by reminding him of his strength. Glory of Lord Ram’s virtues

* जो नाघइ सत जोजन सागर। करइ सो राम काज मति आगर॥
मोहि बिलोकि धरहु मन धीरा। राम कृपाँ कस भयउ सरीरा॥1॥

English Meaning

…Only one who can leap across twelve hundred kilometres of the ocean and possesses great wisdom can successfully accomplish the divine mission of Shri Ram. Look upon me and let courage arise in your hearts, through the grace of Shri Ram, my wings that were once scorched have now been restored, and I feel renewed once again…

Hindi Meaning

भावार्थ : जो सौ योजन (चार सौ कोस) समुद्र लाँघ सकेगा और बुद्धिनिधान होगा, वही श्री रामजी का कार्य कर सकेगा। (निराश होकर घबराओ मत) मुझे देखकर मन में धीरज धरो। देखो, श्री रामजी की कृपा से (देखते ही देखते) मेरा शरीर कैसा हो गया (बिना पाँख का बेहाल था, पाँख उगने से सुंदर हो गया) !॥1॥

Chaupai 2 समुद्र लाँघने का परामर्श, जाम्बवन्त का हनुमान्‌जी को बल याद दिलाकर उत्साहित करना, श्री राम-गुण का माहात्म्य – Sampati tells the monkeys to leap across the ocean, Jambvant encourages Hanuman by reminding him of his strength. Glory of Lord Ram’s virtues

पापिउ जाकर नाम सुमिरहीं। अति अपार भवसागर तरहीं॥
तासु दूत तुम्ह तजि कदराई राम हृदयँ धरि करहु उपाई॥2॥

English Meaning

…Even a sinner who contemplates the name of Lord Ram can cross the boundless ocean of worldly existence. You all are the devoted messengers of Shri Ram, cast away your fears, invoke His name within your hearts, and devise a way to cross the ocean and reach Lanka.”

Hindi Meaning

भावार्थ : पापी भी जिनका नाम स्मरण करके अत्यंत पार भवसागर से तर जाते हैं। तुम उनके दूत हो, अतः कायरता छोड़कर श्री रामजी को हृदय में धारण करके उपाय करो॥2॥

Chaupai 3 समुद्र लाँघने का परामर्श, जाम्बवन्त का हनुमान्‌जी को बल याद दिलाकर उत्साहित करना, श्री राम-गुण का माहात्म्य – Sampati tells the monkeys to leap across the ocean, Jambvant encourages Hanuman by reminding him of his strength. Glory of Lord Ram’s virtues

अस कहि गरुड़ गीध जब गयऊ। तिन्ह के मन अति बिसमय भयऊ॥
निज निज बल सब काहूँ भाषा। पार जाइ कर संसय राखा॥3॥

English Meaning

Having spoken these words, Sampati departed, leaving everyone deeply astonished. Each of them spoke of their own strength, yet all harboured doubts about their ability to leap across the ocean.

Hindi Meaning

भावार्थ : (काकभुशुण्डिजी कहते हैं-) हे गरुड़जी! इस प्रकार कहकर जब गीध चला गया, तब उन (वानरों) के मन में अत्यंत विस्मय हुआ। सब किसी ने अपना-अपना बल कहा। पर समुद्र के पार जाने में सभी ने संदेह प्रकट किया॥3॥

Chaupai 4 समुद्र लाँघने का परामर्श, जाम्बवन्त का हनुमान्‌जी को बल याद दिलाकर उत्साहित करना, श्री राम-गुण का माहात्म्य – Sampati tells the monkeys to leap across the ocean, Jambvant encourages Hanuman by reminding him of his strength. Glory of Lord Ram’s virtues

जरठ भयउँ अब कहइ रिछेसा। नहिं तन रहा प्रथम बल लेसा॥
जबहिं त्रिबिक्रम भए खरारी। तब मैं तरुन रहेउँ बल भारी॥4॥

English Meaning

The King of the Bears, Jambvant, said, “I have grown old now and no longer possess even a fraction of the strength I once had. In the age when Lord Ram, the slayer of the demon Khar, took the form of Vaman and conquered the three worlds (Heaven, Earth, and the Subterranean region) in just three steps, I was in my youth and endowed with immense strength…

Hindi Meaning

भावार्थ : ऋक्षराज जाम्बवान्‌ कहने लगे- मैं बूढ़ा हो गया। शरीर में पहले वाले बल का लेश भी नहीं रहा। जब खरारि (खर के शत्रु श्री राम) वामन बने थे, तब मैं जवान था और मुझ में बड़ा बल था॥4॥

Doha 29 समुद्र लाँघने का परामर्श, जाम्बवन्त का हनुमान्‌जी को बल याद दिलाकर उत्साहित करना, श्री राम-गुण का माहात्म्य – Sampati tells the monkeys to leap across the ocean, Jambvant encourages Hanuman by reminding him of his strength. Glory of Lord Ram’s virtues

* बलि बाँधत प्रभु बाढ़ेउ सो तनु बरनि न जाइ।
उभय घरी महँ दीन्हीं सात प्रदच्छिन धाइ॥29॥

English Meaning

…When the Lord expanded His form to capture Bali, His vastness was beyond description. Within the span of forty-eight minutes, I ran and circumambulated the Lord seven times.”

Hindi Meaning

भावार्थ : बलि के बाँधते समय प्रभु इतने बढ़े कि उस शरीर का वर्णन नहीं हो सकता, किंतु मैंने दो ही घड़ी में दौड़कर (उस शरीर की) सात प्रदक्षिणाएँ कर लीं॥29॥

Chaupai 1 समुद्र लाँघने का परामर्श, जाम्बवन्त का हनुमान्‌जी को बल याद दिलाकर उत्साहित करना, श्री राम-गुण का माहात्म्य – Sampati tells the monkeys to leap across the ocean, Jambvant encourages Hanuman by reminding him of his strength. Glory of Lord Ram’s virtues

* अंगद कहइ जाउँ मैं पारा। जियँ संसय कछु फिरती बारा॥
जामवंत कह तुम्ह सब लायक। पठइअ किमि सबही कर नायक॥1॥

English Meaning

Angad said, “I can leap across the ocean, but I have doubts in my heart about returning.” Jambvant replied, “You possess the strength to do so, but how can we send our leader himself on this perilous task?”

Hindi Meaning

भावार्थ : अंगद ने कहा- मैं पार तो चला जाऊँगा, परंतु लौटते समय के लिए हृदय में कुछ संदेह है। जाम्बवान्‌ ने कहा- तुम सब प्रकार से योग्य हो, परंतु तुम सबके नेता हो, तुम्हे कैसे भेजा जाए?॥1॥

Chaupai 2 समुद्र लाँघने का परामर्श, जाम्बवन्त का हनुमान्‌जी को बल याद दिलाकर उत्साहित करना, श्री राम-गुण का माहात्म्य – Sampati tells the monkeys to leap across the ocean, Jambvant encourages Hanuman by reminding him of his strength. Glory of Lord Ram’s virtues

कहइ रीछपति सुनु हनुमाना। का चुप साधि रहेहु बलवाना॥
पवन तनय बल पवन समाना। बुधि बिबेक बिग्यान निधाना॥2॥

English Meaning

The Chief of the Bears, Jambvant, then addressed Hanuman ji, saying, “Listen, Hanuman, O’ Brave one, why do you stand silent? The strength of the Wind God’s son is as mighty as the wind itself. You are a treasure of wisdom, virtue, and spiritual knowledge…

Hindi Meaning

भावार्थ : ऋक्षराज जाम्बवान्‌ ने श्री हनुमानजी से कहा- हे हनुमान्‌! हे बलवान्‌! सुनो, तुमने यह क्या चुप साध रखी है? तुम पवन के पुत्र हो और बल में पवन के समान हो। तुम बुद्धि-विवेक और विज्ञान की खान हो॥2॥

Chaupai 3 समुद्र लाँघने का परामर्श, जाम्बवन्त का हनुमान्‌जी को बल याद दिलाकर उत्साहित करना, श्री राम-गुण का माहात्म्य – Sampati tells the monkeys to leap across the ocean, Jambvant encourages Hanuman by reminding him of his strength. Glory of Lord Ram’s virtues

कवन सो काज कठिन जग माहीं। जो नहिं होइ तात तुम्ह पाहीं॥
राम काज लगि तव अवतारा। सुनतहिं भयउ पर्बताकारा॥3॥

English Meaning

…What task in this world could ever be difficult for you, O’ Son? You were born solely to accomplish Shri Ram’s divine mission.” The moment Shri Hanuman ji heard these words, his body expanded until it was as vast as a mountain.

Hindi Meaning

भावार्थ : जगत्‌ में कौन सा ऐसा कठिन काम है जो हे तात! तुमसे न हो सके। श्री रामजी के कार्य के लिए ही तो तुम्हारा अवतार हुआ है। यह सुनते ही हनुमान्‌जी पर्वत के आकार के (अत्यंत विशालकाय) हो गए॥3॥

Chaupai 4 समुद्र लाँघने का परामर्श, जाम्बवन्त का हनुमान्‌जी को बल याद दिलाकर उत्साहित करना, श्री राम-गुण का माहात्म्य – Sampati tells the monkeys to leap across the ocean, Jambvant encourages Hanuman by reminding him of his strength. Glory of Lord Ram’s virtues

कनक बरन तन तेज बिराजा। मानहुँ अपर गिरिन्ह कर राजा॥
सिंहनाद करि बारहिं बारा। लीलहिं नाघउँ जलनिधि खारा॥4॥

English Meaning

His body took on a golden sheen and was full of splendour, as if he had become another King of the mountains, resembling the mighty Sumeru. He roared like a lion, again and again, declaring, “I will cross this salty ocean as if it were a child’s plaything,…

Hindi Meaning

भावार्थ : उनका सोने का सा रंग है, शरीर पर तेज सुशोभित है, मानो दूसरा पर्वतों का राजा सुमेरु हो। हनुमान्‌जी ने बार-बार सिंहनाद करके कहा- मैं इस खारे समुद्र को खेल में ही लाँघ सकता हूँ॥4॥

Chaupai 5 समुद्र लाँघने का परामर्श, जाम्बवन्त का हनुमान्‌जी को बल याद दिलाकर उत्साहित करना, श्री राम-गुण का माहात्म्य – Sampati tells the monkeys to leap across the ocean, Jambvant encourages Hanuman by reminding him of his strength. Glory of Lord Ram’s virtues

सहित सहाय रावनहि मारी। आनउँ इहाँ त्रिकूट उपारी॥
जामवंत मैं पूँछउँ तोही। उचित सिखावनु दीजहु मोही॥5॥

English Meaning

…and kill Ravan and his accomplices. I will uproot the Trikut mountain and bring it here. O’ Jambvant, I ask you to give me your counsel on what I should do.”

Hindi Meaning

भावार्थ : और सहायकों सहित रावण को मारकर त्रिकूट पर्वत को उखाड़कर यहाँ ला सकता हूँ। हे जाम्बवान्‌! मैं तुमसे पूछता हूँ, तुम मुझे उचित सीख देना (कि मुझे क्या करना चाहिए)॥5॥

Chaupai 6 समुद्र लाँघने का परामर्श, जाम्बवन्त का हनुमान्‌जी को बल याद दिलाकर उत्साहित करना, श्री राम-गुण का माहात्म्य – Sampati tells the monkeys to leap across the ocean, Jambvant encourages Hanuman by reminding him of his strength. Glory of Lord Ram’s virtues

एतना करहु तात तुम्ह जाई। सीतहि देखि कहहु सुधि आई॥
तब निज भुज बल राजिवनैना। कौतुक लागि संग कपि सेना॥6॥

English Meaning

Jambvant replied, “O’ Son, simply go to Lanka, see Sita ji, and return with news of Her. Then the lotus-eyed One, Shri Ram, will, by the might of His arms, bring Her back, taking the monkey army as if only for sport…

Hindi Meaning

भावार्थ : (जाम्बवान्‌ ने कहा-) हे तात! तुम जाकर इतना ही करो कि सीताजी को देखकर लौट आओ और उनकी खबर कह दो। फिर कमलनयन श्री रामजी अपने बाहुबल से (ही राक्षसों का संहार कर सीताजी को ले आएँगे, केवल) खेल के लिए ही वे वानरों की सेना साथ लेंगे॥6॥

Chaupai 7 समुद्र लाँघने का परामर्श, जाम्बवन्त का हनुमान्‌जी को बल याद दिलाकर उत्साहित करना, श्री राम-गुण का माहात्म्य – Sampati tells the monkeys to leap across the ocean, Jambvant encourages Hanuman by reminding him of his strength. Glory of Lord Ram’s virtues

छंद :
* कपि सेन संग सँघारि निसिचर रामु सीतहि आनि हैं।
त्रैलोक पावन सुजसु सुर मुनि नारदादि बखानि हैं॥
जो सुनत गावत कहत समुझत परमपद नर पावई।
रघुबीर पद पाथोज मधुकर दास तुलसी गावई॥

English Meaning

…Together with the army of monkeys, Shri Ram will slay the demons and bring back Sita ji. Then Sage Narad and other Sages will sing His glorious deeds, sanctifying the three worlds. By listening to, singing, reciting, and reflecting upon Shri Ram’s divine exploits, people will attain liberation.” Tulsidas ji, like a humble bee at the lotus feet of Shri Raghuveer, sings this sacred tale.

Hindi Meaning

भावार्थ : वानरों की सेना साथ लेकर राक्षसों का संहार करके श्री रामजी सीताजी को ले आएँगे। तब देवता और नारदादि मुनि भगवान्‌ के तीनों लोकों को पवित्र करने वाले सुंदर यश का बखान करेंगे, जिसे सुनने, गाने, कहने और समझने से मनुष्य परमपद पाते हैं और जिसे श्री रघुवीर के चरणकमल का मधुकर (भ्रमर) तुलसीदास गाता है।

Doha 30 समुद्र लाँघने का परामर्श, जाम्बवन्त का हनुमान्‌जी को बल याद दिलाकर उत्साहित करना, श्री राम-गुण का माहात्म्य – Sampati tells the monkeys to leap across the ocean, Jambvant encourages Hanuman by reminding him of his strength. Glory of Lord Ram’s virtues

* भव भेषज रघुनाथ जसु सुनहिं जे नर अरु नारि।
तिन्ह कर सकल मनोरथ सिद्ध करहिं त्रिसिरारि॥30 क॥

English Meaning

Those men and women who listen to the divine exploits of Shri Ram, which act as a medicine that ends the ceaseless cycle of birth and death, will have all their desires fulfilled by Shri Ram, the slayer of the demon Trishira.

Hindi Meaning

भावार्थ : श्री रघुवीर का यश भव (जन्म-मरण) रूपी रोग की (अचूक) दवा है। जो पुरुष और स्त्री इसे सुनेंगे, त्रिशिरा के शत्रु श्री रामजी उनके सब मनोरथों को सिद्ध करेंगे॥30 (क)॥

Soratha 30 समुद्र लाँघने का परामर्श, जाम्बवन्त का हनुमान्‌जी को बल याद दिलाकर उत्साहित करना, श्री राम-गुण का माहात्म्य – Sampati tells the monkeys to leap across the ocean, Jambvant encourages Hanuman by reminding him of his strength. Glory of Lord Ram’s virtues

* नीलोत्पल तन स्याम काम कोटि सोभा अधिक।
सुनिअ तासु गुन ग्राम जासु नाम अघ खग बधिक॥30 ख॥

English Meaning

Shri Ram, whose complexion is like that of blue lotuses, is more handsome than millions of Kaamdevs (God of Love) combined. One should listen to the multitude of His divine virtues, for the name of Shri Ram is like a skilled hunter that destroys the birds of sin.

Hindi Meaning

भावार्थ : जिनका नीले कमल के समान श्याम शरीर है, जिनकी शोभा करोड़ों कामदेवों से भी अधिक है और जिनका नाम पापरूपी पक्षियों को मारने के लिए बधिक (व्याधा) के समान है, उन श्री राम के गुणों के समूह (लीला) को अवश्य सुनना चाहिए॥30 (ख)॥